सियासत
Aaj Ka Rashifal 19 November 2024: आज सूर्य करेंगे अनुराधा नक्षत्र में गोचर, इन राशियों की चमकेगी किस्मत, यहां पढ़ें दैनिक राशिफल
19 November 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि मंगलवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 5 बजकर 29 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 2 बजकर 56 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज दोपहर 2 बजकर 53 मिनट पर सूर्य अनुराधा नक्षत्र में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज अपने काम के लिए आपके मन में कोई नया विचार आ सकता है। आप उस पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं। लेकिन आज दिन खत्म होते-होते आपको ऐसा लग सकता है कि आपका कोई काम पूरा नहीं हो पाया है, जिससे आपको कुछ तनाव महसूस हो सकता है। इसलिए कोई भी काम करने से पहले उसकी रूपरेखा जरूर बना लें। शाम को बच्चों के साथ समय बिताने पर आप राहत महसूस करेंगे। प्रॉपर्टी के लिए आपको कोई अच्छी डील मिल सकती है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
वृष राशि:
आज खुद की मेहनत से आप परिवार की अपेक्षाओं पर खरे उतरने में कामयाब होंगे। आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। किसी जरूरी काम में आज आपको सफलता मिल सकती है। इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे रहेंगे। साथ में बाहर घूमने का प्लान बना सकते हैं। ऑफिस में आपके काम को लेकर बॉस आपकी प्रशंसा कर सकते हैं।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि:
आज आपको किस्मत का साथ मिलने में थोड़ी परेशानी आ सकती है। आपको दूसरों से अपनी पर्सनल बात शेयर करने से बचना चाहिए। कोई आपकी ऑफिशियल जानकारी लीक कर सकता है। आपको ध्यान से अपना काम करने की जरूरत है। आप किसी सामाजिक कार्य में अपना हाथ बंटा सकते हैं। उचित दिशा में मेहनत से आपको सफलता जरूर मिलेगी। इस राशि के छात्रों को कोई खुशखबरी मिल सकती है। पढ़ाई के प्रति आपकी रुचि बढ़ सकती है। आर्थिक रूप से किसी भी फैसले के लिए आपको बड़ा ही सतर्क रहकर काम करना चाहिए।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 7
कर्क राशि:
आज आपके सोचे हुए सभी काम पूरे हो जायेंगे। आपका दिन अच्छा रहेगा। आपके लिए बहुत-सी चीज़ें आज फायदेमंद हो सकती हैं। आप किसी नए बिजनेस में पैसा लगाने के बारे में सोच सकते है। विवाहितों के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपको अपने जीवनसाथी से पूरा सपोर्ट मिलेगा। काम के लिए आपकी ऊर्जा बनी रहेगी। शिक्षा से जुड़ी आपकी सभी इच्छाएं पूरी होंगी। अगर आप किसी मेडिकल कॉम्पिटीशन की तैयारी कर रहे हैं, तो आपको अपनी मेहनत का फल जल्द ही सफलता के रूप में मिलेगा। इनकम के एक्स्ट्रा सोर्स मिलने से आपका बैंक बैलेंस मजबूत होगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी अधूरे काम में आज हाथ लगाने से वह जल्द ही पूरा हो सकता है। आप आत्मविश्वास से भरे रहेंगे। कार्यक्षेत्र में बढ़ोतरी के लिए आपको नया मौका मिल सकता है। इस राशि के छात्र अगर योजना बनाकर तैयारी करेंगे, तो करियर में उन्नति के अच्छे रास्ते खुल सकते हैं। परिवार वालों के साथ कुछ समय बिताने से रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। व्यापार में कोई नया अनुबंध हो सकता है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
कन्या राशि:
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। बिजनेस के सिलसिले में आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। किसी से बात करते समय आपको विनम्र स्वभाव का प्रयोग करना चाहिए। इससे लोगों पर आपका प्रभाव पड़ेगा। अगर आप बिल्डर हैं, तो आज आपको बहुत ही सोच-समझ कर निवेश करना चाहिए। किसी प्रोजेक्ट पर काम करने से पहले आपको पहले वर्क प्लान तैयार करना चाहिए। इससे आपको काम में फायदा मिलेगा। सेहत के मामले में आप खुद को थोड़ा थकान भरा महसूस कर सकते हैं। आपको अपनी जीवनशैली में बदलाव करने की जरूरत है।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
तुला राशि:
आज आपका बढ़ा हुआ मनोबल किसी जरूरी काम में आपको सफलता दिलायेगा। आपका दिन बेहतर रहेगा। माता-पिता के सहयोग से कारोबार के क्षेत्र में वृद्धि होगी। आपकी आर्थिक स्थिति स्ट्रांग रहेगी। आज
आपको कुछ मनोरंजक कार्य करने का मौका मिल सकता है। बच्चे आपके साथ कोई गेम खेलने की जिद कर सकते हैं। शिक्षा के क्षेत्र में आपको कामयाबी हासिल होगी। लोग आपके काम की प्रशंसा करेंगे। कार्यस्थल पर आपका मन प्रसन्न रहेगा। नए लोगों से मुलाकात लाभदायक रहेगी। करियर में आगे बढ़ने के रास्ते खुलेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि:
आज आपके जीवन में कुछ नए बदलाव हो सकते हैं। कारोबार में कोई शुभ समाचार मिल सकता है। आपकी किसी पुराने मित्र से मुलाकात हो सकती है। आप जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान भी बना सकते हैं। रिश्ते बेहतर बने रहेंगे। आपको अपना ध्यान अपने लक्ष्य पर बनाये रखना चाहिए। किसी की मदद मिलने से आप जीवन में आगे बढ़ सकते हैं। सेहत के मामले में दिन अच्छा रहेगा। संतान की ओर से सुख मिलेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 9
धनु राशि:
आज कामकाज के मामले में परिस्थिति बेहतर रहेगी। आप खुद को सेहतमंद महसूस करेंगे। आपका दिन उत्तम रहेगा। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल की यात्रा पर जा सकते हैं, इससे आपके रिश्तो की मजबूती बरकरार रहेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी मजबूत होगी। माता-पिता आपकी मेहनत से खुश रहेंगे। आपको सभी काम में उनका सपोर्ट भी मिलेगा। शिक्षा के क्षेत्र में बेहतर परिणाम के लिए टीचर्स आपके साथ खड़े रहेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए आपकी मेहनत सफल रहेगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
मकर राशि:
आज आपका दिन सामान्य रहेगा। काम में जीवनसाथी की सलाह फायदेमंद हो सकती है। वित्तीय मामलों में समझदारी से काम लेना आपके लिए बेहतर रहेगा। बिजनेस में नई परियोजनाओं को लागू करने से आपको फायदा हो सकता है। माता-पिता की सेहत में सुधार होगा। ऑफिस में किसी सहकर्मी के साथ बहस करने से आपको बचना चाहिए। स्थिति आपके विपरित हो सकती है। अधिकारियों के साथ आपको बेहतर संबंध बनाये रखने की कोशिश करनी चाहिए। कोई दोस्त आपकी काम में मदद कर सकता है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 1
कुंभ राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आपको किस्मत का पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। आपको कारोबार में धन लाभ होगा। आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है, जो भविष्य में आपको काफी फायदा दिलायेगा। आपकी क्रिएटिविटी से लोग प्रभावित होंगे। आपके रिश्तेदार आपका पूरा सहयोग करेंगे। वैवाहिक जीवन के लिए परिस्थितियां ज्यादा अनुकूल रहेंगी। जीवनसाथी आपकी भावनाओं की कद्र करेगा।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 8
मीन राशि:
आज आपका दिन शानदार रहेगा। अपने जीवन को बेहतर बनाने के लिए आज आपको कुछ अच्छे मौके मिल सकते हैं। संतान की ओर से आपको अच्छी खुशखबरी मिल सकती है। घर के किसी काम को लेकर आप कोई बड़ा फैसला कर सकते हैं। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। दफ्तर में कोई उलझा हुआ मामला आज सुलझ सकता है। आज ऑफिस के किसी काम से आपको दूसरे शहर में यात्रा करनी पड़ सकती है। आपको बिजनेस संबंधी नए लोगों से जुड़ने का मौका मिल सकता है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
दस तारीख़ को ख़त्म हो जाएगा आरबीआई गवर्नर का कार्यकाल, पढ़े पूरी ख़बर
दिल्ली :- शक्तिकांत दास, जो भारतीय रिजर्व बैंक के गवर्नर हैं, उनका कार्यकाल 10 दिसंबर 2024 को खत्म हो जाएगा। भारतीय रिजर्व बैंक के इतिहास में अपने कार्यकाल में उन्होंने ऐतिहासिक रिकॉर्ड बनाया। 67 वर्षीय शक्तिकांत दास 67 साल के इतिहास में भारतीय रिजर्व बैंक के गर्वनर पद पर सबसे लंबा कार्यकाल हासिल करने का रिकॉर्ड कायम किया है। उनका मौजूदा कार्यकाल 10 दिसंबर को समाप्त हो रहा है, और ऐसी संभावना है कि इस बार उन्हें सेवा विस्तार नहीं मिलेगा।
पूरे विधि-विधान से तिलकोत्सव..अयोध्या में होगा श्रीराम का तिलक उत्सव
रामकथा में उत्सव का सबसे बड़ा अवसर श्रीराम का जानकी से विवाह है. इस बार 6 दिसम्बर को विवाह पंचमी की तिथि है, इस दिन जनकपुर में श्रीराम जानकी विवाह का ... का भव्य उत्सव होगा. इससे पहले 18 नवम्बर को सीताजी के मायके से आए तिलकहरु अयोध्या में श्रीराम का तिलक करेंगे. दोपहर दो बजे पूरे विधि-विधान से तिलकोत्सव...
पहली यात्रा पूरी…G20 समिट के लिए ब्राजील पहुंचे प्रधानमंत्री मोदी, आज 21 सदस्य होंगे शामिल
दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को नाइजीरिया की अपनी पहली यात्रा पूरी करने के बाद जी-20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील पहुंच गए हैं. यहां पहुंचने के बाद पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखा कि जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के रियो डी जनेरियो में उतर गया.
दरअसल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपनी तीन देशों की यात्रा के दूसरे चरण में सोमवार को ब्राजील पहुंचे, इस दौरान वह जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. पीएम मोदी के ब्राजील आगमन की घोषणा करते हुए, विदेश मंत्रालय (एमईए) ने एक्स पर एक पोस्ट में कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी20 ब्राजील शिखर सम्मेलन में भाग लेने के लिए ब्राजील के जीवंत शहर रियो डी जनेरियो में पहुंचे.
जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे PM मोदी
ब्राजील में पीएम मोदी ट्रोइका के सदस्य के रूप में 19वें जी20 शिखर सम्मेलन में भाग लेंगे. भारत ब्राजील और दक्षिण अफ्रीका के साथ जी20 ट्रोइका का हिस्सा है. पीएम मोदी के साथ, चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग और उनके अमेरिकी समकक्ष जो बाइडेन आज और कल (18-19 नवंबर) को रियो डी जनेरियो शिखर सम्मेलन में भाग लेने वाले नेताओं में शामिल होंगे.अपनी यात्रा के तीसरे और अंतिम चरण में, पीएम मोदी राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली के निमंत्रण पर 19 से 21 नवंबर तक गुयाना का दौरा करेंगे.
Aaj Ka Panchang: आज 18 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 18 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - कार्तिक
तिथि
तृतीया - 06:55 पी एम तक
नक्षत्र
मृगशिरा - 03:49 पी एम तक
योग
सिद्ध - 05:22 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:46 ए एम
सूर्यास्त - 05:26 पी एम
चन्द्रोदय - 07:34 पी एम
चंद्रास्त- 09:26 ए एम
अशुभ काल
राहुकाल - 08:06 ए एम से 09:26 ए एम
यम गण्ड - 10:46 ए एम से 12:06 पी एम
गुलिक - 01:26 पी एम से 02:46 पी एम
दुर्मुहूर्त - 12:28 पी एम से 01:10 पी एम, 02:36 पी एम से 03:18 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल - 02:27 पी एम से 03:55 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 ए एम से 05:52 ए एम
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 06:46 ए एम से 03:49 पी एम
Aaj Ka Rashifal 18 November 2024: आज सोमवार के दिन इन राशियों के खुलेंगे भाग्य के द्वार, सुख-सौभाग्य में होगी वृद्धि
18 November 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि सोमवार का दिन है। तृतीया तिथि आज शाम 6 बजकर 57 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज शाम 5 बजकर 22 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 49 मिनट तक मृगाशिरा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी व्रत है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 18 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि-
आज आपको ऑफिस में अपने आसपास के लोगों से थोड़ा संभलकर रहने की जरूरत है। वे आपका काम बिगाड़ने की कोशिश कर सकते हैं। आज किसी भी काम में बड़ों की सलाह लेना बेहतर रहेगा। आप अपने जीवनशैली में कुछ बदलाव करेंगे, ये बदलाव आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको विरोधियों से बचकर रहना चाहिए। खुद को फिट रखने के लिए आपको योग करना चाहिए।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 1
वृष राशि-
आज कारोबार से जुड़े रुके हुए जरूरी काम पूरे होने की संभावना है। लोगों से कुछ नई बात सीखेंगे। जीवनसाथी की अपेक्षाएं पूरी होगी। आपका मन प्रसन्न रहेगा। आपको किसी अजनबी लोगों पर भरोसा करने से बचना चाहिए। आपको अपनी योजनाओं के प्रति गोपनीयता बनाएं रखने की जरूरत है। मित्रों से मिलने उसके घर जाएंगे, जिससे आपकी दोस्ती और भी अधिक मजबूत होगी। आप किसी सामाजिक कार्य का हिस्सा बनेंगे। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 2
मिथुन राशि-
आज आप किसी नए काम को करने की सोचेंगे। करियर के मामले में चीजें बेहतर होने के आसार हैं। आज सेहत के प्रति आपको थोड़ा सतर्क रहने की जरूरत है। फ़ास्ट फ़ूड खाने से आपको बचना चाहिए। किसी बड़ी डील को करने से पहले आपको सोच-समझकर ही आगे बढ़ना चाहिए। बिजनेस में नए लोगों से जुड़ने का मौका मिलेगा।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि-
आज कुछ ऐसे लोगों से मुलाकात होगी, जो आपके करियर के लिए मददगार रहेंगे। आप परिवार वालों की इच्छा पूरी करेंगे, जिसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके कुछ नए दोस्त बनेंगे। आपको कुछ नये बिजनेस प्रपोजल मिल सकते हैं। जीवनसाथी के साथ आपके रिश्तों में मधुरता बरकरार रहेगी। थोड़ी मेहनत से आपको किसी काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी सकारात्मक सोच हितकर साबित होगी। आज बहुत से लोग आपके विचारों और बातों से सहमत होंगे।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 8
सिंह राशि-
आज इनकम के नए सोर्स प्राप्त होंगे। आपको व्यापार में उम्मीद से कुछ कम ही लाभ होगा। कुछ मामलों में साथ काम करने वाले लोगों से सहयोग नहीं मिल पायेगा। आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज ऑफिस में काम का बोझ थोड़ा बढ़ सकता है। अपने काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। घर की सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी। बड़े-बुजुर्ग को आपके सभी समस्याओं का समाधान निकलेगा।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
कन्या राशि-
आज आपको कोई अच्छी खबर मिलेगी। ऑफिस में कोई नया काम मिलेगा, जिसे आप पूरा करने में सफल रहेंगे। शाम को परिवार वालों के साथ मौज-मस्ती में समय बिताएंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। माता-पिता के साथ धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान करेंगे। प्लान सफल रहेगा। मैनेजर पोस्ट के लोगों के लिए दिन शानदार रहेगा। काम में सफलता मिलेगी। कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में अपने बॉस से प्रोत्साहन मिलेगा। कोई गंभीर बात या विचार आपके मन में चलता रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
तुला राशि-
आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा। आज आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। आप अपने लक्ष्य के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके जूनियर आपसे काम सीखना चाहेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिलेंगे।
- शुभ रंग- पिच
- शुभ अंक- 7
वृश्चिक राशि-
आज जीवनसाथी के साथ समय बितायेंगे। कार्यक्षेत्र में लोगों से पूरा-पूरा सहयोग प्राप्त होगा। आज इनकम के नए रास्ते खुलेंगे। बच्चे माता-पिता के साथ मंदिर जाएंगे। बायोलॉजी स्टूडेंट्स के लिए दिन बेहतर रहने वाला है। आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आपको अचानक से कुछ ऐसा हासिल हो सकता है, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े है, उनके बिजनेस में आज तेजी से वृद्धि होगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
धनु राशि-
आज आपके रुके हुए काम पूरे होंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है। खासतौर पर साइंस से जुड़े छात्रों के लिए फायदेमंद रहेगा। माता-पिता के साथ रिश्ता बेहतर होंगे। आज कोई बड़ा ऑफर मिलने से धन लाभ होने की संभावना है। आप परिवार वालों के साथ मनोरंजन के लिए किसी ट्रिप का प्लान बनायेंगे। व्यापारी वर्ग को अचानक से कोई बड़ा धन लाभ हो सकता है, जिससे उनकी आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा और भी मजबूत होगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
मकर राशि-
आज आय के नए स्रोत सामने आयेंगे। ऑफिस में किसी बड़े अधिकारी का सहयोग प्राप्त होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता आयेगी। सॉफ्टवेयर इंजीनियर्स के लिए दिन बेहतरीन रहने वाला है। आपको लाभ के कुछ अवसर प्राप्त होंगे। सुबह उठकर जॉगिंग पर जाने से दिनभर खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल अवश्य मिलेगा। किसी नए कॉन्टैक्ट से आपको फायदा होगा। कुछ लोगों को आपकी उदारता पसंद आयेगी।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 8
