देश विदेश

बृजमोहन अग्रवाल रायपुर से लोकसभा प्रत्याशी घोषित - प्रदेश से तीन महिलाएं बनी प्रत्याशी

 भारतीय जनता पार्टी द्वारा अपनी पहली लिस्ट में छत्तीसगढ़ से बृजमोहन अग्रवाल को रायपुर लोकसभा सीट से प्रत्याशी घोषित किया गया है, भारतीय जनता पार्टी केंद्रीय चुनाव समिति ने आज छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटों के लिए प्रत्याशियों की घोषणा कर दी है जिसमें चौंकाने वाला नाम बृजमोहन अग्रवाल का है, सुनील सोनी की टिकट काट दी गई है |बृजमोहन अग्रवाल के अलावा दुर्ग से विजय बघेल, बस्तर से महेश कश्यप, कांकेर से भोजराज नाग, सरगुजा से चिंतामणि महाराज, रायगढ़ से राधेश्याम रतिया, जांजगीर चांपा से कमलेश जांगड़े, कोरबा से सरोज पांडे, बिलासपुर से तोखन साहू और महासमुंद से रूप कुमारी चौधरी को भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा के लिए प्रत्याशी घोषित किया है |

प्रदेश से तीन महिलाएं लोकसभा प्रत्याशी घोषित की गई है |
और पढ़ें ...

आदिवासी युवाओं ने पहली बार देखी ट्रेन, छुक छुक गाड़ी

*सुकमा जिले के युवाओं ने दूसरे दिन देखे एयरपोर्ट,जंगल सफारी, रेलवे स्टेशन एवं पुलिस मुख्यालय* *उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के न्यौता पर रायपुर पहुंचे हैं युवा* *थैंक्यू उपमुख्यमंत्री जी, सुकमा के माओवाद प्रभावित गांवों से आए आदिवासी युवाओ ने कहा शेर देखने का सपना हुआ सच* *छुक-छुक गाड़ी और आसमान में हवाई जहाज देख दौड़ पड़े युवा* रायपुर, 29 फरवरी 2024- उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के न्यौता पर छत्तीसगढ़ के माओवाद प्रभावित सुकमा जिले के सिलगेर, टेकलगुड़ा और पुवर्ती गांवों के 47 युवक युवती आजादी के 75 साल बाद अपने गांव से पहली बार बाहर निकले हैं। राजधानी रायपुर भ्रमण के दूसरे दिन एयरपोर्ट, जंगल सफारी, रेलवे स्टेशन एवं पुलिस मुख्यालय देखने पहुँचे। *जंगल सफारी में शेर पर टिकी निगाहें* माओवाद प्रभावित इन गांवों के युवाओं ने जंगल में अनेक जंगली जानवर देखे थे मगर इन युवाओं में आज सुबह से जंगल सफारी में शेर देखने बहुत उत्साहित थे। जब युवा जंगल सफारी पहुँचे तो उनकी निगाहें वन्हा शेर पर टिक गई, युवाओं ने कहा शेर देखने का सपना आज पूरा हो गया। इन युवाओं ने आज सुबह जंगल सफारी का भ्रमण कर वन्हा अनेक जंगली-जानवर भी देखे। *छुक-छुक गाड़ी और आसमान में हवाई जहाज देख दौड़ पड़े युवा* सुकमा जिले के युवा जब रेलवे स्टेशन पहुँचे, ट्रेन जब हार्न बजाते हुए गुजरी तो युवा झट से छुक-छुक गाड़ी बोलकर पीछे दौड़ पड़े.. युवा के मन में थी बस एक बार ट्रेन देखने मिल जाए... पर ट्रेन तो वहां से बहुत दूर से गुजर रही थी। जब युवा एयरपोर्ट पहुचें इसी बीच आसमान पर प्लेन भी दिखाई दिया तो वे तालियां बजाकर उछलने लगे.. शहरी बच्चों के लिए भले ही यह नई बात न हो पर बस्तर के गांव से आए इन आदिवासी बच्चों के लिए आज भी शहर की जिंदगी उनके लिए नई दुनिया जैसी है।
और पढ़ें ...

शराब नीति पर विधानसभा में हंगामा

प्रदेश की शराब नीति पर पूर्व मंत्री विधायक राजेश मूणत ने विधानसभा में सवाल किया उनके सवालों का जवाब संबंधित आबकारी विभाग द्वारा 700 पन्नों में दिया गया 700 पन्नों के जवाब को देखकर पूर्व मंत्री विधायक राजेश मूणत ने सदन में आबकारी मंत्री को घेरा आबकारी मंत्री की अनुपस्थिति में स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने जवाब दिए| विधायक राजेश मूणत ने प्रदेश की शराब नीति और शराब खरीदी को लेकर सवाल किया कि कितनी कंपनियां प्रदेश में शराब सप्लाई कर रही हैं और इसके लिए क्या नियम शर्तें तय की गई थी शराब सप्लाई के लिए टेंडर राष्ट्रीय स्तर पर बुलाया गया था या प्रदेश स्तर पर | विधायक राजेश मूणत के सवालों का जवाब देते हुए मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा की प्रदेश में तीन ही कंपनियां शराब सप्लाई कर रही हैं और तीनों कंपनियां छत्तीसगढ़ की हैं एक अन्य सवाल के जवाब में मंत्री ने कहा कि पिछले 10 सालों से यही कंपनियां लगातार शराब की सप्लाई कर रही हैं | प्रदेश की शासकीय शराब दुकानों से बिना होलोग्राम वाली नकली शराब बेची जाने के मामलों का खुलासा होने के बावजूद विभाग द्वारा किसी पर कोई कार्यवाही ना किए जाने पर उंगली उठाते हुए मिली भगत के आरोप लगाए प्रदेश की शासकीय शराब दुकानों में हो रही अनियमितताओं पर प्लेसमेंट कंपनी पर क्या कार्रवाई हुई के जवाब में जब मंत्री ने बताया कि 2019-20 में प्लेसमेंट कंपनी के 500 कर्मचारियों को सस्पेंड किया जा चुका है| इस सवाल पर विधायक राजेश मूणत ने सदन में कहा कि जिस प्लेसमेंट कंपनी के 500 कर्मचारी गलत हो तो प्लेसमेंट कंपनी को ब्लैक लिस्ट क्यों नहीं किया गया जो व्यक्ति लगातार ढाका डाल रहा है और वह आज भी प्लेसमेंट कंपनी चल रहा है क्यों प्रदेश की शराब नीति और शराब व्यवस्था और नकली शराब के साथ नकली होलोग्राम और ढक्कन के मामले को लेकर सदन में जमकर हंगामा हुआ पक्ष और विपक्ष आमने-सामने हो गए | हंगामा को विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने शांत करने की कोशिश की परंतु दोनों पक्ष एक दूसरे पर ठीकरा फोड़ते नजर आए | आखिरकार मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने प्लेसमेंट कंपनी पर जांच उपरांत कार्रवाई की घोषणा की | अब देखना यह है यह जांच कब तक पूरी होती है और प्लेसमेंट कंपनी को ब्लैक लिस्ट कर कार्य मुक्त कब तक किया जाता है |
और पढ़ें ...

प्रदेश के उद्योगों द्वारा CSR मद की राशि का खर्च कहां और कैसे किया जाता ?

विधानसभा में सीएसआर मद की राशि को लेकर सवाल जवाब के बीच यह स्पष्ट हुआ कि प्रदेश सरकार का नियंत्रण CSR मद की राशि पर नहीं है, मंत्री लखन लाल देवांगन ने सवालों के जवाब में कहा कि उद्योगों द्वारा सीएसआर राशि का खर्च राज्य शासन के देखरेख में नहीं किया जाता और ना ही राज्य शासन को इसकी कोई जानकारी होती है |
और पढ़ें ...

शिकायत लेकर आई महिला से कार्यवाही करने के बदले थानेदार ने साथ सोने की रखी शर्त

शिकायत लेकर आई महिला से कार्यवाही करने के बदले थानेदार ने साथ सोने की रखी शर्त इनकार पड़ा महंगा - नहीं हुई fir और होना पड़ा प्रताड़ित जी हां यह सत्य घटना है छत्तीसगढ़ के एक थाने की जहां एक जवान विधवा महिला अपने साथ हुई धोखाधड़ी और अमानत में खयानत की शिकायत करने गई थी | अकेली विधवा महिला को थानेदार ने कई चक्कर लगवाने के बाद आखिरकार कार्यवाही के बदले अपने साथ सोने हम बिस्तर होने की शर्त रखी | महिला सम्मान - नारियों की रक्षा कि जिन पर जिम्मेदारी है और अगर वही नारियों के साथ अपमान करने लगे तो आखिर न्याय मांगने मजबूर पीड़ित महिला कहां जाए | छत्तीसगढ़ पुलिस के कुछ अधिकारियों के कारण पूरे पुलिस महकने पर उंगलियां उठ सकती हैं | कहते हैं ना कि पुलिस के हाथ बहुत लंबे होते हैं अपराध करने के बाद अपराधी कितना भी बचने का प्रयास करें एक न एक दिन पुलिस उसे ढूंढ ही लेती है इसमें हम अपनी तरफ से एक लाइन और जोड़ देते हैं कि यदि पुलिस चाहेगी तो अपराधी बच नहीं सकता और पुलिस नहीं चाहेगी तो अपराधी कभी पकड़ा ही नहीं जा सकता | यह कहानी है एक ऐसी पीड़ित महिला की जिसके पति की मृत्यु हो चुकी है और पति की मृत्यु के बाद गम में डूबी उक्त महिला को ढाढस बंधाने, सांत्वना देने के बहाने कुछ नजदीकी जान पहचान के लोगों ने उसे तथा बच्चों को सहारा देने का आश्वासन दिया घर खर्च और बच्चों की पढ़ाई की फीस और अन्य खर्चो के लिए परेशानी से मुक्ति दिलाने का भरोसा दिलाया | पति की मृत्यु के बाद आय का कोई साधन न होने के कारण घर खर्चे में हो रही परेशानी का फायदा उठाकर इन परिचित नजदीकी लोगों ने इस पीड़ित विधवा महिला को गहने गिरवी रखकर ब्याज के रुपयों से प्रतिमाह आय का साधन बनाकर देने का झांसा देकर, भरोसे में लेकर उसके तमाम गहनों को हड़प लिया , पूर्व परिचित होने के कारण उन पर भरोसा कर अपने कीमती गहने बिना कोई लिखा पढ़ी कर, उनकी बातों में आकर उन्हें गिरवी रखने के लिए दे दिए | बस यही भरोसा इस पीड़ित महिला के लिए दुखदाई साबित हुआ क्योंकि भरोसे में दिए गए गहनों की कोई लिखा पढ़ी पीड़ित महिला ने अपने परिचितों से नहीं कराई थी जिसका फायदा इन परिचितों ने उठाया और पूरे गहने हड़प लिए और ना तो प्रतिमाह घर खर्च दिया और ना ही गहने वापस किये | अपने ही गहने अपने परिचितों से मांगने महीना सालों चक्कर लगाने के बाद थक हारकर थाने की शरण में गई इस विधवा पीड़ित महिला को थाने में भी पुलिस अधिकारियों के दुर्व्यवहार का शिकार होना पड़ा इसकी शिकायत पर कार्यवाही करने के बदले पुलिस अधिकारियों की नजर उसकी जवानी और उसके शरीर पर थी, थानेदार ने इस पीड़ित - परेशान महिला के अकेली होने का फायदा उठाकर उसे अपने साथ हम बिस्तर होने पर पूरे गहने दिलवाने की शर्त रखी जिसे पीड़ित विधवा महिला ने अस्वीकार कर दिया | महिला द्वारा थानेदार के साथ सोने से इनकार के बाद महिला थाने के चक्कर लगाती रही परंतु उसकी ना तो रिपोर्ट लिखी गई और ना ही उसे गहने दिलवाए गए , महिला जब भी थाने जाती पुलिस अधिकारी थाने में उसे दुर्व्यवहार करते एक अधिकारी उसे कार्यवाही होने पर हिंदू मुसलमान का दंगा हो जाएगा का के डरता था तो दूसरा अधिकारी थाने में ही सिगरेट पीते हुए उक्त पीड़ित महिला के मुंह पर सिगरेट का धुआं छोड़कर उससे छेड़छाड़ करता था सभी अधिकारी उसकी तरफ भूखी नजरों से देखते थे | उक्त पीड़ित, विधवा महिला SCP, SP आईजी सहित गृह मंत्री एवं मुख्यमंत्री तक से लिखित फरियाद कर चुकी है परंतु कहीं से भी उसे कोई न्याय नहीं मिला | क्योंकि थानेदार ने स्पष्ट कह दिया था कि तुम कहीं भी चले जाओ कुछ नहीं होगा जब तक मैं नहीं चाहूंगा जुर्म दर्ज नहीं होगा और वही हुआ जो थानेदार ने कहा था ना तो महिला की शिकायत पर जुर्म दर्ज किया गया और ना ही उसकी कोई सुनवाई हुई क्योंकि थानेदार की शर्त थी कि तुम्हें मेरे साथ हम बिस्तर होने पर ही उसके कीमती गहने वापस मिलेंगे | पुलिस अधिकारियों के दुर्व्यवहार और शरीर की मांग के आवाज में कार्यवाही करने की बात से तंग आकर आखिरकार जब उसने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया तब न्यायालय ने उसके आवेदन, उसकी शिकायत एवं उसके द्वारा प्रस्तुत किए गए प्रमाणिक दस्तावेजों के आधार पर संबंधित थाने को जुर्म दर्ज करने का आदेश दिया | माननीय न्यायालय के निर्देश पर संबंधित थाने में इस पीड़ित विधवा महिला के साथ धोखाधड़ी और अमानत में खयानत करने वालों के खिलाफ जुर्म दर्ज तो हो गया परंतु फिर भी थाने के अधिकारियों ने आरोपियों को गिरफ्तार करने में कोई पहल नहीं की और उन्हें न्यायालय से जमानत लेने का पूरा अवसर प्रदान किया | संबंधित पुलिस थाने के थानेदार एवं अन्य अधिकारियों ने दस्तावेजों में हेरा फेरी कर न्यायालय में जो डायरी प्रस्तुत की इसका लाभ आरोपियों को जमानत लेने में मिला | देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी महिला सम्मान, महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को आगे बढ़ाने बेटियों को पढ़ना के लिए हमेशा प्रयासरत रहते हैं छत्तीसगढ़ में भी भारतीय जनता पार्टी की सरकार है डबल इंजन की सरकार है और ऐसे में महिलाओं से उन्हें न्याय देने के नाम पर उनकी शिकायत पर कार्यवाही करने के नाम पर यदि पुलिस अधिकारी शरीर की मांग करते हैं अपने साथ सोने की मांग करते हैं अपने साथ हम बिस्तर होने की शर्त रखते हैं तो महिलाएं कैसे आगे बढ़ेगी ? कैसे महिलाओं का सम्मान होगा ? कैसे महिलाओं का सशक्तिकरण होगा ? कैसे बेटियां पढ़ेंगी ? प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साईं एवं गृह मंत्री विजय शर्मा को संज्ञान लेकर ऐसे अधिकारियों को निलंबित कर उन पर जुर्म दर्ज कर सख्त कार्रवाई करना चाहिए तभी प्रदेश में महिलाएं निर्भीक हो सकेंगे बेटियां सुरक्षित हो सकेंगे महिलाओं को किसी मामले पर शिकायत करने न्याय मांगने थाने जाने में हिचक नहीं होगी कोई डर नहीं होगा अन्यथा इसी तरह महिलाएं थानों में प्रताड़ित होती रहेगी और किसी को पता भी नहीं चलेगा | *पीड़ित महिला, थानेदार, थाने के अन्य अधिकारियों एवं आरोपियों सहित थाने के नाम का खुलासा क्रमशः*
और पढ़ें ...

