सियासत
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे गरीबों के भलाई कार्य में सदैव तत्पर - डिंपल चड्ढा
मुंबई। चड्ढा डेवलपर्स के मालिक डिंपल दर्शन कुमार चड्ढा के अनुसार महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हमेशा गरीबों के हित में कार्य करते हैं। सभी का सपना होता है कि उनका खुद का एक मकान हो। चाहे वह अमीर हो या गरीब। लेकिन किसी गरीब को यह सपना पूर्ण करने के लिए आर्थिक परिस्थितियों से जूझते हुए कई प्रकार की कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है। अब गरीबों का खुद का घर होने का सपना साकार होने जा रहा है। इस सपने को पूरा होने का एकमात्र कारण महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे हैं। राज्य के मुख्यमंत्री गरीबों के मसीहा साबित हो रहे हैं।
श्री चड्ढा ने कहा कि मैं भले दिल्ली का रहने वाला हूँ, मगर महाराष्ट्र से बीस साल से जुड़ा हुआ हूँ।
पच्चीस साल पहले रियल इस्टेट कामकाज के सिलसिले में मेरा पिताजी के साथ में मुंबई आना जाना हुआ करता था। हमारा प्रॉपर्टी और रियल इस्टेट होने की वजह से पंजाब और दिल्ली में हमारी बहुत सारी जमीन है।
मुंबई और महाराष्ट्र से मेरा ज्यादा लगाव होने की वजह से 2005, 2007 में मैंने महाराष्ट्र के ठाणे जिला में वांगणी के पास 155 एकड़ से ज्यादा जमीन खरीदी हुई है।
हर एक गरीब का सपना खुद का घर हो अपना, अभी नहीं तो कमी नहीं। इसी वजह से ठाणे के वांगणी के पास काराव और शिळ गाव में मेरी कंपनी चड्ढा डेव्हलपर्स एंड प्रमोटर्स और म्हाडा के साथ पार्टनरशिप में (PPP) प्रधानमंत्री आवास योजना की तहत बिल्डिंग का निर्माण कार्य शुरु है।
उन्होंने आगे कहा कि यहाँ गरीबों को हर सुविधा देने का वादा किया है मैंने। स्कूल, क्लब हाउस, गार्डन, हॉस्पिटल, चौबीस घंटे पानी, स्टेशन से घर आने-जाने के लिए बसें हैं। ऐसी 50 से ज्यादा मिनी बस की सुविधा उपलब्ध करा रहा हूँ जो कि लोगों के लिए बिल्डर ऐसा करते हैं। उससे भी ज्यादा सुविधा गरीबों को मैं देने की कोशिश कर रहा हूँ। आखिरकार गरीब भी तो इंसान ही होते हैं, अमीर लोगों को जो सुविधा मिलती है, वह सारी सुविधाएं उनको भी मिलनी चाहिए, यही मेरी इच्छा है।
लोग यहाँ सिर्फ 5,000 रुपये भर कर घर बुक कर रहे हैं। आज की तारीख में 5000 से ज्यादा से फ्लैट निर्माण का काम चालू है। थाणे में 80 से ज्यादा बिल्डिंग का काम निर्माणाधीन है। गरीब ग्राहकों का कोविड आपदा के समय सिविल खराब होने के कारण बैंको से लोन नहीं हो रहा है। इसी वज़ह से वो पैसा नहीं दे पा रहे हैं। निर्माण का काम लगातार दिन और रात शुरू है।
1000 फ्लैट ग्राहकों को गणपति त्यौहार के समय पजेशन देने की हमने तैयारी कर ली है। लेकिन ग्राहकों का लोन पास नहीं होने की वजह से इतने बड़े प्रॉजेक्ट में पैसे की लागत की कमी महसूस हो रही है। जिससे लोगों को फ़्लैट पजेशन में देरी हो सकती है। इसी वजह से हम महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मिले और उनको प्रोजेक्ट्स से जुड़ी सारी जानकारियां दी गई और इस बावत उनसे मदद की मांग की, उसी वक्त मुख्यमंत्री ने तय किया प्रधानमंत्री आवास योजना के लाभार्थी गरीब होते हैं। उनकी घर लेने की ताकत नहीं होती। उन्हें अगर चड्ढा डेवलपर्स एंड प्रमोटर्स और म्हाडा के भागीदारी के तहत कम कीमत पर खुद का वन बीएचके घर मिल रहा है। तो मैं उन गरीबों के लिए सरकार की तरफ से मुख्यमंत्री होने के नाते जल्द से जल्द पजेशन दिलाने के लिए और उनका सपना पूर्ण करने के लिए आपकी कंपनी को जितनी हो सके उतनी मदद करने के लिए तैयार हूँ।
श्री चड्ढा ने आगे कहा कि मुख्यमंत्री का बड़प्पन है कि उन्होंने गरीबों के लिए पत्र लिखकर अपनी सहानुभूति प्रदान की है और गरीबों के साथ कंधा से कंधा मिला कर खड़े हुए हैं
सुनहरा मौका : रेलवे में जूनियर इंजीनियर की बंपर वैकेंसी, 7951 पदों पर ये लोग कर सकते हैं अप्लाई
रेलवे भर्ती बोर्ड (आरआरबी) ने आज 27 जुलाई 2024 को आरआरबी जेई नोटिफिकेशन जारी कर जूनियर इंजीनियर, डिपो सामग्री अधीक्षक (डीएमएस), रासायनिक और धातुकर्म सहायक और अन्य पदों के लिए आवेदन मांगे हैं. इस भर्ती अभियान के जरिये रेलवे में 7951 रिक्तियों पर नियुक्तियां होंगी.
आज 27 जुलाई 2024 को जारी किया है. RRB JE रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया 30 जुलाई से शुरू होगी और उम्मीदवार 29 अगस्त 2024 तक इसके लिए आवेदन कर सकते हैं. एप्लिकेशन फीस जमा करने की आखिरी तारीख 29 अगस्त है. एप्लिकेशन फॉर्म में करेक्शन के लिए 30 अगस्त से 8 सितंबर तक विंडो खुली रहेगी. हालांकि अभी तक रेलवे भर्ती बोर्ड ने परीक्षा (RRB JE Exam Date 2024) की डेट जारी नहीं की है.
वैकेंसी की डिटेल
आरआरबी ने वैकेंसी (RRB JE Vacancy 2024) की पूरी डिटेल नोटिफिकेशन के साथ जारी की है. इस साल 7934 जूनियर इंजीनियर,डिपो मटेरियल सुपरीटेंडेंट और केमिकल एंड मेटालुरजिकल असिस्टेंट के अलावा आरआरबी गोरखपुर के लिए 17 केमिकल सुपरवाइजर /रिसर्च एंड मेटालुरजिकल सुपरवाइजर/ रिसर्च पदों पर भर्तियां होंगी.
सेलेक्शन प्रोसेस
तीन चरणों में चयन होगा. पहले और दूसरे चरण में सीबीटी परीक्षा होगी और तीसरे चरण में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल टेस्ट होगा. एग्जाम में गलत उत्तरों के लिए एक तिहाई अंक कटेंगे.
शैक्षणिक योग्यता और आयु सीमा :
उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग डिप्लोमा / डिग्री या बीएससी की योग्यता होनी चाहिए. जूनियर इंजीनियर आईटी पदों के लिए बीसीए व पीजीडीसीए व डोएक बी लेवल तीन वर्षीय कोर्स वाले भी आवेदन कर सकते हैं. योग्यता से संबंधित पूरी जानकारी के लिए नोटिफिकेशन देखें. इन पदों पर आवेदन करने की आयु सीमा 18 से 36 साल है. आरक्षित श्रेणी को सरकारी नियमों के तहत उम्र सीमा में छूट मिलेगी.
दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन, CM डॉ मोहन यादव बीजेपी हाईकमान से करेंगे मुलाकात
भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के दिल्ली दौरे का आज दूसरा दिन है।जारी कार्यक्रम के अनुसार सीएम आज वह बीजेपी हाईकमान से मुलाकात करेंगे। सीएम केंद्रीय मंत्रियों से भी मुलाकात हैं। इसके बाद शाम तक दिल्ली से भोपाल लौट सकते हैं। बता दें कि शनिवार को नीति आयोग की बैठक में मुख्यमंत्री शामिल हुए थे। साल 2047 तक 30 ट्रिलियन डॉलर की इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य पर मंथन हुआ है।
BREAKING: राष्ट्रपति ने बदले 9 राज्यों के राज्यपाल, ओम प्रकाश माथुर बने सिक्किम के राज्यपाल, इन्हें मिली छत्तीसगढ़ की कमान
दिल्ली :- राष्ट्रपति ने द्रौपदी मुर्मू ने शनिवार देर रात को कई नए राज्यपालों की घोषणा की। इसके साथ ही कई राज्यपालों को प्रभार भी बदल दिया गया।
रिभाऊ किसनराव बागड़े को कलराज मिश्र के स्थान पर राजस्थान का राज्यपाल बनाया गया है।
वहीं भाजपा के दिग्गज नेता रहे ओम प्रकाश माथुरको सिक्किम का राज्यपाल बनाया गया है।
असम के वर्तमान राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया को पंजाब का गवर्नर बनाया गया है।
पंजाब के साथ ही कटारिया को केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी दी गई है।
पंजाब के राज्यपाल और केंद्र शासित प्रदेश चंडीगढ़ के प्रशासक के रूप में कार्य कर रहे बनवारीलाल पुरोहित का इस्तीफा राष्ट्रपति ने स्वीकार कर लिया है।
झारखंड के पूर्व राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन को अब महाराष्ट्र का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
केंद्रीय मंत्री रह चुके संतोष कुमार गंगवार को झारखंड का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
वहीं रेमन डेका को छत्तीसगढ़ का राज्यपाल नियुक्त किया गया है।
सीएच विजयंशकर को मेघालय का राज्यपाल के रूप में सीएच विजयंशकर की नियुक्ति की गई है। इसके अलावा लक्ष्मण प्रसाद आचार्य को असम का राज्यपाल नियुक्त किया गया है और उन्हें मणिपुर की अतिरिक्त जिम्मेदारी भी सौंपी गई है।
देखें लिस्ट

Aaj Ka Panchang: आज 28 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 28 जुलाई 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - आषाढ़
तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- जुलाई 27 09:19 PM- जुलाई 28 07:27 PM
कृष्ण पक्ष नवमी- जुलाई 28 07:27 PM- जुलाई 29 05:56 PM
नक्षत्र
अश्विनी - जुलाई 27 12:59 PM- जुलाई 28 11:47 AM
भरणी - जुलाई 28 11:47 AM- जुलाई 29 10:55 AM
योग
शूल - जुलाई 27 10:43 PM- जुलाई 28 08:11 PM
गण्ड - जुलाई 28 08:11 PM- जुलाई 29 05:55 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:00 AM
सूर्यास्त - 7:06 PM
चन्द्रोदय - जुलाई 29 12:10 AM
चन्द्रास्त - जुलाई 28 12:49 PM
अशुभ काल
राहू - 5:28 PM- 7:06 PM
यम गण्ड - 12:33 PM- 2:11 PM
कुलिक - 3:50 PM- 5:28 PM
दुर्मुहूर्त - 05:21 PM- 06:14 PM
वर्ज्यम् - 07:58 AM- 09:29 AM, 09:02 PM- 10:34 PM
Aaj Ka Rashifal 28 July 2024: आज सूर्य के जैसे चमकेगी इन राशि वालों की किस्मत...जानिए आपकी राशि में क्या लिखा है?
