प्रदेश

सेंट्रल यूनिवर्सिटी के दैनिक कर्मियों के लिये बड़ी खबर, हाईकोर्ट ने कहा- रेगुलर कर्मचारी की तरह दिए जाएं सभी लाभ

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने अपने महत्वपूर्ण फैसले में गुरु घासीदास सेंट्रल यूनिवर्सिटी में पूर्व से कार्यरत दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने राज्य शासन के आदेश को सही ठहराया है। विवि के 98 दैनिक वेतनभोगी कर्मचारयों की याचिका को मंजूर करते हुए कोर्ट ने उन्हें नियमितीकरण की तिथि से नियमित कर्मचारी के रूप में सभी लाभ का हकदार माना है। कोर्ट के इस आदेश के बाद 10 साल से अपने भविष्य और अधिकार की लड़ाई लड़ रहे कर्मचारियों को बड़ी राहत मिली है।

गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में विजय कुमार गुप्ता सहित 98 लोग दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी के पद पर कार्यरत थे। सभी राज्य विश्वविद्यालय की स्थापना के बाद से 10 साल या उससे अधिक समय से पदस्थ थे। उसी समय 22 अगस्त 2008 को राज्य शासन के सामान्य प्रशासन विभाग ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित करने का आदेश जारी किया था। इसके तहत दस साल या उससे अधिक समय से कार्यरत कर्मचारियों को नियमित करना था। इसी आदेश के परिपालन में उच्च शिक्षा संचालक ने भी 26 अगस्त 2008 को विभाग में कार्यरत ऐसे कर्मियों को स्ववित्तीय योजना के तहत नियमितीकरण और नियमित वेतनमान देने का आदेश दिया। मार्च 2009 तक इन्हें नियमित वेतन भी दिया गया। इसके बाद बिना किसी जानकारी या सूचना दिए यूनिवर्सिटी ने नियमित वेतन देना बंद कर दिया।

कर्मचारियों को सुनवाई का अवसर दिए बिना ही उन्हें कलेक्टर दर पर वेतनमान देने का आदेश जारी कर दिया। इसके साथ ही 10 फरवरी 2010 को तत्कालीन रजिस्ट्रार ने 22 सितंबर 2008 को जारी शासन के नियमितीकरण को भी निरस्त कर दिया। रजिस्ट्रार के इस आदेश को चुनौती देते हुए कर्मचारियों ने अधिवक्ता दीपाली पाण्डेय के माध्यम से हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। इसमें बताया गया कि गुरु घासीदास विवि को राज्य सरकार से केंद्रीय विश्वविद्यालय के रूप में स्वीकार किया गया है। लिहाजा, राज्य शासन के अधीन कार्यरत सभी कर्मचारियों को उसी स्थिति में केंद्रीय विश्वविद्यालय में शामिल करना चाहिए, जिस स्थिति में कर्मचारी राज्य विश्वविद्यालय में कार्यरत थे। लेकिन, यूनिवर्सिटी के अधिकारियों ने ऐसा नहीं किया।

याचिका में बताया गया कि जिस समय गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया, उसी समय मध्यप्रदेश के सागर यूनवर्सिटी को भी केंद्रीय यूनिवर्सिटी बनाया गया था। वहां भी यूनिवर्सिटी प्रबंधन ने दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया था, तब कर्मचारियों ने हाईकोर्ट में याचिका दायर की थी। मध्यप्रदेश हाईकोर्ट ने भी कर्मचारियों के पक्ष में फैसला दिया है। इस फैसले के आधार पर ही हाईकोर्ट ने गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों के पक्ष में आदेश दिया है।

और पढ़ें ...

CG BREAKING: स्कूल शिक्षा विभाग की बड़ी कार्रवाई, इस मामले में BEO को किया निलंबित

सारंगढ़-बिलाईगढ़। सारंगढ़ प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी (बीईओ) पर पदमुद्रा का दुरुपयोग करने के मामले में गाज गिरी है। स्कूल शिक्षा विभाग ने कार्रवाई करते हुए बीईओ रामलाल कश्यप को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

और पढ़ें ...

CG VIDHANSABHA : विधानसभा में मंत्री ने सहायक आयुक्त को किया निलंबित, दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को नियमित करने के मामले में हुई कार्रवाई

रायपुर। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र का आज आठवां दिन है जहां की मुद्दों पर पक्ष और विपक्ष के बीच जमकर बहस हुई। प्रश्नकाल के दौरान अमितेश शुक्ल ने सवाल किया कि वर्ष 2021-22 से 2022-23 में 31 जनवरी की स्थिति में गरियाबंद जिले के आदिवासी विकास विभाग द्वारा संचालिक कार्यालय और छात्रावास आश्रम में कार्यरत कितने-कितने दैनिक वेतनभोगी कलेक्टर दर पर कार्यरत चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित किया गया है? मंत्री ने बताया कि जिस अवधि का प्रश्न किया गया है, उसमें चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को नियमित नहीं किया गया है।

उक्त अवधि में जिला अंतर्गत विभागीय छात्रावास-आश्रमों में कार्यरत 90 दैनिक वेतनभोगी कलेक्टर दर कर्मचारियों को आकस्मिकता निधि स्थापना में नियमित वेतनमान की स्वीकृति प्रदान की गई है। चार साल से गायब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को नियमित करने के मामले में आदिम जाति विकास मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने सहायक आयुक्त को निलंबित करने की घोषणा की।

मंत्री ने बताया कि आकस्मिकता निधि नियमित वेतनमान के संबंध में दिशा-निर्देश जारी किया गया है। शुक्ल ने आरोप लगाया कि यह गंभीर मामला है। भयानक भ्रष्टाचार हुआ है। गलत जवाब दिया गया है। 90 लोगों का नियमितीकरण किया गया है। चार साल से गायब दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी को पैसा खाकर नियमित कर दिया गया।

और पढ़ें ...

जन चौपाल में सुनी गई आम नागरिकों की समस्याएं आज जन चौपाल में 40 से अधिक आवेदन आए

आज कलेक्टर डॉ सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे  ने कलेक्टर सभाकक्ष में जन चौपाल के माध्यम से जिले के विभिन्न विकासखंडो से आए 40 से अधिक लोगों की समस्याएं सुनी।

जन चौपाल में आज अभनपुर तहसील के ग्राम सारखी के दीपक जांगड़े ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने,  शिवानंद नगर, खमतराई के महेश वर्मा ने चालू सड़क पर वाहन खड़ा करने की शिकायत, साहूपारा ब्रह्मपुरी के निवासियों ने अवैध कब्जे की शिकायत, कुशालपुर निवासी मुन्ना ठाकुर ने मलसाय तालाब में पूजन सामग्री विसर्जन कुंड बनवाने, मुंडन संस्कार हेतु चबूतरा निर्माण कराने और प्रसाधन बनवाने आवेदन दिया।


इसी प्रकार रायपुर की कमलेश चौहान ने अपनी भूमि के सीमांकन हेतु, ग्राम पी जामगांव के खेमराम साहू ने बंदोबस्त त्रुटि सुधार हेतु, गणेश विहार चंगोराभाठा के रहवासियों ने विद्युतीकरण सुविधा प्रदान करने,  ग्राम पाड़ाभाट के राजाराम टंडन ने अपनी विकलांग पेंशन पुनः चालू करवाने, पंडरीतराई की शिवानी पाटिल ने जाती प्रमाण पत्र बनवाने, देव विहार कॉलोनी भाटागाँव के कॉलोनीवासियों ने स्थाई विद्युत कनेक्शन प्रदान करने, सामाजिक कार्यकर्ता सुरेश दीवान ने ग्राम अकोली से गिधौरी सड़क का मरम्मत कराने और सिलतरा औद्योगिक क्षेत्र में वाहनों की जांच कराने, वृंदावन नगर निवासी लक्ष्मी तांडी ने अपने वार्ड में हैंडपंप सुधरवाने आवेदन दिया।

प्राप्त आवेदनों पर कलेक्टर डॉ भुरे ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को कार्यवाही करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री बी.बी पंचभाई सहित सभी एसडीएम एवं संबंधित अधिकारी उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

CG ACCIDENT NEWS : ट्रैक्टर और बाइक में जोरदार भिड़ंत, बाइक सवार पति की मौके पर दर्दनाक मौत, पत्नी और बच्ची की हालत गंभीर

सूरजपुर। CG ACCIDENT NEWS : जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहाँ ट्रैक्टर और मोटरसाइकिल में जबरदस्त भिड़ंत से मोटरसाइकिल सवार पति की मौके पर मौत हो गई है, वहीँ पत्नी व बच्ची को गंभीर चोटे आई है, जिन्हे तत्काल उचित इलाज के लिए रायपुर भेजा गया है। मामला जयनगर थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक बोलता गांव लखनपुर का रहने वाला अपनी पत्नी और बच्चे के साथ शादी समारोह में शामिल होने आ रहे थे तभी शिवनंदनपुर के जयनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत कंदराई गांव में ट्रैक्टर से मोटरसाइकिल की जोरदार भिड़ंत हो गई है, हादसा इतना दर्दनाक था की बाइक सवार पति की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई, और पत्नी और बच्ची को गंभीर चोटे आयी है, जिन्हे इलाज के लिए रायपुर रेफेर किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

CG BREAKING NEWS : 12वी की परीक्षा देने जा रही छात्रा को ट्रक ने रौंदा, मौके पर हुई मौत

रायगढ़। CG BREAKING NEWS : जिले से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है, यहाँ एक 12वी की परीक्षा देने जा रही स्कूटी सवार छात्रा को एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया, जिससे युवती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। यह मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार, मृतिका का नाम कान्ता बताया जा रहा है। मृतिका छात्रा 12वीं की परीक्षा देने जा रही थी तभी उर्दना चौक के पास ट्रक ने स्कूटी सवार युवती को रौंद दिया। इस हादसे में छात्रा की मौके पर ही मौत हो गई। घटनास्थल पर कोतवाली पुलिस पहुंच गई है और जांच में जुटी हुई है।

और पढ़ें ...

CG Crime News : रिटायर्ड शिक्षक के घर चोरों का धावा, घर से नकद 17 लाख और सोने की बिस्किट की चोरी, जांच में जुटी पुलिस

मुंगेली। मुंगेली के लोरमी थाना क्षेत्र में दिनदहाड़े लाखों की चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया. थाने से महज 500 मीटर की दूरी पर स्थित रिटायर्ड शिक्षक के घर में चोरों ने धावा बोलकर साढ़े 17 लाख रुपए नकदी रकम और 10 तोले के सोने के बिस्कुट जिसकी अनुमानित कीमत साढ़े 5 लाख रुपए है चोर ने पार कर दिया।

रिटायर्ड शिक्षक असगर अली ने बताया कि “वह अपने व्यक्तिगत काम से दोपहर 11 बजे बिलासपुर गए हुए थे जहां से काम निपटा कर शाम 5 बजे जब वापस अपने घर लौटे तब उन्होंने पाया कि घर के पीछे के कमरों के ताले टूटे हुए हैं और तिजोरी में रखे गए नगदी रकम समेत सोने के जेवर गायब हैं.

घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक चोरी की वारदात को अंजाम देने के लिए चोर घर के पीछे के रास्ते से अंदर दाखिल हुए इस दौरान चोरों ने कमरों में लगे दो दरवाजों के ताले तोड़े और इस घटना को अंजाम दिया. घटना की जानकारी लगने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है शुरुआती जांच में पुलिस को शक है कि घटना को किसी नजदीकी जानकार व्यक्ति ने अंजाम दिया होगा फिलहाल पुलिस हर पहलुओं की बारीकी से जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

CG Accident News : न्यायधानी में भीषण हादसा, बारात में आए युवक को तेज रफ्तार कार ने घसीटा, दर्दनाक मौत, CCTV फुटेज खंगाल रही पुलिस

बिलासपुर। सड़क हादसे में युवक की दर्दनाक मौत( death) हो गई है। जहां एक तेज रफ्तार कार ने बारात आए युवक को रौंद दिया.  पुलिस अब सीसीटीवी फुटेज( CcTv) के जरिए आरोपी चालक की तलाश में जुट गई है।

अब तक कि मिली जानकारी के मुताबिक तोरवा थाना क्षेत्र के ढेंका में युवक बारात आया हुआ था. जिसे तेज रफ्तार कार ने रौंद दिया. इतना ही नहीं हादसे के बाद कार चालक ने बॉडी को भी काफी दूर तक घसीट।वहीं आरोपी चालक घटना को अंजाम देकर फरार हो गय।मृतक की पहचान मगन प्रजापति के रूप में हुई है. पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

CG Police Transfer : पुलिस विभाग में बंपर तबादले, तीन सब इंस्पेक्टर सहित 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों का ट्रांसफर, देखें लिस्ट

बिलासपुर।CG Police Transfer : एसपी संतोष सिंह ने तीन सब इंस्पेक्टर सहित 100 से ज्यादा पुलिसकर्मियों के तबादले किए हैं।

देखें लिस्ट (list)

और पढ़ें ...

