ब्रेकिंग न्यूज़

सड़क हादसों में “गोल्डन ऑवर” इलाज अब कैशलेस,कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में सारी तैयारियां पूर्ण।

 

 

सड़क दुर्घटनाओं में घायलों की जान बचाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा शुरू की गई PM राहत योजना अब छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में लागू होने जा रही है। इस योजना के लागू होने से जशपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के सड़क हादसा पीड़ितों को दुर्घटना के बाद शुरुआती “गोल्डन ऑवर” में कैशलेस इलाज की सुविधा मिलेगी।

योजना को सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्रालय द्वारा लागू किया जा रहा है, जिसके तहत दुर्घटना के बाद अस्पताल पहुंचने वाले घायल को 7 दिनों तक अधिकतम 1.5 लाख रुपये तक मुफ्त इलाज मिलेगा।

भारत में हर साल लाखों सड़क दुर्घटनाओं में मौतें केवल समय पर इलाज न मिलने के कारण होती हैं, जिन्हें कम करने के उद्देश्य से यह योजना शुरू की गई है।

क्या है योजना की खास बातें

दुर्घटना के बाद पहले 1 घंटे (गोल्डन ऑवर) में भर्ती होने पर कैशलेस इलाज

7 दिन तक अधिकतम ₹1.5 लाख तक उपचार

112 इमरजेंसी सेवा से सीधा लिंक

पुलिस पुष्टि के बाद अस्पताल को सीधे भुगतान

बीमित व बिना बीमा दोनों मामलों में लागू

योजना का संचालन तकनीकी प्लेटफॉर्म के माध्यम से किया जाएगा, जिसमें राष्ट्रीय स्वास्थ्य प्राधिकरण और जनरल इंश्योरेंस काउंसिल की भी भागीदारी रहेगी।

जशपुर में कैसे मिलेगा लाभ

जशपुर जिले में सड़क दुर्घटनाएं अक्सर ग्रामीण सड़कों और हाईवे पर होती हैं, जहां समय पर अस्पताल पहुंचना बड़ी चुनौती रहता है। 

अब कोई भी राहगीर 112 पर कॉल कर मदद बुला सकेगा

नजदीकी चिन्हित अस्पताल में सीधे भर्ती किया जाएगा

परिजनों को तत्काल पैसे की व्यवस्था नहीं करनी पड़ेगी

प्रशासन की तैयारी

छत्तीसगढ़ के सभी जिलों में खातों और तकनीकी लॉगिन की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। जिला प्रशासन, पुलिस और अस्पतालों को प्रशिक्षण देकर योजना जल्द पूर्ण रूप से लागू की जा रही है।जशपुर कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देशन में उक्त योजना की सारी तैयारियां लगभग पूर्णता की ओर है।

इस योजना के लागू होने से जशपुर जैसे दूरस्थ जिलों में सड़क हादसों के बाद होने वाली मौतों में बड़ी कमी आने की उम्मीद है। अब “पहले इलाज, बाद में कागजी कार्रवाई” की व्यवस्था लागू होगी, जिससे समय पर उपचार मिल सकेगा।

और पढ़ें ...

नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म का आरोप, पुलिस जांच में जुटी — फॉरेंसिक टीम मौके पर।

 

 

 

 

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग के साथ कथित सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पीड़िता एक विशेष संरक्षित जनजातीय समुदाय से बताई जा रही है। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई शुरू कर दी है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, घटना बीती रात एक स्थानीय सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान हुई बताई जा रही है। आरोप है कि कुछ युवक नाबालिग को बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गए, जिसके बाद दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया गया।

घटना की सूचना मिलते ही बगीचा पुलिस मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर लिया गया है। फॉरेंसिक टीम भी साक्ष्य जुटाने के लिए घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, चार संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उनकी पहचान और पृष्ठभूमि की आधिकारिक पुष्टि जांच पूरी होने के बाद ही की जाएगी।

एडिशनल एसपी राकेश कुमार पाटनवर ने बताया कि मामले की जांच के लिए बगीचा एसडीओपी दिलीप कोसले को निर्देशित किया गया है। उन्होंने कहा कि, “मामले में सभी आवश्यक कानूनी धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर लिया गया है और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जा रही है।”

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अफवाहों से बचें और किसी भी प्रकार की संवेदनशील जानकारी सोशल मीडिया पर साझा न करें, ताकि पीड़िता की पहचान गोपनीय बनी रहे। मामले की जांच जारी है।

और पढ़ें ...

शिव धाम कैलाश गुफा की अव्यवस्थाओं पर सनातन संत समाज आक्रोशित,SDM से मिलकर तत्काल कार्रवाई की मांग...?

 

 

 

जिले के प्रसिद्ध शिवधाम कैलाश नाथेश्वर गुफा में व्याप्त अव्यवस्थाओं को लेकर श्रद्धालुओं और सनातन संत समाज के वरिष्ठ जनों ने प्रशासन के समक्ष मोर्चा खोल दिया है। प्रतिनिधिमंडल ने बगीचा अनुविभागीय दण्डाधिकारी प्रदीप राठिया से मुलाकात कर विस्तृत मांगपत्र सौंपा है और शीघ्र समाधान की मांग की है।

पूज्य गहिरा गुरु के साथ पूरी।जिंदगी बिताने वाले संत समाज के वरिष्ठजन और ग्रामीणों का कहना है कि कैलाश गुफा क्षेत्र धार्मिक, सांस्कृतिक और आस्था का प्रमुख केंद्र है, लेकिन वर्तमान में यहां तानाशाही रवैये के कारण कई व्यवस्थागत समस्याएं बनी हुई हैं, जिनसे श्रद्धालुओं को असुविधा हो रही है।

SDM प्रदीप राठिया ने बताया कि ग्रामीणों एवं संत समाज ने अपना पक्ष रखा है। मांगों में कैलाश गुफा मंदिर का ताला खुलवाने तथा महाशिवरात्रि मेले का आयोजन पूर्व निर्धारित पुराने स्थल पर ग्राम पंचायत के माध्यम से कराए जाने सहित अन्य विषय शामिल हैं। उन्होंने कहा कि सभी बिंदुओं पर विधि अनुसार कार्यवाही की जा रही है।

प्रमुख मांगें इस प्रकार हैं

कैलाश नाथेश्वर गुफा मंदिर का ताला खोला जाए ताकि श्रद्धालु नियमित रूप से दर्शन–पूजन कर सकें।

गायबुड़ा चौक से मुढ़ी मार्ग तक बंद किए गए पैदल रास्ते को पुनः खोला जाए, जिससे पारंपरिक आवागमन बहाल हो सके।

महाशिवरात्रि मेले का आयोजन बुढ़ामहादेव के पास उत्तर-पश्चिम दिशा में स्थित पुराने मेला डांड़ में किया जाए।

गुफा प्रांगण में गांजा, शराब जैसे मादक पदार्थों की बिक्री और सेवन पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया जाए।

कैलाश नाथेश्वर गुफा के लिए सार्वजनिक धर्मस्व ट्रस्ट का गठन किया जाए, जिसमें सभी वर्गों के लोगों को शामिल किया जाए। परम पूज्य गहिरा गुरु जी के समय से कार्यरत पदाधिकारियों को प्राथमिकता देने की मांग की गई है।

आय-व्यय का पूरा लेखा-जोखा सार्वजनिक धर्मस्व ट्रस्ट के माध्यम से पारदर्शी ढंग से सार्वजनिक किया जाए।

मेले के दौरान ग्राम पंचायत को मेला संचालन और राजस्व वसूली का अधिकार दिया जाए, ताकि पंचायत आर्थिक रूप से सशक्त हो सके।

कैलाश गुफा से लगे रिजर्व फॉरेस्ट क्षेत्र (सारूढाब, गायबूड़ा, सोनगेरसा) की भूमि का सीमांकन कर उसे सुरक्षित किया जाए।

अलकनंदा के उद्गम स्थल को संत समाज श्रमदान व समयदान से घेराबंदी कर सुरक्षित करना चाहता है, इसके लिए ग्राम पंचायत को आवश्यक निर्देश और स्वीकृति देने की मांग की गई है।

आंदोलन की चेतावनी

संत समाज और ग्रामीणों ने प्रशासन को 2 फरवरी तक का अल्टीमेटम दिया है। उनका कहना है कि यदि इस तिथि तक कैलाश नाथेश्वर गुफा मंदिर का ताला नहीं खोला गया, तो 5 फरवरी से वृहद जनआंदोलन शुरू किया जाएगा। प्रतिनिधियों ने स्पष्ट किया कि आंदोलन शांतिपूर्ण होगा, लेकिन आस्था से जुड़े इस विषय पर अब और विलंब स्वीकार नहीं किया जाएगा।

फिलहाल प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि सभी मांगों की जांच कर नियमानुसार निर्णय लिया जाएगा।एसडीएम ने संस्था को नोटिस जारी करने का निर्देश दिया है।उन्होंने आश्वासन दिया है कि उनका प्रयास है कि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित न हो शांति से मामले का निराकरण विधिपूर्ण तरीके से किया जाएगा।

और पढ़ें ...

कैलाश गुफा शिव मंदिर बंद रहने से बढ़ा जन आक्रोश, 5 फरवरी से अनिश्चितकालीन जनआंदोलन की चेतावनी।

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल कैलाश गुफा शिव मंदिर को लंबे समय से बंद रखे जाने को लेकर क्षेत्र में असंतोष गहराता जा रहा है। स्थानीय श्रद्धालुओं और सनातन समाज के लोगों ने जिला प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मंदिर खुलवाने की मांग की है। मांग पूरी नहीं होने पर 5 फरवरी 2026 से विशाल जनआंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी गई है।

कलेक्टर व एसपी को सौंपे गए ज्ञापन में बताया गया है कि कैलाश गुफा स्थित शिव मंदिर, जिसे पूज्य गहिरा गुरु के द्वारा कठोर साधना कर स्थापित किया गया था।सनातन परंपरा से जुड़े संतों और भक्तों का जहां अथक परिश्रम,अंश एवं सहयोग लगा है जो कोरोना काल से बंद है। आरोप है कि मंदिर संस्था के अध्यक्ष बभ्रुवाहन सिंह के द्वारा अब तक मंदिर के कपाट नहीं खोले गए हैं, जिससे श्रद्धालुओं में रोष व्याप्त है।

आश्वासन देकर टालते रहे

समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि 6 अक्टूबर 2025 को इस संबंध में अध्यक्ष को ज्ञापन दिया गया था। उस समय संत समाज के एक पदाधिकारी द्वारा 45 दिन के भीतर मंदिर खोलने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन निर्धारित समय गुजरने के बाद भी मंदिर नहीं खोला गया।

इसके बाद 31 दिसंबर 2025 को ग्राम चुन्दापाठ में आयोजित आमसभा में भी इस मुद्दे पर चर्चा हुई। सभा में मौजूद प्रतिनिधियों के अनुसार, वहां 14 जनवरी मकर संक्रांति तक मंदिर खुलवाने की लिखित घोषणा की गई थी, लेकिन अब तक इस पर अमल नहीं हुआ। लोगों का आरोप है कि इस आश्वासन के बाद भी स्थिति जस की तस बनी हुई है।

 

मारपीट का आरोप

ज्ञापन में एक गंभीर आरोप यह भी लगाया गया है कि मंदिर खुलवाने की मांग को लेकर कैलाश गुफा गए श्रद्धालुओं के साथ अभद्र व्यवहार किया गया। 21 सितंबर 2025 को 81 वर्षीय एक बुजुर्ग श्रद्धालु सियाराम यादव के साथ कथित रूप से मारपीट की घटना हुई, जिससे समाज में भय और आक्रोश का माहौल है। इस मामले में अध्यक्ष पक्ष से जुड़े एक व्यक्ति पर आरोप लगाया गया है। हालांकि इस संबंध में प्रशासनिक स्तर पर आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

 

समिति गठन की मांग

श्रद्धालुओं का कहना है कि वर्तमान में मंदिर प्रबंधन के लिए सार्वजनिक ट्रस्ट संगठित समिति का गठन नहीं है, जिससे व्यवस्थाएं प्रभावित हो रही हैं। उन्होंने प्रशासन से नए ट्रस्ट के गठन की मांग भी की है ताकि मंदिर का संचालन पारदर्शी तरीके से हो सके।

 

प्रशासन को अल्टीमेटम

ज्ञापन में जिला प्रशासन से मांग की गई है कि 2 फरवरी 2026 तक मंदिर के कपाट खुलवाने की कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। अन्यथा 5 फरवरी से कैलाश गुफा परिसर में अनिश्चित कालीन जनआंदोलन शुरू किया जाएगा, जिसकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की बताई गई है।

इस ज्ञापन की प्रतिलिपि मुख्यमंत्री, संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री, क्षेत्रीय सांसदों, स्थानीय विधायक, पुलिस अधीक्षक सहित विभिन्न प्रशासनिक अधिकारियों को भी भेजी गई है।

अब देखना होगा कि प्रशासन इस संवेदनशील धार्मिक मामले में क्या कदम उठाता है, क्योंकि श्रद्धालुओं की भावनाएं इससे गहराई से जुड़ी हुई हैं।पहले भी श्रद्धालुओं के द्वारा सीधे मुख्यमंत्री से मामले की शिकायत की जा चुकी है जिसमें अब तक प्रशासन के द्वारा कोई पहल नहीं की गई है।

और पढ़ें ...

