साहित्य
CRIME : गला दबाकर बकरे की हत्या, शव लेकर थाने पहुंचा मालिक, बोला- ट्रैक्टर ड्राइवर ने…
बिलासपुर। जिले में बकरे की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मालिक का आरोप है कि बकरे को गला दबाकर मार दिया गया फिर शव को पैरावट में छिपाकर रखा गया। बाद में शव को एक किलोमीटर दूर फेंक दिया गया। उसने मुआवजे के बदले केस दर्ज करने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच कर कार्रवाई करने की बात कह रही है।
बछाली खुर्द निवासी परदेशी राम गोंड गांव में खेती-किसानी के साथ ही बकरा पालन भी करता है। गुरुवार की सुबह वह खेत में काम करने गया था। दोपहर में उसके बेटे ने बताया कि एक बकरे की मौत हो गई है। वह दोपहर में घर पहुंचा, तब पता चला कि बकरे को मार कर पैरावट में छिपा दिया गया था। पता चला कि मोहदा निवासी उमाशंकर राजपूत ट्रैक्टर चालक है। उसने बकरे को गला दबाकर मार दिया। फिर लाश को छिपा दिया।
परदेशी राम और परिजन शव लेकर रात में थाना पहुंचे। उन्होंने अपनी शिकायत में केस दर्ज कर कार्रवाई करने की मांग की है। मामले की शिकायत लेकर पहुंचे परदेशी राम और उसके रिश्तेदारों ने ट्रैक्टर ड्राइवर उमाशंकर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। पुलिसवाले उसे मुआवजा लेकर समझौता करने की बात कह रहे थे। लेकिन, उसका कहना है कि हमें मुआवजा नहीं, कार्रवाई चाहिए। पुलिस का कहना है कि शुक्रवार को पुलिस गांव जाएगी और पूछताछ कर जांच करेगी। जांच के बाद इस मामले में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान गांजा परिवहन करते आरोपी महेश संतवानी गिरफ्तार
मां-बेटे की इस हाल में मिली लाश, पुलिस ने जताई यह आशंका
धमतरी। जिले के नगरी थाना क्षेत्र में महिला और उसके 10 वर्षीय बच्चे का शव मिलने से इलाके में सनसनी मच गई। आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपने बच्चे की हत्या की, उसके बाद खुद भी कुएं में कूदकर अपनी जान दे दी।
धमतरी के नगरी थाना क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 15 निवासी मृतिका 37 वर्षीय ललिता साहू अपने 10 वर्षीय बेटे के साथ रहती थी। नगरी पुलिस को आज सूचना मिली कि गांव में एक महिला का शव कुएं और बेटे का शव कमरे में पड़ा है। इस सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।
पुलिस पूछताछ में पता चला है कि महिला का पति निरंजन साहू ड्रायवर है और घटना के समय वो बाहर गया हुआ था। मृतिका की एक बेटी भी है, जिसकी उम्र 13 वर्ष है और वो अपने नाना-नानी के यहां रहकर पढ़ाई कर रही है। महिला आसपास के क्षेत्रों में मजदूरी करती थी। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि महिला ने पहले अपने बेटे की गला घोंटकर हत्या की उसके बाद खुद भी कुएं में कूदकर जान दे दी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
*बिरनपुर मामले में जिहादियों को बचाने सरकार ने रचा षड्यंत्र, सरकार का षड्यंत्रकारी चेहरा उजागर : अरुण साव*
विधि के साथ संघर्षरत बच्चों के अपराध निवारण, पुनर्स्थापनात्मक न्याय, परिवर्तन एवं उनके निरोध के विकल्प’’
दूसरी पत्नी को कोई कानूनी हक नहीं मिलता छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ.किरणमयी नायक ने की प्रकरणों की सुनवाई
छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं सदस्य डॉ. अनिता रावटे ने आज जिला पंचायत सभाकक्ष धमतरी में महिला उत्पीड़न प्रकरणों की सुनवाई की। आयोग की अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक की अध्यक्षता में आज 205 वी. सुनवाई हुई। धमतरी जिला में आज 05 वी. सुनवाई हुई, जिसमें कुल 29 प्रकरणों पर सुनवाई की गई।
आज की सुनवाई के दौरान एक प्रकरण में आवेदिका ने थाना नगरी के ए.एस.आई. के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है जिसमें आवेदिका द्वारा बताया गया कि उसके पति की दिनांक 28.05.2022 को दुर्घटना हुई थी जिसमें पैर से पूरी तरह अपाहिज हो गये जिसमें थाना प्रभारी द्वारा कोई भी कार्यवाही नहीं की गई। अनावेदक ए.एस.आई. थाना नगरी उपस्थित उनके द्वारा बताया गया कि 01 साल पुरानी घटना होने से सी.सी.टी.वी फूटेज नही मिल सकेगा। आयोग ने आवेदिका के आवेदन पत्र की प्रति अनावेदक को दिलाया जिसके आधार पर घटना पारित करने वाहन की जांच कर अपना रिपोर्ट 01 माह के अंदर आयोग को प्रस्तुत करेंगे।
अन्य प्रकरण में दोनों पक्ष पति-पत्नि है जिनका धमतरी और कांकेर मामले में विचाराधीन है आयोग के समझाईश दिये जाने पर आयोग के अधिवक्ता से काउंसलिंग कराये जाने हेतु उन्होंने सहमति जताई। आयोग ने कहा की काउंसलिंग कराये जाने के पश्चात् अपने मामलो को खत्म करने के लिए तैयार होते हैं तो उनका सहमति पत्र लिया जाएगा अन्यथा न्यायालय में प्रकरण होने के कारण प्रकरण को नस्तीबद्ध किया जाएगा।
अन्य प्रकरण में आवेदिका ने अनावेदिका के पति का खुद को दूसरी पत्नि बता रही थी। आवेदिका द्वारा सन् 2016 में न्यायालय अपर कलेक्टर रायपुर में जो फैसला हुआ है उस बात को छुपाई थी जिसकी जानकारी अनावेदिका की बेटी ने दस्तावेज सहित सुनवाई के दौरान प्रस्तुत किया गया जिसके आधार पर आयोग ने मामले की 07 साल पहले न्यायालय द्वारा निराकरण हो जाने पर आयोग ने प्रकरण को नस्तीबद्ध किया गया।
अन्य प्रकरण में धोखाघाड़ी के 02 आवेदन प्रस्तुत हुए थे। इस प्रकरण में सिटी कोतवाली थाना धमतरी थाना प्रभारी को आयोग द्वारा पक्षकार के रूप में जोड़ा गया। इस प्रकरण में अब तक की गई कार्यवाही को सिटी कोतवाली धमतरी से आयोग द्वारा जानकारी मंगाया गया। आवेदिका के द्वारा पूर्व में जितनी भी लिखित शिकायतें की गई है उसमें किन-किन कर्मचारियों ने क्या-क्या कार्यवाही किया है उसकी विस्तृत रिपोर्ट सिटी कोतवाली धमतरी के थाना प्रभारी आयोग में लेकर स्वयं उपस्थित होंगे चुंकि प्रकरण अत्यंत गंभीर प्रकृति का है इसलिए आयोग द्वारा दोनों प्रकरण से जुड़े सभी दस्तावेज सहित आवेदिकागण अनोवदकगण एवं सिटी कोतवाली धमतरी के थाना प्रभारी को प्रकरण के निराकरण हेतु 22 अगस्त को महिला आयोग रायपुर मुख्यालय में उपस्थित होने के लिए कहा गया। अन्य प्रकरण में दोनो पक्ष का विवाह होने के बाद से पति-पत्नि के रूप में आपस में काई संबंध में नहीं है और सामाजिक स्तर पर सुलह के बाद भी असफल रहे है। आवेदिका शादी का खर्च और समान दिये जाने पर तलाक के लिए तैयार है। दोनों पक्ष आपसी सहमति से तलाक के तैयार है। अतः काउंसलिंग आयोग मुख्यालय रायपुर बुलाया।
अन्य प्रकरण में दोनों पक्ष उपस्थित थे। दोनों के बीच आपसी विवाद बहुत ज्यादा है। आवेदिका और अनावेदक की बेटी कक्षा 9 वीं कक्षा में पढ़ती हैं। उसने बताया कि 04 माह से भरण-पोषण अनावेदक के द्वारा नहीं दिया जा रहा है। दोनो पक्षों को समझाईश दिया गया कि आपसी राजीनामा से सारे मामले से को समाप्त कर एकमुश्त भरण पोषण राशि को लेकर तलाक न्यायालय से करा सकते है। यह प्रकरण रायपुर में रखा जा रहा है। अन्य प्रकरण में दोनों पक्षों को विस्तार से सुना गया दोनों का एक बच्चा है। दोनों एक दूसरे से माफी मांगे। प्रकरण काउंसलिंग हेतु महिला संरक्षण अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला धमतरी के पास भेजा जाएगा। जांच रिपोर्ट आने के बाद अगली सुनवाई रायपुर में रखा जायेगा। आज की सुनवाई में 08 प्रकरण नस्तीबद्ध हुए 08 प्रकरण रायपुर में हस्तांतरित किया गया, 02 प्रकरण जांच हेतु दिया गया।
CRIME NEWS : छत्तीसगढ़ में युवती से सामूहिक दुष्कर्म, तीन आरोपियों ने बंधक बनाकर दिया घटना को अंजाम, सभी गिरफ्तार