कुंभ राशि-
आज दोस्त आपसे किसी काम के लिए मदद मांग सकते हैं। परिवार में आपके गुणों की प्रशंसा होगी। किसी नयी तकनीक के द्वारा आपके व्यापार में वृद्धि होने की संभावना है। साथ ही उत्पादन कार्य भी बढ़ सकता है। अपने पार्टनर के साथ आप डिनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे। जो लोग संगीत गायन के क्षेत्र से जुड़े हैं, उन्हें किसी बड़ी जगह परफॉर्मॆंस करने का मौका मिलेगा। संतान सुख की प्राप्ति होगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 5
मीन राशि-
आज किसी जरूरी काम में आपको भाई-बहन का सपोर्ट मिलेगा। अपने परिवार वालों के साथ आप कुछ बेहतरीन पलों का आनंद उठायेंगे। आज आप खुद को उर्जावान महसूस करेंगे। करियर में तरक्की के नए रास्ते खुलेंगे। हर जगह आपकी प्रसंशा होगी। बिजनेस के लिहाज से की गई यात्राएं आपके लिए लाभकारी होगी। आज आपकी रचनात्मक प्रतिभा खुलकर सामने आयेगी। आपकी आर्थिक स्थिति भी बेहतर रहेगी। आज मेहनत का पूरा नतीजा मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 6
बेटे की इस हरकत से तंग आकर पिता ने क्रिकेट बैट से पीटकर कर दी हत्या
बेंगलुरु :- बेटे की एक हरकत से तंग आकर पिता ने क्रिकेट बैट से पीट पीटकर अपने ही बेटे की जान ले ली। मामला कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु का है। एक व्यक्ति ने अपने 14 साल के बेटे की क्रिकेट बैट से बेरहमी से पीटकर हत्या कर दी। पिता को बेटे की मोबाइल की लत और पढ़ाई में रुचि न होने से परेशानी थी, जिसके चलते उसने गुस्से में आकर यह खौफनाक कदम उठाया।
घटना तब घटी जब पिता और बेटे के बीच बहस के दौरान गुस्साए पिता ने बेटे को क्रिकेट बैट से पीटना शुरू कर दिया। इसके बाद उसने बेटे का सिर दीवार पर पटक दिया, जिससे बेटे की दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद बेंगलुरु में शोक की लहर दौड़ गई। मृतक लड़के के पिता की पहचान रवि कुमार के रूप में हुई है। रिपोर्ट्स के अनुसार, हत्यारोपी पिता ने अपने बेटे की हत्या को छिपाने की भी कोशिश की थी।
कैसे हुआ खुलासा
यह मामला तब सामने आया जब पुलिस को कुमारस्वामी लेआउट इलाके में एक स्कूली छात्र की संदिग्ध मौत की सूचना मिली। पुलिस जब घटनास्थल पर पहुंची, तो उन्होंने देखा कि लड़के की अर्थी तैयार थी और परिवार के लोग अंतिम संस्कार की तैयारियों में जुटे थे। पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट से खुलासा
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में सामने आया कि लड़के के सिर पर गंभीर चोटें थीं और उसके शरीर पर कई घाव थे, जो यह दर्शाते थे कि उसे बेरहमी से मारा गया था। पुलिस जांच में पता चला कि रवि कुमार, जो पेशे से बढ़ई थे, अपने बेटे की कक्षा 9 में पढ़ाई में अरुचि को लेकर काफी नाराज थे। गुस्से में आकर उन्होंने बेटे को दीवार पर पटक दिया और कह दिया, मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता कि तुम जियो या मरो।
दर्द से कराहता रहा लड़का
जांच में यह भी पता चला कि लड़का दर्द से कराहते हुए जमीन पर गिर गया था, लेकिन पिता ने उसे अस्पताल नहीं ले जाया। सुबह 8 बजे से लेकर दोपहर 2 बजे तक उसकी हालत बिगड़ती रही, लेकिन पिता ने उसकी मदद नहीं की। अंत में, जब लड़के की सांसें रुक गईं, तब उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
BREAKING NEWS : आम आदमी पार्टी को बड़ा झटका, परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने दिया पार्टी से इस्तीफा, पत्र लिखकर कही यह बात
BREAKING NEWS : दिल्ली विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी को रविवार को बड़ा झटका लगा है। दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता कैलाश गहलोत ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। कैलाश गहलोत ने पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद केजरीवाल को इस्तीफा भेजा है। गहलोत ने अपने पद और पार्टी से इस्तीफा देते हुए एक पत्र केजरीवाल को भेजा है।
उन्होंने इस्तीफे में यमुना की सफाई और शीशमहल निर्माण का मुद्दा उठाया है। गहलोत ने चिट्ठी में लिखा कि यमुना की सफाई का वादा हमने पिछले चुनाव में किया था, लेकिन सफाई नहीं हुई, हम अपना वादा पूरा नहीं कर पाए।
परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने अपने मंत्री पद के साथ-साथ ‘आप’ की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दिया है। गहलोत ने पत्र में आरोप लगाते हुए लिखा है कि जिस ईमानदार राजनीति के चलते वह आम आदमी पार्टी में आए थे, वैसा अब नहीं हो रहा है। उन्होंने पार्टी के संयोजक व पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल के सरकारी आवास को ‘शीशमहल’ करार देते हुए कई आरोप भी लगाए हैं।
न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, दिल्ली के मंत्री और आप नेता कैलाश गहलोत ने आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। उन्होंने पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल को पत्र लिखा है। पत्र में लिखा है, “शीशमहल जैसे कई शर्मनाक और अजीबोगरीब विवाद हैं, जो अब सभी को संदेह में डाल रहे हैं कि क्या हम अभी भी आम आदमी होने में विश्वास करते हैं…अब यह स्पष्ट है कि अगर दिल्ली सरकार अपना अधिकांश समय केंद्र से लड़ने में बिताती है तो दिल्ली के लिए वास्तविक प्रगति नहीं हो सकती। मेरे पास आप से अलग होने के अलावा कोई विकल्प नहीं बचा है और इसलिए मैं आम आदमी पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहा हूं।

Aaj Ka Panchang: आज 17 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
17 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - कार्तिक
तिथि
द्वितीया - 09:06 पी एम तक
नक्षत्र
रोहिणी- 05:22 पी एम तक
योग
शिव - 08:21 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:45 ए एम
सूर्यास्त - 05:27 पी एम
चन्द्रोदय - 06:33 पी एम
अशुभ काल
राहुकाल - 04:06 पी एम से 05:27 पी एम
यम गण्ड - 12:06 पी एम से 01:26 पी एम
गुलिक - 02:46 पी एम से 04:06 पी एम
दुर्मुहूर्त - 04:01 पी एम से 04:44 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल - 02:27 पी एम से 03:55 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 ए एम से 05:52 ए एम
Horoscope 17 November 2024 : इन राशि वालों के लिए बनेंगे धन आगमन के नए स्त्रोत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें
Horoscope 17 November 2024 : 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि-आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। धन आगमन के नए स्त्रोत बनेंगे। पारिवारिक जीवन में सुख-शांति बनी रहेगी। व्यापारिक स्थिति सुदृढ़ होगी। समाज में सराहे जाएंगे। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा।
वृषभ राशि-भौतिक सुख-संपदा में वृद्धि संभव है। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद हो सकता है। कोर्ट-कचहरी के मामलों में विजयी मिलेगी। आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार में धन लाभ होगा। पारिवारिक जीवन में छोटी-मोटी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
मिथुन राशि-शुभ समाचार मिलेंगे। घर-परिवार में खुशियों का आगमन होगा। आमदनी के नए स्त्रोत बनेंगे। धन-दौलत में वृद्धि होगी। नौकरी,करियर, प्रेम और व्यापार सबकुछ अच्छा रहेगा। जीवन में जो चाहेंगे, उसकी उपलब्धता रहेगी। क्रोध से बचें। भावुक होकर कोई फैसला न लें।
कर्क राशि-सुखद यात्रा के योग बनेंगे। स्वास्थ्य को लेकर मन चिंतित रह सकता है। आर्थिक मामलों में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहेगी। बच्चों को स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न बरतें। जल्दबाजी में कोई फैसला न लें।
सिंह राशि-कानूनी मामलों में विजयी मिलने की संभावना है,लेकिन अज्ञात भय को लेकर मन परेशान रहेगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। आय के नए स्त्रोतों से धन लाभ होगा। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
कन्या राशि-शत्रुओं पर जीत हासिल होगी। करियर में खूब तरक्की करेंगे। हर क्षेत्र में मनचाही सफलता मिलेगी। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। प्रेम-संबंधों में मधुरता आएगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
तुला राशि-पारिवारिक जीवन में खुशियों का माहौल रहेगा। घर के किसी सदस्य का शादी-विवाह तय हो सकता है। सामाजिक पद-प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी, लेकिन स्वास्थ्य में उतार-चढ़ाव संभव है। भावुकता से बचें। हर फैसले बहुत सोच-समझकर लें।
वृश्चिक राशि-आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। जीवनसाथी से अनबन संभव है। व्यापार में विस्तार होगा। घर में सुख-शांति बनी रहेगी। संतान पक्ष से शुभ समाचार मिलेगा। स्वास्थ्य भी ठीक रहेगा।
धनु राशि-सोच-समझकर पैसे खर्च करें। खर्चों की अधिकता से मन परेशान रह सकता है। व्यापारिक स्थिति बढ़िया रहेगा। आय के नवीन स्त्रोत बनेंगे। निवेश से बचें। नए कार्यों की शुरुआत न करें। धन का लेन-देन होशियारी से करें।
मकर राशि-नए कार्यों की शुरुआत के लिए उत्तम दिन है। हर क्षेत्र में तरक्की के नए मौके मिलेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। भूमि व वाहन की खरीदारी संभव है। घर में मेहमानों के आगमन से खुशियों का माहौल रहेगा।
कुंभ राशि-रुके हुए कार्य चल पड़ेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। नौकरी-कारोबार में तरक्की करेंगे। इंकम में इजाफा होगा। परिजनों से व्यर्थ के वाद-विवाद से बचें। माता-पिता के स्वास्थ्य पर ध्यान दें। महत्वपूर्ण फैसलें अभी टाल दें।
मीन राशि-भौतिक सुख-सुविधाओं में वृद्धि होगी। व्यापार में मुनाफा होगा। शासन-सत्ता पक्ष का सहयोग मिलेगा। यात्रा के योग बनेंगे। नौकरीपेशा वालों की पदोन्नति हो सकती है। आय के कई स्त्रोतों से धन लाभ होगा। आनंददायक जीवन गुजारेंगे।
तेज रफ्तार कार की टक्कर से दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत, मचा हड़कंप, CM ने जताया शोक
उत्तर-प्रदेश :- बिजनौर जिले से बड़े हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां तेज रफ्तार क्रेटा कार ने टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। टेंपो में एक परिवार के 7 लोगों की मौत हो गई है। जबकि दो लोग घायल हो गए हैं। यहां घने कोहरे के कारण ये दर्दनाक हादसा हो गया। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी जोरदार थी कार और टेंपों दोनों सड़क किनारे खाई में जा गिरे। इस हादसे में दूल्हा-दुल्हन समेत 7 लोगों की मौत हो गई और कार सवार दो लोग बुरी तरह घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कार ने टेंपो को मारी जोरदार टक्कर, 7 लोगों की मौत
मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा बिजनौर के थाना धामपुर के NH-74 पर हुआ जब शनिवार सुबह एक परिवार बिहार से निकाह कराकर लौट रहा था। इन लोगों ने मुरादाबाद स्टेशन से टेंपो लिया जिसके बाद वो घर लौट रहे थे, इसी बीच ओवरटेक करने के चक्कर में क्रेटा कार चालक ने नियंत्रण को दिया और टेंपो को पीछे से ज़ोरदार टक्कर मार दी जिसकी वजह से टेंपों के परखच्चे उड़ गए और दोनों गाड़िया सड़क किनारे खई में गिर गईं।
सूत्रों के मुताबिक ऑटो सवार सभी लोग झारखंड में शादी करके वापस अपने गांव तिबड़ी आ रहे थे। मृतकों में खुर्शीद (65), उसका बेटा विशाल (25), पुत्रवधू खुशी (22), मुमताज (45), रूबी (32) और बुशरा (10) शामिल हैं। इसके अलावा एक ऑटो चालक की भी मौत हो गई है। आपको बता दें कि एक ही परिवार के 6 लोग झारखंड से विशाल की शादी करने के बाद अपने गांव धामपुर तिबड़ी आ रहे थे, उस दौरान ये दर्दनाक हादसा हुआ।
इस मामले में बिजनौर के एसपी अभिषेक झा भी घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटना के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि सुबह-सुबह सूचना मिली कि एक ऑटो और कार में टक्कर हो गई है। कार ने ऑटो को टक्कर मार दी और ऑटो में 7 लोग सवार थे, जिनमें से 6 लोगों की मौत हो गई। ऑटो चालक की इलाज के दौरान मौत हो गई। कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है और गाड़ी को जब्त कर लिया गया है। कार चालक का भी इलाज चल रहा है।
सीएम योगी आदित्यनाथ ने जताया शोक
इस घटना पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने शोक व्यक्त करते हुए सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर एक पोस्ट में लिखा है कि ‘सीएम योगी आदित्यनाथ ने जनपद बिजनौर में सड़क हादसे में हुई जनहानि पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के शोक संतप्त परिजनों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। मुख्यमंत्री जी ने संबंधित जिला प्रशासन के अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर राहत कार्य में तेजी लाने और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाकर उनके समुचित उपचार के निर्देश दिए हैं। इसके साथ ही घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की भी कामना की है।
आम लोगों को बड़ी राहत, गिरने लगे प्याज के दाम, जल्द और राहत की उम्मीद
Onion Prices: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में प्याज की कीमतों में मामूली गिरावट देखने को मिली है। इस सप्ताह प्याज की औसत खुदरा कीमत 67 रुपए प्रति किलोग्राम से घटकर 63 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। सरकार को उम्मीद है कि अगले 1-2 सप्ताह में कीमतों में और कमी आएगी।
मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में लगी भीषण आग, अब तक 10 नवजात बच्चों की जिंदा जलकर मौत, मची अफरा तफरी
उत्तर प्रदेश :- उत्तर प्रदेश के झांसी में शुक्रवार को दिल दहला देने वाली घटना घटी है।शहर के मेडिकल कॉलेज रानी लक्ष्मी बाई झांसी मेडिकल कॉलेज के चिल्ड्रेन वार्ड में आग लग गई, जिसमें अब तक 10 नवजात बच्चों की मौत की खबर है। आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। आग लगने के बाद अफरा-तफरी मच गई और आग बुझाने की कोशिशें जारी हैं। सूचना पर अधिकारी व फायर ब्रिगेड की टीमें मौके पर मौजूद हैं। वार्ड में भर्ती बच्चों को निकालकर दूसरे जगह भर्ती किया जा रहा है। खिड़कियां तोड़कर अब तक 37 बच्चों का रेस्क्यू किया जा चुका है। अभी तक आग लगने के कारण का पता नहीं चल पया है। लेकिन शार्ट सर्किट के कारण यह हादसा होने का अनुमान लगाया जा रहा है। बच्चों को लगातार बचाने की कोशिश की जा रही है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले को संज्ञान में लेते हुए झांसी जिला प्रशासन को दिए सख्त निर्देश दिए है। वहीं डिप्टी सीएम बृजेश पाठक झांसी के लिए रवाना हुए है। घटना की जांच के लिए कमेटी गठित की गई है।
Aaj Ka Panchang: आज 16 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 16 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - मार्गशीर्ष
अमांत - कार्तिक
तिथि
प्रतिपदा - 11:50 पी एम तक
द्वितीया
नक्षत्र
कृत्तिका - 07:28 पी एम तक
रोहिणी
योग
परिघ - 11:48 पी एम तक
शिव
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:45 ए एम
सूर्यास्त - 05:27 पी एम
चन्द्रोदय - 05:38 पी एम
अशुभ काल
राहुकाल - 09:25 ए एम से 10:46 ए एम
यम गण्ड - 01:26 पी एम से 02:46 पी एम
गुलिक - 06:45 ए एम से 08:05 ए एम
दुर्मुहूर्त - 06:45 ए एम से 07:28 ए एम, 07:28 ए एम से 08:10 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल -05:19 पी एम से 06:45 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 ए एम से 05:52 ए एम
Aaj Ka Rashifal 16 November 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल आज इन राशियों को देगी धन लाभ...पढ़ें आज का राशिफल
16 November 2024 Ka Rashifal: आज मार्गशीर्ष कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि शनिवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 11 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 48 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज शाम 7 बजकर 28 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज सुबह 7 बजकर 32 मिनट पर सूर्य वृश्चिक राशि में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 16 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
UPPSC Exam Date : छात्रों का इंतजार ख़त्म, इसदिन दो पालियों में होगा यूपीपीसीएस एग्जाम
UPPSC Exam Date : यूपी लोक सेवा आयोग ने परीक्षा की नई तारीख का ऐलान कर दिया गया है. आयोग ने 22 दिसंबर को दो पालियों में परीक्षा कराने का फैसला किया गया है. हालांकि यह परीक्षा 7 और 8 दिसंबर को होने वाली थी. जिसे रद्द कर दिया है.
