राशिफल

ब्रेकिंग : मशहूर गायक का हुआ निधन...संगीत जगत में दौड़ी शोक की लहर

मुंबई :  संगीत की दुनिया से एक दुखद समाचार निकलकर सामने आया है। इस समाचार के अनुसार संगीत की दुनिया के सरताज उस्ताद राशिद खान का आज निधन हो गया है। उस्ताद राशिद खान सिर्फ 55 साल के थे। निधन के बाद उनका पार्थिव शरीर कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में शाम 6 बजे तक के लिए रखा गया है।

बीते दो महीनों से चल रहा था इलाज

 दरअसल, उस्ताद राशिद खान की तबियत बिगड़ने के बाद उन्हें 22 नवंबर को कोलकाता के पियरलेस अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती करवाया गया था। वहीं आज इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली। उस्ताद राशिद खान के पार्थिव शरीर को अस्पताल के बाद आज रात के लिए कोलकाता के पीस हेवन अस्पताल में रखा जाएगा। गायक का अंतिम संस्कार कल, 10 जनवरी को किया जाएगा।

बता दें कि, उस्ताद राशिद खान को साल 2022 में पद्मभूषण पुरस्कार से नवाजा गया था। उनके निधन की खबर सामने आते ही संगीत जगत में शोक की लहर दौड़ गई। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने भी गायक के निधन पर शोक व्यक्त किया है। ममता बनर्जी ने कहा कि उस्ताद राशिद खान के अंतिम संस्कार पर उन्हें बंदूकों से सलामी देकर विदा किया जाएगा। उनके पार्थिव शरीर को रबींद्र सदन में रखा जाएगा। यहां उनके चाहनेवाले उस्ताद को अंतिम अलविदा कह पाएंगे।

यूपी के बदायूं में हुआ था राशिद खान का जन्म

 आपकी जानकारी के लिए बता दें कि, उस्ताद राशिद खान का जन्म 1 जुलाई 1968 को यूपी के बदायूं में हुआ था। वे रामपुर-सहसवान घराने से ताल्लुक रखते थे। राशिद के परदादा उस्ताद इनायत हुसैन खान इस घराने के फाउंडर थे। उनकी संगीत की कला के लिए उन्हें साल 2006 में पद्मश्री और संगीत नाटक अकादमी पुरस्कार से नवाजा गया था। कहा जाता है कि जाने-माने पंडित भीमसेन जोशी ने राशिद खान को ‘भारतीय संगीत का भविष्य’ बताया था।

ऐसा कहा जाता है कि, राशिद खान को बचपन में संगीत में दिलचस्पी थी। राशिद खान को निसार हुसैन खान और गुलाम मुस्तफा खान से गाने की ट्रेनिंग मिली थी। 11 साल की उम्र में उस्ताद राशिद खान ने अपना पहला कॉन्सर्ट किया था। 14 साल की उम्र में उन्होंने कोलकाता की आईटीसी संगीत रिसर्च अकादमी को जॉइन किया था। उन्हें अपने गायिकी के अंदाज के लिए जाना जाता था। बॉलीवुड की कई फिल्मों में उन्होंने अपनी आवाज दी।

आओगे जब तुम ओ साजना गाना हुआ था फेमस

उनके फेमस गानों में करीना कपूर और शाहिद कपूर की फिल्म ‘जब वी मेट’ का आओगे जब तुम ओ साजना गाना शामिल है। इसके अलावा उन्होंने फिल्म ‘किसना: द वॉरियर पोएट’ के गाने काहे उजाड़ी मोरी नींद, तोरे बिना मोहे चैन नहीं, फिल्म ‘मे नेम इज खान’ का अल्लाह ही रहम, फिल्म ‘शादी में जरूर आना’ का टु बनजा गली संग अन्य गानों को गाया था।

और पढ़ें ...

आपने अगर अब तक बाजरा खिचड़ी को घर पर नहीं बनाया है तो हमारी बताई रेसिपी आपके लिए मददगार हो सकती है.

बाजरा खिचड़ी बनाने के लिए सामग्री
बाजरा – 1/2 कप
मूंग दाल पीली – 1/2 कप
देसी घी – 1 टेबलस्पून
हींग – 1 चुटकी
जीरा – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
नमक – स्वादानुसार

बाजरा खिचड़ी बनाने की विधि
स्वाद और पौष्टिकता से भरपूर बाजरे की खिचड़ी बनाने के लिए सबसे पहले बाजरा को साफ कर उसे पानी में 8-9 घंटे के लिए भिगोकर रख दें. तय समय के बाद बाजरा का अतिरिक्त पानी छन्नी की मदद से निकाल दें. अब एक प्रेशर कुकर में भिगोया बाजरा, मूंग दाल और थोड़ा सा नमक डालें. इसके बाद कुकर में 2 कप पानी डालकर 4 सीटियां आने तक इन्हें पकाएं. इसके बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें.

अब एक गहरे तले वाला नॉनस्टिक पैन लें और उसमें घी डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. जब घी गर्म होकर पिघल जाए तो उसमें जीरा डालें और कुछ सेकंड तक भूनें. जब जीरा चटकने लगे तो उसमें एक चुटकी हींग और हल्दी डालकर करछी की मदद से अच्छे से मिलाएं और भूनें. मसाले जब भुन जाएं तो उसमें उबला हुआ बाजरा मूंग दाल का मिश्रण डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद खिचड़ी में स्वादानुसार नमक डालकर अच्छे से मिक्स करें. खिचड़ी को 2-3 मिनट तक और पकने दें, इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वाद से भरपूर बाजार खिचड़ी बनकर तैयार है. इसे गर्मागर्म ही सर्व करें.

और पढ़ें ...

पंजाबी स्टाइल का दम आलू इस तरह बनाएं

 लंच हो या डिनर दम आलू का स्वाद इसे काफी बढ़ा देता है. पंजाबी स्टाइल का दम आलू काफी पसंद किया जाता है और इसे हर उम्र के लोग बढ़े चाव से खाते हैं. पार्टी या फंक्शन में आपको अक्सर दम आलू देखने को मिल जाएंगे. इसके लाजवाब स्वाद की वजह से ही इस रेसिपी की काफी डिमांड भी रहती है. अगर घर में कोई मेहमान आ गए हैं और आप उनके लिए कुछ स्पेशल रेसिपी बनाना चाहते हैं तो पंजाबी दम आलू एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है. इस फूड रेसिपी को बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है.
पंजाबी दम आलू बनाने के लिए ग्रेवी में कई मसाले पड़ते हैं जो दम आलू का स्वाद काफी बढ़ा देते हैं. इस रेसिपी को आपने अगर अब तक घर पर ट्राई नहीं किया है तो हमारी बताई विधि आपके काफी काम आ सकती है.

 

दम आलू बनाने के लिए सामग्री
आलू (छोटे आकार के) – 1 किलो
टमाटर कटे – 4 कप
प्याज कटे – 2 कप
दालचीनी – 2 टुकड़े
ताजा क्रीम – 2 टेबलस्पून
चीनी – 1/2 टी स्पून
इलायची – 2-3
हरी मिर्च – 3-4
सौंफ – 2 टी स्पून
हल्दी – 1/2 टी स्पून
लहसुन – 8-10 कलियां
जीरा – 1 टी स्पून
लौंग – 4-5
हरा धनिया – 2-3 टेबलस्पून
कश्मीरी लाल मिर्च – 5-6
काजू के टुकड़े – 1/2 कप
तेल – जरूरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार

दम आलू बनाने की विधि
पंजाबी स्टाइल के दम आलू बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर, प्याज, हरी मिर्च और हरी धनिया पत्ती के टुकड़े कर लें. अब एक कड़ाही में टमाटर के टुकड़े और 3 कप पानी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. टमाटर को 10-15 मिनट तक पकाने के बाद गैस बंद कर दें और ठंडा होने दें. अब उबले टमाटर को मिक्सर जार में डालें और पीसकर उसकी सॉफ्ट प्यूरी तैयार कर लें.

इसी तरह प्याज के टुकड़े करें और मिक्सर की मदद से उनका भी पेस्ट तैयार कर लें. अब एक कड़ाही में थोड़ा सा तेल डालकर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें इलायची, दालचीनी और लौंग डालकर कुछ सेकंड तक भून लें. इसमें प्याज का तैयार पेस्ट डालें और 1 से 2 मिनट तक भून लें. इसके बाद इसमें टमाटर की प्यूरी डालकर मिलाएं और मीडियम आंच पर 2 से 3 मिनट तक और पकने दें.अब ग्रेवी में चीनी, ताजा क्रीम और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. इसके बाद ग्रेवी को 1-2 मिनट और पकने दें. इसके बाद इसमें धनिया डालकर धीमी आंच पर पकाएं. इसके पूर्व आलू को तेल में डालकर 1-2 मिनट तक फ्राई कर लें. इन तले हुए आलू को ग्रेवी में डालें और कड़ाही को ढककर 3-4 मिनट तक सब्जी को पकने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वाद से भरपूर पंजाबी स्टाइल दम आलू बनकर तैयार है. इसे रोटी, पराठा या नान के साथ सर्व करें.

 
और पढ़ें ...

मकर संक्रांति पर स्नान के बाद तिल के लड्डू और गज़क खाई जाती है.तिल-गुड़ के लड्डू बनाने की रेसिपी:

सामग्री
तिल- 2 कप (250 ग्राम)
गुड़- 1 कप (250 ग्राम)
काजू- 2 टेबल स्पून
बादाम- 2 टेबल स्पून
छोटी इलाइची - 7 से 8 (पिसी हुई)
घी - 2 छोटी चम्मच

 

 

तिल-गुड़ के लड्डू बनाने के लिए सबसे पहले तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिये. भारी तले की कढ़ाई लेकर गरम कीजिये, मीडियम आग पर, लगातार चमचे से चलाते हुये, तिल को हल्के ब्राउन होने तक (तिल हाथ से मसले तो चूरा होने लगे) भून लीजिये. भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लीजिए. भुने तिल से आधे तिल हल्का सा कूट लीजिये या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लीजिये. साबुत और हल्के कुटे तिल मिला दीजिये.

-  कढ़ाई में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिये, गुड़ के टुकड़े डालिये और बिलकुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिये, गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिये. गुड़ के जरा से ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुये तिल अच्छी तरह मिलाइये. फिर, इसमें काजू बादाम और इलाइची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है. इसे कढ़ाई से एक प्लेट में निकाल लीजिए और जरा सा ठंडा होने दीजिए.

-  हाथ को घी लगाकर चिकना कीजिये, मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण, लगभग एक टेबल स्पून उठाइये गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये. तिल गुड़ के लड्डू तैयार हैं. तैयार लड्डू को 4-5 घंटे खुले हवा में छोड़ दीजिये. बिना मेवे के भी तिल गुड़ के लड्डू बना सकते हैं.

और पढ़ें ...

क्या आपको बार-बार मुंह में छाले हो रहे हैं तो अपनाएं यह घरेलू तरीका ...

हर किसी को कभी न कभी मुंह में छाले हो जाते हैं. ये छोटे, लाल और दर्द भरे होते हैं. कई बार, मसालेदार खाने या मुंह में चोट की वजह से छाले हो जाते हैं.  ये छाले कुछ दिन में अपने आप ठीक हो जाते हैं, लेकिन जब वे होते हैं, तो खान-पान और बोलने में परेशानी हो सकती है. यह छोटी सी समस्या है, कई बार बड़ी बन जाती है. ऐसे में लंबे समय तक मुंह में छाले बना रह जाए तो डॉक्टर के पास जरूर दिखाना चाहिए. 

मुंह में छाले होने के कई कारण होते हैं. मुंह में दांत या किसी तीव्र वस्त्र के संपर्क से चोट लग जाने से छाले हो सकते हैं. कई बार, बहुत मसालेदार या खट्टा खान से भी छाले पड़ जाते हैं.विटामिन B-12, फोलिक एसिड, और आयरन की कमी से भी मुंह में छाले पड़ जाते हैं. कई बार महिलाओं में मासिक धर्म के के दौरान हार्मोनल परिवर्तन होते हैं, उस समय भी मुंह में छाले हो जाते हैं. हालांकि अगर आपके जीभ के छाले ज्यादा तकलीफ दे रहे हैं तो आप इन घरेलू नुस्खों को अपना कर आप अपना छाला ठीक कर सकती है या उससे राहत पा सकती है. 

 

1.नमक पानी: नमक के पानी से मुंह कुल्ला करना छालों की पीड़ा और सूजन को कम कर सकता है. एक गिलास गुनगुने पानी में आधा छोटा चम्मच नमक मिलाएं और इससे मुंह कुल्ला करें.

 

2. हल्दी: हल्दी में एंटी-इंफ्लैमेटरी गुण होते हैं. थोड़ी हल्दी को पानी के साथ पेस्ट बनाएं और छालों पर लगाएं. 

 

3. बेकिंग सोडा: बेकिंग सोडा छालों को सूखा सकता है. थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा को पानी के साथ मिलाकर पेस्ट बनाएं और छालों पर लगाएं.

4. एलो वेरा: एलो वेरा जेल में सूजन और पीड़ा को कम करने वाले गुण होते हैं. प्राकृतिक एलो वेरा जेल को सीधा छालों पर लगाएं. 

 

5. तुलसी: तुलसी में एंटीबायोटिक गुण होते हैं. तुलसी की पत्तियां चबा सकते हैं या उसका काढ़ा पी सकते हैं. 

 

6. शहद: शहद में एंटीबायोटिक और एंटीवायरल गुण होते हैं. शहद को सीधा छालों पर लगाने से छालों का इलाज हो सकता है. 

 

अगर छाले लंबे समय तक ठीक नहीं हो रहे हैं, तो आपको अवश्य ही डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए. घरेलू उपाय से राहत मिल जाता है, लेकिन छाले बार-बार हो  रहे हैं या अधिक समय तक बने रहते हैं, तो आपको विशेषज्ञ की सलाह लेनी चाहिए. क्योंकि यह कैंसर का भी लक्षण हो सकता है. 

और पढ़ें ...