ई-जनचौपाल में 40 आवेदन हुए प्राप्त निराकरण हेतु अधिकारियों को दिये गये निर्देश

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला के निर्देशानुसार जिले में प्रति सोमवार को ई-जनचौपाल का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें जिला प्रशासन के अधिकारियों द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से ग्रामीणों की समस्या व शिकायत सुनी जा रही है तथा उसका त्वरित निराकरण भी किया जा रहा है। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल ने आज सोमवार को ई-जनचौपाल में लोगों की समस्या सुनी तथा उसके निराकरण के लिए संबंधित विभागीय अधिकारियों को निर्देशित किया।
          आज सोमवार को आयोजित ई-जनचौपाल में 40 आवेदन प्राप्त हुए। अंतागढ़ विकासखण्ड से 02, भानुप्रतापपुर विकासखण्ड से 08, चारामा विकासखण्ड से 07, दुर्गूकोंदल विकासखण्ड से 02 और कोयलीबेड़ा (पखांजूर) विकासखण्ड से 06 लोगों ने अपने जनपद कार्यालय में उपस्थित होकर वीडियो कान्फ्रेंसिंग के माध्यम से तथा 15 व्यक्तियों द्वारा जिला कार्यालय में उपस्थित होकर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री सुमीत अग्रवाल को अपनी समस्या से अवगत कराया, जिनका निराकरण करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। इस अवसर पर संयुक्त कलेक्टर मनीष मिश्रा, एसडीएम कांकेर धनंजय नेताम, डिप्टी कलेक्टर अशोक मारबल, उप संचालक समाज कल्याण सिनीवाली गोयल, पीएचई के प्रभारी कार्यपालन अभियंता वाय. के गुरु एवं विद्युत मंडल के कार्यपालन अभियंता सतीश कुमार किण्डो भी मौजूद थे।

और पढ़ें ...

कृषि विभाग ने ग्रीष्म कालीन फसल प्रदर्शन हेतु कृषको को निःशुल्क उड़द बीज का वितरण किया

कांकेर। कृषि विभाग के "आत्मा" योजना अंतर्गत ग्रीष्म कालीन फसल प्रदर्शन उड़द ग्राम खैरखेडा में सरपंच हेमलता जुर्री के हाथो से निःशुल्क उड़द बीज का वितरण किया गया। कृषक शिवलाल, छाबे बाई , गनेशिया बाई, जयसिह तथा अन्य किसान उपस्थित रहे |  धान के बदले अन्य फसल को बढ़ावा देने हेतु दलहन फसल लगवाने के साथ साथ उसके पोषड़ के बारे मे विस्तार पूर्वक बताया गया।  इस अवसर पर प्रमिला मंडावी  वरिष्ट कृषि विकास अधिकारी, देवेन्द्र कुंजाम,  गोपाल कृष्ण अस्सिस्टेंट टेक्नोलॉजी मैनेजर एवं दिलीप तारम कृषक मित्र उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

CG VIDHANSABHA : विपक्ष ने राज्यपाल के अभिभाषण में बढ़ा-चढ़ाकर पढ़वाने का लगाया गंभीर आरोप, जोरदार हंगामे के बीच सदन की कार्यवाही स्थगित

रायपुर। CG VIDHANSABHA : छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज छठवां दिन है। प्रश्नकाल में कांग्रेस सदस्य मोहन मरकार के सवाल पर जहां सरकार घिरी नजर आई, तो शून्यकाल में विपक्षी सदस्य अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल ने राज्यपाल के अभिभाषण में छेड़छाड़ किए जाने का मुद्दा उठाया। इस मामले को सदन का माहौल जोरदार तरीके से गर्मा गया, जिसके चलते सदन की कार्यवाही 10 मिनट के स्थगित की गई। छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र 1 मार्च को राज्यपाल के अभिभाषण के साथ शुरु हुआ। विपक्षी सदस्यों अजय चंद्राकर और बृजमोहन अग्रवाल का आरोप है कि सदन में राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन से जो अभिभाषण पढ़ाया गया है, उसके हिन्दी और अंग्रेजी वर्जन में लाइनों का अंतर है। आरोप है कि अंग्रेजी में एक लाइन बढ़ाई गई है, तो हिन्दी में बढ़ा—चढ़ाकर पढ़वाया गया है। इतना ही नहीं, विपक्ष ने शून्यकाल में इस मुद्दे पर और जोर देते हुए सरकार को बुरी तरह से ​घेरने की कोशिश की। विपक्ष का आरोप है कि सदन में 1 मार्च को राज्यपाल ने जिस अभिभाषण को पढ़ा, दरअसल उसकी प्रतिलिपियां सदस्यों को वितरित नहीं की गई। सदन और राज्यपाल के अपमान का आरोप इस मसले पर विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि विधानसभा के इतिहास में इससे बड़ी धोखाधड़ी पहले कभी नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि सरकार ने राज्यपाल से गलत अभिभाषण पढ़वाया है, तो मूल बात यह है कि विधानसभा में गलत करने का प्रयास किया गया है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि यह विधानसभा और राज्यपाल का अपमान है। जिसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरु हो गया और फिर सदन की कार्रवाई को 10 मिनट के लिए स्थगित किए जाने की घोषणा की गई।
और पढ़ें ...

माओवादियों ने गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का किया बहिष्कार, प्रेसनोट जारी कर जताया विरोध

रायपुर। माओवादियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता ने प्रेसनोट जारी किया है और गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का बहिष्कार किया है। इस संबंध में जारी प्रेसनोट में माओवादियों ने आरोप लगाते हुए कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचाने की बात कही है। बस्तर में बमबारी का आरोप नक्सलियों ने बस्तर संभाग में हवाई बमबारी किये जाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही केंद्र सरकार के फासीवादी पॉलिसियों को मदद देने का भूपेश सरकार पर आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। 19 मार्च को आ रहे हैं अमित शाह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। CRPF का 84 वां स्थापना दिवस समारोह इस साल जगदलपुर के करणपुर में स्थित हेड क्वाटर में मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे और बैठक लेंगे।
और पढ़ें ...

माओवादियों ने गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का किया बहिष्कार, प्रेसनोट जारी कर जताया विरोध

रायपुर। माओवादियों की दक्षिण सब जोनल ब्यूरो के प्रवक्ता समता ने प्रेसनोट जारी किया है और गृह मंत्री अमित शाह के छत्तीसगढ़ दौरे का बहिष्कार किया है। इस संबंध में जारी प्रेसनोट में माओवादियों ने आरोप लगाते हुए कारपोरेट जगत को फायदा पहुंचाने की बात कही है। बस्तर में बमबारी का आरोप नक्सलियों ने बस्तर संभाग में हवाई बमबारी किये जाने का भी आरोप लगाया है। साथ ही केंद्र सरकार के फासीवादी पॉलिसियों को मदद देने का भूपेश सरकार पर आरोप लगाकर कटघरे में खड़ा करने की कोशिश की है। 19 मार्च को आ रहे हैं अमित शाह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में पहली बार CRPF का 84वां स्थापना दिवस कार्यक्रम मनाया जा रहा है। 19 मार्च को आयोजित होने वाले इस कार्यक्रम में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह भी शामिल होंगे। CRPF का 84 वां स्थापना दिवस समारोह इस साल जगदलपुर के करणपुर में स्थित हेड क्वाटर में मनाया जायेगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद वे यहां भाजपा के प्रदेश स्तर से लेकर बस्तर तक के दिग्गज नेताओं से मुलाकात करेंगे और बैठक लेंगे।
और पढ़ें ...

झारखण्ड मोबाइल चोर गैंग का पर्दाफाश भीड़भाड़ क्षेत्र से करते थे महंगे मोबाइल पार

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर / पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सभी थाना प्रभारिओ को किरायादार व मुसाफिर, फेरी वालों, व बाहर से आकर संदेहिओ की गंभीरता से चेकिंग का आदेश सभी थाना प्रभारिओ को दिया गया है, इसी के पालन में सिविललाइन पुलिस को अति पुलिस अधीक्षक शहर व नगर पुलिस अधीक्षक सिविललाइन के मार्गदर्शन में एक बड़ी सफलता मिली है.बृहस्पति मार्किट, गणेश चौक जैसे थाना प्रभारी प्रवेश तिवारीभीड़भाड़ वाले जगहों से मोबाइल पार करते थे. Imei number के आधार पर दी जाएगी सभी थानो को सूचना.चोरी गए मोबाइल के मूल मालिक की हो सकेगी जानकारी.चाम्पा में किराये के मकान में रुककर आसपास के बड़े शहरों के भीड़भाड़ इलाके से मोबाइल व अन्य वैल्युएबल चीजों की चोरी करते थे. झारखण्ड साहेबगंज ले जाकर खपाते थे. बड़ी सफाई से मोबाइल चोरी करके एक हाथ से दूसरे हाथ करते तत्काल मोबाइल को ठिकाने लगा देते थे. सिविललाइन पोलीस के आर. *विकास यादव* ने रंगे हाथ मोबाइल चोरी करते देखा. झारखंडी बोली में बात आपस में करने से संदेह हुआ. तस्दीक करने पर तत्काल *3* मोबाइल को बरामद किया गया. बाद में साहेबगंज झारखण्ड के संदेही पाए जाने पर कड़ाई से पूछताछ करने पर चाम्पा में रुकना बताये व वहाँ चाम्पा से *28* अन्य मोबाइल चोरी की गई बरामद किया गया. कुल *31* मोबाइल जप्त.एक मोबाइल जो गणेश चौक सब्जी मार्किट से इन्होने चोरी किया था, उस पर थाना सिविललाइन में fIR भी दर्ज़ किया जाकर सभी आरोपिओ के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही जारी है. *आरोपी* *01* .शेख मुल्कराज पिता शेख मकसूद 22 साल साहेबगंज झारखण्ड *02* .शेख बादल पिता शेख सेमुल 22 साल मोतीजहार, तेलझरी, साहेबगंज, झारखण्ड... *03* .एक नाबालिक...*सराहनीय कार्य* मामले में थाना प्रभारी परिवेश तिवारी के साथ प्रधान आर.नरेंद्र दिक्सेना,अनिल साहू, आरक्षक विकाश यादव,देवेंद्र दुबे,राजेश नारंग,केशव मारको,अजय साहू व समस्त सिविल लाइन पुलिस स्टाफ का विशेष योगदान रहा।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में तपती गर्मी से राहत के आसार, हो सकती है बारिश...

रायपुर  मार्च की तपती गर्मी से परेशान लोगों को अगले सप्ताह से राहत मिलने के आसार हैं। मौसम विभाग का कहना है कि हवा की दिशा में बदलाव हो रहा है और बंगाल की खाड़ी से प्रचूर मात्रा में नम हवाएं आने वाली हैं। इसके प्रभाव से ही प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में हल्की बारिश के साथ ही गरज चमक के साथ छींटे पड़ेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि 14 मार्च से मौसम का मिजाज बदलना शुरू होगा। बताया जा रहा है कि 16 से 20 मार्च तक प्रदेश में बारिश के आसार बन रहे हैं। शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और अधिकतम व न्यूनतम तापमानों में विशेष बदलाव नहीं हुआ। दोपहर की तपिश अब बढ़ने लगी है और रात में भी ठंड हो गई है। गर्मी बढ़ते ही अब ठंडे पेय पदार्थों की बिक्री काफी बढ़ गई है। कोल्ड्रिंक्स, आइसक्रीम के साथ ही गन्ना रस, लस्सी की दुकानें शहर के विभिन्न क्षेत्रों में देखी जा सकती हैं। मौसम विभाग के अनुसार रविवार को हवा की दिशा में बदलाव संभावित है, इसके चलते प्रदेश में मौसम शुष्क रहेगा। एक द्रोणिका उत्तर छत्तीसगढ़ से दक्षिण अंदरूनी कर्नाटक तक 0.9 किमी ऊंचाई तक विस्तारित है। इसके चलते दक्षिण छत्तीसगढ़ में कुछ क्षेत्रों में वर्षा संभावित है।
और पढ़ें ...

सिंहदेव का बयान बदलाव के आसार नहीं,फिर भी हो रही चर्चा

रायपुर। दिल्ली में कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े और मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मुलाकात के बाद छत्तीसगढ़ कांग्रेस में बदलाव की चर्चा के संकेत क्या मिले सूबे में तरह तरह का आकलनबाजी शुरू हो गया। कोई मोहन मरकाम को हटाकर मंत्री बनाये जाने तो कोई अमरजीत भगत को प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष बनाये जाने की बात कहने लगे हैं। जबकि स्पष्ट रुप से कुछ तय नहीं है। इस बीच राज्य के वरिष्ठ मंत्री सिंहदेव का ताजा बयान आ गया कि उन्हें नहीं लगता कि, प्रदेश संगठन में किसी भी तरह के बदलाव की जरूरत है। सरगुजा में सिंहदेव ने कहा, इस बार के चुनाव में सीनियर नेता प्रदेश में न सिर्फ दोबारा सरकार बनने की बात कर रहे हैं ,बल्कि 75 पार का दावा यानी 90 में से 75 सीटें जीतने की बात कर रहे हैं। उन्होंने इसे अच्छी स्थिति बताया है। उन्होने संकेत में यह भी कह दिया कि यदि बदलाव हुए तो इसका गलत संदेश भी जा सकता है। वहीं पार्टी के अंदर बाहर चुनाव से पहले एक पार्टीगत सर्जरी की बात सामने आ रही है जिस प्रकार राष्ट्रीय अधिवेशन में संगठन के लिए नियम तय हुए थे।
और पढ़ें ...

