प्रदेश

CG अजब प्रेम की गजब कहानी : 30 सालों से पत्नी को साइकिल में बैठाकर चाय पिलाने लाता है 80 साल का बुजुर्ग,अनोखी है यह लव स्टोरी…

जशपुर। कहते हैं प्यार करने की कोई उम्र नहीं होती है। आज के दौर में जहां कपल छोटी-छोटी बातों में लड़ते और झगड़ते हैं। वहीं, छत्तीसगढ़ के जशपुर में एक 80 साल के बुजुर्ग का प्रेम लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। 80 साल की उम्र में एक बुजुर्ग अपनी पत्नी को साइकिल में बैठाकर हर दिन ठेले पर चाय पीने के लिए आता है। सर्दी हो, बरसात हो या फिर गर्मी का मौसम यह दोनों हर दिन सुबह शाम एक साथ चाय पीने के लिए अपने घर से दो किमी दूर चाय की एक टपरी में आते हैं। यह काम वह लगातार 30 सालों से कर रहे हैं।

रामानुजगंज-अंबिकापुर रोड में स्थिति गोपाल फ्यूल के पास विक्रम कुशवाहा और उनकी पत्नी मीरा कुशवाहा रहती हैं। यह दोनों बीते 30 सालों से हर दिन चाय पीने के लिए अपने घर से दो किमी दूर एक टपरी पर आते हैं। इस टपरी में चाय की कीमत 10 रुपये है लेकिन दुकानदार इन दोनों को पांच रुपये में चाय देता है।

पत्नी को साइकिल में बैठाते हैं

विक्रम और उनकी पत्नी की उम्र लगभग 80 साल बताई जा रही है। जब दोनों चाय पीने के लिए निकलते हैं तो विक्रम अपनी पत्नी को साइकिल में बैठा लेते हैं और खुद पैदल चलते हैं। सड़क खराब होने के कारण वह साइकिल में नहीं बैठते हैं। हर दिन सुबह और शाम को वह पत्नी को साइकिल में बैठाते हैं और खुद पैदल चलते हैं। दोनों चाय की टपरी पर पहुंचकर चाय की चुस्कियां लेते हैं और फिर अपने घर चले जाते हैं।

बुजुर्ग दंपति की सबसे ज्यादा चर्चा
दुकानदार का कहना है कि मेरी दुकान में कई तरह के कस्टमर आते हैं लेकिन सबसे ज्यादा चर्चा विक्रम और मीरा की होती है। दुकानकार ने बताया कि विक्रम की उम्र करीब 80 साल है। उनकी सेहत अब ऐसी नहीं है कि वह पत्नी को बैठाकर साइकिल चला सकें। इसलिए वह पत्नी को साइकिल में बैठाते हैं और खुद पैदल चलकर दुकान तक आते हैं।

लोगों के लिए प्रेरणा है यह कपल
यह कपल लोगों के लिए प्रेरणा बना हुआ है। रिश्तों को कैसे निभाया जाता है इसे लेकर इलाके में लोग इस बुजुर्ग दंपति का उदाहरण देते हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि इनका अटूट प्रेम आज के दौर के युवाओं के लिए एक मिसाल है।

और पढ़ें ...

खाद्य विभाग ने मेडिकल में मारा छापा, 19 दुकानों को नोटिस, 15 मेडिकल का लाइंसेंस सस्पेंड

बिलासपुर : शहर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग और पुलिस ने 45 मेडिकल स्टोर्स पर छापे मार कारवाई की है. राज्य औषधि नियंत्रक के आदेश पर 60 से ज्यादा अफसरों ने यह कार्रवाई की है. 15 मेडिकल स्टोर्स का लाइसेंस को सस्पेंड किया गया. और 3 मेडिकल के लाइसेंस को कैंसल किया गया है.

बता दें कि छापेमार कारवाई के दरमियान मेडिकल स्टोर्स में बिना रिकॉर्ड के प्रतिबंधित नशीली दवाइयां मिलीं थी. कुछ स्टोर्स में बिना प्रिस्क्रिप्शन नशीली दवाइयों की बिक्री की जा रही थी. 19 दुकानों को स्पष्टीकरण नोटिस जारी कर दिया गया है. जांच की कारवाई पिछले 8 महीने से चल रही है और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी।

मिली जानकारी के अनुसार संयुक्त टीमों ने बिलासपुर जिले के पुराना बस स्टैण्ड, तोरवा,मोपका, लिगियाडीह, चिगराजपारा,चॉटीडीह, सरकण्डा, यदुनंदन नगर,तारबहार, जरहाभाठा, बहतराई, सकरी,मंगला, मंगला चौक, विद्या नगर, आदि में संचालित 45 मेडिकल स्टोर्स में छापामार कारवाई की है.

और पढ़ें ...

CG NEWS : भतीजा और भतीजी ने की बड़ी मां की हत्या, मुर्गा और दारु पार्टी के दौरान हुआ था विवाद

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर  में भतीजा और भतीजी ने मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। घर में मुर्गा और दारु की पार्टी चल रही थी, इसी दौरान किसी बात को लेकर विवाद हो गया। जिसके बाद दोनों ने मिलकर चूल्हे में जल रही लकड़ी से पहले हमला करते हुए आग से जलाकर मौत के घाट उतार दिया।

मिली जानकारी के अनुसार, धौरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत चटकपुर में यह घटना घटी है। मृतिका अपनी भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को लड़कों के साथ घूमने से मना करती थी। जिससे नाराज होकर भतीजी ने अपने भाई के साथ मिलकर अपनी बड़ी मां की हत्या कर दी। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपी भतीजा अमृत विश्वकर्मा और भतीजी प्रभा विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया।

अंबिकापुर में शराब के नशे में धुत पति ने पत्नी की बेदम पिटाई कर दी। इस दौरान पति की पिटाई से महिला की संदिग्ध मौत हो गई। छठी कार्यक्रम से लौटने के बाद पति ने लाठी डंडे से मारपीट पत्नी से की थी। जिसके बाद पत्नी ने दम तोड़ दिया। वहीं महिला के पीठ,पसली,और चेहरे पर चोट के निशान पाए गए हैं। मामला उदयपुर थाना क्षेत्र के सानीबर्रा पण्डो बस्ती का है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

CG - स्कूल में रोमांस : अश्लीलता की सारी हदें पार, क्लास रूम में छात्रा के साथ चपरासी कर रहा था गंदा काम, वीडियों वायरल होने पर शिक्षा विभाग में मचा हड़कंप..

कांकेर। जिले से सरकारी स्कूल के चपरासी का नया कारनामा सामने आया है। बताया जा रहा है कि यहां के एक सरकारी स्कूल का चपरासी स्कूल की ही छात्रा के साथ गंदी हरकत करते हुए कैमरे में कैद हो गया। वीडियो में क्लास रूम में चपरासी और छात्रा रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं। इसके साथ ही बगल में एक लड़का कुर्सी पर बैठ हुआ है, उसके ऊपर एक लड़की भी बैठी हुई है। चपरासी और छात्रा सच में क्लास रूम में रोमांस कर रहे हैं। इस अश्लील हरकत का वहीं के युवक ने वीडियो बना लिया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। स्कूल में रोमांस का वीडियो वायरल होने के बाद चपरासी और छात्रा पकड़े गए हैं। बताया जा रहा है कि ये पूरा मामला कांकेर जिला के अंदरूनी इलाके के स्कूल का है।

अश्लील हरकत करने वाला चपरासी प्रकाश साहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पदस्थ है और नाबालिग छात्रा उसी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। इन दोनों का अश्लील हरकत करते वीडियो गांव के ही किसी युवक ने बनाया है। अब इस घटना का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के हड़कंप मचा हुआ है।उधर वीडियो वायरल होने के बाद जिला शिक्षा अधिकारी अशोक पटेल ने कोयलीबेडा विकासखंड शिक्षा अधिकारी के नेतृत्व में छह सदस्यीय जांच टीम गठित कर दी है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की बात की जा रही है। वहीं स्कूल में अश्लीलता का वीडियो सामने आने से ग्रामीणों में भी नाराजगी व्याप्त है।

पूरा मामला अंदरूनी इलाके के स्कूल का है, जहां स्कूल के क्लास रूम में चपरासी और छात्रा अश्लील हरकत कर रहे हैं। अश्लील हरकत करने वाला चपरासी प्रकाश साहा शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में पदस्थ है और नाबालिग छात्रा उसी स्कूल में पढ़ाई कर रही हैं। इन दोनों का अश्लील हरकत करते वीडियो गांव का ही किसी युवक ने बनाया है। अब इस हरकत का वीडियो सामने आने के बाद शिक्षा विभाग के हड़कंप मचा हुआ है। 

और पढ़ें ...

CG : बीजापुर मुठभेड़ में दो नक्सली ढेर

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में जवानों ने आज फिर मुठभेड़ में दो नक्सलियों को ढेर कर दिया है, अभी भी जवानों और माओवादियों के बीच फायरिंग जारी है.  बताया जा रहा है कि ये मुठभेड़ बासागुड़ा थानाक्षेत्र के नेंड्रा जंगलों में हो रही है. दोनों माओवादियों के शव बरामद कर लिए हैं. बीजापुर एडिशनल एसपी चंद्रकांत गवर्ना ने इस मुठभेड़ की पुष्टि की है.

 
और पढ़ें ...

बिलासपुर को 452 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात : बाइक एम्बुलेंस सेवा के लिए जिला प्रशासन की मुख्यमंत्री ने की सराहना

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा कि हम प्रधानमंत्री  नरेन्द्र मोदी द्वारा दी गई गारंटी को पूरी तेजी से पूरा कर रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने आज बिलासपुर जिले के तखतपुर विकासखंड के जेएमपी शासकीय स्कूल प्रांगण में  आयोजित कार्यक्रम में बिलासपुर जिले को 451 करोड़ 25 लाख की लागत वाले 134 विकास  कार्याे के लोकार्पण और शिलान्यास कार्यक्रम के दौरान यह बात कही।  

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर शासन की विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित 3 हजार 883 हितग्राहियों को सामग्री एवं चेक का वितरण किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर तखतपुर विधायक श्री धरमजीत सिंह के अनुरोध पर तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में बेड संख्या 30 से बढ़ाकर 50 बेड करने, तखतपुर में चौपाटी निर्माण के लिए 1 करोड़, तखतपुर में बाबा गुरूघासीदास जयंती उत्सव के लिए 5 लाख रुपए देने सहित अन्य महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने शिक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के चयनित 142 कर्मियों को नियुक्ति पत्र सौंपा।

कार्यक्रम में केन्द्रीय आवास एवं शहरी विकास राज्य मंत्री श्री तोखन साहू विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने की। उन्होंने बाइक एंबुलेंस की सेवा के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। उन्होंने कहा कि बिलासपुर जिले के कोटा विकासखंड  में बाइक एम्बुलेंस की सुविधा मार्च महीने से शुरू होने से अब तक 4089 मरीजों को इसका सीधा लाभ मिला है। इसमें सभी वर्ग के मरीज शामिल हैं। बाइक एम्बुलेंस गर्भवती महिलाओं के नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, बच्चों के टीकाकरण और मौसमी बीमारियों के उपचार के लिए भी उपयोग में लाया जा रहा है। बाइक एंबुलेंस के जरिए वनांचल क्षेत्र की गर्भवती महिलाओं को संस्थागत प्रसव के लिए केन्द्र तक लाया जाता है और शिशुवती माताओं को प्रसव के बाद सुरक्षित घर भी पहुंचाया जाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शराब घोटाला, कोयला घोटाला की संभावना को हमने सुशासन के जरिए रोका है। प्रधानमंत्री की घोषणा के अनुरूप पीएससी की सीबीआई जांच शुरू हो गई है।  लोक सेवा आयोग की परीक्षा पूरी तरह से निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ संपन्न हुई है,  जिसके चलते किसान मजदूर गरीब के बेटे आज बड़े-बड़े पद पर चयनित हुए हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बिलासपुर एयरपोर्ट में नाइट लैंडिंग की सुविधा जल्द मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि डबल इंजन की सरकार का फायदा राज्य को मिल रहा है। हमारी सरकार मजबूती से नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई लड़ रही है। सरकार ने मार्च 2026 तक नक्सलवाद को खत्म करने का बीड़ा हमने उठाया है। नियद नेल्ला नार योजना के तहत घोर नक्सली एरिया में हमने विकास की रोशनी पहुंचाई है।  मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के एक साल पूर्ण होने पर जनादेश तिहार के रूप में इसे मनाया जा रहा है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए केन्द्रीय विकास एवं शहरी राज्य मंत्री श्री तोखन साहू ने कहा कि हमारी सरकार किसानों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है। सरकार बनते ही हमने  18 लाख आवास गरीबों को स्वीकृत किया गया। किसानों को 2 साल का बकाया बोनस भी एकमुश्त दिया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने कहा कि आज का यह दिन ऐतिहासिक है जब मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने जिले को 452 करोड़ के विकास कार्याे की सौंगात दी है। हमारी प्रतिबद्धता जनता और विकास के कार्याे के प्रति है। महिला एवं बाल विकास मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास मंत्री  लक्ष्मी राजवाड़े, विधायक सर्वश्री धरमलाल कौशिक, अमर अग्रवाल सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

CG - महिला सरपंच बर्खास्त : एसडीएम ने इस मामले पर लिया बड़ा एक्शन...जानिए पूरा मामला..!!