डीलिस्टिंग गर्जना महारैली,दिल्ली के रामलीला मैदान से डीलिस्टिंग आंदोलन का होगा आगाज - गणेश राम भगत।

 

इस वर्ष 24 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली डीलिस्टिंग गर्जना महारैली की तैयारियों को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में राष्ट्रीय संयोजक गणेश राम भगत ने महारैली की विस्तृत जानकारी देते हुए कहा कि यह देश के इतिहास में पहला अवसर होगा, जब देशभर के जनजातीय समाज के लाखों लोग एक ही मुद्दे—डीलिस्टिंग—पर एकजुट होकर अपनी मांग रखेंगे।

पूर्व मंत्री गणेश राम भगत में बताया कि सरगुजा संभाग से प्रत्येक गांव से सैकड़ों की संख्या में लोग महारैली में शामिल होंगे। केवल सरगुजा संभाग से ही 50 हजार से अधिक जनजातीय समाज के लोग दिल्ली पहुंचेंगे। 

विकासखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर रैलियों के आयोजन के बाद अब जनजातीय समाज दिल्ली कूच करेगा। यह पहली बार होगा जब जनजातीय समाज देश की राजधानी में इस कानून की मांग को लेकर इतने बड़े स्तर पर आंदोलन करेगा।

प्रांत संयोजक रोशन प्रताप सिंह ने संगठनात्मक मजबूती पर जोर देते हुए कहा कि जिला से लेकर ग्राम स्तर तक समितियों का गठन पूर्ण किया जाएगा। साथ ही, सभी गांवों में डीलिस्टिंग की मांग का प्रस्ताव ग्राम सभा से पारित कराया जाएगा। उन्होंने बताया कि आने वाले दिनों में सांसदों, विधायकों, जिला पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, महापौर, नगर पंचायत अध्यक्ष-उपाध्यक्ष, जिला व जनपद पंचायत सदस्यों, सरपंचों सहित सभी जनप्रतिनिधियों से मिलकर समर्थन जुटाने के लिए संपर्क अभियान चलाया जाएगा।

बैठक में संरक्षक पनत राम भगत ने ‘दिल्ली चलो’ अभियान के तहत गांव-गांव में जनजागरण यात्रा, पदयात्रा, वाहन यात्रा और प्रत्येक गांव व मोहल्ले में दिवाल लेखन पर विशेष जोर दिया।

बैठक में संरक्षक महेश्वर राम, केंद्रीय टोली सदस्य रवि भगत, प्रांत सह संयोजक इंदर भगत, लालदेव भगत, जिला संयोजक मानेश्वर भगत, संत सिंह, मेहीलाल आयाम, संपत लाल भगत, मानकेश्वर भगत, रज्जू राम, श्रीराम भगत, अमवती सिंह, जयंती भगत, शशिकरण खेस, स्वाति संत सिंह, प्रताप सिंह, दुखसिंह भगत, बालक राम भगत, फाल्गुनी नन्दे, रंजीत, अर्जुन सिंह, विद्यासागर सिंह, आशीष सहित प्रांत, जिला एवं विकासखंड स्तर के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि 24 मई को दिल्ली के रामलीला मैदान से डीलिस्टिंग आंदोलन का ऐतिहासिक आगाज किया जाएगा, जिसमें देशभर से जनजातीय समाज की व्यापक भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग पत्रवार्ता : मंगेतर ने पिता के साथ मिलकर किया 31 लाख का फर्जीवाड़ा,फर्जी निकासी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार

 

 

सारंगढ़/बिलाईगढ़ 29 दिसंबर 2025

सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले में एक बार फिर करोड़ों की ठगी से जुड़े मामले ने तूल पकड़ लिया है। होल्ड किए गए बैंक खाते से फर्जी तरीके से 31 लाख रुपये की निकासी के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों में कथित महाठग शिवा साहू की मंगेतर रितु साहू, उसके पिता चंद्रहास साहू और सहयोगी डिगम जोल्हे शामिल हैं। पुलिस ने तीनों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

दरअसल, यह पूरा मामला रायकोना निवासी कुख्यात ठग शिवा साहू से जुड़ा हुआ है, जिस पर लोगों को रकम ढाई गुना करने का लालच देकर करोड़ों रुपये की ठगी करने के आरोप हैं। इस मामले में पुलिस पहले ही शिवा साहू सहित अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। जांच के दौरान शिवा साहू की करोड़ों की संपत्ति, सोना-चांदी, नकदी और बैंक खातों को होल्ड किया गया था।

जांच में सामने आया कि शिवा साहू के होल्ड खाते से उसकी कथित मंगेतर रितु साहू के खाते में रकम ट्रांसफर की गई थी। इसके बाद रितु साहू का खाता भी होल्ड किया गया। पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि सारंगढ़ स्थित HDFC बैंक शाखा में फर्जी तरीके से खाता खुलवाकर होल्ड खाते से करीब 31 लाख रुपये की अवैध निकासी की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए सरसीवा पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपियों को गिरफ्तार किया। पुलिस का कहना है कि इस मामले में अन्य लोगों की भूमिका की भी जांच की जा रही है और आगे और गिरफ्तारियां संभव हैं।

फिलहाल पुलिस पूरे ठगी नेटवर्क को खंगालने में जुटी हुई है। अब देखना होगा कि इस बहुचर्चित मामले में और कौन-कौन से नाम सामने आते हैं।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग जशपुर : कैलाश गुफा विवाद के बाद आगे की रणनीति पर मंथन, 31 दिसंबर को यादव समाज की चिंतन बैठक,CM के पास रखेंगे अपना पक्ष।

 

 

 

 

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कैलाश गुफा से जुड़े विवाद और पूर्व में हुई घटनाओं के बाद अब समाज स्तर पर आगे की रणनीति तय करने की तैयारी शुरू हो गई है। इसी क्रम में यादव समाज पाठ क्षेत्र द्वारा 31 दिसंबर 2025 को चुंदा पाठ में एकदिवसीय चिंतन बैठक आयोजित की जा रही है।

उल्लेखनीय है कि 21 सितंबर 2025 को पाठ क्षेत्र के सनातन संत समाज के वरिष्ठ कार्यकर्ता सियाराम यादव के साथ कैलाश गुफा परिसर स्थित पुजारी आवास में कथित रूप से मारपीट और धमकी की घटना सामने आई थी। इस घटना के बाद पूरे पाठ क्षेत्र और सनातन समाज में आक्रोश फैल गया था। विरोध स्वरूप 23 सितंबर को ग्राम पकरीटोली में आपात बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें कैलाश गुफा तीर्थ स्थल के प्रबंधन और व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए गए थे।

इसी क्रम में 5 अक्टूबर 2025 को कैलाश गुफा परिसर में संस्था के सचिव की उपस्थिति में विशाल आमसभा आयोजित की गई थी, जिसमें छत्तीसगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों से गहिरा गुरु महाराज के अनुयायी, सनातन संत समाज के पदाधिकारी, संस्था प्रतिनिधि और समाज के प्रमुख लोग शामिल हुए थे।

आमसभा में न्याय, पारदर्शिता और तीर्थ स्थल की गरिमा बनाए रखने को लेकर एकजुटता दिखाई गई थी।कैलाश गुफा का पट आम जन मानस के लिए खोले जाने की मांग रखी गई थी।

अब पिछली बैठकों और आमसभा में उठे मुद्दों को लेकर 31 दिसंबर को होने वाली चिंतन बैठक में समाज के प्रबुद्धजन, युवा वर्ग, माताएं-बहनें और धर्मप्रेमी अनुयायी सामाजिक मर्यादा के दायरे में अपने सुझाव देंगे और आगे की दिशा तय करेंगे।

बैठक में प्रमुख विषय

सियाराम यादव के साथ हुई घटना की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कार्रवाई की मांग थी।

कैलाश गुफा मंदिर का मुख्य पट खोलने की मांग है।

तीर्थ स्थल परिसर में हो रही असामाजिक गतिविधियों पर नियंत्रण और जांच।

मंदिर संचालन व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता पूर्ण आय व्यय प्रबंधन।

संस्था की भूमि से जुड़े विवादों पर विचार

संत समाज के वरिष्ठजनों के प्रति अमर्यादित भाषा का प्रयोग करने का विरोध

समाज का कहना है कि कैलाश गुफा केवल एक धार्मिक स्थल नहीं, बल्कि आस्था और पहचान का प्रतीक है, और उसकी गरिमा से किसी भी प्रकार का समझौता स्वीकार्य नहीं होगा।

सनातन समाज और यादव समाज द्वारा पूर्व में जिला प्रशासन, कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपकर त्वरित कार्रवाई की मांग की जा चुकी है। 

समाज ने स्पष्ट किया है कि यदि न्यायोचित कदम नहीं उठाए गए, तो आगे आंदोलनात्मक रास्ता भी अपनाया जा सकता है।

फिलहाल यादव समाज पाठ क्षेत्र के लोग 31 दिसंबर की चिंतन बैठक को सफल बनाने की तैयारियों में जुटे हुए हैं।

और पढ़ें ...

कलेक्टर रोहित व्यास के निर्देश का दिखा असर, बगीचा तहसील में अवैध धान से भरा ट्रक पलटा,प्रशासन ने दिखाई सख्ती,अवैध धान किया जप्त।

 

 

 

 

बगीचा तहसील अंतर्गत तम्बाकच्छार घाट में अवैध धान से भरा एक ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। घटना की सूचना मिलते ही तहसीलदार महेश्वर उईके, नायब तहसीलदार सुशील शुक्ला एवं फूड विभाग के अधिकारी भारद्वाज मौके पर पहुंचे।प्रशासन द्वारा अगले दिन विधिवत कार्रवाई करते हुए ट्रक में लदे धान को जप्त किया गया।

उल्लेखनीय है कि इन दिनों छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा धान खरीदी केंद्रों में किसानों से समर्थन मूल्य पर धान की खरीदी की जा रही है। इस दौरान कई दलाल बाहरी क्षेत्रों से अवैध धान लाकर खरीदी केंद्रों में खपाने का प्रयास कर रहे हैं। इसे देखते हुए शासन-प्रशासन द्वारा अवैध धान के परिवहन, संधारण एवं बिक्री पर लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है।

जिले के कलेक्टर रोहित व्यास द्वारा अवैध धान के मामलों में त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं, जिसका असर जमीनी स्तर पर स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है।

और पढ़ें ...

जनपद सदस्य राकेश गुप्ता पर जानलेवा हमला,कार सवार युवकों ने किया हमला,पूर्व मंत्री गणेश राम भगत सन्ना रवाना।

 

 

जिले के बगीचा जनपद पंचायत सदस्य राकेश गुप्ता पर शुक्रवार शाम सरेराह जानलेवा हमला हुआ है।हमला उस वक्त हुआ जब राकेश गुप्ता जनपद पंचायत से बैठक खत्म करके अपने घर सन्ना वापस जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार घटना बगीचा सन्ना के बीच खैरापाठ की बताई जा रही है।जहां काले रंग की कार क्रमांक CG 14 MT 5830 में सवार युवकों ने सड़क पर उनकी गाड़ी रोककर उन पर हमला कर दिया। हमलावरों ने गाड़ी से खींचकर राकेश को बाहर निकाला और उनकी जमकर पिटाई कर दी और मोबाइल फोन छीन लिया, जो फिलहाल स्विच ऑफ बता रहा है।

घटना सन्ना थाना क्षेत्र के खैरापाठ की बताई जा रही है। पीड़ित जनपद सदस्य ने सन्ना थाने में रवि भगत, प्रियांशु उर्फ रिशु केसरी, प्रतीक सिंह (प्रतीक होटल वाला) और ख्वाजा खान, सभी सन्ना निवासी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई है। एक अन्य युवक भी कार में था,जिसने मारपीट में हिस्सा नहीं लिया।

सूत्रों के अनुसार, इस हमले के पीछे सन्ना तहसीलदार रोशनी तिर्की के खिलाफ की गई शिकायत को वजह बताया जा रहा है। बताया गया है कि राकेश गुप्ता आज दिन में बगीचा एसडीएम कार्यालय जाकर तहसीलदार के कथित दुर्व्यवहार की शिकायत दर्ज कर लौट रहे थे। उसी दौरान रास्ते में उन्हें अकेला पाकर युवकों ने हमला कर दिया।राकेश गुप्ता ने बताया कि हमलावर भू माफिया हैं जिन्होंने कई जमीन पर कब्जा कर रखा है।

इस घटना की जानकारी मिलते ही पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं जनजाति सुरक्षा मंच के प्रमुख गणेशराम भगत भी जशपुर से सन्ना के लिए रवाना हो गए हैं।

घटना के बाद क्षेत्र में जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों में गहरा आक्रोश व्याप्त है।खैरापाठ इलाके में हुई इस घटना के बाद माहौल तनावपूर्ण बना हुआ है।

और पढ़ें ...

सन्ना तहसीलदार रौशनी तिर्की पर प्रांतवाद का आरोप, जनपद सदस्य ने लगाए गंभीर आरोप,बिना नोटिस मकान तोड़ने, धमकी देने का मामला CM से हुई शिकायत।

 

 

बगीचा जनपद सदस्य राकेश गुप्ता ने तहसीलदार सन्ना रौशनी तिर्की पर दुर्व्यवहार,धमकी और प्रांतवाद फैलाने का आरोप लगाया है।मुख्यमंत्री से शिकायत कर उन्होंने तत्काल कार्यवाही की मांग की है।राकेश गुप्ता का आरोप है कि तहसीलदार ने उनके साथ दुर्व्यवहार, धमकी और सार्वजनिक रूप से अपमान किया है। उन्होंने मांग की है कि रौशनी तिर्की को तत्काल सन्ना तहसील से हटाया जाए और उन पर विभागीय कार्रवाई की जाए।

जनपद सदस्य ने सीएम को दिए अपने आवेदन में कहा है कि 28 अक्टूबर 2025 की सुबह करीब 10 बजे, गाँव के अशोक गुप्ता से फोन पर सूचना मिली कि तहसीलदार रौशनी तिर्की उनके घर पर जेसीबी वाहन लगाकर बिना किसी नोटिस के मकान तोड़ने का प्रयास कर रही हैं। सूचना मिलने पर जब वे मौके पर पहुँचे और वीडियो बनाने लगे, तो तहसीलदार ने अशोभनीय भाषा का प्रयोग करते हुए कहा — “नेतागिरी करेगा, झूठे केस में फंसा दूंगी” और अपमानित किया।

राकेश गुप्ता ने कहा कि क्षेत्र में कई लोगों ने शासकीय भूमि पर मकान बनाए हैं, लेकिन कार्रवाई केवल उनके विरुद्ध की जा रही है। उन्होंने इसे एकतरफा, अवैधानिक और दुर्भावना से प्रेरित कार्रवाई बताया।

जनपद सदस्य ने यह भी आरोप लगाया कि तहसीलदार रौशनी तिर्की का व्यवहार लंबे समय से अत्यधिक अहंकारी और जनविरोधी रहा है। ग्रामीणजन अक्सर आय, जाति, निवास, जन्म-मृत्यु जैसे सामान्य कार्यों के लिए भी भटकते रहते हैं, जिससे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है।

राकेश गुप्ता के अनुसार, जब उन्होंने इस विषय पर आपत्ति जताई तो तहसीलदार ने “तुम लोग झारखंडी हो, आदिवासी एक्ट लगाकर फंसा दूंगी, जनप्रतिनिधि कोई तोप नहीं होता” जैसे जातीय और प्रांतीय भावनाओं को भड़काने वाले शब्द कहे, जिससे न केवल जनप्रतिनिधि का अपमान हुआ, बल्कि क्षेत्र में जातीय तनाव फैलाने की कोशिश भी हुई।

इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो चुका है, जिसके बाद ग्रामीणों में भारी नाराजगी है। राकेश गुप्ता ने मुख्यमंत्री, कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक, पूर्व मंत्री गणेशराम भगत, जिला संघ चालक राजीव नंदे, एवं वनवासी कल्याण आश्रम जशपुर को भी प्रतिलिपि भेजते हुए तत्काल कानूनी और विभागीय कार्रवाई की मांग की है।

खबर है कि उक्त मामले में सन्ना तहसीलदार ने सन्ना थाने में जनपद सदस्य के विरुद्ध कार्रवाई की मांग को लेकर आवेदन दिया है जिसपर फिलहाल कोई जांच शुरु नहीं हुई है।बहरहाल मामला गंभीर है जिसको लेकर रौनियार समाज के लोग एकजुट हो रहे हैं।

और पढ़ें ...