मोदी की गारंटी - छत्तीसगढ़ में बागडोर संभालते ही प्रदेश में सुशासन का सूर्याेदय होने लगा

*मोदी की गारंटी-छत्तीसगढ़ में सुशासन का सूर्याेदय* *21 फरवरी मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्म दिवस पर विशेष* रायपुर, 19 फरवरी 2024/01 नवम्बर 2000 को भारतीय गणराज्य के 26वें राज्य के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य का उदय हुआ। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 13 दिसम्बर 2023 को प्रदेश की बागडोर संभाली। उनके बागडोर संभालते ही प्रदेश में सुशासन का सूर्याेदय होने लगा है। प्रदेश सरकार सबका साथ-सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास ध्येय वाक्य को लेकर आगे बढ़ रहा है। मुख्यमंत्री के नेतृत्व में 02 माह की अल्पावधि में कई जनहितकारी फैसलों से समाज के हर वर्ग की तरक्की और खुशहाली के लिए अनेक कदम उठाए गए। सरकार की लोकप्रियता का ग्राफ तेजी से बढ़ रहा है। इसका मुख्य कारण स्वच्छ प्रशासन और सरकारी काम-काज में पारदर्शिता लाना है। प्रदेश का हर नागरिक चाहे वह शहरी हो या ग्रामीण प्रदेश सरकार की कल्याणकारी सोच से वाकिफ है। लोगों का सरकार के प्रति विश्वास बढ़ रहा है। अल्प अवधि में राज्य सरकार ने जनता से किए गए वादे पूर्ण करने की दिशा में ठोस कदम उठाए हैं, जिसके कारण प्रदेश में न्याय, राहत और विकास का नया दौर शुरू हुआ है। सेवा, सुशासन, सुरक्षा एवं विकास के संकल्प को लेकर प्रदेश सरकार जनता की सेवा में दिन-रात लगी हुई है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार ने शपथ ग्रहण करते ही पहली कैबिनेट में 18 लाख हितग्राहियों को प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत पक्के आवास बनाने का निर्णय लिया गया। प्रदेश में कृषक उन्नति योजना के तहत सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान खरीदी का वादा भी निभाएगा और धान खरीदी की पारदर्शी और सुगम व्यवस्था भी की गई। इस वर्ष छत्तीसगढ़ में अब तक का सर्वाधिक धान खरीदी का कीर्तिमान स्थापित हुआ है। प्रदेश सरकार द्वारा धान उपार्जन के समय-सीमा 31 जनवरी से बढ़ाकर 04 फरवरी तक करने का एक बड़ा निर्णय लिया। सरकार के इस फैसले से प्रदेश के लाखों किसानों को इसका फायदा मिला। समर्थन मूल्य पर 144.92 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी हुई है। राज्य सरकार ने युवाओं के हित में बड़ा फैसला लेते हुए पीएससी भर्ती परीक्षा वर्ष 2022 प्रकरण की सीबीआई जांच कराने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ के स्थानीय निवासियों को शासकीय सेवाओं में भर्ती हेतु अधिकतम आयु सीमा की छूट अवधि पांच वर्षों के लिए बढ़ा दी गई है। सरकार के इस फैसले से अनेक युवाओं को इसका लाभ मिलेगा और वे नए सिरे से हर क्षेत्र में प्रतियोगिताओं के लिए तैयार होंगे। भारत के पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न स्वर्गीय श्री अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म दिवस सुशासन दिवस 25 दिसम्बर को 12 लाख से अधिक किसानों के बैंक खाते में 2 साल के धान के बकाया बोनस 3 हजार 716 करोड़ रूपए की अंतर राशि अंतरित कर दी गई है। प्रधानमंत्री जनजाति आदिवासी न्याय महाअभियान (पीएम जनमन) के द्वारा पीवीटीजी अर्थात् विशेष रूप से पिछड़ी जनजाति समूहों (बैगा, कमार, पहाड़ी कोरवा, बिरहोर एवं अबुझमाड़िया) को मूलभूत सुविधाओं जैसे पक्के आवास गृह, संपर्क सड़के, छात्रावास का निर्माण, शुद्ध पेयजल, विद्युतीकरण, बहुद्देशीय केन्द्रों, आंगनबाड़ी केन्द्रों तथा वनधन केन्द्रों का निर्माण, मोबाइल टॉवर की स्थापना, व्यावसायिक शिक्षा एवं कौशल से परिपूर्ण करने की दिशा में प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है। तेन्दूपत्ता संग्रहण पारिश्रमिक 5500 रूपए प्रति मानक बोरा प्रदाय किए जाने राज्य सरकार ने निर्णय लिया है। तेन्दूपत्ता, महुआ, इमली सहित सभी लघुवनोपजों से आजीविका के साधनों को मजबूत बनाने के लिए प्रदेश सरकार सर्वाेच्च प्राथमिकता देगी। वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए प्रदेश के 50 लाख ग्रामीण परिवारों को निःशुल्क शुद्ध पेयजल की व्यवस्था के लिए नल कनेक्शन हेतु 4,500 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूरों को 10 हजार रूपए वार्षिक सहायता राशि प्रदान करने का बजट में प्रावधान किया गया है। मातृ शक्ति का सम्मान करते हुए माताओं और बहनों के सम्मान, स्वाभिमान, स्वावलंबन और सुरक्षा के लिए हरसंभव कदम उठाए जाएंगे। उनकी सेहत शिक्षा और पोषण के लिए राज्य सरकार ने महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से महतारी वंदन योजना लागू की है। इसके अंतर्गत 12 हजार रूपए वार्षिक आर्थिक सहायता प्रदान करने का वादा निभाने की दिशा में पहल प्रारंभ कर दिया गया है। अयोध्या धाम में प्रभु राम की प्रतिमा की प्राण प्रतिष्ठा के प्रति लोगों की जिज्ञासा और अगाध श्रद्धा भाव का सम्मान करते हुए प्रदेश सरकार ने रामलला दर्शन योजना प्रारंभ करने का निर्णय लिया है, इसके तहत प्रतिवर्ष हजारों लोगों को अयोध्या धाम तथा काशी विश्वनाथ धाम, प्रयाग राज की तीर्थयात्रा कराई जाएगी। सामान्य परिवारों के लिए प्रतिमाह 400 यूनिट तक आधे दाम पर बिजली प्रदान करने का निर्णय लिया गया है। प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्य योजना के अंतर्गत दिसम्बर 2028 तक निःशुल्क चावल प्रदाय करने का निर्णय लिया है। छत्तीसगढ़ में इस योजना से 67 लाख 94 हजार अंत्योदय, प्राथमिकता, एकल निराश्रित एवं निःशक्तजन राशन कार्डधारियों को मासिक पात्रता का चावल दिया जाएगा। महिलाओं का जीवन आसान बनाने में प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना की बड़ी भूमिका रही है। इसके अंतर्गत प्रदेश में अब तक 36 लाख से अधिक नवीन गैस कनेक्शन जारी किए गए हैं। छत्तीसगढ़ के प्रमुख 5 शक्तिपीठों कुदरगढ़, चन्द्रपुर, रतनपुर, दंतेवाड़ा तथा डोंगरगढ़ को चारधाम की तर्ज पर विकसित करने की कार्ययोजना बनाई जा रही है। तीन नदियों की संगम राजिम मेले की राष्ट्रीय स्तर पर पुनः पहचान दिलाने के लिए राजिम कुंभ (कल्प) का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ के समन्वित विकास के लिए कटघोरा से डोगढ़गढ़ तक रेललाईन निर्माण के लिए 300 करोड़ रूपए का बजट प्रावधान किया गया है। छत्तीसगढ़ के तीन करोड़ लोगों के जीवन स्तर में सुधार लाने के लिए राज्य सरकार द्वारा वर्ष 2024-25 के लिए 01 लाख 47 हजार 446 करोड़ का बजट प्रावधान किया गया है। यह बजट सभी वर्गों के समावेशी विकास को सुनिश्चित करने वाले और विकसित छत्तीसगढ़ के सपने को साकार करने वाला बजट है। अमृत काल का छत्तीसगढ़ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण के लक्ष्य को हासिल करने में अग्रणी भूमिका निभाएगा।
और पढ़ें ...

लेंटाना उन्मूलन योजना पर विधानसभा में गर्मा - गर्मी - नगद भुगतान क्यों?

*लेंटाना उन्मूलन योजना पर विधानसभा में गर्मा - गर्मी* *विधायक प्रमोद मिंज ने उठाया मामला* लेंटाना एक प्रकार की खरपतवार है जो बड़ी तेजी से जंगलों में फैल कर जंगलों को बर्बाद करती है | लेंटाना घरों को सजाने वाली एक बेल का नाम है जिसे अंग्रेज अपने बंगलो को सजाने के लिए इंग्लैंड से लाए थे और यह बिल उनके बंगलो से निकलकर जंगलों में फैल गई और हिंदुस्तान के जंगलों को इस बिल से भारी क्षति हो रही है | लुण्ड्रा विधायक प्रबोध मिंज ने आज विधानसभा में लेंटना उन्मूलन योजना की राशि के नगद भुगतान का मामला उठाकर स्वर किया की 2020 से 2023 के बीच लांटना उन्मूलन योजना में कार्यरत श्रमिकों को नगद भुगतान क्यों किया गया उन्होंने आरोप लगाया की नगद भुगतान के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है और राशि का बंदरबांट हुआ है | विधायक प्रमोद मिंजने विधानसभा में मंत्री केदार कश्यप से पूछा कि क्या इस मामले को पुलिस आर्थिक अपराध इन्वेंशन ब्यूरो के हवाले किया जाएगा या नहीं ताकि पता चल सके की 75036 श्रमिकों को किए गए नगद भुगतान की राशि किन-किन तक पहुंची ? विधायक प्रमोद मिंक के सवालों का जवाब देते हुए वन मंत्री केदार कश्यप ने बताया कि लांटना उन्मूलन योजना के तहत कैंपर मध्य से 157 67 श्रमिकों को बैंक के माध्यम से भुगतान किया गया है तथा 75 हजार 36 श्रमिकों को नगद भुगतान किया गया उन्होंने बताया कि जिन श्रमिकों के निवास के 5 किलोमीटर के अंदर बैंक नहीं होते या जिनके खाते नहीं होते उन्हें कलेक्टर और वनमंडल अधिकारी द्वारा पंच सरपंच और वन समितियां की उपस्थिति में नगद भुगतान करने का प्रावधान है उसी के तहत 75 हजार 36 श्रमिकों को नगद भुगतान किया गया | वन मंत्री केदार कश्यप के जवाब से असंतुष्ट विधायक प्रमोद मिंजने कहा कि सरगुजा जिले के लगभग सभी श्रमिकों के अपने खाते हैं फिर भी नगद राशि का भुगतान समस्या पड़े हैं उन्होंने कहा कि 75 सालों में लांटना का तो उन्मूलन नहीं हुआ परंतु लेकिन लेंटना के माध्यम से बाकी चीजों का उन्मूलन हो रहा है | प्रमोद पीने आरोप लगाया कि सरगुजा जिले को इतना पिछड़ा बताना हमारा दुर्भाग्य है कि यहां बैंक नहीं है खाते नहीं है इसमें आपदा में अवसर ढूंढा गया है और इसीलिए नगद भुगतान हुआ है क्या मंत्री जी इस मामले की जांच करवाएंगे की नगद भुगतान क्यों हुआ ? विधायक प्रबोध मिंज के सवालों का जवाब देते हुए अंत में मंत्री केदार कश्यप ने कहा कि आगे से नगद राशि से भुगतान नहीं किया जाएगा और उन्होंने इस मामले की जांच करवाने की बात कही परंतु यहां सवाल या उठना है की विधानसभा में इसकी जांच करवाने की तो बात हुई परंतु कब और कितने दिनों में इसका खुलासा वन मंत्री केदार कश्यप ने नहीं किया अब देखना यह है कि यह जांच होती भी है या नहीं ? लेंटाना उन्मूलन योजना के तहत श्रमिकों को भुगतान बैंक खातों से करने और नगद करने के आरोपी के बीच विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह ने हस्तक्षेप करते हुए कहा कि लेंटाना पर सवाल महत्वपूर्ण विषय है और पीएम मोदी की सोच के अनुसार राशि का भुगतान बैंक के माध्यम से ही होना चाहिए मंत्री जी भविष्य में इसका ध्यान रखेंगे |*
और पढ़ें ...

आंगनवाड़ी केंद्र लापता : विधानसभा में उठा मामला, मंत्री को भी पता नहीं

मस्तूरी विधानसभा विधायक दिलीप लहरिया ने आंगनबाड़ी केदो की स्थिति को लेकर विधानसभा में मंत्री लक्ष्मी रजवाडे को घेरा विधायक दिलीप लहरिया ने सवाल किया कि उनके विधानसभा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केदो की हालत खराब है 53 आंगनबाड़ी और 6 मिनी आंगनवाड़ी किराए के भवनों में संचालित हैं दिलीप लहरिया ने मंत्री से सवाल किया कि इन किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ियों के भावनाओं की क्या स्थिति है कब तक बन जाएंगे उनके अपने भवन ? विधायक दिलीप लहरिया के सवाल पर मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि किराए के भवनों में संचालित आंगनबाड़ी केदो के लिए भवन बनने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही किराए के भावनाओं से उन्हें स्थानांतरित किया जाएगा | विधायक दिलीप लहरिया ने जब यह पूछा कि कब तक यह होगा या भवन बन जाएंगे तो मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने कहा कि यह बताना संभव नहीं है कि आंगनबाड़ी केंद्र का अपना भवन कब तक बन जाएगा | वहीं दूसरी ओर जब विधायक दिलीप लहरिया ने यह सवाल किया कि बाकी के 26 आंगनबाड़ी केंद्र कहां संचालित है उनके बारे में किसी को पता नहीं है कहीं वह कागजों पर तो नहीं चल रहा है तो मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने जवाब दिया कि वह शासकीय भवनों में संचालित है परंतु मंत्री यह बात नहीं पाई कि वह शासकीय भवन में चलने वाले 26 आंगनबाड़ी केंद्र किस-किस गांव के किस-किस जगह पर चल रहे हैं मतलब यह कहा जा सकता है कि आंगनबाड़ी केंद्रों का भी बड़ा घोटाला चल रहा है | यह माना जा सकता है कि जो आंगनवाड़ी केंद्र किराए के भवनों में चल रहे हैं वाहन किराए का भी घोटाला हो रहा है साथ ही जो 26 आंगनबाड़ी केंद्र लापता है जिनके बारे में विधायक को भी नहीं मालूम, उन 26 आंगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को वितरित की जाने वाली सामग्रियों सहित शासन की तमाम योजनाओं का घोटाला अधिकारी कर रहे हैं !
और पढ़ें ...

रायपुर और भिलाई के आसपास के इलाकों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा

5 सालों में जीडीपी को 5 लाख करोड़ से 10 लाख करोड़ तक पहुंचाने दोगुना करने का लक्ष्य। ० इसके लिए 10 पिलर्स का निर्धारण किया गया है। - आर्थिक विकास का केंद्र बिंदु - ज्ञान, नॉलेज। - गरीब युवा, अन्नदाता, महिलाओं के हित में कार्य। - गरीब, किसान, युवा, महिला हमारे केंद्र में है। - ऑनलाइन रॉयल्टी को हटाकर लाल फीताशाही ऑफलाइन तरीके को अपनाया गया। - हम ऑनलाइन माध्यम से सरकार के राजस्व में ऐतिहासिक वृद्धि करके दिखाएंगे। - विभिन्न विभागों को तकनीकी समृद्ध करने के लिए 266 करोड़ का प्रावधान। पूंजीगत व्यय में गत वर्ष की तुलना में 20 प्रतिशत वृद्धि। - 20 प्रतिशत कैपेक्स वृद्धि का लक्ष्य। - प्राकृतिक संसाधनों के लाभ का समान वितरण आमजनों के हित में। - ईको टूरिज्म के लिए रोडमैप तैयार करेंगे। - सरकार की सारी क्षमताओं के अतिरिक्त सुनिश्चित होगा निजी निवेश। - पीपीपी मॉडल को बढ़ावा देंगे। प्राइवेट इन्वेस्टमेंट को बढ़ावा मिलेगा। - फोकस ऑन बस्तर, सरगुजा। आर्थिक विकास की दृष्टि से मजबूत करेंगे। - आठवां स्तंभ, जीडीपी। हर क्षेत्र की विशेषताओं के अनुरूप विकाज़ सुनिश्चित करेंगे। - फोकस ऑन बस्तर एंड सरगुजा बस्तर में लघु वन उपज के प्रसंस्करण के लिए उद्योगों की स्थापना की जाएगी। - विकेंद्रीकृत विकास पॉकेट रायपुर और भिलाई के आसपास के इलाकों को स्टेट कैपिटल रीजन के रूप में विकसित किया जाएगा
और पढ़ें ...

*महतारी वंदन योजना - अबतक जिले में 1 लाख 87 हजार 209 आवेदन प्राप्त

*महतारी वंदन योजना* *अबतक जिले में 1 लाख 87 हजार 209 आवेदन प्राप्त हुए* रायपुर 08 फरवरी 2024/महतारी वंदन योजना के फॉर्म वितरण के तीसरे दिन भी महिलाओं में उत्साह दिखा। महिला एवं बाल विकास विकास विभाग की जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती निशा मिश्रा ने बताया ने बताया कि अब तक जिले मे 1 लाख 87 हजार 209 आवेदन प्राप्त हुए हैं। आज 08 फरवरी को 85 हजार 748 आवेदन प्राप्त हुए। इसमें रायपुर शहरी 01 से 4 हजार 409, रायपुर शहरी 02 से 10 हजार 482, धरसींवा 01 से 27 हजार 280, धरसींवा 02 से 7 हजार 760, मंदिर हसौद से 6 हजार 249, आरंग से 9 हजार 077, अभनपुर से 11 हजार 447 और तिल्दा से 9 हजार 044 आवेदन प्राप्त हुए। साथ ही अबतक 15 हजार 851 आवेदन अपलोड किए गए हैं।
और पढ़ें ...

