राशिफल
बच्चों के लिए आसानी से बनाएं पूरन पोली, जानें विधि
पूरन पोली रेसिपी
सामग्री
- 1 कप- चना दाल
- 3 कप- पानी
- 2 छोटा कप-चीनी या गुड़
- 1 टी स्पून- इलायची पाउडर
- चुटकी भर-जायफल
- 3 कप- गेहूं का आटा
- 2 टी स्पून- सूजी
- 2 टी स्पून- मैदा
- 1 टी स्पून- नमक
- तलने के लिए- घी
विधि
- Step 1 :
पूरन पोली बनाने के लिए सबसे पहले दाल को धोकर रात भर के लिए पानी में भिगोकर रख दें।
- Step 2 :
अब आप आटे में नमक, मैदा और सूजी डालकर अच्छी तरह से गूंथ लें और आधा घंटे के लिए अलग रख दें।
- Step 3 :
अब आप कुकर में दाल और पानी डालें और सिटी आने तक अच्छी तरह से पका लें।
- Step 4 :
जब दाल पक जाए तो उसे एक पैन में डालें और इसमें गुड़ या चीनी वा अन्य सभी सामग्रियों को डाल दें। फिर इसे अच्छी तरह से रका लें।
- Step 5 :
जब आटा सेट हो जाए, तो उससे लोइयां बना लें और पूरन का मिश्रण अच्छी तरह से भर दें।
- Step 6 :
तवे में थोड़ा-सा घी लगाकर पोली डालें और फिर उसे दोनों तरफ से घी लगाकर सेक लें।
- Step 7 :
सफेद मक्खन और गरमा गरम कड़क चाय के साथ पूरन पोली का आनंद लें।
कैसे मनाते हैं दही हांडी उत्सव -दही हांडी उत्सव का महत्व
कैसे मनाते हैं दही हांडी उत्सव
इस उत्सव को मनाने के लिए पहले एक मिट्टी के गोल बर्तन (हांडी) में दही या माखन भरकर उसे ऊंचाई में लटका दिया जाता है. इसके बाद गोविंदाओं की टोली पिरामिड बनाकर इस हांडी को तोड़ने का प्रयास करती है और जिन गोविदाओं की टीम इसे तोड़ देती है वो विजेता कहलाते हैं और इन्हें इनाम भी दिए जाते हैं. दही हांडी का उत्सव विशेषतौर पर गोकुल और महाराष्ट्र में मनाया जाता है. लेकिन अब दही हांडी पर्व की धूम हर जगह देखने को मिलती है. शहर से लेकर गांव और कस्बों में दही हांडी के उत्सव का आयोजन किया जाता है.
दही हांडी उत्सव का महत्व
जन्माष्टमी में दही हांडी उत्सव का विशेष महत्व है. क्योंकि यह भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीलाओं का अभिन्न और प्रमुख हिस्सा है, जिसे प्रतीकात्मक रूप में दर्शाने के लिए दही हांडी का उत्सव मनाया जाता है. मान्यता है कि, जिस घर में माखन चोरी के लिए मटकी फोड़ी जाती है वहां कभी दुखों का वास नहीं होता और घर खुशियों से भर जाता है.
हल छठ प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को किया जाता है.
Harchat 2023 date: हल छठ प्रतिवर्ष भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि को किया जाता है. इसी दिन भगवान श्रीकृष्ण के बड़े बलराम की जयंती भी मनाई जाती है. प्राचीन किवदंतियों के अनुसार इसी तिथि को राजा जनक की पुत्री भगवान श्रीराम की पत्नी माता सीता का जन्म भी हुआ था. मूसल बलराम जी का मुख्य शस्त्र है. इसलिए उन्हें हलधर भी कहा जाता है.इस पर्व का नाम उन्हीं के नाम पर रखा गया है. हल छठ, ऊब छठ भी कहते हैं. साल 2023 में भाद्रपद के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 5 सितंबर दिन मंगलवार को हल छठ व्रत किया जाएगा. आइये पोस्ट के जरिए जानें हल छठ 2023 में कब हैं –
हिंदू पंचाग के अनुसार 2023 में हलषष्ठी व्रत 5 सितंबर 2023, दिन मंगलवार को हल छठ व्रत किया जाएगा. इस दिन सुहागिन महिलाएं पति की दीघार्यु और कुंवारी कन्याएं सुयोग्य वर की कामना के उद्देश्य से पूरा दिन खड़े रहकर व्रत करती है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार इस दिन व्रत करने वाली उपासक पूरा दिन निर्जला व्रत रखती है. वहीं रात्रि को चंद्रोदय के बाद ही जल ग्रहण करती है. मध्य प्रदेश के मालवा प्रांत में व्रत करने वाली कन्याओं को उनके मामा द्वारा जल ग्रहण करवाकर व्रत तुड़वाया जाता है.
हल छठ व्रत 2023 का शुभ मुहूर्त – Harchat 2023 ka Shubh Muhurat
भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि 5 सितंबर 2023 दिन मंगलवार को शाम 6.50 बजे लगेगी. यह तिथि अगले दिन यानी 6 सितंबर 2023 को रात्रि 8.55 बजे तक रहेगी. हल षष्ठी के दिन व्रत करने वाली महिलाएं व कन्याओं को महुआ की दातुन और महुआ खाने का विधान है. इस व्रत में हल से जोते हुए बागों या खेतों के फल और अन्न खाना वर्जित माना गया है. इस दिन दूध, घी, सूखे मेवे, लाल चावल आदि का सेवन किया जाता है.
- हल छठ व्रत में हल से जुती हुई अनाज और सब्जियों का इस्तेमाल नहीं किया जाता.
- इस व्रत में वही चीजें खाई जाती हैं जो तालाब या मैदान में पैदा होती हैं. जैसे तिन्नी का चावल, केर्मुआ का साग, पसही के चावल खाकर आदि.
- इस व्रत में गाय के किसी भी उत्पाद जैसे दूध, दही, गोबर आदि का इस्तेमाल नहीं किया जाता है.
- हल छठ व्रत में भैंस का दूध, दही और घी का प्रयोग किया जाता है.
- इस व्रत के दिन घर या बाहर कहीं भी दीवाल पर भैंस के गोबर से छठ माता का चित्र बनाते हैं.
- जिसके बाद गणेश और माता गौरा की पूजा करते हैं.
- महिलाएं घर में ही तालाब बनाकर, उसमें झरबेरी, पलाश और कांसी के पेड़ लगाती हैं और वहां पर बैठकर पूजा अर्चना करती हैं और हल षष्ठी की कथा सुनती हैं. उसके बाद प्रणाम करके पूजा समाप्त करती हैं.
Aaj Ka Panchang: आज 3 सितंबर 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
आज का पंचांग- 3 सितंबर 2023 विक्रम संवत - 2080, नल शक सम्वत - 1945, शोभकृत पूर्णिमांत - भाद्रपद्र अमांत - श्रावण तिथि चतुर्थी - 06:24 पी एम तक नक्षत्र रेवती - 10:38 ए एम तक योग गण्ड - 06:01 ए एम तक सूर्य और चंद्रमा का समय सूर्योदय - 6:00 AM सूर्यास्त - 6:41 PM चन्द्रोदय - 8:57 PM चन्द्रास्त - 9:20 AM अशुभ काल राहू - 05:06 पी एम से 06:41 पी एम यम गण्ड - 12:20 पी एम से 01:55 पी एम गुलिक - 03:31 पी एम से 05:06 पी एम दुर्मुहूर्त - 04:59 पी एम से 05:50 पी एम वर्ज्यम् - 05:38 ए एम से 07:10 ए एम शुभ काल अभिजीत मुहूर्त - 11:55 ए एम से 12:46 पी एम अमृत काल - 08:25 ए एम से 09:54 ए एम, 02:36 ए एम से 04:07 ए एम ब्रह्म मुहूर्त - 04:29 ए एम से 05:14 ए एम शुभ योग सर्वार्थ सिद्धि योग- 10:38 ए एम से 06:00 ए एम
Aaj Ka Rashifal 03 September 2023: जानें सभी राशियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन
Aaj Ka Rashifal 03 September 2023: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 6 बजकर 25 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 11 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 38 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 3 सितंबर का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। ऑफिस के काम में आज आपके सामने कई चुनौतियां भी आएगी लेकिन आप उसे अपनी बुद्धिमत्ता से हल कर लेंगे। समाज में आपके अच्छे काम से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से आज छुटकारा मिलेगा, जिससे आप ज्यादा एनर्जेटिक महसूस करेंगे। किसी बचपन के मित्र से मुलाकात होगी। पुरानी यादें ताजा होंगी। अचानक धन लाभ होने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा। लकी रंग - पिंक लकी नंबर - 5 वृष राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आज किसी प्रॉपर्टी डीलर्स से बातचीत करेंगे। आपको बिजनेस के सिलसिले से राज्य से बाहर जाना पड़ सकता है। इंजीनियरिंग पूरा कर चुके छात्रों का प्लेसमेंट किसी अच्छी कंपनी में होगा। किसी से बात करते समय भाषा पर नियंत्रण रखें। आपका दिन हंसी-ख़ुशी में बीतेगा। आपके अन्दर कॉन्फिडेंस बना रहेगा। धार्मिक कार्य में रुचि बढ़ेगी। आपके खर्च में बढ़ोत्तरी हो सकती है। जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के कार्यों को पूरा करने का प्लान बनाएंगे। लकी रंग - सिल्वर लकी नंबर - 8 मिथुन राशि आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आपके सामने लाभ के कुछ नए अवसर आएंगे,जिन्हें आपको चूकना नहीं है। परिवार में सुख-शांति बनी रहेगी। आपके कठिन परिश्रम का लाभ मिलने से मन में ख़ुशी का भाव बना रहेगा। धैर्य से निर्णय लेने पर सफलता के मार्ग खुलेंगे। आप अपने लक्ष्य से भटक भी सकते हैं, किन्तु अपनों का साथ आपको सही दिशा में ले जाएगा। जॉब के कुछ अच्छे ऑफर भी आज आपको मिल सकते हैं। जहां जरूरत होगी, वहां समझौता करने के लिए तैयार रहेंगे। लवमेट्स से आज आपको कुछ गिफ्ट मिलेगा,जिससे रिश्ते और बेहतर होंगे। लकी रंग - मैरून लकी नंबर - 3 कर्क राशि आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपके घर में कोई मेहमान आ सकते हैं, जिससे घर में खुशियां ही खुशियां होगी। समाज के लोग आपके अच्छे व्यवहार से खुश होंगे, आपकी तारीफ भी करेंगे। काम अधिक होने के कारण मेहनत अधिक करनी पड़ सकती है,आपका पेशेंस आपको सफलता दिलाएगा। जीवनसाथी का सहयोग कारगार हो सकती है। आपके विरोधी भी आपके काम की सराहना करेंगे। धार्मिक कामों में आपका मन लगेगा। आपके कॉन्फिडेंस से कोई काम बन जाएगा। मार्केट से कोई मनपसंद वस्तु खरीदने का मन बना सकते हैं। नयी कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लकी रंग - गोल्डन लकी नंबर - 7 सिंह राशि आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी। तालमेल अच्छा बना रहेगा। समाज में आपकी पहचान नए लोगों से होगी जो भविष्य में आपके किसी काम आएंगे। ऑफिस में आज किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा, जिससे उत्साह बढ़ेगा। आपका मन भगवान की आराधना में लगेगा आप मंदिर जाकर पूजा अर्चना करेंगे। बिजनेस में आपको सफलता मिलेगी, आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी किसी प्रभावशाली व्यक्ति का इंटरव्यू लेने का मौका मिलेगा। लकी रंग - काला लकी नंबर - 2 कन्या राशि आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। छात्रों का मन पढ़ाई में लगा रहेगा। आप जिस काम में काफी दिनों से व्यस्त थे वो काम आज पूरा हो जाएगा, आप काम करने के नए टारगेट बनाएंगे। ऑफिस में आपका काम देखकर जूनियर आपसे बहुत कुछ सीखेंगे। आपको इसका सकारात्मक परिणाम भी हासिल होगा। परिवार के साथ मिलकर कोई नया बिजनेस शुरू करने की चर्चा करेंगे।सामाजिक तथा राजनीतिक कार्यों में मन लगा रहेगा। लकी रंग - ग्रे लकी नंबर - 6 तुला राशि आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। किसी काम के लिए आपकी कोशिश सफल होंगी। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिलेगी। छात्रों को पढ़ाई या करियर से जुड़ी समस्याओं का समाधान मिलेगा, अपनी मेहनत जारी रखें, आपकी सफलता के अच्छे योग हैं। समाज में सम्मान और रुतबा बढ़ेगा, किसी सामाजिक समारोह में शामिल होने का मौका मिलेगा। लवमेट्स एक दूसरे पर विश्वास बनाये रखें,रिश्ते में मजबूती बनी रहेगी। लेखकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है,आपके द्वारा लिखी गई कविता की लोग तारीफ करेंगे। लकी रंग - पीच लकी नंबर - 1 वृश्चिक राशि आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। काम को लेकर किसी तरह का डर मन में न रखें। ऑफिस में किसी से बेवजह उलझने से बचें। कोई आपकी बैक बाईटिंग कर सकता है। आपको थोड़ी थकावट महसूस हो सकती है, लेकिन जल्द ही रिलेक्स भी हो जाएंगे। माता-पिता के साथ किसी रिश्तेदार के घर जाएंगे जहां आपको काफी अच्छा लगेगा। आपका अच्छा स्वभाव लोगों का प्रिय बनाएगा। आपकी सुख-सुविधाएं बनी रहेगी। वाहन चलाते समय सावधानी बरतें। आपका दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है। लकी रंग - ब्लू लकी नंबर - 6 धनु राशि आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। इस राशि के लोग आज किसी बड़ी योजना को शुरू कर सकते हैं, जिसका फायदा उन्हें आगे चलकर जरूर मिलेगा। किसी करीबी रिश्तेदार से अचानक मुलाकात हो सकती है। घर पर कोई मंगल कार्यक्रम कराएंगे, जिससे आपका दिन व्यस्तता और भाग-दौड़ में बीतेगा। आपके प्रोजेक्ट से खुश होकर बॉस आपका प्रमोशन भी कर सकते हैं। किसी जरूरतमंद की मदद करने का मौका मिलेगा। लवमेट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। लकी रंग - सफेद लकी नंबर - 6 मकर राशि आज का दिन आपके लिए बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आप जो भी चाहेंगे वो सारे काम आपके मन-मुताबिक पूरे होंगे। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कोई भी बड़ा कार्य करने से पहले अपने बड़ों की राय लेना न भूलें, इससे आपको आगे बढ़ने में आसानी होगी। आपका कोई रुका काम पूरा हो जाएगा। छात्रों का कॉन्फिडेंस बढ़ा रहेगा, किसी नए टॉपिक की शुरुआत होगी। घर में संतान के रुप में लक्ष्मी के आने से खुशियों भरा माहौल रहेगा। लकी रंग - ऑरेंज लकी नंबर - 3 कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। राजनीति के क्षेत्र में आपकी छवि मजबूत बनेगी,ज्यादा लोगों से आप जुड़ेंगे। सहयोगियों से हर संभव मदद मिलती रहेगी। लवमेट्स के दिन खास रहेगा, आज मनपसंद उपहार मिलेगा। डायबिटीज की समस्या से आज कुछ हद तक आराम मिलेगा। किसी भी काम को करने से पहले माता-पिता का आशीर्वाद लेकर जाएं, काम में आने वाली बाधाएं दूर होंगी। नवविवाहित दंपत्ति के लिए आज का दिन खास रहने वाला है। लकी रंग - मैरून लकी नंबर - 1 मीन राशि आज का दिन आपके लिए खुशियां भरा रहने वाला है। ट्रांसपोर्ट के व्यापारी आज किसी बुकिंग से अच्छा लाभ कमाएंगे। आपके आसपास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा, जिसमें आपका परिवार शामिल होगा। परिवारजन आपसी सामजस्य द्वारा घर की किसी समस्या का समाधान निकालने में सफल होंगे। आप अपने दोस्तों के साथ कहीं घूमने की प्लानिंग बनाएंगे,जहां आप खूब एंजॉय करेंगे। विद्यार्थी आज काम और पढ़ाई में बैलेंस बनाकर चलेंगे। आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है। लकी रंग - हरा लकी नंबर - 2
क्या आपने कभी चखी है ककड़ी की सब्जी? देखें ये आसान राजस्थान स्टाइल रेसिपी
Kakdi ki sabji: गर्मियों के मौसम में ककड़ी का सेवन हमारे शरीर को ठंडक देता है. तपती धूप और लू से बचने के लिए आप ककड़ी का सेवन कर सकते हैं. यह बॉडी को हाइड्रेटेड रखने में मददगार है. ककड़ी में पाया जाने वाला भरपूर मात्रा में पानी हमारी सेहत के लिए काफी गुणकारी होता है. यह पोटेशियम के साथ मिलकर यूरिक एसिड और सभी विषाक्त पदार्थों को शरीर में बाहर निकाल देता है, जिससे किडनी स्वस्थ रहती है और पथरी आदि समस्याएं नहीं होतीं.
