सियासत

ED की देर रात बड़ी कार्रवाई, सीनियर आईएएस को किया गया गिरफ्तार...जानिए क्या है पूरा मामला

दिल्ली :- देर रात सीनियर आईएएस को ईडी ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ आईएएस अधिकारी संजीव हंस (IAS Sanjeev Hans) और राजद के पूर्व विधायक गुलाब यादव (Gulab Yadav) को शुक्रवार की देर रात आय से अधिक संपत्ति और पद के दुरुपयोग के आरोप में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने गिरफ्तार कर लिया। संजीव हंस की गिरफ्तारी उनके पटना स्थित सरकारी आवास से हुई।इसके पहले उनके उर्जा स्टेडियम के निकट वाले आवास और दिल्ली के तीन ठिकानों पर ईडी ने शुक्रवार को छापा भी मारा था। वहीं, पूर्व विधायक गुलाब यादव को दिल्ली स्थित एक रिसार्ट से गिरफ्तार किया गया।देर शाम ईडी के आधिकारिक सूत्रों ने दोनों की गिरफ्तारी की पुष्टि की। बाद में इडी के विशेष में कोर्ट में पेश किया गया और देर शाम बेऊर जेल भेज दिया गया। इससे पहले, शुक्रवार को ईडी की टीम ने संजीव हंस और उनके करीबियों के ठिकानों पर पटना और दिल्ली में एक साथ छापेमारी की।

ईडी की कार्रवाई पटना में दो स्थानों पर जबकि दिल्ली में तीन स्थानों पर यह छापामारी देर शाम तक चली। प्रवर्तन निदेशालय ने यह कार्रवाई मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट में की है। यहां बता दें की आईएएस अधिकारी संजीव हंस और पूर्व विधायक गुलाब यादव के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय ने जुलाई महीने में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत मामला दर्ज कर उनके पटना झंझारपुर दरभंगा पुणे मुंबई के ठिकानों समेत कुल 21 स्थान पर एक साथ छापा मारा था।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 19 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 19 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
द्वितीया - 09:48 ए एम तक

नक्षत्र
भरणी - 10:46 ए एम तक

योग
सिद्धि - 05:42 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय

सूर्योदय- 6:24 AM
सूर्यास्त- 05:48 पी एम
चन्द्रोदय- 07:04 पी एम
चन्द्रास्त- 08:21 ए एम

अशुभ काल
राहू- 09:15 ए एम से 10:40 ए एम
यम गण्ड- 01:31 पी एम से 02:56 पी एम
कुलिक- 06:24 ए एम से 07:50 ए एम
दुर्मुहूर्त- 06:24 ए एम से 07:10 ए एम, 07:10 ए एम से 07:55 ए एम
वर्ज्यम्- 09:39 पी एम से 11:06 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:43 ए एम से 12:29 पी एम
अमृत काल-06:30 ए एम से 07:56 ए एम, 06:21 ए एम, अक्टूबर 20 से 07:48 ए एम, अक्टूबर 20
ब्रह्म मुहूर्त- 04:43 ए एम से 05:33 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 19 October 2024: आज शनि देव इन राशि वालों पर रहेंगे मेहरबान...पढ़ें शनिवार का दैनिक राशिफल

19 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वितिया और शनिवार का दिन है। द्वितिया तिथि आज सुबह 9 बजकर 49 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जाएगी। आज शाम 5 बजकर 42 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 10 बजकर 47 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद कृत्तिका नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज कोई लाभदायक यात्रा संपन्न हो सकती है। अत्यधिक व्यस्तता के कारण घर पर तो समय व्यतीत नहीं कर पाएंगे, परंतु अपने बहुत से महत्वपूर्ण काम निपटाने में सफल होंगे। आज किसी भी प्रकार का लेनदेन करते समय सावधानी बरतें। आज बिजनेस में कोई महत्वपूर्ण फैसला न लें। इस वक्त बाहरी गतिविधियों पर ज्यादा समय बीतेगा। काम को लेकर की गई महत्वपूर्ण यात्रा फायदेमंद होगी। आज आपको कोई ऐसी बात पता चलेगी, जिसे जानकर आप सरप्राइस महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन में चली आ रही समस्याएं समाप्त होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा होने वाला है। आज पास की किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं। आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। परिवार से जुड़ी कोई परेशानी खत्म होने के योग हैं। आप नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज दूसरों की जरूरतों और भावनाओं को लेकर आप सेंसिटिव हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि:

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज जो भी काम शुरू करेंगे वो समय पर पूरा हो जाएगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के

विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिये शिक्षको की सहायता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आप अपने बिजी दिन में से कुछ समय अपने बच्चों के लिए निकालेंगे, जिसमें उनके साथ खूब एंजॉय करते हुए नजर आएंगे, इससे आपको तरोताजा महसूस होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि:

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज घर के बड़ो की मदद से आपका जरूरी काम पूरा हो जाएगा। किसी रिश्तेदार से आपको कोई अच्छी खुशखबरी मिलेगी। जीवनसाथी आज आपकी हर बात समझने की कोशिश करेंगे, इससे रिश्तों में नयापन आयेगा। समाजिक कार्यो में सहयोग देने से आपको अच्छा फील होगा। भाई-बहन के साथ घर पर मूवी देखने का प्लान बनाएंगें। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। आज घर में शुभ प्रसंगों का आयोजन होगा, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज कुछ प्रभावशाली लोगों के साथ आपके दोस्ताना तालमेल बनेंगे। मेहनत के अनुरूप आपको उचित परिणाम भी हासिल होंगे। कोई भी निर्णय भावनाओं में आकर न लें, बल्कि प्रैक्टिकल तरीके से अपनी कार्यप्रणाली बनाएं। ऐसा करने से आपको निश्चित ही सफलता मिलेगी। कभी-कभी आपके मन में नकारात्मक विचार आपके आत्मबल में कमी ला सकते हैं। परंतु दूसरों की बातों में ना ध्यान देकर अपनी कार्य क्षमता पर ही विश्वास रखें। धीरे-धीरे परिस्थितियां आपके अनुकूल हो जाएगी। आज ऑफिस में आपके कार्य परफॉरमेंस की तारीफ होगी।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। परिवार के सामने आपको अपनी राय रखने का पूरा मौका मिलेगा, आपकी योजना से लोग काफी प्रभावित होंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आप अपने घर का डेकोरेशन फेस्टिवल के अनुसार करेंगे। आपको अपनी वाणी पर संयम बनाये रखना चाहिए। किसी बात को लेकर ज्यादा जिद्द करने से बचना चाहिए आप सामाजिक कार्यों में हिस्सा लेंगे, समाज में आपका सम्मान होगा। आपकी निर्णय लेने की क्षमता का आपको पूरा लाभ मिलेगा। जीवनसाथी का सहयोग व सानिध्य आपको भरपूर मात्रा में मिलता दिख रहा है। विद्यार्थियों को मानसिक उलझने लेने से बचना चाहिए, जिससे वह अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस कर सकें।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। आज रोजमर्रा के कामों में आपको ज्यादा समय लग सकता है। आज आपको कारोबार में पैसा लगाने से पहले बड़ो की राय लेना आपके लिए बेहतर साबित होगी। पिता बच्चों की इच्छाएं पूरी करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के जो लोग नया बिजनेस करना चाहते हैं उनके लिए आज मार्केट एनालिसिस करना बेहतर होगा। आज कोई नई जिम्मेदारी आपको मिलेंगी, जिसे आप बखूबी पूरा करने में सफल रहेंगे। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। बड़े बुजुर्गों की रेस्पेक्ट करेंगे, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिल सकते हैं। आज कार्यस्थल पर सहकर्मियों से बेहतर तालमेल बनाकर रखें। आपको किसी से भी बिना वजह उलझने से बचना चाहिए। परिवार वालों के साथ आज आप किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बनाएंगे। आज कोई नया काम सीखने का मौका मिलेगा, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। कोर्ट-कचहरी के मामलों में आज आपको सफलता प्राप्त होगी। समाज में आपके कार्यों की चर्चा होगी। आपके व्यवहार से लोग खुश होंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशियाँ लेकर आया है। आपका अपने कर्म पर विश्वास रखना, तथा मन लगाकर काम करना आपको सफलता देगा। कुछ बीती हुई गलतफहमियां दूर होने से भाइयों के साथ रिश्तों में मधुरता आएगी। पिछले कुछ समय से चल रही परेशानियों से राहत मिलेगी। आपकी आर्थिक स्थिति में पहले से सुधार आयेगा। माता-पिता के साथ किसी धार्मिक कार्य की योजना बनाएंगे। आज आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। जीवनसाथी के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि:

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ
मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिये कोई नया खेल तलाश करेंगें। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी। दोस्त शाम के लिए कोई बढ़िया योजना बनाकर आपका दिन खुशनुमा कर देंगे। आपको चिंता करने की जरूरत नहीं है, आप अपने आप में काफी अच्छा महसूस करेंगे। मेडिकल स्टोर वालों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आप अपने भविष्य को बेहतर बनाने का प्लान बनाएंगे। परिवार के सदस्यों के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। आज आप पारिवारिक रिश्ते को महत्व देंगे।
अविवाहित लोगों को कोई विवाह प्रस्ताव भी आज मिल सकता है। कोई दोस्त या बिजनेस का साथी पैसा कमाने का नया तरीका बता सकता है। माता-पिता से दूर कहीं रहते हैं, तो पैतृक निवास की यात्रा हो सकती है। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। संतान को सफलता मिलने से आपकी खुशी में इजाफा होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि:

आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज कारोबार में बाहरी लोगों के दखल से चुनौतियां रहेंगी। बेहतर होगा सब काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। आपके पॉजिटिव विचार आपको अपने कार्यक्षेत्र में अच्छा करने के लिए प्रेरित करेंगे। इसकी वजह से जीवन के कुछ क्षेत्रों में अच्छा लाभ प्राप्त करेंगे। कुछ समय आध्यात्मिक अथवा धार्मिक स्थान पर बिताने से आपको मानसिक सुकून मिलेगा। आज का दिन अनुकूल है। आपके काम सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। घर पर कोई मांगलिक कार्य आयोजित कराने के बारे में सोच सकते हैं, जिससे घर में खुशहाली आयेगी।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

UGC NET 2024 के रिजल्ट का इंतज़ार हुआ खत्म, फाइनल रिजल्ट के स्कोर कार्ड हुए अपलोड

BIG NEWS : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने UGC NET Final Result 2024 जारी कर दिया है। नेट और जेआरएफ के लिए अभ्यर्थियों का फाइनल रिजल्ट के स्कोर कार्ड अपलोड हो गए हैं। इसमें अभ्यर्थी अपने पर्सेंटाइल के साथ स्कोर देख सकते हैं। ugcnet.nta.ac.in

 
और पढ़ें ...

Assembly Election 2024:पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू, 13 और 20 नवंबर को होंगे मतदान

Jharkhand Assembly Election 2024: झारखंड में पहले चरण के नामांकन की प्रक्रिया आज से शुरू होगी ।  इस बीच एनडीए और महागठबंधन दोनों में अभी तक सीट शेयरिंग का फॉर्मूला फाइनल नहीं हुआ है ।

बता दे झारखंड के 43 विधानसभा सीटों पर 13 नवंबर को मतदान होना है जिन सीटों पर नामांकन की प्रक्रिया आज शुरू हो जाएगी | निर्वाचन आयोग के मुताबिक़ नामांकन की प्रक्रिया 25 अक्टूबर तक जारी रहेगी ।  सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 3 बजे तक नामांकन भरा जा सकेगा ।  28 अक्टूबर को हलफनामे की जांच की जाएगी ।  गौरतलब है की झारखंड में दो चरणों में चुनाव होना है | दूसरे चरण के तहत 20 नवंबर को मतदान होंगे ।  नतीजे 23 नवंबर को आएंगे ।  झारखंड की कुल 81 सीटों पर मतदान होना है ।  झारखंड में यह चुनाव एनडीए बनाम महागठबंधन है ।  बीजेपी पिछले चुनाव के विपरीत इस बार सहयोगी दलों के साथ मैदान में उतरेगी तो दूसरी तरफ इसका मुकाबला कांग्रेस, आरजेडी और जेएमएम के प्रत्याशियों से होगा ।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 18 October 2024: नोट करें शुक्रवार का शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय, पढ़ें दैनिक पंचांग

 Aaj Ka Panchang 18 October 2024: आज शुक्रवार का दिन है। यह पूर्ण रूप से मां लक्ष्मी को समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो साधक इस दिन भाव के साथ पूजा-पाठ करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में शुभता आती है। आज (Friday Ka Panchang) के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

Aaj Ka Panchang 18 October 2024: आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि दोपहर 01 बजकर 20 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - शरद

चन्द्र राशि - मेष

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 19 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 50 मिनट पर

 

चंद्रोदय - शाम 06 बजकर 23 मिनट पर

चन्द्रास्त - सुबह 06 बजे।

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 24 मिनट से दोपहर 01 बजकर 26 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 43 मिनट से 05 बजकर 33 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजे से 02 बजकर 46 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 48 मिनट से 06 बजकर 13 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 41 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल - सुबह 10 बजकर 34 मिनट से दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 07 बजकर 49 मिनट से 09 बजकर 24 मिनट तक।

दिशा शूल - पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, भरणी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, आश्लेषा, मघा, पूर्वा फाल्गुनी, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, ज्येष्ठा, मूल, पूर्वाषाढ़ा, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

मेष, मिथुन, कर्क, तुला, वृश्चिक, कुंभ।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 18 October 2024: आज कार्तिक महीने के पहले दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत... पढ़ें दैनिक राशिफल

18 October 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक कृष्ण पक्ष की उदया तिथि प्रतिपदा और शुक्रवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 1 बजकर 16 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 34 मिनट तक वज्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 1 बजकर 26 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। आज से कार्तिक का महीना शुरु हो चुका है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

1. मेष राशि

आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जाएगा। सरकारी कार्यों में आपको बड़े लाभ की संभावना है। आज आप अपनी संतान के साथ पिकनिक के लिए जा सकते हैं। उनके साथ आप अच्छा समय बिताएंगे। आज आप काम की क्वालिटी और बेहतर बनाने में ध्यान दें। मार्केटिंग संबंधी गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहगी। आज परिवार के लिए भी कुछ समय निकालना आपसी रिश्ते को मधुर बनाएगा, साथ ही परिवार में खुशहाली भरा वातावरण रहेगा। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

2. वृष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। आज कारोबारी गतिविधियों में व्यवस्था बनाकर रखना जरूरी है। अधिकारियों और सम्मानित लोगों से रिश्ते रखना आपके बिजनेस के लिए फायदेमंद रहेगा। आज आपको अच्छे आर्डर मिल सकते हैं। जीवनसाथी तथा परिवारजनों का आपके प्रति पूरा सहयोग रहेगा। धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी। आप हर छोटी बात पर अधिक सोचने से बचें, जिससे आपका जीवन सहज रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3

3. मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलेगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपकी अच्छी सोच का अच्छा नतीजा मिलेगा। आपके रहने और बोलने का तरीका लोगों को आकर्षित करेगा। आज आपको अपनी पढ़ाई और करियर के प्रति ज्यादा मेहनत की जरूरत है। आज कोई भी खास वस्तु की खरीदारी करते समय उससे संबंधित जानकारी अवश्य ले। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

4. कर्क राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज कार्यस्थल पर चल रही किसी भी गतिविधि को नजरअंदाज ना करें। अपनी योजनाओं को गुप्त ही रखें। आज कुछ समय परिवार के साथ बिताने पर कुछ बातें पता चल सकती हैं। आज किसी भी वजह से लापरवाही नहीं करेंगे, खानपान व दिनचर्या को व्यवस्थित बनाकर रखेंगे। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

5. सिंह राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। कुछ समय से चल रही आपकी लगन और मेहनत का आज ज्यादा लाभ मिलने वाला है। इसलिए अपने काम पर ध्यान केंद्रित रखें। जीवनसाथी के साथ भावनात्मक रिश्ते मजबूत होंगे। साथ ही मनोरंजन और शॉपिंग आदि जैसे कामों में भी समय बीत सकता है। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 2

6. कन्या राशि

आज आपका दिन उत्तम रहने वाला है। आज आपके व्यापार की गति अच्छी रहेगी। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। आज व्यवसाय संबंधी नई जानकारियां हासिल करना जरूरी है। मीडिया और ऑनलाइन कामों से जुड़े बिजनेस में फायदा होगा। आपके द्वारा की गई मेहनत के परिणाम भी बेहतर मिलेंगे। इस राशि के सरकारी सेवारत लोगों को कोई खास कार्यभार संभालना पड़ सकता है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

