प्रदेश

कार्तिक माह का अमावस्या…काली पूजा की तैयारीयां अंतिम चरणों पर, इस वर्ष भी होगा भव्य आयोजन,भक्तों मे उत्साह

सुकमा: काली पूजा की तैयारीयां अंतिम चरणो पर है। काली पूजा को महज कुछ ही दिन अब शेष रह गये है। ऐसे में पूजा आयोजन समिति पूजा की तैयारीयों को अंतिम रूप देने में लगा हुआ हैं। वर्षों से चली आ रही काली पूजा इस वर्ष कार्तिक माह के अमावस्या को, जो दिवाली की रात यानी 31अक्टूबर को मनाईं जाएगी , । इस रात को काली पूजा के समय के रूप में मनाई जाती हैं, जिसे श्यामा पूजा के नाम से भी जाना जाता है।

ढोल ढाक ,संख ,काशा के गुंज का पुजा मे बडा महत्व है विधिवत प्रतिवर्ष सम्पन्न होने वाली इस पुजा मे साज सज्जा का विशेष महत्व होता है पुष्पो से मंदिर को भव्य रूप से सजाया जाता है जो आकर्षक का केंद्र होता है। दीपावली की रात होने वाली मां काली की पूजा बंगीय समुदाय के लिए विशेष महत्व रखता है। बता दे की मां बंगीय समाज की कुलदेवी के रूप में पुज्य होने से वजह से समाज काफी उत्साहित है वार्षिक उत्सव मे छोटे बडे सभी वर्ग उपस्थिति होकर विधिवत मां की आराधना करते है मुख्यालय स्थित श्रीश्री महाकाली मंदिर शक्तिकानन में काली पूजा की तैयारिया अंतिम चरण पर है। 45 वर्षो से लगातार चलती आ रही मां काली की पुजा को लेकर आयोजन समिति उत्साहित है प्रतिवर्ष होने वाली पुजा जिले मे काफी लोकप्रिय है। जिले मे एक ही मंदिर होने के कारण उत्साह काफी बड जाता है ।
भजन संध्या का होगा आयोजन:
वार्षिक काली पूजा के अध्यक्ष विशाल शाह ने बताया की 31 अक्टूबर को मध्य रात्रि में माता का वार्षिक उत्सव के रूप मे विविध कर्मकांड के अलावा माता जी की आरती, ज्योत, जागरण ,हवन व महाप्रसाद (भण्डारा) का आयोजन किया जाता है। एक दिवसीय भजन संध्या का आयोजन अन्य राज्यो से आऐ कलाकारो द्वारा सम्पन्न होगा तीन दिवसीय कार्यक्रमों में मां की विधिवत पुजन व विभिन्न प्रकार से आरती व पुजा की तैयारी अब अपने अंतिम चरण में है। सुकमा सहित आस पास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु शामिल होते है।इस वर्ष काली पूजा धूमधाम से मनाए जाने की हमारी तैयारी पुर्ण हो गई है। उन्होंने बताया की यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं के लिए हर संभव सुविधा की व्यवस्था की गई है। पूजा का शुभारंभ गुरुवार से होगा। उन्होंने आगे कहा की तैयारिया पूरी होने के बाद 31अक्टुब को रात्रि विधिवत मां काली की पूजा अर्चना प्रारंभ होगी।
बंगीय समाज काली पूजा को लेकर काफी उत्साहित :
बंगीय समाज मे काली पूजा को लेकर काफी उत्साह देखने को मिल रहा है, समाज के लोग मां काली मंदिर में पूजा की तैयारी को लेकर तैयारियां कर रहे हैं। वहीं मंदिर परिसर में पूजा के आयोजन के लिए टेंट इत्यादि की व्यवस्था की जा रही है। युवा वर्ग इस पूजा को और भी खास बनाने के लिए तैयारियों को अंतिम रूप देने में लगे हुए है, काली पूजा के आयोजन में बड़ी संख्या में बंगीय समाज के सदस्य शामिल होंगे। वहीं वरिष्ठ सदस्यों के मार्गदर्शन में पूजा की तैयारियां अंतिम रुप देने मे लगे है
श्रीश्री महाकाली मंदिर का उद्भभव :
वर्तमान मे मंदिर के व्यस्थापक व पंडित के दायित्व का निर्वाहन कर रहे  सुजीत वैदिक द्वारा बताया गया की काली मंदिर पूर्व मे हुए साधनाओं का प्रतिफल है, जिले मे मां काली का एक ही मंदिर है हमारे परिवार द्वारा सुचारू रूप से व्यवस्था वर्षो से संचालित होता आ रहा है वर्तमान में परिसर सौन्दर्य व विधिवत पुजा के लिए लोकप्रिय है। मेरे पिता आचार्य स्व:  नरेन्द्र गिरी वैदिक मां काली के प्रथम पुजारी होने के साथ मंदिर के संस्थापक के रूप मे 1977 मे मंदिर की नीव रखे थे, जिस परंपरा को बनाऐ रखने प्रथम पुजा हमारे परिवार के ही द्वारा वर्षों से सम्पन्न होता आ रहा है। आगे उन्होंने बताया कि प्रतिवर्ष काली पूजा को लेकर विशेष तैयारी बंगीय समाज द्वारा की जाती रही है जिसे समाज प्रमुखो द्वारा सम्पन्न कराई जाती है वही हर्षोउल्लास के साथ मनाई जाने वाली इस पुजा को विधिवत सम्पन्न कराने हम प्रतिबद्ध रहते है

और पढ़ें ...

महिला स्वसहायता समूहों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को कुल सात लाख रुपए के बैंक ऋण का चेक भी प्रदान किया।ण पत्र, हितग्राहियों को चेक भी बांटे

प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को कुल सात लाख रुपए के बैंक ऋण का चेक भी प्रदान किया। धरसीवा के विधायक श्री अनुज शर्मा और खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने खरोरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख 53 हजार रुपए की लागत से निर्मित पौनी-पसारी हाट-बाजार और पांच लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नायकताड़ से खरोरा शहर तक 19 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले साढ़े तीन किलोमीटर गौरव पथ का भूमिपूजन भी किया। यह सड़क खंड राज्य मार्ग क्रमांक-20 (State Highway-20) का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सिमगा, तिल्दा, खरोरा, आरंग, नयापारा और कुरूद को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ता है। इसके निर्माण से  राष्ट्रीय राजमार्ग-130 से सिमगा-तिल्दा-खरोरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-130B से जुड़ेगी जिससे बिलासपुर, सिमगा, तिल्दा की तरफ से आने वाले लोगों तथा व्यवसायिक उपयोग के लिए सुगम एवं सुव्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खरोरा नगर पंचायत में 36 लाख रुपए से अधिक की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें शहर के विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण और पाइपलाइन विस्तार के कार्य शामिल हैं। श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों के विकास के लिए राज्य शासन के पास राशि की कमी नहीं है। सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि दी जा रही है। पिछले दस महीनों में राज्य के नगरीय निकायों को करीब 2800 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी, मुख्य अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप और खरोरा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, पार्षद और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

और पढ़ें ...

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने 20.13 करोड़ के विकास और निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण-भूमिपूजन धरसीवा के विधायक श्री अनुज शर्मा और खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने आज रायपुर जिले के खरोरा में 20 करोड़ 13 लाख रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया। इनमें 30 लाख 53 हजार रुपए लागत के दो निर्माण कार्यों का लोकार्पण और 19 करोड़ 83 लाख रुपए के 11 कार्यों का भूमिपूजन शामिल हैं। श्री साव ने इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) के लाभार्थियों को आवास पूर्णता प्रमाण पत्र सौंपे। उन्होंने महिला स्वसहायता समूहों और प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के हितग्राहियों को कुल सात लाख रुपए के बैंक ऋण का चेक भी प्रदान किया। धरसीवा के विधायक श्री अनुज शर्मा और खरोरा नगर पंचायत के अध्यक्ष श्री अनिल सोनी भी लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल हुए।

उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण व नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव ने खरोरा के दीनदयाल उपाध्याय चौक में आयोजित कार्यक्रम में 25 लाख 53 हजार रुपए की लागत से निर्मित पौनी-पसारी हाट-बाजार और पांच लाख रुपए की लागत से बने सामुदायिक भवन का लोकार्पण किया। उन्होंने नायकताड़ से खरोरा शहर तक 19 करोड़ 47 लाख रुपए की लागत से बनने वाले साढ़े तीन किलोमीटर गौरव पथ का भूमिपूजन भी किया। यह सड़क खंड राज्य मार्ग क्रमांक-20 (State Highway-20) का महत्वपूर्ण हिस्सा है जो सिमगा, तिल्दा, खरोरा, आरंग, नयापारा और कुरूद को राष्ट्रीय राजमार्गों से जोड़ता है। इसके निर्माण से  राष्ट्रीय राजमार्ग-130 से सिमगा-तिल्दा-खरोरा होते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग-130B से जुड़ेगी जिससे बिलासपुर, सिमगा, तिल्दा की तरफ से आने वाले लोगों तथा व्यवसायिक उपयोग के लिए सुगम एवं सुव्यवस्थित मार्ग उपलब्ध होगा।

उप मुख्यमंत्री श्री साव ने खरोरा नगर पंचायत में 36 लाख रुपए से अधिक की लागत के 11 कार्यों का भूमिपूजन किया। इनमें शहर के विभिन्न वार्डों में नाली निर्माण और पाइपलाइन विस्तार के कार्य शामिल हैं। श्री साव ने लोकार्पण-भूमिपूजन कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि शहरों के विकास के लिए राज्य शासन के पास राशि की कमी नहीं है। सभी नगरीय निकायों में विकास कार्यों और जन सुविधाएं विकसित करने के लिए पर्याप्त राशि दी जा रही है। पिछले दस महीनों में राज्य के नगरीय निकायों को करीब 2800 करोड़ रुपए दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांव, गरीब और किसानों के साथ ही प्रदेश का चहुंमुखी विकास हो रहा है। लोक निर्माण विभाग के प्रमुख अभियंता श्री के.के. पीपरी, मुख्य अभियंता श्री ज्ञानेश्वर कश्यप और खरोरा नगर पंचायत के मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री होरी सिंह ठाकुर सहित विभागीय अधिकारी, पार्षद और गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में मौजूद थे।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान का असर, राजधानी में छाए रहेंगे हल्के बादल, इन इलाकों में बारिश की संभावना......

रायपुर। दाना तूफान की वजह से राजधानी रायपुर में शनिवार को मौसम थोड़ा ठंडा रहेगा। दिन में आसमान में बादल रहेंगे। शाम-रात में हल्की बारिश होने की संभावना है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि तूफान का असर अगले दो-तीन दिनों तक रहेगा। इस वजह से रायपुर में भी अगले कुछ दिन वातावरण में नमी रहेगी। इससे एक-दो बार गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ने की संभावना है।

शुक्रवार को भी राजधानी में मौसम ठंडा रहा। दिन का तापमान 32 डिग्री के आसपास रहा। यह सामान्य से करीब एक डिग्री ही अधिक है। नमी बढ़ने के कारण दिन के तापमान में कमी आई है। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि शनिवार को दिन में नमी थोड़ी ज्यादा रहेगी। इस वजह से दोपहर में आसमान में हल्के बादल नजर आएंगे।

छत्तीसगढ़ के उत्तरी इलाके में अच्छी बारिश की संभावना

ओडिशा से सटे छत्तीसगढ़ के उत्तरी जिलों में इस तूफान के कारण रात के समय अच्छी बारिश की संभावना है, जबकि हवा की गति भी यहां 25 किलोमीटर प्रति घंटे तक पहुंच सकती है। रविवार से हवा की गति में धीरे-धीरे कमी आकर यह 10-15 किलोमीटर प्रति घंटा हो सकती है। सरगुजा और बिलासपुर संभाग के पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है।

और पढ़ें ...