महतारी वंदन योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु हेल्प डेस्क नं. किया गया जारी

महतारी वंदन योजना के लिए कार्यशाला का आयोजन रायपुर - कलेक्टर डॉक्टर गौरव सिंह की अध्यक्षता मे रेडक्रास भवन में महतारी वंदन योजना की बैठक सह कार्यशाला आयोजित हुई। बैठक में जिला कार्यक्रम अधिकारी (महिला एवं बाल विकास विभाग) द्वारा योजना एवं इसके क्रियान्वयन के विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। योजना के तहत 21 वर्ष से अधिक उम्र की विवाहित/विधवा/तलाकशुदा/परित्यक्ता महिला को प्रत्येक माह 1000 रूपए की राशि डीबीटी के माध्यम से प्राप्त होगी। योजना संचालन के लिए महिला एवं बाल विकास विभाग नोडल एजेन्सी के रूप में कार्य करेगा। योजना के लिए ग्राम पंचायत/आंगनबाड़ी केन्द्र/नगरीय क्षेत्र में वार्ड स्तर पर के साथ ही परियोजना कार्यालय (मबावि) में फार्म उपलब्ध होगा। फार्म आॅनलाईन एवं आफलाईन दोनों तरह से भरे जा सकेंगे। इसके लिए शासन स्तर Portal-https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप्प जारी किया गया है। जिस पर हितग्राही स्वयं आवेदन कर लाभ प्राप्त कर सकते हैं। योजना हेतु आवेदन दिनांक 05 फरवरी 2024 से प्राप्त किया जाएगा। योजना के संबंध में विस्तृत जानकारी हेतु हेल्प डेस्क नं. 724775312 जारी किया गया है। बैठक में नगर पालिक निगम रायपुर एवं बीरगांव के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, बृजेश सिंह श्रत्रिय, जिला पंचायत रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विश्वदीप सिंह जिले के सभी अनुविभागीय अधिकार (रा.) सभी जिला स्तरीय अधिकारी, जनपद पंचायतों के सभी मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिले के सभी तहसीलदार, सभी बाल विकास परियोजना अधिकारी, सभी, मुख्य नगरपालिका अधिकारी नगर पालिक/नगर पंचायत के साथ ही महिला एवं बाल विकास के मैदानी अमलों के लोग उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

*महतारी वंदन योजना की तिथि हुई घोषित - फटाफट भरें फार्म

*महतारी वंदन योजना के लिए 01 मार्च 2024 से होगी लागू* *पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम होगा भुगतान* *कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने जिले में योजना क्रियान्वयन के लिए दिए आवश्यक निर्देश* *आवेदन पत्र भरने की संपूर्ण प्रक्रिया होगी निःशुल्क* *योजना के क्रियान्वयन के लिए अधिकारियों को दी गई जिम्मेंदारी* रायपुर 03 फरवरी 2024/राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना को बढ़ावा देने के पूरे प्रदेश के साथ जिले में क्रियान्वित की जाएगी। यह योजना महतारी वंदन योजना 1 मार्च 2024 से लागू की जाएगी। इस संबंध में मुख्य सचिव द्वारा लिए गए आज वीडियो कॉफ्रेसिंग के परिपालन में कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने योजना के क्रियान्वयन के संबंध में कहा कि यह महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए लागू की जा रही है। इसके लिए कार्य योजना बनाकर कार्य करें। योजना के क्रियान्वयन के लिए 03 फरवरी से सुबह 10 बजे रेडक्रॉस भवन में प्रशिक्षण दिया जाएगा। योजना के क्रियान्वयन की ग्रामीण क्षेत्रों में जिम्मेदारी के लिए श्री विश्वद्वीप, मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत रायपुर एवं जिले के समस्त नगरीय क्षेत्र के लिए नगर निगम आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा, रायपुर नोडल अधिकारी होंगे एवं जिला प्रशासन से श्री आशुतोष देवांगन, डिप्टी कलेक्टर समन्वयकर्ता अधिकारी होंगे। प्रथम चरण अंतर्गत आवेदन पत्रों के पंजीयन 05 फरवरी से लेकर 08 मार्च 2024 तक की अवधि में संपादित होने वाले विभिन्न कार्य एवं गतिविधियों की निगरानी, पर्यवेक्षण एवं मार्गदर्शन हेतु अधिकारियों को रायपुर सहायक प्रभारी अधिकारी नियुक्त किये गये है। रायपुर शहरी 1 एवं 2 धरसीवां के लिए 1 एवं 2 एडीएम श्री देवेन्द्र पटेल, मंदिर हसौद के लिए एडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, आरंग के लिए एडीएम श्री पुष्पेन्द्र शर्मा, अभनपुर के लिए एडीएम श्री नवीन ठाकुर, तिल्दा के लिए एडीएम श्री प्रकाश टण्डन को जिम्मेदारी दी गई है। योजना का क्रियान्वयन महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा स्थानीय निकायों के सहयोग से किया जाएगा। हितग्राहियों के चिन्हांकन, सत्यापन एवं भुगतान की स्वीकृति हेतु ग्रामीण क्षेत्र में संबंधित मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जनपद पंचायत एवं परियोजना अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग तथा नगर निगम क्षेत्र में आयुक्त नगर निगम तथा नगर पालिका एवं नगर परिषद क्षेत्र हेतु संबंधित सीएमओ नगरीय निकाय एवं परियोजना अधिकारी व जिला कार्यक्रम अधिकारी संयुक्त रूप से सक्षम अधिकारी होंगे। योजना अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य की स्थानीय निवासी एवं विवाहित महिला पात्र होगें। आवेदन के कैलेण्डर वर्ष अर्थात् जिस वर्ष आवेदन किया जा रहा है, उस वर्ष की 1 जनवरी को विवाहित महिला की आयु 21 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए। विधवा, तलाकशुदा, परित्यक्ता महिला भी योजना के लिए पात्र होंगी। योजनांतर्गत पात्र महिला को प्रतिमाह 1000 रूपए का भुगतान डीबीटी के माध्यम से किया जाएगा। सामाजिक सहायता कार्यक्रम, विभिन्न पेंशन योजनाओं से पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाओं को 1000 रूपए से कम पेंशन राशि प्राप्त होने से शेष अंतर की राशि का भुगतान किया जाएगा। महतारी वंदन योजना अंतर्गत 5 फरवरी 2024 को ऑनलाईन व ऑफ लाईन आवेदन का पंजीयन प्रारंभ होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 20 फरवरी 2024 हैं। अनन्तिम सूची 21 फरवरी 2024 को जारी की जाएगी। अनन्तिम सूची पर आपत्ति 21 से 25 फरवरी 2024 तक की जा सकती है। आपत्ति का निराकरण 26 से 29 फरवरी 2024 तक किया जाएगा। अंतिम सूची का प्रकाशन 1 मार्च 2024 को होगा एवं स्वीकृति पत्र 5 मार्च 2024 को जारी होगा तथा पात्र महिला हितग्राही को राशि का अंतरण 8 मार्च 2024 को किया जाएगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए स्व सत्यापित स्वयं की पासपोर्ट साईज फोटो, स्थानीय निवासी के संबंध में निवास प्रमाण पत्र, राशन कार्ड या मतदाता पहचान पत्र दस्तावेज, स्वयं का एवं पति का आधार कार्ड, यदि हो तो स्वयं का एवं पति का पैन कार्ड, विवाह का प्रमाण पत्र, ग्राम पंचायत व स्थानीय निकायों द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र की आवश्यकता होगी। विधवा होने की स्थिति में पति का मृत्यु प्रमाण पत्र, परित्यक्ता होने की स्थिति में समाज द्वारा जारी, वार्ड, ग्राम पंचायत द्वारा जारी प्रमाण पत्र प्रस्तुत करना होगा। जन्म प्रमाण पत्र कक्षा 10वीं या 12वीं की अंकसूची या स्थानांतरण प्रमाण पत्र, पैन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, ड्राइविंग लाइसेंस से कोई एक प्रस्तुत करना होगा। पात्र हितग्राही का बैंक खाते का विवरण एवं बैंक पासबुक की छायाप्रति तथा स्व-घोषणा पत्र, शपथ पत्र प्रस्तुत करना होगा। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल https://www.mahtarivandan.cgstate.gov.in तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। महतारी वंदन योजनांतर्गत जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो अपात्र होंगी। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग, उपक्रम, मण्डल, स्थानीय निकाय में स्थायी, अस्थायी, संविदा पदों पर कार्यरत प्रथम वर्ग, द्वितीय वर्ग एवं तृतीय वर्ग के अधिकारी व कर्मचारी योजनांतर्गत अपात्र होंगी। जिनके परिवार का कोई भी सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व सांसद व विधायक तथा जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के बोर्ड, निगम, मण्डल के वर्तमान एवं पूर्व अध्यक्ष व उपाध्यक्ष हो वही भी योजनांतर्गत अपात्र होंगी। महतारी वंदन योजना का लाभ लेने के लिए पात्र महिलाएं ऑनलाईन पोर्टल तथा मोबाईल एप के माध्यम से आवेदन कर सकती हैं। इसके अलावा आंगनबाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत सचिव (ग्राम प्रभारी), बाल विकास परियोजना कार्यालय एवं नगरीय क्षेत्रों में वार्ड प्रभारी के लॉगिन आईडी से आवेदन किया जा सकता है। आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण प्रक्रिया निःशुल्क होगी। आवेदन प्रपत्र ग्राम पंचायत, वार्ड कार्यालय, आंगनबाड़ी केन्द्र, परियोजना कार्यालय तथा जिले द्वारा आयोजित विशेष कैम्प में उपलब्ध होंगे। निर्धारित तिथि तक आवेदन प्राप्त होने के पश्चात अनंतिम सूची का प्रकाशन किया जाएगा। आपत्तियों को प्राप्त एवं आपत्ति निराकरण समितियों द्वारा आपत्तियों का निराकरण किया जाएगा। ग्रामीण क्षेत्रों हेतु मुख्य कार्यपालन अधिकारी, तहसीलदार व नायब तहसीलदार एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगरीय क्षेत्रों हेतु तहसीलदार, सीएमओ एवं परियोजना अधिकारी की समिति होगी। नगर निगम क्षेत्र हेतु आयुक्त नगर निगम अथवा उनके प्रतिनिधि व परियोजना अधिकारी, शहरी विकास प्राधिकरण एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी की समिति होगी। आपत्तियों का निराकरण पश्चात अंतिम सूची जारी किया जाएगा। अपात्र हितग्राहियों की पृथक सूची भी पोर्टल पर प्रदर्शित की जाएगी। पात्र हितग्राही को स्वीकृति पत्र ग्राम सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा जारी किया जाएगा। यह सूची पोर्टल पर प्रदर्शित भी होगी। हितग्राही को राशि का भुगतान पात्र हितग्राही को राशि का भुगतान उनके आधार लिंक्ड डीबीटी आधारित बैंक खाते में किया जाएगा। आपत्ति निराकरण समिति द्वारा भविष्य में हितग्राही के संबंध में कोई आपत्ति प्राप्त होती है, तो उसकी जांच की जाएगी। जांच में अपात्र होने की दशा में संबंधित हितग्राही का नाम सूची से विलोपन की कार्रवाई की जाएगी। भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्रवाई किया जाएगा। मृतक हितग्राहियों के नाम भी समय-समय पर जानकारी प्राप्त होने पर सत्यापन पश्चात अंतिम सूची से विलोपित किया जाएगा। नाम विलोपन की कार्रवाई ग्राम पंचायत सचिव व वार्ड प्रभारी द्वारा किया जाएगा। राज्य स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी हेतु संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग में राज्य निगरानी एवं क्रियान्वयन प्रकोष्ठ स्थापित किया जाएगा। जिला स्तर पर समीक्षा एवं निगरानी के लिए जिला स्तर पर कलेक्टर की अध्यक्षता में गठित समिति, जिसमें मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत, आयुक्त नगर निगम, संयुक्त संचालक नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग अथवा उनके प्रतिनिधि तथा जिला ई-गवर्नेंस मैनेजर सदस्य होंगे तथा जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सदस्य सचिव रहेंगे, योजना के सघन क्रियान्वयन हेतु सतत समीक्षा करेगी। राज्य स्तर पर महिला एवं बाल विकास विभाग नोडल विभाग रहेगी।
और पढ़ें ...

देश के चार स्तंभ - राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू

भारत के राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू ने आज देश की दोनों संसद को संबोधित करते हुए कहा कि देश के चार मुख्य स्तंभ है, युवा शक्ति नारी शक्ति किसान और गरीब
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में फिर नक्सली हमला : कहां है अमित शाह का रोड मैप

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बार-बार कहते रहे कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनाओ हम नक्सलवाद समाप्त कर देंगे - इससे पहले भी 2018 के चुनाव के समय भी अमित शाह ने ऐसे दावे किए थे परंतु सरकार बदलने के बाद शायद कांग्रेस की सरकार के कारण केंद्र सरकार के केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सहयोग नहीं किया होगा, होगा का मतलब आप समझ लीजिए हम सिर्फ अंदेशा व्यक्त कर सकते हैं | छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनने के बाद भी केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नक्सल समस्या को लेकर बयान जारी किया था कि हम नक्सल समस्या समाप्त कर देंगे अब 2 महीने की सरकार को लेकर अमित शाह का सकते हैं कि हम अभी सत्ता में आए हैं डबल इंजन की सरकार बनी है धीरे-धीरे सब ठीक होगा परंतु क्या अमित शाह यह बता सकते हैं कि पिछले 15 साल के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल के दौरान 5 साल डबल इंजन की सरकार रही थी तब छत्तीसगढ़ से नक्सल समस्या का समाधान क्यों नहीं हुआ ? केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को यह बताना चाहिए कि छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार बनने के बाद कब-कब कैसे छत्तीसगढ़ से चरणबद्ध नक्सल समस्या समाप्त होगी या समस्या को समाप्त करने के लिए हर साल हर महीने क्या-क्या कदम उठाए जाएंगे ? नक्सलियों ने टेकुलगुडम कैम्प पर किया हमला,11 जवान घायल, एक गंभीर* *घायल जवानों को चॉपर से किया गया जगदलपुर रेफर* *कोबरा बटालियन और DRG के जवानों के साथ अब भी जारी है मुठभेड़* टेकलगुड़ेम मुठभेड़ Update दिनांक 30 जनवरी, 2024 जिला सुकमा/बीजापुर* 03 जवान शाहिद हुये तथा 14 जवान घायल हुये। जिला सुकमा/बीजापुर की सीमावर्ती क्षेत्र टेकलगुड़ेम गांव में (थाना जगरगुण्डा, जिला सुकमा) नक्सल गतिविधि के ऊपर अंकुल लगाते हुये क्षेत्र की जनता को मूलभूत सुविधा से लाभान्वित करने हेतु आज दिनांक 30 जनवरी, 2024 को नवीव सुरक्षा कैम्प स्थापित की गई।* • *कैम्प स्थापना के पश्चात् जोनागुड़ा-अलीगुड़ा क्षेत्र में गस्त सर्चिंग कर रही कोबरा/एसटीएफ/डीआरजी बल के ऊपर माओवादी द्वारा फायरिंग की गई। सुरक्षा बल द्वारा भी माओवादी फायरिंग का मूंहतोड़ जवाब देते हुये जवाबी कार्यवाही किया गया। सुरक्षा बल के बढ़ते दबाव को देखकर माओवादी जंगल का आड़ लेकर भाग गये। उक्त मुठभेड़ में 03 जवान शाहिद हुये & गोली लगी तथा 14 जवान घायल हुये। घायल जवानों की स्थिति खतरे से बाहर है तथा ईलाज हेतु रायपुर भेजा जा रहा है।* • वर्ष 2021 में टेकलगुड़ेम के जंगल में हुये पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में 23 जवानों की शहादत हुई थी l
और पढ़ें ...

कोयला और शराब के बाद अब चावल और डीएमएफ की बारी, एसीबी ने दोनों मामलों में दर्ज की FIR

रायपुर. कोयला और शराब घोटाले के बाद एन्टी करप्शन ब्यूरो (ACB) और आर्थिक अपराध शाखा (EOW) ने चावल और डीएमएफ घोटाले में FIR दर्ज की है. एजेंसी ने 16 और 17 जनवरी को अपराध दर्ज किया है. जिसमें अधिकारी नेताओं और कारोबारियों को आरोपी बनाया गया है.

डीएमएफ फंड घोटाले में एफआईआर नंबर 01/2024 में धारा- 120-B-IPC, 409-IPC, 13(2)-PRE, 13(1)(a)-PRE और चावल घोटाले में 02/2024 में धारा 120-B-IPC, 420-IPC, 12-PRE के तहत एफआईआर दर्ज की गई है.

बता दें कि कुछ महीने पहले ईडी ने दावा किया था कि छत्तीसगढ़ ‘मार्कफेड’ के पूर्व प्रबंध निदेशक और एक स्थानीय चावल मिल मालिक एसोसिएशन के एक पदाधिकारी ने ‘ऊंचे पदों पर बैठे लोगों के फायदे’ के लिए 175 करोड़ रुपये की रिश्वत जुटाई थी.

क्या था चावल घोटाला ?