CG CRIME NEWS : गौरेला पेंड्रा मरवाही जिला में एक युवती के साथ हैवानियत का मामला सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि पीड़ित लड़की के साथ तीन युवकों ने दरिंदगी करते हुए गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया। घटना के बाद आरोपियों ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर फरार हो गये थे। पुलिस ने पीड़िता की रिपोर्ट पर तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया हैं।
गैंगरेप की ये घटना मरवाही थाना क्षेत्र का हैं। जानकारी के मुताबिक पीड़ित युवती के साथ तीन युवकों ने 6 अगस्त को बंधक बनाकर गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया था। आरोपियों ने लड़की के साथ हैवानियत करने के बाद उसे घटना की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी भी दी गयी थी। इस घटना से दहशत में आयी युवती ने एक दिन बाद परिजनों को इसकी जानकारी दी।
जिसके बाद 8 अगस्त को पीड़िता ने मरवाही थाने में गैंगरेप की रिपोर्ट दर्ज करायी थी। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर उनकी तलाश कर रही थी। एक दिन पहले ही पुलिस ने गैंगरेप की घटना को अंजाम देने वाले आरोपी ताराचंद उर्फ लालू,दिनेश और बबलू को गिरफ्तार कर लिया है। गिरफ्तार आरोपी ताराचंद मध्य प्रदेश का रहने वाला है। वहीं अन्य दो आरोपी मरवाही थाना क्षेत्र के ही रहने वाले हैं।
मुख्यमंत्री ने किया अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज(लक्ष्य) का उद्घाटन 05 पुलिस रेंज में प्रारंभ हुये नये साईबर थाने
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा आज पीटीएस माना के समीप नवनिर्मित अत्याधुनिक इंडोर फायरिंग रेंज ‘‘लक्ष्य’’ के साथ 05 पुलिस रेंज में नये साईबर थाना एवं नवीन सुदृढ़िकृत थाना भवनों का उद्घाटन किया गया। इसके अलावा जिला रायपुर, बिलासपुर एवं बलरामपुर में पुलिस ट्रांजिट मेस, 16वीं वाहिनी नारायणपुर में 48 पुलिस आवासगृहों के निर्माण कार्यों की आधारशीला बटन दबाकर वर्चुअली रखी गई। पुलिस के कार्यो में सुगमता व गति लाने विभिन्न पुलिस इकाइयों को 155 चार पहिया वाहन एवं महिला हेल्पडेस्क हेतु 67 स्कूटी वाहनों को हरी झण्डी दिखाकर मान. मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा रवाना किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि माननीय मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने उद्बोधन मंे कहा कि आज का दिन छत्तीसगढ़ पुलिस के लिए महत्वपूर्ण है। स्वतंत्रता दिवस के पूर्व आज पुलिस विभाग को अनेक सौगातें मिली। आज के युग में जितने संसाधन व सुविधाए बढ़ेंगे उतनी ही तेजी से अपराध को रोकने में सफलता मिलेगी। उन्होने आगे कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस का उपयोग अपराधी भी करेंगे अतः इनसे निपटने के लिए पुलिस को दो कदम आगे रहकर अपराधों पर नियंत्रण करना होगा, उन्होंने उद्बोधन में आर्टिफिसियल इंटेलिजंेस का उपयोग पुलिसिंग हेतु करने के लिए पुलिस विभाग को प्रेरित किया। लक्ष्य इंडोर फायरिंग रेंज पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों के लिए काफी उपयोगी साबित होगा क्योंकि खुले में फायरिंग प्रैक्टिस करने से दुर्घटना होने की संभावना रहती है साथ इस फायरिंग रेंज में किसी भी मौसम में पुलिस अधिकारी/कर्मचारी फायरिंग कर सकते हैं। छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारियों एवं जवानों द्वारा राज्य में कानून व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के लिए जो काम किये गये हैं, वह महत्पूर्ण है। नक्सली समस्या कम हुई है यह छत्तीसगढ़ पुलिस की सबसे बड़ी उपलब्धि है। प्रदेश की कानून व्यवस्था अन्य राज्यों से बेहतर है, यह सब पुलिस की कार्यकुशलता और कड़ी मेहनत से संभव हुआ है, यह पुलिस विभाग के लिये सबसे बड़ी उपलब्धि है। उन्हानें आगे कहा कि कम नुकसान पर अधिक सफलता की नीति पर हम काम कर रहे हैं। साथ ही शहीद वीर अधिकारी/जवानों के बलिदानों को भुलाया नही जा सकता। बस्तर के लोगों का छत्तीसढ़ शासन पर विश्वास बढ़ा है, जो छत्तीसगढ़ पुलिस के कार्यो से संभव हुआ है। उन्होंने कहां कि छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों के लिए किट भत्ता में पिछले दिनों वृद्धि की गई है और पौष्टिक आहार भत्ते में वृद्धि पर विचार किया जाएगा। पुलिस के कल्याण और सुविधाओं में किसी प्रकार की कमी नहीं होगी। इस कार्यक्रम में पुलिस विभाग द्वारा प्रकाशित ‘‘कॉफी टेबल बुक’’ का अनावरण भी किया गया इसमें पुलिस के विकास, विश्वास और सुरक्षा में पिछले 23 वर्षों के वीरता, बलिदान और शौर्य की कहानी है।
कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में संसदीय सचिव विकास उपाध्याय एवं विधायक रायपुर, ग्रामीण सत्यनारायण शर्मा मौजूद रहे। कार्यक्रम की रूपरेखा के बारे में जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक योजना/प्रबंध प्रदीप गुप्ता ने कहा आज इस कार्यक्रम के माध्यम से अधोसंरचना एवं विभिन्न सुविधाएं विभाग को समर्पित किया जायेगा, जिससे पुलिस के कार्यों में तेजी आयेगी। उन्होने कहा कि 16 नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुदृढ़िकृत थाने बनाये गये हैं एवं रेंज स्तर पर 05 साईबर थाने खोले जा रहे हैं, जिससे अपराध के विरूद्ध लड़ाई में पुलिस की क्षमता बढ़ेगी।
पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा ने अपने उद्बोधन में कहा कि लक्ष्य फायरिंग रेंज का उद्घाटन, साइबर थानों का लोकार्पण एवं तीन जिलों में ट्रांजिट मेस के निर्माण से छत्तीसगढ़ पुलिस की प्रगति में एक नया अध्याय जुड़ा है। इंडोर फायरिंग रेंज देश के गिने चुने आठ स्थानों में संचालित है, जिसमें ”लक्ष्य“ फायरिंग रेंज सबसे एडवांस है। इस आधुनिक फायरिंग का लाभ छत्तीसगढ़ पुलिस के अधिकारी/कर्मचारियों को प्रशिक्षण में मिलेगा। पूरे देश में साइबर ठगी के बढ़ते मामलों को देखते हुए खोले गये नये साइबर थाने बड़े ही उपयोगी हैं, जिससे अपराधों की विवेचना में विशेषज्ञता हासिल होगी एवं साइबर अपराधों पर अंकुश लगेगा। कार्यक्रम के अध्यक्ष माननीय गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू ने अपने संबोधन में कहा कि माननीय मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में प्रदेश के हर क्षेत्रों में विकास हो रहा है, इसी कड़ी में आज पुलिस के उपयोग हेतु विभिन्न संसाधनों का उद्घाटन एवं आधारशीला रखी गई। राज्य में संचालित महिला हेल्पडेस्क को सुविधा उपलब्ध कराने से महिला की सुरक्षा प्रभावी रूप सुनिश्चित हो सकेगी। इस अवसर पर प्रमुख सचिव, गृह मनोज पिंगुआ, सचिव गृह अरूण देव गौतम, अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक पवन देव, हिमांशु गुप्ता, एस.आर.पी कल्लूरी, विवेकानंद सिन्हा, पुलिस महानिरीक्षक आनंद छाबड़ा, अजय यादव, ओ.पी. पाल, रतनलाल डांगी, आर.पी. साय, डॉ. संजीव शुक्ला सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे। अतिथियों का आभार प्रदर्शन उप पुलिस महानिरीक्षक मनीष शर्मा ने किया।
झपट्टा मारकर मोबाईल फोन चोरी करने वाले 03 आरोपी गिरफ्तार
फर्जी जन्म प्रमाण पत्र प्रस्तुत कर श्रम कार्ड से लाभ प्राप्त करने वाला हितग्राही ताम्रध्वज भारती गिरफ्तार
*ढाबा कैफे के सामने अव्यवस्थित पार्किंग : वाहन चालक एवं ढाबा संचालकों पर अपराध दर्ज
पुलिस अभिरक्षा से सामूहिक दुष्कर्म के दो आरोपी फरार...ASI सहित 4 पुलिसकर्मी सस्पेंड..!!
