प्रदेश
CG - स्टॉक मार्केट में मोटा मुनाफा दिलाने के नाम पर बुजुर्ग से 46 लाख 20 हजार की ठगी
बिलासपुर :- छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में साइबर ठगी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसमें ठगों ने स्टॉक मार्केट में निवेश से बड़ा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 66 वर्षीय सेवानिवृत्त बुजुर्ग से 46 लाख 20 हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत के बाद साइबर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ठगी का तरीका
कोतवाली थाना क्षेत्र के टिकरापारा निवासी गुरमीत सिंह, जो 2020 में लायजेस्टिक प्राइवेट लिमिटेड से रिटायर हुए थे, 8 सितंबर 2024 को अपने घर पर थे, जब उनके मोबाइल पर अमिन मलिक नामक व्यक्ति का संदेश आया। इस संदेश में उन्हें स्टॉक मार्केट में निवेश से अच्छे मुनाफे का वादा किया गया। इसके बाद व्हाट्सएप चैट के जरिए मलिक ने उन्हें मोटी कमाई का लालच दिया।
इसके बाद, प्रियंका गर्ग नाम की महिला ने गुरमीत सिंह से संपर्क किया और उन्हें पैसे निवेश करने पर बड़ा मुनाफा होने का भरोसा दिलाया। पहले चरण में गुरमीत ने 50 हजार रुपये जमा किए, जिसके बाद आरोपियों ने उन्हें और पैसे जमा करने का दबाव बनाया।
46 लाख रुपये की ठगी
लालच में आकर गुरमीत सिंह ने किस्तों में कुल 46 लाख 20 हजार रुपये आरोपियों के खातों में ट्रांसफर कर दिए। ठगों ने उन्हें यह यकीन दिलाया कि जितनी बड़ी रकम निवेश करेंगे, उतना बड़ा लाभ मिलेगा। लेकिन जब गुरमीत ने अपनी रकम वापस मांगने की कोशिश की, तो ठगों ने उनके कॉल्स का जवाब देना बंद कर दिया और उनका ट्रेडिंग अकाउंट भी ब्लॉक कर दिया।
फोन बंद होने और अकाउंट ब्लॉक होने के बाद गुरमीत को एहसास हुआ कि वह ठगी का शिकार हो गए हैं। उन्होंने तुरंत साइबर थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर पुलिस की अपील
साइबर पुलिस ने जनता से अपील की है कि वे किसी भी अज्ञात कॉल या मैसेज पर भरोसा न करें, खासकर यदि वह निवेश और मुनाफे का लालच दे रहे हों। इस तरह की ठगी से बचने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।
BREAKING : एसपी ने आरक्षक को किया बर्खास्त, इस लापरवाही पर लिया बड़ा एक्शन, आरक्षक की सेवा समाप्त...जाने पूरा मामला..!!
सूरजपुर। सूरजपुर में प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्याकांड के मुख्य आरोपी जिला बदर कुलदीप साहू को मदद पहुंचाने के आरोप में आरक्षक प्रदीप साहू को बर्खास्त किया गया है। आईजी अंकित गर्ग के आदेश पर कोरिया की एडिशनल एसपी मोनिका ठाकुर और बलरामपुर एसडीओपी इमानुएल लकड़ा ने पूरे मामले की जांच की थी। जांच रिपोर्ट के आधार पर एसपी सूरजपुर प्रशांत ठाकुर ने बर्खास्तगी की कार्यवाही की।
13 अक्टूबर की रात सूरजपुर थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की बेरहमी से हत्या सूरजपुर के बाजार पर निवासी कबाड़ी कुलदीप साहू ने कर दी थी। कुलदीप साहू जिलाबदर था। इसके बावजूद जिले में प्रवेश पर पुलिस ने जब कार्यवाही करनी चाही तब आरक्षक पर पर खौलता तेल फेंक कर कुलदीप साहू फरार हो गया था। फरारी के दौरान कोतवाली थाने में पदस्थ प्रधान आरक्षक तालिब शेख की पत्नी और बेटी की घर घुसकर तलवार से बेरहमी से हत्या कर दी। 14 अक्टूबर को मां बेटी का सब मिलने के बाद पुलिस कुलदीप साहू की तलाश कर रही थी। कुलदीप साहू को बलरामपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर सूरजपुर पुलिस को सौंपा था।
मामले में यह जानकारी सामने आई कि कोतवाली थाने में पदस्थ आरक्षक प्रदीप साहू ने आरोपी कुलदीप साहू की अप्रत्यक्ष तौर पर मदद की थी। डबल मर्डर के सह आरोपी सूरज साहू की गिरफ्तारी के बाद उसके परिचितों के संपर्क में आरक्षक प्रदीप साहू रहा था। मामले में जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस अधीक्षक प्रशांत ठाकुर ने प्रदीप साहू को बर्खास्त कर दिया है।
भाजपा नेता पर आरोप, रेत माफियाओं का दे रहे साथ, पीसीसी चीफ ने गठित की 7 सदस्यीय जाँच समिति
बीजापुर : छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस ने शुक्रवार को बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम विकासखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत-तरलागुड़ा, भद्राकाली, अटुकपल्ली, चंदुर एवं तिमेड़ में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं द्वारा रेत माफियाओं से मिलकर कर रेत की अवैध तस्करी किये जाने का मामला सामने आया हैं। इसके अलावा ग्राम पंचायतों पर रेत माफियाओं को ठेका देने का दबाव बनाये जाने का भी आरोप हैं। वही इस मामले को गंभीरता से लेते हुए छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष दीपक बैज ने क्षेत्रीय विधायक विकम मंडावी के संयोजकत्व में सात सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने जांच समिति के सदस्यों से आग्रह है किया कि, वे अविलंब प्रभावित गांवों का दौरा कर पंचायत प्रतिनिधियों व स्थानीय ग्रामवासियों से भेंट / चर्चा कर प्रकरण की वस्तुस्थिति से अवगत होकर – अपना प्रतिवेदन प्रदेश कांग्रेस कमेटी को प्रेषित करें.
किसान बन कर ट्रैक्टर में सवार होकर जब धान खरीदी केंद्र पहुंचे कलेक्टर किसी को नहीं लगी भनक 1 घंटे तक करते रहें निरीक्षण फिर हुआ ये जानें पढ़े पूरी ख़बर
अंबिकापुर :- के सरगुजा जिले में धान खरीदी का काम तेजी से चल रहा है. इसी बीच एक अनोखा नज़ारा देखने को मिला जब जिले के कलेक्टर विलास भोस्कर किसान के भेस में सीतापुर के पेटला धान खरीदी केंद्र पहुंचे.
कलेक्टर ने इस दौरान पूरे खरीदी केंद्र का निरीक्षण किया और समिति प्रबंधकों को सख्त चेतावनी दी कि लापरवाही हुई तो कड़ी कार्रवाई होगी. कलेक्टर विलास भोस्कर, SDM रवि राही के साथ ट्रैक्टर में धान लोड कर पेटला धान खरीदी केंद्र पहुंचे. किसान के वेश में होने के कारण कोई भी उन्हें पहचान नहीं पाया. उन्होंने सबसे पहले टोकन प्रक्रिया को देखा और यह भी जांचा कि किसानों के साथ वहां कैसा व्यवहार किया जा रहा है.
1 घंटे तक किया निरीक्षण
कलेक्टर करीब 1 घंटे तक केंद्र का निरीक्षण किया उन्होंने किसानों से बातचीत की और पूछा कि उन्हें कोई परेशानी तो नहीं हो रही है. फिर उन्होंने धान की तौल करवाई और देखा कि तौल की जानकारी पोर्टल पर सही तरीके से अपडेट की जा रही है या नहीं.
इसके बाद जब आखिर में सब को ये बताया गया कि किसान के भेस में आए व्यक्ति और कोई नहीं बल्कि सरगुजा जिले के कलेक्टर हैं तब तो वहां पर मौजूद सभी लोग हैरान रह गए.
समिति प्रबंधकों को दी चेतावनी
कलेक्टर ने समिति प्रबंधकों को सख्त हिदायत दी कि किसानों को खरीदी केंद्र पर कोई परेशानी नहीं होनी चाहिए. कोचियों और बिचौलियों पर नजर रखें और पूरी प्रक्रिया के दौरान सतर्क रहें. किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
कोपरेटिव में भी किया निरीक्षण
धान खरीदी केंद्र के निरीक्षण के बाद कलेक्टर विलास भोस्कर सीतापुर की सहकारी बैंक पहुंचे. यहां भी उन्होंने किसान बनकर लाइन में लगकर पैसे निकालने की प्रक्रिया देखी. उन्होंने एक किसान के खाते से पैसे निकालकर गिनकर जांच की. इसके बाद नए पासबुक बनाने की प्रक्रिया के बारे में भी जानकारी ली.
साड़ी पहनने से होता है कैंसर ! तो क्या न पहनें ? जानिए बचने का तरीका
बैंक कर्मचारियों को दिए निर्देश
बैंक निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने किसानों से बैंक की व्यवस्था के बारे में फीडबैक लिया. उन्होंने शाखा प्रबंधक को निर्देश दिए कि धान बेचने के बाद किसानों को उनके पैसे निकालने में कोई परेशानी न हो. साथ ही बैंक कर्मचारियों से कहा कि किसानों के साथ संभव मदद करें.
तहसीलदार को व्यापारी ने जड़ा थप्पड़, अतिक्रमण हटाने को लेकर हुआ था विवाद …
मनेन्द्रगढ़ :- छत्तीसगढ़ में एक व्यापारी ने तहसीलदार को थप्पड़ जड़ दिया, तहसील अतिक्रमण हटाने निकले तभी व्यापारी की किसी बात को लेकर तहसीलदार झड़प हो गयी ,मामला मनेन्द्रगढ़ का है। जानकारी के मुताबिक तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त बीते एक हफ्ते से मनेंद्रगढ़ के अलग-अलग इलाकों में अतिक्रमण हटाने पहुंच रहे हैं। शुक्रवार को भी वे राजस्व, नगरपालिका और पुलिस की टीम के साथ अतिक्रमण हटाने पहुंचे थे। इस दौरान मौहारपारा इलाके के गोपाल शीत गृह के पास तहसीलदार और व्यापारी नितिन अग्रवाल के बीच विवाद हो गया। दुकान के बाहर से सीमेंट सीट हटवाने को लेकर दोनों में बहस हुई। गाली-गलौज के बाद व्यापारी ने तहसीलदार काे थप्पड़ जड़ दिए।
तहसीलदार से मारपीट करने के दौरान वहां पुलिस भी मौजूद थी। फिलहाल, पुलिस ने नितिन अग्रवाल को हिरासत में लिया है। तहसीलदार यादवेंद्र कैवर्त के साथ राजस्व अमला भी थाने पहुंचा। तहसीलदार ने मामले की रिपोर्ट लिखाई है।
वहीं नितिन अग्रवाल ने भी थाना प्रभारी को पत्र लिखा है। इसमें तहसीलदार यादवेंद्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। इसमें कहा गया है कि, तहसीलदार ने आवेदक की संपत्ति को तोड़फोड़ कर आर्थिक क्षति पहुंचाई गई। साथ ही झूठे केस में फंसाने की धमकी देने का भी आरोप है।
CG - मोबाइल दुकान में दिनदहाड़े चोरी, एक नकाबपोश युवती दुकान आई और दो महंगे मोबाइल लेकर हो गई फरार, CCTV में कैद हुई वारदात
बिलासपुर। जिले में आज दो शातिर युवतियों ने दिनदहाड़े मोबाइल दुकान में चोरी की घटना को अंजाम दिया है। तिफरा ओवरब्रिज के पास स्थित अजीज मोबाइल दुकान में एक नकाब पोश युवती ने आकर पहले मोबाइल दिखाने को कहा, दुकान मे मौजूद युवती ने दो मोबाइल निकाल कर दिखाए। युवती ने दो मोबाइल फोन पसंद किया, INFINEX HOT -12 और REALME 12 X. इसी दौरान युवती ने मोबाइल फाइनेंस कराने की बात कही और संचालक को फाइनेंस प्रक्रिया में उलझाए रखा। बातचीत के दौरान युवती ने संचालक का ध्यान भटकाया और मौका पाकर दोनों मोबाइल फोन लेकर अपनी साथी युवती के साथ स्कूटी में फरार हो गई। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है।
इस घटना के बाद दुकानदार युवती ने पुलिस में अज्ञात आरोपी युवतियों के खिलाफ चोरी की शिकायत दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोरी का प्रकरण दर्ज कर आरोपी महिलाओं की तलाश में जुट गई है।
BREAKING : यहां बड़ी लापरवाही, SDM ने की कार्रवाई, तत्काल प्रभाव से पटवारी को किया निलंबित,आदेश जारी…!!
