सियासत

January 2025 : जनवरी में 15 दिन बंद रहेंगे बैंक, सामने आई छुट्टियों की पूरी सूची

Bank Holidays January 2025: जनवरी 2025 में बैंक 15 दिन बंद रहेंगे। RBI के अनुसार, दूसरे-चौथे शनिवार व 4 रविवारों की साप्ताहिक छुट्टियां और 1 जनवरी व 26 जनवरी का राष्ट्रीय अवकाश शामिल है। इसके अलावा, 6 जनवरी (हरियाणा-पंजाब में) को गुरु गोबिंद सिंह जयंती, 14 जनवरी को मकर संक्रांति व पोंगल, 15 जनवरी (असम) को बिहू की छुट्टी रहेगी।
  1. 1 जनवरी 2025: बुधवार को नए साल के दिन देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  2. 02 जनवरी 2025: गुरुवार को नववर्ष अवकाश मन्नम जयंती मिजोरम और केरल में बैंक बंद रहेंगे।
  3. 05 जनवरी: रविवार को साप्ताहिक छुट्टी यानी वीक ऑफ।
  4. 06 जनवरी 2025: सोमवार को गुरु गोविंद सिंह जयंती के अवसर पर पंजाब समेत कुछ राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  5. 11 जनवरी 2025: दूसरा शनिवार, देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  6. 12 जनवरी 2025: रविवार को स्वामी विवेकानंद जयंती, साप्ताहिक छुट्टी यानी वीक ऑफ।
  7. 13 जनवरी 2025: लोहड़ी के त्योहार के कारण सोमवार को पंजाब और कुछ अन्य राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।
  8. 14 जनवरी 2025: संक्रांति और पोंगल के कारण मंगलवार को तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश में बैंक बंद रहेंगे।
  9. 15 जनवरी 2025: बुधवार को तिरुवल्लुवर दिवस के अवसर पर टुसू पूजा की वजह से तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल और असम में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  10. 19 जनवरी 2025: रविवार को सभी राज्यों में साप्ताहिक अवकाश।
  11. 22 जनवरी 2025: गुरुवार को इमोइन की वजह से मणिपुर में बैंक बंद रहेंगे।
  12. 23 जनवरी 2025: गुरुवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की जयंती के अवसर पर कई राज्यों में बैंकों में कामकाज नहीं होगा।
  13. 25 जनवरी 2025: शनिवार को साप्ताहिक अवकाश के कारण देशभर में बैंक बंद रहेंगे।
  14. 26 जनवरी 2025: रविवार को गणतंत्र दिवस के अवसर पर देशभर में बैंकों में छुट्टी रहेगी।
  15. 30 जनवरी 2025: गुरुवार को सोनम लोसार के कारण सिक्किम में बैंक बंद रहेंगे। Bank Holidays January 2025:
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 31 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

31 दिसंबर 2024 का पंचांग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल

शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष

तिथि
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा - 03:21 ए एम, जनवरी 01 तक

नक्षत्र
पूर्वाषाढा - 12:03 ए एम, जनवरी 01 तक

योग
ध्रुव - 06:59 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:10 AM
सूर्यास्त- 5:44 PM
चन्द्रास्त- 03:08 पी एम
चन्द्रोदय- 07:41 ए एम

अशुभ काल
राहू- 03:00 पी एम से 04:17 पी एम
यम गण्ड- 09:49 ए एम से 11:07 ए एम
कुलिक- 12:24 पी एम से 01:42 पी एम
दुर्मुहूर्त- 09:18 ए एम से 09:59 ए एम, 11:03 पी एम से 11:57 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:03 पी एम से 12:44 पी एम
अमृत काल- 05:24 पी एम से 07:02 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:24 ए एम से 06:18 ए एम

शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 3:21 ए एम, जनवरी 01 से 07:14 ए एम, जनवरी 01

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 31 December: 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा साल 2024 का आखिरी दिन? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 31 December 2024: पंचांग के अनुसार 31 दिसंबर को पौष मास के शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और दिन मंगलवार है। आज के दिन ध्रुव योग और पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इस दिन के साथ साल 2024 का समापन हो जाएगा और नए साल 2025 की शुरुआत 1 जनवरी से हो जाएगी। साल का आखिरी दिन 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा? कौन-कौन से उपाय अपनाने फलदायी रहेंगे? ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का राशिफल बताया है। साथ सभी राशियों के लिए उपाय भी बताए हैं, आइए आज का राशिफल और उपाय जानते हैं।

मेष राशि

कारोबार में बदलाव के योग बन रहे हैं। उत्साह व ऊर्जा से परिपूर्ण रहेंगे।गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ संबंध ठीक रहेंगे। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें और बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।

वृषभ राशि

माता की सेहत का ध्यान रखें। इच्छाओं से समझौता करने की प्रवृत्ति से बचें।स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जोखिम न उठाएं। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह गरीब को भोजन करा दें और शुक्र देव के बीज मंत्र का जाप करें।

मिथुन राशि

मन में उतार-चढ़ाव रहेंगे। बड़ी उपलब्धियां अर्जित कर सकते हैं। शुक्र के परिवर्तन के कारण यात्रा के योग हैं। सुबह गाय को हरा चारा खिला दें और मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

कर्क राशि

परिवार का सहयोग प्राप्त होगा। पेशेवर जीवन में नए अवसर मिलेंगे। धन यश कीर्ति में वृद्धि होगी। महिला अधिकारी का सहयोग मिलेगा और आपको सफलता मिलेगी। सामाजिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। सुबह किसी गरीब को आटा अथवा चावल का दान करें और चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें।

सिंह राशि

आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में निराशा का भाव रहेगा। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। सामाजिक कार्यों में रुचि लेंगे। सुबह सूर्य देव को जल अर्पित करें तथा गाय को चार रोटी और गुड़ दें।