CG : युवक ने बर्थ डे पार्टी पर दी गायों को दावत, 2000 किलो सब्जी और फलों से बनायीं रंगोली…

खैरागढ़ :- छत्तीसगढ़ के खैरागढ़ से एक ऐसी खबर सामने आयी है, जिसने गौ सेवा का मिशाल कायम कर दिया है, यहाँ एक युवा कारोबारी ने अपनी बर्थ डे पार्टी पर गायों को दावत दी है। गायों के लिए पिकअप ट्रक में दावत का सामान लाया गया। घंटों की मेहनत के बाद इसे सजाया गया।
खैरागढ़ के रहने वाले चमन डाकलिया ने अपने जन्मदिन पर मनोहर गौ शाला में इसके जरिए गौ सेवा करने का मैसेज दिया। इस माैके पर 2000 किलो सब्जी और फलों का इस्तेमाल किया गया है। 8 घंटे की मेहनत से कलाकारों ने एक विशाल रंगोली इन सब्जियों से तैयार की। सब्जी के रंगों से इसे सजाया गया। 200 गायों ने इसके बाद सब्जी और फल खाए। बता दे की चमन पिछले 9 साल से ऐसा कर रहे हैं, कभी वो गायों को 100 रोटी बनाके खिलाते है तो कभी ड्राय फ्रूट की दावत देते हैं

और पढ़ें ...

CG : करेंट की चपेट में आने से 3 हांथी की मौत, वन विभाग में मचा हड़कंप

रायगढ़। तमनार वन परिक्षेत्र के सामारुमा कम्पाटमेंट 856 पीएफ में 3 हांथी की मौत हो गई है। 11 केवी तार के करंट की चपेट में आने से हांथी की मौत होने की जानकारी मिली है। जानकारी अनुसार करेंट से 1 बड़े मादा हांथी, 1 युवा व 1 शावक की मौत हो गई है। घटना लगभग बीती रात की बताई जा रही है। एसडीओ फारेस्ट के पी डिंडोरी घरघोड़ा रेंजर ज्योति गुप्ता वन साथ क्षेत्र के सहित घरघोड़ा तमनार अमला मौके पर मौजूद है।

और पढ़ें ...

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से आत्मीय भेंट हुई।उन्हें अपनी किताब मोदी मैजिक भेंट की-अमित चिमनानी

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू जी से आत्मीय भेंट हुई।उन्हें अपनी किताब मोदी मैजिक भेंट की।

और पढ़ें ...

CG BREAKING : पुलिस को मिली बड़ी सफलता, लाखों का अवैध नशीली दवा और इंजेक्शन जप्त

बिलासपुर : न्यायधानी के कुछ इलाके में नशे का कारोबार कायम है, इनमें से एक मिनी बस्ती में रहने वाली सृष्टि कुरें और गोदावरी कुर्रे लंबे समय से पूरे परिवार के साथ मिलकर नशे का कारोबार कर रही हैं। इस परिवार के 9 सदस्य जेल में इसी कारण से बंद हैं। पुलिस कॉन्स्टेंट इन पर इंटरैक्टिव लिखा है।

आपको बता दे की सिविल लाइन पुलिस, एंटी करप्शन ब्यूरो और साइबर सेल द्वारा 26 जून को कल्पित कुरें और उसके साथ मौजूद इंजीनियर के कब्जे से 896 नशीले टैबलेट बरामद किए गए थे नशे की सामग्री के साथ सृजन कुर्रे को पकड़ा गया है.

जिनके पास से 150 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पूछताछ में पता चला कि रायपुर निवासी विक्रांन्त सरकार और विश्वनाथ मरकाम अपने पास नशीले टैबलेट और इंजेक्शन की खुराक देते हैं। प्रॉपर्टी की पतासाजी पुलिस कर रही थी। इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि ये दोनों कार से नशे की नोक पर बिलासपुर आ रहे हैं। पुलिस उनकी निरीक्षण कर रही थी।

विकान्त सरकार अपने सहयोगी रवि शंकर मरकाम के साथ इलेक्ट्रिक वाहनों में भारी मात्रा में नशीले भी पदार्थ लेकर पहुंची, घर के पास से पुलिस ने 2150 नशीले इंपल्स बरामद किए, कुल कीमत करीब 11 लाख रुपये है तो वहीं 20 लाख रुपये की कीमत नशीले टैबलेट पुलिस की कीमत 23,648 नशीले टैबलेट पुलिस ने जप्त किये हैं।

चार की इलेक्ट्रिक कार को भी पुलिस ने जब्त कर लिया, जिसकी कीमत 10 लाख रुपये है। उनके मोबाइल भी जप्त किये गये हैं। नशे के कारोबार में एथलीट माने जाने वाले रेजिडेंट विकान्त सरकार और यूनिवर्सल मर्काम को पकड़ा गया है। इस मामले में पहले ही काल्पनिक कुर्रे, सृष्टि कुर्रे, गोदावरी कुर्रे और नाबालिग को दोषी ठहराया गया था।

और पढ़ें ...

CG Crime : नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, पुलिस जांच में जुटी

सुकमा। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित सुकमा जिले के कोंटा थाना क्षेत्र के मेहता गांव में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की निर्मम हत्या कर दी। मृतक ताती बुधरा पर नक्सलियों ने पुलिस को जानकारी देने का आरोप लगाया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जानकारी के अनुसार, यह घटना बुधवार रात की है जब नक्सली बुधरा के घर पहुंचे और उसे बाहर निकाल कर पुलिस से सांठगांठ का आरोप लगाते हुए उसकी हत्या कर दी। इस वारदात के बाद पूरे गांव में दहशत और तनाव का माहौल है। कोंटा थाना क्षेत्र में बढ़ती नक्सली गतिविधियों के कारण लोग लगातार भयभीत हैं। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि इस मामले में दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
कंगालतोंग में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, कई नक्सली घायल होने का दावा
इसी बीच, सुकमा के भेज्जी थाना क्षेत्र के कंगालतोंग गांव के जंगलों में शुक्रवार को पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई। पुलिस का दावा है कि इस मुठभेड़ में दो से तीन नक्सली घायल हुए हैं। एसपी किरण चव्हाण ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि सर्च ऑपरेशन के दौरान जंगल में कई जगह खून के धब्बे मिले हैं, जिससे यह संकेत मिलता है कि कुछ नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए हैं।
और पढ़ें ...

डीईओ कार्यालय में एसीबी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार रुपये रिश्वत लेते आरटीई प्रभारी गिरफ्तार

सारंगढ़। जिला शिक्षा अधिकारी (डीईओ) कार्यालय में एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने छापा मारते हुए आरटीई प्रभारी अरुण दुबे को रिश्वत लेते रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया है। आरोप है कि दुबे ने शिक्षा के अधिकार (आरटीई) के तहत स्कूलों की क्लेम राशि की फाइलें भेजने के बदले प्रति स्कूल 10,000 रुपये की रिश्वत की मांग की थी।

शिकायतकर्ता चक्रधर पटेल, जो प्राइवेट स्कूल मेनेजमेन्ट एसोसिएशन, सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जिला उपाध्यक्ष हैं, ने एसीबी में शिकायत दर्ज कराई थी। पटेल ने बताया कि उन्हें एसोसिएशन के 44 स्कूलों के सत्र 2023-24 की आरटीई क्लेम राशि की फाइलें जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय से डीपीआई,  रायपुर भेजने का कार्य सौंपा गया था। जब उन्होंने अरुण दुबे से संपर्क किया, तो उसने प्रति स्कूल फाइल के बदले रिश्वत की मांग की।

पटेल रिश्वत नहीं देना चाहते थे, बल्कि दुबे को रंगे हाथों पकड़वाना चाहते थे। एसीबी ने जांच के बाद 25 अक्टूबर 2024 को एक ट्रैप लगाकर अरुण दुबे को 50,000 रुपये की पहली किस्त लेते हुए गिरफ्तार किया। एसीबी ने आरोपी पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम, धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर लिया है और मामले में आगे की जांच जारी है।

और पढ़ें ...

आईआईटी भिलाई के 7 छात्रों को मिला गोल्ड मेडल, देखें तस्वीरें

दुर्ग : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मुआई.आई.टी. भिलाई पहुंची। आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में शामिल हुईं। राज्यपाल रमेन डेका, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय भी उपस्थित रहे। राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में दीक्षांत समारोह संपन्न हुआ।

राष्ट्रपति के हाथों सात छात्र गोल्ड मेडल से सम्मानित हुए। दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की गई। 2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल है। 2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल है।

और पढ़ें ...

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु आई.आई.टी. भिलाई पहुंची

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मुआई.आई.टी. भिलाई पहुंची

आई.आई.टी. भिलाई के तृतीय एवं चतुर्थ दीक्षांत समारोह में हुई शामिल

राज्यपाल  रमेन डेका, मुख्यमंत्री  विष्णुदेव साय भी साथ हैं उपस्थित

राष्ट्रपति के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हो रहा है दीक्षांत समारोह

राष्ट्रपति के हाथों सात छात्रों को मिलेगा गोल्ड मेडल

दीक्षांत समारोह में 2023 और 2024 में स्नातक करने वाले 396 छात्रों को डिग्री प्रदान की जाएगी

2023 बैच के स्नातक छात्रों में 13 पीएचडी, 11 एमएससी, 27 एमटेक, 13 बीटेक (ऑनर्स) और 123 बीटेक स्नातक शामिल है

2024 के स्नातक बैच में 8 पीएचडी, 20 एमएससी, 19 एमटेक, 12 बीटेक (ऑनर्स) और 150 बीटेक छात्र शामिल है

और पढ़ें ...

10 माह पहले जो विश्वास जनता ने भाजपा पर जताया था वह विश्वास कायम है : सुनील सोनी

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सुनील सोनी ने रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के उपचुनाव हेतु शुक्रवार को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिहदेव ,उपमुख्यमंत्री अरुण साव, भाजपा रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल सहित हजारों कार्यकर्ताओं व जनता के साथ भाजपा कार्यालय एकात्मक परिसर से रैली निकाल के कलेक्ट्रेट पहुंच कर अपना नामांकन दाखिल किया।

इस मौके पर नामांकन रैली को संबोधित करते हुए प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि सुनील सोनी किसी परिचय के मोहताज नहीं हैं। पूर्व सांसद, रायपुर नगर निगम के महापौर-सभापति रहे, और विभिन्न पदों पर रहकर लंबे समय तक रायपुर की सेवा कार्य किया है। ऐसे लोकप्रिय सोनी को भाजपा ने अपना प्रत्याशी बनाया है। रायपुर दक्षिण विधानसभा में 35 साल से लगातार भारतीय जनता पार्टी जीतती रही है। यह अपराजेय योद्धा बृजमोहन अग्रवाल का क्षेत्र है। आज भाजपा उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है, केंद्र में संसद सदस्य बनाकर भेज दिया है। इसलिए सुनील सोनी को भाजपा ने प्रत्याशी बनाकर चुनाव के मैदान में उतारा है। उनको आशीर्वाद देकर विजयी बनाना है। कांग्रेस के 5 वर्षों के कुशासन को प्रदेश की जनता ने देखा है। भाजपा के सुशासन व विकास के सपने को दक्षिण में उतारने के लिए भाजपा को जीताना है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितने दावे-पर-दावे करती रहे, आज इस नामांकन रैली और सभा में उमड़ा जनसमूह यह बता रहा है कि भाजपा रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र में जीत का नया रिकॉर्ड बनाएगी। भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी से रायपुर का प्रत्येक नागरिक सुपरिचित है। छात्र राजनीति से संसदीय राजनीति तक का सफर तय कर चुके सोनी ने रायपुर नगर निगम के सभापति व महापौर, रायपुर विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष और फिर रायपुर संसदीय क्षेत्र के सांसद के तौर पर विकास की इबारतें लिखी हैं। देव ने कहा कि सन् 1990 से सन् 2023 तक लगातार राजधानी की जनता-जनार्दन ने लगातार आठ विधानसभा चुनावों में भारतीय जनता पार्टी पर विश्वास व्यक्त किया है और उत्तरोत्तर बढ़ते अंतर के साथ जीत का कीर्तिमान रचा है। साढ़े तीन दशक की इस अवधि में विकास के अनेक काम किए गए और आगे भी भाजपा विकास करने के लिए प्रतिबद्ध है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की गारंटी को जिस तेज गति से प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार ने पूरा किया है, उससे जनता-जनार्दन का विश्वास भाजपा के प्रति लगातार दृढ़ होता जा रहा है। देव ने सांसद बृजमोहन अग्रवाल के विधायक कार्यकाल में हुए कार्यों का जिक्र करते हुए उन कार्यों को और बेहतरीन गति प्रदान कर विकास की गंगा बहाने के लिए भाजपा और भाजपा प्रत्याशी सोनी के तत्पर रहने का भरोसा दिलाते हुए देव ने भाजपा को भारी मतों से विजयी बनाने की अपील की।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि यह दक्षिण विधानसभा का चुनाव एक-एक कार्यकर्ता के लिए बड़ा महत्वपूर्ण चुनाव है। पिछले चुनाव में आप सभी के आशीर्वाद से बृजमोहन अग्रवाल ने जीत का रिकॉर्ड बनाया था और आज हम सभी को मिलकर उस लीड को बरकरार रखते हुए और अधिक मतों से भाजपा को विजयी बनाना है। साव ने कहा कि आज देश और प्रदेश में भाजपा सरकार और तेज गति से विकास करने का काम कर रही है। साव ने कहा कि नामांकन रैली को देखकर कांग्रेसी घबरा रहे हैं। रायपुर दक्षिण के सभी लोगों से निवेदन है कि आइए हम सब मिलकर रिकॉर्ड तोड़े और रायपुर दक्षिण के सच्चे जन सेवक सुनील सोनी को रिकॉर्ड वोटों से जिताना है।

