क्राइम
IND vs AFG: सुुपर-8 में भारत ने जीत के साथ किया आगाज, अफगानिस्तान को 47 रनों से चटाई धूल
IND vs AFG T20 World Cup 2024: टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 में भारत ने जीत के साथ शुरुआत किया है. टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 47 रनों से हराया. पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 181 रन बनाए थे. जवाब में अफगानिस्तान की टीम 134 रनों पर सिमट गई. अफगानिस्तान के लिए सबसे ज्यादा अजमतुल्लाह उमरजई ने 26 और गुलबदीन नायब ने 19 रन बनाए. वहीं भारत के लिए अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह ने 3-3 विकेट चटकाए. जबकि कुलदीप यादव 2 विकेट लिए. वहीं जडेजा और अक्षर को 1-1 सफलता मिली.
182 रनों की लक्ष्य का पीछा करने उतरी अफगानिस्तान को 13 रन के स्कोर पर जसप्रीत बुमराह ने पहला झटका दिया. बुमराह ने गुरजाब को चलता किया. गुरजाब 8 गेंद पर 11 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद 23 रन के स्कोर पर अक्षर पटेल ने अफगानिस्तान को दूसरा झटका दिया. उन्होंने इब्राहिम जारदान को अपना शिकार बनाया. जारदान 11 गेंद पर 8 रन बनाए. इसके अगले ही ओवर में बुमराह ने जजई को पवेलियन का रास्ता दिखाया. जजई 2 रन बनाकर चलते बने.
इसके बाद गुलबदीन नायब को कुलदीप यादव ने अपना शिकार बनाया. गुलबदीन नायब 21 गेंद पर 17 रन बनाए. अजमतुल्लाह उमरजई 20 गेंद पर 26 रन बनाए. उन्हें जडेजा ने पवेलियन भेजा. नजीबुल्लाह जादरान को बुमराह ने चलता किया. जादरान 17 गेंद पर 19 रन बनाए. इसके बाद मोहम्मद नबी भी 14 गेंद पर 14 रन बनाकर कुलदीप यादव का शिकार बने, फिर पूरी टीम 134 रनों पर ही सिमट गई.
ऐसी रही भारत की पारी
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया. पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया ने 8 विकेट पर 181 रन बनाए हैं. भारत के लिए सूर्याकुमार यादव ने सबसे ज्यादा 53 रनों की पारी खेली. जबकि हार्दिक पांड्या ने 32 और कोहली ने 24 रनों का योगदान दिया. अफगानिस्तान के लिए राशिद खान और फजलहक फारूकी ने 3-3 विकेट चटकाए. जबकि नवीन उल-हक को एक सफलता मिली.
टीम इंडिया को आज अफगानिस्तान से रहना होगा चौकन्ना,दोनों टीमों की प्लेइंग-11
भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2024 के सुपर 8 के अपने पहले मैच में अफगानिस्तान सेआज टकराएगी. वेस्टइंडीज में खेले जाने वाले सुपर 8 के सभी मैचों पर बारिश का साया है. बारिश की वजह से विश्व कप के कई ग्रुप मैच धुल गए.
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच में स्थानीय समयानुसार सुबह 10:30 बजे 44 प्रतिशत बारिश की संभावना है. उस समय भारत में रात के 8:00 बजे रहे होंगे. यह मुकाबला भारतीय समय के मुताबिक रात आठ बजे से खेला जाएगा. दिन का अधिकतम तापमान 31 डिग्री के आसपास रहेगा वहीं आर्द्रता लगभग 75 फीसदी रहेगी. ऐसे में अगर यह मैच बारिश की वजह से रद्द हुआ तो दोनों टीमों में एक एक अंक बांट दिया जाएगा.
भारत का सुपर 8 का शेड्यूल
सुपर 8 में कुल 12 मैच खेले जाएंगे. टीम इंडिया सुपर 8 में अपना पहला मैच 20 जून को अफगानिस्तान से खेलेगी. इसके बाद रोहित एंड कंपनी 22 जून को बांग्लादेश से भिड़ेगी. टीम इंडिया तीसरे मैच में 24 जून को ऑस्ट्रेलिया से टकराएगी. सुपर 8 में दो मैच जीतने के बाद टीम सेमीफाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएंगी. भारतीय टीम अपने तीनों सुपर 8 के मैच रात 8:00 बजे से खेलेगी.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
भारत: रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या (उपकप्तान), रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज/कुलदीप यादव.
अफगानिस्तान: रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, गुलबदीन नईब, अजमतुल्लाह उमरजई, मोहम्मद नबी, नजीबुल्लाह जादारान, करीम जनात, राशिद खान (कप्तान), नूर अहमद, नवीन उल हक, फजलहक फारूकी.
मैच कब देखें?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच गुरुवार (20 जून) को भारतीय समयानुसार रात 8 बजे से शुरू होगा.
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच कहां खेला जाएगा?
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच बारबाडोस के ब्रिजटाउन स्थित केंसिंग्टन ओवल में खेला जाएगा.
भारत बनाम अफगानिस्तान मैच की लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
भारत में टीवी पर मैच का प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क (Star Sports Network) और डीडी स्पोर्ट्स पर होगा. आप ऑनलाइन इस मुकाबले को डिज्नी+हॉटस्टार एप और वेबसाइट पर मैच को देख सकते हैं.
बड़ी संख्या में छात्र एवं अभिभावक कर रहे हैं योगाभ्यास
स्वामी आत्मानंद स्कूल महात्मा गांधी वार्ड कोंडागांव में योग दिवस के उपलक्ष्य में चार दिवसीय योग प्रशिक्षण शिविर का आयोजन कर छात्रों को योग से जोड़ने का प्रयत्न किया जा रहा है।
भारत स्वाभिमान ट्रस्ट पतंजलि योगपीठ हरिद्वार के कोंडागांव जिला अध्यक्ष एवं योग प्रशिक्षक श्री कांतिलाल पटेल छात्रों को योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि छात्रों के लिए योग का अभ्यास आवश्यक है। योग के अभ्यास से शारीरिक और मानसिक संतुलन बनता है और बच्चे पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन करते हैं । अनुलोम विलोम, प्राणायाम, भुजंगासन, वृक्षासन, बालासन और शवासन के अभ्यास से छात्रों की एकाग्रता बढ़ती है।
प्राचार्य श्री दिनेश शुक्ला ने इस अवसर पर सभी छात्रों को प्रोत्साहित किया और कहा कि योग करने का अर्थ है जीवन को सकारात्मक दिशा की ओर आगे बढ़ाना। योग करने वाला छात्र अनुशासित होता है और स्वाभाविक रूप से व्यसन से दूर रहता है।
कार्यक्रम के संयोजक व्याख्याता अखिलेश गायधने ने सभी का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि गर्मी की छुट्टियां आगे बढ़ गई है किंतु सुबह-सुबह योग का अभ्यास करना हम सबको सकारात्मक ऊर्जा दे रहा है। उन्होंने छात्रों के साथ-साथ अभिभावकों को भी योगाभ्यास के लिए आमंत्रित किया।
एस्टोनिया के इस बल्लेबाज ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, 27 गेंदों में जड़ा टी20 अंतर्राष्ट्रीय का सबसे तेज शतक
Fastest T20 International Century: जेन-निकोल लॉफ्टी ईटन का टी20 अंतर्राष्ट्रीय में 33 गेंदों में लगाए गए सबसे तेज शतक का रिकॉर्ड चार महीनों से भी कम समय में ही टूट गया है. एस्टोनिया के बल्लेबाज साहिल चौहान ने साइप्रस के खिलाफ टी20 अंतर्राष्ट्रीय मैच में केवल 27 गेंदों में शतक जड़ दिया. यह सभी प्रकार के टी20 क्रिकेट में भी लगाया गया सबसे तेज शतक भी हो गया है.
क्रिस गेल का रिकॉर्ड टूटा
इससे पहले क्रिस गेल ने आईपीएल 2013 में 30 गेंदों में शतक जड़ा था. चौहान ने अपनी पारी में कुल 18 छक्के लगाए और पुरुषों की टी20 अंतर्राष्ट्रीय पारी में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया. छह मैचों की द्विपक्षीय सीरीज के पहले ही दिन दो मैच खेले गए जिसमें चौहान की बल्लेबाजी दोनों मैचों में काफी अलग रही. पहले मैच में वह पहली गेंद पर ही आउट हो गए थे, लेकिन उनकी टीम ने 195 रनों का लक्ष्य अंतिम ओवर में हासिल कर लिया था.
14 गेंदों में पूरा किया अर्धशतक
पहला मैच खत्म होने के कुछ देर बाद ही दूसरा मैच शुरू हुआ और इसमें चौहान का अलग रूप देखने को मिला. पहले बल्लेबाजी करके हुए इस बार भी साइप्रस ने 191/7 का स्कोर खड़ा किया था. एस्टोनिया ने केवल नौ रन के स्कोर पर ही अपने दोनों ओपनर्स के विकेट गंवा दिए थे. हालांकि, चौहान ने पहली तीन वैध गेंदों पर 6, 4 और 6 लगाए थे. सातवें ओवर तक उनकी टीम का स्कोर 60/4 था. चौहान ने मंगला गुनाशेकरा के ओवर में चार छक्के और एक चौका लगाते हुए केवल 14 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा किया था.
आठवें ओवर में उन्होंने चमाल सदून के खिलाफ चार छक्के लगाए और फिर इसके अगले ओवर में नीरज तिवारी को तीन छक्के जड़े. 13वें ओवर की अंतिम गेंद पर चौहान ने अपनी टीम को जीत दिला दी थी. उन्होंने अपने रन 351.21 की अदभुत स्ट्राइक-रेट से बनाए.
फिर पाकिस्तान की कप्तानी छोड़ने जा रहे हैं बाबर आजम? खुद किया बड़ा खुलासा
टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण से बाहर होने के बाद आलोचना का सामना कर रहे पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम ने कहा कि उन्होंने कप्तानी छोड़ने के बारे नहीं सोचा है और इस बारे में कोई फैसला पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) से बातचीत के बाद किया जायेगा।
पिछले टी20 विश्व कप (2022) के उपविजेता पाकिस्तान को ग्रुप ए में अपने शुरुआती दो मैचों में अमेरिका और भारत से शिकस्त का सामना करना पड़ा, जिससे टीम सुपर आठ चरण में जगह बनाने में विफल रही।
एकदिवसीय विश्व कप (2023) के बाद टी20 विश्व कप के शुरुआती चरण में बाहर होने के कारण भारी आलोचना का सामना कर रहे पाकिस्तान के कप्तान से जब आयरलैंड के खिलाफ खेले गये मैच के बाद पूछा गया कि क्या उनकी इस्तीफा देने की कोई योजना है, तो उन्होंने पलटवार किया।
आयरलैंड को तीन विकेट से हराने के बाद बाबर ने संवाददाता सम्मेलन में कहा, ‘‘जब मैं वापस जाऊंगा (पाकिस्तान) तो हम उन सभी चीजों पर चर्चा करेंगे जो यहां हुई हैं। अगर मुझे कप्तानी छोड़नी होगी, यह फैसला, मैं आपको खुलकर बताऊंगा। मैं पर्दे के पीछे कुछ भी घोषणा नहीं करूंगा। जो कुछ भी होगा वह सब के सामने होगा।’’
बाबर ने कहा कि पीसीबी ने उन्हें फिर से कप्तानी सौंपी थी और इसके जारी रखने पर कोई भी फैसला उन्हीं का होगा। उन्होंने कहा, ‘‘मैंने इसके बारे में नहीं सोचा है। निर्णय पीसीबी का है। उन्होंने कहा कि उन्होंने कभी भी नेतृत्व की भूमिका की मांग नहीं की है।
दायें हाथ के इस बल्लेबाज ने कहा, ‘‘ कप्तानी के बारे में बात करें तो जब मैंने इसे (वनडे विश्व कप के बाद) छोड़ा था, तो मैंने सोचा था कि अब मुझे यह नहीं करना चाहिए, इसलिए मैंने इसे छोड़ दिया और मैंने खुद इसकी घोषणा की। फिर जब उन्होंने इसे मुझे वापस दिया, तो यह यह पीसीबी का निर्णय था।’’
इस दौरान बार-बार कप्तानी को लेकर सवाल पूछे जाने से बाबर झल्ला गए और उन्होंने निराशाजनक अंदाज में कहा कि टीम की हार के लिए सिर्फ उन्हें बलि का बकरा नहीं बनाया जा सकता है।
उन्होंने कहा, ‘‘ हर कोई निराश है। हम एक टीम के तौर पर अच्छा नहीं खेले। मैंने आपको पहले भी कहा कि हम किसी एक खिलाड़ी की वजह से नहीं हारे हैं।’’
बाबर ने कहा, ‘‘ हम एक टीम के तौर पर हारे हैं। मैं कप्तान हूं इसलिए आप बार-बार मेरे ऊपर उंगली उठा रहे हैं, मै सभी खिलाड़ी की जगह नहीं खेल सकता। टीम में 11 खिलाड़ी होते हैं और हर किसी की अपनी भूमिका होती है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘ मुझे लगता है कि एक टीम के रूप में हम चीजों को लागू करने, उसका पालन करने और सही तरीके से खत्म करने में सक्षम नहीं रहे हैं। हमें शांत होकर यह स्वीकार करना होगा कि हम एक टीम के रूप में अच्छा नहीं खेल सके।’’
T20 World Cup 2024 खत्म होते ही ये 5 दिग्गज लेंगे संन्यास! टीम इंडिया के हीरो भी शामिल
17 मई 2024 T20 World Cup :- अमेरिका और वेस्ट इंडीज की संयुक्त मेजबानी में खेला जा रहे टी20 वर्ल्ड कप में अब तक ग्रुप स्टेज के 35 मैच हो चुके हैं. इस दौरान एक से बढ़कर एक मैच देखने को मिले. अब 19 से सुपर 8 टीमों के बीच मैच खेले जाएंगे, जिसके बाद सेमीफाइनल और फिर 29 जून को टूर्नामेंट का फाइनल मैच खेला जाएगा. इस बीच हम आपको बताने जा रहे हैं उन 5 दिग्गज खिलाड़ियों के बारे में जो टी20 वर्ल्ड कप के बाद इस फॉर्मेट से संन्यास की घोषणा कर सकते हैं.
रोहित शर्मा
37 साल के भारतीय कप्तान रोहित शर्मा का यह आखिरी टी20 वर्ल्ड कप साबित हो सकता है. इसके पीछे बढ़ती उम्र बहुत बड़ा कारण है. हो सकता है कि रोहित टी20 छोड़ अन्य दो फॉर्मेट पर ज्यादा फोकस करें. भारत के लिए खेले गए 154 टी20 में शर्मा जी ने 4042 रन बनाए हैं. बता दें कि रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम मौजूदा वर्ल्ड कप के सुपर 8 में प्रवेश कर चुकी है और खिताब के प्रबल दावेदारों में से एक मानी जा रही है.

