राशिफल

Maundy Thursday: सूली पर चढ़ाये जाने से पहले आज के दिन ही येशु ने किया था अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोज और धुले थे उनके पैर।

Maundy Thursday: आज सभी मौंडी गुरुवार मना रहे हैं। इस दिन ईसा मसीह के अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोज किया था और उनके पैरों को धोया भी था।
आज सभी मौंडी गुरुवार मना रहे हैं। इस दिन ईसा मसीह के अपने शिष्यों के साथ अंतिम भोज किया था और उनके पैरों को धोया भी था। ये उन्हें गिरफ्तार करने और सूली पर चढ़ाये जाने से पहले का समय है। इसी वजह से इस दिन का महत्त्व है।

और पढ़ें ...

मुंह में पानी ले आने वाली इन 5 एग रेसिपीज के साथ मनाएं ईस्टर सण्डे

ईस्टर पर छोटे बच्चे अपने पेरेंट्स के साथ मिलकर एग्स डेकोरेट करते हैं, यह सेलिब्रेशन है जीवन में एक बार फिर से खुशियों के लौटने का। तो क्यों न इसे कुछ एग रेसिपीज के साथ सेलिब्रेट किया जाए।

 

1. क्लासिक डेविल्ड एग रेसिपी (Classic deviled egg recipe)

डेविल्ड एग (Deviled egg) बनाने के लिए अण्डों को उबाल लें। एग्स को ओवर बॉइल्ड करने से बचें और उन्हें एक बाउल में निकाल लें। अण्डों को उसकी शैल से बाहर निकालें और उन्हें लंबाई में काट लें। इनमें मौजूद योल्क या जर्दी को अलग एक कटोरी में निकाल लें। अब जर्दी (yolk) को फोर्क से मैश कर दें।

2. एवोकाडो डेविल्ड एग रेसिपी (Avocado deviled egg recipe)

इसे बनाने के लिए हमें चाहिए हार्ड बॉइल्ड एग्स, एवाकाडो, लेमन जूस, प्याज, मिंट, गार्लिक पाउडर और चुटकी भर नमक व मिर्च। 15 से 20 मिनट में बनकर तैयार होने वाली इस रेसिपी को तैयार करने के लिए सबसे पहले हार्ड बॉइल्ड एग्स को लंबाई में बीच में से काट लें। अब एग योल्क्स को बाहर निकाल दें।

एक बाउल में एवोकाडो समेत सभी इंग्रीडिएंटस को एड कर दें। फोर्क से सभी चीजों को मैश करके उन मिश्रण तैयार कर लें। अंत में उसमें नमक और मिर्च को भी मिला दें। अब क्रीमी होने तक मिक्सचर को हिलाते रहें। उसके बाद उस मिश्रण को सभी एग्स में फिल कर दें। उसके बाद बारीक कटी प्याज और मिंट लीव्स से रेसिपी को गार्निश कर दें।

3. बीट पिकल्ड डेविल्ड एग रेसिपी ( Beet pickled deviled egg recipe)

इसे तैयार करने के लिए एक बाउल में दो गिलास पानी डालें। उसमें गोलाकार में कटी हुई बीटरूट और सिरका व नमक को मिला दें। अब इसे धीमी आंच पर 15 से 20 मिनट तक पकने दें। दूसरी तरफ अण्डों को उबाल लें। उबलने के बाद अंण्डों को बीटरूट वॉटर में बिना काटे हुए एक घण्टे के लिए रख दें।

ध्यान रखें कि पानी ठण्डा होने के बाद ही एग्स को उसमें डालें। अब अण्डों को बीच में से काट लें और उनकी जर्दी निकाल दें। इसके बाद पीले भाग में म्योनिज़, मसटर्ड सॉस, सिरका, काली मिर्च व नमक मिला दें। इसे पूरी तरह से क्रीमी होने के बाद एग्स में दोबारा से डाले दें। उसके बाद धनिया पत्ती से गुलाबी अण्डों को गार्निश भी कर सकते हैं।

4.शकशुका रेसिपी (Shakshuka recipe)

10 से लेकर 15 मिनट के भीतर तैयार होने वाली इस रेसिपी को बनाने के लिए प्याज, लहसुन और शिमला मिर्च को बारीक काट लें। अब उन्हें ऑलिव ऑयल में डालकर कुछ देर पकाएं। 5 मिनट तक पकने के बाद इसमें नमक, जीरा, लाल मिर्च और टमाटर की प्यूरी डाल दें। इसके बाद अण्डो को तोड़कर इस मिश्रण के उपर डालें। अपने बर्तन के हिसाब से चार से पांच एग उसमें डाल दें। इसके बाद अब पैन को ढ़क दें और उन्हें कुछ मिनटों के लिए पकने दें।

5. स्प्रिंग वेजिटेबल फ्रिटाटा (Spring vegetable frittata)

चीज़ और ताज़ी हर्ब्स से बनकर तैयार होने वाली इस रेसीपी को ब्रेकफास्ट से लेकर डिनर तक कभी भी खा सकते हैं। इसे बनाने के लिए एसप्रेगस, पालक और मटर को ऑलिव आयल में पकाएं। इसके बाद उसमें अण्डे, दही और नमक व मिर्च का मिश्रण बनाकर पैन में एड कर दें। इसे दो से तीन मिनट तक पकने दें। पकने के बाद इस पर चीज़ और कुछ कटी हुई वैजीज़ व कटा पनीर डालकर अवन में 15 से 20 मिनट के लिए रख दें। अब आप इसे हर्ब्स डालकर सर्व कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

गुजराती मिष्ठान भंडार मालवीय रोड के संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए 7000 रूपये का जुर्माना करने के निर्देश दिये.

रायपुर - रायपुर जिला कलेक्टर डॉक्टर गौरव कुमार सिंह के आदेशानुसार एवं नगर पालिक निगम रायपुर के आयुक्त श्री अबिनाश मिश्रा के निर्देशानुसार नगर निगम रायपुर द्वारा स्वच्छता अभियान चलाया जा रहा है. इस क्रम में आज नगर निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने नगर निगम जोन क्रमांक 3 के तहत काली माता वार्ड नम्बर 11 एवं जोन नम्बर 4 के तहत पण्डित भगवती चरण शुक्ल वार्ड नम्बर 57 के क्षेत्र की सफाई व्यवस्था का आकस्मिक निरीक्षण जोन 3 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री अब्दुल नफीस, जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र देवांगन की उपस्थिति में किया.वार्ड क्रमांक 11 एवं 57 के क्षेत्र में ठेका सफाई कामगार निर्धारित से कम संख्या में पाए गए. वार्ड क्षेत्र में जगह - जगह कचरा, गंदगी पायी गयी. स्वास्थ्य अधिकारी ने जोन स्वास्थ्य अधिकारी को वार्ड नम्बर 11 एवं वार्ड क्रमांक 57 के अनुबंधित सफाई ठेकेदार को तत्काल नोटिस देकर उन पर 10- 10 हजार  रूपये का जुर्माना करने के निर्देश दिये. स्वास्थ्य अधिकारी ने मालवीय रोड स्थित गुजराती मिष्ठान भंडार की सफाई व्यवस्था का निरीक्षण जनशिकायत पर वस्तुस्थिति की जानकारी लेने जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी की उपस्थिति में किया. निरीक्षण के दौरान गुजराती मिष्ठान भंडार मालवीय रोड द्वारा अपना आउटलेट नहीं बनवाया जाना पाया गया एवं अपने होटल का मलबा नाली में डाला जाना पाया गया. साथ ही होटल में भारी गंदगी एवं साफ - सफाई का पूर्ण अभाव पाया गया. स्थल निरीक्षण के दौरान जनशिकायत पूरी तरह से सही मिलने पर स्वास्थ्य अधिकारी डॉक्टर तृप्ति पाणीग्रही ने जोन 4 के जोन स्वास्थ्य अधिकारी श्री वीरेन्द्र देवांगन को गुजराती मिष्ठान भंडार मालवीय रोड के संचालक को भविष्य के लिए कड़ी चेतावनी देते हुए 7000 रूपये का जुर्माना करने के निर्देश दिये.

और पढ़ें ...

आने को है होली, अभी से नोट कर लें गुझिया की रेसिपी

सामग्री: गुझिया में भरने के लिये

मावा/खोया- 500 ग्राम,
शक्कर- 500 ग्राम (पिसी हुई),
सूजी- 100 ग्राम,
किशमिश- 50 ग्राम (डंठल रहित)
सूखा नारियल- 100 ग्राम
छोटी इलाइची- 08 (छील कर कूटी हुई)
काजू- 100 ग्राम (महीन कतरे हुए)
घी- 03 बड़े चम्मच

गुझिया का आटा तैयार करने के लिये
मैदा- 500 ग्राम,
दूध- 50 ग्राम,
घी- 125 ग्राम (आटा में डालने के लिये),
घी- गुझिया तलने के लिये

 

गुझिया बनाने की रेसिपी:

– गुझिया बनाने के लिए सबसे पहले गुझियों का भरावन तैयार करने के लिए एक भारी तले की कढ़ाई लें. उसमें मावा (खोया) को हल्का भूरा होने तक भूनकर एक अलग बर्तन में निकाल लें.

– कढ़ाई में घी डालें और सूजी को भी हल्का ब्राउन होने तक भूनकर एक अलग बर्तन में निकाल लें. मावा (खोया), सूजी, शक्कर और मेवों को अच्छी तरह से मिला लें. भरावन तैयार है.

गुझिया बनाने का आटा लगाएं:

– गुझिया बनाने का आटा तैयार करने के लिए सबसे पहले घी को पिघलाकर छने हुए मैदा में डाल कर मिला लें. इसके बाद दूध को भी आटे में मिलाएं. पानी डालकर कड़ा आटा गूथ लें. गुथे हुए आटे को एक बर्तन में रखकर गीले कपड़े से ढंक कर रख दें. आधे घंटे के बाद आटे को खोलें और उसे एक बार पुन: हल्के हाथों से गूथ लें.

– आटे की छोटी-छोटी लोई बना लें. एक-एक लोई लें और उसे पूरी की तरह बेल लें. अब एक-एक पूरी को उठाएं और उसके बीच में दो बड़े चम्मच भरावन सामग्री रख कर पूरी को बीच से पलट दें. किनारे के सिरों को मोड़ कर बंद कर दें. गुझियों के सांचे का भी प्रयोग कर सकते हैं.

– सारी गुझिया भरने के बाद एक मोटे तले की कढ़ाई में घी गरम करें. घी गरम होने पर आंच को मीडियम कर दें और उसमें जितनी गुझिया आराम से तल सकें, उतनी डालें और हल्की भूरी होने तक उलट-पलट कर तल लें.

– गुझिया तैयार हैं.

और पढ़ें ...

होली में घर सजाने के आसान तरीके

भारत त्यौहारों का देश है। यहाँ कई त्यौहार मनाए जाते हैं, जिनमें से होली को सबसे प्राचीन और लोकप्रिय पर्व में से एक है। होली का त्यौहार केवल भारत में ही नहीं बल्कि दुनिया भर में 50 से अधिक देशों में बड़े ही धूम-धाम से मनाया जाता है। रंगों के इस त्यौहार से पहले लोग इसकी तैयारी में लग जाते हैं। ऐसे में कई लोग घर की सजावट में भी लग जाते हैं। होली आने में कुछ ही दिन बाकी है। इसकी तैयारियां ज़ोरों-शोरों से शुरू हो चुकी हैं। इसी कड़ी में आइये जानते हैं कैसे रंगों के इस त्यौहार पर अपने घर को सजाएँ। आज हम लेकर आये हैं Holi Decoration Idea in Hindi जिनसे आपका घर रंगों से भी रंगीन खिल उठेगा।

 

रंगीन क्राफ्ट से घर को सजाएँ

वह रंगों का त्यौहार ही क्या जब आपके आस- पास का वातावरण और भी रंगीन न हो। अपने घर को उसका होली लुक’ देने के लिए उसे रंगीन क्राफ्ट्स से सजाएँ। यह डेकोरेशन पॉकेट फ्रेंडली होने के साथ साथ आसानी से अवेलेबल भी होगी। रंगीन क्राफ्ट्स आपको पास की किसी भी स्टेशनरी की दूकान से मिल सकती हैं। अगर लास्ट मिनट की तैयारियां करनी हों, तो यह आपके लिए बेस्ट ऑप्शन है। 

रंगीन सोफे कुशन का इस्तेमाल करें 

होली में घर को अलग लुक देने के लिए पर्दे और कुशन कवर्स को बदल सकते हैं। घर के लिए रंग बिरंगे कुशन लाकर उनसे सजावट कर घर की रौनक बढ़ाई जा सकती है। फ्लोरल प्रिंट्स या एब्स्ट्रेक्ट प्रिंट होली के मौके पर अच्छे लगेंगे। इस डेकोरेशन के लिए आपको खर्चा ज़्यादा करना पड़ सकता है और पहले से प्लानिंग भी करनी होगी। 

रंग- बिरंगे पर्दे लगाएँ 

आप रंगीन पर्दों की मदद से भी अपने घर का होली मेकओवर कर सकते हैं। सभी कमरों और खासकर ड्राइंग रूम में रंगीन पर्दे लगाएं। इसके लिए आप ब्राइट रंगों जैसे पीला, नारंगी का उपयोग करें। आप चटख रंगों का इस्तेमाल कर अपने घर को होलीनुमा बना सकते हैं। 

 

अपने घर को रंगीन गुब्बारों से सजाएँ

होली पर अपने घर की खूबसूरती को और बढ़ाने के लिए उसे रंगीन गुब्बारों की सजावट से सजाएँ। हर एक रंग के गुब्बारों को घर की दीवारों और सीलिंग पर चिपकाएं और घर की शोभा बढ़ाएं। अगर आपके पास समय की कमी है तो यह ऑप्शन आपके लिए सही रहेगा। गुब्बारे सभी दुकानों में आसानी से अवेलेबल भी होते हैं और इस डेकोरेशन में आपकी जेब से ज़्यादा खर्चा भी नहीं होगा। 

घर की बालकनी को फूलों से सजाएँ 

घर की सजावट के लिए आप खूबसूरत रंग बिरंगे फूलों का भी चयन कर सकते हैं। इसके लिए आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। होली में कई दिनों तक इस तरह के फूलों की सजावट बरकरार रहेगी। छोटे और बड़े साइज में कई रंगों के फूलों से कमरों के कोनों, दीवारों और दरवाजों को सजाया जा सकता है। आप बालकनी / घर की फर्श पर फूलों से रंगोली भी बना सकते हैं। 

और पढ़ें ...