28 July 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और रविवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 28 मिनट से शुरू होकर कल सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक यायीजयद योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कालाष्टमी और श्री शीतलाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
नीति आयोग की बैठक में शामिल हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, राजधानी में वर्षा-जल संरक्षण अनुसंधान केंद्र की जताई जरूरत
नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की नौवीं बैठक में राज्य की विकास योजना प्रस्तुत की। मुख्यमंत्री साय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को राज्य की प्राथमिकताओं और विकास के लिए किये जा रहे प्रयासों की जानकारी दी, जिसमें शिक्षा, मानव संसाधन विकास , स्वास्थ्य, और तकनीकी उन्नति पर जोर दिया गया। उन्होंने छत्तीसगढ़ के विकास के लिए प्रस्तावित योजनाओं को साझा किया, जो विकसित भारत 2047 के लक्ष्य को साकार करने में राज्य की भूमिका को स्पष्ट करती हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि, छत्तीसगढ़ 2047 तक विकसित भारत में प्रमुख भूमिका निभाएगा। वर्तमान में राज्य का GSDP 5.05 लाख करोड़ रुपये है, जिसे अगले पांच वर्षों में 10 लाख करोड़ रुपये तक बढ़ाने का लक्ष्य है। इसके लिए विभिन्न क्षेत्रों में सुधार और लक्ष्यों पर काम शुरू किया गया है। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राज्य के विकास में युवाओं की भूमिका पर जोर देते हुए कहा कि छत्तीसगढ़ का मुख्य फोकस स्किल्ड मानव संसाधन तैयार करने पर है। छत्तीसगढ़ में शिक्षा को व्यावसायिक कौशल और ट्रेनिंग से जोड़ा जा रहा है। इसका उद्देश्य छात्रों को ऐसी क्षमताएँ देना है जो उन्हें रोजगार के लिए तैयार करें। राज्य में प्रत्येक छात्र के लिए ‘वन नेशन, वन स्टूडेंट आईडी कार्ड’ ( APAAR आईडी ) बनाने की प्रक्रिया शुरू की जा रही है। इसमें छात्र के शैक्षणिक अनुभव से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी डिजिटल रूप में मौजूद होंगी।
मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य सेवाओं की बेहतर उपलब्धता, सतत विकास, और राज्य की संस्कृति व परंपरा के संरक्षण की योजना साझा की। आर्थिक सशक्तिकरण के लिए छत्तीसगढ़ सुपर फूड्स की पैदावार और प्राकृतिक औषधालयों का निर्माण किया जाएगा। स्थानीय उत्पादों की प्रोसेसिंग और ब्रांडिंग को बढ़ावा मिलेगा। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और आईटी सेक्टर के विस्तार के साथ-साथ सड़कों, इमारतों जैसी भौतिक संरचनाओं और इंटरनेट, मोबाइल नेटवर्क जैसी डिजिटल सुविधाओं के विकास पर भी जोर दिया जाएगा।
CRIME : झाड़ियों मे मिली युवक की कटी लाश..इलाके में दहशत..!!
शाजापुर : चीलर डेम के पास नहर वाली रोड पर एक युवक की गला कटी लाश मिली है। जैसे ही लोगों को इस मामले की जानकारी मिली तो सनसनी फैल गई। मौके पर एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान, कोतवाली थाना टीआई बृजेश मिश्रा पुलिस बल के साथ पहुंचे
जांच पड़ताल के बाद युवक का शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल शाजापुर भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले की जांच की जा रही है। देर रात तक जिला अस्पताल परिसर में भीड़भाड़ लगी रही। मामले को लेकर एसडीओपी गोपाल सिंह चौहान ने जानकारी दी है। मृत युवक शाजापुर का ही निवासी बताया जा रहा है। हालांकि अभी पुलिस द्वारा जांच की जा रही है।
स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने विश्व हेपेटाइटिस दिवस पर सभी नागरिकों से अपील की है कि वे हेपेटाइटिस के खिलाफ लड़ाई में शामिल हों और एक स्वस्थ और सुरक्षित समाज के निर्माण में योगदान दें। उन्होंने हेपेटाइटिस जैसी गंभीर स्वास्थ्य समस्या पर जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर जोर दिया। उप-मुख्यमंत्री ने कहा कि बीमारी से बचाव और उपचार के लिए सही जानकारी और सुविधाएं उपलब्ध कराना हमारी प्राथमिकता है। हम सभी को इस बात का ध्यान रखना चाहिए कि हेपेटाइटिस की रोकथाम के लिए टीकाकरण और स्वस्थ जीवनशैली अत्यंत आवश्यक है।
उल्लेखनीय है कि विश्व हेपेटाइटिस दिवस हर साल 28 जुलाई को मनाया जाता है। हेपेटाइटिस के पांच मुख्य प्रकार होते हैं: ए, बी, सी, डी, और ई। इनमें से हेपेटाइटिस बी और सी का वायरस लंबे समय तक शरीर में जीवित रहता है, जो लिवर की गंभीर बीमारियों जैसे सिरोसिस और लिवर कैंसर का कारण बन सकते हैं। विश्व हेपेटाइटिस दिवस हेपेटाइटिस के प्रति लोगों में जागरूकता बढ़ाना और इसकी गंभीरता को समझाने के लिये मनाया जाता है।
जीवन में जिसने योग अपनाया, उसने स्वस्थ जीवन पाया: कृष्णा गौर
भोपाल : पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) कृष्णा गौर ने शनिवार को भोपाल के कमला पार्क स्थित रविंद्रनाथ पुस्तकालय में गुरु पूर्णिमा के उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पांच विभूतियों को राज्य स्तरीय जीवन शैली सम्मान से सम्मानित किया। डॉ. गांगुली योग विद्यापीठ संस्था द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में श्रीमती गौर ने कहा कि, जीवन में जिसने भी योग अपनाया है, उसने सदैव स्वस्थ जीवन पाया है। उन्होंने संस्था से जुड़कर योग को अपने जीवन में अपना कर अपने जीवन को स्वस्थ उन्होंने सभी लोगों को बधाई इी। भोपाल शहर में योग का पर्याय समझे जाने वाले योग गुरु डॉ. . गांगुली को श्रद्धा सुमन अर्पित करते हुए, उन्हें कोटि-कोटि स्मरण करते हैं। हम सभी उनके विचारों को उनके कार्यों को हमेशा भोपाल में और पूरे मध्य प्रदेश में जीवित रखने का काम करेंगे। डॉ. पवन गुरु को भी बहुत-बहुत धन्यवाद जो कि 50 वर्षों से हमारी संस्कृति की एक ऐसी महान विद्या को जन-जन तक पहुंचाने का काम कर रहे हैं। यहाँ आने वाले लोग वास्तव में लाभ लेकर एक आदर्श जीवन जीने का काम कर रहे हैं। इस संस्था में आने के बाद जो लाभ लोगों को मिला, जो परिणाम उनको दिखाई दिए। इसलिए योग हमारे जीवन और शरीर के लिए बहुत आवश्यक है। गौर ने कहा कि सभी सम्मानित विभूतियों ने उत्कृष्ट कार्य करते हुए समाज के लिए एक आदर्श स्थापित किया है। विधायक भगवान दास सबनानी ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया। जीवन शैली सम्मान से सम्मानित विभूतियों में संयुक्त संचालक जनसंपर्क एवं लेखक श्री अशोक मनवानी, सर्जन डॉ. अतुल अग्रवाल, पत्रकार शशांक दुबे और एवरेस्ट की चढ़ाई चढ़ने वाली श्रीमती ज्योति रात्रे शामिल थी। इस दौरान अनेक योग साधकों ने अपने योग गुरु डॉ. पवन गुरु और ममता गुरु का सम्मान किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती सावित्री ठाकुर दो दिवसीय छत्तीसगढ़ प्रवास पर
केंद्रीय राज्य मंत्री, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय श्रीमती सावित्री ठाकुर 27 एवं 28 जुलाई को दो दिवसीय छत्तीसगढ़ के प्रवास पर रहेंगी। प्राप्त दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय राज्य मंत्री श्रीमती ठाकुर 27 जुलाई को शाम 6.30 बजे रायपुर एयरपोर्ट पहुंचेगी। उसके बाद 6.45 बजे सर्किट हाउस रायपुर पहुंचेगी। रात्रि 7.30 बजे सड़क मार्ग से रायपुर से अंबिकापुर के लिए प्रस्थान करेंगी। रात्रि 11.55 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर पहुंचेंगी। 28 जुलाई को सुबह 9.30 बजे मंत्री श्रीमती ठाकुर द्वारा आंगनबाड़ी और सखी वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण किया जायेगा। इसके बाद सुबह 11 बजे से पीजी कॉलेज ऑडिटोरियम में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के “मन की बात“ कार्यक्रम में शामिल होंगी। दोपहर 12.15 बजे प्रेस कांफ्रेंस लेंगी। दोपहर 12.30 बजे से छत्तीसगढ़ शासन से महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री एवं अधिकारियों के साथ बैठक लेंगी। बैठक के बाद दोपहर 2 बजे सर्किट हाउस अंबिकापुर से रायपुर के लिए रवाना होंगी। रात्रि 7.30 बजे रायपुर पहुंचकर 9.30 बजे वायु मार्ग से दिल्ली के रवाना होंगी।
डोनेशन देकर एडमिशन लेना सही है या नहीं? ऐसे संस्थानों की तलाश करें जो योग्यता के आधार पर प्रवेश देते हैं
प्रवेश सुरक्षित करने के लिए दान देने की प्रथा, जिसे आमतौर पर "दान सीटें" या "प्रबंधन कोटा सीटें" कहा जाता है, कई शैक्षिक प्रणालियों में एक विवादास्पद मुद्दा है। हालाँकि यह एक साल बर्बाद किए बिना प्रवेश सुरक्षित करने का एक त्वरित समाधान लग सकता है, लेकिन यह निर्णय लेने से पहले कई पहलुओं पर विचार करना चाहिए:
- नैतिक विचार : प्रवेश के लिए दान देना नैतिक चिंताएँ पैदा करता है क्योंकि यह शिक्षा प्रणाली में असमानता और अन्याय को बढ़ावा दे सकता है। यह एक ऐसी प्रणाली बना सकता है जहाँ शिक्षा तक पहुँच योग्यता के बजाय धन पर आधारित होती है, जिससे संभावित रूप से अधिक योग्य उम्मीदवार अवसरों से वंचित हो सकते हैं।
- शिक्षा की गुणवत्ता : दान के माध्यम से प्रवेश देने वाले संस्थान शैक्षणिक उत्कृष्टता की तुलना में वित्तीय लाभ को प्राथमिकता दे सकते हैं। इससे शिक्षा की गुणवत्ता और संस्थान के भीतर सीखने के माहौल पर असर पड़ सकता है।
- दीर्घकालिक परिणाम : प्रवेश के लिए दान पर निर्भर रहने वाली प्रणाली का समर्थन करके, आप शिक्षा क्षेत्र में भ्रष्ट प्रथाओं को जारी रखने में योगदान दे रहे हैं। इससे शिक्षा प्रणाली की अखंडता पर दीर्घकालिक नकारात्मक परिणाम हो सकते हैं।
- व्यक्तिगत मूल्य : अपने मूल्यों और सिद्धांतों के विरुद्ध निर्णय लेने से मनोवैज्ञानिक और नैतिक परिणाम हो सकते हैं। यह विचार करना महत्वपूर्ण है कि क्या तत्काल लाभ के लिए अपने मूल्यों से समझौता करना लंबे समय में इसके लायक है।
- अन्य संस्थानों की खोज करें : ऐसे संस्थानों की तलाश करें जो योग्यता के आधार पर प्रवेश देते हैं और पारदर्शी प्रवेश प्रक्रिया रखते हैं। दान का सहारा लिए बिना प्रवेश पाने की अपनी संभावनाओं को बढ़ाने के लिए कई संस्थानों में आवेदन करने पर विचार करें।
- गैप ईयर : अगले साल फिर से एडमिशन की तैयारी के लिए एक गैप ईयर लेना आपके कौशल को बेहतर बनाने, अनुभव प्राप्त करने या अन्य रुचियों का पता लगाने का एक मूल्यवान अवसर हो सकता है। यह आपको अपने मूल्यों के अनुरूप संस्थान खोजने का समय भी दे सकता है।
- मार्गदर्शन लें : शिक्षकों, परामर्शदाताओं या शैक्षिक विशेषज्ञों से परामर्श करें जो आपके लिए उपलब्ध वैकल्पिक विकल्पों पर अंतर्दृष्टि और मार्गदर्शन प्रदान कर सकते हैं। वे ऐसे रास्ते सुझाने में सक्षम हो सकते हैं जिन पर आपने विचार नहीं किया है।