विराट कोहली
भारत के स्टार बल्लेबाज विराट कोहली भी उन खिलाड़ियों में शामिल है जिनका यह आखरी टी20 वर्ल्ड कप साबित हो सकता है. कोहली ने अब तक भारत के लिए 120 टी20 मैच में 4042 रन बनाए हैं. वर्ल्ड कप से पहले कोहली काफी वक्त तक टी20 टीम से बाहर रहे. लेकिन आईपीएल में सबसे ज्यादा रन बनाने की वजह से उन्हें मौजूदा विश्व कप के लिए उन्हें मौका दिया गया. बता दें कि वर्ल्ड कप में अब तक कोहली ने तीन ग्रुप मैच खेले है और तीनों में फेल रहे. ऐसे में इनका टी20 से पत्ता कट सकता है. हालांकि, इसके बाद संभव है कि उन्हें टी20 में खेलने का मौका मिले, लेकिन अगले टी20 विश्व कप तक टीमों में काफी बदलाव हो सकते हैं.

शाकिब अल हसन
2006 से बांग्लादेश के लिए क्रिकेट खेल रहे अनुभी और दिग्गज ऑलराउंडर शाकिब अल हसन भी 37 साल के हो गए हैं। बढ़ती उम्र के चलते वह भी टी20 से संन्यास ले सकते हैं. उन्होंने बांग्लादेश के लिए खेले गए 125 टी20 मुकाबलों में 2515 रन बनाने के साथ-साथ 146 विकेट भी लिए हैं.

डेविड वॉर्नर
ऑस्ट्रेलिया के दिग्गज ओपनर डेविड वॉर्नर टेस्ट और वनडे फॉर्मेट से पहले ही रिटायरमेंट ले चुके हैं. 37 साल के वॉर्नर अब टी20 वर्ल्ड कप के बाद टी20 से भी संन्यास लेलें, इस बात की पूरी संभावना है. वॉर्नर ने ऑस्ट्रेलिया के लिए अब तक 107 टी20 मुकाबलों में 3215 रन बनाए हैं.

एंजिलो मैथ्यूज
36 साल के श्रीलंका के अनुभवी ऑलराउंडर एंजिलो मैथ्यूज भी टी20 वर्ल्ड कप के बाद रिटायरमेंट के बारे में सोच सकते हैं. वह टी20 से संन्यास लेकर अन्य दोनों फॉर्मेट को प्राथमिकता दे सकते हैं. मैथ्यूज ने श्रीलंका के लिए 89 टी20 मुकाबलों में 1386 रन और 45 विकेट लिए हैं
बारिश बनेगी विलेन..भारत बनाम कनाडा मुकाबला आज, जानें दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11
टी20 वर्ल्ड कप 2024 (T20 World Cup 2024) में आज भारतीय टीम की नजर जीत का चौका लगाने पर होगी। टूर्नामेंट के 30वें मुकाबले में भारतीय टीम कनाडा से भिड़ने के लिए तैयार है। यह मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा।
पहले मैच में आयरलैंड को 8 विकेट से रौंदा था। दूसरे मैच में भारतीय टीम ने लो स्कोरिंग मुकाबले में पाकिस्तान को 6 रन से मात दी थी। इसके बाद अपने पिछले मैच में रोहित शर्मा की सेना ने मेजबान अमेरिका को 7 विकेट से पटखनी दी थी। अब टीम की कोशिश लगातार चौथी जीत अपने नाम करने पर है।
भारत और कनाडा की बीच मैच कब खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और कनाडा के बीच मैच शनिवार, 15 जून को रात 8 बजे (भारतीय समयानुसार) से खेला जाएग। साथ ही टॉस 7:30 बजे होगा।
मैच के दौरान भारी बारिश का खतरा
फ्लोरिडा में 11 जून को तूफान आया था. उसके बाद से ही यहां लगातार बारिश हो रही है और बाढ़ जैसी स्थिति पैदा हो गई है. भारत और कनाडा के बीच आज खेले जाने वाले टी20 वर्ल्ड कप मैच के दौरान भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है. बारिश के कारण मैच रद्द भी हो सकता है या फिर ओवर भी घटाए जा सकते हैं. हालांकि, टीम इंडिया को इससे कोई फर्क नहीं पड़ेगा क्योंकि उसने सुपर-8 का अपना टिकट पहले ही कटा लिया है.
लाइव स्ट्रीमिंग कहां देखें?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 के प्रसारण राइट स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के पास हैं। ऐसे में स्टार नेटवर्क के अलग-अलग चैनल पर इस मैच को लाइव देखा जा सकता है। इसके अलावा दूरदर्शन पर यह मैच फ्री में भी देखा जा सकता है। साथ ही मैच की लाइव स्ट्रीमिंग डिज्नी+हॉटस्टार पर उपलब्ध है। इतना ही नहीं क्रिकेट प्रेमी दैनिक जागरण पर मैच की लाइव अपडेट और मुकाबले से जुड़ी सारी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
https://x.com/BCCI/status/1801460090953994423
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग-11 :-
भारत : रोहित शर्मा (कप्तान), विराट कोहली, ऋषभ पंत (विकेट कीपर), सूर्यकुमार यादव, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, मोहम्मद सिराज.
कनाडा : आरोन जॉनसन, नवनीत धालीवाल, परगट सिंह, निकोलस किरटन, श्रेयस मोव्वा (विकेट कीपर), रविंदरपाल सिंह, साद बिन जफर (कप्तान), डिलन हेलीगर, कलीम सना, जुनैद सिद्दीकी, जेरेमी गॉर्डन
भारत और कनाडा की बीच मैच कहां खेला जाएगा?
टी20 वर्ल्ड कप 2024 में भारत और कनाडा का मैच फ्लोरिडा के सेंट्रल ब्रोवार्ड रीजनल पार्क स्टेडियम टर्फ ग्राउंड में खेला जाएगा।
पैंथर्स के लिए आशीष कुमार डहरिया ने 62 गेंदों में 123 रन जमाए। आशीष डहरिया प्लेयर ऑफ द मैच बने
CCPL: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के खेली जा रही छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग (CCPL) में मंगलवार, 11 जून को रायगढ़ लायंस ने बस्तर बाइसंस को 10 विकेट से हराया दिया, वहीं आज के दूसरे मुकाबले में राजनांदगांव पैंथर्स ने सरगुजा टाइगर्स को 7 विकेट से शिकस्त दी।
राजनांदगांव vs सरगुजा मैच में दो सेंचुरी
रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में आज के दूसरे मैच में राजनांदगांव पैंथर्स ने सरगुजा टाइगर्स को 7 विकेट से हरा दिया।
सरगुजा टाइगर्स ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में दो विकेट पर 216 रन बनाए यानी राजनांदगांव पैंथर्स को 217 रन का टारगेट दिया।
टाइगर्स के लिए सानिध्य हुरकत ने नाबाद 110 रन बनाए और गगनदीप सिंह ने 48 रन का योगदान दिया।
लेकिन सानिध्य की सेंचुरी भी टाइगर्स की हार नहीं टाल सकी। पैंथर्स के लिए अजय मंडल और सत्यम दुबे को एक-एक सफलता मिली।
आशीष ने 62 गेंदों में बनाए 123 रन
टारगेट का पीछा करने उतरी राजनांदगांव पैंथर्स टीम ने 18.1 ओवर में तीन विकेट के नुकसान पर 217 रन बनाकर मैच जीत लिया।
पैंथर्स के लिए आशीष कुमार डहरिया ने 62 गेंदों में 123 रन जमाए।
इसी टीम के संजित देसाई ने 39 रन और अजय मंडल ने नाबाद 35 रन बनाए। टाइगर्स के लिए सिर्फ हर्ष यादव सफल गेंदबाज रहे, उन्हें दो विकेट मिले।
आशीष डहरिया प्लेयर ऑफ द मैच बने
- प्लेयर ऑफ द मैच- आशीष कुमार डहरिया
- मोस्ट सिक्सेस – आशीष कुमार डहरिया
- सुपर स्ट्राइकर- सानिध्य हुरकत
- परफेक्ट कैच- गगनदीप सिंह
- ऑरेंज कैप- आशीष कुमार डहरिया
सिक्ख समाज के 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले प्रदेशभर के विद्यार्थी सम्मानित
सिख समाज छग ने प्रतिभावान छात्रों का रायपुर छत्तीसगढ़ में किया सम्मान* *आर्यन सलूजा का हुआ सम्मान* 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले 9वीं से 12वीं तक के प्रदेशभर के विद्यार्थी सम्मानित सिख समाज छत्तीसगढ़ ने प्रतिभाशाली 215 छात्र-छात्राओं का सम्मान किया। रविवार को मायाराम सुरजन हॉल में आयोजित कार्यक्रम में कक्षा 9वीं से 12वीं तक में 80 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों का सम्मान किया गया। सरायपाली से आर्यन सलूजा ने कक्षा 10 वि में 84 % अंक प्राप्त किए हैं ।आर्यन सलूजा सरायपाली जगदीशपुर स्थित सेंट स्टीफेंस मॉडल स्कूल के छात्र है और जिले के वरिष्ठ पत्रकार रोमी सलूजा / ज्योति सलूजा सरायपाली के पुत्र हैं *_आर्यन ने अपनी सफलता का श्रेय _अपने पिताजी और माता जी के अलावा स्कूल के प्राचार्य _विजय दास और सभी शिक्षक और स्कूल स्टाफ को दिया है _* कार्यक्रम में मुख्य अतिथि हेमचंद विश्वविद्यालय की कुलपति डॉ. अरुणा पल्टा थीं। विशेष अतिथि सिख पंचायत दुर्ग के अध्यक्ष जसबीर सिंह चहल और पंजाबी सनातन सभा के अध्यक्ष जवाहर खन्ना थे। खन्ना ने बच्चों और उनके अभिभावकों को बधाई देते हुए कहा कि जो बच्चे कम अंक लाए हैं वे निराश न हों। अभी उनके लिए और भी अवसर आएंगे। वे और प्रयास करें, सफलता अवश्य मिलेगी। प्रदेश के कई जिलों से पहुंचे विद्यार्थी कार्यक्रम में अंबिकापुर, मनेद्रगढ़, कोरबा, बिलासपुर, कवर्धा, बेमेतरा, डोंगरगढ़, राजनांदगाव, दल्लीराजहरा, जगदलपुर, सराईपाली, बसना, पिथौरा, महासमुंद सहित अन्य जिले के विद्यार्थियों को मोमेंटो और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर सिख समाज के संयोजक महेंद्र छाबड़ा, सुरेंद्र छाबड़ा, इंद्रजीत सिंह छाबड़ा, तेजिंदर होरा, मंजीत सलूजा, भूपेंद्र मक्कड़, डॉ. रोना टुटेजा, अन्नू होरा, मनविंद्र गांधी, रश्मित खुराना सहित अन्य मौजूद थे।
नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ जूनियर पावर लिफ्टर्स से मुख्यमंत्री की मुलाकात
नई दिल्ली के छत्तीसगढ़ सदन में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नेशनल जूनियर और सब जूनियर प्रतियोगिताओं में भाग लेने आए छत्तीसगढ़ के 32 पावर लिफ्टर खिलाड़ियों से मुलाकात की। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और उप मुख्यमंत्री अरुण साव भी उपस्थित थे। मुख्यमंत्री ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी मेहनत और समर्पण की सराहना की।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और अरुण साव ने भी खिलाड़ियों का हौसला बढ़ाया और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। खिलाड़ियों ने अपने अनुभव साझा किए और राज्य सरकार से मिल रहे समर्थन के लिए आभार व्यक्त किया।
करोड़ो क्रिकेट फैंस का इंतजार हुआ खत्म...T20 विश्व कप में भारत पाकिस्तान का महा मुकाबला आज
20 विश्व कप 2024 में आज भारत का मुकाबला पाकिस्तान से है। दोनों टीमों के बीच यह मुकाबला न्यूयॉर्क के नासाउ काउंटी इंटरनेशनल स्टेडियम पर खेला जाएगा। आयरलैंड के खिलाफ न्यूयॉर्क की मुश्किल पिच पर जीत हासिल करने के बाद टीम इंडिया के खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ा हुआ है।
भारत और पाकिस्तान का मैच हमेशा खास होता है और दुनियाभर के क्रिकेट फैंस की नजर इस मैच पर होती है। इसी वजह से इसे महामुकाबला भी कहा जाता है। दोनों टीमें अपने स्तर पर कागजों में काफी मजबूत हैं, लेकिन वैश्विक टूर्नामेंट में भारत का पलड़ा प्रतिद्वंद्वी टीम पर भारी रहा है। हालांकि पाकिस्तान के पास ऐसे खिलाड़ी हैं जो भारत के लिए परेशानी खड़ी कर सकते हैं। आइए जानते हैं पाकिस्तान के वो कौन से पांच खिलाड़ी हैं जो भारत को कर सकते हैं परेशान....
