सियासत

Manish Sisodia : मनीष सिसोदिया को तगड़ा झटका, कोर्ट ने 14 दिन के लिए बढ़ाई न्यायिक हिरासत

नई दिल्ली: Manish Sisodia : दिल्ली के पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया (Manish Sisodia) की शराब घोटाले में मुश्किलें कम नहीं हो रही हैं। मामले में आज राउज एवेन्यू कोर्ट ने CBI मामले में मनीष सिसोदिया की न्यायिक हिरासत 14 दिनों के लिए 3 अप्रैल तक बढ़ा दी है। वहीं इससे पहले 17 मार्च को राऊज एवेन्यू कोर्ट ने ED मामले में मनीष सिसोदिया की रिमांड की अवधि बढ़ाई थी।

आपको बता दें कि, दिल्ली की आबकारी नीति मामले सिसोदिया को कोर्ट ने 5 दिन की ED रिमांड पर भेजा था। ED की रिमांड की अवधि 22 मार्च को सामप्त हो रही है।

9 मार्च को हुई थी गिरफ्तारी 

ईडी ने नौ मार्च को सिसोदिया को तिहाड़ जेल में गिरफ्तार किया था। यहां वे दिल्ली सरकार की 2021-22 के लिए आबकारी नीति बनाने और उसे लागू करने में कथित भ्रष्टाचार के मामले में गिरफ्तार किए जाने के बाद से बंद हैं। इस मामले की जांच CBI कर रही है जिसने सिसोदिया को 26 फरवरी को गिरफ्तार किया था।

और पढ़ें ...

छात्र से कुकर्म: पड़ोसी ने 20 रुपये देने के बहाने बुलाया, सुनसान जगह पर ले जाकर वारदात को दिया अंजाम

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में नाबालिगों के साथ कुकर्म की घटनाएं बढ़ती जा रही हैं। कुछ दिन पहले जहां 9वीं के छात्र से मंदिर के पुजारी ने कुकर्म किया था, वहीं अब एक 13 साल के छात्र के साथ अप्राकृतिक कृत्य की वारदात सामने आई है। पड़ोस में रहने वाले नाबालिग किशोर ने पीड़ित को 20 रुपए का लालच लेकर सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ कुकर्म किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना जनकगंज थाना क्षेत्र की है। छात्र घर के बाहर खेल रहा था, तभी वहां पड़ोस में रहने वाला आरोपी आया और 20 रुपये देने के बहाने बुलाकर उसे सुनसान इलाके में ले गया, जहां उसके साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। पीड़ित के रोने और विरोध करने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी भी दी। मौके पर पीड़ित का भाई पहुंच गया। जिससे आरोपी उसे वहीं छोड़कर भाग गया।

भाई ने उसे घर लेकर आया और परिजनों को पूरी बात बताई, जिसके बाद परिजन उसे थाने लेकर पहुंचे और आरोपी के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई। वहीं पुलिस ने अप्राकृतिक कृत्य, पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में FIR दर्ज कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

बता दें कि कुछ दिन पहले ग्वालियर से एक और छात्र से कुकर्म का मामला सामने आया था, जहां मंदिर के पुजारी ने छात्र के साथ जबरन अप्राकृतिक कृत्य किया था। छात्र विरोध न करे, इसलिए आरोपी ने उसका वीडियो भी बना लिया था।

और पढ़ें ...

बोर्ड पेपर लीक मामलाः अब परीक्षा केंद्र में कैमरे वाला मोबाइल ले जाना प्रतिबंधित, संयुक्त संचालक ने जारी किए निर्देश

ग्वालियर। मध्यप्रदेश में एमपी बोर्ड परीक्षा (MP Board examination) पेपर लीक (Paper leak) मामले के बाद इससे निपटने के लिए शिक्षा विभाग (Education department) ने बड़ा कदम उठाया है। शिक्षा विभाग ने परीक्षा केंद्र में कैमरे वाला मोबाइल (Mobile) ले जाना अब पूरी तरह से प्रतिबंधित कर दिया है। इस संबंध में ग्वालियर संभाग के संयुक्त संचालक (Joint Director) लोक शिक्षण दीपक कुमार पांडे ने निर्देश जारी कर दिए है।

जानकारी के अनुसार परीक्षा केंद्र पर सीएस, एसीएस, पर्यवेक्षक, शिक्षक और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी अपने साथ मोबाइल नहीं ले जा सकेंगे। यदि ले भी गए तो परीक्षा केंद्र पर बाहर ही मोबाइल जमा करना होगा। विशेष परिस्थितियों में आवश्यकता होने पर केंद्राध्यक्ष नान-मल्टीमीडिया फोन जिसमें कैमरा ना हो या लैंडलाइन का उपयोग कर सकेंगे। आदेश का उल्लंघन होने पर कार्रवाई प्रस्तावित होगी। माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड 1935 अधिनियम, आईपीसी (IPC) की धारा, आईटी एक्ट 2008 के तहत एफआईआर (FIR) दर्ज कराई जाएगी।

बात दें कि बीते 14 मार्च को ग्वालियर के हजीरा स्थित न्यू आदर्श हायर सेकेंडरी स्कूल से संस्कृत का पेपर लीक हुआ था। कलेक्टर ने परीक्षा केंद्र के केंद्राध्यक्ष हुकुमचंद लचोरिया और सहायक केंद्र अध्यक्ष विवेक कुमार लिटोरिया को निलंबित किया है। 18 मार्च को दोनों के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज की गई है।

 
और पढ़ें ...

22 मार्च को कलश स्थापना के साथ शुरू हो रही नवरात्रि, जानिए 9 दिनों के पूजा का शुभ मुहूर्त

22 से चैत्र नवरात्री कि शुरुआत होने वाली है। 22 मार्च को कलश स्थापना के साथ ही चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ हो जाएगा। जो लोग पूरे 9 दिनों तक चैत्र नवरात्रि का व्रत रखते हैं, उनके घर पर विधिपूर्वक कलश स्थापना की जाती है। हिंदू कैलेंडर के अनुसार, चैत्र नवरात्रि का प्रारंभ चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि से होता है और चैत्र शुक्ल नवमी तिथि को महानवमी या दुर्गा नवमी होती है। इन 9 तिथियों में मां दुर्गा के 9 स्वरुपों की पूजा करते हैं। फिर अगले दिन दशमी को हवन करके पारण होता है, हालांकि कई स्थानों पर दुर्गाष्टमी या महानवमी के दिन हवन के साथ पारण होता है। इस साल चैत्र नवरात्रि पूरे 9 दिन की है।

कलश स्थापना के लिए अभिजीत मुहूर्त
काशी के ज्योतिषाचार्य चक्रपाणि भट्ट के अनुसार, कलश स्थापना के लिए दोपहर का अभिजीत मुहूर्त बहुत ही उत्तम होता है, लेकिन इस साल 22 मार्च को प्रतिपदा तिथि में अभिजीत मुहूर्त नहीं है। ऐसे में चैत्र नवरात्रि की कलश स्थापना सुबह के मुहूर्त में कर लें। इसके लिए आपको पहले से ही चैत्र नवरात्रि की पूजा सामग्री की व्यवस्था कर लेनी चाहिए।

