सियासत
Aaj Ka Rashifal: सिंह, धनु समेत इन 4 राशि वालों को होगा धन लाभ, जानिए अपना राशिफल
Aaj Ka Rashifal 06 March 2023: हिंदू पंचांग के अनुसार आज फाल्गुन माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि और सोमवार (monday) का दिन है. आज के दिन भगवान शंकर और माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से की जाती है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल के हिसाब आज का दिन कुछ राशियों के लिए वरदान साबित हो सकता है. जबकि कुछ के लिए मुश्किलों के पहाड़ जैसा, आइए जानते हैं. मेष से लेकर मीन तक के सभी 12 राशियों का (aaj ka rashifal) राशिफल...
मेषः पारिवारिक जीवन सुखमयय होगा. मन प्रसन्न रहेगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. कार्यक्षेत्र में स्थान परविर्तन के योग हैं. सेहत का ख्याल रखें.
वृषः घरेलू कार्यों में व्यस्त रहेंगे. व्यर्थ की भागदौड़ लगी रहेगी. अधिकारियों के सहयोग से नौकरी में प्रमोशन के योग हैं. गुस्से को काबू में रखें.
मिथुनः भौतिक सुख-साधनों में वृद्धि होगी. माता-पिता की देखभाल करें. भविष्य को लेकर बनाई गई योजना सार्थक होगी. जीवनसाथी का सानिध्य मिलेगा.
कर्कः इस राशि के जातकों को आज बहुत सावधान रहने की आवश्यकता है. कार्यक्षेत्र में नुकसान का सामना करना पड़ सकता है. तली भुनी चीजों से परहेज करें. सेहत को लेकर परेशान हो सकते हैं.
सिंहः आत्मविश्वास में वृद्धि होगी. धार्मिक कार्यों मं मन लगेगा. विवाद से दूर रहें. व्यसाय से जुड़े लोगों को लाभ होगा. नौकरी में स्थान परिवतर्न के योग हैं. धन लाभ संभव है.
कन्याः समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. प्यार के रिश्तों में मजबूती आएगी. परिवार के साथ शॉपिंग का प्लान बना सकते हैं. कारोबारी वर्ग को मनचाहा लाभ होगा.
वृश्चिकः पारिवारिक जीवन सुखमय होगा. माता-पिता का सहयोग मिलेगा. आर्थिक स्थिति मजबूत होगी. धर्म-कर्म में मन लगेगा. सेहत का ख्याल रखें. तली-भुनी चीजों से परहेज करें.
धनुः आर्थिक स्थिति पहले से मजबूत होगी. रोजगार के नए अवसर प्राप्त होगें. शैक्षणिक कार्य को लेकर की गई यात्रा सार्थक होगी. कारोबारी वर्ग रुपए पैसे के लेनदेन में सावधानी बरतें.
मकरः पारिवारिक कलह का सामना करना पड़ सकता है. गुस्से को काबू में रखें. दुश्मन सक्रिय रहेंगे. आज आपकी प्रतिष्ठा को कोई ठेस पहुंचाने की कोशिश कर कता है. नशे के सेवन से दूर रहें.
कुंभः प्यार के रिश्तों में मिठास आएगी. समाजिक मान-सम्मान में वृद्धि होगी. आज आपको ससुराल पक्ष से कोई तोहफा मिल सकता है. इस राशि के व्यापारी वर्ग को मनचाहा लाभ होगा.
मीनः किसी कार्य के संपन्न होने से परिवार में उत्साह का माहौल रहेगा. व्यवसाय को लेकर की गई यात्रा लाभप्रद होगी. वाणी में मधुरता रखें. जीवनसाथी के साथ घूमने का प्लान बना सकते हैं.