इस सम्बन्ध शुक्रवार को आयोग के ओर से एक नोटिस जारी किया है. इस नोटिस के अनुसार, अब परीक्षा 22 दिसंबर को आयोजित की जाएगी. यह परीक्षा दो पालियों में होगी. सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक पहली पाली में परीक्षा ली जाएगी. जबकि दूसरी पाली में 2.30 बजे से 4.30 बजे तक परीक्षा ली जाएगी.
Live:प्रकाश पर्व,खालसा स्कूल,पंडरी
Live:प्रकाश पर्व,खालसा स्कूल,पंडरीLive:प्रकाशपर्व,खालसा स्कूल,पंडरी https://t.co/vMZbpEVKf5
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 15, 2024
Live:प्रकाशपर्व,खालसा स्कूल,पंडरी https://t.co/vMZbpEVKf5
— CMO Chhattisgarh (@ChhattisgarhCMO) November 15, 2024भगवान बिरसा मुंडा ने मातृभूमि की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया : पीएम मोदी
दिल्ली :- भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती वर्ष समारोह के अवसर पर शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जनजातीय गौरव दिवस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए बिहार के जमुई जिले के दौरे पर पहुंचे हैं। पीएम मोदी भगवान बिरसा मुंडा के सम्मान में एक स्मारक सिक्का और डाक टिकट का अनावरण भी करेंगे। पीएम मोदी ने कहा है कि भगवान बिरसा मुंडा जी ने मातृभूमि की आन-बान और शान की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनकी जन्म-जयंती ‘जनजातीय गौरव दिवस’ के पावन अवसर पर उन्हें मेरा कोटि-कोटि नमन।
Aaj Ka Panchang: आज 15 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 15 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पूर्णिमा
आरम्भ: 06:19 ए एम, नवम्बर 15
अन्त: 02:58 ए एम, नवम्बर 16
नक्षत्र
भरणी - 09:55 पी एम तक
योग
सिद्धि - 11:30 ए एम तक
गर - 08:01 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:44 ए एम
सूर्यास्त - 05:27 पी एम
चन्द्रोदय - 04:51 पी एम
अशुभ काल
राहू - 10:45 ए एम से 12:06 पी एम
यम गण्ड - 02:46 पी एम से 04:07 पी एम
गुलिक - 08:04 ए एम से 09:25 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:53 ए एम से 09:35 ए एम,
12:27 पी एम से 01:10 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल -05:38 पी एम से 07:04 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:58 ए एम से 05:51 ए एम
Aaj Ka Rashifal 15 November 2024: कार्तिक पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी बरसाएंगी इन राशियों पर कृपा...पढ़ें आज का राशिफल
15 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और शुक्रवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज देर रात 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 33 मिनट तक वरियान योग रहेगा। आज रात 9 बजकर 55 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज कार्तिक पूर्णिमा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 15 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। इस राशि के जो लोग बिजनेसमैन है आज कहीं अच्छी जगह निवेश कर सकते है। जिसका फायदा आपको भविष्य में होगा। आज ऑफिस की तरफ से ऑनलाइन कोई बिजनेस मीटिंग जॉइन कर सकते है। अपने मेल को एक बार अच्छे से चेक करके जरुर जाएं। साथ ही दोस्तों के साथ बात कर के मूड अच्छा रहेगा। धार्मिक तथा आध्यात्मिक गतिविधियों में भी आज आपका रुझान रहेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
वृष राशि:
आज का दिन बेहतरीन रहेगा। किसी नयी जमीन से संबंधित कोई लेन-देन करने जा रहे हैं तो पहले उसकी अच्छे से जांच-पड़ताल जरूर कर लें। आज किसी भी अनजान व्यक्ति से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें । इस राशि के विवाहितों के लिए आज का दिन अच्छा है। आज आपका स्वास्थ्य फिट रहेगा। किसी भी विपरीत परिस्थिति में अपना धैर्य ना खोए और किसी भी कार्य को शांतिपूर्ण तरीके से व सोच-विचार करके ही पूरा करें। अपने काम ध्यान से करें जिससे आपकी कोई बैक बाईटिंग न करने पायें। घर पर परिवार वालों के साथ डिनर करने का प्लान बनायेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 9
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा । बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी के साथ घर पर ही साथ मूवी देखने का प्लान कर सकते हैं । किसी को पहले उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा । आज आपका स्वास्थ्य पहले से बेहतर रहेगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे, साथ ही दो-चार नये केस मिल सकते हैं। आज किसी बचपन के फ्रैंड से सोशल मीडिया पर बात हो सकती है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
कर्क राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। साथ ही आपको अपने सब कामों को निपटाने की गति जरा धीमी करनी होगी, क्योकि जल्दी मे काम निपटाने के चक्कर में आपसे गलतियाँ हो सकती है । आज दूसरों पर विश्वास न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है, आज उन्हें धनलाभ होगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि:
आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए आज का दिन अच्छा है। खुद को आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। अपनी ऊर्जा का सही जगह प्रयोग में करें तो परिणाम बेहतर मिलेगा। परिवार के साथ समय बितायेंगे तो आपको अच्छा महसूस होगा।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 5
कन्या राशि:
आज किसी दोस्त से अपनी कोई पुरानी बातें भी शेयर करेंगे, जिससे आप बनावटी और सच्चे प्यार में अंतर समझ पाएं। आज पूराने विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है। इसके अलावा जीवनसाथी के साथ समय बिताने से आपको अच्छा महसूस होगा।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 3
तुला राशि: आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आज पैसों के लेन-देन से बचें। कहीं निवेश कर रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ऑनलाईन ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। घर के बढो की सेहत का खास ख्याल रखें, समय से दवाईया खिलायें।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के प्रोफेशर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। साथ ही लॉ के स्टूडेंट्स आज आगे की पढ़ाई करने के लिए फार्म भर सकते है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के बिजनेसमैन को कोई इन्वेस्टर मिल सकता है। जीवनसाथी की राय लेने से आपके बिजनेस को किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल हो सकती है। घर में खुशी का माहौल बना रहेगा।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 8
धनु राशि:
आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी ।आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। अगर कहीं निवेश करना चाह रहें है तो आज न करें। इससे आपको घाटा हो सकता है। आज अपने निजी सपनों और महत्वाकांक्षाओं की पूरा करने के लिए कोशिश करने का अनुकूल समय है। किसी पारिवारिक मुद्दे के विचार-विमर्श में आपकी उपस्थिति विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- गोल्डन
- शुभ अंक- 7
मकर राशि:
आज आपका दिन खास रहेगा। इस राशि के अविवाहितों को आज विवाह के लिए शादी का प्रस्ताव आ सकता है। जिससे आपके घर का माहौल अच्छा रहेगा। आज सोशल मीडिया पर किसी ऐसे व्यक्ति से बात हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते है, जिससे उन्हे थोड़ा राहत महसूस होगा। पिता बच्चों के साथ समय बितायेंगें। परिवार में आपनी जिम्मेदारियां पूरी कर लेने से मन उत्साह से भरा रहेगा साथ ही भविष्य की योजनायें भी शीघ्र ही पूरी हो जाएंगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। इस राशि के लोगों को आज के दिन कम्प्यूटर से रिलेटेड सामान खरीदना शुभ है। आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। किसी कार्य को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज समाज में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। आप अपने घर में किसी प्रकार का कोई धार्मिक कार्य कर सकते हैं, जिसमें आप अपने विशेष अतिथियों को भी आमंत्रित करने का विचार करेंगे।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 1
मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। संचार सेवा और इंटरनेट से जुड़े लोगों के लिए भी आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। इस राशि के बिजनेस वाले लोग अपने जरूरी कागजों को संभालकर रखें साथ ही कागजी कार्यवाही में सावधानी रखें। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 4
प्रेमी-प्रेमिका के बीच गले लगाना और KISS करना स्वाभाविक है, अपराध नहीं – हाईकोर्ट
High Court : मद्रास हाईकोर्ट ने एक मामले की सुनवाई करते हुए कहा कि प्रेम करने वाले युवक और युवती के बीच गले लगाना और चूमना स्वाभाविक बात है. कोर्ट ने यौन उत्पीड़न के आरोपों का सामना कर रहे एक युवक को राहत देते हुए ये महत्वपूर्ण टिप्पणी की।
जस्टिस आनंद वेंकटेश ने कहा कि आईपीसी की धारा 354-A (1) (i) के तहत अपराध होने के लिए पुरुष की तरफ से शारीरिक संपर्क बनाना जरूरी है और प्रेमी-प्रेमिका के बीच शारीरिक संपर्क जैसे गले लगाना या चूमना, स्वाभाविक है. यह किसी भी तरह से अपराध नहीं है।
कोर्ट से मिली प्रेमी को राहत
यह मामला संथनगणेश नामक व्यक्ति से संबंधित था. जिसने कोर्ट में याचिका दायर करते हुए ऑल वुमन पुलिस स्टेशन की ओर से उनके खिलाफ दर्ज की गई एफआईआर (FIR) को रद्द करने की मांग की थी. आरोप था कि शिकायतकर्ता ने 13 नवंबर 2022 को याचिकाकर्ता से मिलने के बाद बातचीत के दौरान उसे गले लगा लिया और चूम लिया. इसके बाद शिकायतकर्ता ने इस घटना की जानकारी अपने माता-पिता को दी और फिर याचिकाकर्ता से शादी करने का आग्रह किया जिसे उसने नकार दिया. इसके बाद शिकायतकर्ता ने याचिकाकर्ता के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई थी।
कोर्ट ने दी मामले में अहम सुनवाई
कोर्ट ने इस मामले में सुनवाई करते हुए याचिकाकर्ता को राहत दी और कहा कि यदि आरोपों को सच मान भी लिया जाए तो भी याचिकाकर्ता के खिलाफ कोई अपराध का केस नहीं बनता है. कोर्ट ने स्पष्ट किया कि इस मामले में कानूनी कार्रवाई की कोई आवश्यकता नहीं है. यह फैसला प्रेम संबंधों में शारीरिक संपर्क को अपराध के रूप में न देखने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
Aaj Ka Panchang: आज 14 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 14 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
त्रयोदशी - 09:43 ए एम तक
नक्षत्र
अश्विनी - 12:33 ए एम, नवम्बर 15 तक
योग
सिद्धि - 11:30 ए एम तक
गर - 08:01 पी एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 5:28 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 13 4.10 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 5:53 PM
अशुभ काल
राहू - 01:26 पी एम से 02:47 पी एम
यम गण्ड - 06:43 ए एम से 08:04 ए एम
कुलिक - 09:24 ए एम से 10:45 ए एम
दुर्मुहूर्त - 10:18 ए एम से 11:01 ए एम
वर्ज्यम् - 08:59 पी एम से 10:25 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:44 ए एम से 12:27 पी एम
अमृत काल -06:08 पी एम से 07:34 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:57 ए एम से 05:50 ए एम
Aaj Ka Rashifal 14 November 2024: ग्रह-नक्षत्रों की चाल से इन 3 राशियों को होगा बड़ा लाभ, सुधरेगी आर्थिक स्थिति, पढ़ें आज का राशिफल
14 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की उदया तिथि त्रयोदशी और गुरुवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज सुबह 9 बजकर 44 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्दशी तिथि लग जाएगी। आज दोपहर से पहले 11 बजकर 30 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 33 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज वैकुण्ड चतुर्दशी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 14 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका मन आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। परिवार केसाथ किसी धार्मिक स्थान पर जाने का प्लान बनायेंगे। ऑफिस में किसी कामको लेकर आपकी तारीफ़ होगी । इस राशि के नवविवाहितों के लिए आज का दिनकाफी अच्छा रहने वाला है। रचनात्मक काम से आपको धन लाभ होगा। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहने वाला है। आज आपको लोगों का सहयोग मिलेगा। किसी काम में थोड़ी-सी भी कोशिश करेंगे, तो किस्मत से आपको उसका पूरा फल जरूर मिलेगा।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 6
वृष राशि:
आज आपका दिन शानदार रहेगा। आज आपके काम आपके मन- मुताबिक पूरे होंगे। मित्रों के साथ किसी खास विषय पर बातचीत होगी, जिससे आपको ही फायदा होगा। किसी भी काम को करने में पूरा मन लगेगा। आपका दाम्पत्य जीवन मधुर रहेगा। आपको नए काम को करने के लिये कुछ अच्छे अवसर मिलेगे। आज खुद को शांत रखने की भी कोशिश करेंगे। आज नए कामों को शुरु करने की प्लानिंग करेंगें । आपको परिवारवालों से सहयोग मिलेगा। साथ ही परिवारिक रिश्ते भी मजबूत होंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
मिथुन राशि:
आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स कोकड़ी मेहनत करने की जरुरत है। किसी भी काम को शुरू करने से पहले जीवनसाथी से राय-मशविरा कर लेना अच्छा रहेगा। आज आपको धैर्य और संयमके साथ अपने कार्यों को पूरा करने की कोशिश करनी चाहिए। परिवार के साथ बैठ कर बात करने से पारिवारिक समस्याओं का हल निकलेगा। आज संतान पक्षसे कोई शुभ समाचार प्राप्त होगा। दाम्पत्य जीवन आज बेहतर बना रहेगा। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 9
कर्क राशि:
आज थोड़ी-सी मेहनत से आपको बड़ा मुनाफा मिलने वाला है। समाज में आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। रूका हुआ काम अगर फिर से शुरू करेंगे,तो वह जरुर पूरा हो जायेगा। जीवनसाथी के साथ किसी अच्छे रेस्टोरेंट में डिनर करने का मन बनायेंगे। इस राशि के कंप्यूटर के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन बेहतर है। आप जितनी मेहनत करेंगे, आपको उतने ही बढ़िया नतीजे भी मिलेंगे । अपनी बात को सकारात्मक ढंग से लोगों के सामने रखेंगे, तो फायदा होगा। करियर को आगे बढाने में की गई मेहनत रंग लायेगी।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 4
सिंह राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। लोगों का विश्वास आप पर बना रहेगा। इस राशि के हाई एजुकेशन पाने की ख्वाहिश रखने वाले स्टूडेंट्स के लिये आज का दिन अनुकूल है। बच्चों की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा । दाम्पत्य जीवन में आपसी सामंजस्य उत्तम रहेगा। सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी । नए लोगों से मुलाकात भविष्य के लिए लाभदायक होगी । सोचे हुए सभी काम समय से पूरे होंगे । व्यापार में बड़ा लाभ होगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपको ऑफिस के अधिकारियों के साथ ताल-मेल बनाकर कार्य करने की जरुरत है। आज आपको धन लाभ के नए सोर्स नजर आयेंगे। आपको परिवार के किसी काम से यात्रा करनी पड़ेगी। आज किसी पुराने कोर्ट केस का फैसला आपके पक्ष में आयेगा। आज आपको दूसरों के कामों में दखल देने से बचना चाहिए । दिनभर के कार्यों से आज आपको थोड़ी थकावट महसूस होगी। आज आप सोशल साईट पर समय बिताने के वजाय कार्यों पर ध्यान दे तो अच्छा रहेगा । लवमेट आज कहीं घूमने जायेंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 1