कन्या राशि

धैर्यशीलता बनाए रखने का प्रयास करें। निर्णय लेते समय दुविधा का अनुभव कर सकते हैं। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। गुरु का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।परिवार या दोस्तों से छोटी-छोटी बातों पर बिना वजह तनाव न रखें अन्यथा मानसिक स्थिति ठीक नहीं रहेगी। सुबह गाय को भोजन करा दें और बुध के बीज मंत्र का जाप करें।

तुला राशि

मन अशांत रहेगा। संपूर्ण परिवर्तन की ओर कदम बढ़ाएंगे। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी।दाम्पत्य जीवन सुखमय रहेगा। सुबह छोटी बच्ची को उपहार दें और शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।

वृश्चिक राशि

कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। व्यापक अनुभव से गुजरेंगे।शासन सत्ता का सहयोग रहेगा। रिश्तों में निकटता आएगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें और बंदर को केला खिला दें।

धनु राशि

पदोन्नति मिल सकती है। संबंधों में परिवर्तन आ सकता है। उपहार या सम्मान में वृद्धि होगी। पारिवारिक मामलों में हिस्सेदारी रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग मिलेगा। सुबह गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।

मकर राशि

संगीत के प्रति रुझान रहेगा। कोई सहकर्मी आपसे बिना वजह बहस कर सकता है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। संतान के व्यवहार से चिंतित हो सकते हैं। सुबह शनिदेव के बीज मंत्र का जाप करें और घायल कुत्ते का उपचार करा दें।

कुंभ राशि

मन अशांत रहेगा। निजी संबंधों के प्रति संवेदनशील रहेंगे। आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। तनाव मिल सकता है।बुद्धि के साथ किया गया कार्य सफल बनाएगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। कुत्ते को भोजन करा दें और शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जलाएं।

मीन राशि

पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा। अच्छे लोगों से संबंध बनेंगे। सुखद समाचार प्राप्त होगा।आर्थिक मामले में प्रगति होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें और गाय को चार रोटी हल्दी लगाकर दें।

और पढ़ें ...

मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है-~इस भजन के जरिए करने लगेंगे आप भगवान का धन्यवाद ! Jaya Kishori

मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है॥

पतवार के बिना ही, मेरी नाव चल रही है।
हैरान है ज़माना, मंजिल भी मिल रही है।
करता नहीं मैं कुछ भी, सब काम हो रहा है॥

तुम साथ हो जो मेरे, किस चीज की कमी है।
किसी और चीज की, अब दरकार ही नहीं है।
तेरे साथ से गुलाम, अब गुलफाम हो रहा है॥

मैं तो नहीं हूँ काबिल, तेरा पार कैसे पाऊं।
टूटी हुयी वाणी से, गुणगान कैसे गाऊं।
तेरी प्रेरणा से ही, सब ये कमाल हो रहा हैं॥

मुझे हर कदम कदम पर, तूने दिया सहारा।
मेरी ज़िन्दगी बदल दी, तूने करके एक इशारा।
एहसान पे तेरा ये, एहसान हो रहा है॥

तूफ़ान आंधियों में, तूने ही मुझको थामा।
तुम कृष्ण बन के आए, मैं जब बना सुदामा।
तेरे करम से अब ये, सरेआम हो रहा है॥

मेरा आपकी कृपा से, सब काम हो रहा है।
करते हो तुम कन्हैया, मेरा नाम हो रहा है॥

और पढ़ें ...

नए साल को शुभ बनाने के लिए क्या करें

नया साल 2025 आपके लिए शुभ और सकारात्मक रहे, इसके लिए जरूरी है कि साल की शुरुआत भी अच्छी हो. आइये जानते हैं नए साल को शुभ बनाने के लिए पहले दिन यानी 1 जनवरी को क्या करें.

शुभता के लिए हिंदू धर्म में ब्रह्म मुहूर्त को शुभ माना जाता है. इस मुहूर्त में किए गए सभी कार्यों का शुभ फल ही मिलता है. इसलिए नए साल की शुरुआत भी आप ब्रह्म मुहूर्त में करें. साल के पहले दिन ब्रह्म मुहूर्त में उठे और अपने दिन की शुभ शुरुआत करें.

हथेलियों के करें दर्शन: धार्मिक मान्यता के अनुसार हथेलियों में लक्ष्मी, सरस्वती और विष्णु का वास होता है. इसलिए ब्रह्म मुहूर्त में उठकर सबसे पहले अपने हथेलियों के दर्शन करें और कर दर्शन मंत्र का जाप करें. “कराग्रे वसते लक्ष्मी, करमध्ये सरस्वती, करमूले स्थितो ब्रह्मा प्रभाते करदर्शनम्”

दान करें: हिंदू धर्म में दान-पुण्य को बहुत ही फलदायी माना गया है. अगर आप आर्थिक रूप से सक्षम हैं तो साल के पहले दिन गरीब या जरूरतमंदों में दान जरूर करें. श्रद्धानुसार दूसरों की मदद करने से आपको लोगों की दुआएं मिलेंगी और यकीन मानिए इससे बेहतर साल की शुरुआत कुछ और नहीं हो सकती.

पूजा-पाठ: किसी भी शुभ चीज की शुरुआत हम पूजा-पाठ के साथ करते हैं. ऐसे में साल के पहले दिन सपरिवार पूजा-पाठ करें और भगवान से प्रार्थना करें कि, नया साल आपके घर-परिवार के लिए ढेर सारी खुश और तरक्की लेकर आए.

और पढ़ें ...