कलश स्थापना मुहूर्त 2023
चैत्र नवरात्रि के कलश स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 06 बजकर 23 मिनट से सुबह 07 बजकर 32 मिनट तक है। इस समय में आप विधि विधान से कलश स्थापना करें। फिर मां शैलपुत्री की पूजा करें। नवदुर्गा में मां शैलपुत्री प्रथम अवतार हैं। कलश के पास एक अखंड जोत जलाई जाती है. इस बात का ध्यान रखते हैं कि वह जोत कभी भी बुझे न। जब नवरात्रि खत्म होती है यानि मां दुर्गा विदा होती हैं तो उस अखंड जोत को शांत करते हैं।

चैत्र नवरात्रि के 9 शुभ दिन
पहला दिन: 22 मार्च, कलश स्थापना, मां शैलपुत्री की पूजा
चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि: 08:20 पीएम तक

दूसरा दिन: 23 मार्च, मां ब्रह्मचारिणी की पूजा
चैत्र शुक्ल द्वितीया तिथि: 06:20 पीएम तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन

तीसरा दिन: 24 मार्च, मां चंद्रघंटा की पूजा
चैत्र शुक्ल तृतीया तिथि: 04:59 पीएम तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: 06:21 एएम से 01:22 पीएम, रवि योग: 01:22 पीएम से अगले दिन 06:20 एएम तक

चौथा दिन: 25 मार्च, मां कूष्माण्डा की पूजा
चैत्र शुक्ल चतुर्थी तिथि: 04:23 पीएम तक, रवि योग: 06:20 एएम से 01:19 पीएम तक

पांचवा दिन: 26 मार्च, मां स्कंदमाता की पूजा
चैत्र शुक्ल पंचमी तिथि: 04:32 पीएम तक, रवि योग: 02:01 पीएम से अगली सुबह 06:18 एएम तक

छठा दिन: 27 मार्च, मां कात्यायनी की पूजा
चैत्र शुक्ल षष्ठी तिथि: 05:27 पीएम तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन, रवि योग: 06:18 एएम से 03:27 पीएम तक, अमृत सिद्धि योग: 03:27 पीएम से अगली सुबह 06:16 एएम तक

सातवां दिन: 28 मार्च, मां कालरात्रि की पूजा
चैत्र शुक्ल सप्तमी तिथि: 07:02 पीएम तक, द्विपुष्कर योग: 06:16 एएम से 05:32 पीएम तक

आठवां दिन: 29 मार्च, मां महागौरी की पूजा
चैत्र शुक्ल अष्टमी तिथि: 09:07 पीएम तक, रवि योग: 08:07 पीएम से अगली सुबह 06:14 एएम तक

नौवां दिन: 30 मार्च, मां सिद्धिदात्री की पूजा
चैत्र शुक्ल नवमी तिथि: 11:30 पीएम तक, सर्वार्थ सिद्धि योग: पूरे दिन, रवि योग: पूरे दिन, गुरु पुष्य योग और अमृत सिद्धि योग: 10:59 पीएम से अगली सुबह 06:13 एएम तक

और पढ़ें ...

गोद ली गई बच्ची के साथ हैवानियत, कुकर और प्रेस से जलाया, तोड़ दिए हाथ, प्राइवेट पार्ट में डाल दी लकड़ी, दंपत्ति गिरफ्तार

CRIME NEWS : उत्तर प्रदेश के प्रयागराज जिले में एक सात साल की मासूम के साथ दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. यहां एक महिला ने गोद ली गई बच्ची के साथ हैवानियत की सारी हदें पार कर दीं. आरोप है कि महिला ने मासूम को कुकर और प्रेस से जलाया. बच्ची के हाथ को मरोड़ कर तोड़ दिया।

इससे भी उस क्रूर महिला का दिल नहीं भरा तो उसने बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी डाल दी. मामले में पुलिस ने आरोपी महिला और उसके पति को गिरफ्तार कर लिया है. मामला शहर के धूमनगंज इलाके का है।

क्या है पूरा मामला?

जानकारी के मुताबिक, कुछ साल पहले आरोपी महिला ने बच्ची को गोद लिया था. आरोपी महिला बच्ची से नौकरानी की तरह घर का काम करवाती थी. मासूम से कुछ गलती हो जाती तो उसको टॉर्चर करती थी।

शनिवार को मासूम को घायल अवस्था में अस्पताल लेकर पहुंची आरोपी महिला ने डॉक्टरों बताया कि खेलते वक्त बच्ची का हाथ टूट गया है, लेकिन डॉक्टरों ने बच्ची की हालत देख कर मामले में जांच-पड़ताल शुरू कर दी।

जांच-पड़ताल में डॉक्टरों को आरोपी महिला द्वारा बच्ची के साथ की गई हैवानियत के बारे में पता चला. डॉक्टरों को बच्ची के शरीर में नोंचने और जले के निशान दिखे. साथ ही बच्ची के प्राइवेट पार्ट में लकड़ी पड़ी हुई थी. उसके बाद डॉक्टरों ने पूरे मामले की सूचना पुलिस को दी.

कानपुर की रहने वाली है बच्ची

पुलिस ने बच्ची से पूछताछ की तो पता चला कि वह कानपुर की रहने वाली है. उसके माता-पिता इस दुनिया में नहीं हैं. उसको कोई लखनऊ लेकर आया था और वहीं से इस बच्ची को आरोपी महिला ने गोद लिया था.

जानकारी के मुताबिक, धूमनगंज थाना इलाके के प्रीतम नगर में बने सनशाइन अपार्टमेंट के बी ब्लॉक के 102 नंबर फ्लैट में यह महिला मासूम को लेकर 4 महीने पहले आई थी.

दंपत्ति गिरफ्तार

आरोपी महिला का पति अरुण सिन्हा छावनी के आर्मी स्कूल में शिक्षक है और अपनी पत्नी अंजना सिन्हा के साथ साल भर पहले इस फ्लैट में रहने आया था. दंपत्ति इस बच्चे को अपने रिश्तेदार की बेटी बताता था और गोद लेने की बात कही थी. फिलहाल बच्ची की हालत गंभीर है और छावनी हॉस्पिटल में उसका इलाज किया जा रहा है।

वहीं, इस मामले में धूमनगंज थाना प्रभारी राजेश कुमार मौर्य ने बताया कि आरोपी दंपत्ति के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है. आरोपी अंजना सिन्हा और उसके पति अरुण कुमार सिन्हा को गिरफ्तार कर लिया गया है.

और पढ़ें ...

नवरात्रि पर कर्मचारियों को मिलेगा बड़ा तोहफा! सैलरी में होगी वृद्धि, अकाउंट में आएगा इतना पैसा

 नई दिल्ली। BIG NEWS : केंद्र सरकार जल्द ही क्रेंद्रीय कर्मचारियों को नवरात्री पर बड़ा तोहफा देने जा रही है। जिसके तहत कर्मचारियों के सैलेरी में बंपर उछाल देखने को मिलेगा। AICPI इंडेक्स के आंकड़ों के बाद महंगाई भत्ते और महंगाई राहत में 4 फीसदी वृद्धि होना तय माना जा रहा है, संभावना जताई जा रही है कि अगले सप्ताह केन्द्र की मोदी सरकार डीए वृद्धि का ऐलान कर सकती है, नए डीए को जनवरी 1 जनवरी 2023 से लागू किया जा सकता है, हालांकि अभी अधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, नवरात्रि में केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों को 4 फीसदी महंगाई भत्ते का तोहफा मिल सकता है, जिसके बाद कुल डीए 38% से बढ़कर 42 फीसदी हो जाएगा। डीए और डीआर में ये बढ़ोतरी जनवरी 2023 से लेकर जून 2023 यानी पहली छमाही के लिए होगी। नए डीए को 1 जनवरी 2023 से लागू किया जा सकता है, ऐसे में मोदी सरकार कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का एरियर मार्च की सैलरी में जोड़कर अप्रैल में दी जा सकती है।इसका फायदा 50 लाख कर्मचारियों और 65 लाख पेंशनभोगियों को होगा।