तुला राशि:
आज आपका दिन पहले की अपेक्षा अच्छा रहेगा। आज ऑफिस में बड़े अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। आमदनी में इज़ाफ़ा होने के आसार नज़र आ रहे हैं। पूरे दिन खुद को तरोताज़ा महसूस करेंगे । इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिये आज का दिन बेहद अच्छा है । घर परिवार का वातावरण शांतिदायक रहेगा। आज घर पर कोई धार्मिक अनुष्ठान कराने का मन बनायेंगे। संतान की ओर से खुशियाँ प्राप्त होगी। धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा मुनाफा होगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज इलेक्ट्रॉनिक सामान की खरीदारी करने का मन बनायेंगे। किसी कोर्ट केस का फैसला आने में देर होगी। आप जो भी कार्य करने की सोचेंगे, उसे लेकर पॉज़िटिव नज़रिया रखने से वह तय वक्त में पूरा हो जायेगा । विद्यार्थियों का मन पढ़ाई में लगेगा । सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे लोगों को सफलता मिलने के योग बने हुए हैं । आज आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा । जीवनसाथी आपके विचारों से सहमत होंगे। कला व अभिनय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 4
धनु राशि:
आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा । जरूरतमंद मित्रों की तरफ आप मदद का हाथ बढ़ायेंगे । आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा । इस राशि के छात्रों को अधिक मेहनत करने की जरुरत है । जीवनसाथी से आज कोई खास खुशखबरी प्राप्त होगी, जिससे आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे । आज आप ऑफिस के किसी काम में व्यस्त रहेंगे । आज आप दोस्तों के साथ पार्टी करने का मन बनायेंगे । लवमेट एक दूसरे के भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे आपके रिश्ते की मजबूती बनी रहेगी।
- शुभ रंग- वाइलेट
- शुभ अंक- 1
मकर राशि:
आज आपका दिन बढ़िया रहेगा । आप परिवारवालों के साथ अच्छा वक्त बिताएंगे । इस राशि के जो लोग मार्केटिंग से जुड़े हुए हैं, उन्हें तरक्की के कई सुनहरे मौके मिलेंगे । किसी जरुरतमंद की मदद करने से आपको आनंद की अनुभूति होगी । आज कार्यक्षेत्र में चुनौतियों का सामना करने में सक्षम रहेंगे । आज आपका खुशनुमा व्यवहार घर में अच्छा माहौल बनायेगा । आज आप कुछ नया करने का प्रयास करेंगे, इसमें आपको सफलता भी मिलेंगी।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा । घर में खुशी का माहौल बनेगा। संतान पक्ष से आपको खुशी मिलेगी । जीवनसाथी के साथ आपका तालमेल बढ़िया रहेगा । करोबार में लाभ के अवसर मिलेंगे । आज आप अपने ज्यादातर कार्य समय रहते पूरा करने में सफल होंगे । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा । आज आपकी सोच में सकारात्मक बदलाव होगा । कई दिनों से रूके हुए कार्य पूरे होंगे । आज अचानक धन लाभ होने से आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।
- शुभ रंग- ओरेंज
- शुभ अंक- 7
मीन राशि:
आज आप खुद को एनर्जी से भरा महसूस करेंगे । आप जिस काम को करेंगे, वो समय से पहले पूरा हो जायेगा । इस राशि के इंजीनीयर्स अपने अनुभव का प्रयोग सही दिशा में करेंगे । किसी जरूरी काम में जीवनसाथी की सलाह लेना फायदेमंद रहेगा । प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है । अधिकारियों से खास मामलों पर बातचीत होगी । आपको अपनी बात रखने का मौका मिलेगा । आय बढ़ाने के कुछ अच्छे मौके मिलेंगे।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 5
Reliance Jio Plan: जियो ने पेश किया सस्ता प्लान, अब 11 रुपये में मिलेगा 10GB डेटा
Reliance Jio Plan: टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो ने एक नया प्लान लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत 11 रुपये है। रिलायंस जियो का 11 रुपये का प्लान अब पूरे भारत में कस्टमर्स के लिए उपलब्ध है। बता दें कि यह उन यूजर्स के लिए लाया गया है, जियो की 4G डेटा सर्विस का इस्तेमाल कर रहे हैं।
बता दें जियो का 11 रुपये के डेटा वाउचर के साथ 1 घंटे की वैलिडिटी मिलती है। ये इस वाउचर की वैलिडिटी है। इसका इस्तेमाल करने के लिए आपके पास एक्टिव सर्विस वैलिडिटी वाला प्लान होना जरूरी है।
मिलेगा 10GB डेटा
इस प्लान के साथ आपको कुल 10GB डेटा मिलता है, जो 4G यूजर्स के लिए बेस्ट ऑप्शन है। ये नया प्लान उन लोगों के लिए बेस्ट ऑप्शन है, जो इस एक घंटे के दौरान कोई भारी या ज्यादा डेटा वाला काम करने वाले हैं।
झारखंड में पहले चरण के लिए मतदान जारी...जानिए अब तक कितना हुआ मतदान
Election Update : झारखंड के 43 जिला क्षेत्र में होने वाले पहले चरण के लिए 13 नवंबर को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डालेंगे। हालांकि प्रभावित कुछ इलाकों में शाम चार बजे तक ही वोट डाला जा सकेंगे। वही मतदान प्रक्रिया शुरू हो चुकी है जिसके तहत अब तक 13.04% मतदान हुआ हैं।
Aaj Ka Panchang: आज 13 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 13 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पक्ष द्वादशी- नवंबर 12 04:05 PM – नवंबर 13 01:01 PM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी- नवंबर 13 01:01 PM – नवंबर 14 09:43 AM
नक्षत्र
रेवती - नवंबर 13 05:40 AM – नवंबर 14 03:11 AM
अश्विनी - नवंबर 14 03:11 AM – नवंबर 15 12:33 AM
योग
वज्र - नवंबर 12 07:09 PM – नवंबर 13 03:25 PM
सिद्धि - नवंबर 13 03:25 PM – नवंबर 14 11:29 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:43 AM
सूर्यास्त - 5:38 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 13 3:43 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 14 4:42 AM
अशुभ काल
राहू - 12:11 PM – 1:33 PM
यम गण्ड - 8:05 AM – 9:27 AM
कुलिक - 10:49 AM – 12:11 PM
दुर्मुहूर्त - 11:49 AM – 12:32 PM
वर्ज्यम् - 04:25 PM – 05:51 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - 01:01 AM – 02:27 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:08 AM – 05:56 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - नवंबर 14 06:44 AM - नवंबर 15 12:33 AM (आश्विन और गुरुवार)
Horoscope 13 November 2024 : इस राशि के लोग कर सकते हैं नई योजनाओं की शुरुआत, जानें क्या कहते हैं आपके सितारें
Horoscope 13 November 2024 :- 12 राशियों में से हर व्यक्ति की अलग राशि होती है, जिसकी मदद से व्यक्ति यह जान सकता है कि उसका आज का दिन कैसा होगा? ज्योतिष में ग्रहों की चाल से शुभ और अशुभ घड़ियां बनती हैं, जो हमारे जीवन को प्रभावित करती हैं।
मेष राशि : आज का दिन आपके लिए प्रॉपर्टी से संबंधित मामले में अच्छा रहने वाला है। आपको किसी काम को लेकर अपने भाइयों से सलाह लेनी पड़ सकती है। कोई कानूनी मामला यदि लंबे समय से आपको परेशान कर रहा था, तो उसमें भी आपको थोड़ी समझदारी दिखानी होगी। किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेना होगा। बिजनेस में आप कुछ नई योजनाओं की शुरुआत कर सकते हैं, जो आपके लिए अच्छे रहेंगे। आप तरक्की की राह पर आगे बढ़ेंगे।
वृषभ राशि : आज का दिन आपके लिए एक नई ऊर्जा लेकर आने वाला है। आप अपने जीवनसाथी को शॉपिंग पर लेकर जा सकते हैं। कार्यक्षेत्र में आपको योग्यता अनुसार काम मिलने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी काम को लेकर यदि कोई अनबन चल रही थी, तो वह भी दूर होगी। माता-पिता के आशीर्वाद से आपका कोई रुका हुआ काम पूरा हो सकता है। संतान आपकी उम्मीदों पर खरी उतरेगी। आपके कुछ नए विरोधी उत्पन्न हो सकते हैं।
मिथुन राशि : आज का दिन आपके लिए लाभदायक रहने वाला है। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। यदि आपको किसी काम को लेकर चिंता बनी हुई थी, तो वह भी दूर हो सकती है। आपको संतान के विवाह में आ रही समस्या को लेकर वरिष्ठ सदस्यों से बातचीत करनी होगी। जीवनसाथी का सहयोग आपको आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा। आपको अपने घरेलू मामलों में भी थोड़ा सोच समझकर बोलने की आवश्यकता है। आपका कोई मित्र आपसे मिलने आ सकता है।
कर्क राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप अपने रखरखाव पर पूरा ध्यान देंगे। आपको अपने महत्वपूर्ण कामों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। बिजनेस कर रहे लोग यदि किसी से पार्टनरशिप करेंगे, तो वह भी अच्छी रहेगी। आप अपने घर की साफ सफाई व रखरखाव आदि पर भी पूरा ध्यान देंगे। यदि आपके घर में कुछ टूट फूट आदि हो गई थी, उसकी भी मरम्मत करा सकते हैं। प्रेम जीवन जी रहे लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। क्योंकि उनके साथी की उनके साथ बॉन्डिंग अच्छी रहेगी। आप किसी काम को लेकर जल्दबाजी दिखाएंगे, तो उसमें आपसे गड़बड़ी होने की संभावना है।
सिंह राशि : आज का दिन आपके लिए समस्याओं भरा रहने वाला है। आपके ऊपर जिम्मेदारियां अधिक रहने से आप परेशान रहेंगे। आपके ऊपर काम का बोझ अधिक रहेगा। किसी विपरीत परिस्थिति में भी आपको धैर्य बनाए रखने की आवश्यकता है। नौकरी में कार्यरत लोगों को अपने कामों को कल पर टालने से बचना होगा। आप किसी नए बिजनेस की ओर कदम बढ़ा सकते हैं। आपको किसी नए मकान और दुकान आदि की खरीदारी करना अच्छा रहेगा। आप किसी काम को लेकर यात्रा पर जा सकते हैं।
कन्या राशि : आज का दिन आपके लिए मन मुताबिक लाभ दिलाने वाला रहेगा। आप ऊर्जा से भरपूर रहेंगे, जो युवा काम को लेकर इधर-उधर भटक रहे हैं, उन्हे कोई अच्छी खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। बैंकिंग क्षेत्रों में कार्यरत लोगों को किसी स्कीम में अच्छा धन हाथ लग सकता हैं। आपकी सेहत में लापरवाही करना आपको नुकसान देगा। आपको काम को लेकर व्यस्तता अधिक रहेगी। आपको कुछ अजनबी लोगों से दूरी बनाकर रखना बेहतर रहेगा। संतान की तरक्की में आ रही बाधाएं दूर होगी।
तुला राशि : आज का दिन आपके लिए सुखद परिणाम लेकर आएगा, तो उन्हें भी आप बातचीत के जरिए दूर करेंगे। दूसरों के मामले में आप ज्यादा ना बोलें। आपके सामने कोई बेवजह की मुसीबत खड़ी हो सकती है। विद्यार्थी किसी खेल प्रतियोगिता में भाग लेंगे, जिसमें उन्हें जीत मिलने की संभावना है। मार्केटिंग से जुड़े लोगों को थोड़ा सावधान रहने की आवश्यकता है। आपके किसी प्रोजेक्ट पर काम शुरू हो सकता है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा।
वृश्चिक राशि : आज का दिन आपके लिए मिश्रित रूप से फलदायक रहने वाला है। आप किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। बिजनेस में आपको कुछ नए लोगों से मिलने का मौका मिलेगा। आपके परिवार में बड़े सदस्यों का प्रवेश भरपूर मात्रा में मिलेगा, लेकिन आपको अपने कामों को लेकर लापरवाही करने से बचना होगा। व्यावसायिक गतिविधियों में आप बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। कोई महत्वपूर्ण निर्णय यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है।
धनु राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ खास रहने वाला है। आपके चारों ओर का वातावरण खुशनुमा रहेगा। आप अपने विचारों से कार्यक्षेत्र में यदि कोई वाद-विवाद की स्थिति पैदा होगी, तो उसे भी सामान्य बनाने में कामयाब रहेंगे। व्यवसाय में स्थितियां पहले से बेहतर रहेंगी। आपकी आय में वृद्धि होने से आपकी खुशी का ठिकाना नहीं रहेगा। आपको अपने काम को लेकर बजट बनाकर चलने की आवश्यकता है। आपको कुछ खास व्यक्तियों से मिलने का मौका मिलेगा। वैवाहिक जीवन में यदि कुछ समस्या चल रही थी, तो वह भी दूर हो सकती है।
मकर राशि : आज का दिन आपके लिए कुछ उलझनों से भरा रहने वाला है। यदि आपको किसी जरूरतमंद व्यक्ति की मदद करने का मौका मिले, तो अवश्य करें। आपको धैर्य और साहस दिखाते हुए अपने कामों को पूरा करना होगा। भाई बहनों से आपको खूब पटेगी और आप किसी काम को लेकर लापरवाही ना दिखाएं। आपको मेहनत का पूरा फल मिलेगा। आपको अपने पारिवारिक रिश्तों को संभालकर चलने की आवश्यकता है। आपको वाहनों का प्रयोग सावधान रहकर करना होगा। आप कामों को लेकर योजना बनाकर चलेंगे, तो आपके लिए बेहतर रहेगा।
कुंभ राशि : आज का दिन आपके लिए आध्यात्म के कार्यों से जुड़कर नाम कमाने के लिए रहेगा। कोई सरकारी काम यदि लंबे समय से अटका हुआ था, तो वह भी पूरा हो सकता है। किसी प्रॉपर्टी की खरीदारी करना आपके लिए अच्छा रहेगा। आपकी कार्य क्षमता बेहतर रहेगी और आपको यदि कोई चुनौती का सामना करना पड़ेगा, तो वह भी आप आसानी से कर सकेंगे। बिजनेस की दीर्घकालीन योजनाओं को गति मिलेगी। संतान कोई पुरस्कार लेकर आ सकती है।
मीन राशि : मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन मेहनत से काम करने के लिए रहेगा। आपको अपनी दिनचर्या को बेहतर बनाए रखने की आवश्यकता है। यदि कोई धन संबंधित समस्या आपको लंबे समय से घेरे हुए थी तो उसके लिए आप परिवार में बड़े सदस्यों के साथ मिल बैठकर बातचीत करें। आपको अपने मन में नकारात्मक विचारों को लाने से बचना होगा। बिजनेस में भी आपकी साख चारों तरफ फैलेगी। आपको अपने व्यवसाय को आगे बढ़ाने के लिए किसी अनुभवी व्यक्ति का मार्गदर्शन मिल सकता है।
वोटिंग से एक दिन पहले झारखंड और बंगाल में 17 स्थानों पर ईडी की बड़ी कार्रवाई
झारखंड :- झारखंड में विधानसभा चुनाव से एक दिन पहले मंगलवार को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने मनी लॉन्ड्रिंग से जुड़े मामले में झारखंड और पश्चिम बंगाल के 17 ठिकानों पर छापेमारी की। यह कार्रवाई बांग्लादेशी घुसपैठियों से जुड़े आरोपों के चलते की गई है।
फेमस होटल और रिसॉर्ट्स पर छापेमारी
छापेमारी के दौरान रांची में स्थित फेमस होटल स्काईलाइन और रिसॉर्ट बाली में भी ईडी की टीम ने कार्रवाई की। इसके साथ ही आश्वी डायग्नोसिस पर भी ईडी का शिकंजा कसा गया। इस मामले में भाजपा ने भी चुनाव में बांग्लादेशी घुसपैठ को मुद्दा बनाया है, जबकि सुप्रीम कोर्ट में भी हाल ही में इस पर सुनवाई हुई थी।
घुसपैठ से जुड़े मामले में केस दर्ज
ईडी ने सितंबर में बांग्लादेशी महिलाओं की घुसपैठ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रिवेंशन ऑफ मनी लॉन्ड्रिंग एक्ट (पीएमएलए) के तहत केस दर्ज किया था। यह छापेमारी उसी केस के सिलसिले में की गई है। रांची के बरियातू थाने में दर्ज प्राथमिकी के आधार पर कार्रवाई की जा रही है। पहले भी कुछ बांग्लादेशी महिलाएं एक रिसॉर्ट से पकड़ी गई थीं।
केंद्र का झारखंड हाईकोर्ट में बयान
केंद्र सरकार ने झारखंड हाईकोर्ट में इस मुद्दे पर आदिवासी बहुल इलाकों में मुस्लिम समुदाय द्वारा जमीन खरीदने के मामलों पर चिंता जताई। गिफ्ट डीड के जरिए बड़ी संख्या में जमीन आदिवासी क्षेत्रों में मुस्लिम समुदाय को दी जा रही है। केंद्र ने यह भी बताया कि कई मुस्लिम पुरुष आदिवासी महिलाओं से शादी कर जमीन पर कब्जा कर रहे हैं, जिससे आदिवासी समुदाय पर प्रभाव पड़ा है। हाईकोर्ट ने मामले की गहन जांच के लिए एक फैक्ट फाइंडिंग कमेटी बनाने का सुझाव दिया है।
अमित शाह का बयान
अमित शाह ने झारखंड में इस मुद्दे पर कहा कि अगर बीजेपी सत्ता में आई तो ऐसे कानून बनाए जाएंगे, जिससे कोई भी मुस्लिम आदिवासी से शादी के जरिए जमीन का स्वामित्व हासिल नहीं कर सकेगा। उन्होंने यह भी कहा कि बीजेपी की सरकार बनी तो घुसपैठ को पूरी तरह से समाप्त करने के लिए कदम उठाए जाएंगे।