जशपुर जंक्शन: पंचायत सचिव पर वन भूमि पट्टा के नाम पर ठगी का आरोप, ग्रामीणों ने रिपोर्ट दर्ज कराते हुए की कार्यवाही की मांग।

 

 

जशपुर जिले के बगीचा जनपद पंचायत अंतर्गत ग्राम पंचायत मुढ़ी के सचिव कमलनारायण यादव पर ग्रामीणों ने गंभीर आरोप लगाते हुए थाना बगीचा में लिखित शिकायत दी है। 

 

ग्रामीणों का आरोप है कि सचिव ने वन भूमि पट्टा दिलाने के नाम पर उनसे हजारों रुपये की वसूली की है।इसके बावजूद न तो किसी को पट्टा मिला और न ही पैसे लौटाए गए।

ग्रामीणों के द्वारा दिए गए आवेदन में बताया गया है कि सचिव कमलनारायण यादव ने अर्जुन यादव, मस्त कुमार यादव, ऋषि कुमार यादव, जगधर, अनिरूद्ध यादव, सतकुमार यादव, राम गुलाब यादव, श्यामजी यादव और शिवनाथ यादव से अलग-अलग रकम लेकर कुल ₹81,000 (इक्यासी हजार रुपये) की ठगी की है।

 

आवेदन में ग्रामीणों ने लिखा है कि सचिव ने “वन भूमि पट्टा जल्द दिलाने” का झूठा आश्वासन दिया था। लेकिन लंबे समय बीत जाने के बाद भी जब किसी को कोई पट्टा नहीं मिला तो ग्रामीणों ने पैसे की मांग की, जिस पर सचिव टालमटोल करने लगे।

पीड़ित ग्रामीणों ने थाना प्रभारी बगीचा से सचिव कमलनारायण यादव के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कठोर कार्रवाई की मांग की है।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे सामूहिक रूप से उच्च अधिकारियों से भी शिकायत करेंगे।मामले में पुलिस ने पंडरा पाठ चौकी से मामले की जांच कराने की बात कही है।

और पढ़ें ...

सचिव के विरुद्ध लामबंद हुए ग्रामीण, निलंबन के साथ कड़ी कार्रवाई की मांग,जांच के दौरान गुंडागर्दी का आरोप...?

 

जशपुर जिले के बगीचा जनपद अंतर्गत मुढ़ी ग्राम पंचायत के ग्रामीण पंचायत सचिव की मनमानी और भ्रष्टाचार से त्रस्त होकर अब खुलकर विरोध पर उतर आए हैं। ग्रामीणों ने सचिव कमलनारायण यादव के विरुद्ध सीएम, कलेक्टर और जिला सीईओ को लिखित शिकायत भेजी है,जिसमें कई अनियमितताओं की जांच व कठोर कार्रवाई की मांग की गई है।

 

शिकायत के आधार पर जिला पंचायत से गठित जांच टीम बुधवार को मुढ़ी गांव पहुंची। जांच के दौरान टीम ने पाया कि गांव में नाली निर्माण कार्य हुआ ही नहीं, जिसमें लगभग तीन लाख रुपये का आहरण किया जा चुका है। टीम ने यह भी खुलासा किया कि सचिव ने अपने पिता के नाम पर वन अधिकार पट्टा जारी करवाया है। इसके अलावा, कई ग्रामीणों को दो माह से राशन नहीं मिलने की बात भी सामने आई।

 

जांच के दौरान जब सचिव की कथित गड़बड़ियां उजागर होने लगीं, तो सचिव समर्थक ग्रामीणों और शिकायतकर्ताओं के बीच तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर गाली-गलौज और झूमाझटकी तक की नौबत आ गई, जिसके चलते जांच टीम को वहां से लौटना पड़ा।

 

इसके बाद ग्रामीणों ने पंडरापाठ चौकी में मामले की शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों का कहना है कि जब तक सचिव कमलनारायण यादव को निलंबित कर निष्पक्ष जांच नहीं कराई जाती, वे आंदोलन जारी रखेंगे।

और पढ़ें ...

कैलाश गुफा में मारपीट की घटना से भड़का सनातन संत समाज,5 अक्टूबर को हजारों अनुयायी करेंगे विशाल आमसभा।

 

 

जशपुर,04 अक्टूबर 2025

छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के प्रसिद्ध तीर्थ स्थल कैलाश गुफा में वृद्ध अनुयायी के साथ हुई मारपीट की घटना ने पूरे सनातन संत समाज को झकझोर कर रख दिया है। घटना 21 सितंबर 2025 दिन रविवार की बताई जा रही है,जब पाठ क्षेत्र के वरिष्ठ कार्यकर्ता सियाराम यादव निवासी पकरीटोली सरधापाठ के साथ पुजारी आवास परिसर में ही कथित रूप से सनातन संत समाज के अध्यक्ष बभ्रुवाहन सिंह के पुत्र राजू सिंह द्वारा मारपीट करते हुए उन्हें धमकी दी गई।

 

इस अपमानजनक घटना के विरोध में पूरे पाठ क्षेत्र में आक्रोश की लहर दौड़ गई है।सैकड़ों गांवों के हजारों अनुयायियों ने 23 सितंबर को ग्राम पकरीटोली में एक आपात बैठक आयोजित कर, घटना की निंदा करते हुए तीर्थ स्थल के प्रबंधन पर गंभीर सवाल उठाए हैं।

 

श्रद्धालुओं ने यह भी निर्णय लिया है कि इस पूरे मामले पर न्याय और पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए 5 अक्टूबर 2025, दिन रविवार को कैलाश गुफा परिसर में दोपहर 11 बजे एक विशाल आमसभा आयोजित की जाएगी।

 

इस आमसभा में छत्तीसगढ़ के विभिन्न गांवों, नगरों और शहरों से गहिरा गुरु महाराज के अनुयायी सनातन संत समाज के पदाधिकारी, संस्था प्रतिनिधि, जनप्रतिनिधि और समाज के प्रमुख मुखिया उपस्थित रहेंगे।

 

आमसभा में कई प्रमुख मुद्दों पर वक्तागण अपनी राय रखेंगे।वरिष्ठजन इस पर ठोस रणनीति के साथ कड़े प्रतिकार की तैयारी में जुटे हैं।

 

इन मांगों पर संत समाज हुआ लामबंद

21 सितंबर को सियाराम यादव के साथ हुई मारपीट की जांच और दोषियों पर कार्रवाई।

कैलाश गुफा मंदिर का मुख्य पट खोले जाने की मांग।

तीर्थ स्थल परिसर में हो रहे अनैतिक कृत्यों पर रोक और जांच।

मंदिर संचालन की व्यवस्था में सुधार और पारदर्शी प्रबंधन की स्थापना।

मंदिर के समीप संस्था की भूमि से जुड़े विवाद पर चर्चा।

 

श्रद्धालुओं का कहना है कि कैलाश गुफा केवल एक मंदिर नहीं बल्कि हमारी आस्था का केंद्र है, और वहां हुई यह घटना असहनीय है।

 

सनातन समाज के लोगों ने प्रशासन और संबंधित संस्थाओं से तत्काल संज्ञान लेकर न्यायोचित कार्रवाई की मांग की है, अन्यथा आंदोलन की चेतावनी भी दी गई है।मामले में जिला कलेक्टर,एसपी समेत उच्चाधिकारियों को जानकारी देकर तत्काल कार्यवाही की मांग की गई है।फिलहाल संत समाज के लोग 5 अक्टूबर के आमसभा की तैयारी में जुटे हुए हैं।

और पढ़ें ...

गणेश विसर्जन में लोगों को कुचलने के हादसे का आरोपी ड्राइवर सुखसागर गिरफ्तार, भेजा गया जेल,हादसे में 4 की मौत के साथ 22 लोग हुए थे घायल।

 

 

जशपुर जिले के बगीचा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जूरुडांड में गणेश प्रतिमा विसर्जन के दौरान बोलेरो गाड़ी से लोगों को कुचलने वाले आरोपी चालक सुखसागर दास को पुलिस ने इलाज के बाद गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

 

पुलिस के अनुसार 2 सितंबर की रात ग्राम जूरुडांड में ग्रामीण गणेश प्रतिमा विसर्जन के लिए निकले थे। इस दौरान लगभग 100 से 150 लोग जुलूस में शामिल थे। पीछे ट्रैक्टर और डीजे भी चल रहा था। तभी नशे में धुत आरोपी सुखसागर दास, निवासी ग्राम कुदमुरा थाना नारायणपुर, अपनी बोलेरो (CG 15 CR 1429) को तेज रफ्तार से चलाते हुए भीड़ में घुसा दिया। हादसे में मौके पर ही तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हुए। इलाज के दौरान एक और व्यक्ति की मौत हो गई, जिससे मृतकों की संख्या बढ़कर चार हो गई है।

 

घटना के बाद पुलिस व प्रशासन की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और घायलों को अस्पताल भिजवाया। कलेक्टर रोहित व्यास और एसपी शशि मोहन सिंह ने भी मौके पर पहुंचकर स्थिति की मॉनिटरिंग की और घायलों के उपचार की व्यवस्था कराई।

 

पुलिस ने घटना के तुरंत बाद ही आरोपी ड्राइवर सुखसागर दास को हिरासत में ले लिया था। लेकिन गंभीर रूप से घायल होने के कारण उसे अंबिकापुर अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज पूरा होने के बाद आरोपी से पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध स्वीकार कर लिया। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने विधिवत गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

 

आरोपी के खिलाफ थाना बगीचा में BNS की धारा 281,125(ए), 105 के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है। बोलेरो वाहन को भी पुलिस ने जब्त कर लिया है।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि नशे की हालत में वाहन चलाना बेहद गंभीर अपराध है। ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें ...

जशपुर विधायक रायमुनि भगत के विरुद्ध दायर परिवाद माननीय न्यायालय ने किया निरस्त।

 

 

जशपुर,20 अगस्त 2025

जशपुर जिले की राजनीति से जुड़ा एक महत्वपूर्ण मामला मंगलवार को न्यायालय में समाप्त हुआ। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती सरोजनी जनार्दन खरे की अदालत ने विधायक रायमुनि भगत के विरुद्ध दायर परिवाद को खारिज कर दिया है। यह परिवाद ईसाई समाज के हेरमोन कुजूर एवं अन्य व्यक्तियों द्वारा दायर किया गया था।

 

मामला कैसे शुरू हुआ?

 

वर्ष 2024 में जशपुर जिले के ढेंगनी गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान विधायक रायमुनि भगत का भाषण दिया गया था।इस भाषण को कुछ लोगों ने आपत्तिजनक बताया और इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ।इसके बाद ईसाई समाज से जुड़े कुछ व्यक्तियों, जिनमें हेरमोन कुजूर भी शामिल थे, ने आहत होकर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, जशपुर के समक्ष परिवाद दायर किया।

 

परिवाद में यह मांग की गई थी कि विधायक रायमुनि भगत के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता बीएनएस की धारा 196, 299, 302 और आईटी एक्ट की धारा 66,के तहत आपराधिक प्रकरण दर्ज किया जाए।

 

परिवाद दायर होने पर न्यायालय ने विधायक रायमुनि भगत को विधिवत नोटिस भेजा।नोटिस मिलने के बाद रायमुनि भगत स्वयं अदालत में उपस्थित हुईं और अपना पक्ष रखा।उनकी ओर से अधिवक्ता सत्यप्रकाश तिवारी ने तर्क दिया कि ऐसे मामलों में बिना राज्य अथवा केंद्र सरकार की अनुमति के अपराधों पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता।

 

विधायक रायमुनि भगत की ओर से वकील सत्यप्रकाश तिवारी ने यह भी कहा कि परिवाद में शासन का कोई आदेश प्रस्तुत नहीं है, जिसके कारण यह परिवाद विधि विरुद्ध है।

 

दोनों पक्षों की दलीलें सुनने के बाद मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी श्रीमती सरोजनी जनार्दन खरे ने परिवाद को खारिज करते हुए कहा कि बिना शासन की अनुमति ऐसे मामलों पर संज्ञान नहीं लिया जा सकता।परिवाद में विधिक आधार की कमी है।

 

इस प्रकार विधायक रायमुनि भगत के खिलाफ चल रहा यह प्रकरण न्यायालय में समाप्त हो गया।

और पढ़ें ...