भाजपा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि आज रायपुर शहर का जो नया स्वरूप दिखाई देता है, उसकी नींव रखने वाले रायपुर दक्षिण विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी हैं। अग्रवाल ने कहा कि 15 वर्ष के भाजपा शासन काल की बात करे जिसने 1 ₹ किलो चावल देकर जनता को भूख से निजात दिलवाया। मा नरेंद्र मोदी जी के 10 वर्ष के शासन में जनता के मकान, स्वास्थ्य, स्वच्छता आम जीवन को परिवर्तित करने वाले सारे कार्य हुए। या फिर विगत 10 माह के विष्णुदेव साय जी के कार्यकाल हो जहां पर महिलाओं, किसान, गरीबों, विद्यार्थियों सभी के जीवन स्तर को ऊपर उठाने वाले व्यक्ति मूलक कार्य हुए । जनता जानती है कि उनका विकास भाजपा के साथ ही संभव है। अग्रवाल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी अब तक की सबसे बड़ी जीत दर्ज करने के संकल्प और विश्वास के साथ मैदान में है।

और पढ़ें ...

जमीन नामांतरण की फाइल गायब, तहसीलदार सहित 3 पर एफआईआर, इस मामले में हाईकोर्ट ने दिया आदेश

बिलासपुर: हाईकोर्ट ने एक अवमानना याचिका की सुनवाई करते हुए बिलासपुर जिले के तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार जयशंकर उरांव, रिटायर रीडर एनके पांडे और जमीन खरीदार सुरेन्द्र बहादुर सिंह के खिलाफ FIR दर्ज करने का आदेश दिया है। मामले की अगली सुनवाई 26 नवंबर को होगी।

विवाद 2013-14 में पौंसरा की 2.15 एकड़ जमीन की खरीद-बिक्री का है। तब इस जमीन का नामांतरण तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार जयशंकर उरांव के हस्ताक्षर से किया गया था। बाद में पेखन लाल शेंडे ने रजिस्ट्री और नामांतरण आदेश की प्रमाणित प्रतिलिपि मांगते हुए 31 अगस्त 2024 को तहसील कार्यालय में आवेदन दिया।

दस्तावेज न मिलने पर शेंडे ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की, जिसके बाद कोर्ट ने तहसील को दस्तावेज सौंपने का निर्देश दिया था। तहसील कार्यालय की ओर से समय सीमा के बाद भी दस्तावेज उपलब्ध नहीं कराए गए, जिससे परेशान होकर शेंडे ने अवमानना याचिका दायर की।

कोर्ट ने इसके जवाब में एसडीएम बिलासपुर पीयूष तिवारी, तहसीलदार अतुल वैष्णव और मुकेश देवांगन को नोटिस जारी किया। अधिकारियों ने दस्तावेज की खोज के लिए समय मांगा, जिस पर कोर्ट ने 24 अक्टूबर तक का समय दिया था। बावजूद इसके, दस्तावेज नहीं मिलने पर कोर्ट ने नाराजगी व्यक्त की।

 करीब 15 दिनों तक दस्तावेजों की खोजबीन के बाद भी नामांतरण और रजिस्ट्री संबंधी कोई भी दस्तावेज नहीं मिल सका। तहसील अधिकारियों ने कोर्ट को बताया कि पूरे रिकॉर्ड गायब हैं, और रिटायर रीडर एनके पांडे की लापरवाही की शिकायत दर्ज कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।

 हाईकोर्ट ने इस पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि गुमशुदा दस्तावेजों के लिए केवल रीडर को दोषी ठहराना सही नहीं है। नामांतरण आदेश पर तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार जयशंकर उरांव (अब तहसीलदार) के हस्ताक्षर भी थे, जिससे उन्हें भी दोषी माना गया। कोर्ट ने तत्कालीन अतिरिक्त तहसीलदार उरांव, रीडर पांडे और जमीन खरीदार सुरेन्द्र बहादुर सिंह के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने का आदेश दिया।

और पढ़ें ...

BREAKING : शासकीय उचित मूल्य की दुकान में भारी अनियमितता, 8 दुकान निरस्त

कोरिया : अनुविभागीय अधिकारी राजस्व बैकुण्ठपुर द्वारा शासकीय उचित मूल्य दुकान ग्राम पंचायत बड़ेकलुआ (आईडी क्रमांक 532004034) भरदा (आईडी क्रमांक 532004029), गणेशपुर (आईडी 532004080), बारी (आईडी 532004032), इंदरपुर (आईडी 532004023), खँधौरा (आईडी 532004070), बड़ेसाल्ही (आईडी 532004050) एवं गढ़तर (आईडी 532004005) का पूर्व में आवंटित एजेंसियों द्वारा अनियमितता किये जाने या संचालन में असमर्थता व्यक्त करने के कारण निरस्त किया गया है।

उक्त 8 शासकीय उचित मूल्य दुकानों के आवंटन हेतु आदिम जाति सहकारी समिति/बहुउद्देशीय सहकारी समिति/ महिला स्व सहायता समूह/वन सुरक्षा समिति/ ग्राम पंचायत एवं अन्य समितियों से 11 नवम्बर 2024 तक कार्यालयीन समय में पंजीयन प्रमाण पत्र, पासबुक की छायाप्रति एवं अन्य सम्यक दस्तावेज सहित आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में आमंत्रित किये गये हैं। सहकारी समितियों एवं महिला एवं स्व सहायता समूहों का पंजीयन न्यूनतम तीन माह पूर्व का होना अनिवार्य है।निर्धारित तिथि पश्चात प्राप्त आवेदनों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा।

और पढ़ें ...

मोबाइल नहीं मिलने पर 12वीं के छात्र ने की आत्महत्या, सदमें में परिजन

बालोद : छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से एक दिल दहला देने वाला खबर सामने आय है, यहां  16 साल के छात्र ने महज इसलिए जहर सेवन कर अपनी जान दे दी क्योंकि, उनके घर वाले ने उन्हें मोबाइल फोन नहीं दिलाए…जी हाँ यह पूरा मामला बालोद जिला के तरौद गांव का जहां भुवनेश्वर कोसरे नामक छात्र जो कक्षा 12 वी में पढ़ाई करता था, गरीब परिवार से ताल्लुक था. इस बीच छात्र ने तत्काल मोबाइल फोन दिलवाने का जिद्द पकड़े हुए थे. इसके साथ मृतक ने अपने घर वाले को भाग जाने मर जाने डबल खर्च में डालने की धमकियां दिया था.

घर वाले ने दो तीन दिन में मोबाइल दिलवाने की बात कही लेकिन छात्र ने तत्काल दिलाने की जिद्द में अड़ गया था. वही मोबाइल नहीं मिला तो छात्र ने स्कूल ड्रेस पहनकर गांव के नहर पुलिया के पास चला गया थोड़ा देर बाद अपने दोस्त को कहा कि फोन लगाकर बता दो जहर सेवन कर लिया हूँ, सूचना मिलते ही परिजन तत्काल इलाज के लिए धमतरी बठेना हॉस्पिटल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान छात्र की मौत हो गई. युवक की मौत से परिजन सदमें में है.

बता दें लगातार मोबाइल फोन गेम पर छात्र छात्रा अपनी जान गंवा रहा है. हाल ही में जिले से एक बालक भी पबजी गेम खेलने को लेकर अपनी जान दे दी थी, इधर एक्सपर्ट ने इसके पीछे का कारण एक दूसरे से कंपेयर व परिजन मिल जुलकर खुले तौर से अपनी समस्या को नहीं रखते कही न कही ये सब कारण ही आज आत्महत्या करने का कारण बनी हुई है. बहरहाल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कार्यवाही में जुट गए है.

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के सुकमा में पुलिस-नक्सलियों के बीच मुठभेड़, एक नक्सली की मौत और कई घायल

सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले के बुर्कलंका इलाके में DRG जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ चल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक सुरक्षाबलों ने एक नक्सली को मार गिराया है। मौके से हथियार और शव भी बरामद कर लिया गया है। वहीं, एसपी किरण चौहान का कहना है कि मुठभेड़ में कई नक्सलियों को गोली लगी है। 

बताया जा रहा है कि नक्सलियों की ओर से सुबह से ही रुक-रुककर गोलीबारी हो रही है। गुरुवार को पुलिस को नक्सलियों के जमावड़े की सूचना मिली थी। जिसके बाद DRG और CRPF की संयुक्त टीम को सर्चिंग अभियान के लिये इलाके में रवाना किया गया था। सर्चिंग अभियान के दौरान कंगालतोंग के जंगल में DRG की टीम और बस्तर फाइटर टीम के साथ तीन थानों की पुलिस मौके पर पहुंची।

बताया जा रहा है कि जैसे ही जवान नक्सलियों की उपस्थिति वाले इलाके में पहुंचे, उन्होंने जवानों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवानों ने भी मोर्चा संभालते हुए जवाबी कार्रवाई की। इस मुठभेड़ में एक नक्सली को मार गिराया गया है, जबकि कई माओवादियों को गोली लगने की जानकारी मिली है। इसके अलावा भारी मात्रा में हथियार भी बरामद हुआ है। वहीं बाकी नक्सली पहाड़ और जंगल का फायदा उठाकर फरार होने में सफल रहे

दूसरी ओर सुकमा में ही नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में 2 ग्रामीणों की हत्या कर दी है। एक की धारदार हथियार से गला रेत कर उसके शव को गांव के पास फेंक दिया। जबकि दूसरे ग्रामीण को फांसी से लटका दिया। मामला कोंटा और किस्टाराम थाना क्षेत्र का है। 

सुकमा में ही एक नक्सली दंपती समेत 6 नक्सलियों ने सरेंडर किया है। बताया जा रहा है कि सरेंडर्ड नक्सली दंपती पर 10 लाख और दो नक्सलियों पर पांच-पांच लाख का इनाम था। दो पुरुष नक्सलियों पर दो-दो लाख का इनाम घोषित था। सभी ने SP के सामने हथियार डाले हैं। सभी कई बड़ी नक्सल घटनाओं में शामिल रह चुके हैं।

और पढ़ें ...

रेल यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी, त्योहार के मद्देनजर रेलवे चला रहा स्पेशल ट्रेन, देखें लिस्ट

बिलासपुर : त्योहार के समय अपने परिवार से दूर रहने वाले लोग त्योहार मनाने अपने घर लौटते हैं ऐसे में देखा जाता है की ट्रेन में अतिरिक्त भीड़ देखने को मिलती है. जिसे देखते हुए भारतीय रेलवे के द्वारा इस बार देशभर में दीपावली छठ पूजा के लिए लगभग 7000 स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है।

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे में भी कर स्पेशल ट्रेन चलाई जा रही है जो बिहार और यूपी के लिए चलेगी रेल प्रशासन को उम्मीद है कि इन ट्रेनों के चलने से यात्रियों को उनके निर्धारित स्थान तक पहुंचने में सुविधा मिलेगी, लेकिन दूसरी ओर रेलवे के द्वारा साप्ताहिक ट्रेनों को रद्द कराया जा रहा है, जिससे इन त्योहारों के समय यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ सकता है।

साप्ताहिक ट्रेनों को रद्द करने की वजह से पुण्य यात्रियों के लिए परेशानी बढ़ गई है जो पिछले काफी समय से इन ट्रेनों मैं अपना टिकट बुक करा कर रखे हुए थे लेकिन रेलवे का मानना है कि स्पेशल ट्रेन के माध्यम से वह सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है इन स्पेशल ट्रेन के माध्यम से रेलवे के द्वारा बड़ी संख्या में यात्रियों को भीड़ से बचने की कोशिश कर रहा है.