ड्राइ फ्रूट्स लड्डू बनाने की आसान रेसिपी

ड्राइ फ्रूट्स से बना लड्डू न केवल स्वादिष्ट होता है बल्कि सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होता है. ड्राइ फ्रूट्स जैसे - अखरोट, किशमिश, काजू, पिस्ता आदि में विटामिन, मिनरल्स, एंटीऑक्सीडेंट्स और फाइबर की भरपूर मात्रा होती है. ये सभी पोषक तत्व हमारे शरीर को ऊर्जा देने और बीमारियों से लड़ने की शक्ति प्रदान करते हैं. आज हम ड्राइ फ्रूट्स से बने लड्डू की बहुत ही आसान और टेस्टी रेसिपी सीखेंगे जिसे घर पर बनाना बहुत मजेदार होगा. तो चलिए जानते हैं ड्राइ फ्रूट लड्डू बनाने का तरीका...

ड्राइ फ्रूट्स लड्डू बनाने की आसान रेसिपी

सामग्री
खजूर - 1 कप (छिलके और गुठलियां निकाल लीजिये)
बादाम - ½ कप
किशमिश - ¼ कप
अखरोट - ½ कप
अन्य सूखे फल (जैसे अंजीर, पिस्ता आदि) - आवश्यकता अनुसार
घी - 1 छोटी चम्मच (वैकल्पिक)
छोटी इलायची पाउडर - ½ छोटी चम्मच
विधि:
सभी सूखे फलों को अच्छे से मिलकर पीस लें.
अब खजूर को मिलाकर फिर से पीसें जिससे एक गाढ़ा मिश्रण तैयार हो जाएगा. 
अगर आप चाहें, तो एक पैन में थोड़ी घी गरम करें और उसमें इस मिश्रण को हलका सा भून लें. इससे लड्डू में अधिक स्वाद आएगा.
अब छोटी इलायची पाउडर मिला दें.
मिश्रण को अच्छी तरह से मिला लें और इसे लड्डू की आकृति में गोल कर लें.
लड्डू को कुछ समय ठंडा होने दें ताकि वह सेट हो सके.
आपके ड्राइ फ्रूट्स लड्डू तैयार हैं, आप इन्हें किसी एयरटाइट कंटेनर में रखकर कई दिनों तक खा सकते है.। यह आपको उर्जा देने वाला और पौष्टिक स्नैक है.  

जानें इसके फायदे
ड्राइ फ्रूट्स ऊर्जा के अच्छे स्रोत होते हैं इसलिए ड्राइ फ्रूट लड्डू का सेवन करने से आपको तुरंत ऊर्जा मिलती है. यह लड्डू विटामिन, मिनरल, प्रोटीन और फाइबर से भरपूर होते हैं. अखरोट, बादाम और अन्य ड्राइ फ्रूट्स में से अधिकतर में सेहतमंद फैट्स होते हैं जो हृदय के लिए अच्छे होते हैं. ड्राइ फ्रूट्स में से कुछ, जैसे कि बादाम, कैल्शियम से भरपूर होते हैं जो हड्डियों के लिए अच्छा होता है.इसके साथ ही अखरोट, बादाम और अन्य ड्राइ फ्रूट्स में एंटी-ऑक्सीडेंट होते हैं जो शारीरिक कोशिकाओं के नुक्सान से बचाव बचाते हैं. इन लड्डू में मौजूद तत्व इम्यून सिस्टम को भी मजबूत करते हैं और रक्त चाप को संतुलित रखने में मदद करता है. 

और पढ़ें ...

आइए जानते हैं वेज मोमोज बनाने का आसान तरीका।

वेज मोमोज का नाम सुनते ही बहुत से लोगों के मुंह में पानी आने लगता है। वेज और नॉनवेज दोनों तरह से मोमोज बनाए जाते हैं। वेजिटेबल मोमोज बनाने के लिए कई तरह की सब्जियों का इस्तेमाल किया जाता है। वेज मोमोज को डीप फ्राई करके या फिर स्टीम से पकाकर तैयार किया जा सकता है। आप अगर मोमोज खाने का शौक रखते हैं और बाजार में मिलने वाले मोमोज का स्वाद आपको भाता है तो घर पर भी इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं। आइए जानते हैं वेज मोमोज बनाने का आसान तरीका। 

वेज मोमोज के लिए सामग्री
मैदा - 3/4 कप
पत्तागोभी बारीक कटी - 1/2 कप
गाजर बारीक कटी - 1/2 कप
शिमला मिर्च बारीक कटी - 1/4 कप
फ्रेंच बीन्स  बारीक कटी - 1/4 कप
हरी प्याज कटी - 1/4 कप
अदरक बारीक कटा - 1 टी स्पून
लहसुन बारीक कटा - 3-4 कलियां
सोया सॉस - 1 टी स्पून
चिली सॉस - 1 टी स्पून
काली मिर्च पाउडर - 1/2 टी स्पून
तेल - 1 टेबल स्पून
नमक - स्वादानुसार 

वेज मोमोज बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर वेज मोमोज बनाने के लिए सबसे पहले पत्तागोभी, गाजर, शिमला मिर्च, फ्रेंच बीन्स, अदरक और लहसुन को बारीक काट लें। अब एक बड़ी बाउल में मैदा, एक छोटी चम्मच तेल और चुटकीभर नमक डालकर मिक्स करें। थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंथें और ढककर 20 मिनट के लिए रख दें। अब एक कड़ाही में 1 बड़ा चम्मच तेल डालें और उसमें पहले अदरक और लहसुन डालकर सॉस करें। कुछ सेकंड बाद इसमें हरी प्याज डालें और पकाएं।

प्याज पक जाने के बाद पैन में सारी कटी सब्जियां और थोड़ा सा नमक डालकर मिलाएं और पकने दें।  4-5 मिनट तक पकाने के बाद इसमें चिली सॉस और सोया सॉस भी डालकर मिला दें। काली मिर्च पाउडर डालने के बाद एक मिनट तक और भूनें फिर गैस बंद कर दें। मोमोज की स्टफिंग तैयार हो चुकी है। 

अब आटा लें और उसे एक बार फिर गूंथें, इसके बाद इससे लोई तैयार कर लें। एक लोई लें और उसे पूरी तरह बेल लें। इसका मध्य भाग थोड़ा मोटा रखें, जबकि किनारे पतले बेल लें। इसके बीच में तैयार स्टफिंग को रख दें और पोटली का आकार देते हुए बंद करें। इसी तरह सारे मोमोज को तैयार कर लें। 

अब एक प्लेट में थोड़ा सा तेल लगाएं और उस पर सारे मोमोज रख दें। एक गहरे तले वाले बर्तन में 2-3 गिलास पानी डालें और उसे गर्म करें। इस पर मोमोज की थाली रख दें और ऊपर से ढंक दें। अब मोमोज को 5-7 मिनट तक पकने दें। मोमोज पकने के बाद उन्हें प्लेट में निकाल लें और फिर चटनी या सॉस के साथ परोसें। 

और पढ़ें ...

नए साल पर बनाएं ये खास रेसिपी, सभी को खूब आएगा पसंद!

 आप फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी को अपना सकते हैं जो एक क्लासिक स्वीट डिश है। दूध और फलों से तैयार होने वाली फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी एक बेहद आसान प्रोसेस के साथ है। इसे बनाने में मात्र 10 मिनट का समय लगता है। आइए आपको एक हेल्दी ब्रेकफास्ट (Healthy Breakfast Recipe) फ्रूट कस्टर्ड रेसिपी बनाने की विधि बताते हैं।

 

Fruit Custard Recipe Ingredients in Hindi

  • 2 बड़े चम्मच कस्टर्ड पाउडर
  • 1 लीटर दूध
  • 1 कटा हुआ सेब
  • 1 अनार
  • 10-12 काजू
  • 14-15 अंगूर
  • 1 कीवी
  • चीनी स्वादानुसार

Fruit Custard Recipe Method in Hindi

  1. सेब और कीवी को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें। इसके बाद अंगूर को दो टुकड़ों में काट लें। अब अनार को लेकर उसका छिलका उतार लें। इसके बीजों को प्याले में निकाल लीजिए। अगर आप कस्टर्ड में कोई और मौसमी फल शामिल करना चाहते हैं तो कर सकते हैं।
  2. अब आधा कप ठंडा दूध लें और इसे बाद के लिए रख दें। बाकी दूध को किसी बर्तन में निकाल लीजिए। इसे गैस पर उबलने के लिए रख दें। दूध को धीमी आंच पर उबालें और स्वादानुसार चीनी डालें। अब बचे हुए दूध में कस्टर्ड पाउडर डाल कर अच्छी तरह चला लीजिये।
  3. जब तक दूध में उबाल आ जाए, तब तक ठंडे दूध में कस्टर्ड पाउडर मिलाकर पतली धारा में डालें। इसे चलाते रहें और गैस धीमी आंच पर रखें। दूध को लगातार चलाते रहने से आप पाएंगे कि दूध बर्तन के तले में नहीं लगता है। दूध को गाढ़ा होने तक उबालें। इसमें लगभग 5 से 7 मिनट का समय लगेगा।
  4. दूध के गाढ़ा होने के बाद इसे प्याले में निकाल लीजिए और प्याले को ठंडा होने के लिए पानी में रख दीजिए और चमचे से चला दीजिए। इससे दूध में मलाई नहीं लगेगी। जब दूध ठंडा हो जाए तो उसमें सारे कटे हुए मेवे डाल दें और कस्टर्ड को 45 मिनट के लिए फ्रिज में रख दें। तय समय के बाद कस्टर्ड को अनार दानों से सजाकर सर्व करें। आपका स्वादिष्ट फ्रूट कस्टर्ड खाने के लिए तैयार है।
  5. घर में कश्मीर की मश्हूर चाय मिनटों में हो सकती है तैयार, जानें नून टी रेसिपी

  6. Kashmiri Noon Chai Ingredients in Hindi

  7. दूध (2 कप)
  8. पानी (2 कप )
  9. इलाइची (2 क्रश की हुई)
  10. कश्मीरी ग्रीन टी या ग्रीन टी (2 छोटा चम्मच)
  11. नमक (1/2 छोटा चम्मच)
  12. बेकिंग सोडा (1/3 छोटा चम्मच)
  13. Kashmiri Noon Chai Recipe 

    गैस पर एक पैन में पहले एक कप पानी उबाल लें। इसमें जब उबाल आ जाए तो इसमें चाय की पत्ती डालकर 1 मिनट तक और उबालें। इसके बाद इसमें बेकिंग सोडा डालकर 10 सेकंड तक लगातार चलाते हुए पकाएं। इसके बाद एक कप पानी और डाल दें। साथ में इलाइची पाउडर भी मिला दें। इसका रंग लाल हो जाए तब तक उबालें।

    इसके बाद गैस की आंच कम करके इसमें दूध डालें। इस दौरान आपको इसे मिलाते रहना है। चलाते हुए देखें कि चाय का रंग धीरे-धीरे गुलाबी हो रहा है। अब चाय में एक दो बार उबाल आने दें। इस तरह से नून चाय यानी पिंक टी बनकर तैयार हो जाएगी। आप इसे सर्व कर सकते हैं। सर्दियों में इसका सेवन करना बहुत अच्छा माना जाता है। इसकी तासिर काफी गर्म होती है, इसलिए दिन में 1 से 2 बार ही इसका सेवन करें।

  14. Methi Papdi Ingredients in Hindi

  15. एक बड़ा चम्मच- कसूरी मेथी
  16. 150 ग्राम- मेदा
  17. 200 ग्राम- बेसन
  18. 5 से 6- हरी मिर्च
  19. Methi Papdi Recipe in Hindi

    सबसे पहले एक बाउल लें या चाहें तो कोई बड़ा बर्तन भी ले सकते हैं। अब इसमें मैदा और बेसन डाल दें। इसके बाद थोड़ा नमक, मेथी और अजवाइन डाल दें। इसके बाद इसमें हल्का सा तेल और सोडा मिला दें। अब सभी को अच्छे से मिक्स करते हुए आंटा गूंथ लें। आप चाहें तो हरा धनिया, अदरक और हरी मिर्च को बारीक काटकर इन समाग्री में मिक्स कर सकते हैं और फिर आटा गूंथ सकते हैं। इसे 10 मिनट के लिए ढ़क्कर छोड़ दें।

    पापड़ी बनाने के लिए गैस पर कढ़ाही रखें। इसमें पूड़ी तलने जितना तेल गर्म कर लें। अब आटे की लोईयां बनाएं और फिर पूड़ी बेल लें। इसके बाद गर्म तेल में पूड़ियां डालकर छान लें। ध्यान रहे आपको इसे गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई करना है। इस तरह से मेथी की पापड़ी तैयार हो जाएंगी। आप इसे किसी भी तरह से खा सकते हैं। हरी चटनी या चाय के साथ इसे खाने का मजा दुगना बढ़ सकता है।

  20. 1/4 चम्मच- मीठा सोडा
  21. नमक- स्वादानुसार
  22. एक छोटा चम्मच अजवाइन
और पढ़ें ...

अरबाज खान अपनी पत्नी शूरा के साथ एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया

अरबाज और शूरा के इस वीडियो पर यूजर्स मजेदार कमेंट कर रहे हैं. कुछ तो बाप-बेटी की जोड़ी बता रहे हैं. एक यूजर ने लिखा- अरे बोर्ड से टकरा गई दीदी. वहीं दूसरे ने लिखा- ऐसा लग रहा है किसी क्रिमिनल को पकड़ के ले जा रहे हो. वहीं एक ने लिखा- वैसे वो इतना मुंह छुपा कर क्यों चल रही है.

अरबाज के लुक की बात करें तो उन्होंने ब्लैक टी-शर्ट और डेनिम कैरी की थी. वहीं शूरा की बात करें तो उन्होंने ग्रे कलर का को-अर्ड सेट पहना हुआ था. इसके साथ ब्लैक कैप लगाई हुई थी. उन्होंने अपने लुक को व्हाइट स्नीकर से कंप्लीट किया था.

और पढ़ें ...

केले का केक बिना मैदे और अंडे का तैयार किया जाता है. इसे बनाना बहुत ही आसान है.