बेहतर शिक्षा के लिए विधायक रायमुनी भगत का आकस्मिक दौरा

जशपुर।शिक्षा की गुणवत्ता जानने के लिए जशपुर विधायक श्रीमती रायमुनी भगत ने शासकीय प्राथमिक शाला लेटादोईन में आकस्मिक निरीक्षण किया। यहां बच्चों से पहाड़ा और पढ़ाई से संबंधित प्रश्न पूछकर उन्होंने शिक्षा के स्तर को परखा। बच्चों के सटीक जवाब सुनकर विधायक काफी प्रसन्न हुईं। बच्ची के जवाब से हुईं प्रभावित निरीक्षण के दौरान कक्षा दूसरी की बालिका सत्यवती बाई ने बिना झिझक 5 का पहाड़ा फर्राटेदार तरीके से सुनाया, जिसे सुनकर विधायक ने उसकी जमकर सराहना की। उन्होंने बच्चों का हौसला बढ़ाते हुए खुद भी बच्ची बनकर उनके साथ खुशियों के पल साझा किए। बच्चों को ऊंचे लक्ष्य की प्रेरणा रायमुनी भगत ने बच्चों में आत्मविश्वास भरते हुए उन्हें शिक्षा का महत्व समझाया और अच्छे से पढ़ाई कर कलेक्टर, एसपी, डॉक्टर, शिक्षक सहित बड़े पदों के अधिकारी बनने के लिए प्रेरित किया। शाला प्रवेश उत्सव में की शिरकत इसके बाद विधायक शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय दौड़काचौरा में आयोजित शाला प्रवेश उत्सव कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं। यहां उन्होंने बच्चों का लड्डू से मुंह मीठा कराकर प्रवेश कराया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। शिक्षा से सफलता का संदेश कार्यक्रम में उन्होंने बच्चों को अपने लक्ष्य ऊंचे रखने और शिक्षा के माध्यम से जीवन में सफलता हासिल करने की प्रेरणा दी। कार्यक्रम में विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षकगण, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री साय ने नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर जीत लिया दिल

 

 

रायपुर, 8 अगस्त 2025 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नेतृत्व केवल जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सहजता, आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यक्तित्व ने उन्हें जन-जन के हृदय में विशेष स्थान दिलाया है।

 

जांजगीर-चांपा जिले के दौरे के दौरान हेलीपैड पर एक भावुक क्षण सामने आया, जब ग्राम भणेसर के किसान योगेंद्र पांडेय अपनी तीन वर्षीय पुत्री सृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने मासूम सृष्टि को अपनी गोद में उठाकर स्नेह से दुलारा। इस पल ने पूरे माहौल को आत्मीयता और अपनत्व से भर दिया।

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात पर भावुक होते हुए पांडेय ने कहा – “मुख्यमंत्री के आने की खबर मिलते ही मैंने तय किया कि अपनी बेटी को उनसे मिलवाऊँगा। जब उन्होंने उसे गोद में उठाया, तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह पल हमारे जीवन की सबसे अनमोल स्मृति बन गया, जिसे हम जीवनभर याद रखेंगे।”

 

नर्सरी कक्षा की छात्रा सृष्टि अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री को देखने के लिए उत्साह से पहुंची थी। उनका परिवार एक साधारण किसान परिवार है, जिसमें माता-पिता, दादा-दादी और सृष्टि शामिल हैं। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय पहल ने एक साधारण परिवार के जीवन में अविस्मरणीय खुशी के पल जोड़ दिए।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री साय ने नन्ही सृष्टि को गोद में उठाकर जीत लिया दिल

 

 

रायपुर, 8 अगस्त 2025 

 

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का नेतृत्व केवल जनकल्याणकारी योजनाओं और विकास कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी सहजता, आत्मीयता और मानवीय संवेदनाओं से परिपूर्ण व्यक्तित्व ने उन्हें जन-जन के हृदय में विशेष स्थान दिलाया है।

 

जांजगीर-चांपा जिले के दौरे के दौरान हेलीपैड पर एक भावुक क्षण सामने आया, जब ग्राम भणेसर के किसान योगेंद्र पांडेय अपनी तीन वर्षीय पुत्री सृष्टि को लेकर मुख्यमंत्री से मिलने पहुंचे। मुख्यमंत्री साय ने मासूम सृष्टि को अपनी गोद में उठाकर स्नेह से दुलारा। इस पल ने पूरे माहौल को आत्मीयता और अपनत्व से भर दिया।

 

मुख्यमंत्री से मुलाकात पर भावुक होते हुए पांडेय ने कहा – “मुख्यमंत्री के आने की खबर मिलते ही मैंने तय किया कि अपनी बेटी को उनसे मिलवाऊँगा। जब उन्होंने उसे गोद में उठाया, तो हमारी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। यह पल हमारे जीवन की सबसे अनमोल स्मृति बन गया, जिसे हम जीवनभर याद रखेंगे।”

 

नर्सरी कक्षा की छात्रा सृष्टि अपने पिता के साथ मुख्यमंत्री को देखने के लिए उत्साह से पहुंची थी। उनका परिवार एक साधारण किसान परिवार है, जिसमें माता-पिता, दादा-दादी और सृष्टि शामिल हैं। मुख्यमंत्री की इस आत्मीय पहल ने एक साधारण परिवार के जीवन में अविस्मरणीय खुशी के पल जोड़ दिए।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग न्यूज : क़ैदी से जबरन मुलाकात की कोशिश, शोएब ढेबर पर लगा तीन महीने का प्रतिबंध

रायपुर, 7 अगस्त 2025

 

केन्द्रीय जेल रायपुर में शोएब ढेबर, पिता अनवर ढेबर, को तीन महीने के लिए सभी प्रकार की मुलाकातों से प्रतिबंधित कर दिया गया है। यह कार्रवाई उस घटना के बाद की गई है जिसमें उन्होंने जेल अधिकारियों की अनुमति के बिना जबरदस्ती मुलाकात कक्ष में प्रवेश कर शासकीय कार्य में बाधा पहुंचाई।

 

जेल अधीक्षक रायपुर द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ढेबर ने अधिवक्ता मुलाकात के समय अधिकारियों द्वारा रोके जाने के बावजूद बलपूर्वक प्रवेश किया, जिससे जेल की सुरक्षा और संचालन व्यवस्था प्रभावित हुई। इस घटना की जांच उप जेल अधीक्षक एमएन प्रधान ने की और रिपोर्ट में आरोपों की पुष्टि की।

 

जेल नियमावली के नियम 690 के अंतर्गत प्रदत्त शक्तियों का प्रयोग करते हुए यह निर्णय लिया गया है। जेल अधीक्षक ने स्पष्ट किया है कि जेल परिसर की सुरक्षा एवं अनुशासन बनाए रखने के लिए ऐसे कृत्य को गंभीरता से लिया जाता है और भविष्य में ऐसी पुनरावृत्ति रोकने हेतु कड़े कदम उठाए जाएंगे।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग न्यूज : जशपुर पुलिस ने ऑपरेशन आघात के तहत 30 लाख रुपये मूल्य का अवैध गुटखा व तंबाकू किया जप्त

जशपुर, 6 अगस्त 2025। 

 

जिले में संचालित ऑपरेशन आघात के तहत एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जशपुर पुलिस ने लोदाम थाना क्षेत्र अंतर्गत मंडी बेरियर के पास एक संदिग्ध ट्रक से करीब 30 लाख रुपये मूल्य का अवैध गुटखा और तंबाकू का जखीरा बरामद किया है। मामले में ट्रक चालक को हिरासत में लेकर आगे की जांच की जा रही है।

 

घटना की शुरुआत उस समय हुई जब लोदाम पुलिस ने नेशनल हाइवे 43 पर मंडी बेरियर के पास वाहन चेकिंग अभियान चला रखा था। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि एक लाल रंग का कंटेनर ट्रक (क्रमांक HR55AJ4755) भारी मात्रा में अवैध तंबाकू उत्पाद लेकर जशपुर-घोलेंग रोड से होते हुए लोदाम की ओर बढ़ रहा है। सूचना के आधार पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए बताए गए वाहन को रोका।

 

पूछताछ में ट्रक चालक ने अपना नाम राशिद खान (40 वर्ष), निवासी फिरोजपुर, थाना महू, जिला महू, हरियाणा बताया। चालक ने पुलिस को बताया कि वह रायपुर से बोकारो (झारखंड) जा रहा है और ट्रक में डिटर्जेंट वाशिंग पाउडर लदा है। उसने इसके समर्थन में एक रसीद भी पुलिस को सौंपी। लेकिन पुलिस को संदेह होने पर जब ट्रक की तलाशी ली गई, तो उसमें 100 बोरी विमल गुटखा और 20 बोरी तंबाकू बरामद किया गया।

 

पूछताछ में चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका, जिसके चलते पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और ट्रक को जब्त कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसे ट्रक में लदे माल के बारे में कोई जानकारी नहीं थी और ट्रक मालिक ने ही उसे डिटर्जेंट की रसीद देकर बोकारो भेजा था। पुलिस अब ट्रक मालिक की भूमिका की भी जांच कर रही है और उसके विरुद्ध भी वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

 

यह कार्रवाई भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता की धारा 106 के तहत की जा रही है। बरामदगी और कार्रवाई में थाना प्रभारी लोदाम निरीक्षक हर्षवर्धन चौरासे, सहायक उपनिरीक्षक सहबीर भगत, आरक्षक महेश्वर यादव और हेमंत कुजूर की अहम भूमिका रही।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने कहा है कि जिले में अवैध गुटखा और तंबाकू उत्पादों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग न्यूज : डॉ. रवीन्द्र सिंह पर FIR की मांग,बीजेपी मंडल अध्यक्ष ने दर्ज कराई शिकायत,सोशल मीडिया पर पीएम मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी का आरोप

जशपुर,31 जुलाई 2025

भारतीय जनता पार्टी दुलदुला मंडल अध्यक्ष श्रीमती सरोजनी सिंह ने थाना दुलदुला में एक लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए डॉ. रवीन्द्र सिंह के विरुद्ध सोशल मीडिया पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने का आरोप लगाया है।पूर्व मंत्री गणेश राम भगत ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

शिकायत पत्र में कहा गया है कि डॉ. रवीन्द्र सिंह, जो पशुचिकित्सक के रूप में कार्यरत हैं, उन्होंने सोशल मीडिया साइट पर प्रधानमंत्री के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की है, जो भाजपा कार्यकर्ताओं की भावनाओं को ठेस पहुंचाने वाला और प्रधानमंत्री की गरिमा के खिलाफ है।

श्रीमती सरोजनी सिंह ने मांग की है कि संबंधित टिप्पणी की जांच कराई जाए और डॉ. रवीन्द्र सिंह के खिलाफ प्राथमिक रिपोर्ट दर्ज की जाए। साथ ही, उन्होंने इस कृत्य की घोर निंदा करते हुए इसे भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं के लिए असहनीय बताया है।

शिकायत के साथ सोशल मीडिया की कथित टिप्पणी का स्क्रीनशॉट भी संलग्न किया गया है। पत्र पर क्षेत्र आसपास के भाजपा कार्यकर्ताओं के हस्ताक्षर भी मौजूद हैं, जो इस मामले को लेकर एकमत से विरोध दर्ज कर रहे हैं। पुलिस ने शिकायत प्राप्त कर जांच शुरू करने की बात कही है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग जशपुर : कलेक्टर रोहित व्यास की बड़ी कार्रवाई,लंबे समय से अनुपस्थित 06 संविदा कर्मचारियों को किया बर्खास्त

जशपुर

जिले में प्रशासनिक सख्ती के तहत कलेक्टर रोहित व्यास ने समग्र शिक्षा अभियान के अंतर्गत कार्यरत 06 संविदा कर्मचारियों को सेवा से पृथक कर दिया है। ये सभी कर्मचारी बिना सूचना के लंबे समय से अनुपस्थित थे और विभागीय निर्देशों के बावजूद कार्य पर नहीं लौटे।

सेवा से पृथक किए गए कर्मचारियों में शामिल हैं:

श्रीमती पुष्पा टोप्पो (मोबाइल स्रोत कम लेखापाल)

सुश्री ज्योति साहू

कु. मेघा दुबे (बीआरपी समावेशी शिक्षा)

श्री नवीन कुमार पटेल (सूचना प्रबंध समन्वयक)

श्रीमती सविता बाई 

श्री नंदकिशोर चाहौन (भृत्य)

प्रशासन की ओर से सभी को समय-समय पर उपस्थिति हेतु पत्र प्रेषित किए गए थे। अंतिम सूचना पत्र रजिस्टर्ड डाक द्वारा भेजकर एक सप्ताह के भीतर कार्य पर उपस्थित होने का निर्देश भी दिया गया था, लेकिन किसी ने कोई जवाब नहीं दिया और न ही कार्य पर लौटे।

यह अनुपस्थिति छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम 1965 के नियम 03 का उल्लंघन है। साथ ही, छत्तीसगढ़ सिविल सेवाएं (अवकाश) नियम 2010 के नियम 11 के तहत यदि कोई शासकीय सेवक तीन वर्ष से अधिक समय तक अनुपस्थित रहता है, तो उसे त्यागपत्र दिया हुआ माना जाता है। इन्हीं प्रावधानों के अंतर्गत यह कड़ी कार्रवाई की गई है। कलेक्टर रोहित व्यास की इस कार्यवाही से जिले में शासकीय कर्मचारियों को स्पष्ट संदेश गया है कि कार्य में लापरवाही या गैर जिम्मेदाराना व्यवहार कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग जशपुर: नाबालिग पहाड़ी कोरवा युवती की संदिग्ध मौत का मामला,पुलिस ने इन धाराओं के तहत दर्ज किया FIR

जशपुर जिले के थाना बगीचा क्षेत्र में एक हफ्ते से लापता पहाड़ी कोरवा जनजाति की नाबालिग बालिका की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है। कल 30 जुलाई को दोपहर लगभग 2 बजे ग्रामवासियों ने सूचना दी कि बगडोल स्थित स्टेट हाईवे की पुलिया के नीचे एक सड़ा-गला शव पड़ा हुआ है। मौके पर पहुंची बगीचा पुलिस ने शव की पहचान उसी नाबालिग के रूप में की, जिसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट पहले ही दर्ज की जा चुकी थी।

परिजनों द्वारा की गई शिनाख्त के अनुसार, मृतिका की सहेली ने बताया था कि 24 जुलाई की रात को विवेक जायसवाल नामक युवक उसे मैरून रंग की स्कूटी में बैठाकर ले गया था जिसके बाद वह फिर लौटकर नहीं आई। उक्त सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी विवेक जायसवाल के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 137(2) के तहत अपहरण का मामला दर्ज किया है।

घटनास्थल के निरीक्षण में एफएसएल टीम की उपस्थिति में साक्ष्य जुटाए गए, जहां से स्कूटी के टूटे टुकड़े बरामद हुए। विवेक जायसवाल के घर पर दबिश देने पर यह जानकारी सामने आई कि उसी रात उसकी स्कूटी बगडोल पुलिया के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई थी और उसे सिर में चोट आई थी।