और पढ़ें ...

देवेंद्र यादव पर हाई कोर्ट ने लगाया जुर्माना...जानिए क्या है पूरा मामला

बिलासपुर:-जेल में बंद कांग्रेस से भिलाई नगर के विधायक देवेंद्र यादव की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। इस बीच, हाई कोर्ट में सुनवाई के दौरान भी देवेंद्र यादव को राहत नहीं मिली है। दरअसल, चुनाव याचिका पर तीन मौके देने के बाद भी विधायक देवेंद्र यादव की तरफ से जवाब नहीं दिया जा सका है। 24 अक्टूबर को सुनवाई के दौरान एक बार फिर से समय की मांग करने पर हाई कोर्ट ने विधायक यादव पर एक हजार रुपए जुर्माना लगाया हैं।

बता दें कि विधानसभा चुनाव में भिलाई नगर से कांग्रेस प्रत्याशी देवेंद्र यादव ने चुनाव जीता था। पराजित प्रत्याशी भाजपा के प्रेम प्रकाश पाण्डेय ने हाई कोर्ट में चुनाव याचिका लगाई। इसमें चुनाव जीतने के लिए मतदाताओं को प्रभावित करने, सत्ता का दुरुपयोग और आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए निर्वाचन शून्य घोषित करने की मांग की गई हैं।

इसके साथ ही 21 अगस्त को प्रेम प्रकाश पाण्डेय की तरफ से तीन अंतरिम आवेदन प्रस्तुत किए गए। इसका जवाब देने के लिए यादव की तरफ से समय की मांग की गई। तीन मौके देने के बाद भी अब तक जवाब नहीं दिया जा सका है। उनकी तरफ से गुरुवार को बताया गया कि जेल में होने के कारण उनसे संपर्क नहीं हो पा रहा है। बता दें कि अभी देवेंद्र यादव रायपुर सेंट्रल जेल में बंद हैं।

 

और पढ़ें ...

महतारी सदन से महिलाओं को मिलेगा सुविधाजनक स्थान : राजस्व मंत्री वर्मा

महतारी सदन में अहाता निर्माण व दो क्रिकेट क्लब को 10-10 हजार रुपये देने की घोषणा

रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा महिलाओं के सामाजिक, आर्थिक गतिविधियों के लिए ग्राम पंचायतों में महतारी सदन का निर्माण किया जा रहा है। राजस्व मंत्री टंकराम वर्मा ने गुरुवार को बलौदाबाजार-भाटापारा जिले के ग्राम बेमेतरा में 16 लाख रूपए की लागत से निर्मित सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन का लोकार्पण किया। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने करीब 90 लाख रुपये के विभिन्न निर्माण और विकास कार्यों क़ा भी लोकार्पण किया।

कार्यक्रम कों सम्बोधित करते हुए मंत्री वर्मा ने कहा कि ग्राम पंचायत बेमेतरा में महिलाओं की सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के लिए सर्वसुविधायुक्त महतारी सदन बनने से अब महिलाओं को बैठक आदि के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। जिले में 30 महतारी सदन स्वीकृत किए गए हैं। इस महतारी सदन को और भी सजाना संवरना है। मुख्य्मंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार गांव, गरीब, किसानों के हित में लगातार काम कर रही है। महतारी वंदन योजना से महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत हो रही हैं।

राजस्व मंत्री वर्मा ने कार्यक्रम में 90 लाख रूपए के जिन कार्यों का लोकार्पण किया उनमें 3 टंकी निर्माण, भगत सिंह तालाब में पचरी निर्माण, खोरसी नाला में दो स्थानों पर पचरी निर्माण, रंगमंच निर्माण, दो सामुदायिक भवन, प्राथमिक शाला में अहाता निर्माण, चेक डेम निर्माण, सार्वजानिक शौचालय, गौठान शामिल है। गौरतलब है कि बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में महिलाओं के सामाजिक-आर्थिक गतिविधियों के लिए तैयार किया गया यह पहला महतारी सदन है। जिला प्रशासन द्वारा इसके निर्माण कार्य के लिए डीएमएफ मद से 16 लाख रुपये की स्वीकृति दी गई।

कार्यक्रम को पूर्व संसदीय सचिव डॉ. सनम जांगड़े ने भी सम्बोधित किया। इस अवसर पर भारत स्काउट गाइड के राज्य उपाध्यक्ष विजय केशरवानी, जनपद सदस्य प्रमिला चेलक, जनपद सभापति शिवशंकर शर्मा, सरपंच सुनीता साहु सहित अन्य जनप्रतिनिधि व ग्रामवासी उपस्थित थे।

 

और पढ़ें ...

राज्य सरकार का बड़ा एक्शन, प्रतिनियुक्ति अवधि खत्म होने से पहले ही रजिस्ट्रार को हटाया, इन्हे मिली जिम्मेदारी.....

बस्तर। शहीद महेंद्र कर्मा विश्वविद्यालय में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कुल सचिव अभिषेक वाजपेयी को हटा कर डॉ. राजेश लालवानी को रजिस्ट्रार बना दिया गया। लालवानी अभिषेक वाजपेयी की जगह पर अब पदभार संभालेंगे।

अभिषेक वाजपेयी को शासन ने प्रतिनियुक्ति पर विश्वविद्यालय का कुलसचिव बनाया था। वे धरमपुरा काकतीय पीजी कालेज से विवि में प्रतिनियुक्ति पर आए हुए थे। अभिषक वाजपेयी के कार्यकाल की प्रमुख उपलिब्धयों में विवि को मल्टी डिसिप्लनरी यूनिवर्सिटी के साथ ही साथ दीक्षांत करवाना भी शामिल है। इससे पहले भी डॉ. वीके पाठक को कार्यकाल पूरा होने से पहले ही विवि से हटना पड़ा था। एनईपी लागू होने व इन दिनों विश्वविद्यालय में अतिथि प्राध्यापकों की भर्ती जारी होने के बीच वाजपेयी को हटाने से विवि के कामकाज पर बड़ा असर पड़ना स्वाभाविक है।

राजेश लालवानी राज्य प्रशासनिक सेवा से चयनित होकर इस पद पर आसीन हो रहे हैं। इससे पहले वे बीआईटी में अध्यापन कार्य में संलग्न रहे हैं। विवि प्रबंधन इसे रुटीन कार्रवाई मान रहा है।

और पढ़ें ...

नक्सल प्रभावित सुकमा में पुलिस को बड़ी सफलता, लाखों के ईनामी हार्डकोर नक्सलियों ने किया सरेंडर

SUKMA :-  छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सुरक्षा बलों की बढ़ती कार्रवाई और छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर माओवादी हिंसा का रास्ता छोड़कर विकास की मुख्यधारा में शामिल हो रहे हैं। वहीं आज सुकमा जिले सक्रिय एक नक्सली दंपत्ति सहित 06 नक्सलियों ने आत्मसमर्पण भी किया हैं। नक्सलियों ने आत्मसमर्पण का यह कदम “छत्तीसगढ़ नक्सलवाद उन्मूलन एवं पुनर्वास नीति” और “नियद नेल्ला नार” योजना से प्रभावित होकर उठाया हैं।

आपको बता दे आत्मसमर्पित नक्सली दंपत्ति पर 10 लाख रुपये का इनाम घोषित था, जबकि 01 महिला और 01 पुरूष नक्सली पर 05-05 लाख रुपये का और 02 पुरूष नक्सलियों पर 02-02 लाख रुपये का इनाम था. कुल मिलाकर इन नक्सलियों पर 24 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की गई थीं।

नक्सलियों को आत्मससमर्पण के लिए प्रोत्साहित कराने में जिला बल, डीआरजी, विशेष आसूचना शाखा सुकमा और रेंज फिल्ड टीम (आरएफटी) कोंटा एवं 02, 50 वाहिनी सीआरपीएफ को सफलता मिली हैं।

और पढ़ें ...

BREAKING: यहां बड़ी लापरवाही, कलेक्टर ने की कार्रवाई, पटवारी तत्काल प्रभाव से निलंबित, आदेश जारी, जानें मामला..!!

बिलासपुर। सीमांकन रिपोर्ट में गड़बड़ी के आरोप में पटवारी को निलंबित किया गया है। बेलगहना तहसील के ग्राम डाडबछाली के पटवारी रामनरेश बागड़ी को अपनी पूर्व पदस्थापना के ग्राम मटसगरा में सीमांकन में की गई गड़बड़ी के आरोप में निलंबित कर दिया गया है। कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर एसडीएम कोटा ने आज निलंबन आदेश जारी किया।

एसडीएम द्वारा जारी आदेश के अनुसार तहसील बेलगहना जिला बिलासपुर अन्तर्गत पटवारी हल्का नम्बर 03 ग्राम डाड़बछाली में पदस्थ पटवारी रामनरेश बागड़ी द्वारा ग्राम मटसगरा तहसील कोटा के स्थापना के दौरान सुरेश कुमार पिता फूलसिंह मरावी के स्वामित्व की भूमि खसरा नम्बर 285/1, 37/1, 37/2 रकबा 0.591 हे. 0.251 हे. 0.182 हे. के सीमांकन पर दिनांक 11-4-2017 को पंचनामा / स्थल जांच में जनकराम पिता चमरू सिंह द्वारा सुरेश कुमार की भूमि पर किसी भी कब्जे को नहीं बताया गया है परन्तु दूसरी ओर अन्य दिनांक 20-4-2017 को तहसीलदार कोटा को प्रेषित सीमांकन प्रतिवेदन में स्वयं हस्ताक्षरित रिपोर्ट में जनकराम द्वारा सुरेश कुमार की भूमि 285/1 रकबा 0.591 हे. के अंश भाग 0.35 एकड़ पर कब्जा बताया गया है। जिससे स्पष्ट है कि रामनरेश बागड़ी, पटवारी द्वारा छत्तीसगढ़ भू-राजस्व संहिता की धारा 128-129 में दिये निर्देशों का पालन नहीं किया गया है। उक्त कृत्य सिविल सेवा आचरण नियम 1965 में निहित प्रावधानों के प्रतिकूल है। अतः अतिरिक्त कलेक्टर बिलासपुर द्वारा रामनरेश बागड़ी पटवारी को निलम्बित कर विभागीय जांच प्रस्तावित करने के निर्देश दिये गये है।

अतएव एतद् द्वारा रामनरेश बागड़ी, पटवारी के उक्तानुसार उनके कृत्य को सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के प्रतिकूल पाये जाने से तत्काल प्रभाव से निलम्बित किया जाता है तथा मुख्यालय तहसील कार्यालय बेलगहना जिला बिलासपुर (छ०ग०) निर्धारित किया जाता है। अमित पाण्डेय पटवारी (पटवारी हल्का नं. 43 सोनसाय नवागाँव ) तहसील बेलगहना को पटवारी हल्का नम्बर 03 ग्राम डाड़बछाली का अतिरिक्त प्रभार सौंपा जाता है। छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण नियंत्रण एवं अपील) नियम 1966 में निहित प्रावधानों के तहत रामनरेश बागड़ी, पटवारी के विरूद्ध विभागीय जांच भी संस्थित किया जाता है तथा जांच अधिकारी अभिषेक राठौर, तहसीलदार बेलगहना जिला बिलासपुर को नियुक्त किया जाता है।

और पढ़ें ...