यूपी सरकार का बड़ा फैसला: इलेक्ट्रिक वाहनों की खरीदी पर अब नहीं देना होगा टैक्स
लखनऊ । उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने इलेक्ट्रानिक वाहन खरीदने वालों बड़ी राहत दी है। यूपी सरकार के निर्णय अनुसार अब इलेक्ट्रिक वाहनों पर टैक्स नहीं लगेगा और न ही कोई रजिस्ट्रेशन फीस देनी होगी। उत्तर प्रदेश शासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना को संशोधित करते हुए यह निर्णय किया है। इसके अंतर्गत 3 साल तक का टैक्स और रजिस्ट्रेशन फीस नहीं देनी होगी। वहीं प्रदेश में ही निर्मित इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद पर यह छूट 5 साल तक मान्य होगी। सरकार की ओर से सभी जनपदों के आरटीओ को भी तत्काल प्रभाव से निदेशरें का अनुपालन सुनिश्चित करने के आदेश दिए गए हैं।
प्रमुख सचिव एल वेंकटेश्वर लू द्वारा जारी संशोधित अधिसूचना के अनुसार उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन विनिर्माण एवं गतिशीलता नीति 2022 के अनुसार 14 अक्टूबर 2022 से 13 अक्टूबर 2025 तक उत्तर प्रदेश में बिक्री एवं रजिस्ट्रीयुक्त इलेक्ट्रिक व्हीकल (ईवी) पर कर से शत प्रतिशत छूट दी जाएगी। वहीं 14 अक्टूबर 2022 को अधिसूचित इलेक्ट्रिक व्हीकल नीति की प्रभावी अवधि के चौथे एवं पांचवें वर्ष यानी 14 अक्टूबर 2025 से 13 अक्टूबर 2027 तक प्रदेश में विनिर्मित बिक्रीकृत तथा रजिस्ट्रीकृत ईवी पर भी शत प्रतिशत छूट मिलेगी।
इलेक्ट्रिक व्हीकल से आशय के संबंध में स्पष्टीकरण भी दिया गया है। इसके अनुसार वो ईवी का तात्पर्य इलेक्ट्रिक मोटर का उपयोग करने वाले समस्त ऑटोमोबाइल से है जो बैट्री, अल्ट्रा कैपेसिटर अथवा ईंधन सेल द्वारा चालित होते हैं। इनमें समस्त 2 व्हीलर, 3 व्हीलर एवं 4 व्हीलर स्ट्रांग हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन , प्लग इन हाइब्रिड इलेक्ट्रिक वाहन , बैटरी इलेक्ट्रिक वाहन तथा फ्यूल सेल इलेक्ट्रिक वाहन सम्मिलित हैं।
14 अक्टूबर 2022 से तीन साल तक ईवी खरीद पर शत प्रतिशत टैक्स व रजिस्ट्रेशन पर छूट मिलेगी। इससे प्रदेश में मौजूदा लाखों इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर्स के साथ-साथ ईवी खरीदने की प्लानिंग कर रहे उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिलेगी। जिन लोगों ने 14 अक्टूबर 2022 से अब तक इलेक्ट्रिक व्हीकल्स की खरीद की है और टैक्स व रजिस्ट्रेशन फीस भर दी है, उनका पैसा स्वत: ही उनके अकाउंट में वापस आ जाएगा। इसके लिए इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर को कोई प्रयास नहीं करना है। सरकार के इस कदम से प्रदेश के इलेक्ट्रिक व्हीकल ओनर्स को बड़ा फायदा होने की संभावना है। उन्हें राज्य सरकार के साथ ही केंद्र सरकार द्वारा दी जा रही सब्सिडी के माध्यम से बड़ी रकम की बचत होगी।
संभावना है कि ऑन रोड दोपहिया वाहनों की कीमत में 15 से 20 हजार रुपए तक और कारों की कीमत में एक लाख रुपए तक का अंतर आ जाएगा। अब दिल्ली और उत्तर प्रदेश में पंजीकरण का यह अंतर खत्म हो जाएगा। अब दोनों राज्यों में रेट एक समान हो जाएंगे।
उत्तर प्रदेश इलेक्ट्रिक वाहन नीति के अनुसार प्रदेश में इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने पर ग्राहकों को भारी सब्सिडी भी मिलेगी। नीति के अनुसार प्रदेश में खरीदे गए इलेक्ट्रिक वाहनों के फैक्ट्री मूल्य पर 15 प्रतिशत की सब्सिडी भी दी जाएगी। इसमें पहले दो लाख इलेक्ट्रिक दोपहिया वाहनों पर 5,000 रुपये प्रति वाहन, पहले 50,000 इलेक्ट्रिक तीन पहिया वाहनों पर अधिकतम 12,000 रुपये और पहले 25,000 इलेक्ट्रिक चार पहिया वाहनों के लिए प्रति वाहन पर एक लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी।