नाबालिग से दुष्कर्म और पुलिस अभिरक्षा से फरार दो आरोपियों के मामले में एक एएसआई व तीन काॅस्टेबल सस्पेंड कर दिये गए हैं। एसपी लाल उमेद ने कार्रवाई करते हुए सहायक उप निरीक्षक रोपन राम पैकरा, आरक्षक समीर कुजूर, आरक्षक अजय तिर्की और आरक्षक पंकज सिदार को सस्पेंड कर दिया है।
बता दें कि 4 अगस्त को रामानुजगंज थाना के पहाड़ी मंदिर में दर्शन करने के लिए नाबालिग अपने परिचित युवक के साथ पहुंची थी। मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने के दौरान वहां पहुंचे तीन बदमाशों ने दोनों का रास्ता रोका और धमकी देते हुए रूपयों की मांग करने लगे। आरापियों ने युवक के एटीएम से 20 हजार वसूल कर नाबालिग लड़की को अपने साथ मितगई रोड स्थित वन वाटिका के पास ले गए। यहां पर डरा धमका कर सामूहिक दुष्कर्म किया।
इस घटना के बाद पीड़ित बालिका और उसका साथी रामानुजगंज थाने पहुंचे। पुसिल ने मामले में 341, 376 डी, 384 व पाॅक्सो एक्ट 6 के तहत अपराध दर्ज कर अमित कुमार केरकेट्टा, 26 वर्ष, मजबुल्लाह अंसारी 28 वर्ष, गुलाबचंद पुरी 28 वर्ष, शंकर सोनी 36 वर्ष, हसनेने अंसारी 22 वर्ष को गिरफतार किया गया था। गिरफ्तारी के दौरान शंकर सोनी और हसनेन अंसारी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए।
चोरी के मामले में ACCU बिलासपुर व थाना सिविल लाईन की बड़ी कार्यवाही..अतराज्यीय चोर गिरोह के 05 आदतन शातिर चोर बिलासपुर पुलिस की गिरफ्त में
महादेव बुक, अन्ना रेड्डी ऑनलाईन सट्टा ब्रांच पर बिलासपुर पुलिस की एक और कार्यवाही...4 आरोपी मिलकर चला रहे थे ब्रांच जिनसे 10 नग मोबाईल फोन, 3 लैपटाप एवं 10 एटीएम, वाईफाई डोंगल आदि जप्त
CRIME NEWS : गला दबाकर पत्नी की हत्या करने वाला आरोपी गिरफ्तार, डी.एन.ए. टेस्ट की रिपोर्ट से हुआ खुलासा
पत्नि की गला दबाकर हत्या करने वाला आरोपी पति लक्ष्मी सागर शाह गिरफ्तार
राजधानी में डबल मर्डर : युवक ने सौतेली मां और भाई को तलवार से उतारा मौत के घाट...बहन की हालत गंभीर..!!
रिश्ते शर्मसार; सौतेली पुत्री को बनाया हवस का शिकार, वहशी दरिंदा गिरफ्तार
कोरबा : जिले के मानिकपुर पुलिस ने उस वहशी दरिंदे को गिरफ्तार कर लिया है जिसने अपनी ही सौतेली बेटी को हवस का शिकार बनाया था। मां की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज़ कर आरोपी को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
कोरबा के मानिकनपुर चैकी क्षेत्र में पिता और पुत्री के पवित्र रिश्ते को कलंकित करने का मामला सामने आया है। अपनी सौतेली बेटी के साथ बलात्कार करने के मामले में कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि आरोपी ने पीड़िता की मां,भाई और बहन को जान से मारने की धमकी देकर 11 वर्षीय किशोरी की अस्मत लूट ली। पुत्री ने रोते हुए अपनी मां को खुद के साथ हुए अत्याचार की बात बताई। इसके बाद किशोरी की मां सीधे पुलिस के पास पहुंची और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने भी मामले में देरी न करते हुए आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी की नजर पीड़िता पर काफी पहले से थी। कुछ माह पूर्व भी उसने उसके साथ दुश्कर्म करने का प्रयास किया था लेकिन असफल रहा। लेकिन इस बार वह अपने मंसूबों में कामयाब हो गया। बहरहाल आरोपी को कोर्ट में पेश करने के बाद उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
कलयुगी बेटे ने डंडे और फावड़े से हमला कर पिता को उतारा मौत के घाट, इस बात से था नाराज
दुर्ग। जिले में इस वक्त एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां एक कलयुगी पुत्र ने पिता की हत्या कर दी है। सूचना पर पहुंची जामुल पुलिस ने आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच की जा रही है।
टीआई याकूब मेमन ने बताया कि ग्राम सुरडूंग में कबीर साहू का परिवार रहता है,आज सुबह उसके पुत्र दिनेश साहू पिता कबीर साहू के पारिवारिक मामले में दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने कबीर साहू के ऊपर पुत्र दिनेश साहू के द्वारा फावड़े एवं डंडे से हमला कर दिया, पिता की घटनास्थल में ही मौत हो गई। सूचना पर तत्काल पुलिस पार्टी मौके पर पहुंचकर आरोपी पुत्र को हिरासत में ले लिया गया है।
पुलिस ने बताया कि मृतक कबीर साहू ने अपनी पहली पत्नी सरस्वती साहू को काफी पहले छोड़ दिया था तथा चंद्रिका साहू से विवाह कर ग्राम शिवपुरी में रहता था। पहली पत्नी सरस्वती लकवा ग्रस्त है। कल रात सरस्वती साहू की तबीयत ज्यादा खराब होने से पिता और पुत्र सरस्वती बाई को जामुल अस्पताल ले गए थे। वहां से उपचार कराने के पश्चात वापस घर लेकर आए। दोनों रात्रि में साथ सो गए, सुबह आरोपी पुत्र ने अपनी पत्नी से चाय बनाने कहा और पिता पुत्र साथ में चाय पिए। इसी दौरान दोनों में बहस हो गई, आरोपी पुत्र कहने लगा तुम्हारे कारण ही मां की ऐसी हालत हुई है, इसी बात पर उत्तेजित हो कर पुत्र ने अपने पिता की डंडे एवं फावड़े से सिर में मार कर चोट पहुंचाकर हत्या कर दी।आरोपी पुत्र दिनेश साहू को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया है।
बड़ी खबर : छत्तीसगढ़ में Adl PCCF से लेकर सीसीएफ, डीएफओ के ट्रांसफर, आदेश जारी
स्कूल जा रही छात्रा से छेड़खानी...लोगों ने आरोपी की पिटाई कर पुलिस को सौंपा, जानिए पूरा मामला…!!