चक्रवात दाना के असर से छत्तीसगढ़ में बदलेगा मौसम, 8 जिलों में अलर्ट, तेज हवा और गरज-चमक के साथ बारिश का अनुमान

रायपुर: छत्तीसगढ़ में दाना चक्रवाती तूफान का असर दिखेगा। जिसके कारण प्रदेश में अगले 3-4 दिन बादल छाए रहने की संभावना है। साथ ही 25 से 27 अक्टूबर तक प्रदेश में हल्की सी मध्यम बारिश का भी पूर्वानुमान है। वहीं 25 -26 अक्टूबर को उत्तर और मध्य छत्तीसगढ़ के जिलों में 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। मौसम विभाग की माने तो 40 किमी प्रति घंटे तक भी पहुंचने का पूर्वानुमान है।

छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में आज यलो अलर्ट

मौसम विभाग ने छत्तीसगढ़ के 8 जिलों में शुक्रवार 25 अक्टूबर को यलो अलर्ट जारी किया है। जिसमें सूरजपुर, बलरामपुर, जशपुर, रायगढ़, सक्ती, सारंगढ़- बिलाईगढ़, महासमुंद और गरियाबंद शामिल है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ बिजली गिर सकती है। अगले 3 दिन बिजली गिरने की चेतावनी भी जारी की गई है।

25 अक्टूबर_ सरगुजा, बिलासपुर, रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिले।
26 अक्टूबर_ बिलासपुर, रायपुर, बस्तर संभाग के सभी जिले ।
27 अक्टूबर_ रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग।
चक्रवाती तूफान ने रोकी ट्रेन

पुरी की 4 ट्रेनें रहेंगी प्रभावित

चक्रवर्ती तूफान दाना का प्रभाव उत्तरी ओडिशा की ओर अधिक बताया जा रहा है। इस वजह से रेलवे ने 24 नवंबर को पुरी आने व जाने वाली 4 ट्रेनों को रद्द किया है। वर्तमान में जिन ट्रेनों को रद्द नहीं किया है, उनमें सीटों की बुकिंग हो चुकी है। बोगी बढ़ाने से ही राहत मिल सकती है।

यह ट्रेन रहेगी रद्द

12844 अहमदाबाद पुरी एक्सप्रेस 26 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
22865 एलटीटी पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
18426 दुर्ग पुरी एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
09060 ब्रहमपुर सूरत एक्सप्रेस दिनांक 24 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।
20824 अजमेर पुरी एक्सप्रेस दिनांक 29 अक्टूबर 2024 को रद्द रहेगी।

और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मिले भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी

रायपुर की जनता से है भाजपा का पारिवारिक नाता - विष्णु देव साय

रायपुर। कल रात मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने सौजन्य मुलाकात कर उनका आशीर्वाद लिया। इस दौरान सीएम साय ने सुनील सोनी को भाजपा प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई और जीत के लिए अग्रिम शुभकामनाएं दी। श्री साय ने सुनील सोनी के साथ चुनावी चर्चा की। 

विष्णु देव साय ने कहा कि यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा छत्तीसगढ़ के लोगों को जो गारंटी दी गई है, उसमें के सभी वादों को हमारी सरकार द्वारा वचनबद्ध होकर पूर्ण किया जा रहा है। इन सभी कार्यों को लेकर हमारे कार्यकर्ता रायपुर दक्षिण की जनता के बीच जाएंगे और विकसित छत्तीसगढ़ के लिए भाजपा को जिताने का आग्रह करेंगे। हमारी सरकार प्रदेश के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली सरकार है, जो सबके हित के लिए निरंतर कार्य करती है। हमारा लक्ष्य रायपुर दक्षिण के रण को प्रचंड मतों से जीतना है और हर बार की तरह यहाँ की जनता अपना आशीर्वाद पुनः भाजपा को ही देगी।

उन्होंने कहा कि रायपुर दक्षिण विधानसभा तैंतीस वर्षों से भाजपा का अभेद्य गढ़ इसलिए है क्योंकि यहाँ की जनता का भाजपा से पारिवारिक नाता है। यह नाता ही इस चुनाव में सारे रिकॉर्ड तोड़ कर एक बार फिर कमल का परचम लहराएगा।

गौरतलब है कि भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी ने उपचुनाव के लिए नामांकन दाखिल कर दिया है। कल राजधानी में विशाल नामांकन रैली का आयोजन किया गया है, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णु देव साय भी उपस्थित रहेंगे।

और पढ़ें ...

आचार्य सरयूकान्त के कार्यों को आगे बढ़ाउंगा-बृजमोहन

भिलाई।आचार्य सरयू कान्त झा का स्नेह और आशीर्वाद मुझे भी मिलता रहा। उनसे मेरी निकटता थी। उनके लिये मुझसे जो आशा की गयी उसे मैं अवश्य पूरी करुंगा। हाल ही में रायपुर में सम्पन्न आचार्य सरयूकान्त झा जन्म शताब्दी समारोह में मुख्य अतिथि की आसन्दी से सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने ये बातें कहीं। इस दौरान प्रो.बालचन्द कछवाह, भिलाई के आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा, राजधानी के भाषाविद् डॉ. चितरंजन कर, इतिहासविद् डॉ. रमेन्द्रनाथ मिश्र एवं पं.नर्मदा प्रसाद मिश्र 'नरम' मंचस्थ थे। 
अतिथियों ने स्मारिका-पत्रिका "सरयू प्रवाह" का लोकार्पण भी किया। इस दौरान आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा ने कहा कि आचार्य सरयू कान्त झा शिष्यों के संवर्धक थे, वे उन्हें बढ़ावा देते रहे। देवी सरस्वती की पूजा अर्चना और झा दम्पत्ति के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया गया।
 झा परिवार की बहन-बेटियों ने सुमधुर सरस्वती वंदना प्रस्तुत की। मंचस्थ अतिथियों के साथ विविध क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले भी सम्मानित किये गये। आचार्य सरयू कान्त झा स्मृति संस्थान के सचिव पं. शारदेन्दु झा और कवयित्री अनिता झा समेत पूरी टीम ने कार्यक्रम को सफल बनाया। 
आयोजन में आचार्य पं. सरयूकान्त झा के विचारों के अनुरूप "शिक्षा नीति,संस्कृति और वर्तमान सन्दर्भ" विषय पर समूह चर्चा भी हुई। जिसमें डॉ.माणिक विश्वकर्मा 'नवरंग', डॉ.चितरंजन कर, संजीव ठाकुर एवं डॉ.महेन्द्र ठाकुर ने अपने विचार रखे। 
अन्त में आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा ने समीक्षा कर सार संक्षेप रखते हुवे कहा कि संस्कार के बिना शिक्षा शव के समान है। नयी शिक्षा नीति में भारतीय ज्ञान परम्परा और संस्कृति की महत्ता को रेखांकित किया गया है। प्रो.रमेन्द्र मिश्र ने याद दिलाया कि आचार्य सरयू कान्त झा की प्रेरणा से बृजमोहन अग्रवाल के उच्च शिक्षा मंत्री रहते हुए "छत्तीसगढ़ संस्कृत विश्वविद्यालय" स्थापित करने का प्रस्ताव विधानसभा में पारित किया गया था। अब उसे क्रियान्वित किया जा सकता है। 
मौके पर उपस्थित आचार्य डॉ. महेश चन्द्र शर्मा सहित सभी ने इसका करतल ध्वनि से स्वागत किया। जहां परिवार के लोगों ने पारिवारिक संस्मरण सुनाए। वहीं शिष्य मण्डली ने उनके शिक्षा-संस्कृति सेवा कार्यों के पुनीत स्मरण किया। श्रीमती शुभा झा बैनर्जी ने कार्यक्रम का सफल संचालन किया।
और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने खारिज की गैंगस्टर की याचिका...

बिलासपुर। झारखंड का गैंगस्टर अमन साहू की चुनाव लड़ने की अनुमति वाली याचिका को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने ख़ारिज कर दिया है। छत्तीसगढ़ के अलावा झारखंड हाईकोर्ट में भी यही याचिका दायर की गई है।

बुधवार को छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में इस संबंध में याचिका पर सुनवाई हुई। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अमन की याचिका को खारिज कर दिया है। अब गुरुवार को झारखंड हाई कोर्ट में इसी तरह की एक याचिका पर सुवाई होगी।

गैंगस्टर अमन साहू ने अपने अधिवक्ता के माध्यम से छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में याचिका दायर कर झारखंड के बड़कागांव विधानसभा क्षेत्र से विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए अनुमति मांगी थी। विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए नामांकन दाखिल करने छूट देने की मांग अमन ने अपनी याचिका में की थी। मामले की सुनवाई के बाद हाई कोर्ट ने अमन की याचिका को खारिज कर दिया है। बता दें कि झारखंड के बड़कागांव विधानसभा सीट के लिए नामांकन दाखिल करने की अंतिम तिथि 25 अक्टूबर तय की गई है।

अब झारखंड हाई कोर्ट के फैसले पर टिकी निगाहें
छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट से याचिका खारिज होने के बाद अमन व उसके गुर्गे की नजर अब झारखंड हाई कोर्ट के फैसले पर लगी है। गुरुवार को अमन के चुनाव लड़ने की अनुमति संबंधी याचिका पर सुनवाई होनी है।

इसलिए छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट में दायर की याचिका
गैंगस्टर अमन साहू फिलहाली रायपुर पुलिस की रिमांड पर है। रंगदारी वसूलने और कारोबारी पर फायरिंग कराने का आरोप है। इसके लिए उसने गुर्गे भी भेजा था। इसके अलावा अन्य मामलों में भी रायपुर पुलिस अमन से पूछताछ कर रही है। 25 को पुलिस रिमांड खत्म हो रहा है। इसके बाद पुलिस उसे कोर्ट में पेश करेगी। कोर्ट के फैसले के बाद आगे की कार्रवाई होगी।

 

और पढ़ें ...

शिक्षक के खिलाफ FIR : कलेक्टर ने इस वजह से की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए प्राचार्य, शिक्षकों को शो-कॉज जारी, जाने क्या है पूरा मामला...!!

बलरामपुर। जिले में शिक्षक द्वारा बच्चों से मारपीट का मामला सामने आया है। मामले में कलेक्टर ने कलेक्टर संज्ञान लेते हुए सख्त रुख अपनाया है। दोषी शिक्षक के खिलाफ राजपुर थाने में एफआईआर दर्ज करवा दिया गया है। वहां के प्रिंसिपल को हटाने के साथ ही शिक्षकों को जो शो काज नोटिस जारी किया गया था, उसका जवाब आ चुका है। जल्द ही इस पूरे मामले में फाइल आगे बढ़ाकर मारपीट करने वाले शिक्षक पर कार्रवाई की जाएगी।

पूरे मामले में कलेक्टर रिमिजियुस एक्का ने कहा कि तीन सदस्यीय जांच टीम बनायी गयी है। इस पूरे मामले में जांच शुरू हो गयी है। प्रारंभिक जांच में शिक्षक दोषी पाए गए है। जिसपर जल्द कार्यवाही होगी। बता दें कि 17 अक्टूबर को सेजस राजपुर में शिक्षक चंदन साह ने कक्षा आठवीं के करीब आठ बच्चों को बेरहमी से पीटा था।

पूरा मामला जिले के राजपुर विकासखंड के पीएम श्री स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल का है। यह घटना 4 दिन पहले आखिरी पीरियड के दौरान हुई। जब स्कूल में पदस्थ चंदन नामक शिक्षक ने 10 बच्चों के साथ डंडे से बेरहमी से मारपीट की। बच्चों ने बताया कि वे छुट्टी के दौरान खेल रहे थे. इसी दौरान उनकी पॉकेट फट गई थी।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : आंदोलन में शामिल होने जा रहे शिक्षकों की कार हुई दुर्घटनाग्रस्त, दो शिक्षकों की हालत गंभीर, ऐसे हुए हादसे के शिकार

कांकेर। प्रदेशभर के शिक्षक आज अपनी 5 सूत्रीय मांगों को लेकर राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी बीच प्रदर्शन में शामिल होने जा रहे शिक्षकों के साथ सड़क हादसा हो गया। पंखांजूर से कांकेर जिला मुख्यालय जाते वक्त दुर्गुकोंदल थानाक्षेत्र के पुत्तरवाही के पास शिक्षकों की कार पेड़ से जा टकराई। इस घटना में 5 शिक्षकों के घायल होने की जानकारी मिली है। दो शिक्षकों की हालत ज्यादा गंभीर है।

दरअसल,  प्रदेश के शिक्षकों में संविलियन के बाद उनकी वर्षो की पुरानी सेवा को शून्य किये जाने से बड़ी नाराज़गी है। इसके कारण उन्हें कर्मचारियों को मिलने वाले त्रिस्तरीय क्रमोन्नति/ समयमान वेतनमान से वंचित होना पड़ रहा है। OPS में पूर्ण पेंशन नहीं मिल पायेगा, ग्रेज्युटी, कैशलीव जैसी सुविधाओं में भी आंशिक लाभ ही मिल पायेगा, क्योंकि इन सबका पूर्ण लाभ लेने के लिए निर्धारित समयावधि की सेवा आवश्यक होती है. पुरानी सेवा गणना नहीं होने से कई तरह की वेतन विसंगतियां भी शिक्षक एल बी संवर्ग के वेतनमान में आई है। शिक्षकों का कहना है कि वेतन विसंगति को दूर करने की बात मोदी गारंटी में वर्तमान सरकार ने खुद अपने संकल्प पत्र में लिखा है। ऐसे में अपनी इन्ही मांगो को लेकर प्रदेश के 1 लाख 80 हजार शिक्षक आज 24 अक्टूबर को राज्य के सभी जिला मुख्यालयों में बड़ा धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। बता दें, संविलियन आंदोलन के बाद यह पहला आंदोलन होगा, जिसमें सभी प्रमुख शिक्षक संगठन एक साथ एक मंच पर आकर शिक्षक संघर्ष मोर्चा बनाकर आंदोलन कर रहे हैं। 

और पढ़ें ...