बाबर आजम
पाकिस्तान के कप्तान बाबर आजम टी20 में सर्वाधिक रन बनाने वाले बल्लेबाजों की सूची में शामिल हैं और अच्छी फॉर्म में चल रहे हैं। अमेरिका के खिलाफ भी बाबर का बल्ला चला था और भारतीय गेंदबाजों के सामने बाबर को जल्दी आउट करने की चुनौती होगी। बाबर अगर ज्यादा देर क्रीज पर टिके रहे तो वह भारत के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। बाबर का टी20 में रिकॉर्ड भारत के खिलाफ ठीक रहा है। उन्होंने चार मैचों में एक अर्धशतक के साथ 92 रन बनाए हैं। इस दौरान सर्वाधिक स्कोर नाबाद 68 रन रहा है।
मोहम्मद रिजवान
पाकिस्तान के बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान टी20 के खतरनाक बल्लेबाजों में शामिल हैं। रिजवान ने बाबर के साथ मिलकर 2021 टी20 विश्व कप में भारत के खिलाफ पाकिस्तान को जीत दिलाई थी। ये मुकाबला पाकिस्तान ने 10 विकेट से जीता था और ये दोनों बल्लेबाज नाबाद पवेलियन लौटे थे। पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज रिजवान ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के लिए प्रसिद्ध हैं। रिजवान का भारत के खिलाफ रिकॉर्ड भी बेहतर है। उन्होंने भारत के विरुद्ध चार मैचों में दो अर्शतक की मदद से 197 रन बनाए हैं और उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर नाबाद 79 रन रहा है।
मोहम्मद आमिर
पाकिस्तान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मोहम्मद आमिर भारतीय बल्लेबाजों के लिए खतरा साबित हो सकते हैं। आमिर का भी भारत के खिलाफ रिकॉर्ड अच्छा रहा है। आमिर ने टी20 में भारत के खिलाफ दो मैच खेले हैं और चार विकेट हासिल करने में सफल रहे हैं। आमिर नई गेंद से भारतीय बल्लेबाजों को काफी परेशान कर सकते हैं, ऐसे में भारतीय शीर्ष क्रम को आमिर से बचकर रहने की जरूरत है। अमेरिका के खिलाफ मुकाबले में आमिर ने एक विकेट लिया था।
शाहीन अफरीदी
नई गेंद से पाकिस्तानी गेंदबाजी की अगुआई करने वाले शाहीन शाह अफरीदी अपने दिन किसी भी टीम के लिए मुसीबत खड़ी कर सकते हैं। शाहीन भारत को पहले परेशानी में डाल चुके हैं और टीम इंडिया के बल्लेबाजों को उनसे बचकर रहने की जरूरत है। न्यूयॉर्क की पिच पर गेंदबाजों को मदद मिल रही है, ऐसे में भारतीय बल्लेबाजी क्रम को शाहीन के खिलाफ संभलकर खेलना होगा। बाएं हाथ के तेज गेंदबाज शाहीन ने भारत के खिलाफ टी20 में दो मैचों में तीन विकेट हासिल किए हैं और वह अपनी लहराती गेंदों से भारतीय खिलाड़ियों को परेशान कर सकते हैं।
शादाब खान
पाकिस्तान के लेग स्पिनर शादाब खान गेंद के साथ-साथ बल्ले से भी प्रदर्शन करने में सक्षम हैं। शादाब ने अमेरिका के खिलाफ 40 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली थी और वह इस मैच में पाकिस्तान के लिए बाबर आजम के बाद सर्वाधिक रन बनाने वाले दूसरे बल्लेबाज थे। शादाब का भारत के खिलाफ भी प्रदर्शन अच्छा रहा है और उन्होंने चार मैचों में तीन विकेट हासिल किए हैं। शादाब ने भारत के खिलाफ बल्ले से 15 रनों का योगदान दिया है।
CCPL छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग आज से शुरू
रायपुर से बृजमोहन, राजनांदगांव से भूपेश, दुर्ग से विजय बघेल आगे
CG Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में 8 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे।
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की अहिवारा विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आगे चल रहे हैं। गिनती में वे 4643 मतों से आगे रहे। विजय बघेल वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से आगे चल रहे हैं। उधर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी व कुरुद विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के प्रथम राउंड में 4567 मत प्राप्त कर रूप कुमारी चौधरी आगे।
छत्तीसगढ़ में कहां से कौन आगे, यहां पढ़िए अपडेट
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से 9 पर रुझान सामने आ रहे हैं। 6 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल, राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल, कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा, सरगुजा से कांग्रेस की शशि सिंह भी आगे चल रहे हैं।जांजगीर चांपा लोकसभा में डाकमत पत्रों में भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े आगे,शिव डहरिया पीछे चल रहे है
जगदलपुर में जारी है मतगणना
Bastar Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट में जगदलपुर में मतगणना जारी है, यहां धरमपुरा स्थित माडल कालेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। दोनों ही दलों के एजेंट यहां इवीएम से हो रही मतगणना की हर जानकारी ले रहे हैं।
कोरबा में 1371 से आगे भाजपा
रामपुर कांग्रेस 850 से आगे
पाली 2144 कांग्रेस आगे
कटघोरा 2307 कांग्रेस आगे
राजनांदगांव लोकसभा सीट में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी
राजनांदगांव लोकसभा सीट के मोहला मानपुर विधानसभा में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी हो गई है।संतोष पांडे, भूपेश बघेल से 2162 मतों से पीछे चल रहे हैं। संतोष पांडे को मिले 2357 वोट मिले और भूपेश बघेल को 4518वोट मिले। पंडरिया विधानसभा में पहले चरण की परिणाम घोषित हो गया है।
CG Election 2024 Result: लोकसभा चुनाव के वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में 11 लोकसभा सीटों पर हुए चुनाव के लिए सुबह 8 बजे से मतगणना जारी है। शुरुआती दौर में 8 सीटों पर भाजपा और 3 पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। सरगुजा, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, राजनांदगांव, दुर्ग, रायपुर, महासमुंद, कांकेर, कोरबा और बस्तर लोकसभा सीट पर आज नतीजे सामने आ जाएंगे।
read more : CG Lok Sabha Election 2024 Result: मतगणना शुरू होने से पहले कलेक्टर – एसपी ने किया मतगणना स्थल का निरीक्षण
दुर्ग में विजय बघेल और महासमुंद में रूप कुमारी चौधरी आगे
दुर्ग लोकसभा क्षेत्र की अहिवारा विधानसभा में पहले राउंड में भाजपा प्रत्याशी विजय बघेल आगे चल रहे हैं। गिनती में वे 4643 मतों से आगे रहे। विजय बघेल वैशाली नगर से 3500 और दुर्ग शहर से 4400 मतों से आगे चल रहे हैं। उधर महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के धमतरी व कुरुद विधानसभा क्षेत्र के मतगणना के प्रथम राउंड में 4567 मत प्राप्त कर रूप कुमारी चौधरी आगे।
छत्तीसगढ़ में कहां से कौन आगे, यहां पढ़िए अपडेट
छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीट में से 9 पर रुझान सामने आ रहे हैं। 6 सीटों पर भाजपा और 3 सीटों पर कांग्रेस प्रत्याशी आगे चल रहे हैं। रायपुर से भाजपा के बृजमोहन अग्रवाल, दुर्ग से भाजपा के विजय बघेल, राजनांदगांव से कांग्रेस के भूपेश बघेल, कांकेर से कांग्रेस के बीरेश ठाकुर, बस्तर से कांग्रेस के कवासी लखमा, सरगुजा से कांग्रेस की शशि सिंह भी आगे चल रहे हैं।जांजगीर चांपा लोकसभा में डाकमत पत्रों में भाजपा प्रत्याशी कमलेश जांगड़े आगे,शिव डहरिया पीछे चल रहे है
जगदलपुर में जारी है मतगणना
Bastar Election Result 2024: बस्तर लोकसभा सीट में जगदलपुर में मतगणना जारी है, यहां धरमपुरा स्थित माडल कालेज को मतगणना केंद्र बनाया गया है। दोनों ही दलों के एजेंट यहां इवीएम से हो रही मतगणना की हर जानकारी ले रहे हैं।
कोरबा में 1371 से आगे भाजपा
रामपुर कांग्रेस 850 से आगे
पाली 2144 कांग्रेस आगे
कटघोरा 2307 कांग्रेस आगे
राजनांदगांव लोकसभा सीट में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी
राजनांदगांव लोकसभा सीट के मोहला मानपुर विधानसभा में पहले राउंड की गिनती हुई पूरी हो गई है।संतोष पांडे, भूपेश बघेल से 2162 मतों से पीछे चल रहे हैं। संतोष पांडे को मिले 2357 वोट मिले और भूपेश बघेल को 4518वोट मिले। पंडरिया विधानसभा में पहले चरण की परिणाम घोषित हो गया है।
तीरंदाजी खेल अकादमी में प्रवेश हेतु ट्रायल 03 एवं 04 जून को
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा संचालित विभागीय आवासीय तीरंदाजी खेल अकादमी में प्रशिक्षणरत खिलाड़ियों का प्रवेश नवीनीकरण एवं नवीन प्रवेश हेतु खेल अकादमी के द्वारा चयन ट्रायल का आयोजन 03 व 04 जून 2024 को प्रातः 7.00 बजे से किया जा रहा है। खेल अकादमी के चयन ट्रायल में शामिल होने हेतु इच्छुक खिलाड़ी जिनकी आयु 13 से 17 वर्ष है वे अधिक जानकारी के लिए कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोण्डागांव से संपर्क कर सकते है।
विभिन्न खेलों हेतु राज्य खेल अकादमी में प्रवेश हेतु ट्रायल 05 से 08 जून
संचालनालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग रायपुर द्वारा संचालित खेलो इंडिया स्टेट सेंटर ऑफ एक्सीलेंट एवं राज्य खेल अकादमी बिलासपुर अंतर्गत तीरंदाजी, हॉकी, एथलेटिक (बालक-बालिका) एवं राज्य आवासीय खेल अकादमी कबड्डी (बालिका) हेतु 13 से 17 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के प्रवेश हेतु चयन ट्रायल लिया जाना है। इस हेतु इच्छुक खिलाड़ी निर्धारित तिथि एवं स्थान में ट्रायल में शामिल होने हेतु कार्यालय खेल एवं युवा कल्याण विभाग कोण्डागांव से संपर्क कर सकते हैं। ट्रायल स्व. बी. आर. यादव राज्य खेल प्रशिक्षण केन्द्र बहतराई, बिलासपुर में तीरंदाजी एवं हॉकी हेतु 05 व 06 जून को तथा एथलेटिक एवं कबड्डी हेतु 07 व 08 जून को आयोजित किये जायेगें।
संभाग स्तरीय योग ओलंपियाड में कोण्डागांव के 06 विद्यार्थियों का राज्य स्तर के लिए हुआ चयन
जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में बेहतरीन प्रदर्शन द्वारा कोण्डागांव जिले के 6 बच्चों का चयन राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में हुआ है। उल्लेखनीय है कि 26 मई को जगदलपुर के महारानी लक्ष्मीबाई कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जगदलपुर में आयोजित संभाग स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में शामिल होकर अपने योग का प्रदर्शन करते हुए कोण्डागांव जिले के 6 विद्यार्थियों का चयन 30 मई को आयोजित होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ है। इसमें माध्यमिक वर्ग में 03 बालक, उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में 02 बालक एवं 01 बालिका का चयन कोण्डागांव जिले से हुआ है जो कोण्डागांव जिले के लिए एक हर्ष का विषय है। जिला शिक्षा अधिकारी आदित्य चांडक ने कलेक्टर कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में योग एवं अन्य खेलों में विशेष प्रोत्साहन के कारण जिले के विद्यार्थियों द्वारा सभी खेलों बच्चों के उत्कृष्ट प्रदर्शन के सम्बंध में बताते हुए राज्य स्तरीय योग ओलंपियाड प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी बच्चों हार्दिक शुभकामनाएं दी हैं।
SRH Vs KKR IPL Final : केकेआर को जीत के लिए चाहिए 114 रन, फाइनल में सनराइजर्स हैदराबाद ने बनाया शर्मनाक रिकॉर्ड…
नई दिल्ली। कोलकाता नाइट राइडर्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2024 फाइनल खेला जा रहा है। केकेआर को खिताब जीतने के लिए 114 रन चाहिए। एसआरएच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में 18.3 ओवर में 113 रन पर सिमट गई। यह आईपीएल फाइनल इतिहास का सबसे छोटा स्कोर है।
हैदराबाद के लिए सबसे ज्यादा रन कप्तान पैट कमिंस (19 गेंदों में 24, दो चौके, एक सिक्स) ने बनाए। एडेन मार्करम ने 20 जबकि हेनरिक क्लासेन ने 16 की पारी खेली। नितीश रेड्डी ने 13 रन का योगदान दिया। राहुल त्रिपाठी (9), शाहबाद अहमद (8), जयदेव उनादकट (4), अब्दुल समद (4) और अभिषेक शर्मा (2) दहाई अंक में नहीं पहुंच सके।
कोलकाता नाइट राइडर्स की प्लेइंग इलेवन-
रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीप), सुनील नरेन, वेंकटेश अय्यर, श्रेयस अय्यर (कप्तान), रिंकू सिंह, आंद्रे रसेल, रमनदीप सिंह, मिशेल स्टार्क, वैभव अरोड़ा, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती।
सनराइजर्स हैदराबाद की प्लेइंग इलेवन-
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, नितीश रेड्डी, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), शाहबाज़ अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन।
हैदराबाद और गुजरात के बीच आज होगी मैच, जानें मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन
पंजाब किंग्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सैम करन ने लगाया अर्धशतक, 2 विकेट भी लिए
शहर के सभी बड़े मैदानों पर मेला, खिलाड़ियों के साथ हो रहा है खेला?