दुर्ग। सुजल शक्ति योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित पतोरा की सरंपच अंजिता साहू को उसी योजना के संचालन में लापरवाही बरतने के आरोप में पाटन एसडीएम ने पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत सरपंच पद से बर्खास्त करने के साथ ही छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया है।

दुर्ग। पतोरा की सरंपच अंजिता साहू को सुजल शक्ति योजना के संचालन में लापरवाही बरतने के आरोप में पाटन एसडीएम ने पंचायत राज अधिनियम की धारा 40 के तहत सरपंच पद से बर्खास्त करने के साथ ही छह साल के लिए चुनाव लड़ने से अयोग्य घोषित कर दिया है।

ग्राम पंचायत पतोरा की सरपंच पर आरोप है कि गांव में फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट (FSTP) के संचालन और उससे जुड़ी आय-व्यय का सही तरीके से रजिस्टर मेंटेन नहीं किया गया। पंचायत सचिव ने सरपंच पर आरोप लगाते हुए कहा है कि सरपंच द्वारा योजना से जुड़ी से आय की राशि 24,000 रुपये अलग-अलग तिथियों में ग्राम पंचायत के अकाउंट में जमा की गई है। इसका रिकार्ड पंचायत की कार्रवाई रजिस्टर में नहीं है। रिकार्ड मेंटेन करने में चूक की गई है। सुजल शक्ति योजना के संचालन में लापरवाही बरतने के अलावा प्राइमरी स्कूल भवन को तोड़ने में भी गड़बड़ी सामने आई है। सरपंच पर आरोप है कि जिम्मेदार अधिकारियों से स्कूल भवन को डिस्मेंटल करने से पहले अनुमति नहीं ली गई है। डिस्मेंटल के दौरान जो सामग्री मिली उसका सही- सही ब्यौरा भी नहीं है। तय मापदंडों व नियमों का नीलामी प्रक्रिया में पालन भी नहीं किया गया है।

सरपंच अंजिता साहू का कहना है कि उसके खिलाफ राजनीतिक विद्वेषवश कार्रवाई की गई है। जिस योजना के सफल क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रपति के हाथों सम्मान मिला है उसमें लापरवाही बरतने का आरोप समझ से परे है। बर्खास्तगी आदेश के खिलाफ छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर न्याय की गुहार लगाएगी।

पाटन के एसडीएम लवकेश साहू का कहा है कि आय-व्यय को लेकर सरपंच ने जानकारी नहीं दी है। पूरा विवरण पंचायत के सामने पेश करना होता है,इसके अलावा रजिस्टर मेंटेन करना जरुरी है। लापरवाही बरतने के आरोप में पंचायत राज अधिनियम में दिए गए प्रावधान के तहत सरपंच के खिलाफ कार्रवाई की गई है।

 
और पढ़ें ...

CG - दरिंदे ने युवती को झूठे प्यार में फंसाया, शादी का झांसा देकर 5 साल तक अलग-अलग जगहों पर लेकर बनाए शारीरिक संबंध, फिर जो हुआ....

भिलाई। दुर्ग जिले के भिलाई से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। जहां दुर्ग पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने शादी का वादा करके युवती से शारीरिक संबंध बनाए और बाद में शादी से इंकार कर दिया। आरोपी का नाम मोहम्मद असपाक है, जो  भिलाई के छावनी इलाके का निवासी है। मामला भिलाई नगर थाना क्षेत्र का है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, पीड़िता ने बताया कि आरोपी ने उसे 2019 से अक्टूबर 2024 तक अलग-अलग जगहों पर लेकर शारीरिक संबंध बनाए। बाद में आरोपी ने शादी करने से मना कर दिया और गायब हो गया। 

इसके बाद पीड़िता ने भिलाई नगर थाना में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला के दिशा-निर्देशों के तहत अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुखनंदन राठौर और नगर पुलिस अधीक्षक सत्य प्रकाश तिवारी के मार्गदर्शन में पुलिस ने यह कार्रवाई की। गिरफ्तार आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया है। इस कार्यवाही में उप निरीक्षक नीता राजपूत, प्रधान आरक्षक प्रेम कुमार सिंह और आरक्षक इसरार अहमद की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

और पढ़ें ...

जिसे ध्यान करना आ गया, उसे सहना आ गया और जिसे सहना आ गया उसे जीना आ गया: श्री अरविंद मुनि

जिसे ध्यान करना आ गया, उसे सहना आ गया और जिसे सहना आ गया उसे जीना आ गया:  अरविंद मुनि

चिकित्सकों का स्थान समाज में सबसे ऊंचा, अध्ययन के दौरान चिकित्सा छात्र न लें तनाव: स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल

पं. नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय में चिकित्सा छात्रों और चिकित्सकों को जैन मुनि श्री अरविंद ने सिखाये जीवन में तनाव प्रबंधन के तरीके



  स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आज पंडित जवाहर लाल नेहरू स्मृति चिकित्सा महाविद्यालय रायपुर में जैन गुरु आचार्य  अरविंद मुनि की उपस्थित में तनाव प्रबंधन पर कार्यशाला का आयोजन किया गया। आचार्य श्री अरविंद मुनि ने चिकित्सा छात्रों एवं चिकित्सकों को संबोधित करते हुए कहा कि भगवान ने मनुष्य को इतना सुंदर बनाया है लेकिन तनाव की वजह से वह अपना चेहरा बिगाड़ लेता है। तनाव यानी टेंशन का मूल कारण समझ में नहीं आ रहा है जबकि इसका मूल कारण मन की चंचलता है। मानव मस्तिष्क में मिनट दर मिनट विविध प्रकार के विचार उत्पन्न होते हैं। चौबीस घंटे में से यदि आधा घंटा भी ध्यान करते हैं तो दिन के साढ़े तेईस घंटे  निगेटिविटी यानी नकारात्मकता में जा रहे हैं। 

ईश्वर की आराधना, भक्ति भावना, पूजा-पाठ और नाम सुमिरन के जरिये जीवन में सकारात्मकता आती है। नकारात्मकता को खत्म करने का सबसे अच्छा उपाय है- ध्यान। अभी करो, अभी पाओ, अभी सीख जाओगे... के ध्येय वाक्य के साथ मैं आपको जीवन में तनाव कम करने के लिए ध्यान सिखाने आया हूं। ध्यान सबसे बड़ी कला, सबसे बड़ा जादू है जिसे ध्यान करना आ गया उस व्यक्ति में असंभव कार्य को संभव करने की क्षमता आ जाती है। सकारात्मक ऊर्जा को प्राप्त करने का प्रमुख साधन ध्यान है। चाहे कोई भी बीमारी हो, कितना भी कष्ट हो ध्यान से उसे सहने की शक्ति आ जाती है। जिसे ध्यान करना आ गया, उसे सहना आ गया और जिसे सहना आ गया उसे जीना आ गया। 
 
 इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल ने आचार्य अरविंद मुनि को बताया कि राज्य का सबसे पुराना और सबसे बड़ा चिकित्सा महाविद्यालय होने के कारण इस संस्थान से सभी लोगों को बहुत उम्मीद है। न केवल राज्यभर बल्कि पड़ोसी राज्यों के मरीज भी यहां उपचार के लिए आते हैं। पिछले एक सालों में यहां की ओपीडी और आईपीडी मरीजों की संख्या में इज़ाफा हुआ है। अस्पताल में मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं का विस्तार करते हुए 700 बिस्तर क्षमता वाले एकीकृत नवीन अस्पताल भवन के निर्माण के लिए 231 करोड़ का ई टेंडर जारी हुआ है।

 संभवतः देश का ऐसा पहला राज्य होगा जिसने शासकीय मेडिकल कॉलेजों में वित्तीय सुधार की दिशा में सबसे बड़ी पहल करते हुए डीन और एम. एस. के वित्तीय अधिकारों की सीमा बढ़ाई है। चिकित्सा छात्रों को वर्चुअल डिसेक्शन की सुविधा भी जल्द मिलने वाली है। यह गर्व की बात है कि हम ऐसे देश में जन्म लिए हैं जहां डॉक्टरों को भगवान का दर्जा दिया जाता है। भारत बहुत वैभवशाली देश है। भारत ने विश्वगुरु के रूप में पूरे विश्व का नेतृत्व किया है। यह विज्ञान का केंद्र था। तक्षशिला और नालंदा ज्ञान के केंद्र थे। चीनी दार्शनिकों ने ज्ञान के इन केंद्रों में अध्ययन किया और अपनी पुस्तकों में इसका जिक्र किया है। आज बड़ी-बड़ी देशों में भारत की प्रतिभाएं हैं। 

उन्होंने कहा कि यह कार्यक्रम मैंने इसलिए कराया कि जीवन में तनाव नहीं लेना चाहिए। अपने छात्र जीवन के अनुभवों का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि मैंने फिजिकल केमेस्ट्री से एम. एस. सी. किया है। उन दिनों में गांव में लाइट की व्यवस्था नहीं रहती थी। इसके बावजूद मैंने पढ़ाई के दौरान कभी तनाव नहीं लिया। दबाव या तनाव में पढ़ाई नहीं करनी चाहिए। आशा करता हूं कि आप लोग हमारे देश को आगे ले जायेंगे। आपके दम पर हमारे देश आगे बढे़गा। इमारत से कभी कोई संस्थान विकसित नहीं होता जब तक उस मंदिर में आस्था नहीं होगी लोग वहां नहीं आएंगे। लोगों का आपके प्रति जो आस्था है उसको सदैव बनाये रखियेगा।
 
मेडिकल टीचर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष डॉ. अरविंद नेरल ने कार्यक्रम का संचालन किया। डॉ. नेरल ने इस प्रकार के आयोजन से मिलने वाले लाभों का जिक्र करते हुए स्वास्थ्य मंत्री एवं जैन मुनि के प्रति आभार प्रकट किया। इस दौरान चिकित्सा महाविद्यालय के चिकित्सकगण एवं चिकित्सा छात्र काफी संख्या में उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

बलौदाबाजार हिंसा : विधायक देवेंद्र यादव की जमानत याचिका पर हाई कोर्ट में हुई सुनवाई, फैसला सुरक्षित…

बिलासपुर। बलौदाबाजार हिंसा मामले में आरोपी भिलाई विधायक देवेंद्र यादव की जमानत अर्जी पर हाई कोर्ट में आज सुनवाई हुई. जस्टिस एनके व्यास की सिंगल बेंच ने सभी पक्षों को सुनने के बाद फैसला सुरक्षित रखा है. मामले में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव पर भीड़ को उकसाने का आरोप है.

बता दें कि बलौदाबाजार जिले में 10 जून को हुई आगजनी की घटना में कांग्रेस विधायक देवेंद्र यादव को मुख्य आरोपी बनाया गया है. उनके खिलाफ बलौदाबाजार पुलिस ने 449 पेज का विस्तृत अभियोग पत्र तैयार कर न्यायालय में पेश किया था.

अभियोग पत्र में देवेंद्र यादव पर हिंसा, दंगा फैलाने, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और अन्य गंभीर आरोप लगाए गए हैं. मामले में उनको बलौदाबाजार पुलिस ने 17 अगस्त को भिलाई स्थित निवास से गिरफ्तार किया था.

 
और पढ़ें ...

CG : कार से हो रही थी 350 किलो गांजे की तस्करी, एक्सीडेंट होने पर हुआ खुलासा, एक आरोपी गिरफ्तार

 धमतरी : जिले के माड़मसिल्ली सियारीनाला पुलिया के पास महिंद्रा xuv का एक्सीडेंट हो गया था, जिस गाड़ी में गांजा की तस्करी की जा रही थी। पुलिस ने भारी मात्रा में गांजा बरामद कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।

बता दें कि एक्सीटेंड के बाद तस्करों ने झाड़ियों में सारे गांजा के पैकेट को छिपा दिया था, केरेगांव पुलिस ने जब एक्सडेंडल गाड़ी की तलाशी ली तो गाड़ी से 4 पैकेट गांजा मिला जिसके बाद एक्सीडेंटल गाड़ी के पास खड़े आरोपी प्रदीप जो हरियाणा का रहवासी है जिससे पूछताछ की गई तो आरोपी ने बाकी सारे पैकेट को झाड़ियों में छिपाना बताया। केरेगांव पुलिस ने कुल 67 पैकेट गांजा जिसकी कीमत लगभग 35 लाख है और एक्सीडेंट की गाड़ी को जब्त कर लिया है। पुलिस ने आरोपी प्रदीप को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

 
 
और पढ़ें ...

BREAKING : जवानों को बड़ी सफलता, मुठभेड़ में मारे गए वर्दीधारी 7 नक्सली, फायरिंग अब भी जारी

 दंतेवाड़ा:-  जगदलपुर, कोंडागांव जिले की डीआरजी के साथ एसटीएफ तथा सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी दक्षिण अबूझमाड़ क्षेत्र में रवाना हुई थी। वहीं आज गुरुवार को तड़के सुबह 3 बजे से संयुक्त सुरक्षा बलों की टीम और नक्सलियों के बीच रुक रुक कर मुठभेड़ जारी है। सर्च ऑपरेशन के दौरान अब तक 7 वर्दीधारी नक्सलियों के शव बरामद हुए है। वहीं मुठभेड़ एवं सर्च अभियान जारी है।

खबर पर अपडेट जारी है।

और पढ़ें ...