वहीं, प्रदेश में खरीदी गई पहली 400 बसों पर प्रति ई-बस 20 लाख रुपये तक की सब्सिडी दी जाएगी। साथ ही अधिकतम 1000 ई गुड्स कैरियर्स को प्रति वाहन 1,00,000 तक ई-गुड्स कैरियर्स की खरीद के लिए फैक्ट्री मूल्य पर 10 प्रतिशत की सब्सिडी दी जाएगी। सरकारी कर्मचारियों को भी इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने के लिए सरकार प्रोत्साहित करेगी। इसके लिए राज्य सरकार कर्मचारियों को एडवांस लेने की भी अनुमति देगी।
Petrol Diesel Price Today : पेट्रोल-डीजल के रेट में इजाफा, जानें अपने शहर में आज का रेट
Petrol Diesel Price Today : भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमत के आधार पर तय होती हैं. और पिछले कारोबारी दिन कच्चे तेल की कीमतों में तेजी दर्ज की थी. WTI कच्चा तेल 79.68 डॉलर प्रति बैरल पर है. वहीं, ब्रेंट कच्चा तेल 85.83 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा है. कच्चे तेल की कीमतों में बढ़ोतरी के बाद देश के कई शहरों में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव देखा जा सकता है. इसमें गुरुग्राम, नोएडा, देहरादून, पटना जैसे कई शहर शामिल हैं. दिल्ली से सटे एनसीआर इलाके नोएडा में आज पेट्रोल 6 पैसे और डीजल भी 6 पैसे महंगा होकर 96.65 रुपये और 89.82 रुपये पर बिक रहा है. वहीं, गुरुग्राम में आज पेट्रोल 3 पैसे सस्ता और डीजल 3 पैसे सस्ता होकर 96.89 रुपये और 93.84 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है।
जयपुर में आज पेट्रोल 40 पैसे और डीजल 36 पैसे महंगा होकर 108.48 रुपये और 93.72 रुपये लीटर पर बिक रहा है. पटना में आज पेट्रोल 32 पैसे और डीजल 30 पैसे महंगा होकर 107.80 रुपये और 94.56 रुपये लीटर बिक रहा है. लखनऊ में पेट्रोल 10 पैसे और डीजल 10 पैसे सस्ता होकर 96.47 रुपये और 89.66 रुपये प्रति लीटर पर बिक रहा है.
चारों महानगरों में कीमतें स्थिर
दिल्ली- पेट्रोल 96.72 रुपये और डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर
मुंबई- पेट्रोल 106.31 रुपये और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर
कोलकाता- पेट्रोल 106.03 रुपये और डीजल 92.76 रुपये प्रति लीटर
चेन्नई- पेट्रोल 102.63 रुपये और डीजल 94.24 रुपये प्रति लीटर
इस शहर में चल रहा था पत्नियां एक्सचेंज करने का खेल, पति और देवर गिरफ्तार …. कोर्ट ने दिया ये आदेश …
शादी के बाद पति और पत्नी का रिश्ता काफी पवित्र माना जाता है। ये रिश्ता कुछ समय का नहीं बल्कि सात जन्मों का हो जाता है। लेकिन एक शहर में पत्नी एक्सचेंज करने का धंधा चल रहा था। इस घटना की सच्चाई सामने आते ही कोर्ट भी हैरान रह गया और इसे लेकर एक बड़ा फैसला सूना दिया।
पूरा मामला उत्तर प्रदेश का है जहां ये गोरखधंधा हो रहा था। महिला ने अपने पति पर वाइफ स्वैपिंग का इल्जाम लगाया था जिसके बाद कोर्ट के आदेश पर उत्तर प्रदेश पुलिस ने उसके पति और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला का इल्जाम है कि दिल्ली में उसका पति उसे जबरन वाइफ-स्वैपिंग पार्टियों में ले जाता था और अपने ही भाई के साथ शारीरिक संबंध बनाने के लिए मजबूर करता था। महिला ने बताया कि उसका पति एक कारोबारी के साथ जबरन ऐसी पार्टियों में उसे ले जाता था।
महला शादी के बाद वह गुरुग्राम चली गई थी। यह उसकी दूसरी शादी थी। महिला ने बताया कि जब भी वह अपने पति को ऐसी पार्टियों में जाने से इनकार करती तो उसका पति उसे पीटता था। एक बार उसने पुलिस स्टेशन पहुंचने की कोशिश की, लेकिन रास्ते में उसके पति के भाड़े के गुंडों ने रोक लिया। उन्होंने धमकी दी कि उसने इस बारे में किसी को बताया तो वे उसे जान से मार देंगे।
पुलिस ने महिला के पति और देवर के खिलाफ धारा 376 (दुष्कर्म), 307 (हत्या की कोशिश), 323 (जानबूझकर चोट पहुंचाने की सजा), 504 (शांति भंग करने के इरादे से जानबूझकर अपमान) और आईपीसी की धारा 506 (आपराधिक धमकी के लिए सजा) के तहत मामला दर्ज किया है।