*बस्तर: द नक्सल स्टोरी का पहला दमदार गाना वंदे वीरम हुआ रिलीज*

*बस्तर: द नक्सल स्टोरी का पहला दमदार गाना वंदे वीरम हुआ रिलीज* विपुल अमृतलाल शाह, सुदीप्तो सेन और अदा शर्मा की बस्तर: द नक्सल स्टोरी का हार्ड हिटिंग और सोचने पर मजबूर करने वाला दमदार ट्रेलर रिलीज़ हो चुकी है, और तब से फिल्म के लिए लोगों के बीच बातचीत जोरो पर है। ट्रेलर में मेकर्स ने क्रूर और अनफ़िल्टर्ड सच्चाई की झलक दिखाई गई है, जिसे वह फिल्म में पेश करने जा रहे हैं। फिल्म को लेकर चर्चा बढ़ती जा रही है और दर्शक इसे 15 मार्च 2024 को देखने के लिए उत्साहित हैं, ऐसे में मेकर्स ने दर्शकों के उत्साह को और बढ़ाते हुए फिल्म के पहले और सबसे शक्तिशाली गाने वंदे विरम को रिलीज़ कर दिया है। जावेद अली की आवाज़ में यह गाना रूह को छू लेने वाला है, गाने में देश के लोगों के भीतर देशभक्ति की भावना जगाने की शक्ति है। यह गाना दर्शकों को खतरनाक और हद्दों को पार करने वाली झलक दिखाता है। गाने से यह साफ़ है कि ये फिल्म सभी के उमीदों से बहुत आगे जाएगी। बहादुर और हिम्मती होने के बावजूद, यह फिल्म वादा करती है कि ये इमोशनल कंटेंट के साथ आएगी, जो हर किसी के आँखों को नम करने वाली है। https://www.youtube.com/watch?v=EuTdiqLK0HQ मेकर्स ने आज एक लॉन्च इवेंट में गाना लॉन्च किया है, जिसमें पुलिस अधिकारी और जवानों की मौजूदगी ने इवेंट को खास बनाया है। सॉन्ग लॉन्च के बाद, मेकर्स ने देश की रक्षा करने वाले रियल लाइफ हीरोज, यानी पुलिस अधिकारियों और जवानों को सम्मानित भी किया। विपुल अमृतलाल शाह की सनशाइन पिक्चर्स द्वारा निर्मित और आशिन ए शाह द्वारा सह-निर्मित, बस्तरः द नक्सल स्टोरी सुदीप्तो सेन द्वारा निर्देशित हैं और इसमें अदा शर्मा मुख्य भूमिका में होंगी। यह फिल्म 15 मार्च 2024 को दुनिया भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
और पढ़ें ...

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिसेज रायपुर का आयोजन*

*अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर मिसेज रायपुर का आयोजन* *सिख समाज की महिलाओं ने किया रैंप शो - अपने हुनर का किया प्रदर्शन*

 

8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर सहेली ज्वेलर्स द्वारा मिसेज रायपुर का आयोजन किया जा रहा है, सहेली ज्वेलर्स के लिए उत्सव इवेंट द्वारा महिलाओं के लिए आयोजित इस कार्यक्रम के तहत रायपुर दुर्ग के सभी समाज की महिलाओं के लिए अलग-अलग रैंप शो आयोजित कर, उनकी प्रतिभा को सामने लाकर, उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान किया जा रहा है | सहेली ज्वेलर्स के बैनर तले आयोजित मिसेज रायपुर प्रतियोगिता के लिए उत्सव इवेंट द्वारा शहर की प्रमुख कॉलोनियों कॉम्प्लेक्स में पहुंच कर वहां की महिलाओं को ट्रेडिशनल ड्रेस में अलग-अलग राउंड में रैंप शो करवा कर, उन्हें उनके टैलेंट के आधार पर, उनकी प्रतिभा को पहचान कर और उनकी लगन को देखकर सिलेक्शन की कार्यवाही की जा रही है | सहेली ज्वेलर्स द्वारा आयोजित इस आयोजन में सिख समाज की महिलाओं ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया

 

सभी ने अपनी संस्कृति, अपने पहनावे, अपनी बोली को ध्यान में रखते हुए इस प्रतियोगिता में भाग लेकर शानदार रैंप शो किया |

पंजाबी धुनों पर उनका मिसेज रायपुर के लिए किया गया प्रदर्शन बहुत ही आकर्षक रहा | प्रतियोगिता में भाग लेने वाली सभी महिलाओं को सहेली ज्वेलर्स की तरफ से गिफ्ट देकर उन्हें सम्मानित किया गया |

सहेली ज्वेलर्स का यह आयोजन छत्तीसगढ़ सिख समाज और छत्तीसगढ़ सिख संगठन के सहयोग से किया गया | छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंघोत्रा और छत्तीसगढ़ सिख संगठन के बंटी चावला, श्वेता अरोरा ने सिख समाज की महिलाओं को आयोजन में शामिल होने प्रेरित किया | प्रतियोगिता में भाग लेने वाली महिलाओं को सहेली ज्वेलर्स के आशीष दास, उत्सव इवेंट के रितेश बोहरा, छत्तीसगढ़ सिख समाज के प्रदेश अध्यक्ष सुखबीर सिंघोत्रा, छत्तीसगढ़ सिख संगठन के हरपाल सिंह भामरा, मोनू सलूजा, राजिंदर सिंह होरा, महिला ग्रुप प्रभारी श्वेता अरोरा ने गिफ्ट प्रदान किए | प्रतियोगिता में श्रीमती जसप्रीत कौर साहनी, श्रीमती गिन्नी भामरा, श्रीमती कशिश भागवानी, श्रीमती अरमीत कौर छाबड़ा, श्रीमती गुरु चरण कौर होरा, श्रीमती असनीत कौर, श्रीमती अमरजीत कौर, श्रीमती अमरदीप कौर, श्रीमती रूमी सलूजा, श्रीमती निर्मल आनंद, श्रीमती गुरप्रीत कौर होरा, श्रीमती गुरप्रीत कौर सेठी, श्रीमती आकांक्षा प्रीत कौर ने भाग लिया |

और पढ़ें ...

*संजय लीला भंसाली ने अपना म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक किया लॉन्च!*

*संजय लीला भंसाली ने अपना म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक किया लॉन्च!* *संगीत की दुनिया में संजय लीला भंसाली ने बढ़ाया कदम भंसाली म्यूजिक के नाम से म्यूजिक लेबल किया लॉन्च!* संजय लीला भंसाली, जो अपनी सिनेमेटिक मास्टरपीस के रूप में फिल्मों को बनाने के लिए जाने जाते हैं, उन्होंने अब अपने खुद के म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक को लॉन्च किया है। भारतीय सिनेमा में, संजय लीला भंसाली का नाम एक आकर्षक कहानी और सुंदर संगीत के साथ जुड़ चुका है। अब उनके नाम से भंसाली म्यूजिक लेबल भी है, जहां वे संगीत की दुनिया में अपनी रचनात्मक शक्ति को बढ़ावा देंगे, और कई काबिल संगीतकार और कलाकारों के साथ मिलकर अपनी फिल्मों को और यादगार बनाने के लिए अलग - अलग एल्बम्स के लिए दिल जीतने वाला संगीत बनाएंगे। संजय लीला भंसाली की फिल्में कभी असफल नहीं होती हैं और उसके पीछे की वज़ह कहानी को मजबूती देने वाला संगीत है। चाहे हम बात करें दीवानी मस्तानी की शानदारत की या ब्लैक की भावनात्मक धुन की। भंसाली के गाने इमोशंस से भरपूर होते हैं, जो उनकी फिल्मों के हर एक पहलू में खुलकर सामने आते हैं। बता दें कि इस्माइल दरबार, मोंटी शर्मा और यहां तक ​​कि खुद जैसे टैलेंटेड संगीतकारों के साथ उनकी साझेदारी ने हिंदी सिनेमा में कुछ सबसे बेस्ट और खूबसूरत ट्रैक दिए हैं। चाहे वह बाजीराव मस्तानी से दीवानी मस्तानी की भव्यता हो या लाल इश्क की सुंदरता या पद्मावत से घूमर के रंग हों, भंसाली का संगीत गहराई और जुनून के साथ गूंजता है। हर नोट, हर लिरिक को प्यार, तड़प, बलिदान और जीत की कहानी को सुनने के लिए ध्यान से चुना जाता है। भंसाली का आर्टिस्टिक विजन और क्राफ्ट हमेशा किसी भी लिमिट को पर करती है और दुनिया भर ने जादूई लहर पैदा करती है। सिर्फ भारत में ही नहीं, बल्कि फिल्म मेकर की इंटरनेशनल लेवल पर भी जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। भंसाली म्यूजिक के लॉन्च पर बात करते हुए, संजय लीला भंसाली कहते हैं, संगीत मुझे बहुत खुशी और शांति देता है। यह मेरे अस्तित्व का एक अभिन्न अंग है। मैं अब अपना खुद का म्यूजिक लेबल भंसाली म्यूजिक लॉन्च कर रहा हूं। मैं चाहता हूं कि दर्शक भी ऐसा ही अनुभव करें। आनंद और आध्यात्मिक जुड़ाव जो मुझे तब महसूस होता है जब मैं संगीत सुनता हूं या बनाता हूं। भंसाली को बेहद खूबसूरती से क्लासिक और मॉडर्न म्यूजिक के कॉम्बिनेशन को बनाने के लिए जाना जाता है। भंसाली द्वारा बनाए गए गानों का असर हर उमर के लिस्टनर पर देखने मिलता है। चाहे वह प्राचीन महाकाव्यों की शानदारता को दिखाना हो, या फिर मॉडर्न रोमांस की भावना को दिखाना हो। भंसाली म्यूजिक के जरिए, संजय लीला भंसाली कला की व्यक्तिगत व्याख्या की सीमाएं नए रूप में स्थापित करते हुए, जनता को एक यात्रा पर बुलाते हैं, जहां संगीत सिर्फ एक अक्सेसरी नहीं बल्कि एक रूह-जगाने वाली शक्ति है। https://www.instagram.com/p/C4M5TVGoWb_/?igsh=NWE4aWZndWVjazZ5
और पढ़ें ...

आलू का पराठा देखकर मुंह में आ जाएगा पानी, लंच-डिनर बनेगा स्पेशल, सिंपल रेसिपी

लंच हो या फिर डिनर, आलू का पराठा हर जगह फिट हो जाता है. स्वाद से भरपूर आलू का पराठा एक फेमस इंडियन फूड डिश है. स्ट्रीट फूड हो या फिर घर पर बनायी जाने वाली डिश, आलू का पराठा दोनों ही जगह समान तौर पर पसंद किया जाता है. आलू का पराठा स्वाद के मामले में सभी डिशेस को पीछे छोड़ देता है. यही वजह है कि इसे पसंद करने वालों की लंबी फेहरिस्त है और कई लोगों को तो आलू पराठा देखते ही मुंह में पानी तक आने लगता है. आलू पराठा आसानी से तैयार होने वाली फूड डिश है, जिसे खाने के बाद लंबे वक्त तक भूख नहीं लगती है.
आप अगर रूटीन लंच और डिनर से बोर हो गए हैं और कुछ टेस्टी ट्राई करना चाहते हैं तो आलू का पराठा बना सकते हैं. हम आपको आलू का पराठा बनाने की सिंपल रेसिपी बताने जा रहे हैं जिसकी मदद से बेहद आसानी से घर पर आलू पराठा तैयार किया जा सकता है

 

आलू पराठा बनाने के लिए सामग्री
आलू – 1/2 किलो
आटा – 2 कटोरी
हरी मिर्च – 5-6
हरा धनिया – 1/2 कप
प्याज – 1 कप (वैकल्पिक)
लाल मिर्च पाउडर – 1 टी स्पून
धनिया बीज कुटा – 1 टी स्पून
जीरा – 1/2 टी स्पून
गरम मसाला – 1/2 टी स्पून
तेल – जरूरत के मुताबिक
नमक – स्वादानुसार

आलू पराठा बनाने की विधि
लंच या डिनर में टेस्टी आलू पराठा बनाना चाहते हैं तो सबसे पहले आलू को कुकर में उबाल लें. इसके बाद उनके छिलके उतारकर एक बार में टुकड़े कर लें. अब हरा धनिया, प्याज, हरी मिर्च के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें. अब आलू को बाउल में अच्छी तरह से मसल लें ताकि उसमें किसी भी तरह की गांठ न रह जाए. इसके बाद मैश किए आलू में हरी मिर्ची, कटी प्याज, हरा धनिया, लाल मिर्च पाउडर, धनिया बीज समेत अन्य सारे मसाले डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें.
अब एक बर्तन में आटा डालें और उसमें चुटकीभर नमक मिलाएं. इसके बाद थोड़ा-थोड़ा करते हुए आटे में पानी डालें और उसे नरम गूंथ लें. इसके बाद आटे को कुछ देर के लिए ढककर अलग रख दें. 10 मिनट बाद आटा लें और उसे एक बार और गूंथकर उसकी लोइयां बना लें. अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तवा गर्म हो जाए तो उसके ऊपर एक चम्मच तेल डालकर चारों ओर फैला दें.

 

 

इस बीच एक लोई लें और उसे थोड़ा सा गोल बेल लें. इसके बाद आलू की स्टफिंग लेकर उसे बेली रोटी के बीच में रखें और उसको चारों ओर से उठाते हुए ऊपर की ओर मुंह बंद कर दें. अतिरिक्त आटा तोड़कर दोबारा गोल बॉल बनाएं और हाथ से दबाते हुए पलेथन लगाकर आलू पराठा बेल लें. इसके बाद गर्म तवे पर आलू पराठा सिकने के लिए डाल दें. कुछ देर सेकने के बाद आलू का पराठा पलटें और दूसरी ओर तेल लगाकर सेकें.

 

आलू का पराठा तब तक सेकें जब तक कि दोनों ओर से सुनहरा न हो जाए. आलू पराठा अच्छी तरह से सिकने में 2-3 मिनट का वक्त लग सकता है. इस दौरान आंच को मीडियम और लो पर ही रखें. आलू पराठा सिकने के बाद प्लेट में उतार लें. इसी तरह एक-एक कर सारे आलू के पराठे सेंक लें. डिनर के लिए स्वाद से भरपूर आलू पराठा बनकर तैयार है. इसे चटनी, सॉस या अचार के साथ सर्व करें. आलू पराठा को झोल वाली सब्जी के साथ भी परोसा जा सकता है.

 
और पढ़ें ...

महाशिवरात्रि पर घर में बनाए भांग के पकौड़े

भांग के पकौड़े
खाने-पीने की टेस्टी चीजों के बगैर त्योहार का मजा अधूरा सा लगता है। अगर त्योहार के मौके पर स्नैक के रूप में कुछ खाने या बनाने का मन हो तो आप भांग के पकौड़े ट्राई कर सकते हैं। बेसन और सब्जियों को मिलाकर बनने वाले नॉर्मल पकौड़ों में आपको थोड़ा सा भांग का पाउडर और मसाले मिला देने हैं और बस लीजिए टेस्टी भांग के पकौड़े हो जाएंगे तैयार।

और पढ़ें ...