27,000 से 1.20 लाख तक बढ़ेगी सैलरी

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अगर डीए 42% हो जाता है तो कर्मचारी को DA के तौर पर 7,560 रुपये मिलेंगे। यानी उसे 720 रुपये अधिक मिलेंगे। यानी साल के हिसाब से 8,640 रुपये का फायदा होगा।अगर किसी सरकारी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 56,000 रुपये है तो 38% के दर से DA 21,280 रुपये मिलता है। 4% वृद्धि के बाद यह यह 23,520 रुपये हो जाएगा। सालाना 26,880 रुपये का लाभ होगा। किसी भी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 30,000 रुपये प्रति माह है तो उनकी सैलरी में हर महीने 1200 रुपये का इजाफा होगा, इस हिसाब से सालाना ग्रॉस सैलरी में 14,400 रुपये की बढ़ोतरी होगी।अगर किसी कर्मचारी की बेसिक सैलरी 2.50 लाख रुपये प्रति माह है तो उनकी सालाना सैलरी में 1,20,000 रुपये का इजाफा होगा।

साल में 2 बार बढ़ता है डीए

दरअसल, साल में 2 बार केन्द्रीय कर्मचारियों और पेंशनरों का महंगाई भत्ता बढ़ता है, जो कि लेबर मिनिस्ट्री द्वारा जारी AICPI के आंकड़ों पर निर्भर करता है। मोदी सरकार हर छह महीने पर कर्मचारियों के डीए में इजाफा करती है, महंगाई भत्ता (DA) सरकारी कर्मचारियों की सैलरी स्ट्रक्चर का हिस्सा होता है। पिछली छमाही में सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों के डीए में चार फीसदी का इजाफा किया था, इसके बाद कर्मचारियों का डीए 34 फीसदी से बढ़कर 38 फीसदी हो गया था। वर्तमान में केंद्रीय कर्मचारियों को 38% महंगाई भत्ते और महंगाई राहत का लाभ मिल रहा है, इस बढ़ोतरी के बाद यह 42% हो जाएगा।

और पढ़ें ...

बड़ी खबर...ब्रिटेन में खालिस्तान समर्थकों ने भारतीय हाईकमीशन से तिरंगा उतारा,तोडफ़ोड़ की

अमृतपाल सिंह का पोस्टर लिए थे; ब्रिटिश हाई कमिश्नर तलब लंदन। खालिस्तानी समर्थक अमृतपाल सिंह के खिलाफ कार्रवाई के विरोध में लंदन में भारतीय हाई कमीशन में तोडफ़ोड़ की गई। रविवार शाम को सैंकड़ों की संख्या में खालिस्तान समर्थक हाई कमीशन के बाहर जमा हुए। बिल्डिंग में घुसे और तिरंगा उतार दिया। भारत ने इस पर सख्त एतराज जताया और दिल्ली में ब्रिटिश हाई कमिश्नर को तलब किया। विदेश मंत्रालय के विरोध के बाद इस मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। साथ ही हाई कमीशन पर अब पहले से ज्यादा ऊंचाई पर तिरंगा लगाया गया है। इससे पहले हाई कमीशन पहुंचे खालिस्तान समर्थकों के हाथ में खालिस्तानी झंडा और अमृतपाल सिंह के पोस्टर थे। पोस्टर्स पर लिखा, फ्री अमृतपाल सिंह (अमृतपाल सिंह को आजाद करो), वी वॉन्ट जस्टिस (हमें न्याय चाहिए) और वी स्टैंड विथ अमृतपाल सिंह (हम अमृतपाल के साथ हैं)। एक शख्स को खालिस्तान जिंदाबाद कहते हुए भी सुना गया। विदेश मंत्रालय ने विरोध जताया- भारत के विदेश मंत्रालय ने पूरे मामले पर सख्त आपत्ति जताई है। मंत्रालय ने कहा- हाई कमीशन के बाहर पर्याप्त सुरक्षा क्यों नहीं लगाई गई? सिक्योरिटी की कमी के चलते ही खालिस्तानी अंदर घुस पाए। ब्रिटेन में भारतीय डिप्लोमैट्स और एंबेसी की सुरक्षा को लेकर ब्रिटिश सरकार की उदासीनता बर्दाश्त नहीं की जा सकती है। यह सीधे तौर पर वियना कन्वेंशन के नियमों का उल्लंघन है। हमें उम्मीद है कि इसपर तुरंत एक्शन लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। प्रदर्शन कर रहे लोगों ने नारेबाजी भी की-- वायरल वीडियो में प्रदर्शनकारियों को नारेबाजी करते हुए भी सुना जा सकता है। वो भारत सरकार के खिलाफ नारे लगा रहे हैं। लंदन में स्थित भारतीय हाई कमीशन के बाहर हुए हंगामे की खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, घटना के बाद भारत में ब्रिटिश हाई कमिश्नर एलेक्स एलिस ने इसकी निंदा की। उन्होंने कहा- यह पूरी तरह अस्वीकार्य है। मैं ब्रिटेन में भारतीय हाई कमीशन के लोगों और परिसर में हुए हंगामे की निंदा करता हूं।(साभार-भास्कर)
और पढ़ें ...

Ration Card : राशन कार्ड धारकों के ल‍िए बड़ी खबर, सरकार ने नियम में किया बदलाव, पढ़िये पूरी खबर

फ्री राशन योजना ( free ration)का फायदा उठा रहे हैं तो आपको इससे जुड़े अपडेट जरूर पता होने चाह‍िए. सरकार की तरफ से राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम (NFSA) के तहत मुफ्त गेहूं और चावल मुहैया कराया जाता है. इसके तहत हर‍ियाणा सरकार( hariyana government) की तरफ से बड़ा बदलाव क‍िया गया है। सरकार ने करनाल, अंबाला, यमुनानगर, रोहतक और हिसार ज‍िलों का चयन गेहूं की बजाय आटा देने के लिए क‍िया है. इन पांचों ही ज‍िलों में राशन कार्ड धारकों को गेहूं की बजाय आटा द‍िया जाएगा. जनवरी में इन पांचों जिलों के 3.35 लाख लोगों को आटा नहीं मिल सका। कार्डधारकों को आटे ( aate)का वितरण शुरू न‍ियम के अनुसार पर‍िवार के लोगों के आधार पर राशन कार्डधारकों को आटे का वितरण शुरू कर दिया गया है. इसके अलावा कार्ड धारकों को चीनी और चावल पहले की ही तरह म‍िलता रहेगा. अंत्योदय अन्‍न योजना के कार्डधारकों को 35 किलो प्रतिकार्ड के ह‍िसाब से और बीपीएल को 5 किलो प्रति यूनिट के ह‍िसाब से आटा दिया जा रहा है
और पढ़ें ...