BIG NEWS : भारत में फिर पैर पसार रहा कोरोना ! सर्दी-जुकाम और बुखार के मरीजों में हो रही वृद्धि, खौफ में लोग
BIG NEWS : कोरोना महामारी की आशंकाओं के बीच देश के कई हिस्सों में खांसी और इंफ्लूएंजा के मामलों में बेतहाशा वृद्धि हुई है। दो महीनों में फ्लू के मामलों में बढ़ोत्तरी से कोरोना महामारी के फिर से तबाही मचाने का अंदेशा बढ़ता जा रहा है। सर्दी-खांसी-जुकाम के बढ़ते मामलों से आमजन में बेहद खौफ है। कोरोना को लेकर लोग सशंकित हो रहे हैं।
- पूरे भारत में बुखार और फ्लू के बड़ी संख्या में मामले सामने आ रहे हैं। इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च (आईसीएमआर) ने कहा है कि यह इन्फ्लुएंजा ए उपप्रकार एच3एन2 वायरस के कारण होता है।
- H3N2 वायरस अन्य सब-वेरिएंट्स की तुलना में लोगों को गंभीर कर रहा है। इन लक्षणों वाले अधिक रोगी अस्पतालों में भर्ती होने पहुंच रहे हैं। जानकारों का कहना है कि पिछले दो-तीन महीनों से यह पूरे भारत में व्यापक रूप से फैला है।
- H3N2 वायरस संक्रमण की वजह से होने वाले प्रभाव व लक्षणों में आमतौर पर बुखार के साथ लगातार खांसी शामिल होती है। हाल के दिनों में बहुत सारे रोगी लंबे समय तक इन लक्षणों से पीड़ित हो रहे हैं।
- डॉक्टर्स का कहना है कि संक्रमण ठीक होने में समय ले रहा है। लक्षण मजबूत हैं। रोगी के ठीक होने के बाद भी लक्षण लंबे समय तक बने रहते हैं। ऐसे रोगियों की अस्पतालों में भर्ती होने की संख्या अधिक है।
- क्लीनिकल ट्रायल विशेषज्ञ डॉ. अनीता रमेश ने बताया कि इन्फ्लूएंजा का नया स्ट्रेन जानलेवा नहीं है। इसके लक्षण गंभीर हैं लेकिन यह जानलेवा नहीं है। कुछ मरीज़ों को सांस की समस्या के कारण भर्ती होना पड़ा। कुछ लक्षण कोविड जैसे ही हैं लेकिन ऐसे मरीजों का टेस्ट नेगेटिव आ रहे हैं।
- ICMR ने लोगों को ऐसे वायरस से बचाने के लिए क्या करें और क्या न करें की एक सूची भी जारी की है।
- इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (IMA) ने देश भर में खांसी, जुकाम और मतली के बढ़ते मामलों के बीच एंटीबायोटिक दवाओं के अंधाधुंध उपयोग न करने की सलाह दी है।
- एसोसिएशन ने डॉक्टरों से केवल संबंधित रोग के लक्षणों वाला उपचार ही करने की सलाह दी है न कि एंटीबायोटिक्स।
- मेडिकल बॉडी ने एक बयान में कहा कि हमने पहले ही कोविड के दौरान एज़िथ्रोमाइसिन और इवरमेक्टिन का काफी अधिक प्रयोग देखा है इससे शरीर में रेसिस्टेंस पैदा हो गया।
- डॉक्टर्स ने सलाह दी कि कोई भी एंटीबायोटिक्स लेने के पहले यह पता लगाना आवश्यक है कि संक्रमण वायरस की वजह से है या नहीं।
Import Duty : महंगाई से राहत! खाने की ये चीज हुई सस्ती, सरकार ने इम्पोर्ट पर ड्यूटी खत्म करने का लिया फैसला
खुशखबरी/तूर दाल (Toor Dal) सस्ती होगी. सरकार ने साबुत तूर के इम्पोर्ट पर ड्यूटी खत्म कर दी है. फिलहाल इम्पोर्ट पर ड्यूटी 11 फीसदी थी जो कि 4 मार्च, 2023 यानी आज से शून्य की गई. वित्त मंत्रालय ने नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।
दाल सस्ती होने से लोगों को राहत मिलेगी. 11 प्रतिशत इम्पोर्ट ड्यूटी (Import Duty) हटाए जाने से दाल के दाम में गिरावट आएगी।
पैकिंग में 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल
साबूदाना 6000 से 6500 और पैकिंग में 6800 से 7000 रुपये प्रति क्विंटल रहेगी. गेहूं का पिसा आटा 1480, रवा 1560, मैदा 1530 और चना बेसन 3300 रुपये प्रति 50 किलोग्राम रहा।
खोपरा बूरा 1950 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम
सियागंज किराना मार्केट में शुक्रवार को चीनी 3550 से 3600, खोपरा बूरा 1950 से 4200 रुपये प्रति 15 किलोग्राम, खोपरा गोला 120 से 140 प्रति किलोग्राम, हल्दी (खड़ी) निजामाबाद 110 से 125, हल्दी (खड़ी) सांगली 155 से 158, पिसी हल्दी 165 से 185 रुपये प्रति किलोग्राम रही।