मुख्य सचिव ने महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन की समीक्षा की

मुख्य सचिव  अमिताभ जैन की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में राज्य शासन की सर्वोच्च प्राथमिकता वाली महत्वपूर्ण योजनाओं की समीक्षा की गई। मुख्य सचिव ने अधिकारियों को शासन के घोषणा पत्र के अनुसार प्रथम 100 दिनों में पूर्ण होने वाले कार्यो के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक निर्देश भी दिए। मुख्य सचिव ने नियद नेल्लानार योजना के क्रियान्वयन के संबंध में अधिकारियों से विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि निर्धारित गाइड लाईन के अनुसार बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा जिलों में शासन की कल्याणकारी योजनाओं से क्षेत्रों के लोगों को योजनाबद्ध तरीके से लाभांवित किया जाना है। बैठक में शासन के विभागों में आगामी समय में क्रियान्वयन हेतु फ्लेगशिप पूंजीगत परियोजनाओं का चिन्हांकन कर आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश अधिकारियों को दिए।
मुख्य सचिव ने शासन के घोषणा पत्र के तहत प्रथम 100 दिनों में पूर्ण होने वाले कार्याे के संबंध विभिन्न विभागों के अधिकारियों से विभागवार जानकारी ली। मुख्य सविच ने शासन की महत्वकांक्षी योजना नियद नेल्लानार योजना के तहत बस्तर संभाग के कांकेर, नारायणपुर, दंतेवाड़ा, बीजापुर और सुकमा के लोगों को राज्य शासन की समस्त योजनाओं से लाभांवित करने के लिए अधिकारियों से योजनाबद्ध कार्यक्रम तैयार कर कार्य करने निर्देश दिए। इन क्षेत्रों में स्कूल भवन, उप स्वास्थ्य केन्द्र, सड़क, उचित मूल्य की दुकान, परिवहन सुविधा, पेयजल, प्रधानमंत्री आवास, लोक सेवा गारंटी के अंतर्गत के आने वाली योजना, किसान सम्मान निधि, 500 युनिट तक बिजली फ्री, सोलर पंप सहित अन्य बुनियादी सुविधाएं वहां के निवासियांे को  उपलब्ध कराई जायेंगी। बैठक में इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की विभिन्न योजनाओं की भी समीक्षा की गई।
बैठक में अपर मुख्य सचिव लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण श्रीमती रेणु जी. पिल्ले, अपर मुख्य सचिव गृह जेल एवं वन श्री मनोज पिंगुआ मौजूद थे। इसी तरह से बैठक में प्रमुख सचिव पंचायत एवं ग्रामीण, विकास सूचना एवं प्रौद्योगिकी श्रीमती निहारिका बारिक, सचिव लोक निर्माण एवं सामान्य प्रशासन डॉ. कमलप्रीत सिंह एवं सचिव सामान्य प्रशासन  डी.डी सिंह मौजूद थे। पर्यटन एवं संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी., सचिव वित्त  अंकित आंनद, सचिव महिला बाल एवं विकास श्रीमती शम्मी आबिदी, सचिव परिवहन एवं समाज कल्याण  एस.प्रकाश, सचिव राजस्व  भुवनेश यादव, सचिव कौशल विकास डॉ. एस. भारतीदासन सहित जल संसाधन विभाग, वाज्यिक कर, खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति, ग्रामोद्योग, खेल एवं युवा कल्याण विभाग, सहकारिता सहित अन्य विभागों के सचिव एवं विशेष सचिव सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

भांग वाली ठंडाई बनाने की रेसिपी जिससे आप आसानी से घर पर ही ये बना सकें।

सामग्री- 

एक लीटर पानी

एक कप चीनी

एक कप दूध

आधा चम्मच सौंफ

एक छोटा चम्मच खसखस

एक बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज

साबुत काली मिर्च एक छोटा चम्मच

आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर 

एक चौथाई कप गुलाब की पत्तियां

15 भांग की गोलियां

थोड़े बादाम

एक बड़ा चम्मच खरबूजे के बीज

साबुत काली मिर्च एक छोटा चम्मच

आधा छोटा चम्मच इलायची पाउडर 

एक चौथाई कप गुलाब की पत्तियां

15 भांग की गोलियां

थोड़े बादाम

और पढ़ें ...

कवर्धा : सरस मेला सजा आकर्षक एवं मनमोहन प्रदर्शनी से

कवर्धा के पीजी कॉलेज मैदान में आयोजित सरस मेले में तरह-तरह के रंग-बिरंगे, आकर्षक, मनमोहक, कलाकृतियों के साथ विभिन्न सामग्रियों की स्व-सहायता समूह द्वारा प्रदर्शनी लगाई गई है। कलेक्टर श्री जनमेजय महोबे और जिला पंचायत सीईओ श्री संदीप कुमार अग्रवाल ने स्टॉल का भ्रमण कर समूह की दीदीयो से चर्चा की। इस दौरान उनके उत्पादों के विषय में जानकारी प्राप्त कर व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए सुझाव दिए।

जशपुर की महिला स्व-सहायता समूह द्वारा बास से निर्मित टोकनिया एवं डब्बे सभी साइज में उपलब्ध है। बेमेतरा जिले के समूह द्वारा केले के पेड़ के रेशे से बने बैग, जैकेट, चटाई आदि रखी गई है। जांजगीर चांपा से कोसा सिल्क की बनी साड़ियां एवं अन्य वस्त्र, रायगढ़ के समूह द्वारा झारा शिल्प रखी गई है। वनांचल क्षेत्र से आए समूह द्वारा केमिकल रहित देशी गुड़, दंतेवाड़ा से आए समूह द्वारा कोदो-कुटकी, हल्दी, मिर्ची एवं अन्य मसाले अपने स्टाल में रखे गए हैं। उड़ीसा के समूह द्वारा अगरबत्ती जूट उत्पादन एवं गोल्डन ग्लास रखा गया है। सागर मध्य प्रदेश के समूह द्वारा आंवला से बने विभिन्न उत्पादन रखे गए हैं। उत्तराखंड का हैंडलूम एवं राजस्थान गाजियाबाद के कपड़े, पैरा आर्ट सहित अनेक उत्पाद प्रदर्शनी सह विक्रय के लिए रखे गए रखे गए हैं।

सरस मेले में ही क्राफ्ट मेला रखा गया है, जिसमे हैंडलूम के कपड़ो की वैरायटी है। अचार, चूड़ियां, बैग, कालीन, टोपी, चादर जैसे अनेक सामग्रियां आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। फूड स्टॉल के द्वारा मेले में आए लोगों को गरमा-गरम स्वादिष्ट स्वल्पाहार मिल रहा है। विशेष कर छत्तीसगढ़ी व्यंजनों की मांग ज्यादा रही। फूड स्टाल में दुर्ग से आई महिला समूह के सदस्य ने बताया कि उनके स्टाल में अतिथियों के मांग अनुसार बहुत से व्यंजन उपलब्ध है और व्यवसाय भी बहुत अच्छा हो रहा है। मथुरा चाट भंडार भी लोगो की पसंद बनी हुई है। बच्चों युवाओं के लिए मीना बाजार सजा हुआ है, जिसमें अनेक प्रकार के झूले एवं खेलकूद के साधन रखे गए हैं। इन आकर्षणों के साथ स्वदेशी बाजार के स्लॉट में लोगों के लिए अनेक उत्पादों को रखा गया है। उल्लेखनीय है कि जिले में 26 फरवरी से 6 मार्च तक 10 दिवसीय सरस मेला का आयोजन किया गया है। जिसमें छत्तीसगढ़ से एवं अन्य राज्यों से स्वयं सहायता समूह अपने उत्पादों की प्रदर्शनी सह विक्रय स्टाल लगाए गए हैं।

और पढ़ें ...

मार्च में जन्मे लोगों का करियर मार्च में जन्मे लोगों की लव लाइफ

मार्च महीने में जन्मे लोगों की लव लाइफ बहुत रोमांटिक होती है। यह जल्दी किसी को पसंद नहीं करते लेकिन जब किसी के प्रति पूरी तरह समर्पित होते हैं तो जीवनभर उनकी समस्याओं और परेशानियों को अपना समझकर खत्म करने का प्रयास करते हैं और अपने पार्टनर के चेहरे पर हमेशा स्माइल लाने की कोशिश करते हैं। लव के मामले में काफी लकी और विश्वसीय होते हैं। अगर इनकी लव रिलेशनशिप सफल भी न हो पाए तो ये पार्टनर के साथ एक मित्र और शुभचिंतक के रूप में संबंध बनाए रखने का प्रयास करते हैं और हमेशा अपने दिल के करीब रखते हैं। कभी भी अपने दिल में बात रखने के कारण कमिटमेंट को लेकर इनसे परेशानी आ सकती है।

मार्च में जन्मे लोग कभी-कभी जिंदगी में ऐसे बदलाव ले आते हैं, जो रिश्तेदारों और दोस्तों के लिए बिल्कुल आश्चर्यचकित होता है। मन की बात और मनोभावों के संप्रेषण में आकर ये बहुत कमजोर होते हैं और इसी कारण कभी-कभी इनका नेचर दो-तरफा हो जाता है। लोगों को यह तभी सही चीजें बताते हैं, जब इनको लगता है कि यह समय सही है। इनके अंदर कोई भी सुप्त कला नहीं होती है। इन्हें लिखने, बोलने के साथ रेडियो और फिल्म में काम या निर्माण करने का शौक होता है। इनको जल्दी गुस्सा आ जाने के कारण कई बार अपने ही काम बिगाड़ लेते हैं। यह मेहनती काफी होते हैं और अच्छा-खासा धन भी कमाते हैं लेकिन अपने ऊपर ज्यादा खर्च करते हैं। इसके बाद अपने परिवार पर धन खर्च करना पसंद करते हैं।

मन से कोमल होने के कारण मार्च महीने में जन्मे लोगों को नशा जैसे शराब, तंबाकू या धूम्रपान आदि से दूर रहना चाहिए। क्योंकि इनकी मित्र मंडली काफी बड़ी होती है और उस मंडली में हर तरह के लोग होते हैं इसलिए ऐसे चीजों से इनको दूर रहना चाहिए। क्योंकि नशा आपका करियर बर्बाद कर सकता है और बहुत से लोगों की जिम्मेदारियां आपके ऊपर हैं। हमेशा लॉ एंड ऑर्डर की इज्जत करने वाला व्यक्ति अगर इस तरह की हरकत में पाया जाए तो नुकसान ही होता है। कड़ी मेहनत के बाद ही आपको हर चीज मिलती है और गलत चीजों में पड़ने के कारण आपको ज्यादा नुकसान हो सकता है। इसलिए मार्च महीने में जन्मे लोगों को ऐसी चीजों से दूर रहना चाहिए, ताकि आपके साथ-साथ आपका परिवार भी खुश रह सके।

और पढ़ें ...

हिमाचली सिद्दू सिड्डू पकाने में समय लगता है लेकिन इसके स्वादिष्ट स्वाद की तुलना किसी और चीज़ से नहीं की जा सकती

हमारे देश में सांस्कृतिक विविधता विशेष रूप से क्षेत्रीय व्यंजनों के लिए प्रामाणिक व्यंजनों की एक श्रृंखला सामने लाती है। ऐसा ही एक पारंपरिक व्यंजन है सिड्डू, जो हिमाचल प्रदेश का एक लोकप्रिय व्यंजन है।

सर्दियों के मौसम में शरीर के तापमान को बनाए रखने और ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए सिद्दू को आमतौर पर राज्य में घी के साथ खाया जाता है। इसे कभी-कभी दाल के शोरबे या पुदीना की चटनी के साथ भी परोसा जाता है ।

सिड्डू पकाने में समय लगता है लेकिन इसके स्वादिष्ट स्वाद की तुलना किसी और चीज़ से नहीं की जा सकती। यहां भारतीय शेफ निशा मधुलिका द्वारा प्रामाणिक सिड्डू बनाने की विधि दी गई है।

सामग्री

½ कप - बिना छिलके वाली उड़द दाल
2 कप - गेहूं का आटा
1 चम्मच - सक्रिय सूखा खमीर
½ चम्मच और ½ चम्मच - नमक
2 चम्मच - घी
½ चम्मच - लाल मिर्च पाउडर
1 इंच - अदरक, कसा हुआ
2 - हरी मिर्च, कटी हुई
¼ चम्मच - हल्दी पाउडर
½ चुटकी - हींग
1 चम्मच - धनिया पाउडर,
धनिया पत्ती, बारीक कटी हुई

तरीका

* दाल को पानी से साफ कर लें और फिर इसे पानी में भिगोकर करीब दो घंटे के लिए अलग रख दें.

*एक बड़े प्याले में आटा लीजिए और इसमें थोड़ा सा घी डाल दीजिए. इसमें यीस्ट और थोड़ा नमक मिलाएं.

* कटोरे में गुनगुना पानी डालें और आटा गूंथ लें. सुनिश्चित करें कि आटा नरम हो.

* एक बार आटा तैयार हो जाए तो इसे करीब दो घंटे के लिए रख दें.

* दाल से अतिरिक्त पानी निकाल दीजिये. इसे दरदरा पीस लें.

* दाल के पेस्ट को एक प्लेट में निकाल लीजिए. इसमें नमक डालें, इसके बाद लाल मिर्च पाउडर, अदरक और हरी मिर्च डालें। हल्दी पाउडर, हींग, धनिया पाउडर और कुछ धनिया पत्ती डालें। सामग्री को दाल के साथ अच्छी तरह मिला लें। रद्द करना।

आटे को छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट लीजिए. इसे अपने हाथों से गोल आकार में मोड़ लें. अब आटे के ऐसे ही एक टुकड़े को गोलाकार आकार में बेल लीजिए, ध्यान रहे कि यह मोटा ही रहे.

* आटे पर कुछ स्टफिंग डालें. स्टफिंग को ढकने के लिए आटे को ऊपर से मोड़ें, जिससे आधा चाँद बन जाए। किनारों को दबाएं या आप इन्हें मोड़ भी सकते हैं. बाकी आटे के साथ भी दोहराएँ।

* एक पैन में 2-2.5 कप पानी डालें. पानी को उबाल लें.

* एक छलनी पैन पर थोड़ा घी या तेल लगाकर चिकना कर लीजिए. - अब छलनी वाले पैन को सावधानी से पानी वाले पैन के ऊपर रखें.

 सिड्डू को छलनी वाले तवे पर रखें. - पैन को ढक दें और सिद्दुओं को मध्यम से तेज आंच पर 18-20 मिनट तक भाप में पकाएं.