राजधानी रायपुर में खेल मैदानों की कमी को लेकर युवा लगातार परेशान हो रहे हैं। राजधानी के दो बड़े ग्राउंड बीटीआई शंकरनगर और गॉस मेमोरियल ग्राउंड आये दिन आयोजनों के चलते बुक रहते हैं। हाल ही में शहर के मध्य में स्थित गॉस मेमोरियल ग्राउंड में प्रशासन ने एक मेले की अनुमति दे दी है, जो महीने तक चलेगा। मेला लगाने की तैयारी भी शुरू हो गई,अर्थात अब एक माह तक यहां खिलाड़ियों का कोई काम नहीं रहेगा।
छत्तीसगढ़ शासन और प्रशासन के इस फैसले को लेकर आज युवा खिलाड़ियों एवं जनप्रतिनिधियों ने गॉस मेमोरियल ग्राउंड में अपना विरोध दर्ज कराया और खिलाड़ियों की भावनाओं का सम्मान करते हुए इस मैदान को खेलों के लिए आरक्षित करने और मैदानों के व्यवसायीकरण ना करने की मांग रखी। शहर के महापौर एजाज़ ढेबर की भी मंशा है कि खेल मैदान खिलाड़ियों के लिए ही रहे ना की व्यवसायीकरण में इसका उपयोग हो। महापौर के निर्देशानुसार खिलाड़ियों ने पूरी ताकत के साथ अपना विरोध दर्ज कराया।
जवाब में गॉस मेमोरियल सेंटर प्रबंधन ने महापौर ढेबर को पत्र लिखकर, मेले के आयोजन हेतु किसी भी प्रकार की अनुमति से इनकार किया है, उन्होंने पत्र में लिखा " गॉस मेमोरियल सेंटर कार्यालय से पिछले वर्ष किसी भी आयोजक को उक्त मेले के लिए कोई अनुमति या पत्र जारी नहीं किया गया था। न ही इस वर्ष गॉस मेमोरियल ग्राउंड पर किसी भी प्रकार के मेले के लिए गास मेमोरियल सेंटर कार्यालय से कोई अनुमति जारी की गई है।"
ऐसी स्थिति में युवाओं ने रायपुर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपा और उनकी मांग पूरी ना होने पर खेल मंत्री के खिलाफ़ आन्दोलन की भी बात कही।
IPL 2024: PBKS और RCB के बीच आज खेला जाएगा मैच, जानिए पिच और मौसम रिपोर्ट से लेकर सबकुछ
पंजाब किंग्स 9 मई यानि आज धर्मशाला के हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना करने को तैयार है। 11 में से चार मैच जीतकर पंजाब अंक तालिका में आठवें स्थान पर है। उन्होंने अपने पिछले पांच मैचों में से दो में जीत दर्ज की है। आरसीबी 11 मैचों में से चार जीत के साथ प्वाइंट्स टेबल में 7वें स्थान पर है।
धर्मशाला क्रिकेट स्टेडियम की पिच हरियाणा के भिवानी से मंगवाई गई काली मिट्टी से तैयार की गई है।इस मिट्टी में बालू की मात्रा न के बराबर होती है। इसके चलते पिचों पर गति और उछाल दोनों मिलता है।यहां आमतौर पर शुरुआत में तेज गेंदबाजों को मदद मिलती है, लेकिन समय निकलने के साथ स्पिनर्स भी जलवा दिखा सकते हैं।इसी तरह तेजी और अच्छा उछाल होने से टिकने के बाद बल्लेबाज आसानी से बड़े शॉट्स खेल सकते हैं।
15 मैच आरसीबी ने जीते, जबकि 17 मैच में पंजाब किंग्स को जीत मिली
आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच हेड-टू-हेड रिकॉर्ड की तो दोनों के बीच कुल 32 बार भिड़ंत हो चुकी है, जिसमें 15 मैच आरसीबी ने जीते, जबकि 17 मैच में पंजाब किंग्स को जीत मिली। आरसीबी का पंजाब किंग्स के खिलाफ 226 रन टोटल रहा, जबकि पंजाब किंग्स का आरसीबी के खिलाफ 232 रन सबसे बड़ा टोटल रहा।
बारिश डाल सकती है मैच में खलल
एक्यूवेदर के मुताबिक, 9 मई को धर्मशाला में मौसम सुहावना रहेगा। दिन का अधिकतम तापमान 22 डिग्री तक जा सकता है, जबकि न्यूनतम तापमान 19 डिग्री तक रहने की उम्मीद है। मैच की शुरुआत शाम 7:30 बजे होगी। बारिश की 61 प्रतिशत संभावना है।
पंजाब किंग्स संभावित प्लेइंग इलेवन ( Punjab Kings Probable Playing 11 )
जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, रिले रोसौव, शशांक सिंह, सैम कुरेन (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कैगिसो रबाडा, अर्शदीप सिंह
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर संभावित प्लेइंग इलेवन ( Royal Challengers Banglore Probable Playing 11 )
विराट कोहली, फाफ डु प्लेसिस (कप्तान), रजत पाटीदार, विल जैक, ग्लेन मैक्सवेल, कैमरून ग्रीन, दिनेश कार्तिक (विकेटकीपर), कर्ण शर्मा, स्वप्निल सिंह, मोहम्मद सिराज, यश दयाल
SRH vs LSG: हैदराबाद और लखनऊ के बीच आज होगी भिडंत,मैच प्रेडिक्शन, पिच रिपोर्ट और जानिए प्लेइंग इलेवन
आईपीएल 2024 (IPL 2024) में 57 वां मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा. यह मैच सनराइजर्स हैदराबाद और लखनऊ सुपर जायंट्स (SRH Vs LSG) के बीच हैदराबाद की पिच में खेला जाएगा. यह मैच दोनों ही टीमों के लिए बहुत महत्वपूर्ण
सनराइजर्स हैदराबाद और रॉयल लखनऊ सुपर जायंट्स (Sunrisers Hyderabad Vs Lucknow Super Giants) के बीच यह मैच शाम 7:30 बजे से हैदराबाद (Hyderabad) के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम (Rajiv Gandhi International Stadium) में खेला जाएगा. जबकि टॉस शाम 7 बजे होगा.
कैसी होगी हैदराबाद की पिच? (Pitch Report)
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम की पिच (SRH vs LSG Pitch Report) आमतौर पर बल्लेबाजी के अनुकूल मानी जाती है. इस मैदान पर चौके-छक्कों की बरसात होती है. इस कारण यह भी है कि यह ग्राउंड छोटा है. इस सीजन में हैदराबाद की टीम इस मैदान में 277 रन का बड़ा स्कोर भी बना चुकी है. ऐसे में आज के मैच में भी जमकर रन बरसने की उम्मीद जताई जा रही है.
दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन (SRH vs LSG Playing 11)
सनराइजर्स हैदराबाद: ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडन मार्करम, हेनरिक क्लासेन, नीतीश कुमार रेड्डी, शाहबाज अहमद, अब्दुल समद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, जयदेव उनादकट, टी नटराजन.
लखनऊ सुपर जायंट्स: केएल राहुल (कप्तान/विकेटकीपर), मार्कस स्टोइनिस, दीपक हुड्डा, निकोलस पूरन, आयुष बडोनी, एश्टन टर्नर, क्रुणाल पंड्या, रवि बिश्नोई, नवीन-उल-हक, मोहसीन खान, यश ठाकुर.
कहां देख सकेंगे IPL 2024 मैच?
IPL 2024 मैच की लाइव कमेंट्री आप स्टार स्पोर्ट्स चैनल (Star Sports) पर देख सकते हैं. अंग्रेजी में लाइव कमेंट्री देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स English 1 HD/SD और हिंदी में लाइव कमेंट्री देखने के लिए स्टार स्पोर्ट्स Hindi 1 HD & SD पर जा सकते हैं. वहीं हिंदी और अंग्रेजी के अलावा तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और बंगाली सहित अन्य भाषाओं में लाइव कमेंट्री देखने के लिए आप स्टार स्पोर्ट्स के रीजनल चैनल पर जा सकते हैं.
पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद का मुकाबला आज, जानें कब और कहां देख पाएंगे मैच
खेल डेस्क: आज आईपीएल में पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच मुकाबला खेला जाएगा. मैच पंजाब के मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम में खेला जाएगा. मुकाबला शाम साढ़े सात बजे से खेला जाएगा. जबकि इससे ठीक आधे घंटे पहले दोनों टीम के कप्तान टॉस के लिए मैदान आएंगे. पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद मौजूदा सीजन में अपना पांचवां मैच खेलने मैदान पर उतरेंगी. पंजाब और हैदराबाद ने अब तक चार मैचों में से दो जीते और दो हारे हैं. पंजाब पिछले मैच में गुजरात टाइटंस को तीन विकेट से हरा कर आ रही है. पैट कमिंस की कप्तानी वाली हैदराबाद ने भी अपने पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स को 6 विकेट से हार का स्वाद चखाया था.
-कौन किस पर भारी
PBKS vs SRH IPL 2024: आईपीएल के इतिहास में पंजाब किंग्स (PBKS) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) का आमना सामना कुल 21 बार हुआ है. इसमें पंजाब के खिलाफ हैदराबाद का पलड़ा भारी है. हैदराबाद ने 14 मैचों में जीत दर्ज की है जबकि पंजाब ने 7 मैच जीते है.
-पिच रिपोर्ट
PBKS vs SRH IPL 2024: हाल ही में बना मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम की पिच बल्लेबाज और गेंदबाज दोनों के लिए सूटेबल माना जाता है. हालांकि यह पिच बल्लेबाजों के लिए कुछ ज़्यादा अनुकूल रहती है. वहीं इस पिच पर तेज़ गेंदबाजों को मदद मिलती हैं. महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम संतुलित विकेट माना जा सकता है.
-कहां देखें मैच
PBKS vs SRH IPL 2024: इंडियन प्रीमियर लीग के आधिकारिक ब्रॉडकास्ट राइट्स स्टार स्पोर्ट्स के पास है. स्टार स्पोर्ट्स के किसी भी नेटवर्क पर आप लाइव मैच का मजा ले सकते है.
-मोबाइल पर कैसे देखें लाइव मैच?
PBKS vs SRH IPL 2024: मैच लाइव देखने के लिए भारत में जियो सिनेमा (Jio Cinema) एप डाउनलोड करें. जिसके बाद आप फटाफट लीग का फ्री लुफ्त उठा सकते है.
-पंजाब किंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद की संभावित प्लेइंग-11
PBKS vs SRH IPL 2024: पंजाब किंग्स: शिखर धवन (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, प्रभसिमरन सिंह, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शशांक सिंह, सैम करन, लियाम लिविंगस्टोन/सिकंदर रजा, आशुतोष शर्मा, हरप्रीत बराड़, हर्षल पटेल, कगिसो रबाडा (इम्पैक्ट सब: अर्शदीप सिंह).
PBKS vs SRH IPL 2024: सनराइजर्स हैदराबाद: पैट कमिंस (कप्तान), ट्रैविस हेड, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, मयंक अग्रवाल/नीतीश रेड्डी, शाहबाज अहमद, भुवनेश्वर कुमार, टी नटराजन, मयंक मार्कंडे (इम्पैक्ट सब: जयदेव उनादकट).
T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम का इस दिन होगा चयन...जानें कब, कहां और किसके साथ होंगे मुकाबले
नई दिल्ली: आईपीएल के बाद BCCI वर्ल्ड कप की तैयारियों में जुट जाएगा. T-20 वर्ल्ड कप के लिए भारत की 15 सदस्यीय टीम के अप्रैल के आखरी सप्ताह में चुने जाने की संभावना है. इसकी मुख्य वजह है ICC, अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) की टीम सौंपने की अंतिम तारीख एक मई है.
सूत्र से मिली जानकारी के अनुसार, ‘भारतीय टीम का चयन अप्रैल के अंतिम हफ्ते के दौरान किया जाएगा. BCCI सलेक्शन कमेटी दावेदारों की फॉर्म और फिटनेस का आकलन करेगी. जिसके बाद क्रिकेटरों का पहला ग्रुप 19 मई को आईपीएल का लीग चरण खत्म होने के तुरंत बाद न्यूयॉर्क के लिए रवाना होगा.
– कब से शुरू हो रहा वर्ल्ड कप
जानकारी हो कि, टी-20 वर्ल्ड कप अमेरिका और वेस्टइंडीज में खेला जाना है. इसकी शुरुआत 1 जून 2024 से हो रही है. वहीं भारत और पाकिस्तान को इस टूर्नामेंट में एक ग्रुप में रखा गया है. टीम इंडिया के साथ आयरलैंड, पाकिस्तान, यूएसए और कनाडा ग्रुप-A में है. भारतीय टीम अपना पहला मैच 5 जून को आयरलैंड के खिलाफ खेलेगी. जबकि दूसरा मैच 9 जून को भारत पाकिस्तान भिड़ंत देखने मिलेगी.
ICC T20 वर्ल्ड कप 2024 के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. T-20 विश्व कप 2024 में कुल 55 मैच खेले जायेंगे. वहीँ T-20 वर्ल्ड कप 2024 का आगाज मेजबान यूएसए और कनाडा के मुकाबले से 1 जून को होगा.
-T20 वर्ल्ड कप 2024 का ग्रुप:
ग्रुप ए- भारत, पाकिस्तान, आयरलैंड, कनाडा, यूएसए.
ग्रुप बी- इंग्लैंड, ऑस्ट्रेलिया, नामीबिया, स्कॉटलैंड, ओमान.
ग्रुप सी- न्यूजीलैंड, वेस्टइंडीज, अफगानिस्तान, युगांडा, पापुआ न्यू गिनी.
ग्रुप डी- साउथ अफ्रीका, श्रीलंका, बांग्लादेश, नीदरलैंड्स, नेपाल.
भारत के ग्रुप चरण के मुकाबले, कब और कहां
–भारत बनाम आयरलैंड – 5 जून, न्यूयार्क.
–भारत बनाम पाकिस्तान – 9 जून, न्यूयार्क.
–भारत बनाम अमेरिका – 12 जून, न्यूयार्क.
–भारत बनाम कनाडा – 15 जून, फ्लोरिडा.
– T20 World Cup 2024: टी20 विश्व कप शेड्यूल 2024
1. शनिवार, 1 जून- यूएसए बनाम कनाडा, डलास.
2. रविवार, 2 जून- वेस्टइंडीज बनाम पापुआ न्यू गिनी, गुयाना.
3. रविवार, 2 जून- नामीबिया बनाम ओमान, बारबाडोस.
4. सोमवार, 3 जून- श्रीलंका बनाम साउथ अफ्रीका, न्यूयॉर्क.
5. सोमवार, 3 जून- अफगानिस्तान बनाम युगांडा, गुयाना.
6. मंगलवार, 4 जून- इंग्लैंड बनाम स्कॉटलैंड, बारबाडोस.
7. मंगलवार, 4 जून- नीदरलैंड्स बनाम नेपाल, डलास.
8. बुधवार, 5 जून- भारत बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क.
9. बुधवार, 5 जून- पापुआ न्यू गिनी बनाम युगांडा, गुयाना.
10. बुधवार, 5 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान, बारबाडोस.
11. गुरुवार, 6 जून- यूएसए बनाम पाकिस्तान, डलास.
12. गुरुवार, 6 जून- नामीबिया बनाम स्कॉटलैंड, बारबाडोस.
13. शुक्रवार, 7 जून- कनाडा बनाम आयरलैंड, न्यूयॉर्क.
14. शुक्रवार, 7 जून- न्यूजीलैंड बनाम अफगानिस्तान, गुयाना.
15. शुक्रवार, 7 जून- श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, डलास.
16. शनिवार, 8 जून- नीदरलैंड्स बनाम साउथ अफ्रीका, न्यूयॉर्क.
17. शनिवार, 8 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम इंग्लैंड, बारबाडोस.
18. शनिवार, 8 जून- वेस्टइंडीज बनाम युगांडा, गुयाना.
19. रविवार, 9 जून- भारत बनाम पाकिस्तान, न्यूयॉर्क.
20. रविवार, 9 जून- ओमान बनाम स्कॉटलैंड, एंटीगा.
21. सोमवार, 10 जून- साउथ अफ्रीका बनाम बांग्लादेश, न्यूयॉर्क.
22. मंगलवार, 11 जून- पाकिस्तान बनाम कनाडा, न्यूयॉर्क.
23. मंगलवार, 11 जून- श्रीलंका बनाम नेपाल, फ्लोरिडा.
24. मंगलवार, 11 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम नामीबिया, एंटीगा.
25. बुधवार, 12 जून- यूएसए बनाम भारत, न्यूयॉर्क.
26. बुधवार, 12 जून- वेस्टइंडीज बनाम न्यूजीलैंड, त्रिनिदाद.
27. गुरुवार, 13 जून- इंग्लैंड बनाम ओमान, एंटीगा.