-
अंततः, दान के माध्यम से प्रवेश स्वीकार करने का निर्णय एक व्यक्तिगत निर्णय है जो आपके मूल्यों, परिस्थितियों और दीर्घकालिक लक्ष्यों पर निर्भर करता है। निर्णय लेने से पहले संभावित परिणामों पर विचार करना और वैकल्पिक विकल्पों का पता लगाना महत्वपूर्ण है।
Aaj Ka Panchang: आज 27 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 27 जुलाई 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - आषाढ़
तिथि
कृष्ण सप्तमी - 09:19 पी एम तक
नक्षत्र
रेवती - 01:00 पी एम तक
योग
धृति - 10:44 पी एम तक
अशुभ काल
राहू - 09:04 ए एम से 10:46 ए एम
यम गण्ड - 02:09 पी एम से 03:51 पी एम
गुलिक - 05:40 ए एम से 07:22 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:40 ए एम से 06:34 ए एम, 06:34 ए एम से 07:29 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त -12:00 पी एम से 12:55 पी एम
अमृत काल - 10:45 ए एम से 12:15 पी एम, 04:57 ए एम, जुलाई 28 से 06:28 ए एम, जुलाई 28
ब्रह्म मुहूर्त - 04:17 ए एम से 04:58 ए एम
शुभ योग
रवि योग- 05:40 ए एम से 01:00 पी एम
Aaj Ka Rashifal 27 July: कैसा रहेगा आपका आज का दिन? जानें राशिफल और उपाय
Aaj Ka Rashifal 27 July 2024: ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने राशिफल और उपाय के बारे में बताया है, जिसके जरिए 12 राशियों के बारे में जानना जा सकेगा। उनकी आर्थिक स्थिति कैसी रहेगी या उन्हें किन की बातों का ख्याल रखना चाहिए? ये सभी राशिफल के जरिए जाना जा सकता है। आइए आज यानी 27 जुलाई का राशिफल और उपाय जानते हैं।
मेष राशि
बहु प्रतीक्षित कार्य संपन्न होंगे।मंगल का परिवर्तन उत्तम होगा। पारिवारिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। महत्वपूर्ण मुद्दों पर मन प्रसन्न रहेगा। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह हनुमान चालीसा का पाठ करें।
वृषभ राशि
पारिवारिक जीवन सुख में रहेगा।आपके सभी कार्य संपन्न होंगे। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को उपहार दें और भोजन करा दें। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें।
मिथुन राशि
गुरु का सहयोग प्राप्त होगा।व्यावसायिक मामलों में प्रगति होगी तथा सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ेगी। सुबह गाय को हरा चारा अथवा भोजन करा दें और बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें।
कर्क राशि
भाई बहन में मतभेद हो सकते हैं। मंगल गुरु की युति शिक्षा प्रतियोगिता के लिए उत्तम होगी। किसी मित्र अथवा रिश्तेदार से तनाव मिल सकता है। चंद्रमा के बीज मंत्र का जाप करें और शिवलिंग पर जल अर्पित करें।
सिंह राशि
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें।जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।संतान के कारण चिंता रहेगी। पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। सुबह सुबह के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को रोटी में गुड़ खिला दें।
कन्या राशि
आर्थिक मामलों में प्रगति होगी।धर्मगुरु से मतभेद हो सकता है। नौकरी के क्षेत्र में किए गए प्रयास सफल होंगे। बुद्ध के बीज मंत्र का जाप करें और किसी घायल गोवंश का उपचार भी करवा दें
तुला राशि
व्यावसायिक प्रयास फलीभूत होंगे। रचनात्मक प्रयास फली भूत होंगे। संतान के प्रति आपका व्यवहार बहुत उदार होगा। लंबी यात्रा के योग बन सकते हैं। शुक्र के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को आटा अथवा चावल का दान करें।
वृश्चिक राशि
रोग या विरोधी तनाव देंगे। आर्थिक लाभ होगा। महत्वपूर्ण मुद्दों को सुलझाने के लिए धैर्य से कम लेंगे तो अच्छा रहेगा। अपनी वाणी पर संयम रखेंगे तो लाभ मिलेगा। सुबह बजरंग बाण का पाठ करें। बंदर को गुड़ चना अथवा केला खिला दें।
धनु राशि
व्यावसायिक परेशानी मिल सकती है। रचनात्मक प्रयास फलीभूत होंगे। कभी-कभी बिना वजह है परिस्थितियों के कारण मन में तनाव रह सकता है। गाड़ी धीमे चलाएं। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें। गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर खिला दें।
मकर राशि
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। सुबह कुत्ते को भोजन करा दें। शनि के बीज मंत्र का जाप करें। किसी की भी बातों में न आएं। आगामी दिनों में कोई समाचार सुनने को मिल सकता है। आर्थिक स्थिति में सुधारा आ सकता है।
कुंभ राशि
बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा।आर्थिक मामलों को मजबूत करने के लिए किया गया प्रयास सार्थक होगा। परिवार में कोई सांस्कृतिक या मांगलिक कार्य हो सकता है। घायल कुत्तों का उपचार करा दें। शनि देव की पूजा करें। शाम को शनि मंदिर जाकर तेल का दीया जला दें।
मीन राशि
पारिवारिक दायित्व की पूर्ति होगी। संतान के कारण तनाव हो सकता है। सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे और लोग आपकी प्रशंसा करेंगे। गाय की सेवा करेंगे तो विशेष कृपा होगी। बृहस्पति के बीज मंत्र का जाप करें।
बीजेपी ने की दो प्रदेशों में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा, 6 राज्यों में प्रदेश प्रभारी भी नियुक्त किए…देखें पूरी लिस्ट
दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी ने दो प्रदेश में नए अध्यक्षों की घोषणा की है। इसके साथ ही 6 प्रदेशों के प्रभारी भी नियुक्त किए हैं। भाजपा ने बिहार और राजस्थान में नए प्रदेश अध्यक्षों की घोषणा की है। डॉ दिलीप जायसवाल बिहार BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं। वहीं मदन राठौड़ राजस्थान BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष बनाए गए हैं।
वहीं राज्यों के प्रभारियों की बात करें तो। बीजेपी ने 6 राज्यों में नए प्रभारी नियुक्त किए हैं।अतुल गर्ग चंडीगढ़ के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। हरीश द्विवेदी असम के प्रभारी नियुक्त हुए हैं। राधामोहन दास अग्रवाल राजस्थान के प्रभारी नियुक्त किए गए हैं। डॉ राजदीप रॉय त्रिपुरा के प्रभारी नियुक्त हुए हैं और अरविंद मेमन लक्षद्वीप और तमिलनाडु के प्रभारी नियुक्त हुए हैं।
ये सभी राजनीतिक नियुक्तियां भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के निर्देश पर हुई हैं। यहां पर आप सूची देख सकते हैं।


Aaj Ka Panchang: आज 26 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 26 जुलाई 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - आषाढ़
तिथि
कृष्ण षष्ठी-आरम्भ: 01:58 एएम जुलाई 26 से 11:30 पीएम 26 जुलाई
नक्षत्र
उत्तर भाद्रपद-26 जुलाई 2ः 30 पीएम तक
योग
सुकर्मा- 01:32 ए एम, जुलाई 27 तक
अशुभ काल
राहू - 11:07 ए एम से 12:45 पी एम
यम गण्ड - 04:01 पी एम से 05:39 पी एम
गुलिक - 07:51 ए एम से 09:29 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:50 ए एम से 09:42 ए एम- 01:11 पी एम से 02:03 पी एम
वर्ज्यम् - 01:45 ए एम, जुलाई 27 से 03:15 ए एम, जुलाई 27
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 12:19 पी एम से 01:11 पी एम
अमृत काल - 10:03 ए एम से 11:32 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:46 ए एम से 05:30 ए एम
Aaj Ka Rashifal 26 July 2024: आज शुक्रवार के दिन इन राशियों पर रहेगी माता लक्ष्मी की कृपा, घर में बरसेगा सौभाग्य, जानें अपनी राशि का हाल
26 July 2024 Ka Panchang: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की षष्ठी तिथि और शुक्रवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज रात 11 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 32 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 30 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज रात 11 बजकर 31 मिनट से कल की सुबह 10 बजकर 31 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शुक्रवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
मेष राशि: आज आपका सोचा हुआ काम पूरे होगा। परिवार के लोगों से आपको सहयोग मिलेगा। आपको माता-पिता का आशीर्वाद प्राप्त होगा। आज आप कोई नया काम शुरू करने की योजना बनाएंगे, आगे चलकर इससे आपको फायदा होगा। इस राशि के छात्रों के सफलता का स्तर अन्य लोगों की तुलना में ज्यादा रहेगा। अचानक किसी स्रोत से आपको धन लाभ होगा। आज अधिकारी वर्ग आपसे प्रसन्न रहेंगे। आज आप कोई अध्यात्मिक बुक पढ़कर अपना समय बितायेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 3
वृष राशि: आज इनकम में बढ़ोतरी के लिए किसी की मदद मिल सकती है। आपको किस्मत का साथ मिलेगा। जीवनसाथी किसी काम के लिए आपकी तारीफ कर सकते हैं, इससे आपका मन खुश रहेगा। शाम को किसी दूर के रिश्तेदार से फ़ोन पर बात हो सकती है। काम को लेकर आपकी कई योजनाएं आज समय से पूरी हो जायेंगी। आपको कोई बड़ी सफलता मिलने का योग बना हुआ है। आज घर के सदस्यों में आपसी सौहार्द बेहतर बनेगा। लवमेट एक दूसरे को गिफ्ट देने का वादा करेंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि: आज आप अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी निभाने में सफल होंगे। आपकी फिटनेस बनी रहेगी। आप जीवनसाथी की किसी काम में मदद करेंगे। जीवन में आगे बढ़ने के नए रास्ते अपने आप खुलते जाएंगे। कारोबारियों के लिए धन लाभ के योग बने हुए हैं। आपका कोई नया कार्य प्रारंभ करने का मन बनेगा। इस राशि के मार्केटिंग से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। महिलाओं के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, कार्यों में परिवार के लोगों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 8