7. तुला राशि

आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज कुछ समय व्यक्तिगत कार्यों में बिताने से आप अपने आपको ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी रुझान बढ़ेगा। फाइनेंस संबंधी गतिविधियां समय पर निपटा लेंगे। कुछ लोग जलन की भावना से आपके बारे में अफवाहें फैला सकते हैं। परंतु इन बातों को नजरअंदाज करके आप अपने गतिविधियों में ही व्यस्त और मस्त रहें। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। दांपत्य जीवन में खुशियाँ बरक़रार रहेगी। आज जीवनसाथी को सरप्राइज देनें के लिए ज्वेलरी खरीदने जा सकते हैं। घर से निगेटिविटी दूर होगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 1

8. वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम असान हो जायेंगा। आज आपका व्यक्तित्व व रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना लोगों के

बीच आकर्षण का कारण बनेगा। समाज में आपकी छवि और अधिक निखरेगी। अपनी कार्यप्रणाली व्यवस्थित बनाए रखने से समय की बचत होगी। आपको अपना करोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 5

9. धनु राशि

आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। बच्चों को आज पढाई में मन लगाने की जरूरत है। आज परिवार संबंधी कोई समस्या हल हो जाने से आनंदित और हर्षित महसूस करेंगे। धार्मिक तथा आध्यात्मिक क्षेत्र से जुड़ी गतिविधियों में भी कुछ समय बीतेगा। साथ ही जरूरतमंद लोगों की सहायता करके मानसिक सुकून भी मिलेगा। आज कोई भी समस्या आने पर नकारात्मक विचारों को अपने ऊपर हावी नहीं होने देंगे। परिवारिक रिश्तों में मिठास आयेगा।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

10. मकर राशि

आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज अपने बच्चों का आत्म बल बनाकर रखने में सहयोग अवश्य करेंगे। आज कर्मचारियों की मदद से बिजनेस की गतिविधियां ठीक तरह से चलती रहेंगी। जिससे आप बाकी कामों पर ध्यान देगे। नौकरी कर रहे लोगों को भी अपनी जॉब से संबंधित कोई महत्वपूर्ण अथॉरिटी मिल सकती है। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7

11. कुंभ राशि

आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आज व्यापार में किसी एसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। आज घर में परिवार जनों के साथ मिल-जुलकर कुछ नवीनीकरण व साज-सज्जा को लेकर कुछ विचार-विमर्श रहेगा। आज ऑफिस में चल रहा प्रोजेक्ट पूरा होने से राहत मिलेगी, जिससे अन्य कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आप आगे बढ़कर मधुरता बढ़ाने का प्रयास करेंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बूरा ना माने, दोस्ती मजबूत होगी। पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

12. मीन राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के विवादों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे-समझे किसी अजनबी पर भरोसा ना करें। आज परिवार में आप सबसे सामंजस्य बनाकर रखेंगे। बेवजह की बातों पर ध्यान नहीं देंगे। साथ ही घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आगमन से खुशनुमा माहौल बनेगा। किसी विशेष मुद्दे पर विचार-विमर्श रहेगा। घर में सुधार संबंधी योजनाओं को क्रियान्वित करते समय वास्तु संबंधी नियमों का भी पालन करेंगे। इस राशि के छात्र आज ज्यादा मेहनत करेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

राज्य के जिला न्यायालयों के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उच्च न्यायालय की सलाह

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय द्वारा परिपत्र जारी कर छत्तीसगढ़ राज्य के जिला न्यायालय के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सलाह दी गई है कि वह किसी धोखेबाज व्यक्ति अथवा संस्था के द्वारा कम समय में रकम दोगुनी करने अथवा अधिक लाभ देने के प्रलोभन में आकर अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह की योजनाओं में निवेश करने से बचें| बिलासपुर हाई कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश पति के आदेश अनुसार रजिस्ट्रार जनरल बलराम प्रसाद वर्मा ने आज परिपत्र जारी किया | छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर परिपत्र क्रमांक 123 /(D.E.) बिलासपुर, दिनांक ....7/10/2024 “विभिन्न समाचार पत्रों, संचार माध्यमों एवं अन्य माध्यमों से यह जानकारी में आया है कि कुछ धोखेबाज व्यक्तियों / संस्थाओं के द्वारा कम समय में रकम दोगुनी करने अथवा अधिक लाभ देने का लालच दिया जाकर जन साधारण को गुमराह किया जा रहा है। सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह जानकारी दी जाती है कि इस तरह का कोई निवेश अथवा कृत्य "छत्तीसगढ़ जिला न्यायपालिका स्थापना (भर्ती एवं सेवा शर्तें) कर्मचारी नियम, 2023" के नियम-46" सहपठित "छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (आचरण) नियम, 1965 के नियम-17" के अंतर्गत निषेध है एवं कदाचरण की श्रेणी में आता है तथा "छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966" में निहित प्रावधानों के अंतर्गत दण्डनीय है। अतः छत्तीसगढ़ राज्य के जिला न्यायालयों के सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को यह सलाह दी जाती है कि वे किसी धोखेबाज व्यक्ति अथवा संस्था के द्वारा कम समय में रकम दोगुनी करने अथवा अधिक लाभ देने के प्रलोभन में आकर अपनी मेहनत की कमाई को इस तरह की योजनाओं में निवेश करने अथवा उक्तानुसार कोई भी कृत्य करने से बचें और सतर्क रहते हुए संभावित धोखे से भी बचें। उल्लंघन की दशा में विधि अनुसार अनुशासनात्मक कार्यवाही की जावेगी।" माननीय मुख्य न्यायाधिपति महोदय के आदेशानुसार 17/10/24 (बलराम प्रसाद वर्मा) रजिस्ट्रार जनरल
और पढ़ें ...

एक्सीडेंट के बाद नाले में गिरी कार, एक ही परिवार के 7 लोगों की मौत

तेलंगाना के मेडक जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसे में सात लोगों की मौत हो गई. जिले के शिवमपेट मंडल में यह हादसा हुआ. सड़क पर एक गड्ढा के कारण 7 लोगों की जान चली गई. बताया गया है कि सड़क पर गड्ढे को न देख पाने के कारण कार अनियंत्रित होकर हवा में उछल गई. फिर सड़क किनारे एक पेड़ से टकराकर नहर में जा गिरी.

भीषण दुर्घटना में कार में सवार सात लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. मृतकों में तीन महिलाएं, एक पुरुष और तीन लड़कियां शामिल हैं. चालक गंभीर रूप से घायल है.

बताया जा रहा है कि हादसे के समय कार तेज गति से चल रही थी. कार गड्ढे में गिर गई, अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से टकरा गई और फिर नहर में जा गिरी. हादसे की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने नहर में गिरी कार को बाहर निकाला. लेकिन तब तक कार में सवार सात लोगों की मौत हो चुकी थी. स्थानीय लोगों ने हाल ही में हुई बारिश के कारण सड़क पर बने गड्ढों को दुर्घटना का कारण बताया.

मृतकों की पहचान शिवराम (56), दुर्गम्मा (45), शांति (38), अनीता (35), ममता (16) बिंदू (13) और श्रावणी (12) के रूप में की गई है. हादसे के समय कार चला रहे नामसिंह (40) को गंभीर चोटें आईं. उनके दोनों पैर टूट गए हैं. स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

और पढ़ें ...

जहरीली शराब पीने से मचा कोहराम, अब तक 25 लोगों की मौत

बिहार : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कोहराम मचाया है। ताजा मामला सिवान जिले से आया है। जिले के भगवानपुर थाना इलाके के माघर गांव में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मरने की सूचना है।

अब तक 25 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कई लोगों का इलाज चल रहा है। जहरीली शराब पीने से मौत के मामले में सरकार ने एसआईटी का गठन किया है, जो इस मामले की जांच करेगी। सिवान के जिलाधिकारी (डीएम) मुकुल कुमार गुप्ता ने बताया कि बुधवार सुबह करीब 7.30 बजे सूचना मिली कि मगहर और औरिया पंचायतों में रहस्यमय परिस्थितियों में कुछ लोगों की मौत हो गई। अधिकारियों की एक टीम तुरंत मौके पर भेजी गई, जिसने इलाके के कई लोगों को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा।

आंख की रोशनी जाने की शिकायत
आंख की रोशनी जाने की शिकायत पर शराब पीने वाले दो लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। भगवानपुर थाने ने माघर निवासी विशुन देव राय का पुत्र राम राम एवं लुटावन राम का पुत्र प्रनाथ राम,गंगा साह का पुत्र मोहन साह एवं सज्जन साह के पुत्र शैल साह की तबियत शराब पीने से खराब होने की बात परिजनों द्वारा बताया गई। शराब बेचने वाला प्रभुनाथ राम की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

और पढ़ें ...

अब सिर्फ 99 रुपये में मिलेगी शराब की बोतल, इस सरकार ने किया वायदा पूरा

आंध्र प्रदेश : आंध्र प्रदेश सरकार ने राज्य में नई शराब नीति को लागू कर दिया है, जिसके तहत 180 मिलीलीटर की शराब की बोतल मात्र 99 रुपये में बेची जाएगी। यह नीति 18 सितंबर को राज्य मंत्रिमंडल द्वारा स्वीकृत की गई थी, जिसका उद्देश्य शराब की बिक्री से राजस्व में वृद्धि करना है। सरकार को उम्मीद है कि इस कदम से 5,500 करोड़ रुपये का अतिरिक्त राजस्व प्राप्त होगा।

इस नई नीति के तहत, राज्य भर में 3,736 निजी दुकानों को लाइसेंस प्रदान किए गए हैं, जो 12 अक्टूबर 2024 से 30 सितंबर 2026 तक वैध रहेंगे। भारतीय निर्मित विदेशी शराब (आईएमएफएल) और विदेशी शराब (एफएल) के लाइसेंस निजी व्यक्तियों या संस्थाओं को लॉटरी के माध्यम से दिए जा रहे हैं

सरकार ने ताड़ी निकालने वाले ‘गीता कुलालु’ समुदाय को सशक्त करने के उद्देश्य से 340 दुकानों का आवंटन भी किया है। लॉटरी सिस्टम के माध्यम से दुकानों का चयन किया जा रहा है, और प्रत्येक आवेदक से दुकान के लिए 2 लाख रुपये का गैर-वापसी योग्य शुल्क लिया जा रहा है

राज्य की नई शराब नीति ने हरियाणा और अन्य राज्यों की तर्ज पर राजस्व बढ़ाने के उद्देश्य से यह कदम उठाया है।

और पढ़ें ...

हरियाणा में दूसरी बार सैनी ने ली मुख्यमंत्री पद की शपथ, पीएम रहे मौजूद

हरियाणा : हरियाणा में आज मुख्यमंत्री पद और मंत्री पद की शपथ ली गई। नायब सैनी ने दूसरी बार CM पद की शपथ ली है। सैनी के बाद अनिल विज ने मंत्री पद की शपथ ली। शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के दशहरा ग्राउंड में हो रहा है। समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में पीएम नरेंद्र मोदी शामिल हैं। नायब सैनी शपथग्रहण में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्‌डा, केंद्रीय मंत्री अमित शाह, नितिन गडकरी और राजनाथ सिंह के साथ कई राज्यों के CM व डिप्टी CM भी पहुंचे थे।

और पढ़ें ...

लॉरेंस बिश्नोई और हाशिम बाबा गैंग का शार्प शूटर मुठभेड़ में गिरफ्तार

मथुरा: मुंबई में एनसीपी नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद लॉरेंस बिश्नोई गैंग की चर्चा एक बार फिर से देशभर में हो रही है। इस बीच मथुरा की रिफाइनरी पुलिस और दिल्ली पुलिस की टीम ने गुरुवार तड़के लॉरेंस बिश्नोई व हाशिम बाबा गैंग के शार्प शूटर को मुठभेड़ में गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की कार्रवाई में पैर में गोली लगने से शार्प शूटर घायल हो गया। इसके बाद उसे इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया गया है। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, पुलिस ने उसके कब्जे से बिना नंबर की बाइक, एक पिस्टल और कई कारतूस बरामद किए हैं। यह मुठभेड़ मथुरा के थाना रिफाइनरी क्षेत्र से हुई। आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के बदायूं निवासी योगेश कुमार उर्फ राजू के रूप में हुई है।  योगेश कुमार दिल्ली के सनसनीखेज नादिर शाह हत्याकांड का मुख्य शार्प शूटर भी है। इसी घटना में वह दिल्ली से वांछित चल रहा था। वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया। योगेश गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदलता रहा है। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर सुबह मुठभेड़ में शार्प शूटर योगेश को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार, शार्प शूटर योगेश ने हाशिम बाबा गैंग में शामिल होकर यूपी में कई हत्याओं की घटनाओं को अंजाम दिया है। बता दें कि सितंबर महीने में दिल्ली के ग्रेटर कैलाश में देर रात जिम संचालक नादिर शाह की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। स्कूटी पर सवार होकर आए अपराधियों ने नादिर शाह को पांच गोली मारी थीं। तत्काल नादिर के दोस्त उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन अधिक खून बहने के कारण उसकी रास्ते में ही मौत हो गई थी। नादिर शाह जिम पार्टनरशिप में जिम खोला था। नादिर शाह हत्या के बाद से ही योगेश फरार चल रहा था।

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 17 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 16 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- अक्टूबर 16 12:19 AM- अक्टूबर 16 08:40 PM
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- अक्टूबर 16 08:40 PM- अक्टूबर 17 04:56 PM

नक्षत्र
उत्तरभाद्रपदा- अक्टूबर 15 10:08 PM- अक्टूबर 16 07:17 PM
रेवती- अक्टूबर 16 07:17 PM- अक्टूबर 17 04:20 PM

योग
ध्रुव- अक्टूबर 15 02:13 PM- अक्टूबर 16 10:09 AM
व्याघात- अक्टूबर 16 10:09 AM- अक्टूबर 17 05:56 AM
हर्षण- अक्टूबर 17 05:56 AM- अक्टूबर 18 01:41 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:28 AM
सूर्यास्त- 5:56 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 16 5:13 PM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 17 5:59 AM

अशुभ काल
राहू- 12:12 PM- 1:38 PM
यम गण्ड- 7:54 AM- 9:20 AM
कुलिक- 10:46 AM- 12:12 PM
दुर्मुहूर्त- 11:49 AM- 12:35 PM
वर्ज्यम्- 06:36 AM- 08:01 AM, 05:48 AM- 07:12 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 17 October 2024: ग्रहों के राजा सूर्य बदलेंगे चाल, इन 3 राशियों के सुधरेंगे हाल...पढ़ें आज का राशिफल

17 October 2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज शाम 4 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज स्नान-दान की शरद पूर्णिमा है। आज देर रात 1 बजकर 42 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 20 मिनट तक रेवती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पंचक है। ग्रहों के राजा सूर्य आज कन्या राशि से निकलकर तुला राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 17 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। ऑफिस में आज काम का बोझ अधिक हो सकता है। आज आप पारिवारिक जिम्मेदारियां अच्छे से निभाएंगे। आपके भविष्य के लिए आज निवेश करना फायदेमंद साबित होगा। प्रॉपर्टी की खरीद-फरोख्त से संबंधित काम करने के लिए आज का समय उत्तम है। धार्मिक तथा सामाजिक कामों में भी थोड़ा वक्त बीतेगा। आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। परंतु मौसम की वजह से अपनी दिनचर्या को संयमित रखना अति आवश्यक है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

वृष राशि-

आजका दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज अधिकारी वर्ग से आपको पॉजीटिव रिस्पॉन्स प्राप्त होगा। आज मित्रों के साथ मुलाकात के अवसर बनेंगे साथ ही मनोरंजन भरा वातावरण बना रहेगा। व्यस्तता के बावजूद आप अपने व्यक्तिगत कामों को भी सहज तरीके से निपटा लेंगे। आज कुछ समय आत्म निरीक्षण में भी बिताएंगे। आज दूसरों की सलाह पर अमल करने से पहले सोच-विचार करेंगे क्योंकि बिना सोचे-समझे किया गया निर्णय गलत हो सकता हैं। आज जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी पुरानी जमीन से आपको धन लाभ होगा। आज आप खुद के कामो को स्वयं ही निपटाने का प्रयास करें। दूसरों से उम्मीद रखना आपकी कार्य क्षमता को कम ही करेगा। आपकी मेहनत और उत्तम जीवनशैली के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इस राशि के विद्यार्थियों को अपनी योग्यता के अनुरूप कामों को पूरा करने में सहायता मिलेगी। आज घर का माहौल खुशनुमा व शांतिपूर्ण बना रहेगा। तथा परिवार जनों के साथ सुखद समय बीतेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज कारोबार में अचानक आपको फायदा होगा। आज संतान के करियर से संबंधित किसी चिंता का समाधान मिलने से राहत मिलेगी। तथा आप अपने व्यक्तिगत कामों पर भी ध्यान दे पाएंगे। आपका अपने कर्म के प्रति अधिक विश्वास रखना आपके लिए हितकारी ही रहेगा। ध्यान रखें कि मेहनत करने पर ही भाग्य आपका सहयोग करेगा। आज किसी काम के लिए की गई कोशिश सफल रहेगी। आज मन में चल रहे सवालों का जवाब भी खुद को ही तलाशना होगा।