आरोप था कि छत्तीसगढ़ राज्य राइस मिलर्स एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने छत्तीसगढ़ राज्य विपणन संघ लिमिटेड (मार्कफेड) के अधिकारियों के साथ मिलीभगत की और विशेष प्रोत्साहन का दुरुपयोग करने और रिश्वत में करोड़ों कमाने की साजिश रची. ईडी की जांच में यह भी पता चला कि विशेष भत्ता 40 रुपये से बढ़ाकर 120 रुपये प्रति क्विंटल करने के बाद 500 करोड़ रुपये के भुगतान जारी किए गए. जिससे 175 करोड़ रुपये की रिश्वत मिली, जिसे रोशन चंद्राकर ने एमडी मार्कफेड की सक्रिय सहायता से एकत्र किया था.

डीएमएफ घोटाला

साल 2020 में प्रस्ताव तैयार कर 5050 हेक्टेयर भूमि में मक्के की फसल को प्रोत्साहित करने के नाम पर 26 अक्टूबर को एक करोड़ 99 लाख 97 हजार रुपये का हाइब्रिड मक्का बीज क्रय किया गया था. इसी तरह 2021 में फिर से उतने ही रकबे के लिए मक्का बीज खरीदे गए थे. कृषि विभाग के आंकड़ों के मुताबिक इतने रकबे में मक्का लगाया ही नहीं गया था. वहीं नागरिक आपूर्ति निगम और मंडी के भी आंकड़े बताते हैं कि मक्का खरीदी पिछले दो सालों में नहीं हुई थी.

2018 में मक्के की खरीदी नागरकि आपूर्ति निगम के माध्यम से जिले में शुरू की गई थी. दो से तीन साल मक्का खरीदा गया. इसमें अधिकतम 800 हैक्टेयर में उत्पादित मक्का खरीदा गया था. इसकी धरमजयगढ़ और लैलूंगा क्षेत्र से खरीदी की गई थी. लेकिन हाईब्रिड मक्का बीज क्रय कर उसे पूरे नौ तहसील में बांटने की बात कही जा रही थी.

और पढ़ें ...

FIR में ‘‘एवं कांग्रेस के पदाधिकारीगण’’ लिखना भाजपा की साजिश को उजागर करता है - कांग्रेस

ईओडब्ल्यू में एफआईआर भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र - कांग्रेस
  • एफआईआर में ‘‘एवं कांग्रेस के पदाधिकारीगण’’ लिखना भाजपा की साजिश को उजागर करता है

रायपुर/27 जनवरी 2024। राज्य आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो द्वारा ईडी के आवेदन पर तथाकथित शराब और कोल घोटाले में किया गया एफआईआर भाजपा का राजनैतिक षड़यंत्र है। प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि जब इन दोनों ही मामलों की पिछले तीन वर्षो से ईडी जांच कर रही थी फिर इस मामले में ईओडब्ल्यू द्वारा एफआईआर दर्ज करने की आवश्यकता क्यों पड़ी? इन दोनों ही एफआईआर में 105 लोगों के नाम शामिल है उसके बाद एफआईआर में यह लिखना ‘‘एवं कांग्रेस के पदाधिकारीगण’’ इस बात का प्रमाण है यह एफआईआर कांग्रेस को बदनाम करने की साजिश है तथा कांग्रेस नेताओं की छवि खराब करने की सोची समझी साजिश है। कुछ लोगों के नाम एफआईआर में शामिल करने के बाद पूरी पार्टी को कटघरे में खड़ा किये जाने का प्रयास भाजपा सरकार की हताशा है और फासीवादी चरित्र है।


प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि झूठे वादों और ईवीएम के सहारे सरकार में आई भाजपा कांग्रेस का राजनैतिक रूप से मुकाबला नहीं कर पा रही इसलिये पार्टी के सभी पदाधिकारियों पर दबाव डालने की कोशिश की जा रही है। भाजपा भुलावे में है कि इस प्रकार के फर्जी एफआईआर से पार्टी के कार्यकर्ताओं को डरा लेगी, कांग्रेस का कार्यकर्ता भाजपा के इन हथकंडों से डरने वाला नहीं है। भाजपा की केंद्र सरकार और राज्य सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ कांग्रेस का एक-एक कार्यकर्ता संघर्ष करता रहेगा। मोदी और साय सरकार की वायदा खिलाफी को लेकर कांग्रेस का कार्यकर्ता लोकसभा चुनाव में जनता के बीच जायेगा और बेनकाब करेगा।
 
और पढ़ें ...

राज्य में महतारी वन्दन योजना हेतु अनाधिकृत आवेदन पत्र भराये जाने के संबंध में - तुलिका प्रजापति, संचालक महिला एवं बाल विकास

फर्जी वेबसाइट के लिंक वायरल

छत्तीसगढ़ में अब महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपए मिलेंगे 

महतारी वन्दन योजना अभी लागू नहीं की गयी है - लागू किए जाने की प्रक्रिया निर्णयाधीन है - संचालक महिला एवं बाल विकास

 

छत्तीसगढ़ में महतारी वंदन योजना लागू नहीं हुई है, मगर इससे पहले ही महिलाओं से फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। फॉर्म के नाम पर औरतों से पैसे भी लिए जा रहे हैं। महिलाओं की निजी जानकारी ली जा रही है, जिसके गलत इस्तेमाल होने का खतरा बना हुआ है। इस तरह के मामले बढ़ने की वजह से विभाग की ओर से अलर्ट जारी किया गया है। कलेक्टर्स को कार्रवाई करने कहा गया है।
 
अनाधिकृत तरीके से फॉर्म भरवाए जाने की शिकायतें अधिकारियों के पास पहुंची तो अब महिला एवं बाल विकास संचालनालय हरकत में आया है। विभाग की ओर से जारी निर्देश में साफ कहा गया है कि महतारी वंदन योजना शुरू नहीं हुई है।
 
महिला एवं बाल विकास विभाग की संचालक तूलिका प्रजापति के आदेश से यह निर्देश सभी कलेक्टर को भेजे गए हैं। महिला बाल विकास विभाग के जिला कार्यक्रम अधिकारियों को भी निर्देशित किया गया है।

संचालनालय
 
महिला एवं बाल विकास, छत्तीसगढ़ इन्द्रावती, भवन, ब्लाक-1, द्वितीय तल, नवा रायपुर, अटल नगर दूरभाष क्रमांक 0771-2234192, 2234188(Fax) email: dirwcd.cg@nic.in क्रमांक /1020/मबावि/23-24
 
प्रति,
 
1. कलेक्टर जिला- समस्त (छ.ग.)
 
रायपुर, दिनांक 23/01/2024 कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास दिनार (1)
 
24 JAN 2024
 
2. जिला कार्यक्रम अधिकारी / जिला महिला एवं बाल विकास अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला - समस्त, (छ०ग०)
 
जिला कार्यक्रम अधिकारी
 
विषयः- राज्य में महतारी वन्दन योजना हेतु अनाधिकृत आवेदन पत्र भराये जाने के संबंध में।
 
विषयांतर्गत लेख है कि प्रदेश में महतारी वन्दन योजना लागू किए जाने की घोषणा की गयी है, जिसके अंतर्गत पात्र / चयनित विवाहित महिलाओं को रू. 1000/- प्रतिमाह आर्थिक सहायता दिया जाना प्रस्तावित है। इस संबंध में अवगत होना चाहेंगे कि अभी महतारी वन्दन योजना लागू नहीं की गयी है तथा लागू किए जाने की प्रक्रिया निर्णयाधीन है। योजना लागू किए जाने की स्थिति में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा विकसित किए गए वेब पोर्टल में विभाग के अमलो के माध्यम से ही फार्म भरे जाएगे तथा लाभ दिए जाने की कार्यवाही की जायेंगी। ऐसे अनेक प्रकरण प्रकाश में आए है, जिसमें अनाधिकृत लोगो के द्वारा महिलाओं से सम्पर्क कर महतारी वन्दन योजना से लाभ दिलाए जाने के फार्म उपलब्ध कराए जा रहे है एवं लाभ दिलाए जाने हेतु राशि ली जा रही है, जो कि पूर्णतः धोखाधड़ी का प्रकरण है।
 
अतः ऐसे प्रकरण संज्ञान में आते है तो तत्काल नियमानुसार विधिसम्मत कार्यवाही किए जाने का कष्ट करें तथा प्रत्येक स्तर पर यह सुनिश्चित करने का अनुरोध है कि आम जन को यह ज्ञात हो जाए कि विभाग द्वारा योजना को लागू किए जाने की स्थिति में निःशुल्क लाभ दिया जाएगा एवं इस हेतु पैसे लिए जाने के प्रकरण में, वे नियमानुसार विधिसम्मत कार्यवाही करें।
 
(तुलिका प्रजापति) Prajapath. 23.1.24
 
संचालक महिला एवं बाल विकास
 
रायपुर, दिनांक 23/01/2024
 
पृ. क्र. //021/मवावि/2023-24 प्रतिलिपि :-
 
1. सचिव, छ०ग० शासन, महिला एवं बाल विकास विभाग, मंत्रालय, महानदी भवन, नवा रायपुर, छ०ग० की ओर सूचनार्थ प्रेषित।
 
2. पुलिस अधीक्षक, जिला- समस्त, छत्तीसगढ़ की ओर सूचनार्थ।।
 
संचालक prajapan.
 
महिला एवं बाल विकास नवा रायपुर, अटल नगर, (छ०ग०)
और पढ़ें ...

*छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में एक मंच पर दो संतों का मिलन*

*छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आज एक मंच पर दो संतों का हुआ मिलन* बागेश्वर धाम पीठ के पंडित धीरेंद्र शास्त्री भागवत कथा कर रहे गौरी गोपाल धाम के अनिरूद्ध आचार्य के कथा स्थल पहुंच गए |

 

रायपुर के गुढ़ियारी में पंडित अनिरुद्ध आचार्य पिछले 5 दिनों से भागवत कथा कर रहे हैं आज उनकी कथा का अंतिम दिन है अंतिम दिन भागवत कथा की समाप्ति के समय बागेश्वर सरकार पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री जब कथा स्थल पहुंचे तो पंडित अनिरुद्ध आचार्य ने उनका अभिवादन किया दोनों संतों का आपस में मिलन कथा सुनाने आए भक्त जनों के लिए एक सुनहरा पल बन गया| 1 मंच पर दोनों संतों का मिलन देखकर भक्ति भाव विभोर होते पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पंडित अनिरुद्ध आचार्य के भागवत कथा स्थल पर कथा सुनने पहुंची भक्तों की भीड़ को संबोधित करते हुए झूमने पर मजबूर कर दिया पंडाल के अंदर और बाहर जहां भी भक्त थे सबने भक्ति भाव से तालियां बजाकर दोनों संतों के मिलन का स्वागत किया | इस अवसर पर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने पंडित अनिरुद्ध आचार्य को नारियल शाल देकर सम्मानित किया तो वहीं भागवत कथा वाचक पंडित अनिरुद्ध आचार्य ने भी पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का हाथ जोड़कर फूल माला पहनकर स्वागत किया |

और पढ़ें ...

बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा हिंदू समाज अब जाग गया है हिंदू राज्य के लिए सब शपथ लें

रायपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आज राजधानी रायपुर के कोटा में मीडिया से चर्चा की। उन्होंने अपनी बातें साझा करते हुए तमाम सवालों के जवाब अपने विशेष अंदाज में प्रदान किए। पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने बताया कि 1 मार्च से 8 मार्च तक बागेश्वर धाम में महाकुंभ आयोजित होने जा रहा है। इस महोत्सव में 108 कुंडीय महायज्ञ का आयोजन इंडियन आर्मी के लिए किया जा रहा है, ताकि उनके बल को और बढ़ावा मिल सके। साथ ही, 151 निर्धन कन्याओं का विवाह सम्पन्न किया जाएगा, जिसमें छत्तीसगढ़वासी भी शामिल हैं।

पंडित शास्त्री ने देश में जनगणना को जातिगत नहीं, समस्यागत होना चाहिए, ताकि वास्तविक समस्याओं का समाधान किया जा सके। उन्होंने कहा कि हम सभी एक-दूसरे से जुड़े हुए हैं, और गरीबी और समस्याओं का समाधान सभी की जिम्मेदारी है।

शास्त्री जी ने बताया कि हमारे संस्कारों में माता-पिता और गुरुजनों की आज्ञा का महत्वपूर्ण स्थान है। उन्होंने सनातन धर्म के अनुयायियों को यह सिखाया कि खुद को निर्णय लेने का अधिकार होना चाहिए, लेकिन अशीलता की दिशा में किसी भी कार्रवाई से बचना चाहिए।

वे कहते हैं कि हिंदू समाज अब जाग रहा है और इसे आगे बढ़ने के लिए एकता और हिंदुत्व की शपथ लेनी चाहिए। कथा लगातार होनी चाहिए, जो न केवल कथाओं का सार्थक हो, बल्कि उसमें हिंदू धर्म और सांस्कृतिक जागरूकता का भी संवेदनशीलता हो।

और पढ़ें ...

प्राण प्रतिष्ठा के बाद भगवान श्री राम की पहली तस्वीर

अयोध्या राम मंदिर में भगवान राम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान उनकी पहली झलक देखें उनका दिव्य रूप नव भव दिव्य मंदिर में भगवान श्री राम के बाल रूप की पहली तस्वीर
और पढ़ें ...

राम लला की एक झलक देशभर के राम भक्तों को बस उस पल का इंतजार है जब ... जब राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी

अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले राम मंदिर के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारियां अंतिम चरण में हैं. सुरक्षा व्यवस्था पुख्ता कर ली गई है जब राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और भगवान राम के दर्शन हो सकेंगे. इससे पहले गुरुवार 18 जनवरी को गर्भगृह में प्रतिमा को स्थापित किया... .. राम मंदिर के गर्भगृह में विराजमान रामलला की पहली तस्वीर आई सामने, अरुण योगीराज ने तैयार की है प्रतिमा
देशभर के राम भक्तों को बस उस पल का इंतजार है जब ... जब राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी और भगवान राम के दर्शन हो सकेंगे.  

और पढ़ें ...

आज सिखों के दसवें गुरु गोबिंद सिंह जी का 357वां प्रकाश पर्व है.. गुरु गोबिंद सिंह जयंती आज, जानें इनके जीवन की 5 अहम बातें

गुरु गोबिंद सिंह जी का जन्म पौष माह के शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि को हुआ था. तभी से हर साल इस तिथि पर इनकी जयंती मनाई जाती है. इस दिन गुरुद्वारों में भव्य आयोजन कराए जाते हैं. अरदास लगती है और विशास लंगर लगाए जाते हैं. 

1. पांच ककार
गुरु गोबिंद सिंह ने खालसा पंत की रक्षा के लिए कई बार मुगलों से टकराए थे. सिखों को बाल, कड़ा, कच्छा, कृपाण और कंघा धारण करने का आदेश गुरु ... 

2. पटना साहिब गुरुद्वारा
गुरु गोबिंद सिंह ने अपने जीवन में जिन चीजों को इस्तेमाल किया, उन्हें आज भी बिहार के पटना साहिब गुरुद्वारे में सुरक्षित रखा गय... 

3. खालसा सैनिकों के नियम
गुरु गोबिंद सिंह जी ने खालसा योद्धाओं के लिए कुछ विशेष नियम बनाए थे. उन्होंने तम्बाकू, शराब, हलाल मांस का त्याग और कर्तव्यों ... 

4. अनेक भाषाओं का ज्ञान
गुरु गोबिंद सिंह जी अपने ज्ञान और सैन्य ताकत की वजह से काफी प्रसिद्ध थे. ऐसा कहा जाता है कि गुरु गोबिंद सिंह को संस्कृत, फारसी... 

5. संत सिपाही
गुरु गोबिंद सिंह विद्वानों के संरक्षक थे. इसलिए उन्हें 'संत सिपाही' भी कहा जाता था. उनके दरबार में हमेशा 52 कवियों और लेखकों की उपस्थिति... 

और पढ़ें ...

सवा लाख से एक लड़ाऊँ, तभै गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ : गुरु गोबिंद सिंह जंयती 17 जनवरी 2024 को

गुरु गोबिंद सिंह जयंती का महत्व

सरवंश दानी, हिंदू धर्म रक्षक, चार साहिब जादों के पिता, श्री गुरु तेग बहादुर जी के पुत्र, खालसा पंथ के संस्थापक, गुरु परंपरा समाप्त करने वाले श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की जयंती 

गुरु गोबिंद सिंह को मुगल शासकों के खिलाफ उठने और आक्रमणकारियों से लोगों के हितों की रक्षा करने के लिए जाना जाता है। वह एक परोपकारी व्यक्ति थे जिन्होंने सभी के लिए न्याय, शांति और समानता का उपदेश दिया। उन्होंने एक संत का जीवन जीया और अपने लेखों से लाखों सिखों को प्रेरित किया, जो उनके जीवन जीने के तरीके को दर्शाते हैं। उनके सख्त सिद्धांत थे, जिनका वे और उनके अनुयायी पालन करते थे और अब भी धार्मिक रूप से पालन करते हैं। बुनियादी मानदंडों में प्रचलित जाति व्यवस्था और अंधविश्वासों के प्रति बाध्य न होना शामिल था, वे एक ईश्वर में विश्वास करते थे, और वे "5 के" का पालन करते थे - कंघा (कंघी), केश (बिना कटे बाल), कछैरा (अंडरगारमेंट), कड़ा (कंगन), और कृपाण (तलवार)।

ज्योति ज्योत समाने से पहले, गुरु गोबिंद सिंह जी ने सिखों से श्रीगुरु ग्रंथ साहिब जी को ही गुरु मानने के लिए कहा। गुरु गोबिंद सिंह की शिक्षाओं ने कई लोगों को प्रेरित किया। लुटेरे मुगलों के खिलाफ उनकी आजीवन लड़ाई ने सिख धर्म के अस्तित्व को सुनिश्चित किया।

तेरी दया पर चलती जिन्‍दगी मेरी 
जब भी आए कोई मुश्किल, 
तू ही दिखाए मुझको मंजिल
हैप्‍पी गुरु गोविंद सिंह जयंती 2024

सवा लाख से एक लड़ाऊँ,
चिड़ियों सों मैं बाज तड़ऊँ,
तबे गोबिंद सिंह नाम कहाऊँ
गुरु गोविंद सिंह जयंती की शुभकामनाएं

और पढ़ें ...