कर्क राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आर्थिक उतार-चढ़ाव की स्थितियां देखने को मिलेगी। व्यापार की गति सामान्य बनी रहेगी। आज माता-पिता के साथ रिश्ते और बेहतर होंगे। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। आज किसी प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने का मान बनाएंगे। लवमेट आज लंच करने किसी अच्छे रेस्टोरेंट में जाएंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे लोगों को आज किसी अनुभवी डॉक्टर से सलाह मिलेगी, जो आगे चलकर आपके लिए कारगर साबित होगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि: आज आपका दिन सामान्य रहेगा। घर में भाई-बहन की मदद से आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। करियर में आपको सफलता मिलेगी। आज आपको अपने काम को टालने से बचना चाहिए। परिवार के सुख-सौभाग्य में बढ़ोतरी होगी। जीवनसाथी के साथ ज्यादा समय बिताने की कोशिश करेंगे। आज आपके सहकर्मी किसी कार्य को पूरा करने के लिए आपसे फोन पर राय लेंगे। आज आप कोई प्रॉपर्टी लेने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि: आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आर्थिक लाभ के अच्छे अवसर प्राप्त होंगे। आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। कोई मित्र आपसे सहयोग के लिए कह सकता है। परिवार में सभी सदस्यों के साथ आपसी सामंजस्य बना रहेगा। आप जिस किसी काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको अच्छी कामयाबी मिलेगी। दांपत्य जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
तुला राशि: आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। माता-पिता का स्वास्थ्य काफी अच्छा रहेगा। पुरानी बातों के झंझट में पड़ने से आज आपको बचना चाहिए। छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करने से कुछ लोग आपका विरोध कर सकते हैं। प्रभावशाली लोगों से फोन पर बात होने की संभावना है। निवेश के मामले में आपको कोई नई सलाह मिलेगी। परिवारवालों के साथ मिलकर किये गए कामों में आपको बहुत हद तक सफलता मिलेगी।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज आपको मानसिक उलझनों से मुक्ति मिलेगी, जिससे काफी राहत महसूस करेंगे। परिवारजनों के साथ खुशियों के पल बितायेंगे। दांपत्य रिश्ते में मजबूती आयेगी। आज कोई नई बात आपको सीखने को मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। इस राशि के साहित्य से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। करियर में नए आयाम स्थापित करेंगे।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
धनु राशि: आज आपका दिन ख़ुशी से भरा रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में आपका मन लगेगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को सफलता मिलेगी। आज आप घरेलू काम को निपटाने में सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को फीट महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ पारिवारिक जिम्मेदारियों को पूरा करने का प्लान बनाएंगे। लवमेट आज कहीं घूमने जाएंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 4
मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपके रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। आज आप अपना काम समय से पूरा कर लेंगे। अगर कोई नया काम शुरू करना चाहते हैं तो फिलहाल कुछ दिनों के लिए रुक जाना अच्छा रहेगा। परिवार के मामले में कोई बड़ा फैसला लेने से पहले सबकी बात आपको जरूर सुनना चाहिए। कुछ चीज़ों में आपको लोगों से उलझने से बचना चाहिए। संतान से आपको सहयोग मिलेगा। दोस्तों के साथ रिश्ते बेहतर होगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
कुंभ राशि: आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी, जिससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। लम्बे समय से चल रहा किसी कोर्ट-कचहरी के मामले को निपटने के लिए किसी ख़ास दोस्त से फोन पर राय लेंगे। आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी। कारोबार में तरक्की के योग बन रहे है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी। आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर होगी। करियर में आगे बढ़ने के
नए अवसर सामने आएंगे। रोजमर्रा के कामों में फायदा होगा। आज आपकी बातों से परिवार के लोग सहमत रहेंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 1
मीन राशि: आज आपके व्यक्तित्व में निखार आयेगा। अध्यात्म के प्रति लगाव बढ़ेगा। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज ननिहाल पक्ष से खुशखबरी मिलेगी। आप लोगों को अपनी बातें समझाने में सफल होंगे। आज बात करते समय अपनी भाषा पर ध्यान दें, नहीं तो किसी से कहा-सुनी हो सकती है। आपकी दिनचर्या में बदलाव आने से आज कुछ कार्यों को पूरा करने में समय लगेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
NEET UG Result 2024 : नीट यूजी 2024 का फाइनल रिजल्ट जारी...इस लिंक से चेक करें परिणाम
NEET UG Revised Result 2024 : नीट यूजी 2024 फाइनल रिवाइज्ड रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दिया गया है। कैंडिडेट्स इस डायरेक्ट लिंक पर exams.nta.ac.in पर अपना लेटेस्ट स्कोरकार्ड देख सकते हैं।
विवाद से घिरे स्नातक मेडिकल प्रवेश परीक्षा को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिकाओं को सुप्रीम कोर्ट ने खारिज कर दिया था। इसके बाद संशोधित परिणाम घोषित किया गया है।
राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने संशोधित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा स्नातक (नीट यूजी) 2024 परिणाम की घोषणा कर दी है। यह रिवाइजल्ड रिजल्ट भौतिक विज्ञान के प्रश्नों के सही विकल्प पर विचार करने के बाद घोषित किया गया है। सुप्रीम कोर्ट ने इस बार विवादों में रही नीट को रद्द करने और दोबारा परीक्षा कराने की मांग वाली याचिका खारिज कर दी। NEET UG 2024 संशोधित परिणाम लिंक Exams.nta.ac.in/NEET/ पर देख सकते हैं।
NEET परिणाम 2024 संशोधित स्कोरकार्ड देखने के लिए आधिकारिक वेबसाइट्स
इस वर्ष 67 छात्रों ने अखिल भारतीय रैंक 1 हासिल की की। उनमें से छह को पर्यवेक्षकों द्वारा की गई गलतियों के कारण परीक्षा के दौरान बर्बाद हुए समय के लिए अतिरिक्त अंकों के साथ मुआवजा दिए जाने के कारण सूची में शामिल किया गया था। कम से कम 44 लोगों ने टॉप किया क्योंकि उन्हें भौतिकी के एक प्रश्न का उत्तर गलत मिला और इसके लिए उन्हें ग्रेस अंक प्राप्त हुए।
संशोधित परिणाम की घोषणा के साथ उम्मीदवारों की रैंक बदल गए हैं क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने फैसला किया है कि केवल एक ही सटीक उत्तर होगा और इसके अलावा किसी भी अन्य उत्तर देने वाले को इसके लिए अंक नहीं मिलेंगे। इसका मतलब यह है कि इन 44 उम्मीदवारों के अंक अब संशोधित होकर 720 में से 715 रह गए हैं और बाकी 14 उम्मीदवार जिन्होंने 720 अंक प्राप्त किए हैं और अन्य 70 उम्मीदवार हैं जिन्होंने 720 में से 716 अंक प्राप्त किए हैं। इन 44 को अब उनके बाद ही स्थान दिया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी लैस होंगी ट्रेने, वंदे भारत, शताब्दी से शुरूआत
भोपाल। यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए रेलवे, वंदे भारत, शताब्दी और हमसफर जैसी ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगा रहा है । इसके बाद मेल और एक्सप्रेस गाड़ियों के एसी, स्लीपर और जनरल कोच में भी कैमरे लगाए जाएंगे। इससे ट्रेनों में चोरी की घटनाओं में कमी आएगी। दरअसल, पिछले कुछ समय में ऐसे कई मामले सामने आए हैं, लेकिन तकनीकी खामियों के चलते बदमाश पकड़े नहीं जा सके हैं।
लेकिन रेलवे बोर्ड इस योजना के तहत टेंडर प्रक्रिया शुरू करेगा, लेकिन पमरे जोन की योजना है कि जोन की ट्रेनों के कोच में निशातपुरा कोच फैक्ट्री में ही कैमरे लगाए जा सकें। इसके लिए बोर्ड को प्रस्ताव भेजा जा चुका है। इन कैमरों में एक खास तरह का इमेज क्रॉपिंग टूल होगा, जो सनग्लास, स्कार्फ और चेहरा आधा ढंका होने पर भी पहचान कर लेगा। इटारसी अपडाउन करने वाली सुनीता अग्रवाल का कहना है कि इस प्रस्ताव से महिलाएं ट्रेनों में सुरक्षित रहेंगी पश्चिम मध्य रेलवे की महाप्रबंधक शोभना बंदोपाध्याय ने बताया कि रेल यात्रियों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए ट्रेनों में सीसीटीवी कैमरे लगाए जा रहे हैं। अभी वंदे भारत एक्सप्रेस, राजधानी जैसी ट्रेनों में कैमरे की सुविधा शुरू होगी। इसके बाद अन्य ट्रेनों में भी लगाए जाएंगे।
अमृत भारत स्टेशन योजना में 32 स्टेशन का होगा विकास, 25 नई रेल लाइन, यहां जानें रेल बजट में छत्तीसगढ़ को क्या मिला
अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 8 अगस्त तक बढ़ी, मनीष सिसोदिया को भी नहीं मिली राहत
कंगना रनौत की संसद सदस्यता पर संकट: हाई कोर्ट ने जारी किया नोटिस, जानिए पूरा मामला
राष्ट्रपति भवन के दो हॉल का बदला नाम...जानिए अब किस नाम से जाना जाएगा...
महाराष्ट्र के पुणे में आफत की बारिश हुई है.. वहीं करंट की वजह से तीन लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई है
महाराष्ट्र का पुणे भारी बारिश के कहर का सामना कर रहा है. रातभर हुई बारिश के बाद कई इलाकों में पानी भर गया है. लोग घरों में फंसे हुए है. पुणे के बीच से बहने वाली मुठा नदी में खडगवासला डैम से पानी छोड़े जाने से परेशानी और बढ़ गई है. यहां करीब 40 क्यूसके ज्यादा पानी छोड़ा गया है. शहर के कई इलाकों में रात से बिजली भी नहीं है.
पुणे की लगभग 15 हाउसिंग सोसाइटी में बारिश का पानी घुस गया है. वहीं करंट की वजह से तीन लोगों की भी दर्दनाक मौत हो गई है. पुणे शहर की चार अलग-अलग जगहों पर 100 मिलीमीटर से भी ज़्यादा बारिश दर्ज की गई है.
पुणे के स्कूलों में छुट्टी
मौसम विभाग ने अगले कुछ घंटों में पुणे शहर, भोर, वेल्हा, मावल, मुलशी, हवेली तालुका के खडकवासला क्षेत्र में भारी बारिश की चेतावनी दी है. इसको लेकर रेड अलर्ट जारी किया गया है. साथ ही 25 जुलाई को स्कलों को बंद करने का आदेश दिया गया है. वहीं पुणे शहर के निचले इलाकों में जलजमाव की आशंका को देखते हुए जिला कलेक्टर डॉ. दिवासे ने नागरिकों से अपील की है कि वे सतर्क रहें और जरूरी होने पर ही घरों से बाहर निकलें. जिला कलेक्टर ने पिंपरी चिंचवड़ नगर निगम क्षेत्र में भी स्कूलों को बंद करने का आदेश दिया है.
पुणे के बाद रायगढ़ के भी कई इलाकों के स्कूलों की बारिश की वजह से छुट्टी कर दी गई है. इनमें महाड, पोलादपूर, माणगाव तळा, रोहा और सुधागड इलाके शामिल हैं. छात्रों के हितों को ध्यान में रखते हुए और संभावित असुविधा से बचाने के लिए मुंबई विश्वविद्यालय ने भी आज होने वाली सभी परीक्षाएं स्थगित कर दी हैं. इन सभी परीक्षाओं की संशोधित तारीखें जल्द ही घोषित की जाएंगी.
डिप्टी सीएम ने पुणे कलेक्टर को दिए हालात पर काबू पाने के आदेश
वहीं डिप्टी सीएम अजित पवार ने कलेक्टर सुहास दिवसे से पुणे की स्थिति जानने के लिए फोन पर बात की है. साथ ही पुणे के हालात पर काबू पाने के निर्देश दिए हैं. जिन सोसाइटियों में पानी भरा है उनके लिए तत्काल उपाय करने का आदेश भी दिया है.