बलरामपुर। भूमि क्रय-विक्रय में अनियमितता बरते जाने पर पटवारी को एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। जांच में पाया गया कि पटवारी ने बिना उचित दस्तावेज़ और सत्यापन के विक्रय प्रक्रिया पूरी की थी।
जानकारी के अनुसार, ग्राम सेंमली (बलरामपुर) में खसरा नंबर 137/5, 137/7 और 14 की भूमि की बिक्री से जुड़ा मामला है। शिकायत मिलने के बाद मामले की जांच के लिए उच्च स्तरीय समिति का गठन किया गया था।
जांच में पाया गया कि भारत सरकार की अधिसूचना का उल्लंघन करते हुए बिक्री की गई। भूमि पर पहले से अधिग्रहण की स्थिति थी, लेकिन बिना जानकारी दिए पटवारी विजय लकड़ा ने क्रय-विक्रय की अनुमति दे दी।
इस पर पटवारी विजय लकड़ा को इस अनियमितता पर सिविल सेवा नियम 1965 और 1966 के तहत एसडीएम ने तत्काल प्रभाव से निलंबित किया है। निलंबन के दौरान पटवारी का मुख्यालय बलरामपुर तहसील कार्यालय होगा।

CG - बांध में डूबने से मां और बेटी की हुई दर्दनाक मौत, एक साथ दो अर्थी उठने से परिवार में पसरा मातम......
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां में बांध में डूबने से मां और बेटी की मौत हो गई। बेटी को बचाने मां गई थी। इस दौरान दोनों की डूबने से मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। दोनों के शव को बांध से बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। घटना के बाद एक साथ दो अर्थियां उठने पर परिवार में मातम पसर गया है।
यह घटना पस्ता थाना क्षेत्र के पूटसू की है। पुलिस ने बताया, बांध में डूबने से उर्मिला यादव उम्र 40 वर्ष व उसकी पुत्री सरिता यादव उम्र 18 वर्ष की मौत हुई है। शव को पंचनामा कर पीएम के लिए भेजा गया है। पुलिस घटना की जांच में जुटी है।
CG- पति ने की बेरहमी से पत्नी की हत्या, जलती लकड़ी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!
सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर से एक हत्या का सनसनी खेज मामला सामने आया है। जहां सब्जी बनाने को लेकर हुये विवाद के बाद पति ने पत्नी की हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि शराब के नशे में आरोपी घर पहुंचा और पत्नी को मुर्गा बनाने की जिद्द करने लगा। पत्नी ने जब सब्जी बनाने से मना किया तो आरोपी विवाद करने लगा। इतना ही नहीं जलती लकड़ी से पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। इस घटना में महिला की मौत हो गई।
CG - सचिव, सरपंच सहित 16 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज, इस वजह हुई बड़ी कार्रवाई, जाने पूरा मामला..!!
आरंग। आरंग के गौरभाट रेत खदान की अवैध नीलामी मामले में प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। मामले आरंग पुलिस ने ग्राम पंचायत सरपंच, ग्राम सचिव, सरपंच पति, ग्राम सभा अध्यक्ष सहित कुल 16 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज किया है।
आपको बता दे कि बीते 10 नवंबर को ग्राम पंचायत गौरभाट में रेत खदान को अवैध रूप से संचालित करने के लिए नीलामी लगाई गई। नीलामी का वीडियो सोशल मीडिया के माध्यम से वायरल हुआ था। मामले की गंभीरता को देखते हुए रायपुर कलेक्टर डॉ गौरव कुमार सिंह के निर्देश पर जांच टीम गठित की गई। आरंग तहसीलदार ने जांच कर जिला खनिज विभाग को रिपोर्ट सौंपी।
आरंग थाना प्रभारी राजेश सिंह ने बताया कि खनिज विभाग की शिकायत पर आरंग पुलिस ने गुरुवार को 16 लोगों के खिलाफ बीएनएस 03 (05), 318 (04) के तहत अपराध पंजीबद्ध कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। इनमें ग्राम पंचायत गौरभाट सरपंच दुर्गा निषाद, ग्राम सचिव अरुण कुमार ध्रुव, सरपंच पति भागवत निषाद, बोलीदार अमित चंद्राकर, ग्राम सभा अध्यक्ष हरिश्चंद्र चंद्राकर, नीलामी संचालक संतोष सेन, ग्राम सभा सचिव ओमकार साहू, ग्राम सभा कोषाध्यक्ष नारायण साहू, ग्राम सभा उपाध्यक्ष शारदा साहू के अलावा चिम्मन साहू, विष्णु धनकर, तोमनलाल यादव, घनश्याम साहू, जयलाल कोसले, इंदल कोसले और लुकेश साहू शामिल हैं।
न्योता भोज कार्यक्रम : पोषण और शिक्षा का आदर्श संगम
नेवता भोज कार्यक्रम सामुदायिक सहभागिता से समरसता की ओर एक बेहतर और अनूठा पहल है। इससे समाज और शिक्षा का तालमेल बेहतर होते दिखाई दे रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप 16 फरवरी से शुरू हुई इस योजना से पालक से दानदाताओं और सामाजिक प्रतिनिधियों द्वारा स्कूलों में जाकर अपने बच्चों के साथ स्कूल में पढ़ने वाले सभी बच्चों के संग खुशियां बांट रहे हैं। महासमुंद जिले में बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए एक नई पहल ने न केवल उनके पोषण स्तर को सुधारा है, बल्कि शिक्षा और सामुदायिक सहभागिता के महत्व को भी बढ़ाया है। प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत चलाए जा रहे “न्योता भोजन“ कार्यक्रम ने बच्चों और समुदाय के बीच एक गहरी सकारात्मक छाप छोड़ी है।
“न्योता भोज“ कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराना है, जिससे उनके शारीरिक और मानसिक विकास को गति मिले। इस कार्यक्रम में दानदाताओं, सामाजिक संगठनों, और स्थानीय प्रशासन ने मिलकर स्कूलों में विशेष भोजनों का आयोजन किया, जिसमें बच्चों को न केवल पोषक आहार मिला, बल्कि शिक्षा और स्वास्थ्य के महत्व पर भी जागरूक किया गया।
महासमुंद जिले में 507 बार आयोजित इस कार्यक्रम से कुल 29,251 विद्यार्थियों को लाभान्वित किया गया। बागबाहरा विकासखंड में 238 आयोजनों में 13,484 बच्चों को पोषक आहार प्रदान किया। सरायपाली में 70 आयोजनों के माध्यम से 4,406 छात्रों ने लाभ उठाया। इसी तरह, पिथौरा, बसना, और महासमुंद विकासखंडों में क्रमशः 45, 60, और 94 आयोजन सफलतापूर्वक किए गए।
“न्योता भोज“ की सफलता का सबसे बड़ा कारण सामुदायिक सहभागिता रही। इसमें दानदाताओं, जनप्रतिनिधियों, और समाज के गणमान्य नागरिकों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। इस पहल ने यह दिखाया कि जब समाज और प्रशासन एक साथ काम करते हैं, तो बड़े बदलाव संभव हैं। इसे सामाजिक समरसता की ओर बढ़ते कदम के रूप में देखा जा रहा है। इस कार्यक्रम ने न केवल बच्चों को पौष्टिक आहार उपलब्ध कराया, बल्कि उनमें शिक्षा के प्रति रुचि और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता भी बढ़ाई। बेहतर पोषण से बच्चों की पढ़ाई में ध्यान केंद्रित करने की क्षमता में सुधार हुआ और उनके शारीरिक विकास को भी बढ़ावा मिला। “न्योता भोज“ ने साबित कर दिया है कि सही सोच और सामूहिक प्रयासों से किसी भी चुनौती का समाधान संभव है। यह कार्यक्रम न केवल बच्चों को बेहतर जीवन देने की दिशा में कदम है, बल्कि समाज में एकता और सहभागिता का प्रतीक भी बन गया है।
CG CRIME NEWS : खेत में काम कर रहे व्यक्ति की निर्मम हत्या...पढ़िए पूरी खबर..!!
महासमुंद : जिले के बसना थाना क्षेत्र के ग्राम बिटांगीपाली में बीती रात्रि खेत में काम कर रहे पति पत्नी पर जानलेवा हमला किया गया। हमलावर के हमले से जहां पति की मौत हो गई, वहीं पत्नी अस्पताल में जिंदगी और मौत के बीच अंतिम सांस ले रही है।
मामला बुधवार की बीती रात्रि का है, जहां पति और पत्नी दोनों को मौत के घाट उतारने का प्रयास किया गया। बताया जा रहा है कि हमलावर के हमले से पति की मौत हो गई है, वहीं महिला के गले की नस कटने से महिला गंभीर रूप से घायल हो गई है। जिसे इलाज के लिए रायपुर रिफर किया गया है। जहां महिला की हालत नाजुक बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार बरातू पटेल निवासी ग्राम भठोरी का पैसे को लेकर विवाद था, जो कल बुधवार को बिटांगीपाली नाला के पास खेत मे काम करने आया था। उसी समय गांव के ही एक अन्य व्यक्ति पुराने लेनदेन के मामले में बरातू पटेल से मिलने आया और दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद के बीच आरोपी ने बेरहमी से बरातू पटेल की हत्या कर दी और बरातू पटेल की पत्नी पर भी हत्या करने की नियत से हमला कर दिया जिससे वह घायल हो गई। वहीं आज सुबह घटना की खबर मिलते ही आसपास के क्षेत्र में सनसनी फैल गई। और इसकी सूचना पुलिस को दी गई, पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की जांच कार्रवाई कर रही है।
दर्दनाक हादसा : पिकअप ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला...परिजनों ने नेशनल हाईवे 53 पर किया चक्का जाम
महासमुंद : महासमुंद जिले में नेशनल हाईवे पर छुईपाली टोल नाका के पास तीन बाइक सवार युवकों को तेज रफ्तार पिकअप वाहन ने कुचल दिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई. तीनों युवक पास के गांव के रहने वाले थे. सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजवाकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है. बसना पुलिस थाना क्षेत्र की घटना.