साय सरकार ने RBI से मांगा दो हजार करोड़ का कर्ज, पहले से है इतना लोन

रायपुर। अगले माह अपना पहला बजट पेश करने जा रही भाजपा सरकार इस वर्ष के लिए अंतिम कर्ज लेने जा रही है। अपनी प्रतिभूतियों को नीलाम कर साय सरकार करीब दो हजार करोड़ रूपए जुटाना चाहती है । इसके लिए वित्त विभाग ने आरबीआई को डिमांड नोट भेज दिया है। इसके मुताबिक सरकार एक-एक हजार करोड़ की दो किश्तें, 8 और 9 वर्ष में वापसी योग्य शर्त पर लेने जा रही है। वैसे छत्तीसगढ़ के अतिरिक्त देश के 8 अन्य राज्यों ने कुल 19200 करोड़ का कर्ज मांगा है। आरबीआई कल मंगलवार को ईकुबेर के जरिए लोन टेंडर खोलेगी।

हमने (छत्तीसगढ़) चुनाव पहले ही नवंबर अंत में प्रमुखता से बताया था कि  चुनाव बाद जो भी सरकार बनेगी, उसे कर्ज के भारी बोझ से दबा हुआ खजाना मिलेगा। छत्तीसगढ़ पर इस समय 88 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा कर्ज चढ़ा हुआ है। और यह बोझ कम होने के आसार बहुत कम दिखाई दे रहे हैं। क्योंकि भाजपा ने चुनाव  घोषणापत्र जारी किए हैं, उनमें खर्च बढ़ाने वाली घोषणाएं ही हैं।

इससे पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा मेंं बता चुके हैं कि जनवरी 2023 तक राज्य सरकार पर 82.125 हजार करोड़ रुपए का ऋण था। कांग्रेस नेता भूपेश बघेल 17 दिसंबर, 2018 में मुख्यमंत्री बने थे। उनके पहले भाजपा के रमन सिंह सीएम थे। जब उन्होंने कुर्सी छोड़ी थी तो राज्य की सरकार पर 41 हजार 695 करोड़ रुपए का कर्ज छोड़ गए थे था। यानी, बघेल के पांच साल में कर्ज का बोझ दोगुना हो गया।

 
और पढ़ें ...

रायपुर ब्रेकिंग-छत्तीसगढ़ स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने  पुरस्कार ग्रहण किया l


छत्तीसगढ़ स्वच्छता के क्षेत्र में एक बार फिर राष्ट्रीय स्तर पर लहराया परचम

स्वच्छता के क्षेत्र में छत्तीसगढ़ ने तीसरे स्थान राष्ट्रीय स्तर पर प्राप्त किया है

स्वच्छ सर्वेक्षण 2023 में सबसे स्वच्छ राज्यों की श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने तृतीय पुरस्कार प्राप्त किया

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित समारोह में 

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के हाथों मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उप मुख्यमंत्री अरूण साव ने  पुरस्कार ग्रहण किया

और पढ़ें ...

बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म - सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार का फैसला पलटा

पीटीआई, नई दिल्ली। बिलकिस बानो सामूहिक दुष्कर्म मामले और 2002 के गुजरात दंगों के दौरान उनके परिवार के सात सदस्यों की हत्या के 11 दोषियों की सजा में छूट को चुनौती देने संबंधी याचिकाओं पर सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार को बड़ा फैसला सुनाया है। सुप्रीम कोर्ट ने 11 दोषियों को समय से पहले रिहा करने के आदेश को निरस्त कर दिया है। 11 दोषियों की समय से पहले रिहाई को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई थी।

सुप्रीम कोर्ट ने गुजरात सरकार का फैसला पलटा

सोमवार को इस मामले में न्यायमूर्ति बी.वी. नागरत्‍ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की विशेष पीठ ने फैसला सुनाया। याचिका की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने सभी दोषियों की सजा में मिली छूट को रद्द कर दिया। गुजरात सरकार ने पिछले साल मामले में 11 दोषियों को रिहा किया था। अब कोर्ट के फैसले के बाद सभी 11 दोषियों को वापस जेल जाना होगा। पीठ ने गुजरात सरकार के फैसले को पलटते हुए कहा कि गुजरात राज्य द्वारा शक्ति का प्रयोग सत्ता पर कब्जा और सत्ता के दुरुपयोग का एक उदाहरण है। 

दो सप्ताह के भीतर जेल अधिकारियों को रिपोर्ट करने का निर्देश

सुप्रीम कोर्ट ने सभी 11 दोषियों को दो सप्ताह के भीतर जेल अधिकारियों को रिपोर्ट करने का निर्देश दिया है। साथ ही पीठ ने कहा कि यह इस अदालत का कर्तव्य है कि वह मनमाने आदेशों को जल्द से जल्द सही करे और जनता के विश्वास की नींव को बरकरार रखे।

गुजरात सरकार को लेकर कोर्ट की कड़ी टिप्पणी

न्यायमूर्ति नागरत्ना ने फैसला सुनाते हुए कहा कि प्लेटो ने कहा था कि सजा प्रतिशोध के लिए नहीं, बल्कि सुधार के लिए है। क्यूरेटिव थ्योरी के में सजा की तुलना दवा से की जाती है, अगर किसी अपराधी का इलाज संभव है, तो उसे मुक्त कर दिया जाना चाहिए। यह सुधारात्मक सिद्धांत का आधार है। लेकिन पीड़ित के अधिकार भी महत्वपूर्ण हैं। नारी सम्मान की पात्र है। क्या महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराधों में छूट दी जा सकती है? ये वो मुद्दे हैं जो उठते हैं।

जस्टिस नागरत्ना ने कहा, "हम योग्यता और स्थिरता दोनों के आधार पर रिट याचिकाओं पर विचार करने के लिए आगे बढ़ते हैं। इस मामले में दोनों पक्षों को सुनने के बाद ये बातें सामने आती हैं: 1. क्या पीड़िता द्वारा धारा 32 के तहत दायर याचिका सुनवाई योग्य है? 2. क्या छूट के आदेश पर सवाल उठाने वाली जनहित याचिकाएं मानने योग्य हैं।? 3. क्या गुजरात सरकार छूट आदेश पारित करने में सक्षम थी? 4. क्या दोषियों को छूट का आदेश कानून के अनुसार दिया गया?

शीर्ष अदालत ने माना कि 13 मई, 2022 का फैसला (जिसने गुजरात सरकार को दोषियों को माफ करने पर विचार करने का निर्देश दिया था) अदालत के साथ "धोखाधड़ी करके" और भौतिक तथ्यों को छिपाकर प्राप्त किया गया था। शीर्ष अदालत ने कहा कि दोषियों ने साफ हाथों से अदालत का दरवाजा नहीं खटखटाया था। यह देखते हुए कि राज्य (जहां अपराधी पर मुकदमा चलाया जाता है और सजा सुनाई जाती है) दोषियों की माफी याचिका पर फैसला करने में सक्षम है। शीर्ष अदालत ने कहा कि गुजरात ऐसा करने में सक्षम नहीं है।

न्यायमूर्ति बी. वी. नागरत्ना और न्यायमूर्ति उज्ज्वल भुइयां की पीठ ने 11 दिन की सुनवाई के बाद दोषियों की सजा में छूट को चुनौती देने संबंधी याचिकाओं पर पिछले साल 12 अक्टूबर को अपना आदेश सुरक्षित रख लिया था। सुप्रीम कोर्ट ने फैसला सुरक्षित रखते हुए केंद्र और गुजरात सरकार को 16 अक्टूबर तक 11 दोषियों की सजा में छूट संबंधी मूल रिकॉर्ड जमा करने का निर्देश दिया था। अदालत ने पिछले साल सितंबर में मामले की सुनवाई करते हुए पूछा था कि क्या दोषियों को माफी मांगने का मौलिक अधिकार है।

बानो केस में गुजरात सरकार को लेकर SC की टिप्पणी

शीर्ष अदालत ने पहले की सुनवाई के दौरान गुजरात सरकार से कहा था कि राज्य सरकारों को दोषियों को सजा में छूट देने में ‘‘चयनात्मक रवैया’’ नहीं अपनाना चाहिए और प्रत्येक कैदी को सुधार तथा समाज के साथ फिर से जुड़ने का अवसर दिया जाना चाहिए।

इस मामले में बिलकिस की याचिका के साथ ही मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) की नेता सुभाषिनी अली, स्वतंत्र पत्रकार रेवती लाल और लखनऊ विश्वविद्यालय की पूर्व कुलपति रूपरेखा वर्मा समेत अन्य ने जनहित याचिकाएं दायर कर सजा में छूट को चुनौती दी है। तृणमूल कांग्रेस की नेता महुआ मोइत्रा ने भी दोषियों की सजा में छूट और समय से पहले रिहाई के खिलाफ जनहित याचिका दायर की है।

और पढ़ें ...

ईडी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर कूटरचना कर लोगों को गिरफ़्तार कर रही है - Bhupesh baghel

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिस तरह से मेरा नाम लिखा है, वह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। ईडी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर कूटरचना कर लोगों को गिरफ़्तार कर रही है और उनसे दबावपूर्वक मेरे और मेरे सहयोगियों के ख़िलाफ़ बयान दिलवा रही है। इन बयानों में जो पैसों के लेनदेन के आरोप लगाए गए हैं उनका कोई आधार नहीं है। जिस असीम दास के पास से रुपए बरामद हुए थे उसने जेल से अपने हस्तलिखित बयान में कह दिया है कि उन्हें भी धोखे में रखकर फंसाया गया है और उन्होंने कभी किसी राजनेता व उनसे जुड़े लोगों को पैसा नहीं पहुंचाया। अब ईडी दावा कर रही है कि उसने यह बयान भी वापस ले लिया है। यह किस दबाव में हो रहा है, उसे सब जानते हैं। अब सवाल यह है कि ईडी ने जिस दिन कथित रूप से असीम दास से रुपए बरामद किए थे उस घटना की पूरी रिकॉर्डिंग ईडी के पास है। इसका मतलब है कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी और इसका मतलब यही है कि इसकी कूटरचना ईडी ने ही की थी। ईडी ने दावा किया है कि चंद्रभूषण वर्मा ने भी अपना पहले का बयान वापस ले लिया है। हम तो शुरुआत से कह रहे हैं कि ईडी मारपीट से लेकर धमकी देने तक हर हथकंडे अपनाकर मेरा व मेरे सहयोगियों का नाम लेने का दबाव बना रही है। ईडी के नए दस्तावेज से यह और स्पष्ट हो गया है। महादेव ऐप के घोटाले की जाँच मैंने ही मुख्यमंत्री रहते हुए खुद शुरू की थी। मैं चाहता था कि इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो और युवाओं को जुआखोरी की ओर धकेल रहे इस अपराध पर रोक लगे। छत्तीसगढ़ सरकार की इस जाँच के आधार पर ही ईडी धन-शोधन का मामला बनाकर जाँच कर रही है लेकिन दुर्भाग्य है कि ईडी ने जाँच को अपराध की बजाय राजनीतिक दबाव व बदनामी का हथियार बना लिया है। महादेव ऐप के पूरे मामले को जिस तरह से राजनीतिक रंग दिया गया है उससे साफ है कि इसका उद्देश्य अब असली अपराधियों को बचाने और राजनीतिक दुष्प्रचार कर भाजपा को फायदा पहुँचाने का ही रह गया है।

और पढ़ें ...

ईडी की चार्जशीट राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा : भूपेश बघेल

*ईडी की चार्जशीट राजनीतिक षड़यंत्र का हिस्सा* रायपुर/06 जनवरी 2024। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने अपने सप्लीमेंट्री चार्जशीट में जिस तरह से उनका नाम लिखा है, वह पूरी तरह से राजनीतिक षड्यंत्र का हिस्सा है। उन्होंने कहा है कि ईडी अपने राजनीतिक आकाओं के इशारे पर कूटरचना कर लोगों को गिरफ़्तार कर रही है और उनसे दबावपूर्वक मेरे और मेरे सहयोगियों के खिलाफ बयान दिलवा रही है। उन्होंने कहा है कि इन बयानों में जो पैसों के लेनदेन के आरोप लगाए गए हैं उनका कोई आधार नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि जिस असीम दास के पास से रुपए बरामद हुए थे उसने जेल से अपने हस्तलिखित बयान में कह दिया है कि उन्हें भी धोखे में रखकर फंसाया गया है और उन्होंने कभी किसी राजनेता व उनसे जुड़े लोगों को पैसा नहीं पहुंचाया। अब ईडी दावा कर रही है कि उसने यह बयान भी वापस ले लिया है। यह किस दबाव में हो रहा है, उसे सब जानते हैं। उन्होंने सवाल पूछा है कि ईडी ने जिस दिन कथित रूप से असीम दास से रुपए बरामद किए थे उस घटना की पूरी रिकॉर्डिंग ईडी के पास है। इसका मतलब है कि पूरी घटना पूर्व नियोजित थी और इसका मतलब यही है कि इसकी कूटरचना ईडी ने ही की थी। पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा है कि ईडी ने दावा किया है कि चंद्रभूषण वर्मा ने भी अपना पहले का बयान वापस ले लिया है। श्री बघेल ने कहा है कि हम शुरुआत से कह रहे हैं कि ईडी मारपीट से लेकर धमकी देने तक हर हथकंडे अपनाकर मेरा व मेरे सहयोगियों का नाम लेने का दबाव बना रही है। ईडी के नए दस्तावेज से यह और स्पष्ट हो गया है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा है कि महादेव ऐप के घोटाले की जाँच उन्होंने मुख्यमंत्री रहते हुए खुद शुरू की थी। वे चाहते थे कि इस पूरे गिरोह का भंडाफोड़ हो और युवाओं को जुआखोरी की ओर धकेल रहे इस अपराध पर रोक लगे। छत्तीसगढ़ सरकार की इस जाँच के आधार पर ही ईडी धन-शोधन का मामला बनाकर जाँच कर रही है लेकिन दुर्भाग्य है कि ईडी ने जाँच को अपराध की बजाय राजनीतिक दबाव व बदनामी का हथियार बना लिया है। उन्होंने कहा है कि महादेव ऐप के पूरे मामले को जिस तरह से राजनीतिक रंग दिया गया है उससे साफ है कि इसका उद्देश्य अब असली अपराधियों को बचाने और राजनीतिक दुष्प्रचार कर भाजपा को फायदा पहुँचाने का ही रह गया है।
और पढ़ें ...

हाई कोर्ट बिलासपुर में मास्क, सेनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेसिंग का उपयोग करने आदेश जारी

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर परिपत्र क्रमांक 03 (मिस.)/2024 II-14-1/2024 बिलासपुर, दिनांक 03 जनवरी 2024 छत्तीसगढ़ राज्य में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए छत्तीसगढ़ राज्य के उच्च न्यायालय एवं जिला न्यायपालिका के सभी अधिकारियों/कर्मचारियों, अधिवक्ताओं, वादकारियों आदि को सलाह दी जाती है कि वे मास्क, सेनिटाइजेशन, सोशल डिस्टेसिंग आदि का उपयोग करें। एहतियाती उपाय के रूप में. माननीय मुख्य न्यायाधीश के आदेशानुसार (अरविंद कुमार वर्मा) रजिस्ट्रार जनरल 03.01.2024 समाप्त. नहीं। 122/2024 बिलासपुर, दिनांक 03/01/2024
और पढ़ें ...

ट्रांसपोर्टरों की हड़ताल समाप्त :हिट एंड रन केस पर नया नियम अभी लागू नहीं

बिग ब्रेकिंग - *देशभर में ट्रांसपोटर की हड़ताल समाप्त,* केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक, सरकार और ट्रांसपोटर में सुलह, सरकार के आश्वासन के बाद हड़ताल खत्म, हिट एंड रन केस पर नया नियम अभी लागू नहीं, देशभर के ट्रांसपोरटर कि हड़ताल पर हुई बैठक, केंद्रीय गृह सचिव की अध्यक्षता में हुई बैठक, सरकार और ट्रांसपोटर के बीच सुलह, जल्द मामले में हल निकालने की उम्मीद, सरकार से आगे बातचीत रहेगी जारी, फिलहाल विवादित कानून नही है लागू, ऑल इंडिया ट्रांसपोर्टर की गृह सचिव से हुई मुलाकात - AITC
और पढ़ें ...