अबूझमाड़ के जंगलों में पुलिस नक्सली मुठभेड़, 4 जिलों के सुरक्षा बल ने नक्सलियों को घेरा, भारी फायरिंग जारी

नारायणपुर : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित दंतेवाड़ा सीमा से लगे अबूझमाड़ के ओरछा ब्लॉक के रेकावाया और हितुल के जंगलों में सुरक्षाबलों और नक्सलियों की बड़ी मुठभेड़ चल रही है। सुबह 3 बजे से 4 जिलों का संयुक्त नक्सल ऑपरेशन चल रहा है। नारायणपुर और दंतेवाड़ा एसपी ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।बताया गया कि दक्षिण अबूझमाड़ में 50 से 60 इंद्रावती एरिया कमेटी के नक्सलियों के होने की सूचना मिली थी। जिसके बाद ज्वाइंट एक्शन फोर्स को भेजा गया। दंतेवाड़ा एसपी गौरव राय ने बताया कि अबूझमाड़ के दक्षिणी क्षेत्र में पूर्वी बस्तर डिवीजन और इंद्रावती एरिया कमेटी के माओवादियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इस सूचना पर नक्सल विरोधी सर्च अभियान संचालित किया गया है।

और पढ़ें ...

सुकमा में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े दो लोगों के घर NIA का छापा, पूछताछ जारी

सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सल मामले से जुड़े हुए दो लोगों के घर मे एनआईए NIA ने छापा मारा है। एनआईए की टीम गुरुवार सुबह से दोनों के घर में ​दबिश दी है। जिसमें एक को 25 सितंबर के दिन स्थानीय पुलिस ने नक्सल मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एनआईए की टीम जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर दबिश देने पहुंच गई। टीम के साथ स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी जो घर के बाहर तैनात की गई थी। मंतोष मंडल को स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

 
और पढ़ें ...

सुकमा में नक्सलियों के शहरी नेटवर्क से जुड़े दो लोगों के घर NIA का छापा, पूछताछ जारी

सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले में नक्सल मामले से जुड़े हुए दो लोगों के घर मे एनआईए NIA ने छापा मारा है। एनआईए की टीम गुरुवार सुबह से दोनों के घर में ​दबिश दी है। जिसमें एक को 25 सितंबर के दिन स्थानीय पुलिस ने नक्सल मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद एनआईए की टीम लगातार पूछताछ कर रही थी।

जानकारी के अनुसार गुरुवार सुबह एनआईए की टीम जिला मुख्यालय स्थित मंतोष मंडल व एक अन्य महिला के घर दबिश देने पहुंच गई। टीम के साथ स्थानीय पुलिस की एक टीम भी मौजूद थी जो घर के बाहर तैनात की गई थी। मंतोष मंडल को स्थानीय पुलिस ने 25 सितंबर को जिले के भेज्जी इलाके से नक्सली का सहयोगी व शहरी नेटवर्क के आरोप में गिरफ्तार किया गया था।

 
और पढ़ें ...

CG : घर के बाहर पड़ी मिली सिंदूर से रंगी मरी हुई काली मुर्गी, नींबू, मिर्ची और धमकी भरा पत्र, काला जादू के संदेह से मचा हड़कंप

बिलासपुर: जिले के सीपत क्षेत्र के ग्राम देवरी में एक ग्रामीण वृंदा केंवट के घर के आंगन में अजीबोगरीब वस्तुएं पाई गईं। किसी ने सिंदूर से रंगे मरी हुई काली मुर्गी, नींबू, मिर्च और नीचे एक धमकी भरा पत्र छोड़ दिया है। पत्र में घर में रह रही एक लड़की को लेकर गंभीर चेतावनी दी गई है। उसमें लिखा गया है कि लड़की की उपस्थिति से घर में ग्रह बाधा होगी और उसे घर में रखने पर उसकी मौत हो सकती है।

वृंदा ने इस मामले की शिकायत सीपत थाने में दर्ज कराई है। पुलिस ने घटना को गंभीरता से लेते हुए गांव के लोगों से पूछताछ शुरू कर दी है। जांच में कुछ संदिग्ध मोबाइल नंबर भी सामने आए हैं, जिनके आधार पर पुलिस जांच को आगे बढ़ा रही है।

 
 
और पढ़ें ...

CG : पखांजुर पहुंचे सीएम साय, 254 करोड़ों रुपए का किया भूमिपूजन वा लोकार्पण

पखांजुर: छत्तीसगढ़ के मुखिया सीएम विष्णुदेव साय वा उप मुख्यमंत्री अरुण साय हवाई मार्ग से पखांजुर पहुंचे। स्वर्गीय भाजपा नेता असीम राय के प्रतिमा का अनावरण किया गया। अब पखांजुर बस स्टैंड असीम राय बस स्टैंड के नाम से जाना जायेगा। कांकेर जिले में 254 करोड़ों रुपए का भूमिपूजन वा लोकार्पण किया गया। इस दौरान भारी मात्रा में भाजपा कार्यकर्ता और किसान पहुंचे। मुख्यमंत्री का भी भव्य स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा की आने वाला 13 दिसंबर को हमारी सरकार का शानदार एक साल पूरा होने जा रहा है ! मोदी की गारंटी के साथ बहुत सारा काम हमारी सरकार ने पूरा किया है। बस्तर जैसे नक्सली क्षेत्र में शांति व्यवस्था किया है। सभी को बधाई और शुभकामनाएं दिया।

 
और पढ़ें ...

CG - नवीनीकरण की बढ़ी तारीख...अब इस तारीख तक कर सकते हैं नवीनीकरण

दुर्ग। सार्वजनिक वितरण प्रणाली के अंतर्गत प्रचलित राशनकार्डों के नवीनीकरण हेतु 31 अक्टूबर 2024 तक वृद्धि की अनुमति प्रदान की गई थी। प्रभारी खाद्य नियंत्रक टी.एस. अत्री के अनुसार राज्य शासन द्वारा विचारोंपरांत राशनकार्ड नवीनीकरण की समय-सीमा 01 दिसम्बर 2024 से 28 फरवरी 2025 तक बढ़ायी गई है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी पर संकट ! 12 दिसंबर से कर्मचारियों ने किया हड़ताल का ऐलान

 रायपुर :- छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) में 12 दिसंबर से प्रदेश के 33 जिले के सभी धान खरीदी केंद्र के 2 हज़ार से ज़्यादा कर्मचारीयो ने अपनी 03 सूत्रीय माँग को लेकर हड़ताल में जाने की तैयारी में है

1 धान खरीदी कम्प्यूटरीकरण वर्ष 2007 से डॉटा एन्ट्री आपरेटर विगत कार्यरत हैं। समर्थन मूल्य धान खरीदी के तहत धान उपार्जन केन्द्रो डॉटा एन्ट्री आपरेटर को खाद्य विभाग में संविलियन किया जाए।2 नवीन वित्त निर्देश 22/2023 के अनुसार संविदा वेतनमान में 27 प्रि का लाभ प्रदान कर 23350/- रूपये मासिक संविदा वेतनमान अगस्त प्रदान किया जाए,3 धान खरीदी नीति खरीफ विपणन वर्ष 2024-2025 की कंडिका-11.3.-

खरीफ वर्ष 2025-2026 में समितियों में डाटा एन्ट्री ऑपरेटरों की व्यव राज्य सहकारी विपणन संघ द्वारा ऑउट सोर्सिग से नियोजित करने के माह अप्रैल 2025 में कार्यवाही की जावें) को विलोपित किया जाए ।

संघ का कहना है कि जब तक इनकी मांगें पूरी नहीं हो जाती तब तक हम यहां डटे रहेंगे. ऐसे में धान खरीदी को लेकर संकट के बादल दिखाई दे रहे हैं. इन मांगों के पूरा न होने पर समिति के कर्मचारियों ने प्रदर्शन को और उग्र करने की चेतावनी दी है.

खाद्य विभाग में संविलियन, वेतनमान में 27 प्रतिशत वृद्धि, काम की गारंटी आदि मांगों को लेकर वे 12 दिसंबर से हड़ताल पर रहेंगे। यदि ऐसा हुआ तो प्रदेशभर में धान खरीदी पूरी तरह से बंद हो सकती है। क्योंकि शासन ने धान खरीदी को ऑनलाइन कर दिया है। आधे से ज्यादा काम कंप्यूटर ऑपरेटर ही करते हैं। धान बेचने जिन किसानों को मोबाइल चलाना नहीं आता, वे आपरेटर के सहयोग से टोकन लेते हैं। केंद्र में ऑपरेटर ही नहीं रहेंगे तो किसानों को टोकन के लिए भटकना पड़ेगा।

यदि किसान मोबाइल से दूसरों के सहयोग से टोकन ले भी लेते हैं तो जब वे धान लेकर बेचने उपार्जन केंद्र जाएंगे तो उनका बायोमैट्रिक नहीं हो पाएगा। सिर्फ खरीदी ही नहीं बल्कि धान का उठाव भी इनके हड़ताल से प्रभावित होगा। क्योंकि आवक -जावक उठाव जीपीएस सिस्टम से होता है और कंप्यूटर से ही गेट पास बनाया जाता है। छग समर्थन मूल्य धान खरीदी कंप्यूटर संघ के प्रदेश अध्यक्ष ऋषिकांत मोहरे ने बताया कि इस कल 12 दिसंबर गुरुवार से पूरे प्रदेश में धान खरीदी बंद रहेगी। जब तक मांग पूरी नहीं हो जाती। हड़ताल पर रहेंगे। श्री मोहरे ने बताया मंगलवार को लेकर सचिव, खाद्य विभाग मंत्रालय नवा रायपुर सचिव, सहकारिता विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर,पंजीयक एवं आयुक्त, सहकारी संस्थाएँ, नवा रायपुर,प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी विपणन संघ (मार्कफेड),प्रबंध संचालक, छ.ग. राज्य सहकारी बैंक (अपेक्स बैंक),संयुक्त पंजीयक सहकारी संस्थाएँ संभाग रायपुर, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक रायपुर,सभी को एक ज्ञापन सौंपा है। ज्ञापन के माध्यम से प्रशासन को सूचना दी है कि वे 12 दिसंबर से काम बंद कर हड़ताल पर जाने वाले हैं।

प्रमुख माँग

1.धान खरीदी नीति में अप्रैल 2025 में आउटसोर्सिंग की कार्यवाही करने शासन का आदेश।

2.ऑपरेटर का विभाग तय नही किया गया है।

3.नवीन वित्त निर्देश के अनुसार वेतन वृद्धि नही हुवा।

4.समय में वेतन नही मिलता पुनः 24-25 का ये पांचवा माह रनिंग चल रहा है वेतन नही आया है।

5.अगस्त 23 के छूटे वेतन के संबंध में शासन कोई जवाब नही दे रहे है।

6 जो पिछला 7 माह का वेतन कैबिनेट बैठक से जारी हुवा उसमे भी बहुत जिले में वेतन कटोती किया गया।

7.पिछले हड़ताल के 37 दिन को कार्य अवधि मानने हेतु कोई आदेश शासन द्वारा जारी नही किया गया।

8.साथ ही अधिकांश जिले के ऑपरेटर का नियम विरुद्ध ट्रांसफर कर दिया गया है।

और पढ़ें ...

CG : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नक्सलियों ने की भाजपा कार्यकर्ता की हत्या

बीजापुर : नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव से पहले नक्सली बीजापुर में तांडव मचा रहे हैं। वही नक्सलियों ने एक भाजपा कार्यकर्ता को मौत के उतारा है। यह मामला फरसेगढ़ थाना क्षेत्र का है। हालांकि घटना की अधिकारिक पुष्टी नहीं हुई है। बता दें कि बीते दिनों नक्सलियों ने भैरमगढ़ के बिरयाभूमि में भाजपा किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष की हत्या की थी। अब कुटरू तहसील के ग्राम सोमनपल्ली निवासी भाजपा कार्यकर्ता माड़ो राम कुड़ियम को मौत के घाट उतारा गया है। इस घटना के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

 
और पढ़ें ...

BREAKING : मेले से लौट रही पिकअप अनियंत्रित होकर पलटी, 30 लोग घायल, मची चीख पुकार

बालोद : जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है, यहां राजाराव पठार मेले में शामिल होकर लौट रहे ग्रामीणों से भरी पिकअप अनियंत्रित होकर पलट गई है. इस हादसे में करीब 30 लोग घायल हो गए, जिनमें से 6 की हालत गंभीर बताई जा रही है. हादसे के बाद चीख पुकार मच गई है. 20 घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया है. बालोद जिले के पुरूर थाना क्षेत्र का मामला.

जानकारी के अनुसार, घटना गुरूर थाना क्षेत्र के कंकालिन मोड़ की है, जहां पिकअप वाहन अनियंत्रित होकर पलट गया. हादसे के समय वाहन में करीब 30 लोग सवार थे, जो वीर मेला और मुख्यमंत्री कार्यक्रम से अपने गांव नारागांव लौट रहे थे. घायलों को कांकेर मेडिकल कॉलेज ले जाया गया गया है. प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में जुटी हुई है. घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है.

और पढ़ें ...

CG : राज्य सरकार ने जारी किया आदेश,इस मामले में 2 CMO सहित पांच को किया गया सस्पेंड...जानें मामला....!!