वंदेभारत ट्रेन पर पत्थर मारने वाले नाबालिग पर दर्ज हुआ मामला

बिलासपुर नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर पत्थरबाजी करने वाले आरोपी युवक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार शाम करीब 17 :50 बजे वंदे भारत एक्सप्रेस के अनुरक्षण में तैनात उपनि आर.के राठौर को सूचना मिली की नागपुर- बिलासपुर वंदे भारत एक्सप्रेस पर सरोना- रायपुर के मघ्य किसी अज्ञात बालक पत्थरबाजी की है। जो कि कोच संख्या सी-13 में आकर लगा है। सूचना के आधार पर प्रधान आरक्षक पी.के गौरहा तथा उसी क्षेत्र में चोरी की पतासाजी में तैनात सउनि डी.के वर्मा एवं प्रधान आरक्षक जे.एल. कौशल को तुरन्त घटना स्थल पर पहुंचने हेतु निर्देशित कर निरीक्षक एम.के मुखर्जी उपनि के.बी.गुप्ता के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। घटनास्थल के आस- पास क्रिकेट खेल रहे बच्चों से घटना के सम्बंध में जानकारी ली गई। सूचना, हुलिया, एवं पहनावा के आधार पर राजीव नगर घटनास्थल के पास ही एक अपचारी बालक को रोका गया जिससे पूछताछ में उसने गाड़ी में मस्ती में कांच तोड़ने के लिये पत्थर मारना स्वीकार किया। अपचारी बालक द्वारा अपना गलती कबूल करने पर अपचारी बालक को अभिरक्षा में लेकर उसके माता- पिता के साथ रेल्वे सुरक्षा बल पोस्ट रायपुर लाया गया।
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री से दिल्ली में की मुलाकात, जल्द जनगणना कराने की मांग, कोल रॉयल्टी, जीएसटी क्षतिपूर्ति के मुद्दे पर चर्चा

रायपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाक़ात की, इस दौरान बघेल ने जनगणना जल्द कराने, जीएसटी क्षतिपूर्ति, कोल रॉयल्टी सहित विभिन्न लंबित मांगों पर प्रधानमंत्री से चर्चा की,मुलाकात के दौरान प्रधानमंत्री ने सीएम हाउस में आयोजित होली महोत्सव का जिक्र किया। प्रधानमंत्री ने कहा कि हमने होली पर फाग गाते हुए देखा आपको। मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री को राजकीय पशु वनभैंसे का प्रतीक चिन्ह भेंट किया। मुख्यमंत्री श्री बघेल ने बताया कि उन्होंने प्रधानमंत्री से जल्द जनगणना कराए जाने का आग्रह किया है,उन्होंने कहा कि 2011 के बाद जनगणना नहीं होने से हितग्राहियों के चयन में दिक्कत आ रही है। कई पात्र हितग्राही योजनाओं का लाभ लेने से वंचित हो रहे हैं। इस संबंध में उन्होंने पूर्व में प्रधानमंत्री को पत्र भी लिखा था,मुलाकात में मुख्यमंत्री बघेल ने जीएसटी क्षतिपूर्ति का मुद्दा भी प्रधानमंत्री के सामने रखा। उन्होंने कहा कि उत्पादक राज्य होने की वजह से छत्तीसगढ़ को वाणिज्यिक कर राजस्व में कमी का सामना करना पड़ रहा है। जून 2022 से अब तक जीएसटी क्षतिपूर्ति की 1375 करोड़ की राशि केन्द्र सरकार के पास लंबित है, जिसे शीघ्र प्रदान किया जाए। इसके अलावा मुख्यमंत्री ने कोल ब्लॉकों से एडिशनल लेवी के रूप में प्राप्त रॉयल्टी की 4170 करोड़ की राशि का भी शीघ्र भुगतान का प्रधानमंत्री से अनुरोध किया है,मुख्यमंत्री बघेल ने प्रधानमंत्री से नवा रायपुर से दुर्ग के लिए शुरू किए जाने वाले लाइट मेट्रो सर्विस के लिए प्रधानमंत्री से सहयोग भी मांगा है। मुख्यमंत्री बघेल ने बताया कि सितंबर माह में जी-20 के चौथे स्थायी वित्त कार्य समूह की बैठक छत्तीसगढ़ में होने वाली है। इसकी तैयारी को लेकर प्रधानमंत्री से चर्चा की गयी। उन्होंने बताया कि बैठक को लेकर प्रधानमंत्री से मार्गदर्शन भी प्राप्त हुआ है। बघेल ने बताया कि मैंने जी-20 के अतिथियों के लिए विश्व स्तर की व्यवस्था के लिए प्रधानमंत्री को आश्वस्त किया है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पिछली मुलाक़ात में मिलेट मिशन पर चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री ने रायपुर में मिलेट कैफे शुरू किए जाने का सुझाव दिया गया था। उन्होंने प्रधानमंत्री को बताया कि इस पर अमल करते हुये रायपुर सहित छत्तीसगढ़ के अन्य शहरों में मिलेट कैफे की शुरुआत की गयी है।
और पढ़ें ...

CG Job Alert : सुनहरा मौका, रोजगार प्रदान करने इस दिन प्लेसमेंट कैंप का आयोजन, इन पदों पर होगी भर्ती

कबीरधाम। जिले के ऐसे इच्छुक अभ्यर्थी जो, निजी क्षेत्रों में रोजगार करना चाहते है। उन्हें अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, कबीरधाम कार्यालय परिसर में 14 मार्च 2023 मंगलवार दोपहर 11 बजे से 03 बजे तक प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया जा रहा है।

कवर्धा द्वारा पद सेल्समेन के 05 पद (न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वी कक्षा उत्तीर्ण, वेतन 5,000$ अन्य भत्ता, आयुसीमा न्यूनतम 22 वर्ष, कार्यक्षेत्र संपूर्ण जिला कबीरधाम) पर भर्ती किया जाना है। यह प्लेसमेंट कैम्प पूर्णतः निःशुल्क है।

 

अधिक जानकारी के लिए

चयन संबंधी कार्यवाही नियोजक द्वारा ही किया जाना है, अतः पद, संस्था, कार्य, वेतन व अन्य विस्तृत जानकारी कैम्प में उपस्थित नियोजक या प्रतिनिधि से संपर्क कर प्राप्त की जा सकती है।

ये ज़रूरी डॉक्यूमेंट ( documents) 

प्लेसमेंट कैम्प में सम्मिलित होने के लिए इच्छुक अभ्यर्थी को अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्र, स्थायी जाति व निवास प्रमाण पत्र, रोजगार पहचान पत्र, आधार कार्ड, 2 पासपोर्ट साईज फोटो व अन्य प्रमाण पत्रों (जो पद हेतु आवश्यक हो) की मूलप्रति एवं छायाप्रतियों के साथ नियत समय में जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र, जिला न्यायालय रोड, कवर्धा, जिला कबीरधाम में उपस्थित हो सकते है।

और पढ़ें ...

प्रदेश के गरीबों, किसानों के साथ ही गांवों का भी किया जा रहा तेजी से विकास : डॉ चरणदास महंत

जांजगीर-चांपा  विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने जिले के नगर पंचायत क्षेत्र सारागांव में विधिविधान से भूमिपूजन और लोकार्पण करते हुए विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी।

उन्होंने क्षेत्र में बेहतर विद्युत सेवा के लिए नवसृजित विद्युत उप संभाग कार्यालय सारागांव के लोकार्पण के साथ ही नगर पंचायत सारागांव क्षेत्र में एक करोड़ 62 लाख रूपये से अधिक राशि के 6 विकास कार्यों का लोकार्पण और 17 लाख रूपये से अधिक राशि के एक कार्य का शिलान्यास किया।

विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने इस तरह डॉ भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन सारागांव परिसर में नगर पंचायत क्षेत्र के कुल एक करोड़ 80 लाख रुपए के सात विकास कार्यों का लोकार्पण व शिलान्यास किया। इसके साथ ही उन्होंने विद्युत उप संभाग कार्यालय सारागांव के लोकार्पण अवसर पर 511 लाख रूपये के लागत से बने विद्युत विस्तार कार्य और उपकेंद्र बाराद्वार का भी लोकार्पण किया। इस प्रकार विधानसभा अध्यक्ष ने आज कुल 6 सौ 91 लाख रूपये से अधिक विकास कार्याें का लोकार्पण और शिलान्यास किया।

 

इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरणदास महंत ने कहा कि प्रदेश के गरीबों, किसानों के साथ ही गांवों का भी तेजी से विकास किया जा रहा है। प्रदेश में सभी सुखी रहे और उनके बच्चों के पढ़ाई लिखाई सहित अन्य सुविधाओं के लिए भी लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जिले के लोगो में योग्यता की कोई कमी नहीं है, जिले के नागरिक अमेरिका सहित अन्य देशों में रहकर बेहतर कार्य कर रहें है। उन्होंने उपस्थित सभी लोगो को बजट में जिले के लिए किए गए मेडिकल कालेज की घोषणा सहित अन्य घोषणाओं की भी जानकारी दी। राजस्व मंत्री जय सिंह अग्रवाल ने कहा कि आमजन की आधारभूत सुविधाओं का ख्याल रखना आवश्यक है। किसी भी व्यक्ति की आधारभूत जरूरतों में बिजली, पानी, सड़क, चिकित्सा, शिक्षा आदि होती है।

जिसके लिए लगातार कार्य करते हुए गांवों का भी विकास तेजी से किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में घोषित दो विद्युत उपसंभाग कार्यालयों में से एक कार्यालय सारागांव में स्थापित किया गया है जो क्षेत्र के लोगो के लिए बहुत ही हर्ष का विषय है। कार्यक्रम की अध्यक्षता राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन एवं जिले के प्रभारी मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने की। इसके साथ ही कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि नगर पंचायत सारागांव के अध्यक्ष रामकिशन सूर्यवंशी, उपाध्यक्ष दिलेश्वर राठौर की उपस्थित में संपन्न हुआ।

मुख्य नगर पंचायत अधिकारी सारागांव से प्राप्त जानकारी अनुसार डॉ महंत ने आज 83 लाख रुपये की लागत से डॉ. भीमराव अंबेडकर सर्वसमाज मांगलिक भवन सारागांव रोड, 26 लाख 35 हजार रुपए की लागत से पौनी पसारी व्यवसायिक परिसर, 30 लाख 6 हजार रुपए की लागत से स्वामी आत्मानंद बी.डी.एम. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में आहाता निर्माण कार्य, 8 लाख 30 हजार रुपये की लागत से स्वामी आत्मानंद बी.डी.एम. अंग्रेजी माध्यम विद्यालय में किचन शेड निर्माण कार्य, 11 लाख रुपए की लागत से प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में आहाता निर्माण एवं सीसी रोड निमार्ण कार्य, 3 लाख 50 हजार रुपये की लागत से वार्ड क्र. 05 मनका दाई मंदिर के पास सामुदायिक भवन निर्माण कार्य का लोकार्पण और 17 लाख 79 हजार रुपये की लागत से गौठान शेड निर्माण कार्य का शिलान्यास किया।

 

सारागांव में नवसृजित विद्युत उप संभाग कार्यालय के लोकार्पण अवसर पर छत्तीसगढ़ स्टेट पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड, इंटिग्रेटेड पॉवर डिस्ट्रीब्यूशन सिस्टम एवं मुख्यमंत्री अधोसंरचना विकास योजनांतर्गत नगर पंचायत सारागांव में कुल 281.31 लाख रुपए के विद्युत विस्तार कार्य अंतर्गत 33 केवी के शिरोपरी लाइन 23 किलोमीटर, 11 केवी शिरोपरी लाईन 4 किलोमीटर, नवीन वितरण ट्रांसफार्मर 12 नग और नवीन निम्नदाब केबल लाईन 22 किलोमीटर के कार्य सहित 230 लाख रूपए लागत राशि के 33/11 केवी उप केन्द्र बाराद्वार का भी लोकार्पण किया गया। इस अवसर पर नगर पालिका जांजगीर-नैला अध्यक्ष भगवानदास गढ़ेवाल, विभिन्न जनप्रतिनिधि, पार्षदगण, एल्डरमैन, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सत्यनारायण देवांगन, विद्युत विभाग के अधिकारी कर्मचारी सहित आमजन उपस्थित थे।

 

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में रायगढ़ रहा सर्वाधिक गर्म : मौसम विभाग

रायपुर । प्रदेश में अब हवा की दिशा बदलने वाली है और गर्मी और बढ़ेगी। मौसम विभाग का कहना है कि शनिवार को प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम भी लगातार जारी रहेगा। शुक्रवार को प्रदेशभर में रायगढ़ सर्वाधिक गर्म रहा।

एडब्ल्यूएस रायगढ़ का अधिकतम तापमान 37.0 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले दिनों में अब तपिश और बढ़ने वाली है। संभावना है कि इस वर्ष मार्च का महीना पिछले वर्ष की तुलना में ज्यादा तपिश वाला रहने वाला है।

शुक्रवार सुबह से ही प्रदेश का मौसम शुष्क रहा और प्रदेश के अधिकतर क्षेत्रों में अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव नहीं हुआ। रायपुर का अधिकतम तापमान 35.4 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रायपुर में अधिकतम और न्यूनतम तापमान दोनों ही सामान्य से दो डिग्री सेल्सियस ज्यादा रहे। मौसम विज्ञानी एचपी चंद्रा ने बताया कि प्रदेश का मौसम शुष्क रहेगा। साथ ही अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी का क्रम जारी रहेगा।

ठंड के सीजन में इस वर्ष पिछले वर्षों की तुलना में ठंड कमतर ही रही। मौसम विभाग से मिली जानकारी के अनुसार जनवरी और फरवरी माह में इस वर्ष एक भी दिन शीत दिवस नहीं पड़ा। हालांकि चार जनवरी को अधिकतम तापमान में काफी गिरावट आई थी और 18 वर्षों के पहले के स्तर पर रायपुर का अधिकतम तापमान आया था।

 

और पढ़ें ...