नौकरी के नाम पर रुपये देने वालों के खिलाफ भी होगी कार्रवाई..

बिलासपुर : नौकरी लगाने के नाम पर फर्जीवाड़ा करने वालों से हाई कोर्ट भी चिंतित नजर आ रहा है। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा के निर्देश पर रजिस्ट्रार जनरल बीपी वर्मा ने एक बार फिर प्रदेशवासियों से अपील की है और सावधानी बरतने की हिदायत भी दी है।

रजिस्ट्रार जनरल ने कहा है कि नौकरी लगाने के नाम पर किसी भी तरह के प्रलोभन में ना आए और ना ही किसी को राशि ही दें। नौकरी के नाम पर राशि देने वालों के खिलाफ भी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

रजिस्ट्रार जनरल बीपी वर्मा ने जारी प्रपत्र में लिखा है कि छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर के द्वारा 6 अक्टूबर 2023 को आम सूचना जारी करते हुए आमजनों को सूचित किया गया था कि न्यायालयों में नियुक्ति के संबंध में किसी भी तरह के आश्वासन तथा प्रलोभन में आने से बचें, अन्यथा वे आपराधिक अभियोजन के लिए उत्तरदायी ठहराये जायेंगे।

रजिस्ट्रार जनरल ने जारी प्रपत्र में लिखा है कि आम सूचना जारी करने के बावजूद भी यह देखा जा रहा है कि कुछ धोखेबाज व्यक्तियों द्वारा इस तरह के कृत्य किये जाने का प्रयास किया जा रहा है।

लिहाजा आमजन तथा सभी संबंधितों को पुनः सलाह दी जाती है कि छत्तीसगढ हाई कोर्ट बिलासपुर, छत्तीसगढ़ राज्य के समस्त जिला न्यायालयों तथा न्यायिक व्यवस्था से संबंधित अन्य संस्थानों में उम्मीदवारों को नियुक्ति दिलाने का प्रलोभन देने तथा इस तरह के कोई भी कृत्य करने से बचें।

आरजी ने चेतावनी देते हुए कहा कि नौकरी के नाम पर धन राशि देने वाला कोई भी व्यक्ति जो उपरोक्त कृत्य में संलिप्त पाया जाता है तो वह आपराधिक अभियोजन की कार्यवाही के लिये उत्तरदायी ठहराया जाएगा। इसी प्रकार जो व्यक्ति ऐसे प्रलोभन, आश्वासन को स्वीकार करता है, उसे भी आपराधिक अभियोजन के लिये उत्तरदायी ठहराया जाएगा।

नौकरी लगाने के एवज में रुपये एठनें वालों की लगातार शिकायत मिल रही है। नौकरी के लालच व झांसे में आकर अपने जीवनभर की गाढ़ी कमाई लुटा देते हैं। नौकरी नहीं मिलती या फिर फर्जीवाड़े का शिकार होने की भनक लगते ही पुलिस थाना में शिकायत दर्ज कराते हैं,तब तक बहुत विलंब हो जाता है। फर्जीवाड़ा करने वाला अपने मकसद में कामयाब हो जाता है।

और पढ़ें ...

CG - रजिस्ट्री प्रकिया हुई और अधिक पारदर्शी : अब नहीं हो सकेगी संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी, इस ऐप से घर बैठे करा सकेंगे रजिस्ट्री

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर ‘सुगम ऐप’ का शुभारंभ किया गया है। इस एप के शुरू होने से अब संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी पर लगाम लगेगी। वहीं लोग घर बैठे अपनी जमीन की रजिस्ट्री करा सकेंगे। इस ऐप को 21 अक्टूबर से लागू किया गया है, जिसके बाद से राज्य में 1200 से अधिक रजिस्ट्री की जा चुकी है।

महानिरीक्षक पंजीयन विभाग की ओर से सभी मुख्य जिला पंजीयकों और उप पंजीयकों के लिए एक आदेश जारी कर कहा गया है कि एनजीडीआरएस सिस्टम के सिटीजन लॉगिन से ऑनलाइन रजिस्ट्री होने के बाद विक्रीशुदा संपत्ति की तीन दिशाओं से तीन फोटो जमीन मालिक के साथ अक्षांश और देशांतर की जानकारी समेत अपलोड करना है। ऑनलाइन अपलोड होते ही नामांतरण की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी। इससे ये भी साबित हो जाएगा कि वर्तमान में जमीन का मालिक कौन है। अभी तक जमीन की रजिस्ट्री के बाद नामांतरण तुरंत नहीं होने की वजह से एक जमीन की रजिस्ट्री कई बार हो जाती है, इसलिए दावा किया जा रहा है कि इस तरह का फर्जीवाड़ा पूरी तरह से खत्म हो जाएगा। 

सुगम ऐप में पक्षकार को रजिस्ट्री के प्रकिया के दौरान अपना मोबाइल लेकर उस जगह में जाना होगा, जिस स्थान की रजिस्ट्री किया जा रहा है। उस स्थान में जाकर सुगम ऐप खोलकर ऐप में निर्देशित तीन कोणों अर्थात् सम्पत्ति के सामने, दाएं और बाएं से उस स्थान का फोटो लेना होगा। वह फोटो स्वतः ही रजिस्ट्रार के माड्यूल में ट्रांसफर हो जाएगा। उस स्थान की भौगोलिक स्थिति अर्थात् अक्षांश व देशांतर की स्थिति रजिस्ट्री पेपर में फोटो के साथ दर्ज हो जाएगी। इस प्रकार संपत्ति की वास्तविक भौगोलिक स्थिति का निर्देशांक रजिस्ट्री पेपर में स्थायी रूप से अंकित रहेगा, जिससे पक्षकार कभी भी उस स्थान पर जाकर संपत्ति की पहचान कर सकता है।

’सुगम ऐप’ के माध्यम से सरकार को राजस्व नुकसान पहुंचाने की घटनाओं को भी नियंत्रित किया जाएगा। सुगम ऐप द्वारा इस प्रकार की घटनाओं पर विराम लगेगा। सुगम ऐप से संपत्ति की वास्तविक संरचना के संबंध में ज्ञात हो सकेगा, जिससे भवन, रोड, फैक्ट्री आदि संरचनाओं को छुपाया नहीं जा सकेगा। इसके कारण सरकार को होने वाले राजस्व अपवंचन को रोका जा सकेगा। इससे ऐसी घटनाओं के पता चलने के बाद पक्षकार रजिस्ट्री के बाद होने वाले परेशानियों से मुक्त हो सकेंगे। 

 
और पढ़ें ...

सामुदायिक पुलिसिंग पर आधारित बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना के चौथे चरण हुआ शुभारंभ , अब नशे पर होगा प्रहार*

मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर बिलासपुर - चेतना के जनक पुलिस अधीक्षक रजनेशसिंह ने पुलिस लाइन स्थित चेतना सभागार में इस कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि युवा हमारे देश कीधरोहर है इसमें परमाणु जैसी शक्ति है इसे नशा जैसे दुर्गुणों से बचना होगा। ज्ञात हो कि इस बहुउद्देशीय कार्यक्रम चेतना का सर्वप्रथम शुभारंभ जून 2024 में हुआ था जिसका पहला चरण यातायात पर दूसरा साइबर फ्रॉड और तीसरा महिला बच्चों पर घटित अपराध पर आधारित था इसी क्रम में चेतना के चौथे चरण का शुभारंभ आज हुआ। इस कार्यक्रम के अंतर्गत अवैध नशा के सौदागरों के विरुद्ध कड़ी से कड़ी कार्रवाई की जाएगी और नशा से जुड़े समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंच कर उसे नशा से सर्वथा दूर करने का प्रयास किया जाएगा। शैक्षणिक संस्थाओं के नजदीक नशा से जुड़े पदार्थ गुटका बीड़ी सिगरेट की बिक्री पर सख्त कार्यवाही की जाएगी। पुलिस अधीक्षक रजनेशसिंह ने यह भी कहा कि नशा सर्वनाश की जड़ है सभी अपराध का मूल है इसे समूल हटाना होगा और इसमें आप सभी जन समुदाय का सहयोग आवश्यक है चेतना कार्यक्रम में जिले के विभिन्न समूह संगठन एनजीओ प्रजापिता ब्रह्माकुमारी जैसे तमाम संस्थाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं और जन कल्याण के क्षेत्र में कार्य भी कर रहे है । पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने आशा व्यक्त की कि चेतना के चौथे चरण से जिले में नशे की लत से लोगों को छुटकारा मिलेगा। लोग नशे से दूर होकर अपना स्वाभाविक विकास कर सकेंगे l कार्यक्रम के अंतर्गत नशे पर आधारित लघु फिल्म "choose life not drugs" जो आर्यन फिल्म के बैनर तले रामानंद तिवारी द्वारा तैयार की गई है का पोस्टर लॉन्चिंग भी हुआ। कार्यक्रम में यातायात के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज चंद्राकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप, अनुज कुमार, अर्चना झा, गरिमा द्विवेदी, सहित अन्य पुलिस अधिकारी तथा बड़ी संख्या में विभिन्न समूह संगठन के लोग एवम विद्यार्थी समूह उपस्थित थे कार्यक्रम के दौरान उपस्थित विभिन्न समूह संगठन समिति के सदस्यों के सुझाव भी पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने सुनते हुए इसकी समीक्षा भी की।
और पढ़ें ...

BREAKING : रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ाया तहसील कार्यालय में पदस्थ बाबू, सहयोगी भी गिरफ्तार

कांकेर : धुर नक्सल प्रभावित आमाबेड़ा में एंटी करप्शन ब्यूरो ने छापेमार कार्रवाई की है, जगदलपुर से आई टीम ने आमाबेड़ा के तहसील कार्यालय में पदस्थ लिपिक को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। लिपिक दफ्तर के बाहर फूफ गांव मार्ग में पीड़ित को बुलाकर रिश्वत ले रहा था, तभी 10 हजार रुपये रिश्वत ले रहे कर्मचारी पुरूषोतम सिंह गौतम को एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

बताया जा रहा है कि सर्पदंश मुआवजा राशि भुगतान के एवज में आमाबेड़ा (कांकेर) तहसील का बाबूरिश्वत ले रहा था। जिसे एसीबी ने रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।

प्रार्थी अमर सिंह हुपेण्डी, ग्राम अर्रा, तहसील आमाबेड़ा, जिला-कांकेर ने एन्टी करप्शन ब्यूरो, जगदलपुर में शिकायत की गई थी कि उनके चचेरे भाई राधेश्याम हुपेण्डी की सर्पदंश से मृत्यु पश्चात् शासन से मिलने वाली 4 लाख मुआवजा राशि की प्रक्रिया पूरी कराने के एवज में आमाबेड़ा जिला-कांकरे तहसील कार्यालय का बाबू परमेश्वर गौतम ने 25,000 रु० रूपये रिश्वत की मांग की है। इसमें से से 4,000 रू0 पहले ही ले लिया गया है। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था अपितु आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन के पश्चात् आज दिनांक 23.10.2024 को ट्रेप आयोजित कर आरोपी परमेश्वर गौतम को प्रार्थी से अगली किश्त के रूप में 10,000 रु० रिश्वत अपने सहयोगी रेखचंद यादव के माध्यम से लेते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। दोनों आरोपी को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत् कार्यवाही की जा रही है।

और पढ़ें ...

सीएम साय लेंगे महत्वपूर्ण बैठक,कई मंत्री और अधिकारी होंगे शामिल,सत्य साईं संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का करेंगे उद्घाटन

रायपुर । मुख्यमंत्री विष्णुदेव आज विभिन्न स्थानीय कार्यक्रमों में भाग लेंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार सुबह 11:30 बजे सीएम हाउस में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन होगा, जिसमें कई मंत्री और अधिकारी शामिल होंगे. दोपहर 2 बजे मुख्यमंत्री सत्य साईं संजीवनी नर्सिंग कॉलेज का उद्घाटन करेंगे. इसके बाद, मुख्यमंत्री 3:20 बजे अपने निवास लौटेंगे

और पढ़ें ...