वहीं इस हादसे के बाद आक्रोशित परिजनों एवं ग्रामीणों ने महासमुन्द जिले के छुईपाली टोल नाका के पास दुर्घटना में मृत युवकों का शव सड़क पर रखकर नेशनल हाईवे 53 को चक्का जाम कर दिया है. हाईवे पर चक्का जाम होने से दोनों और वाहनों की कतारे लग गई. मौके पर पुलिस और प्रशासन के लोग पहुंचे हैं और चक्का जाम करने वाले परिजनों और ग्रामीणों को समझाइश देने की कोशिश कर रहे हैं. दुर्घटना में तीन युवकों की मौत हो गई थी. प्रशासन की ओर से चक्का जाम हटाने की कोशिश की जा रही है. वाहनों की आवाजाही पूरी तरह से बंद है. मृतकों के परिवार जनों को मुआवजे की मांग को लेकर चक्का जाम करने के बाद सामने आई है. फिलहाल पुलिस प्रशासन का कोई परीक्षा अभी तक सामने नहीं आ पाया है और चक्का जाम करने वाले लोगों को समझाइश देने की कोशिश जारी है.
CG - लाल आतंक ने ली अपने ही साथी की जान : 25 लाख के इनामी नक्सली की हत्या...जंगल में मिली लाश..!!
बलरामपुर। छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में कुख्यात नक्सली को उसके ही साथियों ने मौत के घाट उतार दिया है। मृतक छोटू खैरवार 25 लाख रुपए का इनामी नक्सली था और वह बलरामपुर में कई नक्सल वारदातों में शामिल रहा है। उसका शव झारखंड के छिपादोहर थाना क्षेत्र के भीमगांव जंगल से बरामद किया गया है।
यह घटना छत्तीसगढ़ की सीमा से लगे झारखंड के लातेहार जिले की है। बताया जा रहा कि माओवादियों के आपसी विवाद में कुख्यात नक्सली छोटू खैरवार की हत्या हुई है।
CG - कांग्रेस की बैठक के बाद जोरदार हंगामा, इस वजह से नेताओं के बीच हुई तीखी नोकझोंक, पढ़े क्या है पूरी खबर..!!
बिलासपुर। बिलासपुर के कांग्रेस भवन में आयोजित बैठक के बाद उस समय हंगामे की स्थिति उत्पन्न हो गई, जब कांग्रेस के बिलासपुर लोकसभा प्रभारी सुबोध हरितवाल और वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मेयर राजेश पांडे के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. घटना के दौरान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज भी मौजूद थे.
जानकारी के अनुसार, बिलासपुर कांग्रेस भवन में आज नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के संबंध में एक बड़ी बैठक आयोजित की गई थी, जिसमें मुख्य रूप से पीसीसी चीफ दीपक बैज भी शामिल हुए थे. इसी बैठक पूर्व मेयर राजेश पांडे को बोलने का मौका नहीं दिया गया. जिसके बाद राजेश पांडे और सुबोध हरितवाल के बीच तीखी नोकझोंक हो गई. वहीं बैठक में उपस्थित कांग्रेस विधायक अटल श्रीवास्तव ने हस्तक्षेप कर दोनों नेताओं के बीच सुलह कराई. विवाद शांत होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज रायपुर के लिए रवाना हो गए.
GST विभाग की बड़ी कार्रवाई, लोहे से लदे ट्रक को पकड़ा, राजधानी के बड़े इस्पात कारोबारी का 50 लाख से अधिक का माल जब्त…
बेमेतरा। जीएसटी विभाग की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लोहा लदे ट्रक को पकड़ा है, जिसमें करीब 40 टन लोहा भरा हुआ है। लोहे की कीमत करीब 50 लाख के आसपास बताई गई है।
मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर GST विभाग की टीम ने बेमेतरा में रायपुर पासिंग ट्रक CG 04 JD 3551 को पकड़ा। रायपुर से जबलपुर जा रही ट्रक में करीब 40 टन लोहा भरा हुआ था। यह लोहा रायपुर के एक बड़े इस्पात कारोबारी का बताया जा रहा है।
जीएसटी टीम ने ड्राइवर से लोहे के संबंध में पूछताछ की। ड्राइवर ने बताया कि रायपुर से लोहा लेकर वह जबलपुर के लिए निकला है, लेकिन ड्राइवर कोई दस्तावेज नहीं दे पाया। इस पर ट्रक को जब्त कर बेमेतरा रक्षित केंद्र में खड़ा किया गया है।
CG - बिना ढके ही धड़ल्ले से हो रही रेत की सप्लाई राहगीरों के लिए बनी बड़ी समस्या...पढ़े पूरी खबर...!!
बिलासपुर :- मस्तूरी ब्लाक के रेत घाट से लगातार खनिज का परिवहन बड़े छोटे गाड़ियों में भर भर कर किया जा रहा है छत्तीसगढ़ शासन द्वारा रेत घाट बंद करने के बाद भी यहां से लगातार रेत निकाला गया इसके बाद भी इससे गाँव वालो को आसपास जो गांव में ग्रामीण रहते हैं उनको कोई परेशानी नहीं वह बड़े ही भोले भाले और सीधे-साधे प्रवृत्ति के हैं किसी भी प्रकार की कोई समस्या नहीं है पर समस्या तब शुरू हो जाती है जब खनिज विभाग के आदेश करने के बावजूद खनिज माफिया नियमों की अनदेखी करते हुए रेत का परिवहन करते हैं दरअसल खनिज विभाग ने आदेशित किया हुआ है कि खनिज ले जाते समय रेत आदि गाड़ियों को ढक कर इनका परिवहन करना होगा गाड़ी में लोड रेत राहगीरों की समस्या ना बने अधिकांश गाड़ी वाले अपनी गाड़ियों में रेत भर लेते हैं और उसे बिना ढके ही गांवो व हाईवे से गुजरते हैं जिसके कारण रेत उड़ उड़ कर राहगीरों के आंखों में पड़ता है जिससे खासकर मोटर साइकिल सवार दुर्घटनाओं का शिकार भी हो जाते हैं गाड़ी वालों की इन लापरवाही के कारण लोग बहुत ही परेशान है खास कर गांव से जब इनकी गाड़ियां गुजरती है तो गाँव वाले रोड में गाड़ियों के पास से गुजरते हैं तो रेत उड़ कर राहगीरों युवाओं दीदी बहनों विद्यार्थियों की आंखों में पड़ती है जिसके वजह से उनको आंखों की तकलीफ होती है यही वजह है कि ग्रामीण इनकी शिकायत कर रहे हैं पर लापरवाह खनिज परिवहन करने वाले हैँ की समझने को तैयार ही नहीं हैं
CG : सीमेंट फैक्ट्री में मिली मजदुर की लाश, मजदूर संघ कर रहा 50 लाख रुपए मुआवजा राशि देने की मांग
बलौदाबाजार : जिले के खपराडीह स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री में बुधवार सुबह एक मजदूर की लाश सेलो में मिली है। घटना की सूचना मिलते ही सुहेला पुलिस मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेजकर मामले की जांच में जुट गई है।
जानकारी के अनुसार, मृत मजदूर अशोक सिंह पिता गुलाब सिंह (33 वर्ष) मध्य प्रदेश के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवार का रहने वाला है. अशोक श्री सीमेंट फैक्ट्री के नए प्रोजेक्ट में काम के दौरान बीती रात गायब हो गया था, जिसकी आज सुबह सेलो में लाश मिली है. मजदूर संघ मजदूर की मौत पर 50 लाख रुपए मुआवजा राशि के साथ सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व ठेकेदार के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहा है।
बता दें कि इसके पहले भी श्री सीमेंट संयंत्र में हादसे हो चुके हैं, उसके बाद भी मजदूरों की सुरक्षा को लेकर पर्याप्त काम नहीं हुआ है. सवाल यह है कि मजदूर उंचाई पर काम कर रहा था, तो क्या बिना सुरक्षा उपकरण पहने था. ठेकेदार के साथ कंपनी प्रबंधन ने सुरक्षा के उपाय क्यों नहीं किया. अब एक बार फिर सवाल यह है कि सीमेंट संयंत्रों में हो रहे हादसों पर जिला प्रशासन, उद्योग विभाग और औद्योगिकी सुरक्षा विभाग क्या कार्रवाई करता है।
CG : जहाँ गूजती थी गोलियों की आवाज़, वहां लोगों को मिली मोबाइल की सुविधा
बीजापुर : सरकार के कामकाजों से बस्तर की तस्वीरें बदलती नजर आ रही है। जहां पहले गोलियों की आवाज गूंजती थी वहां अब लोग शांति से रह रहे हैं। “नियद नेल्ला नार” योजना के तहत छूटवाई गांव में मोबाइल टावर की सुविधा शुरू की गई है। इससे अब बीजापुर जिले के सुदूर ग्राम छूटवाई, गुंडेम, कोंडापाल्ली, गगनपल्ली, मुरकिनार के ग्रामीणों को संचार सुविधा का लाभ मिलेगा।
राज्यपाल श्री डेका हुए महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती रजवाड़े के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल
राज्यपाल रमेन डेका महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी रजवाड़े के नया रायपुर अटल नगर स्थित मकान के गृह प्रवेश कार्यक्रम में गत दिवस सम्मिलित हुए और उन्हें शुभकामनाएं दीं।
CG- भाई ने अपने ही भाई और मां पर एसिड फेंककर किया घातक हमला, इस वजह से दिया वारदात को अंजाम, पूरा मामला जान रह जाएंगे दंग
मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना से आशा को मिला नया जीवन
जब जीवन में हर तरफ अंधेरा दिखाई देने लगे तब उम्मीद के एक छोटी सी रोशनी भी पूरे जीवन को प्रकाशवान कर जाती है। ऐसी ही कहानी है कुनकुरी विकासखण्ड के ग्राम पंचायत रेमते में रहने वाली 15 साल की आशा चक्रेश की। सिकलसेल से पीड़ित आशा के जीवन में कई उतार चढ़ाव आये पर कहीं भी उम्मीद की किरण दिखाई नहीं दे रही थी। यहां पर आशा के लिए मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना एक नई उम्मीद बन कर आई।
आशा को जन्म से ही सिकलीन की बीमारी है। यह जानकारी मजदूर माता पिता के लिए किसी सदमे से कम नहीं थी। चिकित्सकों ने बताया था कि आशा को सिकलसेल की बीमारी का वह प्रकार है जो 10 लाख लोगों में एक व्यक्ति को होने वाली बीमारी है। इस संबंध में आशा की माता बिमला बाई चक्रेश ने बताया कि आशा के पिता स्व. मंगलराम चक्रेश उसके स्वास्थ्य और इलाज के लिए हमेशा चिंतित रहा करते थे। आशा के ईलाज के लिए दंपत्ति ने अपनी छोटी सी बचत और आयुष्मान भारत योजना की सहायता से कई अस्पतालों का चक्कर लगाया। रायपुर से लेकर इंदौर, मुंबई सभी जगह आशा की जांच कराने के बाद भी निराशा ही हाथ लगी थी।
बचपन से हर महीने आशा को खून चढ़ाने अस्पताल का चक्कर लगाना ही पड़ता था और इसका खर्च भी वहन करना पड़ता था। ऐसे में एक दिन एक दुखद दुर्घटना में पिता मंगलराम का भी निधन हो गया। इस हालात में आशा का आगे का इलाज असंभव लगने लगा था। एक दिन जिला प्रशासन द्वारा मेडिकल कैम्प आयोजित किया गया था जहां जांच उपरांत चिकित्सकों ने बोन मैरो ट्रांसप्लांट कराने की सलाह दी। हमारे लिए इसका खर्च उठा पाना संभव नहीं था तब जिला प्रशासन से जांच हेतु 01 लाख रुपये की सहायता उपलब्ध कराई, जिससे रायपुर जाकर जांच संभव हो सका। परन्तु महंगे ईलाज की समस्या अभी भी बनी हुई थी।
चिकित्सकों ने उन्हें मुख्यमंत्री विशेष स्वास्थ्य सहायता योजना की जानकारी दी। जहां से स्वास्थ्य विभाग द्वारा आवेदन को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के कार्यालय भेजा गया। त्वरित कार्यवाही करते हुए मुख्यमंत्री ने इसे स्वीकृति प्रदान करते हुए ईलाज के लिए 20 लाख रुपये प्रदान किया गया। जिसके बाद रायपुर के एक प्रतिष्ठित अस्पताल में बोन मैरो ट्रांसप्लांट के लिए दाता की पहचान की गई। दाता का सैम्पल मैच होने पर आशा का बोन मैरो ट्रांसप्लांट का ऑपरेशन किया गया। जिसके बाद आशा को नया जीवन प्राप्त हुआ। इस नए जीवन के लिए आशा और उनकी माता ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय को धन्यवाद दिया और कहा कि यदि मुख्यमंत्री जी से सहायता ना मिलती तो शायद आशा का जीवन बचा पाना उनके लिए संभव नहीं होता।
अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर ठगे 21 लाख रुपए, जानिए कैसे शातिर ने फंसाया जाल में…
बिलासपुर। ठगी करने वाले अब सोशल मीडिया के जरिए लोगों को अपना शिकार बना रहे हैं. ऐसा ही एक मामला बिलासपुर से सामने आया है, जिसमें सोशल मीडिया के जरिए दोस्ती कर व्यक्ति से अश्लील वीडियो मंगाकर उसे वायरल करने की धमकी देकर 21 लाख रुपए ठग लिए. पीड़ित की शिकायत पर साइबर थाना पुलिस अपराध कायम कर जांच में जुट गई है.
