प्रदेश
10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा, बढ़ाई गई एग्जाम फॉर्म भरने की तारीख, जानिए अंतिम तिथि
रायपुर : छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मण्डल द्वारा स्वाध्यायी परीक्षार्थियों के लिए हाईस्कूल एवं हायर सेकण्डरी मुख्य परीक्षा 2025 हेतु परीक्षा फॉर्म भरने की अंतिम तिथि 8 अक्टूबर 2024 से बढ़ाकर 30 अक्टूबर 2024 तक कर दी गई है। इस अवधि के दौरान, छात्र विशेष विलम्ब शुल्क 1540 रूपए प्रति छात्र के साथ फॉर्म भर सकते हैं।
समस्त मान्यता प्राप्त संस्थाओं को निर्देश दिया गया है कि वे इस समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन प्रविष्टि और शुल्क भुगतान की प्रक्रिया को पूर्ण करें। निर्धारित समय के पश्चात पोर्टल पुनः प्रारंभ नहीं किया जाएगा।
स्वामी आत्मानंद स्कूल में भर्ती के लिए अंतरिम मेरिट लिस्ट जारी, इस तारीख तक कर सकते हैं दावा आपत्ति......
बिलासपुर। स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी मीडियम स्कूल के लिए बंपर भर्तियां होगी। आवेदन के आधार पर अब अलग-अलग पदों के लिए अंतरिम मेरिट सूची जारी कर दी गयी है। दावा आपत्ति के बाद अब 20937 आवेदकों को पात्र माना गया है। जिसके आधार पर अंतरिम मेरिट सूची मांगी गयी है। अब मेरिट सूची को लेकर 15 अक्टूबर तक दावा आपत्ति कर सकते हैं।
21 स्कूलों के लिए ये विज्ञापन जारी किया गया था। आपको बता दें कि संविदा भर्ती को लेकर समय सारिणी जारी कर दी गयी थी। जिसके तहत स्वामी आत्मानंद स्कूल के लिए 21 अगस्त को विज्ञापन का प्रकाशन हुआ था। 6 सितंबर तक आवेदक अपना आवेदन ऑनलाइन जमा कर सकते थे। सिंतबर महीने में चयन सूची जारी की जिसके बाद 26 सितंबर तक दावा आपत्ति मांगे गये। अब उसी आधार अंतरिम मेरिट सूची जारी की गयी है।स्वामी आत्मानंद के अलग-अलग स्कूलों के लिए अलग-अलग रिक्तियां जारी की गयी है। व्याख्याता, शिक्षक और सहायक शिक्षकों के लिए अलग-अलग आवेदन की प्रक्रिया है।
BREAKING : सुबह – सुबह हादसा, छुही खदान धंसने से दो ग्रामीणों की मौत
सरगुजा : जिले के अंबिकापुर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां छुही खदान में मिट्टी निकलने गए ग्रामीण हादसे का शिकार हो गए है। छुही खदान धसने से दो लोगों की मौत दबकर मौत हो गई है।
जानकारी के अनुसार दोनों ग्रामीण सुबह 6 बजे छूही मिट्टी निकालने गए थे। तभी मिट्टी निकालने के दौरान खदान धंस गई और दबने से दोनों ग्रामीणों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई है। घटना कुन्नी चौकी क्षेत्र के जमदरा बिजोरा नाला के पास की है। सूचना पर पहुंची पुलिस शवों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाकर मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।
CG : कार और मोटर साइकल में हुई जबरदस्त भिडंत एक की मौत
बिलासपुर : मुंगेली राष्ट्रीय राजमार्ग पर पेंड्री बाईपास के पास एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना हुई। कार और मोटरसाइकल में हुई जोरदार टक्कर से मोटरसाइकल पर सवार एक अधेड़ व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसा तब हुआ जब कार का बैलेंस बिगड़ गया और वह सड़क किनारे खेत में जा घुसी। कार में एक महिला और एक बच्चा भी सवार था , जिन्हें हल्की चोटें आई हैं। मृत व्यक्ति की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है।
दुर्घटना स्थल पर मौजूद राहगीरों ने घायल व्यक्ति को अपनी मदद से अस्पताल पहुंचाया। सूचना मिलने पर तखतपुर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और शव को मरचुरी भेजा। पुलिस इस मामले की जांच में जुटी है और घटना की विस्तृत जानकारी जुटाने का प्रयास कर रही है।
प्रधानमंत्री आवास से अभी भी वंचित हैं इस गांव के ग्रामीण, दफ्तर के चक्कर काटते काटते घिस चुके हैं चप्पल …
बेमेतरा :- छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिला की बेरला ब्लॉक की ग्राम सिलघट से कुछ महलाओं ने केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास को लेकर आरोप लगाया है उनका कहना है कई ग्रामीण इस योजना से आज भी कोसों दूर है। ग्राम सिलघट के सैकड़ो ग्रामीणों को आवास नहीं मिला है। जिससे ग्रामीण लंबे समय से कच्चे मकान पर रहकर अपने गुजारा कर रहे हैं। लंबे समय से अधिकारियों व जनप्रतिनिधियों से आवास की मांग को लेकर कई बार गुहार लगा चुके हैं। लेकिन अब तक उनकी गुहार सुनने वाला कोई नहीं मिला। आवास की मांग को लेकर कई दफ्तर के चक्कर काट कर चप्पल घिस चुके। लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो पाया। देखने वाली बात यह होगी आखिर ग्रामीणों को कब तक उनके सपनों का घर आवास मिल पाता है या यूं ही आवास के लिए दर-दर भटकने पर मजबूर रहेंगे।
महिला समूह से धोखाधड़ी, 8 बैंकों से 46 लाख का लिया लोन, फिर पैसे लेकर पति-पत्नी फरार
कोरबा . कोरबा जिले में फ्लोरा मैक्स कंपनी का नया कारनामा सामने आया है, जहां पति-पत्नी ने पैसे निवेश करने के नाम पर महिला समूह को लाखों का चूना लगाया है. बैंक से लोन लेकर दंपती फरार हो गया है. महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से मामले की शिकायत कर पति-पत्नी के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है. यह मामला कोरबा जिले के नवापारा रोगदा गांव का हैं।
जानकारी के मुताबिक, फ्लोरा मैक्स कंपनी में पैसे निवेश करने के नाम पर झांसा देकर नवापारा रोगदा गांव के निवासी एक दंपत्ती ने गांव के ही सैकड़ों लोगों को लाखों का चूना लगायाहैं। समूह की महिलाओं ने बताया, पति-पत्नी ने महिला समूह बनाकर 8 बैंकों से 46 लाख 31 हजार रुपयों का लोन निकलवाया. कुछ महीनों तक किश्त भरने के बाद दोनों पैसे लेकर फरार हो गए, जब किश्त के लिए बैंक से नोटिस आने लगा तब महिलाओं के होश उड़ गए हैं।
इस मामले की सिकतयात महिलाओं ने कलेक्टर और एसपी से की है,और पति-पत्नी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की हैं। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नेहा वर्मा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. बता दें कि कुद दिनों पहले सिटी मॉल में संचालित फ्लोरा मैक्स कंपनी में लूट और डकैती की घटना हुई थी।
कैदी की मौत पर हाईकोर्ट का फैसला, कहा सरकारी कर्मचारियों की लापरवाही, शासन को दिया मुआवजा देने का आदेश…
बिलासपुर :- जेल में बंदी की मौत के लिए राज्य के कर्मचारियों को जिम्मेदार मानते हुए हाई कोर्ट ने शासन को एक लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया हैं। हाई कोर्ट ने कहा कि आदेश का पालन नहीं होने पर उक्त राशि पर 9% ब्याज देना होगा। मामले की सुनवाई चीफ जस्टिस रमेश सिन्हा व जस्टिस बीडी गुरू की डिवीजन बेंच में हुई।
मिली जानकारी के मुताबिक, सीपत पुलिस ने 18 जनवरी को ग्राम मोहरा निवासी 35 वर्षीय श्रवण सूर्यवंशी उर्फ सरवन तामरे को कच्ची शराब रखने के आरोप में गिरफ्तार किया था. मेडिकल कराने के बाद उसे 18 जनवरी को बिलासपुर केन्द्रीय जेल भेज दिया गया. 21 जनवरी को स्वास्थ्य खराब होने पर जेल से उसे सिम्स में भर्ती कराया गया, जहां 22 जनवरी की सुबह इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने मर्ग कायम कर उसी दिन शाम को पोस्टमार्टम कराया, जिसमें सिर में चोट व सदमे से उसकी मौत होने की बात कही गई. मृतक श्रवण की बेवा लहार बाई व नाबालिग बच्चों ने हाईकोर्ट में याचिका दाखिल कर मुआवजा की मांग की. मामले की न्यायिक जांच कराई गई, इसमें न्यायिक मजिस्ट्रेट प्रथम श्रेणी ने जांच प्रतिवेदन में सिर के चोट लगने के कारण मौत होने की रिपोर्ट दी।
मामले में सभी पक्षों को सुनने के बाद कोर्ट ने कहा कि याचिकाकर्ता मृतक की विधवा पत्नी और बेटियाँ हैं. राज्य के कर्मचारियों की लापरवाही से मौत हुई है. गलत तरीके से हुए नुकसान के लिए बंदी के परिजन मुआवजे के हकदार हैं।
कोर्ट ने बार-बार इस तरह के आचरण की निंदा करते हुए कहा कि पुलिस/जेल अधिकारी इसका हिस्सा है. राज्य एक निवारक प्रभाव डाले, ताकि उसके अधिकारी ऐसा न करें. ऐसे कृत्यों में शामिल होने के लिए प्रोत्साहित नहीं किया जाए. इसके साथ ही श्रवण सूर्यवंशी की असामयिक मृत्यु पर कोर्ट ने शासन को याचिकाकर्ताओं को एक लाख रुपए मुआवजा देने का आदेश दिया।
179 महतारी सदन की मिली स्वीकृति: हर ग्राम पंचायत में बनेगा महतारी सदन, रहेंगी ये सुविधाएं
0 भवन निर्माण के लिए 52 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत
रायपुर। प्रदेश के प्रत्येक ग्राम पंचायतों में ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी एवं आत्मनिर्भर बनाने तथा आपसी समरसता स्थापित करने सामयिक कार्यक्रमों में सामूहिक भागीदारी तथा महिला सशक्तिकरण के उद्देश्य से उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के निर्देशानुसार महतारी सदन का निर्माण कार्य किया जाना है। इस सन्दर्भ में 179 महतारी सदन की स्वीकृति आदेश जारी किया गया है।
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने बताया कि न्यू इंडिया के ग्रोथ साइकल में महिलाओं की भागीदारी लगातार बढ़ रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मनिर्भर भारत अभियान महिलाओं की क्षमता को देश के विकास के साथ जोड़ रहा है। प्रदेश के ग्राम पंचायतों में बनने जा रहा महतारी सदन भी इसी दिशा में एक प्रयास है। उन्होंने बताया कि लगातार ग्राम भ्रमण के दौरान महिलाओं द्वारा बैठने की स्थान न होने की शिकायत की गई और बैठने हेतु स्थान दिलाने की मांग की जाती रही, इसलिए महतारी सदन बनाने का विचार आया। इसके बाद महिलाओं को रोजगार दिलाने और उनको काम काज के लिए स्थान उपलब्ध कराने प्रदेश सरकार गांवों में महतारी सदन बनाने जा रही है। 179 महतारी सदन की स्वीकृति इसी उद्देश्य को पूर्ति के लिये जारी किया गया है।
महतारी सदन का मानक डिजाईन तैयार
कार्यों में एकरूपता के दृष्टिकोण से पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा कार्य का एक मानक डिजाईन एवं प्राक्कलन तैयार किया गया है। प्रति महतारी सदन की लागत राशि रुपये 29.20 लाख होगी। उक्त कार्य महतारी सदन योजना के बजट से 24.70 लाख तथा स्वच्छ भारत मिशन के बजट से 4.50 लाख के अभिसरण से किया जाएगा। इसप्रकार 179 महतारी सदन हेतु 52 करोड़ 20 लाख रुपये स्वीकृत किया गया है।
5 वर्षो में सभी ग्राम पंचायतों में बनाने की योजना
सरकार ने तय किया है कि प्रदेश के सभी ग्राम पंचायतों में महतारी सदन बनाया जाएगा। पहले चरण में प्रदेश के प्रत्येक विकासखंड में महतारी सदन बनना प्रारंभ किया जा रहा है व 5 साल में सभी ग्राम पंचायत में महतारी सदन बनेंगे।
प्रदेश में बनने वाले महतारी सदन का निर्माण लगभग 25 सौ वर्गफुट में कराया जाएगा। सदन में कमरा, शौचालय, बरामदा, हाल, किचन और स्टोररूम जैसी सुविधाएं रहेंगी। पानी के लिए ट्यूबवेल के साथ वाटर हार्वेस्टिंग भी किया जाएगा। महिलाओं की सुरक्षा के लिए इसमें बॉउंड्रीवाल भी बनाये जाएंगे। महतारी सदन में सामुदायिक शौचालय का भी निर्माण किया जाएगा।
BREAKING : छग में यहां हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट पर सबसे बड़ी कार्रवाई, 8 युवती सहित दलाल गिरफ्तार