शिकारियों के बिछाए करंट की चपेट में आकर बायसन ने गवाईं जान, मैदानी अमले की लापरवाही आई सामने, शो कॉज नोटिस

बिलासपुर। अचानकमार अभ्यारण्य में शिकारियों के बिछाए गए बिजली के तार की चपेट में आकर बायसन की मौत हो गई। इस घटना में वन विभाग के मैदानी अमले की गंभीर लापरवाही सामने आई है, और इस वजह से डिप्टी रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

बताया जा रहा है कि 8 मार्च की सुबह लोरमी के समीप परसवारा के बीट नंबर 1535 में ग्रामीणों ने एक बायसन को मृत अवस्था में देखा। वह जंगली सूअर को मारने के लिए बिछाए गए बिजली के तार के संपर्क में आ गया था, जिसके चलते उसके अगले पैर में घाव हो गया था। ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग के स्थानीय अधिकारियों को दी। सूचना मिलने पर वन विभाग के अधिकारी कर्मचारियों में हड़कंप मच गया।

मैदानी अमले को थी घटना की जानकारी..?

इस मामले में यह जानकारी सामने आ रही है कि मुंगेली वन मंडल के अंतर्गत आने वाले इस इलाके के मैदानी अमले को घटना की जानकारी पहले ही हो चुकी थी। वन भैंसे की मौत की खबर फायर वाचर, वन रक्षक, डिप्टी रेंजर को होने के बाद भी रेंजर और डीएफओ को इसकी जानकारी तीन से चार दिन बाद दी गई। बताया जा रहा है कि वन अमले को उम्मीद थी मामला यूं ही दब जायेगा। मगर ग्रामीणों ने इसकी खबर उच्च अधिकारियों को दे दी।

पीएम में हुई करंट से मौत की पुष्टि

बायसन की मौत की खबर मिलने पर वन अमले के साथ ही खोजी कुत्ते को भी यहां भेजा गया। पंचनामे के बाद घटना स्थल पर ही बायसन का पोस्टमार्टम कराया गया और वहीं शव को जला दिया गया। पोस्टमार्टम में बायसन की मौत करंट से होने की पुष्टि हुई। इससे यह तय हो गया कि जंगली सूअर जैसे जानवरों का शिकार करने के लिए बिछाए गए करंट से ही बायसन की मौत हुई है। पोस्टमार्टम में यह बात भी सामने आयी है कि बायसन की मौत 72 घंटे पहले हुई है।

संदेही को पकड़कर किया पूछताछ

इस मामले में यह जानकारी भी सामने आ रही है कि घटनास्थल पर पहुंचे डॉग स्क्वॉड की मदद से एक ग्रामीण को पकड़ा गया था और उससे पूछताछ की गई। CCF राजेश चन्देले ने TRP न्यूज़ को बताया कि ग्रामीण के घर की तलाशी में कोई संदेहास्पद वास्तु नहीं मिली है। चूंकि पुलिस ने उसे रात के वक्त कस्टडी में नहीं लिया है, इसलिए फ़िलहाल उसे छोड़ा गया है, दिन में उससे फिर से पूछताछ की जाएगी। माना जा रहा है कि जांच के दौरान शिकारियों का पूरा दल पकड़ में आएगा।

संबंधितों को नोटिस जारी करने के निर्देश

इधर घटना की जानकारी नहीं देने पर रेंजर ने डिप्टी रेंजर को कारण बताओ नोटिस जारी किया है, जिसमें समय रहते जवाब नहीं देने पर अनुशासनात्मक कार्रवाई करने की बात कही गई है। पता यह भी चला है कि इस बात की जानकारी DFO शमा फारूकी को भी नहीं दी गई थी। हालांकि DFO के फोन रिसीव नहीं करने के चलते इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है।

CCF राजेश चन्देले ने बताया कि इस मामले में मैदानी अमले की लापरवाही सामने आयी है, इसलिए उन्होंने DFO से संबंधित अमले को कारण बताओ नोटिस जारी करने को कहा है। उन्होंने कहा कि इसमें जिम्मेदारी तय करते हुए कार्रवाई की जाएगी।

बता दें कि मुख्यालय से वन विभाग की ओर से एक सर्कुलर जारी किया गया था जिसमें कहा गया था कि होली के आसपास जंगलों में पेट्रोलिंग बढ़ाई जाए ताकि शिकारियों से वन्य प्राणियों को बचाया जा सके। इसके बावजूद यह हादसा हुआ है। बायसन की मौत की खबर भी ग्रामीणों की ओर से ही वन विभाग को दी गई। ग्रामीणों का कहना है कि होली के दौरान पेट्रोलिंग बिल्कुल दिखाई नहीं दे रही थी। गौरतलब है कि कि आए दिन जंगली सूअर का शिकार करने के लिए करंट लगाकर जाल बिछाए जाते हैं, जिससे घटनाएं हो रही है और वन्यजीव भी मारे जा रहे हैं। बीते दिनों बिलासपुर से लगे सकरी में एक तेंदुआ शिकारियों के जाल में फंस कर घायल हो गया था, जिसकी उपचार के दौरान कानन पेंडारी चिड़ियाघर में मौत हो गई थी।

और पढ़ें ...

CG Crime News: महानदी में मछली पकड़ने गए लोगों को मिला नर कंकाल, शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया

जांजगीर चांपा। CG Crime News :  जिले में महानदी किनारे मानव कंकाल मिला है। यहां मछली पकड़ने मछुआरे पहुंचे हुए थे। उन्होंने ही कंकाल देखा। जिसके बाद इसकी सूचना पुलिस को दी।

रोज की तरह शुक्रवार को भी मछुआरे नदी में मछली पकड़ने गए थे। उसी दौरान उनकी नजर बगल में पड़े रेत पर पड़ी। वहां उन्होंने मानव कंकाल देखा। इसके बाद आस-पास नहा रहे लोग भी मौके पर पहुंच गए। फिर पुलिस को सूचना दी गई थी।

कंकाल लगभग 2 से 3 माह पुराना होने की आशंका

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनिल सोनी ने बताया की महानदी में मछली पकड़ने गए मछुआरों ने देखा की रेत के अंदर एक मानव कंकाल का पैर दिख रहा था। जिसकी सूचना थाने में दी गई थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने रेत के अंदर दबे मानव कंकाल को खोद कर बाहर निकाला है। यह कंकाल लगभग 2 से 3 माह पुराना होने की आशंका है। फिलहाल जांच के लिए कंकाल को फॉरेंसिक लैब भेजा गया है।

और पढ़ें ...

The Burning House : सुने मकान में लगी आग कोई जनहानि नहीं, फायर बिग्रेड की टीम ने पाया काबू

काँकेर। शहर के जवाहर वार्ड के मेन रोड नेशनल हाईवे से लगे एक सुने मकान में आज सुबह 5 बजे लगभग आग लग गई सुबह घूमने निकले लोगो ने जब मकान से आग की लपटें देखी फिर तुरन्त मकान मालिक रमेश ठाकुर को फोन कर आग लगने की जानकारी दी गई। जिसके बाद फायर स्टेशन फोन कर फायर बिग्रेड बुलाया गया फायर बिग्रेड के आते ही मकान में लगे आग पर काबू पाया गया । बताया जा रहा है मकान में कोई नही रहता था बहुत पुराना मकान कोने के कारण खंडहर जैसा हो गया हैं मकान के अंदर पुराने कम्प्यूटर के सामान और ख़ुर्शी टेबल रखे हुवे थे किसी तरह का कोई जान माल की हानि नही हुई हैं आग लगने का कारण  पता नही सका है।
और पढ़ें ...

पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन, वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सैय्यद वली आज़ाद को सौंपी गई कमान

नारायणपुर। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ की नई कार्यकारिणी का गठन हुआ हैं। जिसमें नारायणपुर जिले की कमान वरिष्ठ पत्रकार के रूप में सैय्यद वली आज़ाद के हाथों में सौंपी गई हैं। पिछले एक दशक से उत्कृष्ट पत्रकारिता कर लोकतंत्र के चौथे स्तंभ के सिपाही के रूप में पत्रकारिता में सेवा दे रहें। प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों से जुड़े हुए हैं माड़ संदेश/श्रमबिन्दु न्यूज़ के साथ जिला प्रतिनिधि के रूप में सेवाएं दे रहे हैं। पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश महासचिव एवं संघ के संस्थापक सुनील यादव एवं कोंडागाँव जिले से विश्वप्रकाश शर्मा, बालोद ज़िले से संघ के वरिष्ठ पत्रकार बोधन भट्ट की अनुशंसा के बाद वली आज़ाद को नारायणपुर जिला अध्यक्ष बनाया गया है, इस दायित्व पर संघ द्वारा विश्वास जताया है। आज पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ जिला में संघ का गठन किया गया जिसमे महासचिव का दायित्व विक्रम हालदार एवं जिला सचिव ईमरान खान को नियुकर किया गया संघ के संस्थापक सुनील यादव के हाथों पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान कर माला पहनाकर शुभकामनाएं दिया गया।इस कर्यक्रम में पत्रकार कल्याण महासंघ छत्तीसगढ़ संघ नारायणपुर जिले के सदस्य उपस्थित रहे। एन्टीकरप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर वर्तमान में वली आज़ाद बस्तर संभाग मुस्लिम समाज के सहसचिव और एन्टीकरप्शन फाउंडेशन ऑफ इंडिया के डिप्टी डायरेक्टर एवं अंजुमन इस्लामिया कमेटी नारायणपुर के मेम्बर के पद पर जिम्मेदारी निभा रहे हैं। जिलाध्यक्ष के पद पर नियुक्ति होने पर शुभचिंतकों द्वारा शुभकामना संदेश दिया गया।
और पढ़ें ...

CG Congress : केंद्र के खिलाफ कांग्रेस का बड़ा आंदोलन, राजधानी में 13 मार्च को करेंगे राजभवन मार्च, प्रभारी कुमारी शैलजा और CM बघेल होंगे शामिल

रायपुर। CG Congress : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भाजपा सरकार की अडानी के पक्ष में कोनी कैपिटलिज्म नीति के कारण देश का नुकसान हो रहा है। गहरे आर्थिक संकट के समय भाजपा की मोदी सरकार देश के महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे को अडानी समूह को बेच रही है और एसबीआई व एलआईसी जैसी सार्वजनिक संस्थाओं को अडानी समूह में निवेश करने को मजबूर कर रही है। CG Congress : जिससे गरीब और मध्यम वर्ग के भारतीयों की करोड़ो की बचत जोखिम में है, जिसके खिलाफ देशभर में कांग्रेस पार्टी द्वारा चरणबध्द आंदोलन चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में 13 मार्च 2023 को दोपहर 12 बजे अम्बेडकर चौक, रायपुर में प्रदेश कांग्रेस द्वारा राजभवन मार्च का आयोजन किया गया है। CG Congress : इस अवसर पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं छत्तीसगढ़ प्रभारी कुमारी सैलजा, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन, एआईससी के प्रदेश प्रभारी सचिवद्वय डॉ. चंदन यादव, सप्तगिरी शंकर उल्का, संयुक्त सचिव विजय जांगिड़ सहित प्रदेश के वरिष्ठ नेतागण विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे।
और पढ़ें ...

CG TRANSFER BREAKING : SP ने कई थाना प्रभारियों का किया ट्रांसफर, देखें लिस्ट

कोरबा। CG Police Transfer Breaking : छत्तीसगढ़ के कोरबा जिला पुलिस विभाग में तबादला किया गया है। SP उदय किरण ने पुलिसकर्मियों का किया तबादला, बदले गए कई थानों के प्रभारी, सनत सोनवानी को मिला बालको का प्रभार…मनीष नागर बने…
और पढ़ें ...

रेंज स्तरीय रेलवे सुरक्षा एवं निगरानी की समीक्षा हेतु पुलिस महानिरीक्षक बद्री नारायण मीणा के द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित आर.पी.एफ एवं जी.आर.पी. की ली गई वर्चुअल बैठक