Horoscope Today 20 March 2023: इन 4 राशि वालों को मिलेगा हंस योग का लाभ, सभी 12 राशियों का जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 20 March 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 20 मार्च 2023, सोमवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज पूरे दिन चतुर्दशी तिथि रहेगी. आज शाम 07:38 तक शतभिषा नक्षत्र फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, साध्य योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा. चन्द्रमा कुंभ राशि में रहेगे. आज के दिन शुभ कार्य के लिए शुभ समय नोट करीये आज एक समय है. दोपहर 04:00 से 06:00 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया रहेगा. सूर्योदय से दोपहर 03:20 तक मृत्युलोक की भद्रा रहेगी जो अशुभ है. वहीं सुबह 07:30 से 09:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)- मेष राशि (Aries)- चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे इनकम में वृद्धि होगी. सुनफा, साध्य और बुधादित्य योग के बनने से बिजनेस में आय के अतिरिक्त साधन मिलने से बिजनेस में धन लाभ आपके हाथ लगेंगे. वर्कस्पेस पर आपको नई जॉब के लिए मेल आ सकती है. प्रोफेशनल ट्रेवलिंग को लेकर प्लानिंग बन सकती है. ज्वाइंट पेन की समस्यां से आप परेशान रहेंगे. सोशल लेवल पर आपने क्या किया यह मायने नहीं रखता है, यह मायने रखता है कि आपने क्या बोला है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ संबंधों को मजबूत करने में लगे रहेंगे. स्टूडेंट्स को मेहनत करने पर ही सफलता मिलेगी वृषभ राशि (Taurus)- चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे जॉब में बदलाव होगा. डिजाइनर कपड़ों के बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा होगा, आप ऑनलाइन के साथ-साथ ऑफलाइन भी अच्छे धन कमाएंगे. वर्कस्पेस पर विरोधियों को आपकी कोई बात खटक सकती हैं, आपको अलर्ट रहने की सलाह दी जाती है. सामाजिक स्तर पर प्रिंट मीडिया पर आप छाए रहेंगे. एसिडिटी की समस्या हो सकती है. तली-भुनी और स्पाइसी फूड से बचें. लव और लाइफ पार्टनर से बात करते समय आपको समय का ध्यान ही नहीं रहेगा. फैमिली मेंबर बिना कुछ कहे ही आपको अच्छे से समझेंगे और उनसे आपको कुछ सिखने को मिलेगा. स्टूडेंट्स में एकाग्रता से आप अपने फील्ड में बेहतर परिणाम प्राप्त करेंगे. मिथुन राशि (Gemini)- चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे सोशल लाइफ अच्छी रहेगी. वीक स्टार्टिंग बिजनेस के साथ-साथ शेयर मार्केट में आपकी पॉजिटिव सोच आपको ऊंचाई पर ले जाएगी. वर्कस्पेस पर किस कार्य को कैसे करना है, यह कोई आपसे से सीखें. ट्रेवलिंग के दौरान किसी दिलचस्प व्यक्ति से मुलाकात होने से यात्रा में समय का पता ही नहीं चलेगा. सेहत के मामले में व्यायाम करना आपके लिए बेहतर रहेगा. फैमिली के साथ किसी प्रॉपर्टी को देखने जा सकते है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ मौज-मस्ती में दिन गुजारेंगे. कंपीटीटीव स्टूडेंट्स के एग्जाम डेट नियर होने से चिंतित रहेंगे. कर्क राशि (Cancer)- चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे ससुराल में समस्या हो सकती है. विषदोष के बनने से बिजनेस में कंपटीटर बढने से आपकी परेशानियां भी बढ़ेगी. वर्कस्पेस पर किसे से बहस न करें, बहस कर आप अपना ही समय बर्बाद कर रहे है. बेरोजगार व्यक्ति को जॉब के लिए अभी और कोशिश करनी होगी. डाइजेशन की समस्या से आप परेशान रहेंगे, खान-पान का ध्यान रखें. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर कोई अपना ही आपके भरोसे को तोड़ेगा. फैमिली में शांत रहे वरना आप किसी बड़ी मुसीबत में फंस सकते है. मेडिकल स्टूडेंट्स अपने करियर को लेकर कुछ परेशान हो सकते है. सिंह राशि (Leo)- चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे साझेदारी के बिजनेस से होगा लाभ. हार्ड और स्मार्ट वर्क से आप अपने बिजनेस में बेहतर रिजल्ट प्राप्त करेंगे, साथ ही अगर आप पार्टनरशिप में बिजनेस करने का विचार बना रहे है, तो दोपहर 4:00 से 6:00 के मध्य ही करें, क्योंकि सुबह से दोपहर 3:20 बजे तक भद्रा है इस दौरान किसी भी प्रकार के कार्य नहीं किए जाते है. वर्कस्पेस पर दिन आपके मुताबिक गुजरेगा जिससे आप अपने कार्यों को बेहतरीन तरीके से करेंगे. सोशल लेवल पर दिन जोखिम भरा रहेगा. अपच की समस्या हो सकती है. जंक फूड से दूरियां बनाएं रखें. फैमिली में बच्चों के साथ समय बिताएंगे. लव और लाइफ पार्टनर का आपको सभी कार्यों में पूर्ण सहयोग मिलेगा. स्टूडेंट्स शिक्षा के क्षेत्र में अच्छा प्रदर्शन करेंगे. कन्या राशि (Virgo)- चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे कर्ज से छुटकारा मिलेगा. बुधादित्य, वासी और साध्य योग के बनने से ऑनलाइन और ऑफलाइन बिजनेस में आपके हाथ अच्छा-खासा प्रॉफिट हाथ लगेगा. वर्कस्पेस पर प्रोब्लम को दूर करते हुए आप अपने वर्क को कंप्लीट करेंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर सबका सोचना सबका भला करना आपके जीवन का नियम बन जाएगा. हल्का फीवर हो सकता है. सेहत को लेकर अलर्ट रहें. स्टूडेंट्स का एग्जाम को लेकर किया गया अथक प्रयास उन्हें सफलता दिलाएगा. फैमिली की खुशी हेतु आप कोई नया गैजेट्स या अन्य आरामदायक चीजों को खरीदेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ आप हसीन पल गुजारते हुए कुछ पुरानी यादों को संजोयेगे. तुला राशि (Libra)- चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे स्टूडेंट्स की पढाई अच्छी रहेगी. पारिवारिक बिजनेस को आगे बढ़ाने के प्रयास में आप सफल होंगे. वर्कस्पेस पर हायर पोस्ट मिलने के चांस बढ़ सकते है. फैमिली की सुख-सुविधा के लिए आप प्रॉपर्टी और नया वाहन लेने की प्लानिंग बन सकती है. रीढ़ की हड्डी में दर्द की समस्या से आप परेशान रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनर का फुल सपोर्ट मिलेगा, जिससे आपके कार्य आगे से आगे बढ़ेंगे. फल की चिंता न करते हुए सोशल लेवल पर आप अपने कर्म करते रहिए. मैनेजमेंट स्टूडेंट्स स्टडी में बिजी रह कर ही सफलता की ओर बढ़ेंगे. वृश्चिक राशि (Scorpio)- चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे भूमि-भवन के मामले सुलझेंगे. बिजनेस में पैसों की बचत आपकी प्राथमिकता होनी चाहिए, पैसे कमाने के लिए हार्ड वर्क करना पड़ेगा. विषदोष के बनने से वर्कस्पेस पर प्रमोशन के योग बनने में कुछ बाधाएं आएगी. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर हाथ में आए हुए मौके हाथ से निकल जाएंगे. हृदय संबंधी विकार हो सकता है. फैमिली में आप अपने बच्चों के लिए समय निकालें. लव और लाइफ पार्टनर की कोई बात आपको बुरी लगेगी. खिलाड़ी अपने लक्ष्य से भटक सकते है धनु राशि (Sagittarius)- चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे साहस में वृद्धि होगी. मार्केट में हो रहे विवाद को आप अपनी स्मार्ट थिंकिंग और इंटरफेयर से जल्द ही सुलझा लेंगे. बुधादित्य, साध्य और सुनफा योग के बनने से वर्कस्पेस पर आपकी प्रोग्रेस पॉसिबल है बॉस आपके ऊपर पूर्ण मेहरबान रहेंगे. सोशल लेवल पर आपके कार्य बिना किसी रूकावट के चलते रहेंगे. खिलाड़ियों पर पसीना बहाएंगे. लव और लाइफ पार्टनर से किसी सीरियस मैटर के लिए सलाह- मशवरा कर सकते है. फैमिली में किसी खास के लिए कॉस्टली गिफ्ट परचेज कर सकते है. सेहत के मामले में शुगर लेवल को लेकर आप परेशान रहेंगे. मकर राशि (Capricorn)- चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे धन-निवेश से लाभ होगा. चल रहे बिजनेस के साथ अन्य बिजनेस को पार्ट टाइम करने की कला के साथ-साथ दोनों बिजनेस को पैरलल चलाने में आप माहिर रहेंगे. वर्कस्पेस पर आपको न्यू रिस्पांसिबिलिटी दी जा सकती है, जिसे आप उत्साह पूर्वक करेंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर आपके कार्य लोगों के मध्य आपको फेमस कर देंगे. प्रोफेशनल ट्रेवलिंग किसी कारणवश कैंसल हो सकती है. लव और लाइफ पार्टनर के साथ टाइम स्पेंड करने के लिए समय निकालना थोड़ा मुश्किल रहेगा लेकिन आप उसमें सफल होंगे. फैमिली में किसी के साथ हो रही मनमुटाव की स्थिति दूर होने लगेगी. इंजीनियरिंग स्टूडेंट्स करियर को लेकर गंभीर रहेंगे. कुंभ राशि (Aquarius)- चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे बौद्धिक-विकास होगा. बुधादित्य, वासी और साध्य योग के बनने से ऑनलाइन बिजनेस में फॉरेन के क्लाइंट से आपको अच्छा-खासा प्रॉफिट प्राप्त होगा. वर्कस्पेस पर आप अपने काम पर ध्यान देनें में सफल होंगे. मौसमी बीमारियों से बचने के लिए आप अपने आप ज्यादा बोझ न डालें. सोशल और पॉलिटिकल लेवल पर आपकी फैन फॉलोइंग में इजाफा होगा. लव और लाइफ पार्टनर के साथ स्नेह पूर्वक दिन बिताएंगे. फैमिली में किसी खास के साथ शॉपिंग करने जा सकते है. एमबीए और मैनेजमेंट स्टूडेंट्स मार्केट से ही कुछ नया सिखेंगे जो उनके लिए फ्यूचर में महत्वपूर्ण पार्ट बनकर उभरेगा. मीन राशि (Pisces)- चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे कानूनी मामले सुलझेंगे. विषदोष के बनने से होटल, मोटेल और रेस्टोरेंट बिजनेस में सांझेदार आपके लिए कुछ प्रोब्लम खड़ी कर सकता है. वर्कस्पेस पर लेट-लतिफी के चलते आप अपने कार्य टाइमली कंप्लीट नहीं कर पाएंगे. स्टूडेंट्स को ओवर कॉन्फिडेंस से बचना होगा क्योंकि कहा भी गया हैं, कि अति होना सेहत के लिए हानिकारक होता है. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर विरोधियों के द्वारा आपके कार्यों में विरोधी रूकावटें उत्पन्न कर सकते है. आंखों में जलन की समस्या से आप परेशान रहेंगे. फैमिली में आपकी कुछ पुरानी बातें सामने आने से स्थितिया बिगड़ सकती है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में ट्रस्ट की कमी का अन्य पर्सन फायदा उठा सकता है.
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 20 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 20 मार्च 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1944, शुभकृत् पूर्णिमांत - चैत्र अमांत - फाल्गुन तिथि कृष्ण पक्ष चतुर्दशी - मार्च 20 04:55 AM - मार्च 21 01:47 AM कृष्ण पक्ष अमावस्या - मार्च 21 01:47 AM - मार्च 21 10:52 PM नक्षत्र शतभिषा - मार्च 19 10:04 PM - मार्च 20 07:39 PM पूर्व भाद्रपद - मार्च 20 07:39 PM - मार्च 21 05:26 PM योग साध्य - मार्च 19 08:06 PM - मार्च 20 04:21 PM शुभ - मार्च 20 04:21 PM - मार्च 21 12:42 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:31 AM सूर्यास्त - 6:26 PM चन्द्रोदय - 06:15 AM चन्द्रास्त - 05:09 PM अशुभ काल राहू - 07:56 AM - 09:27 AM यम गण्ड - 10:58 AM - 12:29 PM गुलिक - 02:00 PM - 03:30 PM दुर्मुहूर्त - 12:53 PM - 01:41 PM, 03:18 PM - 04:07 PM वर्ज्यम् - 01:28 AM - 02:55 AM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM - 12:53 PM अमृत काल - 01:11 PM - 02:37 PM ब्रह्म मुहूर्त - 04:55 AM - 05:43 AM
और पढ़ें ...