ककड़ी को नमक लगाकर आपने कई बार खाया होगा लेकिन क्या आपने कभी इसकी सब्जी ट्राई की है. राजस्थान में ककड़ी की बेहद टेस्टी सब्जी बनाई जाती है. आप अपनी रसोई में एक बार इस सब्जी को जरूर ट्राई करें. आइए जानते हैं रेसिपी-
Kakdi ki sabji ingredients: सामग्री
- चम्मच कुटी लाल मिर्च
- 2 चम्मच धनिया
- 1 कटोरी दही
- 4 टेबल स्पून तेल
- 1 प्याज
- 2 हरी मिर्च
- 5-6 लहसुन की गांठ
- आधा चम्मच जीरा
- 1 चुटकी हींग
- 2 चम्मच हरा धनिया
- 2 ककड़ी
How to make kakdi ki sabji: ककड़ी की सब्जी बनाने की विधि:
ककड़ी की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले 2 ककड़ी को अच्छी तरह धोकर छोटे टुकड़ों में काट लें. इसके अलावा एक प्याज को बारीक काट लें, लहसुन को फाइन चॉप कर लें. साथ ही 2-3 हरी मिर्च को भी काटकर रख लें.
इसके बाद गैस पर कढ़ाही चढ़ाएं और तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें कटी हुई ककड़ी डालकर फ्राई कर लें. 2-3 मिनट बाद इसमें नमक, हल्दी डालकर ककड़ी को अच्छी तरह फ्राई करें. तब तक एक कटोरी में दही डालें फिर इसमें लाल मिर्च, धनिया पाउडर, आधा टेबल स्पून नमक, आधा टेबल स्पून हल्दी पाउडर डालकर अच्छी तरह मिक्स कर लें.
कढ़ाही में उबल रही ककड़ी जब थोड़ी नरम हो जाए तो गैस की फ्लेम को लो कर दें. 4-5 मिनट पकाने के बाद गैस बंद करके ककड़ी को एक प्लेट में निकाल लें. अब कढ़ाही में थोड़ा और तेल डालें फिर इसमें जीरा और हींग डालकर तड़काएं. इसके बाद लहसुन, हरी मिर्च फ्राई करें. कुछ सेकंड बाद इसमें कटी हुई प्याज डालकर फ्राई कर लें. प्याज के सुनहरा होने के बाद इसमें मसाले वाला दही डालकर अच्छी तरह मिक्स करें.
जब दही का मसाला तेल छोड़ने लगे तो इसमें फ्राई की हुई ककड़ी डालकर मिक्स कर लें. अब सब्जी में आधा गिलास पानी डालकर लो फ्लेम पर ढककर 7-8 मिनट तक अच्छी तरह पकाएं. अब ऊपर से कसूरी मेथी डालकर लो फ्लेम पर पकाएं. थोड़ी देर बाद हरा धनिया डालकर पका लें. आपकी ककड़ी की टेस्टी सब्जी तैयार है.
शोएब ने भाई-बहनों के साथ मनाई राखी-इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने राखी सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है
शोएब इब्राहिम ने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपने राखी सेलिब्रेशन की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में एक्टर अपनी बहन और फेमस यूट्यूबर सबा इब्राहिम के साथ काउच पर बैठकर पोज दे रहे हैं. तस्वीर में शोएब के साथ उनके कजिन रिजा और रेहान भी नजर दिखाई दे रहे हैं. शोएब और रेहान ने अपने हाथ पर राखी बांधी हुई है और वो उसे दिखाते हुए कैमरे के लिए पोज दे रहे हैं
रक्षाबंधन पर भाई के लिए बनाएं ये पांच तरह की मिठाई, झटपट हो जाएंगी तैयार
भारत में हर त्योहार काफी धूमधाम से मनाया जाता है। चाहे त्योहार किसी भी धर्म का हो, लोग उसे पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाते हैं। त्योहारों पर घरों में कई तरह के पकवान बनाए जाते हैं। खासतौर पर जब बात पकवान की होती है तो त्योहारों पर मिठाई बनाने का क्रेज तो सभी को रहता है। अगर बात करें आगामी त्योहारों की तो बाजार में अब रक्षाबंधन की धूम दिखाई दे रही है। जगह-जगह राखियों की दुकानें लगी हैं और मिठाईयों की दुकानों पर स्वादिष्ट मिठाई बन रही हैं।
वैसे तो लोग बाजार से मिठाई खरीद लेते हैं, लेकिन त्योहार के समय बाजारों की मिठाई में मिलावट पाई जाती है। ऐसे में आप अपने घर पर ही अपने भाई के लिए मिठाईयां तैयार कर सकती हैं। आज के लेख में हम आपको पांच ऐसी मिठाईयों के बारे में बताएंगे, जिसे आप अपने भाई के लिए आसानी से घर में ही बना सकती हैं।
मोतीचूर के लड्डू
ये एक ऐसी मिठाई है, जिसे आप कुछ दिन पहले भी तैयार करके रख सकती हैं। देसी घी में बने हुए मोतीचूर के लड्डू हर किसी को खाना पसंद होता है। ऐसे में आप अपने घर पर आसानी से मोतीचूर के लड्डू तैयार कर सकती हैं।
छैना
वैसे तो छैना हर मिठाई की दुकानों पर आसानी से मिल जाता है लेकिन अगर आप इसे घर पर बनाएंगी तो इसका स्वाद कई गुना बढ़ जाएगा। इसे बनाते वक्त आप अपने और अपने भाई की पसंद का फ्लेवर भी एड कर सकती हैं।
गुलाब जामुन
इस मौसम में गर्मागर्म गुलाब जामुन खाना किसे नहीं पसंद होता। ऐसे में आप रक्षाबंधन के दिन के लिए घर पर ही गुलाब जामुन तैयार कर सकती हैं।
नारियल की बर्फी
जिन लोगों को ज्यादा मीठा खाना नहीं पसंद होता, उनके लिए नारियल की बर्फी काफी सही विकल्प है। इसमें चीनी की मात्रा कम डाल सकती हैं। ये खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है।
घेवर
रक्षाबंधन के त्योहार पर घेवर खाने का काफी महत्व होता है। अगर आप घर पर घेवर बनाएंगी तो इसे खाकर आपका भाई भी खुश हो जाएगा।
रक्षाबंधन पर पूरे दिन भद्राकाल का साया
पंचाग गणना के मुताबिक श्रावण शुक्ल पक्ष पूर्णिमा तिथि का आरंभ 30 अगस्त को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से हो रही है और यह अगले दिन यानी 31 अगस्त को प्रात:काल 07 बजकर 05 मिनट तक रहेगी। इसके साथ 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि के प्रारंभ के साथ भद्रा की शुरुआत हो जाएगी जोकि 30 अगस्त को रात्रि 9 बजकर 1 मिनट तक रहेगी। इस तरह से 30 अगस्त को श्रावण पूर्णिमा तिथि की शुरुआत होने के साथ भद्रा शुरू हो जाएगी। भद्रा के रहते 30 अगस्त 2023 पूरे दिन राखी नहीं बांधी जा सकती है। 30 अगस्त 2023 को भद्रा काल रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी, ऐसे में भद्रा की समाप्ति के बाद राखी बांधी जा सकती है। हालांकि कुछ ज्योतिष शास्त्र के विद्वानों रात्रि के समय राखी बांधने को शुभ नहीं मनाते हैं। दरअसल भद्राकाल में राखी बांधना शुभ नहीं माना जाता है क्योंकि पौराणिक कथा के अनुसार रावण की बहन ने भद्रा काल में ही राखी बांधी थी जिस कारण से उसी वर्ष रावण का वध भगवान राम के हाथों से हुआ था।
सावन पूर्णिमा तिथि 2023
इस बार सावन पूर्णिमा तिथि 30 अगस्त 2023 को सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगी और पूर्णिमा तिथि का समापन 31 अगस्त 2023 को सुबह 07 बजकर 05 मिनट पर होगा। इसके बाद भाद्रपद की प्रतिपदा तिथि शुरू हो जाएगी। 30 अगस्त को पूर्णिमा तिथि लगने के साथ ही भद्रा शुरू हो जाएगी और यह रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। ऐसे में रात को भद्राकाल के समापन पर राखी बांधी जा सकती है।
रक्षाबंधन शुभ मुहूर्त
सावन पूर्णिमा तिथि पर भद्रा का साया होने के कारण इस वर्ष रक्षाबंधन का त्योहार 30 और 31 अगस्त दो दिन मनाया जा रहा है। 30 अगस्त को सावन महीने के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत सुबह 10 बजकर 59 मिनट से होगी। लेकिन पूर्णिमा तिथि के साथ ही भद्रा लग जाएगी। भद्रा 30 अगस्त को रात्रि 09 बजकर 01 मिनट तक रहेगी। लेकिन रात्रि में राखी नहीं बांधने की सलाह कुछ विद्वान नहीं देते हैं। ऐसे में 31 अगस्त को उदया पूर्णिमा में ही रक्षाबंधन मनाना उचित रहेगा। क्योंकि उदयातिथि की मान्यता सूर्यास्त तक रहती है इसलिए पूरे दिन रक्षाबंधन का पर्व मनाया जा सकता है।
रक्षाबंधन भद्रा पूंछ - शाम 05:32 - शाम 06:32
रक्षाबंधन भद्रा मुख - शाम 06:32 - रात 08:11
रक्षाबंधन भद्रा का अंत समय - रात 09:01
स्पेशल वेज थाली-रक्षाबंधन पर इस बार बनायें ये स्वाद भरा खाना
इस रक्शाबंधन अपने भाई और परिवार के लिये कुछ खास बनाएं. इस बार हम बनाने जा रहे हैं स्पेशल वेज थाली. इसमें मटर पनीर, जीरा आलू, मिक्स वेज फ्राई, मटर पुलाव, रायता और पूरियां है. इनके साथ मीठे में हम बनाएँगे सेवियां. इन्हें बनाना बहुत ही आसान है, बस आपको प्लान करके बना लेना है. तो आप भी इस राखी पर अपने परिवार और भाई के लिये ये स्पेशल थाली बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.
स्पेशल थाली के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Special Thali
सेवियां के लिये For Sewai
घी - Ghee - 1 छोटी चम्मच
सेवियां - Vermicelli - 1/2 कप
दूध - Milk - 1/2 लीटर, फुल क्रीम
बादाम - Almond - 1 बड़े चम्मच, कटे हुए
काजू - Cashew - 1 बड़े चम्मच, कटे हुए
किशमिश - Raisins - 1 बड़े चम्मच
चिरौंजी - Charoli - 1 बड़े चम्मच
इलायची पाउडर - Cardamom powder - 1/4 छोटी चम्मच
चीनी - Sugar - 1/4 कप (50 ग्राम)
पूरी के लिये For Puri
गेहूं का आटा - Wheat flour - 2 कप (300 ग्राम)
नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच
घी - Ghee - 1/2 छोटी चम्मच
तेल तलने के लिये - Oil for frying
मटर पनीर के लिये For Matar Paneer
पनीर - Paneer - 200 ग्राम
फ्रोजन मटर - Frozen peas - 1/2 कप
तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच
जीरा - Cumin seeds - 1/2 छोटी चम्मच
हल्दी - Turmeric - 1/4 छोटी चम्मच
टमाटर - Tomato - 2
हरी मिर्च - Green chilli - 1
अदरक - Ginger - 1/2 इंच
धनिया पाउडर - Coriander powder - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - Red chilli powder - 1 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - Dry fenugreek - 1 बड़े चम्मच
नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच
गरम मसाला - Garam masala - 1/4 छोटी चम्मच
मलाई - Fresh malai - 2 बड़े चम्मच
हरा धनिया - Coriander leaves
जीरा आलू के लिये For Jeera Aloo
उबले आलू - Boiled potato - 4, मीडियम (350 ग्राम)
तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच
जीरा - Cumin seeds - 1.5 छोटी चम्मच
हरी मिर्च अदरक पेस्ट - Ginger-green chilli paste - 1 छोटी चम्मच
हल्दी - Turmeric - 1/2 छोटी चम्मच
धनिया पाउडर - Coriander powder - 1 छोटी चम्मच
हींग - Asafoetida - 1/2 पिंच
नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच
लाल मिर्च - Red chilli - 3/4 छोटी चम्मच, कुटी हुई
अमचूर पाउडर - Dry mango powder - 1/4 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - Dry fenugreek - 1 बड़े चम्मच
हरा धनिया - Coriander leaves
मिक्स वेज फ्राई के लिये For Mixed veg fry
शिमला मिर्च - Capsicum - 125 ग्राम, कटी हुई
गाजार - Carrot - 125 ग्राम, कटी हुई
फूल गोभी - Cauliflower - 125 ग्राम, कटी हुई
बीन्स - French Beans - 125 ग्राम, कटी हुई
तेल - Oil - 2 बड़े चम्मच
जीरा - Cumin seeds - 1/2 छोटी चम्मच
हींग - Asafoetida - 1/2 पिंच
धनिया पाउडर - Coriander powder - 1 छोटी चम्मच
हल्दी - Turmeric - 1/2 छोटी चम्मच
टमाटर - Tomato - 2
हरी मिर्च - Green chilli - 1
अदरक - Ginger - 1/2 इंच
कशमीरी लाल मिर्च पाउडर - Kashmiri red chilli powder - 1 छोटी चम्मच
कसूरी मेथी - Dry fenugreek - 1 बड़े चम्मच
नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच
गरम मसाला - Garam masala - 1/4 छोटी चम्मच
हरा धनिया - Coriander leaves
तेल तलने के लिये - Oil for frying
मटर पुलाव के लिये For Matar pulao
घी - Ghee - 2 बड़े चम्मच
जीरा - Cumin seeds - 1/2 छोटी चम्मच
बड़ी इलायची - Big cardamom - 1, छील कर
दालचीनी - Cinnamon - 1
लौंग - Clove - 2
तेज पत्ता - Bay leaf - 1
काली मिर्च - Black pepper - 5-6
फ्रोजन मटर - Frozen peas - 1/2 कप
नमक - Salt - 3/4 छोटी चम्मच
नींबू का जूस - Lemon juice - 1 छोटी चम्मच
रायता के लिये For Raita
दही - Curd - 1.5 कप
फ्रोजन पाइनएपल पल्प - Frozen pineapple pulp - 2 बड़े चम्मच
काला नमक - Black salt - 1/2 छोटी चम्मच से कम
जीरा पाउडर - Cumin powder - 1/2 छोटी चम्मच से कम
सेवियां बनाने की विधि Process of making Sewai
पेन में 1 छोटी चम्मच घी डाल कर पिघलाएं. फिर इसमें 1/2 कप सेवियां डाल कर लगातार चलाते हुए मीडियम फ्लेम पर हल्का ब्राउन होने तक भूनिये. भुन जाने पर इन्हें निकाल कर एक भगोने में 1 लीटर दूध डाल कर उबालिये.
दूध में उबाल आने पर फ्लेम धीमी करके इसमें भुनी हुई सेवियां डालिये. इन्हें अच्छे से चला कर लो-मीडियम फ्लेम थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं. सेवियां के फूलने पर इसमें 1 बड़े चम्मच कटे हुए बादाम, 1 बड़े चम्मच कटे हुए काजू, 1 बड़े चम्मच किशमिश और 1 छोटी चम्मच चिरौंजी डालिये.
इन्हें अच्छे से मिला कर 2-3 मिनट पकाएं. फिर इसमें 1/4 कप चीनी डाल कर अच्छे से मिलाएं. चीनी के पूरी तरह घुल जाने पर सेवियां बनकर तैयार हो जाएँगी. इन्हें बाउल में निकाल कर ढक कर रख दीजिये.
मटर पनीर बनाने की विधि Process of making Matar Paneer
पेन में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. फ्लेम धीमा करके गरम तेल में 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1/4 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और टमाटर-हरी मिर्च-अदरक पेस्ट (2 टमाटर, 1 हरी मिर्च और 1/2 इंच अदरक) डालिये. इन्हें मिला कर फ्लेम को मीडियम कर दीजिये.
फिर इसमें 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर डाल कर मिला दीजिये. इन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए तेल अलग होने तक भूनिये. मसाले से हल्का तेल अलग होने पर इसमें 1/2 कप फ्रोजन मटर डाल कर अच्छे से मिला कर पकाएं.
साथ ही इसमें 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (क्रश करके) डाल कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं. मसाले से तेल अलग होने पर इसमें 1/2 कप पानी, 3/4 छोटी चम्मच नमक और 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला डाल कर मिलाएं.
ग्रेवी में उबाल आने पर इसमें पनीर के क्यूब्स (200 ग्राम पनीर को काट कर) और 2 बड़े चम्मच मलाई डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इसे ढक कर 2-3 मिनट मीडियम फ्लेम पर पकाएं. समय पूरा होने पर इसमें थोड़ा हरा धनिया डाल कर मिलाएं, मटर पनीर बनकर तैयार हो जाएगी. इसे बाउल में निकाल कर ढक कर रख दीजिये.
जीरा आलू बनाने की विधि Process of making Jeera Aloo
पेन में 2 बड़े चम्मच तेल डाल कर गरम कीजिये. फ्लेम धीमा करके गरम तेल में 1.5 छोटी चम्मच जीरा डाल कर हल्का भूनिये. फिर इसमें 1 छोटी चम्मच अदरक हरी मिर्च का पेस्ट, 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर और 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर डाल कर हल्का भूनिये.
भुन जाने पर इसमें 4 मीडियम उबले आलू काट कर डाल कर मसाले के साथ मिलाएं. फिर इसमें 1/2 पिंच हींग को तेल में भून कर इन्हें मिलाएं. इसमें 3/4 छोटी चम्मच नमक, 3/4 छोटी चम्मच कुटी हुई लाल मिर्च, 1/4 छोटी चम्मच अमचूर पाउडर और 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी डालिये.
अब फ्लेम को मीडियम करके इन्हें अच्छे से मिलाते हुए 2-3 मिनट भूनिये. भुन जाने पर इसमें थोड़ा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिये. जीरा आलू बनकर तैयार हो जाएँगे. इन्हें बाउल में निकाल कर ढक कर रख दीजिये.
