सियासत
बोन मेरो ट्रांसप्लांट से मिला 11 वर्षीय कौशिक को नया जीवन
भोपाल - पश्चिम निमाड़ के एक छोटे-से गाँव बड़गाँव के रहने वाले बंकिम सेन के 11 वर्षीय बेटे कौशिक को बोन मेरो ट्रांसप्लांट से एक नया जीवन मिला है।
बंकिम सेन अपना जीवन निर्वाह हेयर सेलून दुकान से सीमित आय में कर पा रहे थे। एक दिन अचानक से उनके 11 वर्षीय बेटे कौशिक को बुखार आया। अस्पताल में भर्ती करने पर मालूम हुआ कि बच्चे को डेंगू हुआ है और उसके प्लेटलेट्स कम हो गये हैं। इलाज के बाद उनके बेटे को फिर बुखार आया। इस दौरान उन्हें खून चढ़ाने की व्यवस्था भी की गई। इन सबके बावजूद भी कौशिक के स्वास्थ्य में सुधार नहीं हुआ और उन्हें इंदौर में विशेषज्ञ चिकित्सक को दिखाने की सलाह दी गई। जाँच में कौशिक को ल्यूकेमिया नामक कैंसर का पता चला। इस खबर के बाद बंकिम सेन के परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा। डॉक्टर ने उनके इलाज पर 30 से 35 लाख रुपये का खर्च बताया।
इसके बाद बंकिम सेन ने इंदौर में सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल के चिकित्सकों से सम्पर्क किया। चिकित्सकों की सहायता से कौशिक के उपचार पर हुए आवश्यक खर्च के लिये पीएम केयर, मुख्यमंत्री स्वेच्छानुदान निधि और आयुष्मान भारत योजना से व्यवस्था हुई। सभी ने पीड़ित परिवार को बेटे कौशिक के जीवन को बचाने के लिये आर्थिक सहयोग किया। अब बंकिम का बेटा कौशिक पूरी तरह से स्वस्थ होकर स्कूल जाता है। वे बताते हैं कि चिकित्सकों के बताये अनुसार बेटे कौशिक के स्वास्थ्य का ध्यान रखा गया। कौशिक को उनके बड़े भाई कृष्णकांत ने बोन मेरो डोनेट किया है।
बंकिम बताते हैं कि गंभीर बीमारी के दौरान यदि चिकित्सकों की सही सलाह मिल जाये तो कठिन से कठिन समय में भी राहत मिल जाती है। ऐसा ही उनके साथ हुआ। इसके लिये वे राज्य सरकार और चिकित्सकों की टीम को धन्यवाद देना भी नहीं भूलते हैं।
एक्सप्रेस ट्रेन के 20 डिब्बे पटरी से उतरे….सामने आई ये वजह
उत्तर प्रदेश : - कानपुर जिले में शुक्रवार देर रात ट्रेन हादसा हो गया। कानपुर और भीमसेन स्टेशन के बीच ब्लॉक सेक्शन में साबरमती एक्सप्रेस के 20 डिब्बे पटरी से उतर गए। अहमदाबाद साबरमती एक्सप्रेस हादसे में कोई गंभीर रूप से घायल नहीं है।
शुरुआती जानकारी के अनुसार, ड्राइवर कह रहा है कि बोल्डर इंजन से टकराया है। इसके चलते इंजन का कैटल गार्ड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही रेलवे के आधिकारी देर रात ही मौके पर पहुंच गए।
मौके पर पहुंचे रेल अधिकारियों ने बताया कि कानपुर के पास गोविन्द पुरी के आगे होल्डिंग लाइन पर ट्रेन के कई डब्बे पटरी से उतर गए। ये ट्रेन वाराणसी से अहमदाबाद जा रही थी। हादसा तकरीबन देर रात 3 बजे के आसपास हुआ है। फिलहाल साबरमती एक्सप्रेस ट्रेन के सभी पैसेंजर को हादसे वाली जगह से बस में बैठा कर कानपुर लाया गया है।
Aaj Ka Panchang: आज 17 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- अगस्त 17, 2024, शनिवार
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण
तिथि
शुक्ल द्वादशी- अगस्त 16 09:39 AM, 17 अगस्त 08:05 AM
नक्षत्र
पूर्वाषाढा - 11:49 ए एम तक
योग
प्रीति - 10:48 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 05:51 ए एम
सूर्यास्त- 06:58 पी एम
चन्द्रोदय- 05:26 पी एम
चन्द्रास्त- 03:50 ए एम, अगस्त 18
अशुभ काल
राहू- 09:08 ए एम से 10:47 ए एम
यम गण्ड- 02:03 पी एम से 03:42 पी एम
कुलिक- 05:51 ए एम से 07:30 ए एम
दुर्मुहूर्त- 05:51 ए एम से 06:44 ए एम, 06:44 ए एम से 07:36 ए एम
वर्ज्यम्- 07:17 पी एम से 08:47 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:59 ए एम से 12:51 पी एम
अमृत काल- 07:12 ए एम से 08:44 ए एम, 04:16 ए एम, अगस्त 18 से 05:45 ए एम, अगस्त 18
ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 AM- 05:19 AM
Aaj Ka Rashifal 17 August 2024: आज शनि प्रदोष के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत...पढिए आज का अपना राशिफल
17 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वादशी तिथि और शनिवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज सुबह 8 बजकर 6 मिनट तक रहेगी, उसके बाद त्रयोदशी तिथि लग जाएगी। आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट प्रीति योग रहेगा, उसके बाद आयुष्मान योग लग जाएगा। साथ ही आज दोपहर पहले 11 बजकर 49 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तराषाढ़ा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज शनि प्रदोष व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
विधानसभा चुनाव की तारीखों का एलान, J-K और हरियाणा में 3 चरणों में होंगे चुनाव, 4 अक्टूबर को नतीजे
Assembly Elections 2024 Schedule: चुनाव आयोग की प्रेस कॉन्फ्रेंस शुरू हो गई है। मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार आगामी चुनावों के बारे में जानकारी दे रहे हैं। उन्होंने कहा, J-K और हरियाणा में 3 चरणों में विधानसभा चुनाव होगा, वही 4 अक्टूबर को नतीजे आएंगे।
‘जम्मू-कश्मीर में कुल 90 निर्वाचन क्षेत्र हैं जिसमें से 74 जनरल, 9 ST और 7 SC हैं। मतदाताओं की संख्या कुल 87.09 लाख हैं जिसमें 44.46 लाख पुरुष और 42.62 लाख महिला मतदाता होंगे। जम्मू-कश्मीर में युवा मतदाताओं की संख्या 20 लाख है।’
हरियाणा और महाराष्ट्र की विधानसभाओं का कार्यकाल क्रमशः तीन नवंबर और 26 नवंबर को समाप्त हो रहा है। निर्वाचन आयोग की जम्मू-कश्मीर में भी विधानसभा चुनाव 30 सितंबर से पहले कराने की योजना है। यह समय सीमा उच्चतम न्यायालय ने तय की है।
इससे पहले चुनाव आयोग की टीम ने हरियाणा और जम्मू-कश्मीर का दौरा किया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ने कहा था कि जल्द ही जम्मू-कश्मीर के लोगों का सपना साकार होगा। बता दें कि हरियाणा में इस बार जल्द चुनाव कराए जाने की संभावना है। जम्मू-कश्मीर के साथ ही हरियाणा के विधानसभा चुनाव का ऐलान हो सकता है। वहीं संभावना है कि झारखंड और महाराष्ट्र के विधानसभा चुनाव बाद में कराए जाएंगे।
हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों की तारीख़ों का आज होगा ऐलान
BREAKING: भारत का चुनाव आयोग आज दोपहर 3 बजे नई दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित करेगा, जिसमें हरियाणा, महाराष्ट्र और झारखंड के विधानसभा चुनावों की तारीख़ों की घोषणा की जाएगी। चुनाव आयोग की इस घोषणा के साथ ही इन राज्यों में चुनावी तैयारियां जोर पकड़ेंगी, और सभी राजनीतिक दलों की नज़रें इस पर टिकी होंगी कि किस दिन मतदान होगा और किस दिन परिणाम घोषित किए जाएंगे।
इससे पहले, तीनों राज्यों में विभिन्न राजनीतिक दलों ने अपनी चुनावी रणनीतियों को अंतिम रूप देना शुरू कर दिया है। चुनाव आयोग की इस प्रेस कॉन्फ्रेंस से इन तैयारियों को नई दिशा मिल सकती है।

पूर्व पीएम अटल बिहारी वाजपेयी की 6वीं पुण्यतिथि, राष्ट्रपति मुर्मू, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि
DELHI : देश के पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की आज 6वीं पुण्यतिथि है। अटल बिहारी का निधन 16 अगस्त 2018 को 83 साल की उम्र में हो गया था। उनकी समाधि सदैव अटल पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम हुआ, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी कई वरिष्ठ नेता पहुंचे।
दिल्ली में स्मृति स्थल पर हुई प्रार्थना सभा में राष्ट्रपति उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ के साथ राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला, मनोहर लाल खट्टर समेत NDA एलायंस और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य भी पहुंचे।
गृह मंत्री अमित शाह ने X पर लिखा- प्रधानमंत्री के तौर पर उन्होंने देश को सामरिक और आर्थिक रूप से मजबूत किया। जब भी देश में राजनीतिक शुचिता, राष्ट्रहित के प्रति निष्ठा और सिद्धांतों के प्रति अडिगता की बात होगी, अटल जी को याद किया जाएगा।
ग्वालियर में हुआ था अटल जी का जन्म
25 दिसंबर 1924 को मध्य प्रदेश के ग्वालियर में अटल जी का जन्म हुआ था। अटल बिहारी वाजपेयी दशकों तक भाजपा का बड़ा चेहरा थे और पहले गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री थे जिन्होंने बतौर PM कार्यकाल पूरा किया। उन्होंने 1977 से 1979 तक प्रधानमंत्री मोराजी देसाई के मंत्रिमंडल में भारत के विदेश मंत्री के रूप में भी काम किया। 16 अगस्त 2018 को दिल्ली के एम्स अस्पताल में उनका निधन हो गया।
तीन बार देश के प्रधानमंत्री रहे अटल बिहारी वाजपेयी
अटल बिहारी वाजपेयी तीन बार भारत के प्रधानमंत्री रहे हैं। सबसे पहले 1996 में 13 दिनों के लिए वह प्रधानमंत्री बने थे। बहुमत साबित नहीं कर पाने की वजह से उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। दूसरी बार वे 1998 में प्रधानमंत्री बने। सहयोगी पार्टियों के समर्थन वापस लेने की वजह से 13 महीने बाद 1999 में फिर आम चुनाव हुए। 13 अक्टूबर 1999 को वे तीसरी बार प्रधानमंत्री बने। इस बार उन्होंने 2004 तक अपना कार्यकाल पूरा किया।
Aaj Ka Panchang: आज 16 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग अगस्त 16, 2024, शुक्रवार
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी- अगस्त 15 10:27 AM- अगस्त 16 09:39 AM
शुक्ल द्वादशी- अगस्त 16 09:39 AM, 17 अगस्त 08:05 AM
नक्षत्र
मूल- अगस्त 15 12:52 PM- अगस्त 16 12:43 PM
योग
विष्कुम्भ- अगस्त 15 02:58 PM- अगस्त 16 01:11 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 06:20 ए एम
सूर्यास्त- 07:05 पी एम
चन्द्रोदय- 04:24 पी एम
चन्द्रास्त- 03:26 ए एम अगस्त 17
अशुभ काल
राहू- 11:07 ए एम से 12:43 पी एम
यम गण्ड- 03:54 पी एम से 05:30 पी एम
कुलिक- 07:56 ए एम से 09:31 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:53 ए एम से 09:44 ए एम, 01:08 पी एम से 01:59 पी एम
वर्ज्यम्- 11:08 ए एम से 12:44 पीएम, 09:58 पी एम से 11:30 पीएम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:17 पी एम से 01:08 पी एम
अमृत काल- 06:22 ए एम से 07:57 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 AM- 05:19 AM