श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़, दीवारों पर लिखे भारत विरोधी नारे
हिंदू मंदिरों पर हमले की ख़बर अक्सर सुनने को मिलती है। शनिवार को ऑस्ट्रेलिया के ब्रिस्बेन से ऐसा ही मामला सामने आया है। ब्रिस्बेन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में खालिस्तान समर्थकों ने तोड़फोड़ की है।
स्थानीय मीडिया के अनुसार, घटना शनिवार तड़के सुबह की है। जब श्रद्धालु सुबह की पूजा के लिए आए थे। इस दौरान ब्रिस्बेन स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर में तोड़फोड़ की गई। मंदिर की दीवारों पर भारत विरोधी नारे लिखे गए। इस घटना के पीछे खालिस्तानी समर्थक बताये जा रहे हैं। बता दें कि दो महीने के अंदर ऑस्ट्रेलिया में किसी मंदिर से जुड़ी यह चौथी घटना है।
गौरतलब है कि इससे पहले जनवरी में ऑस्ट्रेलिया के मेलबर्न में 15 दिन के अंदर तीन हिंदू मंदिरों पर हमला हुआ था, जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया में रह रहे भारतीय मूल के लोगों ने गुस्सा जाहिर किया था। तब भी तोड़फोड़ के साथ मंदिर में भारत विरोधी नारे लिखे गए थे।
कोविड वैक्सीन बनाने वाले वैज्ञानिक की बेल्ट से गला घोंटकर हत्या, राष्ट्रपति ने किया था सम्मानित
रूस में कोविड-19 का टीका ‘स्पुतनिक वी’ बनाने की प्रक्रिया में शामिल वैज्ञानिकों में से एक आंद्रे बोतिकोव की उनके अपार्टमेंट में बेल्ट से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। पुलिस ने मामले में एक संदिग्ध को गिरफ्तार किया है।
रूसी समाचार एजेंसी तास ने रूसी संघ की जांच समिति के हवाले से बताया कि गामालेया नेशनल रिसर्च सेंटर फॉर इकोलॉजी एंड मैथमेटिक्स में वरिष्ठ शोधकर्ता के रूप में काम करने वाले 47 वर्षीय बोटिकोव गुरुवार को अपने अपार्टमेंट में मृत मिले।
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कोविड वैक्सीन पर उनके काम के लिए वायरोलॉजिस्ट को ऑर्डर ऑफ मेरिट फॉर द फादरलैंड अवार्ड से सम्मानित किया था। रिपोर्टों के अनुसार, बोतिकोव उन 18 वैज्ञानिकों में से एक थे जिन्होंने 2021 में स्पुतनिक V वैक्सीन विकसित की थी। रूस में जांच प्राधिकरण अपने एक बयान में कहा कि वैज्ञानिक के मौत की जांच हत्या मानकर की जा रही है। जांचकर्ताओं के अनुसार 29 वर्षीय एक युवक ने बहस के दौरान बेल्ट से बोतिकोव का गला घोंट दिया और भाग गया। शव मिलने के तुरंत बाद संदिग्ध को गिरफ्तार कर लिया गया।
Chanakya Niti: अगर पाना चाहते हैं नौकरी में तरक्की तो याद रखें आचार्य चाणक्य की ये बातें, सफलता चूमेगी कदम
पटना:Chanakya Niti: आचार्य चाणक्य का कहना है कि मनुष्य की सफलता और असफलता उसके कर्मों पर निर्भर करता है. अपनी चाणक्य नीति में उन्होंने मनुष्य के इंसान के आने वाली हर परेशानी का हल बताया है. कई बार ऐसा होता है कि दिन रात मेहनत के बाद भी हमें तरक्की नहीं मिल पाती है, लेकिन चाणक्य ने अपने नीति शास्त्र में करियर और बिजनेस में सफलता के मूलमंत्र बताएं हैं जो किसी भी इंसान को कामयाबी के शिखर तक पहुंचा सकती है. आइए जानते हैं करियर में सफलता के लिए चाणक्य के अचूक तरीके.
समस्याओं का समाधान ढूंढें
चाणक्य का कहना है कि जो इंसान अपने काम में समस्याओं पर रोने की बजाय समाधान की तलाश करता है वो हमेशा कामयाब होते हैं. क्योंकि समस्याओं से डरने वाला इंसान कभी परेशानियों से पार नहीं पा सकता है. अगर कोई समस्या है तो उसका हल भी तय है. चाणक्य ने कहा है कि व्यक्ति जब सफलता की राह पर चलता है तो समस्या बार-बार उसके रास्ते में स्पीड ब्रेकर की तरह आती है. जो सफलता मिलने में आपकी गति को धीरे तो देती है लेकिन ऐसे समय में जो इंसान सोच समझकर कदम उठाता है वो अपनी मंजिल तक जरुर पहुंच जाता है.