दंतेवाड़ा. नाबालिग छात्रा के साथ छेड़खानी का मामला सामने आया है. लोगों ने आरोपी की सरेराह पिटाई कर पुलिस के हवाले किया. कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी युवक को जेल भेज दिया है. यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र के कतियारास का है.
आरोपी तरूण सूर्यवंशी बारसूर के ठोटा पारा का रहने वाला है. कोतवाली पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पाक्सो एक्ट और छेडख़ानी की धाराओं में मामला पंजीबद्ध कर उसे गिरफ्तार कर लिया है. पीड़िता ने बताया कि शुक्रवार को वह स्कूल जा रही थी. इस दौरान आरोपी तरूण ने बीच सड़क पर हाथ पकड़ लिया. उससे हाथ छुड़ाने का प्रयास किया तो उसने कहा पहले बताओ मुझसे प्यार करती है कि नहीं, किसी तरह उससे हाथ छुड़ाकर भागी. पीड़िता ने इस बात को अपनी दादी को बताई.

देर शाम आरोपी एक बार फिर कतियाररास पहुंचा. पीड़िता के घर के सामने शराब के नशे में गाली गालौज करने लगा. शोर-शराबा और गाली- गालौज सुन मोहल्ले के लोग भी एकत्र हो गए. लोगों को जब यह पता चला कि उसने छेड़खानी की है, इससे नाराज लोगों ने उसे पकड़ा और बुरी तरह से पीटा. इतना ही नहीं उसके कपड़े तक फाड़ दिए.
पीड़िता की दादी का कहना है कि ऐसे लोगों को तो पूरे शहर में निर्वस्त्र घुमाना चाहिए. मोहल्ले वाले युवक को पीटते हुए थाने ले जाने लगे. मोहल्ले में हो रही मारपीट की सूचना किसी ने कोतवाली पुलिस को दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया. पीड़िता की दादी के आवेदन के आधार पर पुलिस ने मामला पंजीबद्ध कर आरोपी को जेल भेज दिया है.
पटवारी परीक्षा में नौकरी लगवाने के नाम पर लाखों रूपये की ठगी करने वाले 01 महिला आरोपी सहित कुल 02 गिरफ्तार
रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जन जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान थाना खमतराई क्षेत्र में अवैध रूप से शराब बेचते 65 पौवा कुल 11.7 बल्क लीटर शराब के साथ 01 आरोपी को किया गया गिरफ्तार
प्रार्थी से हुये बलात्कार एवं मारपीट पर पुलिस द्वारा उचित कार्यवाही नहीं किये जाने बाबत् । आज राजधानी में प्रेसवार्ता ली।
ग्राम मंझोली तहसील पण्डरिया जिला कबीरधाम छ०म० निवासी पिता शहीद खान ने अपने प्रेमजाल से प्रार्थीया को फंसा लिया और उसे शादी का पलोभन देकर दैहिक शोषण करते रहा । प्रार्थी द्वारा अवसर खान को शादी के लिये कहने पर दिनांक 01.06.2023 को फोन किया एवं दिनलांक 02.06.2023 को सुबह 8.30 बजे पह ग्राम मंझोली से प्रार्थीया को अपने स्वीफ्ट डिजायर खान मे चुपचाप उठाकर पचपेड़ी नाका रायपुर स्थित गडवारी लॉज ले गया तथा वहां पर दो दिनो तक उसे रखा और उसके साथ दबाव बनाकर शाररिक शोषण करते रहा । खान के परिजनों को जब पता चला कि अबरार उक्त लॉज मे प्रार्थया के साथ रुका हुआ है, तो अबरार के रिश्तेदार कादिर खान निवासी रायपुर, इमरार खान निवासी मंझोली, राहजाद खान निवासी मंझोली, दिलसाद खान निवासी मंझोली, मोहम्मद समशीर खान निवासी मंझोली सभी लोग दिनांक 04.04.2023 को रात्री लगभग 12.00 बजे के आसपास ग्राम गोली से स्कार्मियों वाहन रायपुर मडवारी लॉज गये और यहां सभी लोग प्रार्थया से मारपीट किये जिससे प्रार्थीया बेहोश हो गयी। प्राणया के बेहोश होने पर उक्त सभी व्यक्ति उसे स्कार्पियो में भरकर रायपुर मे छोड़ दिये जहां सुबह लगभग 6.00 बजे प्रार्थीया बस से अपनी बहन के यहां मुंगेली पहुंची थी।
उक्त घटना की सूचना प्रार्थीया ने फोन से मझोली मे अपने परिजनो को दिया जिसपर प्रार्थया के परिजन दिनांक 05.06.2023 को उसे मंझोली लेकर आये तथा थाना पाण्डातराई रिपोर्ट दर्ज करवाने गये तो वहां उपस्थित थाना प्रभारी ने प्रार्थीया का रिपोर्ट लिखने से इंकार कर दिया तथा एक कोरे कागज पर प्रार्थया का हस्ताक्षर लेकर उसे थाने से भगा दिया जिसके पश्चात दिनांक 06.06.2023 को उक्त घटना की शिकायत प्रार्थया द्वारा पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के समक्ष लिखित में किय गया तो पुलिस अधीक्षक कबीरधाम के कहने पर दिनांक 06.06.2023 को थाना प्रभारी पाण्डातराई द्वारा प्रार्थया की रिपोर्ट दर्ज किया गया ।
प्रार्थीया द्वारा उपरोक्त वर्णित घटना की संपूर्ण विवरण थाना प्रभारी पाण्डातराई को किया गया था, किन्तु थाना प्रभारी पाण्डातराई ने आरोपी एवं उसके रिश्तेदारो से मिलीभगत कर केवल के विरूद्ध धारा 376 भादवि का अपराध दर्ज किया गया और उक्त व्यक्तियो जिन्होने प्रार्थीया से मारपीट किया है, उनके विरुद्ध कोई शिकायत दर्ज नहीं किया और न ही कार्यवाही हेतु शून्य में अपराध दर्ज कर
रायपुर थाना प्रभारी को प्रेषित किया। प्रभारी ने धारा 161 द०प्र०सं० के तहत भी अपनी मर्जी से प्राचीया के बताये बयान को तोडगढोर कर दर्ज करवाया है। इस बात की सूचना प्राचया एवं उसके परिजनो के द्वारा एस डी ओ पी पण्डारिया को दी गई किन्तु उनके द्वारा भी कोई संतोष जनक कार्यवाही मारपीट करने वाले उक्त लोगो के विरूद्ध कार्यवाही नहीं की गई है। घटना के कुछ दिनों बाद अमरार का भाई सहजाद एवं उसके साथी प्रार्थीया के घर के बाहर खड़े होकर प्रार्थीया को प्रभावित करने एवं उस पर दबाव बनाने का प्रयास करने के लिये गाली-गलौच कर रहे थे तथा धमकी दे रहा था, जिसका विडियो बनाकर प्रार्थया के परिजनों ने एस डी ओ पी पण्डरिया को भेजा किन्तु उसपर कोई कार्यवाही नहीं हुई जबकि उक्त पीडीयो में यह स्पष्ट दिखाई दे रहा है, कि इमरार वहां आया था। कादिर खान नामक व्यक्ति द्वारा गांव में यह कहा जा रहा है, कि मेरा जीजा फिरोज खान आर टी ओ मे पुलिस है मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता है।
पुलिस थाना पाण्डातराई प्रभारी द्वारा चालान में कई जगह प्रार्थीया का फर्जी हस्ताक्षर बनाया गया है, और प्रार्थीया को बोल रहा है, कि तुम किसी बात मत करना मेरे से बात करना मैं तुम्हारा हेल्प करूंगा मेरे से पर्सनल मे आकर मिलना मोबाईल मे बात नहीं कर सकता इसकी रिकार्डिंग भी उपलब्ध है।
उक्त घटना के उपरांत पुलिस थाना पाण्डातराई, एस डी ओ पी पण्डरिया के द्वारा कोई कार्यवाही मारपीट करने वालो के विरुद्ध नहीं किया जा रहा है, जिससे प्रार्थीया एवं उसके परिजनो को भय है, कि उनके साथ फिर से कोई अप्रिय घटना घटित न हो जाये ।