 डोंगरगढ़ :- नगर पालिका परिषद में निर्माण कार्यों व सामग्रियों की खरीदी में करोड़ों के भ्रष्टाचार के मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। दो तत्कालीन मुख्य नगर पंचायत अधिकारियों समेत पांच को निलंबित कर दिया है।निलंबित अफसरों में दोसब इंजीनियर व एक एकाउंटेंट भी शामिल हैं। सभी को नगरीय प्रशासन विभाग के क्षेत्रीय कार्यालय दुर्ग में अटैच किया गया है। 

अवर सचिव अजय तिर्की द्वारा जारी आदेश के तहत फरवरी 2021 सितंबर 2022 तक मुख्य नगर पालिका अधिकारी यमन देवांगन को आर्थिक अनियमितता का दोषी पाए जाने पर निलंबित किया गया है। वर्तमान में वे नगर पंचायत इंदौरी (कवर्धा) में मुख्य नगर पालिका अधिकारी हैं। सितंबर 2022 से अगस्त 2023 तक डोंगरगढ़ पालिका में सीएमओ रहे प्रमोद शुक्ला को भी सस्पेंड किया गया है। अभी वे खैरागढ़ नगर पालिका में सहायक राजस्व निरीक्षक के रूप में पदस्थ हैं।

उप अभियंता रितेश स्थापक, किशोर ठाकुर व लेखापाल दीपा भिवगढ़े को भी निलंबित किया गया है। स्थापक व भिवगढ़े डोंगरगढ़ पालिका में ही पदस्थ हैं जबकि किशोर ठाकुर उप अभियंता के रूप में नगर पंचायत कार्यालय छुरिया में सेवारत हैं।

जांच में एक और तत्कालीन सीएमओ कुलदीप झा भी आर्थिक गड़बड़ी में दोषी पाए गए हैं। खैरागढ़ पालिका में भ्रष्टाचार के मामले में निलंबित चल रहे है। प्लेसमेंट कर्मचारी जयेस सहारे को बर्खास्त करने कहा गया है।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT : तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को कुचला, एक की मौत, दो घायल

कोरबा : छत्तीसगढ़ में हादसों में बढ़त लगातार जारी है, वहीं प्रदेश के कोरबा जिले में भी सड़क हादसों के दौरान लोगों की मौत होने का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोवमार की रात दस बजे कटघोरा-अंबिकापुर राष्ट्रीय राजमार्ग पर तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार तीन युवकों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।

हादसा तानाखार के पास हुआ है। वहीं मृतक और घायल कौन है और कहां के रहने वाले हैं इस संबंध में किसी तरह की जानकारी नहीं मिल सकी है। हादसे की जानकारी मिलते ही डायल 112 और कटघोरा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और घायलों को कटघोरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेें भर्ती करवाया। हादसे के बाद मार्ग पर लंबा जाम लग गया, जिसे काफी मशक्कत के बाद समाप्त करवाया गया।

 
और पढ़ें ...

गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में अमर शहीद वीर नारायण सिंह की गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद वीरनारायण सिंह के बलिदान दिवस पर राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक पहुंच कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने शहीद वीर नारायण सिंह की प्रतिमा पर मल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव, आदिमजाति विकास मंत्री  रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप, विधायक  पुरन्दर मिश्रा सहित अनेक जनप्रतिनिधिगण इस अवसर पर  उपस्थित थे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने शहीद वीर नारायण सिंह के मातृभूमि के प्रति योगदान को याद करते हुए कहा कि स्वतंत्रता के लिए अपना जीवन न्यौछावर कर देने वाले आदिवासी जन-नायक वीर नारायण सिंह छत्तीसगढ़ महतारी के सच्चे सपूत थे। वे सोनाखान के ज़मींदार परिवार से थे लेकिन उन्होंने आदिवासियों, किसानों और गरीबों के लिए लड़ाई लड़ी। उन्होंने सन् 1856 के भीषण अकाल के दौरान गरीबों को भूख से बचाने के लिए अनाज गोदाम से अनाज निकालकर गरीबों में बांट दिए। उन्होंने सन् 1857 के प्रथम स्वतंत्रता संग्राम आंदोलन के दौरान छत्तीसगढ़ की जनता में देश भक्ति का संचार किया। मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि शहीद वीर नारायण सिंह के संघर्ष, मातृभूमि के प्रति समर्पण और बलिदान को हमेशा याद किया जाएगा। गरीबों और किसानों के रक्षक के रूप में उनकी गौरवगाथा सदैव अमर रहेगी।

और पढ़ें ...

CG : प्रयास आवासीय विद्यालय की तीसरी मंजिल से गिरी छात्रा की मौत, इलाज के लिए रायपुर लाते वक्त तोड़ा दम

कांकेर : जिला मुख्यालय में संचालित प्रयास आवासीय विद्यालय की ग्यारहवीं कक्षा की छात्रा छात्रावास की तीसरी मंजिल से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गई थी, जिसे जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर कर दिया गया, जहां रायपुर ले जाते वक्त छात्रा ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया है। वहीं पुलिस पुरे मामले की जांच में जुट गई है।

बता दें कि कक्षा 11 वीं में पढ़ने वाली छात्रा करिश्मा तबियत खराब होने की वजह से वह स्कूल नहीं गई थी, कल साेमवार सुबह करीब साढ़े 9 बजे छात्रा छत पर थी तभी अचानक वो नीचे आ गिरी, इस दौरान नीचे काम कर रहे मजदूरों ने देखा और स्कूल प्रबंधन को इसकी सूचना दी। इसके बाद आनन-फानन में उसे जिला अस्पताल लाया गया, जहां गंभीर चोट को देखते हुए उसे प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर रेफर किया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया है, छात्रा के सिर और पैर में गंभीर चोट लगी थी।

गौरतलब है कि छात्रा छत से कैसे गिरी ये अब तक स्पष्ट नहीं है, संबंधित विभाग का कहना है कि छात्रा का पैर फिसलने से हादसा हुआ है, लेकिन छत की बाउंड्रीवाल 3 फिट ऊंची है ऐसे में पैर फिसलने से हादसा होने की संभावना नजर नहीं आ रही है। यही कारण है कि मामला संदिग्ध नजर आ रहा है, फिलहाल अधिकारी मामले की जांच की बात कह रहे है। दूसरी तरफ हादसे के बाद छात्रा के सहपाठी सदमे में है, एक अन्य छात्रा घटना के बाद बेहोश हो गई थी, जिसे जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

 
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का किया शुभारंभ

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने आज अंबिकापुर के पीजी कॉलेज ग्रांउड में आयोजित कार्यक्रम में 536 करोड़ 14 लाख की लागत वाले 1614 विकास एवं निर्माण कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया और कहा कि इससे सरगुजा जिले के विकास में तेजी आएगी। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर अंबिकापुर नगर निगम क्षेत्र अधोसंरचना विकास के लिए 23.90 करोड़ रूपए दिए जाने की घोषणा की। उन्होंने सुपर स्पेशियल्टी हॉस्पिटल अंबिकापुर को डीकेएस रायपुर की तर्ज पर विकसित करने तथा विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कॉलेज का नाम शासकीय इंजीनियरिंग कॉलेज किए जाने की भी घोषणा की।
मुख्यमंत्री श्री साय इस अवसर पर सरगुजा जिले में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय की गर्भवती एवं शिशुवती माताओं को अतिरिक्त पोषण आहार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री अन्न कोष योजना का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन सरगुजा द्वारा यह योजना पायलट प्रोजेक्ट की शुरू की गई है। इससे पहाड़ी कोरवा समुदाय में मातृ मृत्यु दर और शिशु मृत्यु दर को कम करने में मदद मिलेगी। मुख्यमंत्री श्री साय ने जिला प्रशासन द्वारा तैयार की गई कैरियर निर्देशिका का भी विमोचन किया।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने इस अवसर पर मां महामाया को नमन करते हुए जिलेवासियों को विकास कार्यों की बधाई देते हुए कहा कि अंबिकापुर छत्तीसगढ़ ही नहीं देश के सबसे सुंदर और साफ सुथरे शहरों में शामिल है। यह सब नगर निगम के अधिकारी-कर्मचारियों, हमारे सफाई मित्रों और स्वच्छता दीदियों के योगदान से हो पाया है। अंबिकापुर के नागरिकों को भी इसका श्रेय देना चाहूंगा, जिनके सहयोग से अंबिकापुर स्वच्छ और सुंदर बना हुआ है।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की गारंटी पर जनता ने विश्वास किया है। 13 दिसंबर को छत्तीसगढ़ सरकार का एक साल पूरा हो रहा है। इस एक साल के अल्पकाल में ही सरकार ने मोदी की गारंटी के बड़े बड़े कामों को पूरा करने का प्रयास किया है। बीते पांच सालों में गरीब जरूरतमंद परिवार, जो प्रधानमंत्री आवास से वंचित थे, उनके आवास स्वीकृत एवं निर्मित किए जा रहे हैं। शासन द्वारा 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी की जा रही है। किसानों को धान का मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल देने के लिए शासन प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महतारी वंदन योजना के माध्यम से 70 लाख से ज्यादा माताओं और बहनों को लाभान्वित किया जा रहा है। तेंदूपत्ता का पारिश्रमिक अब 5500 रुपए प्रति मानक बोरा मिल रहा है। श्रीराम लला दर्शन यात्रा योजना से 20 हजार से ज्यादा श्रद्धालुओं को अयोध्या धाम जाकर भगवान श्री राम के दर्शन का सौभाग्य मिला है। हमने वायदे के मुताबिक पीएससी परीक्षा में पारदर्शिता लाने का काम किया है। बीते वर्ष पीएससी की भर्ती प्रक्रिया में हुए भ्रष्टाचार की जांच सीबीआई कर रही है। उपमुख्यमंत्री श्री साव ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सरगुजावासियों को जिले के विकास कार्यों के लोकार्पण और भूमिपूजन की शुभकामनाएं दी।

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने इस मौके पर वहां लगाए गए शासकीय विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने शासन की विभिन्न योजनाओं के तहत लाभान्वित हितग्राहियों को सामग्री एवं राशि का वितरण भी किया। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उल्लेखनीय कार्य के लिए स्वयं सेवक श्रीमती बानी मुखर्जी, मितानिन श्रीमती परिमनिया यादव, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती प्रमिला तिर्की एवं श्रीमती पुरो बाई, स्वच्छता दीदी श्रीमती सुनीता सारखेली, लुण्ड्रा के मंडल संयोजक श्री रघुनाथ प्रसाद, व्याख्याता श्रीमती लीना थॉमस को सम्मानित किया।  

कार्यक्रम में लोक स्वास्थ्य परिवार कल्याण एवं चिकित्सा शिक्षा मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल, महिला एवं बाल विकास एवं समाज कल्याण विभाग मंत्री श्रीमती लक्ष्मी राजवाड़े, सरगुजा सांसद  चिंतामणी महाराज, अम्बिकापुर विधायक  राजेश अग्रवाल, लुण्ड्रा विधायक  प्रबोध मिंज, सीतापुर विधायक रामकुमार टोप्पो, प्रतापपुर विधायक श्रीमती शकुंतला पोर्ते, सामरी विधायक श्रीमती पैंकरा छत्तीसगढ़ राज्य युवा आयोग के अध्यक्ष  विश्वविजय सिंह तोमर सहित अन्य जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री 10 दिसम्बर को सोनाखान और राजाराव पठार कर्रेझर जाएंगे

शहीद वीर नारायण सिंह जी के शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में होंगे शामिल

रायपुर, 09 दिसम्बर 2024

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय कल 10 दिसम्बर को शहीद वीर नारायण सिंह के शहादत दिवस के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर आयोजित श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धासुमन अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री रायपुर के न्यू सर्किट हाउस सिविल लाईन में अपेक्स बैंक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के संयुक्त कार्यक्रम में शामिल होंगे। 

जारी दौरा कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे राजधानी रायपुर के जयस्तंभ चौक में आयोजित कार्यक्रम में शहीद वीर नारायण सिंह को श्रद्धांजलि अर्पित करेंगे। मुख्यमंत्री इसके पश्चात हेलीकॉप्टर से सोनाखान जाएंगे और वहां शहीद वीर नारायण सिंह की स्मृति में आयोजित शहादत दिवस एवं श्रद्धांजलि कार्यक्रम में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री इस मौके पर विकास एवं निर्माण कार्यो का लोकार्पण एवं भूमिपूजन भी करेंगे। मुख्यमंत्री सोनाखान से दोपहर 2.30 बजे हेलीकॉप्टर से प्रस्थान कर बालोद जिले के राजाराव पठार कर्रेझर पहुंचेंगे और वहां अपरान्ह 3.20 बजे से 4.20 बजे तक शहीद वीर नारायण सिंह जी को श्रद्धांजलि अर्पित करने के लिए आयोजित सभा में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री वहां से संध्या 5 बजे वापस रायपुर आएंगे और न्यू सर्किट हाउस में अपेक्स बैंक एवं जिला केन्द्रीय सहकारी बैंकों के चयनित अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र का वितरण और अपेक्स बैंक व जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के नवीन शाखा भवन का वर्चुअल शुभारंभ करेंगे।

और पढ़ें ...