बिलासपुर : छत्तीसगढ़ की न्यायधानी में अंतरराज्यीय हाई प्रोफाइल सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ हुआ है। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका इलाके में पिछले काफी समय से सेक्स रैकेट चलाया जा रहा था। पुलिस को इसकी भनक लग गई और तत्काल कार्रवाई करते हुए मौके से 8 युवती सहित सेक्स रैकेट संचालित करने वाले दलाल विकास भोजवानी को गिरफ्तार किया गया है। पकड़ी गई इन युवतियों को दलाल यूपी, नेपाल, पश्चिम बंगाल, मध्यप्रदेश के साथ ही छत्तीसगढ़ के अलग अलग जिलों से बुलाकर उनसे ये अनैतिक कार्य करवा रहा था। सरकंडा थाना क्षेत्र के मोपका पुलिस चौकी की यह अब तक की सबसे बड़ी कार्रवाई है।
नक्सली मुठभेड़ में 5 लाख ईनामी नक्सली ढेर,1 नग हथियार सहित बड़ी मात्रा में नक्सली सामाग्री बरामद
सुकमा:जिला सुकमा में एसपी किरण चव्हाण एवं वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में नक्सल उन्मूलन अभियान चलाया जा रहा है, इसी तारतम्य में जिला सुकमा के थाना किस्टाराम एवं भेज्जी क्षेत्रान्तर्गत डब्बाकोंटा, एंटापाड़, बुर्कलंका पामलूर, सिंघनमड़गू व आस-पास क्षेत्र में कोंटा एवं किस्टाराम एरिया कमेटी के नक्सलियों की उपस्थिति की आसूचना पर जिला बल, डीआरजी, बस्तर फाईटर, 206 कोबरा वाहिनी, 208 कोबरा वाहिनी, 131 वाहिनी सीआरपीएफ एवं 212 वाहिनी सीआरपीएफ की संयुक्त पार्टी सूचना स्थल की ओर नक्सली गस्त सर्चिंग हेतु रवाना हुए थे कि अभियान के दौरान ग्राम गच्चनपल्ली के जंगल-पहाड़ी को सर्च करते हुए आगे बढ़ रहे थे कि ग्राम गच्चनपल्ली एवं पामलूर के मध्य जंगल-पहाड़ी में घात लगाकर नक्सलियों द्वारा सुरक्षा बलों को जान से मारने व हथियार लूटने के नीयत से अंधाधुंध फायरिंग करने लगे सुरक्षाबलों द्वारा भी यथा-स्थान पर पोजिशन लेकर आत्मरक्षार्थ में जवाबी कार्यवाही मे फायरिंग किया गया।
सुरक्षा बलों के जवाबी कार्यवाही से सुरक्षा बलों के बढ़ते दबाव व नक्सली अपने आपको घिरता हुआ देखकर जंगल-पहाड़ी का आड़ लेकर भाग खड़े हुए, मुठभेड़ लगभग 25-30 मिनट तक चली। मुठभेड़ पश्चात घटना स्थल व आस-पास की एरिया में सर्चिंग करने पर 1 अज्ञात पुरूष नक्सली का शव व शव के पास 1 नग पिस्टल मय 4 जिंदा राउण्ड, 1 नग पिट्ठू, जिसके अंदर गांठ लगा हुआ कोर्डेक्स वायर लगभग 2 मीटर, 1 जोड़ी काली वर्दी, 4 नग जिलेटिन रॉड, 4 नग इलेक्ट्रिक डेटोनेटर, 2 बैनर, 1 नग रेडियो, 1 नग कैलकुलेटर, नक्सल साहित्य, 1 नग चाकू, 2 नग बम फटाका, दवाईयॉ एवं अन्य दैनिक उपयोगी सामाग्री बरामद किया गया। मुठभेड़ में मारा गया नक्सली के शव व बरामद सामाग्री को जिला मुख्यालय लाकर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही किया जा रहा है।उक्त मुठभेड़ मे मारा गया नक्सली की शिनाख्तगी पोट्टाम लोकेश निवासी पश्चिम बस्तर बीजापुर (छ0ग0), नक्सल संगठन में पद किस्टाराम एरिया कमेटी ACM , ईनामी 5 लाख रूपये के रूप में किया गया।
BREAKING : 1 लाख के ईनामी माचकोट एलओएस सदस्य सहित 4 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण
जगदलपुर : पुलिस महानिरीक्षक बस्तर रेंज सुन्दरराज पी. के मार्गदर्शन में एवं उप पुलिस महानिरीक्षक सीआरपीएफ जगदलपुर हरजिन्दर सिंह, बस्तर पुलिस अधीक्षक शलभ कुमार सिन्हा, कमाण्डेंट 80 बटा. सीआरपीएफ जितेन्द्र कुमार के निर्देशन में चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान एवं आत्मसमर्पण हेतु छ0ग० की पुनर्वास नीति के प्रचार-प्रसार से प्रभावित होकर कांगेरवेली एरिया कमेटी अंतर्गत 01 लाख ईनामी माचकोट एलओएस सदस्य सहित 04 माओवादी ने आत्मसमर्पण किया है।
आपको बता दें कि आत्मसमर्पित माओवादी पाण्डु उर्फ छोटा पाण्डु कवासी वर्ष 2014 में नक्सली संगठन में भर्ती होकर वर्तमान में कांगेरवेली एरिया कमेटी अंतर्गत, माचकोट एलओएस सदस्य के पद में सक्रिय रूप से कार्यरत था। कांगेरवेली एरिया कमेटी क्षेत्र के माओवादी कमाण्डर देवा, संजू, मंगतु, लक्ष्मण, महेश एवं अन्य नक्सलियों के साथ सम्मिलित होकर थाना दरभा के ग्राम चांदामेटा, पटेलपारा, मुरियामीपारा, भडरीमहु, उरूकपाल, प्यारभाट पारा क्षेत्र में पुलिस पार्टी पर फायरिंग एवं रोड निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी करने जैसे जघन्य अपराधों में सम्मिलित था। इसके उपर छ0ग० शासन के पुनर्वास नीति अनुसार 01 लाख ईनाम घोषित है।
आत्मसमर्पित माओवादी मनकु राम कश्यप एवं फुलमती उर्फ गिरजा माड़ क्षेत्र के इन्द्रावती एरिया कमेटी अंतर्गत नक्सली संगठन में रहकर सक्रिय रूप से कार्यरत थे। दोनों के बीच नजदीकी रिश्ता होने से शादी विवाह कर कुछ वर्ष संगठन में रहने के बाद माओवादी संगठन छोड़कर दोनों पति-पत्नी ओरछा क्षेत्र में अपने घर में आकर रह रहे थे। दोनों माओवादी घर में रहते हुए नक्सल गतिविधियों पर संलिप्त रहकर माओवादियों को दैनिक उपयोगी सामाग्री पहुंचाना एवं माओवादियों का विभिन्न प्रकार के सहयोग आदि करने जैसे कार्य में संलिप्त थे। इसी प्रकार करिया पोयाम पार्टी सदस्य के पद पर सक्रिय रूप से ग्राम करेली, थाना ओरछा क्षेत्र में सक्रिय रूप से कार्यरत था। इसके पश्चात् ग्राम करेली अपने घर में आकर माओवादी गतिविधियों पर संलिप्त रहकर माओवादियों का दैनिक उपयोगी सामाग्री पहुंचाना एवं माओवादियों का विभिन्न प्रकार के सहयोग आदि करने जैसे कार्य में सक्रिय था।
उक्त माओवादियों द्वारा वर्तमान में बस्तर रेंज में हो रहे लगातार एनकाउंटर एवं पुलिस के बढ़ते दबाव तथा संचालित हो रहे सतत् नक्सल अभियानों के भय से बस्तर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण किया गया। आत्मसमर्पण पश्चात् 04 माओवादियों को प्रोत्साहन राशि प्रदान कि केया गया। उपरोक्त नक्सलियों को हथियारआत्मसमर्पण करने हेतु प्रोत्साहित करने में सीआरपीएफ रेंज जगदलपुर एवं 80वीं बटा० सीआरपीएफ के सूचना शाखा का विशेष योगदान रहा।
प्रधानमंत्री आवास के नाम पर नियम विरूद्ध कार्य करने पर होगी कड़ी कार्रवाई : प्रभारी मंत्री श्री जायसवाल
ठगी के भगोड़ा घोषित आरोपी से अपने रिश्तों का खुलासा करें भूपेश : भाजपा
ठगी के भगोड़ा घोषित आरोपी से अपने रिश्तों का खुलासा करें भूपेश : भाजपा
संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा : कांग्रेस का यह 'राज करो और लूट मचाओ' एजेंडा भूपेश सरकार के कार्यकाल की कलंक गाथा का एक अध्याय, ऐसी कई आपराधिक कलंक कथाएँ और चेहरे लगातार बेनकाब होंगे
रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के रायपुर संभाग प्रभारी सौरभ सिंह ने कहा है कि कांग्रेस के आपराधिक चेहरे लगातार उजागर हो रहे हैं। पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के करीबी ठगी के आरोपित के.के. श्रीवास्तव के भगोड़ा घोषित होने के मद्देनजर श्री सिंह ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल को उक्त आरोपी से अपने रिश्तों को सार्वजनिक करना चाहिए। कांग्रेस शासनकाल में न केवल प्रदेश के खजाने में डाका डाला गया, हजारों करोड़ रुपए घपले-घोटाले करके प्रदेश की जनता का हक मारा गया, बल्कि आपराधिक प्रवृत्ति के लोगों को राजनीतिक संरक्षण देकर लूट मचाने की खुली छूट दी गई।
भाजपा संभाग प्रभारी सिंह ने कहा कि 15 करोड़ रुपए की ठगी करके केके श्रीवास्तव और उसका पुत्र कंचन श्रीवास्तव फरार है। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल का इस ठग के साथ क्या रिश्ता था, यह जानने का अधिकार पूरे प्रदेश को है, क्योंकि ठगी का यह आरोपी पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के लिए विशेष पूजा-पाठ करता था और इसी कारण बघेल का अक्सर उसके बिलासपुर स्थित निवास में आना-जाना लगा रहता था। पूर्व मुख्यमंत्री बघेल के अलावा श्रीवास्तव के सरकार से जुड़े अनेक महत्वपूर्ण लोगों के सम्पर्क में भी वह था। भगोड़ा घोषित श्रीवास्तव पर 10 हजार रुपए का इनाम भी घोषित किया गया है। श्री सिंह ने कहा कि भूपेश सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री की उप सचिव सौम्या चौरसिया अब तक जेल में है, तत्कालीन कलेक्टर रानू साहू के खिलाफ भूपेश सरकार के ही एक तत्कालीन मंत्री ने मोर्चा खोला था। बघेल को यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि कोयला घोटाले में गिरफ्तार सूर्यकांत तिवारी से मिलकर वह क्या साबित करना चाहते थे, जिससे नहीं मिलने दिए जाने पर पूर्व मुख्यमंत्री काफी बिफर गए थे।
भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष श्री शर्मा ने कि यह बेहद हैरान करने वाली बात है कि ठगी के इस आरोपी ने पाँच बैंक खातों, जो ईडब्ल्यूएस मकानों के निवासियों के नाम पर हैं, के जरिए 300 करोड़ रुपए का लेन-देन किया है। बावजूद इसके, तत्कालीन सरकार और उसके प्रशासनिक अधिकारी आँखें मूंदे बैठे रहे। श्री शर्मा ने कहा कि कांग्रेस का यह 'राज करो और लूट मचाओ' एजेंडा पिछली भूपेश सरकार के कार्यकाल की कलंक गाथा का एक अध्याय है। ऐसी कई आपराधिक कलंक कथाएँ और चेहरे लगातार बेनकाब होंगे और आईटी जाँच के बाद सींखचों में कैद होंगे।
-------------------
BREAKING : महानवमी पर 11 अक्टूबर को जिले में स्थानीय अवकाश घोषित
बलरामपुर : बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के लिए कलेक्टर रिमिजियुस एक्का के द्वारा 11 अक्टूबर 2024 दिन शुक्रवार को महानवमी के अवसर पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है। यह अवकाश कोषागारों/उप कोषागारों एवं बैंकों के लिये लागू नहीं होगा।
एक बार फिर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, मुखबिरी के शक में कर दी ग्रामीण की हत्या, इलाके में दहशत
बीजापुर : जिले में एक बार फिर नक्सलियों का उत्पात देखने को मिला है। यहां नक्सलियों ने बीती रात एक बार फिर से पुलिस मुखबिरी के आरोप में एक ग्रामीण की निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है। नक्सलियों ने शव के पास मद्देड़ एरिया कमेटी के नाम का एक पर्चा भी छोड़ा है। बीते शुक्रवार की रात गंगालुर के सावनार में भी नक्सलियों ने मुखबिरी के आरोप में दो युवकों की हत्या कर दी थी
सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, जिले के भोपालपटनम थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत बामनपुर के पोषणपल्ली गांव में बीती रात नक्सलियों ने ग्रामीण ताटी कन्हैया की मुखबिरी के आरोप में निर्ममतापूर्वक हत्या कर दी है।
राशन कार्ड नवीनीकरण एवं ई-केवायसी पूर्ण के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर तक
दुर्ग जिले में प्रचलित 4,68,073 राशनकार्डों के नवीनीकरण एवं राशन कार्ड से संलग्न सभी 17,11,668 सदस्यों का अनिवार्य रूप से राशन दुकानों में जाकर ई-केवाईसी करने के निर्देश हैं। शासन द्वारा राशनकार्डधारियों एवं सभी सदस्यों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए निकट के किसी भी राशन दुकान में अपना राशनकार्ड एवं आधार कार्ड की फोटो कॉपी ले जाकर अपने राशनकार्ड का नवीनीकरण कराने की सुविधा दी गई है। इसी प्रकार राशन कार्ड के सदस्य जहां भी निवास करते हो वहां के निकट के राशन दुकान में अपने परिवार के राशन कार्ड एवं अपने आधार की कॉपी ले जाकर दुकान के ई-पॉस मशीन से संलग्न मार्काे डिवाइस में अपनी अंगुली चिन्ह का प्रमाणीकरण द्वारा अपना ई-केवाईसी पूर्ण कर सकते हैं। ई-केवाईसी का कार्य यदि सदस्य अन्य प्रदेशों में या अन्य जिलों में भी निवास करते है तो वहां के राशन दुकान में जाकर उपरोक्त तरीके से ई-केवाईसी पूर्ण करवा सकते है। जिले में वर्तमान में 61657 राशनकार्डधारियों द्वारा अब तक अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण नहीं कराया गया है तथा 3,39,324 सदस्यों द्वारा अपना ई-केवाईसी पूर्ण नहीं कराया गया है। छत्तीसगढ़ शासन द्वारा राशन कार्ड नवीनीकरण एवं ई-केवाईसी पूर्ण करने के लिए अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 निर्धारित की गई है। कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी द्वारा समय सीमा की बैठक में जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को अपने प्रभार क्षेत्र के ग्राम पंचायतों में तथा आयुक्त/ मुख्य नगर पालिका अधिकारियों को सभी नगरीय निकायों में भी मुनादी एवं पर्याप्त प्रचार प्रसार कर राशनकार्ड नवीनीकरण एवं सदस्यों का ई-केवाईसी 31 अक्टूबर के पूर्व पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। सभी राशनकार्डधारियों एवं ई-केवाईसी न करा पाने वाले सदस्यों से अपील की जाती है कि वे निर्धारित तिथि के पूर्व अनिवार्य रूप से अपने राशन कार्ड का नवीनीकरण एवं सदस्यों के ई-केवाईसी का कार्य पूर्ण करा लेवें ताकि उन्हें राशनकार्ड एवं राशनकार्ड के माध्यम से मिलने वाली अन्य विभागों की सुविधाओं का भी आगे लाभ मिलता रहे। राशनकार्ड का नवीनीकरण या सदस्यों का ई-केवाईसी पूर्ण न होने पर उन्हें अपात्र या निरस्त किए जाने की संभावना है।