बहुत ईमानदारी भी मुसीबत
चाणक्य का कहना है कि व्यक्ति का अधिक सीधापन और ईमानदारी भी इस कलयुग में उसके लिए मुसीबत का कारण बन सकती है. इसका मतलब ये बिलकुल नहीं कि आप अपने काम में लापरवाही बरते लेकिन कई बार आपके काम करने के तौर तरीकों में ज्यादा ईमानदारी भी आपको भारी पड़ सकती है. अगर आपके कार्य स्थल पर कुछ गलत हो रहा है तो वहां अपने विचारों को जरूर रखें.
कल पर न टालें
आचार्य चाणक्य का कहना है कि किसी काम को टालना मतलब है कि सफलता का आपसे दूर हो जाना. अगर आप अपने जीवन में कामयाबी चाहते हैं तो इस आदत से हमेशा दूर रहें. अपने काम को अगर आप तय समय पर नहीं करेंगे तो वो बढ़ता जाएगा और आपको आखिरी समय तक जुटे रहना पड़ेगा. ऐसे में जल्दबाजी में काम करने के चलते गलतियां होने की संभावनाएं बढ़ जाती है और ऐसे में खुद की लापरवाही से बना हुआ काम भी बिगड़ जाता है.
आज का पंचांग, 05 March 2023: देखें आज का पंचांग, शुभ- अशुभ योग और मुहूर्त, आज है रवियोग
Aaj Ka Panchang, 05 March 2023: आज फाल्गुन शुक्ल पक्ष की त्रयोदशी तिथि है और दिन रविवार है. आज रवि योग है. पंचांग में सर्वार्थ सिद्धि योग, रवि योग, ब्रम्ह मुहूर्त, अभिजीत मुहूर्त, विजय महूर्त, गोधूलि मुहूर्त, अमृतकाल, निशिता मूहूर्त जैसे शुभ योग पर विचार करके सभी महत्वपूर्ण कार्य करने का समय सुनिश्चित किया जाना चाहिए.
सर्वार्थ सिद्धि योग और रवियोग, पुष्कर योग विशेष शुभ योग माने जाते हैं. महत्वपर्ण कार्यों को तय करते समय राहुकाल, आडल योग, विडाल योग, गुलिक काल, वर्ज्य, यमगंड, दुर्मुहूर्त और भद्रा आदि जैसे अशुभ योगों को पहले से देखकर इनसे बचना चाहिए. भद्रा भी विशेष अशुभ माना जाता है.
आज के पंचांग में आप शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat) अशुभ मुहूर्त जान सकते हैं.
05 मार्च 2023- आज का पंचांग (Aaj Ka Panchang, 05 मार्च 2023)
शक संवत: 1944
विक्रम संवत: 2079
गुजराती संवत: 2079
आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय
सूर्योदय : 06:42 ए एम
सूर्यास्त : 06:23 पी एम
चंद्रोदय : 04:29 पी एम
चन्द्रास्त : 06:14 ए एम, मार्च 06
पक्ष : शुक्ल
तिथि: त्रयोदशी 02:07 पी एम तक
: चतुर्दशी
आज का वार: रविवार
नक्षत्र : अश्लेशा – 09:30 पी एम तक
: मघा
आज का योग: अतिगण्ड – 08:21 पी एम तक
: सुकर्मा
करण : तैतिल – 02:07 पी एम तक
:गर – 03:14 ए एम, मार्च 06 तक
चंद्रमास : फाल्गुन – पूर्णिमान्त
फाल्गुन – अमान्त
आज के शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)
ब्रम्ह मुहूर्त: 05:04 ए एम से 05:53 ए एम
प्रात: संध्या: 05:28 ए एम से 06:42 ए एम
संध्यान्ह संध्या: 06:23 पी एम से 07:37 पी एम
गोधूलि मुहूर्त: 06:21 पी एम से 06:45 पी एम
अभिजीत मुहूर्त: 12:09 पी एम से 12:56 पी एम
विजय महूर्त: 02:30 पी एम से 03:16 पी एम
निशिता मुहूर्त: 12:08 ए एम, मार्च 06 से 12:57 ए एम, मार्च 06
सर्वार्थ सिद्धि योग:
रवि योग: रविवार
आज के अशुभ योग ( Todays Ashubh yog)
राहुकाल : 04:56 पी एम से 06:23 पी एम
यमगंड: 12:33 पी एम से 02:00 पी एम
गुलिक काल: 03:28 पी एम से 04:56 पी एम
आडल योग :
विडाल योग: 09:30 पी एम से 06:41 ए एम, मार्च 06
दुर्मुहूर्त: 04:50 पी एम से 05:36 पी एम
वर्ज्य : 09:00 ए एम से 10:47 ए एम
गंड मूल: पूरे दिन
भद्रा:
पंचक:
दिशाशूल: पश्चिम
Horoscope 5 March 2023 : सूर्य की तरह चमकेगा इन राशियों का भाग्य, पढ़ें अपना भविष्य
आज का राशिफल
मेष राशि- आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। कुटुम्ब-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। किसी पैतृक कारोबार की पुनः शुरुआत हो सकती है। सम्पत्ति से आय बढ़ेगी। मन परेशान हो सकता है। पिता का सानिध्य मिलेगा। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। परिवार की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। अनियोजित खर्चों में वृद्धि होगी। अपनी भावनाओं को वश में रखें। खर्च बढ़ेंगे।