BREAKING : दिनदहाड़े स्कूल के बाहर युवक की निर्मम हत्या, दोस्त ने ही उतारा मौत के घाट...जनिए क्या है पूरा मामला

राजनांदगांव : जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आ रहा है, यहां महारानी लक्ष्मी बाई स्कूल के सामने एक युवक की दिनदहाड़े हत्या कर दी गई है। बताया जा रहा है कि मृतक के दोस्त ने ही धारदार हथियार से हमला कर उसकी निर्मम हत्या कर दी है। मृतक का नाम सोनू पटेल है। सुचना पर घटनास्थल पहुंची पुलिस मामले में मार्ग कायम कर आरोपी की तलाश कर रही है। जल्द ही मामले में खुलासा होने की उम्मीद जताई जा रही है।

 
और पढ़ें ...

BREAKING: गार्डन के पास शुरू हुआ जिश्म फरोसी का धंधा, खुद का सौदा करती दिखीं महिलायें

बिलासपुर : एक बार फिर से बिलासपुर के कोन्हेर गार्डन के पास जिस्म फरोसी का गोरख धंधा फिर से चालू हो चूका है. इसके पहले भी यहां पर युवतियां और महिलाएं कोन्हेर गार्डन और छत्तीसगढ़ भवन के पास अपना डेरा जमाएं रहती है. जहाँ युवकों को रुकवा कर अपने धंधे का सौदा कर वहां के माहौल को ख़राब कर रही है.

नीचे आप एक वीडियो को देख सकते हैं जिसमें गोरख धंधा करने वाली महिला युवकों से सौदे की बात करते नजर आ रही. विडिओ मे साफ- साफ देख सकते है. महिला नये बस स्टैंड और मंगला स्थित किसी रूम का 300 रूपये और खुद का 1000 लेने की बात कह रही है.

 

और पढ़ें ...

दर्दनाक सड़क हादसा, ट्रक ने स्कूटी को मारी जोरदार टक्कर, इलाज के दौरान 2 युवकों ने तोड़ा दम..

बिलासपुर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जिले के सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर एक आज सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। मोड़ पर सामने से आरही ट्रक ने स्कूटी को टक्कर मार दी जिससे उसपर सवार दो गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को इलाज के लिए तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान ही दोनों ने दम तोड़ दिया। 

मिली जानकारी के अनुसार, नयापारा कृतिनगर निवासी अशोक साहू अपने पड़ोसी निजाम अंसारी के साथ किसी काम से निकले थे, इसी दौरान सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के फदहाखार मोड़ पर सामने से आ रही ट्रक ने उनकी एक्टिवा को जोरदार टक्कर मार दी और इस हादसे में उनकी मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और घटना की जांच में जुट गई है। 

और पढ़ें ...

CG - सनकी आशिक घटिया करतूत : शारीरिक संबंध बनाने से किया इंकार, सनकी आशिक ने दोस्त के साथ मिलाकर प्रेमिका को दी ये खौफनाक सजा

गरियाबंद। जिले के बिन्द्रानवागढ़ से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है।जहां एक सनकी आशिक ने दोस्त के साथ मिलाकर खौफनाक वारदात को अंजाम दिया है। शारीरिक संबंध बनाने से इंकार करने पर सनकी आशिक ने अपने दोस्त के साथ मिलाकर अपनी प्रेमिका की बेरहमी से हत्या कर दी और फिर उसके शव को कुंए में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

जानकारी के मुताबिक, बिन्द्रानवागढ़ चौकी में मृतिका के पिता सुभेदी ओटी ने उसके लापता होने की शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें उन्होंने पुलिस को बताया था कि उनकी 18 साल की बेटी सुरेखा ओटी घर से बिना बताए कही चली गई है। मामले की गंभीरता को देखकर पुलिस ने तुरंत मामला दर्ज कर लापता सुरेखा की तलाश शुरू की, इस दौरान उन्हें बोईरगांव में रहने वाले कुंवर सिंह के खेत में बने कुंए में सुरेखा की लाश मिलने की सूचना मिली। इसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम करवाया जिसमें हत्या की पुष्टि हुई

मामले की जांच के दौरान पुलिस को पता चला की सुरेखा और बालाराम मलिक के बीच प्रेम संबंध था। इसके बाद पुलिस ने बालाराम मलिक और उसके दोस्त धनीराम नेताम से पूछताछ की, जिसमें उन्होंने पहले तो पुलिस को गुमराह करने की कोशिश की लेकिन जब उनसे कड़ाई से पूछताछ की गई तो दोनों टूट गए और अपना जुर्म कबूल कर लिया।

बालाराम और धनीराम ने पुलिस को बताया कि सुरेखा और बालाराम मलिक के बीच बीते 2 महीने से प्रेम संबंध चल था। दोनों एक दूसरे से फोन पर बात भी किया करते थे। सुरेखा बार-बार बालाराम से शादी करने की बात कहती थी, जिससे बालाराम काफी परेशान था। इस बीच उसने सुरेखा को मिलने के लिए बुलाया, हत्या की वारदात वाले दिन सुरेखा अपनी सहेली के साथ रात करीब 9 बजे परियाबाहरा रोड पहुंची जहां से बालाराम उसे अपने साथ जंगल के अंदर ले गया। जहां उसने सुरेखा से जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाने की कोशिश की, लेकिन सुरेख ने ऐसा करने से साफ़ इंकार कर दिया। यह बात बालाराम को इतनी नागवार गुजरी की उसने सुरेखा की गला दबाकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने पूरी बात दोस्त धनीराम को बताई जिसने सुरेखा की लाश को मोटरसाइकल से ले जाकर बोईरगांव में रहने वाले कुंवर सिंह के खेत में बने कुंए में फेंक दिया।

और पढ़ें ...

CG - ड्राइवर की लापरवाही से नदी में गिरी स्कूल वैन, करीब 18 बच्चे थे सवार, फिर जो हुआ, मची चीख पुकार

सक्ती। छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद में ड्राइवर की लापरवाही से बच्चों से भरी स्कूल वैन सोन नदी में गिर गई। स्कूल वैन में करीब 18 बच्चे सवार थे। गनीमत रही कि ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया गया। पुलिस ने मामले में ड्राइवर को हिरासत में ले लिया है। 

घटना हसौद थाना क्षेत्र के पिसौद की है। हसौद के निजी स्कूल हैपी पब्लिक स्कूल के बच्चे को स्कूल बस चालक शॉर्ट कर्ट के चक्कर में नदी में बने एनीकट (छोटा पुल) से गाड़ी ले जा रहा था। इस दौरान पिसौद के पास ड्राइवर की लापरवाही से बस नदी में जा गिरी।

बस को नदी में गिरता देख आस-पास नहा रहे लोगों ने तत्परता दिखाते हुए सभी बच्चों को सुरक्षित निकाल लिया। एक बच्चे को थोड़ी चोट आई है, जिसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बच्चों के परिजनों के साथ लोग भी मौके की ओर दौड़ पड़े। सभी बच्चों के सुरक्षित होने पर सभी ने राहत की सांस ली। 

और पढ़ें ...

दिल दहला देने वाली घटना : नाबालिग ने पेट्रोल डालकर मूकबधिर युवक को जिंदा जलाया, इलाज के दौरान हुई मौत, मामले की जांच में जुटी पुलिस

जशपुर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां पर सो रहे मूकबधिर युवक पर एक नाबालिग ने पेट्रोल डालकर जिंदा जला दिया। युवक को गंभीर हालत में जशपुर से रायपुर उपचार के लिए लाया गया। जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना पत्थलगांव के ग्राम डुडुगजोर की है। मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी और मूकबधिर युवक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत पत्थलगांव थाने में की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

शिकायतकर्ता प्रकाश राठिया उम्र 36 वर्ष निवासी बुढाडांड़ (बंगलापारा) थाना पत्थलगांव ने 22 अक्टूबर को थाना पत्थलगांव में रिपोर्ट दर्ज कराया है। उन्होंने बताया कि उसका मंझला भाई प्रेमसाय राठिया उम्र 24 वर्ष मूकबधिर है, वह 17 अक्टूबर को ग्राम डुडुंगजोर में नाटक देखने गया था और अपने रिश्तेदार के यहां ग्राम डुडुंगजोर में रुका था। दूसरे दिन 18 अक्टूबर की शाम करीबन 5 बजे उसका भाई शराब के नशे में देवकरण राठिया के दुकान के सामने पेशाब कर दिया और वहीं सो गया था। इस दौरान एक नाबालिग नशे की हालत में गुस्से में आकर जान से मारने की नियत से उसके भाई प्रेमसाय राठिया के शरीर पर पेट्रोल छिड़ककर आग लगाकर जला दिया। 

मूकबधिर युवक को गंभीर हालत में तुरंत रायपुर के मेकाहारा अस्पताल में इलाज के लिए ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया। एसपी शशिमोहन सिंह ने बताया कि आरोपी और मृत युवक के बीच शराब के नशे में विवाद हुआ था। दोनों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी ने युवक पर पेट्रोल डालकर उसे आग लगा दी। पीड़ित पक्ष की शिकायत पर मामला दर्ज कर आरोपी नाबालिग को बाल संप्रेषण गृह भेज दिया गया है। 

और पढ़ें ...

यात्री के बैग से बरामद हुई 29 किलो चांदी, दस्तावेज न मिलने पर कार्रवाई

महासमुंद । त्योहारी सीजन के मद्देनजर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए महासमुंद पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 29.21 किलोग्राम कच्ची चांदी बरामद की है। पुलिस को सूचना मिली थी कि महापात्रा बस से एक संदिग्ध व्यक्ति लोहराचट्टी, ओडिशा से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहा है और उसके बैग में कुछ संदिग्ध सामान है।

पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर नेशनल हाईवे 53 के पास रेहटीखोल में बस को रोका और यात्रियों की जांच शुरू की। बस में एक संदिग्ध व्यक्ति, जिसका हुलिया मुखबिर की जानकारी से मेल खाता था, मिला। जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम सुखदेव ठाकुर (22 वर्ष), निवासी गोपालपुर, शमशहबाद, आगरा बताया, जो वर्तमान में रायपुर के गोलबाजार इलाके में रह रहा था। उसके पास एक बैग था, जिसकी जांच के दौरान बैग में 23 नग कच्ची चांदी के छोटे और बड़े टुकड़े मिले। चांदी का कुल वजन 29.210 किलोग्राम निकला, जिसकी बाजार कीमत लगभग 28.33 लाख रुपये आंकी गई है।

चांदी के संबंध में वैध दस्तावेज मांगने पर सुखदेव ठाकुर कोई प्रमाण प्रस्तुत नहीं कर पाया। इसके बाद पुलिस ने चांदी को जब्त कर लिया और सुखदेव ठाकुर के खिलाफ थाना सिंघोड़ा में अपराध धारा 106 भा.ना.सु.सं. के तहत मामला दर्ज किया गया।

और पढ़ें ...

प्रदेश कांग्रेस असंगठित क्षेत्र समस्या निवारण प्रकोष्ठ की बैठक सम्पन्न, कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज ने दी ने पदाधिकारियों को बधाई

कांग्रेस असंगठित मजदूर एवं समस्या निवारण प्रकोष्ठ की बैठक कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में सम्पन्न हुई। बीते महीने प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज की अनुशंसा पर प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने प्रदेश उपाध्यक्षों, प्रदेश महासचिवों व जिलाध्यक्षों की नियुक्ति की थी। राजीव भवन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को नियुक्ति पत्र वितरित किया।

प्रदेश अध्यक्ष दीपक बैज ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को बधाई दी। उन्होंने प्रकोष्ठ के कार्यों की सराहना करते हुए कहा कांग्रेस देश और समाज के हर वर्ग के हित में काम करने वाला संगठन है। समस्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता कांग्रेस की विचारधारा के अनुरूप नई ऊर्जा के साथ के देश हित और संगठन की मजबूती के लिए काम करेंगे। हमें जन जन तक कांग्रेस के विचारों को पहुंचा कर अधिक से अधिक लोगों को संगठन से जोड़ना है। केन्द्र व राज्य की भाजपा सरकार की ग़लत नीतियों के खिलाफ एकजुटता से आवाज उठाना है।

प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मोहम्मद सिद्दीक ने कहा कि आगे जो भी जिम्मेदारी प्रकोष्ठ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा दी जाएगी उसका पालन हम स्थानीय संगठन के माध्यम से पूरा करने का प्रयास करेंगे और संगठन को मजबूत बनाने की दिशा में निरंतर कार्य करते रहेंगे !!
कार्यक्रम का मंच संचालन महामंत्री कन्हैया अग्रवाल ने किया !!