केले से तैयार केक काफी स्वादिष्ट होता है. इसके सेवन से आपके शरीर को काफी फायदा पहुंच सकता है. इस केक की खास बात यह है कि इसमें मैदे का इस्तेमाल नहीं किया जाता है. यानी इससे आपके शरीर को नुकसान पहुंचने का खतरा काफी कम है. वहीं, इसे आप घर पर बहुत ही आसान तरीके से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं इसकी रेसिपी-

बनाना केक बनाने का तरीका

आवश्यक सामग्री

  • केला - 3 
  • चीनी - ¾ कप 150 ग्राम 
  • दही - ¼ कप 70 ग्राम
  • वेनिला अर्क - 1 टी स्पून
  • ऑलिव का तेल - ½ कप 100 ग्राम
  • गेहूं का आटा - 2 कप 310 ग्राम
  • बेकिंग पाउडर - 1 टी स्पून
  • बेकिंग सोडा - ¼ टी स्पून
  • दालचीनी पाउडर - ¼ टी स्पून
  • नमक - चुटकी भर
  • चॉकलेट चिप - ½ कप

विधि

 

  • बनाना केल बनाने के लिए सबसे पहले 3 केले लें. अब इसे टुकड़ों में काट लें. केला सही बनाने के लिए अच्छे से पका हुआ केला ही लें. 
  • इसके बाद इसमें  ¾ कप चीनी मिलाएं. आप अपनी जरूरत के हिसाब से चीनी कम या ज्यादा भी कर सकते हैं. 
  • अब दोनों को अच्छी तरह से ब्लैंड करें. इसके बाद इसमें दही, ऑलिव ऑयल, वेनिला एक्सट्रैक्ट मिलाएं. 
  • इसके बाद आप इसमें वनस्पति तेल या मक्खन जैसे चीजें मिलाएं. 
  • अब 2 कप गेहूं का आटा, बेकिंग पाउडर,  बेकिंग सोडा, दालचीनी पाउडर और चुटकी भर नमक मिलाएं. ध्यान रखें कि इसमें कोई गांठ न बनें. 
  • इसके बाद चॉकलेट चिप डालें और धीरे से मिलाएं.
  • बैटर को केक ट्रे या ब्रेड मोल्ड में डालें. 
  • ट्रे में बैटर डालने के बाद एयर को हटाने के लिए दो बार ट्रे को पैट करें. 
  • इसके बाद केक ट्रे को प्री हीटेड ओवन में रखें. 180 डिग्री सेल्सियस या 356 डिग्री फ़ारेनहाइट पर करीब 60 मिनट तक केक को बेक करें. 
  • टूथपिक से चेक करें कि केक पका है या नहीं, जब केक पक जाए तो ओवन से निकाल लें. 
  • लीजिए आपका बनान केक तैयार है. 
और पढ़ें ...

बिना सांभर के ज्यादातर साउथ इंडियन फूड्स बेमज़ा से हो जाते हैं. टेस्टी सांभर बनाने की आसान रेसिपी

इडली और डोसे का स्वाद सांभर के बिना अधूरा सा रहता है. आपने भी इनका लुत्फ जरूर लिया होगा. बिना सांभर के ज्यादातर साउथ इंडियन फूड्स बेमज़ा से हो  जाते हैं. टेस्टी सांभर को चाहे इडली, डोसा या मेदुवड़ा किसी के साथ भी परोस दो तो हर चीज का स्वाद दोगुना हो जाता है. सांभर को सब्जी के जैसा भी खाया जाता है. आप भी अगर साउथ इंडियन फूड पसंद करते हैं और होटल जैसे सांभर का स्वाद घर पर ही लेना चाहते हैं तो आज हम आपको टेस्टी सांभर बनाने की आसान रेसिपी बताने जा रहे हैं.
सांभर बनाना बेहद आसान है और इसे बनाने के लिए कई सब्जियों का उपयोग किया जाता है. सांभर स्वादिष्ट होने के साथ ही पौष्टिक भी होता है. आइए जानते हैं सांभर बनाने की बेहद आसान रेसिपी.

सांभर बनाने के लिए सामग्री
अरहर (तूअर) दाल – 1 कप
टमाटर – 1
लौकी कटी – 1/2 कप
सहजन फली – 1
पत्तागोभी – 1/2 कप
फूलगोभी – 1/2 कप
प्याज कटा – 1
बैंगन – 1
शिमला मिर्च – 1/4 कप
आलू – 1
हल्दी – 1/4 टी स्पून
राई – 1/2 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 7-8
सूखी लाल मिर्च – 1-2
सांभर मसाला – 1 टेबलस्पून
इमली – 1/2 टेबलस्पून
हरी धनिया पत्ती – 2 टेबलस्पून
हींग – 1 चुटकी
तेल – 1 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

सांभर बनाने की विधि
सांभर बनाने के लिए सबसे पहले आलू, टमाटर, प्याज, फूलगोभी सहित सारी सब्जियों को धोएं और फिर उनके छोटे-छोटे टुकड़े काटकर अलग रख दें. अब एक कटोरी गर्म पानी में इमली को डालें और उसे हाथों से मसलकर इमली का पानी तैयार कर लें. इसके बाद छन्नी से पानी छान लें. अब एक प्रेशर कुकर लें और उसमें अरहर दाल और एक कप पानी डाल दें. इसमें हल्दी पाउडर और चुटकीभर नमक भी डालें. अब एक छोटे बर्तन में सारी कटी सब्जियां रखें और उसे भी कुकर में रख दें.

 

इसके बाद कुकर का ढक्कन लगाकर 3-4 सीटियां आने तक सभी चीजों को पकाएं. सीटियां आने के बाद गैस बंद कर दें और कुकर का प्रेशर अपने आप रिलीज होने दें. प्रेशर खत्म होने के बाद कुकर का ढक्कन खोलें और सब्जियों का बर्तन बाहर निकाल लें. इसके बाद चमचे की मदद से दाल को अच्छी तरह से मैश कर दें.

अब एक कड़ाही लें और उसमें 1 टेबलस्पून तेल डालकर मीडियम आंच पर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें राई, कढ़ी पत्ते, हींग और सूखी लाल मिर्च डालकर 10-15 सेकंड तक भूनें. इसके बाद बारीक कटा प्याज मसाले में डालकर तब तक भूनें जब तक कि प्याज नरम होकर लाइट ब्राउन न हो जाए. इसके बाद इसमें इमली का पानी मिलाकर पकाएं. 1 मिनट पकाने के बाद इसमें बारीक कटे टमाटर डाल दें.

पकने के दौरान जब टमाटर नरम हो जाएं तो उसमें सांभर पाउडर मिक्स कर दें. 1 मिनट तक और पकाने के बाद इसमें उबली हुई अरहर की दाल और बाकी सब्जियां डालकर पकाएं. सांभर में स्वादानुसार नमक मिला दें. इसे 5-7 मिनट तक अच्छी तरह से उबलने दें. इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वादिष्ट राजमा तैयार हो चुका है. इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर गर्मागर्म सर्व करें.

 

 

और पढ़ें ...

ड्राई फ्रूट्स लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि ये एनर्जी से भी भरपूर होता है.

ड्राई फ्रूट्स लड्डू न सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि ये एनर्जी से भी भरपूर होता है. दिवाली के साथ ही मौसम में ठंडक बढ़ने लगती है, ऐसे में ड्राई फ्रूट्स लड्डू बॉडी टेम्परेचर को भी मेंटेन रखने में मदद करता है. आइए जानते हैं ड्राई फ्रूट्स बनाने की सिंपल रेसिपी.

ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने के लिए सामग्री
खजूर – 1 कप
किशमिश – 3-4 टेबलस्पून
काजू – 1/4 कप
पिस्ता – 1/4 कप
बादाम – 1/4 कप
इलायची पाउडर – 1/2 टी स्पून
देसी घी – 1 टेबलस्पून
गुड – स्वादानुसार (वैकल्पिक)

ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनाने की विधि
स्वाद से भरपूर ड्राई फ्रूट्स बनाने के लिए सबसे पहले खजूर लें और उनके बीज निकाल लें. इसके बाद ड्राई फ्रूट्स (काजू, बादाम और पिस्ता) के छोटे-छोटे टुकड़े काट लें. अब एक मिक्सर में खजूर डालें और उन्हें 4-5 बार ग्राइंड कर लें. ध्यान रहे कि खजूर को दरदरा होने तक पीसना है. इसके बाद खजूर पाउडर को एक बर्तन में निकालकर अलग रख दें.

अब एक पैन में 1 चम्मच देसी घी डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब घी पिघल जाए तो उसमें कटे हुए ड्राई फ्रूट्स काजू, बादाम, पिस्ता और किशमिश डालकर भूनें. इन्हें मीडियम फ्लेम पर 4-5 मिनट तक भूनना है. जब ड्राई फ्रूट्स का रंग बदलने लगे तो इसमें दरदरा पिसा खजूर डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिला लें. इसके बाद मिश्रण में इलायची पाउडर डालकर मिला दें. इन्हें तब तक भूनें जब तक कि खजूर तेल न छोड़ने लगे.

जब खजूर तेल छोड़ना शुरू कर दे तो गैस को बंद कर दें और मिश्रण को एक थाली में निकालकर कुछ देर ठंडा होने दें. जब मिश्रण हल्का गर्म रह जाए तो अपनी दोनों हथेलियों को घी लगाकर चिकना करें और मिश्रण हाथों में लेकर लड्डू बांधें. लड्डू एक प्लेट में निकालकर अलग रखते जाएं. इसी तरह सारे मिश्रण के लड्डू तैयार कर लें और कुछ देर सैट होने के लिए रख दें. अब भाई दूज के लिए टेस्टी और हेल्दी ड्राई फ्रूट्स लड्डू बनकर तैयार हो चुके हैं.

और पढ़ें ...

आइए जानते हैं झटपट बनकर तैयार होने वाले लाल चौलाई और चने की लाजवाब भाजी.

साग यूं तो ज़्यादातर लोगों को पसंद है, लेकिन इसे खाने में बच्चे आनाकानी करते हैं. पौष्टिक गुणों से भरपूर साग अगर आपका बच्चा भी नहीं खाता है और आप इसे उसकी डाइट में हर हाल में शामिल करना चाहते हैं, तो आज हम आपको बताते हैं साग बनाने का ऐसा तरीका, जिसे आपके बच्चे भी पसंद से खाएंगे. लाल चौलाई और चने की भाजी में न ज़्यादा मसाला होता है, न ही तेल. चना भी प्रोटीन का बेहतर सोर्स माना जाता है. ऐसे में आज हम आपको बताते हैं इस डिश की रेसिपी.

चौलाई की साग आंखों कोई रोशनी के लिए तो अच्छा होता ही है. यह बॉडी को एनर्जी भी देता है. साथ ही साथ साग खाने से बाल अच्छे रहते हैं, कब्ज़ की समस्या कम होती है और इम्यूनिटी बेहतर होती है. इन फायदों को जानकर यकीनन आप भी चौलाई साग को अपनी और फैमिली की डाइट में शामिल करेंगे. आइए जानते हैं झटपट बनकर तैयार होने वाले लाल चौलाई और चने की लाजवाब भाजी.

 

 

लाल चौलाई और चना की भाजी बनाने का तरीका
रातभर भीगे चेन को कुकर में डालकर एक सीटी लगा लें. चौलाई के पत्तों को तोड़कर बारीक काट लें और इसे धो लें. ध्यान दें कि चौलाई में मिट्टी न रहे, वरना ज़ायका बिगड़ जाएगा. कढ़ाही में सरसों का तेल गर्म करें और इसमें अजवायन डालें. एक मिनट बाद इसमें बारीक कटी लहसुन और हरी मिर्च डालें. 2 मिनट भूनने के बाद इसमें साग डालकर कड़ाही ढक दें. गैस की आंच तेज़ रखें.

साग बीच-बीच में चलाते रहें, ताकि यह जले नहीं. जब साग गलने लगे, तब इसमें नमक और उबला हुआ चना डालें. अब साग को बिना ढके पकाएं. जब साग का पानी सूखने लगे, तब इसमें धनिया पाउडर और हींग डालें. साग को अच्छी तरह भून लेने के बाद गैस बंद कर दें. अगर आपको साग थोड़ा गीला पसंद है, तो पानी को पूरी तरह न सुखाएं. इसे रोटी के अलावा दाल-चावल के साथ भी सर्व कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

Fortuner की लग गई वॉट! मार्केट में धूम मचा देगी Hyundai Santa Fe कार, फीचर्स और कीमत जान चौंक जाएंगे

Hyundai Santa Fe 2024: भारतीय बाजार में इन दोनों हुंडई की एसयूवी काफी अच्छा परफॉर्मेंस कर रही हैं जिसको ध्यान में रखते हुए समय-समय पर Hyundai कंपनी की तरफ से एक से बढ़कर एक एसयॅवी को लॉन्च किया जा रहा है। हाल ही में हुंडई कंपनी की तरफ से एक नई गाड़ी को भारतीय मार्केट के अंदर लांच करने की तैयारी की जा रही है, जिसका नाम Hyundai Santa Fe है।

बताया जा रहा है कि इस गाड़ी के लांच होने के बाद इसकी सीधी टक्कर टोयोटा की फॉर्च्यूनर (Toyota Fortuner) और एमजी ग्लोस्टर (MG Gloster) जैसी गाड़ियों के साथ होने वाली है। Hyundai कंपनी ने Santa Fe को यूनिक डिजाइन के साथ मार्केट में उतारने का फैसला लिया है और इसको अत्याधुनिक टेक्नोलॉजी के साथ तैयार किया जा रहा है। उम्मीद लगाई जा रही है कि कंपनी नए साल ही शुरूआत में Hyundai Santa Fe गाड़ी को भारत के बाजार में उतार दे।

अगर यह गाड़ी इस साल नहीं आती है तो फिर 2025 में ही यह आपको मार्केट में देखने को मिलेगी। अगर गाड़ी के लुक की बात की जाए तो इसका लुक काफी शानदार होने वाला है। कंपनी की तरफ से पहले ही घोषणा की जा चुकी है कि वह अपनी नई गाड़ी को लंबे व्हीलबेस के साथ मार्केट में लॉन्च करेंगी। कंपनी ने गाड़ी के अंदर एक नए फीचर्स के साथ हेडलाइट और टेललाइट को ऐड किया है। हुंडई कंपनी की इस गाड़ी के अंदर आपको अंदर केबिन की तरफ कई तरह की लग्जरी सुविधाएं देखने को मिलने वाली है।

अंदर में एक लंबा डिजाइन वाला AC वेंट्स की सुविधा भी आपको कंपनी की तरफ से प्रोवाइड की गई है। इस गाड़ी को अमेरिका (America) और दक्षिण कोरिया (South Korea) में पेश किया जा चुका है जहां पर इसके दो इंजन वेरिएंट देखने को मिले है। एक इंजन 2.5L टर्बोचार्जर पेट्रोल इंजन है जो तक़रीबन 280bhp की पावर जेनरेट करने में सक्षम है।

वहीं 1.6 लीटर टर्बो चार्ज का हाइब्रिड इंजन है जो 180bhp की पावर जनरेट करता है। वैसे तो हुंडई कंपनी की तरफ से अभी तक अपनी इस एसयूवी की कीमत को लेकर कोई भी खुलासा नहीं किया गया है। लेकिन इसके लुक और फीचर्स को देखते हुए यह कहना गलत नहीं होगा कि इसकी कीमत 40 लाख के आसपास होने वाली है।

और पढ़ें ...