आज बगीचा में मृतिका का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसमें सिर और छाती पर गंभीर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर आगे की विधिक कार्रवाई की बात कर रही है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि पुलिस पूरे मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आवश्यक धाराएं जोड़ी जा सकती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु हर संभव कदम उठाए जा रहे हैं।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग न्यूज : CM के OSD के सूने मकान में हुई चोरी,चांदी के लक्ष्मी-गणेश मूर्ति समेत नगद पार,पुलिस मौके पर,फोरेंसिक टीम जांच में जुटी।

 

सूरजपुर,14 जुलाई 2025

मुख्यमंत्री के ओएसडी रवि मिश्रा के सूरजपुर स्थित मकान में बड़ी चोरी की वारदात सामने आई है। विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत 2A कॉलोनी स्थित उनके आवास में चोरों ने हाथ साफ कर दिया।मिली जानकारी के अनुसार, रवि मिश्रा के माता-पिता दो दिन पहले रायपुर गए थे। इसी दौरान घर सूना घर पाकर अज्ञात चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया है।
 
                            
 
चोर घर से चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति, चांदी के 11 सिक्के और 40 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही विश्रामपुर पुलिस और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंच गई है और जांच शुरू कर दी है।पुलिस टीम संदिग्धों से पूछताछ कर रही है, वहीं कॉलोनी में इस वारदात को लेकर दहशत का माहौल बना हुआ है।पुलिस फोरेंसिक टीम समेत स्निपर डॉग की मदद से चोरों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।
 
जशपुर जंक्शन।डेस्क — सूरजपुर
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग जशपुर जंक्शन : कांजी हाऊस में प्रशासन को बंद करने की धमकी देने वाले भारत मुक्ति मोर्चा के जिलासंयोजक को जशपुर पुलिस ने भेजा जेल,रेल सर्वे के विरोध का मामला।

01 मई 2025 अभी खबर मिली है कि भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक रूपनारायण एक्का व सुनील खलखो को माननीय न्यायालय द्वारा जेल भेजा दिया गया है।

मामला है शासकीय कार्य में बाधा डालकर शासन और प्रशासन को चुनौती देना।पत्थलगांव के ग्राम तिरसोंठ में चल रहे शासकीय कार्य में व्यवधान उत्पन्न करने वालों के विरूद्ध जशपुर पुलिस ने कानून का डंडा चलाया है।

अधिकारियों को धमकी देने वाले भारत मुक्ति मोर्चा के जिला संयोजक रूपनारायण एक्का एवं उसके साथी सुनील खलखो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि आरोपी अंबिकापुर की ओर भाग रहा था, पीछा कर पुलिस ने उसे दबोचा है। प्रकरण के अन्य शेष आरोपियों के ठिकानों पर लगातार दबिश दी जा रही है, जल्द वे भी सलाखों के पीछे भेजे जायेंगें ऐसा पुलिस का कहना है।

आरोपी एवं उसके अन्य साथियों के विरुद्ध थाना पत्थलगांव में अप.क्र. 91/2025 धारा 121(1), 132, 221, 223 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज किया गया है।

गिरफ्तार आरोपियों में

1- रूपनारायण एक्का उम्र 45 साल निवासी बासेन थाना कांसाबेल, हाॅल मुकाम-जरिया थाना जशपुर।

2-सुनील खलखो निवासी तिरसोठ।

जशपुर जंक्शन को जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि प्रार्थी तहसीलदार बागबहार कृष्ण मूर्ति दीवान ने थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया कि यह अपनी टीम के साथ दिनांक 29.04.2025 को धरमजयगढ़-पत्थलगांव-लोहरदगा रेल्वे लाईन की शांतिपूर्ण सर्वे हेतु प्रातः 08 बजे कानून व्यवस्था ड्यूटी में ग्राम तिरसोंठ गये थे, उक्त सर्वे में रेल्वे के अधिकारी एवं उसके स्टाॅफ भी थे।

अधिकारियों द्वारा अपना कार्य शुरू किया गया था उसी दौरान वहां मौजूद रूपनारायण एक्का एवं उसके अन्य साथियों द्वारा बीच में सर्वे कार्य को धमकी देकर रोकते हुये कहा गया कि भारत माला प्रोजेक्ट के अंतर्गत इनकी जमीन प्रशासन द्वारा अधिग्रहित कर लिया गया है।

अब रेल्वे विभाग भी जमीन अधिग्रहित करना चाहती है। हमलोगों को पूर्व का मुआवजा नहीं मिला है।रेल्वे विभाग से भी मुआवजा नहीं मिलेगा कहकर ग्रामीणों को अधिकारियों के विरूद्ध बरगलाते हुये उकसाया गया।

मौके पर मौजूद अधिकारियों द्वारा उनसे कहा गया कि अभी सिर्फ सर्वे का कार्य चल रहा है, जमीन अधिग्रहित नहीं की जा रही है, फिर भी वे लोग आवेष में आकर प्रशासन के विरूद्ध नारेबाजी करने लगे।

कुछ देर बाद पुनः रूपनारायण एक्का द्वारा साथियों के साथ वहां आकर सर्वे कार्य को रोकने की धमकी दिया गया और

कहा कि यहां पर कलेक्टर का आदेश नहीं चलता है और राज्य सरकार व केन्द्र सरकार का कानून नहीं चलने देंगें, यहां सिर्फ हमारा कानून चलता है।" हमलोग तुम लोगों को नोटिस देकर आदिवासी पंचायत में बुलायेंगें और कांजी हाउस में बंद कर देंगें कहते हुये हुज्जतबाजी कर हाथापाई करने लगे।

प्रार्थी की उक्त रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 121(1), 132, 221, 223 बी.एन.एस. का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। उक्त गंभीर मामले की एएसएसपी शशि मोहन सिंह द्वारा स्वयं मानीटरिंग की जा रही थी, प्रकरण में अपराध दर्ज होते ही आरोपियों की तत्काल पतासाजी कर गिरफ्तारी के निर्देश दिये गये थे।

पुलिस टीम को मुखबीर से सूचना मिला कि उक्त आरोपी अंबिकापुर की ओर भाग रहा है, इस पर सरगुजा पुलिस को सूचित करते हुये सीतापुर-बतौली के पास नाकाबंदी की गई एवं भाग रहे रहे आरोपी को बतौली के पास से दबोचा गया।

पुलिस द्वारा पकड़े जाने पर प्रकरण का आरोपी रूपनारायण एक्का गिड़गिड़ाता रहा। दूसरे आरोपी सुनील खलखो को उसके निवास से गिरफ्तार किया गया है। दोनों आरोपी के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उन्हें दिनांक 30.04.2025 को गिरफ्तार किया गया है।

आरोपी की धरपकड़ में थाना प्रभारी पत्थलगांव निरीक्षक विनित पाण्डेय, थाना प्रभारी बतौली सी.पी. तिवारी आर. 08 पदूम वर्मा, आर. आषीशन प्रभात टोप्पो एवं अन्य स्टाॅफ का योगदान रहा है।

"SSP जशपुर श्री शशि मोहन सिंह ने कहा है कि शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले 07 आरोपियों के विरूद्ध अपराध दर्ज किया गया है। कानून व्यवस्था के प्रश्न पर किसी को व्यवस्था की चुनौती देने की ईजाजत नहीं दी जाएगी।"

और पढ़ें ...

जशपुर जंक्शन : पूर्व विधायक यूडी मिंज पर राजद्रोह के तहत मामला दर्ज हो-गौरी शंकर श्रीवास,हैक की बात कर बचने की कवायद कर रहे यूडी मिंज।

रायपुर,27 अप्रैल 2025 भाजपा प्रदेश प्रवक्ता गौरी शंकर श्रीवास ने बयान जारी करते हुए कहा कि यूडी मिंज के सोशल मीडिया में जो पोस्ट है वो गद्दारी तथा सेना का मनोबल तोड़ने वाला पोस्ट है जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा पहलगाम में हुए सैलानियों पर हमले के बाद से पूरा देश आक्रोशित है ऐसे में अपने सोशल मीडिया हैंडल से भारत -पाक युद्ध में देश की हार तय करते हुए कायरता पूर्ण पोस्ट शेयर किया है जो कि कांग्रेस पार्टी के मूल चरित्र को प्रदर्शित करता है। और ये पहला मौका नहीं है इसके पहले भी सर्जिकल स्ट्राइक का सबूत माँगकर देश को राष्ट्रीय पटल पर अपमानित करने का काम कांग्रेसी नेताओ ने किया था जिसे राष्ट्र नहीं भुला है! पहलगाम टेरर अटैक में छत्तीसगढ़ ने दिनेश मिरानिया के रूप में अपना लाल खोया है जिसे लेकर प्रदेश में जनता की सेना की तरफ़ टकटकी लगाकर देख रही इस गमगीन स्थिति में युद्ध के पूर्व परिणाम अपने देश के ख़िलाफ़ देने वाला एक गद्दार ही हो सकता है अतः पूर्व विधायक मिंज के ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही की जाए! इधर गौरी शंकर श्रीवास के ट्वीट करने के बाद पोस्ट तेज़ी से वायरल होने लगा जिसके बाद पूर्व विधायक यूडी मिंज ने आज शाम फेसबुक पर पोस्ट करते हुए लिखा कि उनका फेसबुक अकाउंट हैक हो गया था जिसके चलते उनके अकाउंट से किसी ने पोस्ट कर दिया। लेकिन गौर करने वाली बार ये है कि श्री मिंज का ये विवादित पोस्ट एक दिन पुराना है जिस पर विवाद की स्थित निर्मित होने के बाद उन्होंने हैक होने का सहारा लिया।
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग जशपुर जंक्शन : 7 दिन पहले हुए थी शादी,मायके से ससुराल जाते वक्त हुआ बड़ा हादसा,विवाहित नवदंपति जोड़ों की दर्दनाक मौत,घर में पसरा मातम।

27 अप्रैल 2025

पिछले 18 अप्रैल को जिस युगल जोड़ों ने साथ साथ जीने मरने की कसमें खाई उन्हें क्या पता था कि यह जीवन महज 9 दिनों का ही होने वाला है।दरअसल नव विवाहित जोड़ों की एक सड़क हादसे में मौत हो गई जिससे पूरे परिवार में मातम पसर गया है।

पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मृतक समीर जोशी और उसकी पत्नी दोनों की पिछले 18 अप्रैल को शादी हुई थी।जिसके बाद समीर अपनी पत्नी को पहली बार उसके माता पिता से मिलाने उसके मायके लाया था।

मायके से पत्नी को लेकर दोनों ससुराल के लिए रवाना हुए।कंढरका चौकी के हसद गांव के पास तेज रफ्तार हाईवा ने नवदंपति जोड़ों को अपनी चपेट में ले लिया जिससे दोनों पति पत्नी की मौत हो गई।

हादसे के वक्त मृतक समीर जोशी और उसकी पत्नी दोनों बाईक में सवार होकर वापस अपने घर की ओर जा रहे थे।शादी के बाद मां बाप से मिलाने के लिए मृतक अपनी पत्नी को मायके लेकर आया था।जो अपनी पत्नी को मायके हरदी से अपने गांव खैरझिटी लेकर जा रहा था ।1 सप्ताह पहले 18 अप्रैल को दोनों की शादी हुई थी।

घटना के बाद से परिवार की   खुशियां मातम में बदल गई हैं।
बेरला थाना क्षेत्र के हसदा गांव की उक्त घटना बताई जा रही है।घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ इकट्ठी हो गई जिसके बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई।आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर पुलिस अग्रिम कार्यवाही कर रही है।

लगातार हो रहे सड़क हादसों को लेकर सरकार को गंभीर कदम उठाने की आवश्यकता है जिससे ऐसे हादसों पर अंकुश लग सके।

और पढ़ें ...

वीडियो कॉल के जरिए बनाया अश्लील वीडियो,अंग प्रदर्शन के लिए किया मजबूर,आरोपी दिल्ली से गिरफ्तार।

जशपुर जिले की एक युवती को मैट्रिमोनियल साइट के जरिए एक युवक ने प्रेमजाल में फंसाकर वीडियो कॉलिंग किया और उसका अश्लील वीडियो बनाकर उसे वायरल करने लगा।पीड़ित युवती की शिकायत पर जशपुर पुलिस की सायबर टीम ने आरोपी को ढूंढ निकाला जिसके बाद उसे दिल्ली से गिरफ्तार किया गया है। जशपुर एसएसपी शशिमोहन सिंह के निर्देशन में सायबर टीम की मदद से कुनकुरी पुलिस ने आरोपी को दिल्ली से गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पूरा मामला जशपुर जिले के कुनकुरी थाना क्षेत्र का बताया जा रहा है। SSP शशिमोहन सिंह ने बताया कि 17 जनवरी 2025 को कुनकुरी क्षेत्र की एक युवती ने थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके द्वारा वर्ष 2023 में मेट्रोमैनी साइट शादी डॉट कॉम पर शादी के संबंध में अपना बायोडाटा अपलोड किया गया था। जिस पर आरोपी रोहित प्रसाद ने मोबाईल फोन के माध्यम से उसे रिक्वेस्ट भेजा तो,प्रार्थिया के द्वारा उक्त रिक्वेस्ट को स्वीकार कर लिया गया व मैसेज के माध्यम से पीड़िता युवती व आरोपी रोहित प्रसाद के मध्य मोबाइल नंबर का आदान प्रदान हुआ, फिर दोनों के मध्य मोबाइल फोन के माध्यम से बातचीत होने लगी। इसी दौरान दिनांक 21.12.23 को आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा पीड़ित युवती के साथ व्हाट्सअप वीडियो कॉल के माध्यम से बातचीत किया गया व बातचीत के दौरान पीड़िता को बहला फुसलाकर कर उसकी निजी अंग को प्रदर्शन करने हेतु कहने पर,पीड़िता के द्वारा आरोपी पर विश्वास करते हुए अपने निजी अंगों का प्रदर्शन किया गया, जिसे की आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया गया । पीड़िता को गलती का अहसास होने पर, वह आरोपी रोहित प्रसाद से बातचीत करना बंद कर दी, तब आरोपी रोहित प्रसाद के द्वारा अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड किए गए, पीड़िता के प्राइवेट वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर वायरल कर दिया गया है। रिपोर्ट पर थाना कुनकुरी में आरोपी रोहित प्रसाद के विरुद्ध आईटी एक्ट समेत अन्य धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच विवेचना में लिया गया। पीड़िता से प्राप्त आरोपी के मोबाइल नंबर को पुलिस की साइबर टीम के द्वारा लगातार सर्विलांस में रखा जा रहा था, कि आरोपी रोहित प्रसाद का लोकेशन सागरपुर दिल्ली में मिलने पर, तत्काल पुलिस टीम दिल्ली रवाना होकर सागरपुर से आरोपी रोहित प्रसाद को हिरासत में लेकर वापस ले आई। पुलिस के द्वारा आरोपी के कब्जे से मोबाइल फोन को जप्त कर लिया गया है। अग्रिम कार्यवाही की जा रही है। इस मामले के आरोपी रोहित प्रसाद को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।
और पढ़ें ...