नशा बना मौत का कारण : शराबी पति ने कुल्हाड़ी मारकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ की न्यायधानी से एक हत्या की सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां पति ने अपनी पत्नी को कुल्हाड़ी से वार कर मौत के घाट उतारा दिया। हत्या का कारण घरेलू विवाद बताया जा रहा है। पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है। यह घटना जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र केगराम धूमा का है।

पैसे नहीं मिलने पर सुला दी मौत की नींद
बतादें कि मानिकपुरी बेरोजगार था पहले वह मवेशी बेचने का काम करता था। लेकिन वह काम बंद हो गया और वह बेरोजगार होने पर घर पर रहने लगा। उसकी पत्नी मजदूरी का काम करती थी। उनके दो बच्चें है उनका बड़ा बेटा 17 साल मजदूरी का कार्य करता है और दूसरा छोटा बेटा भी होटल में काम करता है। दिलहरण घर में पैसे के लिए रोज झिकझिक करता और आए दिन घरेलू विवाद होता रहता था। बुधवार रात भी दिलहरण का पत्नी से विवाद हुआ था। देर रात उसने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी पत्नी को नींद में ही मौत की नींद सुला दी।
कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर उतारा मौत के घाट
जानकारी के अनुसार दिलहरण दास मानिकपुरी पिता स्वर्गीय मान दास मानिकपुरी उम्र 38 वर्ष निवासी महामाया पारा धूमा चौकी जूनापारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर अपने परिवार के साथ रहता है। उसका अपनी पत्नी इंद्राणी बाई दास मानिकपुरी 35 वर्ष के साथ छोटी छोटी बातो को लेकर अक्सर झगड़े होता रहता था। बुधवार रात को भी घरेलू बात को लेकर विवाद हो गया। इससे दिलहरण गुस्से में आ गया और कुल्हाड़ी से अपनी पत्नी के सिर पर वार कर दिया। इससे इंद्राणी की मौके पर ही मौत हो गई। इसकी जानकारी परिजनों ने रात में जुनापारा चौकी को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आगे की कार्रवाई जारी है।
छत्तीसगढ़ राज्य के सीमावर्ती राज्यों के पुलिस अधिकारियों की समन्वय बैठक हैदराबाद में सम्पन्न
छत्तीसगढ़ के सीमावर्ती राज्यों के साथ अन्तर्राज्यीय समन्वय बैठक का आयोजन मंगलवार को हैदराबाद में किया गया। श्री अशोक जुनेजा (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ तथा महाराष्ट्र, तेलंगाना एवं आंध्रप्रदेश राज्यों के पुलिस महानिदेशकगणों के उपस्थिति में यह समन्वय बैठक आयोजित की गई।
आगामी अक्टूबर-नवंबर 2023 में होने वाले विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर शांतिपूर्ण एवं निष्पक्षतापूर्वक चुनाव कराने के लिए नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में कानून व्यवस्था एवं आपराधिक गतिविधियों के ऊपर प्रभावी नियंत्रण तथा अन्य महत्वपूर्ण विषयों पर व्यापक चर्चा हुई। चारों राज्यों के वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों द्वारा राज्यों के सीमावर्ती क्षेत्र में अपेक्षित पुलिस बंदोबस्त, कानून व्यवस्था एवं नक्सल गतिविधियों से संबंधित विषयों पर प्रस्तुतीकरण दिया गया।
उल्लेखनीय है कि नक्सल विरोधी अभियान के दौरान सीमावर्ती क्षेत्रों में बेहतर तालमेल के साथ आगामी चुनाव को संपादित करने हेतु पुलिस थाना स्तर, जिला स्तर, रेंज स्तर एवं अंतर्राज्यीय स्तर पर सिल-सिलेवार लगातार बैठक आयोजित की जा रही है।
छत्तीसगढ़ राज्य में नक्सल गतिविधियों में निरन्तर कमी आ रही है। राज्य में केन्द्रीय सुरक्षाबलों और छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा बेहतर तालमेल के साथ नक्सलियों के विरूद्ध सफलतापूर्वक चलाये जा रहे संयुक्त अभियान के कारण यह संभव हो सका है। सुरक्षा विहीन क्षेत्रों में नक्सलियों के विरूद्ध चलाये जा रहे सघन अभियान के साथ विकास कार्यों में भी तेजी लायी जा रही है जिससे आम जनता का शासन व प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ा है।
बैठक में सीमावर्ती नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में पुलिस के सूचना तंत्र को और अधिक मजबूत बनाये जाने तथा स्थानीय ग्रामीणों को विश्वास में लेकर नक्सलवाद के विरूद्ध अभियान चलाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।
अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक में श्री अशोक जुनेजा (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़ के साथ श्री अंजनी कुमार (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, तेलंगाना, श्री रजनीश सेठ (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, महाराष्ट्र, श्री राजेन्द्र नाथ रेड्डी (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, आंध्रप्रदेश, श्री वितुल कुमार (भापुसे), अतिरिक्त महानिदेशक (सीआरपीएफ), श्री विवेकानंद (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल अभियान/विआशा), छत्तीसगढ़, श्री विजय कुमार (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ग्रेहाउण्ड), श्री विनीत ब्रिजलाल (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, आंध्रप्रदेश, श्री टी.प्रभाकर राव (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, एसआईबी, तेलंगाना, श्री साकेत सिंह (भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक (सीआरपीएफ), श्री सुंदरराज पी.(भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, छत्तीसगढ़ एवं तेलंगाना, महाराष्ट्र तथा आंध्रप्रदेश के साथ-साथ भारत सरकार के वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहे।
श्री अशोक जुनेजा (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, छत्तीसगढ़, श्री अंजनी कुमार (भापुसे), पुलिस महानिदेशक, तेलंगाना, श्री विवेकानंद (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (नक्सल अभियान/ विआशा), छत्तीसगढ़, श्री विजय कुमार (भापुसे), अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (ग्रेहाउण्ड) एवं श्री सुंदरराज पी.(भापुसे), पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज, छत्तीसगढ़ द्वारा अंतर्राज्यीय समन्वय बैठक के उपरांत ग्रेहाउण्ड प्रशिक्षण केन्द्र में जाकर वहां प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे डीआरजी/बस्तर फाईटर/कोबरा/ सीआरपीएफ बलों के सभी सदस्यों से रूबरू होकर उनका उत्साहवर्धन किया गया।