किसानों का पंजाब बंद आज, वंदे भारत एक्सप्रेस समेत 150 ट्रेनें रद्द

नई दिल्ली : पंजाब के कई किसान संगठनों ने 30 दिसंबर यानी सोमवार को पंजाब बंद का आह्वान किया है। भूख हड़ताल पर बैठे किसान नेता जगजीत सिंह डल्लेवाल के समर्थन में यह बंद बुलाया गया है।किसान मजदूर मोर्चा (KMM) और संयुक्त किसान मोर्चा (SKM गैर राजनीतिक) ने बंद बुलाया है, जो सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक प्रभाव में रहेगा। बता दें कि बिगड़ती तबियत के बीच डल्लेवाल को चिकित्सा सहायता देने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वह इनकार कर रहे हैं। वह 35 दिनों से अनशन पर हैं।

150 ट्रेनें रद्द

प्रदर्शनकारी किसान कई स्थानों पर सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रेल की पटरियों पर ब्लॉक की तैयारी कर रहे हैं। ऐसे में उत्तरी रेलवे ने 150 ट्रेनें रद्द करने का फैसला किया है। इनमें नई दिल्ली और वैष्णो देवी और नई दिल्ली से अंब अंदौरा स्टेशन के बीच समेत 3 वंदे भारत एक्सप्रेस भी शामिल हैं। इनके अलावा चंडीगढ़ और अजमेर के बीच चलने वाली वंदे भारत की दूरी को कम किया गया है।

बंद सुबह 7 बजे से लेकर शाम 4 बजे तक रहेगा। इस दौरान मेडिकल केयर समेत जरूरी सेवाएं जारी रहेंगी। साथ ही बारातें भी बगैर रोक टोक निकल सकेंगी। किसान नेता सरवन सिंह पंधेर ने कहा कि सोमवार को पूर्ण बंद रहेगा, लेकिन आपातकालीन सेवाएं चालू रहेंगी। उन्होंने कहा कि केंद्र किसानों की मांगों को सुनने के लिए तैयार नहीं है।

 
और पढ़ें ...

संध्या थिएटर भगदड़ मामले पर आज होगी सुनवाई, अल्लू अर्जुन की जमानत का होगा फैसला

हैदराबाद : हैदराबाद के संध्या थिएटर में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान भगदड़ मामले में कोर्ट में आज सुनवाई होगी। बता दें इस भगदड़ में हुई महिला की मौत के मामले में उन्हें कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया गया था। लेकिन, हाईकोर्ट ने अल्लू अर्जुन को अंतरिम जमानत दे दी थी।

 इसके बाद नामपल्ली कोर्ट द्वारा दी गई 14 दिन की न्यायिक हिरासत शक्रवार को खत्म हो गई। हालांकि, सुपरस्टार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पास की अदालत के सामने पेश होकर अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। लेकिन फिर उनकी जमानत की तारीख टल गई है। ऐसे में आज यानी 30 दिसंबर एक्टर की जमानत की तरीख तय की गई थी।

क्या है मामला

पूरा मामला 4 दिसंबर का है। जब हैदराबाद के संध्या थिएटर में हुई थी, जहां पुष्पा-2 के प्रीमियर के दौरान फैंस की भारी भीड़ जमा हो गई थी. भगदड़ जैसी स्थिति में 35 साल की एक महिला की मौत हो गई और उसका आठ साल का बेटा घायल हो गया था।घटना के बाद मृतक महिला के परिवार की शिकायत पर चिक्कड़पल्ली पुलिस स्टेशन में अल्लू अर्जुन, उनकी सुरक्षा टीम और थिएटर प्रबंधन के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (IPC) की अलग अलग धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।

और पढ़ें ...

करोड़ों यूजर्स को झटका, Jio ने अपने दो प्लान की वैलिडिटी में किया बदलाव

Jio Recharge Plans : रिलायंस जियो टेलीकॉम कंपनी ने अपने दो प्रीपेड प्लान की वैलिडिटी में बदलाव किया है. ये बदलाव 19 रुपये वाले रिचार्ज प्लान और 29 रुपये वाले रिचार्ज प्लान में किया गया है. ये दोनों ही प्लान जियो के डेटा वाउचर प्लान हैं, जो काफी ट्रेंड में हैं. आपको बता दें कि पहले जियो का 19 रुपये वाला प्लान 15 रुपये में मिलता था. वहीं जियो का 29 रुपये वाला प्लान 25 रुपये में मिलता था.

Jio का 19 रुपये का प्लान

रिलायंस जियो का यह 19 रुपये का सस्ता रिचार्ज प्लान एक डेटा वाउचर प्लान है. जियो इस प्लान में यूजर्स को बेस प्लान के बराबर वैलिडिटी ऑफर करती थी लेकिन अब ऐसा नहीं होने वाला है.  दरअसल अभी तक अगर पास 84 दिनों की वैलिडिटी वाला कोई प्लान है और आप 19 रुपये का डेटा वाउचर खरीदते हैं तो आपको प्लान की वैलिडिटी 84 दिन तक मिलती थी लेकिन अब कंपनी ने डेटा वाउचर की वैलिडिटी को कम कर दिया है. जियो अपने ग्राहकों को 19 रुपये के प्लान में 1GB डेटा ऑफर करता है. बता दें कि अब आपको इसमें सिर्फ 1 दिन की वैलिडिटी ऑफर की जाएगी.

Jio का 29 रुपये का रिचार्ज प्लान

Jio अपने ग्राहकों को 29 रुपये का रिचार्ज प्लान भी ऑफर करता है. इस प्लान में कंपनी ग्राहकों को 2GB डेटा ऑफर करती है. इस डेटा वाउचर को खरीदते हैं तो इस बात का ध्यान रखें कि इसमें दो दिनों की वैलिडिटी ऑफर की जाती है. दो दिन में डेटा खत्म नहीं करते को यह अपने आप ही खत्म हो जाएगा. Jio Recharge Plans 

 
और पढ़ें ...