एक पेड़ माँ के नाम : धरती मां को हरा-भरा बनाने चल रहा अभियान
भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि,हम सबके जीवन मां का दर्जा सबसे ऊंचा होता है, मां हर दुःख सहकर भी अपने बच्चों का पालन पोषण करती है, हर मां अपने बच्चों पर हर स्नेह लुटाती जन्मदात्री मां का यह प्यार हम सब पर एक कर्ज की तरह होता है जिसे कोई चुका नहीं सकता। प्रधानमंत्री श्री मोदी का सोचना है कि अब हम मां को कुछ दे तो सकते नहीं लेकिन और कुछ कर सकते हैं। इसी सोच में इस वर्ष विश्व पर्यावरण दिवस पर एक विशेष अभियान शुरू किया गया है इस अभियान का नाम है ‘‘एक पेड़ मां के नाम’’।
विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने (5 जून) को बुद्ध जयंती पार्क, नई दिल्ली में पीपल का पौधा लगाकर ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान की शुरुआत की। प्रकृति के पोषण के लिए धरती माता और मानव जीवन के पोषण के लिए हमारी माताओं के बीच समानता दर्शाते हुए पीएम मोदी ने दुनिया भर के लोगों से अपनी माँ के प्रति प्रेम, आदर और सम्मान के प्रतीक के रूप में एक पेड़ लगाने और धरती माता की रक्षा करने का संकल्प लेने का आह्वान किया।
केंद्र और राज्य सरकार के विभाग भी ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान के लिए सार्वजनिक स्थानों की पहचान करेंगे। गौरतलब है कि इस बार विश्व पर्यावरण दिवस की थीम भूमि क्षरण को रोकना और उलटना, सूखे से निपटने की क्षमता विकसित करना और मरुस्थलीकरण को रोकना का मुख्य उद्देश्य है।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने नवा रायपुर के अटल नगर स्थित जैव विविधता पार्क में ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का शुभारंभ पीपल के पौधे का रोपण कर किया। इस अभियान के तहत वन विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ में 4 करोड़ वृक्ष लगाये जाएंगे। इस अभियान में स्कूली बच्चे, आम नागरिक और जनप्रतिनिधि भी उत्साह के साथ हिस्सा ले रहे हैं। शासकीय, अशासकीय संस्थाओं और समितियों द्वारा पौधारोपण जोर-शोर से किया जा रहा है।
पेड़ का महत्व
पेड़ लंबे समय तक प्रदूषण मुक्त वातावरण की कुंजी हैं क्योंकि वे ऑक्सीजन प्रदान करने, हवा की गुणवत्ता में सुधार, जलवायु सुधार, जल संरक्षण, मिट्टी संरक्षण और वन्य जीवन का समर्थन करने के लिए जिम्मेदार हैं। इन सभी कारणों से वर्तमान परिदृश्य में वृक्षारोपण आवश्यक हो गया है क्योंकि प्रदूषण चरम पर है। कुछ हद तक प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए वृक्षारोपण ही एकमात्र उपाय है। पेड़ों के बिना, पृथ्वी पर जीवन नहीं होता। पेड़-पौधे कई तरह से पर्यावरण को स्वस्थ रखने में बहुत योगदान देते हैं।
मार्च 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाने की योजना
एक पेड़ माँ के नाम अभियान के साथ इस साल सितंबर तक 80 करोड़ और मार्च, 2025 तक 140 करोड़ पेड़ लगाने की योजना बनाई गई है। इसके लिए “संपूर्ण सरकार” और “संपूर्ण समाज” नीति का पालन किया जाएगा। ये पेड़ पूरे देश में व्यक्तियों, संस्थाओं, समुदाय आधारित संगठनों, केंद्र और राज्य सरकार के विभागों और स्थानीय निकायों द्वारा लगाए जाएंगे।
Panchang 25 July 2024: गुरुवार 25 जुलाई 2024 का पंचांग, जानें विशेष पर्व एवं राहुकाल
Panchang 25 July 2024: पंचांग के माध्यम से समय एवं काल की सटीक गणना होती है। पंचांग पांच अंगों तिथि, वार, नक्षत्र, करण और योग से मिलकर बना है। इन सबके समावेश से ही किसी भी दिन की शुभ मुहूर्त की गणना की जाती है। दैनिक पंचांग में सूर्योदय, सूर्यास्त का समय, शुभ मुहूर्त, राहुकाल, नक्षत्र, करण, सूर्य और चंद्र ग्रह की स्थिति, हिंदू मास एवं पक्ष आदि के बारे में पता चलता है। 25 जुलाई 2024 दिन गुरुवार श्रावण माह, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है। आज का पंचांग इस प्रकार है।
सूर्य अयन-दक्षिणायन
विक्रम संवत-2081
शक संवत-1946
सम्वत्सर-पिंगल
दिशाशूल-दक्षिण
ऋतु-वर्षा
नक्षत्र-पूर्वाभाद्रपदा
योग-शोभन
करण-कौलव
चंद्रराशि-कुंभ
सूर्यराशि-कर्क
राहुकाल
दोपहर 1.30 बजे से दोपहर 3 बजे तक
विशेष
मौना पंचमी, नाग मरूस्थले
Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: इन राशियों को आज होगा आर्थिक लाभ, जानें कैसा रहेगा आपका दिन
Aaj Ka Rashifal 25 July 2024: श्रावण माह, कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि है, 25 जुलाई 2024 का दिन आपके लिए कैसा रहेगा। आज आपके जीवन में क्या-क्या परिवर्तन हो सकता है, आज आपके सितारे क्या कहते हैं, यह जानने के लिए पढ़ें आज का भविष्यफल।
मेष (Aries): कामकाज में आ रहा अवरोध दूर होकर प्रगति का रास्ता मिल जाएगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। अच्छे कार्य के लिए रास्ते बना लेंगे। नवीन उद्योगों के अवसर बढ़ेंगे व अभिलाषाएं पूर्ण होंगी। कुछ भ्रामक धारणाओं का खंडन होगा। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। शुभांक-5-6-9
वृष (Taurus): अपनी गतिविधियों पर पुनर्विचार करें। वैचारिक द्वन्द्व और असंतोष बना रहेगा। किसी सूचना से पूर्ण निर्णय सम्भव। सुख आरोग्य प्रभावित होगा। प्रतिष्ठा बढ़ाने वाले कुछ सामाजिक कार्य संपन्न होंगे। आय-व्यय की स्थिति समान रहेगी। स्वास्थ्य का पाया भी कमजोर बना रहेगा। शुभांक-2-6-8
मिथुन (Gemini): यात्रा का दूरगामी परिणाम मिल जाएगा। कामकाज में आ रही बाधा को दूर कर लेंगे। सुविधा और समन्वय बना रहने से कामकाज में प्रगति बन जाएगी। आर्थिक हित के काम को साधने में मदद मिल जाएगी। यात्रा शुभ रहेगी। अपने काम पर पैनी नजर रखिए। विरोधी नुकसान की कोशिश करेगा। शुभांक-4-7-9
कर्क (Cancer): लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। मध्याह्न पूर्व समय आपके पक्ष का रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। परिश्रम से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। पर प्रपंच में ना पड़कर काम पर ध्यान दीजिए। इच्छित कार्य सफल होंगें। शुभांक-1-3-5
सिंह (Singh): दुर्लभ स्वप्न साकार होंगे। आलस्य का त्याग करें। पुरुषार्थ का सहारा लें। मेल-मिलाप से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। अपने काम में सुविधा मिल जाने से प्रगति होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। कोई प्रिय वस्तु अथवा नवीन वस्त्राभूषण प्राप्त होंगे। भावनाओं का उद्वेग बढ़ेगा। शुभांक-2-6-8
कन्या (Virgo): विवाद समाप्त होंगे। शुभ संदेशों से मन खिला-खिला रहेगा। परेशानीयां स्वत: ही दूर होती प्रतीत होगी। अध्ययन में रुचि पैदा होगी। अभिभावकों के प्रति उत्तरदायित्व निभाने होंगे। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। स्वविवेक से कार्य करे। जीवनसाथी का परामर्श लाभदायक रहेगा। शुभांक-3-7-8
तुला (Libra): शैक्षणिक कार्य आसानी से पूरे होते रहेंगे। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परिश्रम प्रयास से काम बनाने की कोशिश लाभ देगी। व्यापार व व्यवसाय में ध्यान देने से सफलता मिलेगी। बुरी संगति से बचें। नौकरी में सावधानीपूर्वक कार्य करें। अपनों का सहयोग प्राप्त होगा। शुभांक-3-5-7
वृश्चिक (Scorpio): आवेश में आना आपके हित में नही होगा इसलिए व्यवहार व वाणी पर नियंत्रण रखें। पठन-पाठन में स्थिति कमजोर रहेगी। अपने अधीनस्थ लोगों से कम सहयोग मिलेगा। बाहरी सहयोग की अपेक्षा रहेगी। सलाह उपयोगी सिद्ध होगी। विपरीत परीस्थितियों में भी हानि नहीं होगी। शुभांक-5-6-8
धनु (Sagittarius) : व्यापार व नौकरी में स्थिति अच्छी रहेगी। आलस्य का त्याग करें। कार्यसिद्धि होने में देर नहीं लगेगी। आर्थिक लाभ उत्तम रहेगा। शैक्षणिक कार्यों में रुचि बढ़ेगी। परिवार में किसी मांगलिक कार्य पर वार्ता होगी। स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। लेन-देन में अस्पष्टता ठीक नहीं। स्त्री-संतान पक्ष का सहयोग मिलेगा। शुभांक-2-6-8
मकर (Capricorn): समय पक्ष का बना रहेगा। कारोबारी काम में प्रगति बनती रहेगी। लेन-देन में आ रही बाधा दूर करने का प्रयास होंगे। धार्मिक कार्य में समय और धन व्यय होगा। अपना काम दूसरों के सहयोग से पूरा होगा। ले देकर की जा रही काम की कोशिश ठीक नहीं। पुराने मित्र से मिलन होगा। स्वविवेक से कार्य करें। शुभांक-4-6-7
कुंभ (Aquarius): मेहमानों का आगमन होगा। राजकीय कार्यों से लाभ। पैतृक सम्पत्ति से लाभ। पुरानी गलती का पश्चाताप होगा। विद्यार्थियों को लाभ। दाम्पत्य जीवन सुखद रहेगा। परिवारजन का सहयोग व समन्वय काम को बनाना आसान करेगा। कारोबारी काम में नवीन तालमेल और समन्वय बन जाएगा। शुभांक-3-5-8
मीन (Pisces): जीवनसाथी अथवा दोस्तों के साथ साझे में किए जा रहे काम में लाभ मिल जाएगा। एकाकी वृत्ति त्यागें। हित के काम में आ रही बाधा मध्याह्न पश्चात दूर हो जाएगी। अपने काम आसानी से बनते चले जाएंगे। साथ ही आगे के लिए रास्ता भी बन जाएगा। इच्छित कार्य सफल होंगे। शुभांक-2-5-
Plane Crash: काठमांडू एयरपोर्ट हुआ बड़ा विमान हादसा...18 की हुई मौत, पढ़ें यह खबर
नेपाल :- की राजधानी काठमांडू में एक बड़ा प्लेन हादसा हुआ है, जिसमे 18 लोगों की दर्दनाक मौत हो गयी है । दरअसल आज यानी 24 जुलाई को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर एक प्लेन ने जैसे ही उड़ान भरा उसमे गड़बड़ी आ गयी। प्लेन उड़ाने के लिए जो ऊंचाई चाहिए होती है, प्लने उसे हासिल नहीं कर पाया और उसका बैलेंस बिगड़ गया। जिसके बाद बाएं तरफ गिरते हुए प्लेन क्रैश हो गया। वजी प्लेन का विंग जैसे ही नीचे लगा, उसमें आग लग गई और इसी कारण इतना बड़ा हादसा हुआ है। आपको बता की इस प्लेन में 19 लोग सवार थे जिसमें से अभी तक 18 लोगों के शव बरामद हो चुके हैं। वही हादसे के बाद सौर्य एयरलाइंस ने पैसेंजर्स की लिस्ट जारी की है…
काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, हादसे के तुरंत बाद पुलिस और फायर फाइटर्स की टीम घटनास्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए पहुंची। न्यूज एजेंसी PTI के मुताबिक, एक सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि क्रैश के बाद विमान में आग लग गई थी। इसे तुरंत बुझा दिया गया।
घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है। हालांकि, हादसा किस वजह से हुआ इसकी जानकारी अब तक सामने नहीं आई है।
बिहार में बेहद सख्त कानून, 10 साल तक सजा और एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.- बिहार सरकार
पटना. बिहार में नीट पेपर लीक मामले के बाद पेपर लीक पर अंकुश लगाने के लिए नीतीश सरकार ने सख्त कानून लाने का निर्णय लिया है. बिहार सरकार आज विधानसभा में विधेयक लाने जा रही है. इस विधेयक में प्रावधान किया गया है कि पेपर लीक या इससे जुड़ी अन्य किसी भी गतिविधि में शामिल होने वाले इस कानून के तहत दोषी होंगे और उनपर कठोर करवाई की जायेंगे. दोषी को 10 साल तक सजा और एक करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.
नेपाल में बार-बार क्यों होती हैं विमान दुर्घटनाएं
नेपाल की राजधानी काठमांडू में टेकऑफ के दौरान एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. इस विमान में 19 लोग सवार थे. काठमांडू पोस्ट के मुताबिक, सौर्य एयरलाइंस का एक विमान बुधवार को काठमांडू के त्रिभुवन अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे पर उड़ान भरने के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पोखरा जा रहे विमान में विमान चालक दल समेत उन्नीस लोग सवार थे. विमान सुबह करीब 11 बजे दुर्घटनाग्रस्त हो गया. पुलिस और अग्निशमन विभाग के कर्मचारी दुर्घटनास्थल पर बचाव अभियान चला रहे हैं. हादसे के बाद पूरे एरिया में धुआं छाया हुआ है. हादसे में अभी तक किसी के मरने की खबर सामने नहीं आई है. हालांकि, घटनास्थल से सामने आई तस्वीरों में धुएं का गुबार उठता दिख रहा है.
Petrol Diesel Price Today:बजट के बाद घटे-बढ़े पेट्रोल डीजल के दाम, यहां चेक करें लेटेस्ट रेट
दिल्ली :- आम बजट के पेश होने के बाद देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में उतार-चढ़ाव आया है. हालांकि, कीमतें बजट के चलते प्रभावित नहीं हुई है. दरअसल ऑयल मार्केटिंग कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे पेट्रोल-डीजल के प्राइस अपडेट करती हैं
दिल्ली में आज पेट्रोल के दाम 94.72 रुपये, तो वहीं डीजल के दम 87.62 रुपये प्रति लीटर हैं.
मुंबई में पेट्रोल की कीमत 103.44 रुपये और डीजल की कीमत 89.97 रुपये प्रति लीटर है.
कोलकाता में पेट्रोल की कीमत 104.95 रुपये और डीजल की कीमत 91.76 रुपये प्रति लीटर है.
चेन्नई में पेट्रोल की कीमत 100.76 रुपये, तो वहीं डीजल की कीमत 92.35 रुपये प्रति लीटर है.
अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के रेट
नोएडा
पेट्रोल: 94.72 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 88.23 रुपये प्रति लीटर
लखनऊ
पेट्रोल: 94.64 रुपये प्रति लीटर
डीजल: 87.66 रुपये प्रति लीटर
आगरा
पेट्रोल: 94.55 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 87.57 रुपये प्रति लीटर है.
वाराणसी
पेट्रोल: 95.50 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 88.35 रुपये प्रति लीटर है.
पटना
पेट्रोल: 105.18 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 92.04 रुपये प्रति लीटर है.