मिक्स वेज फ्राई बनाने की विधि Process of making Mixed Veg Fry
125 ग्राम बीन्स, 125 ग्राम गाजर, 125 ग्राम फूल गोभी और 125 ग्राम शिमला मिर्च अच्छे से धो कर सुखा कर काट लीजिये. अब पेन में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में कटी हुई गोभी डाल कर हल्का ब्राउन होने पर तल कर निकाल लीजिये. फिर इसी तेल में कटी हुई गाजर डाल कर इसी तरह तल कर निकाल लीजिये.
अब पेन में से तेल निकाल कर बस 2 बड़े चम्मच तेल बचे रहने दीजिये. फ्लेम धीमी करके गरम तेल में 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1/2 पिंच हींग, 1 छोटी चम्मच धनिया पाउडर और 1/2 छोटी चम्मच हल्दी पाउडर डाल कर हल्का भून लीजिये.
फिर इसमें टमाटर-हरी मिर्च-अदरक पेस्ट (2 टमाटर, 1 हरी मिर्च और 1/2 इंच अदरक) डाल कर इन्हें मिला दीजिये. फिर इसमें 1 छोटी चम्मच कशमीरी लाल मिर्च पाउडर और 1 बड़े चम्मच कसूरी मेथी (क्रश करके) डालिये. इन्हें मिला कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए मसाले से तेल अलग होने तक भूनिये.
तेल के हल्का अलग होने पर इसमें कटी हुई शिमला मिर्च और बीन्स डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इसे ढक कर मीडियम फ्लेम पर 3-4 मिनट ढक कर पकाएं. समय पूरा होने पर इसमें तली हुई गोभी और गाजर डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें 3/4 छोटी चम्मच नमक और 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला डाल कर मिलाएं.
इसमें 3-4 बड़े चम्मच पानी डाल कर मिलाएं. फिर इन्हें वापस ढक कर 4-5 मिनट लो-मीडियम फ्लेम पर पकाएं. 5 मिनट के बाद इसमें थोड़ा हरा धनिया डाल कर मिला दीजिये. इस तरह मिक्स वेज फ्राई बनकर तैयार हो जाएगी. इसे बाउल में निकाल कर ढक कर रख दीजिये.
मटर पुलाव बनाने की विधि Process of making Matar Pulao
कुकर में 2 बड़े चम्मच घी डाल कर गरम कीजिये. गरम घी में 1/2 छोटी चम्मच जीरा, 1 बड़ी इलायची छील कर उसके दाने, 1 दालचीनी, 2 लौंग, 1 तेज पत्ता और 5-6 काली मिर्च डालिये. इन्हें हल्का भूनिये, फिर इसमें 1/2 कप फ्रोजन मटर डाल कर हल्का भूनिये.
अब फ्लेम लो करके इसमें 1 कटोरी चावल (अधे घंटे पानी में भिगो कर पानी हटा कर) डालिये. इन्हें मिलाते हुए हल्का भूनिये. फ्लेम को मीडियम करके इसमें 1.5 कटोरी पानी, 3/4 छोटी चम्मच नमक और 1 छोटी चम्मच नींबू का रस डालिये. इन्हें मिला कर कुकर बंद कर तेज़ फ्लेम पर एक सीटी आने तक पकाएं.
सीटी आने पर फ्लेम बंद करके कुकर को ठंडा होने दीजिये. कुकर के ठंडा होने पर, इसे खोल कर चावल को चला कर बाउल में निकाल लीजिये. इस तरह मटर पुलाव बनकर तैयार हो जाएँगे. इन्हें ढक कर रख दीजिये.
पाइनएपल रायता बनाने की विधि Process of making Pineapple Raita
बाउल में 1.5 कप दही को मथ के स्मूद कीजिये. फिर इसमें 2 बड़े चम्मच फ्रोजन पाइनएपल डाल कर अच्छे से मिलाएं. फिर इसमें 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा कम काला नमक और 1/2 छोटी चम्मच से थोड़ा कम भुना जीरा पाउडर डाल कर अच्छे से मिला दीजिये. इस तरह पाइनएपल रायता बनकर तैयार हो जाएगा. इसे ढक कर रख दीजिये.
डो बनाने की विधि Process of making the Dough
बाउल में 2 कप आटा और 1/2 छोटी चम्मच नमक डाल कर अच्छे से मिला दीजिये. अब थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर सख्त आटा गूंधिये. इसमें 1/2 छोटी चम्मच घी डाल कर अच्छे से मसलिये. गुंध जाने पर आटे को ढक कर कुछ देर रख दीजिये.
पूरी बनाने की विधि Process of making Puri
हाथ में थोड़ा घी लेकर डो को अच्छे से मसलिये. फिर इसकी लोईयां तोड़िये. एक लोई उठा कर गोल करके पेडे जैसा बनाएं, सभी लोईयां इसी तरह बना लीजिये. अब चकले पर थोड़ा तेल लगाकर पूरी बेलिये. कढ़ाही में आधा घी और आधा तेल डाल कर गरम कीजिये. तेल तेज़ गरम होना चाहिये और फ्लेम भी तेज़ होनी चाहिये.
गरम तेल में पूरी तलने के लिये डालिये. इसे दबा कर फूलाएं, फिर पलट कर दोनों ओर से गोल्डन ब्राउन होने तक तल कर निकाल लीजिये. बाकी पूरियां भी इसी तरह तल लीजिये. अब थाली में सभी सब्जी, मटर पुलाव, रायता और पूरी रख कर परोसिये. अपने भाई और परिवार के साथ इस स्वादिष्ट भोजन का आनंद लीजिये.
साईबर सुरक्षा कैरियर के लिए एक अच्छा विकल्प - माता सुन्दरी पब्लिक स्कूल में साईबर सुरक्षा पर हुई कार्यशाला
भद्रा काल के दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होता है.
ज्योतिषाचार्य ने बताया कि, हिंदू पंचांग के मुताबिक रक्षाबंधन सावन महीने की पूर्णिमा को हर साल मनाया जाता है. भाई-बहन के पवित्र रिश्ते का यह त्योहार पूरे भारत में उत्साह के साथ मनाया जाता है और बहनें अपने भाई की कलाई पर रक्षासूत्र बांधकर भाई की लंबी उम्र की कामना करती है. वहीं भाई भी बहन की रक्षा करने का संकल्प लेता है. धार्मिक ग्रंथों के मुताबिक रक्षाबंधन का पर्व भद्रा काल में नहीं मनाना चाहिए. धार्मिक मान्यता है कि, भद्रा काल के दौरान राखी बांधना शुभ नहीं होता है.
पौराणिक कथा के अनुसार लंकापति रावण को उसकी बहन ने भद्रा काल में राखी बांधी थी और उसी साल प्रभु राम के हाथों रावण का वध हुआ था. इस कारण से भद्रा काल में कभी भी राखी नहीं बांधी जाती है.
बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री का हुआ निधन, 81 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
सिनेमाजगत से बेहद दुखद खबर सामने आई है। आनंद और कोरा कागज जैसी फिल्मों में काम करने वाली मशहूर एक्ट्रेस सीमा देव का निधन हो गया है। 90 से ज्यादा हिंदी और मराठी फिल्मों में काम कर चुकी 81 साल की सीमा देव ने गुरुवार सुबह अपने बांद्रा वाले घर में आखिरी सांस लीं। वह बीते 3 साल से अल्जाइमर से पीड़ित थीं और उनका मुंबई के एक अस्पताल में इलाज चल रहा था।

आलिया-कृति को मिला सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार, अल्लू अर्जुन बने बेस्ट एक्टर
नई दिल्ली। दिल्ली में आज 69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार की घोषणा हुई, जिसमें देशभर के कलाकारों को सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम में बेस्ट एक्टर से लेकर सिंगर तक को सम्मानित किया गया। इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का अवॉर्ड आलिया भट्ट और कृति सेनन ने अपने नाम किया। वहीं बेस्ट एक्टर का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अल्लू अर्जुन ने जीता।
इस साल बेस्ट एक्ट्रेस का पुरस्कार दो अभिनेत्रियों को मिला है। आलिया भट्ट और कृति सेनन ने बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार अपने नाम किया है। आलिया भट्ट को जहां फिल्म ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ में किए गए शानदार अभिनय के लिए पुरस्कृत किया गया, वहीं कृति सेनन ने फिल्म ‘मिमी’ के लिए यह अवॉर्ड अपने नाम किया। बेस्ट एक्टर की बात करें तो यह अवॉर्ड इस साल साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने ‘पुष्पा: द राइज’ में अपने दमदार और शानदार अभिनय के लिए जीता। विक्की कौशल अभिनीत फिल्म ‘सरदार उधम’ ने पांच अवॉर्ड अपने नाम किए, जिनमें सबसे प्रमुख ‘बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म’ का अवॉर्ड रहा। फिल्म का निर्देशन शूजित सरकार ने किया था।
बेस्ट प्लेबैक मेल का अवॉर्ड ‘आरआरआर’ के ‘कोमुराम भीमुडो’ गाने के सिंगर काला भैरव को मिला, वहीं बेस्ट प्लेबैक फीमेल का अवॉर्ड श्रेया घोषाल ने अपने नाम किया। सर्वश्रेष्ठ सपोर्टिंग एक्टर का अवॉर्ड पंकज त्रिपाठी ने फिल्म ‘मिमी’ के लिए जीता और बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस ‘द कश्मीर फाइल्स’ के लिए पल्लवी जोशी को मिला। जहां एक तरफ ‘सरदार उधम’ ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता और दूसरी ओर, आर माधवन की ‘रॉकेट्री: द नंबी इफेक्ट’ को सर्वश्रेष्ठ फीचर फिल्म श्रेणी में राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिला है।
लाइट्स, कैमरा, ओरिएंटेशन ! एएएफटी यूनिवर्सिटी रायपुर में बॉबी देओल हुए छात्रो से रूबरू बॉलीवुड में अच्छा नाम कमाने और फिल्मी परिवार से ताल्लुक रखने के बावजूद इंडस्ट्री में जगह बनाने के लिए किया संघर्ष - बॉबी देओल
भारत के प्रतिष्ठित मीडिया और कला संस्थान, ए०ए०एफ०टी विश्वविद्यालय ने 23 अगस्त को रायपुर,
छत्तीसगढ़ में ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया। बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता बॉबी देओल की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम में चार बाद लगा दिए। ओरिएंटेशन कार्यक्रम में सैकड़ों छात्रों ने भाग लिया जो बॉबी देओल की उपस्थिति से बेहद उत्साहित दिखे।
भारतीय फिल्म क्षेत्र के जाने माने आइकन बॉबी देओल ने अपने बहुमुखी प्रतिभा और आकर्षक ऑन-स्क्रीन उपस्थिति के माध्यम से एक अमिट छाप छोड़ी है। 1995 में आई अपनी पहली फिल्म बरसात से लेकर सोल्जर (1998), गुप्त द हिडन टूथ (1997), और हमराज (2002) जैसी हिट फिल्म में अपने अभिनय का लोहा मनवाने वाले बॉबी देओल ने बॉलीवुड में अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं प्यार हो गया (1997) और दिल्लगी (1999) जैसी विचारोत्तेजक फिल्मों में उनकी मनोरम भूमिकाओं ने उनके अभिनय कौशल को प्रदर्शित किया। हाल ही में ओटीटी पर आई सीरीज आश्रम में जहां उन्होंने एक बार फिर उपनी अभिनय क्षमता का प्रदर्शन किया वहीं रणबीर कपूर के साथ उनकी आगामी फिल्म एनिमल के लिए लोगो की उत्सुकता बढ़ गई है।
ओरिएंटेशन कार्यक्रम में एएएफटी विश्वविद्यालय के चांसलर डॉ० संदीप मारवाह ने छात्रों को चुनौतियों से उबरने, समर्पण के साथ काम करने और अपने चुने हुए क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वह एएएफटी यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट ओरिएंटेशन 2023 के शुभारंभ में मशहूर अभिनेता बॉबी देओल की गरिमामयी उपस्थिति से सम्मानित महसूस कर रहे हैं, जिन्होंने इस कार्यक्रम को ग्लैमर और प्रेरणा से भर दिया है। उन्होंने कहा कि यह ओरिएंटेशन अवसरों की एक ऐसी किरण है जहां शैक्षणिक आकांक्षाएं जागृत होती हैं और नए अध्याय शुरू होते हैं। इस परिवर्तनकारी यात्रा पर हमारा ध्यान छात्रों की मूल क्षमता को पहचानना और उसे बेहतर बनाना है। उन्होंने कहा कि एएएफटी विश्वविद्यालय में हम प्रतिभाओं को विकसित करते हैं और हमारी प्रतिबद्धता भविष्य को तराशना, महत्वाकांक्षाओं को सशक्त बनाना और प्रतिभा की विरासत को बढ़ावा देना है।
बॉलीवुड अभिनेता बॉबी देओल ने अपने अनुभव को साझा करते हुए कहा कि एएएफटी यूनिवर्सिटी में आना एक खुशी की बात है। यहां की ऊर्जा प्रभावित करने वाली है, और कुछ नया सीखने के लिए छात्रों के समर्पण को देखना वास्तव में प्रेरणादायक है। शिक्षा के प्रति एएएफटी का समग्र दृष्टिकोण, जो इंडस्ट्री के विविध पहलुओं से परिचित कराता है. जो कि सराहनीय है। यहां के छात्र जिस सोच और कौशल को यहां प्राप्त कर रहे हैं वह निस्संदेह उन्हें सफलता की ओर ले जाएंगे। एएएफटी के मार्गदर्शन के साथ, मुझे विश्वास
हैं कि छात्र एक आशाजनक राह पर हैं, और मैं उनकी विकास और उपलब्धि की यात्रा में योगदान देने के लिए रोमांचित हूँ।
एएएफटी विश्वविद्यालय के सह-संस्थापक अक्षय मारवाह ने कहा, 'विभिन्न क्षेत्रों के ये निपुण व्यक्ति न केवल प्रेरित करेंगे बल्कि किताबों से परे व्यावहारिक ज्ञान और अंतर्दृष्टि भी प्रदान करेंगे। छत्तीसगढ़ में एएएफटी विश्वविद्यालय के लिए हमारा दृष्टिकोण शैक्षिक क्षेत्रों में समानत्ता को बढ़ावा देना है। हम ज्ञान की लौ जगाने, तकनीकी प्रगति को बढ़ाया देने, नवीन विचारों को विकसित करने और पूरे मीडिया और कला समुदाय को एक प्रभावशाली तरीके से प्रेरित करने की उम्मीद रखते हैं।"
बॉबी देओल के अलावा, एएएफटी यूनिवर्सिटी ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2023 में कई विशिष्ट अतिथि छात्रों से रूबरू होंगे। इनमें प्रसिद्ध बॉलीवुड गायक तोची रैना, दिल्ली स्ट्रीट आर्ट के संस्थापक योगेश सैनी, डीसीएम श्रीराम के बिजनेस हेड राज कपूर, टून्ज नीडिया ग्रुप में शिक्षा सेवाओं के कार्यकारी निदेशक आर ससी कुमार निपुण फैशन एवं विज्ञापन फोटोग्राफर गौरव मिश्रा, प्रथिता पांडे, ओटीटीप्ले और स्लरप @एचटी मीडिया लैब्स की संस्थापक संपादक, सादी गद्दी के संस्थापक प्रियंका शर्मा और निखिल शर्मा, जाने-माने फैशन डिजाइनर जॉय मित्रा, रचना बंछोर, आईबीसी24 में सहायक निर्माता लेफ्टिनेंट डॉ. रीता गंगवानी, पर्सनालिटी ट्रॅन्स्फर्मेशन और अंतर्राष्ट्रीय पेट कोच, डॉ अनामिका यूनिसेफ में वरिष्ठ पोषण सलाहकार और सेलिब्रिटी शेफ विक्की रत्नानी शामिल हैं।
मोहित मारवाह और अक्षय नारवाह द्वारा स्थापित एएएफटी विश्वविद्यालय में एएएफटी ऑनलाइन नामक एक एड-टेक प्लेटफॉर्म है, जो रचनात्मक शिक्षा के लिए समर्पित है। इसका उद्देश्य फोटोग्राफी, आभूषण, इंटीरियर डिजाइन और कई अन्य इडस्ट्री -केंद्रित रचनात्मक कोर्स को तैयार करना और नवीन पाठ्यक्रमों के साथ शिक्षा की पहुंच को व्यापक बनाना है। अपनी पेशेवर मॅटरशिप और हैड्स-ऑन लर्निंग के लिए मशहूर इस प्लेटफार्म ने वास्तविक दुनिया में सीखने के अनुभवों को बढ़ावा देने के लिए अपने डिप्लोमा प्रोग्रामों में 50 से ज्यादा प्रसिद्ध सेलिब्रिटी वक्ताओं का समावेश किया है।
एएएफटी विश्वविद्यालय के बारे में-
मीडिया और किएटिव आर्ट्स एजुकेशन में अग्रणी, एएएफटी विश्वविद्यालय 50 इडस्ट्री -केंद्रित पाठ्यक्रमों की एक व्यापक श्रृंखला प्रदान करता है, जो प्रत्येक छात्र के समग्र विकास और कौशल विकास को ध्यान में रखते हुए सावधानीपूर्वक डिजाइन किया गया है। एएएफटी ने 120 देशों में अपने 30000 से ज्यादा पूर्व छात्रों के नेटवर्क से अपनी उत्कृष्टता की विरासत विकसित की है। एएएफटी विश्वविद्यालय कौशल उन्मुख शिक्षा के लिए समर्पित भारत का अग्रणी संस्थान है, जो एक ऐसे शैक्षिक केंद्र के रूप में अपनी पहचान बनाए रखता है जहां ज्ञान, रचनात्मकता और व्यावहारिक अनुभव को सहजता से एकीकृत किया गया है।
एएएफटी ऑनलाइन के बारे में-
एएएफटी विश्वविद्यालय के संस्थापको के मार्गदर्शन के जरिए एएएफटी ऑनलाइन गर्व से मीडिया विशेषज्ञो फिल्म उद्योग के दूरदर्शी और रचनात्मक कला के विविध क्षेत्रों में फैले विशेषज्ञों का एक एजुकेशन प्लेटफार्म प्रस्तुत करता है। यह टीम ऑनलाइन शिक्षण के क्षेत्र में सर्वव्यापी और सपूर्ण शिक्षा प्रदान करने के लिए समर्पित है।
उन्होंने इंडस्ट्री में खुद के लिए एक जगह बनाने के लिए संघर्ष किया.