दरअसल, शहर के एक व्यक्ति ने साइबर थाना में शिकायत की. एक फेसबुक आईडी से उनके मोबाइल में फ्रेंड रिक्वेस्ट आया. उन्होंने फेसबुक आईडी वाले से दोस्ती कर ली. दोनों के बीच लंबे समय तक बातचीत चलती रही. इसी दौरान फेसबुक दोस्त ने बातों में फंसाकर उनका अश्लील वीडियो मंगा लिया.
उसके बाद अश्लील वीडियो सोशल मीडिया में वायरल करने का धमकी देकर ब्लेकमैलिंग करने लगा. कई किश्तों में उक्त व्यक्ति ने 21 लाख रुपए उसके बताए बैंक खाते में ट्रांसफर भी किए. लेकिन लगातार पैसों की मांग से तंग आकर साइबर थाना में फेसबुक दोस्त के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई. मामले में अब पुलिस फेसबुक फ्रेंड के खिलाफ जुर्म दर्ज कर जांच में जुट गई है.
CG : सरकारी कर्मचारी पर गैंगरेप मामले में कार्रवाई शुरू, प्रिंसिपल समेत दो आरोपी सस्पेंड
मनेंद्रगढ़ : मनेंद्रगढ़ जिले के जनकपुर में नाबालिग छात्रा से हुए गैंगरेप मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। वही आगे की कार्रवाई शुरू कर दी गई है। पुलिस की कार्रवाई के बाद चारों आरोपी सरकारी नौकरी में जिस-जिस विभाग में पदस्थ थे उनपर विभागीय कार्रवाई का सिलसिला शुरू हो गया है। वन विभाग की कार्रवाई के बाद अब एक और कार्रवाई की गई है। लोक शिक्षण संचनालय ने कार्रवाई करते हुए दो आरोपी प्रिंसिपल अशोक कुमार कुशवाहा और लेक्चरर कुशल सिंह परिहार को सस्पेंड किया है। यह कार्रवाई जिला शिक्षा अधिकारी मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर के पत्र के आधार पर की गई है।
छत्तीसगढ़ में लागू होगी इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी: मुख्यमंत्री की पहल पर तैयार हुई पॉलिसी, लागू करने वाला छत्तीसगढ़ होगा देश का दूसरा राज्य
रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर राज्य में जल्द इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी लागू की जाएगी। वन विभाग द्वारा इसका ड्राफ्ट तैयार कर लिया गया है। छत्तीसगढ़ देश का दूसरा राज्य होगा, जहां इकोरेस्टोरेशन पॉलिसी लागू होगी। अभी तक देश के एक मात्र राज्य केरल में यह पॉलिसी लागू है। इस पॉलिसी के लागू होने से राज्य में वनों का संवर्धन, जल स्त्रोतों का संरक्षण, मिट्टी का कटाव रोकने के साथ ही जैव विविधता को बढ़ावा मिलेगा।
यह जानकारी वनमंत्री केदार कश्यप एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने आज नया रायपुर के मेफेयर में ‘क्लाइमेट रेसिलिएंट छत्तीसगढ़ हरित और सशक्त भविष्य की ओर’ विषय पर आयोजित कार्यशाला को सम्बोधित करते हुए दी। यह कार्यशाला छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन केंद्र एवं सेंटर फॉर एनवायरनमेंट एंड एनर्जी डेवलपमेंट (सीड) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित की गई थी। इस कार्यशाला का उद्देश्य छत्तीसगढ़ और पूर्वी राज्यों में जलवायु अनुकूलता और लो कार्बन आधारित विकास को बढ़ावा देने के लिए ज्ञान साझा करना और विभिन्न हितधारकों के बीच संवाद स्थापित करना था।
कार्यक्रम में वन मंत्री श्री केदार कश्यप और वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जलवायु परिवर्तन के गंभीर प्रभावों और उससे निपटने के महत्व पर चर्चा की। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि ‘जनजाति समुदाय सदैव जल, जंगल, और जमीन का संरक्षक रहा है। उन्होंने 1910 के भूमकाल आंदोलन का उल्लेख करते हुए जनजातीय समाज ने अंग्रेजों से अपने प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा के लिए संघर्ष किया। श्री कश्यप ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण हमारी सरकार के सतत विकास लक्ष्यों का अभिन्न हिस्सा है।
वित्त मंत्री श्री चौधरी ने अपने संबोधन में छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक परंपराओं को पर्यावरण संरक्षण के आदर्श उदाहरणों के रूप में प्रस्तुत किया। उन्होंने कैलाश पर्वत और भगवान शिव-पार्वती, गणेश और कार्तिकेय के साथ उनके वाहन नंदी, बाघ, मूषक और मोर सबके एक साथ रहने के उदाहरण देते हुए सामंजस्यपूर्ण सह-अस्तित्व की महत्ता को रेखांकित किया। उन्होंने कहा, ‘जलवायु परिवर्तन केवल चर्चा का विषय नहीं है; यह हमारे राज्य और आने वाली पीढ़ियों के भविष्य को सुरक्षित करने का माध्यम है।’ उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार ने ग्रीन इकॉनमी को बढ़ावा देने के लिए कई ठोस कदम उठाए हैं। श्री चौधरी ने ग्रीन इकॉनमी, बायोफ्यूल, और सोलर एनर्जी पर विशेष जोर देते हुए युवाओं को पर्यावरण नवाचारों और हरित निवेश में भागीदारी का आह्वान किया।
कार्यक्रम के दौरान छत्तीसगढ़ वन विभाग के अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक अरुण कुमार पांडे ने कहा कि राज्य सरकार ने क्लाइमेट स्टूडियो की स्थापना को स्वीकृति दी है। उन्होंने जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए नेटिव स्पीशीज के पौधों के रोपण, वन क्षेत्रों के विकास और वेटलैंड संरक्षण की योजनाओं पर जोर दिया। कार्यक्रम में राज्य और राष्ट्रीय स्तर के पर्यावरणविद, शिक्षाविद और नीति-निर्माताओं ने व्यापक चर्चा की।
इस कार्यशाला में पर्यावरण और सामाजिक कार्यकर्ता प्रभात मिश्रा, सीड के डायरेक्टर डॉ. मनीष राम, क्रेडा के अभिषेक शुक्ला, झारखंड वन विभाग के रवि रंजन, पश्चिम बंगाल सरकार के चीफ एनवायरनमेंट ऑफिसर धर्मदेव राय, ठाकुर प्यारेलाल इंस्टीट्यूट निमोरा के डायरेक्टर पी. सी. मिश्रा, छत्तीसगढ़ राज्य जलवायु परिवर्तन केंद्र के प्रोजेक्ट साइंटिस्ट डॉ. अनिल श्रीवास्तव, चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के चेयरमैन प्रदीप टंडन, आईआईएम रायपुर के डॉ. राहुल बी. हीरेमथ, पंडित रविशंकर विश्वविद्यालय के प्रोफेसर निनाद बोधनकर, सीजी कास्ट के साइंटिस्ट और कलिंगा विश्वविद्यालय के डॉ. मनोज सिंह सहित कई विशेषज्ञ उपस्थित थे।
शिक्षा विभाग बड़ी कार्रवाई: BEO, बीआरसी सहित इन अधिकारियों के वेतन पर लगी रोक...जानिये क्या है वजह
बस्तर : लापरवाही मामले में शिक्षा विभाग में बड़ी कार्रवाई हुई । APAAR ID बनाने की लापरवाही मामले में सभी BEO, बीआरसी और सीआरसी के वेतन पर रोक लगाने का आदेश दिया गयाहै। मामला बस्तर का है, जहां APAAR ID बनाने की जिले काफी सुस्त रफ्तार थी। पिछले दिनों हुई जिला स्तरीय आकलन में भी इसे लेकर चिंता जतायी गयी है। बैठक में APAAR ID के कामों में तेजी लाने का निर्देश दिया गया था।
बावजूद एक माह में किसी तरह की प्रगति नजर नहीं आयी। बस्तर जिला पूरे प्रदेश में 28वें स्थान पर है। कामों में उल्लेखनीय प्रगति नहीं होने के बाद कलेक्टर ने जिला शिक्षा अधिकारी और जिला मिशन समन्वयक के नवंबर माह के वेतन पर रोक लगा दी। जिसके अब जिला परियोजना कार्यालय की तरफ बीईओ, बीआरसी और सीआरसी के खिलाफ भी कार्रवाई करते हुए सभी के नवंबर माह के वेतन पर रोक लगा दी है।
आदेश में ये भी कहा गया है कि अगर एक सप्ताह के अंदर कामों में प्रगति नहीं देखी गयी, तो और भी कड़ी कार्रवाई की जायेगी।

CG-ठंड की वजह से स्कूल के समय में हुआ बदलाव, जानिये अब कितने बजे से कितने बजे तक होगी संचालित
मनेंद्रगढ़ चिरमिरी : छत्तीसगढ़ में अब कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। कई जगहों पर शीत लहरी और कड़ाके की ठंड का भी अलर्ट जारी किया जा रहा है। ठंड का प्रकोप देखते हुए कलेक्टर ने स्कूल की टाइमिंग में बदलाव किया है। मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर कलेक्टर ने इसे लेकर आदेश जारी कर दिया है।
जारी आदेश के मुताबिक दो पाली मं चलने वाली कक्षाओं की पहली पाली अब सुबह 9 बजे से 12.30 बजे तक संचालित होगी। वहीं दो पाली में संचालित होने वाली कक्षाओं की दूसरी पाली 12.45 से 4.15 तक चलेगी। वहीं एक पाली में संचालित होने वाली कक्षाएं 10.30 बजे 3.30 बजे तक संचालित होगी।

BREAKING : हाईकोर्ट ने पुलिस बल आरक्षक संवर्ग भर्ती 2023-24 पर लगाई रोक...जानिए क्या है पूरा मामला