लोक सभा चुनाव के लिए कांग्रेस की घोषणापत्र समिति का एलान,चिंदबरम होंगे अध्यक्ष, छग से इस दिग्गज नेता को मिली बड़ी जिम्मेदारी

Lok Sabha Election 2024 : कांग्रेस ने अगले साल होने वाले लोकसभा चुनाव के लिए शुक्रवार को घोषणा पत्र समिति का गठन किया। समिति की अध्यक्षता पार्टी के वरिष्ठ नेता पी चिदंबरम करेंगे। इसमें महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा समेत कई वरिष्ठ नेताओं को शामिल किया गया है।

आपको बता दे छत्तीसगढ़ के पूर्व उपमुख्यमंत्री टी एस सिंहदेव को इस 16 सदस्यीय समिति का संयोजक बनाया गया है। पार्टी के संगठन महासचिव के सी वेणुगोपाल की ओर से जारी बयान के अनुसार, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने लोकसभा चुनाव के लिए घोषणा पत्र समिति का गठन किया है। इस समिति में चिदंबरम और सिंहदेव के अलावाकर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्दरमैया, पार्टी महासचिव जयराम रमेश, वरिष्ठ नेता शशि थरूर, आनंद शर्मा, गैखनगम, गौरव गोगोई, प्रवीण चक्रवर्ती, इमरान प्रतापगढ़ी, के राजू, ओमकार सिंह मरकाम, रंजीत रंजन, जिग्नेश मेवानी और गुरदीप सप्पल को शामिल किया गया है। बैठक के बाद वेणुगोपाल ने कहा था कि पार्टी बहुत जल्द उम्मीदवारों का चयन करेगी।

और पढ़ें ...

अटल बिहारी वाजपेयी की बायोग्राफिकल फिल्म का ट्रेलर रिलीज...इस दिन देशभर में होगी रिलीज

मुंबई।जाने-माने एक्टर पंकज त्रिपाठी की फिल्म ‘मैं अटल हूं’ का ट्रेलर बुधवार को रिलीज हुर्आ फिल्म में पंकज देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की भूमिका में नज़र आएंगे। आज मुम्बई में पंकज त्रिपाठी, फिल्म के निर्देशक रवि जाधव, निर्माता विनोद भानुशाली और निर्माता संदीप सिंह की मौजूदगी में फिल्म का ट्रेलर जारी किया गया। यह फिल्म 19 जनवरी, 2023 को‌ देशभर के सिनेमाघरों में रिलीज की जाएगी।

 ट्रेलर लॉन्च के दौरान पंकज ने कहा कि उनके लिए अटल बिहारी वाजपेयी के किरदार को निभाना आसान काम नहीं था। इस रोल के लिए उन्होंने अटल जी से जुड़ी तमाम मौजूद साहित्य और कविताएं पढ़ीं और सभी भाषणों के वीडियोज भी देखे। पहले से ही उन्होंने अटल जी के बारे में काफी कुछ पढ़ रखा था। लेकिन, फिल्म के लिए उन्होंने और भी चीजें पढ़ीं और देखीं ताकि वे उनके व्यक्तित्व और जीवन को और बेहतर ढंग से समझ सकें।

पंकज त्रिपाठी कहा कि हो सकता है कि फिल्म देखने के बाद लोग ये शिकायत करें कि फिल्म में अटल जी के कुछ पहलुओं को नहीं दिखाया गया है, लेकिन 2 घंटे की फिल्म में सबकुछ दिखाना मुमकिन नहीं है। एक्टर ने ये भी कहा कि उनकी जिंदगी में अटल बिहारी बाजपेयी एकमात्र ऐसे नेता रहे हैं जिनके भाषणों के सुनने के लिए वो दो बार पटना के गांधी मैदान में गए थे। उन्होंने कभी नहीं सोचा था कि जिस नेता को सुनने के लिए वो पटना के गांधी मैदान जाया करते थे, एक दिन‌ बड़े पर्दे पर उन्हीं का रोल निभाने का मौका और सौभाग्य और मिलेगा।

और पढ़ें ...

जल्द बजेगी शहनाई : आमिर खान की लाडली Ira Khan बनेगी दुल्हन....इस दिन नुपुर शिखरे के साथ लेंगी सात फेरे

आमिर खान (Aamir Khan) की लाडली आइरा खान (Ira Khan) इन दिनों अपनी शादी को लेकर सुर्खियों में बनी हुई हैं. आइरा ने लंबे समय तक सेलिब्रिटी फिटनेस ट्रेनर नुपुर शिखरे (Nupur Shikhare) को डेट करने के बाद उनके साथ पिछले साल सगाई कर ली थी

दोनों की शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर वयारल हो रहा है, जिसमें दोनों की शादी की डेट भी सामने आ चुकी है. दोनों के घर में काफी समय से शादी की तैयारियां चालू हैं, जिसकी फोटो-वीडियो खुद आइरा अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया के जरिए शेयर करती रहती हैं. वहीं दोनों की शादी को लेकर कई अपडेट्स भी सामने आते रहते है, जिनमें बताया जा रहा है कि दोनों की शादी मुंबई में ही बड़े ग्रैंड तरीके से होगी.

कई बड़ी हस्तियां होंगी शामिल

इसके अलावा कार्ड में लिखा है, ‘अपनी बेटी आइरा और नुपुर की शादी में आपको बुलाते हुए बेहद खुशी हो रही है. जरूर शामिल हों। 13 जनवरी, शनिवार। लव प्रीतम, रीना और आमिर’. वहीं, ऐसा बताया जा रहा है कि दोनों की शादी में इंडस्ट्री की कई बड़ी हस्तियां शमिल हो सकती हैं. बता दें, इससे पहले दोनों की शादी की डेट 3 जनवरी, 2024 बताई जा रही थी, जो 13 जनवरी, 2024 है.

और पढ़ें ...

सर्दियों में मूंगफली खाना बहुत ही फायदेमंद होता है

सर्दियों में मूंगफली खाना बहुत ही फायदेमंद होता है. मूंगफली में वसा और प्रोटीन की मात्रा अच्छी होती है जो ऊर्जा प्रदान करते हैं व शरीर को गर्म रखते हैं. इसके अलावा, मूंगफली में विटामिन ई, मैग्नीशियम, फास्फोरस व अन्य खनिज भी पाए जाते हैं जो ठंड से लड़ने में मदद करते हैं. मूंगफली खाने से इम्यूनिटी बढ़ती है जिससे हमें सर्दी-जुकाम जैसी बीमारियों से बचाव करने में मदद मिलती है. इसलिए सर्दियों में मूंगफली शरीर के लिए बहुत ही लाभदायक होती है. 

और पढ़ें ...

बहुत आसान रेसिपी है और बेहद कम वक्त में ही तैयार हो जाती है.रसगुल्ला चाट

रसगुल्ला भारतीय पारंपरिक मिठाई है और चाट सबसे ज्यादा फेमस स्ट्रीट फूड के तौर पर पहचान रखता है. रसगुल्ला और चाट का नाम सुनकर मुंह में अलग-अलग स्वाद का मजा आने लगता है. रसगुल्ले की मिठास और चाट का चटपटापन हर किसी के जेहन में आ जाता है. ये दोनों ही आइटम्स अलग-अलग तो सभी ने कई बार ट्राई किए होंगे, लेकिन क्या आपने कभी रसगुल्ला चाट ट्राई किया है. अगर नहीं तो आज हम आपको रसगुल्ला चाट की रेसिपी बताने जा रहे हैं. यह चाट रसगुल्लों के साथ ही भारतीय मसालों का मिश्रण है.

 

ये बहुत आसान रेसिपी है और बेहद कम वक्त में ही तैयार हो जाती है.रसगुल्ला चाट को इन सिंपल स्टेप्स को फॉलो कर आसानी से घर में ही तैयार किया जा सकता है.

रसगुल्ला चाट के लिए सामग्री
रसगुल्ला – 6
उबले आलू – 1/2 कप
प्याज कटा – 1/2 टेबल स्पून
जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून
काली मिर्च – 1 चुटकी
सेव पुरी – 1/2 कप
दही – 2 टेबल स्पून
अनार दाने – 2 टेबल स्पून
पुदीना धनया चटनी – 2 टेबल स्पन
इमली पेस्ट – 1 टेबल स्पून
नमक – स्वादानुसार

रसगुल्ला चाट बनाने की विधि
रसगुल्ला चाट बनाने के लिए सबसे पहले रसगुल्ले लें. उन्हें एक-एक कर चाशनी में से बाहर निकालें और अलग प्लेट में ऱख दें. अब उबले आलू लें और उन्हें अच्छी तरह से मैश कर लें. इसके बाद रसगुल्लों के ऊपर आलू का मिश्रण डाल दें. अब इसमें इमली का पेस्ट, पुदीना-धनिये की चटनी, दही डाल दें. इसके बाद ऊपर से काला नमक, जीरा पाउडर, चाट मसाला और अन्य मसाले भी ऊपर से छिड़क दें.

अब इस तरह रसगुल्ला चाट बनकर तैयार हो चुकी है. अब इसमें ऊपर से हरा धनिया पत्ती, सेव पुरी और अनार के दानें डालकर गार्निश करें. अब इसे मेहमानों को सर्व करें और खुद भी इस स्पेशल रसगुल्ला चाट
का मजा लें.

और पढ़ें ...

अगर मिल्क केक को पसंद करते हैं तो इसे घर में ही बना सकते हैं.

किसी भी त्यौहार  का पूरा मजा मुंह मीठा किए बिना नहीं हो सकता है. आमतौर पर फेस्टिवल सीजन के दौरान हम सभी मार्केट में बनने वाली मिठाइयों  को घरों में लाते हैं. कई मिठाइयां ऐसी हैं जो खाने में बहुत टेस्टी लगती हैं और घर में भी बनाई जा सकती है लेकिन जानकारी न होने की वजह से मिलावट के डर के बावजूद उन्हें हमें बाजार से ही खरीदना पड़ती है. ऐसी ही एक मिठाई है मिल्क केक. यह मिठाई खाने में बहुत स्वादिष्ट लगती है. ज्यादातर घरों की यह मिठाई पहली पसंद है. आप भी अगर मिल्क केक को पसंद करते हैं तो इसे घर में ही बना सकते हैं. इसके लिए कुछ सिंपल स्टेप्स फॉलो करना होंगे.

 

मिल्क केक बनाने के लिए सामग्री
दूध – 2 लीटर
चीनी – 2 कप
घी – 2 टेबल स्पून
फिटकरी पिसी – 2 चुटकी

मिल्क केक बनाने की विधि
मिल्क केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही में दूध डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें. इस दौरान गैस की फ्लेम को फुल पर रखें. जब दूध में अच्छे से उबाल आ जाए तो उसमें दो चुटकी फिटकरी डाल दें. फिटकरी डालने के कुछ देर बाद दूध फट जाएगा और दानेदार हो जाएगा. दूध को उबालते रहें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. जब दूध अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाए तो इसके अंदर दो कप चीनी डाल दें. अब चमचे की सहायता से चीनी को दूध के साथ अच्छे से मिक्स करें और पकने दें.

 

मिल्क केक बनाने की विधि
मिल्क केक बनाने के लिए सबसे पहले एक बड़ी कड़ाही में दूध डालकर उसे गर्म करने के लिए रख दें. इस दौरान गैस की फ्लेम को फुल पर रखें. जब दूध में अच्छे से उबाल आ जाए तो उसमें दो चुटकी फिटकरी डाल दें. फिटकरी डालने के कुछ देर बाद दूध फट जाएगा और दानेदार हो जाएगा. दूध को उबालते रहें और इसे गाढ़ा होने तक पकाएं. जब दूध अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाए तो इसके अंदर दो कप चीनी डाल दें. अब चमचे की सहायता से चीनी को दूध के साथ अच्छे से मिक्स करें और पकने दें.

आधा घंटे बाद चेक करें कि मिश्रण अच्छे से जमा कि नहीं अगर ठीक से नहीं जमा हो तो कुछ वक्त और ठंडा होने दें और अगर अच्छी तरह से जम गया हो तो उसे अपने पसंद के आकार में काट लें. इस तरह आपका मिल्क केक बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुका है. इस दशहरे पर घर आए मेहमानों का इसी मिल्क केक से मुंह मीठा कराएं

और पढ़ें ...

द कपिल शर्मा शो फेम और कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा बनीं मां, दिया बेटी को जन्म

मुंबई । द कपिल शर्मा शो फेम और लोकप्रिय कॉमेडियन सुगंधा मिश्रा मां बन गई हैं। उन्होंने 15 दिसंबर को मुंबई के अस्पताल में एक बेटी को जन्म दिया है। इस खबर की जानकारी सुगंधा के पति और कॉमेडियन संकेत भोसले ने दी। संकेत ने बताया कि सुगंधा और बच्चे की हालत स्थिर है और उन्होंने अपने प्रशंसकों से आशीर्वाद मांगा है। संकेत और सुगंधा को उनके प्रशंसक से लेकर करीबी दोस्त और मशहूर सितारे लगातार बधाई दे रहे हैं।

संकेत ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम पर एक वीडियो साझा किया है, जिसमें वह कहते नजर आ रहे हैं, आज की ताजा खबर यह है कि मैं बाप बन गया हूं और ये मां (सुगंधा)। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ब्रह्मांड ने हमें सबसे खूबसूरत आशीर्वाद दिया है। हमें एक प्यारी सी बच्ची का आशीर्वाद मिला है। कृप्या अपना प्यार और आशीर्वाद बरसाते रहें। बता दें, संकेत और सुगंधा की शादी 26 जुलाई, 2021 को हुई थी।

और पढ़ें ...