  • शुभ रंग- मेजेंटा
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको घर की कुछ नयी जिम्मेदारी संभालनी पड़ेगी। आज आलस की वजह से काम को टालना उचित नहीं है। अपनी इस कमी को दूर करेंगे और अपने कामों के प्रति समर्पित रहेगे। आज दूसरों की सलाह पर निर्भर रहने की बजाए खुद ही निर्णय लें, इससे आप बेहतरीन तरीके से कामों को अंजाम दे पाएंगे। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने वाला है, साथ ही आप कई प्रकार की गतिविधियों में व्यस्त रहेंगे साथ ही आपका सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज कार्यालय में अधिकारी वर्ग आपके ऊपर काम को लेकर थोड़ा दबाव बनायेंगे। आज आपकी ऑफिशियल यात्रा आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आज सामाजिक संपर्कों के माध्यम से कुछ नई जानकारियां हासिल होंगी, जो कि आपके लिए फायदेमंद रहेगी। आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने में आपका प्रयास काफी हद तक कामयाब रहेगा। आपके बच्चे पढ़ाई के प्रति सजग रहेंगे। कुल मिलाकर आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि-

आज आप उत्साह से भरे रहेंगे | आज आपका आत्मविश्वास और मेहनत आपको अपने कार्यों में सफलता देंगे। समाज में आपका मान-सम्मान व वर्चस्व बना रहेगा। आप किसी भी कार्य को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आज आपको कोई नई अपॉर्चुनिटी मिल सकती है। आज कर्मचारियों के मान-सम्मान का ध्यान रखेंगे। आपके घर का माहौल खुशनुमा रहेगा | छात्र किसी एग्जीबिशन की तैयारी कर सकते हैं। नवविवाहित आज किसी धार्मिक स्थल पर घूमने जायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आप अपने कार्यों को जल्दी पूरा करने के लिये पूरी मेहनत करेंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आज समय आपके लिए बेहतरीन उपलब्धियों का निर्माण कर रहा है। कोई शुभ समाचार मिलने से परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा। आप कुछ खास निर्णय लेंगे, जो कि निकट भविष्य में आपके लिए बहुत ही अधिक फायदेमंद साबित होंगे। आज परिवार के साथ शॉपिंग में समय बीतेगा। कहीं घूमने जाने के लिए पारिवारिक स्वीकृति मिलने से सकून मिलेगा । परिवार के सब लोग आपसे खुश रहेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

धनु राशि-

आज किसी नई योजना को बनाने में आप सफल होंगे। आज मौजूदा समय उपलब्धियों वाला रहेगा। योजना बनाकर अच्छे से दिनचर्या व्यवस्थित करेंगे साथ ही अपने सहयोगी तथा कर्मचारियों के साथ अच्छा ताल मेल बनाकर रखना आवश्यक है। इससे उनकी कार्य क्षमता में बढ़ोत्तरी होगी। आपकी मेहनत और कोशिश के बढ़िया नतीजे सामने आएंगे। आपको बिजनेस में मुनाफा होगा। विद्यार्थियों को शिक्षकों का आशीर्वाद मिलेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आपने अपने लक्ष्य और उम्मीदों संबंधी जो सपने संजोए थे, उन्हें आज पूरा करने का समय आ गया है। इसलिए पूरे जोश और मेहनत के साथ अपने कामों के प्रति प्रयासरत रहें। आज पारिवारिक वातावरण सुखद और सौहार्दपूर्ण बना रहेगा । आज दामपत्य जीवन में चल रही गलतफहमियां दूर होंगी और रिश्ते में फिर से मधुरता आएगी। ऑफिस का काम रोज की तुलना में आज बेहतर तरीके से पूरा होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 6

कुंभ राशि-

आज आप दोस्तों के लिए मददगार साबित होंगे। आज आपके पास कई इम्पोर्टेन्ट काम हैं। इसलिए दोस्तों के साथ व आलस में अपना समय ना गवाएं।आज इगो व ज़िद्दीपन रखना भी नुकसानदायक साबित हो सकता है। अपनी क्षमताओं को महसूस करेंगे और सकारात्मक रूप से इस्तेमाल करेंगे। दाम्पत्य जीवन में नयी-नयी खुशियाँ आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। आज आपकी पदोन्नति पर विचार-विमर्श किया जायेगा। आज आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आप सकारात्मक विचारों के साथ अपने काम को आसानी से पूरा कर लेंगे। आज पारिवारिक माहौल अच्छा रहेगा। आज दिल की बजाए दिमाग से काम लेगे तो आप बेहतर निर्णय लेने में सफल होंगे।आज कोई धार्मिक आयोजन में आपका योगदान रहेगा। आज आप जिस काम के प्रति कड़ी मेहनत कर रहे हैं वो आपके लिए सकारात्मक और फायदेमंद साबित होगी। आज खरीदारी करते समय अपने बजट का भी ध्यान रखेंगे तो उलझनों से बच जायेंगे।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

लाखों कर्मचारियों को मिला दिवाली का तोहफा! इतने फीसदी बढ़ा DA, जानिए बेसिक सैलरी पर कितना होगा फायदा

7th Pay Commission: दीवाली से पहले केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों को बड़ा तोहफा दिया है. सूत्रो के हवाले से पता चला है कि केंद्र सरकार ने कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 3% का इजाफा करने का ऐलान कर दिया है. त्योहार सीजन को देखते हुए दिवाली से पहले सरकार ने महंगाई भत्ता को बढ़ाकर 53 फीसदी कर दिया है जो पहले 50 फीसदी हुआ करता था.

इतने फीसदी बढ़ा DA

केंद्रीय कर्मचारियों को फिलहाल 50 फीसदी डीए मिल रहा था और सरकार के मुताबिक दिवाली से पहले ही इसमें 3 फीसदी का इजाफा करके लाखों कर्मचारियों को तोहफा दे दिया है. डीए में ताजा बढ़ोतरी का लाभ 1 जुलाई 2024 से मिलेगा. मतलब अब प्रत्येक सरकारी कर्मी को अक्टूबर माह के वेतन में बढ़ा हुआ डीए ही हासिल नहीं होगा बल्कि उन्हें तीन माह जुलाई, अगस्त और सितंबर का एरियर भी दिया जाएगा.

पहले मार्च में किया था DA बढ़ाने का ऐलान

आमतौर पर केंद्र सरकार हर वर्ष 2 बार महंगाई भत्ता और महंगाई राहत में बदलाव करती है जिन्हें 1 जनवरी और 1 जुलाई से लागू किया जाता है. हालांकि इसकी घोषणा मार्च और सितंबर-अक्टूबर में की जाती है. अब से पहले मार्च 2024 में केंद्रीय कर्मियों के डीए 4 फीसदी बढ़ोतरी की गई थी जिसे 1 जनवरी 2024 को लागू किया गया था जिसके बाद से देशभर में केंद्र सरकार से कभी कर्मचारियो को 50 फीसदी महंगाई भत्ता मिलता आ रहा है.

जानिए बेसिक सैलरी पर कितना होगा फायदा

अब बात करते हैं कि सरकार द्वारा महंगाई भत्ते में 3 फीसदी के इजाफे के बाद कर्मचारियों की सैलरी में कितना इजाफा होगा. तो कैलकुलेशन के मुताबिक, अगर कर्मचारी की बेसिक सैलरी 18, 000 रुपये है तो उन्हें महंगाई भत्ते में 3 फीसदी यानी 540 प्रतिमाब की बढ़ोतरी होगी जिससे उनका सालाना लाभ 6.480 रुपये होगी. वहीं अगर जीन कर्मचारियों का मूल वेतन 20,000 हजार रुपये है तो उन्हें हर माह 600 और हर साल 7,200 रुपये का लाभ होगा.

इसी तरह अगर आपका मूल वेतन 30,000 है तो यही फायदा हर महीने 900 रुपये और सालाना 10,800 रुपये हो जाएगा. वहीं मूल वेतन 40,000 होने पर डीए का मासिक लाभ 1,200 और वार्षिक फायदा 14,400 होगा. इसी तरह 50,000 रुपये मूल वेतन पाने वालों को 1,500 प्रतिमाह तथा 18,000 प्रतिवर्ष का लाभ मिलेगा.

70 हजार बेसिक सैलरी पर कितना बढ़ेगा वेतन?

जिन सरकारी कर्मचारियों की बेसिक सैलरी 60 हजार रुपये है उन्हें 3 फीसदी डीए के इजाफे के बाद हम माह 1,800 रुपये और हर साल 21,600 रुपये का फ़ायदा होगा. वहीं अगर बात करें 70,000 बेसिक सैलरी वालों की तो उन्हें 2,100 रुपये मासिक और 25,200 रुपये सालाना फ़ायदा हासिल होगा. इसके अलावा 80,000 मूल वेतन है तो यहीं फायदा हर महीने 2,400 रुपये और सालाना 28,800 हो जाएगा.

इसी तरह जिनकी सैलरी 90,000 रुपये है उन्हें हर महीने 2,700 और हर साल 32,400 का फायदा मिलेगा. मूल वेतन 1,00,000 रुपये पाने वालो को महंगाई भत्ते में 3 फ़ीसदी वृद्धि होने के बाद कुल वेतन में 3,000 रुपये प्रतिमाह तथा 36,000 रुपये प्रतिवर्ष का फायदा मिलेगा.

कर्मचारियों की बढ़कर आएगी पेंशन

पेंशनर्स के लिए अच्छी खबर है कि अक्टूबर की पेंशन बढ़कर आएगी. अक्टूबर की पेंशन के साथ तीन महीने का डीए एरियर साथ आएगा. सरकार की इस बढ़ोतरी से कर्मचारियों और पेंशनर्स को त्योहारों के मौसम में राहत मिला है. 1 करोड़ सरकारी कर्मचारी और पेंशनर्स को इसका सीधा फायदा होगा.

और पढ़ें ...

जहरीली शराब पीने से 7 लोगों की मौत, मचा कोहराम, …

पटना : शराबबंदी वाले बिहार में एक बार फिर से जहरीली शराब ने कोहराम मचाया है। ताजा मामला सिवान जिले से आया है। जिले के भगवानपुर थाना इलाके के माघर गांव में जहरीली शराब पीने से सात लोगों की मरने की सूचना है। जबकि 12 से ज्यादा लोग बीमार हैं। जिनका इलाज सदर अस्पताल में चल रहा है। हालांकि प्रशासन ने अभी तक जहरीली शराब से मौत की पुष्टि नहीं की है।

स्थानीय लोगों के मुताबिक अब तक सात लोगों की मौत हुई है। इसमें कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह 40 वर्ष व रामेंद्र सिंह 30 वर्ष, माघर पोखरा के संतोष महतो उम्र 35 वर्ष व मुन्ना 32 के अलावा अन्य मृतकों में विलासपुर व सरसैया के ग्रामीण शामिल हैं। यह घटना मंगलवार के देर रात की बताई जाती है। पुलिस के डर से ग्रामीणों का कहना है कि कौड़िया वैश्य टोला के अरविंद सिंह की रात में ही परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया।

आंख की रोशनी जाने की शिकायत पर शराब पीने वाले दो लोगों को सदर अस्पताल में भर्ती किया गया। भगवानपुर थाने ने माघर निवासी विशुन देव राय का पुत्र राम राम एवं लुटावन राम का पुत्र प्रनाथ राम,गंगा साह का पुत्र मोहन साह एवं सज्जन साह के पुत्र शैल साह की तबियत शराब पीने से खराब होने की बात परिजनों द्वारा बताया गई। शराब बेचने वाला प्रभुनाथ राम की भी हालत चिंताजनक बताई जा रही है।

और पढ़ें ...

शरद पूर्णिमा पर खीर के सेवन के लाभ, आखिर क्यों कहलाती है अमृत!

शरद पूर्णिमा साल भर में आने वाली पूर्णिमाओं में से एक विशेष अवसर है, जो न केवल धार्मिक महत्व रखता है, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी कई लाभकारी गुणों से भरा होता है.इस दिन विशेष रूप से खीर बनाई जाती है, जिसे रातभर चांद की रोशनी में रखा जाता है. यह परंपरा सदियों से चली आ रही है, और इसके पीछे कई वैज्ञानिक और आयुर्वेदिक कारण हैं.

आयुर्वेद विशेषज्ञ के अनुसार, शरद पूर्णिमा के दिन चंद्रमा 16 कलाओं से युक्त होता है.इस दिन चंद्रमा से अमृत वर्षा होने की मान्यता है.जब खीर को रातभर चांद की किरणों के संपर्क में रखा जाता है, तो यह औषधीय गुणों से भर जाती है.चांद की रोशनी में रखी खीर में ऐसे तत्व विकसित होते हैं, जो शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाते हैं.

खीर में दूध और चावल के साथ-साथ अन्य सामग्री जैसे चीनी, मेवे और मसाले भी होते हैं, जो इसे और भी पौष्टिक बनाते हैं.चांद की किरणों के संपर्क में आने से खीर में एंटीऑक्सीडेंट्स, विटामिन्स और मिनरल्स की मात्रा बढ़ जाती है, जो शरीर के लिए अत्यंत लाभकारी होते हैं.यह खीर न केवल स्वादिष्ट होती है, बल्कि इसके सेवन से शरीर को ऊर्जा मिलती है और मानसिक स्वास्थ्य में भी सुधार होता है.

इसके अलावा, शरद पूर्णिमा पर खीर का सेवन करने से नींद में सुधार, तनाव में कमी और त्वचा की चमक बढ़ाने में भी मदद मिलती है. आयुर्वेद के अनुसार, चंद्रमा की रोशनी से प्राप्त ऊर्जा शरीर में सकारात्मक प्रभाव डालती है, जिससे व्यक्ति की सेहत में सुधार होता है.

इस दिन खीर को बनाने और रखने की विधि भी महत्वपूर्ण है.खीर को रातभर घर के बाहर, छत या गैलेरी में रखना चाहिए, ताकि चांद की किरणें सीधे खीर के बर्तन में पड़ें.इसे थाली की जगह झीने कपड़े से ढकना चाहिए, ताकि चंद्रमा की किरणों का प्रभाव दूध और चावल पर सही तरीके से पड़े.

इस प्रकार, शरद पूर्णिमा पर खीर का सेवन न केवल एक धार्मिक परंपरा है, बल्कि यह स्वास्थ्य के लिए भी अत्यंत लाभकारी है. सभी को इस अवसर का लाभ उठाने और खीर का सेवन करने की सलाह दी जाती है, ताकि वे इसके अद्भुत स्वास्थ्य लाभों का अनुभव कर सकें.

और पढ़ें ...

वायनाड से चुनाव लड़ेंगी प्रियंका गांधी, कांग्रेस ने उपचुनाव के लिए 3 उम्मीदवारों का किया ऐलान

नई दिल्ली: कांग्रेस (Congress) ने केरल की वायनाड लोकसभा सीट से पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी (Priyanka Gandhi) की उम्मीदवारी का आधिकारिक ऐलान कर दिया है. कांग्रेस ने ये ऐलान निर्वाचन आयोग के वायनाड सीट पर उपचुनाव की घोषणा के बाद किया है. पार्टी ने वायनाड के अलावा केरल की दो विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव के लिए भी प्रत्याशियों का ऐलान किया है. कांग्रेस ने इस बारे में अपने आधिकारिक सोशल मीडिया हैंडल एक्स पर दी है.

कांग्रेस ने एक्स पर लिखा, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने वायनाड लोकसभा उपचुनाव में प्रियंका गांधी और दो विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए उम्मीदवारों का भी ऐलान कर दिया है. पार्टी ने पलक्कड़ से राहुल मामोकोताहिल (Rahul Mamkootathil) और चेलक्कारा से राम्या हरिदास को चुनावी मैदान में उतारा है. चुनाव आयोग ने मंगलवार दोपहर महाराष्ट्र और झारखंड विधानसभा चुनावों के ऐलान के बाद लोकसभा और विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव का ऐलान करते हुए बताया कि केरल की तीन सीटों पर 13 नवंबर को वोटिंग होगी और 23 नवंबर को नतीजे आएंगे.

दरअसल, जून में संपन्न हुए लोकसभा चुनावों में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने दो सीट केरल की वायनाड और यूपी की रायबरेली से चुनाव लड़ा था. उन्होंने दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज की थी. इसके बाद उन्होंने वायनाड लोकसभा सीट छोड़ने की घोषणा कर दी थी और रायबरेली लोकसभा सीट से सांसद बने रहने का फैसला किया था. तब कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे की तरफ से ऐलान किया गया था कि राहुल गांधी की बहन प्रियंका गांधी वाड्रा वायनाड से उपचुनाव लड़ेंगी.

वहीं, राहुल गांधी दूसरी बार वायनाड से बंपर वोटों से जीत हासिल की थी. 2019 में उन्‍होंने वायनाड से रिकॉर्ड 4.31 लाख वोटों से जीत दर्ज की थी. तो वहीं, इस बार राहुल गांधी 3,64,422 वोटों से जीते थे. इन्‍होंने सीपीआई नेता एनी राजा का हराया था. राहुल गांधी 2019 की तरह इस बार भी 2 सीटों रायबरेली और वायनाड से चुनाव मैदान में थे. राहुल गांधी को वायनाड सीट पर कुल 6,47,445 वोट मिले थे.