लाल किले में 26 जनवरी से 31 जनवरी मुख्यमंत्री तक होगा भारत पर्व का आयोजन।

रायपुर, 26 जनवरी 2025 नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में इस वर्ष गणतंत्र दिवस के अवसर पर आयोजित होने वाले भारत पर्व 2025 में छत्तीसगढ़ की झांकी विशेष आकर्षण का केंद्र बनेगी। छत्तीसगढ़ की झांकी में राज्य की समृद्ध जनजातीय परंपराओं और रामनामी समुदाय की विशिष्ट झलक प्रस्तुत की गई है। यह झांकी छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक धरोहर, पारंपरिक लोक जीवन और रामनामी समुदाय की अनोखी पहचान को खूबसूरती से दर्शाती है। रामनामी समुदाय, जो भगवान श्री राम के प्रति अपनी अनन्य भक्ति के लिए जाना जाता है, इस झांकी का मुख्य आकर्षण है। भारत पर्व 2025 का आयोजन लाल किला प्रांगण में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक किया जाएगा। इस दौरान छत्तीसगढ़ सहित देश के विभिन्न राज्यों झांकियां भारत की सांस्कृतिक विविधता और विकास यात्रा को प्रदर्शित करेंगी। छत्तीसगढ़ की झांकी राज्य की जनजातीय संस्कृति के विविध रंगों को उजागर करेगी। यह झांकी दर्शकों को न केवल राज्य की कला और संस्कृति से रूबरू कराएगी, बल्कि छत्तीसगढ़ के आदिवासी समाज की विशिष्ट जीवनशैली और उनकी अनूठी परंपराओं की झलक भी दिखाएगी। भारत पर्व हर साल गणतंत्र दिवस के अवसर पर पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित किया जाता है। यह कार्यक्रम 26 जनवरी से 31 जनवरी तक नई दिल्ली के लाल किला प्रांगण में आयोजित किया जाता है। इस पर्व में सुबह 10 बजे से रात 9 बजे तक प्रवेश निशुल्क होता है। यह भारतीय संस्कृति, परंपरा, तथा विविधता को करीब से देखने का शानदार अवसर प्रदान करता है। भारत पर्व में गणतंत्र दिवस परेड में शामिल विभिन्न राज्यों की झांकियों को देखने के साथ ही फूड वेंडर्स के स्टॉल पर विभिन्न राज्यों के स्वादिष्ट व्यंजन का लुत्फ भी उठा सकते हैं।
और पढ़ें ...

स्वास्थ्य से समृद्धि के मंत्र से ही आगे बढ़ रही है छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा मुख्यमंत्री साय।

रायपुर, 20 जनवरी2025 हमारा राज्य अपनी स्थापना का रजत जयंती वर्ष मना रहा है। हम विकसित छत्तीसगढ़ की ओर कदम बढ़ा चुके हैं। छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा स्वास्थ्य से समृद्धि के मंत्र से ही आगे बढ़ रही है। आज छत्तीसगढ़ मेडिकल टूरिज्म का बड़ा केंद्र बन रहा है। एक समय था जब कई गंभीर बीमारियों के उपचार के लिए लोग दिल्ली-मुंबई जाते थे। आज गंभीर से गंभीर बीमारियों का उपचार रायपुर शहर के सेवाभावी डॉक्टर कर रहे हैं। हार्ट और किडनी ट्रांसप्लांट से लेकर कैंसर जैसी बीमारियों का अत्याधुनिक तकनीक से उपचार रायपुर के अस्पतालों में हो रहा है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के शपथ ग्रहण समारोह के दौरान यह बात कही। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य सरकार नागरिकों को बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास कर रही है।प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से लेकर जिला अस्पतालों में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए बेहतर संसाधन, आवश्यक अधोसंरचना विकसित उपलब्ध कराने के साथ - साथ डॉक्टरों और चिकित्सा स्टाफ की भर्ती की जा रही है । हमारी सरकार ने राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार के लिए आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के साथ ही शहीद वीरनारायण सिंह स्वास्थ्य योजना लागू की है।आयुष्मान योजना के तहत गरीब परिवारों और 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वर्गों के नागरिकों को पांच लाख रुपए तक के निःशुल्क इलाज तथा एपीएल परिवारों को 50 हजार रुपए तक के निःशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है। इसके अलावा जटिल रोगों के इलाज के लिए मुख्यमंत्री सहायता कोष से भी सहायता दी जा रही है। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ में 10 शासकीय और 4 निजी मेडिकल कालेजों सहित कुल 14 मेडिकल कॉलेज हैं।राज्य में चार नये मेडिकल कॉलेजों के भवनों का निर्माण किया जा रहा है। जांजगीर चांपा, कबीरधाम, मनेंद्रगढ़ और गीदम में मेडिकल कॉलेज बनने से स्वास्थ्य सेवाओं का विस्तार होगा।विदेशों से भी बड़ी संख्या में लोग इलाज के लिए छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। यह हमारे लिए गर्व की बात है। उन्होंने कहा कि आईएमए जैसे संगठन चिकित्सकों की आवाज़ बनने के साथ डॉक्टर और मरीज के बीच संबंधों को और मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभा सकते हैं। स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं को सुगम एवं सुदृढ़ बनाने का काम किया जा रहा है। चिकित्सकगणों के सहयोग और समर्पण से ही हम चिकित्सा के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ को नए मुकाम पर ले जाने में सफल होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य के मेडिकल कॉलेजों में चिकित्सा सुविधा को बेहतर बनाने के लिए सरकार ने वित्तीय अधिकारों में वृद्धि की है। उन्होंने चिकित्सा सेवा एवं चिकित्सा शिक्षा के क्षेत्र में राज्य की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कहा कि सिकलसेल की स्क्रीनिंग में छत्तीसगढ़ देश का अग्रणी राज्य है। यहां एक करोड़ 29 लाख लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। राज्य में सिकल सेल अनुसंधान संस्थान की स्थापना और बोन मेरो ट्रांसप्लांट की सुविधा शुरू होगी। इसके लिए 48 करोड़ रूपए की स्वीकृति दी गई है। उन्होंने आईएमए रायपुर को विश्वास दिलाया कि सरकार चिकित्सकों और जनहित के कामों में हरसंभव सहयोग प्रदान करेगी। कार्यक्रम को पूर्व विधायक डॉ. विमल चोपड़ा ने भी संबोधित किया। आईएमए के नवनिर्वाचित अध्यक्ष डॉ. कुलदीप सोलंकी ने राज्य में चिकित्सा सेवा एवं चिकित्सा शिक्षा के विस्तार के लिए एसोसिएशन की ओर से हरसंभव सहयोग दिए जाने की बात कही। उन्होंने कहा कि आईएमए शासन और चिकित्सा सेवा प्रदाता के बीच समन्वय का दायित्व पूरी प्रतिबद्धता से निभाएगी। कार्यक्रम में विधायक सर्वश्री पुरंदर मिश्रा, सुनील सोनी, आईएमए छत्तीसगढ़ के अध्यक्ष डॉ. प्रभात पाण्डेय, डॉ. पूर्णेन्दु सक्सेना सहित इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में चिकित्सक उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

15 फरवरी तक किसानों को धान खरीदी के अंतर की राशि एकमुश्त देंगे।

रायपुर, 20 जनवरी 2025 छत्तीसगढ़ सरकार 15 फरवरी तक धान खरीदी के मूल्य के अंतर की राशि किसानों को एकमुश्त देगी। इसका निर्णय आज केबिनेट की बैठक में ले लिया गया है। इसका लाभ राज्य के लगभग 27 लाख किसानों को होगा। मुख्यमंत्री साय ने आज सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिला मुख्यालय में विकास कार्यों के लोकार्पण शिलान्यास समारोह को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने इस अवसर पर किसानों के सिंचाई विद्युत पंप सहायता योजना का नाम डॉ. खूबचंद बघेल किसान विद्युत सहायता योजना करने की घोषणा भी की। मुख्यमंत्री ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिले को 137.41 करोड़ रूपए के विकास कार्यों की सौगात दी, जिसमें 47.87 करोड़ के 84 कार्यों का लोकार्पण और 89.54 करोड़ रूपए के भूमिपूजन कार्य शामिल है। मुख्यमंत्री साय ने 38 करोड़ रूपए की लागत से सारंगढ़ में जिला अस्पताल का निर्माण व 18.75 करोड़ की लागत से बनने वाले संयुक्त जिला कार्यालय भवन के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। मुख्यमंत्री साय ने इस अवसर पर सारंगढ़-बिलाईगढ़ में उद्योग स्थापना के लिए जमीन आबंटन, डेढ़ करोड़ की लागत से सारंगढ़ मुख्य मार्ग चौड़ीकरण, सरिया में 50 सीटर छात्रावास भवन, सारंगढ़ में उच्च स्तरीय विश्राम गृह भवन निर्माण, कोसीर के प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र का सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में उन्नयन की भी घोषणा की। मुख्यमंत्री ने विभागीय स्टॉलों का निरीक्षण कर हितग्राहियों को शासन के विभिन्न योजनाओं के अंतर्गत सहायता राशि के चेक व सामग्री प्रदान की। मुख्यमंत्री साय ने अपने उद्बोधन में कहा कि 20 वर्षों तक सारंगढ़ मेरी कर्मभूमि रही है। अब मुख्यमंत्री के रूप में सारंगढ़-बिलाईगढ़ सहित छत्तीसगढ़ के विकास की जिम्मेदारी को पूरा करने का कार्य लगातार कर रहे हैं। हमने बीते एक साल में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की गारंटी को पूरा करने का काम किया है। प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत आवासों के निर्माण में तेजी आई है। पहली कैबिनेट बैठक में 18 लाख आवासों की स्वीकृति दी गई है। पहले चरण में 8.47 लाख आवास निर्माण को स्वीकृति मिली थी। इनमें से कई हितग्राहियों के आवास पूर्ण हो गए हैं और अब वे गृह प्रवेश कर रहे है। केंद्रीय पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के छत्तीसगढ़ आगमन पर उन्होंने 3 लाख 88 हजार अतिरिक्त आवास की स्वीकृति दी है। आगामी अप्रैल माह में राज्य को 3 लाख आवासों की स्वीकृति और मिलेगी। मुख्यमंत्री साय ने कहा कि राज्य में आवास प्लस के सर्वे का काम भी शुरू कर दिया है। पीएम आवास के लिए पात्रता का दायरा बढ़ाया गया है। अब जिनके पास दो पहिया वाहन है, 2.5 एकड़ सिंचित भूमि अथवा 5 एकड़ असिचिंत भूमि, 15 हजार तक की मासिक आमदनी वालों को भी आवास मिलेगा। आवास स्वीकृति की प्रक्रिया को सरल बनाने ऑनलाइन ऐप लॉन्च किया गया है। इससे किसी भी व्यक्ति द्वारा घर बैठे ही आवेदन किया जा सकेगा। राज्य सरकार महतारी वंदन योजना में माताओं और बहनों को एक हजार रुपए की राशि प्रतिमाह दे रही है। उन्होंने कहा कि सारंगढ़ के दानसरा की माताएं और बहनें इस राशि से राममंदिर बनवा रही हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में पंडित दीनदयाल भूमिहीन कृषि श्रमिक योजना के तहत 5 लाख 62 हजार भूमिहीन कृषि श्रमिक लाभान्वित होंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने पूरे देश में 50 हजार गांवों के 65 लाख ग्रामीणों को स्वामित्व कार्ड प्रदान किया। इससे कई पीढ़ियों से ग्रामीण क्षेत्रों में आबादी भूमि में निवास कर रहे लोगों को अधिकार पत्र मिल रहा है। छत्तीसगढ़ के दस जिलों में 61 हजार लोगों को स्वामित्व कार्ड वितरण किया गया है। पीएससी घोटाले के दोषियों को सजा दिलाने का कार्य कर रहे हैं। इससे प्रदेश के युवाओं का विश्वास परीक्षा प्रणाली में फिर से लौटा है। मुख्यमंत्री साय ने कहा 144 सालों बाद पूर्ण महाकुंभ का संयोग बना है। छत्तीसगढ़ के श्रद्धालुओं के लिए प्रयागराज महाकुंभ में साढ़े चार एकड़ में विशाल छत्तीसगढ़ मंडप बनाया गया है। यहां छत्तीसगढ़ के निवासियों के लिए निःशुल्क भोजन एवं ठहरने की व्यवस्था है। मुख्यमंत्री साय ने जिलेवासियों को महाकुंभ में सहभागी बनने का न्यौता दिया। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि हम लगातार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को पूरा करने का काम कर रहे हैं। राज्य सरकार ने गांव से लेकर शहर तक विकास कार्यों को गति देने का काम कर रही हैं। 3100 रूपये में धान खरीदी हो रही है। महतारी वंदन का पैसा हर महीने मिल रहा है। आवास का निर्माण तेजी से हो रहा है। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस दिया गया है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने कहा कि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में पिछले एक साल में लगातार विकास के कार्य हो रहे हैं। कार्यक्रम को सांसद श्री राधेश्याम राठिया एवं श्रीमती कमलेश जांगड़े ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर विधायक सारंगढ़ श्रीमती उत्तरी गनपत जांगड़े, विधायक बिलाईगढ़ श्रीमती कविता प्राण लहरे, पूर्व विधायक श्री शमशेर सिंह, श्रीमती केराबाई मनहर, सुश्री कामदा जोल्हे, श्री ज्योति पटेल, जगन्नाथ पाणिग्राही सहित अन्य जनप्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार को कारण बताओ नोटिस किया जारी।

रायपुर ,18 जनवरी 2025 लोक निर्माण विभाग के मुख्य अभियंता ने गुणवत्ताहीन कार्य के लिए ठेकेदार केशवदास आर. जादवानी को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। विभाग ने ठेकेदार को जारी नोटिस में कहा है कि ओवरब्रिज में डामरीकरण के बाद यातायात प्रारंभ होने पर गिट्टी निकलने लगी जिससे कार्य की गुणवत्ता पर विपरीत प्रभाव पड़ा। इसमें ठेकेदार की लापरवाही स्पष्ट परिलक्षित होती है। इसके लिए मुख्य अभियंता, लोक निर्माण विभाग, सेतु परिक्षेत्र रायपुर द्वारा ठेकेदार के पंजीयन को निलंबित/पदावनत करने की अनुशंसा की गई है। विभाग ने नोटिस में ठेकेदार को कहा है कि आपका कृत्य शासन एवं लोकहित के विपरीत है। इसलिए क्यों न इस कृत्य के लिए आपके पंजीयन को निरस्त/पदावनत/निलंबित किया जाए? ठेकेदार को कारण बताओ सूचना का जवाब 15 दिन के अंदर प्रमुख अभियंता कार्यालय को प्रस्तुत करने कहा गया है। दी गई समयावधि में उत्तर प्राप्त नहीं होने की स्थिति में इस संबंध में ठेकेदार को कुछ नहीं कहना है, यह मानकर एकपक्षीय कार्यवाही की जाएगी।
और पढ़ें ...