बिलासपुर : पुलिस बल आरक्षक संवर्ग 2023-24 के पदों पर होने वाली भर्तियों पर हाईकोर्ट ने रोक लगा दी है। भर्ती प्रक्रिया के तहत राज्य के जिलों में आरक्षकों के अलग-अलग पदों पर भर्तियां होने वाली थीं। मामले की सुनवाई जस्टिस राकेश मोहन पांडेय की सिंगल बेंच में हुई।
बता दें कि हाईकोर्ट में याचिकाकर्ता बेदराम टंडन द्वारा दाखिल याचिका के मुताबिक यह आरक्षक संवर्ग 2023-24 भर्ती प्रक्रिया का पूरा मामला है, जिसके तहत राज्य के सभी जिलों में अलग-अलग पदों पर भर्ती होनी थी। इसमें याचिकाकर्ता के पुत्र ने राजनांदगांव में होने वाले कांस्टेबल जनरल ड्यूटी के लिए आवेदन दिया था। राजनांदगांव जिले में इस श्रेणी के तहत 143 पद जारी किए गए थे, लेकिन विज्ञापन जारी होने और फॉर्म भरने के बाद डीजी पुलिस ने सचिव को इस नियुक्ति प्रक्रिया में पुलिस विभाग में कार्यरत/EX SERVICEMEN कर्मचारियों के बच्चों को छूट देने संबंधी पत्र लिखा था।
पत्र में सुझाव देते हुए लिखा गया था कि भर्ती नियम 2007 की कंडिका 9(5) के तहत भर्ती प्रक्रिया के मापदंडों को शिथिल किया जा सकता है, जिसमें फिजिकल टेस्ट के दौरान सीने की चौड़ाई और ऊंचाई जैसे कुल 9 बिंदुओं में शामिल थे। अवर सचिव ने इस सुझाव को स्वीकार भी कर लिया। इससे आहत होकर याचिकाकर्ता ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर दी।
मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट को बताया गया कि केवल अपने विभाग के कर्मचारियों को छूट देना आम नागरिकों के साथ भेदभाव है, इसलिए इस भर्ती प्रक्रिया पर रोक लगाई जाए। मामले में वकील द्वारा पेश की गई दलीलों को सुनने के बाद कोर्ट ने आरक्षक संवर्ग 2023-24 के अलग-अलग पदों पर होने वाली भर्तियों पर रोक लगा दी है। याचिकाकर्ता के वकील ने कहा कि क्योंकि नियमों को शिथिल करने का लाभ सभी पदों पर मिलता है, इसलिए सभी पदों पर होने वाली भर्ती पर रोक लगा दी गई है।
CG : छत्तीसगढ़ में ट्रेन हादसा ! एकाएक 22 डिब्बे पटरी से उतरे, कई ट्रेनें रद्द, देखें लिस्ट
बिलासपुर : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर रेल मंडल अंतर्गत बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर मंगलवार को एक मालगाड़ी बेटपरी हो गई। हादसा खोंगसरा एवं भनवारटंक स्टेशनों के बीच मंगलवार सुबह करीब 11.11 बजे हुआ, जब एक लांग हाल मालगाड़ी के 22 डिब्बे पटरी से उतर गए। नीचे देखिए हादसे की तस्वीरें।

कुछ डिब्बे पटरियों पर पलट गए। अप लाइन की इस घटना के चलते इस मार्ग पर अप एवं डाउन दोनों लाइनों पर परिचालन बाधित हुआ है। रेस्टोरेशन का कार्य शुरू किया गया है। इस मार्ग में परिचालन बाधित होने की वजह से कुछ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से गंतव्य के लिए रवाना किया जा रहा है।
यात्रियों की सुविधा को देखते हुए रेलवे बिलासपुर, रायगढ़, अनुपपुर, शहडोल, उसलापुर, दुर्ग, रायपुर एवं गोंदिया स्टेशन में हेल्प डेस्क बनाया है। इसके बिलासपुर में कुछ हेल्प लाइन नंबर 9752441105 एवं 1072 भी जारी किया है।
रेलवे ने इन घटना के कारण चार ट्रेनों को रद कर दिया है। वहीं दो के पहिए बीच रास्ते मे ही थम गए। इसके अलावा नौ ट्रेनों को परिवर्तित मार्ग से चलाने का निर्णय लिया गया है।

इन ट्रेनों को किया रद्द
- 18258 चिरमिरी-बिलासपुर एक्सप्रेस
- 18257 बिलासपुर- चिरमिरी एक्सप्रेस
- 18242 अंबिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस
- 18241 दुर्ग-अंबिकापुर एक्सप्रेस
गंतव्य से पहले रद्द ट्रेन
- 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू को पेंड्रारोड स्टेशन में समाप्त किया गया है।
- 08748 कटनी-बिलासपुर मेमू को शहडोल स्टेशन में समाप्त किया गया है।
परिवर्तित मार्ग से चलने वाली ट्रेनें
- 18477 पुरी-योग नगरी ऋषिकेश कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर-गोंदिया-जबलपुर-कटनी मुड़वारा होकर योग नगरी ऋषिकेश पहुंचेगी।
- 12549 दुर्ग-मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर एक्सप्रेस दुर्ग-गोंदिया-जबलपुर होकर मेजर कप्तान तुषार महाजन ऊधमपुर पहुंचेगी।
- 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग पहुंचेगी।
- 12853 दुर्ग- भोपाल अमरकंटक एक्सप्रेस गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जाएगी।
- 15159 छपरा-दुर्ग सारनाथ एक्सप्रेस जबलपुर-गोंदिया होकर दुर्ग पहुंचेगी।
- 15160 दुर्ग- छपरा सारनाथ एक्सप्रेस गोंदिया-जबलपुर होकर भोपाल जाएगी।
- 20807 विशाखापत्तनम-अमृतसर हीराकुंड एक्स्प्रेस भी गोंदिया-जबलपुर- कटनी मुड़वारा होकर अमृतसर जाएगी।
- योग नगरी ऋषिकेश से रवाना हुई 18478 योग नगरी ऋषिकेश- पुरी कलिंग उत्कल एक्स्प्रेस परिवर्तित झांसी-भोपाल-इटासी-नागपुर-दुर्ग-बिलासपुर होकर पुरी जाएगी।
- मंगलवार को निज़ामुद्दीन से रवाना होने वाली 12824 निज़ामुद्दीन-दुर्ग संपर्क क्रांति एक्स्प्रेस परिवर्तित मार्ग झांसी-भोपाल-इटासी-नागपुर-दुर्ग होकर बिलासपुर रेलवे स्टेशन पहुंचेगी।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने किया अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेला में छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका ने नई दिल्ली के भारत मण्डपम में आयोजित 43वें भारत अंतरराष्ट्रीय व्यापार मेले में छत्तीसगढ़ पवेलियन का भ्रमण कर प्रदर्शित वस्तुओं और उत्पादों की जानकारी ली। राज्यपाल ने पवेलियन में उपस्थित शिल्पकारों और उद्यमियों से बातचीत की एवं उन्हें प्रोत्साहित किया। राज्यपाल ने कहा कि व्यापार मेला छत्तीसगढ़ की पहचान को राष्ट्रीय और अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर ले जाने का एक बेहतरीन मंच है। उन्होंने राज्य की कला और स्थानीय हस्तशिल्प को बढ़ावा देने के लिए हरसंभव प्रयास करने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति और विकास की झलक इस पवेलियन में देखने को मिलती है।
छत्तीसगढ़ पवेलियन में राज्य की सांस्कृतिक विरासत, हस्तशिल्प, और औद्योगिक विकास को प्रदर्शित किया गया है। छत्तीसगढ़ के शिल्पकार एवं कलाकारों द्वारा बेलमेटल शिल्प, कोसा सिल्क व जैविक उत्पाद प्रदर्शित किए गए हैं। पवेलियन में राज्य की नई औद्योगिक योजनाओं और निवेश की संभावनाओं को भी यहां दिखाया गया। इस दौरान नई दिल्ली में पदस्थ छत्तीसगढ़ की इन्वेस्टमेंट कमिश्नर श्रीमती ऋतु सैन सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
CG : अनोखी सगाई : अंगूठी के साथ एक दूसरे को पहनाए हेलमेट, सड़क हादसे में गई थी पिता की जान
राजनांदगांव : जिले में एक अनोखा सगाई समारोह संपन्न हुआ है। इस सगाई में अंगूठी पहने की रश्म के साथ ही युवक और युवती ने एक दूसरे को हेलमेट पहनाया है और सड़क सुरक्षा का संदेश दिया। दरअसल युवक के पिता की मृत्यु सड़क हादसे में हुई थी।
राजनांदगांव जिले के डोंगरगढ़ तहसील क्षेत्र अंतर्गत आने वाले ग्राम जारवाही निवासी ग्राम पंचायत भानपुरी में पदस्थ पंचायत सचिव बीरेन्द्र साहू की सगाई करियाटोला निवासी ज्योति साहू के साथ संपन्न हुई। इस दौरान युवक और युवती ने एक दूसरे को सगाई की अंगूठी के साथ ही हेलमेट पहनाकर सगाई की रश्म पूरी की। वहीं उपस्थित लोगों से बाइक चलाते समय हेलमेट पहनने की अपील की। बीरेन्द्र साहू साहू ने बताया कि उनके पिता का निधन सड़क हादसे में सिर पर चोट लगने की वजह से हुई थी। जब यह हादसा हुआ था तब उसके पिता हेलमेट नहीं पहने थे। इसके बाद से उनका पूरा परिवार हेलमेट के प्रति लोगों को जागरूक करता आ रहा है।
बीरेन्द्र और उनके भाई गांव में हेलमेट संगवारी के रूप में जाने जाते हैं। लोगों को हेलमेट पहनने के लिए प्रेरित करने के साथ ही इनके द्वारा हेलमेट दान किया जाता है और अब तक लगभग 11 हजार से अधिक हेलमेट बांट चुके हैं। इस सगाई समारोह के दौरान भी हेलमेट जागरूक का संदेश देने युवक और युवती ने एक दूसरे को हेलमेट पहनाया है।
CG - जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी हुआ फरार, जेल प्रहरी पर गिरी निलंबन की गाज...!!