आपको बता दें कि इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया ने मंगलवार दोपहर को महाराष्ट्र, झारखंड विधानसभा चुनाव और 14 राज्यों की 48 विधानसभा उपचुनाव के साथ-साथ केरल की वायनाड और महाराष्ट्र की नांदेड़ लोकसभा सीट पर उपचुनाव का ऐलान कर दिया है. महाराष्ट्र में एक चरण में 20 नवंबर को मतदान होगा तो झारखंड में दो चारण 13 और 20 नवंबर को वोटिंग होगी.

इसी तरह 13 राज्यों की 47 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव और वायनाड लोकसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव के लिए 13 नवंबर को वोटिंग होगी. तो उत्तराखंड की केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के लिए 20 नवंबर को मतदान होगा. हालांकि, पश्चिम बंगाल की बशीरहाट लोकसभा सीट पर चुनाव का ऐलान नहीं किया है, क्योंकि ये मामला अभी न्यायालय के विचाराधीन है. इसी तरह उत्तर प्रदेश के अयोध्या स्थित मिल्कीपुर विधानसभा सीट पर भी उपचुनाव की तारीख का भी ऐलान नहीं किया गया है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 16 October 2024 : आज शरद पूर्णिमा का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 16 October 2024 : - राष्ट्रीय मिति आश्विन 24, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, चतुर्दशी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 31, रबि-उल्सानी-12, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 16 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। चतुर्दशी तिथि रात्रि 08 बजकर 41 मिनट तक उपरांत पूर्णिमा तिथि का आरंभ।

उत्तराभाद्रपद नक्षत्र सायं 07 बजकर 18 मिनट तक उपरांत रेवती नक्षत्र का आरंभ। ध्रुव योग पूर्वाह्न 10 बजकर 09 मिनट तक उपरांत व्याघात योग का आरंभ। गर करण पूर्वाह्न 10 बजकर 31 मिनट तक उपरांत विष्टि करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मीन राशि पर संचार करेगा।आज के व्रत त्योहार शरद पूर्णिमा व्रत, कोजागर व्रत (लक्ष्मी इन्द्र पूजा), वाराह चतुर्दशी, मेला शाकम्भरी देवी (देवबन), महारास पूर्णिमा (ब्रजभूमि)।

सूर्योदय का समय 16 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 22 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 16 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 50 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 16 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 42 मिनट से 5 बजकर 32 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 1 मिनट से 2 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 42 मिनट से से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 50 मिनट से 6 बजकर 15 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 22 मिनट से 7 बजकर 48 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 16 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 11 बजकर 43 मिनट से 12 बजकर 29 मिनट तक। पंचक काल पूरे दिन रहने वाला है। भद्राकाल का समय रात में 8 बजकर 40 मिनट से 6 बजकर 23 मिनट तक।

आज का उपाय : आज देसी घी का दीपक जलाकर मां लक्ष्मी की उपासना करें और चांद की रोशनी में खीर बनाकर रखें और उसको अगले दिन खाएं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 16 October 2024: शरद पूर्णिमा के दिन चमकेगी इन 4 राशियों की किस्मत, होगा आर्थिक लाभ, पढ़ें आज का राशिफल

16 October 2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और बुधवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 8 बजकर 41 मिनट तक रहेगी। आज सुबह 10 बजकर 9 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 18 मिनट तक उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कोजागरी पूजा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन माता-पिता की सेवा में व्यतीत होगा। आज आप नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज दिन सुखद बीतेगा। कोई पारिवारिक धार्मिक कथा मनोरंजन संबंधी यात्रा का प्रोग्राम बनेगा । आपके द्वारा लिए गए निर्णय सकारात्मक और फायदेमंद रहेंगे। विद्यार्थियों को अपनी पढ़ाई में आ रही किसी परेशानी से राहत मिलेगी। जो युवा आज जॉब की तलाश में है, उनको आज कोई अच्छी जॉब मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज युवाओं को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। आज बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ

जरूर बिताये। आज कोई भी पेपर वर्क करते समय पहले अच्छी तरह जांच- पड़ताल कर लें। आमदनी में आज इजाफा होने से अपने आपको कुछ बेहतर महसूस करेंगे, परिवार का वातावरण शांत बना रहेगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 3

मिथुन राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है। क्योंकि कभी-कभी आपका जल्दबाजी तथा आवेश पूर्ण स्वभाव लोगों के लिए परेशानियां उत्पन्न कर देता है। कोई भी महत्वपूर्ण निर्णय लेते समय किसी अनुभवी व्यक्ति की सलाह अवश्य लें । आज सेहत में कुछ उतार-चढ़ाव हो सकता है | व्यायाम और खान-पान पर ध्यान दें । कुछ लोग आज आपसे ज्यादा हेल्प की उम्मीद रखेंगे, आप हेल्प करके उम्मीद को कायम करेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज आपका दिन कार्यक्षेत्र में तरक्की दिलाने वाला रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में घबराने की वजह अपनी बुद्धि बल और कार्य क्षमता का उपयोग करेंगे तो समय रहते उचित हल भी निकल आएंगे। कुछ
समय प्रभावशाली लोगों के साथ ही व्यतीत करने से आपके स्वभाव में परिवर्तन आएगा। आज अनुभवी तथा वरिष्ठ लोगों के मार्गदर्शन और सलाह पर अमल करें। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। काम के प्रति डेडिकेशन होने से आप जल्दी ही सफलता की ओर अग्रसर होंगे। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे अच्छा महसूस करेंगे । आज आपका कोई खास कार्य पूरा हो जायेगा। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखेंगे तो काम सुचारू रूप से बनते जाएंगे । जीवनसाथी के साथ मूवी देखने की प्लानिंग करेंगे, आपसी रिश्ता अच्छा बनेगा। वैवाहिक जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी।

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका मन उत्साहित रहेगा। जॉब कर रहे लोगों के लिए अच्छे ऑफर्स आने के योग बन रहे है, उनकी सैलरी में इजाफा होगा। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर जरूर व्यतीत करें। भाइयों के साथ चल रही अनबन किसी की सहायता से दूर हो जाएगी।आज टूर एंड ट्रेवल्स संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा । आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवर टाइम करना पड़ेगा। किसी बड़े बुजुर्ग की मदद करने से आप राहत फील करेंगे। काम के क्षेत्र में तमाम कठिनाईयां होने के बावजूद भी आप उनसे सामना करने में सफल होंगे।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि-

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज सहज तरीके से अपने कामों को करते चलेंगे तो काम का ज्यादा बोझ नहीं रहेगा। कभी-कभी ज्यादा प्राप्ति की इच्छा और जल्दबाजी करना नुकसान दे सकता है। बच्चों की
गतिविधियों पर कड़ी नजर रखें। समय रहते उचित कदम उठाने से परिस्थितियां संभल जायेगी। किसी मित्र का सहयोग मिलेगा जिससे आप काफी खुश रहेंगे। जीवनसाथी आपसे प्रभावित होंगे जिससे आपसी रिश्ता मज़बूत होगा।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि-

आज आपको नया अनुभव मिलने वाला है। आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा होगा। बुजुर्गों की सेवा करें जिससे उनका आशीर्वाद आपको मिलेगा। रुके हुये कार्यों को पूरा करने में आप जल्द ही सफल होंगे। संतान पक्ष से आपको सुख की प्राप्ति होगी। लवमेट को चॉकलेट गिफ्ट करने से उन्हें खुशी मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। बच्चे आज खेल कूद में व्यस्त रहेंगे | घर के जरुरत का सामान खरीदने मार्केट जायेंगे।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा | समाज सेवा कर रहे लोगों को आज स्थानीय लोगों के द्वारा सम्मानित लिया जायेगा, जिससे उनका हौसला बढ़ेगा। आज ऑफिस में चल रही परेशानियों में कुछ कमी आएगी। आज दोस्तों से पूरी मदद मिलेगी। खास काम के सिलसिले में बातचीत भी होगा। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए बहुत ही लाभदायक भी रहेगा। घुटनों की समस्या से परेशान लोग आज किसी अच्छे डॉक्टर्स से सलाह लेंगे।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि-

आज आपका दिन बेहतर रहेगा। कामकाज से जुड़ी चुनौती आज आपके सामने आएगी, साथ ही आप इनसे निपटने में सफल भी हों। आज कार्यक्षेत्र की गतिविधियों में सुधार आएगा। आज मीडिया से जुड़े
व्यवसाय में लाभदायक स्थिति बनेगी। अपना आत्मबल जगाने की कोशिश करना जारी रखना होगा जिससे विपरीत स्थितियों का आप सामना कर सकेंगे। आपका स्वास्थ्य आज अच्छा रहेगा। लवमेट कहीं घूमने जायेंगे, जिससे रिश्ते में और मजबूती आएगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज आपका दिन काफी बेहतरीन रहने वाला है।आज व्यस्तता के बावजूद घर परिवार में उचित सामंजस्य बनाकर रखेंगे। आज आप खुद को मजबूत रखेंगे। कोई महत्वपूर्ण फैसला लेने में भी सक्षम रहेंगे। आज आपके खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। जिसकी वजह से आप थोड़े उलझन में रहेंगे। आपका जिद्दी स्वभाव खुद के लिए ही परेशानी का कारण बन सकता है। परिवार वालों के साथ ज्यादा से ज्यादा समय बिताने का अवसर मिलेगा। कुल मिलाकर आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि-

आज आपका मन प्रसन्न रहेगा। ऑफिस के काम में आप बिजी रहेंगे, जिससे आपके बॉस आपसे खुश रहेंगे। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। घर पर रिश्तेदारों का आगमन होगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। आज घर के बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद अवश्य लें। समाज में किसी मुद्दे को लेकर आप अपनी बात दूसरों के सामने रखेंगे, जिसका इम्प्रैशन लोगों पर साफ दिखेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

डबल मर्डर से सनसनी: मां-बेटी की फ्लैट के अंदर इस हालत में मिली लाश

ग्वालियर। मध्य प्रदेश के ग्वालियर में लूट के इरादे से फ्लैट में घुसकर बुजुर्ग मां – बेटी की हत्या कर दी गई। घटना बीती रात की बताई जा रही है और सुबह सबसे पहले शव नौकरानी ने देखा। प्रारंभिक पड़ताल के बाद पुलिस का मानना है कि मरने से पहले बुजुर्ग महिला की बेटी ने बदमाशों से संघर्ष किया होगा। फिलहाल पुलिस घटना स्थल के आस पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाल रही है ताकि बदमाशों की पहचान की जा सके।

यूनिवर्सिटी थाना पुलिस को मंगलवार सुबह सूचना मिली कि गार्डन होम्स सोसायटी के फ्लैट नंबर 322 में बुजुर्ग मां – बेटी के शव संदिग्ध हालत पड़े हैं। इसी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घटना की जानकारी से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया गया। मामला ब्लाइंड डबल मर्डर का था, सो फोरेंसिक टीम और डॉग स्क्वाड को भी मौके पर बुलवा लिया गया। इस बीच आई जी अरविंद सक्सेना और एस पी धर्मवीर सिंह भी मौके पर पहुंच गए।

प्रारंभिक पड़ताल के बाद आई जी ग्वालियर जोन अरविंद सक्सेना का कहना है कि मृतकों के नाम इंदुपुरी उम्र 80 और उनकी 56 वर्षीय बेटी रीना भल्ला हैं। आई जी का कहना है कि मरने से पहले रीना ने बदमाशों से संघर्ष किया होगा, इसके सबूत मिले हैं। अज्ञात बदमाशों ने घटना को बेड रूम में अंजाम दिया है और मौके पर सामान बिखरा मिला है। ऐसे में लूट की नीयत से हत्या किए जाने की भी आशंका है।

आई जी ने बताया है कि मां – बेटी जनरल स्टोर का संचालन करती थीं। जिसके चलते होम डिलीवरी के काम से नौकरों की आवाजाही थी। घटना सोमवार रात की है और सुबह सबसे पहले फ्लैट पर नौकरानी पहुंची। पुलिस सोसाइटी में लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है। ताकि इंदु पुरी के फ्लैट पर आवाजाही करने वाले लोगों की जानकारी जुटाई जा सके।

वहीं घटना की जानकारी मिलते ही मृतकों के रिश्तेदारों का मौके पर पहुंचना शुरू हो गया है। मृतक के रिश्तेदार बुजुर्ग अनिल चारनालिया के मुताबिक उनका छोटा बेटा गार्डन होम्स सोसायटी में ही रहता है और उसने ही उन्हें घटना की जानकारी दी। बुजुर्ग अनिल ने बताया है कि इंदु के पति कैंसर से पीड़ित थे, जिसके चलते उनकी पूर्व में मौत हो चुकी है। इंदु की एक बेटी दिल्ली में रहती है और उसको जानकारी दे दी गई है। जानकारी मिलने के बाद दिल्ली में रहने वाली बेटी ग्वालियर के लिए रवाना हो गई है। फिलहाल पुलिस ने मां -बेटी के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस भेज दिया है और मामले की बारीकी से विवेचना शुरू कर दी है। पुलिस कुछ लोगों से पूछताछ कर रही है और उम्मीद है कि जल्दी ही अज्ञात हत्यारे पुलिस के शिकंजे में होंगे।

और पढ़ें ...

बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किये प्रदेश चुनाव प्रभारी

दिल्ली : महाराष्ट्र और झारखंड चुनाव तारीख के ऐलान के बीच राजधानी दिल्ली की राजनीती तेज़ हो चुकी हैं। वही बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बैजयंत पांडा को बनाया प्रदेश चुनाव प्रभारी, अतुल गर्ग को सह-प्रभारी नियुक्त किया गया।

BIG NEWS : बीजेपी ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए नियुक्त किये प्रदेश चुनाव प्रभारी
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 15 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 15 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
त्रयोदशी - 12:19 ए एम, अक्टूबर 16 तक

नक्षत्र

पूर्व भाद्रपद - 10:08 पी एम तक

योग
वृद्धि - 02:14 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:27 AM
सूर्यास्त- 5:58 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 14 3:57 PM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 15 3:50 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:49 AM- 12:35 PM
अमृत काल- 06:08 PM- 07:36 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:51 AM- 05:39 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 15 October 2024: आज के दिन इन राशि वालों की चमकेगी किस्मत...जानिए आज का अपना राशिफल

Aaj Ka Rashifal 15 October 2024: मंगलवार के दिन कुछ राशि के जातक के लिए बहुत ही शुभ रहेगा। मिथुन राशि के जातक को आज का दिन बुध व मङ्गल व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। वहीं कर्क राशि के जातक को जॉब में पोजीशन पहले से बहुत बेहतर रहेगी। आज के दिन तुला राशि के जातक को व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। मीन राशि के जातक को जॉब को लेकर खुश रहेंगे। आइए जानते हैं सारी राशियों का राशिफल। दैनिक राशिफल।

मेष
 
04:51 pm के बाद चन्द्रमा मीन यानी द्वादश भाव में रहेंगे। छात्रों को करियर को लेकर बहुत ज्यादा सोचने की बात नहीं है। बिजनेस में सफल रहेंगे। आर्थिक स्थिति बेहतर रहेगी। जॉब में दायित्व परिवर्तन संभावित है। लव लाइफ अच्छी रहेगी।
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना व तिल का दान करना आपके लिए हितकर रहेगा।
 
शुभ रंग -पीला व नारंगी।
 
आज का शुभ अंक -01 व 09
 
वृष
 
टीचिंग,बैंकिंग व आईटी जॉब से सम्बद्ध लोग लाभ में रहेंगे। 04:51 pm के बाद चन्द्रमा एकादश रहेंगे। न्यू बिजनेस डील की सम्भावना है। लव लाइफ में यात्रा आपके मन को रोमांचित कर देगी । जॉब में आपके बॉस से आपका विवाद हो सकता है। क्रोध पर संयम रखें। कुछ विशेष प्रोजेक्ट को सफल करने के पीछे लगे रहेंगे।
 
आज का उपाय -श्री सूक्त का पाठ करें व अन्न का दान करें।
 
शुभ रंग -हरा व सफेद।
 
आज का शुभ अंक -01 व 09
 
मिथुन
 
आज का दिन बुध व मङ्गल व्यवसाय में कई नवीन अवसरों को प्रदान करने वाला है। इस सुंदर अवसर को हाथ से जाने मत दें। यदि आप कुछ नया व्यावसायिक अनुबंध करना चाहते हैं तो आज का दिन अच्छा रहेगा। धन के व्यय को लेकर चिंतित रहेंगे। आज आपकी लव लाइफ अच्छी रहेगी । लव पार्टनर संग कहीं यात्रा की प्लानिंग करें। आज का उपाय -भगवान विष्णु जी की उपासना करें।
 