Aaj Ka Rashifal 16 August 2024: आज इन राशि के जातकों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर
16 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और शुक्रवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 12 बजकर 46 मिनट स्थायीजय योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 44 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि: आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज अचानक ही कोई बड़ा खर्चा आएगा। अपने बजट का ध्यान रखें। किसी नजदीकी मित्र या रिश्तेदार के साथ कुछ कलह की स्थिति बन सकती है। दूसरों की ईगो और गुस्से के सामने अपनी ऊर्जा नष्ट ना करें। और शांतचित्त बने रहे। कुछ समय एकांत में रहने या आत्ममनन करने से मानसिक शांति मिलेगी। आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ हो सकता है। आपकी मेहनत और लग्न देखकर बॉस आपको कोई जरूरत की चीज़ गिफ्ट कर सकते हैं। लेकिन स्वास्थ्य के मामले में आपको थोड़ा ध्यान रखना चाहिए। उच्च शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों के लिए लाभ के योग बन रहें हैं।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 9
वृष राशि: आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने दिन की शुरुआत करेंगे। पिछले कई दिनों से चल रही व्यस्तता आज कुछ कम होगी। आज कुछ समय खुद के लिए भी निकालेंगे। आत्ममनन करने से आपको कई समस्याओं का समाधान मिलेगा, साथ ही मानसिक शांति भी रहेगी। आपको कोई विशेष उपलब्धि हासिल होने वाली है। दृढ़ निश्चय और मेहनत से अपने कार्यों में भरपूर समय देंगे। लंबे समय से सोचे हुए काम को आज आप पूरा करने का प्रयास करेंगे। इस राशि की महिलाएं निवेश के लिए सोच सकतीं हैं, आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा, आज आप किसी भी अच्छे कार्य की शुरुआत कर सकती है।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप पारिवारिक माहौल और कार्य क्षेत्र दोनों में आपको तालमेल बना कर चलना चाहिए, आपको प्रसन्नता मिलेगी। आज आप बड़े बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के मान-सम्मान में कमी नहीआने देगे। कुछ नजदीकी संबंधों को खराब होने से बचाने के लिए आपको अगर झुकना पड़े तो शर्मिंदगी ना महसूस करें। विद्यार्थियों को अपना लक्ष्य हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की आवश्यकता है। लोगों को तेजी से परखने की क्षमता आपके लिए फायदेमंद साबित हो सकती है। परीक्षा प्रतियोगिता की तैयारी कर रहे जातकों को अच्छी खबर मिलेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 14
कर्क राशि: आज आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। जो लोग राजनीति के क्षेत्र से जुड़े हैं, उनके मान-सम्मान में वृद्धि होगी , पार्टी में उनको कोई उच्च पद भी मिल सकता है। आज आपको ध्यान रखना होगा भावुकता में आकर आप जल्दबाजी में कोई गलत निर्णय भी ले लेंगे, इसलिए दिल की बजाय दिमाग से काम लें। अपने महत्वपूर्ण और मूल्यवान वस्तुओं का विशेष ध्यान रखें उनके खोने या कहीं रखकर भूलने की स्थिति बन रही है जिसकी वजह से परेशान रहेंगे। इसके साथ ही समाज में भी लोगों के बीच आपकी अच्छी बातचीत बनेगी। जो युवक जॉब की तलाश में हैं, उन्हें आज जॉब मिलने के असार हैं।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ व सकारात्मक रहेगा। आज कार्यस्थल पर मेहनत के परिणाम मन मुताबिक न मिलने से कुछ उदासी रहेगी। अपनी कार्यप्रणाली को और अधिक बेहतर बनाने के लिए किसी वरिष्ठ व्यक्ति की सलाह अवश्य लेंगे। साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता बनाकर रखेंगे। दूसरों की बातों में ना आकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास करेंगे तो काम करने में आसानी होगी। कार्यक्षेत्र में अपने प्रयासों को कमजोर न पड़ने दें। जल्द ही आपकी सफलता के योग बन रहे हैं।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज कोई रुकी हुई पेमेंट मिल सकती है या कोई रुका हुआ आय का स्रोत भी फिर से शुरू हो सकता है। किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने से आपको हार्दिक खुशी मिलेगी। आपके विनम्र स्वभाव की वजह से घर और समाज में आपकी तारीफ होगी। आज पड़ोसियों के साथ चल रहा कोई पुराना मसला भी हल होगा। पारिवारिक सहयोग आपको प्रत्येक क्षेत्र में मिलेगा। आपको रोजगार के उचित अवसर मिल सकते हैं। आपके मनपसंद कार्य में परिवार के सदस्यों की हरसंभव मदद मिलेगी।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 5
तुला राशि: आपके लिए आज का दिन अत्यंत शुभ है। आज संबंधों में मधुरता लाने के लिए छोटी-मोटी नकारात्मक बातों को नजरअंदाज करना जरूरी है और आपसी वार्तालाप से गिले-शिकवे दूर करेंगे। आज निवेश करने के लिए समय बहुत ही अनुकूल है। घर के बदलाव संबंधी विषयों पर भी महत्वपूर्ण चर्चा होगी। मनोरंजन संबंधी गतिविधियों में भी समय बीतेगा। आपके मार्गदर्शन में किसी पारिवारिक सदस्य की कोई समस्या भी दूर हो सकती है। अगर प्रॉपर्टी से संबंधित कोई गतिविधि चल रही है, तो बहुत ही सावधानी बरतने की जरूरत है। बेहतर होगा कि आज स्थगित ठीक कर दें। उमंग के साथ दिन की शुरुआत करेंगे।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। अगर आपने कारोबार में नए काम की शुरुआत की है तो आज उसमें अच्छा मुनाफा रहेगा। आज आप दूर-दराज की व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंधों को और अधिक मजबूत करें। उनके द्वारा आपको महत्वपूर्ण अनुबंध हासिल हो सकते हैं। मीडिया, प्रिंटिंग जैसे कार्यों में कोई भी निर्णय लेने में जल्दबाजी न करें। नौकरीकर रहे लोगों को अपनी इच्छा के विपरीत कोई कार्यभार मिल सकता है। आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। कारोबार में कुछ लोग मददगार साबित होंगे। आपको कोई महत्वपूर्ण काम मिल सकता है। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सराहना होगी।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 3
धनु राशि: आज आपका दिन नई उमंग लेकर आएगा। आज आजीविका के लिए प्रयास करेंगे, नौकरी से जुड़े लोगों एवं व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए लाभ के संकेत हैं। आमदनी बढ़ सकती है। आज जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपको हर परिस्थिति में खुश रहने का तरीका बताएगा। आपका रहन-सहन और बोलचाल का तरीका लोगों को आपकी तरफ आकर्षित रखेगा। घर में कोई शुभ मांगलिक कार्य संपन्न होने जैसी योजना बनेगी। परिवार के साथ कहीं घूमने-फिरने जाएंगे। इससे ताजगी का अनुभव करेंगे। छात्रों और युवाओं के लिए दिन अनुकूल है। करियर में अच्छी सफलता मिल सकती है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 3
मकर राशि: आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपके लिए यात्रा के योग बन रहें हैं। आज परेशानियों से निपटने के लिए नए शिरे से शुरुआत करेंगे। आज व्यवस्थित कार्य प्रणाली रखने से आपके कार्य आसान हो जाएंगे। कुछ प्रभावशाली और अनुभवी लोगों के साथ मुलाकात का अवसर मिलेगा और कई महत्वपूर्ण विषयों की जानकारी हासिल होगी। बच्चों की तरफ से कोई खुशखबरी मिल सकती है। आज मन में सुकून रहेगा। परिवारवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जाने का प्लान करेंगे। यदि आप नया मकान खरीदने के लिए सोच रहे हैं तो अपने बड़ों की सलाह लेते समय मन को शांत रखें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि: आज आपका बढ़िया रहेगा। आप अपने लाइफ पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताएंगे। कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र से जुड़े लोग अपनी योजना में सफल होंगे। आज बातचीत के माध्यम से कई मसलों का हल व समाधान मिलेगा। अगर पुश्तैनी जमीन-जायदाद संबंधी कोई काम रुका हुआ है, तो आज उसको हल करने का उचित समय है। मानसिक सुकून पाने के लिए अपने खास मित्रों से मेल मुलाकात करना सुखद रहेगा। लेखन से जुड़े लोगों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा। बच्चों के लिए आज का दिन अच्छा है, विद्यालय में आयोजित खेल प्रतियोगिता में भाग लेने का अवसर प्राप्त होगा, पुरस्कार भी मिल सकता है।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
मीन राशि: आज आपके दिन शुरुवात अच्छी रहने वाली है। आज आर्थिक गतिविधियों को व्यवस्थित करने के लिए समय अनुकूल है। इस समय व्यक्तिगत संबंधी निर्णय लेने जा रहे हैं तो देर ना करें। ऐसा करना आपके लिए सुखदाई रहेगा। परिवार से संबंधित कोई दायित्व पूरा करने में भी आपका विशेष योगदान रहेगा। आज बेटे की जॉब लगने से आपको ख़ुशी मिलेगी। आज का दिन उन छात्रों के लिए अनुकूल रहेगा जो परीक्षा की तैयारी कर रहे हैं। कोई अच्छी खबर मिल सकती है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 3
तिरंगे के रंगों से सजा महाकाल दरबार, करें भगवान के दिव्य दर्शन
भगवान महाकालेश्वर मंदिर के दरबार में केवल तीज और त्योहार ही सबसे पहले नहीं मनाई जाते हैं, बल्कि राष्ट्रीय पर्व की शुरुआत भी महाकाल के दरबार से ही होती है. आज स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल का तिरंगे के रंग से श्रृंगार किया गया. इसके बाद भगवान की भव्य भस्म आरती हुई.
महाकालेश्वर मंदिर के पुजारी आशीष गुरु के मुताबिक महाकालेश्वर मंदिर में से शिव भक्तों को धर्म के साथ-साथ राष्ट्र भक्ति का भी संदेश समय-समय पर दिया जाता है. उन्होंने बताया कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर भगवान महाकाल को तिरंगे से श्रृंगारित किया गया. इसके बाद भगवान महाकाल ने भस्मी से स्नान किया.
महाकालेश्वर मंदिर में ब्रह्म मुहूर्त में हुई भस्म आरती में शामिल हुए शिव भक्तों के लिए तिरंगे का श्रृंगार काफी चौंकाने वाला था. महाकालेश्वर मंदिर परिसर को भी तीन रंगों से सजाया गया है.
PM मोदी ने 11वीं बार लालकिले पर तिरंगा फहराया, कहा -‘आज मां भारती के दीवानों को नमन करने का पर्व’
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 11वीं बार लाल किले की प्राचीर से तिरंगा फहराया है. तिरंगा फहराने के बाद प्रधानमंत्री ने लाल किले की प्राचीर से देश को संबोधित भी किया.