CG : सरकारी जमीन पर कब्ज़ा, सरपंच और उपसरपंच बर्खास्त

बिलासपुर : बिल्हा विकासखंड के ग्राम पंचायत बसिया की सरपंच और उपसरपंच को बर्खास्त कर दिया गया है। दरअसल शासकीय सरपंच और उपसरपंच द्वारा भूमि पर काबिज होने के आरोपों की जांच के बाद शिकायत की पुष्टि होने पर बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई। अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय बिलासपुर ने एसडीएम के प्रतिवेदन और संबंधित पक्षों की सुनवाई के बाद बर्खास्तगी आदेश जारी किए। बसिया में वर्तमान में उषा यादव सरपंच के पद पर और बलदाऊ यादव उपसरपंच के पद पर कार्यरत हैं।

शासकीय जमीन में कब्ज़ा

अतिरिक्त कलेक्टर न्यायालय द्वारा जारी आदेश के अनुसार बसिया की सरपंच उषा यादव पति कृष्ण कुमार यादव और उपसरपंच बलदाऊ यादव के विरूद्ध शासकीय घास भूमि में कब्जे की शिकायत की गई थी. उषा यादव द्वारा गोठान के नजदीक स्थित घास भूमि पर पक्का मकान बना रही थी. उपसरपंच बलदाऊ यादव द्वारा जमीन के एक हिस्से में कब्जा कर डेयरी फार्म खोला गया था. मामले की जांच कर अतिरिक्त तहसीलदार बिलासपुर द्वारा 8 अक्टूबर 2024 को दिए गए प्रतिवेदन से स्पष्ट है कि सरपंच पति कृष्ण कुमार यादव द्वारा खसरा नम्बर 231/1 रकबा 8.260 हेक्टेयर घास मद की शासकीय भूमि के अंश भाग पर गोठान के पास पक्का मकान निर्माण किया जा रहा है. खसरा नम्बर 213/8 रकबा 0.607 हेक्टेयर शासकीय भूमि आबादी आवास के अंश भाग पर उप सरपंच द्वारा डेयरी फार्म बना कर अतिक्रमित किया जाना प्रतिवेदित किया गया है.

और पढ़ें ...

CG - 35 व्याख्याताओं को कारण बताओ नोटिस जारी...जानिए पूरा मामला..!!

बेमेतरा। जिले के प्रशिक्षण संस्थान डाइट में इस वर्ष को शिक्षा गुणवत्ता वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। डाइट ने हर स्तर पर बेहतर प्रशिक्षण की व्यवस्था की गई है। संचालक एससीईआरटी के निर्देशा पर पहली बार हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी के व्याख्याताओं का विषय पर आधारित प्रशिक्षण संस्थान में तीन-तीन दिवस के लिए आयोजित किया गया। यह प्राचार्य जे के घृतलहरे के मार्गदर्शन में किया गया। प्रथम चरण का प्रशिक्षण ऑफलाइन विषय गणित और भौतिक का 19 से 21 नवंबर तक किया गया था। द्वितीय चरण का जीव विज्ञान और रसायन शास्त्र विषय का प्रशिक्षण 28 से 30 नवंबर तक किया गया था। एससीईआरटी रायपुर के निर्देशा पर सभी व्याख्याताओं को इस प्रशिक्षण में भाग लेना अनिवार्य था। इसके बावजूद जिले के 35 व्याख्याताओं ने इस महत्वपूर्ण प्रशिक्षण में भाग नहीं लिया। 

प्रशिक्षण के समापन के अवसर पर जिला शिक्षा अधिकारी डॉ कमल कपूर बंजारे ने निर्देश दिया कि, जो व्याख्याता इस प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे है उनकी जानकारी जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय को सूचित करें। 35 अनुपस्थित व्याख्याताओं की सूची जिला शिक्षा अधिकारी बेमेतरा को प्रेषित किया गया। जिस पर जिला शिक्षा अधिकारी ने कारण बताओ नोटिस जारी कर कड़ी कार्यवाही की जा रही है। इस तीन दिवसीय प्रशिक्षण में बहुत से प्रतिभागी तो दो दिन अनुपस्थित रहे। तो ज्यादातर पहले दिन उपस्थिति दर्ज करा कर बांकी दो दिन नदारत रहे। कई प्रशिक्षणार्थी तो अंतिम दिन गायब रहे। कई प्रतिभागी तो बाकायदा स्कूल से कार्य मुक्त हुए, लेकिन वह प्रशिक्षण में अनुपस्थित रहे। ऐसे सभी लापरवाह और गैर जिम्मेदार व्याख्याताओं को जिला शिक्षा अधिकारी  के द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी कर कार्रवाई की जा रही है। 

इस मौके पर पीयूष जैन भनसुली, टिकेश्वर लाल साहू ठेलका, संजय वर्मा नरी, बिरेंद्र कुमार टंडन आनंदगांव, शैलबाला साहू भटगांव, महेश कुमार साहू देवकर, वीरेंद्र कुमार शर्मा बालसमुंद, अशोक कुमार निर्मलकर बालसमुंद, सरिता भारती बावा मोहतरा, मनोज कुमार साहू सेजेस कठिया, उपेंद्र कुमार वर्मा हरडुवा, अंजूलता साहू सेजेस बेमेतरा, खोमेंद्र कुमार सिन्हा बनरांका, अर्चना साहू रांका, भौतिक शास्त्र विषय में हिरेंद्र कुमार साहू सेजेस बेमेतरा, अचला मिश्रा लोलेसरा, उत्तम राम चंदेल परपोड़ी, जीवविज्ञान विषय में सूर्य प्रकाश साहू खिलोरा, करुणा चौहान केहका, योगेंद्र कुमार वर्मा सोढ़, प्रतिमा कमल सेन सेजेस नांदघाट, घनश्याम घृतलहरे बिलई, रीता शर्मा बेलगांव, श्यामचरण दिवाकर गोढ़ी कला, दुर्गा प्रसाद सोनी नरी, पुष्पा लहरे अंधियार खोर, रामकृष्ण साहू बाबा मोहतरा, राखी ठाकुर भरदा कला, रसायन शास्त्र विषय में दुर्गेश्वरी साहू थान खमरिया, पुष्प लता साहू कन्या बेरला, करुणा मांझी भिंभौरी, स्नेहा लता नांदघाट, जान्हवी तिवारी चेचानमेटा, जितेंद्र पात्रे टेमरी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

CG -आदिवासी विद्यालय की 8वीं की छात्रा 7 महीने की हुई गर्भवती,15 दिनों से नहीं आ रही थी स्कूल,जब टेस्ट कराया तो उड़ गए होश...

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आवासीय विद्यालय में पढ़ रही 8वीं की छात्रा 7 महीने की गर्भवती हो गई है। यहां तक की छात्रा पिछले 15 दिनों से स्कूल नहीं आ रही थी। प्रेग्नेंसी के बारे में पता चलते ही प्रबंधन ने छात्रा का स्वास्थ्य परीक्षण कराया, जिसमें प्रेग्नेंट होने की पुष्टि हुई है।

आपको बता दे इससे कुछ दिन पहले ही एक और आवासीय विद्यालय में भी छात्रा के गर्भवती होने की पुष्टि हो चुकी है, लेकिन किसी तरह की कार्रवाई नहीं हुई है। जिला प्रशासन ने संबंधित अधीक्षिका सिर्फ कारण बताओ नोटिस ही जारी किया है।

8वीं की छात्रा आवासीय विद्यालय में रहकर पढ़ाई कर रही है। इसी बीच वह अचानक स्कूल आना बंद कर दी। जब छात्रा को लेकर स्कूल की शिक्षिकाओं ने उसकी सहेलियों से बातचीत की, तो पता चला कि वह गर्भवती हो गई। गर्भवती होने की खबर जब फैलने लगी तो आवासीय विद्यालय की अधीक्षिका और प्रधान अध्यापिका ने उच्च अधिकारियों को मामले की जानकारी दी। इसके बाद जिला प्रशासन तक मामला पहुंचा। चाइल्ड प्रोटेक्शन कमीशन की टीम विद्यालय पहुंचकर मामले की जांच की। इसके बाद थाने में FIR दर्ज कराई गई है। वहीं सुकमा खंड शिक्षा अधिकारी सुखराम देवांगन ने कहा कि, आवासीय विद्यालय की एचएम ने मामले में उन्हें कोई जानकारी नहीं दी गई है।

और पढ़ें ...

BREAKING: सहायक शिक्षक से प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति,देखिये लिस्ट…!!

 रायपुर। रायपुर जिला शिक्षा अधिकारी ने आज सहायक शिक्षक से प्राथमिक शाला प्रधानपाठक के 220 पदों पर पदोन्नति सूची आखिर जारी कर दिया ही दिया। नीचे देखें सूची...

camscanner-12-09-2024-163539-1-1253394

 

और पढ़ें ...

दिव्यांग बच्चों ने खूब मटकी फोड़ी, जमकर लगाई दौड़ और कल्पना में भरे रंग

सामाजिक संगठन गोल्डन एम्पथी (जीई) फाउंडेशन की ओर से दिव्यांग बच्चों के लिए रविवार को आयोजित वार्षिक खेल मेला 'उड़ान' में सुबह से शाम तक रौनक रही। विभिन्न जिलों से आए 300 से ज्यादा विशेष बच्चों ने अपनी खेल प्रतिभा का जबरदस्त प्रदर्शन किया। 
इन बच्चों ने न सिर्फ मटकी फोड़ी और दौड़ लगाई बल्कि ड्राइंग एवं पेंटिंग प्रतियोगिता में भी अपनी कल्पना को रंग भर कर अतिथियों को हैरान कर दिया। शासकीय-अशासकीय समस्त संस्थानों से आए अतिथियों ने न सिर्फ इन बच्चों की जम कर तारीफ की बल्कि आयोजक जीई फाउंडेशन की पहल को भी अनुकरणीय बताया।
भिलाई निवास के सामने स्थित मैदान में रविवार की सुबह उपस्थित अतिथियों ने प्रतीक स्वरूप गुब्बारे उड़ाकर 'उड़ान' का औपचारिक शुभारंभ किया। 
आयोजन में विभिन्न संस्थानों से आए विशेष बच्चों के लिए अलग-अलग तमाम व्यवस्थाएं की गई थी। यहां बच्चों ने ड्राइंग एवं पेंटिंग में उत्साह के साथ भाग लिया।  इस दौरान सुबह से शाम तक दिव्यांग बच्चों के लिए विविध खेल प्रतियोगिताएं हुईं। जिसमें इन बच्चों ने शारीरिक अक्षमता को पीछे छोड़ते हुए मैदान में अपनी खेल प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
आयोजन में पहुंचे भिलाई स्टील प्लांट के निदेशक प्रभारी अनिर्बान दासगुप्ता ने कहा कि समाज से विशेष बच्चों को एक मंच पर लाना और उन्हें अवसर देने जीई फाउंडेशन का कार्य अतुलनीय है। बीएसपी के कार्यपालक निदेशक (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य सेवाएं) डॉ. रवींद्रनाथ एम. ने कहा कि विशेष बच्चों के प्रति जीई फाउंडेशन अपनी जवाबदारी बखूबी निभा रहा है, यह हम सबके लिए प्रेरणास्पद है।  
सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के उपमहानिरीक्षक बी एस पंते ने इन विशेष बच्चों को लड्डू खिला कर मुंह मीठा करवाया और पूरे आयोजन को अनुकरणीय बताया। सेंट थॉमस मिशन के राजू फादर ने कहा कि जीई फाउंडेशन ने दिव्यांग बच्चों के प्रति अपनी सेवाओं से समाज को यह एहसास भी कराया है कि इन विशेष बच्चों को लेकर उन सभी की भी जिम्मेदारी बनती है। 
वहीं युवा नेता मनीष पांडेय ने कहा कि यहां दिव्यांग बच्चों के लिए जो काम जीई फाऊंडेशन कर रहा है उसका संदेश अब पूरे देश मे जा रहा है। पुलिस उप महानिरीक्षक प्रखर पांडेय ने प्रतिभागी बच्चों को सम्मानित करते हुए आयोजन की सराहना की। इस दौरान बच्चों के साथ आए शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। 
इनके अलावा बी एस एफ के कमांडेंट मनीष सिन्हा,बीएसपी ऑफिसर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष नरेंद्र बंछोर, महासचिव परविंदर सिंह, स्टील मेल्टिंग शॉप-3 के मुख्य महाप्रबंधक पी के सिंह, नगर सेवाएं विभाग के मुख्य महाप्रबंधक उत्पल दत्त और एसएमएस-3 के महाप्रबंधक त्रिभुवन बैठा भी विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित थे।
आयोजन को सफल बनाने में जीई फाउंडेशन के प्रदीप पिल्लई, संजय मिश्रा,जावेद खान,के वी विनोद,मनीष टावरी, सुरेश कुमार, श्रेयस कुमार,प्रकाश देशमुख,मृदुला शुक्ला, सुभागा सुरेश, ज्योति पिल्लई, हेमा कुलकर्णी, देवनारायण, स्वाति पंडवार, स्वाति बारीक, विशाखा मंगुडे और योगिता साहू की सहभागिता रही। वहीं सेंट थॉमस कॉलेज और भिलाई इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी दुर्ग के स्टूडेंट ने भी विशेष सहयोग दिया। समूचे समारोह का संचालन सत्यवान नायक ने किया।
 
इन संस्थानों की रही भागीदारी
 
उड़ान 2024 में मुख्य रूप से जिन संस्थानों ने भागीदारी दी, उनमें प्रयास स्कूल सुपेला, ब्राइट स्कूल दुर्ग,प्रगति स्कूल भिलाई, नवजीवन स्कूल भिलाई स्नेह संपदा स्कूल भिलाई, मानवता स्कूल भिलाई नयनदीप नेत्रहीन विद्यालय भिलाई, दिव्य ज्योति स्कूल भिलाई, गुरुकुल स्कूल भिलाई, आकांक्षा स्कूल रायपुर, सार्थक स्कूल धमतरी, अभिलाषा स्कूल राजनांदगांव और समग्र शिक्षा अभियान दुर्ग शामिल हैं।
 
 
 
 
और पढ़ें ...

निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान का कोंडागांव जिले में हुआ शुभारंभ

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार प्रदेश भर में चलाए जा रहे "निक्षय निरामय छत्तीसगढ़" अभियान का कोंडागांव जिले में भी शुभारंभ हुआ। नगरपालिका उपाध्यक्ष श्री जसकेतु उसेंडी ने आज जिला चिकित्सालय में निक्षय निरामय प्रचार रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर  सिविल सर्जन डॉ. सी.एस.ठाकुर, चिकित्सकगण, अस्पताल के कर्मचारी और यहां पर मौजूद लोगों ने इस अभियान के तहत टीबी, कुष्ठ और मलेरिया उन्मूलन के लिए जनजागरुकता फैलाने, अपना योगदान और सहयोग देने की शपथ भी ली।
   इस अवसर पर नगरपालिका उपाध्यक्ष  जसकेतु उसेंडी ने लोगों से इस अभियान में सहभागी बनने की अपील करते हुए कहा कि लोग अपनी जांच कराएं, ताकि कोंडागांव जिला और छत्तीसगढ़ से टीबी, कुष्ठ और मलेरिया जैसी बीमारियां पूरी तरह खत्म हो सके।

 मुख्यमंत्री के निर्देशन और कलेक्टर  कुणाल दुदावत के मार्गदर्शन में जिले में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ के तहत 100 दिवसीय पहचान और उपचार अभियान चलाया जाएगा। यह अभियान चार चरणों में चलाया जा रहा है। पहला चरण 7 दिसंबर से 22 दिसंबर तक, दूसरा चरण 23 दिसंबर से 28 फरवरी तक, तीसरा चरण 01 मार्च से 15 मार्च तक और चौथा चरण 16 मार्च से 23 मार्च तक चलाया जाएगा।
       जिला कार्यक्रम प्रबंधक अधिकारी श्रीमती भावना माहलवार ने बताया कि स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अंतर्गत चलाए जा रहे निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ के तहत टीबी, कुष्ठ व मलेरिया उन्मूलन और वयोवृद्ध देखभाल हेतु घर-घर जाकर मितानिन बहनों, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं के द्वारा प्रत्येक व्यक्ति की खोज एवं स्क्रीनिंग कर उनका स्वास्थ्य जांच किया जाएगा। जांच के उपरांत संदेहास्पद मरीजों का उच्च अस्पताल में पुनः जांच कर रोग की सत्यापन होने पर जांच और उपचार किया जाएगा आवश्यकतानुसार छोटे क्षेत्रों में भी स्वास्थ्य विभाग के द्वारा निक्षय स्वास्थ्य शिविर का आयोजन कर संदेहास्पद मरीजों का जांच और उपचार किया जाएगा।
 

और पढ़ें ...

BREAKING: कल बंद रहेंगे स्कूल समते सभी सरकारी दफ्तर, जानिए क्या हैं वजह !

बिलासपुर :  दिसंबर की ठंड के बीच जिलेवासियों को बड़ी राहत मिली है। कलेक्टर अवनीश शरण ने 10 दिसंबर 2024 को शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान दिवस के मौके पर जिले में स्थानीय अवकाश घोषित किया है।

गौरतलब है कि इस फैसले के तहत 1 नवंबर 2024 को गोवर्धन पूजा पर घोषित अवकाश को निरस्त कर दिया गया है। नए आदेश के मुताबिक, 10 दिसंबर को स्कूल, सरकारी दफ्तर और अन्य संस्थान बंद रहेंगे।

यह निर्णय शहीद वीर नारायण सिंह के बलिदान को सम्मान देने और छत्तीसगढ़ के इतिहास को संजोने के उद्देश्य से लिया गया है। जनता में इस फैसले को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है।

और पढ़ें ...

रायपुर पश्चिम में विकास की बयार, मूणत ने 1 साल में किये 139 करोड़ के काम, वार्डों दिखेगा बड़ा बदलाव

राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में लिख दी विकास की इबारत, महज एक साल में 139 करोड़ के काम

राजेश मूणत ने रायपुर पश्चिम में किया बेमिसाल विकास, एक साल में किये 139 करोड़ के काम, अगले साल आएंगे बड़े प्रोजेक्ट

रायपुर पश्चिम में विकास की बयार, मूणत ने 1 साल में किये 139 करोड़ के काम, वार्डों दिखेगा बड़ा बदलाव

राजेश मूणत का विकास अभियान: 1 साल में 139 करोड़ के काम, रायपुर पश्चिम शुरू होंगे बड़े प्रोजेक्ट

रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र के 20 वार्डों में सालभर में 139 करोड़ के काम... गुढ़ियारी कालेज, स्कूल अपग्रेडेशन और फ्लाईओवर भी

रायपुर पश्चिम से दिग्गज भाजपा विधायक तथा तीन बार के मंत्री रहे राजेश मूणत ने चौथी बार विधायक बनने के बाद 4 दिसंबर 2023 से अपने विधानसभा क्षेत्र में वार्डों की जरूरत का सर्वे शुरू किया और सिर्फ एक साल में सभी वार्डों में विकास की नई इबारत लिख दी है। विकास के विजन के साथ राजेश मूणत ने अपने क्षेत्र के वार्डों में इतने काम शुरू करवाए हैं कि कई जगह सूरत बदलती नजर आ रही है। उन्होंने अपनी विधायक निधि के अलावा सीएम विष्णुदेव साय तथा पीडब्लूडी मंत्री अरुण साव के जरिए वार्डों में सालभर में 139 करोड़ रुपए खर्च किए हैं। इस बार उन्होंने राजधानी में सरकारी स्कूलों और कालेजों के अपग्रेडेशन और निर्माण का सबसे बड़ा अभियान छेड़ रखा है। कई सरकारी स्कूलों की सूरत बदल रही और उनमें प्राइवेट जैसी सुविधाएं या तो उपलब्ध हो रही हैं, या जल्दी होने वाली हैं। गुढ़ियारी में पहले सरकारी कालेज की आधारशिला रखने के साथ राजेश मूणत ने युवाओं को बड़ी सुविधा देने पर अमल शुरू कर दिया है। हीरापुर और जरवाय में ओवरपास आसपास के लाखों लोगों को सुरक्षित रास्ते प्रदान करेगा। तकरीबन हर वार्ड में वरिष्ठ विधायक मूणत प्राइमरी से हायर सेकेंडरी तक के सरकारी स्कूलों में छात्रों के लिए ऐसी सुविधाएं जुटा रहे हैं, ताकि छात्रों को स्कूल आने में अच्छा फील हो। विधायक निधि तथा अन्य मदों से राजेश मूणत ने वार्डों में सामुदायिक भवनों और आंगनबाड़ी भवनों की जैसे झड़ी लगा दी है। कोई वार्ड ऐसा नहीं है, जहां इनमें से एक न एक भवन का भूमिपूजन होकर काम न शुरू हुआ है। रेलवे स्टेशन से रामनगर तक नई फोरलेन रोड निकलवाकर मूणत आसपास के लाखों लोगों को एक ऐसी सुविधा देने जा रहे हैं, जिन्हें उनके पूर्व के कर् कार्यों की तरह बरसों तक याद किया जाएगा। 

पश्चिम को सुंदर-सुविधाजनक बनाना लक्ष्यः मूणत

तीन बार के मंत्री रह चुके राजेश मूणत ने कहा कि अपने पूर्व के कार्यकाल में रायपुर पश्चिम के वार्डों की दशा ठीक करने के लिए मैंने कुछ प्रयास किए थे। रायपुरा से गुढ़ियारी होकर खमतराई तक के 20 वार्डों में इनमें से किसी न किसी कार्य की जब राजधानी में चर्चा होती है, तब लगता है कि मैंने अपने क्षेत्र के आम लोगों के प्रति कर्तव्य के निर्वहन में सजगता से काम लिया है। चौथे कार्यकाल में मैंने पहले ही तय कर लिया था कि पूरे क्षेत्र के सरकारी स्कूल-कालेजों को ऐसा स्वरूप दिया जाएगा कि इनमें छात्रों को प्राइवेट स्कूल जैसी सुविधा उपलब्ध करवा सकूं। इस कार्य में सीएम साय का काफी सहयोग मिल रहा है और स्कूलों की बदलती तस्वीर संतोष दे रही है। पुल-पुलिया, सड़कें तथा इंफ्रास्ट्रक्चर से जुड़े कार्य जरूरत के आधार पर प्राथमिकता से किए जा रहे हैं और यह क्रम चलेगा। राजेश मूणत ने कहा कि रायपुर पश्चिम के वार्डों में विकास का सिलसिला तो अभी शुरू हुआ है। यह पहला ही साल है, आने वाले वर्षों में इस विधानसभा क्षेत्र में हुए कार्यों को लोग देखने आएं, यह प्रयास सतत चलेगा। 

कई वार्डों में अगले साल ज्यादा बडे़ प्रोजेक्ट आएंगे

वीर सावरकर नगर में 70.5 करोड़ रुपएः इनमें हीरापुर में फ्लाईओवर, जरवाय में ओवरपास समेत विकास कार्य।

नेताजी बाजारी वार्ड में पौने 4 करोड़ रुपएः इनमें गुढ़ियारी चौक से रामनगर तक डामरीकरण, सड़कें और भवन।

वीर शिवाजी वार्ड में 1 करोड़ 39 लाख रुपएः  इनमें आंगनबाड़ी, मुक्तिधाम सौंदर्यीकरण, सामुदायिक भवन, सड़कें।

ठक्कर बापा वार्ड में 1 करोड़ 55 लाख रुपएः इनमें बोर, का़र्यालय भवन, स्कूल की सड़क, जिन तथा आंगनबड़ी।

तिलक वार्ड में 1 करोड़ 22 लाख रुपएः इनमें स्मार्ट शौचालय, डामर तथा कंक्रीट सड़कें और ड्रेन की कवरिंग।

एपीजे कलाम वार्ड में 63 लाख रुपएः इनमें आदर्श आंगनबाड़ी, पाइन लाइने्ं, सड़कें और कार्यालय भवन निर्माण।

परमहंस वार्ड में 75 लाख रुपएः इनमें सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल जीर्णोद्धार और गार्डन अपग्रेडेशन।

भगत सिंह वार्ड में 1 करोड़ 30 लाख रुपएः दो उद्यानों का निर्माण, रंगमंच, ओपन जिम तथा सड़कें और नालियां।

ईश्वरीचरण वार्ड में 1 करोड़ 24 लाख रुपएः इनमें सामुदायिक भवन, आंगनबाड़ी, स्कूल, रोड और सौंदर्याकरण।

बख्शी वार्ड में 1 करोड़ 10 लाख रुपएः इनमें सामुदायिक भवन, कार्यालय भवन, स्कूल भवन और आंगनबाड़ी।

सरदार पटेल वार्ड में पौने 4 करोड़ रुपएः मिडिल स्कूल अपग्रेडेशन, तालाब समेत कई शेड, सड़कें, कार्यालय।

संत रामदास वार्ड में 1 करोड़ 21 लाख रुपएः सामुदायिक भवन, आंगनबड़ी, कई जगह शेड, चौक सौंदर्यीकरण।

भामाशाह वार्ड में 27 करोड़ 32 लाख रुपएः शुक्रवारी बाजार से प्लेटफार्म 8 तक 26 करोड़ से फोरलेन रोड, अन्य।

तात्यापारा वार्ड में 50 लाख रुपएः इनमें प्राइमरी स्कूल मरम्मत, मंच निर्माण, ड्रेन कवर, सीसी रोड, आरसीसी कवर।

चूड़ामणि वार्ड में 1 करोड़ 91 लाख रुपएः इनमें सामुदायिक भवन, ओपन जिम, रामकुंड स्कूल में टायलेट, सड़कें।

आत्मानंद वार्ड में 6 करोड़ 78 लाख रुपएः इनमें आदर्श आंगनबाड़ी, स्कूल में शेड, स्कूल मरम्मत, सड़कें-नालियां।

प्यारेलाल वार्ड में 90 लाख रुपएः डंगनिया स्कूल में रोड व स्टैंड, सामुदायिक भवन, कार्यालय, तालाब सौंदर्यीकरण।

डीडीनगर वार्ड में 3 करोड़ 79 लाख रुपएः विद्यापति गार्डन, रोहिणीपुरम तालाब, केवी में वालीबाल कोर्ट, सड़कें।

सप्रे वार्ड में 5 करोड़ 4 लाख रुपएः महादेवघाट में शौचालय, रायपुरा में दो रंगमंच, सामुदायिक भवन, कई सड़कें।

रविदास वार्ड में 4 करोड़ 31 लाख रुपएः सरोना में पौने 3 करोड़ से सड़कें, 4 स्कूलों का अपग्रेडेशन, रंगमंच, जिम।

और पढ़ें ...