Internet Ban : राज्य सरकार का बड़ा फैसला, 20 मार्च तक बंद रहेगी इंटरनेट सेवा

Internet Ban : वारिस पंजाब दे प्रमुख अमृतपाल सिंह के खिलाफ पंजाब पुलिस का एक्शन जारी है. किसी भी वक्त अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी की जा सकती है. इसी बीच एक बड़ी खबर सामने आई है. पंजाब में जो इंटरनेट सेवा पहले रविवार दोपहर 12 बजे तक बंद की गई थी उसे अब 20 मार्च तक कर दिया गया, यानि अब 20 मार्च तक पंजाब में इंटरनेट बंद रहने वाला है. पंजाब सरकार के गृह मंत्रालय द्वारा यह आदेश जारी किया गया है। पाकिस्तान से फैलाई जा रही अफवाह अमृतपाल सिंह की गिरफ्तारी को लेकर किसी भी घटना से निटपने के लिए पूरे पंजाब में पुलिस प्रशासन को अलर्ट मोड पर रखा गया है. वहीं पंजाब पुलिस और केंद्रीय एजेंसियों द्वारा लोगों से अपील की गई है कि वो पाकिस्तान से सोशल मीडिया के जरिए भेजी जा रही झूठी जानकारियों पर यकीन ना करें. पाकिस्तान में बैठे खालिस्तानियों के द्वारा की तरफ से फेक आइडीज के माध्यम से लोगों को गुमराह करने की कोशिश की जा रहा है. ऐसे में पंजाब सरकार ने पहले ही साफ किया है कि अमृतपाल अभी गिरफ्तार नहीं हुआ है और पंजाब में हालात सामान्य हैं. सरकारी बसों को भी किया गया बंद पंजाब में इंटरनेट सेवा के साथ-साथ बस सेवा को भी बंद किया गया है. राज्य में माहौल बिगड़ने की आशंका को देखते हुए अमृतपाल सिंह के समर्थकों द्वारा तोड़फोड़ की आशंका चलते पंजाब रोडवेज की बसों को भी बंद किया गया है. सरकारी आदेशों के अनुसार दो दिन के लिए यानि सोमवार और मंगलवार को पनबस की कोई बस नहीं चलेगी. पंजाब के कई जिलों में धारा 144 लागू अमृतपाल सिंह पर कार्रवाई को लेकर कई जिलों में धारा 144 लागू की गई है. इन जिलों में  अमृतसर, फाजिल्का, मोगा और मुक्तसर समेत कई जिले शामिल है, साथ ही इन जिलों में भारी सुरक्षा बल तैनात किया गया है. अमृतपाल के पैतृक गांव जल्लूपुर खेड़ा में भारी संख्या में पुलिस बल व पैरा मिलिट्री फोर्स को तैनात किया गया है. जल्लूपुर खेड़ा को सील किया गया है ताकि ना कोई गांव में आ सके, ना कोई गांव से जा सके.
और पढ़ें ...