बार/क्लब के देर तक संचालन होने की चेकिंग समय समय पर की जाती है। दिनांक 23.7.23 को अलग अलग टीम्स बनाकर चेकिंग की गई थी।
रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान गांजा के साथ आरोपी अजय देवदास को किया गया गिरफ्तार
*घोटालेबाज प्रीतपाल बेलचंदन की तरह रमन, बृजमोहन, रामविचार, अमर भी जाएंगे जेल*
चोरी की घटना को अंजाम देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
चलती आटो में यात्रियों के पाकेट से नगदी रकम चोरी करने वाला फरार आरोपी अरमान खान उर्फ सोनू गिरफ्तार
BREAKING : थाना प्रभारियों का हुआ तबादला...एसपी ने जारी किया आदेश
अंबिकापुर। जिले के पुलिस विभाग में फेरबदल हुआ है। सरगुजा एसपी सुनील शर्मा ने आदेश जारी कर 13 थाना प्रभारियों का तबादला कर दिया है।
देखें आदेश

जल जीवन मिशन के अंतर्गत नल कनेक्शनों का मामला बृजमोहन ने विधानसभा में उठाया
रायपुर पुलिस का नशा के विरूद्ध व्यापक जागरूकता अभियान ‘‘हैलो जिंदगी’’ के दौरान गांजा के साथ आरोपी तुला छुरा को किया गया गिरफ्तार
जुआ, सट्टा, ऑनलाईन गैम्बलिंग एवं अवैध शराब के विरूद्ध और अधिक प्रभावी कार्यवाही के दिये गये निर्देश
CRIME NEWS : अलग-अलग इलाकों में दो महिलाओं से दुष्कर्म, एक ने मक्का लगाने के बहाने किया कुकर्म, तो यहाँ जेठ ने बहु के साथ बुझाई हवस
आप भी बनाकर भेजिए दो मिनट की फिल्म, पंजीयन 25 जुलाई तक-छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है।
छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा सड़क सुरक्षा अभियान चलाया जा रहा है। इसके अंतर्गत अब लघु फिल्मों के जरिए भी जन जागरूकता के प्रयास किए जाएंगे। इसके लिए प्रदेश के रचनाधर्मी लोगों को सड़क सुरक्षा पर लघु फिल्म बनाने के लिए प्रेरित करते हुए राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा लघु फिल्म महोत्सव 2023 के अंतर्गत प्रविष्टियां आमंत्रित की गई हैं।
इन लघु फिल्मों को अलग-अलग केटेगरी में राज्य सरकार द्वारा पुरस्कृत किया जाएगा। प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए ऑनलाइन पंजीयन 5 जुलाई से शुरू हो चुका है। अंतिम तिथि 26 जुलाई 2023 निर्धारित है।
अधिक जानकारी के लिए मोबाइल नंबर +91-9040834734, +91-9479191791 संपर्क किया जा सकता है या लुघ फिल्म प्रविष्टियों के लिए विस्तृत नियम एवं शर्ते छत्तीसगढ़ पुलिस की वेबसाइट पर देखी जा सकती है। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सड़क सुरक्षा के मुद्दों के बारे में जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटना को कम करने के लिए छत्तीसगढ़ राज्य के साथ-साथ पूरे देश में सड़क सहयोग में वृद्धि को बढ़ावा देना है।
फिल्म इन श्रेणियों में निर्धारित
फिल्म का श्रेणी निर्धारण किया गया है। फिल्म छत्तीसगढ़ी, गोंड़ी, हल्बी, धुर्वा, भतरी, दोरली, संबलपुरी, कुडुख, सादरी बैगानी, कमारी, ओरिया, सरगुजिया, दंतेवाड़ा, गोंडी, भुजिया आदि में हिंदी भाषान्तर, उच्चारण के साथ होना चाहिए। किसी भी राष्ट्रीय भारतीय भाषा में हिंदी भाषान्तर, उच्चारण, सबटाइटल के साथ होना चाहिए।
फिल्म की अवधि
फिल्म की अविधि 2 मिनट निर्धारित की गई है। मूल फिल्म पूर्ण HD(1920*1080) प्रारूप या उससे ऊपर की हो सकती है। गलत/अपर्याप्त अस्पष्ट, अस्पष्ट/अपूर्ण विवरण वाले प्रवेश प्रपों पर विचार नहीं किया जाएगा। एक बार चयन के लिए जमा की गई फिल्म को अंतिम माना जाएगा और जमा करने के बाद किसी भी बदलाव पर विचार नहीं किया जाएगा।
पुरस्कार राशि
• सर्वश्रेष्ठ फिल्म रु. 80,000
• सर्वश्रेष्ठ कहानी रु. 25,000
• सर्वश्रेष्ठ सिनेमॅटोग्राफी रु 25,000
•सर्वश्रेष्ठ अभिनेता/अभिनेत्री रु 25,000
थाना तिल्दानेवरा पुलिस द्वारा ग्राम-भुरसुदा में हुए हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री प्रशांत अग्रवाल के दिशा निर्देश पर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) नीरज चन्द्राकर के मार्गदर्शन में तथा नगर पुलिस अधीक्षक (विधानसभा) रायपुर के पर्यवेक्षण में थाना प्रभारी तिल्दानेवरा के नेतृत्व में हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
संक्षिप्त विवरण:- इस प्रकार है कि थाना तिल्दा नेवरा के मर्ग क्रमांक 60/23 धारा 174 जा० फौ० के मृतक रामअवतार रात्रे निवासी ग्राम भुरसुदा के मर्ग शव पंचनामा कार्यवाही के दौरान घटनास्थल निरीक्षण, शव निरीक्षण पर मृतक के गला में गला दबाने जैसा निशान पीठ व दाहिने भुजा में डण्डा से मारने जैसा निशान तथा दोनों पैर में चोट होना पाया गया तथा मर्ग जांच के दौरान मृतक के परिजन व गवाहों से पूछताछ कर कथन लिया गया जो बताये कि दिनांक 08/07/2023 को दोपहर करीब 02:30 बजे गांव के ही जागेश्वर जागड़े के साथ मृतक का झगड़ा विवाद गाली गलौज हुआ था, जागेश्वर जांगडे के द्वारा ही मृतक की हत्या करने की नियत से उसके साथ मारपीट कर मृतक के गला को दबाकर पानी में डूबाकर हत्या की गई है। जांच पर प्रथम दृष्ट्या मामला अपराध धारा 302 भादवि का घटित होना पाये जाने अपराध कायम कर विवेचना कार्यवाही में लिया गया। दौरान विवेचना के संदेही /आरोपी जागेश्वर जांगड़े की पतातलाश कर मिलने पर हिरासत में लेकर थाना लाया गया जिससे गवाहो के समक्ष साक्ष्य अधिनियम के तहत मेमो० कथन लेखबद्ध किया गया जिसने पुरानी रंजिश के चलते अपने भाई मुकेश जांगडे, दिलेश जांगडे, दामाद कपिल कुमार गेंदले के साथ मृतक की हत्या करने की नियत से योजना बनाकर बांस के डण्डा क्रिकेट बेट,रॉपा के लकड़ी का बेठ से मारपीट कर तालाब पानी के अंदर झुकाकर गला को जोरदार दबाकर हत्या कर देना व आलाजरब को घर के बाड़ी में छिपाकर रखना चलकर बरामद करा देना बताते हुये जुर्म स्वीकार किये अन्य संदेही/आरोपियों को भी हिरासत लेकर गवाहों के समक्ष पूछताछ कर पृथक-पृथक मेमो० कथन लेखबद्ध किया गया जो जुर्म स्वीकार किये तथा मेमो कथनानुसार आरोपीगण से बांस का डंडा, क्रिकेट बेट, रॉपा के लकड़ी का बेठ ,तथा बातचीत करने में उपयोग किया गया 02 नग मोबाईल को समक्ष गवाहान् जप्त किया गया प्रकरण सदर की विवेचना में आरोपीगण के द्वारा मृतक की हत्या करने की नियत से एक राय होकर आपराधिक षडयंत्र रचकर बांस का डण्डा, क्रिकेट बेट, रॉपा के लकड़ी का बेट से मारपीट कर तालाब की पानी में गिराकर गला दबाकर हत्या करना अपराध धारा 120(B),34 भा.द.वि. का जुर्म घटित करना पाये जाने से उक्त धाराऐं पृथक से जोड़ी गई अपराध सबूत पाये जाने पर आरोपीगण को विधिवत् समय सदर में गिरफ्तार कर गिरफ्तारी की सूचना आरोपीगण के परिजन को दी गई है। आरोप धारा अजमानतीय होने व प्रकरण की विवेचना अपूर्ण होने से न्यायिक रिमांड प्रतिवेदन तैयार किया गया है।