माओवादियों से लोहा लेने वाले जांबाज जवानों से हुए रूबरू उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा, कृषि एवं आदि विकास मंत्री रामविचार नेताम एवं वनमंत्री श्री केदार कश्यप आज दंतेवाड़ा पहुंचे। दंतेवाड़ा के कारली स्थित रक्षित केन्द्र के कॉन्फ्रेंस हॉल में उप मुख्यमंत्री श्री शर्मा एवं मंत्रीद्वय ने सुरक्षा बलों के जांबाज जवानों से मुलाकात की और उनके साहसिक और सफल ऑपरेशन की सराहना कर उनका हौसला बढ़ाया।
गौरतलब है कि बीते 04 अक्टूबर को दंतेवाड़ा एवं नारायणपुर जिले के सीमावर्ती क्षेत्र नेन्दूर व थुलथुली में माओवादियों के विरूद्व सुरक्षा बलों के जवानों ने माओवादियों से हुई मुठभेड़ में अपने अदम्य साहस से 31 माओवादियों को मार गिराया था। इस मुठभेड़ में पुलिस बलों द्वारा डीकेएसजेडसी, डीवीसी, पीएलजीए कंपनी नंबर 6 के कई कैडर सहित 18 पुरुष एवं 13 महिला कुल 31 सशस्त्र वर्दीधारी माओवादी को ढेर कर दिया था। इस मुठभेड़ में बड़ी संख्या में नक्सलियों के घायल होने की सूचना है। मारे गए माओवादियों में 25 लाख का इनामी डीकेएसजेडसी एवं पूर्वी बस्तर इंचार्ज नीति उर्फ उर्मिला भी शामिल थी।
मुठभेड़ में मारे गए नक्सलियों में से अब तक हुई 15 शिनाख्तगी में डीकेएसजेडसी के अलावा दो कैडर 8 लाख इनामी डीबीसीएम एवं 9 कैडर पीएलजीए कंपनी 6 माओवादियों भी शामिल है। इस घटना में 01 नग एलएमजी, 04 नग एके 47, 06 नग एसएलआर, 03 नग इन्सास, 2 नग थ्री नॉट थ्री सहित अन्य हथियार बरामद हुए।
पुलिस बल के जवानों की टीम दंतेवाड़ा और बीजापुर जिले के सीमावर्ती इलाके में पूर्वी बस्तर डिवीजन, पीएलजीए कंपनी 6, इंद्रावती एरिया कमेटी, प्लाटून 16 इत्यादि के शीर्ष नक्सलियों के आने की सूचना के आधार पर सर्चिग ऑपरेशन के लिए निकले थे। इस संयुक्त टीम में दंतेवाड़ा डीआरजी, नारायणपुर डीआरजी और एसटीएफ शामिल थे। भारी बरसात में उफनते नदी नालों और माड़ की पहाड़ियों को पार कर पुलिस जवानों की टीम नक्सलियों के जमा होने वाले इलाके में पहुंची, और यहां हुई जबरदस्त मुठभेड़ में 31 माओवादियों को मार गिराया। यह सुरक्षा बलों के लिए बहुत बड़ी सफलता है। इस बड़े ऑपरेशन में एक मात्र जवान घायल जवान के अलावा अन्य सभी जवान सुरक्षित रहे। इस अवसर पर पुलिस बल नेतृत्व कर रहे एडिशनल एसपी स्मृतिक राजनाला पूरे घटनाक्रम के बारे में जानकारी दी।
उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने इस अवसर पर सभी जवानों को बधाई देते हुए कहा कि मैं केन्द्र सरकार एवं राज्य सरकार की ओर सभी जवानों के लिए शुभकामना संदेश लेकर आया हूूॅ, आपके अदभूत पराक्रम और शौर्य से बस्तर में सुख-शांति फिर से लौटेगी। इस अभियान से आपने देश और दुनिया की सोच बदली है, और मॉ दंतेश्वरी की कृपा इस भीषण मुठभेड़ में किसी भी जवान को कोई हानि नहीं हुई। बस्तर शांति का टापू रहा है, परन्तु कुछ दिग्भ्रमित लोगों के कारण यह की शांति भंग हुई है। हमारे सुरक्षा बल और पुलिस के जवान ऐसे लोगों को नेस्तनाबूद करके ही रहेंगे। यह छत्तीसगढ़ सबसे बड़ा ऑपरेशन रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार की पुनर्वास नीति के सकारात्मक परिणाम मिले है।
कृषि एवं आदिवासी विकास विभाग मंत्री रामविचार नेताम इस सफल ऑपरेशन को विजय दिवस की संज्ञा देते हुए कहा कि इस सफलता से पूरा देश गौरवान्वित है। वन मंत्री श्री केदार कश्यप ने कहा कि इस सफल ऑपरेशन की चर्चा छत्तीसगढ़ के प्रत्येक जिलों में है। इससे माओवाद मुक्त बस्तर अभियान को एक नयी गति मिली है। इसके लिए सुरक्षा बलों सहित आईजी, डीआईजी तथा कलेक्टर, एसपी सभी बधाई के पात्र है।
इस अवसर पर विधायक दंतेवाड़ा चौतराम अटामी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती पायल गुप्ता, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री सुनीता भास्कर सहित बस्तर आईजी सुंदरराज पी,डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, पुलिस अधीक्षक गौरव राय, डीएफओ सागर जाधव, जिला पंचायत सीईओ कुमार विश्वरंजन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक आरके.बर्मन सहित अन्य पुलिस बल के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मिठाई लेकर जवानों को बधाई देने दंतेवाड़ा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की मिठाई लेकर जवानों को बधाई देने दंतेवाड़ा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
कृषि मंत्री राम विचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप ने जवानों के पीठ थप थपाकर हौसला अफजाई की
दंतेश्वरी माई के बेटे और बेटियों के साहस के आगे लगातार असुर परास्त हो रहे है- विजय शर्मा
दंतेवाड़ा /रायपुर। दंतेवाड़ा पहुंचकर उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा ने कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप के साथ दंतेवाड़ा नारायणपुर की सीमा से लगे थुलथुली क्षेत्र में छत्तीसगढ़ के सबसे बड़े एनकाउंटर को अंजाम देने वाले जांबाज जवानों से मिलकर उनकी हौसला अफजाई की वह उनके अनुभव सुने।
आज प्रदेश के उपमुख्यमंत्री व गृह मंत्री विजय शर्मा, कृषि मंत्री रामविचार नेताम, वन मंत्री केदार कश्यप एक दिनी प्रवास पर दंतेवाड़ा पहुंचे । दंतेवाड़ा पहुंचकर सब ने मां दंतेश्वरी के दर्शन कर छत्तीसगढ़ के खुशहाली सुख शांति और समृद्धि की प्रार्थना की। दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान मंत्रीगणों ने शक्तिपीठ दंतेश्वरी माई के दर्शन के बाद माता के दर्शन करने आ रहे पदयात्रियों से भेंट कर उनका हालचाल जाना व उन्हें किसी प्रकार की तकलीफ ना है हो इसे हेतु आवश्यक व्यवस्था करने के निर्देश आला अधिकारियों को दिए। मंत्री महोदयों ने घुटने टेक कर दंडवत चल रहे पदयात्रियों को प्रणाम कर माता का प्रसाद स्वरूप चांदी का सिक्का भेंट किया।
दंतेवाड़ा पुलिस लाइन में मंत्री गणों ने जांबाज जवानों को मुख्यमंत्री विष्णु देव राय द्वारा भेजी गई मिठाई भेंट की। बस्तर में शानदार कार्य के लिए उन्होंने आईजी सुंदर राजन, नारायणपुर दंतेवाड़ा एसपी, डीआरजी, एसटीएफ सहित पुलिस के सभी अधिकारियों की प्रशंसा की व एनकाउंटर का नेतृत्व कर रहे एएसपी स्मृतिक राजनाला से ग्राउंड के उनके अनुभव सुने व डीआरजी की महिला जवानों से भी उन्होंने स्थिति की जानकारी ली।
जवानों से चर्चा करते हुए गृह मंत्री विजय शर्मा जी ने कहा कि मैं यहां आप सबको देश के गृहमंत्री माननीय अमित शाह जी का शुभकामना संदेश देने आया हूं उन्होंने कहलवाया है कि आपके भुजाओ के जोर से बस्तर में सुख शांति जल्द ही लौट कर आएगी। इसमें पूरे देश को कोई संदेह नहीं मैं माननीय मुख्यमंत्री विष्णु देवसाय जी की मिठाई आपको देने आया हूं। आप सब दंतेश्वरी माई के बेटे और बेटियां हैं और आपने जो कार्य किए हैं इसके बाद देश की प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी, गृह मंत्री माननीय अमित शाह जी, हमारे मुखिया माननीय विष्णु देव साय जी सहित किसी को कोई संदेह नहीं है कि आपकी भुजाओ की ताकत से बस्तर में कोई भी काली छाया रुक नहीं सकेगी। आप बस्तर से नक्सलवाद का खात्मा करके रहेंगे और जल्द करेंगे। उन्होंने कहा कि आपने कुछ दिनों में कुछ महीनो में दुनिया की सोच बदल दी। आप लोगों ने पासा पलट दिया है। आप लोग इतनी सजिंदगी से कार्य करते हैं की ऑपरेशन होने के बाद भी किसी जवान को खरोच तक नहीं आती है।
गृह मंत्री जी ने जवानों को आस्वस्त किया कि सरकार नक्सलवाद को खत्म करने के लिए अन्य मोर्चो पर पूरी तरह से मुस्तैद है।बस्तर में विकास के लिए सरकार कभी किसी चीज की कोई कमी नहीं होने देगी।
उन्होंने फिर बस्तर में भटके नौजवानों से अपील की है कि माननीय गृह मंत्री अमित शाह जी, प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव जी का स्पष्ट निर्देश है कि वे मुख्यधारा में लौटे, उनके पुनर्वास की व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी।
कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा कि सरगुजा से भाजपा ने नक्सलवाद का खात्मा किया था वैसे ही प्रदेश व देश के विकास में बाधक किसी भी शक्ति को बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
वन मंत्री केदार कश्यप जी ने कहा की आम बस्तरियों के विकास के लिए राशन दुकान, स्वास्थ्य सुविधाएं, सड़के ,बिजली आदि की व्यवस्थाएं सुनिश्चित की जा रही है इससे बस्तर विकास की गति में तेजी से आगे बढ़ेगा।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, दंतेवाड़ा विधायक चेतराम अटामि समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
श्याम बिहारी जायसवाल की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल की बैठक
छत्तीसगढ़ स्टेट बेवरेजेस कार्पोरेशन के संचालक मंडल की बैठक आज रायपुर के आबकारी भवन में आयोजित की गयी। बैठक की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल ने की। संचालक मंडल की इस बैठक में बेवरेज कारपोरेशन के विभिन्न एजेंडों पर विस्तार से चर्चा हुई। बैठक में सर्वप्रथम 21 अगस्त को आयोजित बैठक में लिए गए निर्णयों का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। बैठक में वित्तीय वर्ष 2023-24 के वित्तीय विवरणों का अनुमोदन भी किया गया। बैठक में बेवरेज कार्पोरेशन द्वारा दुर्ग एवं बिलासपुर के गोदामों में हाउस कीपिंग कार्य के लिए निविदा जारी करने कार्य का अनुमोदन किया गया, साथ ही अरसनारा-दुर्ग गोदाम के लिए एक नग जेनरेटर क्रय करने की भी स्वीकृति प्रदान की गयी।
अध्यक्ष श्याम बिहारी जायसवाल ने सरगुजा संभाग में वाइन की उपलब्धता सुनिश्चित करने एवं आस पास के जिलों में स्टाक उपलब्धता के लिए मनेंद्रगढ़ में बेवरेज डिपो या गोदाम के संचालन का प्रस्ताव रखा जिस पर संचालक मंडल ने अपनी सहमति प्रदान की । मनेन्द्रगढ़ में बेवरेज गोदाम खुलने से गौरेला पेंड्रा मरवाही, मनेंद्रगढ़ चिरमिरी भरतपुर, कोरिया और सूरजपुर जिलों की वाइन दुकानों के लिए स्टाक का स्टोरेज किया जाएगा। बैठक में सचिव वाणिज्य कर आबकारी श्रीमती आर शंगीता, प्रबंध संचालक स्टेट बेवरेज कार्पोरेशन श्याम धावड़े, सचिव वित्त विभाग श्रीमती शारदा वर्मा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
CM SAI DELHI VISIT: मुख्यमंत्री साय का दिल्ली दौरा, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में होंगे शामिल
रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज दिल्ली दौरे पर हैं, जहां वे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात करेंगे.