हिट एंड रन कानून सभी चार पहिया एवं दो पहिया वाहनों पर है लागू

*हिट एंड रन नामक नए कानून का मतलब सड़क पर किसी वहां या मनुष्य को टक्कर मारकर भाग जाना* इस नए कानून को संसद से मंजूरी मिलने के बाद पूरे देश भर के ट्रक एवं बस ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं क्योंकि भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के अंतर्गत सड़क चलते किसी वाहन या व्यक्ति को ठोकर मार कर भाग जाने अर्थात हिट एंड रन के मामलों में ड्राइवर को 10 साल तक की सजा हो सकती है और गाड़ी के मालिक को जुर्माना भी देना पड़ेगा | इस नए कानून को लेकर पूरे देश में ट्रक एवं बस ड्राइवर हड़ताल पर चले गए हैं और इस नए नियम को लेकर बस एवं ट्रक मालिक भी चिंतित है | आम नागरिक यही सोच कर चल रहा है कि यह कानून ट्रक एवं बस ड्राइवर के लिए है परंतु इस नए संशोधित भारतीय न्याय संहिता 106 की धारा के अंतर्गत सभी चार पहिया एवं दो पहिया वाहन भी सम्मिलित हैं अर्थात कार एवं बाइक, स्कूटी, एक्टिवा के चालकों पर भी यही नियम लागू होगा | परंतु देश भर में सिर्फ भारी वाहन चालक ही इस मामले को लेकर हड़ताल पर हैं क्योंकि इस नए नियम के अनुसार यदि किसी भी वाहन से कोई टकराता है अर्थात कोई व्यक्ति गंभीर रूप से घायल होता है या गंभीर दुर्घटना के कारण किसी की जान जाने का खतरा है तो ऐसे में एक्सीडेंट करने वाला वाहन चालक यदि दुर्घटना के बाद भाग जाता है तो ऐसे वाहन चालकों पर हिट एंड रन का मामला दर्ज होगा और ऐसे वाहन चालकों को 10 साल तक की सजा और भारी जुर्माना देने का प्रावधान किया गया है | राजधानी रायपुर के यातायात dsp गुरजीत सिंह कहना है कि यह कानून लोगों की जान बचाने के लिए सही है क्योंकि अधिकांश मामलों में दुर्घटना के बाद दुर्घटना करने वाला वाहन चालक दुर्घटना स्थल से भाग जाता है परंतु सूचना के अभाव में दुर्घटनाग्रस्त वाहन या व्यक्ति तत्काल इलाज न मिलने के कारण मौत के शिकार हो जाते हैं जबकि समय रहते यदि उसे उपचार मिल जाए तो मौत के आंकड़ों में बहुत कमी आएगी | यातायात डीएसपी गुरजीत सिंह ने बताया कि वाहन चालक दुर्घटना के बाद यदि मारपीट आगजनी या तोड़फोड़ के डर से दुर्घटना स्थल से भाग जाते हैं परंतु यदि वे कुछ दूर जाकर डायल 112 को सूचना दे दे तो दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति की जान बच सकती है और यह एक प्रकार से पुलिस को सूचना मानी जाती है और व्यक्ति या वाहन चालक हिट एंड रन भारतीय न्याय संहिता 106 की धारा की परिधि में नहीं आएगा | अब सवाल यहां यह उठता है कि इस नए कानून को लेकर देशभर में भारी वाहनों अर्थात ट्रैकों एवं बसों के पहिए रुक गए हैं, पेट्रोल डीजल सहित अन्य आवश्यक वस्तुओं का परिवहन रुक गया है जिसके कारण पेट्रोल डीजल की कमी के कारण पेट्रोल पंप सुन हो गए हैं और जिन पेट्रोल पंपों में पेट्रोल डीजल उपलब्ध है वहां वाहनों की लंबी-लंबी करें लगी हुई है , हड़ताल के कारण सब्जियां एवं अन्य सामग्रियां महंगे दामों पर बिक रही हैं | अनेक शहरों एवं मुख्य मार्गों पर चक्का जाम के कारण आवागमन बाधित हो रहा है | चार चालक एवं टू व्हीलर चलाने वाले इस बात से अनभिज्ञ है कि यह कानून उनके ऊपर भी लागू है | अब देखने वाली बात यह है कि देशभर के वाहन चालकों की हड़ताल से उपजी समस्या को दूर करने के लिए केंद्र एवं राज्य सरकारी क्या कदम उठाती हैं महंगाई पर किस तरह नियंत्रित करती हैं साथ ही जीवन रक्षक दवाएं साग सब्जी एवं अन्य आवश्यक वस्तुओं का परिवहन कैसे करवाती हैं ? और देखने वाली बात यह है कि दूसरी तरफ कार चालक एवं दो पहिया चालक इस नए नियम को लेकर कितने चिंतित होते हैं ? और किस तरह इस नए यातायात नियम पर गंभीर होकर इसका पालन करते हैं ?
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के मंत्रियों में विभागों का हुआ बटवारा : किसे क्या मिला ?

लंबे इंतजार के बाद आखिरकार छत्तीसगढ़ के मंत्रियों को विभागों का बंटवारा हो ही गया | छत्तीसगढ़ शासन कार्य अपन नियम के नियम 4 के अनुसरण में छत्तीसगढ़ के राज्यपाल द्वारा प्रत्येक मंत्रियों के प्रभार में उनके नाम के सामने दिए गए विभाग की कार्य सूची जारी कर दी गई है| प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने पास सामान्य प्रशासन, खनिज साधन, ऊर्जा, जनसंपर्क, वाणिज्य कर अर्थात आबकारी, परिवहन एवं अन्य विभाग जो किसी मंत्री को आमंत्रित ना हो रखे हैं | उप मुख्यमंत्री अरुण साहू को लोक निर्माण लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विधि और विधाई कार्य एवं नगरी प्रशासन मंत्री के विभाग मिले हैं | दूसरे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा को गिरि एवं जय पंचायत एवं ग्रामीण विकास तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग दिए गए हैं | वरिष्ठ मंत्री बृजमोहन अग्रवाल को स्कूली शिक्षा उच्च शिक्षा संसदीय कार्य धार्मिक न्यास एवं धर्मस्य पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री बनाया गया है | रामविचार नेताम को आदिम जाति विकास अनुसूचित जाति विकास पिछड़ा एवं अल्पसंख्यक विकास, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्रालय का प्रभार दिया गया है | मंत्री दयाल दास बघेल को खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग की जिम्मेदारी दी गई है | मंत्री केदार कश्यप को वन एवं जलवायु परिवर्तन जल संसाधन कौशल विकास एवं सहकारिता मंत्री की जवाबदारी मिली है | मंत्री लखन लाल देवांगन को वाणिज्य और उद्योग एवं श्रम विभाग की जिम्मेदारी वाले विभाग मिले हैं | श्याम बिहारी जायसवाल को लोक स्वास्थ्य और परिवार कल्याण चिकित्सा शिक्षा 20 सूत्री कार्यक्रम वाले विभाग मिले हैं | पूर्व कलेक्टर मंत्री ओपी चौधरी को वित्त वाणिज्य कर आवास एवं पर्यावरण योजना आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग दिए गए हैं | एकमात्र महिला मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़ों को महिला एवं बाल विकास तथा समाज कल्याण विभाग आवंटित किया गया है | और मंत्री टैंक राम वर्मा को खेलकूद एवं युवा कल्याण राजस्व एवं आपदा प्रबंधन विभाग का मंत्री बनाया गया है | इस सूची को देखने से यह साफ जाहिर होता है कि मंत्रियों को विभागों का बंटवारा करने में समय क्यों लगा एक-एक विभाग के लिए लंबी खींचतान का अंदाजा लगाया जा सकता है बड़ी कशमकश चल रही थी कि किस मंत्री को कौन सा विभाग दिया जाए!
और पढ़ें ...

प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहासः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय*

*प्रेरणादायक है सिख समाज का गौरवशाली इतिहासः मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय* *माता सुंदरी स्कूल में वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री* *मुख्यमंत्री ने साहिबजादों की याद में आयोजित प्रदर्शनी का किया शुभारंभ* *वीर बाल दिवस पर गुरू गोविंद सिंह के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत को किया गया याद* रायपुर, 26 दिसंबर 2023/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय वीर बाल दिवस के मौके पर रायपुर के कचहरी चौक पर स्थित माता सुंदरी पब्लिक स्कूल पहुंचे। मुख्यमंत्री ने स्कूल में गुरू गोविंद सिंह के साहबजादों बाबा जोरावर सिंह और बाबा फतेह सिंह की याद में लगाई गई प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए वीर साहबजादों की तस्वीर पर दीप जलाकर उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। गौरतलब है कि वीर बाल दिवस पर गुरू गोविंद सिंह जी के परिवार के बलिदान और उनके सुपुत्रों की शहादत को याद किया जा रहा है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने वीर बाल दिवस के अवसर पर अपने सम्बोधन में कहा कि आज हमारा सौभाग्य है कि हम सभी यहां वीर बाल दिवस मनाने एकत्र हुए हैं। आज का दिन गुरु गोविंद सिंह जी के दोनों साहिबजादों की शहादत का दिन है, जिन्होंने मुगलों के दबाव और यातनाओं बावजूद भी हार नहीं मानी और मात्र छह और नौ वर्ष की आयु में शहादत को स्वीकार किया जिसके लिए उन्हें दीवार में चुनवा दिया गया । मुख्यमंत्री ने कहा कि सिख समाज का इतिहास ऐसी ही कुर्बानियों से गौरवशाली बना हुआ है। श्री साय ने कहा कि भारत के ऐसे गौरवशाली इतिहास को लोगों के सामने लाने का काम हमारे देश के प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी ने किया है और इसके लिए मैं उन्हें धन्यवाद देता हूं। हम सभी को इस बात पर गर्व है कि देश दुनिया में साहिबजादों को याद रखने के लिए आज के दिन को वीर बाल दिवस के रूप में दिन मनाने का ऐलान किया गया है। माता सुंदरी पब्लिक स्कूल के बारे में जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि इस स्कूल का नामकरण वीर साहिबजादों की मां माता सुंदरी के नाम पर हुआ है , इस संस्था को मेरी बहुत शुभकामनाएं हैं। यह स्कूल लगातार तरक्की करता रहे यही मेरी सुभेच्छा है। इस मौके पर श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी में हमने जो भी वादा किया है, उसे हमारी सरकार जरूर पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इस गारंटी के अंतर्गत ही हमारी सरकार बनते ही राज्य में हमने 18 लाख पात्र परिवारों को मकान देने का निर्णय लिया और सुशासन दिवस पर 12 लाख से ज्यादा किसानों के खाते में 3700 करोड़ रुपए से ज्यादा की राशि ट्रांसफर कर दिया है। वीर बाल दिवस के अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा ने कहा कि वो आज के दिन को वीर बालकों की शहादत की याद में वीर बाल दिवस के रूप में घोषित करने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का आभार व्यक्त करता हूं। उन्होंने मुख्यमंत्री श्री साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वीर बाल दिवस के आयोजनों में शामिल होने के लिए अन्य कार्यक्रमों को रद्द कर दिया और सिर्फ वीर बाल दिवस में शामिल होने की सहमति दी। उन्होने कहा कि स्कूल के बच्चों को किस बात से प्रेरणा लेनी है, इस बात का निर्णय समाज को लेना होगा और बच्चों को बताना होगा कि दो छोटे बालकों ने कैसे निडर रहते हुए शहादत दे दी और दुश्मनों के आगे नहीं झुके। छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने वीर बाल दिवस के अवसर पर सभी को बधाई देते हुए इसे पूरे देश में राष्ट्रीय आयोजन के रूप में मनाने के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी को धन्यवाद ज्ञापित किया। श्री अग्रवाल ने कहा कि गुरु गोविंद सिंह ने अपने बच्चों को निडर रहने और दुश्मनों के सामने न झुकने की शिक्षा दी। उन्होंने कहा कि सिख समाज अपने सेवा, समर्पण और बलिदान और बहादुरी के लिए जाना जाता है। वीर बाल दिवस कार्यक्रम के अवसर पर सिख समाज की तरफ से मुख्यमंत्री को कृपाण और शाल श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। स्कूल के बच्चों ने इस मौके पर शब्द कीर्तन की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री श्री ओपी चौधरी के साथ ही विधायक गण, सिख समाज के प्रतिनिधी तथा स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

वीर बाल दिवस के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय जायेंगे गुरुद्वारा : अरदास में होंगे शामिल

26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरु गोविंद सिंह जी की जयंती के अवसर पर की थी | राष्ट्रीय दिवस के रूप में वीर बाल दिवस पर हर वर्ष एक बड़ा आयोजन करने के निर्देशों के तहत इस वर्ष भी 26 दिसंबर को गुरु गोविंद सिंह जी के चार साहेबजादों की वीरता एवं बलिदान को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जा रहा है मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अधिकारियों को इस बाबत पूरे प्रदेश में आयोजन की तैयारी के निर्देश दिए थे वह स्वयं भी 26 दिसंबर को गुरुद्वारों में जाकर माथा देखेंगे और साहबजादे की वीरता और बलिदान पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होकर बहादुर बच्चों को सम्मानित करेंगे और उन्हें चार साहबजादे की जीवनी को आत्मसात करने की प्रेरणा भी देंगे | मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 26 दिसंबर को सुबह 11 बजे से 12 बजे तक रायपुर के तेलीबांधा स्थित बाबा बुड्ढा जी गुरुद्वारा में मत्था टेककर कीर्तन श्रवण करेंगे और अरदास में शामिल होंगे | इस दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का संदेश भी संगत को पढ़ कर सुनाएंगे| वीर बाल दिवस के विशेष आयोजन के तहत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय दोपहर 12:00 बजे से 1:00 बजे तक खालसा स्कूल में माता सुंदरी इंग्लिश पब्लिक स्कूल के कार्यक्रम में शामिल होंगे और बच्चों को पुरस्कृत करेंगे |
और पढ़ें ...

गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को किया जाएगा याद - वीर बाल दिवस

26 दिसंबर: स्कूलों-कॉलेजों में मनाया जाएगा वीर बाल दिवस

वीर बाल दिवस 2023’ पर क्विज़ आयोजित 

https://www.youtube.com/watch?v=MZSjb5kmf5s

गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीरता को किया जाएगा याद |

शिक्षा मंत्रालय जनसहभागिता को बढ़ावा देने के तहत मकसद से माईजीओवी के सहयोग से ‘वीर बाल दिवस 2023’ पर क्विज़ आयोजित करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों और उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा 

 शिक्षण संस्थानों में 26 दिसंबर को वीर बाल दिवस के रूप में मनाया जाएगा। बाल दिवस के माध्यम से छात्रों को गुरु गोबिंद सिंह के साहिबजादों की वीरता और बलिदान की जानकारी दी जाएगी।  

शिक्षा मंत्रालय जनसहभागिता को बढ़ावा देने के तहत मकसद से माईजीओवी के सहयोग से ‘वीर बाल दिवस 2023’ पर क्विज़ आयोजित करने जा रहा है। इस प्रतियोगिता में शामिल होने वाले छात्रों और उम्मीदवारों को ई-सर्टिफिकेट भी मिलेगा।   

बहुविकल्पीय पूछे जाएंगे प्रश्न
वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, शिक्षा मंत्रालय की ओर से कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस क्विज में बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे, जिसमें से छात्र को एक ही उत्तर पर क्लिक करना होगा।

क्विज में हिंदी और अंग्रेजी माध्यम से प्रश्न पूछे जाएंगे। प्रत्येक प्रश्न एक अंक का होगा और सभी प्रश्नों का उत्तर देना आवश्यक होगा। क्विज समयबद्ध तरीके से चलेगी। इसका मतलब है कि प्रतिभागियों को 300 सेकंड के भीतर 10 सवालों के जवाब देने होंगे।         
 
 
और पढ़ें ...

उप राष्ट्रपति जगदीप धनगढ़ से सीएम की मुलाकात

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज शनिवार को सुबह नई दिल्ली में उपराष्ट्रपति निवास पर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से सौजन्य मुलाकात की। इस दौरान राज्य के उपमुख्यमंत्री अरुणसाव और विजय शर्मा भी थे।
और पढ़ें ...

मोहन, राम, लखन, श्याम, केदार, लक्ष्मी, विष्णु देव : छत्तीसगढ़ के खेवनहार

*मोहन, राम, लखन, श्याम, केदार, लक्ष्मी, विष्णु देव : छत्तीसगढ़ के खेवनहार*

राज्यपाल के सामने बृजमोहन अग्रवाल ने ली मंत्री पद की शपथ.