* 20 मिनट बाद स्ट्रेनर पैन को स्टोव से उतार लें और सिद्दुओं को थोड़ी देर ठंडा होने दें. सेवा करना।

 

 

और पढ़ें ...

दुनिया को अलव‍िदा कह गए मशहूर गायक पंकज उधास

मशहूर गायक पंकज उधास का निधन, 72 साल की उम्र में ली आखिरी सांस

और पढ़ें ...

पिंक, ग्रीन और बैंगनी कलर के कॉटन कैंडी खाने से बचना चाहिए.

जानें हेल्थ एक्सपर्ट क्यों खाने से करते हैं मना

 

 पिंक और ग्रीन कलर के कॉटन कैंडी में यह खतरनाक केमिकल का इस्तेमाल किया जाता है. डॉक्टरों के मुताबिक यह केमिकल पेट में जाने के बाद कैंसर का कारण बन जाता है. खाद्य सुरक्षा विभाग ने लोगों को खास सलाह दी है कि पिंक, ग्रीन और बैंगनी कलर के कॉटन कैंडी खाने से बचना चाहिए.

 

कॉटन कैंडी खाने के बाद एलर्जी की शिकायत होती है. साथ ही पित्ती, चेहरे, होंठ, जीभ, गले, सूजन और सांस लेने में कठिनाई होती है. रोडामाइन बी सिर्फ कॉटन कैंडी में ही नहीं बल्कि मिठाई, कलरफुल कैंडी, लाल मिर्च, मिर्च पाउडर, करी पाउडर, सॉस के साथ कई दूसरों मसालें में भी मिलाया जाता है.

और पढ़ें ...

वृषभ राशि कन्या राशि कुंभ राशि इन 3 राशियों का खुलेगा भाग्य

वृषभ राशि (Taurus)- वृषभ राशि सर्वाअमृत, सौभाग्य योग के बनने से बिजनेस पार्टी और सेमिनार में कॉन्टेक्ट बढ़ेंगे जिससे आपका पी आर शानदार बनेगा. आप नए -नए लोगों से मिलेंगे. आज का दिन आपके लिए सौभाग्य लेकर आएगा और लकी रहेगा.

कन्या राशि (Virgo)- कन्या राशि वालों को आज सर्वाअमृत और सौभाग्य योग के बनने से बिजनेस में प्रॉफिट आपके हाथ लगने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा. आज का दिन कन्या राशि वालों के लिए सौभाग्य लेकर आएगा और आपके लिए लकी साबित होगा.

कुंभ राशि 22 फरवरी का दिन कुंभ राशि वालों के लिए सर्वाअमृत और सौभाग्य योग के बनने से बिजनेस में दिन आपके लिए लकी रहेगा. जिससे आपके हाथ कोई बड़ा ऑडर लग सकता है. आज के दिन आपके अटके हुए काम बनेंगे.

और पढ़ें ...

कुछ टेस्टी खाने का मन है? स्ट्रीट स्टाईल पाव भाजी बनाएं

सामग्री

 45 मि.
 4 सर्विंग
  1. 250 ग्राम गोभी
  2. 150 ग्राम मटार
  3. 4 टमाटर
  4. 3 आलू
  5. 2 शिमला मिर्च
  6. 4 प्याज
  7. 3 चम्मच टि स्पूनअदरक लहसुन हरी मिर्च धनिया पेस्ट
  8. 2चम्मच टि स्पून पाव भाजी मसाला
  9. 2चम्मच टि स्पून कश्मिरी लाल मिर्च पाउडर
  10. 1/4चम्मच टि स्पून हलदी
  11. 1/4चम्मच टि स्पूनहींग
  12. 2चम्मच टि स्पून तेल
  13. आवश्यकता नुसार बटर आ
  14. आवश्यकता नुसार धनिया बारीक कटा हुआ
  15. 1/2 चम्मच नींबू का रस
  16. स्वादानुसार नमक
  17. मसाला पाव सामग्री -
  18. 5-6 पाव
  19. 1 प्याज बारीक कटा हुआ
  20. आवश्यकता अनुसार धनिया बारीक कटा हुआ
  21. 1 चम्मच पाव भाजी मसाला
  22. 1/2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
  23. आवश्यकता नुसार बटर
  24. स्वादानुसार नमक

कुकिंग निर्देश

  1. स्टेप 1

    सभी सब्जियां अच्छी तरह धोकर काट लेना। अब छोटे कुकर मे आलू, गोभी, मटार दाना,2 टमाटर और आवशकता नुसार पानी डालकर 3 -4 शिटी निकाल कर पका लेना।अब एक कढाई मे तेल और बटर डालकर उसमें प्याज, शिमला मिर्च डालकर अच्छी तरह सौते करना। अब उसमेंअदरक लहसुन हरी मिर्च धनिया का पेस्ट,2 टमाटर बारीक काट कर डालना। सभी अच्छी तरह सौते करके उसमें पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, हलदी, हींग डालकर अच्छी तरह सौते करना। जब तक की बाजू से तेल छुटने लगे तब तक।

    स्टेप 2

    अब उसमें पकाया हुआ आलू, मटार, गोभी स्मॅश करके डालना। अब उसमें स्वादानुसार नमक, धनिया और बटर डालकर उसमें तरह उबाल लाकर पका लेना।

    स्टेप 3

    तवा गर्म करके उसपर बटर डालकर उसमें प्याज, धनिया, पाव भाजी मसाला, लाल मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह मिक्स करना।अब उसमें पाव अच्छी तरह उपर नीचे करके अच्छी तरह सुनहरा होने तक शेक लेना।

    स्टेप 4

    गरमा गर्म स्ट्रीट स्टाइल पाव भाजी तैयार है।

और पढ़ें ...

घर में कोई पार्टी हो तो भी बनाकर मेहमानों को हेल्दी और हाइजीनिक मोमोज सर्व कर सकते हैं.

आज कल मोमोज पसंद करने वालों की कोई कमी नहीं है. जब भी बाहर कहीं भूख लगती है तो लोगों की पहली पसंद वेज या नॉनवेज मोमोज ही होता है. जगह-जगह आपको मोमोज बचने वालों के स्टॉल, ठेले, दुकान नजर आ जाएगी. स्टीम में पकाया जाने वाला मोमोज जितना सिंपल लगता है, उतना ही खाने में स्वादिष्ट और मजेदार भी. बड़े, बच्चे, बुजुर्ग हर कोई इसे (Momos) खाना पसंद करते हैं. कुछ लोग बाहर की चीजें खाने से परहेज करते हैं. ऐसे में वे मोमोज (Veg Momos) खाना तो चाहते हैं, लेकिन बाहर का होने के कारण वे जल्दी नहीं खाते. कोई बात नहीं, आप घर पर भी आसानी से मोमोज बनाना सीख सकते हैं. मोमोज बनाने के लिए आपको स्टफिंग की सामग्री तैयार करने से साथ ही मैदा गूंदना होगा. आप इसे शाम के समय स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं. घर में कोई पार्टी हो तो भी बनाकर मेहमानों को हेल्दी और हाइजीनिक मोमोज सर्व कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं वेज मोमोज बनाने के रेसिपी.

 

वेज मोमोज बनाने के लिए सामग्री (Veg Momos Banane ke liye Samagri)

 

आटे के लिए
मैदा- 2 कप
तेल- 1 छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार

स्टफिंग के लिए
पत्ता गोभी- आधा कप
गाजर- आधा कप
शिमला मिर्च- 1/4 कप
अदरक- एक टुकड़ा कटा हुआ
लहसुन- 2-3 कली कटी हुई
प्याज- 1/4 कप कटा हुआ
सोया सॉस- 1 चम्मच
ग्रीन चिली सॉस- 1 बड़ा चम्मच
काली मिर्च पाउडर- आधा छोटा चम्मच
नमक-स्वादानुसार

सबसे पहले एक बर्तन में मैदा डालें. उसमें तेल और नमक डालकर अच्छी तरह से गूंद लें. आटा बहुत सख्त या गीला ना गूंदें, बल्कि नर्म आटा गूंद लें. अब इसे ढककर अलग रख दें. सभी सब्जियों को आप बारीक काट लें. गैस चूल्हे पर एक पैन चढ़ाएं, इसमें 1 बड़ा चम्मच तेल डालें. जब गर्म हो जाए तो इसमें अदरक, लहसुन डालकर कुछ सेकेंड भूनें. अब इसमें प्याज डालकर भूनें. अब आप सभी सब्जियों जैसे गाजर, शिमला मिर्च, पत्ता गोभी भी डाल दें. इसे कम से कम 3-4 मिनट के लिए फ्राई करें. अब इसमें ग्रीन चिली सॉस, सोया सॉस, काली मिर्च पाउडर, नमक स्वादानुसार डालकर अच्छी तरह से चलाएं. एक से दो मिनट के लिए फ्राई करके गैस बंद कर दें. स्टफिंग तैयार हो गई है.

अब मैदे से छोटी-छोटी लोई बना कर इसे पूड़ी की तरह बेल लें. बीच का भाग हल्का मोटा और किनारे वाले को थोड़ा पतला ही बेलें. बेलते समय पूरी चिपके तो थोड़ा आटा छिड़क सकते हैं. अब तक स्टफिंग की सामाग्री ठंडी हो गई होगी. इसे एक बड़ा चम्मच पूरी के बीच में डाल दें. अब इसे चारों तरफ से मोड़ते हुए पोटली नुमा बंद करने की कोशिश करें. आप मोमोज खाते हैं तो शेप ध्यान में होगा ही. ऐसे ही सभी मोमोज को बनाकर रख लें. अब एक गहरे बर्तन में एक गिलास पानी डालकर गर्म करें. उसके अंदर एक छोटा सा स्टैंड रख दें ताकि मोमोज वाली प्लेट को उसके ऊपर रख सकें. मोमोज को ऐसी प्लेट में रखें जो बर्तन में अच्छी तरह से फिट हो जाए. अब इसे ढककर कम आंच पर 5-7 मिनट के लिए पकने दें. ढक्कन हटाकर मोमोज को छू कर देखें कि ये पक चुका है या नहीं. छूने पर चिपचिपे ना लगें तो समझ जाएं कि मोमोज रेडी है. अब एक-एक करके एक प्लेट में निकाल लें. इसे मेयोनीज, रेड चिली सॉस के साथ गर्मा गर्म खाने का मजा लें.

और पढ़ें ...

.मछुआरे ने मशक्कत कर अपने साथियों की मदद से सरोदा बांध से 80 किलो की मछली को उपर निकालने में सफल हुए।

मछुआरों ने सोमवार सुबह मछली पकड़ने के लिए जाल फैलाया था, लेकिन एक मछुआरा मछली को बाहर निकालने में असफल हो गया। उन्हें लगा कि कोई भारी भरकम वस्तु जाल में फंस गई है। मछुआरे ने अपने साथियों को आवाज दी और अन्य लोगों की मदद से जाल को पानी से बाहर निकाला। जाल को पानी से बाहर निकालने पर मछुआरे अचंभित हो गए। जाल में मछुआरों को लगभग 5 फीट 02 इंच की 80 किलो की विशालकाय मछली मिली। मछुआरे अपने तीन साथियों की मदद से सरोदा बांध से मछली को उपर निकालने में सफल हुए।

और पढ़ें ...

ब्रेकफास्ट में बनाएं स्वाद से भरपूर बेसन प्याज का चीला

सुबह का नाश्ता अगर स्वाद से भरा करना हो तो बेसन प्याज से बना चीला एक परफेक्ट रेसिपी होती है. भारतीय खाने में चीला एक पारंपरिक फूड डिश है. इसे कई तरह से बनाया जाता है और इस डिश की खासियत है कि इसे किसी भी वक्त बनाकर खाया जा सकता है और ये मिनटों में तैयार हो जाती है. पारंपरिक तौर पर बेसन का चीला बनाया जाता है. अगर इसे प्याज के साथ बनाया जाए तो इसका स्वाद और भी बढ़ जाता है. ब्रेकफास्ट में आप अगर घर के लोगों को कुछ स्वादभरी डिश खिलाना चाहते हैं तो बेसन प्याज का चीला बना सकते हैं.
बेसन प्याज का चीला बनाने में ज्यादा वक्त नहीं लगता है और इसकी रेसिपी भी आसान है. इस फूड डिश की सबसे बड़ी बात है कि ये जितना बड़ों को पसंद आती है, बच्चे भी इसे उतना ही चाव लेकर खाते हैं

 

बेसन प्याज का चीला बनाने के लिए सामग्री
बेसन – 1 कटोरी
प्याज – 1
हरी मिर्च – 2
अजवाइन – 1 टी स्पून
लाल मिर्च – 1 टी स्पून
कढ़ी पत्ते – 8-10
तेल – जरुरत के अनुसार
नमक – स्वादानुसार

बेसन प्याज का चीला बनाने की विधि
बेसन और प्याज का चीला बनाने के लिए सबसे पहले एक मिक्सिंग बाउल लें और उसमें बेसन डाल दें. अब प्याज और हरी मिर्च को बारीक काट लें और उसे बेसन में डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर दें. अब इस मिश्रण में लाल मिर्च पाउडर, अजवाइन और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को मिला लें. आखिर में कढ़ी पत्ते डालकर थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए घोल तैयार कर लें.

अब एक नॉनस्टिक पैन/तवा लें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तवा गर्म हो जाए तो उस पर थोड़ा सा तेल डालकर चारों ओर फैला दें. अब एक कटोरी में बेसन का घोल लें और उसे तवे के बीच में डालते हुए चारों ओर गोलाकर में फैलाएं. कुछ देर तक चीले को ऐसे ही सिकने दें फिर पलट दें. अब चीले के दूसरी ओर भी तेल लगाकर सेकें. चीले को पलट-पलटकर तब तक सेकें जब तक कि उसका रंग सुनहरा न हो जाए. इसके बाद चीले को एक प्लेट में निकाल लें.
आपका स्वादिष्ट बेसन प्याज चीला बनकर तैयार हो चुका है. इसी तरह सारे घोल से चीले तैयार कर लें. इसे ब्रेकफास्ट में टमाटर सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें. आप चाहें तो बेसन चीला बिना प्याज डाले भी बना सकते हैं.

और पढ़ें ...

दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक उड़ान की स्‍टर कविता चौधरी दुनिया को अलविदा कह गई हैं।

दूरदर्शन के प्रसिद्ध धारावाहिक उड़ान की स्‍टर कविता चौधरी दुनिया को अलविदा कह गई हैं। कविता का दिल का दौरा पड़ने से निधन हो गया। कविता 67 साल की उम्र की थी। अभिनेत्री 1980 के दशक में भारत में सर्फ डिटर्जेंट विज्ञापनों में गृहिणी का रोल अदा कर चुकी हैं।

और पढ़ें ...