शुभ रंग -हरा व नीला।
 
आज का शुभ अंक -04 व 06
 
कर्क
 
ऑफिस वर्क को लेकर कोई विवाद मत करें। जॉब में पोजीशन पहले से बहुत बेहतर रहेगी। धन का रियल स्टेट व शेयर में निवेश भविष्य में बेहतर परिणाम देगा। लव लाइफ में तनाव आ सकता है। आप भाग्यशाली हैं कि आपको इतना अच्छा लव पार्टनर मिला है।
 
आज का उपाय -श्री कनकधारास्तोत्र का पाठ करें। ऊनी वस्त्रो का दान फलदायी है।
 
शुभ रंग -पीला व लाल ।
 
शुभ अंक -03व 06
 
सिंह
 
सूर्य व मङ्गल अनुकूल हैं। जॉब को लेकर इस चिंतन में रहेंगे कि परिवर्तन करें या न करें। किसी प्रिय उच्चाधिकारी मित्र की सहायता मिलेगी। आर्थिक उन्नति के लिए प्रयास करें। लव लाइफ में तनाव संभावित है। लव पार्टनर से असत्य मत बोलें।
 
आज का उपाय -सूर्योपासना करें।
 
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
 
शुभ अंक -02 व 03
 
कन्या
 
जॉब में सफ़लता मिलेगी। बिजनेस में नवीन प्रोजेक्ट को लेकर और परिश्रम करना होगा। व्यवसाय में प्रोन्नति है। आपकी मृदुभाषिता ही आपको सफल करेगी। कोई रुका कार्य पूर्ण हो जाएगा।लव लाइफ बेहतर रहेगी।स्वास्थ्य भी शानदार रहेगा।
 
आज का उपाय -हनुमान जी की उपासना करें तथा अन्न दान करें।
 
शुभ रंग -हरा व आसमानी।
 
शुभ अंक -05 व 07
 
तुला
 
शुक्र व बुध अनुकूल हैं । व्यवसाय में प्रगति के मार्ग प्रशस्त होंगे। बिजनेसमैन अपने थॉट्स को सुदृढ़ रखें। लव लाइफ सुंदर व अट्रैक्टिव रहेगी। आज कहीं घूमने जाएंगे। यह रोमांटिक यात्रा आपके मन को रोमांच व तनाव से मुक्त रखेगी। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा
 
आज का उपाय -सुंदरकांड का पाठ करें। गाय को पालक खिलाएं।
 
शुभ रंग -हरा व सफेद।
 
शुभ अंक -05 व 07
 
वृश्चिक
 
मङ्गल व गुरु बिजनेस में कई दिनों से रुके धन का आगमन कराएंगे। धार्मिक यात्रा से मन आनंदित व ऊर्जा से भरा रहेगा। जॉब को लेकर उच्चाधिकारियों का सहयोग लाभप्रद रहेगा। स्वास्थ्य बेहतर रहेगा। लव लाइफ बेहतर रहेगी।
 
आज का उपाय -हनुमान जी के मंदिर जाएं व उनकी 03 परिक्रमा करें। गाय को गुड़ खिलाएं।
 
शुभ रंग -नारंगी व पीला।
 
शुभ अंक -01 व 06
 
धनु
 
चन्द्रमा तृतीय है। आज का दिन व्यस्तता का है। जॉब में प्रोमोशन को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। आप जितना परिश्रम कर रहे हैं उसका प्रतिफल नहीं मिल रहा है। लव लाइफ को लेकर खुश रहेंगे। लव पार्टनर के लिए भी समय निकालें। हेल्थ में लीवर प्राब्लम को लेकर डिस्टर्ब सकते हैं।
 
आज का उपाय -भगवान शिव जी की उपासना करें।
 
शुभ रंग -पीला व सफेद।
 
शुभ अंक -01 व 03
 
मकर
 
शनि द्वितीय है। गुरु वृष व चन्द्रमा कुम्भ में है। व्यवसाय को लेकर थोड़ा परेशान रहेंगे। शिव उपासना से आज बिजनेस को सही दिशा दे सकते हैं। धार्मिक यात्रा होगी। लव लाइफ में ज्यादा इमोशन से बचें। स्वास्थ्य सुख तनाव पूर्ण रहेगा।
 
आज का उपाय -प्रत्येक कार्यों में शीघ्र सफलता हेतु श्री सूक्त का पाठ करें। फलों का दान पुण्यदायी है।
 
शुभ रंग -सफेद व लाल।
 
शुभ अंक -04 व 06
 
कुम्भ
 
चन्द्रमा आज कुम्भ में है। 04:51 सायंकाल के बाद चन्द्रमा द्वितीय स्थान पर आएंगे। बिजनेस ऐसे मोड़ पर आ गया है कि अब तनाव व अनिर्णय की स्थिति से परेशान रह सकते हैं। जॉब में परिवर्तन के लिए सही समय पर उचित निर्णय लेना सीखें। निगेटिव सोच प्रॉब्लम दे सकते हैं। सायंकाल लव लाइफ में रोमांटिक यात्रा से मन प्रफुल्लित रहेगा। लव लाइफ को और बेहतर रह सकते हैं।
 
आज का उपाय -मूंग व गुड़ का दान करें। हनुमान जी की उपासना करें।
 
शुभ अंक -05 व 06
 
मीन
 
गुरु तृतीय तथा चन्द्रमा 04:51 pm के बाद इसी राशि में आएंगे। व्यवसाय में आकस्मिक किसी निर्णय को लेकर अपनी कार्य पद्धति को सही दिशा देंगे । लव लाइफ बहुत ही सुंदर रहेगी। जॉब को लेकर खुश रहेंगे। उदर विकार से कष्ट हो सकता है।
 
आज का उपाय --श्री गणेश उपासना करें। गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें।
 
शुभ रंग --सफेद व नारंगी।
 
शुभ अंक -02 व 09
और पढ़ें ...

Karwa Chauth 2024: सुहागन महिलाओं का सोलह श्रृंगार, इस दिन रखा जाएगा करवा चौथ का व्रत

Karwa Chauth 2024: करवा चौथ का व्रत, जिसे सुहागन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और सुख-समृद्धि की कामना के लिए रखती हैं, इस साल 20 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू पंचांग के अनुसार, कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि 19 अक्टूबर को शाम 6 बजकर 17 मिनट से शुरू होगी और 20 अक्टूबर को दोपहर 3 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। व्रत रखने के लिए उदया तिथि का महत्व होने के कारण, महिलाएं 20 अक्टूबर को यह पवित्र व्रत रखेंगी।

यह व्रत सदियों पुरानी परंपरा का हिस्सा है, जिसका धार्मिक और ऐतिहासिक महत्व गहरा है। मान्यता है कि माता पार्वती ने भगवान शिव के लिए इस व्रत को रखा था, और तभी से यह परंपरा चली आ रही है। इसके अलावा, एक अन्य कथा के अनुसार, जब राक्षसों से देवताओं का युद्ध हो रहा था, तब ब्रह्मदेव ने देवताओं की पत्नियों को इस व्रत को रखने का सुझाव दिया, जिससे उनके पति की रक्षा हो सकी।

ज्योतिषाचार्यों का मानना है कि करवा चौथ के दिन चंद्रमा से अमृत की वर्षा होती है, इसलिए महिलाएं निर्जला व्रत रखकर शाम को चंद्रमा का पूजन करती हैं और अपने पति की दीर्घायु के लिए प्रार्थना करती हैं। इस पर्व पर सुहागन महिलाओं का सोलह श्रृंगार और उत्साह देखने लायक होता है।

और पढ़ें ...

एसडीएम को जान बचाकर भागना पड़ा : भीड़ ने किया हमला

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में हेड कांस्टेबल तालिब शेख की पत्नी और बेटी की हत्या के बाद हिंसा भड़क गई। हत्या का आरोप आदतन अपराधी कुलदीप साहू पर है, जिसने घर में घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया और फिर शवों को खेत में फेंक दिया। इस घटना से गुस्साई भीड़ ने आरोपी के घर और गोदाम में आग लगा दी और कई वाहनों को जला दिया। स्थिति तब और बिगड़ गई जब भीड़ ने मौके पर स्थिति को संभालने पहुंचे एसडीएम जगन्नाथ वर्मा पर हमला कर दिया। उन्हें अपनी जान बचाने के लिए वहां से भागना पड़ा। इस बीच पुलिस ने आरोपी की तलाश में चार टीमें बनाई हैं और शहर में भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। तनावपूर्ण स्थिति के चलते पूरे इलाके में कर्फ्यू जैसा माहौल है। यह तस्वीर छत्तीसगढ़ के सूरजपुर में एसडीएम पर हुए हमले और हिंसा के दृश्य को दर्शाती है। गुस्साई भीड़ ने एसडीएम की गाड़ी पर हमला किया, जबकि पृष्ठभूमि में जलते हुए वाहन और ढांचों से धुआं उठता दिखाई दे रहा है। स्थिति को नियंत्रित करने के लिए पुलिस भी संघर्ष कर रही है, और माहौल तनावपूर्ण है। cg24news.in
और पढ़ें ...

वायु प्रदूषण के चलते एक्शन में सरकार, 1 जनवरी तक पटाखों पर लगाया प्रतिबंध

दिल्ली :-  सरकार ने राजधानी में 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण और बिक्री पर रोक लगा दी है. सरकार ने आज एक आदेश जारी कर इसकी जानकारी दी. दिल्ली सरकार के पर्यावरण मंत्री गोपाल राय द्वारा जारी किए गए पत्र के मुताबिक वायु (प्रदूषण की रोकथाम और नियंत्रण) अधिनियम, 1981 की धारा 31 (ए) के तहत दिल्ली के एनसीटी में विनिर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) और सभी प्रकार के “पटाखों” को फोड़ने पर प्रतिबंध लगाए जा रहा है.

सोशल मीडिया के माध्यम से भी गोपाल राय ने पत्र को पोस्ट करते हुए लिखा है कि “सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुए आज से 1 जनवरी तक पटाखों के उत्पादन ,भंडारण, बिक्री व उपयोग पर प्रतिबंध लागू. प्रतिबंध को लेकर दिल्ली सरकार ने जारी किया निर्देश। सभी दिल्ली वालों से सहयोग का अनुरोध.”

दिल्ली सरकार ने 1 जनवरी 2025 तक सभी प्रकार के पटाखों के निर्माण, भंडारण, बिक्री (ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफॉर्म के माध्यम से डिलीवरी सहित) और उन्हें फोड़ने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का निर्णय लिया है. दिल्ली पुलिस को निर्देशों को लागू करने का निर्देश दिया गया है. दिल्ली सरकार ने इस पत्र की कॉपी सभी विभाग और दिल्ली के उपराज्यपाल दफ्तर को भी भेजी है.

दिल्ली में वायु गुणवत्ता ‘खराब’ श्रेणी में
दिल्ली में आज वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया है. केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सुबह नौ बजे वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 220 यानी ‘खराब’ श्रेणी में दर्ज किया गया. शून्य और 50 के बीच एक्यूआई को ‘अच्छा’, 51 और 100 के बीच ‘संतोषजनक’, 101 और 200 के बीच ‘मध्यम’, 201 और 300 के बीच ‘खराब’, 301 और 400 के बीच ‘बेहद खराब’ तथा 401 और 500 के बीच एक्यूआई को ‘गंभीर’ श्रेणी में माना जाता है.

और पढ़ें ...

रामलीला में कुंभकरण का किरदार निभा रहे कलाकार को आया हार्ट अटैक, हुई मौत

नई दिल्ली। दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में रामलीला में कुंभकरण के किरदार को निभा रहे कलाकार को हार्ट अटैक आ गया, जिससे उसकी मौत हो गई। दिल्ली पुलिस के मुताबिक, 12 अक्तूबर को थाना मालवीय नगर में पीएसआरआई अस्पताल से एक पीसीआर कॉल मिली थी जिसमें मृतक विक्रम तनेजा (59) जो पश्चिम विहार के रहने वाले हैं, उनकी मौत की जानकारी मिली। पूछताछ के दौरान पाया गया कि दिनांक 11 अक्तूबर को लगभग 11 बजे मृतक विक्रम सावित्री नगर रामलीला, मालवीय नगर में कुंभकरण की भूमिका निभा रहा था और अचानक सीने में दर्द की शिकायत की। शुरुआत में उसे आकाश अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे पीएसआरआई अस्पताल रेफर कर दिया गया और इलाज के दौरान डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज किए गए हैं जहां उन्हें मृतक की मौत पर कोई संदेह नहीं है।

 

और पढ़ें ...

एम्स रायपुर में 82 पदों पर भर्ती, इस दिन वॉक-इन इंटरव्यू के जरिए होगी चयन प्रक्रिया

रायपुर। एम्स रायपुर में सीनियर रेजिडेंट (गैर-शैक्षणिक) के 82 पदों पर भर्ती की जा रही है। इसके लिए वॉक-इन इंटरव्यू 15 अक्टूबर, मंगलवार को आयोजित किया जाएगा। इच्छुक उम्मीदवारों को एम्स द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार सुबह 10:00 बजे तक इंटरव्यू स्थल पर उपस्थित होना अनिवार्य है।

इस भर्ती प्रक्रिया में केवल वे उम्मीदवार शामिल हो सकेंगे जो संबंधित दस्तावेजों के साथ तय समय पर पहुंचे। चयन प्रक्रिया पूरी तरह से इंटरव्यू पर आधारित होगी, और इसके लिए किसी अन्य माध्यम से आवेदन स्वीकार नहीं किया जाएगा। उम्मीदवार एम्स की आधिकारिक वेबसाइट www.aiimsraipur.edu.in पर जाकर पात्रता, आयु सीमा, और अन्य शर्तों की जानकारी ले सकते हैं।

सीनियर रेजिडेंट पद पर भर्ती की शर्तें

एम्स रायपुर द्वारा जारी नोटिफिकेशन में कहा गया है कि सीनियर रेजिडेंट पद पर नियुक्ति संविदा के आधार पर होगी। उम्मीदवार के पास मान्यता प्राप्त संस्थान से संबंधित विषय में डिप्लोमा होना चाहिए। चयनित उम्मीदवारों को प्रति माह 70,000 रुपये वेतन के साथ 12,060 रुपये हाउस रेंट अलाउंस भी मिलेगा। आवेदकों की आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।

वॉक-इन इंटरव्यू की प्रक्रिया

इंटरव्यू के दिन उम्मीदवारों को अपने सभी सत्यापित दस्तावेजों के साथ एम्स रायपुर पहुंचना होगा। इस प्रक्रिया के जरिए ही उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

एम्स रायपुर की ओर से स्पष्ट किया गया है कि आवेदन पत्र और आवश्यक कागजात को लेकर 15 अक्टूबर को उपस्थित होना अनिवार्य है। अन्य किसी माध्यम से आवेदन प्रक्रिया मान्य नहीं होगी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 14 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 14 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी- अक्टूबर 13 09:09 AM- अक्टूबर 14 06:41 AM
शुक्ल पक्ष द्वादशी [ क्षय तिथि ] - अक्टूबर 14 06:41 AM- अक्टूबर 15 03:42 AM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- अक्टूबर 15 03:42 AM- अक्टूबर 16 12:19 AM

नक्षत्र
शतभिषा- अक्टूबर 14 02:51 AM- अक्टूबर 15 12:42 AM
पूर्वभाद्रपदा- अक्टूबर 15 12:42 AM- अक्टूबर 15 10:08 PM

योग
गण्ड- अक्टूबर 13 09:25 PM- अक्टूबर 14 06:01 PM
वृद्धि- अक्टूबर 14 06:01 PM- अक्टूबर 15 02:13 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:27 AM
सूर्यास्त- 5:58 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 14 3:57 PM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 15 3:50 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:49 AM- 12:35 PM
अमृत काल- 06:08 PM- 07:36 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:51 AM- 05:39 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 14 October 2024: सोमवार के दिन इन राशि वालों पर बरसेगी महादेव भोलेनाथ की कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

14 October 2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि एकादशी और सोमवार का दिन है। एकादशी तिथि आज सुबह 6 बजकर 42 मिनट पर समाप्त हो चुकी है। आज रात 12 बजकर 43 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज पापांकुशा एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज आपको धन का लाभ मिलेगा। कोई विशेष कार्य जो बहुत दिनों से अटका हुआ पड़ा था वो पूरे होंगें। आज समाज में आपके मान-सम्मान में बढ़ोतरी होगी।। आज किसी के साथ भी बेकार कके वाद विवाद में नहीं पड़े। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत पड़ेगी। आपके व्यापार में कई गुना अधिक वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। जीवनसाथ के साथ आज मूवी डेट का प्लान बन सकता है। 

  • शुभ रंग और अंक- गुलाबी, 5

वृष राशि:

आज आपके नए विचार और जागरूकता आपके आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाएंगे। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होगा। वहीं  उधार दिया हुआ पैसा भी वापस मिल सकता है। आज किसी भी स्थिति में घबराने के जगह उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको समाधान मिल जाएगा। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते है।

  • शुभ रंग और अंक- आसमानी, 2

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अति उत्तम बना रहेगा। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परामर्श ले सकते हैं। आज कार्यस्थल के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप खुद में ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। दांपत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग और अंक- नीला, 8