भोपाल
पेट्रोल: 106.47 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 91.84 रुपये प्रति लीटर है.
देहरादून
पेट्रोल: 93.51 रुपये प्रति लीटर है.
डीजल: 88.34 रुपये प्रति लीटर है.
बजट में सोने, चांदी, मोबाइल- चार्जर और EV की कीमतें हुई कम, एक क्लिक में जानिए क्या हुआ सस्ता और महंगा
Budget 2024 : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट में मोबाइल फोन और चार्जर के सस्ते करने वाला ऐलान कर दिया है. बजट में वित्त मंत्री ने आज आम लोगों के काम आने वाली वस्तुओं को लेकर बड़ी राहत वाले ऐलान किए हैं।
सोना-चांदी और प्लैटिनम होंगे सस्ते
सोने-चांदी पर कस्टम ड्यूटी घटकर 6 फीसदी हो गई है जिससे ये सस्ते होंगे. प्लेटिनम पर भी कस्टम ड्यूटी घटी है जिसके बाद ये भी सस्ते होने वाला है.वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में सोना और चांदी के ऊपर कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6 फीसदी करने का प्रस्ताव किया है. उसके अलावा उन्होंने प्लैटिनम के लिए भी कस्टम ड्यूटी को घटाकर 6.4 फीसदी करने की जानकारी दी. सरकार के इस फैसले के अमल में आने के बाद सोना, चांदी और प्लैटिनम की कीमतें घट जाएंगी।
मोबाइल फोन-चार्जर सस्ते होने से मिली सौगात
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने ऐलान किया कि मोबाइल फोन और चार्जर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को 15 फीसदी तक घटाया गया है. इसके चलते अब मोबाइल फोन की कीमत में कटौती देखने को मिलेगी।
लिथियम बैटरी के सस्ता होने से मिलेगा ईवी को बूस्ट
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने सोलर पैनल और लिथियम बैटरी के सस्ता होने की भी बात कही जिससे फोन और गाड़ियों की बैटरी के दाम कम होंगे. इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनियों के लिए टैक्स डिडक्टेड एट सोर्स यानी TDS दर 1 फीसदी से घटकर 0.1 फीसदी की गई है. इसे लगभग शून्य ही कर दिया गया है।
वित्त मंत्री ने दी कैंसर की दवाओं पर बड़ी राहत
वित्त मंत्री ने ऐलान किया कि कैंसर के इलाज की तीन दवाओं को मूल सीमा शुल्क से छूट दी जाएगी. एक्स-रे मशीनों में इस्तेमाल होने वाले एक्स-रे ट्यूब और फ्लैट पैनल डिटेक्टरों पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में भी बदलाव किया जाएगा. ऐलान लागू होने के बाद इनकी कीमतों में भी कमी आएगी. इसके अलावा फेरोनिकेल, ब्लिस्टर कॉपर पर बेसिक कस्टम ड्यूटी को सरकार ने हटा दिया है.
बजट के ऐलान के बाद अब ये उत्पाद हो जाएंगे महंगे
वित्त मंत्री ने अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 25 फीसदी करने की घोषणा की है.
स्पेसिफाइड टेलीकॉम उपकरणों पर भी बेसिक कस्टम ड्यूटी को 10 फीसदी से बढ़ाकर 15 फीसदी कर दिया गया है.
बजट में ये हुआ सस्ता
·मोबाइल और मोबाइल चार्जर
· सोलर पैनल
· चमड़े की वस्तुएं
· गहने (सोना, चांदी, हीरा, प्लेटिनम)
· स्टील और लोहा
· इलेक्ट्रॉनिक्स
· क्रूज़ यात्रा
· समुद्री भोजन
· कैंसर की दवाइयाँ
कपड़ा-जूते होंगे सस्ते
एक्सरे ट्यूब पर छूट, 25 अहम खनिजों पर ड्यूटी खत्म, फिश फीड पर ड्यूटी घटी, देश में बनने वाले चमड़े, कपड़ा और जूते सस्ते होंगे.
क्या-क्या हुआ महंगा?
– प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा
– हवाई सफर महंगा हुआ.
– सिगरेट महंगी हुई
– अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी
– पीवीसी इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25 फीसदी का इजाफा
Transfer : एमपी में तीन IAS अधिकारियों तबादला...देखे लिस्ट
भोपाल : एमपी में 3 आईएएस अधिकारियों का तबादला किया गया है. जारी आदेश में कटनी और मंदसौर के कलेक्टर बदले गए है. मुख्यमंत्री की उप सचिव अदिति गर्ग को मंदसौर जिले का कलेक्टर बनाया गया है. वहीं मंदसौर के कलेक्टर को अब कटनी कलेक्टर बनाया गया है. कटनी के कलेक्टर अवि प्रसाद को मध्य प्रदेश शासन में उप सचिव की जिम्मेदारी दी गई है.

NEET पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश: नहीं होगा री-एग्जाम,
NEET पर सुप्रीम कोर्ट का आदेश: नहीं होगा री-एग्जाम, कहा- पेपर लीक के पर्याप्त सबूत नहीं
Budget 2024 : इस बार के बजट में युवा, महिला, कर्मचारी और छात्रों को क्या मिला? जानिए एक क्लिक में
Union Budget 2024 : केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) ने आज केंद्र की मोदी सरकार के तीसरे कार्यकाल का पूर्ण बजट पेश किया. बजट में वित्त मंत्री (Union Finance Minister) ने देश के विकास साथ-साथ लोगों के निजी हितों का भी विशेष ध्यान रखा है. इसके साथ ही वित्त मंत्री ने उन सभी जनकल्याणकारी योजनाओं को विस्तारित करने का भी ऐलान किया है, जो कि मौजूदा समय में लोगों के निजी हितों को सकारात्मक तरीके से प्रभावित कर रहे हैं. इसके अलावा, लोगों के हितों को केंद्र में रखते हुए वित्त मंत्री ने कई बड़े ऐलान किए हैं.-
अगले पांच साल तक मिलेगा मुफ्त राशन
कोरोना काल में केंद्र सरकार (Central Government) ने सभी लोगों को मुफ्त में राशन उपलब्ध कराने के मकसद से मुफ्त राशन देने की योजना शुरू की थी. इस योजना को शुरू करने के मुख्य उद्देश्य यह था कि भारत में कोई भी व्यक्ति भूखा ना सोए. पहले यह स्कीम महज कोरोना काल में लोगों की परेशानियों को ध्यान में रखते हुए शुरू की गई थी, लेकिन बाद में इसे बढ़ा दिया गया था. इस बीच, आज केंद्रीय वित्त मंत्री ने आगामी पांच वर्ष के लिए इसे और बढ़ाने का ऐलान किया है. केंद्र सरकार के इस कदम को काफी अहम माना जा रहा है. इसके अलावा, केंद्रीय वित्त मंत्री ने इस साल कृषि और संबद्ध क्षेत्रों के लिए 1.52 लाख करोड़ रुपये का प्रावधान भी किया है. केंद्रीय वित्त मंत्री ने कृषि की भूमिका ध्यान में रखते हुए किसानों पर विशेष फोकस किया है.
युवाओं को मिली ये सौगात
केंद्रीय वित्त मंत्री ने रोजगार के लिए तीन प्रमुख योजनाओं पर काम करने का भी ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि मल्टीनेशनल कंपनियों में युवाओं को पांच साल इंटर्नशिप की सुविधा मिलेगी. इस दौरान उन्हें आर्थिक सुविधा भी उपलब्ध कराया जाएगा. ट्रेनिंग के दौरान होने वाले खर्च को कंपनी सीएसआर फंड से वहन करेगी. वित्त मंत्री ने कहा कि इस तरह की सुविधा विकसित करने से युवा पहले की तुलना में ज्यादा कौशलयुक्त होंगे और उनके पास रोजगार के ज्यादा व्यापक साधन होंगे. मौजूदा दौर में विपक्षी दल जिस तरह बेरोजगारी को लेकर केंद्र सरकार पर सवाल उठा रहे हैं, उसे ध्यान में रखते हुए केंद्रीय मंत्री के इस ऐलान को काफी अहम माना जा रहा है.
बिहार के मिलेंगे तीन एक्सप्रेस-वे
इसके साथ ही केंद्रीय वित्त मंत्री ने बिहार में तीन एक्सप्रेस वे बनाने का भी ऐलान किया है. इसके लिए 26 हजार करोड़ रुपए आवंटित किए जाने की घोषणा की है. बजट में कहा गया है कि दरभंगा, नालंदा सहित अन्य जिलों को केंद्र सरकार के इस कदम से व्यापक स्तर पर फायदा पहुंचेगा और वहां के युवाओं को इससे फायदा पहुंचेगा. वर्तमान में बड़ी संख्या में बिहार के युवाओं को रोजगार के लिए महानगरों की ओर पलायन करना पड़ता है. अगर इन एक्सप्रेस वे का निर्माण वहां हो जाता है, तो इस बात में कोई दो मत नहीं है कि यह बिहारवासियों के लिए बड़ी सौगात साबित होगी.
वित्त मंत्री ने पटना से पूर्णिया, बक्सर से भागलपुर और वैशाली से दरभंगा के बीच एक्सप्रेस वे बनाने का ऐलान किया गया है. बक्सर में गंगा नदी पर दो लेन का पुल बनाया जाएगा. वित्त मंत्री ने कहा कि बिहार में बाढ़ पर काबू पाने के लिए हमारी सरकार नेपाल सरकार के साथ मिलकर काम करेगी. राज्य में बाढ़ पर नियंत्रण करने के लिए केंद्र सरकार की ओर से 11,500 करोड़ रुपये का भी प्रावधान किया गया है.
छात्रों को पढ़ाई के लिए मिलेगा लोन
इसके साथ ही वित्त मंत्री ने छात्रों के हितों को लेकर भी बड़ा ऐलान किया है. वित्त मंत्री ने कहा कि छात्रों को मॉडल स्किल लोन का लाभ दिया जाएगा. इसके लिए छात्रों को 7.5 लाख रुपये लोन देने का ऐलान केंद्र सरकार की ओर से किया गया है. इससे 25 हजार छात्रों को फायदा पहुंचेगा और जो छात्र पैसों के अभाव में अपनी पढ़ाई पूरी नहीं कर पाते थे, वो अब पढ़ाई पूरी कर सकेंगे.
कर्मचारियों और महिलाओं के लिए ये ऐलान
वहीं, वित्त मंत्री ने पहली बार नौकरी करने वाले युवाओं को अतिरिक्त पीएफ देने का भी ऐलान किया है. इससे करीबन 23 लाख युवाओं को फायदा पहुंचेगा. इसके अलावा, केंद्र सरकार ने देश के विकास में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाने का भी ऐलान किया है. उन्होंने कहा कि इस दिशा में आगामी दिनों में कई बड़े कदम भी उठाए जाएंगे. निर्मला सीतारमण ने कहा कार्यबल में महिलाओं की भागीदारी को बढ़ावा देने के लिए सरकार कामकाजी महिलाओं के लिए छात्रावास स्थापित करेगी. महिलाओं और बालिकाओं को लाभ पहुंचाने वाली योजनाओं के लिए सरकार ने तीन लाख करोड़ रुपये से अधिक का आवंटन किया है.
सिगरेट भी महंगी हुई.,कपड़ा-जूते होंगे सस्ते जानें बजट में क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा?
सस्ते होंगे मोबाइल फोन
मोबाइल फोन पर लगने वाली बेसिक कस्टम ड्यूटी (बीसीडी) को 15 प्रतिशत घटा दिया गया है. इसके साथ ही मोबाइल प्रिंटेड सर्किट बोर्ड असेंबली (पीसीबीए) और मोबाइल चार्जर पर बीसीडी को 15 प्रतिशत तक कम किया गया है.
इस कटौती से कस्टमर्स के लिए मोबाइल फोन और संबंधित पार्टस अधिक किफायती होने की उम्मीद है.
सोना-चांदी होगी सस्ती
सोने और चांदी पर लगने वाली कस्टम ड्यूटी को 6 प्रतिशत कम करने का ऐलान किया गया है. इसके साथ ही प्लैटिनम पर कस्टम ड्यूटी 6.4 फीसदी करने का प्रस्ताव रखा गया है. वहीं उत्पादन की लागत को कम करने के लिए फेरो निकेल और ब्लिस्टर कॉपर पर बीसीडी को हटाने का प्रस्ताव रखा गया है.