वृष राशि- आत्मविश्वास में कमी आएगी। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। नौकरी में स्थान परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर रहना पड़ सकता है। खर्चों में वृद्धि होगी। मन प्रसन्न रहेगा। किसी मित्र से किसी नये कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। पिता से धन का लाभ हो सकता है। अध्ययन में रुचि रहेगी। उच्च शिक्षा के लिए किसी दूरस्थ स्थान पर जा सकते हैं। माता-पिता का सहयोग मिलेगा। सुखद समाचार मिलेगा।
मिथुन राशि- वाणी में सौम्यता रहेगी। आत्मविश्वास भी भरपूर रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। विदेश यात्रा के अवसर मिल सकता है। यात्रा लाभप्रद रहेगी। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ेंगे। बातचीत में सन्तुलित रहें। कारोबार के लिए विदेश यात्रा के योग बन रहे हैं। धर्म-कर्म में रुचि बढ़ेगी। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं। सन्तान को कष्ट हो सकता है।
कर्क राशि- आशा-निराशा के भाव मन में हो सकते हैं। धर्म के प्रति श्रद्धाभाव बढ़ेगा। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। माता का सानिध्य व सहयोग मिलेगा, लेकिन बातचीत में संयत रहें। कार्यभार में वृद्धि हो सकती है। लाभ के नए अवसर मिलेंगे।
सिंह राशि- शैक्षिक कार्यों में मन लगेगा। लेखनादि-बौद्धिक कार्यों में व्यस्तता रहेगी। धन की प्राप्ति भी हो सकती है। कारोबार के लिए यात्रा लाभप्रद रहेगी। सेहत का ध्यान रखें। धैर्यशीलता बनाये रखने का प्रयास करें। माता का साथ मिलेगा। वाहन सुख में कमी आ सकती है। नौकरी में अफसरों से वैचारिक मतभेद हो सकते हैं। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन की सम्भावना बन रही है। कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है।
कन्या राशि- आत्मविश्वास में कमी रहेगी। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। रहन-सहन अव्यवस्थित रहेगा। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव हो सकता है। परिश्रम अधिक रहेगा। किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। भाइयों के साथ किसी धार्मिक स्थान की यात्रा पर जा सकते हैं। जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। आशा-निराशा के मिश्रित भाव मन में रहेंगे। स्वास्थ्य को लेकर कुछ परेशानी आ सकती हैं।
तुला राशि- मन प्रसन्न रहेगा। आत्मसंयत रहें। क्रोध से बचें। चिकित्सीय खर्च बढ़ सकते हैं। कारोबार के लिए विदेश यात्रा लाभप्रद रहेगी। आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। अति उत्साही होने से बचें। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। परिवार में सम्मान की प्राप्ति होगी। जीवनसाथी से वैचारिक मतभेद रहेंगे। माता-पिता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। दिनचर्या अव्यवस्थित रहेगी। परिश्रम अधिक होगा। सुखद समाचार की प्राप्ति होगी।
वृश्चिक राशि- मन प्रसन्न रहेगा, परन्तु व्यर्थ के क्रोध से बचें। शैक्षिक कार्यों के सुखद परिणाम मिलेंगे। कारोबार के लिए विदेश जा सकते हैं। आत्मविश्वास से लबरेज रहेंगे। कारोबार को गति मिल सकती है। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी के अवसर मिल सकते हैं। धैर्यशीलता में कमी आएगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। परिश्रम की अधिकता रहेगी। खर्च अधिक रहेंगे।
धनु राशि- वाणी के प्रभाव से रुके कार्य पूर्ण होंगे। नौकरी के लिए परीक्षा एवं साक्षात्कारादि कार्यों में सफलता मिलेगी। आय में वृद्धि होगी। कुटुम्ब की किसी महिला से धन प्राप्त हो सकता है। क्रोध एवं आवेश के अतिरेक से बचें। वाहन के रखरखाव पर खर्च बढ़ सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। कार्यक्षेत्र में व्यवधान आ सकते हैं। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। जीवनसाथी का सहयोग रहेगा।