सीएम साय ने कहा, ‘‘जल्द ही विभागों का आवंटन भी कर दिया जाएगा. मंत्रिमंडल में एक और पद बाद में भरा जाएगा.’’ छत्तीसगढ़ में 90 सदस्यीय विधानसभा में मुख्यमंत्री सहित अधिकतम 13 सदस्य हो सकते हैं. वर्तमान में छत्तीसगढ़ सरकार के मंत्रिमंडल में तीन सदस्य- मुख्यमंत्री साय और दो उपमुख्यमंत्री अरुण साव और विजय शर्मा हैं. उन्होंने 13 दिसंबर को शपथ ली थी. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद 12 में से छह सदस्य-अरुण साव, लखनलाल देवांगन, श्याम बिहारी जायसवाल, ओपी चौधरी, टंक राम वर्मा और लक्ष्मी राजवाड़े अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) से होंगे. वहीं तीन अन्य सदस्य -मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, रामविचार नेताम और केदार कश्यप अनुसूचित जनजाति (एसटी) से होंगे.  राज्य मंत्रिमंडल में अनुसूचित जाति (एससी) से एक सदस्य दयालदास बघेल.

वहीं सामान्य वर्ग से दो सदस्य विजय शर्मा और बृजमोहन अग्रवाल होंगे. मंत्रिमंडल विस्तार के बाद राजवाड़े मंत्रिमंडल में एकमात्र महिला सदस्य होंगी. शुक्रवार को शपथ लेने वाले नए मंत्रियों में अग्रवाल, नेताम, कश्यप और बघेल ने पिछली भाजपा (भारतीय जनता पार्टी) सरकारों में भी मंत्री के रूप में कार्य किया है. वहीं भारतीय प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए चौधरी के साथ ही वर्मा और राजवाड़े पहली बार के विधायक हैं तथा जायसवाल एव देवांगन दूसरी बार के विधायक हैं. मुख्यमंत्री साय केंद्र में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार के पहले कार्यकाल में केंद्रीय मंत्री के रूप में कार्य कर चुके हैं तथा उप मुख्यमंत्री साव और शर्मा पहली बार के विधायक हैं. 

<div class="card_content" style="margin: 0px; padding: 0px; box-sizing: border-box; overflow: auto hidden; color: rgb(102, 102, 102); font-family: Cambay, " noto="" sans",="" "hind="" siliguri",="" vadodara",="" "baloo="" paaji="" 2",="" sans-serif;="" font-size:="" 20px;="" background-color:="" rgb(255,="" 255,="" 255);"="">

साव बिलासपुर से लोकसभा सदस्य रह चुके हैं. शुक्रवार को मंत्रिमंडल विस्तार के बाद साय सरकार में सरगुजा संभाग से चार, बिलासपुर संभाग से तीन, रायपुर और दुर्ग संभाग से दो-दो और बस्तर संभाग से एक सदस्य होंगे. राज्य में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस को हराकर भाजपा ने पांच वर्ष बाद सत्ता में वापसी की है. भाजपा ने 90 सदस्यीय विधानसभा में 54 सीट जीती हैं, जबकि कांग्रेस 35 सीट ही हासिल कर सकी. राज्य में गोंडवाना गणतंत्र पार्टी को एक सीट मिली है. 

टंक राम वर्मा ने ग्रहण की मंत्री पद की शपथ

लक्ष्मी राजवाड़े ने भी राज्यपाल के सामने छत्तीसदगढ़ साय कैबिनेट के मंत्री के रूप में शपथ ग्रहण की. लक्ष्मी राजवाड़े पहली बार विधायक चुनी गईं. वह पहले पंचायत सदस्य भी रही हैं. 

ओपी चौधरी ने ग्रहण की शपथ

राज्यपाल के सामने श्याम दूसरी बार विधायक चुने गए हैं. वे बीजेपी किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष भी हैं. श्याम बिहारी जायसवाल ने साल 2010 में उपाध्यक्ष जनपद पंचायत के रूप में राजनीतिक करियर की शुरुआत की. 

लखन लाल देवांगन ने ली मंत्री पद की शपथ

केदार कश्यप चौथी बार विधायक चुने गए हैं और चुनाव में नारायणपुर सीट से 19188 वोटों के अंतर से जीत हासिल की है. वे पूर्व कैबिनेट मंत्री भी रहे हैं. 

दयालदास बघेल ने ली मंत्री पद की शपथ

राम विचार नेताम ने मंत्री पद की शपथ ली. रामविचार नेताम बड़े आदिवासी नेता हैं और छठी बार विधायक चुने गए हैं.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के लिए भारत सरकार की बड़ी स्वीकृति

*ब्रेकिंग न्यूज* मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अनुरोध पर भारत सरकार की बड़ी स्वीकृति सेन्ट्रल पूल में 15 लाख मेट्रिक टन उसना चावल लिए जाने की दी सहमति मुख्यमंत्री ने आज ही केन्द्रीय खाद्य मंत्री श्री पीयूष गोयल को लिखा था पत्र राज्य हित में उसना चावल लिए जाने का किया था आग्रह भारत सरकार ने छत्तीसगढ़ शासन को पत्र भेजकर दी सहमति की सूचना मुख्यमंत्री ने कहा डबल इंजन की सरकार का असर लंबित माँग एक ही दिन में की गई पूरी मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री जी एवं केंद्रीय मंत्री को राज्य की ओर से किया धन्यवाद
और पढ़ें ...

लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में विभिन्न विधाओं में दिया जा रहा निःशुल्क प्रशिक्षण

लाईवलीहुड कॉलेज जोरा में विभिन्न विधाओं में दिया जा रहा निःशुल्क प्रशिक्षण
 
अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर, कम्यूनिकेशन स्किल, और व्यक्तित्व विकास का भी मिलेगा प्रशिक्षण


रायपुर 19 दिसम्बर 2023/ जिले के लाईवलीहुड़ कॉलेज जोरा में मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना के अन्तर्गत युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने के लिए विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। 18 से 45 वर्ष के युवाओं को उनकी रूचि अनुसार 03 से 04 माह के कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिसमे सेल्फ इंप्लायड टेलर, असिस्टेंट इलेक्ट्रिशियन, रिटेल सेल्स एसोसिएट, सोलर पम्प टेक्निशियन, डोमेस्टिक आई.टी हेल्पडेस्क अटेंडेंट (कंप्यूटर), माइक्रो इरिगेशन टेक्नीशियन, ट्रेक्टर मेकेनिक के कोर्स में निःशुल्क कौशल प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

प्रशिक्षण के साथ ही अभ्यर्थियों को कम्प्यूटर स्किल, कम्यूनिकेशन स्किल, व्यक्तित्व विकास का भी प्रशिक्षण दिया जाएगा। सहायक परियोजना अधिकारी ने बताया कि इन कोर्स में आवेदन करने की न्युनतम योग्यता-08वी एवं 10वीं उत्तीर्ण है। साथ ही अधिक जानकारी के लिए कार्यालयीन नम्बर-0771-2443066, 9109321845, 9399791163 में भी संपर्क किया जा सकता है।

और पढ़ें ...

बागेश्वर धाम के धीरेंद्र शास्त्री की हनुमंत कथा और दिव्य दरबार एक बार फिर रायपुर में

छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी रायपुर में एक बार फिर से विश्व विख्यात संत शिरोमणि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री (बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर) का दिव्य दरबार लगने वाला है श्री शास्त्री 23 से 27 जनवरी तक विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा गुढिय़ारी में भगवान हनुमान की कथा सुनाएंगे। इस दौरान स्व.श्री पुरुषोतम अग्रवाल फाउंडेशन के द्वारा कन्याओं का सामूहिक विवाह कराया जाएगा। एक्स आर्मी फाउडेशन के द्वारा 22 शहीद जवानों के परिजनों का भी सम्मान किया जाएगा। 22 जनवरी को जहां अयोध्या में भगवान श्रीराम की स्थापना होगी वहीं छत्तीसगढ़ में बड़ी धूमधाम से भगवान का जन्मोत्सव मनाया जाएगा और गुढिय़ारी के शुक्रवारी बाजार में स्थित हनुमान मंदिर में भगवान राम, सीता, लक्ष्मण के साथ राम भक्त हनुमान की विशेष पूजा-अर्चना किया जाएगा। बागेश्वर धाम सरकार की कथा की तैयारियों के लिए रविवार को एक बैठक आयोजित कर विभिन्न समितियों का गठन भी किया गया। उक्त जानकारी श्री बागेश्वर धाम कथा आयोजन समिति के बसंत अग्रवाल एवं दिनेश मिश्रा ने संयुक्त पत्रकार वार्ता में बताया कि एक्स आर्मी फाउडेशन एवं स्व. श्री पुरुषोतम अग्रवाल फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में विवेकानंद विद्यापीठ के सामने कोटा गुढिय़ारी में 23 से 27 जनवरी तक पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री हनुमंत पर कथा करेंगे और किसी भी दिन वे दिव्य दरबार लगा सकते हैं जिसमें वे आम नागरिकों की समस्याओं का चिट्ठी के माध्यम से समाधान करेंगे। लेकिन इसकी तारीख अभी घोषित नहीं की जा रही है क्योंकि इस दिव्य दरबार में देश व विदेश से नागरिक शामिल होते हैं। कथा व दिव्य दरबार का प्रसारण संस्कार टीवी चैनल के माध्यम से लाइव किया जाएगा। बसंत अग्रवाल ने बताया कि राजधानी रायपुर में श्री बागेश्वर धाम दूसरी बार आ रहे है। आम नागरिकों को पिछली बार हुई कुछ असुविधाओं को देखते हुए इस बार भव्य मंच बनाया जाएगा ताकि उन्हें बैठने में असुविधा महसूस न हो। गाडिय़ों की पार्किंग साइंस कॉलेज मैदान और एनआईटी के पीछे खाली जगहों किया जा सकेगा। इसके अलावा अन्य व्यवस्थाओ को देखने के लिए रविवार को श्री बागेश्वर धाम कथा आयोजन समिति की बैठक आयोजित की गई और विभिन्न समितियों का गठन किया गया। इसके साथ ही एक्स आर्मी फाउडेशन के द्वारा हाल ही में शहीद हुए 22 जवानों के परिजनोंं का सम्मान किया जाएगा साथ ही स्व. श्री पुरुषोतम अग्रवाल फाउंडेशन के द्वारा कन्याओं का सामूहिक विवाह भी कराया जाएगा, इसके लिए पंजीयन अभी से शुरु हो गया है।
और पढ़ें ...

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य सचिव को क्रियान्वयन हेतु ‘घोषणा पत्र’ सौंपा*

*मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मुख्य सचिव को क्रियान्वयन हेतु ‘घोषणा पत्र’ सौंपा* रायपुर, 14 दिसम्बर 2023/ मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां महानदी भवन नवा रायपुर में नई सरकार की कैबिनेट की प्रथम बैठक में मुख्य सचिव अमिताभ जैन को क्रियान्वयन हेतु घोषणा पत्र सौंपा। इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव और विजय शर्मा भी उपस्थित थे।
और पढ़ें ...

विष्णु देव साय ने पीएम नरेंद्र मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की ली शपथ

*मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का अभिषेक...* *उप मुख्यमंत्री अरुण साव, विजय शर्मा ने ली शपथ* *मोदी मोदी ,आ गए है भगवा धारी के नारो से गूंजा साइंस कॉलेज मैदान* 0 *मोदी, नड्डा ,शाह, योगी, माथुर सहित दिग्गज नेता हुए शपथ ग्रहण समारोह में शामिल* रायपुर। छत्तीसगढ़ के नव नियुक्त मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज यहां साइंस कॉलेज मैदान में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह सहित वरिष्ठ नेताओं की उपस्थिति में पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने मुख्यमंत्री पद की शपथ दिलाई। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साव के बाद उप मुख्यमंत्री अरुण साव, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा के विधि पूर्वक शपथ ली। शपथ के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, ,राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने मुख्यमंत्री तथा दोनों उप मुख्यमंत्रियों को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, छत्तीसगढ़ भाजपा प्रभारी ओम माथुर, पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह सहित अन्य दिग्गज नेता मंच पर मौजूद रहे। शपथ समारोह में कुल तीन लोगों को शपथ दिलाई गई। मंत्रियों को बाद में शपथ दिलाई जाएगी। शपथ समारोह में अपार भीड़ उमड़ी। शपथ ग्रहण समारोह में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा,केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह, राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी. एल. संतोष, केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी, सह संगठन महामंत्री शिव प्रकाश, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, भाजपा राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वासरमा, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत, प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, सह प्रभारी नितिन नबीन, क्षेत्रीय संगठन महामंत्री अजय जम्वाल, प्रदेश संगठन महामंत्री पवन साय, राज्यसभा सांसद सरोज पांडेय, राजनांदगांव सांसद संतोष पांडेय, रायपुर सांसद सुनील सोनी, दुर्ग सांसद विजय बघेल, कांकेर सांसद मोहन मांडवी, महासमुंद सांसद चुन्नीलाल साहू, जांजगीर-चांपा सांसद गुहाराम अजगले, पूर्व मंत्री एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल, अजय चंद्राकर, अमर अग्रवाल, राजेश मूणत, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक, गौरी शंकर अग्रवाल, पूर्व नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल, भाजपा विधायक सुश्री लता उसेण्डी, भाजपा उपाध्यक्ष भूपेंद्र सव्वनी,सरगुजा संभाग प्रभारी संजय श्रीवास्तव,विधायक, मोतीलाल साहू, धर्मजीत सिंह, ओ.पी. चौधरी, किरण सिंह देव, रामविचार नेताम, श्रीमती गोमती साय, श्यामबिहारी जायसवाल, भैयालाल राजवाडे, भूलन सिंह मरावी, श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, श्रीमती शकुंतला सिंह पोर्ते, श्रीमती उद्धेश्वरी पैकरा, प्रबोध मिंज, राजेश अग्रवाल, श्रीमती रायमुनि भगत, लखनलाल देवांगन, प्रेमचन्द पटेल, प्रणव कुमार मरपच्ची, सुशांत शुक्ला, संपत अग्रवाल, योगेश्वर राजू सिन्हा, टंक राम वर्मा, अनुज शर्मा, पुरन्दर मिश्रा, गुरू खुशवंत सिंह, इन्द्रकुमार साहू, रोहित साहू, ललित चंद्राकर, गजेन्द्र यादव, रिकेश सेन, डोमन लाल कोर्सेवाड़ा, ईश्वर साहू, दीपेश साहू, दयालदास बघेल, श्रीमती भावना बोहरा, आशाराम नेताम, विनायक गोयल, चैतराम अटामी सहित भाजपा के राष्ट्रीय पदाधिकारी एवं प्रदेश पदाधिकारी मौजूद रहे।
और पढ़ें ...

*हमने बनाया है हम ही संवारेंगे -

*हमने बनाया है हम ही संवारेंगे* भारतीय जनता पार्टी के इस नारे के तहत छत्तीसगढ़ में भाजपा ने सत्ता हासिल की और आज छत्तीसगढ़ के नए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय अपने इसी नारे को अमल में लाने शपथ ग्रहण लेंगे | उनके इस शपथ ग्रहण समारोह में आशीर्वाद देने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पहुंच रहे हैं | लोगों में भारी उत्साह है हजारों की संख्या में लोग शपथ ग्रहण समारोह देखने पहुंचे हैं |
और पढ़ें ...