Aaj Ka Panchang: आज 12 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 12 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पक्ष एकादशी - नवंबर 11 06:46 PM- नवंबर 12 04:05 PM
नक्षत्र
पूर्वभाद्रपदा - नवंबर 11 09:40 AM- नवंबर 12 07:52 AM
योग
हर्षण - नवंबर 11 10:36 PM- नवंबर 12 07:09 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:42 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 11 2:29 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 12 2:35 AM
अशुभ काल
राहू - 8:04 AM- 9:26 AM
यम गण्ड - 10:48 AM- 12:10 PM
गुलिक - 1:33 PM- 2:55 PM
दुर्मुहूर्त - 12:32 PM- 01:16 PM, 02:44 PM- 03:28 PM
वर्ज्यम् - 03:35 PM- 05:04 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:49 AM- 12:32 PM
अमृत काल - 12:27 AM- 01:56 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:06 AM- 05:54 AM
Aaj Ka Rashifal 12 November 2024: आज देवउठनी एकादशी के दिन इन राशियों का होगा भाग्योदय... पढ़ें दैनिक राशिफल
12 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि और मंगलवार का दिन है। एकादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 5 मिनट तक रहेगी। आज शाम 7 बजकर 9 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। आज सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज प्रबोधिनी या देवउठनी एकादशी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
रिश्ते शर्मसार: भाई ने बहन को चाकू मारकर उतारा मौत के घाट, जानें क्या है पूरा मामला
जबलपुर : कटंगी थाना क्षेत्र मैं एक भाई ने अपनी बहन पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया। घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी भाई मौके से फरार हो गया। वहीं घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल अस्पताल भिजवाते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है।
मेडिकल अस्पताल पहुंचे परिजनों ने पूरे मामले में जानकारी देते हुए बताया है कि मृतक राधा झरिया उम्र 15 साल वार्ड 6 पंचमपुरा थाना कटंगी के निवासी थी, जो अपनी मां से मिलने के लिए जबलपुर गई हुई थी, जबलपुर से वापस घर आए तो किसी ने उसके भाई को बताया कि उसकी बहन किसी और के साथ गाड़ी में बैठी थी। बस इसी बात को लेकर भाई को गुस्सा आ गया और बहन पर चाकू से हमला कर उसे मौत के घाट उतार दिया।
घटना में घायल हुई राधा को इलाज के लिए जब एंबुलेंस नहीं मिली तो उसे परिजन हाथ ठेले से कटंगी के शासकीय अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां हालत गंभीर होने की वजह से खुशी जबलपुर के मेडिकल अस्पताल लाया गया था, जहां उसे डॉक्टर ने चेक करने पर मृत घोषित कर दिया, सूचना पर पहुंची पुलिस में मामला दर्ज करते हुए मामले की जांच कर रही है।
Tulsi Vivah 2024: कब है तुलसी विवाह, यहां जानें सही डेट और शुभ मुहूर्त
Tulsi Vivah 2024: पूजा सामग्री लिस्ट
तुलसी का पौधा, शालिग्राम, सुहागी की चीजें (सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, बिछिया इत्यादि), गन्ना, आंवला, शकरकंद, मूली, बेर, धूप, दीप, फूल माला, साड़ी, हल्दी, कुमकुम, घी, दीपक, भगवान विष्णु जी की मूर्ति या तस्वीर, सीताफल, मिठाई, बताशा, कलावा, अक्षत, रोली, हवन सामग्री, लाल चुनरी आदि।
Tulsi Vivah 2024: शुभ मुहूर्त
- तुलसी विवाह तिथि- 13 नवंबर 2024
- कार्तिक माह की द्वादशी तिथि का आरंभ- 12 नवंबर 2024 को शाम 4 बजकर 4 मिनट पर
- कार्तिक माह की द्वादशी तिथि का समापन- 13 नवंबर 2024 दोपहर 1 बजकर 1 मिनट तक
Tulsi Vivah 2024: तुलसी विवाह महत्व
तुलसी विवाह के दिन शालीग्राम और तुलसी का विवाह कराया जाता है। कहते हैं कि जो कोई भी ये शुभ कार्य करता है, उनके घर में जल्द ही शादी की शहनाई बजती है और पारिवारिक जीवन सुख से बीतता है। तुलसी और शालीग्राम के विवाह का आयोजन ठीक उसी प्रकार से किया जाता है, जैसे कि कन्या के विवाह में किया जाता है। अतः जिनके यहां कन्या नहीं है वो आज के दिन तुलसी का विवाह कराके कन्यादान का पुण्य कमा सकते हैं। साथ ही जिन लोगों की कन्या के विवाह में किसी प्रकार की परेशानी आ रही है, वे भी जल्द ही दूर हो जाएगी और कन्या के लिये एक सुयोग्य वर की प्राप्ति होगी। इस प्रकार तुलसी विवाह सम्पन्न कराने के बाद तुलसी के पौधे और शालीग्राम को किसी सुपात्र ब्राह्मण को दान दे दिया जाता है।
BREAKING :कांग्रेस ने 16 बागी उम्मीदवारों को 6 साल के लिए किया निलंबित
महाराष्ट्र : महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने पार्टी के 16 बागी उम्मीदवारों के खिलाफ कार्रवाई की. कांग्रेस ने रविवार को पार्टी से बगावत करके विधानसभा चुनाव लड़ रहे 16 प्रत्याशियों को पार्टी से छह साल के लिए निष्कासित कर दिया है.


Aaj ka Panchang 11 November 2024: सोमवार पर बन रहे हैं कई शुभ योग, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त
आज का पंचांग (Aaj ka Panchang 11 November 2024)
सूर्योदय और सूर्यास्त का समय
सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 41 मिनट पर
सूर्यास्त - शाम 05 बजकर 29 मिनट पर
चंद्रोदय- दोपहर 02 बजकर 27 मिनट पर
चंद्रास्त- देर रात 02 बजकर 29 मिनट पर
वार - सोमवार
ऋतु - शरद
शुभ समय (Today Shubh Muhurat)
ब्रह्म मुहूर्त - सुबह 04 बजकर 55 मिनट से 05 बजकर 48 मिनट तक
विजय मुहूर्त - दोपहर 01 बजकर 53 मिनट से 02 बजकर 36 मिनट तक
गोधूलि मुहूर्त - शाम 05 बजकर 29 मिनट से 05 बजकर 56 मिनट तक
अशुभ समय
राहुकाल - सुबह 08 बजकर 02 मिनट से 09 बजकर 23 मिनट तक।
गुलिक काल - दोपहर 01 बजकर 29 मिनट से 02 बजकर 47 मिनट तक।
दिशा शूल - पूर्व
नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद
राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, वृषभ, सिंह, कन्या, धनु, कुम्भ
Aaj Ka Rashifal 11 November 2024: आज इन राशियों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर, किस्मत का मिलेगा पूरा साथ, पढ़ें आज का दैनिक राशिफल
11 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि आज शाम 6 बजकर 47 मिनट तक रहेगी। आज पूरे दिन, पूरी रात रवि योग रहने वाला है। आज सुबह 9 बजकर 40 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पंचक है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज आपका दिन बेहतर रहेगा। आपकी गुम हुई पुरानी वस्तु आज वापस मिल जाएगी। साथ ही आपको इनवेस्ट में लाभ होगा। इस राशि वाले लोगों को अपने जीवनसाथी से आज गिफ्ट मिल सकता है। जिससे आप दोनों के रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज दूसरों की बात भी अच्छे से समझने की कोशिश करें। इससे आपको लाभ मिलेगा। आप किसी अपनों की मदद भी कर सकते हैं। सामने आयी समस्याओं को सुलझाने में आप सफल होंगे। आज कानूनी मामलों में आपको जीत मिलेगी। इस राशि के लोगों को आज रोजगार मिलेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
वृष राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहेगा। आज बड़े मामलों पर समझौता करने और सहयोग करने के लिए आप तैयार रहें। रुके हुए काम आज पूरे हो जाएंगे। इस राशि के लोग आज अपने जीवनसाथी को लेकर कहीं धार्मिक स्थल पर जा सकते हैं। नवविवाहित लोगों के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है। आज कई महत्वपूर्ण कामों में बदलाव भी होंगे। इस स्थिति में किस्मत आपका साथ देगी। निवेश करने से पहले अपने बड़ों की राय जरूर लें। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- आसमानी
- शुभ अंक- 6
मिथुन राशि
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज प्रोजेक्ट में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो सफलता दिलाने में मददगार साबित होगा। ऑफिस के कामों में दूसरों की राय लेने से बचें, बेहतर यही होगा कि किसी अपनों की काम में मदद लें तो काम आसानी से सफल होंगे। आपकी मेहनत आज आपके जीवन में सफलता के रंग भर देंगे। आज पारिवारिक रिश्ते में मधुरता बढ़ेगी। आज के दिन आपको अलग-अलग रास्तों से फायदा मिलने की उम्मीद है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि
आज के दिन आपको धन लाभ होगा। आज किसी अजनबी से बहस न करें। पैसों के लेन-देन के मामले में किसी भी तरह का निर्णय लेने से पहले बड़ों की सलाह लें। अपने ध्यान को केन्द्रित कर काम को पूरा करने की कोशिश करें। आज जो भी चीज आपके लिए रुकावट बनती है, उसे नजरदांज करें। इस राशि के स्टूडेंट्स किसी तरह का परीक्षा फॉर्म भी भर सकते हैं या इन्टरव्यू में जा सकते हैं। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 1
सिंह राशि
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान रचनात्मक कार्यों की तरफ ज्यादा रहेगा। नया वाहन खरीदनें के लिए आज का दिन शुभ है। साथ ही घर की साज-सजावट के लिए घरेलू उपकरणों से जुड़ी खरीददारी करने के लिए भी आज का दिन शुभ है। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार है साथ में कही घूमने का प्लान बना सकते है। आज सोच-समझकर ही दूसरों की मदद करें। आज आपका स्वास्थ्य पहले से काफी अच्छा रहेगा।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 8
कन्या राशि
आज का दिन लकी है। आज के दिन की शुरुआत खुशहाल रहने वाली है। जो लोग मिट्टी के व्यवसाय से जुड़े है उनके लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। आज मेहनत और व्यवहार के कारण आपको धनलाभ
होगा। शत्रु पक्ष आज आपके प्रभाव से पस्त होंगे। इस राशि के लोगों को आज पारिवारिक सुख और शांति का लाभ होगा। साथ ही आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आपका ज्यादा समय आज माता-पिता के साथ बीतेगा। धनलाभ के अवसर बनेंगे। लवमेट से आज उपहार मिलने से पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 7
तुला राशि
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनी रही रहेगी। आज अपने कामों में कामयाबी का परचम लहराएंगे। आज खुद को मेंटली और फिजिकली फिट महसूस करेंगे। अगर आप नया वाहन खरीदने की सोच रहें है तो खरीद लें। व्यापार में आपको लाभ मिलने के आसार नजर आ रहें हैं। आज आप मित्रों के साथ मिल कर कई मनोरंजक गतिविधियों में भाग लेंगे। इससे आपको बहुत खुशी मिलेगी। आज आपका दांपत्य जीवन बहुत ही रोचक और सुखमय रहने के आसार हैं।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 6
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आज किसी कार्य को पूरा करने का प्रयास सफल रहेगा। आज परिजनों से शुभ समाचार मिलेंगे और आपके आत्मसम्मान में वृद्धि होगी। आज किसी व्यक्ति विशेष से आपको मदद मिल सकती है। रात को बाहर दोस्त के साथ डिनर करने जाएंगे। आज ऑफिस में सरलता से कार्य को पूरा करने की कोशिश करें, मेहनत के मुताबिक सफलता आपको हासिल होगी। आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। दांपत्य जीवन बेहतरीन रहने वाला है। छात्रों को शिक्षकों से सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
धनु राशि
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। व्यापारी वर्ग को धनलाभ होगा। अगर किसी नए व्यापार की शुरूआत करना चाह रहें है तो आज शुरूआत कर सकते हैं। इस राशि के जातकों को अपने जीवनसाथी से आज बहुत सारा प्यार मिलेगा। जीवनसाथी के साथ आप कहीं धार्मिक स्थलों पर जाने का मन बना सकते हैं। आय के नए स्रोत मिलने से आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी। नवविवाहिता दंपत्ति के जीवन में मिठास बनी रहेगी। कार्यों में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 5
मकर राशि
आज आपका दिन ठीक रहेगा। आज मनोबल का स्तर अच्छा रहने के कारण आपके कार्य अच्छी गति से आगे बढ़ेंगे। आज बिज़नेस में परिवर्तन के आसार दिख रहें हैं। ऑफिस में आपकी क्रिएटिविटी पहले से अच्छी बनेगी। इस राशि के लवमेट के लिए बढ़िया दिन है। आज भाग्य पूरी तरह से आपका साथ देगा। भाई के साथ किसी बात को लेकर विचार विमर्श करेंगे, साथ ही किसी से बात करते वक्त अपने आप को संयमित रखें। आज अपनी कीमती वस्तु को संभालकर कर रखें।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। आपको अपने कार्यक्षेत्र में बड़ी सफलता हासिल होने वाली है। साथ ही किसी विदेशी कंपनी से जॉब का ऑफर आ सकता है। जिसे ज्वाइन करना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आज वाहन की पार्किंग सेफ जगह पर ही करें, वरना फाइन भरना पड़ सकता है। आज विरोधी आपको नुकसान पहुँचाने का प्रयास कर सकते हैं, इसलिए जितना हो सके आप उनसे दूरियां बनाकर रहें। आज सामाजिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी । आज अचानक धन लाभ होगा।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 7
मीन राशि
आज आपका दिन आपके जीवन में नयी खुशियाँ लेकर आएगा। आपका रूझान आध्यात्म के प्रति अधिक रहेगा। माता-पिता के साथ कहीं मंदिर दर्शन के लिए जाएंगे। मनोरंजन के लिए बनाया हुआ प्लान आज टल सकता है। आज आप घर में ज्यादा समय व्यतीत करेगें। पैसों की जुड़ी समस्या आज खत्म हो जाएगी। व्यवसाय से धन लाभ होगा। इस राशि के स्टूडेंट के लिए आज का दिन शुभ रहने वाला है। किसी योजना को बनाने में जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 1
आवला नवमी की व्रत कथा ना पढ़ने से पूजा होती हैं अधूरी, देखे आवला नवमी की व्रत कथा
Aavala Navami : हिंदू धर्म में अक्षय नवमी का दिन बेहद ही शुभ माना गया है। इस दिन श्रीहरि विष्णु और शिव जी की पूजा करने का विधान है। ऐसा कहा जाता है कि इस दिन दान-पुण्य करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इसे आवला नवमी भी कहा जाता हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ऐसा कहा जाता है कि इस दिन ही सतयुग की शुरुआत हुई थी। आवंला नवमी के दिन लोग व्रत रखकर भगवान विष्णु, देवी लक्ष्मी और भगवान शिव की पूजा करते है। ऐसा माना जाता है कि इस दिन अक्षय नवमी की व्रत कथा का पाठ जरूर करना चाहिए। अन्यथा आवंला नवमी की पूजा अधूरी मानी जाती है
आवला नवमी व्रत कथा
शास्त्रों में वर्णित पौराणिक कथा के अनुसार, बहुत समय पहले एक गांव में एक सेठ था। हर साल आंवला नवमी के दिन वह ब्राह्मणों को आंवले के पेड़ के नीचे बैठाकर भोजन कराया करता था। भोजन कराने के साथ ही सोना-चांदी आदि भेट में देता था। लेकिन यह सब करा सेठ के बेटों को बिल्कुल अच्छा नहीं लगता था। ऐसे में सेठ के बेटे इस बात पर अपने पिता से झगड़ा करते थे। इन सब चीजों से तंग आकर सेठ ने अपना घर छोड़ दिया और दूसरे गांव में जाकर बस गया। दूसरे गांव में बसने के बाद सेठ ने अपने जीवन यापन के लिए एक छोटी सी दुकान खोल ली. साथ ही, सेठ ने अपनी उस दुकान के आगे एक आंवले का पेड़ लगाया. भगवान की कृपा से वह दुकान बहुत अच्छी चलने लगी. इसके अलावा, वह सेठ अपने नियम को न तोड़ते हुए हर साल आंवला नवमी के दिन विधिवत पूजा करने के साथ ब्राह्मणों को भोजन कराता था और दान देता था। वहीं, दूसरी ओर सेठ के बेटों का सारा व्यापार ठप हो गया. ऐसे में सेठ के बेटों को समझ आया कि वे अपने पिता के भाग्य से ही खाते और कमाते थे. अपनी गलती समझ कर वे अपने पिता के पास गए और अपनी गलती की माफी मांगी. फिर पिता के कहने के बाद सेठ के पुत्रों ने भी आंवले के पेड़ की पूजा करनी शुरू की और दान-दक्षिणा करने लगे. इसके प्रभाव से सेठ के बेटों के घर पहले की तरह खुशहाली छा गई और वे सभी फिर से मिलकर सुख-समृद्धि के साथ रहने लगे.