धमतरी। जेल प्रहरी को चकमा देकर कैदी जिला अस्पताल से फरार हो गया। इस घटना के बाद पुलिस जेल प्रहरी को सस्पेंड कर दिया गया है। बता दें कि पंचराम निषाद उर्फ पंचू चोरी के आरोप में जिला जेल में विचाराधीन बंदी था। उसके खिलाफ कोतवाली थाने में एफआईआर दर्ज है।
जानकारी के मुताबिक, चोरी और धोखाधड़ी के मामले में पंचू 15 सितंबर 2024 को गिरफ्तार हुआ था। पेट दर्द होने पर एम्बुलेंस से कैदी पंचू को प्रहरी जिला अस्पताल लेकर गया था। यहां अस्पताल के शौचालय में बैठकर हथकड़ी खोलकर कैदी फरार हो गया।
CG : युवक ने लिवइन में रह रही गर्लफ्रेंड की हत्या कर नाले के किनारे लाश को दफनाया, ऐसे खुला अंधे कत्ल का राज, आरोपी गिरफ्तार......
सूरजपुर। 10 महीने बाद अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझ गई है। दरअसल युवक अपनी गर्लफ्रेंड के साथ लिवइन में रह रहा था, लेकिन उसकी पार्टनर की बेवफाई उसे रास नही आई। इस बात से नाराज युवक ने पहले तो अपनी गर्लफ्रेंड को मौत के घाट उतार दिया, फिर उसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसने लाश को जंगल में ले जाकर दफना दिया। करीब 10 महीने बाद हुए इस हत्याकांड के खुलासे के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को अरेस्ट कर लिया है।
ये पूरा मामला सूरजपुर जिला के प्रतापपुर थाना क्षेत्र के खड़गवां चौकी का है। बताया जा रहा है कि गांव में रहने वाली सीमा पंडो शादीशुदा थी और उसके बच्चे भी थे। शादीशुदा होने के बाद भी सीमा पंडो ने पति को छोड़कर अपने मायके में रहने लगी थी। इसी दौरान सीमा का चंद्रिका राजवाड़े से नजदीकी बढ़ने लगी। दोनों के बीच प्रेम संबंध हुआ। साल 2017 से सीमा पंडा के साथ चंद्रिका राजवाड़े लिवइन में रह रहा था। इसी बीच 21 जनवरी 2024 से ही सीमा पंडो रहस्यमय ढंग से लापता हो गयी थी। परिवार वालों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट थाने में दर्ज करायी थी।
लगातार जांच के बाद भी सीमा का कोई सुराग नही मिलने पर पुलिस ने शक के आधार पर उसके लिवइन पार्टनर से पूछताछ शुरू की। पुलिस ने जांच के बाद प्रेमी चंद्रिका राजवाड़े को हिरासत में लेकर जब सख्ती से पूछताछ की तो उसने अपना गुनाह कबूल लिया। आरोपी ने बताया कि 21 जनवरी 2024 को उसने सीमा की हत्या कर 2 किलोमीटर दूर सोनगरा के जंगल में शव गाड़ दिया था। इस खुलास के बाद रविवार को पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में आरोपी की निशानदेही पर कंकाल बरामद किया। मृतिका की मां इंद्रमणि ने कंकाल के गले में मिले माला से सीमा की पहचान की।
पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने हत्या की वजह बतायी। उसने बताया कि सीमा का उसके अलावा अन्य युवकों से भी अवैध था। इसे लेकर दोनों के बीच 21 जनवरी को विवाद हुआ था। विवाद के बाद उसने लाठी से सिर पर जानलेवा हमला कर सीमा की हत्या कर दी। इसके बाद पुलिस से बचने के लिए उसने झांपी नाले के किनारे गड्ढा खोदकर शव को दफना दिया। इसके साथ ही सुराग मिटाने के लिए उसने सीमा के कपड़ों को भी जला दिया था। पुलिस ने इस खुलासे के बाद आरोपी चंद्रिका को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
सेंट्रल जेल बनेगी देश की पहली ईको-फ्रेंडली जेल: कैदियों को दिया जा रहा रिसाइक्लिंग का प्रशिक्षण
बिलासपुर। ईको-फ्रेंडली (ग्रीन जेल) बनाने के लिए लघु, मध्यम तथा दीर्घकालिक अवधि लक्ष्यों को निर्धारित कर चरणबद्ध तरीके से काम शुरू कर दिया गया है। इसके पहले चरण में जल संरक्षण, जल संवर्धन, ऊर्जा संरक्षण, प्लास्टिक और पॉलिथीन मुक्त तथा रीसाइक्लिंग का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
बता दें कि रीसाइक्लिंग के लिए जेल स्टाफ और जेल में निरुद्ध बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है। बिलासपुर केंद्रीय जेल की सप्लाई में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के उपयोग को न्यूनतम किया गया है। साथ ही, प्लास्टिक एवं पॉलिथीन रीसाइक्लिंग के लिए जेल में ही प्लास्टिक ब्रिक्स बनाने का कार्य किया जा रहा है। पानी के युक्ततम उपयोग हेतु बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे पानी की बर्बादी न हो। रेन वाटर हार्वेस्टिंग के लिए भी स्थानीय स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। बिजली के दुरुपयोग को रोकने हेतु ऊर्जा ऑडिट कराया गया है। साथ ही, जेल स्टाफ को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया है
जेल परिसर बनेगा शहर के लिए “ऑक्सीजन जनरेटर”
गौरतलब है कि केंद्रीय जेल बिलासपुर में पर्याप्त हरियाली है। एनजीओ के माध्यम से जेल परिसर में उपलब्ध वनस्पति तथा जीव (फ्लोरा और फौना) के सर्वे का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। सर्वे के आधार पर वनस्पति तथा जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु रोडमैप बनाकर कार्यान्वित किया जाएगा। इसका मूल उद्देश्य यह है कि आगामी वर्षों में जेल परिसर बिलासपुर शहर के लिए “ऑक्सीजन जनरेटर” का कार्य करे। इसी तरह, कचरे (वेस्ट) प्रबंधन हेतु जेल में पहले से व्यवस्था है। इस व्यवस्था में सुधार कर गीले एवं सूखे कचरे का संग्रहण, पृथक्करण और डिस्पोजल के लिए नई व्यवस्था बनाई गई है।
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु तथा पर्यावरण देने के उद्देश्य से केंद्रीय जेल, बिलासपुर को “ईको-फ्रेंडली ग्रीन जेल” बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह जेल विभाग की ओर से समाज को एक सकारात्मक उपहार है।
ब्रेकिंग : हाई कोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग को लगाई फटकार, सामने आई ये बड़ी वजह.....
बिलासपुर। बिलासपुर समेत प्रदेश के बड़े सरकारी अस्पतालों में पिछले कई महीनों से थायराइड, खून-पेशाब जैसी जरूरी जांच भी नहीं हो पा रही है, जिसकी वजह से मरीजों को प्राइवेट लैब का सहारा लेना पड़ रहा है। इस अव्यवस्था पर हाई कोर्ट ने स्वत: संज्ञान लेते हुए जनहित याचिका के रूप में मामले की सुनवाई करते हुए स्वास्थ्य विभाग को फटकार लगाई है।
मुख्य न्यायाधीश रमेश कुमार सिन्हा और न्यायाधीश अमितेंद्र किशोर प्रसाद की युगलपीठ में याचिका पर सोमवार को सुनवाई हुई। शासन की तरफ से मुख्य सचिव स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग ने व्यक्तिगत शपथपत्र पेश किया है। उपमहाधिवक्ता यशवंत कुमार ठाकुर ने शासन का पक्ष रखते हुए कहा रीजेंट की कमी दूर करने टेंडर की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। वहीं जिला अस्पताल में सेमी ऑटोमेटिक मशीन से जांच की जारी है, और सिम्स में भी जांच शुरू है।
मामले में हाईकोर्ट ने कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा था कि स्वास्थ्य विभाग में खरीदी गई लाखों की मशीनें सिर्फ रखने के लिए नहीं होनी चाहिए। इससे जांच हो और नियमित समय पर रिपोर्ट मिले, इसकी व्यवस्था सरकार और स्वास्थ्य विभाग को करनी होगी। मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट कमिश्नरों ने बताया कि अस्पतालों में जांच के लिए बायोकेमेस्ट्री मशीन और हार्मोनल एनालाइजर मशीन के लिए रीजेंट की कमी है।
CG - इस लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए कलेक्टर ने 4 मिलर्स को जारी किया नोटिस, दी ये चेतावनी, जानिए क्या है पूरा मामला.....