अग्निवीर भर्ती रैली को लेकर युवाओं में भारी उत्साह, हजारों युवा शामिल

 रायगढ़-रायगढ में अग्निवीर भर्ती रैली में अबतक पांच हजार युवा शामिल हुए है। रायगढ में शुरु अग्निवीर भर्ती रैली में युवाओं में काफी उत्साह और जोश देखने को मिल रहा है। अबतक पांच हजार से अधिक युवा इस भर्ती में शामिल हुए हैं।

आज भर्ती के छठे दिन छत्तीसगढ़ के बलौदा बाजार, धमतरी, कबीरधाम, सुकमा, रायपुर, कोंडागांव और नारायणपुर इन सात जिलों के युवाओं ने शामिल होकर अपना कौशल दिखाया । कुल 1091 उम्मीदवारों ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई ।


गौरतलब है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश के 33 जिलों के लिए आयोजित सेना भर्ती के लिए 8556 युवाओं ने सामान्य प्रवेश परीक्षा पास की थी ।
जिला प्रशासन रायगढ़ और सेना भर्ती कार्यालय रायपुर के संयुक्त सहयोग से भर्ती प्रक्रिया सुचारू रूप से चल रही है तथा युवाओं में इस रैली भर्ती के प्रति अपार उत्साह देखा जा रहा है । भारतीय सेना में चयन निष्पक्ष, पारदर्शी केवल योग्यता के आधार पर होती इसलिए सेना भर्ती कार्यालय ने अनाधिकृत व्‍यक्तियों से सावधान रहने की अपील की है ।

और पढ़ें ...

CG : जिले में फिर तेंदूपत्ता गोदाम में लगी आग, वन विभाग के अधिकारी रहे अनुपस्थित

नारायणपुर : जिले में एक बार फिर तेंदूपत्ता के गोदाम में आग लगने की घटना सामने आई है। जले हुए तेंदूपत्ता के गोदाम में आग लगने की सूचना पर फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने की कोशिश की। आपको बता दे,दो साल पहले इसी गोदाम में 4,000 तेंदूपत्ता मानक बोरों के जलने की पुष्टि वन विभाग ने की थी। कुछ महीनों पहले जिले में नाले में हजारों बोरों को फेंककर आग लगाने की घटना भी हुई थी। वही आज की घटना में भी गोदाम में आगजनी के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है। वन विभाग के अधिकारी इस बार भी मामले पर टिप्पणी करने से बचते नजर आए। घटना स्थल पर वन विभाग के अधिकारी अनुपस्थित रहे, जिससे कई सवाल खड़े हो रहे हैं।

 
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में नकली नोट छापने वाले गिरोह का भांडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, 2.32 लाख की जाली करेंसी बरामद

 बलौदाबाजार : बलौदाबाजार पुलिस ने जिले में नकली नोट छापकर उसे खपाने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है, पुलिस ने दो जालसाजों को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस द्वारा दोनों आरोपियों को लवन बाजार जिला सहकारी बैंक के पीछे खंडहर में दबिश देकर पकड़ा है, आरोपियों के पास से पुलिस ने 2 लाख 32 हजार 400 रुपये के नकली नोट सहित नोट छापने वाले उपकरणों को भी जब्त किया है।

मिली जानकारी केअनुसार, पुलिस की टीम को 07 दिसंबर 2024 को मुखबीर द्वारा सूचना मिली कि लवन नगर में कुछ लोग जाली नोट लेकर आए हैं और उसे लवन मार्केट एरिया में खपाने वाले हैं। सूचना पर थाना पुलिस ने लवन बाजार, जिला सहकारी बैंक के पीछे खंडहर में दबिश देकर दो आरोपियों को जाली नोट के साथ पकड़ा गया। दोनों आरोपियों का विधिवत तलाशी लेने पर क्रमशः 500, 200 एवं 100 के नोट सहित कुल ₹6400 नकली नोट दोनों आरोपियों से बरामद किया गया। कि प्रकरण में थाना लवन में अपराध क्रमांक 519/2024 धारा 178,180, 181,3(5) बीएनएस का प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। आरोपियों ने विस्तृत पूछताछ में अपने एक अन्य आरोपी साथी के साथ मिलकर पूरी योजनाबध्द तरीके से एक रंगीन प्रिंटर मशीन खरीदना एवं उस मशीन एवं प्रिंटर पेपर का उपयोग करते हुए 100, 200 एवं 500 रूपये के नकली नोट छापना बताया गया।

₹2,26,000 का नकली नोट जब्त  

प्रकरण में इन दोनों के अलावा तीसरा आरोपी भी शामिल है, जो कि इन्हीं की तरह नकली नोट खपाने के लिए कहीं निकला हुआ है, जिसकी पता तलाश जारी है। आरोपियों से पूछताछ पर यह भी पता चला कि यह लोग नोट छापने का प्रिंटिंग मशीन, प्रिंटिंग कागज पेपर एवं उसमें प्रिंट किया गया बहुत सारा नकली नोट को, विनायक नगर भाठागांव रायपुर स्थित अपने किराए के मकान में रखा गया है, जिस पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल उक्त मकान में दबिश देकर ₹2,26,000 का नकली नोट, इसे छापने में इस्तेमाल प्रिंटर मशीन एवं प्रिंटर कागज बरामद किया गया है। पुलिस द्वारा संपूर्ण कार्यवाही में आरोपियों से कुल 2,32,400 रुपए का नकली नोट बरामद किया गया है। मामले में एक आरोपी फरार है, जिसकी पता तलाश की जा रही है।

आरोपियों के नाम –

1. भुवन साहू उर्फ़ भूपेश उम्र 25 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 लवन थाना लवन
2. तुषाल साहू उर्फ़ सोनू उम्र 26 साल निवासी वार्ड क्रमांक 07 लवन थाना लवन

और पढ़ें ...

CG - दिनदहाड़े दो महिलाएं हुई चेन स्नेचिंग की शिकार...बाइक सवार शातिर चोरों ने ऐसे दिया वारदात को अंजाम

दुर्ग। भिलाई में दो महिलाएं चेन स्नेचिंग का शिकार हुई है। वैशाली नगर और स्मृति नगर थाना क्षेत्र में बाइक सवार लुटेरों ने दिनदहाड़े महिलाओं के गले से चेन खींचकर फरार हो गए। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुट गई है। 

पहली घटना में वैशाली नगर थाना क्षेत्र के एलआईजी इलाके में 75 वर्षीय बुजुर्ग महिला रूप जैन सुबह 6 बजे मंदिर जा रही थीं, तभी बाइक सवार दो आरोपियों ने उन्हें रास्ते में रोककर पता पूछा और फिर मौका पाकर महिला के गले से दो तोला वजनी चेन छीन ली। महिला को समझ में आने से पहले ही आरोपी फरार हो गए। महिला ने किसी तरह अपनी चेन की लूट की जानकारी पुलिस को दी, जिसके बाद पुलिस ने घटना का मामला दर्ज कर लिया है।

वहीं दूसरी घटना स्मृति नगर क्षेत्र के चंद्र नगर कोहका में हुई। यहां एक महिला सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी, तभी बाइक सवार लुटेरों ने उनका मंगलसूत्र छीन लिया और मौके से फरार हो गए। पुलिस ने इस घटना पर भी अपराध दर्ज किया है और जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में टीकाकरण के बाद एक और बच्चे की हुई मौत...परिजनों ने लगाया ये आरोप

सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां रामानुजनगर थाना क्षेत्र के परशुरामपुर गांव में टीकाकरण के बाद ढाई माह के मासूम की मौत हो गई। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। परिजनों ने इस घटना के बाद थाने में शिकायत दर्ज कराई और स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है। 

जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को परिजनों ने अपने ढाई माह के बच्चे को आंगनबाड़ी केंद्र में टीकाकरण के लिए ले गए थे। जहां स्वास्थ्य कर्मियों ने बच्चे को पेंटावैलेंट वैक्सीन लगाई। परिजनों का आरोप है कि टीका लगने के अगले दिन बच्चे की तबीयत बिगड़ गई। उन्होंने तुरंत स्वास्थ्य कर्मियों को इसकी जानकारी दी, लेकिन कोई गंभीरता नहीं दिखाई गई। वहीं बच्चे की आज रविवार सुबह मृत्यु हो गई। जिसके बाद परिजनों ने टिका से मौत होने के बात को लेकर स्वास्थ्य कर्मियों पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस थाने में शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। मामले में बीएमओ ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट हो सकेगा, इसके साथ ही वह टीकाकरण से मौत की बात से इनकार करती नजर आईं। पुलिस भी इस मामले की जांच में जुटी हुई है। 

मृतक बच्चे की मां ने बताया कि टीका लगने के बाद बच्चे को बुखार आया और उसकी हालत बिगड़ती गई। बार-बार फोन करने पर भी स्वास्थ्य अमले ने सिर्फ बुखार की दवा देने की सलाह दी। परिजनों ने आरोप लगाया कि टीकाकरण के बाद बच्चे की मौत हुई है और इसे लेकर स्वास्थ्य विभाग पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है। 

और पढ़ें ...

CG : इस तारीख को छत्तीसगढ़ आएंगे केंद्रीय गृहमंत्री ​अमित शाह, डिप्टी सीएम ने लिया तैयारियों का जायजा, जानिए केंद्रीय गृहमंत्री के दौरे की खास वजह..!!

जगदलपुर। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 15 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के दौरे पर बस्तर पहुंचेंगे। इस दौरान वह बस्तर ओलंपिक खेलों के समापन समारोह में शामिल होंगे और नक्सल विरोधी अभियानों में शामिल जवानों से मुलाकात करेंगे। गृहमंत्री बस्तर के एक कैंप में रात भी बिताएंगे।

डिप्टी सीएम ने कहा, केंद्रीय गृहमंत्री शाह बस्तर दौरे के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बस्तर ओलंपिक के समापन कार्यक्रम में भी शामिल होंगे। साथ ही विशेष रूप से विभिन्न ऑपरेशन में शामिल होने वाले कमांडरों जिन्होंने बहादुरी के साथ नक्सलियों को मार गिराया है, उनके साथ रात्रि भोज भी करेंगे। गृहमंत्री शर्मा ने कहा, दूसरे दिन 16 दिसंबर को दो शहीद परिवार के परिजनों से मुलाकात भी करेंगे। इसके अलावा राजधानी रायपुर में आयोजित एक बैठक में भी शामिल होंगे।

और पढ़ें ...

CG : महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या के बाद एक और महिला की हत्या, इलाके में दहशत

बीजापुर: जिले के तिम्मापुर में एक महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की हत्या का मामला शांत नहीं हुआ था कि चौबीस घंटे के भीतर नक्सलियों ने एक और महिला की मुखबिरी के शक में हत्या कर दी है। वहीं नक्सलियों ने महिला के पति की भी डंडों से पिटाई कर दी। इधर, नक्सलियों द्वारा बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच व दो महिलाओं की हत्या से इलाके में दहशत का माहौल है।

मिली जानकारी के मुताबिक, मद्देड़ थाना क्षेत्र के ग्राम लोदेड़ से शनिवार की सुबह 8 बजे नक्सलियों ने महिला सुकरा यालम और उसके पति रामैया यालम का अपहरण कर अपने साथ गांव से 3 किलोमीटर दूर जंगल ले गए। वहां, नक्सलियों ने महिला सुकरा पर तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी करने का आरोप लगाते हुए, रस्सी से उसका गला घोंटकर उसकी निर्ममता पूर्वक हत्या कर दी। वहीं, नक्सलियों ने सुकरा के पति रामैया को डंडों से पीटकर उसे रिहा कर दिया। देर रात वारदात की सूचना मिलने के बाद आज सुबह मौके पर पुलिस ने शव बरामद कर लिया है।
 
बता दें कि नक्सलियों ने बीते तीन दिनों में दो पूर्व सरपंच सुकलु फरसा व सुखराम अवलम की हत्या कर दी थी। वहीं, शुक्रवार की रात नक्सलियों ने महिला आंगनबाड़ी कार्यकर्ता की उसके बेटे के सामने हत्या कर दी थी। अब नक्सलियों तेलंगाना पुलिस के लिए मुखबिरी करने के नाम पर महिला सुकरा को मौत के घाट उतार दिया है। 
और पढ़ें ...

CG : पोटा केबिन में फांसी के फंदे से लटकती मिली छात्र की लाश, पुलिस जाँच में जुटी

दंतेवाड़ा: दंतेवाड़ा से एक मामला सामने आया हैं। जहा आठवीं कक्षा में पढ़ने वाले एक छात्र ने फांसी लगा कर आत्महत्या कर ली। जिसका शव भांसी पोटा केबिन में लटकता हुआ मिला। वही पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुटी हुई हैं। मामले में पंचनामा कर पुलिस ने मृत छात्र के शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। फ़िलहाल पुलिस पोटा केबिन के स्टाफ से पूछताछ कर रही है।

 
और पढ़ें ...