Aaj Ka Panchang: आज 10 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 10 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पक्ष नवमी- नवंबर 09 10:45 PM- नवंबर 10 09:01 PM
शुक्ल पक्ष दशमी- नवंबर 10 09:01 PM- नवंबर 11 06:46 PM
नक्षत्र
धनिष्ठा - नवंबर 09 11:47 AM- नवंबर 10 10:59 AM
शतभिषा - नवंबर 10 10:59 AM- नवंबर 11 09:40 AM
योग
ध्रुव - नवंबर 10 04:23 AM- नवंबर 11 01:41 AM
व्याघात - नवंबर 11 01:41 AM- नवंबर 11 10:36 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:41 AM
सूर्यास्त - 5:39 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 10 1:52 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 11 1:34 AM
अशुभ काल
राहू - 4:17 PM- 5:39 PM
यम गण्ड - 12:10 PM- 1:33 PM
गुलिक - 2:55 PM- 4:17 PM
दुर्मुहूर्त - 04:12 PM- 04:56 PM
वर्ज्यम् - 05:47 PM- 07:18 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM- 12:32 PM
अमृत काल - 02:51 AM- 04:22 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:06 AM- 05:54 AM
Aaj Ka Rashifal 10 November 2024: इन राशियों को मिलेगी खुशखबरी..पढ़ें आज का अपना राशिफल
10 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और रविवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 9 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 1 बजकर 42 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। आज दोपहर 11 बजे तक धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद शतभिषा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज अक्षय नवमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। राजनीति में हाथ आजमा रहे लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है, नहीं तो विरोधी उनकी छवि खराब करने की कोशिश कर सकते हैं। आपके धन में वृद्धि होने से आप प्रसन्न रहेंगे। संतान की संगति की ओर आप विशेष ध्यान दें। आप बिजनेस में अपने कामों पर पूरी नजर रखेंगे। आज व्यक्तिगत गतिविधियां समय अनुसार संपन्न होती जाएंगी। लोगों के साथ मेल-मिलाप के लिए भी समय जरूर निकालें और अपने संपर्क का दायरा विस्तृत करें। इससे कुछ नई जानकारियां और उपलब्धियां हासिल होगी।
- शुभ रंग- सिल्वर
- शुभ अंक- 6
वृष राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको किसी अनुभवी व्यक्ति की राय लेनी चाहिए। कलाकारों के लिए दिन विशेष रूप से अच्छा है। खुद की गलती की जिम्मेदारी लेने में संकोच न करें, चीजों को समझकर सुधार करने की कोशिश करें। अविवाहित लोगों के विवाह का प्रस्ताव आएगा। आज आपका कोई प्रोजेक्ट पूरा हो जायेगा, जिससे आपका मन बहुत ही प्रसन्न रहेगा। जीवनसाथी के भावनाओं की कद्र करेंगे।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। यदि आप घर मकान या दुकान, खरीदने की कोशिश कर रहे हैं, तो आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा परंतु बहुत अधिक प्रयास करने के बाद ही आपको सफलता मिल सकती हैं। प्रॉपर्टी से संबंधित किसी भी काम को करने में बहुत ध्यानपूर्वक काम करें। अपने अहम पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे तो आपको आसानी से हल मिल जायेगा। आज आपका कोई महत्वपूर्ण कार्य संपन्न होने वाला है। आज आपको कुछ खास जानकारियां भी मिलेंगी। आज आपके बेहतरीन प्रयासों से आय के स्रोत बढ़ेंगे।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 5
कर्क राशि:
आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद पर गर्व महसूस करेंगे। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई किसी बात को लेकर आप मन ही मन उलझन में रहेंगे। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट के बीच चल रही गलतफहमियां आज समाप्त होंगी।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि:
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आपका दिन तरक्की देने वाला रहेगा। अपने आस-पास की सफाई का पूरा ध्यान रखेंगे। आपको आज अपना काम पूरा करने में थोड़ा वक्त लग सकता है, लेकिन काम पूरा होने से आपको खुशी होगी। हॉकी खेल रहे खिलाड़ियों को आज अपने कोच के द्वारा प्रोत्साहित किया जायेगा, जिससे वह खेल मैदान में अच्छा प्रदर्शन कर सकें। आज आपका दांपत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 4
कन्या राशि:
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। किसी बुजुर्ग की सहायता करने पर आपको अच्छा महसूस होगा। साइंस के अध्यापकों का दिन आज काफी व्यस्त रहेगा। आज जीवनसाथी के साथ घर के जरूरत का सामान खरीदने आप मार्केट जायेंगे। साथ ही बच्चों के लिए खिलौने भी खरीदेंगे, बच्चे इससे प्रसन्न होंगे। आज आप नया घर लेने के बारे में परिवार वालों से बातचीत करेंगे। सपोर्ट से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 8
तुला राशि:
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज कारोबारी संबंधी योजनाओं को अपरिचित लोगों के सामने जाहिर न करें, कोई इसकी नकल कर सकता है। पुरानी प्रॉपर्टी के सेल परचेज संबंधी बिजनेस में अच्छी डील होगी। इस राशि की वर्किंग महिलाएं कामकाज की वजह से व्यस्त रहेगी। घर में शांतिपूर्ण माहौल रहेगा। आज आप घर के सजावट का सामान खरीदने का मन बनाएंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 2
वृश्चिक राशि:
आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। छात्रों को सीनियर्स से कुछ नया सीखने को मिलेगा। किसी काम को लेकर आज भागदौड़ करनी पड़ सकती है। ऑफिस में आपके काम की तारीफ होगी। दांपत्य रिश्ते में अनबन दूर होगी, रिश्ते की नई शुरुआत करेंगे। परिवार में किसी की तरक्की से उत्सव का माहौल बनेगा अपने बच्चो को उपहार देंगे। बच्चों में काफी खुशी का माहौल दिखेगा। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताये, उन्हें काफी अच्छा लगेगा।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 9
धनु राशि:
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। अपने माता-पिता की सेहत को लेकर आप सचेत रहें। आप अपने जीवन में प्रेम को बढ़ाने के लिए अधिक प्रयास करते रहे, जिससे आपके प्रियजनों का व्यवहार भी आपके लिए बदल जाएगा। आपको भाई व बहनों का भरपूर प्यार मिलेगा। कारोबार में चल रही समस्याएं स्वतः ही समाप्त हो जाएंगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिल जायेगा। साथ ही आय के नए स्त्रोत भी मिलेंगे।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 8
मकर राशि:
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आप ऑफिस के उलझनों को ऑफिस में ही छोड़ कर आए, घर तक ना लाए, इससे आपके घर का माहौल भी खराब हो सकता है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए आज का दिन व्यस्तता से भरा रहने वाला है, आपके व्यापार में बढ़ोत्तरी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 2
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। आप अपने परिवार के सदस्यों के साथ किसी धार्मिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आज कार्यों में जीवनसाथी का पूरा साथ मिलेगा। आप अपने
जीवनसाथी का पूरा ख्याल रखें और उनकी सेहत से संबंधित किसी भी समस्या में अकेला ना छोड़े। अपने संतान के भविष्य को लेकर आप किसी अनुभवी व्यक्ति से सलाह लेंगे। आज आपको अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 1
मीन राशि:
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आपकी मकान, दुकान की परेशानी हल हो सकती है। नौकरी करने वाले लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। आप जिस तरह से अपना काम करते हैं, वैसे ही करते रहे। आपकी पदोन्नति हो सकती है। व्यापार करने वाले लोगों के लिए दिन ठीक-ठाक रहेगा। किसी बड़ी कंपनी से डील फाइनल होने से आपका मन प्रसन्न रहेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
गुरु नानक जयंती कब और क्यों मनाई जाती है? जानिए प्रकाश पर्व के रूप में इस विशेष दिन का महत्व
Guru Nanak Jayanti 2024: गुरु नानक देव जी का जन्म दिवस, जिसे प्रकाश पर्व के रूप में भी जाना जाता है, इस वर्ष 15 नवंबर 2024 को मनाया जाएगा। यह पर्व सिख धर्म के पहले गुरु, गुरु नानक देव जी के जन्मदिन की स्मृति में मनाया जाता है, जो पूरी दुनिया को समानता, सच्चाई, और मानवता का संदेश देकर गए। इस पवित्र दिन पर गुरुद्वारों में कीर्तन, कथा और लंगर का आयोजन होता है, जिससे भक्तजन गुरुबानी के माध्यम से गुरु नानक जी के उपदेशों का स्मरण करते हैं।
गुरु नानक जयंती तिथि
गुरु नानक जयंती का त्योहार हर साल कार्तिक माह की पूर्णिमा के दिन मनाया जाता है। इस वर्ष गुरु नानक जयंती 15 नवंबर 2024 को मनाई जाएगी। इस त्योहार के दिन गुरु नानक जी को याद किया जाता है। इस साल गुरु नानक जी की 555वीं जयंती है।
कब हुआ था गुरु नानक जी का जन्म
गुरु नानक जी को सिख समुदाय का पहला गुरु माना जाता है। उनका जन्म 1469 में कार्तिक पूर्णिमा के दिन हुआ था। उनका वास्तविक नाम नानक था। सिख बनने के बाद उन्हें गुरु नानक के नाम से जाना जाने लगा।
गुरु नानक जयंती कैसे मनाई जाती है?
गुरु नानक जयंती उत्सव तीन दिनों तक चलता है। इसे प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। इस त्योहार के दौरान सिख समुदाय के लोग तीन दिनों तक गुरुद्वारे में अखंड पाठ का आयोजन करते हैं। इसके अलावा, इस त्योहार के दौरान गुरु ग्रंथ साहिब का पाठ किया जाता है। भजन और कीर्तन किए जाते हैं और लोगों को पूजा सेवाएं प्रदान की जाती हैं।
गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व क्यों कहा जाता है?
गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व भी कहा जाता है। गुरु नानक जी ने “इक ओंकार” का नारा भी दिया। उनका मानना था कि ईश्वर एक ही है। गुरु नानक जयंती को प्रकाश पर्व कहा जाता है क्योंकि गुरु नानक जी समाज में ज्ञान का प्रकाश फैलाते हैं। उन्होंने सभी को ज्ञान और एकता के मार्ग पर चलने की शिक्षा दी।
छठ पूजा के दौरान नदी-तालाब में डूबने से 65 लोगों की मौत...कई लापता
बिहार :- लोकआस्था का महापर्व काफी धूमधाम से मनाया गया. लेकिन इन दो दिनों के भीतर कई लोगों की खुशियां मातम में बदल गयी. छठ पूजा के दौरान नदी-तालाब में डूबने से बिहार के विभिन्न जिलों में 65 लोगों की मौत हो गयी. समस्तीपुर में सबसे अधिक 10 लोगों की नदी में डूबने से जान गयी है. वहीं बेगूसराय और पटना में सात-सात लोगों की मौत हुई है. जबकि पटना में पांच लोग अभी भी लापता हैं. रोहतास में छह लोगों की डूबने से जान चली गयी है. इनमें एक ही परिवार के तीन लोग भी शामिल हैं. गया में तीन, छपरा में दो, भोजपुर में दो, नालंदा में दो, मुजफ्फरपुर में एक और पूर्वी चंपारण में एक की जान गयी है।
कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार में भी 24 की गयी जान
कोसी, सीमांचल और पूर्वी बिहार के जिलों में भी छठ पूजा के दौरान डूबने से 24 लोगों की मौत हुई है. इनमें खगड़िया के पांच, भागलपुर के चार, मधेपुरा के तीन, पूर्णिया के तीन, कटिहार के दो, लखीसराय के दो, मुंगेर के दो, सहरसा के एक, बांका के एक और अररिया के एक व्यक्ति शामिल हैं. सारण में भी नाव पलटने से दो युवकों की जान चली गयी. हालांकि 13 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया।
छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे का नेटवर्क दो साल के अंदर अमेरिकन नेटवर्क के बराबर होगा
छत्तीसगढ़ के नेशनल हाइवे का नेटवर्क दो साल के अंदर अमेरिकन नेटवर्क के बराबर होगा, आज मैं यह विश्वास दिलाता हूँ, आपने जो छत्तीसगढ़ राज्य के लिए मांगे रखी हैं वे सब देंगे। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज रायपुर में आयोजित हो रहे भारतीय सड़क कांग्रेस के 83वें वार्षिक अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम में ये बातें कहीं। उन्होंने इस मौके पर छत्तीसगढ़ में सड़कों के विकास के लिए 20 हजार करोड़ रुपए के कार्यों की स्वीकृति दी। इनमें चार राष्ट्रीय राजमार्गों में फोरलेन के लिए डीपीआर की स्वीकृति भी शामिल है। श्री गडकरी ने धमतरी से जगदलपुर, रायपुर से बलौदाबाजार-सांरगढ़, कटघोरा से अम्बिकापुर और बिलासपुर से अकलतरा-रायगढ़ से ओडिशा बार्डर तक के राष्ट्रीय राजमार्गों को फोरलेन करने के लिए राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने छत्तीसगढ़ में कई सिंगल लेन और टू लेन सड़कों के निर्माण के लिए भी राशि मंजूर की। श्री गडकरी ने रायपुर में सरोना, उद्योग भवन, तेलीबांधा और धनेली जंक्शन में फ्लाईओवर निर्माण के लिए भी राशि स्वीकृत करने की घोषणा की। उन्होंने तीन सड़कों के वन टाइम इंप्रूवमेंट कार्यों की भी मंजूरी दी। श्री गडकरी ने सड़कों के निर्माण लिए केन्द्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) से 900 करोड़ रूपए देने की भी घोषणा की।
केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी ने आज रायपुर के साइंस कॉलेज परिसर में भारतीय सड़क कांग्रेस के अधिवेशन का शुभारंभ करते हुए कहा कि इंडियन रोड कांग्रेस में देश के विभिन्न राज्यों से आये सभी इंजीनियर्स को मैं देश के विश्वकर्मा के रूप में मानता हूँ। राष्ट्र के निर्माण में आप सबका बहुत बड़ा योगदान है। हमारे प्रधानमंत्री का मिशन है कि हम हिंदुस्तान को 5 ट्रिलियन की इकानामी बनायें। आत्मनिर्भर भारत बनाएं। इसके लिए हमें इंडस्ट्री और एग्रीकल्चर में प्रगति करनी होगी। इसके लिए यातायात का इंफ्रास्ट्रक्चर हमें बेहतर करना होगा। इस क्षेत्र में जब कैपिटल इन्वेस्टमेंट आएगा तो रोजगार निर्मित होगा और गरीबी दूर होगी और हिंदुस्तान आत्मनिर्भर होगा। इस सपने को पूर्ण करने में आपके गुणवत्तापूर्ण काम का महत्वपूर्ण योगदान होगा, इसके लिए देश-विदेश में रिसर्च को अपनाना होगा। ज्ञान को संपत्ति में बदलना ही भविष्य हैं।
श्री गडकरी ने अधिवेशन में शामिल हो रहे इंजीनियर्स से कहा कि जनता का पैसा जितना बचा सकते हैं बचाएं, इसमें तकनीक बहुत काम आयेगी। छत्तीसगढ़ में एक महत्वपूर्ण बात शुरू हुई है। हमने यहां से एक बैम्बू क्रैश बैरियर बनाना आरंभ किया। स्टील यूज करने की जरूरत नहीं, यह इको फ्रेंडली है। आप पूरे छत्तीसगढ़ में लोहे के बजाय बैम्बू क्रैश बैरियर यूज करें, इससे गांव के किसानों को बैम्बू के लिए प्रोत्साहन मिलेगा। हमने पराली से बायो विटामिन बनाया है और इसका मेघालय में प्रयोग हो रहा है। अभी पानीपत में हमने पराली में एक हजार लीटर बायो विटामिन और बायो एविएशन फ्यूल बनाना शुरू किया। यह पराली अथवा पैरा से बनेगा तो छत्तीसगढ़ में बहुत बढ़िया काम हो जाएगा।