रेलवे स्टेशन के भीतरी एवं बाहरी क्षेत्र में पर्याप्त संख्या में FRS तकनीक के हाईटेक CCTV कैमरे लगाने के दिये गये निर्देश । रेल्वे के माध्यम से होने वाली मानव तस्करी एवं मादक पदार्थो की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त कार्यवाही करने के दिये गये निर्देश। रेल्वे स्टेशनों के वाहन पार्किंग में वर्षो से पड़े लावारिश वाहनों का समन्वय से निराकरण करने हेतु दिये गये निर्देश। प्री-पेड बुथ स्थापित कर रेलवे स्टेशन परिक्षेत्र की यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने दिये गये निर्देश। मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर दिनांक 10 मार्च 2023 को श्री बद्री नारायण मीणा पुलिस महानिरीक्षक, बिलासपुर रेंज द्वारा रेंज अंतर्गत जिलों के पुलिस अधीक्षकों सहित रेलवे सुरक्षा बल एवं शासकीय रेल पुलिस की समन्वय बैठक वर्चुअल रूप से ली गई। सर्वप्रथम बैठक में पुलिस महानिरीक्षक द्वारा वरिष्ठ रेलवे मंडल सुरक्षा आयुक्त (आर.पी.एफ), पुलिस अधीक्षक (जी.आर.पी.) तथा रेंज के जिलों द्वारा प्रस्तुत जानकारी की समीक्षा की गई तथा जिला बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जांजगीर-चाम्पा, सक्ती एवं गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही अंतर्गत आने वाली सभी रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा व्यवस्था एवं घटित अपराधों की रोकथाम के संबंध में विभिन्न निर्देश दिये गये। श्री मीणा द्वारा CCTV कैमरे के माध्यम से आपराधिक गतिविधियों पर नजर रखने के लिए सभी बड़े स्टेशनों के साथ साथ छोटे स्टेशनों के प्रमुख स्थानों पर FRS तकनीक के हाईटेक CCTV कैमरे लगवाने हेतु मंडल सुरक्षा आयुक्त, रेल सुरक्षा बल बिलासपुर को निर्देश दिया गया । रेलवे स्टेशनों के वाहन पार्किंग में वर्षो से पड़े लावारिश वाहनों के नियमानुसार निराकरण हेतु संबंधित जिला पुलिस से जानकारी साझा किया जाकर उसका वैधानिक निराकरण करने निर्देशित किया गया है। रेलवे सुरक्षा बल, शासकीय रेल पुलिस एवं जिला पुलिस के मध्य रेलवे एवं रेलवे क्षेत्र में घटित अपराध तथा अपराधियों की जानकारी नियमित आपस में साझा करने के निर्देश दिये गए साथ ही समय-समय पर जिला पुलिस बल के साथ समन्वय स्थापित करते हुए मॉक-ड्रिल आयोजित करने हेतु निर्देशित किया गया। रेलवे के माध्यम से होने वाले मानव तस्करी एवं मादक पदार्थो के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए संयुक्त कार्यवाही के लिए निर्देश दिया गया। रेलवे स्टेशन में यातायात का सुगम बनाने हेतु प्रीपेड बुथ विशेषतः बिलासपुर एवं रायगढ़ जैसे बड़े स्टेशनों के अतिरिक्त अन्य रेलवे स्टेशन जहां यातायात दबाव अधिक रहता को चिन्हांकित कर ऐसे स्टेशनों पर प्री-पेड बुथ स्थापित करने निर्देश दिये गये। बैठक में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ सदानंद कुमार, पुलिस अधीक्षक जिला रायगढ़, पुलिस अधीक्षक, बिलासपुर संतोष कुमार सिंह, पुलिस अधीक्षक, जांजगीर-चांपा विजय अग्रवाल, पुलिस अधीक्षक गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही योगेश कुमार पटेल, वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त/रेल सुरक्षा बल, द.पू.म.रेलवे बिलासपुर, पुलिस अधीक्षक रेल रायपुर जे.आर. ठाकुर एवं रेंज कार्यालय बिलासपुर से अति.पुलिस अधीक्षक दीपमाला कश्यप उपस्थित रहीं।
और पढ़ें ...

रिपोर्ट के चंद घंटो के भीतर हत्या का आरोपी गिरफ्तार थाना पचपेढ़ी पुलिस ने की तत्परता से कार्यवाही

हत्या का कारण आपसी विवाद, प्रयुक्त हथियार एवं मोटर सायकल जप्त । पुलिस डॉग रोजी और fsl यूनिट व सीसीटीवी की मुख्य भूमिका आरोपीयों को पकड़ने में मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर बिलासपुर- धन सिंह नायक ने दिनांक 09.03.2023 को थाना उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसके भाई दिलीप का शव नट मोहल्ला में पड़ा है। प्रार्थी के रिपोर्ट पर थाना पचपेढ़ी में मर्ग कायम कर विवेचना में लिया गया। अपराध की गंभीरता को देखते हुये एवं पुलिस अधीक्षक श्री संतोष कुमार सिंह के मार्ग दर्शन पर अति पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री राहुल देव शर्मा, अति. पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी, एसीसीयु की टीम एवं थाना प्रभारी व स्टाप की टीम बनाकर घटना स्थल का सूक्ष्मता से निरीक्षण कर संदेही से लगातार पूछताछ की गई एवं ग्रामीणों से अलग-अलग पुछताछ पर पता चला कि भागवत जायसवाल से कुछ माह पूर्व विवाद हुआ था, मृतक होली पर्व में मनीष गुप्ता के किराना दुकान के पास नागाडा बजाकर फाग गा रहें थे। आरोपी के द्वारा मुतक की हत्या करने के उद्देश्य से आरोपी बदरू के द्वारा मृत दिलीप को अपने साथ घर तरफ ले गये जिसे देखकर अन्य आरोपीगण अपनी मोटर सायकल में बैठक उनके पीछे-पीछे कुछ दूर तक गये और छिप गये। कुछ देर आरोपी बदरू मृतक दिलीप से बात चीत कर उसे अपने घर जाने कहा, मृतक के कुछ दूर जाने पर आरोपी बदरू के द्वारा अपने साथियो को इशारा करा, बदरू के इशारे पर अन्य तीनो आरोपी मृतक दिलीप के पीछे गये, और अंधेरा का फायदा उठाकर मृतक का मुंह दबाकर रोड़ में पड़े पत्थर से उसको दाये कनपटी और सिर मारा, मृतक अपने बचाओ में हाथ उपर किया तो आरोपी के द्वारा उसके दहिने कलाई पर पत्थर से मारा जिसे उसे गंभीर चोट आने व खून बह जाने के कारण दिलीप की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई। आरोपीगण घटना घटित कर वहाँ से भाग गये। पुलिस के द्वारा वैज्ञानिक तकनीकियों की मदद एवं सुज-बुझ से संदेह के आधार पर भागवत जायसवाल, हरिगोपाल, मनीष गुप्ता व बदरू जायसवाल से बारिकी से पुछताछ करने पर उनके द्वारा अपराध कबुल करने पर चारों आरोपियो को गिफ्तार कर उनके निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं उपयोग में किये गये मोटर सायकल क्रमांक सीजी-10- ए-4329 को विधिवत जप्त किया गया। आरोपियों को थाना पचपेढी के अपराध क्रमांक 104/2023 धारा 302, 120-बी, 34 भादवि के प्रकरण में न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया। उक्त प्रकरण में थाना पचपेढ़ी प्रभारी बृजलाल भारद्वाज, निरी. धर्मेन्द्र वैष्णव, उनि प्रताप सिंह ठाकुर, सउनि सहेत्तर कुर्रे, प्र.आर. बलबीर सिंह, प्र.आर. रामबहोर सिन्हा, प्र.आर. लक्ष्मण सिंह ठाकुर आर. शिवधन बंजारे, आर. सद्दाम पाटले, आर. रघुनाथ रेड्डि, आर. किशन राय आर. देवेन्द्र मरकाम, आर. गोविन्दा जायसवाल, आर. प्रीतम मरावी आर. अरूण लहरे के द्वारा त्वरित कार्यवाही/पतासाजी कर काफी लगन एवं मेहनत से कार्य कर सराहनीय कार्य किया गया।
और पढ़ें ...

कोण्डागांव : मनरेगा ने बदली वनाधिकार पट्टेधारकों की तकदीर

शासन द्वारा आदिम जाति एवं गैर परम्परागत वन निवासी अधिकार अधिनियम के तहत जहां पात्र हितग्राहियों को उनके काबिज काश्त वनभूमि का वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय किया जा रहा है। वहीं इन वनाधिकार पट्टेधारकों की आय संवृद्धि की दिशा में मनरेगा सहित अन्य योजनाओं से लाभान्वित किया जा रहा है। इस ओर जिले में वनाधिकार मान्यता पत्र धारकों को मनरेगा से भूमि समतलीकरण, मेड़ बंधान, कूप निर्माण, डबरी निर्माण सहित गौपालन शेड, बकरीपालन शेड, कुक्कुट पालन शेड निर्माण के लिए प्राथमिकता देकर आवश्यक सहायता सुलभ कराने के साथ ही उन्नत खेती-किसानी, साग-सब्जी उत्पादन, मछलीपालन, गौपालन, बकरीपालन, कुक्कुटपालन के लिए शासन की जनहितकारी योजनाओं से मदद देकर उन्हे आयमूलक गतिविधियां संचालित करने प्रोत्साहित किया जा रहा है। मनरेगा के कार्यों में इन परिवारों को रोजगार सुलभ कराने के फलस्वरूप इन्हे अतिरिक्त आय भी हो रही है, जिससे इन-परिवारों में खुशहाली आयी है।

मछलीपालन सहित साग-सब्जी उत्पादन एवं बकरीपालन से आय संवृद्धि को मिला बढ़ावा
    जिले के कोण्डागांव ब्लाक में अब तक 2835 वनाधिकार मान्यता पत्र धारकों को मनरेगा के विभिन्न कार्यों के लिए सहायता दी गयी है। इस दिशा में सम्बन्धित हितग्राही की आवश्यकता सहित उनकी रूचि के अनुरूप कार्यों की स्वीकृति को प्राथमिकता दी गयी है, ताकि उनकी बेहतर आजीविका संवर्धन को बढ़ावा मिल सके। इसी सकारात्मक प्रयासों के फलस्वरूप सोनाबाल निवासी वनाधिकार पट्टेधारी ईश्वरी ने मनरेगा के तहत अपने निजी भूमि में करीब 2 लाख 73 हजार रूपए की लागत से डबरी निर्माण कर मछलीपालन को बढ़ावा दिया है। वहीं डबरी के मेड़ पर साग-सब्जी उत्पादन कर अतिरिक्त आय अर्जित कर रही हैं। इसी तरह कोकोड़ी निवासी वनाधिकार पट्टेधारक घसियाराम द्वारा भी अपने निजी भूमि में मनरेगा से 2 लाख 73 हजार रूपए की लागत से डबरी निर्माण कर मत्स्यपालन किया जा रहा है। वहीं घसियाराम के खेत में डबरी के कारण लंबे समय तक नमी बनी रहती है और डबरी के पानी का सदुपयोग कर साग-सब्जी उत्पादन कर रहे हैं। बड़ेबेंदरी के वनाधिकार पट्टेधारक मुरईबाई खेती-किसानी के साथ पहले से ही बकरीपालन कर रही थीं। उन्हे जब मनरेगा से बकरीपालन शेड उपलब्ध कराये जाने की जानकारी मिली तो इसे बढ़ाने का फैसला किया। मुरईबाई ने मनरेगा के तहत स्वीकृत 54 हजार रूपए की लागत से बकरीपालन शेड निर्माण कराया और जहां पहले 13 बकरे-बकरियां थीं, उसे गत वर्ष बढ़ाकर 60 कर चुकी थीं। स्थानीय लोगों की मांग के अनुरूप 9 बकरे-बकरियों के विक्रय से मुरईबाई को करीब 64 हजार रूपए की आमदनी हुई। इस आय से मुरईबाई को बकरीपालन को बढ़ावा देने प्रोत्साहन मिला और वे इस बेहतर ढंग से संचालित कर घर-परिवार को खुशहाल बना चुकी हैं। 

और पढ़ें ...

मोबाईल चोरी करने वाला शातिर चोर आया तोरवा पुलिस के गिरफ्त में

चोरी के 06 नग विभिन्न कंपनियों के मोबाईल को जप्त किया गया। मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर नाम आरोपी रघुवीर सहिस पिता प्रेम लाल सहिस उम्र 19 साल साकिन स्टेशनपारा सक्ती थाना सक्ती जिला सक्ती छ०ग० संक्षिप्त विवरण इस प्रकार से है कि थाना तोरवा क्षेत्र में हो रहे मोबाईल चोरी के घटनाओं के देखते हुये, पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) श्री राजेन्द्र कुमार जायसवाल, नगर पुलिस अधीक्षक पूजा कुमार के दिशा निर्देशन प्राप्त कर आसूचना तंत्र को सक्रिया किया गया था कि दिनांक 07.03.2023 को घटना स्थल बिलासपुर रेल्वे स्टेशन गेट नंबर 04 के पास आरोपी रघुवीर सहिस पिता प्रेम लाल सहिस उम्र 19 साल साकिन स्टेशनपारा सक्ती थाना सक्ती जिला सक्ती छ०ग० के द्वारा चोरी का मोबाईल बिकी करने के लिये ग्राहक की तलाश कर रहा है जिसे रेड कर उसके कब्जे में रखे एक नग कैरी बैग थैला को चेक करने पर विभिन्न कंपनी के 08 नग मोबाईल जिसमें 06 नग टच स्कीन, 02 कीपैड मोबाईल जुमला किमती 26800/रू का मिला, मोबाईल रखने के संबंध में धारा 91 जाफौ का नोटिस दिया गया। जो किसी प्रकार कागजात नही होना लिखित में दिया, तब उपरोक्त मोबाईल को चोरी की संपत्ति होने की युक्तियुक्त संदेह पर आरोपी के कब्जे से गवाहों के समक्ष मुताबिक जप्ती पत्रक के धारा सदर 41 (1-4) जाफौ / 379 भादवि के तहत पाये जाने पर जप्त कर आरोपी को न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय बिलासपुर भेजा गया है।संपूर्ण कार्यवाही में निरीक्षक उत्तम कुमार साहू, आर पी एफ के निरीक्षक भास्कर सोनी प्रधान आरक्षक 591 किशन लाल, आरक्षक 318 रमेश अंचल की विशेष भूमिका रही है।
और पढ़ें ...

दंतेवाड़ा : मंत्री कवासी लखमा ने किया दन्तेवश्वरी मां का दर्शन

प्रभारी मंत्री  कवासी लखमा आज एक दिवसीय प्रवास पर  दंतेवाड़ा पहुंचे तत्पश्चात् मां दन्तेवश्वरी मंदिर दर्शन कर विधि विधान से पूजा अर्चना की। जिले में 12 दिनों से चल रही फागुन मंडई में आये हुए देवी-देवता की पूजा कर प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, वरिष्ट जनप्रतिनिधिगण श्री अवधेश गौतम, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, खाद्य आयोग सदस्य  विमल सुराना, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

और पढ़ें ...