28. गुरुवार, 13 जून- बांग्लादेश बनाम नीदरलैंड्स, सेंट विंसेंट.
29. गुरुवार, 13 जून- अफगानिस्तान बनाम पापुआ न्यू गिनी, त्रिनिदाद.
30. शुक्रवार, 14 जून- यूएसए बनाम आयरलैंड, फ्लोरिडा.
31. शुक्रवार, 14 जून- साउथ अफ्रीका बनाम नेपाल, सेंट विंसेंट.
32. शुक्रवार, 14 जून- न्यूजीलैंड बनाम युगांडा, त्रिनिदाद.
33. शनिवार, 15 जून- भारत बनाम कनाडा, फ्लोरिडा.
34. शनिवार, 15 जून- नामीबिया बनाम इंग्लैंड, एंटीगा.
35. शनिवार, 15 जून- ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, सेंट लूसिया.
36. रविवार, 16 जून- पाकिस्तान बनाम आयरलैंड, फ्लोरिडा.
37. रविवार, 16 जून- बांग्लादेश बनाम नेपाल, सेंट विंसेंट.
38. रविवार, 16 जून- श्रीलंका बनाम नीदरलैंड्स, सेंट लूसिया.
39. सोमवार, 17 जून- न्यूजीलैंड बनाम पापुआ न्यू गिनी, त्रिनिदाद.
40. सोमवार, 17 जून- वेस्टइंडीज बनाम अफगानिस्तान, सेंट लूसिया.
41. बुधवार, 19 जून- ए2 बनाम डी1, एंटीगा.
42. बुधवार, 19 जून- बी1 बनाम सी2, सेंट लूसिया.
43. गुरुवार, 20 जून- सी1 बनाम ए1, बारबाडोस.
44. गुरुवार, 20 जून- बी2 बनाम डी2, एंटीगा.
45. शुक्रवार, 21 जून- बी1 बनाम डी1, सेंट लूसिया.
46. शुक्रवार, 21 जून- ए2 बनाम सी2, बारबाडोस.
47. शनिवार, 22 जून- ए1 बनाम डी2, एंटीगा.
48. शनिवार, 22 जून- सी1 बनाम बी2, सेंट विंसेंट.
49. रविवार, 23 जून- ए2 बनाम बी1, बारबाडोस.
50. रविवार, 23 जून- सी2 बनाम डी1, एंटीगा.
51. सोमवार, 24 जून- बी2 बनाम ए1, सेंट लूसिया.
52. सोमवार, 24 जून- सी1 बनाम डी2, सेंट विंसेंट.
53. बुधवार, 26 जून- सेमी 1, गुयाना.
54. गुरुवार, 27 जून- सेमी 2, त्रिनिदाद.
55. शनिवार, 29 जून- फाइनल, बारबाडोस.
BIG BREAKING : क्रिकेट जगत में शोक की लहर...इस दिग्गज का हुआ निधन
पाकिस्तान : क्रिकेट जगत से दुःखद खबर सामने आई है। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान (Shaharyar Khan) ने शनिवार को दुनिया को अलविदा कह दिया है। इस दिग्गज ने 89 साल की उम्र में आखिरी सांस ली। बता दें वे लंबे समय से बीमार चल रहे हैं।
पीसीबी क्रिकेट बोर्ड के पूर्व अध्यक्ष शहरयार खान का जन्म भोपाल में हुआ था। वह 1990 से 1994 के बीच पाकिस्तान के विदेश सचिव रहे। इसके अलावा वह भारत और यूनाइटेड किंगडम में पाकिस्तान के उच्चायुक्त भी रहे। शहरयार पहली बार 2003 से 2006 के बीच पीसीबी के अध्यक्ष बने। उन्होंने 2014 से 2017 तक भी पीसीबी प्रमुख का जिम्मा संभाला था। शहरयार पाकिस्तान के 1999 के भारतीय दौरे तथा 2003 में वनडे वर्ल्ड कप के दौरान पाकिस्तान टीम के मैनेजर रहे थे।
_*रायपुर-दुर्ग समेत 50 यूनिवर्सिटी की क्रिकेट टीम इस बार ऑल इण्डिया इंटर यूनिवर्सिटी खेलने से हो सकती हैं वंचित*
मुख्यमंत्री श्री साय से सॉफ्ट बाल खिलाड़ी साकेत व चंद्रहास ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज विधानसभा परिसर में सॉफ्ट बाल खिलाड़ी साकेत बंजारे और चंद्रहास यादव ने मुलाकात की। साकेत ने पटना- बिहार में आयोजित जूनियर सॉफ्ट बाल प्रतियोगिता के बालक वर्ग में छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व किया था। इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की टीम उपविजेता रही थी। मुख्यमंत्री श्री साय ने साकेत एवं श्री यादव की हौसला अफजाई करते हुए बेहतर प्रदर्शन के लिए उनकी सराहना की।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि आपके टीम की अच्छे प्रदर्शन ने छत्तीसगढ़ का भी मान बढ़ाया है। इससे बाकी खिलाड़ियों को भी प्रेरणा मिलेगी। मुख्यमंत्री ने उन्हें आगे की स्पर्धाओं में अच्छे प्रदर्शन के लिए शुभकामनाएं भी दी।
41 वें जूनियर नेशनल सॉफ्टबॉल चैंपियनशिप का आयोजन पटना-बिहार में 21 फरवरी से 25 फरवरी तक हुआ था। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की लड़कों की टीम ने शानदार प्रदर्शन किया और फाइनल तक पहुंचने तक अजेय रही। छत्तीसगढ़ के टीम ने दिल्ली, गुजरात, पश्चिम बंगाल, चंडीगढ़, पंजाब, केरल, और आंध्र प्रदेश को हराकर फाइनल में प्रवेश किया था।
Test Series : पांचवें टेस्ट में बदल जाएगी टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन! कौन होगा बाहर..
IND vs ENG Test Series : टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेले जा रहे पांच टेस्ट मैचों की सीरीज का आखिरी मुकाबला 7 मार्च से धर्मशाला में खेला जाएगा। वहीं इस मुकाबले में क्या भारतीय कप्तान रोहित शर्मा अपनी प्लेइंग इलेवन में करेंगे।
देवदत्त पडिक्कल की हो सकती है प्लेइंग इलेवन में एंट्री
भारतीय टीम में बहुत ज्यादा फेरबदल की संभावना नजर नहीं आती है, लेकिन रजत पाटीदार लगातार मौके दिए जाने के बाद भी अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पा रहे हैं। वहीं इस मुकाबले में देवदत्त पडिक्कल को पाटीदार की जगह टेस्ट डेब्यू का करने का मौका मिल सकता है
इस सीरीज पर टीम इंडिया कब्जा कर चुकी है। यह सीरीज विश्व टेस्ट चैंपियनशिप के तहत खेली जा रही है, जिसकी प्वाइंट्स टेबल काफी अहम है, इसमें भारतीय टीम भी दूसरे स्थान पर है। क्या अगला मैच जीतकर भारतीय टीम फिर से नंबर एक की कुर्सी पर कब्जा जमाने में कामयाब हो पाएगी, ये भी देखना दिलचस्प होगा। इस बीच मैच में भारत की ओर से अपनी प्लेइंग इलेवन में कुछ बदलाव हो सकते हैं।
दूसरी पारी में इंग्लैंड 145 रन पर सिमट गई, भारत 40/0
रांची। भारत और इंग्लैंड के बीच रांची में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का चौथा मुकाबला खेला जा रहा है।तीसरे दिन का खेल समाप्त हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी में बिना कोई विकेट गंवाए 40 रन बना लिए हैं। फिलहाल रोहित शर्मा 24 रन और यशस्वी जायसवाल 16 रन बनाकर नाबाद हैं। टीम इंडिया को अभी भी जीत के लिए 152 रन की जरूरत है।
टीम इंडिया मुश्किलों में नजर आ रही है। इंग्लैंड ने पहली पारी में जो रूट के शतक की बदौलत 353 रन बनाए थे। जवाब में भारत ने अपनी पहली पारी में 307 रन बनाए। आज मैच का तीसरा दिन है और इंग्लैंड की दूसरी पारी जारी 145 रन पर खत्म हुई। भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य है।
भारत को रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने आक्रामक शुरुआत दिलाई है। तीन ओवर में टीम इंडिया ने 20 रन बना लिए हैं। इंग्लैंड ने 192 रन का लक्ष्य दिया है। अब भारत को 172 रन बनाने हैं।
इंग्लैंड की दूसरी पारी तीसरे दिन 145 के स्कोर पर सिमट गई। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन बनाए थे। वहीं, भारत की पहली पारी आज 307 रन पर खत्म हुई थी। पहली पारी के आधार पर इंग्लिश टीम को 46 रन की बढ़त मिली थी। ऐसे में इंग्लिश टीम की कुल बढ़त 191 रन की हुई और भारत के सामने 192 रन का लक्ष्य है। अगर टीम इंडिया यह मैच जीतने में कामयाब होती है तो सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी।
इंग्लैंड ने पहले टेस्ट में और भारत ने दूसरे और तीसरे टेस्ट में जीत हासिल की थी। रविचंद्रन अश्विन ने पांच विकेट झटके। यह उनका टेस्ट में 35वां फाइव विकेट हॉल था। वहीं, कुलदीप ने चार विकेट झटके और रवींद्र जडेजा को एक विकेट मिला। 145 के स्कोर पर इंग्लैंड को नौवां झटका लगा। रविचंद्रन अश्विन ने बेन फोक्स का कैच अपनी ही गेंद पर लपका।
कुलदीप यादव की फिरकी का जादू चल रहा है। उन्होंने इंग्लैंड की दूसरी पारी के 41वें ओवर में दो विकेट झटके। ओवर की तीसरी गेंद पर कुलदीप ने टॉम हार्टले को सरफराज के हाथों कैच कराया। इसके बाद आखिरी गेंद पर ओली रॉबिन्सन को एल्बीडब्ल्यू आउट किया। हार्टले सात रन बना सके। वहीं, रॉबिन्सन खाता नहीं खोल सके। कुलदीप अब तक चार विकेट ले चुके हैं। फिलहाल बेन फोक्स और शोएब बशीर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की बढ़त 179 रन की हो चुकी है।
इंग्लैंड को दूसरी पारी में 133 के स्कोर पर सातवां झटका लगा। कुलदीप यादव ने टॉम हार्टले को सरफराज खान के हाथों कैच कराया। वह सात रन बना सके। फिलहाल बेन फोक्स और ओली रॉबिन्सन क्रीज पर हैं। कुलदीप की यह तीसरी सफलता है। इंग्लैंड की बढ़त 179 रन की हो चुकी है।
चायकाल के तुरंत बाद इंग्लैंड को छठा झटका लगा। जडेजा ने जॉनी बेयरस्टो को रजत पाटीदार के हाथों कैच कराया। वह 30 रन बना सके। फिलहाल बेन फोक्स और टॉम हार्टले क्रीज पर हैं।
चायकाल तक इंग्लैंड ने अपनी दूसरी पारी में पांच विकेट गंवाकर 120 रन बना लिए हैं। जॉनी बेयरस्टो 30 रन और बेन फोक्स चार रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। इंग्लैंड को पहली पारी के आधार पर 46 रन की बढ़त मिली थी। इस आधार पर इंग्लैंड की बढ़त अब तक 166 रन की हो चुकी है। इंग्लैंड ने पहली पारी में 353 रन और भारत ने पहली पारी में 307 रन बनाए।
इंग्लैंड को 120 के स्कोर पर पांचवां झटका लगा। कुलदीप ने जैक क्राउली के बाद कप्तान बेन स्टोक्स को बोल्ड किया। वह चार रन बना सके।
इंग्लैंड को 110 के स्कोर पर चौथा झटका लगा। कुलदीप यादव ने जैक क्राउली को क्लीन बोल्ड किया। वह 60 रन बनाकर पवेलियन लौटे। फिलहाल जॉनी बेयरस्टो 24 रन और कप्तान बेन स्टोक्स दो रन बनाकर क्रीज पर हैं। इंग्लैंड की बढ़त 150+ रन की हो गई है।
श्रम मंत्री से कोरबा जिले की कराते खिलाड़ी कु. स्नेहा बंजारे ने की सौजन्य मुलाकात
वाणिज्य एवं उद्योग तथा श्रम मंत्री श्री लखन लाल देवांगन से आज यहाँ कोरबा जिले की कराते खिलाड़ी कुमारी स्नेहा बंजारे ने सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बताया कि वे संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में होने वाले कराते प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगी। मंत्री श्री देवांगन ने प्रसन्नता जाहिर करते खिलाड़ी कुमारी स्नेहा को अपनी बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
IND vs AUS U19 World Cup Final 2024 : करोड़ो फैंस का फिर टूटा दिल, ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रनों से हराया
IND vs AUS U19 World Cup Final 2024 : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मैच खेला गया. इस मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया ने भारत को 79 रनों से हरा दिया है. इससे पहले टीम इंडिया को विश्व कप 2023 के फाइनल में हार का सामना करना पड़ा था.
मैच में ऑस्ट्रेलिया ने पहले बैटिंग करते हुए 7 विकेट के नुकसान के साथ 50 ओवरों में 253 रन बनाए. इसके जवाब में भारतीय टीम 43.5 ओवरों में ऑल आउट हो गई. टीम ने 174 रन बनाए. उसे 79 रनों से शिकस्त मिली.
टीम इंडिया के लिए आदर्श सिंह ने 47 रनों की पारी खेली. मुरुगन अभिषेक ने 42 रन बनाए. नमन तिवारी 14 रन बनाकर नाबाद रहे. इससे पहले राज लिम्बानी और नमन ने बॉलिंग में भी कमाल दिखाया. राज ने 3 विकेट झटके. नमन को 2 विकेट मिले.
IND vs AUS U19 World Cup Final 2024 : ऑस्ट्रेलिया ने भारत के सामने रखा 254 रन का लक्ष्य, राज ने झटके 3 विकेट
IND vs AUS U19 World Cup Final 2024 : टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया के बीच अंडर 19 वनडे वर्ल्ड कप का फाइनल मुकाबला आज खेला जा रहा है। इस मैच में ऑस्ट्रेलिया टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए 50 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 253 रन बनाए है, इस मुकाबले को जीतने के लिए भारत को 254 रन का लक्ष्य मिला है.
इस मैच में ऑस्ट्रेलिया कि ओर से हरजस सिंह ने 64 गेंदों पर 55 रन बनाए. इस दौरान 3 चौके और 3 छक्के लगाए. कप्तान ह्यू ने 48 रनों की शानदार पारी खेली. हैरी डिक्सन ने 42 रन बनाए
IND vs AUS U19 World Cup Final 2024 : टीम इंडिया के लिए राज लिम्बानी ने 10 ओवरों में 38 रन देकर 3 विकेट लिए. नमन तिवारी ने 2 विकेट लिए. सौम्या पांडे और मुशीर खान ने एक-एक विकेट झटके.