शारीरिक संबंध का मतलब यौन उत्पीड़न नहीं हो सकता : दिल्ली हाईकोर्ट

दिल्ली :-  हाईकोर्ट ने कहा कि शारीरिक संबंध का मतलब यौन उत्पीड़न नहीं है। ये कहते हुए कोर्ट ने पॉक्सो मामले में आरोपी एक व्यक्ति को बरी कर दिया। उच्च न्यायालय ने कहा कि नाबालिग पीड़िता ने ‘शारीरिक संबंध’ शब्द का इस्तेमाल किया है, जिसका अर्थ अपने आप से यौन उत्पीड़न नहीं निकाला जा सकता।

हाईकोर्ट ने कहा कि यह स्पष्ट नहीं है कि निचली अदालत ने कैसे निष्कर्ष निकाला कि कोई यौन उत्पीड़न हुआ था, जबकि पीड़िता स्वेच्छा से आरोपी के साथ गई थी। अदालत ने कहा कि शारीरिक संबंधों से लेकर यौन उत्पीड़न और संभोग तक की बात को साक्ष्य के माध्यम से साबित किया जाना चाहिए। केवल आशंकाओं के आधार पर निष्कर्ष नहीं निकाला जाना चाहिए।अदालत ने 23 दिसंबर को दिए गए फैसले में कहा कि ‘केवल इस तथ्य से कि पीड़िता की उम्र 18 वर्ष से कम है, इस निष्कर्ष पर नहीं पहुंचा जा सकता कि संभोग हुआ था। वास्तव में, पीड़िता ने ‘शारीरिक संबंध’ वाक्यांश का इस्तेमाल किया था, लेकिन इस बारे में कोई स्पष्टता नहीं है कि उसके कहने का क्या अर्थ था।’

पॉक्सो अधिनियम के तहत केस

कोर्ट ने आगे कहा कि यहां तक कि ‘संबंध बनाया’ शब्द का इस्तेमाल भी पॉक्सो अधिनियम की धारा 3 या आईपीसी की धारा 376 के तहत अपराध साबित करने के लिए पर्याप्त नहीं है। हालांकि पॉक्सो अधिनियम के तहत, अगर लड़की नाबालिग है तो सहमति मायने नहीं रखती। ‘शारीरिक संबंध’ वाक्यांश को अपने आप संभोग नहीं माना जा सकता।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 30 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

30 दिसंबर 2024 का पंचांग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष

तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या - 03:56 ए एम, दिसम्बर 31 तक

नक्षत्र
मूल - 11:57 पी एम तक

योग
वृद्धि - 08:32 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:10 AM
सूर्यास्त- 5:44 PM
चन्द्रास्त- 03:08 पी एम

अशुभ काल
राहू- 08:31 ए एम से 09:49 ए एम
यम गण्ड- 11:06 ए एम से 12:24 पी एम
कुलिक- 01:41 पी एम से 02:59 पी एम
दुर्मुहूर्त- 12:45 पी एम से 01:26 पी एम, 02:49 पी एम से 03:30 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:03 पी एम से 12:44 पी एम
अमृत काल- 05:24 पी एम से 07:02 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:24 ए एम से 06:18 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 30 December 2024: आज सोमवती अमावस्या के दिन इन राशियों का होगा भाग्योदय...पढ़ें दैनिक राशिफल

30 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि और सोमवार का दिन है। अमावस्या तिथि आज देर रात 3 बजकर 57 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 32 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 58 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान-दानादि की सोमवती अमावस्या है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार वालों का हंसी-मजाक भरा बरताव घर के वातावरण को और खुशनुमा बनाये रखेगा, साथ ही आपकी निजी लाइफ बेहतर रहेगी। आज आपके विरोधी आपसे काम में आपकी राय मागेंगे। सरकारी विभाग के लोगों की नौकरी में सुखद परिवर्तन आयेगा, ट्रान्सफर से जुड़ी अच्छी खबर मिलेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। दांपत्य जीवन में शांति का वातावरण बना रहेगा। इस राशि के लवमेट आज घूमने जाएंगे। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 7

वृष राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज किसी काम के सिलसिले में भाग-दौड करेंगे। इस राशि के छात्र जो किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं, उन्हें जल्द सफलता मिलेगी। आज दान पुण्य के कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी। आज आपकी बातों से दोस्त प्रभावित होंगे। गृहस्थ जीवन सुखी रहेगा। व्यापारियों को आज अधिक लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। ऑफिस के रुके कार्यों को आज पूरा करने में सफल होंगे। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को आज जॉब पाने के कई अवसर मिलेंगे।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको जरूरतमंद लोगों की मदद करने का मौका मिलेगा, इससे आपको बेहद ख़ुशी मिलेगी। आज किसी समान की E.M.I. पूरी हो जाएगी, नया समान लेने का भी मन बनायेंगे। आज बच्चे अपने किसी निर्णय में आपकी सलाह लेंगे। आज ऑफिस के कार्यों में व्यस्त रहेंगे। स्वास्थ्य के नजरिये से आज का दिन अच्छा रहेगा। आप दूसरों के साथ बेहद व्यवहारिक रहेंगे। अपनी बात को सकारात्मक ढ़ंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। व्यापार में चल रही समस्याएं आज समाप्त हो जाएंगे। प्राइवेट नौकरी कर रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 4

कर्क राशि-

आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। आप अपने व्यस्त दिनचर्या में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, उनके साथ खूब इंजॉय करेंगे। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। शिक्षकों के ट्रान्सफर की परेशानियां खत्म होंगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा। पारिवारिक मुद्दों पर फैसले लेने के लिए आज का दिन अच्छा है। घर में सभी के साथ अच्छा तालमेल बना रहेगा। लवमेट आज एक दूसरे को उपहार देंगे, इससे रिश्ते में मिठास बढ़ेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर जा सकते है। आज आपका मन किसी रचनात्मक कार्य में लगेगा। आज लोगों से आपका संपर्क जुड़ेगा जो आपके लिए मददगार साबित होगा। होटल के कारोबारियों को आज रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होने वाला है। साथ ही आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी। आज परिवार के लोगों के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जाएंगे। आज वाहन चलाते समय आपको सावधानी बरतने की आवश्यकता है। लवमेट आज काफी दिनों बाद कहीं बहार घूमने जा सकते हैं। शिक्षक वर्ग के लोगों के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज आपका दिन नई उमंगें लेकर आया है। काफी समय से किसी उलझन में पड़े लोग, आज उसका समाधान ढूंढ लेंगे। नौकरी कर रहे लोगों को आज तरक्की के अवसर मिलेंगे। आपकी बात करने की कला से लोग प्रभावित होंगे। आपकी तरक्की के चांसेस बढ़ेंगे। परिवार में एक दूसरे को समझकर आगे बढ़ेंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहने वाला है। इस राशि के कपड़ा व्यापारी अपने कारोबार को और बढ़ाने का विचार करेंगे। आज की गई मेहनत का पूरा फायदा आपको मिलेगा। घर के काम को समय से निपटा लेंगे।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 9