BIG NEWS : केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी, 4% महंगाई भत्ते को मंजूरी! मिलेगा 42% DA, जानिए कब तक आएगा पैसा

BIG NEWS : केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ी खुशखबरी मिली है. लंबे इंतजार के बाद महंगाई भत्ते (DA Hike) पर मुहर लगने जा रही है. केंद्र सरकार इसे हरी झंडी देने वाली है. मोदी कैबिनेट में महंगाई भत्ते में 4% की बढ़ोतरी को मंजूरी मिलेगी. इसके बाद मार्च सैलरी में इसका भुगतान कर दिया जाएगा. शुक्रवार शाम कैबिनेट की बैठक है. केंद्र सरकार के कर्मचारियों के लिए महंगाई भत्ता (dearness allowance) बढ़कर 42% हो गया है. ये 38% से बढ़ाकर 42% किया गया है. CPI-IW के आंकड़ों के हिसाब से दिसंबर 2022 तक महंगाई भत्ते में 4.23% की बढ़ोतरी हुई थी. लेकिन, इसे राउंड फिगर में केंद्रीय कर्मचारियों को दिया जाता है, इसलिए 4 फीसदी बढ़ाया गया है. (DA Arrear) भी कर्मचारियों को देगी.  अलग-अलग पे-बैंड पर डीए एरियर अलग हो सकता है. लेकिन, अगर लेवल-3 के पे-बैंड-1 की बेसिक सैलरी 18000 रुपए पर कैलकुलेशन की जाए तो महीने में कुल 720 रुपए अब ज्यादा मिलेंगे. ऐसी स्थिति में इन कर्मचारियों को जनवरी और फरवरी का एरियर 1440 रुपए मिलेगा. अगला DA Hike कब होगा? 0.5 Jan,23 132.8 382 4489 374.08 223.15% 43.10% 0 Feb,23 132.8 382 4511 375.92 224.74% 43.80% 0 Mar,23 132.8 382 4530 377.50 226.11% 44.40% 0 Apr,23 132.8 382 4544 378.67 227.11% 44.85% 0 May,23 132.8 382 4554 379.50 227.83% 45.17% 0 Jun,23 132.8 382 4564 380.33 228.55% 45.49% Expected DA/DR from Jul, 2023 228% 45% 45% पहुंच सकता है DA जनवरी 2023 के लिए CPI-IW इंडेक्स के नंबर 28 फरवरी को जारी किए गए थे. इसमें 0.5 प्वाइंट की तेजी आई है और इंडेक्स का नंबर 132.8 पर पहुंच गया है. इस बढ़ोतरी से अब जुलाई 2023 में महंगाई भत्ता बढ़ेगा. मतलब जनवरी से जून 2023 के लिए महंगाई भत्ते में होने वाला इजाफे भी अब साफ होना शुरू हो गया है. केंद्रीय कर्मचारी और पेंशनर्स के लिए जुलाई में DA/DR का स्कोर 1% बढ़ गया है. मतलब जनवरी 2023 के लिए महंगाई भत्ता 42.37% रहा था. इस आधार पर उनका महंगाई भत्ता 42% हुआ है. अब जुलाई के लिए आने वाले नंबर्स में 1% की तेजी आई है. इसका मतलब है कि ये अब 43.08% पर पहुंच गया है. हालांकि, अभी 5 महीने के CPI-IW इंडेक्स के नंबर्स और आने हैं. इसके बाद ही तय होगा कि DA/DR कितना बढ़ेगा.
और पढ़ें ...

Today 19 March 2023: मकर राशि वालों को शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है, जानें आज का राशिफल