क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है। हर साल 25 दिसंबर को भारत समेत पूरी दुनिया में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है।

क्रिसमस ईसाई धर्म का प्रमुख त्योहार है। हर साल 25 दिसंबर को भारत समेत पूरी दुनिया में इस त्योहार को धूमधाम से मनाया जाता है। क्रिसमस का पर्व ईसाई धर्म के संस्थापक प्रभु यीशु के जन्म दिवस के रूप में मनाया जाता है। दिसंबर महीना शुरू होते ही लोग क्रिसमस के लिए तैयारियों में जुट जाते हैं। लोग अपने-अपने घरों को सुंदर तरीके सजाते हैं। इस दिन ईसाई धर्म के लोग चर्च में जाकर प्रार्थना करते हैं, कैंडल जलाते हैं, घर में क्रिसमस ट्री सजा कर प्रार्थना करते हैं और केक काटते हैं। इसके अलावा तमाम तरह की डिशेज बनाकर और पार्टी करके इस त्यौहार को मानते हैं। साथ ही इस दिन छोटे बच्चों को अपने सांता क्लॉज का इंतजार रहता है। 

और पढ़ें ...

. टीवी स्टार्स भी क्रिसमस सेलिब्रेशन तैयारियों में जुटे हैं

क्रिसमस को लेकर स्टार्स में क्रेज देखने को मिल रहा है. स्टार्स ने क्रिसमस सेलिब्रेशन की तैयारियां शुरू कर दी हैं. टीवी स्टार्स भी तैयारियों में जुटे हैं. कोई क्रिसमस ट्री को डेकोरेट कर रहा है तो कोई गिफ्ट्स को लेकर तैयारियों में लगे हैं. एक्ट्रेस श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर कई फोटोज शेयर की हैं, जिसमें क्रिसमस ट्री डेकोरेट करती दिख रही हैं. उनका बेटा रेयांश भी साथ में नजर आ रहा है.

और पढ़ें ...

तृप्ति डिमरी के साथ रोमांस करते दिखे विक्की कौशल, केमिस्ट्री देख फैंस हुए दीवाने, इस फिल्म में आएंगे नजर

Vicky Kaushal Tripti Dimri Viral Photo: तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल की क्रोएशिया में एक साथ अगली फिल्म की शूटिंग की लीक फोटोज सोशल मीडिया पर सामने आई हैं. तस्वीरों में दोनों कलाकार एक सीन में रोमांटिक मोमेंट शेयर करते नजर आ रहे हैं और विक्की तृप्ति को अपनी बाहों में उठा रहे हैं. ऐसा मना जा रहा है कि, ये तस्वीरें तब की हैं जब वे पिछले साल रोमांटिक कॉमेडी फिल्म की शूटिंग कर रहे थे. तस्वीरों में विक्की और तृप्ति की केमिस्ट्री साफ देखी जा सकती है. इस समय तृप्ति की फिल्म एनिमल के आगे सैम बहादुर बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल कर रही है. एनिमल में तृप्ति डिमरी ने अपने काम से सभी का दिल जीत लिया. साथ ही पूरे देश का नेशनल क्रश बन गईं. 

विक्की कौशल और तृप्ति डिमरी की फिल्म के लिए करण जौहर ने कही ये बात 
तृप्ति डिमरी और विक्की कौशल स्टारर इस फिल्म का नाम पहले मेरे मेहबूब मेरे सनम था, हालांकि, जब करण जौहर ने जुलाई में फिल्म की रिलीज डेट की घोषणा की, तो उन्होंने फिल्म का टाइटल शेयर नहीं किया. जुलाई में फिल्म की रिलीज की तारीख की घोषणा करते हुए, करण ने सोशल मीडिया पर एक नोट पोस्ट किया था, जिसमें उन्होंने लिखा था, “एक फिल्म जो विभिन्न कारणों से मेरे दिल के बेहद करीब है…. @बिंद्राअमृतपाल (मेरे लिए निर्माता और परिवार) न केवल कंटेंट और टैलेंट की ताकत बन गए हैं, बल्कि मुझे इस बात पर प्राउड है कि उन्होंने गर्मजोशी और क्रिएटिविटी की कंपनी कैसे बनाई है."

करण जौहर ने आगे लिखा, “मैं @vickykaushal09 के साथ सहयोग करने के लिए बहुत एक्साइटेड हूं, जिनकी मैं न केवल एक कलाकार के रूप में बल्कि एक  मजबूत इंसान के रूप में भी बहुत तारीफ करता हूं. मैं जल्द ही एक दिन फिर से उन्हें निर्देशित करने के लिए इंतजार नहीं कर सकता...हमने लस्ट स्टोरीज में ऐसा धमाका किया था!!! @ammyvirk उतनी ही एनर्जी का पावरहाउस है. और मेरी प्यारी @tripti_dimri जो पहली बार व्यावसायिक अवतार में है. उनकी प्रेजेंस ने फिल्म में उनकी हर लय को बढ़ा दिया है. वह बहुत ठोस है!''

तृप्ति और विक्की दोनों के लिए यह साल बहुत अच्छा रहा है क्योंकि उनकी फिल्मों को फिल्म समीक्षकों और दर्शकों ने खूब सराहा है. तृप्ति और विक्की की फिल्म 23 फरवरी 2024 को रिलीज होने वाली है.

और पढ़ें ...

पान मसाला का विज्ञापन कर बुरे फंसे Akshay Kumar, Shahrukh Khan और Ajay Devgn, हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस

यूपी। केंद्र सरकार ने एक अवमानना याचिका के जवाब में इलाहाबाद हाई कोर्ट की लखनऊ पीठ को सूचित किया कि गुटखा कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान व अजय देवगन को नोटिस जारी किए गए हैं. हाईकोर्ट की लखनऊ खंडपीठ में दाख़िल याचिका में सुनवाई के दौरान भारत सरकार के डिप्टी सॉलिसिटर जनरल ने लखनऊ खंडपीठ में जस्टिस राजेश चौहान की बेंच में सुनवाई के दौरान दलील दी कि केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण की तरफ से गुटखा कंपनियों का प्रचार करने के मामले में अक्षय कुमार शाहरुख खान और अजय देवगन को बीते अक्टूबर महीने में नोटिस जारी की गई है.

अधिवक्ता मोतीलाल यादव की तरफ से दाखिल की गई इस याचिका में भारत सरकार के द्वारा पदम सम्मान से सम्मानित कलाकारों के द्वारा गुटखा का प्रचार किया जा रहा है. कलाकारों के द्वारा गुटखा का प्रचार कर लोगों को भ्रमित किया जा रहा है. इसी याचिका पर नोटिस का जवाब नही देने पर बीते अगस्त 2023 को हाई कोर्ट ने कैबिनेट सेक्रेटरी, चीफ कमिश्नर और उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण को अवमानना का नोटिस जारी किया गया था.

और पढ़ें ...

मशहूर एक्ट्रेस ने 85 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा...600 से ज्यादा फिल्मों में किया काम

Actress Lilavati passes away : साउथ फिल्म इंडस्ट्री के कन्नड़ सिनेमा की मशहूर एक्ट्रेस लीलावती का 85 साल की उम्र में निधन हो गया। इस दुखद खबर से साउथ फिल्म इंडस्ट्री में शोक का माहौल है। लीलावती अपने दशक की सबसे खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक हैं।

बता दें कि अभिनेत्री उम्र संबंधी बीमारियों से पीड़ित थीं जिसके कारण अस्पताल में उनका निधन हो गया। 1958 से कन्नड़ फिल्मों से अपने करियर की शुरूआत करने वाली अभिनेत्री लीलावती का तेलुगु और तमिल की कुछ फिल्मों में शानदार काम देखने को मिला।
600 से अधिक कन्नड़ सिनेमा की फिल्मों में की काम 
अभिनेत्री लीलावती (Actress Lilavati passes away) अपने 50 साल के करियर में 600 से अधिक कन्नड़ सिनेमा की फिल्मों में काम कर चुकी थीं। लीलावती ने सोलह साल की उम्र में अभिनय की शुरुआत की थी। उन्होंने शिवाजी गणेशन, जेमिनी गणेशन, एन टी रामाराव, डॉ. राजकुमार और एम जी रामचंद्रन जैसे उल्लेखनीय अभिनेताओं के साथ सह-अभिनय किया।

 लीलावती के बारे में

अभिनेत्री कई वर्षों से अपने बेटे अभिनेता और नर्तक विनोद राज के साथ नेलमंगला में रह रही थीं।  अपने करियर के दौरान लीलावती को कई पुरस्कार और सम्मान प्राप्त हुए, जिनमें 1999 में लाइफटाइम अचीवमेंट अवार्ड भी शामिल है और 2008 में तुमकुर विश्वविद्यालय से डॉक्टरेट की मानद उपाधि भी अर्जित की।

और पढ़ें ...

मशहूर अभिनेता का निधन...67 की उम्र में कहा दुनिया को अलविदा..!!

मशहूर अभिनेता जूनियर महमूद नहीं रहे। पेट के कैंसर के चलते 67 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया है। अभिनेता का पेट का कैंसर चौथी स्टेज पर पहुंच गया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता का निधन अपने आवास पर हुआ। उनका उपचार परेल के टाटा मेमोरियल अस्पताल से चल रहा था। लेकिन, कैंसर से जंग में वे हार गए।

जूनियर महमूद के निधन की पुष्टि उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने की है। बता दें कि उपचार के दौरान अभिनेता महमूद ने अपने पुराने दोस्तों, अनुभवी अभिनेता जितेंद्र और सचिन पिलगांवकर से मिलने की इच्छा जाहिर की थी। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक अभिनेता को करीब एक महीना पहले ही अपनी कैंसर संबंधी बीमारी के बारे में मालूम चला था। तब तक बहुत देर हो गई थी और उनकी सेहत भी काफी ज्यादा बिगड़ गई थी। उनके करीबी दोस्त सलाम काजी ने कहा कि उनकी सेहत बिगड़ती ही जा रही थी और वे लाइफ सपोर्ट पर थे, लेकिन दुखद कि वे बच नहीं सके।

और पढ़ें ...

10 दिसंबर 2023 को है. शास्त्रों के अनुसार इस दिन कुछ खास चीजों का दान, उपाय करने से शिव शीघ्र ही मनोकामना पूरी करते हैं.

धन प्राप्ति के लिए पीला चंदन - रवि प्रदोष व्रत के दिन पीले चंदन का लेपन बनाकर शिवलिंग पर त्रिपुंड बनाएं. फिर एक बेलपत्र पर शहद लगाकर दाहिने हाथ से शिवलिंग पर चढ़ाए और अपनी मनोकामना कहें. ये उपाय सूर्यास्त के समय करना है. मान्यता है इस उपाय से धन का अभाव नहीं रहता. दूर्भाग्य दूर भागता है और लक्ष्मी दौड़ी आती है.

इन चीजों का करें दान - मान्यता है कि रवि प्रदोष व्रत के दिन सफेद चीजें जैसे चावल, दही, दूध का दान करने से नौकरी में प्रमोशन के योग बनते है. इस दिन रविवार भी है, ऐसे में गेहूं, जौ, तांबा, लाल पुष्प भी दान कर सकते हैं इससे तरक्की की राह आसान हो जाती है.

और पढ़ें ...

तीन तीन स्टार किड जब एक फिल्म में लॉन्च होंगे तो क्या लगेगा.जो भी लगेगा लेकिन फिल्म देखने के बाद जो लगा वो सरप्राइज निकला.

ये कहानी Archies Comics के किरदारों से प्रेरित है. riverdelle नाम की एक जगह है जहां करीब 9 हजार लोग रहते हैं.वहां की शान है द ग्रीन पार्क लेकिन कुछ कोरपोरेट उस पार्क को तोड़कर होटल बनाना चाहते हैं और वहां के यंगस्टर्स उन्हें ऐसा करने से रोकते हैं. कहानी सिंपल सी है लेकिन दिखाई काफी दिलचस्प तरीके से गई है.

कैसी है फिल्म
ये ना तो जवान है ..ना ही पठान और ना ही एनिमल. ये बिल्कुल फ्रेश फिल्म है. 60 के दशक की सेटिंग और वैसे ही किरदार.फिल्म शुरू होती है तो लगता है कुछ खास नहीं निकलेगी. लेकिन धीरे धीरे फिल्म में दिलचस्पी बढ़ने लगती है.अच्छे म्यूजिक के साथ फिल्म आगे बढ़ती है और आप कहानी से जुड़ते जाते हैं. कहानी के किरदार आपको अपने लगने लगते हैं.आप उनके इमोशन्स को महसूस करते हैं.किरदारों से कनेक्ट करते हैं और इन यंगस्टर्स के साथ आप भी उनके मिशन में शामिल हो जाते हैं.ये फिल्म आपको एक अलग ही जर्नी पर ले जाते हैं और इस जर्नी को आप एन्जॉय करते हैं. ऐसा नहीं है कि फिल्म में शाहरुख की बेटी हैं तो बाकियों की जगह कम कर दी गई या अमिताभ के नाती हैं तो बाकी एक्टर्स के सीन काट दिए गए.सबको उनकी वाजिब जगह दी गई और हर किरदार खुलकर सामने आता है.

एक्टिंग
इस फिल्म के एक्टर्स आपको हैरान कर देते हैं.अमिताभ के नाती अगस्तय नंदा एक ऐसे लड़के के किरदार में हैं जिसे हर लड़की से इश्क हो जाता है लेकिन तब भी वो घटिया नहीं लगता, प्यारा लगता है और इस किरदार में अगस्तया ने शानदार काम किया है. उन्होंने दिखा दिया है कि वो अमिताभ के खानदान से हैं और एक्टिंग उनके खून में है. सुहाना खान को हमने अक्सर चुपचाप देखा है. एक दो ही बार उनके बयान सुनने में आए हैं. हाल ही में वो आलिया के अपनी शादी की साड़ी नेशनल अवॉर्ड्स पर रिपीट करने को लेकर बोली थीं.बाकी वो ज्यादा बोलती नहीं हैं लेकिन यहां वो कमाल का काम कर गई हैं. उनमें एक अलग ही एटीट्यूड दिखता है..जो उनके किरदार का हिस्सा है और उनपर काफी सूट किया है. उन्होंने दिखा दिया कि वो शाहरुख की बेटी हैं और एक्टिंग की बारीकियां सीखकर ही आई हैं. खुशी कपूर का किरदार भी कमाल का है उन्हें अगस्तय से प्यार है लेकिन अगस्तय को तो किसी से भी प्यार हो जाता है. ऐसी लड़की के किरदार में खुशी ने गजब काम किया है. अगस्तय के बात करने पर खुशी और उसे किसी और के साथ देखकर नाराजगी दोनों ही तरह के इमोशन खुशी अच्छे से निभा गई हैं. वैदांग रैना का काम भी अच्छा है वो अगस्तय के आगे फीके नहीं पड़े उनके किरदार में दम दिखता है. मिहिर आहूजा भी जमे हैं. युवराज मेंदा का किरदार अलग तरह का है और वो अलग से चमकते हैं. अदिति सेगल का किरदार भी अच्छे से निकलकर सामने आता है.सैलून में काम करने वाली लड़की के किरदार में वो जमी हैं.