बिलासपुर। खरीफ विपणन वर्ष 2023-24 के तहत समर्थन मूल्य पर उपार्जित धान का उठाव जिले के मिलर्स द्वारा किया गया है। उपार्जित धान के अनुसार मिलर्स को नागरिक आपूर्ति निगम में चावल जमा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। शासन द्वारा समस्त मिलर्स द्वारा अनुबंध अनुसार शत्-प्रतिशत चावल जमा कराये जाने के निर्देश दिये गए हैं। बावजूद इसके जिले के चार मिलर्स अब तक चावल जमा नहीं कर सके हैं।
जिले के कलेक्टर अवनीश शरण ने इस लापरवाही पर सख्ती दिखाते हुए चारों मिलर्स को नोटिस जारी किया है। इन मिलर्स को 30 नवंबर 2024 तक चावल जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसा नहीं करने की स्थिति में उनके द्वारा शासकीय धान उठाव के लिए जमा की गई प्रतिभूति राशि (बैंक गारंटी) को जब्त करते हुए वसूली की कार्रवाई की जाएगी। जिन मिलर्स को नोटिस जारी किया गया है, उनमें श्याम जी राइस इंडस्ट्रीज मोहतराई, सरदार एग्रो इंडस्ट्रीज, एस.डी. एग्रो फूड प्रोडक्ट और जेठू बाबा इंडस्ट्रीज बहतराई शामिल हैं।
केन्द्रीय जेल, बिलासपुर बनेगी देश की प्रथम ईको-फ्रेंडली जेल
बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट
बिलासपुर केन्द्रीय जेल बनेगी देश की प्रथम ईको-फ्रेंडली जेल
ईको-फ्रेंडली (ग्रीन जेल) बनाने के लिए लघु, मध्यम तथा दीर्घकालिक अवधि लक्ष्यों को निर्धारित कर चरणबद्ध तरीके से कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
प्रथम चरण में जल संरक्षण, जल-संवर्धन, उर्जा संरक्षण तथा प्लास्टिक तथा पॉलिथीन मुक्त तथा रि-साईक्लिंग हेतु कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। इस हेतु जेल स्टॉफ तथा जेल में निरूद्ध बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है।
बिलासपुर केंद्रीय जेल की सप्लाई में प्लास्टिक एवं पॉलिथीन के उपयोग को न्यूनतम किया गया है। साथ ही प्लास्टिक एवं पॉलिथीन रि-साईक्लिंग हेतु जेल में ही प्लास्टिक ब्रिक्स बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
पानी के युक्ततम उपयोग हेतु बंदियों को प्रशिक्षण दिया गया है, जिससे पानी की बर्बादी न हो। रेन वाटर हार्वेस्टिंग हेतु स्थानीय स्तर पर कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
बिजली के दुरूपयोग रोकने हेतु उर्जा-ऑडिट कराया गया है। साथ ही इस हेतु जेल स्टॉफ को प्रशिक्षण देकर जागरूक किया गया है। केन्द्रीय जेल बिलासपुर में पर्याप्त हरियाली है। एनजीओ के माध्यम से जेल परिसर में उपलब्ध वनस्पति तथा जीव (फ्लोरा तथा फौना) के सर्वे का कार्य प्रारंभ करा दिया गया है। सर्वे के आधार पर वनस्पति तथा जीवों के संरक्षण एवं संवर्धन हेतु रोड मैप बनाकर कार्यान्वित किया जावेगा। इसका मूल उद्देश्य यह रहेगा कि आगामी वर्षों में जेल परिसर बिलासपुर शहर के लिए "ऑक्सीजन जनरेटर" का कार्य करे। इसी तरह
कचरे (वेस्ट) प्रबंधन हेतु जेल में पूर्व से व्यवस्था है। इस व्यवस्था में सुधार कर गीले एवं सूखे कचरे का संग्रहण, पृथक्कीकरण तथा डिस्पोजल हेतु नई व्यवस्था बनाई गई है।
डीजी जेल हिमांशु गुप्ता ने बताया कि आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वायु तथा पर्यावरण देने के उद्देश्य से केन्द्रीय जेल, बिलासपुर को “ईको-फ्रेंडली ग्रीन जेल" बनाने का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है। यह जेल विभाग की ओर से समाज को एक सकारात्मक उपहार है।
देवेंद्र यादव को हाईकोर्ट से झटका, जमानत याचिका पर सुनवाई टली...
बिलासपुर। बलौदाबाज़ार हिंसा मामले में विधायक देवेन्द्र यादव की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही है। हिंसा और आगजनी मामले में जेल में हाईकोर्ट ने जमानत याचिका की सुनवाई एक बार फिर से आगे बढ़ा दी है। हाईकोर्ट ने सुनवाई को 14 दिन आगे बढ़ाया है। यानि अब अगली सुनवाई 9 दिसंबर को होगी। हिंसा मामले में 17 अगस्त से विधायक देवेंद्र यादव जेल में बंद है।
वहीं बीते 22 नवंबर को हाईकोर्ट ने हिंसा मामले में विधायक देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी पर सुनवाई की तारीख को आगे बढ़ाया था। हाई कोर्ट में सुनवाई 22 नवंबर को होनी थी जिसे बढ़ाकर अब 25 नवंबर कर दिया गया था। वहीं अब तारीख को 9 दिसंबर तक बढ़ा दिया है।
बलौदाबाजार हिंसा में एक और गिरफ्तार
वहीं बलौदाबाजार के कलेक्ट्रेट परिसर में 10 जून को हुई हिंसा और आगजनी के मामले में पुलिस ने एक और फरार युवक को बिलासपुर से गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, सीसीटीवी फुटेज देखने के बाद परिसर में तोड़फोड़ और आगजनी करते हुए आशीष टंडन की पहचान हुई थी। इस मामले मे अब तक कुल 187 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। वहीं अन्य फरार आरोपियों की तलाश कर रही है।
CG - निरीक्षण में नदारद रहे प्रधान पाठक पर गिरी निलंबन की गाज, 6 शिक्षकों का भी कटा वेतन, जानिए पूरा मामला..!!
सारंगढ़– बिलाईगढ़। स्कूलों से नदारद रहे शिक्षकों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। जिला शिक्षा अधिकारी के द्वारा स्कूल के निरीक्षण में शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल में प्रधान पाठक के साथ अन्य शिक्षक अनुपस्थित थे। जिसके चलते प्रधान पाठक को निलंबित कर दिया गया है। अनुपस्थित 6 शिक्षकों के भी एक दिन के वेतन काटने के निर्देश दिए गए हैं।
जिला शिक्षा अधिकारी एलपी पटेल ने बिलाईगढ़ विकासखंड के अंतर्गत शासकीय प्राथमिक एवं माध्यमिक स्कूल कोट का निरीक्षण किया था। निरीक्षण में यहां के माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक अरविंद प्रकाश पांडेय सहित अन्य शिक्षक विद्यालय से अनुपस्थित थे। इसी तरह शासकीय प्राथमिक विद्यालय इंदिरा आवास कोट में पदस्थ प्रधान पाठक प्रदीप कुमार लहरे भी स्कूल में नहीं थे। उन्हें शाला समय में उपस्थित नहीं रहने, अक्सर देर से आने के कारण निलंबित कर दिया गया।
शिक्षकों के द्वारा कार्य में लापरवाही और अनुशासनहीनता बरतने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने माध्यमिक विद्यालय के प्रधान पाठक अरविंद प्रकाश पांडे समेत गायब बाकी शिक्षकों का 1 दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए।
जिसके आधार पर विद्यालय समय में अनाधिकृत रूप से अनुपस्थित अरविंद कुमार पांडे, उमा भारद्वाज, प्रकाश चंद्रम, प्रदीप लहरे, ज्योति पटेल, निर्मला लहरी को 1 दिन के लिए अवैतनिक किया गया है।
CG : ट्रेन के बाथरूम में फंदे से लटकती मिली युवक की लाश, प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप
दुर्ग : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आ रहा है, यहां भिलाई निवासी एक युवक की लाश इंटर सिटी ट्रेन में मिली। युवक ने ट्रेन के बाथरूम में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गोंदिया रेलवे स्टेशन पर जीआरपी ने उसकी लाश को बाथरूम से निकाला और युवक की शिनाख्त कर इसकी सूचना उसके परिजनों को दी। जांच के दौरान पता चला कि मौत से पहले युवक ने एक वाइस मैसेज अपने दोस्तों को भेजा था, जिसमें उसने अपनी प्रेमिका पर प्रताड़ना का आरोप लगाया था। परिजन अब अपने बेटे को इंसाफ देने की गुहार भिलाई पुलिस से कर रहे है। साथ ही मृतक की प्रेमिका को गिरफ्तार करने की मांग भी कर रहे है। भिलाई निवासी मृत युवक का नाम जगबंधु उर्फ जग्गू था।
जानकारी के मुताबिक, भिलाई निवसी जगबंधु का एक युवती से प्रेम संबंध था। मृतक भिलाई स्टील प्लांट में ठेका श्रमिक के पद पर था। 22 नवंबर को अपने भाई और दोस्तों के साथ बारात में सेक्टर-6 आया था। इसी दौरान अपने दोस्तों को वाइस मैसेज भेजा और मोबाइल को अपने भाई को देकर लापता हो गया। दोस्तों को भेजे वाइस मैसेज में मृतक ने कहा कि वो एक लड़की से प्रेम करता है, लेकिन लड़की उसे धोखा दे रही है। लड़की की बातों से परेशान होकर वो अब आत्महत्या कर रहा है।
वाइस मैसेज को सुनकर परिजनों ने इसकी शिकायत भिलाई नगर थाने में दर्ज कराई। पुलिस युवक को खोज ही रही थी। इसी बीच उसकी लाश गोंदिया में दुर्ग-पुरी इंटर सिटी ट्रेन के बाथरूम में मिली। जीआरपी ने शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को शव सौंप दिया है। परिजनों ने युवती पर आरोप लगाते हुये भिलाई पुलिस से युवती के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
BIG NEWS : दिनदहाड़े घर में घुसकर 26 साल की युवती से दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
रायपुर : छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं। आए दिन हत्या, लूटपाट, दुष्कर्म के मामले सामने आ रहे है, वहीं एक और दुष्कर्म का मामला राजधानी से सामने आ रहा है। यहां दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया है। मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार, टिकरापारा इलाके में दिनदहाड़े एक युवक ने घर में घुसकर 26 वर्षीय युवती से दुष्कर्म किया। पीड़िता ने देर शाम थाने पहुंचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी अभिषेक दुबे को देर रात गिरफ्तार कर लिया।
CG : शराब के नशे में दो सगे भाइयों ने इस वजह से अपने ही पिता की बेरहमी से की हत्या,फिर जो हुआ…
दुर्ग :- छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के उतई थाना क्षेत्र में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। शराब के नशे में दो सगे भाइयों ने अपने ही पिता की बेरहमी से हत्या कर दी। पिता अपने बेटों की लड़ाई सुलझाने पहुंचे थे, लेकिन गुस्से और नशे में चूर बेटों ने उन्हीं पर हमला कर दिया। इस अपराध के बाद दोनों आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
ग्राम परेवाडीह के रहने वाले शशि ठाकुर (30) और दशरथ ठाकुर (25) लंबे समय से शराब के आदी थे। शराब के लिए पैसे को लेकर दोनों अक्सर झगड़ते रहते थे। 22 नवंबर की रात भी ऐसा ही हुआ। बड़े भाई शशि ने छोटे भाई दशरथ से शराब के पैसे मांगे, जो उसने पहले दिए थे। लेकिन दशरथ ने कहा कि उसने पैसे किसी और को दिए थे। इस बहस ने जल्द ही हिंसक रूप ले लिया।
शराब के नशे में दोनों भाइयों के बीच मारपीट इतनी बढ़ गई कि शशि ने लकड़ी उठाकर दशरथ के सिर पर वार कर दिया। दशरथ लहूलुहान हो गया। ये सब देखकर उनकी मां अंकलहिन बाई बीच-बचाव करने पहुंचीं, लेकिन गुस्से में शशि ने उनकी भी पिटाई कर दी।
हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री साय