मुख्यमंत्री साय नक्सल प्रभावित 10 प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों, मुख्य सचिवों (सीएस), डीजीपी और अन्य उच्च अधिकारियों के साथ केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह द्वारा आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में शामिल होंगे. इस दौरान नक्सली मामलों को लेकर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
31 नक्सलियों को किया ढेर
छत्तीसगढ़ के इतिहास की वो तारीख जब नक्सलवाद के खिलाफ सबसे बड़ी जीत हुई है। दंतेवाड़ा के घोर नक्सलाइड एरिया नेंदुर और थुलथुली में सबसे बड़ा एंटी नक्सल (CM Sai Visit Delhi) ऑपरेशन हुआ। जवानों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया। 5 जिलों के हजार से ज्यादा बेस्ट जवानों ने इसको अंजाम तक पहुंचाया। इससे पहले बुधवार की देर रात तक अफसरों ने प्लानिंग की।गुरुवार सुबह से जवान ऑपरेशन पर निकले, जिसमें महिला कमांडर भी शामिल थीं। इस ऑपरेशन को दंतेवाड़ा-नारायपुर जिले ने लीड किया। शुक्रवार को दोपहर एक बजे तक 40 किलोमीटर पैदल चलकर ऑपरेशन साइट पर पहुंचे। जवानों ने भारी बारिश के बीच 3 से 4 पहाड़ और नदी-नाले पर कर नक्सलियों के ठिकाने पर पह
जहां नक्सलियों की कंपनी नंबर 6 के 50 से ज्यादा मेंबर मौजूद थे। नक्सली कमांडर बारिश के चलते मूवमेंट कर रहे थे। इसी दौरान जवानों ने नक्सली ठिकाने को चारों तरफ से घेरा और 2 घंटे में 31 नक्सलियों को ढेर कर दिया।
CG- पुलिसकर्मी बर्खास्त: गृह विभाग से आदेश जारी, कारनामे जान रह जाएंगे हैरान, जानिए मामला
अम्बिकापुर। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में युवक से मारपीट और झूठे केस में फंसाने के गंभीर आरोपों के चलते आरक्षक समीनुल हसन फिरदौसी को बर्खास्त कर दिया गया है। पहले आरक्षक को निलंबित किया गया था, लेकिन विभागीय जांच के बाद एसपी योगेश पटेल ने सख्त कार्रवाई करते हुए उनकी बर्खास्तगी का आदेश जारी किया।
आरक्षक पर एक से अधिक लोगों ने शिकायत दर्ज कराई थी, जिसमें मारपीट और झूठे मुकदमों में फंसाने का आरोप प्रमुख था। पहले मामले की जांच के दौरान उन्हें निलंबित किया गया था, और अब जांच पूरी होने के बाद, उन्हें पुलिस सेवा से बाहर कर दिया गया है।
एएसपी अमोलक सिंह ढिल्लो ने बताया कि सैयद आलम।चोपड़ापारा के निवासी है। उनकी एक सैलून दुकान है। उन्होंने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक लिखित आवेदन देकर शिकायत की थी कि आरक्षक क्रमांक 88 समैनुल हसन फिरदौसी जो कि रक्षित केंद्र में पदस्थ है। उसने प्रार्थी सैयद आलम के सैलून दुकान में आकर गाली-गलौज किया और उनको झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। इसके बाद मामले में पुलिस अधीक्षक द्वारा विधिवत कार्रवाई की गई। प्राथमिक जांच, विभागीय जांच एसडीओपी अम्बिकापुर से करवाई गई। प्रार्थी सैयद आलम द्वारा लगाए गए आरोप को विभागीय जांच में प्रमाणित पाया गया। इस पर पुलिस अधीक्षक ने कठोर कार्रवाई करते हुए आरक्षक समैनुल हुसैन फिरदौसी को सेवा से बर्खास्त करने का आदेश दिया है।
मिनी गोल्फ के एशियन चैंपियनशिप में छत्तीसगढ़ से शिवानी सोनी भारतीय टीम में शामिल
अंबिकापुर :- शहर की मिनी गोल्फ खिलाड़ी शिवानी सोनी का चयन थाइलैंड में आयोजित एशियन चैंपियनशिप के लिए हुआ है. प्रतियोगिता 8 से 15 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ से एकमात्र महिला प्रतिभागी के शामिल होने से परिवार-दोस्तों और साथी खिलाड़ियों के साथ शहर के खेल प्रेमियों में खुशी देखने को मिल रही हैं।
साथ ही शिवानी ने बताया कि शहर के गांधी स्टेडियम में स्थित बास्केटबॉल मैदान में प्रेक्टिस करती हैं. यहां स्थानाभाव की कमी झलकती जरूर है, लेकिन कोई दूसरा ऑप्शन उनके पास नहीं है, जहां वे प्रैक्टिस कर सकें. ऐसे में स्वयं अपना मैदान तैयार करके निरंतर अभ्यास की बदौलत ऑल इंडिया स्तर पर बेस्ट प्लेयर का अवार्ड हासिल किया.
शिवानी इसके पहले चाइना मिनी गोल्फ में वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभागी रही हैं, जहां वीमेंस टीम में 9वां रैंक मिला था. वहीं स्वीडन में हुए मिनी गोल्फ चैंपियनशिप में 7वां रैंक उन्होंने हासिल किया था. दो वर्ष राजस्थान में ऑल ओवर इंटर यूनिवर्सिटी चैंपियनशिप में प्रतिभागी रहते हुए सिंगल स्ट्रोक इवेंट में शिवानी ने गोल्ड मेडल हासिल किया था. शिवानी को ऑल इंडिया बेस्ट प्लेयर अवार्ड, एकलव्य बेस्ट इंटरनेशनल प्लेयर अवार्ड भी मिल चुका हैं।
मुख्यमंत्री साय ने की अंगार मोती दाई की पूजा-अर्चना, माता को 108 मीटर चुनरी भेंटकर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की
रायपुर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के प्रसिद्ध अंगार मोती दाई मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना की। मुख्यमंत्री ने अंगारमोती माता को 108 मीटर लंबी लाल चुनरी भेंट कर उनसे प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि, और खुशहाली की कामना की। इस अवसर पर मंदिर परिसर में बड़ी संख्या उपस्थित भक्त गण भी मुख्यमंत्री के साथ पूजा-अर्चना में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कहा कि अंगार मोती दाई के प्रति लोगों की अगाध श्रद्धा है। भक्तगण बड़ी श्रद्धा और मनोकामना के साथ दाई के दरबार में आते है। मां अंगारमोती देवी आदिवासी समाज की प्रथम आराध्य देवी है, जो मन्नत के लिए सुविख्यात है।
मुख्यमंत्री साय इस मौके पर मंदिर परिसर स्थित मनकेशरी माता, बूढ़ा देव और भंगाराम बाबा के दर्शन कर पूजा-अर्चना की। इस अवसर कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप, टंकराम वर्मा, कांकेर सांसद भोजराज नाग, महासमुंद सांसद रूपकुमारी चौधरी, कुरूद विधायक अजय चंद्राकर, कांकेर विधायक आशाराम नेताम सहित स्थानीय जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह की पहल: महिला एवं बच्चों पर घटित अपराध के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए एक विशाल चित्र प्रदर्शनी आयोजित की गई
CG : नदी में तैरती मिली युवक की लाश, सुसाइड नोट में लिखी मिली यह बात
बिलासपुर :- जिले के अरपा नदी में शनिवार को बहती हुई लाश मिली। रपटा के पास बने बैराज के पास अज्ञात शख्स की लाश मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। जब लोगों ने लाश को देखा तो तत्काल इसकी सूचना 112 में दी। थोड़ी ही देर में सरकंडा पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और लाश को नदी से बाहर निकाला।
पुलिस को जांच में लाश से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमे मृतक ने खुद ही परेशान होने की वजह से यह कदम उठाने की बात लिखी है। शव की पहचान “सोमेश बोडकर” के रूप में हुई है, मृतक के निवास स्थल का अब तक पता नहीं चल सका है, मृतक के परिजनों की पतासाजी की जा रही है। इसके बाद जो भी तथ्य सामने आएंगे पूछताछ के दौरान उसी के हिसाब से आगे की कार्रवाई करने की बात पुलिस ने कही है।
बस्तर दशहरा में शामिल होने आने वाले ग्रामीण देवताओं के ठहरने रूकने की उत्तम व्यवस्था होगी : किरणदेव
जगदलपुर। बस्तर दशहरा पर्व में सम्मिलित होने आने वाले ग्रामीण अंचल के देवी देवताओं के रूकने ठहरने के लिये नवनिर्मित देव सराय भवन का लोकार्पण आज शनिवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव और बस्तर सांसद महेश कश्यप ने किया। शहर के प्रवीर वार्ड स्थित लक्ष्मी नारायण मंदिर परिसर व शीतला माता मंदिर परिसर में 117.28 लाख की लागत से सर्व सुविधा युक्त देव सराय भवन का निर्माण किया गया है।
मांझी मुखियाओं की उपस्थिति में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव व बस्तर सांसद महेश कश्यप ने मांई दंतेश्वरी की पूजा अर्चना कर नवनिर्मित देव सराय का शुभारंभ लोकार्पण किया। इस अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कहा कि बस्तर का ऐतिहासिक दशहरा पर्व विश्व विख्यात है। सैकड़ों वर्षों से बस्तर दशहरा की सभी परंपरायें व विधान आज भी अक्षुण्ण है और पूरे सम्मान से पूर्ण होते हैं। बस्तर दशहरा की गरिमा और वैभव को और बढ़ाना है, यह बड़ा दायित्व हम सभी का है। श्री देव ने कहा कि नवनिर्मित देव सराय में ग्रामीण देवी देवताओं की ठहरने की संपूर्ण व्यवस्था है, ऐसे अच्छे कार्य निरंतर होते रहेंगे।
बस्तर सांसद महेश कश्यप ने कहा कि बस्तर दशहरा पर्व सामाजिक समरसता और सहभागिता का प्रतीक है। बस्तर अंचल में रहने वाले प्रत्येक समाज की सहभागिता बस्तर दशहरा में सुनिश्चित की गयी है। बरसों बरस से हर समाज के लोग पूरी निष्ठा व आस्था से बस्तर दशहरा में पीढ़ी दर पीढ़ी अपनी भूमिका का निर्वहन करते आ रहे हैं। बस्तर दशहरा पर्व समूचे बस्तर व यहाँ के निवासियों को एक सूत्र में पिरोता है। बस्तर दशहरा का मान सम्मान दिनों दिन बढे़, इस हेतु प्रयास में कमी नहीं होगी।
लोकार्पण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से महापौर सफीरा साहू, योगेन्द्र पाण्डेय, नरसिंह राव, संजय पाण्डेय, आलोक अवस्थी, यशवर्धन राव, भारती श्रीवास्तव, निर्मल पाणिग्रही, राजपाल कसेर, दिगम्बर राव, त्रिवेणी रंधारी, नीलम यादव, सुरेश गुप्ता, मनोहर तिवारी, आर्येन्द्र आर्य, खेम सिंह देवांगन,राजेश श्रीवास्तव, अभिषेक तिवारी,आशू आचार्य, योगेश सिंह ठाकुर, मनोज ठाकुर, मानिक राम नाग, कमल पटवा, कलेक्टर हरीश एस , जिला पंचायत सीईओ प्रकाश कुमार सर्वे , अपर कलेक्टर सीपी बघेल, निगम आयुक्त हरेश मंडावी ,तहसीलदार रुपेश आदि सहित लोग उपस्थित थे।
कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण, मरीजों की सुविधाओं पर दिया जोर
कलेक्टर ने जिला अस्पताल का किया औचक निरीक्षण - मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना
अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी - कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी
दुर्ग, 05 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में चल रहे पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा लिया। साथ ही प्रस्तावित नव निर्माण कार्यों पर संबंधित एजेंसी और अस्पताल प्रबंधन से चर्चा की। उन्होंने मरीजों की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक बदलावों के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया। निरीक्षण के दौरान सुश्री चौधरी ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों, ओपीडी और आपातकालीन विभाग का दौरा किया। उन्होंने मरीजों से सीधे बातचीत कर उनकी समस्याओं को सुना और अस्पताल में मिल रही सुविधाओं के बारे में जानकारी ली। मरीजों ने अस्पताल में साफ-सफाई और डॉक्टरों के व्यवहार को लेकर संतोष व्यक्त किया। कलेक्टर ने अस्पताल के चिकित्सकों और कर्मचारियों की उपस्थिति पंजी का भी अवलोकन किया और ड्यूटी चार्ट की समीक्षा की। ओपीडी के निरीक्षण के दौरान कर्मचारी के देर से आने पर उन्होंने कड़े निर्देश देते हुए कहा कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि इस तरह की लापरवाहियों को रोकने के लिए कड़े कदम उठाए जाएं। आईसीयू का दौरा करते हुए कलेक्टर ने डॉक्टरों और स्टाफ से बातचीत कर उनकी आवश्यकताओं के बारे में जाना। उन्होंने आश्वासन दिया कि मरीजों को बेहतर चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हर संभव प्रयास किए जाएंगे। इस अवसर पर मुख्य स्वास्थ्य एवं चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर मनोज दानी एवं अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हनोदा में स्थापित जिला स्तरीय मॉडल उल्लास साक्षरता केन्द्र का किया अवलोकन