 

डायरेक्शन
जोया अख्तर क्यों जोया अख्तर हैं वो ये फिल्म बताती है.तीन तीन बड़े स्टार किड्स को लॉन्च करने का जो प्रेशर उनपर रहा होगा ये वही समझ सकती हैं लेकिन उन्होंने इन्हें जिस तरह से पेश किया वो एक बहुत अच्छा डायरेक्टर ही कर सकता है.जोया ने फिल्म को एक कविता की तरह पेश किया है और ये कविता दिल में उतरती है.आयशा ढिल्लों, रीमा कागती और जोया अख्तर ने फिल्म को लिखा है और बखूबी लिखा है. जिस तरह उन्होंने हर किरदार को पिरोया है वो शानदार है.फिल्म में कई डायलॉग ऐसे आते हैं जो आपके दिल को छूते हैं.

म्यूजिक
शंकर एहसान लॉय का म्यूजिक अच्छा है.फिल्म को एक अलग फील देता है.गाने सुनकर मजा आता है.

कमी
फिल्म के किरदारों के नाम अंग्रेजी में हैं.क्योंकि ये आर्चीज कॉमिक्स से इंसप्यार है. यहां पर थोड़े कन्फ्यूज भी होते हैं.सब नए सितारे हैं तो पहचानने में दिक्कत होती है.लेकिन धीरे धीरे ये किरदार आपसे कनेक्ट कर जाते हैं.कहानी मुद्दे पर आने में थोड़ा वक्त लेती है.थोड़ी सा छोटा किया जा सकता था.ऐसा होता है ये और बेहतर फिल्म बन जाती.

कुल मिलाकर ये फिल्म एक अच्छी फिल्म हैऔर नेटफ्लिक्स पर इसे रिलीज करना मास्टर स्ट्रोक है क्योंकि थिएटर में ये नहीं चलती लेकिन ओटीटी पर ये वहां तक पहुंच सकती है जहां तक इसे पहुंचना है.

और पढ़ें ...

मुमताज की कातिल अदाएं, 'कोई शहरी बाबू' पर जमकर नाचीं

कोई शहरी बाबू दिल लहरी बाबू, हाय रे पग बांध गया घुंघरू… मैं छम छम नचदी फिरां…’. आपने कई बार यह गाना सुना होगा, डांस भी किया होगा और इस गाने को सुनते ही खूबसूरत मुमताज को याद भी किया होगा. यह गाना सुनने में जितना कर्णप्रिय है, उतना ही इस गाने को खास बनाने में मुमताज का भी योगदान है. अपनी प्यारी सी मुस्कान और डांस के जरिए मुमताज ने दर्शकों को दीवाना बना लिया था. अब एक बार फिर मुमताज ने बीते दिन याद दिला दिए हैं. मुमताज ने इसी गाने पर एक डांस किया है, जिसमें उनके साथ सिंगर आशा भोसले भी नजर आ रही हैं. मुमताज का यह क्यूट डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

और पढ़ें ...

झमाझम बरसात, हाथ में चाय की कप और चटपटा-मसालेदार स्नैक्स...खाने का स्वाद ही बदल जाता है

झमाझम बरसात, हाथ में चाय की कप और चटपटा-मसालेदार स्नैक्स...खाने का स्वाद ही बदल जाता है और मजा अलग से मिलता है. यह मौसम खाने के लिहाज से काफी पसंदीदा माना जाता है. खासकर इस मौसम में स्ट्रीट फूड्स खाने को जी ललचाता रहता है. ऐसे में अगर आप घर से बाहर नहीं निकल पा रहे हैं तो अपने किचन में ही दाल कचौरी बना सकते हैं. इसे बनाना काफी सिंपल है और इसका स्वाद लाजवाब है. शाम को चाय के साथ नाश्ता करना हो या मेहमानों का स्वागत, बारिश में दाल-कचौरी (Dal kachori Recipe) आपका दिल खुश कर देगा. आइए जानते हैं दाल कचौरी बनाने की रेसिपी...

 

दाल कचौरी बनाने का सामान
मैदा - 2 कप
रिफाइंड तेल- 4 से 5 चम्मच
घी - 2 चम्मच
उड़द की भीगी दाल - 1 कप
कसूरी मेथी का पाउडर - 2 चम्मच
लाल मिर्च का पाउडर - 1 चम्मच
जीरा पाउडर - 2 चम्मच
धनिया पाउडर - 2 चम्मच
सौंफ का पाउडर - 2 चम्मच
अजवाइन- 2 चम्मच
हरी मिर्च - 2 पीस कटी हुई
बेकिंग सोडा - आधा चम्मच
हींग- स्वाद के अनुसार
नमक - स्वादानुसार
 
दाल कचौरी बनाने का आसान तरीका
1.  सबसे पहले एक बाउल लें और उसमें मैदा, नमक, घी डाल दें. अब इसे आटे की तरह गूंथें, चाहें तो थोड़ा सा पानी भी मिला सकते हैं.
2. इसके बाद उसे ढककर अलग रख दें. अब धुली उड़द दाल का पेस्ट बना लें.
3. अब एक पैन लेकर उसमें तेल डालें और गर्म करें. 
4. जब तेल गर्म हो जाए तो इसमें अजवाइन और भीगी हुई उड़द की दाल का पेस्ट डाल दें.
5. अब इसमें लाल मिर्च का पाउडर, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, सौंफ के बीज, नमक, मेथी पाउडर और बेकिंग सोडा भी डालकर मिला दें.
6. इन सभी चीजों को अच्छे से मिलाने के बाद उसमें थोड़ा सा पानी डालें.
7. जब मसाला अच्छी तरह पक जाए तो गैस से उतारकर ठंडा होने के लिए रख दें और इसकी स्टफिंग बनाएं.
8. अब गूंदे आटे को गोल-गोल लोई की तरह बना लें. एक-एक चम्मच दाल की स्टफिंग करते जाएं और फिर कचौरी के आकार का बना लें.
9. इसके बाद एक पैन लेकर इसमें तेल डालकर गर्म कर लें और एक-एक कचौरी डालकर गोल्डन होने तक फ्राई करें.
10. अब आपकी दाल कचौरी बनकर तैयार हो गई है. इस कचौरी का स्वाद पसंद की चटनी और चाय के साथ उठाएं.


 

और पढ़ें ...

ऐसे बनाइए आलू के करारे पकौड़े, खाकर आ जाएगा मजा

आलू से बनी अधिकतर सभी चीजें लोगों को बहुत पसंद आती है. इसके बने पकौड़े तो खाने में लाजवाब लगते हैं. साथ में गरमागरम चाय और हरी चटनी आलू के पकौड़ों में चारचांद लगा देते हैं. बारिश के मौसम में तो हर घर में ही पकौड़ों की डिमांड बढ़ जाती है. तो देर किस बात की...आइए जानते हैं आलू के पकौड़ों की रेसिपी.  

 
 

आलू पकौड़े बनाने की सामग्री:
2 आलू
1/2  कप बेसन
2 टेबलस्पून सूजी
1 टीस्पून अजवाइन
1 टेबलस्पून धनिया पाउडर
1 टीस्पून लाल मिर्च पाउडर
2 टेबलस्पून हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)
2-3 हरी मिर्च (बारीक कटी हुई)
पानी घोल बनाने के लिए
नमक स्वादानुसार
तेल तलने के लिए

आलू पकौड़े बनाने की विधि:
- सबसे पहले एक बर्तन में बेसन, सूजी, नमक और पानी डालकर घोल तैयार कर लें.
- दूसरी ओर गोलाकार शेप में आलू के स्लाइस काट लें.
- मीडियम आंच पर एक नॉन-स्टिक पैन में तेल गरम करने के लिए रखें.  
- तेल के गरम होते ही आलू के स्लाइस को घोल में डिप करें और पैन में डालते जाएं.
- एक साइड से सुनहरा तल जाने के बाद इसे पलटकर दूसरे साइड से भी तल लें.
- तैयार हैं आलू के गरमागरम पकौडे़. हरे धनिये की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें. 

और पढ़ें ...

ऐसे बनाएं राजस्‍थानी स्‍टाइल हरी मिर्च के भरवां पकौड़े

हरी मिर्च का इस्तेमाल सब्जी से लेकर अचार बनाने तक किया जाता है, लेकिन आज हम बता रहे हैं कैसे बनाए जाते हैं हरी मिर्च के भरवां पकौड़े. उबले आलू की स्ट्फिंग से बनाए गए ये हरी मिर्च के पकौड़े खाने में बहुत ही मजेदार लगते हैं. इसे राजस्थान में खूब बनाया जाता है. तो चलिए बिना किसी देरी के जानते हैं हरी मिर्च के भरवां पकौड़े बनाने की विधि.

 
 

हरी मिर्च के भरवां पकौड़े बनाने की सामग्री:
6 अचार वाली हरी मिर्च
1 कप बेसन
1/2 टी स्पून गरम मसाला
1/2 टी स्पून चाट मसाला
1/4 टी स्पून बेकिंग सोडा
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
नमक स्वादानुसार
तलने के लिए तेल

भरावन की सामग्री:
1 बड़ा आलू उबला हुआ
1 छोटी प्याज, बारीक कटी हुई
1/2 टी स्पून गरम मसाला
1/2 टी स्पून चाट मसाला
1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर
1 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई
नमक स्वादानुसार

हरी मिर्च के भरवां पकौड़े बनाने की विधि:
-  एक बाउल में भरावन की सारी सामग्री डालें और आलू मैश कर मिला लें. पकौड़ों का भरावन तैयार है.
- अब बड़ी हरी मिर्च को एक तरफ से फाड़ लें और अगर बीज ज्यादा हों तो निकाल दें.
- मीडियम आंच पर एक कड़ाही में तेल डालकर गरम होने के लिए रखें.
- एक बाउल या बर्तन में बेसन, गरम मसाला, चाट मसाला, नमक, लाल मिर्च पाउडर, बेकिंग सोडा और आधा चम्मच तेल डालें.
- फिर इसमें धीरे-धीरे पानी डालकर घोल तैयार करें. ध्यान रखें घोल न ज्यादा गाढ़ा हो और न ही ज्यादा पतला.
- घोल ऐसा हो जो मिर्ची पर एक पतली परत बना दे.
- अब सारी मिर्च में भरावन भर लें.
- तेल गर्म हो चुका है,अब भरावन वाली मिर्च को एक-एक कर बेसन में डुबोएं और कड़ाही में डालें. जब मिर्च हल्की भूरी हो जाएं तो निकाल लें.
- पकौड़ों को प्लेट पर रखकर इन पर चाट मसाला  छिड़ककर चटनी या सॉस के साथ सर्व करें.

और पढ़ें ...

सिनेमा जगत से आई बुरी खबर,नहीं रहे CID के ‘इंस्पेक्टर

Dinesh Phadnis passes away : टीवी इंड्रस्ट्री से बेहद दुःखद खबर सामने आ रही है ,सोनी चैनल पर लोकप्रिय टीवी शो CID में इंस्पेक्टर फ्रेडिक्स का रोल निभाने वाले अभिनेता दिनेश फडनिस का आज निधन हो गया है.बता दे की एक्टर की हार्ट अटैक आने के बाद बीते कुछ दिनों से मुंबई के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था जहाँ दिनेश की तबियत नाजुक बताई जा रही थी जिसके कारण उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था.लेकिन जिंदगी और मौत से जूझ रहे अभिनेता की कल रात करीब 12 बजे मौत हो गई.

बता दे की 57 साल की उम्र में एक्टर ने CID के अलावा भी कई सारे टीवी शोज में काम किया है.दिनेश फडनिस ने फिल्म सरफरोश में इंस्पेक्टर का भी किरदार निभाया था.वहीँ एक्टर ने मेला फिल्म में भी कैमियो रोल प्ले किया था,जिसमे मेला दिलों का आता है गाने में दिनेश नजर आए थे.इसके साथ हीअभिनेता को 2012 में आए शो अदालत में भी देखा गया था.

 

 रिपोर्ट्स के अनुसार दिनेश के अंतिम संस्कार दौलत नगर श्मशान घाट में किया जाएगा वहीं 57 साल की कम उम्र में एक्टर के चले जाने से उनके फैंस का दिल टूट गया है.उनके परिवार और करीबी दोस्त भी उनके जाने से दुखी हैं. हर कोई एक्टर को श्रद्धांजलि दे रहा है.

और पढ़ें ...

गुस्से से क्या पड़ता है प्रभाव कैसे करें गुस्से पर काबू

गुस्सा आना एक सामान्य बात है. जो लोग अक्सर शांत रहते हैं उन्हें भी कभी-कभी गुस्सा आ जाता है. लेकिन बार-बार गुस्सा आना एक समस्या है. कई बार हम देखते हैं कि लोगों का गुस्से में खुद पर काबू नहीं रहता.

कभी-कभी लोग क्षणिक गुस्से में कुछ ऐसा कर बैठते हैं जिसका बाद में उन्हें पछतावा होता है. लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि गुस्सा आने का बायोलॉजिकल कारण क्या होता है.  गुस्से के इस दौरान हमारे शरीर में,दिमाग में किस तरह के बदलाव आते हैं. अपने इस आर्टिकल में हम आपको इसी के बारे में जानकारी देंगे-

ये हार्मोन है जिम्मेदार

गुस्से के लिए जिम्मेदार हार्मोन की अगर बात करें तो 'सेरोटोनिन हार्मोन' इसके लिए जिम्मेदार है. सेरोटोनिन की कमी के चलते लोगों को ज्यादा गुस्सा आता है. इसकी कमी को हेल्दी फूड से दूर किया जा सकता है. आपको यह जानकर दिलचस्प लगेगा कि हमारे शरीर में गुस्से के अलावा प्यार,खुशी,भावुकता जैसे इमोशन इन सबको हार्मोन कंट्रोल करते हैं.