ठेकेदार को ब्लैक लिस्ट करने की नोटिस

रायपुर, 18 जनवरी 2025 आवास एवं पर्यावरण मंत्री ओ पी चौधरी ने कहा है कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की सरकार भ्रष्टाचार पर जीरो टॉलरेंस की नीति पर चल रही है।निर्माण कार्यों में गुणवत्ता सुनिश्चित की जाएगी और प्रशासनिक कार्यों में किसी भी प्रकार की अनियमितता को सहन नहीं किया जाएगा। सुशासन के मद्देनजर शासकीय कार्यो में अनियमितता पाए जाने पर सख्ती से कार्रवाई हो रही है। छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल जगदलपुर के कार्यपालन अभियंता सी. के. ठाकुर और सहायक अभियंता नीरज ठाकुर को निर्माण कार्य में अनियमितताएँ पाए जाने पर तत्काल निलंबित कर दिया गया है। वित्त मंत्री चौधरी के निर्देश पर छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के आयुक्त कुंदन कुमार द्वारा कार्यपालन अभियंता और सहायक अभियंता का निलंबन आदेश तथा जगदलपुर के गृह निर्माण मण्डल के निर्माण कार्य से जुड़े ठेकेदार मेसर्स एन. के. कंस्ट्रक्शन दुर्ग को भी ब्लैकलिस्ट करने के लिए नोटिस जारी किया गया है। गौरतलब है कि बीजापुर जिले के भैरमगढ़, भोपालपट्टम और उसूर (आवापल्ली) ब्लॉकों में जीएडी आवास भवनों के निर्माण कार्यों में मिली शिकायतों के बाद मुख्यालय स्तर पर जांच की गई। जांच में वित्तीय अनियमितताएं और कार्यों में विलंब पाया गया, जिसके बाद ठेकेदार मेसर्स एन. के. कंस्ट्रक्शन दुर्ग के पंजीयन को निरस्त करने नोटिस जारी किया गया है। यह भी खुलासा हुआ कि मेसर्स एन. के. कंस्ट्रक्शन को कार्य से अधिक राशि का आखिरी भुगतान पूर्ववर्ती सरकार के समय किया गया था। ठेकेदार को उस कार्य का भी भुगतान कर दिया गया था जो कार्य उसके द्वारा किया ही नहीं गया है।
और पढ़ें ...

सीएम के भतीजे के नाम का दुरुपयोग, वाहन दुर्घटना पर फैलाई गई अफवाह

जशपुर -  नेशनल हाईवे 43 पर देर रात हुई एक वाहन दुर्घटना को लेकर फैली अफवाहों ने तूल पकड़ लिया है। कुछ लोगों ने इस दुर्घटना को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के भतीजे संकेत साय से जोड़ने का प्रयास किया।जानकारी के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त वाहन का संकेत साय से कोई संबंध नहीं है।

परिजनों ने स्पष्ट किया है कि मुख्यमंत्री के भतीजे के नाम का दुरुपयोग करते हुए झूठी खबरें फैलाई जा रही हैं।नेशनल हाईवे पर बीती रात एक कार दुर्घटना हुई जिसके बाद सोशल मीडिया पर यह दावा किया गया कि वह वाहन संकेत साय का है। हालांकि जांच में यह दावा झूठा पाया गया है।दुर्घटनाग्रस्त वाहन किसी अनुराग नाम के व्यक्ति की है।


प्रशासन ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए कहा है कि इस तरह की अफवाह फैलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। संकेत साय के परिजनों ने भी बयान जारी करते हुए कहा है कि उनकी गाड़ी या उनसे जुड़ा कोई व्यक्ति इस दुर्घटना में शामिल नहीं है।जनता से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और किसी भी खबर की पुष्टि किए बिना उसे आगे न बढ़ाएं।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज कंवर समाज के वार्षिक सम्मेलन में होंगे

रायपुर, 14 जनवरी 2025 मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के मुख्य आतिथ्य में आज 14 जनवरी को जशपुर जिले के पमशाला में अखिल भारतीय कंवर समाज के तीन दिवसीय वार्षिक सम्मेलन का शुभारंभ होगा। शुभारंभ कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. नंद कुमार साय करेंगे। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय इस अवसर पर जशपुर जिले को 87. करोड़ 31 लाख 98 हजार रूपए के विकास कार्याें की सौगात देंगे, जिसमें 85 करोड़ रूपए की लागत वाले 483 कार्याें का भूमिपूजन एवं 2.23 करोड़ की लागत से निर्मित 24 कार्याें का लोकार्पण शामिल हैं। कार्यक्रम में विधायक श्रीमती गोमती साय, श्री लालजीत सिंह राठिया, श्री फूल सिंह राठिया, पूर्व मंत्री श्री सत्यानंद राठिया, पूर्व विधायक श्री शिवशंकर साय एवं रोहित साय, श्री एम.एस. पैकरा, अखिल भारतीय कंवर समाज के महिला प्रभाग की पूर्व अध्यक्ष श्रीमती कौशल्या देवी साय विशिष्ठ अतिथि होंगे।
और पढ़ें ...

ब्रेकिंग जशपुर : हेट स्पीच बताकर पुलिस ने प्रतिभा सिंह के विरुद्ध दर्ज किया मामला,सनातन हिन्दू समाज ने किया था नगर बंद,रैली व आमसभा का आयोजन,सनातन की रक्षा के लिए महिला मंडल हुआ एकजुट।

 

जशपुर 13 जनवरी 2025

समुदाय विशेष के विरुद्ध सार्वजनिक मंच से भड़काऊ भाषण देने के मामले में बगीचा पुलिस ने श्रीमती प्रतिभा सिंह के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कर लिया है।मुस्लिम समाज की शिकायत पर पुलिस ने उक्त कार्यवाही की है।

 

उल्लेखनीय है कि नगर पंचायत बगीचा में स्थानीय कांग्रेसी नेता नासिर अली द्वारा दुर्गा मंदिर में बज रहे भजन को बंद कराए जाने से उपजा विवाद अब गहराता जा रहा है। 3 जनवरी को मंदिर का लाउडस्पीकर बंद कराए जाने के मामले में पिछले 7 जनवरी को सनातन हिन्दू समाज के बैनर तले बड़ी संख्या में महिलाओं व क्षेत्र के सनातनियों ने नगर बंद करते हुए रैली आमसभा के माध्यम से इस घटना के पुनः जांच की मांग की थी।जिसे लेकर नागरिकों का भरपूर समर्थन मिला था।

 

इधर पुलिस की जांच चल ही रही थी कि कार्यक्रम की संयोजिका श्रीमती प्रतिभा सिंह के विरुद्ध मुस्लिम समाज द्वारा जशपुर में शिकायत की गई जिसमें बताया गया है कि श्रीमती प्रतिभा सिंह द्वारा मुस्लिम समाज के विरुद्ध भड़काऊ भाषण दिया गया है जिसमें समाज की एकता,अखंडता व संप्रभुता पर खतरा बताते हुए कार्यवाही की मांग की गई है।

 

मुस्लिम समाज के सरवर अली द्वारा की गई शिकायत पर जांच के बाद बगीचा पुलिस ने बीएनएस की धारा 196(1)(b) 299,353 (2)के तहत प्रतिभा सिंह पति अमित सिंह के विरुद्ध अपराध पंजीबद्ध कर लिया है।

 

इधर स्थानीय दुर्गा मंदिर में रविवार को महिला मंडली की बैठक संपन्न हुई जिसमें एकजुट होकर कड़े प्रतिकार की बात कही गई है।बहरहाल कांग्रेसी नेता नासिर अली के कृत्य से सनातन समाज आहत है,मुस्लिम समाज ने भी इस घटना की कड़ी निंदा की है।

 

इधर भड़काऊ भाषण मामले में प्रतिभा सिंह पर एफआईआर दर्ज होने के बाद फिर से उक्त मामले में नारी शक्ति एकजुट होकर इसके कड़े प्रतिकार की तैयारी कर रही है।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर राज्य की खुशहाली और समृद्धि की कामना की।

रायपुर, 09 जनवरी 2025 मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय बिलासपुर के चकरभाठा में पूज्य सिंधु समाज द्वारा आयोजित चालिहा महोत्सव में शामिल हुए। उन्होंने भगवान झूलेलाल की पूजा-अर्चना कर छत्तीसगढ़ राज्य की सुख समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। उन्होंने इस अवसर पर पूज्य सिंधु अमरनाथ आश्रम के संत श्री सांई लाल दास साहेब को नमन करते हुए उनका अभिनंदन किया। श्री साय ने कहा कि पूज्य संत लाल दास जी ने 40 दिन का उपवास रखा है,उससे प्रदेश में खुशहाली आएगी। तप, पूजा पाठ यही हम सबकी ताकत है। श्री साय ने कहा कि वरुण अवतार भगवान झूलेलाल जी का अवतरण भी 40 दिन के सामूहिक तप के बाद हुआ। साईं लाल दास साहेब उसी परम्परा को आगे बढ़ा रहे है। सिंधी समाज धर्म प्रेमी सेवा भावी समाज है। इस अवसर पर विधायक श्री धरम लाल कौशिक, श्री अमर अग्रवाल सहित श्रद्धालु और गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सिंधी समाज के लोग शिक्षित, समृद्ध एवं सेवाभावी होते है। अधिकांश समय वे समाज सेवा के काम में लगे रहते हैं। अपने पुरूषार्थ के बल पर उन्होंने देश में अच्छा मुकाम हासिल किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि सिंधी समाज ने देश के विभाजन की विभीषिका को झेला है। अनेक कष्ट उठाने के बावजूद सिंधी समाज के लोगों ने हार नहीं मानी और अपनी जीवटता एवं आपसी सहयोग की बदौलत तरक्की के रास्ते पर आज भी निरंतर अग्रसर हैं। विधायक श्री धरमलाल कौशिक ने कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि चकरभाठा स्थित पूज्य सिंधु अमर धाम के चालिहा उत्सव में देश-विदेश से श्रद्धालु आते हैं। उनका सेवा भाव देखने योग्य होता है। यहां आयोजित चिकित्सा शिविर में नामी-गिरामी चिकित्सक स्व-स्फूर्त रूप से अपनी सेवाएं देते हैं। श्री अमित चिमनानी ने स्वागत भाषण दिया। उन्होंने कहा कि पूज्य संत लाल दास साहेब का तप छत्तीसगढ़ के लोगो के जीवन में खुशहाली लाएगा। इस अवसर पर संभागायुक्त श्री महादेव कावरे, कलेक्टर अवनीश शरण, एसपी रजनेश सिंह, श्री रामू रोहरा सहित बड़ी संख्या में सिंधी समाज के श्रद्धालु एवं गणमान्य नागरिक उत्सव में शामिल हुए।
और पढ़ें ...

जशपुर में शुरु हुआ कैंसर का ईलाज,कर्ज के बोझ तले दबे राम प्यारे को मिला निःशुल्क उपचार।