श्री गडकरी ने कहा कि रोड एक्सीडेंट को कम करने हमें बहुत प्रयास करना होगा। कोशिश करिये एक्सीडेंट न हों। इसके लिए सभी तकनीकी उपाय अपनाएं। छोटी-छोटी बातों को अमल में लाकर रोड इंजीनियरिंग में सुधार करें तो बहुत बेहतर होगा। मैं आपसे अनुरोध करता हूँ कि रोड सेफ्टी के हिसाब से परफेक्ट रोड बनाइये। रोड सेफ्टी को सर्वाेच्च प्राथमिकता दें।
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने अधिवेशन के उद्घाटन कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए कहा कि हमें विकास भी करना है और पर्यावरण का संतुलन भी रखना है। हमारे देश में ट्रांसपोर्ट सेक्टर देश के पाल्यूशन में 40 प्रतिशत योगदान करता है। मैं आईआरसी के पदाधिकारियों से अनुरोध करूंगा कि आप इस सेक्टर को इंटीग्रेटेड एप्रोच से सोचें। हमें सड़कों के किनारे टायलेट बनाने होंगे।
मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारे लिए यह बहुत ही खुशी की बात है कि इंडियन रोड कांग्रेस के 83वें अधिवेशन की मेजबानी का सौभाग्य छत्तीसगढ़ को प्राप्त हुआ है। केंद्रीय मंत्री श्री नितिन गडकरी जी को इस कार्यक्रम में अपने बीच पाकर हमारी खुशी दोगुनी हो गई है। भारत के विकसित राज्यों में अपना स्थान बनाने की ललक के साथ छत्तीसगढ़ बहुत तेजी के साथ आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि श्री गडकरी जी का सहयोग और प्रोत्साहन हम लोगों को निरंतर मिल रहा है। हाल ही में छत्तीसगढ़ के लिए उन्होंने 11 हजार करोड़ रुपए की अत्यंत महत्वपूर्ण सड़क परियोजनाएं स्वीकृत की हैं। इसके लिए मैं उन्हें हृदय से धन्यवाद देता हूं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि 01 नवम्बर को हम लोगों ने राज्य स्थापना का 24वां वर्ष पूरा किया है और अब रजत जयंती वर्ष में प्रवेश कर चुके हैं। यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने वर्ष 2047 तक विकसित भारत के निर्माण का लक्ष्य रखा है। इसके अनुरूप छत्तीसगढ़ राज्य विकसित छत्तीसगढ़ के निर्माण के संकल्प के साथ आगे बढ़ रहा है। छत्तीसगढ़ ने अपना विजन डाक्यूमेंट तैयार कर लिया है, इसके मुताबिक हम बहुत रणनीतिक और सुव्यवस्थित तरीके से अपने लक्ष्यों की ओर बढ़ रहे हैं। ऐसे समय में छत्तीसगढ़ में इस 83वें इंडियन रोड्स कांग्रेस के आयोजन से हम उत्साहित हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2028 तक हमने छत्तीसगढ़ की जीएसडीपी को दोगुना करते हुए 10 लाख करोड़ रुपए करने का निश्चय किया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ में मजबूत अर्थव्यवस्था के निर्माण के लिए सड़कें हमारी सबसे बड़ी ताकत होंगी, राज्य की भौगोलिक परिस्थितियों में परिवहन के अन्य साधनों की तुलना में सड़कों का विस्तार कहीं ज्यादा सुविधापूर्ण हैं। पिछले 10 वर्षों में छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय राजमार्गों का अच्छा विकास हुआ है, रायपुर-विशाखापट्टनम इकॉनोमी कॉरिडोर सहित अनेक महत्वपूर्ण परियोजनाएं तेजी से चल रही हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारी सबसे बड़ी प्राथमिकता ग्रामीण क्षेत्रों में सड़कों का जाल बिछाने की है। हम प्रदेश के दुर्गम से दुर्गम क्षेत्रों को भी मुख्य मार्गों के साथ कनेक्ट कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस विशाल भू-भाग में हम इस चुनौतीपूर्ण काम को कम समय, कम लागत किन्तु टिकाऊ और गुणवत्तापूर्ण तरीके से करना चाहते हैं। हमारी सोच केवल सड़क निर्माण ही नहीं है, बल्कि अच्छी सड़कों के निर्माण की है। हम सड़क निर्माण की ऐसी तकनीकों को अपनाने के लिए ललायित हैं, जो ज्यादा पर्यावरण हितैषी हों। हमने हरित ऊर्जा को ज्यादा से ज्यादा अपनाने का संकल्प लिया है, हम यह जानने के लिए उत्सुक हैं कि सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में हरित ऊर्जा का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग किस तरह किया जा सकता है।
केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्य मंत्री श्री अजय टम्टा ने अधिवेशन के शुभारंभ कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत में हिमालय से लेकर समुद्र तक सड़कों का जाल बिछ रहा है। हम सब 2047 तक भारत को विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं।
उप मुख्यमंत्री तथा लोक निर्माण मंत्री श्री अरूण साव ने अपने सम्बोधन में कहा कि छत्तीसगढ़ पर प्रकृति की असीम कृपा है। यहां बड़ी-बड़ी नदियों, पहाड़ और जंगल के साथ ही कोयले से लेकर हीरे तक के भण्डार हैं। छत्तीसगढ़ कई संतों और महात्माओं की तपो स्थली और कर्मभूमि रहा है। उन्होंने कहा कि अलग राज्य बनने के बाद छत्तीसगढ़ ने हर क्षेत्र में तेजी से विकास किया है। केन्द्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी के सहयोग से छत्तीसगढ़ में सड़कों का जाल बिछ रहा है। श्री साव ने उम्मीद जताई कि भारतीय सड़क कांग्रेस के इस 83वें अधिवेशन में देशभर के विशेषज्ञ सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा को लेकर देश और दुनिया में हो रहे अनुसंधान, नवाचार, नई मशीनरी और नई तकनीकों के बारे में मंथन कर इस क्षेत्र की समस्याओं का हल निकालने में सार्थक पहल करेंगे।
भारतीय सड़क कांग्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम को केन्द्रीय सड़क परिहन एवं राजमार्ग मंत्रालय के महानिदेशक श्री डी. सारंगी, छत्तीसगढ़ शासन में लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, भारतीय सड़क कांग्रेस के अध्यक्ष श्री के.के. पिपरी और महासचिव श्री एस. के. निर्मल ने भी सम्बोधित किया। उद्घाटन सत्र में आज सड़क निर्माण और सड़क सुरक्षा से संबंधित भारतीय सड़क कांग्रेस द्वारा तैयार तीन गाइडलाइन्स और एक मेन्यूअल भी जारी किया गया। अतिथियों ने कार्यक्रम में भारतीय सड़क कांग्रेस की स्मारिका का भी विमोचन किया।
पूर्व मंत्री मूणत ने उठाया बड़ा मुद्दा... रिंग रोड-1 के दोनों ओर साढ़े 10 मीटर चौड़ी सर्विस रोड मांगी... मंत्री गडकरी से 80 करोड़ देने की अर्जी
पूर्व मंत्री मूणत ने उठाया बड़ा मुद्दा... रिंग रोड-1 के दोनों ओर साढ़े 10 मीटर चौड़ी सर्विस रोड मांगी... मंत्री गडकरी से 80 करोड़ देने की अर्जी
रायपुर पश्चिम के दिग्गज भाजपा विधायक तथा पीडब्लूडी समेत कई विभागों के तीन बार के पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने बड़ा मुद्दा उठाया है। उनका कहना है कि टाटीबंध से तेलीबांधा के बीच रिंग रोड-1 अब शहर की सड़क हो गई, क्योंकि इसके दोनों ओर घनी आबादी है। इस आबादी के लिए अभी तीन-तीन मीटर की सर्विस रोड है, जो बिलकुल पर्याप्त नहीं है। दोनों ओर की सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाकर साढ़े दस-दस मीटर करने की तुरंत जरूरत है, ताकि रिंग रोड-1 के दोनों ओर रहनेवाले लाखों लोगों को सुरक्षित सड़क मिल सके। उन्होंने छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम तथा पीडब्लूडी मंत्री अरुण साव के साथ केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी को माना विमानतल पर एक ज्ञापन सौंपा है। राजेश मूणत ने मंत्री गडकरी से आग्रह किया है कि चूंकि रिंग रोड-1 नेशनल हाईवे का पार्ट है, इसलिए इसके दोनों ओर की सर्विस रोड की चौड़ाई बढ़ाने के लिए 80 करोड़ रुपए के प्रोजेक्ट को मंजूरी दें, ताकि रायपुर के लोगों को बड़ी राहत मिल सके।
राजेश मूणत सड़कों तथा इंफ्रास्ट्रक्चर के मामले में विजनरी माने जाते रहे हैं। रायपुर की कई बड़ी सड़कें, कई प्रमुख सड़कों का चौड़ीकरण तथा फ्लाईओवर्स-अंडरब्रिज का निर्माण उन्हीं के कार्यकाल में हुआ है। शुक्रवार को डिप्टी सीएम साव के साथ मंत्री गडकरी से मिले और उन्होंने दो पेज का ज्ञापन सौंपा। इस ज्ञापन में कहा गया है कि 30 वर्ष पहले बनी रायपुर की रिंग रोड-1 के किनारे का बड़ा हिस्सा विगत वर्षों में कामर्शियल एरिया के रूप में डेवलप हो चुका है। इस सड़क के दोनों किनारों पर बड़े कांप्लेक्स, शादी घर, शोरूम तथा कई मार्केट तो हैं ही, दोनों ओर घनी आबादी बस चुकी है। इस आबादी का एकमात्र सहारा रिंग रोड-1 के दोनों किनारो पर बनी सर्विस रोड हैं, जो अधिकांशतः पांच-पांच मीटर ही चौड़ी हैं। जिसके कारण जाम की स्थिति तो बनती ही है, हादसों का खतरा भी बढ़ गया है। पूर्व मंत्री मूणत ने बताया कि इस सड़क पर अग्रसेन धाम टर्निंग, कृषि विवि टर्निंग, आर्चब्रिज टर्निंग, कटोरातालाब टर्निंग, संतोषीनगर टर्निंग, कुशालपुर टर्निंग, रायपुरा टर्निंग, भाठागांव टर्निंग और पचपेड़ीनाका टर्निंग में ट्रैफिक के हालात बुरी तरह बिगड़ चुके हैं। यहां लोगों को राहत देने के लिए अंडरब्रिज आदि बने हैं, लेकिन ट्रैफिक दबाव के समय ये नाकाफी साबित होने लगे हैं।
समस्या ही नहीं, हल भी बताया मूणत ने
पूर्व मंत्री मूणत ने मंत्री गडकरी को सिर्फ समस्या ही नहीं बताई, बल्कि इसका हल भी सुझाया है। उन्होंने कहा कि रिंग रोड-1 के दोनों ओर ट्रैफिक के हालात अभी तो खराब हैं ही, आने वाले समय में स्थिति और भयंकर हो सकती है, क्योंकि दोनों ओर की सर्विस रोड औसतन 5-5 मीटर ही चौड़ी हैं। उन्होंने कहा कि अगर दोनों सर्विस रोड की चौड़ाई 3.5-3.5 मीटर बढ़ा जाती है, तो सड़कें साढ़े 10-10 मीटर चौड़ी हो जाएंगी। अगर चौड़ाई बढ़ाने के बाद दोनों ही सर्विस रोड को वन-वे कर दिया जाएगा तो ये सुविधाजनक होने के साथ-साथ आकर्षक भी लगेंगी। यही नहीं, एयरपोर्ट की ओर से रिंग रोड-1 होकर एनआईटी-साइंस कालेज ग्राउंड तक वीआईपी मूवमेंट के दौरान आने वाली दिक्कतें भी दूर होंगी, जो हाल में राष्ट्रपति प्रवास के दौरान देखने में आई थीं। पूर्व मंत्री मूणत ने मंत्री गडकरी से आग्रह किया कि इन सर्विस रोड की चौड़ाई तुरंत बढ़ाने में लगभग 80 करोड़ रुपए अनुमानित तौर पर खर्च होंगे। यह राशि केंद्रीय परिवहन मंत्रालय से मंजूर कर दी गई तो इससे रायपुर की एक बड़ी समस्या का निराकरण हो सकता है। बता दें कि इसी रिंग रोड पर मंत्री गडकरी ने हाल में तीन ओवरब्रिज भी मंजूर किए हैं, ताकि ट्रैफिक में आ रही दिक्कतें कुछ कम हो सकें।
Aaj Ka Panchang: आज 9 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 9 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पक्ष अष्टमी - 10:45 पी एम तक
नक्षत्र
श्रवण - 11:47 ए एम तक
योग
वृद्धि - 04:23 ए एम, नवम्बर 10 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 5:30 PM
चन्द्रोदय - 1:17 PM
चन्द्रास्त - नवंबर 10 12:19 AM
अशुभ काल
राहु - 10:43 ए एम से 12:05 पी एम
यम गण्ड - 02:48 पी एम से 04:09 पी एम
कुलिक - 08:00 ए एम से 09:22 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:49 ए एम से 09:32 ए एम, 12:26 पी एम से 01:10 पी एम
वर्ज्यम् - 04:00 पी एम से 05:35 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:43 ए एम से 12:26 पी एम
अमृत काल - 12:56 ए एम, नवम्बर 10 से 02:29 ए एम, नवम्बर 10
ब्रह्म मुहूर्त - 04:54 ए एम से 05:47 ए एम
Aaj Ka Rashifal 09 November 2024: आज इन राशियों पर रहेगी शनिदेव की नजर, जानें किसे मिलेगा शुभ परिणाम और किसको झेलनी होगी दिक्कत
9 November 2024 Ka Rashifal: आज कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि और शनिवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज रात 10 बजकर 46 मिनट तक रहेगी। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 23 मिनट तक वृद्धि योग रहेगा। आज दोपहर पहले 11 बजकर 48 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज गोपाष्टमी का व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 9 नवंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि
आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। अगर आप एक स्टूडेंट हैं तो आपके लिए एक खुशखबरी यह है कि आज आपको करियर से रिलेटेड कोई शुभ सूचना मिल सकती है। कॉलेज में आपकी एक्टिविटी से आपके दोस्त खुश होंगे। आज आप किसी ऐसे व्यक्ति से मिलेंगे, जिससे आप काफी प्रभावित होंगे। आज आपको किसी मामले में समझदारी से फैसला लेना होगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है, साथ में डिनर करने जाएंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 7
वृष राशि
आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज आपको काम को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम अधूरा रह भी सकता है। जो लोग आपको अभी तक ताना दे रहे थे आज उनको कुछ कर दिखाने का दिन है, आप जिस भी काम को करेंगे उसमें आपको सफलता जरूर मिलेगी। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है लेकिन आपके द्वारा किया गया काम आपके बॉस को इम्प्रेस करेगा। रुपएपैसों के मामले में लापरवाही नहीं करेंगे तो नुकसान से बच जाएंगे।
- शुभ रंग- गुलाबी
- शुभ अंक- 2
मिथुन राशि
आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। जो लोग होटल या रेस्टोरेंट जैसे बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिये दिन पहले से बेहतर रहेगा, आज आपका दिन ज्यादा लाभ दिलाने वाला है। आज आपको जीवन और कार्यक्षेत्र दोनों जगहों पर पिता का सहयोग मिलेगा। आज आपके पारिवारिक रिश्तों में मिठास बनी रहेगी। आज आप किसी जरूरतमंद की मदद करेंगे। आपके जीवनसाथी कोई जरूरत का सामान आपको गिफ्ट करेंगे। घर के कामों में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। राजनीति से जुड़े लोग आज किसी सभा को आयोजित कर सकते हैं।
- शुभ रंग- नारंगी
- शुभ अंक- 3
कर्क राशि
आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको व्यापार में उम्मीद से अधिक लाभ प्राप्त होगा। आज आप अपने जीवन को और बेहतर बनाने के लिए कोशिश करेंगे। आज आपके घर पर कुछ मेहमान आ सकते हैं, आपको खुशी होगी। आज ऑफिस में काम की अधिकता थोड़ी ज्यादा रहेगी, लेकिन शाम तक सारा काम अच्छे से निपट जायेगा। आज आपका जीवनसाथी के साथ सामंजस्य बना रहेगा। बच्चे आज आपसे मन की बात बता सकते हैं। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।
- शुभ रंग- मैजेंटा
- शुभ अंक- 9
सिंह राशि
आज का दिन आपके जीवन में नई खुशियां लेकर आया है। आज किसी काम के सिलसिले से की गई यात्रा फायदेमंद रहेगी। साथ ही समाज में आपका मानसम्मान बढ़ेगा। परिवार में किसी रिश्तेदार के आगमन से घर में खुशी का माहौल बनेगा, आपकी मुलाकात कुछ खास लोगों से होगी। आप अपने लक्ष्य को जल्द से जल्द पूरा करने के बारे में विचार करेंगे। ऑफिस में आपके अच्छे काम को देखकर जूनियर आपकी ज्यादा रेस्पेक्ट करेंगे। जो लोग मार्केटिंग के फील्ड से जुड़े हैं, उन्हें आज अच्छे क्लांइट मिल सकते हैं।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि
आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज का दिन आपके फेवर में रहने से आपको खुशी होगी जिस काम का रिजल्ट मिलने में देर हो रही थी उसमें आपको सफलता मिलने के योग हैं। आज आपनी संतान को खुश देखकर आपको भी खुशी होगी। आज आप घर के बड़ेबुजुर्गों का ख़ास ख्याल रखेंगे आपको भी अच्छा लगेगा। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। सेहत के मामले में आज आपको सावधान रहने की जरूरत है।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 1
तुला राशि
आज आपका दिन खुशनुमा रहेगा। बिजनेस कर रहे लोगों की बिक्री आज बढ़ेगी, अधिक आमदनी होगी। सरकारी जॉब कर रहे लोगों के लिए आज का दिन बेहद अच्छा रहेगा, प्रमोशन होने के चांस है। बिजनेस के सारे रुके हुए कामों को आज आप पूरा कर लेंगे, आपकी उलझन कम होगी। घर खरीदने का प्लान बना रहे लोगों का प्लान आज कामयाब होने का योग बन रहा है। आज किसी के झगड़े झंझट में न पड़े, आपका ही समय नुकसान होगा। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। किसी क्लाइंट से अचानक अच्छा धन लाभ होगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 9
वृश्चिक राशि
आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। बिजनेसमैन आज अपने बिजनेस को और आगे बढ़ाने के लिए किसी दूसरे बड़े व्यापारी से डील फाइनल करेंगे। राजनीति में आज आप ज्यादा रूचि लेंगे, आपके अच्छे कामों की आज तारीफ होगी। सोशल मीडिया से जुड़कर लोग अपनी अलग पहचान बनाएंगे। घर से निकलते समय माता जी से मिलकर ही निकले जिससे आपका दिन अच्छा और खुशहाली भरा रहेगा। लवमेट से उपहार मिलने से आज आपको खुशी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन सफलता दिलाने वाला होगा।
- शुभ रंग- सफेद
- शुभ अंक- 2
धनु राशि
आज आपका दिन खुशहाल रहने वाला है। आज आपको कोई अच्छी खबर मिलने के योग हैं यह खुशी आपके घर में बेटे के करियर को लेकर हो सकती है। आज ऑफिस में आपको कोई नया काम मिल सकता है, जिसे पूरा करके आपको भी खुशी होगी। आज की शाम परिवार वालों के साथ बितायेंगे, जिससे पारिवारिक जीवन खुशहाल बनेगा। आज आप माता-पिता के साथ किसी समारोह में जा सकते हैं। आज शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को तरक्की के नये अवसर मिल सकते हैं। इस राशि की कामकाजी महिलाओं को ऑफिस में प्रोत्साहन मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 3
मकर राशि
आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपको किसी व्यक्ति से बातचीत करके खुशी मिलेगी साथ ही आप कुछ नया भी सीखने को पाएंगे। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुंचे। आज आप किसी महत्वपूर्ण काम के लिए किसी की मदद मांगेगे, आपको मदद भी मिलेगी, जिससे आपका काम बन जायेगा। आज भावुकता में आकर कोई निर्णय ना लें। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं, जिससे रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी। कहीं रुका हुआ पैसा आज आपको वापस मिलेगा।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
कुंभ राशि
आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा। आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दूसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए हैं, इससे आपको आर्थिक सपोर्ट मिलेगा साथ ही आप कुछ नया खरीदने का विचार करेंगे। आज कार्यस्थल पर आपको ज्यादा काम करना पड़ेगा लेकिन शाम का समय आपके लिए बेहतरीन साबित होगा आप परिवार के साथ अच्छा समय बिताएंगे।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 2
मीन राशि
आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज आप ऑफिस में किसी काम को आसानी से करेंगे, जिससे आपके जूनियर और सीनियर सभी तारीफ करेंगे, आपका कॉन्फिडेंस बढेगा साथ ही आपकी रेस्पेक्ट में भी इजाफा होगा। आज किसी काम में जीवनसाथी का सहयोग मिलने से आपको खुशी होगी, शाम को किसी रेस्टोरेंट में डिनर के लिए जा सकते हैं। आज बड़ों का आशीर्वाद मिलेगा, जिससे आपकी सकारात्मकता बढ़ेगी। आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज घर में शुभ समाचार मिलने की संभावन है, दांपत्य जीवन का सुख मिलेगा।
- शुभ रंग- बैंगनी
- शुभ अंक- 6
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने प्रदेश के पीडब्ल्यूडी सचिव पर मजाकिया अंदाज में की टिप्पणी
भ्रष्टाचार एक बीमारी, जड़ से खत्म किया जाना जरूरी: मुर्मु
नई दिल्ली । राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भ्रष्टाचार को एक बड़ी बीमारी करार देते हुए आज कहा कि इसे जड़ से खत्म किया जाना चाहिए।श्रीमती मुर्मु ने शुक्रवार को यहां केंद्रीय सतर्कता आयोग के सतर्कता जागरूकता सप्ताह के अवसर पर अपने संबोधन में यह बात कही ।राष्ट्रपति ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार से निपटने के लिए अनेक पहल की हैं। इस संदर्भ में उन्होंने प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण योजना, ई मार्केटप्लेस और आर्थिक अपराधी अधिनियम जैसी पहलों का उल्लेख किया।
राष्ट्रपति ने कहा कि सतर्कता जागरूकता सप्ताह सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती के अवसर पर आयोजित किया जाता है।उन्होंने कहा कि विश्वास किसी भी समाज की नींव होता है जबकि भ्रष्टाचार समाज में विश्वास को कम करता है।केंद्रीय सतर्कता आयुक्त पी के श्रीवास्तव ने इस अवसर पर कहा कि सरकार की भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने की नीति है।
उन्होंने कहा कि शिकायतों के शीघ्र निपटारे के लिए कई उपाय किये गये हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय सतर्कता आयोग ने कर्मचारियों की क्षमता निर्माण पर भी जोर दिया है। उन्होंने कहा कि प्रक्रियाओं को भी सरल बनाया जा रहा है।
सलमान को धमकी देने वाले शख्स ने किया बड़ा खुलासा, बताया क्यों मांगी 5 करोड़ रुपये की फिरौती
मुंबई :- अभिनेता सलमान खान को धमकी देने के मामले में कर्नाटक पुलिस ने बिकाराम बिश्नोई नाम के शख्स को हावेरी से गिरफ्तार किया है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, बिकाराम बिश्नोई ने सलमान खान को धमकी दी थी और 5 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। आरोपी द्वारा ट्रैफिक कंट्रोल रूम को भेजे गए एक मैसेज के रूप में सलमान खान को धमकी दी गई थी। अब आरोपी बिकाराम बिश्नोई ने इस बात का खुलासा किया है कि उसने सलमान से फिरौती क्यों मांगी थी।
कर्नाटक से भेजा गया था मैसेज
आरोपी बिकाराम जलाराम बिश्नोई राजस्थान के जालौर जिले का मूल निवासी है। मुंबई पुलिस आरोपी को कर्नाटक से मुंबई ला रही है। भेजे गए धमकी भरे मैसेज के आधार पर मुंबई के वर्ली पुलिस स्टेशन ने अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया था। इस मामले की छानबीन करने पर पता चला कि मैसेज कर्नाटक से भेजा गया था, जिसके बाद मुंबई पुलिस की टीम कर्नाटक पहुंची और स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी को गिरफ्तार किया गया।
मंदिर बनवाने के लिए मांगे 5 करोड़- आरोपी
गिरफ्तार आरोपी ने पुलिस की पूछताछ में कहा कि वह लॉरेंस बिश्नोई का फैन है। धमकी देने और 5 करोड़ की फिरौती मांगने के मामले में कर्नाटक से गिरफ्तार आरोपी बीखाराम ने पुलिस से कहा कि मुझे कोई गम नहीं, मैं बिश्नोई समाज के लिए जेल जा रहा हूं। आरोपी ने कहा है कि 5 करोड़ रुपए की जो मांग की थी, उसको वह बिश्नोई समाज का मंदिर बनवाने के लिए देने वाला था।
गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का बताया था भाई
जानकारी के मुताबिक, धमकी भरे मैसेज में आरोपी ने आगे धमकी दी कि अगर सलमान खान ने मना किया तो उसे मार दिया जाएगा। आरोपी ने खुद को कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का भाई भी बताया, जो पहले भी अभिनेता के खिलाफ इसी तरह की धमकियों से जुड़ा हुआ है। सलमान खान, जिन्हें बिश्नोई समुदाय से संबंध रखने का दावा करने वाले व्यक्तियों से पहले भी धमकियां मिली हैं ने अभी तक नवीनतम घटनाक्रम पर सार्वजनिक रूप से टिप्पणी नहीं की है।
CM साहब का समोसा खा गया स्टाफ, 5 पुलिसकर्मियों को नोटिस, इस राज्य का मामला
नई दिल्ली । भारत में समोसे का क्रेज अलग ही लेवल पर है। होटल से लेकर सड़क किनारे लोग आपको समोसे खाते दिखा दे जाएंग। पर क्या आपने सोचा है कि समोसा पूरे पुलिस प्रशासन की नींद भी उड़ा सकता है? ऐसा ही कुछ हुआ है कांग्रेस शासित राज्य हिमाचल प्रदेश में। इन दिनों हिमाचल की राजनीति में समोसा छाया हुआ है। समोसे की वजह से पांच पुलिसकर्मियों को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है। इतना ही नहीं उनके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की सिफारिश की गई है। राज्य की CID इसकी जांच कर रही है।
क्या है पूरा मामला?
दरअसल, बीते 21 अक्टूबर को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू CID हेडक्वार्टर में साइबर विंग स्टेशन का उद्घाटन करने के लिए गए थे। यहां पर सीएम के लिए लाए गए केस और समोसे उनके स्टाफ को बांट दिए गए। इसकी जांच सीआईडी ने की। जांच में पता चला कि सिर्फ एसआई को ही पता था कि ये डिब्बे खास तौर पर सीएम सुक्खू के लिए थे।
समन्वय की कमी से हुई गलती
जांच में पता लगा है कि जब इन डिब्बों को महिला इंस्पेक्टर को सौंपा गया तो उन्होंने किसी वरिष्ठ अधिकारी से पुष्टि नहीं की और इन्हें नाश्ते के लिए जिम्मेदार मैकेनिकल ट्रांसपोर्ट (एमटी) सेक्शन को भेज दिया। इस गलती के कारण से ये बक्से को उनके उचित व्यक्ति तक पहुंचने से पहले ही इधर से उधर हो गए।रिपोर्ट में कहा गया है कि समन्वय की कमी इस गलती का एक महत्वपूर्ण कारण थी।
10/12 व्यक्तियों को चाय के साथ परोसा गया
जांच रिपोर्ट में बताया गया है कि उपरोक्त तीनों बॉक्स में रखे सामान को IG के कार्यालय में बैठे 10/12 व्यक्तियों चाय के साथ परोस दिया गया था। तथाकथित तीन बाक्स जो होटल से लाए गए थे इनमें मौजूद खाने की वस्तुएं मुख्यमंत्री के लिये हैं, इस बात की जानकारी केवल SI को ही थी। इसके बावजूद उपरोक्त तीनों बॉक्स को इंस्पेक्टर द्वारा किसी भी उच्च अधिकारी को पूछे बगैर यह सामान MT Section को सौंपा गया। बॉक्स खोले गये व इसमे मौजूद सामान बांटा गया।
सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला : सरकारी नौकरी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नहीं बदले जा सकेंगे नियम
Sarkari Naukri 2024: सरकारी नौकरियों के संबंध में सुप्रीम कोर्ट ने आज एक अहम फैसला सुनाया. कोर्ट ने कहा कि सरकारी नौकरी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता है.
सुप्रीम कोर्ट की संविधान पीठ ने अपने फैसले में कहा कि सरकारी नौकरी की प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियमों में बदलाव नहीं किया जा सकता है. कोर्ट ने राजस्थान हाईकोर्ट में नियुक्ति मामले में यह फैसला सुनाया है.
मामले में नौकरी से जुड़ी लिखित परीक्षा और इंटरव्यू होने के बाद 75% क्वालीफाइंग नंबर पर ही नियुक्ति का नियम बना दिया गया था. हालांकि SC ने कहा है कि अगर नियमों में पहले से इस बात की व्यवस्था हो कि नौकरी की पात्रता में बदलाव हो सकता है, तो ऐसा किया जा सकता है, लेकिन ऐसा समानता के अधिकार का उल्लंघन करते हुए मनमाने तरीके से नहीं हो सकता. सार्वजनिक सेवा में भर्ती के मुद्दे पर सुप्रीम कोर्ट ने अपना फैसला दिया. राज्य सरकारें कई मौकों पर प्रक्रिया शुरू होने के बाद नियम बदल देती थीं, लेकिन अब ऐसा नहीं होगा.
क्या है मामला ?
मामला राजस्थान हाईकोर्ट में 13 अनुवादक पदों की भर्ती प्रक्रिया से संबंधित है. उम्मीदवारों को एक लिखित परीक्षा में हिस्सा लेना था. उसके बाद लिखित परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को इंटरव्यू देना था. एग्जाम में 21 अभ्यर्थी उपस्थित हुए थे. उनमें से केवल तीन को ही हाईकोर्ट (प्रशासनिक पक्ष) ने सफल घोषित किया. बाद में यह बात सामने आई कि हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश ने आदेश दिया था कि इन पदों के लिए कम से कम 75 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों का ही चयन किया जाना चाहिए.
बाद में बदला गया था भर्ती का नियम
इस भर्ती प्रक्रिया में 75 फीसदी क्वालीफाइंग नियम का उल्लेख तब नहीं किया गया था, जब भर्ती प्रक्रिया पहली बार उच्च न्यायालय द्वारा अधिसूचित की गई थी. इसके अलावा इस संशोधित मानदंड को लागू करने पर ही तीन उम्मीदवारों का चयन किया गया और शेष उम्मीदवार बाहर हो गए. तीन असफल उम्मीदवारों ने हाईकोर्ट के समक्ष एक रिट याचिका दायर करके इस परिणाम को चुनौती दी, जिसे मार्च 2010 में खारिज कर दिया गया.
सुप्रीम कोर्ट में दायर की याचिका
हाईकोर्ट में याचिका खारिज होने के बाद अभ्यर्थियों ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर की. याचिकाकर्ताओं ने तर्क दिया कि न्यूनतम 75 प्रतिशत अंक मानदंड लागू करने का हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश का निर्णय “खेल खेले जाने के बाद खेल के नियमों को बदलने जैसा है, जो अस्वीकार्य था. सुप्रीम कोर्ट की सीजेआई के नेतृत्व वाली संविधान पीठ इस पर अपना फैसला सुनाया.
वहीं अपने फैसले में शार्ष अदालत ने कहा कि भर्ती प्रक्रिया आवेदन पत्र जारी करने से शुरू होती है और पदों को भरने के साथ समाप्त होती है. पात्रता के नियमों को बीच में नहीं बदला जा सकता, यदि नियमों एवं विज्ञापन में बीच में ऐसा परिवर्तन किया जाता है तो उसके लिए अनुच्छेद 14 की कसौटी पर खरा उतरना आवश्यक है. चयन सूची में स्थान मिलने से पद पर कोई अधिकार नहीं रह जाता है.
Aaj Ka Panchang: आज 8 नवंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 8 नवंबर 2024
विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - कार्तिक
अमांत - कार्तिक
तिथि
शुक्ल पक्ष सप्तमी- नवंबर 08 12:35 AM- नवंबर 08 11:56 PM
नक्षत्र
उत्तराषाढ़ा - नवंबर 07 11:47 AM- नवंबर 08 12:03 PM
योग
शूल - नवंबर 07 09:51 AM- नवंबर 08 08:27 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:39 AM
सूर्यास्त - 5:41 PM
चन्द्रोदय - नवंबर 07 11:42 AM
चन्द्रास्त - नवंबर 07 10:28 PM
अशुभ काल
राहु - 10:43 ए एम से 12:05 पी एम
यम गण्ड - 02:48 पी एम से 04:09 पी एम
कुलिक - 08:00 ए एम से 09:22 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:49 ए एम से 09:32 ए एम, 12:26 पी एम से 01:10 पी एम
वर्ज्यम् - 04:00 पी एम से 05:35 पी एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:48 AM- 12:32 PM
अमृत काल - 06:48 AM- 08:27 AM, 05:34 AM- 07:11 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 05:04 AM- 05:52 AM
शुभ योग
सर्वार्थ सिद्धि योग- 12:03 पी एम से 06:39 ए एम, नवम्बर 09