गुस्से से क्या पड़ता है प्रभाव

गुस्सा हमारे शरीर और दिमाग को नकारात्मक तौर पर प्रभावित करता है. इसकी वजह से मन अशांत रहने लगता है. ब्लड प्रेशर,तेज हार्टबीट गुस्से की वजह से होने लगते हैं. गुस्सा आने पर शरीर में ऑक्सीजन की मात्रा भी कम हो जाती है.

कैसे करें गुस्से पर काबू

गुस्सा काबू करने का सबसे अच्छा तरीका होता है कि तुरंत शांत होकर कहीं एकांत में चले जाएं. गुस्सा आने पर खुद का ध्यान उस बात से भटाकाना बेहतर होगा जिसकी वजह से आपको गुस्सा आ रहा है. खानपान का असर भी गुस्से पर पड़ता है ऐसे में नशीली चीजों का सेवन ना करें. फल,जूस,पौष्टिक खाना खाकर आप अपने गुस्से की समस्या को कम कर सकते हैं.

और पढ़ें ...

Kapil Sharma और Sunil Grover की खत्म हुई लड़ाई...6 साल बाद इस कॉमेडी शो में दोनों फिर आएंगे साथ

कॉमेडियन कपिल शर्मा जल्द ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स पर अपना नया शो ‘कपिल शर्मा कॉमेडी शो’ लेकर आने वाले हैं। कुछ समय पहले ही उन्होंने इस बात की घोषणा की थी। अब दर्शकों के लिए एक और अच्छी खबर आ रही है।

टेलीविजन पर आने वाले ‘द कपिल शर्मा शो’ में सुनील ग्रोवर ने गुत्थी और डॉ. मशहूर गुलाटी का किरदार निभाया था। इन किरदार को लोगों ने काफी पसंद किया। इसके बाद सुनील ग्रोवर ने कपिल शर्मा  से अपने झगड़े के बाद साल 2018 में शो छोड़ दिया। वीडियो में देखा जा सकता है कि कपिल शर्मा और सुनील ग्रोवर फिर 6 साल के बाद एक बार फिर वापस लौट रहे हैं। वीडियो में कपिल शर्मा की अपनी पूरी टोली के साथ नजर आ रहे हैं। इसमें सुनील ग्रोवर, कपिल शर्मा के अलावा कीकू शारदा, कृष्णा अभिषेक, राजीव ठाकुर और अर्चना पूरन सिंह दिखाई दे रही हैं।
ऑस्ट्रेलिया से शो करके आते वक्त फ्लाइट में दोनों के बीच कहासुनी

रिपोर्ट्स के अनुसार, ऑस्ट्रेलिया से शो करके आते वक्त फ्लाइट में दोनों के बीच कहासुनी हुई थी। कपिल ने शराब के नशे में टीम के लोगों और सुनील ग्रोवर के साथ लड़ाई की, यहां तक की उनकी कॉलर भी पकड़ ली। इसके बाद सुनील ने शो छोड़ दिया

लड़ाई का जिक्र करते नजर आए स्टार्स

इस वीडियो में सुनील ग्रोवर और कपिल शर्मा अपनी फ्लाइट में हुई लड़ाई का भी जिक्र करते हुए नजर आते हैं। कपिल शर्मा कहते हैं कि वह फिर साथ में लौट रहे हैं। तभी सुनील ग्रोवर कहते हैं कि ऑस्ट्रेलिया रहने देते हैं। इसके बाद वह यह भी कहते हैं कि इस बार फ्लाइट से नहीं, बल्कि बाय रोड जाएंगे।

और पढ़ें ...

मोनालिसा ने कैमरे के सामने दिए कातिलाना पोज, तस्वीरें वायरल

Bollywood Desk: अभिनेत्री मोनालिसा आए दिन सुर्खियों में छाई रहती हैं. वो अक्सर सोशल मीडिया पर अपने हुस्न के जलवे दिखाती रहती हैं. एकबार फिर मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद हॉट तस्वीरें साझा की हैं, जिसे देखने के बाद फैंस पानी पानी हो गई है.

 मोनालिसा ने चैक्स डीप नेक बॉडीकॉन ड्रेस पहना है. लाइट मेकअप के साथ अपने केस को खूबसूरत अंदाज में संवारा है. मोना कैमरे के सामने सेक्सी पोज देते दिखाई दे रहीं हैं. एक्ट्रेस की इन तस्वीरों ने सोशल मीडिया का पारा बढ़ा दिया है और फैंस उनकी हॉटनेस से पानी पानी हो गए हैं.

बता दें, आर्टिकल लिखे जानें तक मोना की इस तस्वीरें में पर 70 हजार लाइक्स मिल चूके है, उनके कमेंट बॉक्स पर रेड हार्ट और फायर इमोजी की बाढ़ आ गई है. मोनालिसा के इंस्टाग्राम अकाउंट पर 5.6 मिलियन फॉलोवर्स है.

और पढ़ें ...

बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'सैम बहादुर' की शुरुआत

बॉलीवुड एक्टर विक्की कौशल (Vicky Kaushal) की फिल्म 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) 1 दिसंबर, 2023 दिसंबर को सिनेमाघरों में दस्तक दे चुकी है. रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की 'एनिमल' (Animal) से क्लैश के बावजूद 'सैम बहादुर' बॉक्स ऑफिस पर डटी हुई है. बॉक्स ऑफिस पर इस फिल्म का खाता 6.25 करोड़ रुपये से खुला है. अब फिल्म 'सैम बहादुर' के दूसरे दिन की कमाई का भी आंकड़ा सामने आ चुका है. 

दूसरे दिन 'सैम बहादुर' ने कर ली इतनी कमाई
सैकनिल्क की रिपोर्ट के मुताबिक, विक्की कौशल की फिल्म 'सैम बहादुर' ने दूसरे दिन 3.32 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. हालांकि, ये अर्ली एस्टीमेट है. फाइनल डेटा आने के बाद इसे आंकड़े में बढ़त देखने को मिल सकती है. 'सैम बहादुर' विक्की कौशल के करियर की तीसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बन गई है.

तीसरी हाईएस्ट ओपनर फिल्म बनी 'सैम बहादुर'
साल 2019 में रिलीज हुई फिल्म 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन 8.20 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. वहीं, दूसरे नंबर पर 'राजी' है, जिसमें विक्की कौशल के साथ आलिया भट्ट की जोड़ी नजर आई थी. साल 2018 में रिलीज हुई इस मूवी का फर्स्ट डे कलेक्शन 7.53 करोड़ रुपये रहा था. 

बॉक्स ऑफिस पर धीमी हुई 'सैम बहादुर' की शुरुआत
रणबीर कपूर (Ranbir Kapoor) की फिल्म 'एनिमल' (Animal) से क्लैश होने पर भी 'सैम बहादुर' (Sam Bahadur) ने ठीक-ठाक शुरुआत की है. हालांकि, फिल्म की खूब तारीफ हो रही है. उससे भी ज्यादा विक्की कौशल की एक्टिंग को सराहा जा रहा है. ऐसे में फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का फायदा मिल सकता है और वीकेंड पर फिल्म की कमाई में उछाल आ सकता है. अब देखना होगा कि बॉक्स ऑफिस पर आने वाले दिनों में विक्की कौशल की फिल्म कमाई के मामले में क्या कमाल दिखा पाती है. इस मूवी का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है.

और पढ़ें ...

पिंक साल्ट में नॉर्मल नमक की तुलना में ज्यादा बेहतर होता है

 पाचन तंत्र ठीक करे- पाचन तंत्र को दुरुस्त करने के लिए भी पिंक साल्ट का सेवन काफी फायदेमंद साबित हो सकता है.पिंक साल्ट मुंह में लार वाली ग्रंथि को सक्रिय करने में मदद करता है, जिससे खाने के पचने की प्रक्रिया बेहतर होती है यह पाचन की समस्याओं को हल करके गैस बनने से रोकता है.ये आंतों की अच्छे से सफाई करता है.

वजन घटाने में मददगार- पिंक साल्ट वजन घटाने में भी मददगार साबित हो सकता है. ये एक्स्ट्रा कैलोरी कम करने में मददगार साबितहुआ है. अगर आप हर सुबह एक गिलास गर्म पानी में सेंधा नमक मिलाकर पीते हैं तो आपके मेटाबॉलिज्म रेट को बेहतर बनने के साथ ही आपके पाचन तंत्र को सही करता है. मेटाबॉलिज्म रेट सही होने से एक्स्ट्रा फैट बर्न होता है और वजन कंट्रोल होता है.

गले की खराश- पिंक साल्ट से गले की खराश की समस्या भी ठीक हो सकती है. इसके लिए नमक के पानी के गरारे करने चाहिए. इसमें मौजूद मिनरल्स गले की खराश को दूर करते हैं और बैक्टीरिया को खत्म करते हैं

और पढ़ें ...

इन सर्दियों में खाएं पालक सरसों का मजेदार साग, पढ़िए क्या है पूरी रेसिपी

सर्दियों का मौसम और सरसों का साग जैसे एक-दूसरे के लिए ही बने हैं. पंजाब की ये लोकप्रिय डिश न केवल भारत बल्कि दुनियाभर में भी पसंद की जाती है. इसकी सबसे खास बात ये है की ये हरा साग काफी टेस्टी होने के साथ ही पोषक तत्व से भरपूर होता है. काफी कम लोगों को पता है कि सरसों का साग अगर पालक मिक्स करके बनाया जाये, तो ये स्‍वास्‍थ्‍य के लिए भी सोने पे सुहागा होता है.

तो आईये जानते हैं की कैसे बनता है पालक वाला सरसों का साग

 

 

पालक-सरसों का साग बनाने की सामग्री (Palak Sarso ka Saag Key Ingredients)

400 ग्राम सरसों के पत्ते
350 ग्राम पालक
1 मध्यम आकार का प्याज
5 कलियां लहसुन
1/4 चम्मच मेथी पाउडर
4 हरी मिर्च
एक छोटा अदरक का टुकड़ा
एक बड़ा चमच्च मक्के का आटा
नमक स्वादानुसार
1/2 छोटा चम्मच गरम मसाला
1 छोटा चम्मच नींबू का रस
5 बड़ा चम्मच घी
पानी 2 कप  

पालक-सरसों का साग बनाने की विधि

1. सबसे पहले सरसों के मोटे डंठल निकालकर एक तरफ रख दें, जिससे साग के गलने में कोई भी परेशानी न हो. ठीक ऐसा पालक के साथ भी करें.

2. पालक और सरसों को शुरू से ही एक-दूसरे से अलग रखें, क्‍योंकि पालक-सरसों से काफी जल्दी गल जाता है.

3. इसके बाद 2 कप गरम पानी करें और आधा चम्मच नमक के साथ पहले पालक और फिर यही प्रक्रिया दोहराते हुए सरसों को भी उबाल लें.

4. अब हरी मिर्च के डंठल हटाएं और उबले हुए पालक और सरसों के साथ हरी मिर्च को भी ग्राइंड कर लें. ग्राइंड करते वक़्त बस ध्यान रखें की साग मोटा पीसे, क्‍योंकि ज्यादा पतला पीसा हुआ साग स्वादिष्ट नहीं बनता है.

5. अदरक और प्याज को छिलकर धो लें.

6. अब एक कढ़ाई में घी निकालें और गरम होने दें. उसमें कटे हुए प्याज डालें और गुलाबी होने तक भूनें.

 

7. 3 मिनट के बाद अदरक डालकर उसे भी 10 सेकेंड तक भूनें.

8. अब कढ़ाई में मोटा पीसा हुआ साग डाल दें. इसे अच्छे से मिलाएं और 4 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें.

9. अब मक्के के आटे की 2 बड़े चम्मच लें और पानी मिलाकर उसका पेस्ट बनाकर साग में डाल दें.

10. इसके बाद साग में नमक, मेथी पाउडर और गरम मसाला डालकर पका लें. कम से कम 10 मिनट तक पकने के बाद आंच बंद कर दें.

11. नींबू का रस निचोड़ ऊपर से घी डालकर मक्के की रोटी और गुड़ के साथ सर्व करें.

और पढ़ें ...

फिल्म का दमदार ट्रेलर देखने के बाद रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल के किरदार को लेकर भी खूब बज बना हुआ था

रणबीर कपूर और रश्मिका मंदाना स्टारर फिल्म 'एनिमल' आज 1 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है. फिल्म का दमदार ट्रेलर देखने के बाद रणबीर कपूर के अलावा बॉबी देओल के किरदार को लेकर भी खूब बज बना हुआ था. उनके किरदार को लेकर तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे थे. किसी ने कहा कि वह फिल्म में एक 'गूंगे' का किरदार निभा रहे हैं तो किसी ने उन्हें 'नरभक्षी' भी कहा. वहीं अब बॉबी देओल के किरदार से पर्दा उठ गया है. तो आइए जानते हैं संदीप रेड्डी वांगा की इस वायलेंट फिल्म में बॉबी देओल का काम कैसा रहा...

Animal में दमदार एक्टिंग से छाए बॉबी देओल

फिल्म में बॉबी देओल एक विलेन के किरदार में हैं, जो रणबीर कपूर का सौतेला भाई है और गूंगा है, नाम अबरार है. फिल्म के फर्स्ट हाफ में तो उनकी झलक भी नहीं मिलती है. 

सेकेंड हाफ में बॉबी देओल की एंट्री होती है, जहां वह अपनी तीसरी शादी में जमकर डांस करते हुए नजर आ रहे हैं. इस दौरान उनके साथ एक ऐसी घटना घटती है, जिसके बाद शादी वाले घर में खून खराबा देखने को मिलता है. 

और पढ़ें ...

खाना है कुछ मीठा? तो इस रेसिपी से झटपट घर में बनाएं कुरकुरी जलेबी

जलेबी एक प्रसिद्ध भारतीय मिठाई है और बच्चे-बड़े सभी इसे खाना पसंद करते हैं. जलेबी को आप घर पर आसानी से और कम समय में बना सकते हैं. इसे आप खास त्योहारों पर या घर में आए मेहमानों को झटपट बनाकर खिला करते हैं. आइए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी.