देशवासियों से संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, ‘आज वो शुभ घड़ी है जब हम देश की आज़ादी के लिए मर मिटने वाले, अपना जीवन समर्पित करने वाले आज़ादी के दीवानों को नमन करने का ये पर्व है. ये देश उनका ऋणी है. ऐसे हर देशवासी के प्रति हम अपना श्रद्धा भाव व्यक्त करते हैं.’स्वतंत्रता दिवस संबोधन में PM मोदी ने आगे कहा, ‘इस वर्ष और पिछले कई वर्षों से प्राकृतिक आपदा के कारण हमारी चिंता बढ़ती चली जा रही है. प्राकृतिक आपदा में अनेक लोगों ने अपने परिवार जन खोए हैं, संपत्ति खोई है. मैं आज उन सब के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं और मैं उन्हें विश्वास दिलाता हूं कि ये देश इस संकट की घड़ी में उनके साथ खड़ा है.’
Aaj Ka Panchang: आज 15 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग अगस्त 15, 2024, गुरुवार
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष दशमी- अगस्त 14 10:24 AM- अगस्त 15 10:27 AM
शुक्ल पक्ष एकादशी- अगस्त 15 10:27 AM- अगस्त 16 09:39 AM
नक्षत्र
ज्येष्ठा- अगस्त 14 12:12 PM- अगस्त 15 12:52 PM
मूल- अगस्त 15 12:52 PM- अगस्त 16 12:43 PM
योग
वैधृति- अगस्त 14 04:05 PM- अगस्त 15 02:58 PM
विष्कुम्भ- अगस्त 15 02:58 PM- अगस्त 16 01:11 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:07 AM
सूर्यास्त- 6:55 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 15 3:23 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 16 2:00 AM
अशुभ काल
राहू- 2:07 PM- 3:43 PM
यम गण्ड- 6:07 AM- 7:43 AM
कुलिक- 9:19 AM- 10:55 AM
दुर्मुहूर्त- 10:23 AM- 11:14 AM, 03:30 PM- 04:21 PM
वर्ज्यम्- 08:49 PM- 10:24 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 PM- 12:56 PM
अमृत काल- None
ब्रह्म मुहूर्त- 04:31 AM- 05:19 AM
Aaj Ka Rashifal 15 August 2024: आज इन राशि वालों पर बरसेगी भगवान विष्णु की कृपा...पढ़िए गुरुवार का दैनिक राशिफल
15 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और गुरुवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 27 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर 2 बजकर 58 मिनट वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 53 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज परिवार में विशेष लोगों का आवागमन हो सकता है, आज आप इसकी तैयारी में व्यस्त रहेंगे। आज आप अपने जीवन में किसी प्रकार का कोई बड़ा निर्णय लेना चाहते हैं, परंतु कुछ उलझनों के कारण आप फंसे हुए हैं। कविता लिखने के शौकीन लोगों को आगे बढ़ने का प्लेटफार्म किसी दोस्त की मदद से मिलेगा। आज आपके वैवाहिक जीवन में ढेरों खुशियां आएंगी। इस राशि के सरकारी विभाग के कर्मचारियों के वेतन में बढ़ोतरी हो सकती है, साथ ही जल्द कोई अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट अपने रिश्ते की जानकारी घरवालों को देंगे, आपके प्रस्ताव पर सोंच विचार करने का समय लेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 6
वृष राशि-
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। कारोबार में अपनी मेहनत सेआगे बढ़ेंगे। आज कोई अच्छी खबर आपको मिलेगी। आज शाम का समय बच्चों के साथ बिताएंगे उनके मन की बातों को समझेंगे। काफी समय से आपके रिश्ते की बात चल रही थी वो जल्द पक्की होगी। आज आपके तय किए गये काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं, साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। आज बाहर के खाने को जहां तक हो सके अवॉयड करें। दोस्तों के साथ आज मूवी देखने का प्लान बना सकते हैं। बुजुर्गों को अपनी सेहत में बदलाव नजर आएंगे आज आपको बेहतर महसूस होगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि-
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। इलेक्ट्रॉनिक्स के कारोबारियों को लाभ के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन में अपनापन बढ़ेगा। आज शाम का डिनर बाहर करेंगे। बच्चों के साथ आपसी लगाव बढ़ेगा। शिक्षकों के ट्रान्सफर की परेशानियां खत्म होंगी, आप जहाँ चाहते हैं ट्रान्सफर वहीं होगा। आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। आज व्यापार में सफलता के अनेक अवसर मिलेंगे। आप ट्रेनिग इंस्टिट्यूट में ट्रेनर के पद पर हैं, तो आज कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। स्वास्थ के लिहाज से आज का दिन बढ़िया रहेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि-
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। आज दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज आपके स्वास्थ में बेहतरी बनी रहेगी। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। भाई व बहनों का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे। आज आपकी किसी बड़ी कंपनी के साथ आपकी डील फिक्स होने की सम्भावना है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि-
आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। खान-पान में लापरवाही स्वास्थ के लिए हानिकारक साबित हो सकती है। कानूनी कार्यों के लिए भागदौड़ से थकावट का एहसास होगा। दांपत्य जीवन में आज एक दूसरे को समझकर चलना होगा। इससे गलत फेहमियाँ नहीं होंगी। कारोबार में सुखद बदलाव आयेगा। इस राशि के प्रतियोगी परिक्षा के छात्रों को समझदारी से तैयारी करनी चाहिए। माता-पिता की जिम्मेदारियों को उठाने का पूर्ण प्रयास करेंगे। आज जल्द ऑफिस का काम निपटाकर घरवालों को समय देंगे। प्रॉपर्टी डीलिंग के कारोबारियों का दिन लाभदायक रहेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि-
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आपको आपके जीवन के धन से संबंधित कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। वैवाहिक संबंधों की बात करें, तो आपके जीवन साथी के साथ में किसी बात को लेकर वाद विवाद हो सकता है। छोटा सी बात किसी झगड़े का भी रूप ले सकती है, जिसके कारण आप परेशानी में फस सकते हैं। आज आप बड़ों का आशीर्वाद लेकर काम पर निकलें। आज जीवनसाथी के लिए कुछ स्पेशल कर सकते हैं, उन्हें अच्छा फील होगा। नया कारोबार शुरू किया है, तो उसमे अच्छा लाभ होगा। आज आपको स्वास्थय संबंधी समस्या से काफी आराम मिलेगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 5
तुला राशि-
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आप का मन आज किसी बात को लेकर बहुत अधिक प्रसन्न रहेगा। आप मन ही मन फूले नहीं समाएंगे। आध्यात्मिकता से अपने मन को बहुत अधिक शांत रखने की कोशिश करेंगे। आज अपनी वाणी पर नियंत्रण रखें। आप सुखद पलों का अनुभव करेंगे। नौकरी में बदलाव के साथ अच्छी ग्रोथ मिलने की संभावना है।आप किसी मांगलिक समारोह में शामिल होंगे। आपको आपकी मेहनत के अच्छे परिणाम मिलेंगे। कार्य क्षेत्र में आप ऐसे व्यक्तियों से जुड़ेंगे, जिनसे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि-
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आपको आज समाज में मान सम्मान मिलेगा जिससे आपका मन बहुत ही संतुष्ट रहेगा। आपका मन धार्मिक कार्यक्रमों में लगा रहेगा। आप किसी मंदिर में दान पुण्य का सामान बांट सकते हैं। छात्रों की बात करें, तो छात्रों को आगे बढ़ने के लिए प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी करनी चाहिए। परिवार के सदस्यों में यदि किसी प्रकार का कोई वाद विवाद चल रहा था, तो वह सुलझ सकता है, जिससे आपके परिवार में शांति का माहौल रहेगा। नौकरी करने वाले लोगों के लिए भी दिन ठीक रहेगा व अपने काम क्षेत्र में मन लगाकर काम करें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 7
धनु राशि-
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आप किसी प्रकार की किसी लंबी यात्रा पर जा सकते हैं, जहां आपको व्यापार को आगे बढ़ाने के लिए नए अवसर प्राप्त होंगे और कोई बड़ी डील भी प्राप्त हो सकती है, जिससे आपकी आर्थिक समस्याएं समाप्त हो जाएंगी। व्यापार को बढ़ाने के लिए आप कोई नया काम भी कर सकते हैं, जिसमें आपको धन का लाभ होगा। आज का दिन अच्छा रहेगा। आपके अधिकारी आपसे प्रसन्न रहेंगे तथा वो आपके काम को देखकर आपकी पदोन्नति कर सकते हैं और आपको बोनस इत्यादि भी दे सकते हैं। यदि आपका कोई संबंधी या खास मेहमान आपसे किसी प्रकार का धन
उधार मांगता, तो वह आप उसको ना दे, नही तो आपका पैसा फंस सकता है। जीवनसाथी के साथ भी आपका तालमेल सही बना रहेगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 1
मकर राशि-
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज उनके किसी प्रकार का कोई तनाव हो सकता है। आप तनाव को ऑफिस में ही छोड़ कर आए, घर तक ना लाए, आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए भी आपका व्यापार अच्छा रहेगा। अपने परिवार के किसी सदस्य की सेहत को लेकर आप थोड़ा सा चिंतित रहेंगे, परंतु बाद में इसका फल अच्छा ही निकलेगा। ईश्वर आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी करेंगे संतान की ओर से मन संतोष रहेगा तथा जीवनसाथी का आपको भरपूर साथ मिलेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि-
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। काम क्षेत्र में आपके कामों की वाहवाही होगी और आपको आपकी मेहनत का पूरा फल मिलेगा, लेकिन आपका कोई धन संबंधित मामला आपके लिए समस्या लेकर आ सकता है। आज आपको अचानक से कोई पुराना रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है, जिससे आपका मन बहुत अधिक संतुष्ट रहेगा। आज आपको आपके ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी प्राप्त हो सकती है। आप अपनी माताजी से आज अपने मन की किसी इच्छा को जाहिर कर सकते हैं, जिसे वह पूरी अवश्य करेंगे, जो विद्यार्थी विदेश जाकर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उन्हें आज किसी संस्था से जुड़कर
विदेश जाने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपका धन आज किसी शुभ काम में अधिक खर्च होगा, जिससे आपका मन भी प्रसन्न होगा, जिससे उनको शांति भी मिलेगी। आपके परिवार में आपके कामों को देखते हुए आपकी प्रसिद्धि बहुत अधिक बढ़ सकती हैं। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन थोड़ा सा सावधानी से रहने वाला रहेगा। यदि आपकी आपके सहकर्मियों से किसी प्रकार का वाद विवाद चल रहा है, तो वह आप जल्द से जल्द खत्म करने की कोशिश करेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 7