नारायणपुर : प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने किया मिलेट कैफे एवं गढ़कलेवा स्वल्पाहार भवन का उद्घाटन

प्रदेश के वाणिज्यक कर (आबकारी), वाणिज्य एवं उद्योग तथा जिले के प्रभारी मंत्री श्री कवासी लखमा ने आज जिला कार्यालय जाने वाले मार्ग पर जिला प्रशासन द्वारा बनाये गये मिलेट एवं गढ़कलेवा ’’गढ़कलेवा’’ स्वल्पाहार भवन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होने कहा कि जिले की मां दंतेश्वरी स्व सहायता समूह द्वारा किया गया यह कार्य अत्यंत सराहनीय है। उन्होने यह भी कहा कि बस्तर में उत्पादित होने वाले रागी, कोदो, कुटकी सहित अन्य मोटे अनाजों का बेहतर उपयोग हो सकेगा। इस अवसर पर उन्होने इस महिला स्व सहायता समूह को मिलेट कैफे के संचालन के लिए छत्तीसगढ़ महिला कोष से एक लाख रूपये का ऋण चेक भी प्रदान किया। इस दौरान छत्तीसगढ़ हस्त शिल्प विकास बोर्ड के अध्यक्ष एवं विधायक श्री चंदन कश्यप, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती श्यामबत्ती नेताम, उपाध्यक्ष श्री देवनाथ उसेण्डी, नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती सुनीता मांझी, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री पंडी राम वड्डे, श्री रजनू नेताम, प्रमोद नेलवाल, अन्य जनप्रतिनिधिगण, कलेक्टर श्री अजीत वसन्त, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री देवेश कुमार ध्रुव, एसडीएम श्री जितेन्द्र कुर्रे, कृषि महाविद्यालय की डॉ. रत्ना नशीने, अन्य अधिकारी - कर्मचारी एवं नागरिगण उपस्थित थे।

ज्ञातव्य है कि उक्त ’’गढ़कलेवा’’ में आम खान पान के अतिरिक्त मिलेट्स से बने व्यंजन जैसे रागी के अलावा अन्य मोटे अनाजो से निर्मित मुठिया, चीला, फरा, बड़ा, खुरमी, तिल लड्डू, साबूदाना खिचड़ी, रागी दोसा, लड्डू, पकौड़ा, रागी ईडली, कोदो कुटकी उपमा, खिचड़ी, कुकीज आदि खाद्य सामग्री भी उपलब्ध रहेगी और इसे कृषि विज्ञान केन्द्र के स्व सहायता महिला समूहों द्वारा संचालित किया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि प्रदेश के अन्य जिलो में भी मिलेट्स कैफे खोले जा रहे है। इस संबंध में मोटे अनाजों के उत्पादन और उपभोग को प्रोत्साहित करने के लिए वर्ष 2023 को अंतर्राष्ट्रीय मिलेट ईयर के रूप में मनाया जा रहा है। गौरतलब है कि मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में रागी, कोदो, कुटकी जैसे मोटे अनाजों और लघु धान्य फसलों की पैदावार बढ़ाने, इनकी खरीदी की अच्छी व्यवस्था सुनिश्चित करने और इनकी प्रोसेसिंग कर इन्हें शहर के बाजारों तक पहुंचाने के लिए मिशन-मिलेट शुरू किया गया है। राज्य सरकार ने कोदो, कुटकी और रागी का समर्थन मूल्य तय करने के साथ-साथ राजीव गांधी किसान न्याय योजना के दायरे में इन्हें भी शामिल किया है। मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए गौठानों में विकसित किए जा रहे रूरल इंडस्ट्रियल पार्क में मिलेट्स प्रोसेसिंग प्लांट लगाए जा रहे हैं। प्रदेश के 14 जिलों को इस मिशन में शामिल किया गया है। इसके लिए इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद से एमओयू किया गया है। एमओयू के अंतर्गत इंडियन इंस्टिट्यूट ऑफ मिलेट रिसर्च हैदराबाद छत्तीसगढ़ में कोदो, कुटकी एवं रागी की उत्पादकता बढ़ाने, तकनीकी जानकारी, उच्च क्वालिटी के बीज की उपलब्धता और सीड बैंक की स्थापना के लिए सहयोग और मार्गदर्शन दे रहा है। 

और पढ़ें ...

CG NEWS : पार्षद के घर के पास मिला नवजात शिशु का शव, मचा हड़कंप

नारायणपुर। CG NEWS : जिले से दिल दहला देने वाली वारदात सामने आ रही है, यहाँ वार्ड क्रमांक 09 में एक नवजात शिशु का शव का शव मिला है। शव मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की सूचना मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची और नवजात के शव को अस्पताल भिजवाने के साथ मामले की तहकीकात में जुट गई।

मिली जानकारी के अनुसार पार्षद जय प्रकाश शर्मा के घर के बाउंड्री वॉल से पुलिस ने नवजात शिशु का शव बरामद किया है। वहीँ पुलिस अब यह जानकारी जुटाने में लगी है कि नवजात को यहां कौन छोड़ गया।

और पढ़ें ...

बिलासपुर पुलिस ने फ्लैग मार्च कर दिया शान्ति का संदेश

आगामी होली पर्व को ध्यान में रख कर कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु बिलासपुर पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर राजेंद्र जायसवाल अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण,अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात,,नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन,कोतवाली,थाना प्रभारी सिविल लाइन परिवेश तिवारी ,तारबाहर थाना प्रभारी मनोज नायक, सरकंडा थाना प्रभारी फैजुल होदा ,अनुविभागीय दंडाधिकारी बिलासपुर एवं अन्य राजपत्रित पुलिस अधिकारी एवं कार्यपालिक दंडाधिकारी सहित शहर के सभी थानों के प्रभारी उपस्थित रहे।50 से अधिक वाहनों में लगभग 200 की संख्या में अधिकारी और जवान फ्लैग मार्च में शामिल रहेआम नागरिकों में नशे के विरुद्ध जागरूकता लाने हेतु जारी निजात अभियान के अंतर्गत आकर्षक बैनर फ्लेक्स लगाकर निजात रथ को भी फ्लैग मार्च में शामिल किया गया निजात रथ के माध्यम से लोगों को नशामुक्ति के लिए प्रेरित किया गया तथा नशामुक्त होली पर्व का संदेश दिया गया फ्लैग मार्च के रूट में शहर के सभी भीड़ भाड़ वाले,संवेदनशील स्थानों तक पहुंचीफ्लैग मार्च पुलिस परेड ग्राउंड से हो कर अग्रसेन चौक,गांधी चौक गुरुनानक चौक से रेलवे क्षेत्र होते हुए व्यापार विहार,महाराणा प्रताप चौक,गुंबर चौक,मंगला चौक न्यायालय परिसर होकर नेहरू चौक महामाया चौक,वसंत विहार चौक से लिंगियाडीह होकर बिलासा चौक,गोलबाजार,बृहस्पति बाजार हो कर वापस पुलिस परेड ग्राउंड पहुंची पूरे शहर के भ्रमण पश्चात थानों को आवंटित अतिरिक्त पेट्रोलिंग द्वारा पर्याप्त बल के थाना क्षेत्र के संवेदनशील स्थानों में फ्लैग मार्च निकाला गया मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
और पढ़ें ...

CG NEWS : दंतैल हाथी ने ग्रामीण की कुचल कर ले ली जान, इलाके में अलर्ट जारी

धमतरी। CG NEWS : जिले में फिर दंतैल हाथी ने एक ग्रामीण को कुचलकर मार डाला. यह घटना मगरलोड ब्लाक के चारभाटा गांव की है. इस घटना के बाद वन विभाग ने क्षेत्र में अलर्ट जारी कर दिया है. आपको बता दें कि जिले में अब तक हाथियों के हमले से 12 लोगों की जान जा चुकी है।

मिली जानकारी के अनुसार धमतरी जिले के मगरलोड ब्लॉक में एक दंतैल हाथी विचरण कर रहा है. लगातार फसलों को तो नुकसान पहुंचा रहा, इसके साथ ही जनहानि भी हो रही है. धमतरी जिले में अब तक हाथी के हमले से 12 लोगों की मौत हो चुकी है. एक बार फिर एक ग्रामीण की मौत हाथी के कुचलने से हुई है. बताया जा रहा है कि जिस व्यक्ति की मौत हुई है उसका नाम सुखराम पिता फुलसिंग कमार उम्र 45 वर्ष ग्राम धिकुड़िया ( मोहरा) का रहने वाला था।

और पढ़ें ...

ईडी ने विधायक देवेंद्र यादव को भेजा समन : 7 मार्च को बुलाया दफ्तर

भिलाई। रायपुर ईडी के दफ्तर से भिलाई नगर विधायक देवेंद्र यादव को समन भेजकर 7 मार्च को कार्यालय बुलाया गया है। यह भी लिखा है कि अगर वो वहां उपस्थित नहीं होते हैं तो उनके खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। देवेंद्र यादव ने आरोप लगाए हैं कि ईडी की ओर से उन्हें डराने, दबाने और फंसाने का प्रयास किया जा रहा है, जो कि कभी नहीं हो सकता है। वो डरने वालों में से नहीं हैं।

ईडी के सहायक निदेशक निर्मल झरवाल ने उन्हें समन भेजा है। उन्होंने 20 फरवरी और 1 मार्च को पूछताछ के लिए बुलाया था। विधायक ने उपस्थित न हो पाने में असमर्थता जताई थी। इसलिए फिर से ये समन भेजा जा गया। इस बारे में जब देवेंद्र यादव से बात की गई तो उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में सभी कांग्रेस के नेताओं को भाजपा जानबूझ कर ईडी के माध्यम से परेशान कर रही है। पिछली कार्रवाई में उन्हें अब तक कुछ नहीं मिला है। ये जो समन आया है उससे वो डरते नहीं हैं। जो हमसे जानकारी चाहिए उसमें वो पूरा सहयोग करेंगे। लेकिन अगर कोई हमें डराने, दबाने या फंसाने की कोशिश करेगा तो उसका विरोध भी किया जाएगा।

देवेंद्र ने ईडी पर लगाया बड़ा आरोप

विधायक देवेंद्र यादव ने ईडी के अधिकारियों पर उनके फोन के कांटैक्ट्स नहीं देने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि एक जन प्रतिनिधि के लिए सबसे जरूरी चीज होती है उसका संपर्क। ईडी ने उनका फोन जब्त किया, लेकिन कई बार कहने के बाद भी अब तक फोन के कांटैक्ट्स नहीं दे रही है। उनके मुताबिक ये सब परेशान करने के उद्देश्य से किया जा रहा है। विधायक का कहना है कि एक बार ईडी उन्हें बुला ले और जो पूछताछ करनी है कर ले। एक जनप्रतिनिधि का सबसे अधिक समय जनता के लिए होता है। इस तरह रोज-रोज बुलाने से जनता के समय का नुकसान होगा और जनता का नुकसान वो होने नहीं देंगे।

और पढ़ें ...

CG Budget Session: कल अंतिम बजट पेश करेंगे सीएम बघेल, एप से मिलेगी पूरी जानकारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में कल सीएम भूपेश बघेल अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। बता दें कि छत्तीसगढ़ विधानसभा का बजट सत्र बुधवार से शुरू हो गया है। राज्यपाल हरिचंदन के अभिभाषण के साथ सत्र की शुरुआत हुई। इस दौरान कुल 14 बैठकें होंगी। सीएम भूपेश बघेल कल यानि 6 मार्च को अपने कार्यकाल का अंतिम बजट पेश करेंगे। दोपहर साढ़े बारह बजे बजट सदन के पटल पर रखा जाएगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, बजट सत्र एक मार्च से 24 मार्च तक चलेगा। वित्तीय वर्ष के कार्य के साथ अन्य शासकीय कार्य होंगे। CG Budget 2023

वही बजट से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बयां सामने आया है। छत्तीसगढ़ विधानसभा बजट सत्र के चौथे दिन राज्यपाल के अभिभाषण चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ी घोषणा की। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि अगर केंद्र सरकार गरीबों का सर्वे नहीं कराएगी तो राज्य की सरकार एक अप्रैल से 30 जून तक सर्वे कराएगी और इसके बाद गरीबों को पक्का मकान दिलाएगी। भूपेश बघेल ने यह भी कहा कि हमारी सरकार गरीबों की सरकार है। हम भाजपा की तरह घड़ियाली आंसू नहीं बहाते।

CM ने कहा हमने राज्य के सभी वर्गों को आरक्षण दिलाने के लिए संविधान अनुरूप विधेयक लाया। जिसे सर्वसम्मति से पास कराया गया। लेकिन अब भाजपा इस पर राजनीति कर रही है। नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल ने कहा कि CM के भेंट मुलाकात की घोषणाएं पूरी नहीं हो पा रही है। इस सरकार से किसान और हर वर्ग परेशान है।

विधानसभा के एप पर मिलेगी यह जानकारी

विधानसभा के मोबाइल एप पर बजट की संपूर्ण जानकारी रहेगी। प्रतिदिन की कार्यसूची, प्रश्नोत्त्तरी के साथ -साथ सभा की कार्रवाई का संक्षिप्त विवरण रहेगा। विधानसभा की प्रक्रिया एवं कार्य संचालन से जुड़ी जानकारी रहेगी। इसके साथ ही बजट भाषण और राज्यपाल का अभिभाषण भी रहेगा। इस बार विधानसभा मेें पेपरलेस बजट पेश किया जाएगा। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी टेबलेट से बजट पेश करेंगे। विधायकोें को भी एप के माध्यम से बजट की प्रति उपलब्ध कराई जाएगी।

और पढ़ें ...