 
 

सामग्री:

1 कप मैदा 
2 चम्मच दही 
1 छोटा चम्मच सूजी (रवा) 
1 चुटकी केसर 
1/2  छोटा चम्मच खाने का सोडा
1 कप चीनी
1 छोटा चम्मच इलायची पाउडर 
तेल (तलने के लिए)
पानी
पिस्ता (सजाने के लिए)

बनाने का तरीका:

  • एक बाउल में मैदा, दही,  सूजी और खाने का सोडा डालकर इसे अच्छी तरह से मिक्स करें.
  • अब इसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर एक गाढ़ा बेटर बनाएं. अब इस बेटर को ढककर 4-5 घंटे के लिए रख दें.
  • इसके बाद एक कढ़ाही में 1 कप चीनी और 3 कप पानी मिलाकर इसे मीडियम फ्लेम पर पकाएं. एक तार वाली चाशनी बनने तक इसे पकाते रहें. इसमें हल्का कलर लाने के लिए एक चुटकी केसर डालें.
  • अब दूसरी कढ़ाही में तेल गर्म करें. जब तेल अच्छी तरह से गर्म हो जाए. तब तैयार बेटर को पतले छेद वाली बोतल में डालकर जलेबी का आकार बनाते हुए कढ़ाही में डालें. इसे सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें.
  • कढ़ाही में एक बार में 4-5 जलेबी ही तलें, ताकि ये एक-दूसरे से न चिपके.
  • तली हुए जलेबी को लगभग 2-3 मिनट तक चाशनी में डूबाकर रखें. तैयार है आपकी स्वादिष्ट जलेबी. 
  • अब जलेबी को प्लेट में निकालें और पिस्ता से सजाकर इसका लुफ्त उठाएं.
और पढ़ें ...

स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य को पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी

चन्द्रमा चौथें हाउस में रहेंगे जिससे घर के रिनोवेशन में समस्या आ सकती है. मंथ स्टटिंग ऑफिशियल काम में गलती न हो पाए इसका ध्यान रखें, इसके साथ ही उच्च अधिकारियों तक कोई भी गलत फीडबैक नहीं जाना चाहिए, अन्यथा नौकरी तक बात आ सकती है. पार्टनरशिप बिजनेस में बिजनेस करने वाले पार्टनर से ज्यादा उम्मीद रखने से बचना चाहिए. उनसे उम्मीद आप की निराशा का कारण बन सकती है. घर हो या बाहर युवा वर्ग को मित्रों की संख्या में बढ़ोतरी करने पर ध्यान देना चाहिए. सभी पारिवारिक सदस्य अपने कार्य में व्यस्त रहेंगे,

जिस कारण एक दूसरे का हाल चाल लेने का भी किसी को समय नहीं मिल सकेगा. पॉलिटिशियन को भीतरघात से अपनी ही सीट पर हार का डर सताएगा. जिन लोगों को क्रोध अधिक आता है उन्हें इस पर कंट्रोल करना होगा, अन्यथा बेवजह ही अस्वस्थ हो जाएंगे. स्टूडेंट्स को अपने लक्ष्य को पाने के लिए कठिन मेहनत करनी पड़ेगी. "दो अक्षर का होता है लक, ढाई अक्षर का होता भाग्य, तीन अक्षर का होता है नसीब, साढे तीन अक्षर का होता है किस्मत, पर ये चारो के चारो चार अक्षर के मेहनत से छोटे होते है .

और पढ़ें ...

रोज रोज सब्जी या दाल खाकर बोर हो गए है तो आज अपने परिवार के लिए बनाएं मटन कीमा

मटन कीमा बनाने के लिए जरुरी सामग्री 250 ग्राम मटन कीमा, दो बारीक कटी हुई प्याज, दो बारीक कटे हुए टमाटर, एक चम्मच अदरक लहसुन का पेस्ट, एक कप फेंटी हुई दही, एक चम्मच जीरा, एक दालचीनी का टुकड़ा, चार काली मिर्च, चार लौंग, एक तेज़पत्ता, चार हरी इलायची, एक चम्मच धनियां पॉउडर, एक चम्मच गरम मसाला, आधा चम्मच हल्दी पॉउडर, स्वादनुसार लाल मिर्च पॉउडर, दो चम्मच बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक

 

 

मटन कीमा बनाने के लिए सबसे पहले मटन कीमा को पानी से दो या तीन बार अच्छी तरह से धो लें। उसके बाद एक कूकर में धुला हुआ कीमा, आधी बारीक कटी हुई प्याज, हल्दी पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर गर्म होने के लिए रख दें। कूकर का ढक्कन ढककर मध्यम आँच पर 10 मिनट तक पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। फिर एक कड़ाही में दो चम्मच तेल डालकर गर्म के लिए रख दें। जब तेल गर्म हो आएं तब कड़ाही में जीरा, हींग, तेज पत्ता डालकर भूनें। उसके बाद कड़ाही में इलायची, दालचीनी, कालीमिर्च डालकर भून लें। एक मिनट भूनने के बाद कड़ाही में बारीक कटी हुई प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। उसके बाद बारीक कटा हुआ टमाटर, धनियाँ पॉउडर, गरम मसाला, लाल मिर्च पॉउडर, हल्दी पॉउडर और स्वादनुसार नमक डालकर मिक्स कर लें। दो मिनट पकने के बाद कड़ाही में दही डालकर मिक्स कर लें। चार से पांच मिनट पकाने के बाद कड़ाही में उबला हुआ कीमा डालकर अच्छी तरह से मिलाते हुए पकाएं।

फिर कड़ाही में जरुरत के अनुसार पानी और बारीक कटा हुआ हरा धनियाँ डालकर मिला दें। पाँच मिनट पकाने के बाद गैस को बंद कर दें। स्वादिष्ट मटन कीमा बनकर तैयार हो गया है।

और पढ़ें ...

ठंडी – ठंडी सर्दियों में गर्मा गर्म मटर पराठे

इसे बनाने के लिए आपको चाहिए

1 किलो ताजा मटर
एक चुटकी हिंग
एक चुटकी जीरा
घी
अपनी पसंद के अनाज का आटा गूंथ लें।
नमक
लाल मिर्च
आमचूर
गरम मसाला

मटर के पराठे बनाने की विधि

1. एक किलो ताजे मटर लें।

2. मटर को हल्का दरदरा छोड़ कर पीस लीजिये

3. एक कढ़ाई में एक चम्मच घी डालिये

4. इसमें हींग और जीरा डालें

5. 2 मिनिट बाद पिसे मटर डाल दीजिये

6. इसे कम से कम 15 मिनट तक पकाएं।

7. पकने के बाद इसमें चुटकी भर नमक, लाल मिर्च, अमचूर और गरम मसाला स्वादानुसार डालें।

8. इस मिश्रण को ठंडा करके परांठे में स्टफिंग की तरह इस्तेमाल करें!

दही के साथ गरमा गरम इनका आनंद लें!

और पढ़ें ...

स्पेशल गोभी के पराठे बनाने की रेसिपी

सर्दियों में बथुआ, मेथी, मूली और गोभी समेत कई तरह के स्वादिष्ट पराठे बनाए जाते हैं. आज हम आपको स्पेशल गोभी के पराठे बनाने की रेसिपी बता रहे हैं. इनका स्वाद बेहद उम्दा लगता है. ठंड के मौसम में लोग इन्हें अचार और रायते के साथ खाना पसंद करते हैं. अगर आपको भरवां पराठे बनाने में परेशानी होती है तो ऐसे में घबराएं नहीं. नीचे दी गई रेसिपी से आप परफेक्ट गोभी के पराठे बना सकते हैं. 

 
 

गोभी के पराठे बनाने के लिए सामग्री-

  • गेंहू का आटा - 2 कप
  • नमक स्वादानुसार
  • तेल - 2 छोटे चम्मच
  • फूलगोभी - 350 ग्राम
  • कद्दूकस किया हुआ अदरक - 1 छोटा चम्मच
  • बारीक कटी हरी मिर्च - 2
  • जीरा - 1/2 छोटा चम्मच
  • अजवाइन - 1/2 छोटा चम्मच
  • लाल मिर्च पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • अमचूर पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • हींग - 2 चुटकी
  • गरम मसाला - 1/2 छोटा चम्मच
  • बारीक कटा हरा धनिया.
  • गोभी के पराठे बनाते वक्त कई लोगों की शिकायत होती है कि वह बेलते वक्त फट जाते हैं या फिर स्टिफिंग नीचे रह जाती है और आटा बेलन पर चिपक जाता हैं. इन चीजों से बचने के लिए कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है.
  • गोभी के पराठे बनाते वक्त हमेशा मोटी लोई लें.
  • गोभी पराठे के लिए कद्दूकस की हुई गोभी में बिल्कुल भी पानी नहीं होना चाहिए.
  • अगर ग्रेटेड गोभी में आपको पानी लग रहा है तो उसे कॉटन के कपड़े में डालकर निचोड़ लें.
  • गोभी की स्टफिंग में नमक तब ही मिलाएं जब आपको पराठे बनाने हों. 
  • गोभी के पराठे तैयार करने के लिए सबसे पहले सभी सामग्री को इक्ट्ठा कर लें. 4-5 पराठे बनाने के लिए आपको 350 ग्राम गोभी लेनी है. गोभी में कई बार कीड़े निकल आते हैं इसीलिए इसे अच्छे से देख कर साफ करें फिर गोभी के छोटे टुकड़े करके धोकर रख लें. इसके बाद हम गोभी पराठे का आटा तैयार कर लेंगे.

    गोभी पराठे का आटा तैयार करने की विधि:
    गोभी पराठे का आटा तैयार करने के लिए पराथ में आटा डालें फिर धीरे-धीरे पानी डालते हुए मुलायम डो तैयार कर लें. अब इसमें 2 चम्मच तेल डालेंगे. अब 15 मिनट के लिए आटे को ढककर सेट होने रख देंगे. इतने में हम गोभी पराठे की फिलिंग तैयार कर लेंगे.

     

    फिलिंग तैयार करने की विधि:
    गोभी पराठे की फिलिंग के लिए सबसे पहले गोभी को कद्दूकस की मदद से बारीक गोभी को ग्रेट कर लें. गोभी में बिल्कुल भी पानी नहीं रहना चाहिए, अगर आपको यह हल्की गीली लगे तो कॉटन के कपड़े में बांधकर सारा पानी निचोड़ लें. इसके बाद गोभी को एक बाउल में निकाल लेंगे ऊपर से ग्रेट किया हुआ अदरक, बारीक कटी हरी मिर्च, आधा छोटी चम्मच जीरा, आधा छोटी चम्मच अजवाइन क्रश करके डाल दें, 1 छोटी चम्मच धनिया, लाल मिर्च, आमचूर पाउडर डाल दें. आखिरी में 1 चुटकी हींग आधा छोटी चम्मच गरम मसाला फिर ऊपर से बारीक कटा हरा धनिया मिलाकर अच्छे से मिला दें. फिलिंग में नमक तब ही डालें जब आपको तुरंत पराठे बनाने हो. पहले नमक डालने से वह पानी छोड़ देगा और आपको बेलने में परेशानी होगी. इतने में हमारा आटे भी तैयार हो चुका होगा.

    ऐसे सेकें गोभी के पराठे:
    अब पराठे बनाने के लिए सबसे पहले फिलिंग में स्वादानुसार नमक डाल दें. फिर आटे की मोटी सी लोई लें. इसमें हम स्टफिंग करने वाले हैं इसीलिए लोई मोटी ही लेनी है. अब लोई को हल्का बेलकर 1 चम्मच गोभी के मिश्रण की डाल दें फिर पराठा बेलकर लो फ्लेम पर सेक लें. दोनों तरफ से गुलाबी होने पर अचार या रायते के साथ सर्व करें. इसी तरह सभी पराठे तैयार कर लें और मजा लें.

और पढ़ें ...

रितेश देशमुख ने थपथपाई रेस्क्यू टीम की पीठ

रितेश देशमुख ने भी रेस्क्यू टीम की कामयाबी के लिए उनकी पीठ थपथपाई है. एक्टर ने एक्स पर लिखा- 'शाबाश!!! हमारी रेस्क्यू टीम को सलाम जिन्होंने पिछले 17 दिनों से फंसे मजदूरों को बाहर निकालने के लिए दिन-रात अथक मेहनत की है. परिवारों और देश की दुआओं का जवाब दिया जा रहा है. गणपति बप्पा मोरया.'

और पढ़ें ...

आपको सफलता अवश्य मिलेगी. तुला राशि के जातकों के लिए दिन बहुत बढ़िया रहेगा.

आपको सफलता अवश्य मिलेगी.  नौकरी करने वाले जातकों की बात करें तो नौकरी वाले जातकों के लिए कल का दिन अच्छा रहेगा.  उन्हें आपके ऑफिस अपने ऑफिस में अच्छा कार्य करने के लिए मिलेगा, जिससे आपका मन बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा. आप अपने घर से बाहर निकलने से पहले अपने बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लेना ना भूले. आपके कार्य जल्दी पूरे होंगे तथा समय से पूरे होंगे. यदि आप घर मकान या दुकान खरीदने की सोच रही है तो थोड़ी सी सावधानी बरते.  आपको हानि भी उठानी पड़ सकती है

और पढ़ें ...

गुलाब की पंखुड़ियां और शहद का फेस पैक

सूखे गुलाब की पंखुड़ियां और शहद का फेस पैक लगाने से चेहरा कोमल और चमकदार बनेगा. त्वचा मॉइश्चराइज होगा, और चेहरे पर निखार भी आएगा. इसके लिए गुलाब की पंखुड़ियों का पाउडर बना लें इसमें शहद मिलाएं. अब इस पेस्ट को चेहरे पर लगाएं. आधे घंटे के बाद चेहरे को नार्मल पानी से धो लें.

गुलाब की पंखुड़ियां और दूध का फेस पैक

और पढ़ें ...

तुलसी का पानी पीने और पत्ते खाने के फायदे

रोजाना तुलसी का पानी पीने से टॉक्सिक पदार्थ शरीर से बाहर निकल जाते हैं और इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। - तुलसी का पानी पीने से पाचन से जुड़ी समस्याएं भी कोसों दूर रहती हैं। यहां तक कि कब्ज और लूज मोशन की समस्या से भी राहत मिलती है। इसके अलावा पेट भी ठीक रहता है।

और पढ़ें ...