एक्टर के तौर पर किसी ने गंभीरता से नहीं लिया
बॉबी ने आगे कहा, “एक एक्टर के तौर पर मुझे किसी ने गंभीरता से नहीं लिया. मुझे पता था कि मुझमें पोटेंशियल और कैपेबिलिटी हैं लेकिन किसी ने मुझे मौका नहीं दिया. मैंने ऐसा काम चुना था जो मेरे लिए काम नहीं करता था इसलिए चीजें इसके उलट हो गईं. इसलिए, मैंने उस पर काम करने की कोशिश की और एक अभिनेता के रूप में खुद पर काम किया.”
छत्तीसगढ़ में एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग
छत्तीसगढ़ की नई फिल्म नीति लागू होने के बाद यहां बॉलीवुड फिल्मों की शूटिंग का सिलसिला लगातार जारी है। नवा रायपुर में आज से एक और बॉलीवुड फिल्म की शूटिंग शुरू हुई। हिन्दी फिल्म 'शादी में ज़रूर आना' फेम निर्माता-निर्देशक रत्ना सिन्हा की नई हिन्दी फ़िल्म का आज मुहुर्त शॉट सम्पन्न हुआ।
रायपुर और नवा रायपुर में अगले 20 दिनों तक इसकी शूटिंग चलेगी। फ़िल्म में अक्षय ओबेरॉय, अशनूर कौर और आदिल मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। आज नवा रायपुर में फिल्म के मुहूर्त शॉट के मौक़े पर छत्तीसगढ़ सरकार के सलाहकार गौरव द्विवेदी भी मौजूद थे।
मशहूर अभिनेता पवन सिंह की मौत...कम उम्र में अचानक आया हार्ट अटैक..!!
Pawan Singh Death: पिछले कुछ समय में फिल्म इंडस्ट्री ने कई बड़े अभिनेताओं को खोया है, कई अभिनेता ने कम उम्र में ही दुनिया को अलविदा कह दिया है। हालही में एक और मशहूर अभिनेता पवन सिंह ने महज 25 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया है। बता दे की अभिनेता पवन सिंह का निधन हो गया है उन्होंने ने अपनी आखिरी सांस अपने मुंबई वाले घर में लाई है। बता दे की उनकी उम्र महज 25 साल थी और बीते दिन 18 अगस्त को उनका अचानक निधन हो गया है।
बता दे की अभिनेता पवन सिंह कर्नाटका के रहने वाले थे और उनका शरीर को मुंबई से उनके गृह ग्राम ले जाया जा रहा है। पवन सिंह के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके सभी परिवार वाले गहरे सदमे है। बता दे की अभिनेता पवन सिंह कर्नाटका के रहने वाले थे और उनका शरीर को मुंबई से उनके गृह ग्राम ले जाया जा रहा है। पवन सिंह के अचानक निधन से पूरी फिल्म इंडस्ट्री और उनके सभी परिवार वाले गहरे सदमे है।
जनक प्रसाद पाठक को मिली छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन के प्रबंध संचालक की जिम्मेदारी...सरकार ने जारी किया आदेश
रायपुर। राज्य शासन ने आवास एवं पर्यावरण विभाग के विशेष सचिव आईएएस जनक प्रसाद पाठक को प्रबंध संचालक, छत्तीसगढ़ स्टेट मार्केटिंग कॉर्पोरेशन का अतिरिक्त प्रभार सौंपा है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है।
शाहरुख ने शेयर किया फिल्म 'जवान' के इस गाने का टीजर...
दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व सांसद जयाप्रदा को 6 माह की सजा
मुंबई। हिंदी सिनेमा जगत की दिग्गज अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को चेन्नई की एक कोर्ट ने 6 महीने की सजा और 5 हजार का जुर्माना भी लगाया है। जया प्रदा के खिलाफ ये मामला चेन्नई के रोयापेट्टा स्थित उनके ही एक थिएटर से जुड़ा है। इस थिएटर के कर्मचारियों ने जया प्रदा के खिलाफ याचिका दायर की गई थी। इस मामले में जया प्रदा के साथ उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू भी दोषी पाया गए हैं। जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स के पास कुछ साल पहले चेन्नई के रोयापेट्टा में एक मूवी थिएटर हुआ करता था। लेकिन नुकसान के कारण उन्होंने सिनेमा हॉल तभी बंद कर दिया था। जिससे कर्मचारियों को भी नुकसान हुआ और उन्होंने जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स के खिलाफ कोर्ट में याचिका दायर की थी।
रिपोर्ट के मुताबिक जया के इस थिएटर की देखभाल उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू करते थे। थिएटर बंद होने पर मैनेजमेंट ने अपने कर्मचारियों को कर्मचारी राज्य बीमा निगम का लाभ नहीं दे पाए थे। जिसके बाद कर्मचारियों ने कोर्ट में याचिका दायर की थी। हालांकि जया प्रदा ने कोर्ट से इस मामले को खारिज करने की अपील करते हुए कहा था कि वह अपने कर्मचारियों को पूरी रकम देंगी। लेकिन लेबर गवर्नमेंट इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन के वकील ने जया के अपील पर आपत्ति जताई। इसी मामले में जया प्रदा और उनके दो बिजनेस पार्टनसर को छह महीने की कैद की सजा सुनाई गई है और सभी को 5000 रुपये जुर्माना भी भरने को कहा गया है।
Gadar 2 या फिर OMG 2 : किसकी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मचाएगी धमाल? एडवांस बुकिंग से टूटेंगे रिकॉर्ड
Gadar 2 Vs OMG 2: अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 और सनी देओल की गदर 2 एकसाथ 11 अगस्त को बड़े पर्दे पर धमाल मचाने वाली हैं। अक्षय कुमार की फिल्में लगातार फ्लॉप जा रही हैं ऐसे में फैंस को उनकी इस फिल्म से काफी उम्मीदें हैं। वहीं सनी देओल की बात करें तो वह गदर 2 से लंबे समय बाद बड़े पर्दे पर वापसी करने वाले हैं। ऐसे में कहा जा रहा है कि साल 2023 में ये दोनों फिल्में धमाल मचाने वाली हैं।
Gadar 2 Vs OMG 2:
गदर 2 की हुई तगड़ी एडवांस बुकिंग एक तरफ जहां गदर 2 के अलग-अलग प्रोमो वीडियोज फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा रहे हैं। तो वहीं एडवांस बुकिंग के आंकड़ें बता रहे हैं कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी कमाई करने वाली है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, सनी देओल स्टारर गदर 2 ने रिलीज से पहले ही 20 लाख से ज्यादा एडवांस टिकट बेचकर बॉक्स ऑफिस पर कई रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
पहले दिन कर सकती है इतनी कमाई ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, गदर 2 पहले दिन ही छप्परफाड़ कमाई कर सकती है। कहा जा रहा है कि फिल्म को 40-42 करोड़ रुपये की बंपर ओपनिंग मिलेगी। इन आंकड़ों से यह साफ जाहिर हो रहा है कि गदर 2 इस बार तगड़ी कमाई कर सकती है। गदर 2 को देशभर में 3500 स्क्रीन्स पर रिलीज किया जाएगा।
Gadar 2 Vs OMG 2:
अक्षय कुमार की ओएमजी 2 को पछाड़ा वहीं बात करें अक्षय कुमार की फिल्म ओएमजी 2 की तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म के एडवांस बुकिंग कलेक्शन में एक लाख टिकट अब तक बिक चुके हैं। जिसके मुताबिक रिलीज के पहले दिन फिल्म करीब 10 से 11 करोड़ रुपये का क्लेक्शन कर सकती है। ऐसे में सनी देओल की गदर 2 से तुलना करें तो आंकड़ें बता रहे हैं कि अक्षय की फिल्म को सनी देओल पछाड़ सकते हैं। 11 अगस्त को हुई रिलीज फिल्म ओएमजी 2 में अक्षय कुमार भगवान भोलेनाथ का रोल निभाते हुए नजर आएंगे। एक्टर के अलावा फिल्म में पंकज त्रिपाठी और यामी गौतम लीड रोल में निभाएंगे। फिल्म को लेकर काफी बवाल मचा था लेकिन अब सेंसर बोर्ड ने इसे ए सर्टिफिकेट दे दिया है। वहीं गदर 2 में एक बार फिर सनी देओल और अमीषा पटेल की जोड़ी धमाल मचाने वाली है। फिलहाल देखना होगा कि आने वाले दिनों में दर्शकों को दोनों फिल्में कितनी पसंद आती हैं।
मेहमानों के लिये घर पर ही लाजवाब मिठाई बनाएं मिनी गुलाब जामुन
मेहमानों के लिये घर पर ही लाजवाब मिठाई बनाएं. तो आप के लिये खास आज हम बनाने जा रहे हैं आटा और मावा से बने मिनि गुलाब जामुन. इन्हें बनाना बहुत ही आसान है और ये झटपट बनकर तैयार हो जाते हैं. आटे से बने ये गुलाब जामुन स्वाद में बहुत ही लाजवाब होंगे. तो आप भी इस आसान विधि के साथ आटा और मावा से बने मिनि गुलाब जामुन बनाएं और अपने मेहमानो को इनके स्वाद का आनंद दिलाएं.
मिनी गुलाब जामुन के लिये आवश्यक सामग्री Ingredients for Mini Gulab Jamun
मावा - Mawa - 250 ग्राम
गेहूं का आटा - Wheat Flour - 100 ग्राम
दूध - Milk - 5 बड़े चम्मच
बेकिंग सोडा - Baking Soda - 1 पिंच
चीनी - Sugar - 3 कप (600 ग्राम)
छोटी इलायची - Cardamom - 4, कुटी हुई
घी तलने के लिये - Ghee for frying
डो बनाने की विधि Process of making Dough
प्लेट में 250 ग्राम मावा, 100 ग्राम गेहूँ का आटा और 1 पिंच बेकिंग सोडा डालिये. इन्हें अच्छे से मसलते हुए मिला कर थोड़ा-थोड़ा दूध डाल कर मुलायम डो गूंधिये. अगर डो हाथ पर चिपकने लगे तो हाथ पर थोड़ा घी लगा कर इसे मसल कर गूंधिये. गुंध जाने पर इसे ढक कर रख दीजिये.
चाशनी बनाने की विधि Process of making Chashni
भगोने में 3 कप चीनी और 2.25 कप पानी डालिये. इसे चीनी घुलने तक थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं. चीनी के घुल जाने पर इसे 2-3 मिनट पकाएं. साथ ही इसमें 4 कुटी हुई इलायची डालिये. समय पूरा होने पर फ्लेम बंद करके इसे ढक कर साइड रख दीजिये.
गुलाब जामुन असेम्बल करने की विधि Process of assembling Gulab Jamun
डो को हल्का मसल कर इसकी छोटी-छोटी बॉल्स बना लीजिये. अब एक बॉल उठा कर इसे गोल कीजिये, इसमें एक भी क्रैक नहीं आना चाहिये. इसे प्लेट में रख कर बाकी भी इसी तरह असेम्ब्ल कर लीजिये.
गुलाब जामुन तलने की विधि Process of frying Gulab Jamun
कढ़ाही में घी गरम कीजिये, घी मीडियम गरम होना चाहिये और फ्लेम लो-मीडियम होनी चाहिये. गरम घी में एक गुलाब जामुन डाल कर कुछ देर तलने दीजिये. जब गुलाब जामुन तैर कर ऊपर आ जाए, इसे घुमा-घुमा कर डार्क ब्राउन होने तक तलिये.
तल जाने पर इसे निकाल कर हल्की गरम चाशनी में डाल कर ढक कर रख दीजिये. सभी गुलाब जामुन इसी तरह तल कर चाशनी में डाल दीजिये. अब गुलाब जामुन को चाशनी में 2 घंटे के लिये डुबा कर रख दीजिये. फिर इन्हें परोसिये और इनके स्वाद का आनंद लीजिये.
अरबी की सूखी सब्जी | Arbi Masala Recipe |
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Fried Arbi Recipe
- अरबी - 400 ग्राम
- सरसों का तेल - 2-3 टेबल स्पून
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून
- अजवायन - 1 छोटी चम्मच
- हींग - ½ पिंच
- हल्दी पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक - ½ इंच टुकडा़ (बारीक कटा हुआ)
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- धनिया पाउडर - 2 छोटी चम्मच
- अमचूर पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- गरम मसाला - ¼ छोटी चम्मच
- नमक - 1 छोटी चम्मच या स्वादानुसार
विधि - How to make Arbi Ki Sukhi Sabzi
अरबी को कुकर में डालिये और इतना पानी डाल दीजिए कि वो उसमें डूब जाए. कुकर का ढक्कन बंद कर दीजिए और अरबी को गैस पर उबलने रख दीजिये. कुकर में एक सीटी आने पर गैस धीमी कर दीजिए और अरबी को 2 मिनिट के लिए धीमी आंच पर उबलने दीजिए. 2 मिनिट बाद गैस बन्द कर दीजिये . फिर कुकर का प्रेशर खत्म होने पर कुकर खोलिये और अरबी को कुकर से निकाल कर प्लेट में रख दीजिए और ठंडा होने दीजिये.
अरबी अच्छे से ठंडी हो चुकी है इसे छील लीजिए. छिली हुई अरबी को लम्बाई में 2 टुकड़े करते हुए काट लीजिए.
पैन में तेल डाल कर गरम कीजिये. गरम तेल में अजवायन डाल दीजिए और इसके तड़कने के बाद, हींग, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, बारीक कटा हुआ अदरक डाल दीजिए और मसाले को हल्का सा भून लीजिए.
मसाला भून जाने के बाद मसाले में अरबी, नमक, अमचूर पाउडर, लाल मिर्च पाउडर और गरम मसाला डाल कर अच्छे से मिक्स कर दीजिए.
अरबी को ढक कर 2-3 मिनिट के लिए धीमी आंच पर सिकने दीजिए. 3 मिनिट बाद अरबी को चैक कीजिए. एक तरफ से सिक जाने के बाद अरबी को पलट दीजिए ताकि ये दूसरी ओर से भी अच्छे से सिक कर तैयार हो जाए. अरबी को फिर से ढक कर 3 मिनिट के लिए धीमी आंच पर सिकने दीजिए.
3 मिनिट बाद अरबी को चैक कीजिए. अरबी अच्छी क्रिस्पी होकर तैयार है. अरबी में थोड़ा सा हरा धनिया डालकर मिक्स कर दीजिए और अरबी को प्लेट में निकाल लीजिए. बहुत ही स्वादिष्ट अरबी बनी है. इसे गार्निश करने के लिए ऊपर से थोड़ा सा हरा धनियां डाल दीजिए.
इस तैयार मसाला अरबी को आप चपाती, परांठे या पूरी किसी के साथ परोसिये और खाइये. अरबी की सूखी सब्जी को आप ट्रैवल के समय भी खाने के लिए ले जा सकते हैं. मसाला अरबी की सब्जी को आप 24 घंटे तक आसानी से खाने के लिए उपयोग कर सकते हैं.
अनन्या पांडे ने Pink Bikini में ढाया कहर, कातिलाना पोज देख फैंस के छूटे पसीने, देखिए दिलकश अदाएं
Ananya Panday goes bold in pink bikini: बॉलीवुड स्टार अनन्या पांडे इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ड्रीम गर्ल 2 को लेकर चर्चा में हैं. इसके साथ ही एक्ट्रेस अपने कथित बॉयफ्रेंड आदित्य रॉय कपूर के साथ गुपचुप चल रहे रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं.

अब हाल ही में एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने अपने बीच वेकेशन की कुछ और तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसमें अनन्या पांडे पिंक बिकिनी में परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आईं. एक्ट्रेस अनन्या पांडे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही सुर्खियां बन गईं.

सामने आई लेटेस्ट तस्वीरों में एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपना परफेक्ट फिगर फ्लॉन्ट करती नजर आ रही हैं. ये तस्वीरें एक्ट्रेस के स्पेन के इबीज़ा वेकेशन की हैं.

एक्ट्रेस अनन्या पांडे अपने इबीसा वेकेशन के दौरान बीच पर बोल्ड तस्वीरें क्लिक कराती नजर आईं, जो सोशल मीडिया पर आते ही छा गए.
एक्ट्रेस अनन्या पांडे की ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर आते ही छा गईं, जिसके बाद से एक्ट्रेस की ये तस्वीरें वायरल होने लगी हैं.

इस तस्वीर में एक्ट्रेस अनन्या पांडे बीच पर अपनी दोस्त के साथ फुर्सत के पलों का आनंद लेती नजर आ रही हैं. इन तस्वीरों ने इंटरनेट पर आते ही तहलका मचाना शुरू कर दिया.