हफ्तेभर की सब्जियां खरीदकर ले आते हैं तो फ्रिज में सब्जियों को अच्छी तरह स्टोर करें.

फ्रिज में कैसे स्टोर करें हरी सब्जियां ?

1 जब भी मार्केट से सब्जियां लाएं उन्हें धोकर अच्छी तरह सूखने के बाद ही फ्रिज में स्टोर करें.
2 सब्जियों में अगर पानी रह जाए या गीली हों तो फ्रिज में जल्दी खराब होने लगती हैं.
3 हरी पत्तेदार सब्जियों को धोकर फ्रिज में न रखें, इससे सब्जियां जल्दी गलने लगेंगी.
4 फ्रिज में सब्जियां रखने के लिए आप पॉलीथिन या वेजिटेबल बैग का उपयोग करें. 
5 जिस पॉलीथिन में सब्जियां रख रहे हैं उसमें 1-2 छेद जरूर कर दें. ऐसा करने से सब्जियां लंबे समय तक चलेंगी.
6 फ्रिज के वेज बास्केट में कोई अखबार या किसी तरह का पेपर बिछा दें. इस पर एक-एक करके सब्जियों को व्यवस्थित रूप से रखें. 
7 इस तरह सब्जियों का पानी पेपर पर निकल जाएगा और सब्जियां ताजा रहेंगी.
8 फ्रिज में सब्जियों के साथ कभी भी फलों को न रखें. इससे दोनों चीज जल्दी खराब हो सकती हैं.
9 कोशिश करें सभी सब्जियों को किसी पेपर टॉवल में लपेट कर रखें. 
10 अगर प्लास्टिक बैग में रख रहे हैं तो उसे अच्छी तरह से बंद कर दें. इससे सब्जियां कई दिनों तक खराब नहीं होंगी.
11 जब भी ज्यादा सब्जियां खरीदने तो हरी सब्जियों को सबसे पहले इस्तेमाल करें. हरी सब्जियां अन्य सब्जियों से जल्दी खराब होती हैं.
12 अगर कोई सब्जी कटी हुई या किसी सब्जी को छील लिया है तो उसे फ्रिज में पानी से भरे कंटेनर के अंदर ही रखें.
13 आप हरी पत्तेदार सब्जियों को काटकर भी रख सकते हैं. इसके लिए एयरटाइट कंटेनर का इस्तेमाल करें. 
14 हरा धनिए को हमेशा किसी एयरटाइट बॉक्स या प्लास्टिक बैग में करके रखें. इस तरह धनिया 15 दिन तक खराब नहीं होगा.
15 हरी मिर्च को स्टोर करने के लिए डंठल हटाकर किसी पेपर में रैप करके एयरटाइट डब्बे में रखें.

और पढ़ें ...

बसंत पंचमी के दिन बनाएं केसर के स्वाद वाले... केसरी खीर:

मीठे चावल: यह इस दिन घरों में बनाए जाने वाले सबसे लोकप्रिय व्यंजनों में से एक है. इसे केसर चावल या जर्दे के नाम से भी जाना जाता है. केसर के स्वाद वाले... 

केसरी खीर: केसरी खीर एक मलाईदार दूध का हलवा है जिसे आम तौर पर सेवई या चावल के साथ बनाया जाता है. 

और पढ़ें ...

लहसुन के दाम और बढ़ती महंगाई से कब तक मिलेगी ग्राहकों को राहत

लहसुन के दाम और बढ़ती महंगाई से कब तक मिलेगी ग्राहकों को राहत

मंडी में लहसुन (Garlic) की आवक कम होने से लहसुन के दामों में आचानक से बड़ी उछाल आई है. जिसके वजह से आम इंसान की थाली से लहसुन गायब हो चुका है. आने वाले दिनों में कब घटेंगे लहसुन के दाम और बढ़ती महंगाई से कब तक मिलेगी ग्राहकों को राहत

और पढ़ें ...

फेमस सिंगर व एक्ट्रेस की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत...पंखे से लटकती मिली लाश

Mallika Rajput : यूपी के सुल्तानपुर में रहने वाली फेमस सिंगर व एक्ट्रेस विजय लक्ष्मी उर्फ मल्लिका राजपूत (Mallika Rajput) की संदिग्ध परिस्थितयों में मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मल्लिका राजपूत का शव घर के अंदर कमरे में पंखे से लटकती मिली है। सूचना पर पहुंची कोतवाली पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर जाँच में जुट गई है।

इन्हें भी पढ़ें : बड़ी ख़बर : डर्टी पिक्चर की एक्ट्रेस का निधन संदिग्ध परिस्थिति में मिला शव
मृतका की मां सुमित्रा सिंह ने बताया कि उनकी बेटी मालिका राजपूत रोज की तरह रात को कमरे में गई और दरवाजे को अंदर से बंद कर लिया सुबह जब दरवाजा नहीं खुला तो किसी तरीके से दरवाजे को खोला गया तो देखा उसकी बेटी पंखे से लटकी हुई है।

कोतवाली नगर प्रभारी श्रीराम पाण्डेय ने बताया कि प्रथम दृष्टया तो मामला सुसाइड का ही लग रहा है। पीएम रिपोर्ट आने पर ही स्पष्ट हो पाएगा।
मल्लिका ने कंगना रनौत के साथ भी किया था काम

मल्लिका राजपूत ने बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के साथ रिवाल्वर रानी फिल्म में सपोर्टिंग रोल में नजर आई थीं। मल्लिका को सिंगर शान के म्यूजिक एल्बम यारा तुझे से नेम और फेम मिला था। मल्लिका ने इनके अलावा भी कईं सीरीज, एल्बम्स और सीरियल में काम किया था।

और पढ़ें ...

वैलेंटाइन डे को सेलिब्रेट करने के साथ-साथ पार्टनर संग घर पर इन लाजवाब डिशेज का लुत्फ़ उठाना आप भी न भूलें।

सामग्री

मैदा- 2 कप, बेसन-2 चम्मच, कस्टर्ड पाउडर- 1 चम्मच, बटर-1/2 चम्मच, चीनी-1/2 कप, बेकिंग पाउडर-1/3 चम्मच

हार्ट शेप कुकीज

बनाने का तरीका

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में बटर और चीनी को डालकर पेस्ट बना लीजिये।
  • अब इस मिश्रण में बेसन, मैदा, बेकिंग पाउडर और कस्टर्ड पाउड को भी डालकर अच्छे से मिक्स कर लीजिये।
  • इधर आप ओवन को प्री-हिट होने के लिए रख दीजिये।
  • इसके बाद तैयार मिश्रण को हार्ट शेप कुकीज खांचे में डालकर ओवन में 10-15 मिनट के लिए बेक कर लीजिये।
  • 15 मिनट बाद ओवन से निकालर खाने के लिए सर्व कीजिये।

 

और पढ़ें ...

गुलाब देकर ही क्यों होती है वैलेंटाइन वीक की शुरुआत

रेड रोज प्यार और सम्मान का प्रतीक होता है और लाल रंग गहरे प्यार को दर्शाता है। कपल्स जब अपने प्यार का इजहार करते हैं तो वह लाल रंग का गुलाब जरूर खरीदते हैं। आपको बता दें कि गुलाब का खास संबंध मुगल काल से है। ऐसा कहा जाता है कि मुगल बेगम नूरजहां को लाल रंग के गुलाब से बेहद ही पसंद थे। नूरजहां को खुश करने के लिए मुगल शासक जहांगीर रोज उन्हें 1 ताजा गुलाब भेंट स्वरूप भेजा करते थे। इसके अलावा महारानी विक्टोरिया ने अपने पति प्रिंस अल्बर्ट से प्यार का इजहार करते वक्त गुलाब का गुलदस्ता उपहार स्वरूप भेंट किया था। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार महारानी विक्टोरिया के समय से ही रोज डे सेलिब्रेट किया जा रहा है।

फूलों में लाल गुलाब को बेहद ही सुंदर माना जाता है। गुलाब को उपहार के रूप में इसलिए दिया जाता है क्योंकि इसकी महक ना सिर्फ लोगों को आकर्षित करती हैं बल्कि रिश्तों में भी महक बनी रहती है। ऐसे में प्यार के वीक को स्पेशल और खास बनाने के लिए इस वीक की शुरुआत गुलाब से की जाती है। ऐसे में आप अपने लव पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए गुलाब का फूल दे सकती हैं। 

और पढ़ें ...

ऐसे बनाएं अंडा करी, चाटते रह जाएंगे अपनी उंगलियां

 

अंडा करी बनाने के लिए आपको चाहिए ये सामग्री (Egg Curry Ingredients)
6 अंडा
3 प्याज
1 साबुत लहसुन
1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
आधी छोटी चम्मच हल्दी पाउडर
1 चम्मच गरम मसाला पाउडर
1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर
नमक स्वादानुसार
2 बड़े चम्मच सरसों तेल
पानी

अंडा करी बनाने का तरीका (Egg Curry Recipe)

एक बर्तन में पानी डालकर गैस पर चढ़ाएं. इसमें सभी अंडों को डालकर उबालें. 10 मिनट के अंदर अंडे उबल जाएंगे. इन्हें ठंडा करके छिलका हटा लें. अब एक पैन में थोड़ा सा तेल डालें. जब तेल गर्म हो जाए तो इन अंडों को गोल्डन ब्राउन होने तक फ्राई कर लें. इसे अलग रख लें. अब आप प्याज और लहसुन को मिक्सी में डालकर पेस्ट तैयार कर लें. इसके बाद सभी मसालों जैसे हल्दी, गरम मसाला, मिर्ची पाउडर, धनिया पाउडर को एक कटोरी में डाल लें. इन मसालों में प्याज-लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें.

 

पैन को फिर से गैस पर रखें, इसमें बाकी बचे सरसों का तेल डालकर अच्छी तरह से गर्म करें. प्याज और मसालों वाले पेस्ट को पैन में डालकर भूनें. इसे चलाते रहें, जब मसाले अच्छी से गोल्डन ब्राउन हो जाएं और पैन से तेल छोड़ने लगे, तो समझ लें मसाले अच्छी तरह से भुन गए हैं. अब इसमें फ्राई किए हुए अंडों को डालें. ग्रेवी बनाने के लिए इसमें एक गिलास पानी डालें. इसे ढंककर 10 मिनट उबलने दें. आंच बंद कर दें. इसे हरी मिर्च, धनिया पत्ती से गार्निश करके गरमागर्म खाने का लुत्फ उठाएं.

और पढ़ें ...

इस वैलेंटाइन आप अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ को ये खूबसूरत ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं

इस वैलेंटाइन आप अपनी गर्लफ्रेंड या वाइफ को ये खूबसूरत ज्वेलरी गिफ्ट कर सकते हैं. अक्सर खास मौके पर ट्रेडिशनल वेयर्स के साथ ज्वेलरी का कॉम्बिनेशन बहुत ही खूबसूरत लुक देता है. अपनी पार्टनर की खूबसूरती में चार चांद लगाने के लिए आप इन ज्वेलरी को गिफ्ट कर सकते हैं.

बात जब सजने-संवरने की हो तो हर एक महिला सुंदर दिखना चाहती हैं, ऐसे में आपका यह गिफ्ट उनके दिल को छू सकता है. वो आपके इस गिफ्ट को एक बार नहीं, बल्कि बार-बार पहन सकती हैं, तो सोचना क्या है आज ही अपने पार्टनर की पसंद को ध्यान में रखते हुए इन ज्वेलरी को ऑर्डर करें.

और पढ़ें ...

एंटरटेनमेंट का जबरदस्त डोज: फरवरी में बॉक्स ऑफिस पर तहलका मचाने आ रही है ये फिल्में , देखिए पूरी लिस्ट

 बॉक्स ऑफिस पर एक से बढ़कर एक जॉनर की फिल्में रिलीज होने वाली हैं. इसमें रोमांस के अलावा कॉमेडी तो वहीं जागरूकता फैलाने वाली फिल्में भी शामिल हैं

कुछ खट्टा हो जाए
अगर आप कुछ हटके कॉमेडी फिल्म देखना चाहते हैं तो ‘कुछ खट्टा हो जाए’ आपके लिए बेस्ट है. ये कॉमेडी फिल्म 16 फरवरी को रिलीज होगी. इससे गुरु रंधावा डेब्यू कर रहे हैं. इनके अलावा अनुपम खेर और ईला अरुण और सई मांझरेकर भी इस फिल्म में है.

आर्टिकल 370 
अगर आप पॉलिटिकल ड्रामा वाली फिल्म देखना चाहते हैं तो ‘आर्टिकल 370’ फिल्म आपके लिए बेस्ट हो सकती है. इस फिल्म की कहानी कश्मीर और ‘आर्टिकल 370’ के इर्द-गिर्द होगी. ये फिल्म 23 फरवरी को रिलीज होगी.

लव सेक्स और धोखा 2
16 फरवरी को एक और फिल्म रिलीज होगी. इस फिल्म का नाम ‘लव सेक्स और धोखा 2’ है. इस फिल्म की कहानी मॉडर्न रिलेशनशिप पर बेस्ड है.

आखिर पलायन कब तक?
एक और पॉलिटिकल ड्रामा फिल्म ‘आखिर पलायन कब तक’ 16 फरवरी को रिलीज होगी. इसमें राजेश शर्मा, भूषण, गौरव शर्मा के अलावा कई और सितारे है

मिर्ग

इसके अलावा सतीश कौशिक की फिल्म ‘मिर्ग’ भी इसी 9 फरवरी को रिलीज हो रही है. ये फिल्म चुनाव और चुनावी माहौल के इर्द-गिर्द होगी. इसमें सतीश कौशिक के अलावा राज बब्बर और अनूप सोनी हैं.

तेरी बातों में ऐसा उलझा जिया
शाहिद कपूर और कृति सेनन इन दोनों अपनी आने वाली फिल्म ‘तेरी बातों में उलझा जिया’ को लेकर सुर्खियों में है. इस फिल्म के कई गाने आउट हो चुके हैं और ट्रेलर को भी काफी ज्यादा पसंद किया गया है. ये फिल्म 9 फरवरी को थियेटर में रिलीज होगी.

और पढ़ें ...

बेहद आसानी से लंच या डिनर में टमाटर की कढ़ी को बनाकर खा सकते हैं.