CG NEWS : पत्नी से विवाद पर पति ने फूंका अपना घर, 6 अन्य मकान भी जलकर हुआ राख

दुर्ग। CG NEWS : जिले के पाटन थाना क्षेत्र के ग्राम दैमार में शनिवार दोपहर आगजनी की घटना हो हुई। एक घर में आग लगने से वहां रखा सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आस पड़ोस के 6 और मकानों तक आग पहुंच गई। आग लगने से एक मवेशी की मौत हो गई। इसके साथ मकानों में रखा समान और पैसे भी जलकर खाक हो गया। घटना की सूचना पर पुलिस और दमकल की टीम मौके पर पहुंच गई। तीन घंटे की मशक्कत के बाद दमकल की टीम ने आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। पुलिस के मुताबिक आग सबसे पहले जगन्नाथ ठाकुर के घर में लगी थी। जगन्नाथ सुबह शराब पीकर अपने घर पहुंचा था।

नशे में उसने अपनी पत्नी कौशल्या के साथ विवाद किया। पत्नी ने विरोध किया तो पति उसे मारने की कोशिश करने लगा। पति से बचने के लिए पत्नी घर छोड़कर भाग गई। इसके बाद गुस्से में पति जगन्नाथ ने अपने ही घर में आग लगाई और भाग निकला। पुलिस के मुताबिक शिकायत के बाद आगे की कार्रवाई होगी। फिलहाल हादसे के बाद मोहल्ले वालों में आक्रोश है। शिकायत की भी तैयारी है।

एसडीओपी ने बताया कि आग सबसे पहले जगन्नाथ के घर में लगी थी। उसके घर में रखा सिलेंडर ब्लास्ट होकर पड़ोसी बड़े भाई के घर तक पहुंच गया। इससे जगन्नाथ के बड़े भाई के घर में आग लग गी। इसके बाद आग तारा साहू, बलि साहू, काशी ठाकुर और नागेश ठाकुर के घर तक पहुंच गई थी। पुलिस के मुताबिक आग लगने से मदन के घर में रखे 50 कट्टा धान जलकर खाक हो गया। वहीं उसके घर में रखा 50 हजार रुपए भी जल गया। पुलिस के मुताबिक घटना के दौरान पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से घर में रखा कुछ समान सुरक्षित बाहर निकाल लिया था।

और पढ़ें ...

कोयला खाली करते समय ट्रक में लगी भीषण आग, जिंदा जल गया ड्राइवर … सामने आई ये बड़ी वजह …

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में एक बड़ा हादसा हो गया है। यहां कोयला खाली करते हुए एक ट्रक ड्राइवर जिंदा जल गया। इस हादसे में उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।

बताया जा रहा है कि हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने के कारण ट्रक में आग लग गई। कोल डिपो में कोयला खाली करने के दौरान ये बड़ा हादसा हुआ है। ट्रक से कोयला खाली करते वक्त आग लगी है। मिली जानकारी के मुताबिक ये घटना कोटा थाना क्षेत्र के अमाली गांव की है। कोटा पुलिस जांच में जुटी है।

और पढ़ें ...

CG News: मंदिर के पुजारी की हत्या, नक्सली वारदात की आंशका

बीजापुर। CG News: छत्‍तीसगढ़ के नक्‍सल प्रभावित बीजापुर के भैरमगढ़ ब्लाक के थाना मिरतुर में मंदिर पुजारी रामा कड़ती की धारदार हथियार से हत्या की गई। बताया जा रहा है कि हत्या उस वक्त हुई जब पुजारी मंदिर में पूजा अर्चना कर रहा था उस वक्त उसकी पुत्री साथ में थी।

CG News: घटना शनिवार देर रात की बताई जा रही है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने पुजारी का शव मिरतुर थाना लाया गया है। इस हत्या के पीछे नक्सली वारदात होने की भी आंशका जताई जा रही है।

CG News: एएसपी चंद्रकांत गवर्ना ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मंदिर पुजारी रामा कडती की हत्या को 4-5 लोगों ने मिलकर अंजाम दिया है। मामले की पूरी जांच के बाद ही यह साफ हो पाएगा कि पुजारी की हत्या आपसी रंजिश से हुई है या नक्सलियों ने इसे अंजाम दिया है।

और पढ़ें ...

SECR के इन 7 स्टेशनों में विभिन्न ट्रेनों के ठहराव की मिली सुविधा

बिलासपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के अंतर्गत आने वाले सात स्टेशनों में विभिन्न गाड़ियो का 06 माह के लिए प्रायोगिक ठहराव की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है । जिनमें टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का अकलतरा स्टेशन में, हीराकुंड एक्सप्रेस का बुढार स्टेशन में, सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी, हमसफ़र एक्सप्रेस का अनुपपुर स्टेशन में नर्मदा एक्सप्रेस का घुटकु स्टेशन में, दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस का करगी रोड स्टेशन में, बिलासपुर-भोपाल- बिलासपुर एक्सप्रेस का खोडरी स्टेशन में, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बिल्हा स्टेशन में तथा कोरबा-रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस का बिल्हा में ठहराव की सुविधा शामिल है । विवरण इस प्रकार है –

गाड़ी संख्या 18109/18110 टाटानगर-इतवारी-टाटानगर एक्सप्रेस का अकलतरा स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा टाटानगर एवं इतवारी से 06 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18109 टाटानगर-इतवारी एक्सप्रेस अकलतरा स्टेशन 18.09 बजे पहुंचेगी तथा 18.11 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18110 इतवारी-टाटानगर, अकलतरा स्टेशन 08.59 बजे पहुंचेगी तथा 09.01 बजे रवाना होगी 

गाड़ी संख्या 20807/20808 विशाखापट्टनम-अमृतसर-विशाखापट्टनम, हीराकुंड एक्सप्रेस का बुढार स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा विशाखापट्टनम से 07 मार्च एवं अमृतसर से 05 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 20807 विशाखापट्टनम-अमृतसर एक्सप्रेस बुढार स्टेशन 21.44 बजे पहुंचेगी तथा 21.46 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20808 अमृतसर-विशाखापट्टनम एक्सप्रेस, बुढार स्टेशन 00.11 बजे पहुंचेगी तथा 00.13 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 20828/20827 सांतरागाछी-जबलपुर-सांतरागाछी, हमसफर एक्सप्रेस का अनुपपुर स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा सांतरागाछी से 08 मार्च एवं जबलपुर से 09 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 20828 सांतरागाछी-जबलपुर, अनुपपुर स्टेशन 09.51 बजे पहुंचेगी तथा 09.53 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 20827 जबलपुर-सांतरागाछी अनुपपुर स्टेशन 00.44 बजे पहुंचेगी तथा 00.46 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18234/18233 बिलासपुर-इंदौर-बिलासपुर, नर्मदा एक्सप्रेस का घुटकु में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा बिलासपुर से 09 मार्च एवं इंदौर से 08 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18234 बिलासपुर-इंदौर, नर्मदा एक्सप्रेस घुटकु स्टेशन 12.16 बजे पहुंचेगी एवं 12.18 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18233 इंदौर-बिलासपुर, नर्मदा एक्सप्रेस घुटकु स्टेशन 13.01 बजे पहुंचेगी एवं 13.03 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18241/18242 दुर्ग-अम्बिकापुर-दुर्ग एक्सप्रेस का करगीरोड स्टेशन में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा दुर्ग एवं अम्बिकापुर से 08 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18241 दुर्ग-अम्बिकापुर एक्सप्रेस करगीरोड स्टेशन 00.14 बजे पहुंचेगी एवं 00.16 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18242 अम्बिकापुर-दुर्ग, करगीरोड स्टेशन 04.40 बजे पहुंचेगी एवं 04.42 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18236/18235 बिलासपुर-भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस का खोडरी में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा बिलासपुर से 09 मार्च एवं भोपाल से 08 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18236 बिलासपुर-भोपाल, एक्सप्रेस खोडरी स्टेशन 23.52 बजे पहुंचेगी एवं 23.54 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18235 भोपाल-बिलासपुर एक्सप्रेस खोडरी स्टेशन 00.48 बजे पहुंचेगी एवं 00.50 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18237/18236 कोरबा-अमृतसर-कोरबा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस का बिल्हा में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा कोरबा से 09 मार्च एवं अमृतसर से 07 मार्च को छूटने वाली गाड़ी की तिथि से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18237 कोरबा-अमृतसर, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 14.38 बजे पहुंचेगी एवं 14.40 बजे रवाना होगी | इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18236 अमृतसर-कोरबा, छत्तीसगढ़ एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 10.24 बजे पहुंचेगी एवं 10.26 बजे रवाना होगी |

गाड़ी संख्या 18250/18249 कोरबा-रायपुर-कोरबा, हसदेव एक्सप्रेस का बिल्हा में ठहराव की सुविधा उपलब्ध रहेगी | ठहराव की सुविधा 09 मार्च से प्रभावी रहेगी । गाड़ी संख्या 18250 कोरबा-रायपुर, एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 08.51 बजे पहुंचेगी एवं 08.53 बजे रवाना होगी| इसी प्रकार गाड़ी संख्या 18249 रायपुर-कोरबा एक्सप्रेस बिल्हा स्टेशन 19.23 बजे पहुंचेगी एवं 19.25 बजे रवाना होगी |

और पढ़ें ...

CG NEWS : 9वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी, सुसाइड नोट में लिखा – मम्मी-पापा मुझे माफ करना, मैं पढ़ाई में जीरो हूं

धमतरी। CG NEWS : जिले से आत्महत्या का मामला सामने आया है। न्यायायिक परिसर कॉलोनी रूद्री में रहने वाली एक स्कूली छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।

 
सुसाइड नोट भी बरामद
पुलिस ने बताया कि कमरे में एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें उसने लिखा है कि मम्पी, पापा, भाई मुझे माफ कर देना। मैं पढ़ाई में जीरो हूँ। पुलिस ने यह सुसाइट नोट जब्त कर लिया है। एक पुलिस अधिकारी का कहना है कि मामले की सूक्ष्मता से जांच की जा रही है। उधर, बेटी के आत्महत्या करने से उसके माता-पिता, पूरा परिवार सदमे में है।
 
उधर, एक अन्य घटना में मगरलोड थाना के ग्राम सरगी में रूपराम कंवर (35) पिता ढेलूराम कंवर ने आंवला पेड़ में चुनरी में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मृतक गुरूवार की रात 1.30 बजे से गायब था। सुबह ग्रामीणों ने फांसी पर लटका देखा तुरंत इसकी सूचना थाने को दी। पंचनामा के बाद लाश को पीएम के लिए चीरघर भेज दिया
 
और पढ़ें ...

CG Budget Live : मुख्यमंत्री बघेल 6 मार्च को पेश करेंगे बजट, समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से मुख्यमंत्री के बजट भाषण का प्रसारण करेगी कांग्रेस

रायपुर। विधानसभा में 6 मार्च को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल( CM baghel) वर्ष 2023-24 का बजट पेश करेंगे। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने मुख्यमंत्री के बजट भाषण( budget) को प्रदेश के समस्त जिला मुख्यालय में एलईडी के माध्यम से लाईव प्रसारण कर कार्यकर्ताओं सहित आमजनता को दिखाये जाने का निर्णय ( decision)लिया गया है।

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने सभी प्रदेश पदाधिकारियो, सांसद, पूर्व सांसद प्रत्याशी, विधायक, पूर्व विधायक प्रत्याशी, जिला कांग्रेस कमेटी के पदाधिकारियों, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष, पदाधिकारियो, मोर्चा, संगठन, प्रकोष्ठ विभाग के जिला, ब्लाक पदाधिकारियों, सोशल मीडिया के प्रशिक्षिति सदस्यों, नगरीय निकाय, त्रि स्तरीय पंचायत के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों, सहकारिता क्षेत्र के पदाधिकारियों, वरिष्ठ कांग्रेसजन कार्यकर्ताओं से कहा है कि वे 6 मार्च 2023 को सुबह 11 बजे जिला मुख्यालयों में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का बजट भाषण को बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से लाईव प्रसारण कर हर्षोल्लास के साथ बजट का स्वागत ( welcome)करते हुये खुशियां मनायें।

और पढ़ें ...