इस दौरान एक्ट्रेस अनन्या पांडे का चेहरा लाल हो गया. इसके साथ ही उनकी नाक पर सन रैशेज भी आ गए, जिसे एक्ट्रेस इस तस्वीर में फ्लॉन्ट करती नजर आईं.
इस दौरान एक्ट्रेस के साथ एक प्यारा सा बच्चा भी था, जिन्हें अनन्या पांडे गोद में लिए बैठी नजर आईं. साथ ही वह उस बच्चे को यहां की वादियों की झलक भी दिखा रही थीं.
इससे पहले भी एक्ट्रेस अनन्या पांडे ने ब्लू बिकिनी में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा था. एक्ट्रेस की ये तस्वीरें खूब वायरल हुईं.
घर पर वेज मोमोज बनाना है बहुत आसान, ट्राई करें ये स्वादिष्ट रेसिपी
बेहतरीन जायके की वजह से भारत में मोमोज बेस्ट स्ट्रीट फ़ूड में शुमार है. मोमोज (Tibetan Steamed Dumplings) बनाने में तेल का प्रयोग बहुत ही कम होता है. इसे भाप से पकाया जाता है इसलिये मोमो पचाने में आसान और पौष्टिक माना जाता है.
मोमोज बनाना इतना भी कठिन नहीं है, जितना आपको लगता है. मोमोज खाने के शौकीन लोग अपनी क्रेविंग को शांत करने के लिए घर पर ही आसानी से इस चाइनीज स्ट्रीट फूड का लुत्फ उठा सकते हैं. मोमोज बच्चों से लेकर बड़ों तक हर किसी को बेहद पसंद होते हैं. तो देर किस बात की आइए जानते हैं कि घर पर इसे कैसे बनाएं.
मोमोज बनाने की सामग्री:
- 2 कटोरी मैदा
- 1 प्याज (बारीक कटी हुई)
- लहसुन की कलियां 6 से 7 (कद्दूकस की हुई)
- 1/2 पत्तागोभी (बारीक कटी हुई)
- 1/2 कप पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
- 1 टेबलस्पून तेल (भरावन के लिए)
- 1 टीस्पून काली मिर्च पाउडर
- नमक स्वादानुसार
- 2 टेबलस्पून बारीक कटा हरा धनिया (चाहें तो)
मोमोज बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक बर्तन में मैदे में चुटकीभर नमक और पानी डालकर इसे नर्म गूंद लें और सेट होने के लिए ढककर रख दें.
- मोमोज का भरावन (स्टफिंग) बनाने के लिए एक कटोरी में कद्दूकस की गई पत्तागोभी, पनीर, प्याज और लहसुन, हरा धनिया सभी को काट कर अच्छे से मिक्स कर लें.
- अब इसमें तेल, काली मिर्च पाउडर और नमक मिलाएं और इसे भी घंटेभर के लिए रख दें. ऐसा करने से पत्तागोभी सॉफ्ट हो जाएगी.
- तय समय के बाद मैदे की गोल लोई बनाकर सूखे मैदे में लपेटकर छोटी-छोटी पतली पूरी बेल लें.
- फिर पूरियों के बीचों-बीच मोमोज का भरावन रखें और शेप देते हुए बंद कर दें. ऐसे ही सारे मोमोज भरकर तैयार कर लें.
- इन्हें पकाने के लिए मोमोज का भाप वाला बर्तन लें. सबसे नीचे वाले बर्तन में आधे से ज्यादा पानी भरकर गैस पर गर्म करें.
- फिर पहले सैपेरेटर पर मोमोज रखकर गर्म पानी वाले बर्तन के ऊपर लगाकर सेट करें. बर्तन को चिकना जरूर कर लें.
- ढककर धीमी आंच पर भाप में 10 मिनट तक मोमोज पकाएं.
- तैयार हैं वेज मोमोज. लाल मिर्च की चटनी और मेयोनीज के साथ सर्व करें.
जन्मदिन: 1अगस्त को जन्म लेने वाले व्यक्तियों के लिए कैसा रहेगा आने वाला साल
स्वभाव
इस मूलांक से प्रभावित जातक सहनशील, उत्साही एवं अपने लक्ष्य के प्रति सदैव सजग रहते है। लक्ष्य प्राप्ति में इन्हें आवश्यकता से अधिक उतार चढ़ाव एवं संघर्ष झेलने पड़ते हैं। जीवन के मध्यकाल में सफलता के उच्चतम शिखर पर पहुँचने में सफल होते हैं। असंभव की सिद्धि में इन्हें आनंद प्राप्त होता है। इच्छा शक्ति प्रबल होती है। नेतृत्व करने का गुण जन्मजात एवं परिचय क्षेत्र विस्तृत होता है।
आगामी वर्ष की सफलताएं
यह वर्ष उन्नति के लिए अनुकूल रहेगा। भाग्य की प्रबलता से अटके कार्य पूर्ण होंगे। आर्थिक क्षेत्र में उन्नति होगी। स्थायी आय का नया साधन बनेगा। विदेश यात्रा की इच्छा पूर्ण होगी। विरोधी भी आपकी प्रशंसा करेंगे। परिवार में सुख शांति का माहौल रहेगा। उच्चस्तरीय परीक्षाओं में सफलता एवं इंजीनियरिंग, बैंक, सीए, सीएस, शिक्षा, रेलवे, दूर संचार, सम्पादन आदि क्षेत्रों में करियर बनाने के अवसर मिलेंगे। व्यावसायिक दृष्टि से वर्ष लाभकारी रहेगा। व्यवसाय विस्तार की इच्छा पूर्ण होगी। शिक्षा, दूर संचार, बीमा, रेलवे आदि क्षेत्रों में सेवारत जातकों को अनुकूल स्थानांतरण या प्रमोशन का लाभ मिलेगा। सामाजिक प्रतिष्ठा एवं आरोग्य सुख की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा।
ज़ी अनमोल सिनेमा लेकर आया है ‘शनिवार की रात, सितारों के साथ’ – आपके चहेते सितारों की सबसे चहेती फिल्मों से सराबोर एक बेमिसाल धमाल!
कॉलेज स्टूडेंट्स कुछ यूं सजा सकते हैं अपना हॉस्टल रूम
फोटोफ्रेम सजाते हैं दीवारें और संजोते हैं आपकी यादें
अब, हम अपने हॉस्टल रूम की प्लेन वॉल्स को सजाने के बारे में विचार कर सकते हैं. अगर आपके हॉस्टल के नियमों में आपको अपने रूम की दीवारों में कील लगाने और दीवारों पर छेद करने से रोका गया है तो आपको ऐसा करने में कठिनाई हो सकती है. लेकिन, हॉस्टल के नियम भी आपको अपनी पसंद के मुताबिक अपना हॉस्टल रूम सजाने से कब तक रोक सकते हैं? हर जगह कुछ गुंजाइश तो रहती ही है और संयोग से हमारे पास एक शानदार तरीका है जिससे आप अपने रूम की दीवारों पर छेद किये बिना उन्हें सजा सकते हैं. जो फोटोज आपको मोटिवेट करती हैं, आप उन्हें चुन सकते हैं... फिर चाहे वे कुछ प्रेरक विचार हों या आपके पसंदीदा मूवी स्टार का फोटो शूट या किसी मूवी का पोस्टर हो. अब कुछ रंगीन टेप्स खरीदें और अपनी पसंद के इन फोटोग्राफ्स को अपने हॉस्टल रूम की दीवार पर ये टेप लगाकर चिपका दें. आप इन टेप्स का इस्तेमाल करके कुछ सुंदर फ्रेम्स भी बना सकते हैं. याद रखें कि फोटोफ्रेम्स में आप अपनी कई अच्छी यादें संजो सकते हैं जो आपके हॉस्टल रूम की दीवार पर आप दिन-रात इन फोटोफ्रेम्स के माध्यम से देख सकते हैं.
अपने दोस्तों और कलीग्स के बैठने के लिए करें इंतजाम
अधिकतर हॉस्टल रूम्स में जगह की कमी होती है और आपके बेड, स्टडी टेबल व अलमारी के अलावा कोई अन्य फर्नीचर आपके रूम में नहीं आ सकता है. लेकिन कॉलेज हॉस्टल में अक्सर दोस्त किसी एक कमरे में बैठे रहते हैं और वहां बैठकर गपशप, बर्थडे पार्टी या फिर ग्रुप स्टडी करते हैं. वीकेंड्स में भी अक्सर कई दोस्त एक-साथ समय बिताना चाहते हैं. ऐसे में आपके हॉस्टल रूम में बैठने के इंतजाम से आपको और आपके दोस्तों को काफी आराम हो जाएगा.इसके लिए आप बिन बैग्स या फ्लोर पिलोज़ आदि खरीद सकते हैं. इसी तरह, आप वेस्ट मटीरियल से बैठने के लिए स्टूल बना सकते हैं. अगर आपके रूम में बैठने का अतिरिक्त इंतजाम होगा तो आपके दोस्त और कलीग्स आपके रूम में ही अपना ज्यादा समय बिताएंगे.
बहुत ही स्वदिष्ट होने के साथ बहुत ही हेल्दी होती है. दाल की खिचड़ी रात को डिनर में बनाएं
Dal Khichdi Recipe: खिचड़ी एक ऐसी डिश है, जिसे कोई भी तैयार कर सकता है. बस कुकर में दाल चावल और कुछ मसालों के साथ सीटी लगाकर इसे बनाया जा सकता है. यह स्वाद में तो लाजवाब होती ही है. साथ में यह अच्छी सेहत के लिए भी गुणकारी मानी जाती है. सर्दियों के मौसम में आप मटर वाली स्वादिष्ट खिचड़ी बना सकते हैं. खिचड़ी भारत में खूब चाव से खाई जाती है। यह स्वादिष्ट और खाने में काफी हल्की होती है साथ ही इसे बनाना भी काफी भी आसान है। खिचड़ी पर घी या मक्खन डालने से इसका स्वाद और भी ज्यादा बढ़ जाता है।
आसान और टेस्टी डिश बनाने की रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो आप आज पोहा बना लीजिए.
बहुत सारे लोग सुबह टाइम कम होने या भूख न लगने के कारण नाश्ता न करते हैं और न ही बनाते हैं. ऐसा करने से सेहत को नुकसान झेलना पड़ सकता है. आप अगर नाश्ते के लिए आसान और टेस्टी डिश बनाने की रेसिपी ढूंढ रहे हैं तो आप आज पोहा (Poha) बना लीजिए.
इसे आप कई तरीकों से बना सकते हैं लेकिन आज हम आपको बताएंगे पोहा बनाने की सबसे ईजी रेसिपी. इस तरीके से बच्चे भी इसे आसानी से बना सकते हैं. आप इसे चाय के साथ परोस सकते हैं. जानिए, पोहा बनाने का तरीका (Poha recipe)
पोहा बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? (Poha ingredients)
2 कप पोहा
2 चम्मच तेल/घी
1 चुटकी हींग
1 छोटी चम्मच राई
1 बारीक कटा प्याज
आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधा चम्मच हल्दी
स्वादानुसार नमक
2 चम्मच बारीक कटी हरी मिर्च
आधे नींबू का रस
4 चम्मच बारीक कटा हरा धनिया
पोहा बनाने का तरीका (Poha recipe)
पोहा (Poha) बनाने के लिए सबसे पहले पोहे को साफ कर लें. पोहे को पानी से भी धो सकते हैं. बस इसे पानी में ज्यादा देर के लिए न रखें. अब एक पैन या कड़ाही में तेल या घी डालें. गर्म तेल में हींग और राई डालें. अगर घर पर करी पत्ता है तो वे भी डाल सकते हैं. इसके बाद इसमें बारीक कटा प्याज डाल दें. प्याज को हल्का सुनहरा होने तक भून लें. अब इसमें हल्दी पाउडर डालें. अब इसमें नमक और पोहा डालें. इसे अच्छी तरह मिलाएं और भूनें. अब गैस की आंच को धीमा करें और इसमें बारीक कटी हरी मिर्च डालें.
अब इसमें नींबू का रस और बारीक कटा धनिया डालें. आप चाहें तो इसके ऊपर बारीक कटा टमाटर, नमकीन और चाट मसाला भी डाल सकते हैं. कुछ लोगों को इसके साथ तेल में फ्राई की गई हरी मिर्च और कच्चा बारीक कटा प्याज खाना भी पसंद होता है. आप इसमें अपने पसंद की सब्जियां भी डाल सकते हैं. इसके साथ आप चटनी या तरी वाली सब्जी भी भी परोस सकते हैं. आप इसमें भुनी हुई मूंगफली भी डाल सकते हैं. अगर आपको प्याज खाना नहीं पसंद तो आप इसे स्किप भी कर सकते हैं.
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भड़ास निकाली-करण जौहर को दी रिटायर होने की सलाह
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर भड़ास निकाली है. उन्होंने करण और नेपो किड्स को लेकर तंज कसा है. कंगना का ये पोस्ट वायरल हो रहा है.
करण जौहर को दी रिटायर होने की सलाह
कंगना रनौत ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर लिखा- इंडियन ऑडियन्स परमाणु हथियार की उत्पत्ति और परमाणु विज्ञान की जटिलताओं पर बनी 3 घंटे लंबी फिल्म देख रहे हैं और वहां नेपो गैंग का वही सास बहू का रोना, लेकिन हमे डेली सोप बनाने के लिए 250 करोड़ की क्या जरुरत है. कंगना ने आगे लिखा- करण जौहर आपको शर्म आनी चाहिए एक जैसी फिल्म कई बार बनाने के लिए. खुद को इंडियन सिनेमा का ध्वजवाहक कहना और इसे लगातार पीछे ले जाना.
कंगना ने आगे लिखा- फंड वेस्ट मत करो क्योंकि ये इंडस्ट्री के लिए खराब समय चल रहा है. रिटायर हो जाओ और यंग फिल्ममेकर्स को अच्छी फिल्में बनाने दो.
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी की बात करें तो इस फिल्म में रणवीर और आलिया के अलावा धर्मेंद्र, शबाना आजमी और जया बच्चन अहम किरदार निभाते नजर आए हैं. इस फिल्म ने पहले दिन 11.10 करोड़ का बिजनेस किया है जो वीकेंड पर बढ़ने वाला है.
साउथ इंडियन ब्रेकफास्ट स्वाद और सेहत से भरपूर इडली आइए जानते हैं इडली बनाने की रेसिपी.
इडली बनाने की सामग्री:
3 कप चावल
1 कप धुली उड़द दाल
1/2 टीस्पून खाने वाला सोडा (बेकिंग सोडा)
नमक स्वादानुसार
तेल जरूरत के अनुसार
पानी जरूरत के अनुसार
इडली बनाने की रेसिपी:
- सबसे पहले चावल और उड़द की दाल को साफ करके धो लें और 6 से 7 घंटे या रातभर के लिए पानी में भिगोकर रख दें.
- फिर चावल का पानी निकालकर, मिक्सर में पीसकर पेस्ट तैयार कर लें.
- इसके बाद उड़द की दाल का पानी निकालकर, इसका मिक्सर में पेस्ट बना लें.
- अब चावल और दाल के पेस्ट को एक बर्तन में डालकर, एक बड़े चम्मच से फेंटते हुए मिक्स करें और गाढ़ा मिक्स तैयार कर लें.
- इसके बाद मिश्रण में नमक और बेकिंग सोडा मिक्स कर पेस्ट को ढककर खमीर उठने के लिए किसी गर्म जगह पर रख दें.
- मिश्रण में खमीर उठने के बाद उसे इसे एक चम्मच से चलाएं, अगर पेस्ट ज्यादा गाढ़ा लग रहा है तो थोड़ा पानी मिलाकर चलाएं और अच्छी तरह मिक्स कर लें.
- अब इडली बनाने के सांचे में हल्का तेल लगाकर इनमें तैयार मिश्रण डालें.
- अब प्रेशर कूकर या इडली बनाने के बर्तन में 2 कप पानी डालें और गैस पर रखकर गर्म करें. इसके बाद सांचे को कूकर या इडली बनाने के बर्तन में रखकर इसे ढक दें.
- तेज आंच पर 8 से 10 मिनट तक इडली को पकाएं. इसके बाद आंच बंद कर दें.
- अब चाकू की मदद से सांचे में से इडलियों को प्लेट में निकाल लें.
- तैयार है इडली. गर्मागर्म सांभर और नारियल की चटनी के साथ सर्व करें.
सुबह की चाय अगर अच्छी मिल जाए तो यकीनन बहुत तरोताजा महसूस होने लगता है.
3 कप मसाला चाय बनाने की सामग्री:
2 कप दूध
2 कप पानी
1 तेजपत्ता
2 हरी इलायची
1 इंच अदरक
3-4 काली मिर्च
2 लौंग
2 छोटे टुकड़े दालचीनी के
4 टीस्पून चायपत्ती
चीनी स्वादानुसार
मसाला चाय बनाने की विधि:
- सबसे पहले ओखली में अदरक, इलायची, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी डालकर दरदरा पीस लें.
- अब धीमी आंच पर एक पैन में पानी डालकर गरम करने के लिए रख दें.
- पानी में एक उबाल आने पर कूटे हुए मसाले डालकर 1-2 मिनट तक उबालें.
- अब चायपत्ती डालकर 2 मिनट तक उबाल लें.
- चायपत्ती का रंग पानी में आने पर इसमें दूध और चीनी डालकर 2-3 मिनट तक पकाएं.
- कुछ देर बाद आंच कम ज्यादा कर चाय उबालें.