CG : गाय को बचाने के चक्कर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार कार, दो महिला सहित तीन लोगों की मौत

दुर्ग। जिले के भिलाई भट्टी थाना क्षेत्र के टाउनशिप सेक्टर 1 में सड़क हादसे में तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई जबकि एक घायल हो गए। सभी घायलों को भिलाई के सेक्टर में भर्ती कराया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगों को मृत घोषित कर दिया। वहीं, आज सुबह शंकराचार्य अस्पताल में भर्ती एक और महिला की मौत हो गई। इस घटना में कार के परखच्चे उड़ गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।

भिलाई के सेक्टर 1 मुर्गा चौक के पास शविनार को देर रात एक कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी। कार पावर हाउस से सेक्टर 9 की तरफ जा रही थी। इस दौरान यह हादसा हो गया। इस कार में चार लोग सवार थे। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस और रहगीरो की मदद से कार में सवार सभी लोगों को बाहर निकालकर उपचार के लिए सेक्टर 9 अस्पताल भेजा गया। जहां दो लोगो की मौत हो गई जबकि आज सुबह एक महिला की और मौत हो गई। वहीं एक घायल का उपचार जारी है। जानकारी के अनुसार कार को लोकेंद्र उइके चला रहा था। जैसे ही मुर्गा चौक के पास पहुंचे तो कार के आगे अचानक गाय आ गई और कार की रफ्तार तेज थी, गाय को बचाने के चलते कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराते हुए झाड़ियों में जा घुसी।
 
भिलाई भट्टी थाना प्रभारी राजेश साहू ने बताया कि इस हादसे जानकारी मिली थी। कार में फंसे चार लोगो को बाहर निकलकर अस्पताल भिजवाया गया। जहां डॉक्टरों ने दो लोगो को मृत घोषित कर दिया। मृतिका में लोकेंद्र उईके, दीपिका कौर, पूनम कौर के रूप पहचान हुई है। वहीं परमवीर सिंह का इलाज अस्पताल में जारी है पुलिस ने मामला दर्ज का विवेचना में जुट गई है। 
और पढ़ें ...

CG : पुलिस बेस कैंप में नक्सलियों ने किया हमला, फायरिंग में तीन जवान घायल

बीजापुर : बीजापुर जिले में एक बार फिर नक्सलियों ने पुलिस बेस कैंप पर हमला कर दिया है। तीन दिनों में यह दूसरा नक्सली हमला है। बीजापुर एसपी डॉ जितेंद्र यादव ने कैम्प पर फायरिंग की पुष्टि की है। पामेड़ थाना अंतर्गत जीड़पल्ली पुलिस कैंप पर नक्सलियों ने हमला किया है। पुलिस नक्सलियों के बीच गोलीबारी में तीन जवानों को मामूली चोट आई है। जवानों का बेस कैंप में प्राथमिक इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि इन हमलों के पीछे सेंट्रल कमेटी के शीर्ष नेता हिडमा का हाथ है।

और पढ़ें ...

CG - बड़ी सौगात : छत्तीसगढ़ के इस मेडिकल कॉलेज में दो नये PG कोर्स को मिली मंजूरी, जानें विभागों में सीटों की संख्या......

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णदेव साय के निर्देश राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं में विस्तार और युवाओं के लिए राज्य में ही मेडिकल शिक्षा की सुविधा मिलेगी। छत्तीसगढ़ शासन के चिकित्सा शिक्षा विभाग ने स्व. श्री लखीराम मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के 02 नए कोर्स प्रसुति एवं स्त्रीरोग विभाग के लिए 4 सीट और चर्मरोग विभाग के लिए 4 सीट की मंजूरी दी है।

छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मिलेगा मौका

स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि राज्य शासन के द्वारा नए पाठ्यक्रमों को मंजूरी दिए जाने पर सीटों में वृद्धि से मेडिकल के छात्रों को लाभ मिलेगा, राज्य में ही पीजी पाठ्यक्रम में प्रवेश की संभावना बढ़ने से छात्रों को राज्य में ही उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मौका मिलेगा।बता दें राज्य शासन की तरफ से स्व. लखीराम अग्रवाल मेमोरियल शासकीय मेडिकल कॉलेज रायगढ़ में पीजी के 2 नए पाठ्यक्रमों को शुरू करने की मंजूरी दी गई है। चिकित्सा शिक्षा विभाग द्वारा इस आशय का इन्शुरेंस सर्टिफिकेट भी जारी कर दिया गया है। नए कोर्स में प्रसूति एवं स्त्रीरोग विभाग के लिए 4 सीट और चर्म एवं रजित रोग विभाग के लिए 4 सीट पीजी के लिए अनुमति दी गई है। गौरतलब है कि कुछ समय पूर्व भी जनरल सर्जरी में 7, एमडी पीडियाट्रिक्स में 4 और जनरल मेडिसीन में 5 सीट की अनुमति दी गई थी।

और पढ़ें ...

स्कूल से घर जा रहे स्कूटी सवार छात्रों को अज्ञात हाइवा ने मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत, दूसरे की हालत गंभीर

बालोद। जिले के सनौद थाना क्षेत्र में एक अज्ञात हाइवा ने अरमरीकला स्थित स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल में पढ़ने वाले दो छात्रों को चपेट में ले लिया। इस हादसे में 10वीं कक्षा के एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, वहीं उसके साथ पीछे बैठा 8वीं का छात्र गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल छात्र को घटना के बाद 108 एंबुलेंस की मदद से धमतरी के अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी के मुताबिक, मृतक छात्र की पहचान 16 वर्षीय उज्ज्वल कुमार साहू (कक्षा 10वीं) के रूप में हुई है, जो सनौद गांव का रहने वाला था। वहीं, घायल छात्र खेमेन्द्र कतलाम (कक्षा 8वीं) है, जो बोहारा गांव का निवासी है। यह हादसा काली मंदिर के पास हुआ, जब स्कूल की छुट्टी के बाद दोनों छात्र स्कूटी से घर लौट रहे थे।

बता दें कि इस दर्दनाक हादसे के बाद दोनों छात्रों के घरों में शोक का माहौल है। पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें ...

CG - रेत माफियाओं पर प्रशासन सख्त : अवैध खनन और परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 11 हाइवा और 8 ट्रैक्टर जब्त.....

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर खनिज और राजस्व विभाग द्वारा अवैध खनन और परिवहन पर लगातार कड़ी कार्रवाई की जा रही है। दोनों विभागों की संयुक्त टीम ने ग्राम करहीकछार में अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायत मिलने पर त्वरित कार्रवाई की। 

खनिज विभाग ने रेत परिवहन में संलिप्त पाए जाने पर 7 हाईवा वाहनों को जब्त कर बेलगहना थाने में पुलिस सुरक्षा में रखा है। वहीं, राजस्व विभाग ने भी 4 हाईवा और 4 ट्रैक्टर जब्त किए हैं, जिन्हें तहसील कार्यालय में सुरक्षार्थ रखा गया है। इन सभी मामलों में संबंधित प्राधिकरणों द्वारा नियमानुसार प्रकरण दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है। 

करहीकछार रेत खदान के संचालक को भी नोटिस जारी किया गया है। इसके अलावा, खनिज विभाग की टीम ने घुटकु, कछार और पेण्डरवा क्षेत्र में अवैध रेत परिवहन करते हुए 4 ट्रैक्टर जब्त कर कोनी थाने में सुरक्षार्थ रखवाए हैं।

खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन और भण्डारण पर खनिज विभाग, राजस्व विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त कार्यवाही जारी है। वन विभाग भी वन क्षेत्र में अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन के मामलों में कठोर कार्रवाई कर रहा है। 

और पढ़ें ...

4 नए केंद्रीय स्कूलों की मंजूरी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया मोदी सरकार का धन्यवाद

4 नए केंद्रीय स्कूलों की मंजूरी पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने किया मोदी सरकार का धन्यवाद

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरणसिंह देव ने केंद्रीय मंत्रिमंडल द्वारा छत्तीसगढ़ के मुंगेली, सूरजपुर, बेमेतरा व जांजगीर-चांपा जिले में 4 नए केंद्रीय स्कूल खोलने की स्वीकृति देने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व उनके नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के प्रति आभार व्यक्त किया है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि केंद्र सरकार के इस निर्णय से राज्य के विद्यार्थियों को उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा व बेहतर शैक्षणिक वातावरण मिलेगा। श्री देव ने कहा कि केंद्र सरकार शैक्षणिक विकास की अपनी प्रतिबद्धता को लेकर गंभीर है और इस दृष्टि से अनेक क्रांतिकारी निर्णय भी लिए गए हैं। नयी राष्ट्रीय शिक्षा नीति लागू करके एक ओर जहाँ आने वाली पीढ़ी को देश के सांस्कृतिक गौरव का ज्ञान दे रही है, वहीं दूसरी ओर तकनीकी व वैज्ञानिक दृष्टिकोण को बढ़ावा देकर विश्वस्तरीय शिक्षा से जोड़ रही है। श्री देव ने विश्वास व्यक्त किया कि चार और नये केंद्रीय विद्यालय खुलने के बाद प्रदेश की प्रतिभाओं को निखरने का अवसर सहज सुलभ होगा और आगे चलकर भावी पीढ़ियाँ विकसित छत्तीसगढ़ की संकल्पना को साकार करने में महती भूमिका निभाएंगीं।

और पढ़ें ...

विकसित छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सेवाओं का होगा अहम योगदान : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रायपुर के एम्स आडिटोरियम में रिमोट का बटन दबाकर 100 दिनों तक चलने वाले राज्य स्तरीय निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान की शुरूआत की। इस अवसर पर मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने रिमोट का बटन दबाकर निक्षय पोषण योजना के अंतर्गत हितग्राहियों को प्रतिमाह दी जाने वाली 1 हजार रूपए की राशि के आनलाइन ट्रांसफर करने की भी शुरूआत की। मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर उपस्थित सभी लोगों को निक्षय निरामय की शपथ भी दिलाई। निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ कार्यक्रम के अंतर्गत अगले 100 दिनों तक राज्य में टीबी, कुष्ठ और मलेरिया के मरीजों की पहचान की जाएगी और उनका उपचार सुनिश्चित किया जाएगा। योजना में राज्य के वृद्धजनों का भी स्वास्थ्य जांच और उपचार शामिल है।

इस मौके पर अपने संबोधन में मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय ने कहा कि विकसित भारत के साथ ही साल 2047 तक छत्तीसगढ़ को भी विकसित राज्य बनाने के लक्ष्य रखा गया है और इस लक्ष्य को पूरा करने के लिए राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं का अहम योगदान होगा। उन्होंने कहा कि 13 दिसंबर को हमारी सरकार के कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा हो रहा है। बीते 12 महीनों में हमने राज्य में स्वास्थ्य सेवाओं और सुविधाओं के विस्तार को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। स्वास्थ्य और शिक्षा, ये दो ऐसे विषय हैं जो सीधे-सीधे राज्य और राष्ट्र के विकास से जुड़े हुए हैं। जब हर नागरिक का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, उन्हें अच्छी शिक्षा मिलेगी, तो वे राष्ट्र के विकास में अपना अधिकतम योगदान दे पाएंगे।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि स्वास्थ्य विभाग के मैदानी अमले के साथ ही सभी चिकित्सकों ने भी प्रदेश में चलाए जा रहे स्वास्थ्य अभियानों में हमेशा तत्परता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन किया है। अनेक दुर्गम क्षेत्रों में आवागमन के साधनों की कमी होने के बावजूद स्वास्थ्य विभाग के अमले ने अंदरुनी गांवों तक अपनी सेवाएं पहुंचाईं हैं। हमारे डॉक्टरों और स्वास्थ्य कर्मियों ने अनेक दुर्गम गांवों तक पहुंचने के लिए लंबी-लंबी पदयात्राएं कीं, नदी-नालों को भी पार किया है। उन्होंने कहा कि वास्तव में आप लोगों का यह जज्बा सेना के किसी जवान के जज्बे से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि टीबी, कुष्ठ और मलेरिया जैसी बीमारियों से मुक्ति दिलाने के लक्ष्य को हासिल करने में निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने अपने संबोधन में कहा कि मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय के नेतृत्व में राज्य निरामय छत्तीसगढ़ की ओर अग्रसर है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार विस्तार किया जा रहा है। इसके लिए सुपर स्पेशलिटी अस्पतालों की शुरूआत की जा रही है, मेकाहारा जैसे बड़े अस्पतालों पर मरीजों का दबाव कम करने के लिए नए अस्पताल भवन तैयार किए जा रहे हैं और चिकित्सकों की लगातार भर्ती की जा रही है। उन्होंने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर नया कीर्तिमान स्थापित हो रहा है। स्वास्थ्य मंत्री ने छत्तीसगढ़ में स्वास्थ्य सुविधाओं के सुधार के लिए मैदानी अमलों, विशेषकर मितानिन बहनों की प्रशंसा करते हुए उन्हें साधुवाद दिया। स्वास्थ्य मंत्री ने इस अवसर पर निक्षय पोषण योजना के हितग्राहियों को आनलाइन डीबीटी के जरिए राशि प्रदान करने की शुरूआत करने के लिए धन्यवाद दिया।

निक्षय निरामय छत्तीसगढ़ अभियान कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने अपने हाथों से  हितग्राहियों को पोषण आहार, हियरिंग एड, वाकर और वाकिंग स्टिक प्रदान किया। इसके साथ ही मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं के लिए उत्कृष्ट कार्य करने वाले चिकित्सकों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और मितानिन बहनों को सम्मानित भी किया। इस अवसर पर आरंग विधायक  खुशवंत साहेब, रायपुर दक्षिण विधायक  सुनील सोनी, स्वास्थ्य विभाग  की विशेष सचिव सुश्री प्रियंका शुक्ला एवं एमडी एनएचएम  विजय दयाराम के. भी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...