CG News : वन विभाग की छापामार कार्रवाई, सागौन तथा बीजा लकड़ी के अवैध चिरान जप्त, तीन आरोपियों को भेजा गया जेल

बिलासपुर। राज्य में वन विभाग द्वारा वन अपराधों की रोकथाम के लिए संचालित अभियान के तहत बिलासपुर वनमंडल के अंतर्गत विगत दिवस कार्रवाई उपरांत अवैध कटाई तथा अतिक्रमण में संलिप्त तीन आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।

वनमंडलाधिकारी बिलासपुर  कुमार निशांत के निर्देशानुसार गठित टीम द्वारा वन परिक्षेत्र रतनपुर ( ratanpur) बानाबेल सर्किल के सोडाखुर्द परिसर में जांच के दौरान ग्राम सोडाखुर्द से दो आरोपियों तथा ग्राम लोहाड़िया से एक आरोपी को सागौन एवं अन्य मिश्रित प्रजातियों के वृक्षों की अवैध कटाई कर अतिक्रमण करते पाया गया। इनका अनुमानित मूल्य लगभग 2 लाख रूपए है। इसी तरह विभागीय टीम द्वारा ग्राम नांगचुआ में श्री ओंमकार गंर्धव के घर एवं बाड़ी में तलाशी कर कुल 11 नग बीजा लकड़ी के चिरान जप्त किए गए। जप्तशुदा चिरान को विक्रय डिपो कोटा में परिवहन कराया गया है। वन विभाग द्वारा उक्त सभी प्रक्ररणों में संलिप्त आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई जारी है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : शराबी पति ने पत्नी से झगड़ा कर घर में लगाई आग, जिंदा जल गया बछड़ा,आस-पास के 4 मकान भी जले

दुर्ग। जिले में एक शराबी ने पत्नी से विवाद के बाद अपने घर में आग लगा दी। आग लगने से घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर फट गया। इससे आग भड़क गई और अगल-बगल के चार अन्य घरों को भी अपनी चपेट में ले लिया। इससे लाखों का नुकसान हुआ है। एक जानवर भी जिंदा जल गया है। मामला पाटन थाना क्षेत्र का है।

देमार निवासी जगन्नाथ ठाकुर (48) आदतन शराबी है। वह शराब पीकर आए दिन अपनी पत्नी कौशिल्या ठाकुर से झगड़ा करता था। शनिवार सुबह को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। झगड़ा इतना बढ़ गया कि सुबह 11.45 बजे जगन्नाथ ठाकुर ने अपने घर में आग लगा दिया। इसके बाद पत्नी बाहर भागी और लोगों से मदद की गुहार लगाई। जब तक लोग आग बुझाते, घर के अंदर रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इससे आग इतनी तेजी से भड़की की अगल बगल स्थित चार घरों में फैल गई। आग लगने से लोग तो घर से निकल गए, लेकिन अंदर जानवर जिंदा जल गया। बछड़े को बांधकर रखा गया था। मगर उसे खोलने तक का मौका नहीं मिला।

पुलिस को जैसे ही मामले की जानकारी हुई, उन्होंने दमकल की गाड़ियों को बुलाया। फिर तीन दमकल गाड़ियां दुर्ग से रवाना की गई। जिला अग्निशमन अधिकारी नागेंद्र कुमार सिंह के निर्देशन में भगवती बंजारे, मेश्राम, मुख्तार अली, फायरमेन शरद और शारदा प्रसाद ने दो से तीन घंटे की कड़ी मेहनत के बाद आग पर काबू पाया। पूरे घटनाक्रम के बाद पुलिस ने आरोपी जगन्नाथ ठाकुर को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया उसके खिलाफ आगजनी के मामलों के तहत कार्रवाई की है।

और पढ़ें ...

CG NEWS : हाथी ने महिला को पटक-पटक कर उतारा मौत के घाट, ग्रामीणों में आक्रोश

फिंगेश्वर। ग्राम बोरिद में शनिवार तड़के सुबह दंतैल हाथी ने अधेड़ महिला को पटक-पटक कर मौत के घाट उतार दिया। मृतक महिला खोरबाहरीन बाई सोनकर तड़के सुबह 5 बजे शौच के लिए गांव के समीप खेत में गई थी।

हादसे के बाद ग्रामीणों में आक्रोश है। ग्रामीण और पीड़ित परिवार वन विभाग पर मुनादी नहीं करने का आरोप लगा रहे हैं। हाथी की मौजूदगी की वन विभाग ने सूचना नहीं दी और ग्रामीण बेफिक्र होकर गांव में घूम रहे थे। जिसके बाद हाथी ने महिला पर हमला कर उसकी जान ले ली।

और पढ़ें ...

*मोर आवास मोर अधिकार, रोक रही भूपेश सरकार*

*15 मार्च को विधानसभा घेराव करेगी भारतीय जनता पार्टी* *मोर आवास मोर अधिकार रोक रहे हैं भूपेश सरकार* *पिछले 4 वर्ष में भूपेश सरकार में यह सारे कार्य बंद पड़े हैं - अरूण साव* *भाजपा आवासहीन परिवार को उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्पबद्ध है - अरूण साव* रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने भाजपा कार्यालय एकात्म परिसर में पत्रकारवार्ता में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीबों के आवास छीना। उन्होंने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए कहा कि क्या किसी योजना में सिर्फ प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है इसीलिए प्रदेश की आम गरीब जनता को उस योजना का लाभ आप नहीं देंगे। स्तरहीन बयानों के लिए पहचान बना चुकी छत्तीसगढ़ की भूपेश बघेल सरकार गरीबों के सबसे बड़े सपने को पूरा नहीं होने दे रही है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि 25 जून 2015 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने देश के प्रत्येक आवासहीन को मकान देने के लिए प्रधानमंत्री आवास योजना प्रारंभ की जिसका लक्ष्य था कि 2022 तक देश में प्रत्येक व्यक्ति के पास स्वयं का मकान हो। कोरोना काल के कारण इसे बढ़ाकर 2024 किया गया। प्रधानमंत्री आवास योजना में 2011 सर्वे सूची के अनुसार मकान बनने थे फिर 2016 में आवास प्लस के नाम से केंद्र सरकार ने एक योजना लाई। जिसमें 2011 की सर्वे सूची में छूटे नाम तथा किन्हीं कारणों से 2011 के रद्द आवेदन को मिलाकर फिर सर्वे सूची बनाई गई जिसमें छत्तीसगढ़ में कुल 16 लाख हितग्राही पाए गए। योजना प्रारंभ होने के प्रथम वर्षों में छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी की सरकार थी और इस दौरान हमने लगभग 7.50 लाख मकान बनाएं। वर्ष छत्तीसगढ़ को मिला लक्ष्य आवास पूर्ण 2016-17 2,32,903 2,30,000 2017-18 2,06,000 2,01,000 2018-19 3,48,960 3,25,765 7.87 लाख 7.56 लाख उन्होंने कहा कि 2018 के पहले देश में प्रधानमंत्री आवास निर्माण में छत्तीसगढ़ अव्वल स्थान में था। लेकिन 2018 में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस सरकार बनने के बाद प्रधानमंत्री आवास बनना बंद हो गए । साथ ही पूर्व में जो मकान बन रहे थे उनकी किश्त भी इस भूपेश सरकार ने देनी बंद कर दी। पिछले 4 वर्ष में भूपेश सरकार में यह सारे कार्य बंद पड़े हैं और जिन लोगों ने प्रधानमंत्री आवास की आस में अपनी झोपड़िया तोड़ दी वे भी अब किराए के मकान में रहने को बाध्य है और दोहरी मार झेल रहे है।छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी कहते हैं कि योजना में प्रधानमंत्री शब्द जुड़ा है इसलिए पूरा पैसा प्रधानमंत्री जी भेजें। आजादी के बाद सालों साल देश में अनेक योजनाओं सड़कों और इमारतों के नाम गांधी परिवार के नाम पर रखे गए। प्रदेश में राजीव युवा मितान क्लब के नाम से ही पैसे की बंदरबांट कर रहे हैं। भूपेश बघेल जी जरा स्पष्ट करें कि उपरोक्त योजनाओं में देश का और छत्तीसगढ़ प्रदेश का पैसा था या गांधी परिवार के घरों से पैसे आते थे। गरीब के सपने को तोड़ने के लिए ऐसा स्तरहीन बयान प्रदेश के मुखिया को शोभा नहीं देता। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना एक लक्ष्य निर्धारित योजना है जिसके तहत समय सीमा के अंदर कार्य पूर्ण कराना महत्वपूर्ण है। इस संदर्भ में केंद्र के मंत्री व सचिव स्तर के अधिकारियों द्वारा लगातार प्रदेश सरकार से पत्र व्यवहार कर कार्य में प्रगति लाने का अनुरोध किया जाता रहा। केंद्र सरकार ने 17 जून 2021 और 6 जुलाई 2021 को सरकार को प्रधानमंत्री आवास योजना में गति लाने के लिए पत्र व्यवहार किया। और स्पष्ट बताया गया था कि 31 जुलाई 21 तक अगर तय सीमा में यह कार्य स्वीकृत नहीं किया जाएगा तो इसे पूर्ण करने की पूरी जवाबदेही राज्य सरकार की होगी। और 2016 के सर्वे सूची के आधार पर आवास प्लस योजना का लाभ छत्तीसगढ़ की सरकार को नहीं मिलेगा। उन्होंने कहा कि 16 सितंबर 21 को केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पत्र लिखकर पुनः राज्य सरकार को आगाह किया कि 781999 मकानों की स्वीकृति की प्रक्रिया अत्यंत धीमी है इसे 31 अक्टूबर 2021 तक पूर्ण करें। और राज्य सरकार ने राज्यांश के 562 करोड़ रुपए जारी नहीं किए है उसे भी शीघ्र निर्गत करें। परंतु राज्य के मुखिया भूपेश बघेल जी ने आवासहीनों से दुर्भावना के तहत इन पत्रों पर कोई संज्ञान नहीं लिया। भूपेश बघेल के व्यवहार से दुखी होकर छत्तीसगढ़ के पंचायत मंत्री श्री टीएस सिंह देव जी ने 16 जुलाई 2022 को एक पत्र लिखा माननीय भूपेश बघेल जी, प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रदेश के आवास विहीन लोगों को आवास बनाकर दिया जाना था। जिसके लिए मैंने कई बार आपसे चर्चा कर राशि आवंटन को अनुरोध किया था। किन्तु इस योजना में राशि उपलब्ध नहीं की जा सकी, फलस्वरूप प्रदेश के लगभग 8 लाख लोगों के लिए आवास नहीं बनाये जा सके। इसके अतिरिक्त 8 लाख घर बनाने में से करीब 10 हजार करोड प्रदेश की अर्थव्यवस्था में सहायक होते हमारे जन घोषणा पत्र में छत्तीसगढ़ के 36 लक्ष्य अंतर्गत ग्रामीण आवास का अधिकार प्रमुख रूप से उल्लेखित है। वि चारणीय है कि प्रदेश में वर्तमान सरकार के कार्यकाल में बेधर लोगों के लिए एक भी आवास नहीं बनाया जा सका और योजना की प्रगति निरंक रही और मुझे दुःख है कि इस योजना का लाभ प्रदेश के आवास विहीन लोगों को नहीं मिल सका। इस पत्र के साथ पंचायत मंत्री ने अपना इस्तीफा सरकार को सौंप दिया सरकार ने इस्तीफा तो ले लिया अब परंतु प्रधानमंत्री आवास बनाने की दिशा में कोई भी प्रगति नहीं की। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि प्रदेश के आवासहीनों को उनका हक दिलाने के लिए भारतीय जनता पार्टी ने संकल्प लिया और मोर आवास मोर अधिकार आंदोलन प्रारंभ किया। इसके तहत हमने प्रत्येक पंचायत, प्रत्येक तहसील, प्रत्येक शहरों में आवासहिनो से फार्म भरवाए। अभी तक हम लगभग 8500 ग्राम पंचायतों व शहरी क्षेत्रों में वार्डों के 9 लाख परिवारों से मिलकर 7 लाख फार्म जमा करवा चुके है । योजना के अगले चरण में हमने प्रत्येक विधानसभा में आवासहीन प्रभावितों को लेकर कांग्रेसी विधायकों के निवास का घेराव किया। अब तक सभी विधानसभा क्षेत्रों में घेराव हो चुका है जहां भारतीय जनता पार्टी या अन्य दलों के विधायक है वहां हमने सरकार का घेराव किया। इतने बड़े जनता आंदोलन के बावजूद यह सरकार गरीबों के हितों की ओर आंख मूंदे बैठी है। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरूण साव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी आवासहीन जनता को उनका अधिकार दिलाने के लिए संकल्प बद्ध है। 15 मार्च को पूरे प्रदेश के भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ता प्रधानमंत्री आवास प्रभावितों को साथ लेकर लगभग एक लाख से अधिक संख्या में विधानसभा का घेराव करेंगे। पूरे प्रदेश से प्रधानमंत्री आवास प्रभावितों को इस आंदोलन में शामिल करने के लिए मंडल जिला व संभाग स्तर पर बैठकर प्रभाव प्रारंभ हो चुकी है। उन्होंने कहा कि भाजपा प्रदेश के 16 लाख आवासहीन परिवार, के 48 लाख जनता से वादा करते हैं कि जिनके नाम प्रधानमंत्री आवास योजना में व 2016 की सर्वे सूची के अनुसार प्रधानमंत्री आवास प्लस योजना में शामिल है। भाजपा की सरकार बनते ही प्रधानमंत्री आवास देने का कार्य करेंगे। इस दौरान मोर आवास-मोर अधिकार का पोस्टर और 8955113113 टोल फ्री नंबर भी जारी किया इस नंबर के माध्यम से प्रदेश के आवासहीन आंदोलन से सीधे जुड़ सकते हैं। पत्रकार वार्ता में प्रदेश महामंत्री व मोर आवास मोर अधिकार अभियान के संयोजक विजय शर्मा, प्रदेश मीडिया सह प्रभारी अनुराग अग्रवाल, संजय श्रीवास्तव, प्रदेश भाजपा मंत्री रामू रोहरा मौजूद रहें।
और पढ़ें ...

Breaking News : शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला को दंतैल हाथी ने कुचला, मौत, दहशत में ग्रामीण

फिंगेश्वर। पिछले कई महीनों से हाथियों की वजह से शांत चल रहे फिंगेश्वर विकासखंड में फिर से  दतैल हाथी की वापसी हो गई है।   आज सुबह 5 बजे शौच के लिये घर से बाहर निकली महिला  को दंतैल हाथियों ने कुचलकर मार डाला। घटना की जानकारी मिलने पर वनकर्मी और पुलिस मौके पर पहुंची।

रेंजर बताया कि मृतक महिला का नाम खोरबहारिन सोनकर, उम्र 50 वर्ष,जो ग्राम बोरिद की रहने वाला है, वो आज सुबह 5 बजे  शौच के लिये घर से बाहर निकली थी महिला तभी दंतैल हाथियों ने उस पर हमला कर उसे मार डाला। यह घटना वन परिक्षेत्र फिंगेश्वर के ग्राम बोरिद की बताई जा रही है ।

और पढ़ें ...