- तैयार है कड़क मसाला चाय. कप में छानकर बिस्किट या कुकीज के साथ सर्व करें.
ऐसे बनाइए आलू के करारे पकौड़े, खाकर आ जाएगा मजा
Aloo Pakoda Recipe: आलू से बनी अधिकतर सभी चीजें लोगों को बहुत पसंद आती है. इसके बने पकौड़े तो खाने में लाजवाब लगते हैं. साथ में गरमागरम चाय और हरी चटनी आलू के पकौड़ों में चारचांद लगा देते हैं. बारिश के मौसम में तो हर घर में ही पकौड़ों की डिमांड बढ़ जाती है. तो देर किस बात की...आइए जानते हैं आलू के पकौड़ों की रेसिपी.
आलू पकौड़े बनाने की सामग्री:
2 आलू
1/2 कप बेसन
2 टेबलस्पून सूजी
1 टीस्पून अजवाइन
1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
पानी घोल बनाने के लिए
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
आलू पकौड़े बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, सूजी, नमक और पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
- दूसरी ओर गोलाकार शेप में आलू के स्लाइस काट लें.
- मीडियम आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही आलू के स्लाइस को घोल में डिप करें और पैन में डालते जाएं.
- एक साइड से सुनहरा तल जाने के बाद इसे पलटकर दूसरे साइड से भी तल लें.
- तैयार हैं आलू के गरमागरम पकौडे़. हरे धनिये की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
आलू पकौड़े बनाने की सामग्री:
2 आलू
1/2 कप बेसन
2 टेबलस्पून सूजी
1 टीस्पून अजवाइन
1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
पानी घोल बनाने के लिए
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए
आलू पकौड़े बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, सूजी, नमक और पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
- दूसरी ओर गोलाकार शेप में आलू के स्लाइस काट लें.
- मीडियम आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.
- तेल के गरम होते ही आलू के स्लाइस को घोल में डिप करें और पैन में डालते जाएं.
- एक साइड से सुनहरा तल जाने के बाद इसे पलटकर दूसरे साइड से भी तल लें.
- तैयार हैं आलू के गरमागरम पकौडे़. हरे धनिये की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.
इन चीजों से बढ़ सकता है पथरी का खतरा, जानें किडनी स्टोन के लक्षण
किडनी स्टोन यानी पथरी एक गंभीर समस्या है. पथरी का दर्द असहनीय होता है. शरीर में पथरी किडनी या गॉल ब्लैडर दोनों में किसी भी जगह पर बन सकती है. आमतौर पर किडनी में बनने वाली पथरी दवाइयों की सहायता से यूरीन के जरिए बाहर निकल जाती है, लेकिन गॉल ब्लैडर यानी पित्त की थैली में बनने वाली पथरी ऑपरेशन के जरिए शरीर से बाहर निकाली जाती है.
किडनी स्टोन यूरीन में पाए जाने वाले केमिकल के कारण बनते हैं. जब किसी केमिकल के कारण यूरीन गाढ़ा हो जाता है, तो पथरी बनने लगती है. ये कई तरह की होती हैं, लेकिन इन सबसे लक्षण एक जैसे ही होते हैं.
एनएचएस के अनुसार, किडनी स्टोन के लक्षणों में पेट या कमर में दर्द, बुखार, पसीना, तेज दर्द जो आता-जाता रहता है, उल्टी महसूस होना, यूरीन में रक्त, यूरीन में संक्रमण आदि शामिल हैं.
किडनी स्टोन की समस्या से बचने के लिए खुद को हाइड्रेट रखना जरूरी है. इससे किडनी नेचुरल तरीके से डिटॉक्सीफाई होती है. अगर आपके भोजन में सोडियम की बहुत अधिक मात्रा है तो ये आपके लिए खतरनाक साबित हो सकता है. इसलिए खाने में नमक का इस्तेमाल कम करें. पालक, साबुत अनाज, टमाटर, बैंगन और चॉकलेट आदि के सेवन से बचें.
मानसून में मशरूम खाना सेफ है या नहीं, एक्सपर्ट से जानिए
न्यूट्रीशनिस्ट डॉ. अंजू सूद भी इस बात को मानती हैं कि इस मौसम में मशरूम खाने में कोई परेशानी नहीं है. लेकिन ऐसी कई वैरायटी हैं जोकि विषाक्त हो सकती हैं इसलिए आपको थोड़ा ध्यान से चुनने की जरूरत है कि आप किस प्रकार का मशरूम खा रहे हैं. हालांकि बाजार में उपलब्ध बटन मशरूम खाने के लिए सुरक्षित होते हैं. इस बात का ध्यान रखें कि आप मशरूम को किसी भरोसेमंद स्टोर से ही खरीदें क्योंकि कई दफा मशरूम को मोटा-ताजा दिखाने के लिए उसपर पेस्टीसाइड्स का इस्तेमाल किया जाता है. इसलिए ऑरगेनिक मशरूम को अच्छे साफ कर ठीक से पकाए और बेझिझक खाएं.
तो एक्सपर्ट्स के अनुसार तो मशरूम खाने में कोई दिक्कत नहीं है. लेकिन उपरोक्त बातों को ध्यान में रखकर ही इसका सेवन करें तो ये आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर होगा.
चटाखेदार मसाला पानी, उबले आलू मटर से भरे गोल गोल गोलगप्पे
चटाखेदार मसाला पानी, उबले आलू मटर से भरे गोल गोल गोलगप्पे को देखकर ही मुंह में पानी आ जाता है. इन्हें पानी पूरी, घुपचुप, पुचका और पुचकी भी कहा जाता है यह सूजी से भी बनाये जाते है और आटे से भी. आटे से बने गोलगप्पे सूजी गोलगप्पे (Suji Golgappa) की अपेक्षा वजन में एकदम हल्के होते हैं. फूले कुरकुरे गोलगप्पे बनाना कतई मुश्किल नहीं है. आप खुद बनाकर देखिये.
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Golgappa Puri Recipe
- आटा - 1 कप (150 ग्राम)
- सूजी- 3 टेबल स्पून (30 ग्राम)
- तेल - तलने के लिए
विधि - How to make how to make puri for golgappa or pani puri
आटे के गोल गप्पे बनाने के लिए, सबसे पहले आटे को गूंथ कर तैयार करें. इसके लिए एक बड़े प्याले में आटा निकाल लीजिए इसमें सूजी मिला लीजिये, और थोडा़-थोडा़ पानी डालते हुए पूरी के आटे से भी सख्त आटा गूंथ कर तैयार कर लीजिए.
गूंथे आटे को 30 मिनिट के लिए गीले कपड़े में लपेट कर रख दीजिए. 30 मिनिट बाद आटे से कपडा़ हटा दीजिए और हाथों पर तेल लगाकर आटे को अच्छे से मसल मसल कर चिकना कर लीजिए. आटे को 4-5 मिनिट तक मसलने पर यह अच्छे से चिकना हो जाएगा.
अब आटे को फिर से गीले कपड़े में लपेट कर के आधे घंटे के लिए रख दीजिए. आधा घंटा हो जाने पर कपडा़ हटा कर आटे को एकबार फिर से 3-4 मिनिट मसल कर चिकना कर लीजिए और फिर से आटे को गीले कपड़े में लपेट कर आधे घंटे के लिए रख दीजिए और उसके बाद फिर से इसे 4-5 मिनिट और मसल कर चिकना कर लीजिए.
गोल गप्पे बनाने के लिए आटा तैयार है, आटे में से छोटी-छोटी लोईयां तोड़ लीजिए. हाथ पर तेल लगाकर लोई को गोल करके हाथ से दबाते हुए चपटा कर लीजिए. इन लोइयों को ढक कर रख लीजिये.
दो सूती कपड़े लीजिए इन्हें गीला करके निचोड़ लीजिये, एक कपड़ा बिछा लीजिये इसके ऊपर गोलगप्पे बेल कर रखिये. एक लोई उठाइये, चकले पर रखिये और 2 इंच के व्यास में गोल बेल लीजिये. बेले हुये गोलगप्पे को कपड़े पर रखिये और दूसरे गीले कपड़े से ढककर रखें, एक एक करके सारी लोईयों को गोल बेल कर कपड़े पर ढकते हुये रखते जाइये. सारे गोल गप्पे बेल कर तैयार कर लीजिये.
रियों को 15-20 मिनिट कपड़े से ढकी रहने दीजिए इसके बाद इन्हें तलें.
कढा़ई में तेल गर्म होने के लिए गैस पर रख दीजिए. तेल के अच्छा गरम हो जाने पर इसमें जितनी पूरी एक बार में आ सकें डालते जाइये और कलछी से हल्का दबाव देते हुए इन्हें फुला लीजिए, गोल गप्पों को गोल्डन ब्राउन व क्रिस्प होने तक तल कर तैयार कर लीजिए.
बरसात में आंखों का रखें खास ख्याल-आंखों की सफाई का रखें ध्यान, आंखों को ठंडे पानी से बार-बार धोएं
बारिश, नमी और दूषित जल से कई तरह के बैक्टीरिया बढ़ जाते हैं, जिनमें से कुछ आंखों के संक्रमण का कारण बन सकते हैं। बारिश के दिनों में हवा में नमी बढ़ने के कारण वायरस और बैक्टीरिया का खतरा बढ़ जाता है। इससे आंखों में कन्जक्टिवाइटिस, रेडनेस, आई फ्लू आदि की समस्या होने लगती है। कन्जक्टिवाइटिस वायरस और बैक्टीरिया से फैलता है, जिसके चलते यह एक से दूसरे व्यक्ति में आसानी से फैलता है। कन्जक्टिवाइटिस को पिंक आइज की समस्या भी कहा जाता है। ज्यादातर यह समस्या सामान्य इलाज से ही ठीक हो जाती है। इसके गंभीर होने का खतरा कम होता है। चूंकि आंख सबसे ज्यादा संवेदनशील अंग है, इसलिए इनका विशेष ख्याल रखने की जरूरत होती है। एलर्जिक कन्जक्टिवाइटिस होने पर खुजली, आंखों से पानी आना और सूजन जैसी समस्याएं हो सकती हैं।
संचालक, महामारी नियंत्रण डॉ. सुभाष मिश्रा ने बताया कि कन्जक्टिवाइटिस संक्रामक बीमारी है जो सम्पर्क से फैलती है। अतः मरीज को अपनी आंखों को हाथ नहीं लगाने की सलाह दी जाती है। मरीज के उपयोग की चीजों को अलग रखकर इस बीमारी के फैलाव को रोका जा सकता है। संक्रमित आंख को देखने से इस बीमारी के फैलने की धारणा केवल भ्रम है। यह बीमारी केवल सम्पर्क से ही फैलती है।
*क्या हैं लक्षण ?*
आई फ्लू में आंखें लाल हो जाती हैं। आंखों से पानी आने लगता है, जलन होती है, पलकों पर पीला और चिपचिपा तरल जमा होने लगता है। आंखों में चुभन होने के साथ-साथ सूजन आ जाती है। आंखों से पानी आना और खुजली होना इसके सामान्यतः दिखाई देने वाले लक्षण हैं। अगर इन्फेक्शन गहरा हो तो आंखों की कॉर्निया को भी नुकसान हो सकता है जिससे आंखों की दृष्टि प्रभावित हो सकती है। मॉनसून सीजन में आई फ्लू का खतरा बच्चों में सबसे ज्यादा होता है।
आई फ्लू या कन्जक्टिवाइटिस से बचाव के लिए आंखों की सफाई का पूरा ध्यान रखें और उन्हें ठंडे पानी से बार-बार धोएं। किसी भी संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। कन्जक्टिवाइटिस से पीड़ित होने पर बार-बार आंखों पर हाथ न लगाएं। आंखों में आई ड्रॉप डालने से पहले हाथों को अच्छी तरह धो लें। आंखों पर बर्फ की सिकाई जलन और दर्द से राहत दिलाती है। संक्रमण के दौरान गंदगी और ज्यादा भीड़ वाली जगहों पर जाने से बचें। संक्रमित व्यक्ति से हाथ न मिलाएं और उनकी चीजें जैसे चश्मा, तौलिया, तकिया आदि न छुएं। साथ ही अपना तौलिया, रूमाल, चश्मा आदि किसी के साथ साझा न करें। अगर इन बातों का ध्यान रखा जाए तो जल्द ही यह समस्या दूर हो सकती है।
नेत्र संबंधी कोई भी समस्या होने पर नेत्र विशेषज्ञ के पास दिखाना उचित होता है। अन्यथा गंभीर स्थिति निर्मित हो सकती है। आंखों की जांच और उपचार की सुविधा चिकित्सा महाविद्यालयों, जिला चिकित्सालयों, सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्रों में निःशुल्क उपलब्ध है।
शर्लिन चोपड़ा ने किया खुलासा, बोली – डायरेक्टर्स पूछते थे ‘ब्रेस्ट साइज क्या है, क्या छू सकते हैं?’
Sherlyn Chopra News : कॉन्ट्रोवर्शिल एक्ट्रेस शर्लिन चोपड़ा इस वक्त ओटीटी पर रिलीज होने वाली ‘पौरषपुर 2’ वेब सीरीज को लेकर चर्चा में हैं। इसमें वह महारानी स्नेहलता के किरदार में दिखाई देंगी। अब इसी का प्रमोशन करने में वह जुटी हैं। जगह-जगह स्पॉट हो रही हैं। कभी पपाराजी को पोज देती नजर आती हैं, तो कभी वो किसी को गालों पर किस करके उसको बर्थडे गिफ्ट देती हैं। अब एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लाइफ के कुछ बुरे दिनों को याद किया है। बताया कि कैसे उनसे कॉम्प्रोमाइज करने के लिए कहा जाता था। सर्जरी के लिए डायरेक्टर्स पूछते थे। और इन सबसे उनके ऊपर क्या प्रभाव पड़ता था।

सिद्धार्थ कन्नन से खास बातचीत में में, शर्लिन चोपड़ा ने बताया, ‘मुझसे डारयेर्टर्स ने पूछा है कि क्या मैंने ब्रेस्ट सर्जरी कराई है। मेरे पास झूठ बोलने की कोई वजह नहीं थी कि मैंने ऐसा नहीं किया। मैंने उनको बताया कि सर्जरी करवाई है क्योंकि मैं अपने फ्लैट चेस्ट से बोर हो गई थी। तब वो ऐसी बातें कहते थे ‘क्या हम इसे छू सकते हैं? कप साइज क्या है?’ मुझे आश्चर्य हुआ कि क्या लोग किसी एक्ट्रेस के कप साइज के बारे में पता लगाने के बाद ही थिएटर जाएंगे? मैंने पूछा उनसे कि क्या आप शादीशुदा हैं? क्योंकि तब तो आप महिला की शारीरिक रचना के बारे में जानते ही होंगे। निर्देशक ने कहा, ‘हां, लेकिन मैं अपनी पत्नी के साथ ज्यादा बातचीत नहीं करता हूं।’

शर्लिन चोपड़ा की किडनी फेल
शर्लिन चोपड़ा ने आगे लाइफ से उन मुश्किल दिनों को याद किया जब साल 2021 में उनकी एक किडनी खराब हो गई थी। ‘मैंने सोचा कि मेरे लिए समय खत्म हो गया है। लेकिन अपने परिवार से कोई समर्थन नहीं मिलने के बावजूद मैंने हार नहीं मानी। किसी ने भी ट्रांसप्लांट का ऑफर देने के लिए भी मुझसे कॉन्टैक्ट नहीं किया। लेकिन, जब स्थिति ठीक होने लगी, तो मैं अपनी अपनी लाइफ का एक भी पल खराब नहीं करना चाहती थी। मैं खुलकर अपन जीवन जीना चाहती थी।’

पैसों के लिए सोती थीं शर्लिन चोपड़ा?
शर्लिन चोपड़ा से सिद्धार्थ ने उस स्टेटमेंट के बारे में भी पूछा, जिसमें उन्होंने कहा था कि वो पैसों के लिए कइयों के साथ रात गुजार चुकी हैं। इस पर जवाब देते हुए वो बोलीं, ‘आपको निराश करने के लिए माफी लेकिन मैं अब मैं पैसे लेकर किसी के साथ नहीं सोती हूं।’ एक्ट्रेस ने बताया कि उन्होंने वो बातें अपने पिछले रिलेशनशिप के संबंध में बोली थीं। उनका एक बॉयफ्रेंड था, जो कि एक बड़े राजनेता का बेटा था। और जिस तरह से वह उनको ट्रीट करता थआ, उससे उनको यही लगता था कि वह उनके लिए जो कर रहा है ‘वो सिर्फ सेक्स के लिए है।’
इस सुपरस्टार की कभी भी हो सकती है गिरफ्तारी, गैर जमानती वारंट जारी
भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार एक्टर खेसारी लाल यादव के फैंस के लिए एक बुरी खबर है। लाखों लोगों के दिलों पर राज करने वाले खेसारी लाल यादव पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है। दरअसल, एक्टर के खिलाफ बिहार के छपरा कोर्ट ने उनके खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है।
ये मामला साल 2019 का है। कहा जा रहा है कि एक्टर ने पत्नी चंदा देवी के नाम से एक जमीन खरीद की डील की थी, जिसके लिए पैसे नहीं चुकाए गए। 22 लाख सात हजार रुपये में बात हुई थी। उसकी रजिस्ट्री 4 जून 2019 को एकमा रजिस्ट्री कार्यालय में हुई थी। नगद रुपये के एवज में खेसारी लाल यादव द्वारा 18 लाख रुपये का चेक दिया गया था जो उन्होंने 20 जून 2019 को अपने खाता में जमा कर दिया।
चेक 24 जून को वापस आ गया। पुनः उन्होंने 27 जून को जमा किया तो बैंक द्वारा 28 जून 2019 को चेक बाउंस होने की जानकारी दी गई। उसको लेकर उन्होंने यह प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस द्वारा 22 अगस्त 2020 को आरोप पत्र अंदर दफा 406 भादवि व 138 एनआई एक्ट के अंतर्गत दाखिल किया गया था।
हालांकि, चार साल पुराने इस मामले में खेसारी ने गिरफ्तारी से बचने के लिए पहले कोर्ट ने अंतरिम जमानत ले ली थी, लेकिन अब वह सुनवाई में हाजिर नहीं हो रहे हैं, जिस कारण कोर्ट ने गैर जमानती वारंट जारी किया है।
चाट समोसे के साथ खाने के लिये आलू बुखारा की तीखी मीठी चटनी.