कर्क राशि:

आज आपको जो अच्छा लगता है, उस काम में समय बीताएं। इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगा। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। आज की गई मेहनत के भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं।  घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। 

  • शुभ रंग और अंक- बैंगनी, 1

सिंह राशि:

आज आपको किसी काम में अपार सफलता मिलेगी। वहीं छात्रों को आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते हैं। वहीं सिंह राशि के जातक आज अपने खर्चों पर कंट्रोल करें वरना आर्थिक नुकसान हो सकता है। आज बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज बिजनेस में किसी खास काम में और अनुभव लेने की जरूरत है। 

  • शुभ रंग और अंक- गोल्डन, 6

कन्या राशि:

आज का दिन  आपकी काफी अच्छा रहेगा। बिजनेस में आपको कई बड़ी डील मिल सकती है जिससे धन का अपार लाभ हो सकता है। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। स्वास्थय आज पहले से फिट रहेगा। वहीं आज आपको अपनी मेहनत का पूरा फल मिलेगा और घर-परिवार में खुशियां ही खुशियां बनी रहेंगी। 

  • शुभ रंग और अंक- लाल, 7

तुला राशि:

आज इस राशि के जातक अपने गुस्से पर कंट्रोल रखें अन्यथा कोई बड़ा नुकसान हो सकता है। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आज कोई अच्छी सूचना मिलने से मन खुश रहेगा। आज परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी बेहतरीन समय बीतेगा। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। 

  • शुभ रंग और अंक- मैरून, 2

वृश्चिक राशि:

आज दोस्तों के साथ दिन शानदार बीतेगा। आज पिछले कुछ समय से चल रही कड़ी मेहनत के आज उचित परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी छवि और अधिक बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला ना ले। आज अपने भविष्य और करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आशीर्वाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है। 

  • शुभ रंग और अंक- बैंगनी, 6

धनु राशि:

आज इस राशि के जातकों को धन का लाभ मिलेगा। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। वहीं परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएंगे।

  • शुभ रंग और अंक- नीला, 3

मकर राशि:

अपने कामों से संबंधित जानकारी बढ़ाएंगे, इससे जल्द ही आपको कुछ उपलब्धियां हासिल होगी। अगर जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। वरना नुकसान हो सकता है। आज कार्यस्थल पर चापलूस लोगों से सावधान रहें। आज बेवजह के वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो आपका मानसिक सुकून बना रहेगा। 

  • शुभ रंग और अंक- सिल्वर, 1

कुंभ राशि:

आज आपको मेहनत के उचित परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी और मनोबल भी बढ़ेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा।  वालों आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रुके हुए काम में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर आपसी वार्तालाप होगा। आपके निर्णय को विशेष प्राथमिकता भी मिल सकती है। वहीं पैसों के मामले में आज आपका दिन लाभदायक रहने वला है।

  • शुभ रंग और अंक- पीला, 5

मीन राशि:

जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है।  आज आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर आपके लिए फायदेमंद होगी। आज आपको व्यापार में धन लाभ मिलेगा। वहीं अपनी सेहत पर खास ध्यान दें।

  • शुभ रंग और अंक- लाल, 2
और पढ़ें ...

अपने भतीजे की करतूतों पर दिग्विजय सिंह डाल रहे पर्दा : बीजेपी

इंदौर : बीते दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा था जिसमें दिग्विजय सिंह के भतीजे और पूर्व विधायक लक्ष्मण सिंह की बेटे आदित्य विक्रम सिंह द्वारा पुलिस अधिकारियों से अभद्रता और धक्कामुक्की की गई थी। साथ ही अभिमन्यु कार्यक्रम को बंद कराने का प्रयास भी किया था। जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की थी। वही इस मामले में दिग्विजय सिंह पर्दा डालते नजर आ रहे है। दिग्विजय सिंह इस घटना को अपने बयान में बताया कि यह एक छोटी घटना है। उन्होंने कहा कि आदित्य वहां से जा रहे थे नुक्कड़ नाटक की जानकारी आदित्य को नहीं थी। पुलिस अपना काम करेगी बाकी जो होगा देखेंगे। इस मामले में भाजपा कांग्रेस के चरित्र पर सवाल उठा रही है और कह रही है कि कांग्रेस का चरित्र जनता देख रही है।

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 13 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 13 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
दशमी - 09:08 ए एम तक, फिर एकादशी तिथि 

नक्षत्र
धनिष्ठा - 02:51 ए एम, अक्टूबर 14 तक

योग
शूल - 09:26 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:21 AM
सूर्यास्त- 05:53 पी एम
चन्द्रोदय- 03:20 पी एम
चन्द्रास्त- 02:33 ए एम, अक्टूबर 14

अशुभ काल
राहू- 04:27 पी एम से 05:53 पी एम
यम गण्ड- 12:07 पी एम से 01:34 पी एम
कुलिक- 03:00 पी एम से 04:27 पी एम    
दुर्मुहूर्त- 04:21 पी एम से 05:07 पी एम

वर्ज्यम्- 08:11 ए एम से 09:41 ए एम    

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:30 पी एम    
अमृत काल- 05:09 पी एम से 06:39 पी एम    
ब्रह्म मुहूर्त- 04:41 ए एम से 05:31 ए एम   

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 13 October 2024: आज रविवार के दिन सूर्य के समान चमकेगा इन राशियों का भाग्य...पढ़ें दैनिक राशिफल

13 October 2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि दशमी और रविवार का दिन है। दशमी तिथि आज सुबह 9 बजकर 9 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। आज देर रात 2 बजकर 52 मिनट तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा। आज दोपहर 3 बजकर 44 मिनट से पंचक प्रारंभ हो जाएंगे। इसके अलावा आज सुबह 6 बजे शुक्र वृश्चिक राशि में प्रवेश कर चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन खुशियों भरा रहेगा। आज आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज किसी विशेष कार्य के प्रति चल रहे प्रयासों के आज बेहतर परिणाम मिलेंगे। लेकिन अपने उसूलों के साथ आप किसी भी प्रकार का समझौता नहीं करेंगे। आज समाज में आपका उचित सम्मान बना रहेगा। आज किसी के साथ भी व्यर्थ के वाद विवाद में नही पड़ेगे। आज किसी उलझे हुए मामले को सुलझाने के लिए बहुत अधिक धैर्य की जरूरत है। आपके व्यापार में दो गुना वृद्धि होने के योग बन रहे हैं। लवमेट के साथ आज मूवी का प्लान बन सकता है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

वृष राशि

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके नए विचार और जागरूकता आपके आत्मविश्वास और आत्मबल को बढ़ाएंगे। आज कोई रुका हुआ या उधार दिया हुआ पैसा वापस मिल सकता है। आज किसी भी स्थिति में घबराने के बजाय उनका समाधान ढूंढने की कोशिश करेंगे तो आपको सोल्यूशन मिल जायेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपकी आज विदेश यात्रा भी हो सकती है। आज आप कोई इलेक्ट्रनिक समान खरीद सकते हैं। आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि 

आज का दिन उत्तम बना रहेगा। अपने करियर को लेकर आप थोड़ा उलझन में होंगे। आप अपने गुरु से करियर के बारे में परार्मश ले सकते हैं। आज कार्यस्थल के कामों में उलझनें आएंगी, लेकिन समस्याओं से

निजात पाने का रास्ता भी ढूंढ लेंगे। नौकरी में कार्यभार संबंधित कुछ दिक्कतें आएंगी। स्वास्थ्य के प्रति सजग रहने और अनुशासित दिनचर्या रखने से आप स्वयं में ताजगी व ऊर्जा से भरपूर महसूस करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशनुमा बना रहेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी। जिससे घर में छोटी-सी पार्टी हो सकती है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि

आज का दिन परिवार वालों के साथ बितेगा। आज आपको जो अच्छा लगता है, उस काम में समय बीताएं। इससे आपको शांति और ऊर्जा मिलेगा। अपने कामों को बहुत सावधानी और कुशलता से करेंगे। संतान की ओर से सुख की प्राप्ति होगी। आज की गई मेहनत के भविष्य में बेहतरीन परिणाम मिलने वाले हैं। दांपत्य जीवन में सुख शांति बनी रहेगी। घर के बुजुर्गों का स्नेह एवं आशीर्वाद आपके मनोबल को बनाकर रखेगा। आज आप अपने पिता के साथ मार्केट भी जा सकते हो।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि

आज का दिन सफलता मिलने वाला है। इंजीनियरिंग करने वाले छात्रों के लिए आज जॉब के अच्छे ऑफर मिल सकते है। आज दिखावे की प्रवृत्ति की वजह से बेवजह के कामों में खर्च हो सकता है, अपने बजट को नजरअंदाज ना करें, वरना मुश्किल में पड़ जाएंगे। आज बातचीत करते समय उचित शब्दों का प्रयोग करेंगे तो रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज बिजनेस में किसी खास काम में और अनुभव लेने की जरूरत है। आज ऑफिशियल मामलों में चापलूस प्रवृत्ति के लोगों से सावधान रहें।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

कन्या राशि 

आज का दिन अच्छा रहेगा। आपको बिजनेस में कोई बड़ी डील मिल सकती है। इससे आपको धनलाभ हो सकता है। किसी शुभ समाचार के मिलने का योग नजर आ रहा है। आज आपकी मेहनत और सूझबूझ
से आपकी उम्मीदें और आशाएं पूरी होगी। मनपसंद कामों में दिलचस्पी रहेगी। आज आपको आनंद महसूस होगा। सामाजिक गतिविधियों में भी योगदान रहेगा। आज बातचीत के माध्यम से कुछ महत्वपूर्ण कार्य भी संपन्न होंगे। आज पारिवारिक रिश्तों के बीच सामंजस्य बनाने में आप सफल रहेंगे। स्वास्थय आज पहले से फिट रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

तुला राशि

आज आपकी नये कार्यों में रुचि बढ़ेगी जिससे आपको कुछ नया सीखने को मिलेगा। आज आर्थिक पक्ष पहले से अधिक मजबूत रहेगा। आज कोई अच्छी सुचना मिलने से मन खुश रहेगा। आज परिवार के साथ शॉपिंग आदि में भी बेहतरीन समय बीतेगा। आज कोई लक्ष्य हासिल करने में किसी अनुभवी व्यक्ति का सहयोग मिलेगा। आप अपने ईगो और गुस्से पर कंट्रोल रखेंगे, आज बेवजह के खर्च से बच जायेंगे। आज रुके हुए कार्यों में गति आएगी। ऑफिस में आज एक्सट्रा वर्क करने से रुका हुआ काम जल्दी पूरा हो जाएगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि

आज का दिन दोस्तों के साथ बितेगा। आज पिछले कुछ समय से चल रही कड़ी मेहनत के आज उचित परिणाम मिलने वाले हैं। आपको अपनी छवि और अधिक बेहतर बनाने का मौका भी मिलेगा। किसी
समस्या का समाधान मिलने में किसी प्रिय मित्र का विशेष सहयोग रहेगा। आज कोई भी बड़ा फैसला ना ले। आज अपने भविष्य और करियर के साथ किसी भी प्रकार का समझौता ना करें। आज अपने बड़े-बुजुर्ग का आर्शीवाद लेकर नया बिजनेस शुरू करें तो फायदा होना तय है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उत्तम है। आज सभी काम आपके मन के मुताबिक पूरे होंगे। ऑफिस में आज कुछ सहकर्मी आपके काम को लेकर आपकी तारीफ कर सकते है। आज आपके सकारात्मक विचारों से खुश होकर बॉस आपको उपहार स्वरूप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट कर सकते हैं। स्टूडेंट को आज अपनी पढ़ाई में बदलाव करने के लिए टाइम-टेबल में चेंजेस करने की जरूरत है। परिवार में पिछले जिस गलतियों की वजह से आपके रिश्ते ठीक नहीं चल रहे थे वो आज जीवनसाथी की मदद से ठीक हो जाएगें।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। आज किसी काम में जीवनसाथी और परिवार जनों का पूरा सहयोग मिलेगा। आप भी अपनी व्यस्ततम दिनचर्या में से घर परिवार के लिए समय जरूर निकालेंगे। आज बेवजह की नोकझोंक और वाद-विवाद से दूर रहेंगे तो आपका मानसिक सुकून बना रहेगा। अपनी व्यवसायिक पार्टियों के साथ संपर्क में रहें। अपने कामों से संबंधित जानकारी बढ़ाएंगे, इससे जल्द ही आपको कुछ उपलब्धियां हासिल होगी। किसी नई जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहेगा। आज आपको कई दिनों से रूके हुए काम में सफलता मिल सकती है। परिवार में किसी विशेष कार्य को लेकर आपसी वार्तालाप होगा। आपके निर्णय को विशेष प्राथमिकता भी मिल सकती है। आज आपको मेहनत के उचित परिणाम मिलने से प्रसन्नता रहेगी और मनोबल भी बढ़ेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए भी आज का दिन अच्छा है, पढ़ाई में मन लगेगा। किसी नये कोर्स को ज्वाइन करने के लिए आज का दिन शुभ है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि

आज का दिन स्टूडेंट के लिए अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ कहीं बाहर डिनर पर जा सकते हैं। दोनों के बीच में सामांजस्य बना रहेगा। आज आपकी मुलाकात किसी मित्र से हो सकती है। जो आगे चलकर
आपके लिए फायदेमंद होगी। लवमेट के लिए आज रिश्तों में मिठास भरने का दिन है। आज आपको व्यापार में अचानक धनलाभ का अवसर प्राप्त हो सकता है । नियमित योग करने से आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9
और पढ़ें ...

200 शिक्षकों की भर्ती जल्द…इतनी मिलेगी सैलरी

नई दिल्ली 13 अक्टूबर 2024  दिल्ली सरकार के स्कूलों में जल्द ही 200 शिक्षकों की भर्ती की जाएगी. दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने शिक्षा निदेशालय के अधीन सरकारी स्कूलों में 200 शिक्षकों के पद क्रिएट करने की मंजूरी दे दी है. यह मंजूरी स्पेशल एजुकेशन टीचर PGT पदों पर भर्ती के लिए दी गई है. दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड (DSSSB) जल्द ही विशेष शिक्षा शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी कर ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू करेगा.

दिल्ली सरकार इन दिनों ऐसी नियुक्तियों पर जोर दे रही है जो स्थायी सरकारी रोजगार को प्राथमिकता देते हैं, जिससे अनुबंधित और अस्थाई नियुक्तियों में अक्सर होने वाले पक्षपात, भ्रष्टाचार, आरक्षण नियमों का उल्लंघन और कर्मचारियों के उत्पीड़न जैसी समस्याओं से निपटा जा सके.

दिल्ली के सरकारी स्कूलों में कक्षा 9वीं से 12वीं तक 9500 से अधिक दिव्यांग छात्र (सीडब्ल्यूडी) नामांकित हैं, जबकि 301 स्वीकृत पदों के विरुद्ध केवल 283 पीजीटी टीचर ही पढ़ा रहे हैं. दिव्यांग छात्रों के लिए शिक्षकों की मौजूदा संख्या कम है. वर्तमान में, 609 सरकारी स्कूलों में वरिष्ठ माध्यमिक स्तर पर नामांकित दिव्यांग छात्रों के लिए विशेष शिक्षा पीजीटी शिक्षकों की जरूरत है. ताकि स्टूडेंट्स की समावेशी शिक्षा की जरूरतों को पूरा किया जा सके.

समावेशी शिक्षा की नीति को दिल्ली के सरकारी स्कूलों में शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009, दिव्यांग व्यक्तियों के अधिकार अधिनियम 2016 और राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के प्रावधानों के अनुरूप लागू किया जा रहा है. इन पदों के सृजन की प्रक्रिया पूरी करने के बाद, जिनमें शिक्षा विभाग ने सहमति के बाद आवश्यकता का आकलन किया और उपराज्यपाल की स्वीकृति प्राप्त की. अब स्वीकृत पदों को डीएसएसएसबी द्वारा सेवाएं विभाग के माध्यम से भरा जाएगा.

इतने मिलेगा वेतन

दिल्ली के उपराज्यपाल वी.के. सक्सेना ने सभी सरकारी स्कूलों में रिक्त पदों को भरने पर जोर दिया है. डीएसएसएसबी जल्द ही भर्ती परीक्षा के माध्यम से इन शिक्षकों की भर्ती करेगा. ये पद वेतन मैट्रिक्स-8 (रु. 47600-151100) में नियमित आधार पर सृजित किए गए हैं. फिलहाल दिल्ली के सरकारी स्कूलों में स्नातकोत्तर शिक्षक, प्रशिक्षित स्नातक शिक्षक और नर्सरी शिक्षक के रिक्त पदों की भर्ती प्रक्रिया डीएसएसएसबी में चल रही है

और पढ़ें ...