Horoscope Today 19 March 2023, Aaj Ka Daily Horoscope: ज्योतिष के अनुसार 19 मार्च 2023, रविवार का दिन महत्वपूर्ण है. आज सुबह 08:07 तक द्वादशी तिथि फिर त्रयोदशी तिथि रहेगी. आज रात्रि 10:03 तक धनिष्ठा नक्षत्र फिर शतभिषा नक्षत्र रहेगा. आज ग्रहों से बनने वाले वाशि योग, आनन्दादि योग, सुनफा योग, बुधादित्य योग, सिद्ध योग का साथ मिलेगा. अगर आपकी राशि मिथुन, कन्या, धनु, मीन राशि है तो हंस योग व वृषभ, सिंह, वृश्चिक, कुंभ राशि है तो शश योग का लाभ मिलेगा वहीं सुबह 11:16 के बाद चन्द्रमा-शनि का विष दोष रहेगा. चन्द्रमा सुबह 11:16 के बाद कुंभ राशि में रहेगे. आज का शुभ समय दो है. सुबह 10:15 से 12:15 बजे तक लाभ-अमृत का चौघड़िया एवं दोपहर 02:00 से 03:00 बजे तक शुभ का चौघड़िया रहेगा. वहीं दोपहर 04:30 से 06:00 बजे तक राहुकाल रहेगा. आइए जानते हैं आज का राशिफल (Rashifal in Hindi)- मेष राशि (Aries)- चन्द्रमा 11वें हाउस में रहेंगे जिससे कर्तव्यों को पूरा करेंगे. बुधादित्य, सिद्ध, वासी और सुनफा योग के बनने से ट्रैवल और टूरिज्म बिजनेस में प्रॉफिट की गाड़ी आगे बढ़ेगी. कार्यस्थल पर बैटर रिजल्ट प्राप्त करने के लिए आपको सिर्फ और सिर्फ अपने काम पर ध्यान देना होगा. सामाजिक स्तर पर आप फुल एनर्जी में रहेंगे. फैमिली में किसी बड़ी प्रोब्लम का सॉल्यूशन आपकी मध्यस्ता से ही होगा. लव और लाइफ पार्टनर के साथ लवेबल मोमेंट बिताएंगे. सेहत के मामले में थोड़ी थकान महसूस होगी. स्टूडेंट्स स्टडी को लेकर सचेत हो जाएं. वृषभ राशि (Taurus)- चन्द्रमा 10वें हाउस में रहेंगे जिससे दादा व नाना के आदर्शो पर चलेंगे. रिटेल आउटलेट बिजनेस में दिन थोड़ा सामान्य रहेगा लेकिन किसी नए प्रोजेक्ट के मिलने की संभावना बन सकती है. वर्कस्पेस पर आपको टीम को लीड करने और मैनेजमेंट का ऑफर दिया जा सकता है. संडे पर फैमिली के साथ लॉन्ग ड्राइव पर जाने की प्लानिंग बन सकती है. लव और शादी-शुदा जिंदगी में लव और अट्रैक्शन बढ़ेगा. गले में इन्फेक्शन को लेकर आप चिंतित और परेशान रहेंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर किसी कार्य को करने से पहले उसके बारे में रिसर्च करने के बाद ही करें. कॉन्पिटिटिव स्टूडेंट्स को प्री-एग्जाम में स्ट्रेस मिलेगा. मिथुन राशि (Gemini)- चन्द्रमा 9वें हाउस में रहेंगे जिससे किसी की मदद करने से भाग्य चमकेगा. ऑटोमोबाइल बिजनेस में कुछ बदलाव लाने से भविष्य में आपको धन लाभ होगा. ऑफिस में कुल माइंड होकर वर्क को कंप्लीट करे. लव और लाइफ पार्टनर पर किसी बात को लेकर आप गुस्सा हो सकते है. सोशल लेवल पर किसी कार्य को उसी दिन करने में आप विश्वास करेंगे. फैमिली में किसी मांगलिक कार्यक्रम को लेकर खुशी का माहौल बना रहेगा. एसिडिटी से परेशान रहेंगे, तैलीय खान-पान से दूरियां बनाएं रखें. स्टूडेंट्स को सफलता पाने के लिए अपनी स्टडी में एकाग्रता बनाएं रखनी होगी तब ही वो अपने लक्ष्य में सफल हो पाएंगे. कर्क राशि (Cancer)- चन्द्रमा 8वें हाउस में रहेंगे जिससे यात्रा में समस्या हो सकती है. विषदोष के बनने से आइस क्रीम पार्लर बिजनेस में मार्केट में फंसे पैसे को आने में देरी होगी, जिसका असर आपकी आर्थिक स्थिति पर पड़ेगा. वर्कस्पेस पर अटके हुए और पुराने कार्य को करने के लिए आपको संघर्ष का सामना करना पड़ेगा. मस्कुलर क्रैंप की प्रोब्लम से आप परेशान रहेंगे. लव और लाइफ पार्टनर के साथ झगड़े के कारण आपका संडे बेकार जाएगा. फैमिली में हो रहे प्रॉपर्टी विवाद को लेकर आप परेशान रहेंगे. स्टूडेंट्स को किसी प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने के लिए किसी बाहरी पर्सन से हेल्प लेनी पड़ सकती है. सिंह राशि (Leo)- चन्द्रमा 7वें हाउस में रहेंगे जिससे जीवनसाथी से मनमुटाव हो सकता है. बुधादित्य, सिद्ध, वासी और सुनफा योग के बनने से बिजनेस में नए कंटेसी बनने से आपकी इनकम में इजाफा होगा. वर्कस्पेस पर स्मार्ट वर्क से आप सभी के चहिते बन जाएंगे. बॉडी पैन की समस्या रहेगी जिसे आप कुछ परेशान रहेंगे. सामाजिक और राजनीतिक स्तर पर किसी कार्य में आ रही परेशानियों को दूर करने के लिए आप बड़ों की मौजुदगी में मैटर को पीसफुल तरीके से सॉल्व करेंगे. संडे को देखते हुए आप कहीं बाहर घुमने जाएंगे, जिससे लव और शादी-शुदा जिंदगी में रिलेशन को स्ट्रॉन्ग करने में सफल होंगे. स्टूडेंट्स को एग्जाम में सफल होने के लिए स्टडी में एकाग्रता लानी होगी. कन्या राशि (Virgo)- चन्द्रमा छठें हाउस में रहेंगे जिससे पुरानी बिमारी से छुटकारा मिलेगा. बुधादित्य, सिद्ध, सुनफा और वासी योग के बनने से बिजनेस मे तेजी आएगी, आपका ध्यान सिर्फ और सिर्फ अपने बिजनेस पर रहेगा जिससे ऑर्डर टाइमली कंप्लीट करने में सफल होंगे. कार्यस्थल पर सीनियर्स के कार्यों से आप मोटिवेट होंगे और उनके कार्यों को अनुसरण करेंगे. फैमिली में रिलेशन में मीठास आएगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ बैठकर पुरानी बाते ताजा करेंगे. सेहत के मामले में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतें. सोशल लेवल पर आपकी पोस्ट शेयर की जाएगी. पर्सनल और प्रोफेशनल ट्रेवलिंग की प्लानिंग बन सकती है. तुला राशि (Libra)- चन्द्रमा 5वें हाउस में रहेंगे जिससे आकस्मिक धनलाभ होगा. बिजनेस में हार्ड वर्क और डेडीकेशन से आप अपने बिजनेस की ग्रोथ में इजाफा करेंगे. वर्कस्पेस पर आपको अपनी स्किल्स शाइन करने पर फोकस करना होगा. लव और शादी-शुदा जिंदगी में आपका सिंपल बिहेवियर पीसफुल मोमेंट्स लाएगा संडे का फुल एंजॉय करेंगे. सोशल लेवल पर आप किसी से ईर्ष्या और किस की बुराई करने से बचें. सेहत में सुधार के लिए आप मेडिटेशन और योग को अपनी लाइफ स्टाइल में एड करें. स्ट्रेस फ्री होकर स्टूडेंट्स अपने प्रोजेक्ट को कंप्लीट करने में सफल होंगे. फैमिली में किसी की सेहत में गिरावट आ सकती है. वृश्चिक राशि (Scorpio)- चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे पारिवारिक सुख-सुविधाओ में कमी आएगी. विषदोष के बनने से इंडस्ट्रियल इक्विपमेंट बिजनेस में कुछ खराबी आ जाने से वर्क टाइमली कंप्लीट करने में कठिनाईयों का सामना करना पड़ेगा. गलत व्यवहार और कार्य से कार्यस्थल पर आपकी समस्यां बढ़ सकती है, जिसे आप अपना दुर्भाग्य कहेंगे. फैमिली के घरेलु कार्य में आपको शांति धारण कर लेनी चाहिए. लव और लाइफ पार्टनर को कोई बात आपको टेंशन दे सकती है संडे को लेकर की गई प्लानिंग पर पानी फिर जाएगा. प्रोसेस्ड फूड से दूरी बनाएं रखें वरना आपको कोलेस्ट्रॉल की समस्या हो सकती है. खिलाड़ियों को प्रैक्टिस ध्यान से करनी होगी चोट लगने की संभावना बन रही है. ऑफिशियल ट्रेवलिंग में हो रही भागदौड़ को लेकर आप थके हुए रहेंगे. धनु राशि (Sagittarius)- चन्द्रमा तीसरें हाउस में रहेंगे जिससे छोटी बहन से खुशखबरी मिलेगी. बिजनेस में आपको किसी बड़ी चैन से जुड़ने का अवसर हाथ लगेगा जिससे आपको कामयाबी मिलेगी. वर्कस्पेस पर किसी विवाद को लेकर आप मेंटली डिस्टर्ब हो सकते है. कमजोरी के चलते सेहत गड़बड़ा सकती है. फैमिली में सभी के साथ आपकी बॉन्डिंग बेहतर रहेगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ फनी मूड में टाइम स्पेंड करेंगे. अचानक हो रही ट्रेवलिंग के कारण आपके अटके हुए कार्य कंप्लीट होंगे. स्पोर्ट्स के बड़े इवेंट हो जाने से खिलाड़ी ट्रैक पर ज्यादा पसीना बहाएंगे. मकर राशि (Capricorn)- चन्द्रमा दूसरें हाउस में रहेंगे जिससे नैतिक मूल्यो का आशीर्वाद मिलेगा. बुधादित्य, सिद्ध, वासी और सुनफा योग के बनने से गारमेंट्स बिजनेस में टीम वर्क और बेहतर मैनेजमेंट से ऑर्डर समय पर कंप्लीट करेंगे. वर्कस्पेस पर आपका बिहेवियर सभी को आपकी और अट्रैक्ट करेगा. हेल्थ से रिलेटेड कुछ प्रोब्लम का सामना करना पड़ सकता है. संडे के दिन सभी मेंबर की प्रेजेंस में फैमिली के साथ धार्मिक कार्य की रूपरेखा बन सकती है. लव और लाइफ पार्टनर को खुश करने के प्रयास में कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा. सामाजिक स्तर पर पॉलिटिकल पोस्ट से दूरी बनाएं रखे. स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहेगा. कुंभ राशि (Aquarius)- चन्द्रमा आपकी राशि में रहेंगे जिससे मन विचलित और अशांत रहेगा. होटल और मोटेल बिजनेस में प्रॉफिट के साथ एक्सपेंडिचर में भी इजाफा होगा. कार्यस्थल पर आपके स्मार्ट वर्क को देखते हुए विरोधियों को जलन होगी. लव और लाइफ पार्टनर के साथ संडे के दिन का एंजॉय करेंगे. सेहत के मामले में अलर्ट रहें. प्रोफेशनल लाइफ में से कुछ समय निकालकर फैमिली के साथ बिताए. सोशल लेवल पर आपके कार्यों की सभी प्रशंसा करेंगे. टेक्निकल स्टूडेंट्स को अपनी स्टडी पर फोकस करने की जरूरत है. मीन राशि (Pisces)- चन्द्रमा 12वें हाउस में रहेंगे जिससे बढेंगे खर्च सावधान रहे. विषदोष के बनने से बिजनेस में आपको रोज के मुकाबले कम प्रोफिट हाथ लगेगा. प्रतिद्वद्धियों से आपको जलन होगी. बेरोजगारों को कोशिशे करने के बाद भी असफलता हाथ लगेगी लेकिन आप हार न माने आप अपने प्रयासों को जारी रखें आपके हाथ सफलता लगेगी. स्टूडेंट्स स्टडी के समय इलेक्ट्रॉनिक्स गैजेट्स का जीतना हो कम यूज करें, अन्यथा आंखों से संबंधित कुछ समस्या का सामना करना पड़ेगा. संडे होने के बाद भी आप अपनी फैमिली के साथ समय नहीं बिता पाएंगे. यूजलेस एक्टिविटी में लगे रहने से स्टूडेंट्स का ध्यान स्टडी से भटक सकता है. ट्रेवलिंग करते समय हेल्थ को लेकर अलर्ट रहें.
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 19 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 19 मार्च 2023 विक्रम संवत - 2080, अनला शक सम्वत - 1944, शुभकृत् पूर्णिमांत - चैत्र अमांत - फाल्गुन तिथि कृष्ण पक्ष द्वादशी- मार्च 18 11:14 AM-  मार्च 19 08:07 AM कृष्ण पक्ष त्रयोदशी - मार्च 19 08:07 AM - मार्च 20 04:55 AM नक्षत्र धनिष्ठा - मार्च 19 12:29 AM-  मार्च 19 10:04 PM शतभिषा - मार्च 19 10:04 PM - मार्च 20 07:39 PM योग सिद्ध - मार्च 18 11:53 PM-  मार्च 19 08:06 PM साध्य - मार्च 19 08:06 PM - मार्च 20 04:21 PM सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:31 AM सूर्यास्त - 6:26 PM चन्द्रोदय -  5:38 AM चन्द्रास्त -  4:00 PM अशुभ काल राहू - 05:01 PM - 06:31 PM यम गण्ड - 12:29 PM - 06:26 PM गुलिक - 03:30 PM - 05:01 PM दुर्मुहूर्त - 04:55 PM - 05:43 PM वर्ज्यम् - 04:32 AM - 05:59 AM शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 12:05 PM-  12:53 PM अमृत काल - 12:43 PM -  02:09 PM ब्रह्म मुहूर्त - 04:55 AM-  05:43 AM शुभ योग
और पढ़ें ...