चाट समोसे के साथ खाने के लिये आज हम बनाने जा रहे हैं आलू बुखारा की तीखी मीठी चटनी. ये बहुत ही आसान तरीके से झटपट बनकर तैयार हो जाती है. इसे एक बार बना कर आप काफी समय तक स्टोर करके रख सकते हैं. ये स्वाद में आम की साधारन चटनी से बहुत ही अलग होती है. तो आप भी इस आसान विधि के साथ आलू बुखारा की चटनी बनाएं और अपने परिवार के साथ इसके स्वाद का आनंद लें.
आलू बुखारा की मीठी चटनी के लिये आवश्यक सामग्री
आलू बुखारा - Plum - 5 (300 ग्राम)
खरबूजे के बीज - Muskmelon Seeds - 1 बड़े चम्मच
चीनी - Sugar - 1 कप (200 ग्राम)
जीरा पाउडर - Cumin Powder - 1 छोटी चम्मच
नमक - Salt - 1/2 छोटी चम्मच
काला नमक - Black Salt - 1 छोटी चम्मच
लाल मिर्च पाउडर - Red Chilli Powder - 1 छोटी चम्मच
गरम मसाला - Garam Masala - 1/4 छोटी चम्मच
किशमिश - Raisins - 1 बड़े चम्मच
इलायची - Cardamom - 4 छोटी, 2 बड़ी
आलू बुखारा की मीठी चटनी बनाने की विधि
5 आलू बुखारा को अच्छे से धो कर सुखा लीजिये. अब मिक्सर जार में इन्हें काट कर डालिये और बीज हटा दीजिये. इन्हें बारीक पीस लीजिये. अब पेन में 1 बड़े चम्मच खरबूजे के बीज डाल कर लगातार चलाते हुए हल्के फूलने तक भूनिये. फिर इन्हें प्लेट में निकाल लीजिये.
अब उसी पेन में पीसा हुआ आलू बुखारा का पेस्ट डालिये. जार में 1/2 कप पानी डाल कर पेन में डालिये. इन्हें थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए पकाएं. हल्का उबाल आने पर इसमें 1 कप चीनी डाल कर मिला दीजिये. इसे थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए चीनी घुलने तक पकाएं.
चीनी के घुल जाने पर इसमें 1 छोटी चम्मच जीरा पाउडर, 1/2 छोटी चम्मच नमक, 1 छोटी चम्मच काला नमक, 1 छोटी चम्मच लाल मिर्च पाउडर और 1/4 छोटी चम्मच गरम मसाला डालिये. इन्हें अच्छे से मिला कर इसमें 1 बड़े चम्मच किशमिश डाल कर थोड़ी-थोड़ी देर में चलाते हुए गाढ़ा होने तक पकाएं.
इस बीच 4 छोटी और 2 बड़ी इलायची को छील कर इनके दाने निकाल कर दरदरा कूट लीजिये. चटनी के गाढ़ा होने पर फ्लेम बंद करके इसमें भुने हुए खरबूजे के बीज और कुटी हुई इलायची डाल कर अच्छे से मिला दीजिये. इस तरह आलू बुखारा की चटनी बनकर तैयार हो जाएगी.
इसमें 1 बड़े चम्मच सिरका डाल कर अच्छे से मिला लीजिये. चटनी के पूरी तरह ठंडा होने पर इसे फ्रिज में स्टोर करके रखिये. चटनी को चाट, समोसे, परांठे या किसी के भी साथ परोसिये और इसके स्वाद का आनंद लीजिये.
चटपटे कुरकुरे स्वीट कॉर्न
आवश्यक सामग्री - Ingredients for Spicy Crispy Corn
- स्वीट कॉर्न - 1 कप
- कॉर्न फ्लॉर - 2 टेबल स्पून
- नमक - ½ छोटी चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर - ½ छोटी चम्मच
- तेल - तलने के लिए
परोसने के लिए
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी)
- हरा धनिया - 1 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)
- नींबू - ½
विधि - How to make Crispy Fried Corn
स्वीट कॉर्न उबालिए
एक बर्तन में 2 कप पानी डालकर इसे ढककर पानी उबलने रख दीजिए. पानी में उबाल आने पर इसमें स्वीट कॉर्न डालकर 5 से 6 मिनिट तक उबलने दीजिए.
5 मिनिट बाद, स्वीट कॉर्न फूले-फूले दिखने लगेंगे. स्वीट कॉर्न उबल गए हैं. इन्हें पानी से निकालकर छलनी में डालिए और फिर एक प्याली में पलट लीजिए.
स्वीट कॉर्न में कॉर्न फ्लोर, लाल मिर्च पाउडर और नमक डाल दीजिए. सारी चीजों को तब तक अच्छे से मिलाएं जब तक कि स्वीट कॉर्न पर मसाले अच्छे से चिपक जाएं. मसाले पाउडर की तरह ना दिखे.
स्वीट कॉर्न तलिए
कढ़ाही में तेल डालकर गरम कीजिए. हाथ को कढ़ाही के ऊपर ले जाकर चैक कीजिए कि तेल गरम हुआ कि नही. हाथ पर गरमाहट लगनी चाहिए. स्वीट कॉर्न को तलने के लिए ज्यादा गरम तेल की आवश्यकता नही है. 1 स्वीट कॉर्न डालकर भी आप तेल चैक कर सकते हैं.
कम गरम तेल में धीरे-धीरे करते हुए आधे स्वीट कॉर्न डालकर इन्हें कलछी से थोड़ा सा हिला दीजिए. स्वीट कॉर्न को धीमी मीडियम आंच पर 3 मिनिट तक तल लीजिए. इसके बाद, गैस तेज करके इन्हें 1 से 2 मिनिट और तल लीजिए.
2 मिनिट बाद, स्वीट कॉर्न क्रिस्पी तलकर तैयार हैं, इन्हें कढ़ाही के ऊपर ही एक छलनी में निकाल लीजिए ताकि अतिरिक्त तेल कढ़ाही में ही वापस चला जाए. गैस को धीमा करके स्वीट कॉर्न प्लेट में रख दीजिए.
बचे हुए स्वीट कॉर्न भी इसी तरह तल लीजिए. एक बार के स्वीट कॉर्न 5 मिनिट में तल जाते हैं. आप चाहे तो स्वीट कॉर्न ऎसे भी खा सकते हैं. इन्हें और स्वादिष्ट बनाने के लिए इसमें मसाले -हरी मिर्च, हरा धनिया और नींबू निचोड़कर डाल दीजिए. सारी चीजों को मिक्स कर लीजिए और क्रिस्पी स्वीट कॉर्न तैयार.
क्रिस्पी स्वीट कॉर्न को किसी भी समय सर्व कीजिए, यह टेस्टी स्नैक्स सभी को पसंद आएगा.
सुझाव
- स्वीट कॉर्न उबलने पर फूले-फूले दिखने लगेंगे.
- अगर स्वीट कॉर्न में मसाले मिलाते समय ये स्वीट कॉर्न पर अच्छे से ना चिपक रहे हो, तो इसमें 1 या ½ छोटी चम्मच पानी डालकर अच्छी तरह से मिला दें.
- तेज गरम तेल में स्वीट कॉर्न तलने के लिए ना डालें और आग भी पहले धीमी होनी चाहिए. अगर आप तेज गरम तेल में इन्हें तलने डालेंगे तो ये फूट-फूटकर कढ़ाही के बाहर आ गिरते हैं. अगर गलती से ऎसा हो जाए, तो आप एक थाली से कढ़ाही को ढक दें ताकि जो स्वीट कॉर्न उचटे, वो थाली से टकराकर वापस कढ़ाही में ही चले जाएं.
- मसाले अपने स्वादानुसार कम या ज्यादा कर सकते हैं. आप चाहे तो इसके ऊपर लाल मिर्च पाउडर, काली मिर्च पाउडर, अमचूर पाउडर, जीरा पाउडर या चाट मसाला डाल सकते हैं. अगर आप इसमें चाट मसाले का उपयोग कर रहे हैं, तो पहले नमक ना डालें या कम डालें.
बारिश में इंफेक्शन का खतरा सबसे ज्यादा होता है.बीमारियों से बचने के लिए इन बातों का ख्याल रखें.
1- स्ट्रीट फूड से बचें- बारिश में आपको स्ट्रीट फूड अवायड करना चाहिए. स्ट्रीट फूड बनाते वक्त हाइजिन का उतना ध्यान नहीं रखा जाता. ऐसे में रखा हुआ, तला भुना खाना खाने से पेट की समस्या हो सकती है. कई बार बारिश के मौसम में स्ट्रीट फूड खाने से संक्रमण और एलर्जी भी हो जाती है.
2- कच्चा खाने से बचें- बारिश के मौसम में किसी भी तरह का कच्चा खाना आपको बीमार कर सकता है. इस मौसम में हमारा मेटाबोलिज्म काफी स्लो हो जाता है. जिसकी वजह से खाना देर से पचता है. इस मौसम में जूस पीने से बचे और सलाद खाने से पहले उसे अच्छी तरह से धो लें या उसे स्टीम्ड करके खाएं. ज्यादा देर कटा हुआ फल भी खाना चाहिए.
3- खाने से पहले हाथ धोएं- हमेशा खाना खाने से पहले साबुन से हाथों को जरूर धोएं. बारिश के मौसम में हाथों पर सबसे ज्यादा कीटाणु और बैक्टीरिया चिपकते हैं, और जब ये बैक्टीरिया पेट के अंदर चले जाते हैं तो कोई बीमारी और इंफेक्शन पैदा कर सकते हैं.
4- उबाला पानी पिएं- बारिश में पानी से सबसे पहले इंफेक्शन होता है. इस मौसम में पानी उबाल कर पीना चाहिए. इससे सभी तरह के बैक्टीरिया खत्म हो जाते हैं और पानी शुद्ध हो जाता. उबला पानी पीने से आप डिहाइड्रेशन और डायरिया जैसी बीमारियों से बच सकते हैं.
5- इम्यूनिटी मजबूत करें- बारिश में आपकी रोगप्रतिरोधक क्षमता मजबूत होनी चाहिए. इससे आप जल्दी बीमार पड़ने और संक्रमण से बच सकते हैं. इम्यून सिस्टम को स्ट्रोंग बनाने के लिए ड्राइफ्रूट्स खाएं. खाने में मक्का, जौ, गेहूं, बेसन जैसे अनाज को शामिल करें. दालें और स्प्राउट्स खाएं. इसके अलावा तुलसी अदरक का सेवन करें.
मेष राशि वालों को अपनी संतान के बारे में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है,
आपको अपनी संतान के बारे में कोई अच्छी खबर सुनने को मिल सकती है, जिससे आपका मन भी प्रसन्न हो सकता है.आप अपने जीवन में बहुत ही कड़े नियम वाले हैं, लेकिन कड़े नियम के साथ-साथ अपने परिवार को भी थोड़ा समय दे, नहीं तो आपका परिवार आपसे नाराज हो सकता है. यह बात आपको समझ समझनी चाहिए. आपके मन में यदि कोई उलझन है, उस उलझन को लेकर आपको अपने परिवार के बुजुर्गों से बात करनी चाहिए, जिसका आपको कोई ना कोई हल अवश्य निकलेगा.भगवान भोलेनाथ आप का भला करेंगे. आप अपने जीवन साथी को भी सहयोग दें. आप उन्हें घूमने के लिए लेकर जा सकते हैं,जिससे आपके जीवन साथी का उदास मन थोड़ा सा खिल उठेगा.
गर्मागर्म चटनी के साथ परोसिये साबूदाना वड़ा
बाहर से कुरकुरी परत वाले, साबूदाना के साथ उबले आलू के साथ दरदरी कुटी मूंगफली को मिला कर बने साबूदाना वड़ा चाहे नवरात्रि या अन्य किसी व्रत में बनाईये या यूंही गर्मागर्म चटनी के साथ परोसिये, सभी को ये बेहद पसंद आयेंगे.
- मीडियम साइज साबूदाना - 1 कप (150 ग्राम) भीगे हुए
- आलू - 5 (300 ग्राम) उबले हुए
- मूंगफली के दाने - ½ कप (100 ग्राम) भूने और दरदरी कुटे
- हरा धनिया - 2-3 टेबल स्पून (बारीक कटा हुआ)]
- सैंधा नमक - 1.25 छोटी चम्मच
- हरी मिर्च - 2 (बारीक कटी हुई)
- अदरक पेस्ट - 1 छोटी चम्मच
- काली मिर्च - 8-10 (दरदरी कुटी हुई)
- तेल - तलने के लिए
-
विधि - How to make Sabudana Vada Crispy
1 कप साबुदाना को धो कर 2 घंटे के लिये 1 कप पीने वाले पानी में भिगो दीजिए, साबूदाने में भीगने के बाद अगर अतिरिक्त पानी दिखाई दे तो उसे हटा दीजिये.
आलू को छील लीजिए और अच्छी तरह बारीक मैश कर लीजिए. मैश किए हुए आलू को साबुदाना में डाल दीजिए साथ ही इसमें सैंधा नमक, बारीक कटी हुई हरी मिर्च, अदरक का पेस्ट, दरदरी कुटी काली मिर्च, बारीक कटा हरा धनिया और दरदरी कुटी हुई मूगफली डाल कर सभी चीजों को अच्छी तरह मिलने तक मिला लीजिये. वड़े बनाने के लिए मिश्रण तैयार है.
-
कढ़ाई में तेल डाल कर गरम कीजिये. मिश्रण से थोड़ा सा, मिश्रण निकाल कर गोल कीजिये और हथेली से दबाकर चपटा करें, तैयार वड़े को प्लेट में रख दीजिए, इसी तरह से सारे मिश्रण से वड़े बना कर तैया कर लीजिए.
एक वड़ा को गरम तेल में डालिये, वडा़ ठीक से बन रहा है तो 3-4 वड़े कढ़ाई में डालिये और साबूदाना वड़ों को पलट पलट कर सुनहरा होने तक तल लीजिये. तले साबूदाना वड़ा किसी प्लेट में बिछे नैपकिन पेपर पर रख लीजिये. इसी तरह सारे वड़े तलकर तैयार कर लीजिये.
आप घर पर बड़ी ही आसानी से 10 मिनट के अंदर आलू समोसे तैयार कर सकते हैं
आलू समोसा रेसिपी (Aloo Samosa Recipe): क्या आपको चाय के साथ समोसा खाना बहुत पसंद है. समोसा देखते ही आप उस पर टूट पड़ते हैं. तो फिर अब सोचना क्या इस बार घर पर ही आसान तरीके से बनाएं आलू समोसा. आप घर पर बड़ी ही आसानी से 10 मिनट के अंदर आलू समोसे तैयार कर सकते हैं और इनका टेस्ट (Taste) भी बिल्कुल बाजार जैसा होगा. कई लोग घर पर समोसा बनाने में कई बार छोटी छोटी गलतियां कर देते हैं. ऐसे में समोसे का शेप या फिर उसका टेस्ट ही बिगड़ जाता है लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा. अगर इस बार आपका मन घर पर समोसे बनाकर खाने का हो तो हिचकिचाए नहीं बल्कि इसे बनाएं और इसका मजा उठाएं. आइए आपको बताते हैं कैसे आप 10 मिनट में बाजार जैसे आलू के समोसे घर पर ही तैयार कर सकते हैं.
समोसे बनाने की सामग्री
मैदा- 2 कटोरी
घी या तेल- 1/3 कटोरी
अजवाइन- 1/2 छोटा स्पून
नमक- स्वादानुसार या 1/2 छोटा स्पून
तेल (समोसे तलने के लिए)- आवश्यकतानुसार
2 उबले हुए आलू मीडियम (आप चाहे तो इस में प्याज और मटर भी दाल सकते हैं)
जीरा- 1 छोटा स्पून
अदरक- 1 छोटा स्पून
लहसुन (अगर आप चाहे तो)- 1/2 छोटा स्पून
धनिया पाउडर- 1 छोटा स्पून
जीरा पाउडर- 1/2 छोटा स्पून
लाल मिर्च पाउडर- 1 छोटा स्पून
नमक- स्वादानुसार
गरम मसाला- 1/2 छोटा स्पून
चाट मसाला- 1/2 छोटा स्पून
हरी मिर्च बारीक कटी हुई- 1
हरा धनिया बारीक कटा हुआ- 1 बड़ा स्पून
काजू कटे हुए- 8-10
किशमिश- 14-15
समोसा बनाने की विधि
सबसे पहले समोसे के लिए आटा गूंथना होगा. एक बड़े बर्तन में आटा लें और उसमें पिघला हुआ घी, अजवाइन और थोड़ा सा नमक डाले. अब इसे अच्छे से मिलाएं और हाथ में लेकर दबा कर देखे. अगर आटा हाथ से दबाने पर लड्डू जैसा बनने लगे तो इसका मतलब है कि घी की मात्रा ठीक है. अगर ऐसा न हो तो थोड़ा सा घी और डाल दें. अब धीरे-धीरे पानी डाल कर आटा गूंथ ले, आटा न ज्यादा सख्त हो और न ज्यादा मुलायम. अब आटे को ढक कर अलग रख दें. जब तक आटा सही होता है तब तक उसमें भरने के लिए आलू तैयार कर लें.