सट्टा संचालित करते आरोपी दीपक रात्रे उर्फ हनी सिंग गिरफ्तार
विवरण - दिनांक 09.07.2023 को थाना मंदिर हसौद पुलिस की टीम द्वारा थाना क्षेत्र में सट्टा संचालित करते आरोपी दीपक रात्रे उर्फ हनी सिंग पिता गोपाल रात्रे उम्र 29 साल साकिन ग्राम पलौद थाना मन्दिर हसौद जिला रायपुर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से नगदी रकम 900/- रूपये तथा सट्टा-पट्टी जप्त कर सटोरियें के विरूद्ध थाना मंदिर हसौद में अपराध क्रमांक 364/23 छ.ग. जुआ (प्रतिषेध) अधिनियम 2022 की धारा 06 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी- दीपक रात्रे उर्फ हनी सिंग पिता गोपाल रात्रे उम्र 29 साल निवासी ग्राम पलौद थाना मन्दिर हसौद।
रेड्डी अन्ना एप के माध्यम से ऑन लाईन सट्टा संचालित करने वाले 17 अंतर्राज्यीय सटोरियों सहित कुल 23 सटोरिये गिरफ्तार
मोबाईल फोन पर जान से मारने की धमकी देने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
CRIME NEWS : 24 घंटे के भीतर पुलिस की बड़ी कार्रवाई : एटीएम में पैसा डालने वाला ही निकला लूट का मास्टरमाइंड, तीन आरोपी गिरफ्तार
बलौदा बाजार। बलौदा बाजार के ग्राम हथबंद मुख्य तिगड्डा चौक में स्थित इंडिया वन एटीएम में तोड़-फोड़ करने की सूचना मिली थी। जिसकी सूचना पर थाना प्रभारी के नेतृत्व में थाना हथबंद का पुलिस बल एवं साइबर सेल बलौदाबाजार की संयुक्त टीम जांच में जुट गई। वहीं, इस मामले में महज 24 घंटो के भीतर आरोपियों को पुलिस ने खोज निकला है। और 3 युवकों को गिरफ्तार कर लिया गया. साथ ही पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी की रकम 6 लाख 66 हजार 800 रुपये और घटना में प्रयुक्त बाइक को बरामद किया है.

समृद्धि इंटरप्राइजेज फर्म के माध्यम से इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम में कैश लोड का काम किया जाता है। इस एजेंसी के तहत कार्य करने वाला प्रकरण का मुख्य आरोपी युवराज चंद्राकर काफी समय पहले से ही एटीएम का पैसा चुराने की योजना बना रहा था तथा मौके की ताक में था। एक्सिस बैंक रायपुर की शाखा से पैसा निकालकर ग्राम हथबंद स्थित इन इंडिया वन प्राइवेट लिमिटेड के एटीएम में कैश लोड किया गया। कैश लोड करने का कार्य और युवराज चंद्राकर एवं फर्म के एक अन्य कर्मचारी ऋषभ द्वारा किया गया। इस एटीएम का पासवर्ड एवं चाबी युवराज चंद्राकर के पास था। युवराज द्वारा अपने पूर्व नियोजित योजना के अनुसार प्रकरण के अन्य आरोपी शुभम यादव को पहले से ही एटीएम को ऑपरेट करके उसमें से पैसा कैसे चोरी करना है, यह सिखलाई दिया जा रहा था।


साथ ही अपने मोबाइल के माध्यम से एटीएम के अंदर, बाहर, सिक्योरिटी प्रोग्राम एवं महत्वपूर्ण लॉक सिस्टम का फोटो शुभम यादव को दिखाया था योजना के अनुसार युवराज चंद्राकर द्वारा एटीएम का पासवर्ड एवं चाबी शुभम यादव को दिया गया। शुभम यादव एवं तीसरा आरोपी शुभम महावर मुख्य आरोपी युवराज द्वारा दी गई पासवर्ड एवं चाबी लेकर दिनांक 08.07.2023 की रात्रि ग्राम हथबंद आए एवं रात्रि में पासवर्ड एवं चाबी का इस्तेमाल कर एटीएम में रखा सारा कैश ₹6,75,000 चोरी कर लिया गया। वही तीनों आरोपियों को पकड़कर पूछताछ किया गया, जिसमें आरोपियों ने एटीएम का पासवर्ड एवं चाबी के माध्यम से एटीएम से पैसा चोरी करना स्वीकार किया। कि आरोपियों की निशानदेही पर नगदी रकम ₹6,66,800 बरामद किया गया है। पुलिस की गहन छानबीन एवं अथक प्रयासों से चोरी का लगभग शत प्रतिशत पैसा बरामद करने में सफलता मिली है। साथ ही आरोपियों से घटना प्रयुक्त एक मोटरसाइकिल हीरो एचएफ डीलक्स CG24 K9263 भी जब्त किया गया है। आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जाता है।
अवैध रूप से शराब परिवहन करते 02 आरोपी गिरफ्तार
गांजा की तस्करी करते उत्तर प्रदेश का अंतर्राज्यीय गांजा तस्कर किशन देव यादव गिरफ्तार
कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ आरोपी रमेश सराफ गिरफ्तार
परिवार में घोर अनिष्ट का भय दिखा दिखा कर तंत्र मंत्र करने के नाम पर 40 लाख रूपये उगाहने का मामला
पुरानी बस्ती निवासी लेखराम साहू ने थाने में रिपोर्ट लिखाया था कि नीमगांव , नासिक महाराष्ट्र के ब्रह्म दत्त इंगले नाम के व्यक्ति से उसकी पहचान लगभग 4 साल पहले रायपुर में ही हुई थी, आरोपी ने अपना परिचय, तांत्रिक के रूप में कराया था... शुरुआत में घर पर छोटी मोटी समस्याओं को दूर करने के लिए तंत्र मंत्र करने के नाम पर पैसा लेता रहा.. घर के सदस्यों के बीमार पड़ने पर अस्पताल न जाकर तंत्र मंत्र से ठीक करने दावा करता था..!
धीरे धीरे घर पर घोर संकट आने, कार एक्सीडेंट में मृत्यु, बच्चे के अकाल मृत्यु का भय दिखा कर बड़े बड़े अनुष्ठान करने के लिए पैसे मांगता रहा.. फिर अनुष्ठान में बाधा आ गई है कह है प्रार्थी को डराकर डराकर पैसे मांगता रहा..! यन्हा तक की अनुष्ठान में एप्पल कंपनी का मोबाइल लगेगा उसे हवन में जलाना पड़ेगा कहकर दो बार मंहगे मोबाइल लिए.. एक बार टी व्ही फाइनेंस करवाया.. ! सोने चांदी के गहने मांगे..! प्रार्थी अनिष्ट होने के डर से रुपए अपने अकाउंट से तथा दोस्तो परिचितों के अकाउंट से उधारी लेकर आरोपी के अकाउंट पर पैसे भेजता रहा..! इस तरह से पिछले चार सालो में आरोपी ने तकरीबन 40 लाख रुपय की उगाही कर ली..! जब प्रार्थी बात करना बंद करता तो दिन में सौ सौ कॉल कर उसे परेशान करता !
हद तो तब हो गई जब आरोपी ने पूरे परिवार का रोड़ एक्सीडेंट में अकाल मृत्यु का भय दिखा कर , अनुष्ठान करने 15 लाख रूपये की मांग करने लगा..! तब परेशान हो कर प्रार्थी ने ब्रह्म दत्त इंगले के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई, जो थाना पुरानीबस्ती में अपराध क्रमांक 297/23, धारा420,508 भादवि के तहत दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
इसी बीच आरोपी पैसे लेने और अन्य जजमानों से मिलने रायपुर आया हुआ था.. वरिष्ट अधिकारियों के निर्देश पर ,पुरानी बस्ती पुलिस ने बिना देरी किए, थानाप्रभारी मुकेश सिंह और टीम ने उसे फाफाडीह के एक होटल से गिरफ्तार कर लिया.. !