तुला राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत से आगे बढ़ेंगे। आज अच्छी खबर सुनने को मिलेगी। आज बच्चों के साथ समय बिताएंगे, उनके मन की बातों को समझेंगे। आज बाहर के ऑयली खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। आज बिना किसी के मदद के भी आप धन कमा पानेस में सक्षम होंगे, बस आपको खुद पर विश्वास करने की जरूरत है। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएगा, जिससे आप बेहतर महसूस होगा। आज अपनी गलतियों को सुधारने का दिन है। आपको कुछ कार्यों से उलझन हो सकती है।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन अनुकूल रहने वाला है। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को किसी अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा। साथ ही किसी प्रतियोगिता में भाग लेंगे। आज किसी को दिए रुपए आपको वापस मिलेंगे। अपने रुके कार्य को पूरी मेहनत से आज पूरा कर लेंगे। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र बढ़ेगा, साथ ही बच्चों के साथ पिकनिक का प्रोग्राम बना सकते हैं। बॉस आपकी मेहनत से खुश होंगे। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। कारोबार को बढ़ाने के लिए दोस्तों से अच्छे सुझाव मिलेंगे। आज सामाजिक कार्यक्रम में किसी से मिलने जाना पड़ सकता है।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज आपका दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारियों का निर्वाहन करेंगे। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को अन्य लोगों का समर्थन मिलेगा। लोग आपके कार्यों की तारीफ करेंगे। अपने बिजी दिन में कुछ समय अपने लिए निकालेंगे, उस समय में आप अपना पसंदीदा कार्य करेंगे। आज आप अपने बच्चों को लेकर शॉपिंग मॉल जाएंगे, जहां बच्चे काफी खुश नजर आएंगे। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। आपके दांपत्य जीवन में सुख सौहार्द्र की वृद्धि होगी। आज आपका स्वास्थ्य चुस्त-दुरुस्त रहेगा। आज आप मानसिक रूप से फिट रहेंगे।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 5

मकर राशि-

आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। अपनी क्षमताओं को पहचाने क्योंकि आपके अंदर ताकत की नहीं बल्कि इच्छाशक्ति की कमी है। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स को प्रमोशन के अच्छे चांस मिलेंगे। आज बेटी के परीक्षा का अच्छे रिजल्ट से पारिवारिक माहौल खुशनुमा बनेगा। आपको किसी रिश्तेदार को दिया धन वापस मिल जायेगा। साथ ही अधूरी कार्य योजनाओं को पूरा करने में बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा। जीवन की नकारात्मकता दूर होगी। आज सोशल मीडिया पर आपकी किसी पोस्ट को ज्यादा लाइक मिलेगा, आपके फॉलोअर्स बढ़ेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज शुभ समाचार मिलने के योग बने हुए है, जिससे पूरे दिन आप खुश रहेंगे। आज आपको धन लाभ के अवसर मिलेंगे, किसी भी अवसर को हाथ से न जाने दें। आज आपकी कोशिशें कामयाब होंगी। आज आप पिता द्वारा दी गयी जिम्मेदारियां निभाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आज व्यापार में स्थिति अनुकूल बनी रहेगी। इस राशि के छात्रों को सफलता तक पहुंचने में कामयाबी मिलेगी। आपके द्वारा किये गये सामाजिक कार्यों की तारीफ होगी, लोगों में सम्मान बढ़ेगा। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 9

मीन राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपकी वाणी में मधुरता आएगी, जिससे लोग आपकी बातों से प्रभावित होंगे। पेट की समस्या से परेशान लोगों को ऑयली खाने से बचना चाहिए। आज संतान पक्ष से सुखद अनुभूति होगी। आज आपको आय के स्रोत मिलेंगे। आज बुजुर्गों की सलाह से रुका हुआ काम पूरा हो जायेगा। आपको हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। आज किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। पहले किये हुए निवेश का आज आपको अच्छे परिणाम मिलेंगे।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 7
और पढ़ें ...

अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर हादसा : रनवे पर धमाके के बाद आग का गोला बना विमान, अब तक 85 यात्रियों की मौत

दक्षिण कोरिया से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां मुआन अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर रविवार को एक विमान में आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में कम से कम 85 यात्रियों की मौत होने की खबर सामने आ रही है।

जानकारी के अनुसार, विमान बैंकॉक से लौट रहा था। फ्लाइट में 175 यात्रियों के सवार होने की बात कही जा रही है। साथ ही छह क्रू मेंबर भी सवार थे। आपातकालीन कार्यालय के अनुसार, विमान रनवे से उतरकर एक दिवार से टकरा गया, जिसके बाद उसमें आग लग गई। बता दें कि हादसे में मृतकों की संख्या बढ़ भी सकती है। यह विमान जेजू एयर का था और बोइंग 737-800 था। आग बुझाने के बाद बचाव अधिकारी विमान से यात्रियों को निकालने का प्रयास कर रहे थे। मामले में अधिकारियों ने कहा कि आग लगने के कारण की जांच की जा रही है। बता दें कि यह हादसा कुछ दिन पहले कजाकिस्तान में हुए एक विमान हादसे के बाद हुआ है, जिसमें 67 सवारों में से 38 की मौत हो गई थी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 29 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

29 दिसंबर 2024 का पंचांग

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- पौष
अमांत- मार्गशीर्ष

तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी - 04:01 ए एम, दिसम्बर 30 तक