पर्यटन राज्यमंत्री लोधी ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
भोपाल - पर्यटन, संस्कृति, धार्मिक न्यास और धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र भाव सिंह लोधी ने प्रदेशवासियों को 78वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ और बधाई दी है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर हम देश की स्वतंत्रता की लड़ाई में शहीद हुए अमर वीरों को याद कर उनके बलिदान को नमन करते हैं। आज हम जिस आजादी का आनंद ले रहे हैं, इसे पाने के लिये हमारे स्वतंत्रता सेनानियों से अपने प्राणों की आहूति दी थी।
लोधी ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें अपने देश के प्रति अपने कर्तव्यों को याद दिलाता है तथा अपने देश को और अधिक मजबूत एवं समृद्ध बनाने के लिये प्रेरित करता है। उन्होंने प्रदेशवासियों से देश और प्रदेश में भाईचारा और समरसता बनाये रखने की अपील की है।
भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लें : उप-मुख्यमंत्री शुक्ल
भोपाल : उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने कहा है कि आज़ादी का अमृतकाल चल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज भारत आर्थिक महाशक्ति बन चुका है। आज पूरा देश विकास के पथ पर आगे बढ़ रहा है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आज भारत में बेहतर कार्य करने की अनंत संभावनायें और अवसर हैं। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि जिस प्रकार स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने देश की आज़ादी के लिए अपना बलिदान दिया, उसी प्रकार हर नागरिक को भारत को विश्वगुरु बनाने के लिए अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने का प्रण लेना है।
उप-मुख्यमंत्री शुक्ल भोपाल में स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा में शामिल हुए। उन्होंने सभी को स्वतंत्रता दिवस की अग्रिम शुभकामनाएँ दीं एवं हर घर तिरंगा अभियान में शामिल होकर उत्साहपूर्वक गर्व से स्वतंत्रता दिवस को मनाने का संदेश दिया। प्रातः 9 बजे जयप्रकाश चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ हुई तिरंगा यात्रा चिनार पार्क, बोर्ड ऑफिस चौराहा, नूतन कॉलेज में देशभक्ति की अलख जगाते हुए चार इमली में समाप्त हुई। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी भोपाल डॉ. प्रभाकर तिवारी सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी कर्मचारी और आमजन तिरंगा यात्रा में शामिल हुए।
21वीं सदी भारत की: उप-मुख्यमंत्री शुक्ल प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं
भोपाल : उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने प्रदेशवासियों को 78 वें स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दी हैं। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारी आन बान-शान का प्रतीक है। जब तिरंगा लहराता है तो देशभक्ति का ज्वार हर नागरिक के दिल और दिमाग़ में स्थापित होता है। देश के प्रति कर्तव्य निर्वहन के संकल्प को मज़बूत करता है। उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने सभी नागरिकों को गर्व से हर घर तिरंगा लहराकर उत्साहपूर्वक स्वतंत्रता दिवस मनाने का संदेश दिया है।
उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने कहा कि आज़ादी का अमृतकाल भारत के विश्वगुरु बनने का समय है। हम सब लक्ष्य के अत्यंत नज़दीक पहुँच चुके हैं। आज भारत विश्व की 5वीं अर्थव्यवस्था बन गया है। आगामी 5 वर्षों में हम तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जाएँगे। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद जी ने कहा था कि 21 वीं सदी भारत की होगी। केंद्र और राज्य सरकार के प्रयासों में सभी नागरिकों की सहभागिता से वर्ष-2047 तक भारत विश्व की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन जायेगा।
जल संसाधन मंत्री सिलावट ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ दीं
भोपाल : जल संसाधन मंत्री तुलसी राम सिलावट ने प्रदेशवासियों को 15 अगस्त, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। प्रदेश की जनता को दिए शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि इस महान अवसर पर हम अपने अमर शहीदों को दिल से याद करें, जिन्होंने देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया।
जल संसाधन मंत्री सिलावट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में देश और प्रदेश तेज गति से विकास कर रहा है। मध्यप्रदेश की सिंचाई क्षमता जो वर्ष 2003 में 7.5 लाख हेक्टेयर थी, वह आज बढ़कर 50 लाख हेक्टेयर तक पहुंच गई है। इसे वर्ष 2025 तक 65 लाख हेक्टेयर तक किए जाने का लक्ष्य है। हम इस लक्ष्य को पूरा करने कृत संकल्पित हैं।
आज के पावन दिन पर हम यह संकल्प लें कि हम अपने अमर शहीदों के बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देंगे और देश की स्वतंत्रता , अखंडता को अक्षुण्ण रखते हुए प्रदेश के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे। भारत माता की जय।
लोकनिर्माण मंत्री सिंह ने दीं स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ
भोपाल - लोकनिर्माण मंत्री राकेश सिंह ने स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर सभी प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई दी है। लोकनिर्माण मंत्रीराकेश सिंह ने कहा कि राष्ट्र की स्वतंत्रता के 77 वर्ष पूर्ण होने की मंगलमय बेला में सबका रोम-रोम उत्साहित है। हम ऊर्जा और उल्लास से भरे हुए हैं। आजादी का अमृत हमें किसी से उपहार में नहीं मिला है। इसके लिए न जाने कितने भारतवासियों ने जीवन का बलिदान किया। आज हम उन सभी महान देशभक्तों का स्मरण करते हुए नमन करते हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने "हर घर तिरंगा" अभियान से उल्लास और एकता का वातावरण निर्मित किया है। सभी प्रदेश्वासी अभियान का हिस्सा बनें।
देश की प्रगति और समृद्धि के संकल्प के साथ, हम सब मिलकर एक बेहतर भारत का निर्माण करें।
पशुपालन मंत्री पटेल ने दीं स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएँ
भोपाल - पशुपालन एवं डेयरी विकास राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) लखन पटेल ने प्रदेशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। मंत्री पटेल ने प्रदेशवासियों को अपनी शुभकामना संदेश में कहा है कि आजादी के महान अवसर पर आज हम अपने अमर शहीदों और देशभक्तों की कुर्बानी याद करें और शपथ लें कि हर हालत में देश की एकता, अखंडता और स्वाभिमान की रक्षा करेंगे और देश के विकास में अपना पूरा योगदान देंगे।
मंत्री पटेल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के नेतृत्व में प्रदेश में गो संवर्धन और गो संरक्षण की दिशा में तेजी से कार्य हो रहा है। प्रदेश में यह वर्ष गो संवर्धन वर्ष के रूप में मनाया जा रहा है। पशुपालन और डेयरी विकास के लिए प्रदेश में कई नई योजनाए प्रारंभ की गई हैं।
मंत्री पटेल ने प्रदेश वासियों से अपील की है कि आजादी के महोत्सव में सक्रिय भागीदारी करें और देश और प्रदेश के विकास का संकल्प लें।
राज्यपाल पटेल से उप- मुख्यमंत्री शुक्ल ने सौजन्य भेंट की
भोपाल : राज्यपाल मंगुभाई पटेल से उप-मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने राजभवन में सौजन्य भेंट कर सिकल सेल एनीमिया के नियंत्रण के लिए किए जा रहे प्रयासों और प्रगति से अवगत कराया। उन्होंने हीमोग्लोबिनोपैथी मिशन अन्तर्गत किए जा रहे कार्यों, सिकल सेल रोगियों एवं वल्नरेबल क्षेत्र के नागरिकों के बचाव एवं उपचार के प्रयासों और संचालित जागरूकता गतिविधियों की जानकारी दी। उप-मुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने बताया कि प्रभावित क्षेत्र का हर नागरिक सिकल सेल एनीमिया की रोकथाम के लिए सावधानियों को समझे और आत्मसात करे, इसके लिए जागरूकता और आउटकम की मॉनिटरिंग के प्रयास किए जा रहे हैं, इन प्रयासों से सिकल सेल एनीमिया को जड़ से समाप्त किया जायेगा।
उप-मुख्यमंत्री शुक्ल ने बताया कि वर्तमान में प्रदेश के 33 ज़िलों में सिकल सेल मरीज़ों की स्क्रीनिंग का कार्य किया जा रहा है। अब तक 59 लाख से अधिक नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है, जिनमें एक लाख 34 हज़ार नागरिक सिकल सेल वाहक और 20 हज़ार 526 सिकल सेल एनीमिया के मरीज़ पाये गये हैं। 32 लाख 37 हज़ार 842 व्यक्तियों को सिकल सेल कार्ड वितरित किए जा चुके हैं। मरीजों के उपचार एवं प्रबंधन के लिए चिन्हांकित जिलों में 6 से 10 बिस्तरीय एकीकृत उपचार केंद्र स्थापित कर उपचार के साथ हाइड्रॉक्सी-यूरिया, फोलिक एसिड दवाइयों का वितरण किया जा रहा है। एकीकृत उपचार केन्द्रों में रिप्लेसमेंट फ्री एवं सुरक्षित रक्त की निःशुल्क सुविधा है। वर्ष 2024-25 में सिकल सेल मरीजों को लगभग 9 लाख 22 हज़ार 500 हाइडॉक्सी-यूरिया का वितरण एवं 3 हज़ार 37 यूनिट निःशुल्क रक्ताधान किया गया है।
Raksha Bandhan 2024 : रक्षाबंधन पर रहेगा भद्रा का साया, जानिए कब से कब तक भाइयों की कलाई पर बांध सकेंगी राखी
Rakshabandhan 2024 : रक्षाबंधन का पर्व 19 अगस्त दिन सोमवार को मनाया जाएगा. इस बार रक्षाबंधन के दिन भद्रा का साया रहने वाला है. कहते हैं कि भद्राकाल में भाई को राखी नहीं बांधनी चाहिए. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार राइवण की बहन शूर्पणखा ने रावण को भद्रा काल में ही राखी बांधी थी और रावण का पूरा साम्राज्य खत्म गया था. ऐसे में राखी बांधने के शुभ मुहूर्त को लेकर ज्योतिषों में अलग-अलग मत है।
रक्षाबंधन इस बार सोमवार, 19 अगस्त को है, लेकिन श्रावण शुक्ल चतुर्दशी 18 अगस्त को रात 2 बजकर 21 मिनट से ही भद्रा शुरू हो जाएगी. इसका समापन श्रावण शुक्ल पूर्णिमा को दोपहर में 1 बजकर 24 मिनट पर होगा. इसके बाद ही रक्षाबंधन का शुभ मुहूर्त शुरू होगा. बहनें भद्रा के बाद ही भाई की कलाई पर राखी बांधें.