कलेक्टर सुश्री चौधरी ने शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हनोदा में स्थापित जिला स्तरीय मॉडल उल्लास साक्षरता केन्द्र का किया अवलोकन
विद्यालय में स्थापित गणित लैब एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों की कलेक्टर ने की प्रशंसा
दुर्ग, 05 अक्टूबर 2024/ कलेक्टर सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम अंतर्गत आज शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला हनोदा में जिला शिक्षा अधिकारी श्री अरविंद मिश्रा के नेतृत्व एवं मार्गदर्शन में स्थापित जिला स्तरीय मॉडल उल्लास साक्षरता केंद्र का अवलोकन किया गया। केंद्र में बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान से संबंधित लगाए गए शिक्षण अधिगम सामग्रियों का अवलोकन कर उपस्थित असाक्षरों से अक्षर ज्ञान एवं संख्या ज्ञान से संबंधित सवाल भी किए तथा पढ़ाई के महत्व को बताते हुए नियमित अध्यापन कर परीक्षा में शामिल होकर साक्षर होने का प्रमाण पत्र प्राप्त करने की अपील की। उन्होंने जिले से उपस्थित सहायक नोडल अधिकारी डॉ पुष्पा पुरुषोत्तमन को निर्देश दिए कि बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान के अतिरिक्त असाक्षरों को वित्तीय साक्षरता ज्ञान भी दिया जाए। उपस्थित स्वयं सेवी शिक्षकों से चर्चा कर उन्हें असाक्षरों को नियमित अध्यापन कराकर माह दिसंबर 2024 में होने वाली महा परीक्षा अभियान में शामिल करने की जिम्मेदारी सौंपी गई।
इसके साथ ही कलेक्टर द्वारा शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में गणित की शिक्षिका श्रीमती प्रज्ञा सिंह द्वारा विद्यालय के अन्य स्टाफ एवं विद्यार्थियों के सहयोग से स्थापित नवाचारी गणित लैब का अवलोकन किया गया। श्रीमती प्रज्ञा सिंह द्वारा मैथ्स लैब में स्थापित प्रत्येक टीएलएम की जानकारी दी गई तथा विद्यार्थियों ने विभिन्न गणितीय संक्रियाओं को शिक्षण अधिगम सामग्री के माध्यम से गतिविधि कर प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने विद्यालय में स्थापित गणित लैब एवं विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत गतिविधियों की प्रशंसा की। अवलोकन के दौरान शाला विकास समिति के अध्यक्ष, सरपंच, प्रधान पाठक परमानंद देवांगन, संकुल समन्वय निखिल सम्मदार एवं स्टाफ के सदस्य उपस्थित थे।
इस बार 1 नहीं, चार नवंबर से मनाया जाएगा राज्योत्सव, इस वजह से छत्तीसगढ़ सरकार ने लिया ये फैसला
रायपुर : राज्योत्सव के अवसर पर दीवाली होने के चलते इस बार छत्तीसगढ़ सरकार ने चार से छह नवंबर तक तीन दिन राज्योत्सव का मुख्य आयोजन करने का निर्णय लिया है। नवा रायपुर में मेला स्थल पर राज्य स्तरीय राज्योत्सव और राज्य अलंकरण समारोह का आयोजन एक साथ आयोजित होगा। मुख्य सचिव अमिताभ जैन की अध्यक्षता में हुई बैठक में यह निर्णय लिया गया है।
संस्कृति विभाग के सचिव अन्बलगन पी.ने बताया कि राज्य स्तरीय राज्योत्सव का शुभारंभ नवा रायपुर स्थित राज्योत्सव मेला स्थल में चार नवंबर 2024 को होगा। जिसका समापन छह नवंबर 2024 को होगा। अंतिम दिवस समापन समारोह के दिन राज्य अलंकरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा।
मेला स्थल की व्यवस्था के तहत कार्यक्रम स्थल का ले-आउट और स्टाल आवंटन एनआरडीए और सीएसआइडीसी द्वारा किया जाएगा। इसमें विभिन्न विभागों द्वारा शिल्पग्राम, वनोपज, हर्बल उत्पादों और सरकारी योजनाओं की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। राज्य अलंकरण समारोह के लिए संबंधित विभागों से पुरस्कार की सूची, चयनित व्यक्तियों का परिचय और सम्मान राशि की जानकारी मांगी गई है। यह जानकारी समय-सीमा में संस्कृति विभाग को दी जाएगी।
इन्हें यह मिली जिम्मेदारी
तीन दिवसीय राज्योत्सव समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत की जाएगी। राज्योत्सव स्थल में मंच, पंडाल और सजावट का काम लोक निर्माण विभाग एवं सीएसआइडीसी के सहयोग से किया जाएगा। साथ ही, फूड कोर्ट, पार्किंग और स्टाल की व्यवस्था भी सुनिश्चित की जाएगी।
मेला स्थल पर पेय जल, साफ-सफाई, चिकित्सा सहायता, पार्किंग और सुरक्षा व्यवस्था की जिम्मेदारी एनआरडीए, स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग और नगर निगम रायपुर को दी गई है। आयोजन स्थल पर 24 घंटे विद्युत आपूर्ति की व्यवस्था ऊर्जा विभाग और एनआरडीए द्वारा की जाएगी। जिला मुख्यालयों में पांच नवंबर को एक दिवसीय जिला स्तरीय राज्योत्सव भी आयोजित किया जाएगा।
BREAKING : नक्सलियों की मौत पर बौखलाए माओवादी...मुखबिरी के शक में दो ग्रामीणों को उतारा मौत के घाट
जानकारी अनुसार, ये पूरी घटना बीजापुर जिले के मिरतुर पुलिस थाना क्षेत्र की है, जहां नक्सलियों ने जनअदालत लगाकर दो ग्रामीणों की हत्या कर दी. नक्सलियों का आरोप है कि दोनों ग्रामीण पुलिस मुखबिरी का काम करते थे. बता दें कि यहां के जप्पेमरका गांव में मंगलवार को नक्सलियों ने एक छात्र और दो ग्रामीणों को अगवा कर लिया था. इसके बाद दोनों की हत्या कर दी. जबकी छात्र को छोड़ दिया है. मृतकों की पहचान माडवी सुजा और पोडियाम कोसा के रुप में हुई है. नक्सलियों की भैरमगढ़ एरिया कमेटी ने हत्या की जिम्मेदारी ली है
ई शिक्षा एवं आई ओ मितान ऐप के बेहतर उपयोग हेतु आयोजित की गई रेंजस्तरीय प्रशिक्षण कार्यशाला
छत्तीसगढ़ के इस गांव में डायरिया का प्रकोप, 2 लोगों की मौत, 12 अस्पताल में भर्ती
कांकेर : जिले के नरहरपुर ब्लॉक के बनसागर गांव में दूषित पानी के कारण डायरिया (Diarrhea ) का प्रकोप फैल गया है, जिसकी चपेट में आकर दो बुजुर्गो की मौत हो गई है, जबकि 12 अन्य पीड़ित बताए जा रहे है, जिनमें से 10 का इलाज अमोड़ा स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा है, जबकि दो अन्य एक्टिव केस गांव में मिले है। मामला सामने आते ही स्वास्थ्य अमले में गांव में कैंप किया है और डोर टू डोर जाकर टीम ग्रामीणों की जांच में जुटी है।
बताया जा रहा है कि ग्राम पंचायत के द्वारा पंचायत भवन के पास पंचायत ने एक मोहल्ले में पानी की समस्या दूर करने बोर करवाया था जिसके नजदीक ही एक ग्रामीण ने सेप्टिक टैंक का निर्माण करवा दिया था, अंदेशा लगाया जा रहा है की बोर की पाइप लाइन में लीकेज की वजह से डायरिया फैला है।
पीएचई विभाग की टीम ने भी मौके पर पहुंचकर पानी का सैंपल लिया है। बीएमओ नरहरपुर भूपेंद्र ध्रुव ने बताया की टीम 1 अक्टूबर से गांव में शिविर लगाकर जांच में जुटी है, जिसमे अभी तक 277 घरों में जाकर जांच की जा चुकी है, उन्होंने बताया की अभी गांव में स्तिथि सामान्य है, स्वास्थ्य अमला पूरी तरह सजग है, डायरिया के कारण भानुबाई सलाम 69 वर्ष और रामकरण निषाद 65 वर्ष की इलाज के दौरान स्वास्थ्य केंद्र में मौत हुई है।
CG : मॉर्निंग वॉक में निकले मां-बेटे को हाइवा ने मारी टक्कर, दोनों की मौके पर हुई दर्दनाक मौत
बिलासपुर। जिले से सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। जहां मार्निंग वॉक पर निकले मां–बेटे को तेज रफ़्तार हाइवा ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मामला मस्तूरी थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि ग्राम गतौरा में रहने वाली 35 वर्षीय गायत्री बंजारे पति मोहनलाल बंजारे अपने 7 वर्षीय बेटे पारस बंजारे के साथ सुबह मॉर्निंग वॉक पर निकली थी। सुबह 6 बजे जब वह गांव के मरघट के पास पहुंची ही थी कि एनटीपीसी सीपत के ग्राम रलिया से राखड लेकर बिलासपुर की ओर जा रही हाइवा ने उन्हें चपेट में लेते हुए रौंद दिया। हादसे में मां और बेटे की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हाइवा चालक घटना के बाद हाइवा को मौके पर छोड़कर फरार हो गया।
इस दुर्घटना के बाद से आक्रोशित ग्रामीणों ने मौके पर चक्काजाम कर दिया और शव को सामने रख कर मुआवजे की मांग कर रहे हैं। सूचना मिलने पर मस्तूरी SDM अमित सिन्हा, ग्रामीण एडिशनल SP अर्चना झा समेत बड़े अधिकारी और पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और ग्रामीणों को समझाइश देकर रास्ता बहाल करने की कोशिश में जुटी है।
गाँव-गाँव तक पहुँचेगा भाजपा सदस्यता रथ भाजपा सदस्यता को लेकर लोगों में भारी उत्साह - भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव
भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान तीव्र गति से चल रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा भाजपा के सदस्य बनाने सदस्यता रथ का परिचालन किया जायेगा। आज शुक्रवार को भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने भाजपा जिला कार्यालय के समक्ष भाजपा सदस्यता रथ को भाजपा ध्वज दिखा कर रवाना किया। सदस्यता रथ जिले के सभी 11 मण्डलों में भ्रमण करेगा और भाजपा के सदस्यता अभियान में अधिक से अधिक सदस्य बनाने लोगों के मध्य पहुंचेगा।
भाजपा सदस्यता रथ के परिचालन के शुभारंभ अवसर पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष व विधायक किरण सिंह देव ने कहा कि पहली सितम्बर से भारतीय जनता पार्टी का सदस्यता अभियान आरंभ हुआ है और सदस्यता अभियान के एक माह के उपरांत करोड़ों लोगों ने बढ़चढ़ कर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की है। भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम को निरंतर तीव्र गति प्रदान करने भाजयुमो द्वारा भाजपा सदस्यता रथ का परिचालन समूचे प्रदेश में आज से एक साथ आरंभ हुआ है। भाजपा सदस्यता रथ गाँव गाँव तक पहुँचेगा, कालेज, छात्रावास का भ्रमण कर अधिक से अधिक सदस्य बनाने के लक्ष्य को पूरा करेगा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा का प्रत्येक कार्यकर्ता सतत कार्य कर रहा है, लोगों के बीच भाजपा सदस्यता को लेकर हर जगह भारी उत्साह देखने को मिल रहा है।
भारतीय जनता युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने गृह ज़िला लैलूंगा में कैबिनेट मंत्री ओपी चौधरी और राधे श्याम के साथ सदस्यता अभियान के रथ को हरी झंडी दिखाई। भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने बताया कि पूरे प्रदेश में भाजयूमो के इस अभियान को अच्छा समर्थन मिला। भाजपा के सभी लोग और मंत्रीगण ने अपने अपने ज़िले में कार्यकर्ताओं के साथ आज सदस्यता अभियान भी चलाया। दुर्ग में सांसद विजय बघेल विधायक ललित चंद्राकर एवं जिला अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा ने युवा मोर्चा के सदस्यता रथ यात्रा को झंडा दिखाया। बिलासपुर में केंद्रीय मंत्री तोखन साहू, विधायक धरमलाल कौशिक, सुशांत शुक्ला, जिला अध्यक्ष बिलासपुर रामदेव कुमावत भाजपा का झंडा दिखाकर किया। चिरमिरी मे स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल, जिला अध्यक्ष अनिल केशरवानी, सहित भाजपा पदाधिकारी विभिन्न स्थानों में युवा मोर्चा की सदस्यता रथ यात्रा को भाजपा का झंडा दिखाकर रवाना किया । भाजपा के सभी कार्यकर्ता अपने लक्ष्य को प्राप्त करने धृढ़ संकल्प के साथ इस सदस्यता अभियान रथ यात्रा में लगे हुए है।