कैंसर की दवा पर कस्टम ड्यूटी हटी
केंद्र सरकार ने कैंसर बीमारी के इलाज में यूज होने वाली 3 और दवाओं पर से कस्टम ड्यूटी हटा ली है.
कपड़ा-जूते होंगे सस्ते
एक्सरे ट्यूब पर छूट, 25 अहम खनिजों पर ड्यूटी खत्म, फिश फीड पर ड्यूटी घटी, देश में बनने वाले चमड़े, कपड़ा और जूते सस्ते होंगे.
क्या-क्या हुआ महंगा?
- प्लास्टिक सामान पर आयात शुल्क बढ़ा
- हवाई सफर महंगा हुआ.
- सिगरेट महंगी हुई
- अमोनियम नाइट्रेट पर कस्टम ड्यूटी बढ़ी
- पीवीसी इंपोर्ट घटाने के लिए 10 से 25 फीसदी का इजाफा
Budget 2024: न्यू टैक्स रिजीम में कितनी आय पर अब क्या होगा टैक्स
- 3 लाख रुपये तक : जीरो
- 3.1 लाख से 7 लाख रुपये तक : 5 फीसदी
- 7.1 लाख से 10 लाख रुपये : 10 फीसदी
- 10.1 लाख से 12 लाख रुपये : 15 फीसदी
- 12.1 लाख से 15 लाख रुपये : 20 फीसदी
- 15 लाख रुपये से ऊपर: 30 फीसदी
-
जानिए निर्मला सीतारमण के बजट की अहम बातें
- चैरिटी के मामलों में दो अलग-अलग व्यवस्थाओं की जगह एक कर छूट व्यवस्था होगी.
- न्यू टैक्स रिजीम में स्टैंडर्ड डिडक्शन 50 हजार से बढ़ाकर 75 कर दिया गया है.
- विभिन्न भुगतान के लिए पांच फीसदी टीडीएस की जगह दो फीसदी टीडीएस की व्यवस्था होगा.
- म्यूच्युअल फंड्स या यूटीआई के री-पर्चेस पर 20 फीसदी टीडीएस को वापस ले लिया गया है.
- ईकॉमर्स ऑपरेटर्स के लिए टीडीएस को एक फीसदी से घटाकर 0.1 फीसदी कर दिया गया है.
- टैक्स समाधान के लिए जन विश्वास-2.0 पर काम जारी है.
- म्युचुअल फंड के रिपरचेज पर टीडीएस खत्म.
- शॉर्ट टर्म कैपिटल गेन टैक्स की दर 20 फीसदी.
- लॉन्ग टर्म कैपिटल गेन को 10 फीसदी से बढ़ाकर 12.50 फीसदी कर दिया गया है.
- एंजेल टैक्स हटाया गया.
अच्छे कॉलेज में पढ़ाई करने का एकमात्र उद्देश्य बेहतर प्लेसमेंट की चाह होती है.कॉलेज के दौरान अपनी मन पसंद कंपनी में जॉब पाने की इक्छा रखता है.
अच्छे कॉलेज में पढ़ाई करने का एकमात्र उद्देश्य बेहतर प्लेसमेंट की चाह होती है. हर स्टूडेंट कॉलेज के दौरान अपनी मन पसंद कंपनी में जॉब पाने की इक्छा रखता है. लेकिन इस सपने को साकार करने के लिए उसे कठिन परीश्रम और स्मार्ट तैयारी की जरुरत होती है
हमारे जीवन में पढ़ाई का उद्देश्य ज्ञान अर्जित करने के साथ अपनी योग्यता के अनुकूल जॉब पाना भी होता है. अच्छे कॉलेज में पढ़ाई करने का एकमात्र उद्देश्य बेहतर प्लेसमेंट की चाह होती है. हर स्टूडेंट कॉलेज के दौरान अपनी मन पसंद कंपनी में जॉब पाने की इक्छा रखता है. लेकिन इस सपने को साकार करने के लिए उसे कठिन परीश्रम और स्मार्ट तैयारी की जरुरत होती है.
अधिकांश मामलों में स्टूडेंट्स अपने बेहतर भविष्य के लिए कॉलेज प्लेसमेंट पर निर्भर करते हैं. इसलिए प्लेसमेंट के दौरान कुछ जरुरी बातें जैसे कि समय का पाबंद होना, अपने सब्जेक्ट्स की बेसिक्स पर पकड़ होना, सबके साथ फ्रेंडली व्यवहार करना आदि पर स्टूडेंट्स को पूरी तरह से ध्यान देना चाहिए. इसके अतिरिक्त प्लेसमेंट के दौरान कम्युनिकेशन करते समय अपने जेश्चर (हाव भाव) को इम्प्रेसिव बनाते हुए कॉंफिडेंट रहने की कोशिश करनी चाहिए.
आजकल कॉलेज के प्लेसमेंट सेल इन विषयों पर स्टूडेंट्स को पर्याप्त ट्रेनिंग देते हैं. इन बातों पर पूरी तरह से अमल करना स्टूडेंट्स पर निर्भर करता है और इसी से उनके करियर को एक दिशा मिलती है.
12वीं में फेल... लेकिन NEET में 720 में से 705 अंक, इस छात्रा का कारनामा सुन CJI भी रह गए दंग
गुजरात की एक लड़की कर्नाटक के बेलगावी में NEET परीक्षा देने गई थी. छात्रा ने नीट में 720 में से 705 नंबर हासिल किए हैं. वहीं वह 12वीं की परीक्षा में फेल हो गई.
सुप्रीम कोर्ट में सोमवार को नीट पेपर लीक मामले में सुनवाई हुई. सुनवाई के दौरान गुजरात के ऐसे केस का जिक्र किया गया, जिसे सुनकर सीजेआई चंद्रचूड़ भी हैरान रह गए. कोर्ट में जिस स्टूडेंट का जिक्र किया गया, उसे नीट परीक्षा में 720 में से 705 अंक मिले हैं. चौंकाने वाली बात ये है कि ये स्टूडेंट 12वीं परीक्षा में फेल हो गई.
दरअसल, सुप्रीम कोर्ट में याचिकाकर्ताओं के वकील एडवोकेट हुड्डा ने कोर्ट में बताया कि गुजरात की एक लड़की कर्नाटक के बेलगावी में परीक्षा देने गई और उसने 705 अंक हासिल किए, लेकिन वह 12वीं में फेल हो गई थी.
इस पर सीजेआई ने पूछा कि उस एग्जाम सेंटर का सक्सेस रेट कितना था. इस पर केंद्र की ओर से पेश सॉलिसीटर जनरल तुषार मेहता ने कहा कि 6 प्रतिशत. इस पूरे मामले में दो बातें सामने आई हैं कि गुजरात की इस लड़की ने कर्नाटक के बेलगावी में परीक्षा क्यों दी? दूसरा ये कि नीट जैसी बड़ी परीक्षा में 705 अंक हासिल करने वाली छात्रा 12वीं में फेल कैसे हो गई.
सोशल मीडिया पर छात्रा की मार्कशीट भी वायरल हो रही है. इसमें छात्रा के फिजिक्स में 21, केमिस्ट्री में 31, बॉयलॉजी में 39 नंबर मिले. अंग्रेजी में 59 नंबर आए. हालांकि, अभी इस मार्कशीट की पुष्टि नहीं हो पाई है. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक, छात्रा ने 12वीं में दो बार ड्रॉप आउट भी किया था |
NEET का रिजल्ट देख हर कोई हैरान
वहीं, लड़की का नीट का रिजल्ट देखकर हर कोई हैरान है. नीट में छात्रा ने फिजिक्स में 99.8, केमिस्ट्री में 99.1 परसेंटाइल हासिल किया. बॉयलॉजी में 99.1 परसेंटाइल है. हालांकि, नीट परीक्षा पास करने के बावजूद छात्रा मेडिकल कॉलेज में दाखिला नहीं पा सकेगी, क्योंकि इसके लिए 50 अंकों के साथ 12वीं परीक्षा पास करना जरूरी है.
कांग्रेस ने मोदी सरकार को घेरा
उधर, कांग्रेस नेता श्रीनिवास ने इस मामले में मोदी सरकार पर निशाना साधा है. उन्होंने लिखा, मोदी का एकलव्य आखिरकार गुजरात में ही मिला. 12वीं में फेल... लेकिन नीट में 720 में से 705 अंक.
सोशल मीडिया पर कुछ लोगों का मिला समर्थन
जहां एक सोशल मीडिया पर इस लड़की की आलोचना हो रही है तो दूसरी ओर कुछ लोगों का साथ भी मिल रहा है. एक यूजर ने लिखा कि अगर 12वीं फेल मनोज शर्मा IPS बन सकते हैं तो 12वीं फेल NEET एग्जाम टॉप क्यों नहीं कर सकती? ABP News Ke Saujanya Se
Raksha Bandhan 2024 : भाई-बहन के प्यार का प्रतीक: कब है रक्षाबंधन? यहां जानें राखी बांधने का शुभ मुहूर्त
Raksha Bandhan 2024 : भाई-बहन के बीच प्यार, स्नेह और बंधन का प्रतीक रक्षाबंधन इस साल सोमवार, 19 अगस्त को पड़ेगा। ‘रक्षा बंधन’ शब्द का अर्थ है ‘सुरक्षा का बंधन।’ इस दिन बहनें अपने भाइयों की कलाई पर ‘राखी’ नामक पवित्र धागा बांधती हैं और उनकी लंबी उम्र और समृद्धि की कामना करती हैं। बदले में भाई अपनी बहनों को हर तरह की परेशानी और परेशानी से बचाने की कसम खाते हैं।
राखी बांधने का सबसे अच्छा समय आमतौर पर अपराह्न काल होता है, जो हिंदू दिन के अनुसार दोपहर का समय होता है, या प्रदोष काल। भद्रा काल से बचना ज़रूरी है, जिसे इस अनुष्ठान के लिए अशुभ माना जाता है। नीचे ध्यान देने योग्य समय दिए गए हैं:
- रक्षा बंधन धागा समारोह का समय: दोपहर 01:30 बजे से रात 09:08 बजे तक
- Aparahna time Raksha Bandhan muhurat: 01:43 PM to 04:20 PM
- Pradosh Time Raksha Bandhan Muhurat: 06:56 PM to 09:08 PM
- Raksha Bandhan Bhadra end time: 01:30 PM
- Raksha Bandhan Bhadra Punchha: 09:51 AM to 10:53 AM
- Raksha Bandhan Bhadra Mukha: 10:53 AM to 12:37 PM
- पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को प्रातः 03:04 बजे प्रारम्भ होगी।
- पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को रात्रि 11:55 बजे समाप्त होगी।
Raksha Bandhan 2024 : राखी क्यों मनाई जाती है? जानें इसका इतिहास
महाभारत में पांडवों की पत्नियों भगवान कृष्ण और द्रौपदी से जुड़ी एक लोकप्रिय किंवदंती है। ऐसा कहा जाता है कि जब भगवान कृष्ण ने अपनी उंगली काट ली थी, तो द्रौपदी ने अपनी साड़ी का एक टुकड़ा फाड़कर खून बहने से रोकने के लिए उनकी उंगली पर बांध दिया था। उसकी चिंता से प्रभावित होकर, कृष्ण ने उसकी रक्षा करने का वादा किया, जिसे राखी बंधन के शुरुआती उदाहरणों में से एक माना जाता है।
Aaj Ka Panchang: आज 23 जुलाई 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह-नक्षत्र
पंचांग- 23 जुलाई 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- आषाढ़
तिथि
कृष्ण पक्ष द्वितीया- जुलाई 22 01:11 PM- जुलाई 23 10:23 AM
कृष्ण पक्ष तृतीया- जुलाई 23 10:23 AM- जुलाई 24 07:30 AM
नक्षत्र
धनिष्ठा- जुलाई 22 10:21 PM- जुलाई 23 08:18 PM
शतभिषा- जुलाई 23 08:18 PM- जुलाई 24 06:14 PM
योग
आयुष्मान- जुलाई 22 05:58 PM- जुलाई 23 02:35 PM
सौभाग्य- जुलाई 23 02:35 PM- जुलाई 24 11:10 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:57 AM
सूर्यास्त- 7:08 PM
चन्द्रोदय- जुलाई 23 9:02 PM
चन्द्रास्त- जुलाई 24 8:42 AM
अशुभ काल
राहू- 3:51 PM- 5:30 PM
यम गण्ड- 9:15 AM- 10:54 AM
कुलिक- 12:33 PM- 2:12 PM
दुर्मुहूर्त- 08:36 AM- 09:28 AM, 11:28 PM- 12:11 AM
वर्ज्यम्- 02:53 AM- 04:21 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:07 PM- 12:59 PM
अमृत काल- 10:47 AM- 12:15 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:21 AM- 05:09 AM
शुभ योग
द्विपुष्कर योग- जुलाई 23 05:57 AM- जुलाई 23 10:23 AM (धनिष्ठा और मंगलवार)
Aaj Ka Rashifal 23 July 2024: आज इन राशि के जातकों की जिंदगी में आ रही हर बाधा होगी दूर, संकटमोचन हनुमान की कृपा से घर आएगी खुशी और समृद्धि
Aaj Ka Rashifal 23 July 2024: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और मंगलवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज सुबह 10 बजकर 24 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 36 मिनट आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 8 बजकर 18 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज मंगला गौरी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
रिमझिम बारिश की फुहार के साथ सावन की शुरुआत और पहला सोमवार
Sawan 2024: अभिषेक के लिए जरुरी सामग्री
अगर आप घर में शिवलिंग की पूजा या अभिषेक करने करने जा रहे हैं, तो इस सामग्रियों को साथ ले जाना ना भूलें.