भद्रा दोष से जोड़ी महत्वपूर्ण जनकारी
भद्राकाल का विचार हर शुभ कार्य में किया जाता है. किसी भी मांगलिक कार्य में भद्रा का योग अशुभ माना गया है. इसलिए इस बात का खास ख्याल रखा जाता है कि शुभ कार्य के दौरान भद्रा का साया न पड़े. इस बार रक्षाबंधन पर भी भद्रा का साया नजर आ रहा है. भद्रा को लेकर अलग-अलग मत बने हुए हैं। रक्षाबंधन पर भद्रा का समय और भद्रा दोष से जुड़ी सभी महत्वपूर्ण जानकारी। इस दिन सुबह 5 बजकर 32 मिनट पर भद्राकाल आरंभ हो जाएगा और 1 बजकर 31 मिनट तक भद्रा रहने वाली है। लेकिन, इस दिन सुबह से भद्रा होने पर भी भद्रा अशुभ फल नहीं देंगी। दरअसल, भद्रा का वास अलग अलग लोकों में होने पर वह अलग अलग प्रभाव डालती है।
भद्रा का वास पाताल लोक में होगा
19 अगस्त की शाम 7 बजे तक चंद्रमा मकर राशि में ही रहने वाले हैं। जबकि इस बीच भद्रा यानी विष्टि करण दिन में 1 बजकर 31 मिनट पर ही समाप्त हो चुका होगा। ऐसे में भद्रा का वास इस दौरान पाताल लोक में होगा और धरती पर इसका प्रभाव नहीं होगा। इसलिए रक्षाबंधन के दिन आप सुबह से ही राखी बांध सकते हैं। क्योंकि, पाताल में भद्रा होना मांगलिक कार्यों के लिए शुभ है।
कैदियों को मिलेगी आजादी, स्वतंत्रता दिवस पर MP की जेलों से 177 कैदी होंगे रिहा
भोपाल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रदेश की जेलों में आजीवन सजा काट रहे 177 कैदियों को 15 अगस्त को रिहा किया जाएगा। जेल विभाग ने रिहाई नीति के तहत सजा में छूट दी है। रिहा किए जा रहे कैदियों को रोजगार की ट्रेनिंग भी दी गई है।हालांकि बलात्कार, पास्को के मामले में सजा काट रहे कैदियों को इसमें कोई रियायत नहीं दी गई है।
जानिए कहां से कितने कैदियों को मिलेगी आजादी
भोपाल जेल से 15, सतना जेल से 24, इंदौर जेल से 18, जबलपुर जेल से 20, ग्वालियर जेल से 16, नरसिंहपुर जेल से 15, उज्जैन जेल से 19, रीवा से 14 इस तरह 12 केंद्रीय जेलों से कैदियों को रिहा किया जाएगा। बता दें कि सरकार हर साल 15 अगस्त को अपने अच्छे आचरण और अन्य मापदंडों को ध्यान में रखते हुए कैदियों को रिहा करती है।

भोपाल में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने हरी झंडी दिखाकर शुरू की मध्य प्रदेश की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा
भोपाल। मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री मोहन यादव ने राज्य की सबसे लंबी तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह यात्रा हुजूर विधानसभा क्षेत्र के मुखर्जी नगर (मदर टेरेसा) से शुरू होकर संत हृदय रामनगर तक जाएगी। लगभग 30 किलोमीटर लंबी इस तिरंगा यात्रा में हजारों की संख्या में लोगों ने भाग लिया, जो देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत थे।
तिरंगा यात्रा में करीब 30 हजार से अधिक वाहन शामिल हुए, जिन्होंने यात्रा को और भी भव्य बना दिया। यात्रा का आयोजन भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा के नेतृत्व में किया गया, जो इस मौके पर मौजूद थे और यात्रा के सफल आयोजन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने यात्रा की शुरुआत करते हुए कहा, “यह तिरंगा यात्रा हमारे देश की एकता और अखंडता का प्रतीक है। हमें गर्व है कि हमारे प्रदेश के लोग इस यात्रा में इतनी बड़ी संख्या में शामिल हुए हैं। यह यात्रा हमारे राष्ट्रीय ध्वज के प्रति हमारी श्रद्धा और सम्मान को दर्शाती है।”
यात्रा की लंबाई और इसमें शामिल लोगों की संख्या ने इस आयोजन को ऐतिहासिक बना दिया। तिरंगा यात्रा के माध्यम से देशभक्ति की भावना को और भी बल मिला है
कांग्रेस ने तीन राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों में की महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति
नई दिल्ली: कांग्रेस अध्यक्ष ने अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़ और कर्नाटक राज्यों/संघ राज्य क्षेत्रों में महिला कांग्रेस अध्यक्षों की नियुक्ति के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

भोपाल में आज निकाली जाएगी सबसे लंबी तिरंगा यात्रा, मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी होंगे शामिल
राजधानी भोपाल में आज सबसे लंबी तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। हुजूर विधानसभा में रामेश्वर शर्मा 30 किलोमीटर की तिरंगा यात्रा निकालेंगे।
सुबह 10 बजे मुखर्जी नगर कोलार से यह तिरंगा यात्रा शुरू होगी। इसमें मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव भी शामिल होंगे। संत नगर तक लगभग 30 किलोमीटर लंबी यह तिरंगा यात्रा होगी।
Aaj Ka Panchang: आज 14 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 14 अगस्त 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष नवमी- अगस्त 13 09:31 AM- अगस्त 14 10:24 AM
शुक्ल पक्ष दशमी- अगस्त 14 10:24 AM- अगस्त 15 10:27 AM
नक्षत्र
अनुराधा- अगस्त 13 10:44 AM- अगस्त 14 12:12 PM
ज्येष्ठा- अगस्त 14 12:12 PM- अगस्त 15 12:52 PM
योग
इन्द्र- अगस्त 13 04:33 PM- अगस्त 14 04:05 PM
वैधृति- अगस्त 14 04:05 PM- अगस्त 15 02:58 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:06 AM
सूर्यास्त- 6:56 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 14 2:23 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 15 1:04 AM
अशुभ काल
राहू- 12:31 PM- 2:07 PM
यम गण्ड- 7:43 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:55 AM- 12:31 PM
दुर्मुहूर्त- 12:05 PM- 12:57 PM
वर्ज्यम्- 05:57 PM- 07:36 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 03:49 AM- 05:28 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:30 AM- 05:18 AM
Aaj Ka Rashifal: कुंभ समेत इन चार जातकों के लिए बुधवार रहेगा शानदार, पढ़ें क्या कहते हैं आपके सितारे
Aaj Ka Rashifal 14 August 2024: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 14 अगस्त दिन बुधवार है.
मेष राशि: बुधवार का दिन मेष राशि के लिए कुछ खास रहने वाला है. कुंवारों को विवाह के प्रस्ताव आ सकते हैं. सेहत का ध्यान रखें, खराब हो सकती है. अपने बिजनेस में बदलाव को लेकर कोई प्लानिंग कर रहे हैं, तो वह आपके लिए अच्छी रहेगी.
वृषभ राशि: इन जातकों के लिए आज का दिन मिला जुला रहेगा. काम के लिए बाहर जाना हो सकता है. घर या वाहन खरीदने की प्लानिंग कर सकते हैं. छात्रों के लिए दिन परेशानी भरा रहेगा. युवा अपने गुस्से काबू रखें, झगड़ा हो सकता है.
मिथुन राशि: मिथुन राशि के जातकों के लिए दिन उतार चढ़ाव भरा रह सकता है. घर में किसी शुभ व मांगलिक कार्यक्रम का आयोजन हो सकता है. दोस्तों के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं. सेहत ठीक है.
कर्क राशि: बुधवार का दिन कर्क राशि के जातकों के लिए अच्छा रहेगा. किसी को उधार दिया है तो वह वापस आ सकता है. घर में मां की सेहत बिगड़ सकती है. गाड़ी चलाते समय सावधानी बरतें. लव लाइफ में दिक्कत आ सकती है.
सिंह राशि: सिंह राशि के जातकों के लिए दिन बढ़िया रहेगा. आज किसी नए काम की शुरुआत करने के लिए अच्छा रहेगा. अटके काम पूरे हो सकते हैं. घर में अच्छा माहौल रहेगा. छात्र अपनी पढ़ाई पर ध्यान दें.
कन्या राशि: कन्या राशि वालों के लिए आज का दिन कुछ तनाव भरा हो सकता है. आज छात्र और युवा अपने करियर पर फोकस रखें. खर्चे ज्यादा हो सकते हैं. घर में किसी रिश्तेदार का आना हो सकता है.परिवार में किसी बंटवारे को लेकर लड़ाई झगड़ा होने की संभावना है.
वृश्चिक राशि: इन जातकों के लिए दिन मिला जुला रहेगा. विद्यार्थियों के उच्च शिक्षा के मार्ग प्रशस्त होंगे.आप किसी यात्रा पर जाएं, तो उसमें वाहन सावधानी से चलाएं.नौकरी पेशा वाले व्यक्तियों के लिए परिस्थितियाँ कुछ अनुकूल नहीं रहेगी. सेहत नरम रहेगी.
धनु राशि: धनु जातकों के लिए बुधवार का दिन मिला जुला रहेगा. घर में किसी खास का आना हो सकता है. पहले से रुके हुए मानोअनुकूल कार्य बनने के संयोग बन सकते हैं. बिजनेस में आज कोई नया कार्य प्रारंभ कर सकते हैं. सेहत खराब हो सकती है.
मकर राशि: मकर राशि वालों के लिए बुधवार का दिन मध्यम रहेगा. सामाजिक गतिविधियों के प्रति अधिक जागरूक करें. छात्र वर्ग फालतू की उलझन में न पड़ें. व्यवसाय के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को धीमी गति से लाभ होने के योग बनेंगे. नौकरी में अपने वरिष्ठ पदाधिकारी के साथ तालमेल रखने की आवश्यकता रहेगी. नौकरी में पदोन्नति के योग बनेंगे. स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं को हल्के में न लें.
कुंभ राशि: कुंभ जातकों के लिए 14 अगस्त का दिन निम्न से मध्यम रहेगा. आज किसी महत्वपूर्ण कार्य में सफलता मिलेगी. राजनीति में आपका पद एवं कद बढ़ेगा. छात्रों की पढ़ाई में अभिरुचि रहेगी. भूमि संबंधी कार्य में लोगों को सफलता मिलेगी. आपका साहस एवं मनोबल देखकर दुश्मन भी भाग खड़े होंगे. खानपान का ध्यान रखें.
मीन राशि: मीन राशि वालों के लिए दिन साधारण रहेगा. ऑफिस में दिन ठीक गुजरेगा. लव लाइफ में परेशानी हो सकती है. व्यापारिक क्षेत्र में किए गए समझौते लाभकारी होंगे. आज घऱ में किसी प्रियजन का आगमन होगा. सेहत नरम रहेगी.
यात्रियों को असुविधा देने के लिए रेल विभाग की जितनी भी तारीफ की जाए कम है !
अब 24 घंटे फहरा सकते हैं राष्ट्रीय ध्वज, नियमों में हुआ बदलाव…जान लें यह शर्त
Har Ghar Tiranga: आजादी का अमृत महोत्सव के तहत सरकार ने हर घर तिरंगा कार्यक्रम की घोषणा की है. कार्यक्रम के तहत आम जनता से भी अपने-अपने घरों में तिरंगा फहराने की अपील की गई है. अब सरकार ने इसे लेकर देश के ध्वज संहिता में बदलाव किया है.
ब नियमों के मुताबिक दिन और रात दोनों समय तिरंगा फहराने की इजाजत होगी. आपको बता दें आजादी के अमृत महोत्सव के तहत देशभर में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की शुरुआत की गई थी. इस बीच केंद्र सरकार ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के चलते ध्वज संहिता के नियमों में भी बदलाव किया है. जानकारी के मुताबिक ध्वज संहिता के नियमों में बदलाव के बाद अब आम जनता भी अपने घरों पर झंडा फहरा सकती है. जानकारी के मुताबिक ध्वज संहिता के नियमों में बदलाव की वजह ‘हर घर तिरंगा’ अभियान है. केंद्र का यह फैसला लोगों के घरों के अंदर राष्ट्रीय ध्वज लाने का प्रयास है. ताकि लोगों के अंदर देश भक्ति की भावना जाग सके.
नियमों में हुआ बदलाव
‘हर घर तिरंगा’ अभियान देश की आजादी की 75वीं वर्षगांठ के जश्न के तहत शुरू किया गया था. इसका उद्देश्य भारतीयों को बिना किसी प्रतिबंध के तिरंगा फहराने के लिए प्रोत्साहित करना है. झंडे बनाने के लिए ऐसी सामग्रियों का इस्तेमाल किया जाएगा जिसमें कॉटन, पॉलिएस्टर, ऊनी, रेशमी खादी शामिल हो. पहले मशीन से बने और पॉलिएस्टर से बने झंडों के इस्तेमाल की अनुमति नहीं थी. झंडे के आकार पर भी कोई प्रतिबंध नहीं है और न ही इसे फहराने के समय पर कोई प्रतिबंध है. भारतीय ध्वज संहिता, 2002 (ध्वज संहिता 2022) के तहत अब राष्ट्रीय ध्वज को 24 घंटे फहराया जा सकेगा. तिरंगा रात में भी फहराया जा सकता है, बशर्ते कि वह 100 फीट या उससे अधिक ऊंचे ध्वजस्तंभ पर हो.