टमाटर की कढ़ी का सुनकर हो सकता है एक बानगी आप चौंक जाएं. टमाटर की सब्जी, टमाटर का सूप का लुत्फ तो आपने कई बार उठाया होगा लेकिन क्या कभी टमाटर की कढ़ी का ज़ायका लिया है. आमतौर पर भारतीय घरों में बेसन और दही से कढ़ी बनायी जाती है लेकिन पारंपरिक कढ़ी के साथ ही टमाटर की कढ़ी का स्वाद भी काफी पसंद किया जाता है. टमाटर की कढ़ी पौष्टिकता से तो भरपूर होती ही है, इसे बनाना भी आसान होता है. आप चाहें हो बेहद आसानी से लंच या डिनर में टमाटर की कढ़ी को बनाकर खा सकते हैं.
रूटीन की सब्जियों को खा-खाकर अगर आप बोर हो चुके हैं तो टमाटर की कढ़ी को एक बार ज़रूर ट्राई कर सकते हैं. टमाटर की कढ़ी को रोटी के अलावा चावल से भी खाया जा सकता है. आइए जानते हैं टमाटर की कढ़ी बनाने की आसान रेसिपी.

टमाटर की कढ़ी बनाने के लिए सामग्री
टमाटर – 7-8
बेसन – 1/4 कप
जीरा – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
हल्दी – 1/4 टी स्पून
राई – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया – 3 टेबलस्पून
अदरक – 1/2 टी स्पून
हींग – 2 चुटकी
तेल – 3 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

टमाटर की कढ़ी बनाने की विधि
टमाटर की कढ़ी बनाने के लिए सबसे पहले टमाटर को धोएं और उन्हें बड़े-बड़े टुकड़ों में काट लें. इसके बाद टमाटर को मिक्सी जार में डालकर इन्हें ग्राइंड करें और पेस्ट तैयार कर लें. अब पेस्ट को एक बर्तन में निकाल लें. अब एक कड़ाही में 3 टेबलस्पून तेल डाले और उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें राई, हींग और जीरा डालकर तड़काएं. कुछ सेकंड बाद इसमें हल्दी, अदरक के बारीक कटे टुकड़े, धनयिा पाउडर और कढ़ी पत्ते डाल दें और भूनें.

जब मसाले अच्छी तरह से भुन जाएं तो इसमें तैयार किया हुआ टमाटर का पेस्ट डालें और बड़ी चम्मच से मिक्स करने के बाद पकने दें. इस दौरान एक बर्तन में बेसन डालें और उसमें थोड़ा सा पानी डालकर फेंट लें जिससे बेसन की गुठलियां पूरी तरह से खत्म हो जाएं. इसके बाद बेसन के घोल में एक से डेढ़ कप पानी मिलाकर घोल को पतला कर दें.

जब घोल पतला हो जाए तो उसे कड़ाही में डाल दें और टमाटर पेस्ट के साथ अच्छी तरह से घोल दें. 1 मिनट तक पकाने के बाद अब कढ़ी जितनी मात्रा में बनाना चाहते हैं उस हिसाब से पानी और मिलाएं. इसके बाद कढ़ी को धीमी आंच पर पकाएं. कढ़ी को तब तक पकाना है जब तक कि यह गाढ़ी न हो जाए. इस दौरान कढ़ी को बीच-बीच में चम्मच की मदद से चलाते रहे. इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वादिष्ट टमाटर क कढ़ी बनकर तैयार है. इसे हरी धनिया पत्ती से गार्निश कर सर्व करें.

 

और पढ़ें ...

आलू मेथी की सूखी सब्जी, इस रेसिपी की मदद से बनाएं

आलू मेथी की सब्जी लंच या डिनर किसी भी वक्त बनाकर खायी जा सकती है. स्वाद और पोषण से भरपूर आलू मेथी की सब्जी का स्वाद बड़ों के साथ बच्चों को भी काफी पसंद आता है और वे इसे बड़े चाव से खाते हैं. आलू मेथी की सूखी सब्जी को बच्चे टिफिन में ले जाना भी पसंद करते हैं. सर्दियों का सीजन शुरू होते हैं बाजार में मेथी की आवक शुरू हो जाती है और इसी के साथ आलू मेथी की सूखी सब्जी (Aloo Methi Ki Sabji) बनाकर खाने का दौर चल पड़ता है. स्वाद के साथ ही सेहत के लिहाज से भी आलू मेथी की सब्जी काफी लाभकारी होती है.
आलू मेथी की सब्जी का स्वाद जितना जानदार है, इसे बनाना उतना ही सरल है. आप भी अगर आलू मेथी की सूखी सब्जी खाना पसंद करते हैं और इसे घर पर बनाना चाहते हैं तो हमारी बताई रेसिपी को फॉलो कर इसे आसानी से तैयार कर सकते हैं.

आलू मेथी की सब्जी बनाने के लिए सामग्री
मेथी कटी – 4 कप
आलू उबले – 2 कप
जीरा – 1 टी स्पून
हींग – 1 चुटकी
लहसुन कटा – 1 टी स्पून
अदरक कटा – 1 टी स्पून
हरी मिर्च कटी – 1
सूखी लाल मिर्च – 2
हल्दी – 1/2 टी स्पून
धनिया पाउडर – 1 टी स्पून
जीरा पाउडर – 1 टी स्पून
तेल 3-4 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

आलू मेथी की सब्जी बनाने की विधि
आलू मेथी की सूखी सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले मेथी को लें और उसे साफ कर धो लें. इसके बाद मेथी के पत्ते तोड़कर डंठल को अलग कर दें. इसके बाद पत्तों को बारीक काट लें. अब आलू को उबालें और उनके छिलके उतारकर चौकोर टुकड़ों में काटें. इसके बाद अदरक, लहसुन, हरी मिर्च के बारीक-बारीक टुकड़े कर लें. अब एक बाउल में कटी हुई मेथी डालें और उसमें थोड़ा सा नमक डालकर अच्छे से टॉस करें और 15 मिनट के लिए अलग रख दें.

अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें जीरा और हींग डालर कुछ सेकंड तक भूनें. इसके बाद कटा लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और लाल मिर्च डालें और सभी को 30 सेकंड तक भून लें. इसके बाद ऊपर से हल्दी पाउडर और आलू के टुकड़े डालकर करछी की मदद से अच्छी तरह से मिक्स करें और आलू को चलाते हुए 3-4 मिनट तक पकाएं.

अब आलू में मेथी के पत्ते, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर सभी को अच्छी तरह से मिक्स कर दें. इसके बाद सब्जी को ढककर 45 मिनट तक और पकने दें. इस दौरान बीच-बीच में करछी की मदद से सब्जी को चलाते रहें. जब मेथी अच्छी तरह से नरम हो जाए तो गैस बंद कर दें. लंच या डिनर के लिए स्वादिष्ट आलू मेथी की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है. इसे रोटी या पराठे के साथ सर्व करें.

और पढ़ें ...

Monalisa: मोनालिसा ने ऑफ शोल्डर सिजलिंग गाउन में बढ़ाया इंटरनेट का पारा, देखें हॉट हॉट…

Monalisa: मनोरंजन डेस्क: डायन सीरियल से अपने एक्टिंग की जौहर दिखने वाली Monalisa अक्सर सोशल मीडिया में एक्टिव रहती है. उनका एक फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. Monalisa इस तस्वीर में ऑफ शोल्डर सिजलिंग गाउन पहने नज़र आ रही है. मोना लाइट मेकअप और बालों को खास अंदाज में संवारे कैमरे के सामने सेक्सी पोज देती दिखाई दे रही हैं.

Monalisa: मोनालिसा आये दिन अपने हॉट और सेक्सी अंदाज के चलते ख़बरों में बनी रहती है. इस नए तस्वीर को मोना ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट में पोस्ट किया है. इन तस्वीरों को देख आप मोना पर फ़िदा हो जाएंगे. मोनालिसा ने ऑफ शोल्डर रेड और सिल्वर कलर का सिजलिंग गाउन पहना है. लाइट मेकअप और बालों को खास अंदाज में संवारे कैमरे के सामने सेक्सी पोज देती दिखाई दे रही हैं.

Monalisa: यह तस्वीर सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रही है. कमेंट बॉक्स पर रेड हार्ट और फायर इमोजी की बाढ़ सी आ गई है. इस तस्वीर पर 28 हजार से ज्यादा लाइक मिल चुके है. वहीँ उनके फैंस बढ़ बढ़ कर तारीफ़ कर रहे है. बता दें मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर 5.7 मिलियन यानी 57 लाख फॉलोवर्स है.

और पढ़ें ...

सर्दियों के मौसम में तो खास तौर पर मेथी मटर मलाई का लुत्फ उठाया जाता है.मेथी मटर मलाई बनाने की सिंपल रेसिपी.

लंच या डिनर के लिए मेथी मटर मलाई एक परफेक्ट फूड डिश है. इसके लाजवाब स्वाद की वजह से अक्सर पार्टी या फंक्शन में मेथी मटर मलाई को बनाया जाता है. सर्दियों के मौसम में तो खास तौर पर मेथी मटर मलाई का लुत्फ उठाया जाता है. स्वाद से भरपूर इस सब्जी को बनाना भी ज्यादा मुश्किल नहीं है. आपके घर अगर कोई मेहमान आने वाले हैं और आप उन्हें इंप्रेस करना चाहते हैं तो भी सब्जी के तौर पर मेथी मटर मलाई एक बढ़िया ऑप्शन हो सकता है.
मेथी मटर मलाई बनाने के लिए हरी मटर, मेथी के पत्ते और ताजा क्रीम का उपयोग किया जाता है. इसके साथ ही इसमें पड़ने वाले मसाले सब्जी का स्वाद काफी बढ़ा देते हैं. आइए जानते हैं मेथी मटर मलाई बनाने की सिंपल रेसिपी.

मेथी मटर मलाई बनाने के लिए सामग्री
मटर दाने – डेढ़ कप
मेथी भाजी – 2 कप
ताजा क्रीम – 3-4 टेबलस्पून
प्याज – 1
लहसुन कलियां – 3-4
हरी मिर्च – 1
काजू – 2 टेबलस्पून
दालचीनी – 1 इंच टुकड़ा
अदरक कटा – 1 टी स्पून
हरी इलायची – 1
दूध – 1/2 कप
तेल – 2-3 टेबलस्पून
नमक – स्वादानुसार

मेथी मटर मलाई बनाने की विधि
मेथी मटर मलाई बनाने के लिए सबसे पहले मेथी पत्तो को साफ कर उन्हें अच्छी तरह से धो लें. इसके बाद पत्ते तोड़कर डंठल अलग कर लें. फिर प्याज और हरी मिर्च बारीक काट लें. अब एक कड़ाही में 1 टेबलस्पून तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. जब तेल गर्म हो जाए तो उसमें बारीक कटा प्याज, इलायची और दालचीनी डालकर भूनें. प्याज को तब तक भूनना है जब तक कि नरम होकर उसका रंग हल्का गुलाबी न हो जाए.

जब प्याज का रंग हल्का गुलाबी हो जाए तो उसमें बारीक कटा लहसुन, अदरक, हरी मिर्च और काजू डालकर मिलाएं. इसके बाद सभी चीजों को चलाते हुए 2 मिनट तक भूनें. इसके बाद गैस बंद कर दें. जब मिश्रण ठंडा हो जाए तो उसे मिक्सर ग्राउंडर में डालकर ग्राइंड करें और बारीक पेस्ट तैयार कर लें. पेस्ट बनाने के दौरान जरुरत के हिसाब से पानी भी मिक्स किया जा सकता है.

अब एक अन्य कड़ाही में 2 टी स्पून तेल डालकर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद उसमें तैयार किया गया पेस्ट डालें. पेस्ट को चलाते हुए तब तक भूनना है जब तक कि उसका तेल अलग न हो जाए. इसके बाद इसमें कटे हुए मेथी के पत्ते डालें और 2-3 मिनट तक और पकने दें. इसके बाद सब्जी में मटर के दानें और स्वादानुसार नमक डालकर करछी की मदद से मिलाएं.

इस मिश्रण को 2 से 3 मिनट तक और भून लें. इसके बाद इसमें आधा कप दूध और आधा कप पानी डालकर मिलाएं और करछी से मिक्स करें. अब सब्जी को तब तक पकाएं जब तक कि मिश्रण गाढ़ा न हो जाए. इसके बाद गैस बंद कर दें. स्वाद से भरपूर मेथी मटर मलाई की सब्जी बनकर तैयार हो चुकी है. इसे रोटी, नान या पराठे के साथ सर्व करें.

और पढ़ें ...

आइए जानते हैं बालों की ग्रोथ के लिए होममेड हेयर ऑयल (Homemade Hair Oil) कैसे बनाएं...

लंबे बाल आखिर किस लड़की को पसंद नहीं होते हैं. कमर तक लंबे और घने बाल रखना हर महिला चाहती है. लेकिन लाख कोशिशों के बावजूद बाल लंबे नहीं हो पाते हैं. ऐसा पोषक तत्वों की कमी की वजह से हो सकती है. खानपान को बेहतर बनाकर पोषक तत्वों की कमी को दूर किया जा सकता है. हालांकि, बालों को घना, खूबसूरत और लंबा बनाने के लिए ऑयलिंग भी बेहद जरूरी है. मार्केट में आज कई तरह के हेयर ऑयल मौजूद है. हालांकि, इनमें मौजूद केमिकल्स की वजह से बाल टूटने और झड़ने भी लगते हैं. ऐसे में घर में बना खास तेल लगाकर बालों की की ग्रोथ बेहतर बना सकते हैं. आइए जानते हैं बालों की ग्रोथ के लिए होममेड हेयर ऑयल (Homemade Hair Oil) कैसे बनाएं...

 

 
हेयर ऑयल बनाने का सामान
  • एलोवेरा- 1 पत्ती 
  • करी पत्ता- 10-15
  • सरसों तेल - 1 कप
  • नारियल तेल- 1 कप
  • आंवला पाउडर - 1 चम्मच
  • भृंगराज पाउडर  - 1 चम्मच
  • मेथी दाना - 2 चम्मच
  • रीठा - 2 चम्मच
 
हेयर ऑयल बनाने का तरीका
1. सबसे पहले लोहे की कढ़ाही लेकर इसमें सरसों और नारियल का तेल डालें.
2. अब इस तेल में मेथी दाना, रीठा और करी पत्ता काटकर डाल दें.
3. जब आंच पर तीनों का रंग बदल जाए तो इसमें आंवला और भृंगराज का पाउडर डालकर गर्म करें.
4. अब गैस की आंच को बंद कर तेल को ठंडा होने दें.
5. जब तेल ठंडा हो जाए तो इसे किसी चीज में रख लें.
 
घर पर बने तेल बालों में कैसे लगाएं
घर पर तेल बनाने के बाद अब बारी उसे बालों में लगाने की. सबसे पहले बालों के स्कैल्प पर इसे आराम से मसाज करें और लगाएं. करीब 2 घंटे तक इसे बालों में छोड़ दें. इसके बाद बालों को अच्छी तरह पानी से साफ कर लें. हफ्ते में कम से कम दो बार इसे लगाने से बालों को भरपूर पोषण मिलेगा और उसकी ग्रोथ अच्छी होगी.
 