भारत-इंग्लैंड टेस्ट सीरीज से विराट कोहली ने वापस लिया नाम?,सामने आई हैरान करने वाली रिपोर्ट
गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह: स्कूली बच्चों ने दी सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शानदार प्रस्तुति
राजधानी रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित गणतंत्र दिवस मुख्य समारोह में स्कूली बच्चों ने मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तृति दी। स्कूली बच्चों की इस शानदार प्रस्तुति को मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री विश्वभूषण हरिचंदन सहित दर्शकों की सराहना मिली। सांस्कृतिक कार्यक्रमों के लिए प्रथम पुरस्कार ज्ञान गंगा इंगलिश मीडियम स्कूल को दिया गया।
पुलिस परेड ग्राउंड में हुई सांस्कृतिक प्रस्तुति में ज्ञान गंगा इंगलिश मीडियम स्कूल के 104 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया, जिसके बोल हर घर तिरंगा था। उन्होंने इस नृत्य के माध्यम से हमारे तिरंगा के आन-बान और शान की प्रस्तुति दी। साथ ही लोंगो में तिरंगे के माध्यम से देश प्रेम की भावना को मजबूत करने और देश सेवा के लिए सदैव तत्पर रहने को आहवान किया। द्वितीय पुरस्कार मायाराम सुरजन शासकीय हिन्दी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को दिया गया। जिसमें 250 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। जिसके बोल हमर सुघ्घर छत्तीसगढ़ था। उन्होंने छत्तीसगढ़ के ग्रामीण जीवन के दृष्यों का मोहक चित्रण गीत के माध्यम से प्रस्तुत किया गया।
साथ ही तृतीय पुरस्कार पी.जी. उमाठे शासकीय अंग्रेजी माध्यम उत्कृष्ट विद्यालय को दिया गया। इस प्रस्तुति मंें 290 विद्यार्थियों ने प्रस्तुति दी। इसके बोल बस्तरिया आदिवासी संथाली नृत्य निमों-निमों सभी ला जोहार था। उन्होंने आदिवासी संस्कृति और परंपरा को प्रदर्शित करता हुआ नृत्य किया।
विराट-रोहित को नहीं, इस युवा बल्लेबाज को मिला BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर अवार्ड, देखें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड
BCCI Awards 2024: BCCI का सालाना अवॉर्ड फंक्शन आज यानी मंगलवार को हैदराबाद में आयोजित हुआ। इस अवॉर्ड फंक्शन में मोहम्मद शमी, शुभमन गिल, रविचंद्रन अश्विन और जसप्रीत बुमराह को क्रिकेटर ऑफ द ईयर का अवॉर्ड मिला। इन खिलाड़ियों को 2019 से 2023 तक साल का सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी चुना गया।
इंडिया के युवा विस्फोटक बल्लेबाज शुभमन गिल को साल 2023 में शानदार प्रदर्शन करने के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया है। गिल ने साल 2023 में 48 मैच खेले। इस दौरान वह 6 टेस्ट, 29 वनडे और 13 टी20 मैचों का हिस्सा बने। टेस्ट में उन्होंने 1 शतक की मदद से 258 रन बनाए। वनडे में उन्होंने 63.36 की औसत से 1584 रन जोड़े। इस दौरान उन्होंने 5 शतकीय पारियां खेलीं। वहीं, टी20 में गिल ने 26.00 की औसत से 312 रन बनाए। उन्होंने पिछले साल तीनों फॉर्मेट में शतकीय पारी खेली।
BCCI Awards 2024 इन खिलाड़ियों को भी मिला अवार्ड
तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी (Mohammed Shami) को साल 2019-20 के लिए प्लेयर ऑफ द ईयर चुना गया। वहीं, आर अश्विन (R Ashwin) साल 2020-21 के लिए BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर चुने गए। साल 2021-22 के लिए जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) को BCCI प्लेयर ऑफ द ईयर अवॉर्ड से सम्मानित किया गया।
BCCI Awards 2024 देखें किसे मिला कौनसा अवॉर्ड
- शुभमन गिल- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2022-23)
- जसप्रीत बुमराह- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2021-22)
- रविचंद्रन अश्विन- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2020-21)
- मोहम्मद शमी- क्रिकेटर ऑफ द ईयर (2019-20)
- रवि शास्त्री- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
- फारूख इंजीनियर- सीके नायडू लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड
- बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- यशस्वी जायसवाल (2022-23)
- बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- श्रेयस अय्यर (2021-22)
- बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- अक्षर पटेल (2020-21)
- बेस्ट इंटरनेशनल डेब्यू- मयंक अग्रवाल (2019-20)
- दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड- रविचंद्रन अश्विन (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा विकेट, 2022-23)
- दिलीप सरदेसाई अवॉर्ड- यशस्वी जायसवाल (टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन, 2022-23)
- लाला अमरनाथ अवॉर्ड (घरेलू क्रिकेट के सीमित ओवर फॉर्मेट में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए)
- बाबा अपराजित, ऋषि धवन और रियान पराग
- लाला अमरनाथ अवॉर्ड (रणजी ट्रॉफी में ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए)
- एमबी मुरासिंह, शम्स मुलानी और सारांश जैन
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज
- जयदेव उनादकट, शम्स मुलानी और जलज सक्सेना
- माधवराव सिंधिया अवॉर्ड- रणजी ट्रॉफी में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज
- राहुल दलाल, सरफराज खान और मयंक अग्रवाल
खेलों के जरिए भी युवा अपना भविष्य बेहतर बना सकते हैं: बृजमोहन अग्रवाल
वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल रविवार को बूढ़ा पारा स्थित आउट डोर स्टेडियम में आयोजित जैन यूनिटी क्रिकेट लीग सीजन 3 के फाइनल मैच में बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए।
श्री अग्रवाल ने कहा कि, जैन यूनिटी क्रिकेट लीग एक सराहनीय पहल है। यह जैन समुदाय के युवाओं को एक मंच प्रदान करती है और उन्हें क्रिकेट के खेल में आगे बढ़ने में मदद करती है। खेल से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य दोनों लाभ मिलता है। स्वस्थ्य शरीर के लिए खेल बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि, आजकल आपा -धापी के दौर में बहुतों की फिटनेस इसलिए खराब है क्योंकि लोग व्यायाम या खेलों के लिए वक्त ही नही निकाल पाते है। हमे समझना होगा की शरीर स्वस्थ है तो सब कुछ है। इसलिए व्यायाम या खेल के लिए सभी को थोड़ा वक्त निकालना चाहिए।
उन्होंने युवाओं से खेलों में रुचि लेने और अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए मेहनत करने का आह्वान किया।
इस अवसर पर जैन यूनिटी क्रिकेट लीग के संयोजक अनुराग जैन समेत समाज के गणमान्य व्यक्ति उपस्थित थे।
6वीं खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 के लिए बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी खिलाड़ियों का हुआ चयन
6वीं खेलो इंडिया गेम्स 2023 का आयोजन 19 जनवरी 2024 से 31 जनवरी 2024 तक तमिलनाडू में किया जायेगा। खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के जानकी कोरसा, बिन्दु तेलम एवं ज्योति कुड़ियम का छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम का प्रतिनिधित्व हेतु चयन किया गया है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के फुटबाल खिलाड़ियों के प्रतिभा की प्रशंसा करते हुए उनके खेलो इंडिया यूथ गेम्स के लिए चयन होने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा है कि जानकी कोरसा, बिन्दु तेलम एवं ज्योति कुड़ियम का चयन होना छत्तीसगढ़ के लिए गौरव की बात है।
गौरतलब है कि वर्ष 2023 में गुवाहाटी असम में आयोजित हिरो जूनियर गर्ल्स फुटबॉल चैम्पियनशिप में छत्तीसगढ़ महिला टीम ने (बीएसए) की ज्योति यादव, फुटबाल नेशनल कोच के नेतृत्व में क्वाटर फाईनल तक का सफर किया था। इस जूनियर गर्ल्स चैम्पियनशिप में बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के 04 खिलाड़ियों ने छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व किया है। जूनियर गर्ल्स चैम्पियनशिप में उत्कृष्ट प्रदर्शन से छत्तीसगढ़ महिला फुटबॉल टीम ने खेलो इंडिया यूथ गेम्स 2023 में क्वालीफाई किया है। छत्तीसगढ़ की टीम 17 जनवरी 2024 को रायपुर से तमिलनाडू के लिए रवाना होगी।
बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के फुटबॉल खिलाड़ियों ने इससे पूर्व में भी खेलो इंडिया जनजातिय नेशनल चैम्पियनशिप (भुवनेश्वर, उड़ीसा) में छत्तीसगढ़ राज्य का प्रतिनिधित्व करते हुए झारखण्ड जैसी मजबूत टीम को पराजित कर गोल्ड मेडल हासिल किया है।
केन्द्रीय खेल एवं सूचना प्रसारण मंत्री अनुराग ठाकुर के द्वारा भी बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के फुटबॉल खिलाड़ियों के प्रतिभा की प्रशंसा की। अतिसंवेदनशील क्षेत्र के खिलाड़ियों की प्रतिभा को सम्पूर्ण देश में प्रदर्शन करने के दृष्टिकोण से जिला प्रशासन द्वारा बीजापुर स्पोर्टस एकेडमी के रूप में सराहनीय संस्था स्थापित किया जाकर संचालित किया जा रहा है। फुटबॉल खेल में ज्योति यादव (एनआईएस) के द्वारा खिलाड़ियों को उच्च स्तरीय प्रशिक्षण प्रदाय किया जा रहा है। बीजापुर जिले के कलेक्टर अनुराग पाण्डेय ने हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए आगामी मैचों में उत्कृष्ट प्रदर्शन एवं उज्जवल भविष्य की कामना की। इस अवसर पर डिप्टी कलेक्टर दिलीप उईके एवं जिला खेल अधिकारी द्वारा खिलाड़ियों को शुभकामनाएं एवं बधाई दी।
देश और समाज के निर्माण में समर्पण के साथ कार्य करे : श्री हरिचंदन
भारत स्काउट्स और गाइड्स छत्तीसगढ़ द्वारा आज राज्यस्तरीय अलंकरण समारोह आयोजित किया गया। राजभवन में संपन्न हुए इस समारोह में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने राज्य के सर्वश्रेष्ठ स्काउटर, गाइडर, रोवर, रेंजर, एवं स्काउट-गाइड को राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित किया। सभी को प्रमाण पत्र के साथ 10-10 हजार रूपए की राशि राज्यपाल की ओर से प्रदान की गई।
इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि राज्यपाल श्री हरिचंदन ने कहा कि स्काउट गाइड का मुख्य उद्देश्य देश की सेवा करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने ‘‘युवा आवाज विकसित भारत ध्2047‘‘ नामक एक अभियान शुरू किया है। इस अभियान को सफल बनाने में आप लोगों की महती भूमिका है। आप आगे बढ़ें और देश व समाज को आगे बढ़ाने के लिए समर्पण भाव से कार्य करें।
श्री हरिचंदन ने कहा कि स्काउटिंग एक ऐसी विधा है, जो नई-नई चीजें सीखने में मदद करती है और विभिन्न परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए प्रेरित करती है। स्काउटिंग विभिन्न गतिविधियों के माध्यम से उच्च चरित्र मूल्यों और आदर्शों का पालन करते हुए अपना काम आसानी से करना सिखाता है। कैंपिंग, लंबी पैदल यात्रा, ट्रैकिंग, आपदा प्रबंधन, साहसिक कार्यक्रम, पर्वतारोहण, प्रकृति अध्ययन आदि कार्यक्रमों के माध्यम से युवा लड़कों और लड़कियों के समग्र विकास में योगदान देता है। प्रतिज्ञा लेने के तुरंत बाद स्काउट्स और गाइड्स को पहले अपने, फिर अपने परिवार के लिए उपयोगी होने की सीख दी जाती है और उन्हें अनुशासित और समर्पित तरीके से राष्ट्र की सेवा करने के लिए प्रशिक्षित किया जाता है।
श्री हरिचंदन ने पचमढ़ी, कुल्लू मनाली, दार्जिलिंग, गोवा, लेह-लद्दाख, जम्मू-कश्मीर में आयोजित होने वाले साहसिक शिविरों में छत्तीसगढ़ के स्काउट गाइड की सक्रिय भागीदारी और राज्य सरकार द्वारा उन्हें लगातार सुविधा प्रदान करने पर प्रसन्नता व्यक्त की। राज्यपाल ने सभी स्काउट गाइड के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी।
इस अवसर पर स्कूल शिक्षा एवं उच्च शिक्षा मंत्री तथा छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के अध्यक्ष श्री बृजमोहन अग्रवाल ने अपने संबोधन में स्वच्छता, शिक्षा और सरकार की योजनाओं के प्रति जागरूकता लाने के लिए कार्य करने कहा।
कार्यक्रम को भारत स्काउट गाइड के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सत्यनारायण शर्मा ने भी संबोधित किया। स्वागत भाषण संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष राजेश अग्रवाल ने दिया।
छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड और युनिसेफ के सहयोग से राज्य के 13 जिलों में ‘तरूण्य वार्ता‘ नामक कार्यक्रम के माध्यम से किशोर-किशोरियो में जागरूकता लाने का कार्य किया जा रहा है। समारोह में राज्यपाल ने इस परियोजना से संबंधित काफी टेबल बुक और वीडियों लॉन्च किया।
समारोह में सर्वश्रेष्ठ स्काउट सर्वश्री आकाश देवांगन, तुषार कुमार, अमन कुमार देवांगन, सर्वश्रेष्ठ गाइड कुमारी आशा साहू, कुमारी छाया साहू, कुमारी प्रभा बरेठ, सर्वश्रेष्ठ रोवर नमन साहू, नीलकमल, सर्वश्रेष्ठ रेंजर कुमारी उन्नति तिवारी, कुमारी उमेश्वरी कवर, सर्वश्रेष्ठ स्काउटर विजय कुमार यादव, गिरीश कुमार पाढ़ी, सर्वश्रेष्ठ गाइडर श्रीमती मधुमाला कौशल और सुश्री शहिना परवीन को राज्यपाल ने पुरस्कृत किया। इसी तरह स्काउटर एवं गाइडर को दीर्घ सेवा अलंकरण प्रदान किया गया साथ ही अशोक कुमार देशमुख और श्रीमती सरिता पाण्डे को मेडल ऑफ मेरिट प्रदान किया गया।
कार्यक्रम में स्कूल शिक्षा विभाग के सचिव सिद्धार्थ कोमल परदेशी, छत्तीसगढ़ स्काउट गाइड के राज्य आयुक्त विनोद सेवनलाल चंद्राकर, राज्य के अन्य पदाधिकारी, यूनिसेफ के अधिकारी, विभिन्न जिलों से आये हुए स्काउट्र, गाइडर, रोवर, रेंजर एवं स्काउट-गाइड उपस्थित थे।
टी20 में कप्तान रोहित और विराट की हुई वापसी, इन दिग्गज खिलाड़ियों की टीम से छुट्टी
टीम इंडिया और अफगानिस्तान के बीच 11 जनवरी से तीन टी20 मैचों की सीरीज खेला जाना है। इस सीरीज के लिए BCCI ने भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली (Virat Kohli) 14 महीने बाद टीम में वापसी हुई है। इस सीरीज के लिए रोहित शर्मा को टीम का कप्तान बनाया गया है, हार्दिक पांड्या और सूर्यकुमार यादव चोटिल होने से दोनों खिलाड़ी इस सीरीज का हिस्सा नहीं होंगे।
संजू सैमसन की भी टी20 फॉर्मेट में वापसी हुई है। सैमसन ने दक्षिण अफ्रीका दौरे पर वनडे सीरीज के आखिरी मुकाबले में उन्होंने शानदार शतक लगाया था, संजू सैमसन के अलावा जितेश शर्मा का नाम भी टीम में शामिल है जबकि इशान किशन को बाहर किया गया है।
टीम में सलामी बल्लेबाज के तौर पर रोहित शर्मा, यशस्वी जायसवाल और शुभमन गिल का नाम मौजूद है, तो मध्यक्रम क्रम में विराट कोहली, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह खेलते हुए नजर आयेंगे। इसके अलावा शिवम दुबे, वॉशिंटन सुन्दर और अक्षर पटेल ऑलराउंडर की भूमिका निभायेंगे। स्पिन विभाग में रवि बिश्नोई और कुलदीप यादव का नाम शामिल है, जबकि तेज गेंदबाजी विभाग में अर्शदीप सिंह, आवेश खान और मुकेश कुमार भी मौजूद रहेंगे।
इन दिग्गज खिलाड़ियों की हुई छुट्टी
हार्दिक पांड्या चोटिल होने की वजह से वो टीम का हिस्सा नहीं होंगे। सूर्यकुमार यादव और हार्दिक पांड्या अब सीधे आईपीएल में ही खेलते हुए नज़र आ सकते हैं। ईशान किशन के स्थान पर सिलेक्टर्स ने संजू सैमसन पर भरोसा जताया है और उनकी लंबे समय बाद टी20 टीम में वापसी हुई है। केएल राहुल और श्रेयस अय्यर की भी टी20 टीम से छुट्टी हो गई हैं।
टी20 सीरीज के लिए टीम इंडिया
Rohit Sharma (captain), Shubman Gill, Yashasvi Jaiswal, Virat Kohli, Tilak Verma, Rinku Singh, Jitesh Sharma (wicketkeeper), Sanju Samson (wicketkeeper), Shivam Dubey, Washington Sundar, Axar Patel, Ravi Bishnoi, Kuldeep Yadav, Arshdeep Singh. , Avesh Khan, Mukesh Kumar.