उसके लिए सारे मसाले अलग निकाल लें. अब उबले हुए आलू को छोटा-छोटा काट लें. अब एक कटोरी में सारे मसाले (लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला) लेकर उस में थोड़ा सा पानी डाले और अच्छी तरह से मिला लें. अब कड़ाई में 1 छोटा स्पून तेल डाले. जब तेल गरम हो जाए तब इस में जीरा, अदरक-लहसुन का पेस्ट और कटी हुई हरी मिर्च डालें. जब सब भुन जाए तब इस में गीला वाला मसाला डाल दें. इसे धीमी गैस पर भूनें जब तक की तेल अलग न होने लगे. जब मसाला भुन जाए तब इस में कटा हुआ हरा धनिया डाल दें. हल्का सा चलाएं और फिर कटे हुए आलू इसमें डाल दें. साथ में चाट मसाला, नमक और काजू, किशमिश भी इसमें डाल दें. अब 3 से 4 मिनट तक धीमी गैस पर इसे भून लें. आलू भरने के लिए तैयार है.
अब आटे को लें और उसे एक बार फिर अच्छे से गूंथ लें. अब एक पराठे के बराबर आटा लें, गोल करें और हल्का सा मैदा लगाएं. अब इसे धीरे-धीरे करके गोल बेल लें. पराठे जितना बड़ा बेले और फिर इसे बीच से काट दें. अब दोनों को अलग करें और एक भाग को लेकर उसके किनारों पर पानी लगाएं. अब दोनों किनारे उठाएं और आपस में चिपका दें. चिपकाने के बाद ये एक तिकोना बन जाएगा. इसी तरह सारे समोसे बना लें और फिर गर्म तेल में इन्हें धीमी गैस पर भून लें. तेल इतना होना चाहिए की आपके समोसे उस में पूरी तरह डूब जाएं. अब इन्हें धीर धीरे फ्राई होने दें. एक बार समोसे को होने में 10 मिनट ही लगते हैं. जब समोसे हलके भूरे हो जाएं तब निकाल लें. गरमा गरम समोसे तैयार है. इसे मीठी और तीखी चटनी के साथ सर्व करें.
घर पर बनाएं बन मस्का, इसे नाश्ते में चाय के साथ परोसें
बन मस्का महाराष्ट्र का प्रसिद्ध व्यंजन है। क्रीम से भरा इसका स्वाद काफ़ी पसंद किया जाता है। अगर आप भी इसके स्वाद का आनंद लेना चाहते हैं, तो इसे घर पर ही बना सकते हैं। इस विधि में प्रयुक्त बन बहुत मुलायम और ताज़ा होना चाहिए, तभी इसके स्वाद का आनंद ले पाएंगे। मुलायम और टूटी फ्रूटी के साथ वाला बन ख़रीद सकते हैं या फिर घर पर बना सकते हैं। अब बन को बन मस्का कैसे बनाना है, इसकी रेसिपी यहां देख लीजिए।
ऐसे बनाएं
15 मिनट में, दो लोगों के लिए
बोल में 2 बड़े चम्मच क्रीम और 2 बड़े चम्मच मक्खन अच्छी तरह से मिलाएं। तब तक मिलाएं जब तक यह मिश्रण चिकना न हो जाए। अब 2 बन को बीच से काटकर दो हिस्सों में बांटें। गर्म तवे या पैन पर इन्हें दोनों तरफ़ से सेकें। अगर बन तवे पर चिपक रहे हैं, तो हल्का-सा मक्खन लगाकर सेंक सकते हैं। अब एक बन के दोनों कटे हुए हिस्से लें और इनके बीच में क्रीम और मक्खन के मिश्रण को अच्छी तरह से लगाएं। यानी कि बन के कटे हुए हिस्सों पर क्रीम लगानी है और इन हिस्सों को आपस में चिपका देना है। इसी तरह दूसरी बन पर भी क्रीम और मक्खन का मिश्रण लगाकर चिपकाएं। बन मस्का तैयार है। बड़ा और गोल बन चार हिस्सों में बांटकर परोस सकते हैं।
पुणे घूमने जाएं तो जरूर लें इन 8 स्ट्रीट फूड का जायका, जिंदगीभर याद रहेगा इनका स्वाद
पुनेरी मिसल पाव
पुनेरी मिसल पाव पुणे का फेमस स्ट्रीट फूड है। मसालेदार और तीखे मसाला मिसल के साथ कटे हुए प्याज और नींबू के साथ गर्म पाव का यह मिश्रण लाजवाब है। यह व्यंजन उन सभी फूड लवर के लिए बेस्ट चॉइस है, जो स्पाइसी या मसालेदार भोजन पसंद करते हैं। बता दे कि प्याज को गरम मसाला, टमाटर, लहसुन और अदरक से बने मसालेदार मसाले में पकाया जाता है और इसे उसल, पोहा, कटे हुए आलू, कटा हुआ प्याज और धनिया, प्याज और मक्खन के साथ परोसा जाता है। इसे टेस्टी स्वाद के साथ शानदार ढंग से गरमा गरम ब्रेड या पाव के साथ परोसा जाता है। सबसे टेस्टी पुनेरी मिसल पाव का स्वाद लेने के लिए बेडेकर मिसाल पर जा सकते हैं।
वड़ा पाव
वड़ा पाव फेमस महाराष्ट्रीयन स्ट्रेट फूड है, जो पूरे भारत में बेहद प्रसिद्ध है। ये व्यंजन सिर्फ देश ही नहीं विदेशी पर्यटकों के बीच भी काफी पसंद किया जाता है। ये खाना एक स्वादिष्ट डीप-फ्राइड पैटी (वड़ा) से मिलकर बनता है, जिसे बन (पाव) के दो नरम स्लाइस के बीच रखा जाता है। पाव के अंदर हरी पुदीने की चटनी और मीठी चटनी डाली जाती है। साथ ही इस डिश को और स्पाइसी बनाने के लिए इसके साथ मिर्च और कुछ मसाला भी दिया जाता है। वड़ा पाव के अन्य रूपों में पनीर वड़ा पाव, शेजवान वड़ा पाव आदि शामिल हैं।
साबूदाना वड़ा
साबूदाना वड़ा पाव पुणे का यह एक प्रसिद्ध देसी स्ट्रीट फूड है। यह आपको पुणे के हर चौक-चौराहे पर सुबह नाश्ते के रूप में खाने को मिल जाएगा। इस डीप फ्राइड डिश को साबूदाना, आलू, धनिया मूंगफली और मिर्च के साथ मिक्स कर बनाया जाता है। ये डिश बाहर से क्रिस्पी और अंदर से चूई होती है। ये फूड्स चाय के साथ बेहद टेस्टी लगता है। इसे आमतौर पर पुणेवासी पुदीने और खजूर की चटनी के साथ खाते हैं।

सेव पुरी
सेव पुरी पुणे का बेस्ट स्ट्रीट फूड में से एक है, जिसे आपको एक बार जरूर ट्राई करना चाहिए। खट्टी मीठी पानी पुरी को छोले और आलू के भरावन के साथ परोसा जाता है, जो आपको बेहद पसंद आएगा। बता दे कि नटराज भेल सेव पुरी का सबसे कुरकुरा, कुरकुरे और चटपटे स्वाद परोसता है जिसे आपको एक बार जरूर खाना चाहिए।
पाव भाजी
इस व्यंजन का इतिहास आप समझ लीजिए 150 वर्ष पुराना है। पाव भाजी एक विशिष्ट महाराष्ट्रीयन व्यंजन है जिसे दुनिया भर के भारतीयों द्वारा पसंद किया जाता है और भारतीय घरों में तो इसे सबसे ज्यादा बनाया जाता है। पाव भाजी में कई तरह की सब्जियां मिलाई जाती हैं, फिर उन्हें मैश करके ऊपर से मक्खन डालकर सिके हुए पाव के साथ गर्मागर्म परोसा जाता है। पुणे का ये सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड है, जिसे यहां के लोग सबसे ज्यादा खाते हैं। पाव भाजी को कई अन्य तरीकों से भी बनाया जाता है, जैसे चीज़ पाव भाजी, पनीर पाव भाजी, शेज़वान पाव भाजी आदि।
दाबेली
यह विशिष्ट स्ट्रीट फूड पुणेवासियों के दिल में बसा है। इस डिश का स्वाद थोड़ा मीठा होता है। इसे कई तरह के मसालों को मिक्स कर बनाया जाता है। वैसे तो इस डिश की उत्पत्ति गुजरात के कच्छ से मानी जाती है, लेकिन यह बदले स्वाद के साथ पुणे में भी काफी प्रसिद्ध है। दाबेली में आलू की फिलिंग के साथ अंगूर, अनार, प्याज, धनिया पत्ती, मूंगफली, और कुरकुरी सेव डाली जाती है। इसे मीठी और तीखी चटनी के साथ क्रिस्पी और बेहद टेस्टी बनाया जाता है। स्ट्रीट फूड प्रेमियों को यह बहुत पसंद आता है। शाम को इसे खाने के लिए फूड स्टॉल पर भीड़ लगती है।
भाकरवाड़ी
ये स्वादिष्ट स्नैक चाय के समय में सबसे ज्यादा खाया जाता है। सभी तरह के आटे से बने इस स्नैक में मसाले डाले जाते हैं और फिर रोल करके डीप फ्राई किया जाता है। भाकरवाड़ी को नमकीन और मीठा दोनों तरीकों से बनाया जाता है। इसमें आप ड्राई फ्रूट्स को भी मिक्स कर सकते हैं। पुणे घूमने के लिए आएं, तो भाकरवाड़ी को टेस्ट जरूर करके जाएं, साथ में अपनी फैमली के लिए भी ये स्नैक लेकर जा सकते हैं।
कीमा पाव
कीमा पाव पुणे के सभी नॉन वेजिटेरियन लवर के लिए, यह फूड कुछ ऐसा है जिसे आपको पुणे में अवश्य आज़माना चाहिए। स्वादिष्ट टमाटर की ग्रेवी में तैयार कीमा बनाया हुआ मटन आपको अपना फैन बना देगा। सबसे स्वादिष्ट कीमा पाव खाने के लिए कैफे गुडलक जाएं। इनका अनोखा स्वाद आपका फवरेट बन जाएगा।
खीर और पूरी एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है. अधिकतर त्योहारों के मौके पर खीर-पूरी बनाई जाती है.
खीर और पूरी एक पारंपरिक भारतीय व्यंजन है. अधिकतर त्योहारों के मौके पर खीर-पूरी बनाई जाती है. इतना ही पूजा करने के बाद भगवान को इसका भोग भी लगाया जाता है.इसे बनाने की सबसे आसान रेसिपी बता रहे हैं, जिसे अपनाकर फटाफट खीर-पूरी तैयार की जा सकती है.
खीर-पूरी के लिए जरूरी सामग्री
2 लीटर दूध
200 ग्राम चावल
250 ग्राम चीनी
5 इलाइची
10 काजू
10 बादाम
250 ग्राम आटा या मैदा
4 चम्मच तेल
1 चम्मच अजवाइन
1 चम्मच नमक (स्वादानुसार)
पूरी तलने के लिए रिफाइंड ऑयल
खीर-पूरी बनाने की विधि जान लीजिए
1. सबसे पहले आप खीर बनाने के लिए बादाम और काजू को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लीजिए. फिर चावलों को धोकर साफ कर लें.
2. इसके बाद गैस पर एक बर्तन रखें और उसमें दूध डाल दें. जब दूध उबलने लगे, तब उसमें चावल डालें. थोड़ी देर बाद इसमें चीनी डालें.
3. जब सभी चीजें अच्छी तरह मिल जाएं, तब इसमें बादाम, काजू और इलाइची डालें. फिर 10 मिनट तक पकने दें.
4. इस तरह आपकी खीर बनकर तैयार हो जाएगी. इसे आप किसी बर्तन में निकालकर रख सकते हैं.
5. पूरी बनाने के लिए सबसे पहले आटा या मैदा को एक बर्तन में डालें. इसमें थोड़ा सा तेल व अजवाइन मिलाएं और उसे अच्छी तरह गूंथ लें.
6. अब आप कड़ाही में रिफाइंड ऑयल गर्म करें और पूरी बेलकर अच्छी तरह सेक लें. धीर-धीरे आप पूरे आटे की पूरियां सेक लें.
7. अब आपकी खीर पूरी बनकर तैयार है. आप पूजा करके इसका भोग लगा सकते हैं और इसे प्रसाद के रूप में ग्रहण कर सकते हैं.
8. त्योहारों के मौके पर आप स्वादिष्ट खीर पूरी का लुत्फ उठा सकते हैं. पूरी फैमिली आपकी खीर पूरी की फैन हो जाएगी.
फैमिली के लिए काम करना नहीं छोडूंगी : आलिया भट्ट
मुंबई । आलिया भट्ट ने हाल ही में अपने करियर और वर्क लाइफ बैलेंस को लेकर बात की। इस दौरान एक्ट्रेस ने कहा एक समय ऐसा भी था जब वह काम के लिए अपना फैमिली टाइम और नींद तक के लिए समझौता करने को तैयार थीं। लेकिन, अब वह ऐसा नहीं सोचती हैं। एक्ट्रेस ने इस बीच बीते एक दशक में अपनी लाइफ में आए बदलावों के बारे में बात की।उन्होंने कहा कि किसी शख्स ने उनसे कहा था कि वो एक अच्छी मां, या अच्छी बेटा या अच्छी एक्ट्रेस नहीं बन सकतीं। उन्होंने कहा कि बेस्ट होना वाकई कठिन है... आलिया ने यह भी कहा कि वो कभी भी फैमिली के लिए काम करना नहीं छोड़ेंगी।
मैं हर तरह के सेक्रिफाइस करने के लिए तैयार थी- आलिया
फेमिना से बात करते हुए आलिया ने इंडस्ट्री में अपने शुरुआती समय को याद करते हुए बताया कि कैसे समय के साथ-साथ उनका काम उनकी प्रायोरिटी बनता गया। उन्होंने कहा- 'जैसे-जैसे मैंने सिनेमा में एक दशक पार किया, चीजें डेवलप होती गईं। हालांकि इस दशक में मेरी जिंदगी में काफी बदलाव आया है। मुझे लगता है कि एक समय था जब मैं हर तरह के सेक्रिफाइस करने के लिए तैयार थी। नींद का, अपने परिवार के साथ समय का। उस वक्त मेरे जीवन में बस दो चीजें काम करना और शूटिंग करना थीं।
बेशक काम करना कभी न छोड़ें, लाइफ में बैलेंस लाएं
आलिया ने आगे कहा- 'लेकिन अब मेरा एक परिवार है…मेरी एक बेटी है। मेरा एक पति है। कभी-कभी मुझे ऐसा लगता है कि यह सभी 10 साल मैंने अपने माता-पिता, अपनी बहन और अपने दोस्तों के साथ नहीं बिताए। लेकिन अब मैं चाहती हूं कि ऐसा कर सकूं।' वर्क लाइफ बैलेंस के बारे में बात करते हुए आलिया ने आगे कहा- बेशक काम करना कभी न छोड़ें, लेकिन कोशिश करें और लाइफ में बैलेंस लाएं।
किसी ना किसी चीज को लेकर कॉम्प्रोमाइज जरूर करना होगा
आलिया ने आगे काम और पर्सनल लाइफ में तालमेल बिठाने पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा- 'बैलेंस हमेशा एक जैसा नहीं हो सकता है। आपको हमेशा किसी ना किसी चीज को लेकर कॉम्प्रोमाइज जरूर करना होगा। अगर आप ऐसा सोचते हैं कि आप एक वक्त पर सभी चीजें कर सकते हैं, शायद आप सभी चीजें कर भी लें। लेकिन इससे आपकी मेंटल पीस जरूर सफर करेगा।
'मेरे साथ अक्सर ऐसा होता है, क्योंकि मैं हर जगह पर मौजूद रहना चाहती हूं…और मैं प्रोफेशनल तौर पर भी हमेशा एक्टिव रहना चाहती हूं। लेकिन इन सभी चीजों के बीच मैं अपने लिए समय नहीं निकाल पाती हूं। इसलिए मुझे लगता है कि हमें सबसे पहले अपनी प्रायोरिटीज के बारे में सोचना चाहिए।'
लोगों ने कहा मैं अच्छी मां नहीं बन सकती
एक्ट्रेस ने आखिर में कहा- 'किसी ने मुझसे कहा था कि तुम कभी एक ग्रेट मां, एक बेहतरीन बेटी या एक एक बेहतरीन एक्ट्रेस नहीं बन पाओगी। मुझे ऐसा लगता है कि सबसे बेस्ट होना एक ओवररेटेड शब्द है। हमारे आसपास महानता को ज्यादा इम्पॉर्टेंस दिया जाता है। आपको सिर्फ अच्छा और ईमानदार होना होगा…खुलकर बात करनी होगी। इसलिए मैं यही करने की कोशिश करती हूं। मैं अपने परिवार और फ्रेंड्स के साथ खुलकर बात करती हूं। फिर भी कभी-कभी मुझे लगता है कि मैं बहुत ज्यादा जिम्मेदारी ले रही हूं, लेकिन मुझे ये भी लगता है कि मैं इस जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ रही हूं। मेरे पास कोई जवाब नहीं है।’