 
और पढ़ें ...

दुनियाभर में धूम मचा रही ‘फाइटर’, 3 दिन में की इतने करोड़ की कमाई

Fighter : ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की फिल्म ‘फाइटर’ बड़े पर्दे पर धूम मचा रही है. फिल्म बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई कर रही है. सिद्धार्थ आनंद के डायरेक्शन में बनी फाइटर में एरियर एक्शन फैंस को देखने को मिला है. ये फिल्म हर किसी के अंदर देशभक्ति जगा दे रही है. वहीं, सिल्वर स्क्रीन पर ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण की सिजलिंग केमिस्ट्री भी दर्शकों को खूब पसंद आ रही है. 

गणतंत्र दिवस के मौके पर 25 जनवरी को रिलीज हुई इस फिल्म की बॉक्स ऑफिस पर शुरुआत अच्छी रही. न सिर्फ डोमेस्टिक कलेक्शन में, बल्कि वर्ल्डवाइड कलेक्शन में भी ‘फाइटर’ का क्रेज सिर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म को रिलीज हुए तीन दिन बीत चुके हैं. इस फिल्म के जरिये पहली बार फैंस को ऋतिक और दीपिका की जोड़ी देखने को मिल रही है. ये फिल्म रोमांस, एक्शन और ड्रामे का भरपूर पैकेज है. वर्ल्डवाइड कलेक्शन में फिल्म ने 36.04 करोड़ से ओपनिंग ली थी. वहीं, दूसरे दिन फिल्म ने 64.57 करोड़ का कलेक्शन किया.

रिपोर्ट्स के अनुसार, ‘फाइटर’ के तीसरे दिन के कलेक्शन में गिरावट देखने को मिली है, लेकिन इसका कुल कलेक्शन रिकॉर्ड काबिलेतारीफ है. फिल्म ने थर्ड डे 56.19 करोड़ की कमाई की है. इससे फाइटर मूवी का टोटल कलेक्शन 156.80 करोड़ हो गया है. प्रमोशन के अलावा फिल्म को वर्ड ऑफ माउथ का भी जबरदस्त फायदा मिलते दिखा है.

इस मूवी में ऋतिक रोशन और दीपिका पादुकोण के अलावा अनिल कपूर, करण सिंह ग्रोवर, अक्षय ओबेरॉय, संजीदा शेख, तलत अजीज, संजीव जयसवाल, ऋषभ साहनी और आशुतोष राणा जैसे कई शानदार कलाकार मुख्य भूमिका में नजर आ रहे हैं.

और पढ़ें ...

सुबह के नाश्ते में चाय का साथ खस्ता सिंधी कोकी सर्व करके आप नाश्ते को डबल टेस्टी बना सकते हैं

ब्रेकफास्ट में कई लोग टेस्टी और हेल्दी डाइट लेना पसंद करते हैं. हालांकि हर रोज स्वादिष्ट नाश्ता बनाना सभी के लिए संभव नहीं हो पाता है. ऐसे में अगर आप चाहें तो नाश्ते में एक बार खस्ता सिंधी कोकी (Khasta sindhi koki) ट्राई कर सकते हैं. खस्ता सिंधी कोकी सर्व करने से ना सिर्फ ब्रेकफास्ट का स्वाद दोगुना हो जाएगा बल्कि इसका टेस्ट भी आपको हमेशा याद रहेगा.

 
 

सुबह के नाश्ते में चाय का सेवन तो सभी करते हैं. मगर क्या आप जानते हैं कि चाय के साथ खस्ता सिंधी कोकी सर्व करके आप नाश्ते को डबल टेस्टी बना सकते हैं. तो आइए जानते हैं खस्ता सिंधी कोकी बनाने की आसान रेसिपी के बारे में, जिसकी मदद से आप सभी को मिनटों में स्वादिष्ट नाश्ता परोस सकते हैं.

खस्ता सिंधी कोकी की रेसिपी
खस्ता सिंधी कोकी बनाने के लिए 1 कप गेंहू का आटा ¼ चम्मच काली मिर्च पाउडर, ¼ चम्मच जीरा, 1 हरी मिर्च, 2 चम्मच हरा धनिया, थोड़ा सा रिफाइंड और स्वादानुसार नमक ले लें.

खस्ता सिंधी कोकी का आटा गूंदे
खस्ता सिंधी कोकी बनाने के लिए बॉउल में आटा ले लें. अब इसमें काली मिर्च पाउडर, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, हरा धनिया और नमक लेकर मिक्स कर लें. फिर आटे में 2-3 चम्मच तेल डाल लें. अब आटे में थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए आटा गूंद लें. ध्यान रहे कि आटा ज्यादा मुलायम ना रहे. इसलिए आटे को थोड़ा कड़ा ही गूंदे. आटा गूंदने के बाद इसे ढककर रख दें. अब 10 मिनट बाद आपका आटा खस्ता सिंधी कोकी बनाने के लिए रेडी हो जाएगा.

खस्ता सिंधी कोकी बनाने की विधि
खस्ता सिंधी कोकी बनाने के लिए सबसे पहले तवे को गर्म होने के लिए रख दें. अब आटे की लोई बनाकर इसे टिक्की का आकार दे दें. ध्यान रहे कि लोई को बेलना नहीं है. अब इसे हल्का सा दबाते हुए तवे पर डालें और गैस का फ्लेम मीडियम पर सेट कर दें. इसके बाद लोई को दोनों तरफ सेंक लें. अब इसे उतारकर बेल लें और फिर वापस तवे पर डाल दें. फिर इसमें तेल लगाकर हल्का दबाते हुए सेंके. हल्की सुनहरी होने के बाद इसे तवे से उतार लें. आपकी खस्ता सिंधी कोकी तैयार है. अब इसे गर्मा गर्म चाय के साथ सर्व करें.

और पढ़ें ...

लाल मिर्च का चटपटा अचार बनाने की सिंपल रेसिपी

लाल मिर्च का अचार खाने का स्वाद बढ़ा देता है. कई लोगों के लाल मिर्च का नाम सुनते ही पसीने छूटने लगते हैं, वहीं कई लोगों को स्पाइसी खाना काफी पसंद होता है. ऐसे लोगों के लिए लाल मिर्च का अचार एक परफेक्ट ऑप्शन होता है. मसालेदार और स्पाइसी लाल मिर्च का अचार स्वाद में काफी बढ़िया होता है. यही वजह है कि कम तीखा खाने वाले लोग भी इसके तीखेपन को झेलने के बावजूद लाल मिर्च का अचार चटकारे लेकर खाते हैं. आप भी अगर लाल मिर्च का अचार खाना पसंद करते हैं तो इसे घर में आसानी से बनाकर स्टोर कर सकते हैं.
लाल मिर्च का अचार बनाना ज्यादा मुश्किल नहीं है और ये आपके लंच या डिनर का स्वाद काफी बढ़ा सकता है. इसमें सामान्य अचार में प्रयोग किए जाने वाले ज्यादातर मसालों का ही यूज किया जाता है. आइए जानते हैं लाल मिर्च का टेस्टी अचार बनाने की आसान रेसिपी.

लाल मिर्च का अचार बनाने के लिए सामग्री
मोटी लाल मिर्च – 250 ग्राम
राई – 4 टेबलस्पून
सौंफ – 4 टेबलस्पून
मेथी दाना – 2 टेबलस्पून
अजवाइन – 1 टेबलस्पून
काली मिर्च – 1 टेबलस्पून
हल्दी – 1 टेबलस्पून
हींग – 2-3 चुटकी
नींबू – 2
सरसों तेल – 1 कप
काला नमक – 1 टेबलस्पून
सादा नमक – स्वादानुसार

लाल मिर्च का अचार बनाने की विधि
लाल मिर्च का अचार बनाने के लिए सबसे पहले एक कड़ाही में सूखे मसाले सौंफ, जीरा, अजवाइन, मेथी दाना और काली मिर्च डाल दें. अब इन्हें धीमी आंच पर चलाते हुए कम से कम 2 मिनट तक भूनें, जिससे सूखे मसालों की नमी पूरी तरह से निकल जाए. ऐसा करने से अचार में पड़ने वाले इन मसालों का स्वाद काफी बढ़ जाएगा. इसके बाद भुने मसालों को एक प्लेट में निकालकर ठंडा होने के लिए रख दें.
अब एक कड़ाही में सरसों का तेल डालें और उसे मीडियम आंच पर गर्म करने के लिए रख दें. जब तेल गर्म हो जाए और उसमें से धुआं निकलने लगे तो गैस को बंद कर दें और तेल को कड़ाही में ही ठंडा होने के लिए छोड़ दें.

जब मसाले ठंडे हो जाएं तो उन्हें मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें. इस दौरान मसालों में स्वादानुसार नमक भी मिक्स कर दें. इसके बाद राई लें और उसे भी सिलबट्टे या मिक्सर की मदद से दरदरा पीस लें और एक बाउल में डालें. राई में अब काला नमक, हल्दी और हींग डाल दें और अच्छे से मिला लें. इसके साथ ही मसाले में नींबू काटकर उन्हें निचोड़कर मिला दें. अब मसाले में 2 टेबलस्पून तेल डालकर मिलाएं. अचार का मसाला तैयार हो गया है.

अब लाल मिर्च लें और उसके डंठल हटा लें और मिर्ची को बीच में से लंबाई में काट लें. अब मिर्ची के अंदर के बीज और गूदा निकाल दें. इन गूदे और बीज को मसाले में डालकर मिक्स कर लें. अब मिर्च में चम्मच या हाथ की मदद से मसाला भरें और अच्छे से दबा-दबाकर फिल करें. इसी तरह सारी मिर्च में मसाला भर दें. अब मसाले वाली मिर्च को कांच के कंटेनर में डाल दें और ऊपर से गर्म किया हुआ सरसों का तेल डाल दें. सुनिश्चित करें कि तेल में मिर्ची अच्छी तरह से डूब जाएं. जरूरत के हिसाब से तेल की मात्रा बढ़ा भी सकते हैं. अब आपका स्वादिष्ट लाल मिर्च का अचार बनकर तैयार हो चुका है.

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने दुर्ग जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया

उप मुख्यमंत्री  विजय शर्मा  ने दुर्ग जिला मुख्यालय के मुख्य समारोह में ध्वजारोहण कर परेड का निरीक्षण किया।

और पढ़ें ...

इस दिन रिलीज होगी कंगना रनौत की इमरजेंसी, पूर्व पीएम के रोल में नजर आएंगी एक्ट्रेस

नई दिल्ली।बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत इन दिनों भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की सबसे विवादास्पद घटना पर बनी अपनी अपकिंग फिल्म इमरजेंसी को लेकर चर्चा में बनी हुई हैं। इस फिल्म का लोग बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। फिल्म के कई पोस्टर सामने आ चुके हैं। जिन्हें काफी पसंद किया गया।

इस फिल्म का डायरेक्टर से लेकर प्रड्यूसर और एक्टिंग कंगना रनौत ने खुद की है। इस फिल्म में कंगना रनौत पूर्व प्रधान मंत्री इंदिरा गांधी की भूमिका में हैं। ये फिल्म भारतीय लोकतंत्र के इतिहास की सबसे विवादास्पद घटना इमरजेंसी पर बेस्ड है जो इंदिरा गांधी के इर्द.गिर्द घूमती नजर आएगी। वहीं अब कंगना ने फिल्म की नई रिलीज डेट का ऐलान कर दिया है।

इस दिन रिलीज होगी इमरजेंसी

कंगना रनौत ने हाल ही में अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फिल्म इमरजेंसी की रिलीज की घोषणा कर दी है। एक्ट्रेस ने फिल्म का एक पोस्ट शेयर किया है। पोस्टर में एक्ट्रेस एक्ट्रेस पूर्व इंदिरा गांधी के रोल में नजर आ रही हैं।

और पढ़ें ...

ज्यादा गर्म पानी पीने का सबसे खराब असर आपकी किडनी पर पड़ता है.

  1. अगर आप गर्म पानी को लिमिट में पी रहे हैं तो कोई बात नहीं लेकिन अगर आप इसे ज्यादा पी रहे हैं तो आपके पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचा सकता है. इससे आपकी भोजन नली को भी नुकसान पहुंच सकता है क्योंकि इसकी परत काफी नाजुक होती है और ज्यादा गर्म पानी से वो खराब हो सकती है. ज्यादा गर्म पानी पाचन तंत्र को नुकसान पहुंचाता है और इससे अपच, एसिडिटी आदि की परेशानी पैदा हो जाती है.
  2. गर्म पानी का ज्यादा उपयोग करने से मुंह में छाले होने की शिकायत होती है. देखा जाए तो ये आपके नाजुक होठों को भी नुकसान पहुंचाता है, साथ ही साथ इससे आपके गले की अंदरूनी त्वचा को भी झुलसा देता है. गले की नाजुक परतें ज्यादा गर्म पानी के यूज से झुलस सकती है. इसे ज्यादा पीने से गला हमेशा सूखा सूखा महसूस करता है. 
  3. गर्म पानी से शरीर की प्यास नहीं बुझती है, ऐसे में अगर आप लगातार गर्म  पानी पीते रहेंगे तो शरीर में पानी की कमी यानी डिहाइ़ड्रेशन की परेशानी हो सकती है. इसलिए अगर आप गर्म पानी का ज्यादा सेवन कर रहे हैं तो बीच बीच में ठंडा या सामान्य पानी भी पीते रहें. 
  4. जरूरत से ज्यादा गर्म पानी पीने का सबसे खराब असर आपकी किडनी पर पड़ता है. ऐसी स्थिति में किडनी बॉडी से टॉक्सिन पदार्थों को फिल्टर नहीं कर पाती और लगातार ऐसा होता रहे तो किडनी खराब हो सकती है.
  5. जरूरत से ज्यादा गर्म पानी पीने का असर आपकी नींद पर भी पड़ सकता है. हेल्थ एक्सपर्ट कहते हैं कि जो लोग गर्म पानी ज्यादा पीते हैं, उनको नींद की कमी से जूझना पड़ता है.
और पढ़ें ...

सुबह की शुरुआत कड़क हो तो पूरा दिन अच्छा गुजरता है. ऐसे में आइए आज हम आपको बताएंगे कड़क मसाला चाय बनाने की रेसिपी.

3 कप मसाला चाय बनाने की सामग्री:
2 कप दूध
2 कप पानी
1 तेजपत्ता
2 हरी इलायची
1 इंच अदरक
3-4 काली मिर्च
2 लौंग
2 छोटे टुकड़े दालचीनी के
4 टीस्पून चायपत्...

चीनी स्वादानुसार                

मसाला चाय बनाने की विधि:
- सबसे पहले ओखली में अदरक, इलायची, काली मिर्च, लौंग और दालचीनी डालकर दरदरा पीस लें.
 