बेलपत्र, भांग, धतूरा, शमी के पत्ते, बिल्व पत्र, चंदन का लेप, आक के फूल, सफेद फूल, कमल, मौसमी फल, शहद, शक्कर, चीनी, गंगाजल, गाय का दूध, अगरबत्ती, कपूर, घी का दीपक, धूप, दीप, गंध, नैवेद्य, प्रसाद के लिए मिठाई.
Sawan 2024: 16 सोमवार व्रत की शुरुआत कब से करें?
अगर आप भी सावन के 16 सावन व्रत रखने की शुरुआत करना चाहते हैं तो आज सावन के प्रथम दिन से इस व्रत को रखकर शुरु कर सकते हैं.
कई भक्त सावन महीने के पहले सोमवार से सोलह सोमवार या सोलह सोमवारी उपवास भी करते हैं.
श्रावण मास के दौरान पड़ने वाले सभी सोमवार, व्रत के लिये बेहद शुभ माने जाते हैं और श्रावण सोमवार या सावन सोमवार व्रत के रूप में जाने जाते हैं.
इसीलिए मनचाहे वर की प्राप्ति के लिए सावन के सोमवार से 16 सोमवार व्रत की शुरुवात कर सकते हैं.
सावन में शिव जी पूजा में कौन सा मंत्र बोले
सावन का पवित्र महीना आज से शुरु हो गया है. सावन माह में भोलेनाथ की आराधना करते समय इन मंत्रों का जाप जरुर करें
- ॐ नमः शिवाय॥
- ॐ नमो भगवते रूद्राय ।धीमहि तन्नो रुद्रः प्रचोदयात्॥
- उर्वारुकमिव बन्धनान् मृत्योर्मुक्षीय मामृतात्॥
BREAKING : आज से संसद का बजट सत्र शुरू...सीतारमण इस दिन करेंगी बजट पेश
दिल्ली :- वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण मंगलवार को केंद्रीय बजट पेश करेंगी. इससे एक दिन पहले यानी कि सोमवार से संसद का मानसून सत्र शुरू हो जाएगा. इस दौरान विपक्ष नीट पेपर लीक, रेलवे सुरक्षा और कांवड़ यात्रा को लेकर यूपी सरकार के फैसले समेत कई मुद्दों पर एनडीए सरकार को घेरने की तैयारी में है. मानसून सत्र से पहले रविवार को केंद्र सरकार ने सर्वदलीय बैठक बुलाई थी. इसमें बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा, कांग्रेस नेता गौरव गोगोई और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान सहित विभिन्न राजनीतिक दलों के नेता शामिल हुए.
संसद सत्र से पहले रविवार को हुई सर्वदलीय बैठक में जेडीयू और वाईएसआरसीपी ने क्रमश: बिहार और आंध्र प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा देने की मांग की. वहीं, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने इस सर्वदलीय बैठक की अध्यक्षता की.तृणमूल कांग्रेस इस बैठक में शामिल नहीं हुई. वहीं सत्तारूढ़ गठबंधन एनडीए से जीतन राम मांझी और जयंत चौधरी भी बैठक में शामिल नहीं हुए. सूत्रों के अनुसार, समाजवादी पार्टी ने मीटिंग में कांवड़ यात्रा का मुद्दा उठाते हुए कहा कि इसे लेकर लिया गया नेमप्लेट का फैसला ‘पूरी तरह गलत है’
6 विधेयक पेश कर सकती है सरकार
सोमवार से शुरू हो रहा संसद का ये सत्र 12 अगस्त तक चलेगा. इसमें कुल 19 बैठकें होनी हैं. इस दौरान सरकार की ओर से छह विधेयक भी पेश किए जाने की उम्मीद है. इसमें 90 साल पुराने विमान अधिनियम को बदलने वाला विधेयक भी शामिल है.साथ ही जम्मू-कश्मीर के बजट के लिए संसद की मंजूरी भी शामिल है. इस दौरान विपक्ष की ओर से हंगामा देखा जा सकता है. मंगलवार को पेश किए जाने वाले बजट से पहले वित्त मंत्री सीतारमण सोमवार को संसद में आर्थिक सर्वेक्षण भी पेश करेंगी.
मुंबई में भारी बारिश के चलते 36 फ्लाइट रद्द, इंडिगो, एयर इंडिया और विस्तारा की उड़ान अहमदाबाद डायवर्ट
Aaj Ka Panchang 22 July 2024: आज है सावन का पहला सोमवार, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग
Aaj Ka Panchang 22 July 2024: आज सावन का पहला सोमवार है। यह शुभ दिन भगवान शिव की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा माना जाता है कि जो लोग इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ व व्रत करते हैं, उन्हें शिव जी का आशीर्वाद प्राप्त होता है। साथ ही परिवार में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -
आज का पंचांग -
पंचांग के अनुसार, आज सावन माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 01 बजकर 11 मिनट तक रहेगी।
ऋतु - वर्षा
चन्द्र राशि - मकर
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 37 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 07 बजकर 18 मिनट पर
चंद्रोदय - रात 08 बजकर 23 मिनट पर
चन्द्रास्त - सुबह 06 बजकर 13 मिनट पर
शुभ मुहूर्त
सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 05 बजकर 37 मिनट से रात्रि 10 बजकर 21 मिनट तक
अमृत काल - दोपहर 12 बजकर 46 मिनट से दोपहर 02 बजकर 14 मिनट तक
ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 15 मिनट से 04 बजकर 56 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 44 मिनट से 03 बजकर 39 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 07 बजकर 17 मिनट से 07 बजकर 37 मिनट तक
निशिता मुहूर्त - रात्रि 12 बजकर 07 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक।
अशुभ समय
राहु काल - सुबह 07 बजकर 20 मिनट से 09 बजकर 02 मिनट तक
गुलिक काल - दोपहर 02 बजकर 10 मिनट से दोपहर 03 बजकर 53 मिनट तक।
दिशा शूल - पूर्व
ताराबल
भरणी, कृत्तिका, रोहिणी, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।
चन्द्रबल
मिथुन, कर्क, तुला, धनु, कुंभ, मीन।
Aaj Ka Rashifal 22 July 2024: सावन के पहले दिन इन राशियों पर बरसेगी भगवान शिव की असीम कृपा...पढ़ें आज का राशिफल
Aaj Ka Rashifal 22 July 2024: आज श्रावण कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और सोमवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 1 बजकर 12 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 58 मिनट प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 21 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज अशून्य शयन व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 22 जुलाई 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
बालों के झड़ने का जादुई इलाज? डॉ. अशोक सिन्हा ने खोली आदिवासी ऑयल की पोल
क्या आदिवासी ऑयल सच में बालों के झड़ने का जादुई इलाज है? यह सवाल आजकल सोशल मीडिया और विज्ञापनों में खूब पूछा जा रहा है। लेकिन क्या यह ऑयल वाकई में इतना असरदार है, जैसा कि दावा किया जा रहा है? या फिर यह बस एक बड़ा मार्केटिंग ट्रिक है? आइए जानते हैं, डॉ. अशोक सिन्हा के नए खुलासे से क्या सच सामने आया है।
डॉ. अशोक सिन्हा का बड़ा खुलासा
हेयर ट्रांसप्लांट के फेमस डॉ. अशोक सिन्हा ने आदिवासी ऑयल के बारे में कुछ चौंकाने वाली बातें कहीं हैं। उन्होंने बताया कि इस ऑयल की जो भी महिमा बताई जा रही है, वो शायद पूरी तरह से सच नहीं है
1. जड़ी-बूटियों की गिनती पर सवाल: आदिवासी ऑयल के बारे में दावा किया जाता है कि इसमें 100 से ज्यादा जड़ी-बूटियाँ होती हैं। लेकिन बात यह है कि अलग-अलग जगह पर इसके बारे में अलग-अलग नंबर बताये जाते हैं - कहीं 100, कहीं 108, और कहीं 180! इससे साफ है कि इस ऑयल के बारे में कोई भी पूरी तरह से यकीन से नहीं कह सकता कि इसमें कितनी जड़ी-बूटियाँ हैं
2. फार्मूला की मानकीकरण की कमी: एक ही समुदाय से होने के बावजूद, आदिवासी ऑयल के फार्मूला में भी बहुत फर्क दिखता है। क्या वाकई में हर जगह का फार्मूला अलग हो सकता है? डॉ. सिन्हा का कहना है कि यदि एक ही फार्मूला है, तो यह असंगति क्यों
3. आयुर्वेदिक दावा पर सवाल: डॉ. सिन्हा का कहना है कि आदिवासी ऑयल के निर्माण की विधि आयुर्वेदिक मानकों के अनुसार नहीं है। सही आयुर्वेदिक तेल में औषधियाँ विशेष प्रक्रियाओं से गुजरती हैं, जबकि आदिवासी ऑयल में सिर्फ गर्म तेल में जड़ी-बूटियाँ डाल दी जाती हैं, जो आयुर्वेदिक मानकों से मेल नहीं खाती
4. शुद्धता और प्रभावशीलता पर सवाल: क्या इस ऑयल में इस्तेमाल किए गए बेस ऑयल (जैसे कोकोनट या बादाम) की गुणवत्ता सही है? डॉ. सिन्हा का कहना है कि यदि बेस ऑयल की गुणवत्ता ठीक नहीं है, तो पूरा ऑयल कितना असरदार हो सकता है
तो, क्या आदिवासी ऑयल वाकई जादुई है
डॉ. अशोक सिन्हा के खुलासे के बाद, यह कहना मुश्किल हो गया है कि आदिवासी ऑयल वाकई में इतना असरदार है या नहीं। हो सकता है कि यह बस एक मार्केटिंग प्लॉय हो, जो लोगों को आकर्षित करने के लिए किया गया हो। अगर आप भी बालों के लिए किसी अच्छे प्रोडक्ट की तलाश में हैं, तो थोड़ा रिसर्च जरूर करें और केवल प्रमाणित उत्पादों पर ही भरोसा करें
खेलते-खेलते चली गई बच्चे की जान...रील बनाने के लिए फांसी पर लटकने की कर रहा था एक्टिंग
मुरैना : मध्यप्रदेश के मुरैना जिले से झकझोर देने वाला मामला समाने आया है, यहां अंबाह थाना क्षेत्र अंतर्गत लेन रोड पर खेतों में खेल खेल में एक बच्चे ने फांसी लगा ली, जिससे उसकी तड़प तड़प कर मौत हो गई है, वहीं बच्चे के दोस्त इसका विडियो बनाते रहे, जो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
दरअसल बीती शनिवार की शाम क्षेत्र के बच्चे खेतों में एक साथ खेल रहे थे, खेल में फांसी के सीन का किया एक्शन, पेड़ के नीचे बाउंड्री पर पैर फिसलने से खिच गई रस्सी,बालक करन उर्फ कान्हा परमार उम्र 11 वर्ष की तड़प तड़प कर हुई मौत, बालक करन के शरीर में हलचल न होने पर घबराकर भाग गए बच्चे, परिजनों को सूचना मिलने पर पहुंचे खेत पर, बालक को फंदे से उतार कर ले गए अस्पताल, फांसी के सीन का वीडियो आज सुबह सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, चिकित्सक ने किया मृत घोषित, आज पोस्टमार्टम के बाद पुलिस करेगी कार्रवाई।