जशपुर, 09 जनवरी 2025 कैंसर का उपचार कराने में मेरी पूरी जमा पूंजी खत्म हो गयी घर बेचने तक की नौबत आ गयी, ऐसे में जिला अस्पताल का दीर्घायु वार्ड मेरे लिए संकटमोचक बना जहां मुझे निःशुल्क उपचार के साथ दवाइयां भी मिल रहीं हैं। ये कहना है राजापारा निवासी 60 वर्षीय रामप्यारे राम का। राम प्यारे शासकीय मॉडल स्कूल में भृत्य के पद पर कार्यरत हैं। कई सालों से उनके पेट में दर्द एवं जलन की शिकायत थी। प्रारम्भ में जब राम प्यारे ने अम्बिकापुर में निजी अस्पताल में जांच कराई तो पेट में अल्सर होने की बात कह कर चिकित्सकों ने ईलाज प्रारम्भ किया। दो साल तक उपचार होने के बाद आराम ना मिलने पर उन्होंने रायपुर के निजी अस्पताल में अपने ईलाज कराया। जांच में पता चला कि उन्हें अमाशय का कैंसर है। वहां से दूसरे निजी अस्पताल रेफर किया गया। जहां उनका एक साल तक उपचार चला। इस ईलाज में उनकी घर की सारी जमा पूँजी खत्म हो गयी। स्थिति ऐसी बनी कि उन्हें अपना घर बेचने तक की नौबत आ गयी थी। वे कर्ज के बोझ तले दबते चले गए। बच्चों ने जहां से बन पड़ा कर्ज लेकर ईलाज कराने की कोशिश की। ऐसे में उन्हें जिला अस्पताल में निःशुल्क उपचार के संबंध में जानकारी मिली। उन्होंने यहां पर अपना उपचार कराना प्रारम्भ किया। अब उन्हें ईलाज के लिए बार बार रायपुर के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। राम प्यारे बताते हैं कि उनके ईलाज में प्रति माह 90 हज़ार से 1 लाख तक हो जाते थे। ऊपर से आने जाने और अन्य खर्चें अलग से करना पड़ता था। यहां पर उपचार निःशुल्क हो जाता है और कहीं जाने के खर्च की भी जरूरत नहीं पड़ती। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय एवं शासन का धन्यवाद दिया। जशपुर के जिला अस्पताल में ना सिर्फ जिले अपितु अन्य जिलों एवं राज्यों के हितग्राही भी लाभान्वित हो रहे हैं। बलरामपुर जिले के कुसमी मोतीनगर में रहने वाली भिन्सारी देवी ने बताया कि उन्हें जब खून चढ़ाया गया तब जांच में रक्त कैंसर की जानकारी मिली। चिकित्सकों ने उच्च उपचार हेतु बड़े शहर में जाने की सलाह दी। उन्होंने रायपुर के निजी अस्पताल एवं झारखंड के टाटा मेमोरियल में इलाज कराना प्रारम्भ किया जहां 70 हज़ार से अधिक का खर्च हर बार उपचार हेतु आता था। 7 बार उन्होंने वहां ईलाज कराया, जिससे घर के आर्थिक हालात खराब हो गए थे। जब उन्हें जशपुर जिला चिकित्सालय में ईलाज की जानकारी मिली तो उन्होंने यहां उपचार प्रारम्भ कराया आज उनका निःशुल्क उपचार जिला अस्पताल में बिना किसी चिंता के हो रहा है। लुड़ेग की संगीता चौहान के जीवन में कठिनाइयां जब आई तो चारों ओर से आईं। एक वर्ष पूर्व उनके पति का स्वर्गवास हो गया। पति की अनुपस्थिति में छोटी सी खेती के माध्यम से घर का पालन पोषण प्रारम्भ किया पर कुछ माह उपरांत ही उनके सीने में दर्द रहने लगा, जब उन्होंने स्वास्थ्य केंद्र में जांच कराई तो स्तन कैंसर होने की जानकारी मिली। तो संगीता के पैरों तले जमीन खिसक गई। 4 बच्चों और सास की जिम्मेदारी के संबंध में सोच कर उसे कुछ समझ नहीं आ रहा था वह क्या करे। ऐसे में चिकित्सकों ने उसे जिला अस्पताल में कैंसर के निःशुल्क उपचार की बात बताई। संगीता ने जिला अस्पताल में आकर उपचार कराना प्रारम्भ किया। तीन डोज के बाद अस्पताल ले जाने के लिए कोई ना होने के कारण अस्पताल नहीं जा पाई जिसके बाद सीने में घाव के बढ़ने पर उनका चलना फिरना बंद हो गया। जिस पर संगीत ने फिर से जिला चिकित्सालय में उपचार हेतु कैंसर कीमोथेरेपी नोडल अधिकारी डॉ. लक्ष्मीकांत आपट से संपर्क किया। जहां डॉक्टर ने उसे तुरंत इलाज हेतु जिला अस्पताल बुलाया। उनका जिला अस्पताल में रहकर ही इलाज फिर से प्रारम्भ किया गया। इस संबंध में डॉ. लक्ष्मीकांत आपट ने बताया कि एक बार उपचार प्रारम्भ करने के बाद सभी डोज समय पर लेना चाहिए। जिससे अधिक से अधिक प्रभावी उपचार हो सकेगा। उन्होंने कहा कि यदि किसी व्यक्ति को कैंसर जैसे लक्षण शरीर में दिखाई देते हैं तो उन्हें जल्द से जल्द नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में जांच करानी चाहिए एवं अगर परीक्षण में लगे तो तुरंत जिला अस्पताल के दीर्घायु में निःशुल्क उपचार का लाभ लेना चाहिए।
और पढ़ें ...

3 पेंगोलिन तस्कर गिरफ्तार,वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, 43 किलो स्केल्स बरामद।

रायपुर,09 जनवरी 2025 छत्तीसगढ़ के वन विभाग ने एक बार फिर से वन्यजीव तस्करों के खिलाफ बड़ी सफलता हालिस की है। वनमंडल बस्तर, राज्यस्तरीय वन उड़नदस्ता रायपुर और वाइल्डलाइफ ट्रस्ट ऑफ इंडिया की संयुक्त टीम ने एक बड़ी कार्रवाई में 43 किलो पेंगोलिन स्केल्स (साल खपरी का छाल) जब्त किए हैं। वन्य तस्करों की धरपकड़ का यह अभियान वन मंत्री केदार कश्यप और प्रधान मुख्य वन संरक्षक श्रीनिवास राव के मार्गदर्शन में संचालित किया गया। गुप्त सूचना के आधार पर 7 जनवरी को किए गए छापों में तीन तस्करों को गिरफ्तार किया गया। इनमें से पहला आरोपी, जेम्स मैथ्यू, जगदलपुर रेंज के ग्राम तेली मारेंगा का निवासी है, जिसके घर से 32 किलोग्राम पेंगोलिन स्केल्स बरामद किए गए। प्रारंभिक जांच में पता चला कि आरोपी ने लॉकडाउन के दौरान बीजापुर के अंदरूनी इलाकों से इन स्केल्स को एकत्र किया था और खरीदार की तलाश में था। दूसरी कार्रवाई चित्रकोट रेंज के मारडूम-बारसूर मार्ग पर हुई, जहां चुन्नीलाल बघेल और राजकुमार कुशवाहा को 11 किलो पेंगोलिन स्केल्स के साथ रंगे हाथों पकड़ा गया। हालांकि, इनके दो साथी जंगल का सहारा लेकर भागने में कामयाब रहे। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। तस्करी में इस्तेमाल की गई एक मोटरसाइकिल भी बरामद की गई है। गिरफ्तार आरोपियों को न्यायालय में प्रस्तुत कर कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उक्त कार्यवाही में उप वनमण्डलाधिकारी जगदलपुर देवलाल दुग्गा, उप वनमण्डलाधिकारी चित्रकोट श्री योगेश कुमार रात्रे, वन परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट प्रकाश ठाकुर, वन परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर देवेंद्र परिक्षेत्र अधिकारी कोलेंग श्री बुधराम साहू, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी चित्रकोट श्री बुधरू राम कश्यप, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर (ग्रामीण) श्री लल्लन जी तिवारी, सहायक परिक्षेत्र अधिकारी जगदलपुर (शहर) श्री श्रीधर नाथ स्नेही, परिसर रक्षक श्री चौतन सिंह कश्यप, कु. शारदा मण्डावी, श्री शंकर सिंह बघेल, श्री गोपाल नाग, श्री राम सिंह बघेल, श्री कैलाश नागेश, कु. कविता ठाकुर, श्रीमती कुन्ती कश्यप, श्रीमती जया नेताम, श्रीमती सोनमती, श्रीमती चंद्रीका राणा, श्रीमती दीपा पटेल, श्री उमर देव कोर्राम, श्री कमल ठाकुर आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
और पढ़ें ...

जशपुर जंक्शन : हमें आपके अजान से दिक्कत नहीं तो आपको हमारे भजन से परेशानी क्यों - चंद्रदेव,मधुसूदन भगत की दो टूक हिंदुत्व व सनातन पर चोट बर्दाश्त नहीं,सड़क पर उतरकर मातृशक्ति ने सम्हाला मोर्चा,हिंदुत्व के नाम पर वोट लेने वाले राजनैतिक दलों को नारी शक्ति ने दिखाया आईना,बड़े आंदोलन की चेतावनी।

जशपुर,08 जनवरी 2025

जिले के बगीचा में सनातन हिन्दू समाज के द्वारा बगीचा बंद के आह्वान पर पूरे नगर का भरपूर समर्थन मिला।नगर की महिलाओं समेत आसपास के क्षेत्रवासी हजारों की संख्या में उक्त रैली एवं आमसभा में शामिल हुए।स्थानीय कल्याण आश्रम चौक से रैली शुरु होकर बस स्टैंड में आमसभा में तब्दील हो गई।जहां संयोजकों ने आमसभा को संबोधित किया।

उल्लेखनीय है कि 3 जनवरी को स्थानीय दुर्गा मंदिर में वर्ग विशेष व्यक्ति द्वारा जबरन भजन बंद कराए जाने के मामले में हिंदू आस्था चोटिल हुई है।जिसे लेकर हर सनातनी आक्रोशित है।हालांकि अधर्मी व्यक्ति पर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जहां से उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया।सनातन हिन्दू समाज के द्वारा पुनः जांच व कार्यवाही की मांग की जा रही है।पुलिस एसडीओपी को ज्ञापन सौंपकर मामले में कार्यवाही की मांग की गई है।

कार्यक्रम के मुख्य आयोजक मधुसूदन भगत ने साफ दो टूक शब्दों में कहा कि सनातन संस्कृति पर हिंदुत्व पर जब भी आंच आएगी सबसे पहली कतार में वे खड़े नजर आएंगे।उन्होंने इस घटना को लेकर कड़ा प्रतिकार किया है।उन्होंने ऐसे संगीन मामले पर पुलिसिया कार्यप्रणाली पर भी सवाल खड़े करते हुए कड़ी कार्यवाही की मांग की है।

जनजातीय सुरक्षा मंच के उपाध्यक्ष चंद्रदेव ग्वाला ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि हमारा प्रदर्शन शांतिपूर्ण है।न्याय की मांग हम करते रहेंगे। ऐसी घटना की पुनरावृत्ति न हो।हमने कभी किसी धर्म पर आघात नहीं किया आप अपने धर्म को मानें पर हमारे सनातन हिन्दू धर्म का अपमान होगा तो हम बर्दाश्त नहीं करेंगे। श्री चंद्रदेव ने साफ शब्दों में सवाल किया जब हमें आपके अजान से परेशानी नहीं है तो फिर हमारे भजन से आपको परेशानी क्यूं ? उन्होंने ऊंचे आवाज में बजाए जानेवाले लाउडस्पीकर को विधि विरुद्ध बताते हुए जांच की मांग की। कबाड़ व्यवसाय के नाम रोहिंग्या बांग्लादेशियों के आमद और ठहराव पर उन्होंने कड़ा प्रतिकार करते हुए तत्काल इन पर जांच कार्यवाही की मांग की है।

रैली की संयोजिका श्रीमती प्रतिभा सिंह ने आमसभा को संबोधित करते हुए राजनैतिक दलों को आड़े हाथों लिया।उन्होंने कहा कि सनातन की रक्षा के लिए हमें स्वयं से खड़े होना पड़ेगा।उन्होंने राजनेता,जनप्रतिनिधियों से सवाल किया कि आज जब हिंदुत्व पर आघात हुआ है तो वे कहां हैं हमारे साथ सड़कों पर क्यों नहीं।उन्होंने सनातन की रक्षा के लिए सभी से एकजुट होने का आह्वान किया।आगामी दिनों में यदि कार्यवाही नहीं होती है तो कड़े प्रतिकार के साथ बड़े आंदोलन की बात उन्होंने कही है।

मंच का संचालन कर रहे युवा राकेश गुप्ता ने कहा कि आज यहां उपस्थित हजारों की भीड़ ने जिस एकजुटता का परिचय दिया है वह सनातन की रक्षा के लिए मर मिटने वाले हैं।उन्होंने राजनैतिक दलों को नसीहत देते हुए कहा कि अब वह दिन दूर नहीं जब राजतंत्र पर धर्मतन्त्र हावी होगा।धर्म की शरण में आए बिना राजतंत्र का दरवाजा आपके लिए हमेशा बंद रहेगा।आज जब हमारी आस्था पर कुठाराघात हुआ है तो आप कहां हैं यह सवाल जनता आपसे पूछ रही है।जिले के अलग अलग हिस्सों में अधर्मियों द्वारा सनातन संस्कृति पर चोट पहुंचाने वाले मामलों का जिक्र करते हुए उन्होंने विष्णुदेव सरकार से मांग की है कि ऐसे मामलों पर कड़ी कार्यवाही करें।

और पढ़ें ...

स्वकृति प्रदीप शर्मा अंधेरी ईस्ट में विधायक का चुनाव लड़ेंगी, शिवसेना और बीजेपी के बीच सीट बंटवारे पर समझौता

सूत्रों के मुताबिक, महायुति में मुंबई की दो सीटों पर शिवसेना और बीजेपी के बीच सुलह हो गई है. अंधेरी ईस्ट और दिंडोशी सीटों को लेकर बनी सुलह शिंदे सेना जल्द जारी कर सकती है अपनी दूसरी लिस्ट.

दूसरी लिस्ट में अंधेरी ईस्ट से एनकाउंटर स्पेशलिस्ट प्रदीप शर्मा की पत्नी स्वकृति प्रदीप शर्मा, दिंडोशी से संजय निरुपम का नाम घोषित किया जा सकता है. 

स्वकृति प्रदीप शर्मा पीएस फाउंडेशन में महिला स्वावलंबन समिति की अध्यक्ष हैं।
पीएस फाउंडेशन का प्रभाव और हालिया कार्य:

पीएस फाउंडेशन ने स्वास्थ्य सेवा क्षेत्र में महत्वपूर्ण प्रगति की है। पिछले तीन महीनों में, फाउंडेशन ने:
* "चलता फिरता मोफत दवाखाना" पहल के माध्यम से  ४६०००+ लोगों को मुफ्त चिकित्सा जांच और दवाएं मिली हैं।
* ९२५+ लोगों की निःशुल्क मोतियाबिंद सर्जरी हुई है।
* १५०+ से अधिक व्यक्तियों को विभिन्न योजनाओं के तहत विभिन्न प्रक्रियाओं से लाभ हुआ है, जिनमें कार्डियक सर्जरी, एंजियोप्लास्टी और थायराइड जांच शामिल हैं।
* जरूरतमंद लोगों को ९४५+ मधुमेह जांच और उपचार प्रदान किए गए हैं।

और पढ़ें ...

मोहर्रम से जुड़ी कमेटियों का हुआ सम्मान, की गईं अमन की दुआएं---------हमने बता दिया कि छत्तीसगढ़ में जनता के हक की रक्षा के लिये कांग्रेस एक मजबूत विपक्ष के रूप में है - दीपक बैज----------सीएम मोहन यादव की बड़ी घोषणा, अग्निवीर जवानों को एमपी में पुलिस एवं सशस्त्र बलों की भर्ती में आरक्षण मिलेगा---------उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने थल सेना अध्यक्ष जनरल द्विवेदी से की सौजन्य भेंट----------स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल -------जीवन में जिसने योग अपनाया, उसने स्वस्थ जीवन पाया: कृष्णा गौर---------केंद्रीय राज्य मंत्री सावित्री ठाकुर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर-------------गोविंदगढ़ में सफेद शेरों के ब्रीडिंग सेंटर का कार्य शीघ्र प्रारंभ होगा: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल-------कौशल्या विहार में मकान दिलाने के नाम पर ठगी

और पढ़ें ...