और पढ़ें ...

चाऊमीन खाने से पेट से जुड़ी कई समस्या हो सकती है. मैदा पेट में चिपक जाती है जिससे पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती हैं.

हमारे देश की अलग-अलगल पहचानों में एक पहचान है खाना. यहां का स्वादिष्ट खाना पूरी दुनिया में मशहूर है. हालांकि जितना लोग इंडियन खाने को पसंद करते हैं उतना ही चाइनीज खाने को भी पसंद करते हैं. लोग फास्ट फूड खाने के शौकीन होते हैं. सबसे ज्यादा लोग चाऊमीन खाना पसंद करते हैं. हालांकि आपको बता दें कि चाऊमीन खाना सेहत के लिए नुकसानदायक है. आज हम आपको अपनी इस स्टोरी में इसके नुकसान बताने जा रहे हैं.

चाऊमीन खाने के नुकसान

1-मैदा कभी भी सेहत के लिए लाभदायक नहीं हो सकता. चाऊमीन मैदे की बनी होती है और इसलिए इसे खाने से पेट से जुड़ी कई समस्या हो सकती है. मैदा पेट में चिपक जाती है जिससे पेट दर्द जैसी समस्या हो सकती हैं.

2-इसको खाने से आपका बैड कोलेस्ट्रॉल बनने लगता है, जो मोटापे का कारण होता है.

 

3-इसको खाने से डाइजेशन में भी दिक्कत आती है.

4- चाऊमीन हड्डियों के लिए काफी नुकानदायक होता है. इससे बनाने में जो अजीनोमोटो इस्तेमाल होता है वह आपकी हड्डियों को काफी नुकसान पहुंचा सकता है.

और पढ़ें ...

सर्दियों में तिल खाना सेहत (Health) के लिए अच्छा माना जाता है.

तिल के लड्डू की रेसिपी ठंड के मौसम में बनाई जाती है. अक्‍सर महिलाएं इन्‍हें बना कर रख लेती हैं. बच्चो से लेकर बड़ो तक सभी को ये बहुत पसंद आते है. इसकी वजह यह भी है कि इन लड्डुओं का स्‍वाद  (Taste) तो अच्‍छा होता ही है. साथ ही सर्दियों में तिल खाना सेहत (Health) के लिए अच्छा माना जाता है. ये शरीर को गर्म रखते है और ऊर्जा देते हैं. यही वजह है कि पुराने समय से सर्दियों में इन्‍हें बनाया जाता रहा है. इस बार आप भी इन सर्दियों में तिल गुड़ के लड्डू जरूर ट्राय करें.

तिल के लड्डू की सामग्री
तिल- 2 कप (250 ग्राम)
गुड़- 1 कप (250 ग्राम)
काजू- 2 टेबल स्पून
बादाम- 2 टेबल स्पून
छोटी इलाइची - 7 से 8 (पिसी हुई)
घी - 2 छोटी चम्मच

तिल के लड्डू बनाने की विधि
तिल को अच्छी तरह साफ कर लीजिए. कड़ाही को गरम कीजिए. फिर मीडियम आंच पर लगातार चमचे से चलाते हुए तिल को हल्के ब्राउन होने तक इसमें भून लीजिए. भुने तिल को एक प्लेट में निकालकर थोड़ा सा ठंडा कर लीजिए. भुने तिल से आधे तिल निकाल कर इन्‍हें हल्का सा कूट लीजिए या मिक्सी से हल्का सा चलाकर दरदरा कर लें.

कड़ाही में एक चम्मच घी डालकर गरम कीजिए, गुड़ के टुकड़े डालिए और बिल्‍कुल धीमी आग पर गुड़ को पिघला लीजिए. गुड़ पिघलने पर आग तुरन्त बन्द कर दीजिए. गुड़ के ठंडा होने के बाद इसमें भुने कुटे हुए तिल अच्छी तरह मिलाइए. फिर इसमें काजू बादाम और इलाइची का पाउडर भी मिक्स कर दीजिए. गुड़ तिल के लड्डू बनाने का मिश्रण तैयार है. इसे कड़ाही से एक प्लेट में निकाल लीजिए और जरा सा ठंडा होने दीजिए.

हाथ को घी लगाकर चिकना कीजिए. मिश्रण से थोड़ा थोड़ा मिश्रण लगभग एक टेबल स्पून उठाइये गोल लड्डू बनाकर थाली में लगाइये. तिल गुड़ के लड्डू तैयार हैं. तैयार लड्डू को 4-5 घंटे खुली हवा में छोड़ दीजिए. बिना मेवे के भी तिल गुड़ के लड्डू बना सकते हैं.

और पढ़ें ...

इस साल मकर संक्रां​ति का महापर्व पर कर लें ये आसान उपाय

मकर संक्रां​ति के अवसर पर आप सूर्य पूजा करने के बाद काले तिल, गुड़, गेहूं या सप्तधान्य, गरम कपड़े, कंबल, घी, तांबे के बर्तन या तांबा, सोना आदि का दान करें. काले तिल के दान से आपको सूर्य और शनि दोनों का ही आशीर्वाद प्राप्त होगा क्योंकि मकर शनि देव का घर है और मकर संक्रांति पर सूर्य देव उसमें विराजमान होंगे.

मकर संक्रां​ति पर शनि देव ने सूर्य देव को काले तिल दिए थे, इससे प्रसन्न होकर सूर्य देव उनके घर को धन—धान्य से भर दिया. मकर संक्रांति पर दान करने से कुंडली का सूर्य दोष दूर होता है.

स्नान और सूर्य अर्घ्य
15 जनवरी को मकर संक्रां​ति के अवसर पर सबसे पहले स्नान करें. गंगा स्नान करेंगे तो बहुत उत्तम होगा. यदि संभव न हो तो घर पर ही पानी में गंगाजल डालकर स्नान कर लें. उसके बाद लाल या पीले रंग के वस्त्र पहनें. फिर सूर्य देव को अर्घ्य दें.

सूर्य देव को अर्घ्य देने के लिए एक तांबे के लोटे में पानी भर लें. फिर उसमें लाल चंदन, गुड़ और लाल गुड़हल का फूल या लाल रंग का कोई फूल डाल दें. फिर सूर्य देव के किसी भी एक मंत्र का उच्चारण करते हुए अर्घ्य दें. मकर संक्रांति के अलावा प्रतिदिन सूर्य देव को अर्घ्य दे सकते हैं. इससे सूर्य देव प्रसन्न होंगे और आपके करियर में उन्नति होगी.

और पढ़ें ...

मकर संक्रांति से एक दिन पहले मनाया जाता है। यह पर्व विशेष रूप से पंजाब और हरियाणा में हिंदू और सिख समुदायों द्वारा मनाया जाता है।लोहड़ी कैसे मनाई जाती है?

  • लोहड़ी के लिए कई दिनों पहले से ही लकड़ियां इकट्ठा की जाती हैं। 
  • इन लकड़ियों को किसी खुले और बड़े स्थान पर रखा जाता है, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इकट्ठा होकर एक साथ त्योहार मना सकें।  
  • लोहड़ी की रात सभी लोग लकड़ियों के चारों ओर इकट्ठा होते हैं फिर पारंपरिक तौर से आग लगाई जाती है।  
  • इस अग्नि के चारों ओर लोग नाचते-गाते हुए उसमें मूंगफली, गजक, पॉपकॉर्न, मक्का और रेवड़ी की आहुति देते हैं।  
  • इस दौरान पारंपरिक लोक गीतों को गाया जाता है। 
  • लोहड़ी पर जरूर सुनी जाती है दुल्ला भट्टी की कहानी
    लोहड़ी पर दुल्ला भट्टी की कहानी सुनने का खास महत्व होता है। दरअसल मुगल काल में अकबर के दौरान दुल्ला भट्टी पंजाब में ही रहता है। कहते हैं कि दुल्ला भट्टी ने पंजाब की लड़कियों की उस वक्त रक्षा की थी जब संदल बार में लड़कियों को अमीर सौदागरों को बेचा जा रहा था। वहीं एक दिन दुल्ला भट्टी ने इन्हीं अमीर सौदागरों से लड़कियों को छुड़वा कर उनकी शादी हिन्दू लड़कों से करवाई थी। तभी से दुल्ला भट्टी को नायक की उपाधि से सम्मानित किया जाने लगा और हर साल हर लोहड़ी पर ये कहानी सुनाई जाने लगी।
और पढ़ें ...

कैलरीज बर्न करने में मदद करने के साथ ही साइकल चलाने से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं

उल्टे सीधे खानपान और गलत लाइफ स्टाइल के चलते कई बार लोग मोटापे के शिकार हो जाते हैं. पेट और कमर के आसपास फैट जितनी तेजी से बढ़ जाता है उसे घटाना उतना ही मुश्किल होता है. अगर आप भी वजन और चर्बी कम करना चाहते हैं तो ये खबर आपकी मदद कर सकती है. आपको यह जानकारी हैरानी होगी कि वजन और पेट की चर्बी घटाने के लिए साइकल चलाने से भी उतना ही फायदा होता है, जितना जिम में घंटो पसीना बहाते हुए वर्कआउट करने से, क्योंकि साइकल चलाने से मेटाबॉलिक रेट बढ़ता है, मांसपेशियां मजबूत बनती हैं और बॉडी फैट कम होता है.

एक रिसर्च की मानें तो वजन कम करने के लिए आपको एक्सर्साइज के जरिए एक हफ्ते में कम से कम 2 हजार कैलरी बर्न करनी चाहिए और आपको जानकर हैरानी होगी कि स्थिर और नियमित रूप से साइकल चलाने से हर घंटे 300 कैलरी बर्न होती है. ऐसे में आप जितना ज्यादा साइकल चलाएंगे आपकी कैलरी उतनी ज्यादा बर्न होगी और शरीर से फैट कम होगा, लेकिन इसके लिए बेहद जरूरी है कि आप साइकल चलाने के साथ ही हेल्दी डायट भी लेते रहें. 

 

  1. आपको सामान लेने बाजार जाना है या फिर ऑफिस जाना या स्कूल जाना तो साइकिल का उपयोग करें.
  2. कैलरीज बर्न करने में मदद करने के साथ ही साइकल चलाने से आप कई तरह की गंभीर बीमारियों से बच सकते हैं.
  3. साइकिल चलाने से आप हृदय से जुड़ी बीमारियां, स्ट्रोक, डायबीटीज, डिप्रेशन से बच सकते हैं.
  4. साइकलिंग एक लो-इम्पैक्ट एक्सर्साइज है, जिसे हर उम्र के लोग इंजॉय कर सकते हैं. 
  5. साइकिल चलाने से मानसिक स्वास्थ्य रोग जैसे अवसाद, तनाव और चिंता को कम किया जा सकता है.

रोज कितनी साइकिल चलानी चाहिए
साइकिल चलाना न केवल एक मजेदार एक्टिविटी है, बल्कि यह आपकी मांसपेशियों को टोन करने , हड्डियों को मजबूत करने और वजन कम करने के लिए भी एक बेहतरीन एक्सरसाइज है. कई शोध बताते हैं कि रोज एक घंटे साइकिल चलाने से आप लगभग 300 कैलोरी तक बर्न कर सकते हैं. हेल्थ विशेषज्ञ रोज प्रति 30 से 60 मिनट तक साइकिल चलाने का सुझाव देते हैं


 

और पढ़ें ...

चाहत में नजर आएगी आकाश और यास्मीन की जोड़ी, लॉन्च हुआ फिल्म का पोस्टर

"चाहत" में नजर आएगी आकाश और यास्मीन की जोड़ी *

लॉन्च हुआ फिल्म का पोस्टर

रायपुर। राजा खान निर्देशित और डॉ. खुशबू जायसवाल निर्मित छत्तीसगढ़ी फिल्म " चाहत" 29 मार्च को रिलीज हो रही है। बुधवार शाम इसका पोस्टर विमोचन कार्यक्रम लोकायन हॉल में रखा गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेश अग्रवाल ने की। अन्य अतिथियों में फिल्मकार अनुपम वर्मा और भाजपा के पदाधिकारी महेंद्र इक्का मौजूद थे। कार्यक्रम में फिल्मकार अलक राय, प्रोड्यूसर राज वर्मा, डिस्ट्रीब्यूटर लकी रंगशाही, अभिनेता क्रांति दीक्षित, यूएफओ इंचार्ज राकेश मिश्रा, निर्देशक नितेश लहरी, याकूब खान आदि उपस्थित थे। योगेश अग्रवाल ने कहा, निर्देशक ऐसा हो जो खुद कलाकर बन जाए।  राजा खान में यह कला शामिल है। नई सरकार से उम्मीद जताई कि हमको बुलावा मत दीजिए। कलाकारों को राजनीतिक पार्टियों ने छला है। हमारी इंडस्ट्री  गुटबाजी में बंटी है। नेतागण कहते हैं पहले तुम तो एक हो जाओ। तभी हमारी इंडस्ट्री आगे बढ़ पाएगी और उसको हक मिल पाएगा। अच्छी बात ये है कि नई पीढ़ी बेहतर कार्य कर रही है। फिल्में ऐसे बनाएं कि उसका डंका देशभर में बजे। भाजपा के पदाधिकारी महेंद्र इक्का ने कहा, राज्य में अच्छी फिल्में बन रही हैं।  अब इसकी छलांग राज्य से बाहर पहुंच चुकी है। उन्होंने सीजी की पहली फिल्म कही देबे संदेश और घरद्वार से लेकर आज तक की उपलब्धियों पर चर्चा की। इक्का ने उम्मीद जताई कि फिल्म पॉलिसी और फिल्म सिटी पर हमारी सरकार दूरगामी निर्णय लेगी। कार्यक्रम को फिल्मकार संतोष जैन और अनुपम वर्मा ने भी संबोधित किया। निर्देशक राजा खान ने बताया, यह एक रोमांटिक फिल्म है। लेकिन अन्य रोमांटिक फिल्मों से बिल्कुल अलग है। इस फिल्म से डेब्यू कर रही यास्मीन ने कहा, फिल्म को लेकर मैं बहुत ज्यादा एक्साइटेड हूं। क्योंकि मैं पहली बार पर्दे पर दिखाई दूंगी। हालांकि सफर इतना आसान नहीं था। अभिनय के लिए मुझे काफी मेहनत करनी पड़ी थी। प्रोड्यूसर खुशबू ने कहा, बचपन से फिल्मों में रुचि रही है। फिल्म मेकिंग का सपना देखा था जो अब पूरा होने जा रहा है। फिल्म में लीड एक्टर आकाश सोनी हैं। अन्य कलाकारों में संजय जैन, रानू वर्मा, प्रभा जैन रिंकू रजा, पवन मानिकपुरी, कीर्ति प्रकाश।

और पढ़ें ...