*25 दिसंबर को किसानों को 2 साल के बकाया बोनस का भुगतान- विष्णुदेव साय*

*विष्णुदेव सर्वसम्मति से भाजपा विधायक दल के नेता निर्वाचित* *25 दिसंबर को किसानों को 2 साल के बकाया बोनस का भुगतान- साय* रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा विधायक दल की बैठक में नेता चुने जाने के बाद नवनिर्वाचित मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा सहित केंद्रीय नेतृत्व, प्रदेश भाजपा प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. रमन सिंह,संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन, प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव सहित सभी विधायकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ की जनता ने भाजपा को जो जिम्मेदारी सौंपी है, उसमें भाजपा की सरकार जनता की कसौटी पर खरी उतरेगी। 25 दिसंबर को किसानों को दो साल के बकाया बोनस का भुगतान कर दिया जाएगा। मोदी जी की सभी गारंटी पूरी होंगी। भाजपा को छत्तीसगढ़ की जनता ने विकास और खुशहाली का भरोसा व्यक्त किया है। भाजपा की सरकार अपने संकल्प को सर्वोच्च प्राथमिकता के साथ पूरे करेगी। हम सभी अभी से जनता के सपनों को पूरा करने में जुटेंगे। छत्तीसगढ़ सुशासन, विकास और लोक समृद्धि की त्रिवेणी बनेगा। वनांचलों का तेज गति से विकास होगा। प्रधानमंत्री मोदी जी और भाजपा की मंशा के अनुसार छत्तीसगढ़ के वनांचलों का, वहां के निवासियों का विकास होगा। भाजपा की सरकार राज्य के हर हिस्से को विकास की नई दिशा देगी। भाजपा पर्यवेक्षक केंद्रीय मंत्री तथा झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री अर्जुन मुंडा, केंद्रीय मंत्री सर्वानंद सोनोवाल, राष्ट्रीय महामंत्री दुष्यंत कुमार गौतम की उपस्थिति में भाजपा विधायक दल की बैठक प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर स्थित सभागार में आहूत की गई। इस अवसर पर श्री मुंडा ने राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की ओर से छत्तीसगढ़ की जनता को बधाई देते हुए कहा कि जनता ने जिस तरह मोदी जी, शाह जी और माथुर जी के प्रयासों को मंजिल तक पहुंचाया है, उसके लिए हम छत्तीसगढ़ की जनता के आभारी हैं। राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा जी के संगठन नेतृत्व में भाजपा ने यह सफलता हासिल की है और यह सुनिश्चित कर दिया है कि आने वाले लोकसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ की सभी 11 सीटें जीतेंगे। उन्होंने छत्तीसगढ़ के चुनाव को नेट टू नेट फाइट बताते हुए कहा कि आप लोग तूफान से कश्ती निकालने वाले हैं। आपकी भूमिका पतवार के रूप में रही। उन्होंने इस जीत को भारत माता के चरणों में पुष्पांजलि के रूप में अर्पित करते हुए कहा कि भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में सुशासन लायेगी। उन्होंने इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राज्य निर्माता पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी को याद करते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ हमने बनाया है और इसका विकास हमारी जिम्मेदारी है। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव ने भाजपा की जीत को ऐतिहासिक करार देते हुए कहा कि इस बार चुनाव में न सिर्फ हमारी सीटें बढ़ीं बल्कि वोट प्रतिशत में भी भाजपा ने छलांग लगाई है। इसके लिए हम जनता के आभारी हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी मनसुख मांडविया, संगठन सह प्रभारी नितिन नबीन के मार्गदर्शन और प्रयास को हमारा नमन है। छत्तीसगढ़ की जनता ने कांग्रेस के कुशासन से मुक्त होकर राज्य को भाजपा के भरोसेमंद हाथों में सौंपा है। उन्होंने कहा कि ओम माथुर जहां भी प्रभारी बनकर जाते हैं, भाजपा की जीत तय हो जाती है। उन्होंने याद दिलाया कि माथुर जी ने आते साथ ही कह दिया था कि छत्तीसगढ़ में भाजपा के लिए कांग्रेस कोई चुनौती नहीं है। हम सरकार बना रहे हैं। माथुर जी ने जो कहा, वह पत्थर की लकीर साबित हुआ। माथुर जी ने अपना रिकार्ड बरकरार रखा है। छत्तीसगढ़ में यह ऐतिहासिक सफलता प्रधानमंत्री मोदी जी के प्रति जन विश्वास ,राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री जेपी नड्डा और केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति पर मुहर है। भाजपा विधायक दल के नेता निर्वाचन की प्रक्रिया में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने विष्णु देव साय के नाम का प्रस्ताव किया। जिसका समर्थन प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव एवं वरिष्ठतम विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने किया। इसके बाद विधायक दल ने सर्वसम्मति से विष्णुदेव साय को अपना नेता चुनते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी। इस अवसर पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह ने कहा कि यह जीत छत्तीसगढ़ का मनोबल बढ़ाने वाली है। इससे कुशासन का, भ्रष्टाचार का, माफिया का, अपराध का, अन्याय का, अत्याचार का, घोटाला राज खत्म हुआ है।
और पढ़ें ...

विष्णु देव साय छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री के रूप में संभालेंगे प्रदेश की कमान

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष अरुण साव, पूर्व मुख्यमंत्री डॉ रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, सांसद गोमती साय, रायगढ़ विधायक ओपी चौधरी, रामानुजगंज विधायक रामविचार नेताम के नाम मुख्यमंत्री बनने की होड़ में पिछले कई दिनों से चर्चा में लगातार रहे और इन सब नाम को पीछे कर पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु देव साय के नाम पर केंद्रीय नेतृत्व में मोहर लगाकर उन्हें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री की जिम्मेदारी सौंप कर अपना भरोसा व्यक्त किया | भारतीय जनता पार्टी ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री पद के नाम का ऐलान कर दिया है | आदिवासी नेता विष्णु देव सहायक को छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी सौंप गई है, बीजेपी ने आदिवासी नेता को प्रदेश का चेहरा बनाया है, बताया जाता है कि भाजपा केंद्रीय नेतृत्व बने विष्णु देव साइन का नाम मुख्यमंत्री पद के लिए प्रस्तावित किया है जिसकी आज घोषणा की गई और तमाम अटकलें पर विराम लग गया | छत्तीसगढ़ में विधायक दल की बैठक में लिए गए इस फैसले में केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल और अर्जुन मुंडा के साथ राष्ट्रीय सचिव दुष्यंत कुमार गौतम सहित छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी ओम माथुर मौजूद रहे विष्णु देसाई एमपी छत्तीसगढ़ के समय के प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं उसके अलावा छत्तीसगढ़ बनने के बाद भी वह प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं केंद्र में मंत्री भी रह चुके हैं |
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के सीएम पर सस्पेंस आज होगा खत्म !

छत्तीसगढ़ के सीएम पर सस्पेंस आज होगा खत्म - विधायक दल की बैठक के बाद छत्तीसगढ़ को मिलेगा नया मुख्यमंत्री - प्रवेक्षक पहुंचे रायपुर रायपुर। छत्तीसगढ़ में सीएम फेस पर सस्पेंस आज खत्म हो सकता है. मुख्यमंत्री चुनने के लिए नियुक्त किये गए तीनों प्रवेक्षक रायपुर पहुंच गए हैं. बीजेपी कार्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज पर्यवेक्षकों की मौजूदगी में नवनिर्वाचित 54 विधायकों की बैठक होगी. इस बैठक में कुछ नाम पर्यवेक्षक लेकर आएंगे तो वहीं कुछ नाम विधायक पेश करेंगे. जिसको लेकर चर्चा होगी और सहमति बनने के बाद पार्टी नाम फाइनल कर सकती है. जिसके बाद बीजेपी सीएम के नाम का ऐलान कर सकती है. छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री चेहरा तय करने के लिए भाजपा ने तीन पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है. जिसमें अर्जुन मुंडा केंद्रीय जनजातीय मंत्री, सर्वानंद सोनोवाल केंद्रीय आयुष मंत्री और दुष्यंत कुमार गौतम राष्ट्रीय महासचिव का नाम शामिल है |विधायकों के साथ प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, प्रदेश सहप्रभारी नितिन नबीन और पर्यवेक्षक बैठक लेंगे| छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री के चेहरे को लेकर कई नाम चर्चा में है. जिसमें पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री विष्णुदेव साय, रामविचार नेताम, अरुण साव का नाम शामिल हैं | अब देखने वाली बात क्या है कि जिनके नाम की चर्चा चल रही है उन्हें मुख्यमंत्री बनाया अभी जाता है या फिर केंद्र से कोई नया नाम प्रस्तावित करवाया जाता है |
और पढ़ें ...

आबकारी विभाग द्वारा होटल-ढाबों में किया जा रहा विशेष चेकिंग की कार्यवाही -

आबकारी विभाग द्वारा होटल-ढाबों में किया जा रहा विशेष चेकिंग की कार्यवाही
 

दुर्ग, 09 दिसम्बर 2023/ जिला आबकारी विभाग द्वारा विशेष चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 8 दिसम्बर 2023 को जांच के दौरान जिले के मुख्य मार्गों एवं जिले से लगे हुए जिलों/राज्यों से लगी सड़कों एवं मार्गों के आस-पास अव्यवस्थित होटल-ढाबों में शराब के अवैध संग्रहण एवं अवैध विक्रय की जांच की कार्यवाही की गई। सहायक आयुक्त आबकारी राजेश जायसवाल से प्राप्त जानकारी अनुसार जांच में गब्बर ढाबा, अल लजीज ढाबा, अमन ढाबा, अपना ढाबा, अर्जुन दा ढाबा, क्रॉस रोड होटल, मिश्रा ढाबा, छत्तीसगढ़ ढाबा एवं अन्य होटल ढाबों की सघन जांच की कार्यवाही की गई। सभी होटल ढाबा मालिकों को होटल ढाबा परिसर में मदिरा पान नहीं करवाये जाने तथा किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधियों में संलिप्तता ना होने संबंधी सख्त निर्देश दिए गए। विशेष चेकिंग अभियान में सहायक जिला आबकारी अधिकारी अशोक अग्रवाल, पंकज कुजुर, आबकारी उप निरीक्षक हरिश पटेल, मुख्य आरक्ष  संतोष दुबे,  भोजराम रत्नाकर,  फागू राम टण्डन, आरक्षक लोकनाथ इंदौरिया, अशोक वर्मा एवं वाहन चालक दीपक राजू, प्रकाश राव का सहयोग रहा।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में मुख्यमंत्री का ऐलान

छत्तीसगढ़ मध्य प्रदेश और राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी की जीत के बाद मुख्यमंत्री के नाम को लेकर असमंजस की स्थिति अब समाप्त होने वाली है इन तीनों प्रदेशों में मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा करने पर्यवेक्षकों की नियुक्ति कर दी गई है और पर्यवेक्षक संभवत शनिवार को तीनों प्रदेशों में मुख्यमंत्री के नाम का ऐलान कर देंगे | भारतीय जनता पार्टी के संसदीय बोर्ड ने राजस्थान, मध्य प्रदेश एवं छत्तीसगढ़ में पार्टी विधायक दल के नेता के चुनाव हेतु केन्द्रीय पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की है:- 1. राजस्थान श्री राजनाथ सिंह, केन्द्रीय रक्षा मंत्री, भारत सरकार सुश्री सरोज पाण्डेय, राज्यसभा सांसद श्री विनोद तावड़े, राष्ट्रीय महासचिव 2. मध्य प्रदेश श्री मनोहर लाल खट्टर, मुख्यमंत्री हरियाणा डा. के. लक्ष्मण, राष्ट्रीय अध्यक्ष, ओबीसी मोर्चा सुश्री आशा लाकड़ा, राष्ट्रीय सचिव 3. छत्तीसगढ़ श्री अर्जुन मुंडा, केन्द्रीय जनजातीय मंत्री, भारत सरकार श्री सर्वानंद सोनोवाल, केन्द्रीय बंदरगाह, जहाजरानी, जलमार्ग एवं आयुष मंत्री, भारत सरकार श्री दुष्यंत कुमार गौतम, राष्ट्रीय महासचिव
और पढ़ें ...

अरुण साव हो सकते हैं छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री!

सांसद एवं विधायक अरुण साव हो सकते हैं अगले मुख्यमंत्री!

अरुण साव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद भी माने जाते हैं |

सांसद एवं विधायक अरुण साव हो सकते हैं अगले मुख्यमंत्री! अरुण साव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पसंद भी माने जाते हैं | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अरुण साव को प्रदेश अध्यक्ष बनाकर शायद यह जिम्मेदारी सौंपी थी कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार वापस लाने हर संभव प्रयास करें | प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने के बाद सांसद अरुण साव लगातार पूरे प्रदेश में दौरा करते रहे, संगठन को एकजुट करने में उन्होंने न दिन देखा ना रात | संगठन के लोगों से चर्चा कर हर के कारणों की समीक्षा की, कर्मियों को ढूंढ कर उन्हें दूर करने का रास्ता खोजा, कार्यकर्ताओं में जोश भरा, पदाधिकारी को जिम्मेदारियां सौंपी, समय-समय पर फीडबैक लेकर प्रदेश प्रभारियों को दिया| प्रदेश प्रभारियों के निर्देशों के अनुसार प्रदेश के कार्यकर्ताओं और जनता से संवाद किया उनके विचारों को जाना और केंद्रीय नेतृत्व से सलाह मशवरा कर योजनाओं की जानकारी घर घर तक पहुंचाकर प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के सपनो को साकार करने में महत्त्वपूर्ण भूमिका निभाई| सांसद एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव की मेहनत रंग लाई और सबके प्रयासों से प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी को छत्तीसगढ में भाजपा का परचम लहरा कर तोहफे के रूप में देकर बता दिया कि आज भी मोदी की गारंटी पर सबको भरोसा है | छत्तीसगढ में भाजपा की यह जीत अब तक की सबसे बड़ी जीत है | सांसद एवं छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव को उनकी मेहनत का फल मुख्यमंत्री के रूप में मिल सकता है | हम बता दें कि अरूण साव बाल्यकाल से ही राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के स्वयंसेवक, 1990 से 1995 तक अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की छात्र राजनीति में सक्रिय रहे, उन्होंने नगर अध्यक्ष, विभाग प्रमुख, संभाग प्रमुख प्रदेश सहमंत्री, राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्य जैसे अनेक महत्वपूर्ण दायित्वों का निर्वहन किया। इसके अलावा अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में प्रदेश पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यसमिति में होने के बाद भी भारतीय जनता पार्टी की राजनीति में बूथ स्तर के कार्यकर्ता के रूप में अपने राजनैतिक जीवन का आरंभ कर कार्यकर्ताओ के लिए एक अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया । भारतीय जनता युवा मोर्चा में मण्डल अध्यक्ष, जिला महामंत्री, जिला उपाध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, प्रदेश उपाध्यक्ष तत्पश्चात भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय कार्यसमिति के सदस्य बनाए गए तथा भाजपा प्रदेश कोर ग्रुप के सदस्य एवं प्रदेश चुनाव समिति के सदस्य नियुक्त हुए गए | 9 अगस्त 2022 को अरुण साव को भारतीय जनता पार्टी छत्तीसगढ़ का प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया गया। सत्रहवीं लोकसभा में बिलासपुर लोकसभा सीट से पार्टी ने उन्हें प्रत्याशी बनाया, 1,41,000 के रिकॉर्ड मतों से अपने प्रतिद्वंदी को हरा कर भाजपा की उम्मीदों पर खरा उतरकर भरोसा कायम रखा | अरुण साव साहू समाज से आते हैं समाज के विभिन्न पदों पर रहकर कार्य कर चुके हैं। पेशा वर्ष 1996 में सिविल न्यायालय मुंगेली में वकालत प्रारंभ किये तत्पश्चात बिलासपुर में उच्च न्यायालय स्थापित होने के बाद छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय बिलासपुर में वकालत प्रारंभ किये। एक कुशल अधिवक्ता के रूप में अपनी विशेष पहचान बनाते हुए छतीसगढ़ उच्च न्यायालय मे उप शासकीय अधिवक्ता, शासकीय अधिवक्ता तथा उप महाधिवक्ता भी रहे हैं। इन्ही सब कारणों से अरुण साव छत्तीसगढ़ के अगले मुख्यमंत्री हो सकते हैं |सुख | डा. रमन सिंह, बृजमोहन अग्रवाल एवं आदिवासी चेहरे के तौर पर केंद्रीय मंत्री रेणुका सिंह, विष्णुदेव साय - रामविचार नेताम पर भी PM नरेंद्र मोदी मुहर लगा सकते हैं|

और पढ़ें ...

*छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के ग्रहण से मुक्त करने वाली जनता को नमन- साव*

*छत्तीसगढ़ को कांग्रेस के ग्रहण से मुक्त करने वाली जनता को नमन- साव* रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सांसद अरुण साव ने भाजपा की ऐतिहासिक जीत को छत्तीसगढ़ के गांव गरीब किसान मजदूर और युवाओं की जीत निरूपित करते हुए कहा कि राज्य की जनता ने आज कांग्रेस रूपी अभिशाप से छत्तीसगढ़ को मुक्त करते हुए विकास का मार्ग चुन लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भाजपा सरकार के शपथ समारोह का न्यौता देने आए थे। छत्तीसगढ़ की जनता के हम आभारी हैं कि मोदी जी का न्यौता आपने स्वीकार किया। मोदी जी की गारंटी पर विश्वास किया। जिसकी वजह से छत्तीसगढ़ कुशासन, अन्याय, अत्याचार, आतंक और भ्रष्टाचार से मुक्त हुआ है। राज्य में कांग्रेस के आतंक राज पर भाजपा के जीवट कार्यकर्ता के संघर्ष की जीत जनता के आशीर्वाद का प्रतिफल है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री साव ने कहा कि हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति छत्तीसगढ़ की जनता का विश्वास, देश के गृहमंत्री अमित शाह की रणनीति, हमारे प्रदेश प्रभारी ओम माथुर, चुनाव सह प्रभारी केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मांडविया, संगठन के सह प्रभारी नितिन नबीन का कुशल निर्देशन, सभी वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन और हमारे प्रत्येक कार्यकर्ता का जुझारूपन इस शानदार जीत के मुख्य कारक हैं। हमारे कार्यकर्ता बिना डरे, बिना थमे क्रूर दमनकारी पंजे से छत्तीसगढ़ को मुक्त कराने डटे रहे। आखिरकार सत्य की जीत हुई। अब भाजपा की सरकार बनते ही मोदी जी की गारंटी पूरी करने का श्रीगणेश होगा। छत्तीसगढ़ विकास की तेज गति से आगे बढ़ेगा। भाजपा छत्तीसगढ़ निर्माता अटलजी के सिद्धांतों के अनुरूप राज्य को सुशासन देगी। जनता द्वारा दिए गए आशीर्वाद के प्रति नमन करते हुए भाजपा वचनबद्ध है कि हम जन आकांक्षा और अपेक्षा की कसौटी पर खरे उतरेंगे। छत्तीसगढ़ महतारी का मान अब अपने शिखर पर होगा।
और पढ़ें ...