Haryana CM Oath Ceremony: तीसरी बार बदली तारीख, अब इसदिन होगा शपथ ग्रहण

Haryana CM Oath Ceremony: हरियाणा में मुख्यमंत्री के शपथ ग्रहण समारोह की तारीख एक बार फिर बदल गई है। अब यह समारोह 15 अक्टूबर के बजाय 17 अक्टूबर को होगा। हालांकि, तारीख में बदलाव के पीछे का कारण अभी स्पष्ट नहीं हुआ है। इससे पहले शपथ ग्रहण की तारीख 12 अक्टूबर तय की गई थी, लेकिन अब तक तीन बार तारीख में बदलाव किया जा चुका है।

गौरतलब है कि प्रदेश के कार्यवाहक मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी को शुक्रवार शाम केंद्रीय नेतृत्व द्वारा दिल्ली बुलाया गया था, जहां उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। इस बैठक में देर रात तक शपथ ग्रहण और सैनी के मंत्रिमंडल पर चर्चा हुई। इसके बाद तारीख में बदलाव का निर्णय लिया गया। सैनी जल्द ही दिल्ली से हरियाणा लौटेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे, जिनमें कुरुक्षेत्र और पंचकूला के दशहरा समारोह शामिल हैं।

पंचकूला में होगा शपथ ग्रहण समारोह

शपथ ग्रहण समारोह पंचकूला के सेक्टर 5 स्थित परेड ग्राउंड में आयोजित किया जाएगा, जिसके लिए तैयारियाँ शुरू हो चुकी हैं। इस समारोह में 50,000 से अधिक लोगों के शामिल होने की संभावना है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई केंद्रीय मंत्री और अन्य राज्यों के मुख्यमंत्री भी इस कार्यक्रम में शिरकत कर सकते हैं।

और पढ़ें ...

दशहरा के दिन बड़ा हादसा, नहर में गिरी कार, एक ही परिवार के 8 लोगों की मौत

हरियाणा :- के कैथल जिले में दशहरे के दिन बड़ा ही दर्दनाक हादसा सामने आया है। मुंदडी नहर में एक ऑल्टो कार डूबने से एक ही परिवार के 8 की लोगों मौत हो गई। मरने वालों में 4 महिलाएं और 3 बच्चे है। पुलिस जांच में जुटी हुई है।

मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार सुबह करीब 10 बजे पुंडरी के गांव डीग से एक परिवार अपने अल्टो गाड़ी में कैथल की तरफ आ रहा था अचानक कार का अचानक संतुलन बिगड़ गया वह नहर में जा गिरी। जिससे 9 लोग सवार थे। वहीं हादसे की सूचना पर पुलिस पहुंची। स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सभी को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने सभी को मृत घोषित कर दिया।

पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना देकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। 15 वर्षीय लड़की का शव अभी तक नहीं मिल पाया है। नहर में तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

हादसे में मृतक व घायलों का विवरण:

1. कर्मजीत पुत्र जिले सिंह (ड्राइवर) उम्र 45 वर्ष, जीवित है, जिसका इलाज चल रहा है

2. दर्शना पत्नी कर्मजीत, उम्र 40 वर्ष, मृत्यु हो गई

3. सुखविंद्र पत्नी प्रवीन, 28 वर्ष, मृत्यु हो गई

4. चमेली पत्नी जिले सिंह, उम्र 65 वर्ष, मृत्यु हो गई

5. फिजा पुत्री कर्मजीत, उम्र 19 साल, मृत्यु हो गई

6. वंदना पुत्री कर्मजीत, उम्र 14 वर्ष, मृत्यु हो गई

7. रिया पुत्री प्रवीन, उम्र 12 साल, मृत्यु हो गई

8. नवनीत पुत्री प्रवीन, उम्र 8 साल, मृत्यु हो गई

9. कोमल पुत्री कर्मजीत, उम्र 18 वर्ष, अभी नहर से शव नहीं मिला।

और पढ़ें ...

21 अक्टूबर को पीएम करेंगे 7 एयरपोर्ट का उद्घाटन, तैयारियां जल्द पूरी करने के दिए गए आदेश

रीवा : रीवा एयरपोर्ट का उद्घाटन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 21 तारीख को वर्चुअली करेंगे। इस बात की जानकारी मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने देते हुए बताया। प्रधानमंत्री देश के नौ निर्मित 7 एयरपोर्ट का उद्घाटन 21 तारीख को करेंगे। उसमें मध्य प्रदेश का एकमात्र एयरपोर्ट रीवा का भी नाम शामिल है। एयरपोर्ट के उद्घाटन को लेकर तैयारियां तेज कर दी गई हैं। रीवा एयरपोर्ट पर मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने अधिकारियों की बैठक करके उचित दिशा निर्देश दिए। रीवा एयरपोर्ट लंबे समय से उद्घाटन की तारीख के ऐलान का इंतजार कर रहा था। जिस पर आज मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ल ने विराम लगा दिया। मध्य प्रदेश के डिप्टी सीएम राजेंद्र शुक्ला रीवा एयरपोर्ट पहुंचे, यहां पर उन्होंने आईजी, डीआईजी, कलेक्टर, एसपी, सहित तमाम आला अधिकारियों की बैठक लेकर, उद्घाटन को लेकर, उचित दिशा निर्देश देते हुए, जो भी काम है।

उनका पूरा करके 21 तारीख को एयरपोर्ट का विधिवत उद्घाटन देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों करवाये। रीवा एयरपोर्ट में अभी तक छोटे विमान ही उतरा करते थे, अब एयर स्ट्रिप की लंबाई बढ़ा दी गई है। यहां पर 72 सीटर विमान आसानी से उतर जाएगा, रीवा में 23 अक्टूबर को एक बड़ी रीजनल इंडस्ट्री कांक्लेव होने जा रही है। जिसमें प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव सहित देश भर के बड़े उद्योगपति मौजूद रहेंगे। उसके पहले एयरपोर्ट का उद्घाटन निश्चित रूप से उद्योगपतियों को रीवा में उद्योग लगाने के लिए आकर्षित भी करेगा

 
और पढ़ें ...

भारत का विकास कई देशों के स्वार्थ पर करता है चोट : मोहन भागवत

नागपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के प्रमुख मोहन भागवत ने विजयादशमी के अवसर पर अपने संबोधन में कई समसामयिक मुद्दों पर अपने विचार रखे. उन्होंने अपने भाषण में इस्राइल-हमास युद्ध (Israel–Hamas War) का जिक्र करते हुए कहा कि इस युद्ध से पूरे विश्व में चिंताएं बढ़ गई हैं, और यह आग किस-किस को झुलसाएगी, यह कहना कठिन है. भागवत ने इस संघर्ष को वैश्विक स्तर पर अस्थिरता का प्रतीक बताया.

भागवत ने जम्मू-कश्मीर के शांतिपूर्ण चुनावों की सराहना करते हुए कहा कि इससे भारत की प्रतिष्ठा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ी है. उन्होंने यह भी कहा कि कुछ देश और शक्तियां भारत के आगे बढ़ने में रुकावट डालने की कोशिश कर रही हैं. उन्होंने यह चेतावनी दी कि भारत को रोकने के लिए ऐसी ताकतें विभिन्न तरह की चालें चलेंगी.

मोहन भागवत ने बांग्लादेश में हिंदू समाज पर हुए अत्याचारों का भी जिक्र किया. उन्होंने कहा कि कट्टरपंथी ताकतों के कारण अल्पसंख्यकों पर अत्याचार हो रहे हैं और हिंदू समाज को संगठित होने की आवश्यकता है. उन्होंने कहा कि हिंसा का सहारा लिए बिना भी संगठित रहना जरूरी है ताकि समाज दुर्बल न बने.

भारत का विकास कई देशों के स्वार्थ पर करता है चोट
भागवत ने बांग्लादेश में भारत के खिलाफ चल रही अफवाहों पर चिंता जताई, जिसमें भारत से खतरा बताकर पाकिस्तान से गठजोड़ की बात हो रही है. उन्होंने इसे उन ताकतों का षड्यंत्र बताया जो नहीं चाहतीं कि भारत आगे बढ़े. उन्होंने कहा कि भारत का विकास कई देशों के स्वार्थों पर चोट करता है और इससे उनकी दुकानें बंद हो जाएंगी.

और पढ़ें ...

Innova की हवा टाइट कर देगी टॉप क्लास फीचर्स वाली Maruti Ertiga की 7-सीटर कार

Innova की हवा टाइट कर देगी टॉप क्लास फीचर्स वाली Maruti Ertiga की 7-सीटर कार। ऑटो मार्केट में धूमधाम से launch हुई Ertiga की शानदार MPV कार  जो अपने मजबूत फीचर्स और इंजन के लिएअधिक जानी जाती है। अब ये कार पेट्रोल और सीएनजी दोनों ईंधन आप्सन में उपलब्ध है। साथ ही आपको मैन्युअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन की सुविधा भी दी जाएगी।

Maruti Ertiga दमदार इंजन

Maruti Ertiga की 7-सीटर कार के सुपर इंजन की बात करे तो आपको ये कार में 1.5 लीटर का दमदार पेट्रोल इंजन भी दिया जायेगा। ये इंजन 102bhp की पावर और 137 Nm का टॉर्क जनरेट करने में भी सफल होगा। इंजन के साथ 5-Speed ​​manual gearbox and 6-speed torque converter unit का आप्सन भी दिया जायेगा। ये कार MPV 24km प्रति लीटर का माइलेज देने में भी सफल होगी।

Maruti Ertiga शानदार फीचर्स

Maruti Ertiga की 7-सीटर कार के शानदार फीचर्स की बात करे तो आपको ये कार में प्रमुख फीचर्स भी मिलेंगे।जो 7-Inch Smart Play Pro infotainment system, Suzuki Connect, onboard voice assistant, smartwatch connectivity and cruise control. खास बात जिसमे आपको cng वेरिएंट में भी एंTop features like T-Punch, Auto Headlamps, Follow Me Function, Retractable Key-Operated ORVMs फीचर्स भी मिलेंगे।

Maruti Ertiga कीमत

Maruti Ertiga की 7-सीटर कार के रेंज की बात करे तो आपको ये कार की रेंज मार्केट में लगभग 8.69 लाख बताई जा रही। जिसके टॉप मॉडल की रेंज मार्केट में 13.03 लाख बताई जा रही।Innova की हवा टाइट कर देगी टॉप क्लास फीचर्स वाली Maruti Ertiga की 7-सीटर कार

और पढ़ें ...

लड़कियों को मदहोश करने launch हुआ HD कैमरा क्वालिटी वाला Redmi Note 12 Pro 5G smartphone

लड़कियों को मदहोश करने launch हुआ HD कैमरा क्वालिटी वाला Redmi Note 12 Pro 5G smartphone  निर्माता कंपनी Redmi इन दिनों एक से बढ़कर एक धासु smartphone मार्केट में launch करती जा रही। जिसके चलते रेडमी कंपनी ने अपडेटेड स्मार्टफोन Redmi note 12 Pro 5G को launch किया।जिसमें आपको बहुत ही जबरदस्त डिजाइन और दमदार फीचर्स देखने भी नजर  आएंगे। चलिए Redmi Note 12 Pro 5G मोबाइल के बारे में जानते है।

Redmi Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन स्पेसिफिकेशन

Redmi Note 12 Pro 5G smartphone में आपको 6.67 इंच का ओलेड स्क्रीन भी दी जाएगी। जिसमे आपको 120Hz की रिफ्रेश रेट मिल जायेगा। 12 Pro 5G smartphone में आपको MediaTek Dimensity 1080 चिपसेट सपोर्ट भी करेगा। साथ ही आपको Android 12 ऑपरेटिंग सिस्टम भी दिया जायेगा।

Redmi Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन कैमरा

Redmi Note 12 Pro 5G smartphone के कैमरा क्वालिटी की बात करे तो आपको ये phone में 50 मेगापिक्सेल का पावरफुल प्राइमरी कैमरा भी दिया जायेगा। साथ ही आपको 8 Megapixel ultra wide camera और 2 मेगापिक्सेल का एक सपोर्टेड कैमरा भी दिया जायेगा। साथ ही ये smartphone में सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए 16 Megapixel front camera भी दिया जायेगा।

Redmi Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन बैटरी

Redmi Note 12 Pro 5G smartphone के बैटरी की बात करे तो आपको ये phone में 5000mAh की तगड़ी बैटरी भी दी जाएगी। जो 67W के फास्ट चार्जर से मात्र उन 50 मिनट में चार्ज होकर लगभग दो दिनों तक का कॉलिंग टाइम आसानी से दे सकती है।

Redmi Note 12 Pro 5G स्मार्टफोन कीमत

Redmi Note 12 Pro 5G smartphone में आपको 6gb की रैम और 128gb इंटरनल स्टोरेज की रेनुज मार्केट में लगभग 20,399 हजार के लगभग बताई जा रही। लड़कियों को मदहोश करने launch हुआ HD कैमरा क्वालिटी वाला Redmi Note 12 Pro 5G smartphone

और पढ़ें ...

असत्य पर सत्य का दिन विजयदशमी, जानिए आज का शुभ मुहूर्त

Dussehra Special : आज दशहरा है और यह पर्व हर वर्ष शारदीय नवरात्रि के समापन के साथ दशमी तिथि को विजयादशमी के रूप में मनाया जाता है। यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक माना जाता है। हिंदू पंचांग के अनुसार, हर वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को इस पर्व को बड़े ही उत्साह के साथ मनाया जाता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इस तिथि पर भगवान श्रीराम ने लंकापति रावण का वध करते हुए विजय हासिल की थी, जिस कारण से इसे विजयादशमी भी कहा जाता है। दशहरे पर देशभर में कई जगहों पर रावण का दहन किया जाता है। इसके अलावा विजयादशमी पर शस्त्रों की पूजा भी होती है।

विजयदशमी के पूजा का समय

शारदीय नवरात्रि पर मां दुर्गा के 9 अलग-अलग स्वरूपों की पूजा करने के बाद दशमी तिथि को दशहरे पर पर्व मनाया जाता है। वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि 12 अक्तूबर को सुबह 10 बजकर 57 मिनट से शुरू हो रही है और इसका समापन 13 अक्तूबर को सुबह 09 बजकर 07 मिनट पर होगा। ऐसे में दशहरा पर्व 12 अक्तूबर को है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 12 October 2024 : आज दशहरा का पर्व, जानें पूजन के लिए शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 12 October 2024 :  राष्ट्रीय मिति आश्विन 20, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, नवमी, शनिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 27, रबि-उल्सानी-08, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 12 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल प्रातः 09 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। नवमी तिथि पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत दशमी तिथि का आरंभ।श्रावण नक्षत्र अगले दनि तड़के 04 बजकर 28 मिनट तक उपरांत घनिष्ठा नक्षत्र का आरंभ। धृतिमान योग अर्धरात्रोत्तर 12 बजकर 22 मिनट तक उपरांत शूल योग का आरंभ। कौलव करण पूर्वाह्न 10 बजकर 59 मिनट तक उपरांत गर करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार महानवमी (बलिदान एवं होम हेतु) विजयादशमी (दशहरा), नवरात्र समाप्त, अपराजिता-पूजन, शमी पूजा, आयुध (शस्त्र) पूजन, श्रीमोल्लंघन, सरस्वती विर्सजन।

सूर्योदय का समय 12 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 20 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 12 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 54 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 41 मिनट से 5 बजकर 31 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 49 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 43 मिनट से से 12 बजकर 32 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 54 मिनट से 6 बजकर 19 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 47 मिनट से 9 बजकर 14 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 12 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक। वहीं, सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 6 बजकर 20 मिनट से 7 बजकर 6 मिनट तक।

आज का उपाय : आज दशहरा के दिन घर में सुंदरकांड और रामचरितमानस का पाठ करें।

और पढ़ें ...