नक्षत्र
ज्येष्ठा - 11:22 पी एम तक

योग
गण्ड - 09:41 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 7:10 AM
सूर्यास्त- 5:44 PM
चन्द्रोदय- 05:47 ए एम, दिसम्बर 29
चन्द्रास्त- 03:08 पी एम

अशुभ काल
राहू- 04:16 पी एम से 05:34 पी एम
यम गण्ड- 12:23 पी एम से 01:41 पी एम
कुलिक- 02:59 पी एम से 04:16 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:11 पी एम से 04:52 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:03 पी एम से 12:44 पी एम
अमृत काल- 02:09 पी एम से 03:49 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त- 05:24 ए एम से 06:18 ए एम

शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 11:22 पी एम से 07:13 ए एम, दिसम्बर 30

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 29 December 2024: मासिक शिवरात्रि पर भोलेनाथ बरसाएंगे इन 3 राशियों पर कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

29 December 2024 Ka Rashifal: आज पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 22 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज आज मास शिवरात्रि का व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 दिसंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज काम का बोझ अधिक हो सकता है, लेकिन आप किसी काम के लिए जितना ज्यादा प्रयास करेंगे, काम उतना ही बेहतर तरीके से होगा। आज किसी अनुभवी की राय आपके लिए बेहतर साबित हो सकती है। आर्थिक स्थिति में उतार-चढ़ाव रहेगा। कारोबार में आपको फायदा हो सकता है, लेकिन आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल बनाकर रखना चाहिए। कुछ निजी परेशानियों में आप उलझ सकते हैं। जीवनसाथी के साथ अपने रिश्तों को लेकर आप ज्यादा ही भावुक हो सकते हैं। साईंस स्टूडेंट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। किसी टॉपिक को समझने में दोस्तों से मदद मिलेगी।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि 

आज आपका सोचा हुआ काम पूरा हो सकता है। आसपास के लोगों से आपको सहयोग मिल सकता है। ऑफिस में आपको किसी नए प्रोजेक्ट की जिम्मेदारी मिल सकती है। आर्थिक समस्यायें खत्म होंगी।आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आज आप कोई बड़ा काम कर सकते हैं। इससे आपको फायदा भी जरूर होगा। रोजमर्रा के काम समय पर पूरे हो सकते हैं। नए व्यक्ति से मुलाकात होने के योग बन रहे हैं। आपके काम से जीवनसाथी प्रसन्न हो सकते हैं। इस राशि के जो लोग वकील हैं, आज उन्हें किसी बड़े केस में जीत हासिल हो सकती है। शिव जी की कृपा आप पर होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि 

आज आप करियर में आप नए आयाम स्थापित करेंगे। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। ऑफिस में काम को पूरा करने में पूरी तरह से आप सक्षम होंगे। इस राशि के लॉ की पढ़ाई कर रहे स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बहुत बढ़िया रहेगा।आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपको यात्रा से लाभ होगा। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आध्यात्म की तरफ आपका रुझान अधिक रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि 

आज आप जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल हो सकते हैं। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बन रहे हैं। नए कार्य प्रारंभ करने का मन बन सकता है। अगर आप कला के क्षेत्र से जुड़े हैं, तो आपको तरक्की के कई नये रास्ते खुले नजर आएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आपको किसी समस्या को सुलझाने का तुरंत रास्ता मिल सकता है आज आप घर के लिए कुछ नया सामान खरीद सकते हैं। आप जीवनसाथी की मदद कर सकते हैं। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते खुलेंगे। फैशन डिजाइयिंग का कोर्स कर रहे स्टूडेंट्स के लिये दिन ठीक रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। भोलेनाथ का आशीर्वाद आप पर बना रहेगा।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि 

आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा साथ मिलेगा। आय के नएस्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस का काम रोज की तुलना में बेहतर तरीके से होगा।आज जीवनसाथी आपकी बहुत तारीफ करेगा। इससे आप दोनों के बीचनजदीकियां बढेंगी। शाम को मेहमानों के आने से घर का माहौल खुशनुमा बनारहेगा। आपके धन-संपत्ति में वृद्धि होगी। खर्चे भी नियंत्रण में रहेंगे। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। लंबे समय से रूके हुए काम पूरें होंगे। 

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि 

आज आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी हो सकती है। करियरमें आपको सफलता मिल सकती है। नौकरी के क्षेत्र में आपको सफलता मिल सकती है। आपके साथ सब अच्छा होगा आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। समय से काम पूरा कर लेना बेहतर रहेगा। आप किसी पारिवारिक समारोह में जा सकते हैं। वहां आपको देखकर कुछ लोग खुश होंगे। सीनियर्स  आपके काम से खुश हो सकते हैं। आपके सेहत में थोड़ी गिरावट हो सकती है। इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे। किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। आप दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ेगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए दिन फेबरेबल रहने वाला है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि 

आज आपको तनाव से मुक्ति मिल सकती है, जिससे आप काफी राहत महसूस करेंगे। रोजगार पाने में लोगों की मदद आपको मिलती रहेगी। परिवार वालों के साथ आप खुशियों के पल बिता सकते हैं। प्रेम-संबंधों में मजबूती आयेगी। इस राशि के विद्यार्थियों की अध्ययन के प्रति रूचि बढ़ सकती है। आपको कुछ नए मौके मिलने की संभावना है। आपके भौतिक सुख-साधनों में बढ़ोतरी होगी। बिजनेस के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपकी यात्रा लाभदायक रहेगी। आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होने की संभावना है। परिवार में बेहतर तालमेल बनाकर रखने से रिश्ते मजबूत होंगे, लेकिन ऑफिस में आज कुछ फालतू विवाद सामने आने की उम्मीद है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि

आज आपको कोई महत्वपूर्ण समाचार मिलेगा। कारोबार में कुछ नए लोग आपसे जुड़ सकते हैं। किसी महिला मित्र का सहयोग प्राप्त होगा। आर्थिक पक्ष पहले से बेहतर रहेगा। करियर में आगे बढ़ने के नए अवसर सामने आएंगे। सोचे हुए कुछ जरूरी काम पूरे होंगे। आप बड़े ही खुश नजर आयेंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में जीत हासिल होगी। आपके मान-प्रतिष्ठा में बढ़ोतरी होगी। सेहत अच्छी रहेगी। आध्यात्मिकता की ओर आपका रुझान रहेगा। जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लांनिग करेंगे। आज पैसों के मामले में उन्नति के नये रास्ते खुलेंगे। 

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि

आज किस्मत का सहयोग मिलेगा। आपको नए लोगों से थोड़ा संभलकर रहना चाहिए। बिजनेस में विरोधियों से आपको बचकर रहना चाहिए। ऑफिस में सीनियर आपके काम से खुश होकर आपको कुछ गिफ्ट कर सकते हैं। किसी भी काम को करने से पहले बड़ों की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा। बच्चे पढ़ाई के प्रति कुछ कम रूचि लेंगे। उन्हें पढ़ाई-लिखाई में विशेष ध्यान देने की जरूरत है। खुद को फिट रखने के लिए आपको व्यायाम करना चाहिए। जीवनसाथी आपकी इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। शिव आराधना से फायदा होगा। 

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि 

आज कार्यक्षेत्र में सीनियर्स का सहयोग मिलेगा।किसी काम में ज्यादा मेहनत और समय लग सकता है। आप रिश्तों में सुधार लाने की कोशिश कर सकते हैं। आज आपको कोई भी फैसला सोच-समझकर लेना चाहिए, बेहतर रहेगा। आज बच्चे पार्क में खेलने जा सकते हैं। माता-पिता के स्वास्थ्य में सुधार आयेगा। आपका पैसा कहीं अटक सकता है। बढ़ता खर्च आपको थोड़ा परेशान कर सकता है। जीवनसाथी के साथ कहीं हील स्टेशन पर घूमने की प्लांनिग कर सकते हैं। परिवार वालों का सहयोग मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

आज आपके व्यक्तित्व में निखार आ सकता है। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है। आप अपनी दिनचर्या में कुछ बदलाव ला सकते हैं। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। करोबार में आ रही परेशानिया खत्म होंगी। आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आप धार्मिक कार्यों में रूचि ले सकते हैं। घर पर अचानक मेहमान आ सकते हैं। जीवनसाथी के सहयोग से काम पूरा हो सकता है। आपका आत्मविश्वास बढ़ सकता है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप पर जाने का प्लान बना सकते हैं। 

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि

आज भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे। आपकी मेहनत रंग लायेगी। कारोबार में आपको लाभ ही लाभ होगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। आपको अचानक धन लाभ होगा। कई योजनाएँ समय से पूरे हो जायेंगे। परिवार में ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। कार्यक्षेत्र में आपको अच्छी-खासी सफलता मिलेगी। अपनी उर्जा से आप बहुत कुछ हासिल कर लेंगे। आपके मन की इच्छा पूरी होगी। बच्चें अपने दोस्तों के साथ मिलकर पढ़ाई करेंगे, उन्हें सफलता भी मिलेगी।

  • शुभ रंग- वाइलेट
  • शुभ अंक- 4
और पढ़ें ...

2025 में महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी हो रही है. इसका समापन 26 फरवरी को होगा.

हिंदू धर्म में कुंभ मेले का बहुत महत्व है. ये दुनिया का सबसे बड़ा धार्मिक कार्यक्रम है. साल 2025 में महाकुंभ मेले की शुरुआत 13 जनवरी हो रही है. इसका समापन 26 फरवरी को होगा.

महाकुंभ की शुरुआत पौष पूर्णिमा स्नान के साथ होती है और महाशिवरात्रि के दिन अंतिम स्नान के साथ कुंभ पर्व की समाप्ति हो जाती है. इस बार महाकुंभ प्रयागराज में हो रहा है, क्या आप जानते हैं हरिद्वार में कुंभ मेला कब लगता है, आइए जानें.

प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक में ही क्यों होता है कुंभ

समुद्र मंथन के दौरान जब देव और दानवों के बीच अमृत कलश के लिए रस्साकशी चल रही थी तो अमृत की कुछ बूंदें 12 जगहों पर गिरी थीं, जिनमें से चार जगह पृथ्वी पर और आठ जगह देवलोक में. पृथ्वी की यही 4 जगह प्रयागराज, हरिद्वार, उज्जैन और नासिक थीं. कहते हैं उज्जैन की शिप्रा, प्रयागराज के संगम तट, हरिद्वार में गंगा और नासिक की गोदावरी नदी में अमृत की बूंदी गिरी थी. इसलिए यहां कुंभ आयोजित किया जाता है, भक्तगण इन नदियों में स्नान कर पापों से मुक्ति पाते हैं.

हरिद्वार में कितने साल बाद कुंभ मेला लगता है ?

हरिद्वार में हर 12 साल बाद कुंभ का आयोजन होता है. शास्त्रों के अनुसार जो भी व्यक्ति कुंभ मेले के दौरान गंगा में स्नान करता है तो उन्हें मोक्ष प्राप्त होता हैं. और कहते हैं कि सभी पाप और रोगों से मुक्ति मिल जाती है.

 

और पढ़ें ...