भाजयूमो के सदस्यता अभियान रथ यात्रा कल छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में शाम 4 बजे यात्रा निकाली जाहेगी जिसमें कैबिनेट मंत्री व रायपुर ज़िला प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल, रायपुर पश्चिम विधयक राजेश मूणत, उत्तर विधायक पुरंदर मिश्रा , ग्रामीण विधायक मोतीलाल साहू , ज़िला अध्यक्ष जयंती पटेल आदि उपस्थित रहेंगे
बस्तर अब शांति की ओर हो रहा अग्रसर : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर प्रवास के दौरान विश्रामगृह में आत्मसमर्पित नक्सली एवं नक्सली हिंसा से पीड़ित युवाओं से संवाद किया। ये युवा छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत पुलिस विभाग में भर्ती होकर माओवादियों के खिलाफ लड़ाई लड़ रहे हैं। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नक्सल संगठन को छोड़कर पुनर्वास नीति से लाभान्वित होने वाले युवाओं से मिलकर खुशी जाहिर की और कहा कि बस्तर अब शांति की ओर अग्रसर है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि विगत दिवस नक्सलियों की हिंसा के शिकार 55 से ज्यादा नक्सल पीड़ितों ने दिल्ली जाकर महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिले और नक्सलवाद के खिलाफ अपनी आवाज बुलंद की। मुख्यमंत्री ने कहा कि नक्सली हिंसा के शिकार लोगों की बातों को सुनकर बहुत ही दुख लगा कि निर्दाेष लोग हिंसा के शिकार हो रहे हैं।
मुख्यमंत्री श्री साय से संवाद के दौरान नक्सली पीड़ित नव आरक्षक सुमित्रा ने बताया कि उनके पिता की नक्सलियों द्वारा हत्या कर दी गई थी। छत्तीसगढ़ शासन के पुनर्वास नीति के तहत वे आरक्षक के पद पर नियुक्त हुए है। शासन के पुनर्वास नीति नक्सल पीड़ित परिवार के लिए वरदान साबित हो रही है।
वहीं चेरकंटी निवासी मंगल मोड़ियम पूर्व में 19 वर्षों तक नक्सल संगठन में शामिल था। माओवादियों के खोखली विचारधारा को छोड़कर आत्मसमर्पण किया, जिन्हें पुनर्वास नीति के तहत पुलिस विभाग में नियुक्ति मिली। मंगल मोड़ियम ने बताया कि बस्तर, बीजापुर में शांति स्थापित होना जरूरी है। भोले-भाले आदिवासियों का नक्सलियों द्वारा जल, जंगल, जमीन के नाम पर गुमराह किया जाता है।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, बस्तर सांसद महेश कश्यप, दंतेवाड़ा विधायक चैतराम अटामी, पूर्व मंत्री महेश गागड़ा, बस्तर कमिश्नर डोमन सिंह बस्तर आईजी सुंदरराज पी, कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेन्द्र यादव, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार उपस्थित थे।
मुख्यमंत्री के हाथों नक्सल हिंसा से 70 प्रभावितों को मिला विभिन्न विभागों में नियुक्ति आदेश
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बीजापुर के जिला अस्पताल को सौ बिस्तर से बढ़ाकर दो सौ बिस्तर करने की घोषणा के साथ ही अंचल के विकास के लिए कई महत्वपूर्ण घोषणाएं की। उन्होंने नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के 70 आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश पत्र भी सौंपा और 19 हजार से अधिक तेन्दूपत्ता संग्राहकों को 14 करोड़ 9 लाख रूपए की बोनस राशि भी वितरित की।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज बीजापुर जिला मुख्यालय के मिनी स्टेडियम में आयोजित नक्सल पुनर्वास नीति के अंतर्गत नक्सल पीड़ित परिवार के आश्रितों को शासकीय नियुक्ति आदेश और तेंदूपत्ता बोनस वितरण कार्यक्रम में शामिल हुए। इस मौके पर उन्होंने 263 करोड़ 66 लाख से अधिक की लागत से 209 के विकास कार्यों का लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इनमें 228 करोड़ 53 लाख के 145 विकास कार्यों का भूमि पूजन और 35 करोड़ 13 लाख के 64 विकास कार्य का लोकार्पण शामिल है।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में बीजापुर में नर्सिंग कॉलेज की स्थापना, भोपालपटनम में 132 केव्ही की विद्युत सब स्टेशन की स्थापना, 33 नए स्कूल खोलने, केंद्रीय पुस्तकालय और विशेषज्ञ चिकित्सकों को राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन से जोड़ने की घोषणा की। साथ ही प्रयास आवासीय विद्यालय और प्रतियोगिता परीक्षा के लिए कोचिंग की व्यवस्था करने के लिए कलेक्टर को निर्देशित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में कहा कि बस्तर क्षेत्र में विकास कार्य को गति दी जा रही है। नियद नेल्ला नार योजना के माध्यम से माओवाद-आतंक से प्रभावित क्षेत्रों में केन्द्र और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ प्राकृतिक, खनिज, वन संपदा से परिपूर्ण है। साथ ही यहां के निवासी भी ऊर्जावान है। प्रदेश के विकास में यहां के लोग महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर रहे हैं। कार्यक्रम को विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, वनमंत्री और बीजापुर जिले के प्रभारी मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा क्षेत्र बस्तर के सांसद महेश कश्यप ने भी संबोधित किया।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कार्यक्रम में प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के अंर्तगत गृह प्रवेश (चाबी वितरण) और आवास स्वीकृति पत्र, तेंदूपत्ता बोनस, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत राशि, किसान क्रेडिट कार्ड, सिलाई प्रशिक्षण प्राप्त नियद नेल्ला नार हितग्राहियों को प्रमाण पत्र, स्व सहायता समूह चक्रीय निधि, आय, जाति-निवास प्रमाण पत्र और युवाओं को खेल सामग्री का वितरण किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर लगाए गए विभागीय स्टालों का निरीक्षण कर वन अधिकार प्रमाण पत्र, विश्वकर्मा योजना का प्रमाण पत्र, ई रिक्शा का वितरण सहित अन्य योजनाओं के लाभार्थियों का सामग्री वितरण किया। कार्यक्रम में बस्तर संभाग के कमिश्नर डोमन सिंह, पुलिस महानिरीक्षक श्री सुंदरराज पी., कलेक्टर संबित मिश्रा, पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव, सीईओ जिला पंचायत हेमंत रमेश नंदनवार सहित अन्य जिला स्तरीय अधिकारी, गणमान्य जनप्रतिनिधि, नागरिकगण उपस्थित थे।
नारायणपुर मुठभेड़ जवानों ने 31 नक्सलियों को किया ढेर, CM बोले- प्रदेश से नक्सलवाद का खात्मा ही हमारा लक्ष्य है
नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ में शुक्रवार को सबसे बड़ा एंटी नक्सल ऑपरेशन हुआ। सुरक्षाबलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया है। सभी के शव बरामद कर लिए गए हैं। मुठभेड़ दंतेवाड़ा-नारायणपुर जिले के बॉर्डर पर हुई। ओरछा थाना इलाके के नेंदुर और थुलथुली गांव के बीच जंगल में 2 घंटे फायरिंग हुई। फायरिंग रुकने के बाद सर्च ऑपरेशन चलाया गया। जवानों ने शव के साथ AK-47, एसएलआर जैसे हथियार बरामद किए हैं।
IG सुंदरराज ने इसे अब तक का सबसे बड़ा नक्सल ऑपरेशन बताया है। देर रात मुख्यमंत्री साय ने रायपुर में इसे लेकर हाई लेवल मीटिंग भी ली। उन्होंने कहा कि नक्सलवाद के खात्मे के लिए शुरू हुई हमारी लड़ाई अंजाम तक पहुंचकर ही दम लेगी। करीब 6 महीने पहले कांकेर में 29 नक्सली मारे गए थे। इस साल अब तक 188 माओवादियों को मार गिराया गया है।
करीब 10 लाख की इनामी नक्सली है नीती
महिला नक्सली कमांडर नीती के भी इस मुठभेड़ में मारे जाने की खबर है। ये DVCM कैडर की थी जिस पर करीब 8 से 10 लाख रुपए का इनाम था। वह नक्सलियों की पूर्वी बस्तर डिवीजन में सक्रिय थी। इसके साथ ही एक DKSZC कैडर का नक्सली भी मारा गया है।
CG - इस लापरवाही पर बड़ा एक्शन, कलेक्टर के अनुमोदन पर जिला अधिकारी ने किया सेवा समाप्त...जानिए पूरा मामला...!!
बिलासपुर। लंबे समय से कार्यालय से नदारद आयुष विभाग के औषधालय सेवक नकुल भारद्वाज की सेवा समाप्त कर दी गई है। जिला आयुष अधिकारी ने कलेक्टर से अनुमोदन लेने के बाद 3 अक्टूबर को सेवा समाप्ति का आदेश जारी किया है।
गौरतलब है कि नकुल भारद्वाज की नियुक्ति वर्ष 2022 में औषधालय सेवक के पद पर शासकीय होम्यो अस्पताल मोपका में की गई थी। वे तीन साल की परीविक्षा अवधि में चल रहे थे। बीच-बीच में गैर अनुमति के गायब रहने के बाद जून 2023 से अब तक कार्यालय से निरंतर गैरहाजिर रहे हैं।
उन्हें कार्य पर उपस्थित होने के लिए व्यक्तिगत रूप से 5 चिट्ठी भेजकर और अखबार में सूचना प्रकाशित कर स्पष्टीकरण लेने का प्रयास किया गया। लेकिन उन्होंने पत्रों का जवाब नहीं दिया। उनके विरूद्ध विभागीय जांच में भी लगाये गये आरोपों की पुष्टि की गई। लिहाजा छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम 1966 के प्रावधानों के अंतर्गत नकुल भारद्वाज को अनुपस्थित दिनांक से सेवा से हटा दिया गया है।
बड़ी बहन के साथ नहाने गई थी 4 साल की मासूम, घर में आते ही दर्द से मचाने लगी चीख पुकार, डॉक्टरों ने गुप्तांग से निकाले एक के बाद एक तीन जोंक
कोरबा। जिले से हैरतअंगेज मामला सामने आया है। तालाब में नहाने के दौरान 4 साल की मासूम बच्ची के गुप्तांग में जोंक घुस गए। घर में बच्चे की चीख पुकार के बाद परिजनों ने उसे कटघोरा स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। बच्ची की हालत बिगड़ने पर जिला मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने गुप्तांग से 3 जोंक निकाले। बच्चे का इलाज जारी है। यह घटना बांगो थाना क्षेत्र के नवापारा की है।
जानकारी के मुताबिक, चार साल की मासूम बच्ची अपनी बड़ी दीदी के साथ घर के पास तालाब में नहाने गई थी। इस दौरान गुप्तांग में जोक घुस गया। नहाकर घर पहुंचने के बाद मासूम चीखपुकार मचाने लगी, फिर उसे कटघोरा स्थित स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां हालात बिगड़ने पर जिला मेडिकल काॅलेज रेफर किया गया। डॉक्टरों की टीम ने काफी मशकत के बाद एक के बाद एक तीन जोंक को बाहर निकाला। मासूम की जिला मेडिकल काॅलेज में इलाज चल रहा है।
CG : गंगरेल में जल जगार महोत्सव का होगा आयोजन...सीएम विष्णुदेव साय करेंगे शिरकत...जिलेवासियों को देगे करोड़ों के सौगात...
जिलेवासियों को देंगे 87 करोड़ 25 लाख रूपये से अधिक के 49 विकास कार्यों की सौगात...
मुख्यमंत्री करेंगे 65 करोड़ 84 लाख रूपये से अधिक के 33 कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 40 लाख से अधिक के 16 कार्यों का शिलान्यास
धमतरी :- जिले के पंडित रविशंकर जलाशय गंगरेल में 5 एवं 6 अक्टूबर को जल जगार महोत्सव आयोजित किया जाएगा। समारोह के शुभारंभ अवसर पर 5 अक्टूबर को आयोजित कार्यक्रम में प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करेंगे। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री साय जिलेवासियों को 87 करोड़ 25 लाख 77 हजार रूपये के कुल 49 विकास कार्यों की सौगात देंगे। इनमें 65 करोड़ 84 लाख 91 हजार रूपये के 33 कार्यों का लोकार्पण और 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16 कार्यों का शिलान्यास मुख्यमंत्री द्वारा किया जाएगा...
लोकार्पण किए जाने वाले कार्यों में नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 30 करोड़ 94 लाख 49 हजार रूपये के 4 कार्य, लोक निर्माण विभाग के तहत 26 करोड़ 39 लाख 33 हजार रूपये के 4 कार्य, विद्युत विभाग के 4 करोड़ 20 लाख 8 हजार रूपये के 2 कार्य, स्वास्थ्य विभाग के तहत एक करोड़ 52 लाख 73 हजार रूपये के 6 कार्य, जनपद पंचायत नगरी के तहत एक करोड़ 39 लाख 88 हजार रूपये के 9 कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत एक करोड़ 13 लाख 40 हजार रूपये के 5 कार्य और जनपद पंचायत धमतरी के तहत 25 लाख रूपये की लागत के 3 कार्यों का लोकार्पण शामिल है...