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के पत्थलगांव तहसील के ग्राम बागबहार मिनी स्टेडियम में आयोजित 33 वें ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री श्री साय ने इस मौके पर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बागबहार के 10 बेड के अस्पताल को 30 बेड में उन्नयन करने की घोषणा भी की। उन्होंने बागबहार के शिव मंदिर के पास तालाब के सौंदर्यीकरण, विश्रामगृह निर्माण, बागबहार चौक- चौराहों में हाई मास्क लगाने, मिनी स्टेडियम में आवश्यक सुविधाओं का विकास तथा कोतबा में अपेक्स बैंक खोलने की घोषणा की।

समापन समारोह को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आयोजकों एवं खिलाडियों को इस प्रतियोगिता के सफल आयोजन के लिए बधाई और शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारी सरकार राज्य में खेलों के विकास और प्रतिभावान खिलाडियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने खेलों को आगे बढ़ाने के लिए खेलो इंडिया की शुरुआत की है। इससे भारत में कई प्रतिभावान खिलाड़ी उभर कर सामने आ रहे है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अभी हाल ही मैंने बिलासपुर की पर्वतारोही निशा यादव से फोन पर बात की। उसने मुझे बताया कि वह अफ्रीका सबसे ऊंची चोटी किलिमंजारों पर्वत पर तिरंगा फहराना चाहती है। मैंने उन्हें 3 लाख 45 हजार रुपए का चेक प्रदान किया, ताकि वह अपने सपने को पूरा कर सके। इसी तरह मैंने धमतरी की गरीब परिवार की बेटी बैडमिंटन खिलाड़ी बिटिया रितिका ध्रुव से भी फोन पर बात कर सरकार की तरफ से पूरी मदद करने की जिम्मेदारी ली गई है।
इस अवसर पर विधायक गोमती साय एवं विधायक जशपुर रायमुनी भगत ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा लोगों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। मुख्यमंत्री ने एफ. सी. माकरचुंवा, तहसील पत्थलगांव और गोंड ब्रदर्स किंजिरकेला उड़ीसा के बीच खेले गए फाइनल मुकाबले का आनंद लिया और खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।
CG BREAKING: सुकमा में नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में DRG जवान घायल
सुकमा : जिले के चिंतलनार थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए आईईडी की चपेट में आने से डीआरजी के आरक्षक पोड़ियाम विनोद घायल हो गए। यह हादसा रायगुड़ा के जंगल में हुआ, जहां डीआरजी की टीम एरिया डॉमिनेशन के लिए गई थी।घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए भेजा गया है। राहत की बात है कि जवान अब खतरे से बाहर है।
CG Crime: मंदिर में पूजा करने आई युवती पर प्राणघातक हमला, चाकू मारकर बदमाश फरार
कोरबा: छत्तीसगढ़ के कोरबा शहर में पूजा करने के लिए मंदिर गई युवती पर दो युवकों ने चाकू से हमला कर दिया। युवती ने अपने आप को बचाते हुए चीख-पुकार मचाई, जिस पर युवक फरार हो गए। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस की 112 टीम ने घायल युवती को इलाज के लिए अस्पताल में दाखिल कराया।
जानकारी के अनुसार घटना दीपका थाना क्षेत्र के बड़े शिव मंदिर गेवरा ऊर्जा नगर की है। युवती अपने सहेली से साथ शिव मंदिर में पूजा करने के लिए गई थी। पूजा करने के बाद घर जाने के लिए स्कूटी चालू करते समय दो नकाबपोश युवक पहुंचे और चाकू से हमला करना शुरू कर दिया।
युवती ने इस पर चीख-पुकार मचाना शुरू कर दिया, जिससे युवक मौके से फरार हो गए. घटना के बाद बेहोश हो गई युवती को मंदिर परिसर में मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए नेहरू शताब्दी अस्पताल पहुंचाया, जहां युवती का इलाज किया गया। घटना को लेकर दीपका थाना प्रभारी प्रेमचंद साहू ने बताया कि पुलिस ने संदिग्धों की पहचान के लिए पूछताछ कर रही है।
CG CRIME : साइकिल चोरी के शक में कबाड़ वाले की हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार
बालोद : जिले में पुलिस ने 5 घंटों के भीतर ही हत्या की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामला में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि चोरी के आरोप से गुस्साए आरोपियों ने कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करने वाले एक शख्स की हत्या कर दी। यह पूरा मामला अर्जुन्दा थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह ग्राम बोरगहन और परसवानी मार्ग के बीच एक अधेड़ की लाश मिली थी। घटनास्थल पर साइकिल गिरी हुई थी, जिसमें प्लास्टिक की खाली बोरी बंधी थी। आसपास के लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू की। ग्रामीणों ने शव की शिनाख्ती की और बताया कि, मृतक दुखुराम मरकाम (50) ग्राम बासिन का रहने वाला था। वह कबाड़ और प्लास्टिक फेरी का काम करता था।
आसपास के लोगों से पूछताछ करने पर पता चला कि, 22 नवंबर की रात अर्जुन्दा से कबाड़ बेचकर मृतक दुखुराम अपने गांव बासिन लौट रहा था। पुलिस ने उससे आखिरी बार मिलने वालों से पूछताछ की। शक के आधार पर राजाबाबू मरकाम (22) और रोहित मरकाम (21) को हिरासत में लिया। सख्ती से पूछताछ करने पर दोनों ने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
CG - युवक की मिली लाश : सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में मिली युवक की लाश, इलाके में फैली सनसनी, जताई जा रही ये आशंका
बालोद। छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां सड़क किनारे एक व्यक्ति की लाश मिली है। पूरी घटना जिले के अर्जुंदा थाना से महज 3 किलोमीटर दूर परसवानी-बोरगाहन के बीच हुई है। जहां सड़क किनारे नीचे दुखुराम मरकाम निवासी बासीन का शव बरामद हुआ है।
बताया जा रहा है एक दिन पहले कबाड़ी का सामान खरीदने और उसे बेचने के लिए मृतक दुखुराम अपनी पत्नी के साथ अर्जुंदा गया था। सामान बेचने के बाद, वापस लौटते वक्त उनकी पत्नी किसी पहचान के व्यक्ति के साथ घर चली गई, और वह पीछे जाने के लिए निकला था, लेकिन घर नहीं पहुंचा।
अर्जुंदा पुलिस को आज दुखुराम के शव की जानकारी मिली, इसके बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए आरोपी की तलाश शुरू कर दी है।
Breaking : पुलिस भी नहीं बची चाकूबाजों से, सहायक आरक्षक पर हमला
धमतरी। जनता तो जनता, अब पुलिस भी चाकूबाजों से सुरक्षित नहीं है। जब लोगों की रक्षा करने वाले खुद सुरक्षित नहीं होंगे तो आमजनों को सुरक्षा कौन देगा। ऐसा ही मामला धमतरी में सामने आया है, जहां एक सहायक आरक्षक पर चाकू से हमला हो गया। घटना में घायल पुलिसकर्मी को कमर के नीचे चाकू लगा है और उसे इलाज के लिए नगरी के स्वास्थ केंद्र ले जाया गया है।
बता दें कि सहायक आरक्षक गेंदलाल मरकाम, एसडीओपी नगरी कार्यालय में पदस्थ है। शनिवार शाम ड्यूटी से लौटते समय तीन नकाबपोश युवक ने नगरी थाने से कुछ ही दूरी पर उसका रास्ता रोका और पैसे छीनने की कोशिश की। इसका विरोध करने पर युवकों ने पुलिसकर्मी पर चाकू से हमला बोल दिया, जिसपर उसे कमर के नीचे हिस्से में चोट आई है।
ब्रेकिंग : दर्दनाक सड़क हादसा, SUV ने ट्रक को मारी टक्कर, ड्राइवर की मौके ही हुई मौत, एक ही परिवार के 7 लोग हुए गंभीर रूप से घायल
दुर्ग। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। महाराष्ट्र के बीड़ से जगन्नाथपुरी जा रहे डॉक्टर परिवार की SUV तेज रफ्तार में ट्रक से टकरा गई। हादसे में ड्राइवर अभिमान सार राव प्रभाले की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि परिवार के 7 सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल व्यक्तियों को अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। मोहान नगर थाना क्षेत्र में हुई इस दुर्घटना में रेडियोलॉजिस्ट डॉक्टर लक्ष्मीकांत पंडित सहित 3 पुरुष, 3 महिलाएं और एक 3 साल का बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गए। तीन घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिनमें डॉक्टर लक्ष्मीकांत पंडित भी शामिल हैं। उन्हें जिला अस्पताल से चंदूलाल चंद्राकर अस्पताल रेफर किया गया है।
थाना प्रभारी मोनिका पांडेय के मुताबिक, परिवार एक फोर्स गाड़ी (MH 23 AD 1132) में सवार था, जो जगन्नाथपुरी दर्शन के लिए जा रहा था। जैसे ही गाड़ी दुर्ग बाईपास के पास पहुंची, ड्राइवर ने ओवरटेक करते हुए तेज रफ्तार में ट्रक CG 04 G 4681 से टक्कर मार दी। टक्कर के बाद गाड़ी के परखच्चे उड़ गए और मौके पर चीख-पुकार मच गई।
बताया जा रहा है कि ओवरटेक करने के चक्कर में हादसा हुआ। इसके बाद मौके पर कुछ राहगीरों ने डायल 112 पर कॉल कर सूचना दी। पुलिस और एंबुलेंस मौके पर पहुंची, और घायलों को अस्पताल भेजा। गाड़ी में फंसे ड्राइवर का शव बाहर निकाला गया और क्रेन की मदद से गाड़ी और ट्रक को सड़क से हटाया गया।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बिलासपुर स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने आज बिलासपुर में स्पोर्ट्स कांप्लेक्स का लोकार्पण किया। 14 करोड़ 60 लाख रूपये की लागत से स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा संजय तरण पुष्कर परिसर में इसका निर्माण किया गया है।
इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में उप मुख्यमंत्री अरुण साव के साथ टेबल टेनिस, स्क्वैश और बैडमिंटन में हाथ आजमाए। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने एक ही छत के नीचे एक से ज्यादा खेलों की सुविधा मिलने पर प्रसन्नता प्रकट करते हुए और खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं भी दी। इस दौरान मुख्यमंत्री श्री साय ने स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में विभिन्न खेलों के खिलाड़ियों और प्रशिक्षकों से मुलाकात की।बिलासपुर में तीन मंजिला स्पोर्ट्स कांप्लेक्स में बेसमेंट पार्किंग, ग्राउंड फ्लोर में रिसेप्शन और रेस्टोरेंट संचालित किए जाने का प्रावधान है। इसके प्रथम तल में बैडमिंटन, स्क्वैश कोर्ट, टेबल टेनिस, स्नूकर, बिलियर्ड्स जैसे खेलों की सुविधा है। द्वितीय तल में मल्टीपरपज हॉल, योगा की सुविधा है। यह स्पोर्ट्स कांप्लेक्स बिलासपुर के मेट्रो सिटी की संकल्पना को साकार करने के लिए बढ़ाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है जहां नागरिकों को खेल भावना के साथ फिटनेस और मनोरंजन के लिए सर्वसुविधायुक्त क्लब की स्थापना की गई है।
इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री अरूण साव, केंद्रीय राज्य मंत्री एवं सांसद तोखन साहू, विधायक तखतपुर धर्मजीत सिंह, बिलासपुर अमर अग्रवाल, बिल्हा धरमलाल कौशिक, बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला सहित अनेक जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।