डॉ. मनमोहन सिंह, अर्थशास्त्री से प्रधानमंत्री तक

सामान्य मध्यमवर्गीय परिवार में जन्म लेकर डॉ. मनमोहन सिंह ने अर्थशास्त्र के अध्यापक के तौर पर काफी ख्याति अर्जित की। वे पंजाब विश्वविद्यालय और बाद में प्रतिष्ठित दिल्ली स्कूल ऑफ इकोनॉमिक्स में प्राध्यापक रहे। इसी बीच वे संयुक्त राष्ट्र व्यापार और विकास सम्मेलन सचिवालय में सलाहकार भी रहे और 1987 तथा 1990 में जेनेवा में साउथ कमीशन में सचिव भी रहे। 1971 में डॉ॰ मनमोहन सिंह भारत के वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में आर्थिक सलाहकार के तौर पर नियुक्त किये गये। इसके तुरन्त बाद 1972 में उन्हें वित्त मंत्रालय में मुख्य आर्थिक सलाहकार बनाया गया। इसके बाद के वर्षों में वे योजना आयोग के उपाध्यक्ष, रिजर्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमन्त्री के आर्थिक सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष भी रहे हैं। भारत के आर्थिक इतिहास में हाल के वर्षों में सबसे महत्वपूर्ण मोड़ तब आया जब डॉ॰ मनमोहन सिंह 1991 से 1996 तक भारत के वित्त मन्त्री रहे। उन्हें भारत के आर्थिक सुधारों का प्रणेता माना गया है। आम जनमानस में ये साल निश्चित रूप से डॉ॰ सिंह के व्यक्तित्व के इर्द-गिर्द घूमता रहा है। डॉ॰ मनमोहन सिंह के परिवार में उनकी पत्नी श्रीमती गुरशरण कौर और तीन बेटियाँ हैं।

राजनीतिक जीवन

1985 में राजीव गांधी के शासन काल में मनमोहन सिंह को भारतीय योजना आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। इस पद पर उन्होंने निरंतर पाँच वर्षों तक कार्य किया, जबकि 1990 में यह प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार बनाए गए। जब पी वी नरसिंह राव प्रधानमंत्री बने, तो उन्होंने डॉ. मनमोहन सिंह को 1991 में अपने मंत्रिमंडल में सम्मिलित करते हुए वित्त मंत्रालय का स्वतंत्र प्रभार सौंप दिया।
डॉ. मनमोहन सिंह ने आर्थिक उदारीकरण को उपचार के रूप में प्रस्तुत किया और भारतीय अर्थव्यवस्था को विश्व बाज़ार के साथ जोड़ दिया। डॉ॰ मनमोहन सिंह ने आयात और निर्यात को भी सरल बनाया। लाइसेंस एवं परमिट गुज़रे ज़माने की चीज़ हो गई। निजी पूंजी को उत्साहित करके रुग्ण एवं घाटे में चलने वाले सार्वजनिक उपक्रमों हेतु अलग से नीतियाँ विकसित कीं। नई अर्थव्यवस्था जब घुटनों पर चल रही थी, तब पी. वी. नरसिम्हा राव को कटु आलोचना का शिकार होना पड़ा। विपक्ष उन्हें नए आर्थिक प्रयोग से सावधान कर रहा था। लेकिन श्री राव ने डॉ. मनमोहन सिंह पर पूरा यक़ीन रखा। मात्र दो वर्ष बाद ही आलोचकों के मुँह बंद हो गए और उनकी आँखें फैल गईं। उदारीकरण के बेहतरीन परिणाम भारतीय अर्थव्यवस्था में नज़र आने लगे थे और इस प्रकार एक ग़ैर राजनीतिज्ञ व्यक्ति जो अर्थशास्त्र का प्रोफ़ेसर था, का भारतीय राजनीति में प्रवेश हुआ ताकि देश की बिगड़ी अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाया जा सके।

पद

डॉ. मनमोहन सिंह पहले पंजाब यूनिवर्सिटी और बाद में दिल्ली स्कूल ऑफ़ इकॉनॉमिक्स में प्रोफेसर के पद पर थे। 1971 में डॉ. मनमोहन सिंह भारत सरकार की कॉमर्स मिनिस्ट्री में आर्थिक सलाहकार के तौर पर शामिल हुए थे। 1972 में डॉ. मनमोहन सिंह वित्त मंत्रालय में चीफ इकॉनॉमिक अडवाइज़र बन गए। अन्य जिन पदों पर वह रहे, वे हैंदृ वित्त मंत्रालय में सचिव, योजना आयोग के उपाध्यक्ष, भारतीय रिज़र्व बैंक के गवर्नर, प्रधानमंत्री के सलाहकार और विश्वविद्यालय अनुदान आयोग के अध्यक्ष। मनमोहन सिंह 1991 से राज्यसभा के सदस्य रहे हैं। 1998 से 2004 में वह राज्यसभा में विपक्ष के नेता थे। डॉ. मनमोहन सिंह ने प्रथम बार 72 वर्ष की उम्र में 22 मई 2004 से प्रधानमंत्री का कार्यकाल आरम्भ किया, जो अप्रैल 2009 में सफलता के साथ पूर्ण हुआ। इसके पश्चात लोकसभा के चुनाव हुए और भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस की अगुवाई वाला संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन पुनः विजयी हुआ और सिंह दोबारा प्रधानमंत्री पद पर आसीन हुए। लगातार 10 साल देश का नेतृत्व किया। डॉ. मनमोहन सिंह के असाधारण के सफलता के दौरान देश में कई पड़ाव और मंजिल हासिल की। शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार, सूचना का अधिकार, रोजगार गारंटी योजना, आधार कार्ड अस्तित्व में लाकर हर भारतीय की पहचान सुनिश्चित किया, भूमि अधिग्रहण बिल जैसे साहसिक और क्रांतिकारी कदम उठाये। प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह ने वित्त मंत्री के रूप में पी. चिदम्बरम को अर्थव्यवस्था का दायित्व सौंपा था, जिसे उन्होंने कुशलता के साथ निभाया। लेकिन 2009 की विश्वव्यापी आर्थिक मंदी का प्रभाव भारत में भी देखने को मिला। परन्तु भारत की बैंकिंग व्यवस्था का आधार मज़बूत होने के कारण उसे उतना नुक़सान नहीं उठाना पड़ा, जितना अमेरिका और अन्य देशों को उठाना पड़ा है।
 

और पढ़ें ...