24 घंटे फहरा सकते हैं झंडा
पहले राष्ट्रीय ध्वज को सूर्योदय से सूर्यास्त तक फहराने की अनुमति थी. लेकिन अब इस नियम में बदलाव कर दिया गया है. सरकार ने इस नियम को बादल दिया है. अब कोई भी 24 घंटे राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है. बस ध्यान रहे की ध्वज 100 फीट की ऊंचाई पर होना चाहिए. संस्कृति मंत्रालय ने कहा कि राज्यों को झंडों के उत्पादन के लिए स्वयं सहायता समूहों (एसएचजी) का उपयोग करने के लिए प्रोत्साहित किया गया है. स्थानीय सिलाई इकाइयों और एमएसएमई को भी इसमें शामिल किया गया है.
इन बातों का रखें ध्यान
भारतीय ध्वज संहिता के अनुच्छेद 2.2 के अनुसार कोई भी आम नागरिक अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहरा सकता है. हालांकि, जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तो उसे सम्मान की स्थिति में रखा जाना चाहिए.
जब भी राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाए तो उसे पूरा सम्मान दिया जाना चाहिए. इसे उचित स्थान पर रखा जाना चाहिए. आपको इस बात का विशेष ध्यान रखना होगा कि ध्वज को जमीन पर या किसी गंदी जगह पर न रखा जाए.
नियमों के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज का उपयोग वस्तुओं को लपेटने, प्राप्त करने और वितरित करने के लिए नहीं किया जा सकता है. झंडे को जमीन या फर्श या पानी को छूने की अनुमति नहीं है. इसका उपयोग किसी कार्यक्रम में वक्ता की मेज को ढकने या वक्ता के मंच को ढंकने के लिए नहीं किया जा सकता है.
ध्वज संहिता के अनुसार, राष्ट्रीय ध्वज को किसी अन्य ध्वज या झंडों के साथ एक ही खंभे पर नहीं फहराया जाना चाहिए. साथ ही फटा हुआ या गंदा राष्ट्रीय ध्वज नहीं फहराया जाना चाहिए.
छत्तीसगढ़ में 14 अगस्त को बंद रहेगी स्वास्थ्य सेवाएं - जूनियर डॉक्टर्स संगठन
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज तिरंगा यात्रा , IISER के 11 वें दीक्षांत समारोह, महिला उद्यमियों के कार्यक्रम में होंगे शामिल
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव आज सुबह 8.55 बजे वोट क्लब पर आयोजित तिरंगा यात्रा कार्यक्रम में सीएम शामिल होंगे। इसके बाद सुबह 9.30 बजे IISER के 11 वें दीक्षांत समारोह में शिरकत करेंगे।सुबह 11.45 बजे कुशाभाऊ ठाकरे कन्वेंशन सेंटर में आयोजित महिला उद्यमियों के कार्यक्रम में शामिल होंगे। उद्योग विभाग द्वारा राशि का अंतरण, रक्षाबंधन और श्रावण उत्सव का भी आयोजन होगा। सीएम मोहन दोपहर 1.15 बजे भोपाल पुलिस कमिश्नर ऑफिस से हर घर तिरंगा रैली को हरी झंडी दिखाएंगे। दोपहर 3 बजे भोपाल से इंदौर के लिए मुख्यमंत्री रवाना होंगे। दोपहर 3.30 बजे ब्रिलियंट कन्वेंशन सेंटर में न्यू कॉग्निजेंट डिलेवरी सेंटर का उद्घाटन करेंगे। शाम 4.55 बजे निजी स्कूल में आयोजित चतुर्थ शिक्षा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। शाम 6.45 बजे इंदौर से भोपाल के लिए सीएम मोहन यादव रवाना होंगे।
मध्य प्रदेश में मंत्रियों को दिए जिलों के प्रभार,सीएम डॉ. मोहन यादव को इंदौर, यहां देख लिस्ट
मध्य प्रदेश :- मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को देर रात मंत्रियों को जिले के प्रभार दे दिए। उन्होंने अपने पास इंदौर जिले का प्रभार रखा है।गृह जिले उज्जैन का प्रभार राज्य मंत्री गौतम टेटवाल को दिया है।उपमुख्यमंत्री जगदीश देवड़ा को जबलपुर व देवास और राजेंद्र शुक्ला को सागर व शहडोल का प्रभारी बनाया है। भोपाल और राजगढ़ जिले का प्रभार चेतन कुमार काश्यप, ग्वालियर और बुरहानपुर तुलसीराम सिलावट और छिंदवाड़ा व नर्मदापुरम जिले का प्रभार राकेश सिंह को दिया है।
किसे कहां का मिला प्रभार
- विजय शाह- रतलाम, झाबुआ
- कैलाश विजयवर्गीय – सतना, धार
- प्रहलाद सिंह पटेल – भिंड, रीवा
- करण सिंह वर्मा – मुरैना, सिवनी
- उदय प्रताप सिंह – बालाघाट, कटनी
- संपतिया उइके – सिंगरौली, आलीराजपुर
- एंदल सिंह कंषाना – दतिया, छतरपुर
- निर्मला भूरिया – मंदसौर, नीमच
- गोविंद सिंह राजपूत – नरसिंहपुर, गुना
- विश्वास सारंग – खरगोन, हरदा
- नारायण सिंह कुशवाहा – शाजापुर, निवाड़ी
- नागर सिंह चौहान – आगर, उमरिया
- प्रद्युमन सिंह तोमर – शिवपुरी पांढुर्णा
- इंदर सिंह परमार – पन्ना, बड़वानी
- राकेश शुक्ला – शिवपुरी, अशोकनगर
- रामनिवास रावत – मंडला, दमोह
- कृष्णा गौर – सीहोर, टीकमगढ़
- धर्मेंद्र सिंह लोधी – खंडवा
- दिलीप जायसवाल- सीधी
- गौतम टेटवाल – उज्जैन
- लखन पटेल – विदिशा, मऊगंज
- नारायण सिंह पंवार – रायसेन
- नरेंद्र शिवाजी पटेल – बैतूल
- प्रतिमा बागरी – डिंडौरी
- दिलीप अहिरवार – अनूपपुर
- राधा सिंह – मैहर।
इन्हें मिला केवल एक जिले का प्रभार
सीएम डॉ. मोहन यादव ने वरिष्ठ मंत्रियों को दो जिलों का प्रभार दिया है। बाकी 8 मंत्रियों को केवल एक जिले का प्रभारी बनाया गया है। इनमें धर्मेंद्र सिंह लोधी को खंडवा, दिलीप जायसवाल को सीधी, गौतम टेटवाल को उज्जैन, नारायण सिंह पंवार को रायसेन, नरेंद्र शिवाजी पटेल को बैतूल, प्रतिमा बागरी को डिंडौरी, दिलीप अहिरवार को अनूपपुर और राधा सिंह को मैहर जिले का प्रभारी बनाया गया है।
चुनाव से पहले डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम आया जेल से बाहर...इतने दिन की मिली फरलो
हरियाणा : सरकार एक बार फिर रेप और मर्डर केस में जेल में बंद राम रहीम पर मेहरबान हुई है। हरियाणा सरकार ने राम रहीम को 21 दिन की फरलो दी है। विधानसभा चुनाव से पहले राम रहीम को ये फरलो दी गई है। राम रहीम सुनारिया जेल से बाहर आ गया है।
19 जनवरी को दी गई थी 50 दिन की परोल
शीर्ष गुरुद्वारा संस्था एसजीपीसी ने सिरसा स्थित डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम की अस्थायी रिहाई के खिलाफ याचिका दायर की थी। एसजीपीसी ने तर्क दिया था कि डेरा प्रमुख हत्या और बलात्कार जैसे गंभीर अपराधों के लिए कई सजाएं काट रहा है और अगर उसे रिहा किया गया तो इससे भारत की संप्रभुता और अखंडता खतरे में पड़ जाएगी और सार्वजनिक व्यवस्था पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। राम रहीम अपनी दो अनुयायियों से बलात्कार के आरोप में 20 साल की सजा काट रहा है और रोहतक जिले की सुनारिया जेल में बंद है। उसे 19 जनवरी को 50 दिन की परोल दी गई थी।
Aaj Ka Rashifal 13 August 2024: आज इन राशि वालों की आय में होगा इजाफा...पढ़ें मंगलवार का दैनिक राशिफल
13 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि अष्टमी और मंगलवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी, उसके बाद नवमी तिथि लग जाएगी। आज शाम 4 बजकर 33 मिनट ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 44 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद अनुराधा नक्षत्र लग जाएगा। इसके आलावा आज भौमव्रत और दुर्गाष्टमी व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई नया के सहाथ लगेगा। आज खास लोगों के बीच किसी नई गतिविधि को लेकर गंभीर चर्चा होगी, जो कि सकारात्मक रहेगी। आज किसी मामले को लेकर विचारों में भावुकता रहेगी। आज कुछ लोग जलन की भावना से आपकी आलोचना कर सकते हैं। विपरीत परिस्थितियों को धैर्य और शांति से काम करेंगे।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
वृष राशि:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज व्यवसायिक काम समय पर बनते जाएंगे। विदेश संबंधी व्यवसाय में परिस्थितियां आपके अनुकूल होने के आसार हैं। आज ऑफिस में सहयोगियों की कार्यकुशलता से टारगेट समय पर हासिल हो जाएगा। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि:
आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। आज रोजमर्रा कामों से हटकर कुछ नया सीखने में समय बीतेगा। प्रॉपर्टी या वाहन की खरीदी में लाभ की आज बेहतर स्थिति है। आध्यात्म और धार्मिक गतिविधियों के लिए आपका रुझान बढ़ेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि:
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। थोड़ी से बात पर परेशान होने के बजाय उसका हल ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सॉल्युशन मिल जायेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रो के लिए दिन अच्छा है। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। आज आपकी धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसाय में अतिरिक्त आय का कोई साधन बनने वाला है। इस राशि वालों अहर आपका पार्टनरशिप करने का प्लान है तो ये डील आपके लिए फायदेमंद होगी। अधिकतर समय मार्केटिंग और बाहर की गतिविधियों में बीतेगा। इस राशि के सरकारी नौकरी में लोग अपने कार्यभार से संतुष्ट रहेंगे। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आपजो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आप का स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 3
कन्या राशि:
आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज ध्यान रखें कि अगर प्रयासरत कार्यों में कोई व्यवधान आता है तो इसकी वजह आपकी एकाग्रता में कमी होगी। आज सम्मानित और प्रभावशाली लोगों के संपर्क में आने से आपको कई नए विषयों की जानकारी मिलेगी। आज घर के लिए कोई इलेक्ट्रॉनिक वस्तु की खरीदारी संभव है। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशिप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 6
तुला राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। आज किसी समस्या को हल करने में आपका सहयोग सकारात्मक रहेगा। आस-पड़ोस की सामाजिक गतिविधियों में आपका वर्चस्व रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित कोई काम हल होगा। आज नकारात्मक लोगों से दूर रहेंगे और आलस की स्थिति से बचेंगे तो आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज बेवजह की आवाजाही अवॉयड करेंगे तो फायदा होगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। आज कार्यों को सुचारु रूप से करने के लिए ज्यादा मेहनत करनी होगी। हालांकि सही समय पर उचित निर्णय लेने से आपकी काफी समस्याएं हल भी हो जाएंगी। इस समय कोई नया कार्य शुरू न करें, आज के कामों को ही व्यवस्थित करने पर ध्यान देंगे। ऑफिस में आपका प्रभुत्व बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगी। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
धनु राशि:
आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज जल्दबाजी में कोई भी फैसला न लें, न ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें। संतान की कोई नकारात्मक गतिविधि का पता चलने से आपकी चिंता बढ़ सकती है जिसे आप किसी की सहायता से सुलझा लेंगे। परिस्थितियों को गुस्से में हल न करें, धैर्य रखेंगे तो सब जल्दी ही ठीक हो जायेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 1