छत्तीसगढ़ के इस जिले में जल्द बनेगा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम...BCCI ने दी मंजूरी
रायपुर: छत्तीसगढ़ में दूसरा इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम बनाने की तैयारी शुरू हो गई है. प्रदेश का दूसरा क्रिकेट स्टेडियम बिलासपुर में बनने जा रहा है. बीसीसीआई ने इसकी मंजूरी दे दी है. BCCI ने स्टेट क्रिकेट संघ को स्टेडियम के लिए जगह तलाशने के निर्देश दे दिए है. छत्तीसगढ़ में यह BCCI का यह पहला क्रिकेट स्टेडियम होगा.
आपको बता दे, स्टेडियम निर्माण के लिए 15 से 20 एकड़ जमीन की जरूरत होगी. जिसमे पवेलियन व अन्य सुविधाओं शामिल होंगी. मैदान की बाउंड्री 80 से 85 मीटर तक होगी ताकि स्टेडियम में दिलीप ट्रॉफी, रणजी ट्रॉफी, टी-20, वन डे और टेस्ट मैच कराए जा सके. जिलाप्रशासन ने जमीन की तलाश तेज कर दी है.
भारत की वनडे और T20 टीम का ऐलान, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इस दिन से खेली जाएगी सीरीज
नई दिल्ली। वुमेंस सेलेक्शन कमेटी ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ इसी सप्ताह से शुरू हो रही तीन मैचों की वनडे और इतने ही मैचों की टी20 इंटरनेशनल सीरीज के लिए टीम का ऐलान कर दिया है। हरमनप्रीत कौर वनडे और टी20 इंटरनेशनल टीम की कप्तान होंगी।
वनडे टीम में स्नेह राणा और हरलीन देओल शामिल हैं, जबकि उनको टी20 टीम में जगह नहीं मिली। उनकी जगह टी20 टीम में कनिका अहूजा और मिन्नू मणि को मौका मिला है। 28 दिसंबर से वनडे सीरीज की शुरुआत होगी और फिर तीन मैचों की टी20 सीरीज खेली जाएगी।
कहां खेले जाएंगे मैच
तीन मैचों की वनडे इंटरनेशनल सीरीज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेली जाएगी और इसकी शुरुआत 28 दिसंबर 2023 से होगी। अगले दो वनडे इंटरनेशनल क्रमशः 30 दिसंबर, 2023 और 02 जनवरी, 2024 को खेले जाएंगे। इसके बाद एक्शन डीवाई पाटिल नवी मुंबई में शिफ्ट हो जाएगा। क्रमशः 05 जनवरी, 2024, 07 जनवरी, 2024 और 09 जनवरी, 2024 को तीन टी20 इंटरनेशनल मैच नवी मुंबई में खेले जाएंगे।
प्लेइंग इलेवन इंडिया वनडे
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, स्नेह राणा, हरलीन देयोल।
प्लेइंग इलेवन इंडिया टी20
हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), जेमिमा रोड्रिग्स, शैफाली वर्मा, दीप्ति शर्मा, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), ऋचा घोष (विकेटकीपर), अमनजोत कौर, श्रेयंका पाटिल, मन्नत कश्यप, सैका इशाक, रेनुका सिंह ठाकुर, तितास साधु, पूजा वस्त्राकर, कनिका आहूजा और मिन्नू मणि।
साक्षी मलिक और बजरंग पूनिया का एक्शन रंग लाया : कुश्ती संघ पर सरकार की बड़ी कार्यवाही
मोहम्मद शमी सहित खेल पुरस्कारों के लिए 26 खिलाड़ियों के नाम का ऐलान...देखें लिस्ट
नई दिल्ली : खेल पुरस्कारों के लिए खिलाड़ियों के नाम का एलान कर दिया गया है। इन पुरस्कारों के लिए कुल 26 खिलाड़ियों के नाम शामिल किये गए है। इन खिलाड़ियों में भारत के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी समेत 26 खिलाड़ियों को अर्जुन अवॉर्ड से सम्मानित होंगे। वहीं मेजर ध्यानचंद खेल रत्न से दो युवा बैडमिंटन खिलाड़ी चिराग शेट्टी और सात्विकसाइराज रैंकीरेड्डी को दिया जाएगा। खेल मंत्रालय ने सभी के नाम ऐलान कर दिए है।
बता दें खिलाड़ी राष्ट्रपति द्वारा जनवरी माह में सम्मानित किए जाएंगे। पुरस्कारों के लिए नौ जनवरी 2024 को राष्ट्रपति भवन में एक भव्य कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जानकारी हो कि पुरस्कारों से सम्मानित होने वाले खिलाड़ियों को उनके उस साल के प्रदर्शन के आधार पर ये पुरस्कार दिया जाता है। खेल विभाग इन खिलाड़ियों के नाम की सिफारिश करती है।
Arjun Awards: अर्जुन अवॉर्ड के लिए सभी 26 नाम
ओजस प्रवीण देवताले : तीरंदाजी
अदिति गोपीचंद स्वामी : तीरंदाजी
शंकर एम : व्यायाम
पारुल चौधरी : व्यायाम
मोहम्मद हुसामुद्दीन : मुक्केबाज़ी
आर वैशाली : शतरंज
मोहम्मद शमी : क्रिकेट
अनुष अग्रवाल : घुड़सवार
दिव्यकृति सिंह : घुड़सवारी ड्रेसेज
दीक्षा डागर : गोल्फ
कृष्ण बहादुर पाठक : हॉकी
पुखरामबम सुशीला चानू : हॉकी
पवन कुमार : कबड्डी
रितु नेगी : कबड्डी
नसरीन : खो-खो
पिंकी : लॉन कटोरे
ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर : शूटिंग
ईशा सिंह : शूटिंग
हरिंदर पाल सिंह संधू : स्क्वाश
अयहिका मुखर्जी : टेबल टेनिस
सुनील कुमार : कुश्ती
एंटीम : कुश्ती
नाओरेम रोशिबिना देवी : वुशु
शीतल देवी : पैरा तीरंदाजी
इलूरी अजय कुमार रेड्डी : ब्लाइंड क्रिकेट
प्राची यादव : पैरा कैनोइंग
इसदिन से खेला जाएगा आईपीएल 2024 का पहला मुकाबला, BCCI ने तय कर दी है तारीख?
इंडियन प्रीमियर लीग 2024 के लिए कल 19 दिसंबर को दुबई में खिलाडियों का ऑक्शन होगा। ऑक्शन में इस बार 333 खिलाड़ी हिस्सा लेंगे. इनमें से 10 टीमें 77 खिलाड़ियों को खरीद सकेंगी. विदेशी खिलाड़ियों के लिए 30 स्लॉट रखे गए हैं. इन खिलाड़ियों पर करीब 263 करोड़ रुपए खर्च होंगे.
वहीं BCCI ने अगले सीजन के शुरू होने की तारीफ को लेकर भी अब बड़ा अपडेट दिया है, जिसमें आईपीएल का आयोजन मार्च 22 से लेकर मई के अंत तक खेले जाने की उम्मीद है।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक बीसीसीआई ने आईपीएल 2024 के लिए विंडो तय कर दी है. हालांकि इसको लेकर अभी तक किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है. इसके साथ ही विदेशी खिलाड़ियों के उपलब्ध रहने को लेकर भी जानकारी सामने आई है. अगर जोश हेजलवुड को छोड़ दें तो ऑस्ट्रेलिया के अधिकतर खिलाड़ी आईपीएल के लिए उपलब्ध रहेंगे. ऑस्ट्रेलिया के साथ-साथ दक्षिण अफ्रीका, अफगानिस्तान और न्यूजीलैंड के खिलाड़ी भी पूरे सीजन के लिए उपलब्ध रहेंगे.
बांग्लादेश के तस्किन अहमद और शोरफुल इस्लाम आईपीएल 2024 का हिस्सा नहीं होंगे
IPL 2024 Schedule: बांग्लादेश के खिलाड़ी तस्किन अहमद और शोरफुल इस्लाम आईपीएल 2024 में हिस्सा नहीं ले सकेंगे. इन दोनों खिलाड़ियों का ऑक्शन में भी नाम शामिल नहीं किया जा सकेगे.
अगले साल से BCCI की टी10 लीग शुरु करने की तैयारी, आईपीएल की तर्ज पर होगा आयोजन
नई दिल्ली।आईपीएल की सफलता के बाद अब बीसीसीआई नई योजनाओं पर काम करना शुरु कर दिया है। बीसीसीआई ने आईपीएल की तर्ज पर टी10 टूर्नामेंट की तैयारी कर रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार, बीसीसीआई अगले साल सितंबर-अक्टूबर में टी10 लीग शुरू कर सकता है।
बीसीसीआई सचिव जय शाह की इस योजना में काफी दिलचस्पी दिखाई है। बता दें कि पिछले कुछ सालों में टी10 क्रिकेट का चलन बढ़ा है, जो इस खेल का सबसे छोटा प्रारूप है। दुनियाभर में टी10 क्रिकेट की लोकप्रियता को देखते हुए अब भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की भी इस प्रारूप में दिलचस्पी बढ़ी है।
दरअसल वनडे का आयोजन BCCI के लिए अब मुनाफे का सौदा नहीं रहा। वहीं इंडियन प्रीमियर लीग से होने वाली कमाई ने बीसीसीआई को दुनिया का सबसे अमीर क्रिकेट बोर्ड बनाया है। बोर्ड को उम्मीद है कि टी-10 लीग न सिर्फ प्रशंसकों बल्कि स्पांसर और ब्रॉडकास्टरों को भी लुभाएगी। बता दें कि दुनिया में करीब सात देशों में टी10 क्रिकेट का आयोजन हो रहा है और दर्शकों की दिलचस्पी भी इस प्रारूप में बढ़ रही है।
आईपीएल फ्रेंचाइजी डाल सकती है बाधा
टी10 क्रिकेट लीग शुरू करने की बीसीसीआई की योजना में आईपीएल फ्रेंचाइजी बाधा डाल सकती हैं, क्योंकि वे नहीं चाहेंगी कि आईपीएल के बराबर की कोई लीग खड़ी हो। वर्तमान में, फ्रेंचाइजियों के पास बीसीसीआई द्वारा प्रस्तावित और आईपीएल के समान किसी भी नए मॉडल को अस्वीकार करने का अधिकार है।
हालांकि, बीसीसीआई आश्वस्त है कि फ्रेंचाइजी अड़ंगा नहीं लगाएंगी। बीसीसीआई सूत्र ने कहा कि हमें नहीं लगता कि फ्रेंचाइजी टीमों को टी10 लीग से कोई परेशानी होगी। बीसीसीआई यदि यह लीग शुरू करता है तो वह टीमों की खरीद का पहला अधिकार उन फ्रेंचाइजी को देगा, जो आइपीएल से जुड़ी हैं।
IND vs SA: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीसरा टी20 आज...जानें प्लेइंग इलेवन! पिच रिपोर्ट और मैच प्रिडिक्शन
India vs South Africa 3rd T20I: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टी20 सीरीज़ का तीसरा और आखिरी मुकाबला आज यानी 14 दिसंबर, गुरुवार को जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स में खेला जाएगा. इससे पहले दूसरे मुकाबले में अफ्रीका ने जीत अपने नाम कर सीरीज़ में 1-0 की बढ़त हासिल कर ली थी क्योंकि पहला मैच बारिश के चलते रद्द हो गया था. ऐसे में दूसरा मुकाबला दोनों ही टीमों के लिए अहम होगा. टीम इंडिया जीत हासिल कर सीरीज़ बराबर करना चाहेगी, तो अफ्रीका सीरीज़ जीतने की ओर देखेगी. ऐसे में आइए जानते हैं इस मैच में दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन, पिच रिपोर्ट और प्रिडिक्शन क्या होगी.