Aaj ka Rashifal: दशहरा पर किस राशि का चमकेगा भाग्य, किसको रहना है सावधान? पढ़ें आज का राशिफल

12 October2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि नवमी और शनिवार का दिन है। नवमी तिथि आज सुबह 10 बजकर 59 मिनट तक रहेगी, उसके बाद दशमी तिथि लग जाएगी। आज नवमी तिथि में हवनादि किया जायेगा साथ ही आज जीत का प्रतीक ‘विजयदशमी’ का त्योहार मनाया जायेगा। आज रात 12 बजकर 22 मिनट तक धृति योग रहेगा। आज पूरा दिन, पार कर भोर 4 बजकर 28 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन का अच्छा रहने वाला है। आज घर में नजदीकी संबंधियों के आगमन से उत्सव भरा माहौल रहेगा तथा सकारात्मक वार्तालाप भी होगा। हर काम को योजनाबद्ध तरीके से करना तथा एकाग्र चित्त रहना आपको सफलता प्रदान करेगा। निवेश संबंधी महत्वपूर्ण योजनाएं भी सफल होंगी। दोस्तों के साथ बात कर के अच्छा समय बीतेगा। इस राशि के जो लोग मेडिकल स्टोर के व्यापार से जुड़े हैं आज उन्हें अचानक कहीं से आर्थिक लाभ मिलेगा।

  1. शुभ रंग- नीला 
  2. शुभ अंक- 6

 

वृष राशि-

आज का दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आपके खास काम मन मुताबिक तरीके से बनने वाले हैं, इसलिए मेहनत में कोई भी कमी ना करें। रोचक तथा ज्ञानवर्धक साहित्य को पढ़कर कुछ समय व्यतीत करेंगे इससे मानसिक सुकून और शांति रहेगी । प्रॉपर्टी से संबंधित काम बनने की भी संभावना है। कोई जरुरी काम आज टाइम से पूरा हो जायेगा । छात्रों का आज पढ़ाई में मन लगेगा, नए लक्ष्य निर्धारित करें और अपनी कोशिशें आज से ही शुरू कर दें। आज आपकी सेहत अच्छी रहने वाली है ।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज का दिन नई सौगात लेकर आया है। आज आपके मन में बहुत सी सकारात्मक भावनायें आयेंगी । लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल है। आज आप किसी के साथ वाद-विवाद में ना उलझे तथा ईगो पर काबू रखें। आज अधिक सोचने विचारने से कोई महत्वपूर्ण उपलब्धि हाथ से निकल सकती है। आज सही निर्णय लेना बहुत जरूरी है। आज दांपत्य जीवन मधुरता से भरा रहेगा। आज किसी मित्र से अचानक मुलाकात आपको ऊर्जावान बनाएगी। बिजनेस साझेदार से मन की बात कह सकते हैं।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज दिन की शुरुआत अच्छी रहेगी। आज आप ऊर्जा से भरे रहेंगे जिससे आप वो सब कुछ हासिल कर सकते हैं जो आप चाहते हैं। संचार से जुड़ी किसी नयी तकनीक से फायदा जरुर मिलेगा । आसपास और साथ के लोगों में आपकी अच्छी इमेज बनेगी। सेहत बिल्कुल ठीक रहने वाली है। भविष्य में सब अच्छा होगा। आज काम धीरे-धीरे ही सही लेकिन पूरे हो जायेंगे, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। आज किसी भी नए कार्य की शुरुआत करने से पहले परिवार जनों से सलाह-मशविरा लेना उचित रहेगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज का दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपको माता-पिता के स्वास्थ्य की चिंता हो सकती हैं। आज खर्चों के मामले में ज्यादा दरियादिली ना रखें और ना ही दूसरों के मामले में हस्तक्षेप करें, इससे आपकी जिन्दगी में सुकून रहेगा। आज बच्चे अपने मन की बात आपसे शेयर कर सकते हैं। उचित मार्गदर्शन की जरूरत है, जिसमें आपका सहयोग कारगर साबित होगा। इस राशि के जो लोग कोचिंग संचालक है अगर आज संचालन कार्य में बदलाव करें तो फायदा जरुर होगा ।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 3

कन्या राशि-

आज आत्मविश्वास और उम्मीदों वाला दिन है। किसी भी स्थिति में घर के बुजुर्गों की सलाह अवश्य लें, आपको बढ़िया सलाह मिलेगी । आज भावनाओं में आकर किसी से भी कोई वादा ना करें। आज आप फिजूलखर्ची से दूर रहे तथा उचित बजट बनाकर चलें। आज किसी नए काम की शुरुआत के लिए उचित समय का इंतजार करें। कुछ नए अनुभव की प्राप्ति होगी । कामकाज में आज नये तरीकों को अपनाने की कोशिश करें फायदा जरुर मिलेगा। आज आपके साथ सब अच्छा होगा।

  1. शुभ रंग- मैरून
  2. शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज अपने स्वभाव में समय अनुसार लचीलापन लाए। किसी बात को लेकर मन ही मन सोच विचार करेंगे। आज आर्थिक मामलों में भी पूरी तरह सावधानी रखने की आवश्यकता है। आज व्यवसाय में अपनी योजनाओं व कार्यप्रणाली को किसी के समक्ष जाहिर ना करें। बिजनेस को आगें बढाने के नये तरिके आप सोचेंगे। आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा ǀ जीवन में दूसरों का सहयोग हमेशा बना रहेगा।

  1. शुभ रंग- पीच
  2. शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज ध्यान रखें, ज्यादा सोच-विचार करने में समय हाथ से निकल सकता है इसलिए कोई भी उपलब्धि हाथ में आने पर तुरंत उसे पर काम शुरू कर दें। अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें। किसी की मदद करने से पहले अपनी आर्थिक स्थिति का मूल्यांकन करेंगे। आज निगेटिव थॉट्स को दिमाग में न आने दें। आज की गई मेहनत का आपको साकारात्मक परिणाम जरुर मिलेगा। बैंकिंग क्षेत्र से जुड़े लोगों को कोई अच्छी ख़बर मिल सकती है। नए विचारों को जाँचने का बेहतरीन वक़्त है। आपके घर के सुख-सौभाग्य में बढ़ोत्तरी होगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आप ज्यादातर मामलों में खुद को भाग्यशाली महसूस करेंगे। आज परिवार जनों के साथ शॉपिंग आदि में व्यस्तता रहेगी। भाइयों के साथ चल रही अनबन दूर होगी और रिश्तो में फिर से मधुरता आएगी। आज का समय अनुकूल है, परंतु उसे बेहतरीन बनाना आपकी योग्यता पर निर्भर करता है । इस राशि के जो लोग वैज्ञानिक हैं उन्हें कोई बड़ी सफलता मिलेगी।

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 7

मकर राशि-

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। किसी मित्र से आर्थिक सहयोग प्राप्त होगा। घर में आज वातावरण अनुकूल रहेगा, वर्कलोड कम रहेगा। आज सामाजिक गतिविधियों में आपकी कार्यकुशलता तथा योग्यता की सराहना होगी। अपने रुचि पूर्ण तथा रचनात्मक कार्य में कुछ समय व्यतीत करने से मानसिक सुकून मिलेगा। आज आपकी व्यस्तता की वजह से जीवनसाथी का परिवार की देखभाल में पूरा सहयोग रहेगा। जूनियर आपसे मदद की मांग कर सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको ध्यान देने की जरुरत है।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। ऑफिस के किसी जरुरी काम को करने में सीनीयर आपकी मदद करेंगे, जिससे काम आसानी से पूरा हो जायेगा। आज पारिवारिक मसलों पर बड़े शांतिपूर्ण तरीके से समाधान निकालने में सक्षम होंगे। सामाजिक गतिविधियों में भी आपका योगदान रहेगा। इस राशि के विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को शुभ सूचना मिल सकती हैं । स्टूडेंट अपनी पढ़ाई पर ध्यान केंद्रित रखेंगे। परिवार में आज आपको कुछ नयी जिम्मेंदारी मिल सकती है। स्वास्थ्य आज पहले से बेहतर रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

मीन राशि-

आज अपनों का साथ मिलेगा । आज आप कुछ ठोस निर्णय लेंगे, जो कि बिल्कुल सही साबित होंगे। आप मार्केटिंग संबंधी कामों पर विशेष ध्यान दें। आज कामकाज को लेकर चल रही परेशानियां किसी सीनियर की मदद से हल हो जाएंगी। आज लवमेट के साथ किसी मनोरंजक या लॉन्ग ड्राइव पर जाने का प्रोग्राम अवश्य बनाएंगे। आज किसी भी प्रकार की चिंता न करके, मानसिक व शारीरिक रूप से आप स्वयं को बहुत ही ऊर्जावान महसूस करेंगे। इस राशि के जो लोग टीचर हैं अनका दिन अच्छा रहने वाला है । महिलाओं को काम से थोडी राहत महसूस होगी। परिवार वाले उनके घर के कामों में मदद करेंगे।

  1. शुभ रंग- मेजेंटा
  2. शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

BREAKING NEWS : एयर इंडिया के विमान की लैंडिग गियर का हाइड्रोलिक सिस्टम हुआ फेल, दो घंटे तक अटकी रहीं 140 यात्रियों की जान

त्रिची। त्रिची से शारजाह जा रही एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या AXB613 में खराबी आने से हड़कंपम मच गया। बताया जा रहा है कि विमान के उड़ान भरने के बाद लैंडिंग गियर से जुड़ा हाइड्रोलिक सिस्टम फेल हो गया था। इस बात की जानकारी मिलते ही पायलेट ने त्रिची एयरपोर्ट पर इमरजेंसी की जानकारी दी थी। इसके बाद पायलट ने विमान का फ्यूल कम करने के लिए करीब दो घंटे से भी ज्यादा समय तक विमान हवा में घूमती रही। इस दौरान प्लाईट में सवार सभी 140 यात्रियों की सांसे थम गयी थी। फिलहाल विमान की सुरक्षित लैंडिंग हो गई है।

आपको बता दे इससे पहले पायलट के अनुरोध पर तिरुचिरापल्ली एयरपोर्ट पर आपातकाल घोषित कर दिया गया था। फ्लाइट में 141 यात्री सवार थे। दरअसल उड़ान भरने के बाद फ्लाइट के पहिए अंदर नहीं गए और पायलट फ्लाइट उतारने की योजना बनाते रहे। आपातकाल से बचने के लिए उन्होंने 2 घंटे हवा में घूमकर ईंधन खर्च किया। ईधन कम होने के बाद पायलट ने सुरक्षित विमान का सुरक्षित लैंडिंग करा लिया गयाा। जिसके बाद विमान में सवार यात्रियोें की धड़कने कम हुई। विमान में सवार यात्रियों ने बताया कि करीब दो घंटे से भी अधिक वक्त तक एयरपोर्ट के आसपास विमान के चक्कर काटने और विमान में आई तकनीकि खराबी की जानकारी के बाद सभी यात्रियों की सांसे अटक गयी थी। सुरक्षित लैंडिंग के बाद विमान में सवार यात्रियों ने राहत की सांस ली है।

और पढ़ें ...

टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन बने नोएल टाटा….

दिल्ली :- रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ट्रस्ट की कमान किसके हाथ में होगी, इस सस्पेंस से पर्दा हट गया है. रतन टाटा के उत्तराधिकारी की तलाश पूरी हो गई है. रतन टाटा के निधन के बाद अब टाटा ट्रस्ट की कमान नोएल टाटा संभालेंगे.

टाटा ट्रस्ट के नए चेयरमैन को लेकर शुक्रवार को टाटा ट्रस्ट की अहम बैठक में यह फैसला हुआ. टाटा ट्रस्ट के बोर्ड ने शुक्रवार को सर्वसम्मति से उन्हें अपना चेयरमैन चुना. 67 साल के नोएल टाटा रतन टाटा के सौतेले भाई हैं और कई सालों से टाटा समूह से जुड़े हुए हैं, जिसमें टाटा ट्रस्ट भी शामिल है. वह नवल टाटा की दूसरी पत्नी के बेटे हैं. वह पहले से ही सर दोराबजी टाटा ट्रस्ट और सर रतन टाटा ट्रस्ट के बोर्ड में ट्रस्टी हैं.

और पढ़ें ...

Chrome यूजर्स को झटका… Android अब Google से अलग होगा, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली :-  भारत समेत दुनिया करोड़ों लोग गूगल यूज करते हैं। गूगल की सर्विस की बात करें, तो गूगल क्रोम सर्च, एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम, जीमेल, यूट्यूब, गूगल पे ऐसी तमाम सर्विस हैं, जिससे गूगल पर आरोप लगा है कि वो अपने दबदबे का गलत इस्तेमाल कर रहा है। इस बीच, गूगल को बड़ा झटका लगा है। दरअसल, अमेरिकी कोर्ट ने गूगल पर एकाधिकार का आरोप लगाया है। साथ ही कोर्ट ने एंटीट्रस्ट के उल्लंघन को लेकर भी फटकार लगाई है। यूएस डिस्ट्रिक कोर्ट ने गूगल क्रोम के डिफॉल्ट सर्च इंजन और वेब ब्राउजर पर दबदबे को गलत करार दिया है।

कोर्ट ने निर्देश दिया है कि एंड्रॉइड और क्रोम को अलग किया जाए। साथ ही गूगल प्ले स्टोर को बाकी बिजनेस से अलग करने का निर्देश दिया है। बता दें कि मौजूदा वक्त में एंड्रॉइड ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ ही गूगल क्रोम ब्राउजर लिंक्ड है। साथ ही गूगल के अन्य प्रोडक्ट जैसे जीमेल, ड्राइव और यूट्यूब भी आपस में लिंक्ड है। गूगल को कई एरिया जैसे गूगल सर्च ड्रिस्ट्रीब्यूशन प्रैक्टिस, रेवेन्यू शेयरिंग, डेटा और विज्ञापन पर सुझाव दिये है। कोर्ट ने कहा कि गूगल की तरफ से आईफोन में डिफाल्ट सर्च इंजन के तौर पर ऐपल के साथ रेवेन्यू शेयर करना नियमों के खिलाफ है। इससे बाकी प्लेयर को मार्केट में जगह बनाने में मुश्किल होगी।

कोर्ट ने कहा कि गूगल को अपने दबदबे का गलत इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। साथ ही उसे ऐसे सभी एग्रीमेंट पर रोक लगाना चाहिए, जिसमें गूगल को क्रोम और एंड्रॉइड को सर्च में अहमियत दी जाती हो। कोर्ट ने गूगल को अपने सर्विस से कलेक्ट किये गये डेटा की जानकारी साझा करने का निर्देश दिया है। Google सर्च रिजल्ट विज्ञापन और रैंकिंग एल्गोरिदम पर जानकारी देने की बात कही है। साथ ही AI टेस्टिंग के लिए उपयोग किए जाने या Google की ओनरशिप वाली AI सर्विस की जानकारी देने का सुझाव दिया है।

Google को विज्ञापन के ऑप्शन पर पारदर्शिता लाना चाहिए। सर्च ऐड से होने वाली कमाई को जारी किया जाना चाहिए। इस मामले में Google ने कहा कि Android और Chrome को अलग करने से ग्राहकों को नुकसान हो सकता है और लागत बढ़ सकती है। साथ ही यह एक बेहद जटिल मामला होगा। कुल मिलाकर गूगल ने एंड्रॉइ़ड और अपने सर्च इंजन के कारोबार को अलग करने से मना कर दिया है।

और पढ़ें ...

दिल दहला देने वाली घटना, 9 साल की नाबालिग बच्ची को कुएं में फेंका, पत्थर बरसाने से हुई मौत

छतरपुर : राजनगर थाना क्षेत्र में एक बेहद दर्दनाक और दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। देव कुलिया गांव में 9 साल की नाबालिग बच्ची की हत्या कर दी गई है। बच्ची अपने चचेरे भाई के साथ नवरात्रि के मौके पर मंदिर में दिया रखने जा रही थी, तभी गांव के ही एक व्यक्ति ने उसे कुएं में फेंक दिया और उस पर पत्थर बरसाए, जिससे बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी गोवर्धन पटेल को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

और पढ़ें ...

क्या ज्ञानवापी मस्जिद का दोबारा होगा सर्वे! हिंदू पक्ष ने कोर्ट में दाखिल किया जवाब

वाराणसी : उत्तर प्रदेश के वाराणसी स्थित ज्ञानवापी मस्जिद के परिसर का भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (एएसआई) से सर्वे कराने का आदेश देने संबंधी याचिका पर बृहस्पतिवार को हिंदू पक्ष के वकीलों ने अपना जवाब दाखिल किया, जिसके बाद मामले की अगली सुनवाई 16 अक्टूबर के लिए निर्धारित कर दी गयी।

हिंदू पक्ष के वकील मदन मोहन यादव ने बताया कि दीवानी न्यायाधीश (सीनियर डिवीजन) युगुल शंभू के समक्ष अपनी दलील में उन्होंने कहा कि ज्ञानवापी परिसर में एएसआई द्वारा किया गया सर्वेक्षण अधूरा है और एएसआई बिना खुदाई के सही रिपोर्ट नहीं दे सकती लिहाजा एएसआई को ज्ञानवापी में खुदाई करेने और पूरे ज्ञानवापी परिसर का सर्वेक्षण करने का आदेश दिया जाना चाहिए।

इससे पहले, गत आठ अक्टूबर को अंजुमन इंतजामिया कमेटी ने याचिका पर अपनी दलीलें पेश की थीं। कमेटी के वकीलों ने कहा था कि जब हिंदू पक्ष ने इलाहाबाद उच्च न्यायालय और उच्चतम न्यायालय में मामले को उठाने की अपील की है तो अधीनस्थ न्यायालय में इस मामले पर बहस करने का कोई औचित्य नहीं है।

मुस्लिम पक्ष के वकीलों ने यह भी दलील दी थी कि जब ज्ञानवापी परिसर का एएसआई सर्वेक्षण एक बार पहले ही हो चुका है तो दूसरा सर्वेक्षण करने का कोई औचित्य नहीं है। मुस्लिम पक्ष ने दलील दी थी कि सर्वेक्षण के लिए मस्जिद परिसर में गड्ढा खोदना किसी भी तरह से व्यावहारिक नहीं होगा और इससे मस्जिद को नुकसान हो सकता है।

और पढ़ें ...