मकर राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। छत्रों को आज बहुत अधिक मेहनत की जरूरत है। आज आप लेनदेन को स्थगित रखेंगे तो आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। इस राशि के लोगों को रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, जिससे उनके अंदर आत्मविश्वास बढ़ेगा। आज आपकी कोई ऑफिशियल यात्रा संभव है। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि:
आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आज आपका खुशनुमा दिन बीतेगा। घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। आपको अपना कारोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 2
मीन राशि:
आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज व्यक्तिगत काम के समय आप घबराने की बजाय परिस्थितियों का समाधान ढूंढने का प्रयास करेंगे और इसमें आप सफल भी होंगे। परिवारिक सदस्य की किसी उपलब्धि से घर में उत्सव का माहौल रहेगा। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 7
Aaj Ka Panchang: आज 13 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 13 अगस्त 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष अष्टमी- अगस्त 12 07:55 AM- अगस्त 13 09:31 AM
शुक्ल पक्ष नवमी- अगस्त 13 09:31 AM- अगस्त 14 10:24 AM
नक्षत्र
विशाखा- अगस्त 12 08:33 AM- अगस्त 13 10:44 AM
अनुराधा- अगस्त 13 10:44 AM- अगस्त 14 12:12 PM
योग
ब्रह्म- अगस्त 12 04:25 PM- अगस्त 13 04:33 PM
इन्द्र- अगस्त 13 04:33 PM- अगस्त 14 04:05 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:06 AM
सूर्यास्त- 6:56 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 13 1:24 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 14 12:15 AM
अशुभ काल
राहू- 3:44 PM- 5:20 PM
यम गण्ड- 9:19 AM- 10:55 AM
कुलिक- 12:31 PM- 2:07 PM
दुर्मुहूर्त- 08:40 AM- 09:31 AM, 11:24 PM- 12:09 AM
वर्ज्यम्- 02:59 PM- 04:41 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:05 PM- 12:57 PM
अमृत काल- 01:09 AM- 02:51 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:30 AM- 05:18 AM
दोस्तों के साथ मिलकर देवर ने भाभी को किया किडनैप, फिर 18 दिनों तक बुझाता रहा हवस
ग्वालियर/मध्य प्रदेश : ग्वालियर में देवर ने भाभी को अगवा कर अपने दोस्त के साथ ले जाकर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। आरोपी ने 18 दिन तक भाभी को बंधक बनाकर रखा। जब पति ने पुलिस में गुमशुदगी दर्ज हुई तो आरोपी ने उसे मुक्त कर दिया। घटना की शिकार पीड़िता पति के पास पहुंची और पति के साथ थाने पहुचकर शिकायत की। वही पुलिस ने दोनो आरोपियो के ख़िलाफ़ मामला दर्ज किया है।दरअसल, ग्वालियर के देहात पिछोर में रहने वाली 20 साल की महिला ने शिकायत की है कि जुलाई माह में वह अपने मायके आई थी। जहां पर उसकी तबियत खराब हुई तो उसकी बुआ सास का बेटा छोटू उसे लेने के लिए आया और अपने दोस्त विकेश के साथ मुरैना की तरफ ले जाने लगा तो उसने विरोध किया। आरोपियों ने उसकी बेटी को मारने की धमकी देकर उसे एक मकान में ले गया। जहां विकेश उसकी बेटी को लेकर मकान के बाहर चला गया और छोटू ने उसके साथ गलत काम किया। जब पिड़िता ने विरोध किया तो आरोपी ने उसकी बेटी को मारने की धमकी दी। इसके बाद वह 18 दिन उसको बंधक बनाकर रखा।
राहुल गांधी से ईडी जल्द कर सकती है पूछताछ, जानिए किस मामले में तलब होने की संभावना
सावन का चौथा सोमवार आज, इस विधि से करें महादेव का अभिषेक, जानिए शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ
Sawan Somwar 2024: पंचांग के अनुसार, सावन का चौथा सोमवार 12 अगस्त को है। यह महीना देवों के देव महादेव को बेहद प्रिय है। इस महीने मेंbभगवान शिव और मां पार्वती की पूजा की जाती है। साथ ही विवाह में आ रही बाधा को दूर करने के लिए सावन सोमवार व्रत भी किया जाता है। इस व्रत के पुण्य-प्रताप से साधक की हर मनोकामना पूरी होती है। अगर आप भी भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त करना चाहते हैं, तो सावन सोमवार पर महादेव का विशेष चीजों से अभिषेक करें।
- यदि आप जीवन में लंबे समय से दुख और संकट का सामना कर रहे हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर स्नान-ध्यान के करने के बाद गंगाजल में काले तिल और बेलपत्र मिलाकर विधिपूर्वक महादेव का अभिषेक करें। मान्यता है कि ऐसा करने से कुंडली में अशुभ ग्रह का असर खत्म हो जाता है। साथ ही आर्थिक तंगी दूर होती है।
- करियर और कारोबार में सफलता प्राप्ति के लिए सावन के चौथे सोमवार पर भगवान शिव का गन्ने के रस से अभिषेक करें। धार्मिक मत है कि ऐसा करने से साधक को करियर में मन मुताबिक सफलता मिलती है और मनचाहा करियर प्राप्त होता है।
मान्यता है कि सावन सोमवार पर भगवान शिव का अभिषेक करने से वह जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आप भी महादेव को प्रसन्न करना चाहते हैं, तो सावन के चौथे सोमवार पर गंगाजल में चंदन मिलाकर भगवान शिव का जलाभिषेक करें। इससे साधक को मंगल दोष से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा विवाह में आ रही बाधा दूर होती है और मनचाहा वर मिलता है।
डेट और शुभ मुहूर्त
सावन का चौथा सोमवार व्रत शुक्ल पक्ष की सप्तमी पर किया जाएगा। सप्तमी तिथि 12 अगस्त को है। पंचांग के अनुसार, इस दिन ब्रह्म मुहूर्त सुबह 04 बजकर 23 मिनट से लेकर 05 बजकर 06 मिनट तक रहेगा। वहीं, अभिजीत मुहूर्त सुबह 11 बजकर 59 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 52 मिनट तक रहेगा।
सावन सोमवार पूजा विधि (Sawan Somwar Puja Vidhi)
- सावन सोमवार के दिन सुबह जल्दी उठकर अपने दिन की शुरुआत देवी-देवताओं के ध्यान से करें.
- इसके बाद साफ पानी से स्नान कर सूर्यदेव को जल अर्पित करें.
- अब घर के मंदिर में चौकी पर लाल या पीला कपड़ा बिछाएं.
- उस चौकी पर भगवान शिव और माता पार्वती की प्रतिमा रखें.
- फिर जल में दही, दूध, घी, शहद और गंगाजल मिलाकर शिवलिंग का अभिषेक करें.
- शिवजी को बेलपत्र, पान, सुपारी और अक्षत चढ़ाएं और माता पार्वती को सोलह श्रृंगार अर्पित करें.
- अब देसी घी का दीपक जलाकर आरती करें और शिव मंत्रों का जाप करें.
- इसके बाद खीर, फल और मिठाई समेत आदि चीजों का भोग लगाएं.
- अंत में लोगों को प्रसाद बांटे और श्रद्धा अनुसार गरीबों को दान करें.
सावन सोमवारी पर बड़ा हादसा, सिद्धेश्वरनाथ मंदिर में भगदड़, 7 कांवड़ियों की मौत
बिहार : जहानाबाद जनपद में आज यानी सावन के चौथे सोमवार को भगवान शिव के जलाभिषेक के वक्त भगदड़ मचने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में सात श्रद्धालुओं की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 9 श्रद्धालु घायल बताएं जा रहे हैं। घायलों में कई श्रद्धालुओं की हालत नाजुक है।
जानकारी के मुताबिक यह हादसा जहानाबाद-मखदुमपुर के बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में हुआ हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस और आपदा राहत टीम ने मृतकों का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। वहीं घायलों को इलाज के लिए अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया है।पुलिस अधिकारियों के मुताबिक सभी श्रद्धालु सावन के चौथे सोमवार को भोलेनाथ के जलाभिषेक के लिए मंदिर में इकट्ठा हुए थे, अचानक भगदड़ मच गई। हालांकि अब तक साफ नहीं हो सका है कि मंदिर में भगदड़ कैसे मची। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है। जहानाबाद के एसएचओ दिवाकर विश्वकर्मा ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही खुद एसपी और डीएम ने मौका मुआयना किया है। उन्होंने बताया कि हादसे के कारणों की जांच कराई जा रही है।
बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भारी भीड़ हो गई
श्रद्धालु ने बताया कैसे हुआ दर्दनाक हादसा हादसे में घायल आनंद कुमार उर्फ विशाल ने बताया कि यह घटना रात में करीब एक बजे की है। बाबा सिद्धेश्वर नाथ मंदिर में जल चढ़ाने वालों की भारी भीड़ हो गई थी। श्रद्धालु पहले जल चढ़ाने के लिए धक्कामुक्की करने लगे देखते ही देखते यह धक्कामुक्की कब भगदड़ में बदल गई, पता ही नहीं चला। ऐसे हालात में जो लोग बाहर निकल गए, वो तो बच गए, लेकिन जो लोग अंदर फंसे रह गए, उनके ऊपर चढ़ कर पता नहीं कितने लोग निकल गए। जिससे श्रद्धालुओं की मौत हो गई।
Aaj Ka Panchang: आज 12 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 12 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
शुक्ल सप्तमी-आरम्भ: 05:44 ए एम, अगस्त 11, अन्त: 07:55 ए एम, अगस्त 12
नक्षत्र
स्वाती - 08:33 ए एम तक
योग
शुभ - 03:49 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:19 ए एम
सूर्यास्त - 07:22 पी एम
चन्द्रोदय - 12:33 ए एम
चन्द्रास्त - 11:16 पी एम
अशुभ काल
राहू - 07:55 ए एम से 09:31 ए एम
यम गण्ड - 11:07 ए एम से 12:43 पी एम
कुलिक - 02:19 पी एम से 03:56 पी एम
दुर्मुहूर्त -01:09 पी एम से 02:00 पी एम-03:43 पी एम से 04:34 पी एम
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 ए एम से 05:34 ए एम
अभिजित मुहूर्त - 12:18 पी एम से 01:09 पी एम
अमृत काल -01:08 ए एम, अगस्त 13 से 02:53 ए एम, अगस्त 13
Aaj Ka Rashifal 12 August 2024: सावन के चौथे सोमवार के दिन चमकेगी इन राशियों की किस्मत...पढ़िए आज का राशिफल
12 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की उद्या तिथि सप्तमी और सोमवार का दिन है। आज सप्तमी तिथि सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी, उसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी। आज सावन महीने का चौथा सोमवार व्रत है। आज शाम 4 बजकर 26 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा, उसके बाद विशाखा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज गोस्वामी तुलसीदास जी की जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
Aaj Ka Panchang: आज 11 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 11 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
षष्ठी - 05:44 ए एम, अगस्त 11 तक
शुक्ल सप्तमी-आरम्भ: 05:44 ए एम, अगस्त 11, अन्त: 07:55 ए एम, अगस्त 12
नक्षत्र
स्वाती - पूर्ण रात्रि तक
योग
शुभ - 03:49 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:18 ए एम
सूर्यास्त - 07:09 पी एम
चन्द्रोदय - 11:42 ए एम
चन्द्रास्त - 11:16 पी एम
अशुभ काल
राहू - 05:32 पी एम से 07:09 पी एम
यम गण्ड - 12:43 पी एम से 02:20 पी एम
कुलिक - 03:56 पी एम से 05:32 पी एम
दुर्मुहूर्त - 05:26 पी एम से 06:17 पी एम
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 04:49 ए एम से 05:34 ए एम
अभिजित मुहूर्त - 12:18 पी एम से 01:09 पी एम