मुख्यमंत्री श्री साय द्वारा 21 करोड़ 40 लाख 86 हजार रूपये के 16 कार्यों का शिलान्यास किया जाएगा। इनमें लोक निर्माण विभाग के तहत 7 करोड़ 41 लाख 96 हजार रूपये के 2 कार्य, नगरपालिक निगम धमतरी के तहत 6 करोड़ 37 लाख 14 हजार रूपये के 3 कार्य, जल संसाधन संभाग धमतरी कोड 90 के तहत 4 करोड़ 40 लाख 62 हजार रूपये के 2 कार्य, हाउसिंग बोर्ड के तहत एक करोड़ 86 लाख 53 हजार रूपये के एक कार्य, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा संभाग के तहत 93 लाख 48 हजार रूपये के 4 कार्य, जनपद पंचायत धमतरी के 25 लाख रूपये के 3 कार्य और क्रेडा के तहत 16 लाख 13 हजार रूपये के एक कार्य का शिलान्यास किया जाएगा।
युवाओं के लिए बड़ी खुशखबरी, पढ़ाई में अब गरीबी नहीं बनेगी बाधा , शून्य प्रतिशत ब्याज में जल्द मिलेगा एजुकेशन लोन
बीजापुर :- छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां पर उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। साथ ही युवाओं से बातचीत के बीच मुख्यमंत्री साय ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा, प्रदेश के युवाओं को अच्छे भविष्य के निर्माण की सम्भावनाएं मिल रही हैं। इस मौके पर युवाओं की मांग सुनकर मुख्यमंत्री ने बीजापुर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी दिए| अब बीजापुर के युवाओं को जल्द ही शून्य प्रतिशत ब्याज में एजुकेशन लोन की सुविधा देने की पहल की जाएगी।
मुख्यमंत्री साय ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर संवाद कार्यक्रम में युवाओं से मिलना एक शुभ अवसर है| मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के लिए सजग है, प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना के साथ ही जिलों में लाइब्रेरी की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि रायपुर के नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की सुविधाओं में वृद्धि की गई है| दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के लिए संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या बढ़ाई गई, पीजी में रहने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उनका खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा|
मुख्यमंत्री साय ने युवाओं के साथ उनके भविष्य, शिक्षा, और रोज़गार के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्री साय ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी, जो उनके सशक्तिकरण में सहायक हो सकती हैं। कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से अपने सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए। लाइब्रेरी में आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम ने जिले के युवाओं को एक सकारात्मक मंच दिया, जहां वे अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकें और उनके समाधान के बारे में जान सकें। मुख्यमंत्री से बातचीत में युवा राकेश ताती ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र का होने के कारण, मेरी प्रारंभिक शिक्षा दूसरे गाँव में हुई, आज मेरे गाँव में पुलिस कैंप के साथ-साथ स्कूल भी खुल गए हैं। राकेश ने बताया कि मैं सहायक प्रोफेसर की तैयारी कर रहा है, लाइब्रेरी से तैयारी करने में बहुत सहायता मिलेगी|
रूखसार खान ने बताया कि जिले में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से पढ़ाई का स्तर अच्छा हुआ है, रूखसार ने मुख्यमंत्री से बीएड-डीएड कॉलेज की खोलने की पहल मांग की| सामया हसरत ने साइंस विषय के लिए कॉलेज में प्रोफेसर की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया| ग्राम मेड के निवासी जगपति कुर्सा ने बताया कि गाँव सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्य को गति मिल गई है। जगपति ने नीट-जेईई की तैयारी के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी में कोचिंग की माँग रखी। पुजारी कांकेर निवासी लक्ष्मण ने बताया कि मेरे गाँव में पहले स्कूल नहीं था इसलिए मैंने अपनी पढ़ाई दूसरे गांव में जाकर की लेकिन मुझे ख़ुशी है कि अब मेरे गांव में स्कूल खुल गया है, अब गांव के बच्चे गांव में ही पढ़ रहे हैं| मुख्यमंत्री ने युवाओं की बात सुनकर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया|
सीएम विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों का किया लोकार्पण एवं भूमिपूजन
रायपुर: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान जिले में 167 करोड़ 21 लाख रुपए के विकास कार्यों की लोकार्पण एवं भूमिपूजन किया। इसमें लोकार्पण के तहत जिला दन्तेवाड़ा के विकासखण्ड कुआकोण्डा में शासकीय उपाधि महाविद्यालय में अध्ययनरत् छात्रों हेतु 100 सीटर कन्या छात्रावास भवन निर्माण कार्य 272.450 लाख रू., दन्तेवाड़ा में शॉपिंग कॉम्प्लेक्स का निर्माण 99.000 लाख रू., 100 सीटर छात्रावास भवन का निर्माण कार्य दन्तेवाड़ा 160.000 लाख रू., बुढ़ा तालाब बारसूर में सौंदर्यीकरण कार्य विकासखण्ड-गीदम 453.000 लाख रू., शंकनी-डंकनी नदी तट पर घाट निर्माण 3659.700 लाख रू., 500 सीटर आवासीय विद्यालय कारली के भवन निर्माण कार्य विद्युतीकरण सहित वि.ख.-गीदम 487.150 लाख रू., एनीकट निर्माण कार्य कटेकल्याण पुजारी पारा डुमाम नदी पर 350.000 लाख रू., दुगेली एनीकट निर्माण कार्य 372.940 लाख रू., प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र छिन्दनार का निर्माण कार्य 75.000 लाख रू., उप स्वास्थ्य केन्द्र हिड़पाल का निर्माण कार्य 28.510 लाख रू. के विभिन्न कार्यों का लोकार्पण शामिल है।
इसी प्रकार भूमिपूजन के अन्तर्गत आस्था विद्या मंदिर किरन्दुल हेतु भवन निर्माण, कर्मचारी हेतु आवास, छात्रावास भवन सड़क नाली बाउंड्री निर्माण आदि 4219.000, जिला दन्तेवाड़ा के रानीबाग में भवन निवास के भूतल एवं प्रथम तल का निर्माण कार्य 326.570, मड़कामीरास में 50 सीटर आदिवासी प्री. मे. कन्या छात्रावास निर्माण कार्य 191.510, जंगमपाल में 50 सीटर कन्या आश्रम का निर्माण कार्य 162.760, बड़ेगुडरा में 100 सीटर आदिवासी पो. मै.कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 288.590, मारजूम में 50 सीटर कन्या आश्रम का निर्माण कार्य 162.760, समेली में 100 सीटर आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 191.510, पालनार में 100 सीटर आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास का निर्माण कार्य 288.590, ग्राम जावंगा में स्वीमिंग पुल निर्माण कार्य 221.040, जोगिंग ट्रैक एवं बाउंड्रीबॉल निर्माण कार्य 47.130, सामुदायिक भवन गीदम जावंगा में पार्क एवं ट्यूबवेल निर्माण कार्य 49.510, आदिवासी बालक आश्रम बोदली में कार्य 162.760, आदिवासी बालक आश्रम समेली में कार्य 162.760, आदिवासी बालक आश्रम नहाड़ी में कार्य 162.760, आदिवासी बालक आश्रम बुरगुग 162.760, आदिवासी बालक आश्रम पोटाली 162.760, आदिवासी बालक आश्रम कौरगांव 162.760 आदिवासी बालक आश्रम मुस्तलनार 162.760, आदिवासी बालक आश्रम गुमलनार 162.760 आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास गीदम 191.510, आदिवासी नवीन पो. मै. बालक छात्रावास गीदम 191.510, आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास कुआकोण्डा 191.510, आदिवासी पो.मे. बालक छात्रावास कासोली 191.510, आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास कासोली 191.510, आदिवासी पो. मै. बालक छात्रावास दन्तेवाड़ा 191.510, आदिवासी पो. मै. कन्या छात्रावास दन्तेवाड़ा 191.510, कैडियापारा एनीकट (ग्राम पंचायत भूसारास) निर्माण कार्य 260.460, फरसपाल जलाशय योजना का जीर्णोद्धार एवं नहर लाईनिंग कार्य 255.770, चेक डेम निर्माण कार्य ग्राम झिरका पण्डेवार 49.990, झोडि़याबाड़म नदी पर एनीकट निर्माण कार्य 390.310, कामालूर से बासनपुर मार्ग पर पुलिया निर्माण 18.450, आर. सी. सी. स्लेब पुलिया निर्माण 03 स्पान 06 मी. स्पान बालूद से कुआपारा 49.560, पुलिया निर्माण कामालुर से बासनपुर आर. डी. 4. 05 मी. 41.300, आर. सी. सी. स्लेब पुलिया निर्माण 06 मी. स्पान बालूद से मंझारपारा 25.180, पुलिया निर्माण बालूद से टोटापारा मार्ग 30.160, डंकनी नदी पर उच्च स्तरीय पुल निर्माण कार्य कि. मी. पोन्दुम से दाबपाल मार्ग पर 445.700, जिला दन्तेवाड़ा के ग्रामीण महिला एवं युवाओं के लिये आर्थिक अवसरों को उप्रेरित करने के लिये युवा हब संचालन कार्य 59.800, ग्राम पंचायत नहाड़ी के आश्रित ग्राम मुलेर में विद्युतीकरण कार्य 345.000 के कार्य शामिल हैं।
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमनसिंह और वन मंत्री केदार कश्यप, सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य ओजस्वी मण्डावी, डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय तथा जिला प्रशासन के अन्य अधिकारियों मौजूद रहे।
Breaking : सुरक्षाबल के जवानों का बड़ा ऑपरेशन...एनकाउंटर में 14 नक्सली ढेर, भारी मात्रा में हथियार और विस्फोटक बरामद
नारायणपुर :- छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है, यहां दंतेवाड़ा के सीमा पर अबूझमाड़ के जंगलो में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ में जवानों ने 14 नक्सलियों को मार गिराया है. वहीं जवानों ने मारे गए 14 नक्सलियों के शव भी बरामद किए है। साथ ही AK 47, SLR सहित भारी मात्रा में हथियार जब्त किए है।
बताया जाता है कि दोपहर 1 बजे से सेना और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ जारी है.जानकारी के मुताबिक सेना के सभी जवान अभी सुरक्षित हैं. नारायणपुर और दंतेवाड़ा जिले के जवानों की टीम का संयुक्त रूप से ऑपरेशन जारी है.
दरअसल, आज मुखबिर से सूचना मिली की जंगल में नक्सली किसी बड़ी वारदात को अंजाम देने की फ़िराक में हैं. सूचना मिलने के बाद फोर्स को मौके के लिए रवाना किया गया. जवानों को आता देख माओवादियों की ओर से फायरिंग शुरु की गई. जवानों ने भी नक्सलियों को करारा जवाब दिया. जवानों को भारी पड़ता देख मौके से नक्सली पीछे हट गए. हमारे सभी जवान सुरक्षित हैं. कई नक्सलियों को गोली लगने की संभावना है.
युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय बीजापुर स्थित सेन्ट्रल लाइब्रेरी में युवा संवाद कार्यक्रम में शामिल हुए, यहां उन्होंने युवाओं से सीधा संवाद किया। युवाओं से बातचीत के बीच मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रतिभाशाली युवाओ को आगे बढ़ने का पूरा अवसर दिया जाएगा, प्रदेश के युवाओं को अच्छे भविष्य के निर्माण की सम्भावनाएं मिल रही है। इस मौके पर युवाओं की मांग सुनकर मुख्यमंत्री ने बीजापुर कलेक्टर को आवश्यक निर्देश भी दिए| अब बीजापुर के युवाओं को जल्द ही शून्य प्रतिशत ब्याज में एजुकेशन लोन की सुविधा देने की पहल की जाएगी।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि नवरात्रि के अवसर पर संवाद कार्यक्रम में युवाओं से मिलना एक शुभ अवसर है| मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार शिक्षा के लिए सजग है, प्रदेश में उच्च शिक्षा संस्थानों की स्थापना के साथ ही जिलों में लाइब्रेरी की सुविधा दी गई है। उन्होंने कहा कि रायपुर के नालंदा परिसर में प्रतियोगी परीक्षा के लिए विद्यार्थियों की सुविधाओं में वृद्धि की गई है| दिल्ली में यूपीएससी की तैयारी के लिए संचालित ट्राइबल यूथ हॉस्टल में सीटों की संख्या बढ़ाई गई, पीजी में रहने वाले विद्यार्थियों की सुविधा का ध्यान रखते हुए उनका खर्च शासन द्वारा वहन किया जाएगा|
मुख्यमंत्री श्री साय ने युवाओं के साथ उनके भविष्य, शिक्षा, और रोज़गार के मुद्दों पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार युवाओं के विकास और उन्हें बेहतर अवसर प्रदान करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। श्री साय ने युवाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया और सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी दी, जो उनके सशक्तिकरण में सहायक हो सकती हैं।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं ने भी मुख्यमंत्री से अपने सवाल पूछे और अपने अनुभव साझा किए। लाइब्रेरी में आयोजित इस युवा संवाद कार्यक्रम ने जिले के युवाओं को एक सकारात्मक मंच दिया, जहां वे अपनी समस्याओं को सीधे मुख्यमंत्री के सामने रख सकें और उनके समाधान के बारे में जान सकें।