इस दौरान कार्यक्रम में प्रमुख रूप से प्रभारी महामंत्री प्रशासन मलकीत सिंह गैदू, महामंत्री कन्हैया अग्रवाल, महामंत्री दीपक मिश्रा , संयुक्त महामंत्री शारिक रईस खान, नरेश गढ़पाल, सचिव सद्दाम सोलंकी, सुंदर जोगी, चिराग अली, निशु शाह, आनंद पांचाल, मनोज यादव ,मुनेश गौतम, श्रेयांस शुक्ल, विजय बघेल, शकील खान, शुभम, विजय बाफना और प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष, महासचिव, सचिव सहित सैंकड़ों पदाधिकारी मौजूद थे !!
 

और पढ़ें ...

अनुकंपा नियुक्ति: दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को मिली अनुकंपा नियुक्ति, आदेश हुआ जारी

दुर्ग। कलेक्टर  ऋचा प्रकाश चौधरी ने राज्य शासन के मार्गदर्शी निर्देशों के तहत 03 आवेदकों को अनुकम्पा नियुक्ति प्रदान कर तीन वर्ष की परिवीक्षा अवधि पर भृत्य के पद पर जिला कार्यालय में पदस्थ किया है। कार्यालय कलेक्टर से प्राप्त जानकारी अनुसार  मधुबाला यादव पिता स्व. संतोष कुमार यादव ग्राम परसुली पोस्ट तुमाकला तहसील धमधा जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में तथा  हिमांशु यादव पुत्र स्व. प्रकाश कुमार यादव 75/2 पचरी पारा दुर्ग तहसील व जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है।

इसी प्रकार श्री अभय राज भगत पिता स्व. सिकंदर राम भगत ग्राम दमगड़ा पोस्ट केराडीह तहसील कुनकुरी जिला जशपुर, वर्तमान पता ब्लाक नंबर 14 मकान नंबर 95 तीसरी बटालियन छ.ग.स.ब. अम्लेश्वर तहसील पाटन जिला दुर्ग को भृत्य के पद पर जिला कार्यालय दुर्ग में पदस्थ किया गया है। उक्त आवेदकों को नियुक्ति आदेश जारी होने के 15 दिवस के भीतर कर्त्तव्य पर अनिवार्यतः उपस्थित होने कहा गया है।

और पढ़ें ...

झूठी शिकायत की आशंका पर नहीं लिखी रिपोर्ट, थाना प्रभारी सहित 6 पुलिसकर्मी लाइन अटैच...

बिलासपुर। जिले के रतनपुर थाना में रविवार रात एक आदतन बदमाश विक्की उर्फ विकास रावत द्वारा शिकायत दर्ज कराने को लेकर हुए हंगामे के बाद पुलिस प्रशासन ने सख्त कदम उठाया है। विक्की रावत, जो रतनपुर थाने के गुंडा सूची में शामिल है और कई आपराधिक मामलों में आरोपी है, थाने पहुंचकर कुछ लोगों पर शराब भट्टी के पास मारपीट का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग करने लगा। विक्की ने दावा किया कि मारपीट में उसे कंधे और हाथ में चोटें आई हैं।
 
हालांकि, थाने के पुलिसकर्मियों ने विक्की की शिकायत पर संदेह जताते हुए पहले घटना की पुष्टि करने की बात कही। इस पर विक्की ने थाने में हंगामा मचाना शुरू कर दिया और गाली-गलौज करते हुए थानेदार को फोन लगाने की धौंस भी दी। स्थिति को देखते हुए पुलिसकर्मी मूकदर्शक बने रहे और अंततः विक्की को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
 
घटना का वीडियो किसी ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया, जिसके बाद पुलिस अधीक्षक (एसपी) रजनेश सिंह ने मामले का संज्ञान लिया। घटना पर नाराजगी व्यक्त करते हुए एसपी ने रतनपुर थाना प्रभारी रजनीश सिंह और आधा दर्जन पुलिसकर्मियों को लाइन अटैच करने का आदेश दिया। अटैच किए गए पुलिसकर्मियों में आरक्षक नंदकुमार यादव, अजय भारद्वाज, घनश्याम राठौर, दुर्गेश प्रजापति, और राकेश आनंद शामिल हैं।
 
और पढ़ें ...

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खड़सा व्यू प्वाइंट से नौका विहार करते मयाली नेचर कैंप बैठक स्थल तक पहुंचे

सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की मयाली में हो रही है बैठक

पारंपरिक वाद्य यंत्रों और बांस की टोपी व जंगली फल पत्तियों की माला से हुआ स्वागत

रायपुर :- प्रकृति की गोद से आज सरगुजा क्षेत्र में विकास की नई इबारत लिखी जाएगी। जशपुर जिले के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल मयाली में आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की बैठक आयोजित है। जिसमें शामिल होने खड़सा व्यू प्वाइंट पहुंचने पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं सभी अतिथियों का कर्मा नृत्य और पारंपरिक वाद्य यंत्रों ढांक एवं नगाड़े की धुनों के बीच परम्परागत बांस की टोपी और डुंबर के फल और आम की पत्तियों की माला पहना कर स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय खड़सा व्यू प्वाइंट से बैठक में शामिल होने मयाली डैम में बोट से सभी अतिथियों के साथ मयाली नेचर कैंप की खूबसूरती को निहारते हुए बैठक स्थल तक पहुंचे।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक में शामिल होने स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, राजस्व मंत्री टंक राम वर्मा, उपाध्यक्ष सरगुजा क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण गोमती साय, सांसद रायगढ़ राधेश्याम राठिया, विधायक जशपुर रायमुनी भगत, राम प्रताप सिंह, कृष्ण कुमार राय, मुख्यमंत्री के सचिव पी दयानंद, कमिश्नर जी आर चुरेंद्र, आईजी अंकित गर्ग, कलेक्टर डॉ रवि मित्तल, एसपी शशिमोहन सिंह भी पहुंचे।

जिले का प्रमुख पर्यटन स्थल मयाली स्वदेश दर्शन योजना में शामिल, 10 करोड़ से होगा कायाकल्प

नेचर कैंप से एक ओर डैम की खूबसूरती तो दूसरी ओर विशालतम प्राकृतिक शिवलिंग मधेश्वर पहाड़ का विहंगम दृश्य और दिखाई पड़ता है। चारों ओर फैली हरियाली इसकी सुंदरता और बढ़ जाती है। मयाली नेचर कैंप को स्वदेश दर्शन योजना में शामिल करने के साथ ही पर्यटन विभाग ने मयाली के विकास के लिए 10 करोड़ रूपये की स्वीकृति प्रदान की गई है।

मयाली नेचर कैंप- प्रकृति का अनुपम उपहार

जशपुर की सुरम्य पहाड़ियों की गोद में स्थित है प्रकृति का अनुपम उपहार मयाली। यहां मयाली नेचर कैंप जिले के कुनकुरी ब्लॉक में चराईडांड़ बगीचा स्टेट हाईवे के करीब स्थित है। डेम के किनारे, हरियाली से भरे हुए प्राकृतिक स्थल पर परिवार के साथ भारी संख्या में पर्यटक आते हैं। वीकेंड के दिनों में मयाली में लोगों की भीड़ ज्यादा जुटती है। मयाली नेचर कैंप में बोटिंग की भी सुविधा है।

और पढ़ें ...

हटाए गए सूरजपुर के पुलिस कप्तान, उनकी जगह ये होंगे नए एसपी...गृह विभाग ने जारी किया आदेश..!!

 सूरजपुरः छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में प्रधान आरक्षक की पत्नी और बेटी की हत्या मामले को लेकर साय सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। राज्य सरकार ने सूरजपुर के एसपी एमआर अहीरे को हटा दिया है। उनकी जगह अब प्रशांत कुमार ठाकुर को जिला पुलिस की कमान सौंपी गई है। गृह विभाग ने देर रात आदेश जारी कर दिया है।

और पढ़ें ...

बस का इंतजार कर रही थी युवती से दुष्कर्म, कार सवारों ने लिफ्ट देने के नाम पर किया घिनौनी हरकत…

बिलासपुर | जिले से युवती के साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है, कोरबा जाने के लिए बस का इंतजार कर रही थी तभी काेरबा में रहने वाला आकाश दिव्य वहां आया और उसे कोरबा छोड़ने की बात कही इधर युवक पहचान का होने के कारण युवती उनकी कार में बैठ गई इसके बाद युवक कार को सुनसान जगह पर ले गया जहा पर सुभाष भारद्वाज ने युवती से शारीरिक संबंध बनाया।

इधर युवक की हरकताें से सहमी युवती वहा से किसी तरह भाग निकली और बस से कोरबा चली गई वही घर पहुंचने पर उसने स्वजन को उक्त मामले की जानकारी दी और कोनी थाने पहुंचकर घटना की शिकायत की। इधर युवती की शिकायत पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपित सुभाष और उसके सहयोगियाें आकाश दिव्य, मौसम दिव्य को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...

CGPSC ने जारी किया विज्ञापन, SI, प्लाटून कमांडर समेत इन पदों पर होगी भर्ती, जानिए कब तक कर सकेंगे आवेदन

रायपुर : छत्तीसगढ़ के पुलिस भर्ती की तैयारी कर रहें युवाओं के लिए बड़ी खबर है, छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग ने CGPSC/सूबेदार, उपनिरीक्षक, उप निरीक्षक विशेष शाखा, प्लाटून कमांडर, उप निरीक्षक साइबर क्राइम पदों पर भर्ती का आदेश जारी किया है। परीक्षा के आवेदन ऑनलाइन लिए जाएंगे। आदेश के अनुसार रिक्त पदों पर ऑनलाइन आवेदन 23 अक्टूबर से शुरू होंगे। वही 21 नवंबर तक फॉर्म भरे जा सकेंगे।

 
और पढ़ें ...

CG : शिवनाथ नदी में कूदकर युवक ने की आत्महत्या, सुसाइड नोट में बताई यह वजह

दुर्ग: जिले से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां एक युवक ने शिवनाथ नदी में कूद कर आत्महत्या कर ली है। सुचना पर पहुंची पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने मिलकर युवक के शव को बाहर निकालवाया है। वहीं पोस्टमॉर्टेम के लिए अस्पताल भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार मृतक युवक का नाम रवि राज रंधावा है, जो कि दीपक नगर दुर्ग का निवासी है, तो वहीं युवक ने बाकायदा सुसाइडल नोट भी छोड़ा है, जिसमें हल्दीराम और एसएस फूड प्रोडक्ट लिमिटेड के साहब के नाम सुसाइडल नोट लिखा गया है। सुसाइड और नोट में लिखा है कि दोनों ही साहब मुझे परेशान कर रहे हैं और इस वजह से मैं आत्महत्या कर रहा हूं।

दरअसल एसडीआरएफ कि टीम को पुलिस कंट्रोल रूम से सूचना मिली थी कि शिवनाथ नदी के ग्राम पेपर छड़ी शिवनाथ नदी पुल के ऊपर से कोई व्यक्ति कूद गया है। जिसके बाद एसडीआरएफ की टीम के 15 जवानो के साथ शिवनाथ नदी पहुंचे और डीप डाइविंग के साथ रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया, इसके बाद युवक की डेड बॉडी को रेस्क्यू किया गया, फिलहाल पुलिस की विवेचना जारी है।

और पढ़ें ...

CG : सिविल सर्जन ने 47 डॉक्टरो को थमाया नोटिस, जानिए क्या हैं वजह?

बिलासपुर : बिलासपुर से बड़ी खबर आ रही हैँ जहाँ जिला अस्पताल और मातृ शिशु अस्पताल के 47 डॉक्टरों को नोटिस जारी किया गया है, आपको बता दें कि पिछले तीन महीने से सुबह देरी से और शाम को अनुपस्थित रहने वालो डॉक्टरो से सिविल सर्जन ने नोटिस जारी कर जवाब माँगा है, और यदि 24 घंटे के भीतर में  संतोषजनक जवाब नहीं दिया गया तो उन सभी डॉक्टरों पर कार्रवाई की चेतावनी भी दी गई है।

और पढ़ें ...