अमृत काल - 10:45 पी एम से 12:32 ए एम, अगस्त 12
शुभ योग
द्विपुष्कर योग- 05:44 ए एम, अगस्त 11 से 05:48 ए एम, अगस्त 11
Aaj Ka Rashifal 11 August 2024: इन जातकों के लिए रविवार का दिन रहेगा बेहद सौभाग्यशाली...पढ़ें दैनिक राशिफल
11 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 7 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 49 मिनट शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 8 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज दोपहर पहले 11 बजकर 8 मिनट पर शुक्र पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।
- शुभ रंग और अंक- गुलाबी, 6
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यवसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। आज किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से आपको बचना
चाहिए।
- शुभ रंग और अंक- पिच, 1
मिथुन राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगाएंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा कि किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसमें अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। और आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।
- शुभ रंग और अंक- पीला, 5
कर्क राशि
आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज कोई समस्या होने पर आपको मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।
- शुभ रंग और अंक- मैजेंटा, 6
सिंह राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपको नुकसान दे सकता है। आज अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी।
- शुभ रंग और अंक- सिल्वर, 2
कन्या राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर आपसे कोई गलती हो सकती है। आज अगर कोई यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे।
- शुभ रंग और अंक- नारंगी, 1
तुला राशि
आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो बढ़िया रहेगा। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।
- शुभ रंग और अंक- सफेद, 9
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे। इससे आपको मानसिक मिलेगा। आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों के साथ बीतेगा, सभी लोग खुशी महसूस करेंगे।आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्त्रोत बनेगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।
- शुभ रंग और अंक- ग्रे, 4
धनु राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें।
- शुभ रंग और अंक- काला, 2
मकर राशि
आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।
- शुभ रंग और अंक- मैरून, 6
कुंभ राशि
आज आपका दिन कांफिडेंस से भरा रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए।
- शुभ रंग और अंक- नीला, 9
मीन राशि
आज आपका दिन ख़ास से रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमिया सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे।
भाई-बहन को हुआ प्यार, करना चाहते थे शादी...घरवालों ने किया इंकार..दोनों ने खाया जहर...पढ़िए पूरी खबर
बलिया :- बैरिया थाना क्षेत्र के एक गांव में रिश्ते में भाई-बहन को एक-दूसरे से प्यार हो गया. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन नहीं माने. इसके बाद प्रेमी जोड़े ने जहर खा लिया. जिसमें युवक की मौत हो गई, जबकि प्रेमिका को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
बैरिया क्षेत्र के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) मोहम्मद उस्मान ने शनिवार को बताया कि बैरिया थाना क्षेत्र के शोभा छपरा गांव में एक खेत में ग्रामीणों ने शनिवार की सुबह बेहोशी की स्थिति में प्रेमी और प्रेमिका को देखा तो इसकी सूचना पुलिस को दी. सीओ ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और पुलिस ने दोनों को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, सोनबरसा पहुंचाया. चिकित्सकों की सलाह पर दोनों को गंभीर स्थिति में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उपचार के दौरान प्रेमी चंदन यादव (25) की मौत हो गई. उन्होंने बताया कि पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
रात में दोनों ने खाया जहर
बैरिया थाना क्षेत्र के चौकी चांद दियर पुलिस चौकी के प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रेमी चंदन यादव और उसकी 20 साल की प्रेमिका पड़ोसी थी और रिश्ते में भाई-बहन लगते थे. सीओ ने बताया कि प्रेमी युगल का लंबे समय से प्रेम संबंध चल रहा था और दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन दोनों के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे. इस बीच युवती के परिजन उसकी शादी के लिए रिश्ता देख रहे थे. इसी को लेकर प्रेमी युगल शुक्रवार की रात्रि अपने घर से निकले और विषाक्त पदार्थ खा लिया. पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है.
रक्षाबंधन से पहले लाडली बहनों को बड़ी सौगात, इस बार मिले 1500 रुपए
MP NEWS : खबर मध्यप्रदेश के उमरिया जिले से है, बता दे कि CM मोहन यादव श्योपुर के विजयपुर पहुंचें और विजयपुर में आयोजित महिलाओं के स्व सहायता समूह सम्मेलन और रक्षाबंधन कार्यक्रम में शामिल हुए. इस दौरान CM मोहन यादव श्योपुर के विजयपुर से ही रक्षाबंधन से पहले लाडली बहना योजना के तहत सिंगल क्लिक के जरिए प्रदेशभर की लगभग 1.29 करोड़ लाडली बहनाओं के बैंक खातों में 1500 रुपये की राशि जारी किए। जिसको लेकर नगर पालिका परिषद पाली के कॉलरी क्लब में कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिसमें हजारों महिलाओं ने एलईडी के माध्यम से कार्यक्रम को दिखाया गया।
कार्यक्रम में उपस्थित पाली एसडीएम टी आर नाग नगर पालिका अध्यक्ष शकुंतला प्रधान उपाध्यक्ष राजेश पटेल नगर पालिका अधिकारी सहित समस्त अधिकारियो कार्यकर्ताओं को महिला बाल विकाश की कार्यकर्ताओ द्वारा रक्षावंधन बाँधकर एक दूसरे को लंबे जीवन की कामना की।
नमाज के दौरान इजरायल ने स्कूल पर दागे रॉकेट, 100 लोगों की मौत
इजरायल-गाजा युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा शहर के मध्य में एक स्कूल पर इजरायल ने हमला किया, जिसमें 100 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल पर 3 रॉकेट उस समय गिरे, जब लोग सुबह की प्रार्थना कर रहे थे. इस इमारत का इस्तेमाल विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए किया जा रहा था
इजरायल-गाजा युद्ध रुकने का नाम नहीं ले रहा है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, गाजा शहर के मध्य में एक स्कूल पर इजरायल ने हमला किया, जिसमें 100 से अधिक फिलिस्तीनी मारे गए हैं. अल जजीरा की रिपोर्ट के मुताबिक, स्कूल पर 3 रॉकेट उस समय गिरे, जब लोग सुबह की प्रार्थना कर रहे थे. इस इमारत का इस्तेमाल विस्थापित लोगों को आश्रय देने के लिए किया जा रहा था
जरायली सेना ने दावा किया है कि जिस स्कूल पर उसने शनिवार सुबह हमला किया, वह हमास मुख्यालय था और उसमें आतंकवादी मौजूद थे. रिपोर्ट के मुताबिक, गाजा शहर इस स्कूल में सुबह की नमाज की जा रही थी, तभी बमबारी हो गई. बताया गया कि तीन से ज्यादा रॉकेट छोड़े गए थे, जिसमें 100 से अधिक लोग मारे गए. स्थानीय मीडिया के अनुसार, स्कूल में आग लग गई है और बचाव दल उसे बुझाने के लिए काम कर रहे हैं. वहीं, इजरायली सेना ने एक बयान में कहा कि उन्होंने अल-तबीन स्कूल के अंदर स्थित सैन्य कमान मुख्यालय में काम करने वाले आतंकवादियों पर हमला किया था।
इजराइली रॉकेट नमाज के दौरान गिरे
आज सुबह की नमाज के समय गिरे. स्थानीय मीडिया की रिपोर्ट के अनुसार स्कूल में आग लग गई है और बचाव दल इसे बुझाने के लिए काम कर रहे हैं. गाजा के निवासियों ने बताया कि स्कूल पर तीन रॉकेट उस समय गिरे, जब लोग नमाज पढ़ रहे थे.
लाड़ली बहनों को मिलेगा रक्षाबंधन का तोहफा, आज CM मोहन ट्रांसफर करेंगे 1500 की राशि, कई कार्यक्रम में शामिल होंगे मुख्यमंत्री,
बड़ा विमान हादसा: साओ पाउलो राज्य में प्लेन क्रैश...61 लोगों की मौत
ब्राजील :- के साओ पाउलो राज्य में एक प्लेन क्रैश हो ग या. विमान में सवार सभी 61 लोगों की मौत हो गई.वोएपास एयरलाइन का कहना है कि ट्विन-इंजन टर्बोप्रॉप प्लेन दक्षिणी राज्य पराना के कास्केवेल से साओ पाउलो शहर के ग्वारूलहोस एयरपोर्ट के लिए उड़ान भर रहा था, जब यह विन्हेडो शहर में क्रैश हो गया. एटीआर 72-500 विमान में 57 यात्री और चालक दल के चार सदस्य सवार थे. स्थानीय अधिकारियों का कहना है कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा. विन्हेडो के निकट वेलिन्होस के नगर अधिकारियों ने बताया कि हादसे में कोई भी जीवित नहीं बचा है. उन्होंने यह भी जानकारी दी कि प्लेन क्रैश की वजह से एक घर क्षतिग्रस्त हुआ है लेकिन किसी भी निवासी को चोट नहीं आई.
प्लेन में सवार थे कुछ डॉक्टर
गवर्नर रतिन्हो जूनियर ने पत्रकारों को बताया कि यात्रियों में से कुछ डॉक्टर थे जो पराना से एक सेमिनार में जा रहे थे. उन्होंने कहा, ‘ये वे लोग थे जो लोगों की जान बचाने के लिए काम करते थे, लेकिन अब उन्होंने ऐसी दुखद परिस्थितियों में अपनी जान गंवा दी है.’ब्राजील के राष्ट्रपति लुइज़ इनासियो लूला दा सिल्वा ने हादसे पर दुख जताया और पीड़ितों के परिवारों और मित्रों के प्रति संवेदना व्यक्त की. साओ पाउलो के गवर्नर टार्सिसियो गोम्स डी फ्रीटास ने तीन दिन के शोक की घोषणा की.
Aaj Ka Panchang: आज 10 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 10 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - श्रावण
अमांत - श्रावण
तिथि
षष्ठी - 05:44 ए एम, अगस्त 11 तक
नक्षत्र
चित्रा - पूर्ण रात्रि तक
योग
साध्य - 02:52 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:47 ए एम
सूर्यास्त - 07:06 पी एम
चन्द्रोदय - 10:43 ए एम
चन्द्रास्त - 10:14 पी एम
अशुभ काल
राहू - 09:07 ए एम से 10:47 ए एम
यम गण्ड - 02:06 पी एम से 03:45 पी एम
कुलिक - 05:48 ए एम से 07:27 ए एम
दुर्मुहूर्त - 05:48 ए एम से 06:41 ए एम, 06:41 ए एम से 07:34 ए एम
शुभ काल
ब्रह्म मुहूर्त - 04:22 ए एम से 05:05 ए एम
अभिजित मुहूर्त 12:00 पी एम से 12:53 पी एम
अमृत काल - 10:35 पी एम से 12:24 ए एम, अगस्त 11
Aaj Ka Rashifal 10 August 2024: आज इन 3 राशियों पर जमकर बरसेगी शनि देव की कृपा...पढ़िए आज का अपना राशिफल
10 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की षष्ठी तिथि और शनिवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 52 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 49 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्कंद षष्ठी व्रत और कल्कि जयंती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