पिच रिपोर्ट
जोहान्सबर्ग के न्यू वांडरर्स स्टेडियम की पिच बल्लेबाज़ों के लिए मुफीद मानी जाती है. इस पिच पर टी20 और वनडे के कुछ बड़े स्कोर बने हैं. वहीं घरेलू सत्र अभी शुरु हुआ तो पिच फ्रेश होगी, जिससे बल्लेबाज़ों को और मदद मिलेगी. यहां अब तक कुल 32 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें पहले बैटिंग करने वाली टीमों ने 15 और रन चेज करने वाली ने 17 मुकाबलों में जीत अपने नाम की है. हालांकि ज़्यादा फर्क नहीं है, लेकिन टॉस जीतने वाले कप्तान बॉलिंग करना ज़्यादा पसंद करेंगे.
वहीं यहां भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच अब तक 3 टी20 इंटरनेशनल मुकाबले खेले जा चुके हैं- जिसमें भारत ने 2 में जीत दर्ज की और 1 गंवाया है. ऐसे में देखना दिलचस्प होगा कि आज यहां कौन सी टीम बाज़ी मारती है.
मैच प्रीडिक्शन
भले ही दूसरे टी20 में भारतीय टीम कुछ कमज़ोर दिखी, लेकिन बावजूद इसके मेन इन ब्लू तीसरे टी20 में वापसी करते हुए जीत हासिल कर सकती है. दूसरे टी20 में ओस ने भारतीय गेंदबाज़ों को गेंद से ज़्यादा कुछ खास करने का मौका नहीं दिया था. वहीं अगर तीसरे मुकाबले में टीम इंडिया बाद में बैटिंग करती है, तो उनकी जीत लगभग पक्की हो जाएगी. हमारा प्रिडिक्शन मीटर भी कहता है कि टीम इंडिया तीसरा टी20 जीत सीरीज़ 1-1 से बराबर कर लेगी.
तीसरे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग इलेवन
सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, अर्शदीप सिंह, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, मुकेश कुमार.
तीसरे टी20 के लिए दक्षिण अफ्रीका की संभावित प्लेइंग इलेवन
रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, एडेन मार्कराम (कप्तान), हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, ट्रिस्टन स्टब्स, एंडिले फेहलुकवायो, नंदरे बर्गर, लिजाद विलियम्स, तबरेज शम्सी, ओटनील बार्टमैन
शमी को मिलेगा वर्ल्ड कप प्रदर्शन का ईनाम, खास अवॉर्ड के लिए BCCI ने भेजा नाम
Mohammed Shami : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने वर्ल्ड कप 2023 में कमाल का प्रदर्शन किया था. अनुभवी पेसर के खेल की चारों तरफ खूब तारीफ हुई. मगर, अब उन्हें इस प्रदर्शन का ईनाम मिलने वाला है. जी हां, बीसीसीआई ने शमी का नाम अर्जुन अवॉर्ड के लिए भेजा है. अर्जुन पुरस्कार देश का दूसरा सबसे बड़ा खेल सम्मान है और यदि उन्हें इसके लिए चुना जाता है, तो यकीनन ये शमी और उनके परिवार के लिए गौरव की बात होगी.
शमी के नाम के लिए BCCI ने की सिफारिश
स्टार तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी का नाम प्रतिष्ठित अर्जुन अवॉर्ड मिलने वाले एथलीट्स की रेस में शामिल है. बीसीसीआई ने खुद वर्ल्ड कप 2023 के प्रदर्शन के आधार पर शमी के नाम की सिफारिश की है. रिपोर्ट्स की मानें, तो BCCI ने स्पोर्ट्स मिनिस्ट्री से स्पेशल रिक्वेस्ट की और उनका नाम जुड़वाया, क्योंकि पहले जो लिस्ट तैयार की गई थी, उसमें उनका नाम शामिल ही नहीं था.
शमी ने दिखाया था कमाल
मोहम्मद शमी को वर्ल्ड कप 2023 के शुरुआती मैचों में खेलने का मौका नहीं मिला था. मगर, जब एक बार उन्हें प्लेइंग इलेवन में शामिल किया गया, तो फिर उन्होंने अपने प्रदर्शन से सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने टूर्नामेंट में खेले गए 7 मैचों में 10.71 के औसत के साथ 24 विकेट लिए. इसी के साथ वह टूर्नामेंट में सबसे अधिक विकेट चटकाने वाले गेंदबाज रहे. शमी ने सेमीफाइनल मैच में तो न्यूजीलैंड के परखच्चे उड़ा दिए थे. उन्होंने नॉकआउट मैच में 57 रन देकर 7 विकेट लेकर सनसनी मचा दी थी.
अफ्रीका टेस्ट सीरीज में कर सकते हैं वापसी
वर्ल्ड कप 2023 के खत्म होने के बाद से टीम इंडिया के लगभग सभी सीनियर प्लेयर्स एक्शन से बाहर चल रहे हैं. हालांकि, रोहित शर्मा, विराट कोहली सहित मोहम्मद शमी की भी साउथ अफ्रीका के साथ होने वाली 2 मैचों की टेस्ट सीरीज में वापसी हो सकती है. इसके लिए चुनी गई टीम इंडिया में तेज गेंदबाज का नाम शामिल है. इन दिनों कई फोटोज व वीडियोज सामने आए, जिसमें देखा गया कि वापसी के लिए शमी जीतोड़ मेहनत कर रहे हैं.
भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच आज पहला मुकाबला, देखें संभावित प्लेइंग इलेवन
खेल डेस्क: भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच तीन मैचों की टी-20 सीरीज मुकाबला आज रविवार को खेला जाना है. इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका पहला टी20 मैच डरबन के किंग्समीड में खेला जायेगा. मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस इससे आधे घंटे पहले यानि सात बजे होगा.
दक्षिण अफ्रीका की उछाल भरी पिचों पर भारतीय युवा टीम असली परीक्षा होगी. हाल ही में सूर्यकुमार यादव की कप्तानी में भारतीय टीम ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ हुए टी-20 सीरीज में 4-1 से जीत दर्ज की थी. टी-20 विश्वकप के लिए भारत की मुख्य टीम आईपीएल के एक माह बाद स्पष्ट हो पाएगी. उस समय खिलाड़ियों की फॉर्म और फिटनेस चयन का मानंदड होगा. इस टी-20 सीरीज के लिए भारत के 17 खिलाड़ियों का चयन हुआ है.
कहा देख सकेंगे मैच –
भारत और दक्षिण की टी-20 सीरीज मैच आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनलों पर देख सकेंगे, वहीं इस टी20 मैच का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर भी होगा. ऑनलाइन माध्यम पर हॉटस्टार पर भी मैच देखा जा सकेगा.
ये हो सकती है दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग इलेवन-
दक्षिण अफ्रीकाः एडेन मार्कराम (कप्तान), रीजा हेंड्रिक्स, मैथ्यू ब्रीट्जके, ट्रिस्टन स्टब्स, हेनरिक क्लासेन, डेविड मिलर, एंडिले फेहलुकवायो, केशव महाराज, गेराल्ड कोएत्जी, नंद्रे बर्गर, तबरेज शम्सी।
भारतः सूर्यकुमार यादव (कप्तान), यशस्वी जयसवाल, शुभमन गिल, श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह, जितेश शर्मा, रवींद्र जडेजा, दीपक चाहर, रवि बिश्नोई, मोहम्मद सिराज, अर्शदीप सिंह।
दक्षिण अफ्रीका के लिए भारतीय टीम रवाना, कब, कहां और कितने बजे होंगे मैच, देखें पूरा शेड्यूल
बेंगलुरु। भारतीय क्रिकेट टीम दक्षिण अफ्रीका दौरे के लिए बेंगलुरु से रवाना हो गई। T20 match South Africa tour: दक्षिण अफ्रीका का सभी प्रारूपों का दौरा 10 दिसंबर से तीन मैचों की टी20आई श्रृंखला के साथ शुरू होगा जो 14 दिसंबर तक चलेगा। 17 दिसंबर से वनडे चरण शुरू होगा। सफेद गेंद की सीरीज 21 सितंबर को शुरू होगी।
भारतीय टीम :-
टेस्ट : रोहित शर्मा (कप्तान), शुबमन गिल, यशस्वी जयसवाल, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, रुतुराज गायकवाड़, ईशान किशन (विकेटकीपर), केएल राहुल (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, मोहम्मद। सिराज, मुकेश कुमार, मो. शमी*, जसप्रित बुमरा (वीसी), प्रसिद्ध कृष्णा।
टी20आई : यशस्वी जयसवाल, शुबमन गिल, रुतुराज गायकवाड़, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, ईशान किशन (विकेटकीपर), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), रवींद्र जड़ेजा (उपकप्तान), वाशिंगटन सुंदर , रवि बिश्नोई, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, मो. सिराज, मुकेश कुमार, दीपक चाहर।
वनडे टीम : रुतुराज गायकवाड़, साई सुदर्शन, तिलक वर्मा, रजत पाटीदार, रिंकू सिंह, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), संजू सैमसन (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल , मुकेश कुमार, आवेश खान, अर्शदीप सिंह, दीपक चाहर।
दक्षिण अफ्रीकी टीम :-
टी20आई : एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, मैथ्यू ब्रीट्ज़के, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी (पहला और दूसरा T20I), डोनोवन फरेरा, रीज़ा हेंड्रिक्स, मार्को जानसन (पहला और दूसरा T20I), हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, डेविड मिलर, लुंगी एनगिडी (पहला और दूसरा टी20ई), एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, ट्रिस्टन स्टब्स और लिज़ाद विलियम्स।
वनडे टीम : एडेन मार्कराम (कप्तान), ओटनील बार्टमैन, नांद्रे बर्गर, टोनी डी ज़ोरज़ी, रीज़ा हेंड्रिक्स, हेनरिक क्लासेन, केशव महाराज, मिहलाली मपोंगवाना, डेविड मिलर, वियान मुल्डर, एंडिले फेहलुकवायो, तबरेज़ शम्सी, रासी वान डेर डुसेन। काइल वेरिन और लिज़ाद विलियम्स।
टेस्ट टीम : तेम्बा बावुमा (कप्तान), डेविड बेडिंघम, नांद्रे बर्गर, गेराल्ड कोएत्ज़ी, टोनी डी ज़ोरज़ी, डीन एल्गर, मार्को जानसन, केशव महाराज, एडेन मार्कराम, वियान मुल्डर, लुंगी एनगिडी, कीगन पीटरसन, कैगिसो रबाडा, ट्रिस्टन स्टब्स और काइल वेरिन।
मैच शेड्यूल
टी20-
पहला टी20 मैच – 10 दिसंबर, 2023, रात 9:30 बजे किंग्समीड, डरबन
दूसरा टी20 मैच – 12 दिसंबर, 2023 को रात 9:30 बजे सेंट जॉर्ज पार्क, गक़ेबरहा
तीसरा टी20 मैच – 14 दिसंबर, 2023, रात 9:30 बजे, न्यू वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
वनडे-
पहला वनडे – 17 दिसंबर, 2023, दोपहर 1:30 बजे IST, न्यू वांडरर्स स्टेडियम, जोहान्सबर्ग
दूसरा वनडे – 19 दिसंबर, 2023, शाम 4:30 बजे IST, सेंट जॉर्ज पार्क, गक़ेबरहा
तीसरा वनडे – 21 दिसंबर, 2023, शाम 4:30 बजे IST, बोलैंड पार्क, पार्ल
टेस्ट-
पहला टेस्ट – 26-30 दिसंबर, 2023 दोपहर 1:30 बजे IST सुपरस्पोर्ट पार्क, सेंचुरियन
दूसरा टेस्ट – 3-7 जनवरी, 2024 दोपहर 2:00 बजे IST न्यूलैंड्स, केप टाउन
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया का आखिरी टी20 मैच आज , बारिश बन सकती है विलेन, देखें पिच रिपोर्ट और ड्रीम 11
टी20 वर्ल्ड कप 2024 की तैयारियों में जुटी भारतीय टीम ने 5 मैचों की टी20 सीरीज में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 3-1 से अजेय बढ़त बना रखी है। सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला आज 3 दिसंबर को शाम 7 बजे से बेंगलुरू के एम चिन्नस्वामी स्टेडियम में खेला जाएगा। इस मैच में दोनों ही टीम आज अपनी बेंच स्ट्रेंथ को आजमा सकती हैं।
अब तक 7 टी20 मैच खेले जा चुके हैं
इस मैदान में अब तक 7 टी20 मैच खेले जा चुके हैं। इनमें से 5 मुकाबले टीम इंडिया ने खेले हैं। भारत का यहां आंकड़ा अच्छा नहीं है। 5 में से 3 बार उसे हार का सामना करना पड़ा है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच यहां आखिरी मुकाबला 2019 में खेला गया था। जिसमें कंगारू ने 7 विकेट से मैन इन ब्लू को हराया था।एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में गेंदबाजों को मदद मिलती है। मैच कम स्कोर वाला रहेगा। यहां स्पिन गेंदबाजों की फिरकी देखने को मिलेगी। अगर बारिश हुई तो आउटफील्ड धीमा हो सकता है। टॉस जीतकर पहले बॉलिंग का फैसला सही होगा। मैदान पर घास है। यदि बारिश नहीं हुई तो आउटफील्ड तेज रहेगा।
रविवार को कैसा रहेगा बेंगलुरू का मौसम?
बेंगलुरु में रविवार (3 दिसंबर) को बारिश की संभावना है। सुबह बरसात की संभावना 15% और शाम को 11% है। हालांकि वर्षा से मैच रद्द होने का खतरा नहीं है। अगर मैच के दौरान बारिश हुई तो कुछ ओवरों में कटौती हो सकती है। बेंगलुरु में शाम के समय ह्यूमिडिटी 64% और 21 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी।
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया 5वां टी20 ड्रीम 11
यशस्वी जयसवाल, ऋतुराज गायकवाड़ (कप्तान), श्रेयस अय्यर, रिंकू सिंह (कप्तान), अक्षर पटेल, ट्रैविस हेड, आरोन हार्डी, तनवीर सांघा, बेन मैकडरमोट, दीपक चाहर, जेसन बेहरेनडोर्फ।