पूछताछ पर आरोपी ने स्वीकार किया की वह तंत्र मंत्र के नाम पर प्रार्थी से रकम वसूले है.. पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एप्पल कंपनी का मोबाइल भी जप्त किया है जिसको अनुष्ठान के समय तोड़ने के नाम पर आरोपी ने प्रार्थी से लिया था
आरोपी के कब्जे से पोथी तांत्रिक होने का विजिटिंग कार्ड भी जप्त किया है..! आरोपी ने बताया है की रायपुर सहित छत्तीसगढ़ में उसके कई जजमान है..!
आरोपी को आज दिनांक को विधिवत गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा जा रहा है..!
नाम आरोपी~ ब्रम्ह दत्त इंगले पिता सुरेश इंगले, 30 वर्ष, नीमगांव ,नासिक ,महाराष्ट्र
सूने मकान का ताला तोड़कर लाखों रूपये कीमत के सोने एवं चांदी के जेवरात चोरी करने वाले 02 आरोपी गिरफ्तार
एक्शन मोड में पुलिस, फर्जी ED अफसर बनकर करोड़ो की ठगी करने वाले 1 महिला समेत 9 आरोपी गिरफ्तार, 1 करोड़ 25 लाख जब्त, जानिए पूरा मामला…
दुर्ग। जिले में ईडी अफसर बनकर 2 करोड़ की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मुंबई से 1 महिला समेत 9 से अधिक आरोपी गिरफ्तार किए गए हैं। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ कर रही है। सभी आरोपियों को मुंबई से गिरफ्तार कर ट्रांजिट रिमांड पर दुर्ग पुलिस लौटी है। आरोपियों के पास से करीब 1 करोड़ 25 नकद समेत स्कार्पियो वाहन जब्त किया गया है।
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया की पीड़ित विनीत गुप्ता है। उनको मुख्य आरोपी गिरीश वालेचा ने इंडस टावर लिमिटेड नामक एक कर्मचारी बताकर लालच दिया। कम्पनी का कर्मचारी बताते हुए ज्यादा लाभ देने के लालच देकर बड़ा पैसा इन्वेस्ट करने का झांसा दिया। मुख्य आरोपी दो सप्ताह पहले ही किसी महाराष्ट्र और छतीसगढ़ के लोकल एजेंट गजानंद वैरागड़े के माध्यम से गिरीश वालेचा के सम्पर्क में आया था। जिसके बाद 27 जून को डील के तहत दो करोड़ रुपये दिया जाना था। गिरीश वालेचा और एजेंट गजानंद दोनों पैसे लेने ऑफिस पहुंचे थे। आरोपियों ने फिल्मी स्टाइल में पूरा पहले से प्लान तैयार रखा था। पैसा सामने था तभी फर्जी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) पांच लोग अधिकारी बनकर पहुंचे। और लूट की घटना को अंजाम देकर स्कॉर्पियों से फरार हो गए। आरोपियों ने पैसे को रास्ते में बांट लिया था। इसी बीच प्लान लीक हो गया।
एक करोड़ 26 लाख 16 हजार जब्त
पुलिस ने आरोपियों के पास से एक करोड़ 26 लाख 16 हजार रुपए नकद। दो लाख के सोने के चैन अंगूठी, स्कार्पियों एवं अर्टिगा वाहन, 10 नग एंड्रॉयड मोबाइल, ईडी और सीबीआई के फर्जी पदनाम का पहचान पत्र, फर्जी मीडिया की आईडी और आधिकारी की गाड़ी की पीली बत्ती, बैंक के पास बुक,फर्जी आधार और पैन कार्ड, सभी बरामद किए गए हैं।
थाना कोतवाली क्षेत्रंातर्गत वीरभद्र नगर स्थित सुफी दरबार पास प्रतिबंधित नशीली टेबलेट बिक्री करते रंगे हाथ पकड़ा गया दोनों को।
अंधेकत्ल की गुत्थी सुलझी : प्रेम-प्रसंग के चलते प्रेमी ने ही प्रेमिका को उतारा था मौत के घाट, आरोपी गिरफ्तार…
बलौदाबाजार। जिले में एक अज्ञात महिला की लाश मिली थी। इस मामले में पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि प्रेम- प्रसंग एवं शादी की वजह हत्या का मुख्य कारण बना। जानकारी अनुसार, 29 जून को सुबह ग्राम कौड़िया मुक्तिधाम के पास डबरी में एक 20 वर्षीय अज्ञात महिला की लाश मिली थी। ग्राम पलारी थाना क्षेत्र के ग्राम कौड़िया का मामला।
मृतिका की शिनाख्ती कुमारी आसमा मनहरे पिता धरमलाल मनहरे निवासी ग्राम तुरमा हुई। आधार कार्ड में दिये गये पते के आधार पर ग्राम तुरमा जाकर मृतिका के परिजनों से संपर्क किया गया। परिजनों द्वारा लाश के पहने कपड़े, आधार कार्ड, आदि के माध्यम से परिवार में छोटी बहन कुमारी आसमा मनहरे ग्राम तुरमा होना पहचान किया गया। पुलिस को जांच के दौरान मृतिका के भाई चंद्रकांत मनहरे ने बताया कि उसकी बहन मृतिका आसमा मनहरे का प्रेम संबंध चार-पांच वर्ष से ग्राम मिरगी के दिनेश सेन के साथ चल रहा था। मृतिका के परिजनों द्वारा दिनेश सेन के ऊपर ही संदेह किया गया।
संदेह के आधार पर दिनेश सेन 24 वर्ष निवासी मिरगी से कड़ाई से पूछताछ किया जो अपराध करना स्वीकार करते हुए बताया कि मृतिका से चार-पांच वर्ष से प्रेम संबंध था। आरोपी को मृतिका का अन्य लड़कों के साथ भी संबंध होने का संदेह था, सांथ ही मृतिका अन्य जाति की होने से शादी के लिए आरोपी तैयार नहीं था, किन्तु मृतिका केवल दिनेश सेन से ही शादी करने की जिद में अड़ी थी। 29 जून की रात्रि करीब 10-11 बजे मृतिका, दिनेश सेन को फोन कर बुलायी तथा उसे घर से कहीं बाहर ले जाने की बात कही। तब मृतिका आसमा, आरोपी को रायपुर चलने की बात कही। जिस पर दिनेश सेन पलारी तक मोटर सायकिल में बैठाकर लाया और मृतिका को समझाने की कोशिश किया, किन्तु मृतिका समझने के लिए तैयार नहीं हुई।
इसके बाद आरोपी मृतिका को घटना स्थल ग्राम कौड़िया मुक्तिधाम मंच के पास ले गया, जहां मृतिका का अन्य लड़को के साथ संबंध होने के संदेह एवं शादी करने की बात को लेकर विवाद होने से गुस्से में आकर आरोपी दिनेश सेन द्वारा मोटर सायकिल के लेग गार्ड में बंधे लोहे के रॉड को निकालकर मृतिका के सिर में ताबड़तोड़ हमला कर दिया जिससे मृतिका वहीं पर गिर गई। आरोपी घटना कारित करने के बाद जेल जाने के डर से मृतिका को हाथ से घसीटते हुए मुक्तिधाम के सामने डबरी में ले जाकर पानी में फेंक दिया और घटना स्थल से वापस घर भागते समय घटना में प्रयुक्त लोहे की रॉड को घोटिया के पास रोड किनारे तालाब मे फेंक दिया। साथ ही घर पहुंचकर घटना के समय पहने हुए कपड़े को निकालकर अपने पलंग के नीचे छिपाकर रख दिया था। जिसे पुलिस ने बरामद कर लिया है।