मुख्यमंत्री से बातचीत में युवा राकेश ताती ने बताया कि नक्सल प्रभावित क्षेत्र का होने के कारण, मेरी प्रारंभिक शिक्षा दूसरे गाँव में हुई, आज मेरे गाँव में पुलिस कैंप के साथ-साथ स्कूल भी खुल गए हैं। राकेश ने बताया कि मैं सहायक प्रोफेसर की तैयारी कर रहा है, लाइब्रेरी से तैयारी करने में बहुत सहायता मिलेगी|
रूखसार खान ने बताया कि जिले में अंग्रेजी माध्यम स्कूल खुलने से पढ़ाई का स्तर अच्छा हुआ है, रूखसार ने मुख्यमंत्री से बीएड-डीएड कॉलेज की खोलने की पहल मांग की| सामया हसरत ने साइंस विषय के लिए कॉलेज में प्रोफेसर की सुविधा के लिए मुख्यमंत्री का आभार जताया|
ग्राम मेड के निवासी जगपति कुर्सा ने बताया कि गाँव सड़क, बिजली और अन्य विकास कार्य को गति मिल गई है। जगपति ने नीट-जेईई की तैयारी के लिए सेंट्रल लाइब्रेरी में कोचिंग की माँग रखी। पुजारी कांकेर निवासी लक्ष्मण ने बताया कि मेरे गाँव में पहले स्कूल नहीं था इसलिए मैंने अपनी पढ़ाई दूसरे गांव में जाकर की लेकिन मुझे ख़ुशी है कि अब मेरे गांव में स्कूल खुल गया है, अब गांव के बच्चे गांव में ही पढ़ रहे हैं| मुख्यमंत्री ने युवाओं की बात सुनकर उनकी समस्याओं के समाधान का आश्वासन दिया|
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने सर्किट हाऊस में जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंटकर दी नवरात्र पर्व की बधाई
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दंतेवाड़ा जिले के प्रवास के दौरान सर्किट हाऊस में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों और गणमान्य नागरिकों से भेंटकर उन्हें नवरात्र पर्व की बधाई दी। मुख्यमंत्री ने यहां आम नागरिकों से मिले और उनकी मांगों, समस्याओं से अवगत होकर उनके निराकरण का आश्वासन दिया।
इस मौके पर मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि बस्तर की आराध्य देवी मां दन्तेश्वरी के दर्शन का आज सौभाग्य मिला, उनका आशीर्वाद सदैव आप सभी पर बना रहे। आज माता की कृपा से जिले को 166 करोड़ रुपए की लागत के विकास कार्यों की सौगात मिली है। मां दन्तेश्वरी मंदिर परिसर में आकर्षक कारीडोर का निर्माण हुआ है, दूरस्थ ईलाके के ग्रामीणों को आवागमन सुविधाएं मुहैया कराने के लिए महिला स्व-सहायता समूह को बस संचालन की जिम्मेदारी दी गई है। जिससे इन सुदूर क्षेत्रों में विकास के द्वार खुलेगी।
मुख्यमंत्री ने बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार इस अंचल के समग्र विकास के लिए अनवरत रूप से कटिबद्धता के साथ प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में आमजनों की सहूलियत के हिसाब से प्राथमिकता देकर विकास कार्यों को किया जाएगा।
छत्तीसगढ़ का अनोखा मंदिर, जहां नवरात्रि पर भी बंद रहते हैं मातारानी के पट, महिलाओं का प्रवेश वर्जित
गरियाबंद : छत्तीसगढ़ में शक्तिपीठ के साथ-साथ माता के कई रहस्यमय मंदिर भी हैं। जिनकी भक्तों में गहरी आस्था है। हालाँकि, हर मंदिर की अपनी-अपनी मान्यता है। आज हम आपको मां दुर्गा को समर्पित एक ऐसे ही मंदिर के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसके कपाट शारदीय नवरात्रि में भी नहीं खुलते हैं। एक वर्ष में चार नवरात्रि होती हैं। जिसमें शारदीय और चैत्री नवरात्रि का विशेष महत्व है। लेकिन इस मंदिर के भक्तों को साल में केवल एक बार चैत्र नवरात्रि के दौरान 5 घंटे के लिए दर्शन मिलते हैं। यहां तक कि उन जगहों पर भी जहां महिलाओं का प्रवेश वर्जित है। केवल पुरुष ही प्रवेश कर पूजा कर सकते हैं। मंदिर हर साल चैत्र नवरात्रि के दौरान सुबह 4 बजे से 9 बजे तक खुलता है।
यह मंदिर छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिला मुख्यालय से 12 किमी दूर एक पहाड़ी पर स्थित है। माँ निरई का मंदिर निरई पहाड़ियों पर स्थित है। कहा जाता है कि मां निराई के दरबार में पूजा करने से हर भक्त की हर मनोकामना पूरी होती है। पूजा में देवी मां को नारियल और अगरबत्ती चढ़ाई जाती है। मंदिर में देवी को सिन्दूर, कुमकुम, गुलाल, सुहाग और श्रृंगार का सामान चढ़ाना मना है।
एक लौ बिना तेल के 9 दिनों तक चलती है
कहा जाता है कि नीरई माता मंदिर में मां की ज्वाला बिना तेल के 9 दिनों तक जलती रहती है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, हर साल चैत्र नवरात्रि के दौरान माता नीरई स्वयं मंदिर में ज्योत जलाती हैं, जो 9 दिनों तक जलती रहती है। हालांकि, इस पहेली के पीछे की कोई ठोस वजह अभी तक सामने नहीं आई है। गांव वालों का मानना है कि यह इस मां का चमत्कार है कि मंदिर में बिना तेल के ज्योति अपने आप जलती है।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना की
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने अपने एक दिवसीय दंतेवाड़ा प्रवास के दौरान बस्तर की आराध्य देवी मां दंतेश्वरी की दर्शन और पूजा-अर्चना कर प्रदेश की जनता की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। मुख्यमंत्री श्री साय के साथ छत्तीसगढ़ विधानसभा के अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और वन मंत्री केदार कश्यप ने भी मां दन्तेश्वरी की पूजा-अर्चना की।
इस अवसर पर सांसद बस्तर महेश कश्यप, विधायक दंतेवाड़ा चैतराम अटामी, राज्य महिला आयोग के सदस्य श्रीमती ओजस्वी मण्डावी सहित क्षेत्र के अन्य जनप्रतिनिधि एवं डीआईजी कमलोचन कश्यप, कलेक्टर मयंक चतुर्वेदी, एसपी गौरव राय समेत जिला प्रशासन के अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
NIA ने इस जिले में दी दबिश, जल्द हो सकता है एक हत्याकांड का बड़ा खुलासा
रायपुर। भाजपा नेता रतन दुबे की हत्या के मामले में एनआईए ने एक और बड़ी कार्रवाई की है। इस बार छापेमारी कौशलनार इलाके में की गई है। ऐसी खबरें हैं कि इस छापेमारी के बाद मामले में जल्द ही बड़ा खुलासा हो सकता है।
गौरतलब है कि 4 नवंबर 2023 को ग्राम कौशलनार के साप्ताहिक बाजार में चुनाव प्रचार के दौरान रतन दुबे की सरेआम हत्या कर दी गई थी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी थी। नक्सल विरोधी अभियान के तहत 11 दिसंबर 2023 को नारायणपुर पुलिस ने चार संदेहियों को गिरफ्तार किया था, जिसमें 40 वर्षीय धनसिंग कोर्राम नाम के व्यक्ति ने पुलिस पूछताछ में हत्या में अपनी संलिप्तता स्वीकार की थी।
पहले इस मामले की जांच स्थानीय पुलिस कर रही थी, लेकिन इस साल फरवरी में एनआईए ने केस अपने हाथ में लेकर जांच शुरू की। एजेंसी ने धनसिंग कोर्राम के खिलाफ पहले ही आरोप पत्र दाखिल कर दिया है। अब कौशलनार में हुई छापेमारी के बाद मामले में और अहम जानकारियों के सामने आने की संभावना है।
क्या नाजायज संतान भी है अनुकंपा नियुक्ति की हकदार? हाईकोर्ट ने दिया ये फैसला
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ हाई कोर्ट ने अनुकंपा नियुक्ति को लेकर महत्वपूर्ण फैसला सुनाया है। मामले की सुनवाई करते हुए जस्टिस संजय के अग्रवाल ने कहा कि भले ही याचिकाकर्ता मृतक सरकारी कर्मचारी का नाजायज पुत्र हो, वह अनुकंपा के आधार पर विचार के लिए हकदार होगा। इस बात से भी इन्कार नहीं किया जा सकता कि वह मृतक सरकारी कर्मचारी का नाजायज पुत्र है। कोर्ट ने अपने फैसले में लिखा है कि यह स्पष्ट किया जाता है कि याचिकाकर्ता को आश्रित रोजगार देने के लिए सुशीला कुर्रे की सहमति की भी आवश्यकता नहीं है। कोर्ट ने एसईसीएल प्रबंधन को नोटिस जारी कर कहा है कि आदेश की प्रति प्राप्त होने की तारीख से 45 दिनों के भीतर आश्रित को अनुकंपा नियुक्ति देने की प्रक्रिया पूरी करे।
एसईसीएल द्वारा 21.अप्रैल 2015 को जारी आदेश को चुनौती देते हुए याचिकाकर्ता विक्रांत कुमार लाल ने अधिवक्ता संदीप दुबे के माध्यम से याचिका दायर की है। याचिकाकर्ता की मां विमला कुर्रे ने अपने बेटे याचिकाकर्ता के लिए आश्रित रोजगार की मांग करते याचिका दायर की थी। मामले की सुरनवाई के बाद एसईसीएल प्रबंधन को याचिकाकर्ताओं से आवेदन लेने का निर्देश दिया था। अभ्यावेदन का निराकरण करते हुए एसईसीएल प्रबंधन ने याचिकाकर्ताओं के अभ्यावेदन को खारिज कर दिया था।
क्या है मामला
मुनिराम कुर्रे की मृत्यु 25.मार्च.2004 को हो गई थी। वह एसईसीएल में आर्म गार्ड के पद पर कार्यरत थे। मुनिराम कुर्रे की मृत्यु के समय ग्रेच्युटी नामांकन फॉर्म ‘एफ’ में सुशीला कुर्रे का नाम दर्ज था और पेंशन नामांकन फार्म में विमला कुर्रे का नाम। विमला कुर्रे के साथ उनकी चार बेटियां मनीषा लाल, मंजूसा लाल, ममिता लाल, मिलिंद लाल और बेटा विक्रांत भी थे।
पहले आपत्ति,फिर हुआ समझौता,तब कोर्ट का आया फैसला
याचिकाकर्ता ने भारतीय उत्तराधिकार अधिनियम, 1925 की धारा 372 के तहत उत्तराधिकार प्रमाण पत्र प्रदान करने के लिए आवेदन पेश किया था। मामले की सुनवाई कोरबा के प्रथम सिविल जज वर्ग एक के कोर्ट में हुई। सुनवाई के बाद कोर्ट ने भविष्य निधि 4,75,000/- और ग्रेच्युटी राशि 95,000 रुपये याचिकाकर्ता, उसकी मां और बहनों के पक्ष में प्रदान करने का आदेश दिया था। कोर्ट के आदेश के बाद सुशीला कुर्रे ने अधिनियम, 1925 की धारा 383 के तहत उत्तराधिकार प्रमाणपत्र को रद्द करने के लिए आवेदन दायर कर दिया। मामले की सुनवाई के दौरान दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया और सुशीला ने आवेदन वापस ले लिया। समझौते के बाद कोर्ट ने 6.मार्च.2006 को आदेश जारी कर याचिकाकर्ता, उसकी मां विमला कुर्रे और बहनों को मुनिराम कुर्रे (मृतक) का उत्तराधिकारी घोषित कर दिया। आदेश में कहा गया है कि विमला कुर्रे, मुनिराम कुर्रे की पत्नी है और सेवानिवृत्ति लाभों के उद्देश्य से याचिकाकर्ता मुनिराम कुर्रे का पुत्र है। कोर्ट ने यह भी कहा कि उपलब्ध दस्तावेजों से यह तय हो गया है कि याचिकाकर्ता विक्रांत, मुनिराम कुर्रे का विमला कुर्रे के साथ विवाह से उत्पन्न पुत्र है।
पहली पत्नी के रहते मुनीराम ने की दूसरी शादी
याचिकाकर्ता के अधिवक्ता संदीप दुबे ने कोर्ट के समक्ष पैरवी करते हुए कहा कि उत्तराधिकार न्यायालय ने पहले ही माना है कि याचिकाकर्ता विक्रांत, मुनीराम कुर्रे (मृतक) का पुत्र है, जो विमला कुर्रे के साथ विवाह से उत्पन्न हुआ था। लिहाजा आश्रित रोजगार के लिए याचिकाकर्ता का आवेदन/अभ्यावेदन एसईसीएल द्वारा अस्वीकार नहीं किया जा सकता। अधिवक्ता संदीप दुबे ने कहा कि यह कानून की दृष्टि से उचित नहीं है। एसईसीएल प्रबंधन ने अपने जवाब में विमल कुर्रे को मुनीराम कुर्रे (मृतक) की दूसरी पत्नी बताते हुए कहा कि वह अपनी पत्नी के साथ वैवाहिक जीवन के दौरान दूसरी शादी नहीं कर सकता था। इसलिए, याचिकाकर्ता लाभ के लिए हकदार नहीं है और याचिकाकर्ता के आवेदन/अभ्यावेदन को सही रूप से खारिज कर दिया गया है।
उत्तराधिकार न्यायालय को फैसला अंतिम
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि उत्तराधिकार के मामले में उत्तराधिकार न्यायालय का निष्कर्ष और आदेश अंतिम हो गया है, जिसमें कहा गया है कि विमला कुर्रे, मुनीराम कुर्रे (मृतक) की पत्नी हैं और याचिकाकर्ता विक्रांत, मुनीराम कुर्रे (मृतक) का पुत्र है। लिहाजा उत्तराधिकार न्यायालय का आदेश SECL पर बाध्यकारी है।
अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य परिवार में अभाव और गरीबी को रोकना है
कोर्ट ने अपने फैसले में कहा है कि अनुकंपा नियुक्ति का उद्देश्य मृतक कर्मचारी के परिवार में अभाव और गरीबी को रोकना है। एक बार जब हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 16 में विवाह के दौरान जन्म लेने वाले बच्चे को वैध माना जाता है, तो अनुच्छेद 14 के अनुरूप राज्य के लिए ऐसे बच्चे को अनुकंपा नियुक्ति का लाभ लेने से वंचित करना उचित प्रतीत नहीं होता।
CG: शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह से चार अपचारी बालक फरार, पुलिस तलाश में जुटी
महासमुंद। छत्तीसगढ़ के शासकीय बाल संप्रेक्षण गृह (बालक) बरोंडा बाजार से चार अपचारी बालक फरार हो गए। घटना के दौरान एक नगर सैनिक और एक अटेंडेंट को पत्थर मारकर घायल किया गया और इसके बाद फरार बालकों ने मेन गेट की चाबी लेकर भागने में सफलता पाई। घायलों को प्राथमिक उपचार के बाद रायपुर के अस्पताल में रेफर किया गया है।
फरार हुए चार अपचारी बालकों में दो चोरी, एक रेप और एक गांजा तस्करी के मामलों में बाल संप्रेक्षण गृह लाए गए थे। इन पर महासमुंद सिटी कोतवाली में विभिन्न आपराधिक मामले दर्ज हैं।
फरार बालकों में से दो गरियाबंद के निवासी, एक बलौदा बाजार और एक सरायपाली, महासमुंद का निवासी है। घटना के बाद पुलिस ने फरार अपचारी बालकों की तलाश तेज कर दी है और उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।