खाद्य सुरक्षा की चुनौतियों से निपटने में मदद कर सकता है मोटा अनाज : प्रधानमंत्री मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज कहा कि मोटा अनाज खाद्य सुरक्षा के साथ-साथ खान-पान संबंधी आदतों से जुड़ी चुनौतियों से निपटने में मददगार साबित हो सकता है। उन्होंने कृषि वैज्ञानिकों से देश की खाद्य टोकरी में इन पोषक अनाजों की हिस्सेदारी बढ़ाने की दिशा में काम करने को कहा। मोदी ने वैश्विक अन्न सम्मेलन के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि देश के लिए यह बड़े सम्मान की बात है कि भारत के प्रस्ताव और प्रयासों के बाद संयुक्त राष्ट्र ने 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया। मोदी ने कहा कि भारत मोटे अनाज या अन्न को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयासरत है।

उन्होंने कहा कि मोटा अनाज प्रतिकूल जलवायु परिस्थितियों में और रसायनों एवं उर्वरकों का इस्तेमाल किए बिना आसानी से उगाया जा सकता है। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत के मोटा अनाज मिशन से ढाई करोड़ लघु एवं सीमांत किसानों को लाभ होगा। उन्होंने कहा, राष्ट्रीय खाद्य टोकरी में आज मोटा अनाज की हिस्सेदारी केवल पांच-छह प्रतिशत है। मैं भारत के वैज्ञानिकों और कृषि विशेषज्ञों से इस हिस्सेदारी को बढ़ाने के लिए तेजी से काम करने का आग्रह करता हूं। हमें इसके लिए हासिल किए जा सकने योग्य लक्ष्य निर्धारित करने होंगे।

और पढ़ें ...

Shree Anna: प्रधानमंत्री मोदी आज ग्लोबल मिलेट्स सम्मेलन का करेंगे उद्घाटन, छह देशों के कृषि मंत्री लेंगे हिस्सा,

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज नई दिल्ली में ‘ग्लोबल मिलेट्स (श्री अन्न) सम्मेलन’ का उद्घाटन करेंगे। इस अवसर पर पीएम मोदी अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष (आईवाईएम)-2023 पर एक डाक टिकट और सिक्का जारी करेंगे। साथ ही इस दो दिवसीय सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिभागियों को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम में छह देशों के कृषि मंत्री भी मौजूद रहेंगे। कृषि मंत्रियों के साथ गोलमेज सत्र और द्विपक्षीय बैठकें भी होंगी। इस वैश्विक सम्मेलन में 100 से अधिक देशों की भागीदारी होने की संभावना है और दुनियाभर से कई हितधारक इस कार्यक्रम में भाग लेंगे।

5 मार्च, 2021 को साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में घोषित किया था

बता दें, संयुक्त राष्ट्र महासभा (यूएनजीए) ने 5 मार्च, 2021 को साल 2023 को अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष के रूप में घोषित किया था। भारत सरकार द्वारा पेश किए गए प्रस्ताव को 72 देशों का समर्थन मिला था। इस घोषणा के माध्यम से, यूएनजीए का उद्देश्य खाद्य सुरक्षा और पोषण के लिए पोषक अनाज (श्री अन्न) के बारे में जागरुकता बढ़ाना, अनुसंधान एवं विकास और विस्तार में निवेश बढ़ाना व श्री अन्न की उत्पादकता और गुणवत्ता में सुधार के लिए हितधारकों को प्रेरित करना है।

और पढ़ें ...