मकर राशि- मानसिक शान्ति के लिए प्रयास करें। किसी मित्र के सहयोग से आय में वृद्धि हो सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। परिवार का साथ मिलेगा। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परन्तु आपसी मनमुटाव से भी बचें। नौकरी में यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आत्मसंयत रहें। कार्यक्षेत्र में कुछ समस्याएं परेशान कर सकती हैं। खर्चों की अधिकता रहेगी। धन के अभाव की स्थिति अभी बनी रहेगी।
कुंभ राशि- मन परेशान रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के साथ तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। आय बढ़ेगी। खर्च अधिक रहेंगे। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा की मनःस्थिति रहेगी। बातचीत में संयत रहें। सेहत का ध्यान रखें। अध्ययन में रुचि रहेगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। उच्च शिक्षा के लिए विदेश में प्रवास भी हो सकता है। अफसरों से वैचारिक मतभेद रहेंगे। क्रोध पर नियंत्रण रखें।
मीन राशि- आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। मन में नकारात्मकता का प्रभाव हो सकता है। नौकरी में अफसरों से सदभाव बनाकर रखें। तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। परिवार की समस्याओं पर ध्यान रखें। जीवनसाथी का साथ मिलेगा। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते है। वाणी में सौम्यता रहेगी। धार्मिक कार्यों में रुचि रहेगी। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। परिश्रम की अधिकता रहेगी।
प्रधानमंत्री श्री मोदी से राज्यपाल श्री हरिचंदन ने की सौजन्य मुलाकात
राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने आज नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से सौजन्य मुलाकात की।
Chief Minister In Tripura: त्रिपुरा को पहली बार मिल सकती है महिला सीएम,मानिक साहा या प्रतिमा भौमिक, जानें BJP की प्लानिंग
त्रिपुरा में बीजेपी ने 32 सीटें जीतकर एक बार फिर पूर्ण बहुमत से सरकार बना ली है. बीजेपी ने आईपीएफटी के साथ मिलकर वामपंथी दलों और कांग्रेस को बड़ा झटका दिया है. हालांकि, अब त्रिपुरा में बीजेपी की लीडरशिप को लेकर कई खबरें सामने आ रही हैं
केंद्रीय अधिकारिता और सामाजिक न्याय राज्य मंत्री प्रतिमा भौमिक को मुख्यमंत्री ( chief minister)नियुक्त करने पर विचार कर रहा है, ताकि लोकसभा चुनाव से पहले पूर्वोत्तर के साथ-साथ पूरे देश को सही संदेश भेजा जा सके. हालांकि, इसको लेकर अभी कोई अंतिम निर्णय नहीं लिया गया है, क्योंकि राज्य में माणिक साहा के नेतृत्व में ही बीजेपी ने जीत हासिल की है।
BJP को नारी शक्ति का सहारा!
चुनाव आयोग के आंकड़ों से पता चलता है कि इस साल महिलाओं ने पुरुषों की तुलना में अधिक मतदान किया. पुरुषों के 86.12 प्रतिशत के मुकाबले 89.17 प्रतिशत महिलाओं ने मतदान किया. प्रतिमा भौमिक भी शुरू ही महिला मतदाताओं के बीच काफी लोकप्रिय रहीं।
महिलाएं हैं BJP की साइलेंट वोटर’
बीजेपी नेताओं ने संकेत दिया है कि 2024 के आम चुनाव में महिलाओं तक पहुंचने के लिए और अधिक योजनाएं शुरू की जाएंगी. 76वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्रचारी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने महिलाओं के उत्थान और विकास पर खूब जोर दिया था. उन्होंने पार्टी नेताओं को कहा था कि महिलाएं ही बीजेपी की ‘साइलेंट वोटर’ हैं।
WPL 2023 : महिला प्रीमियर लीग का आगाज आज से, मुंबई और गुजरात के बीच पहला मुकाबला, देखें प्लेइंग इलेवन
प्रीमियर लीग (WPL 2023) का पहला सीजन आज यानी शनिवार से शुरू होने जा रहा है. मुंबई के डीवाय पाटील स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से सीजन का पहला मैच मुंबई इंडियंस और गुजरात जायंट्स के बीच पहला मैच खेला जाएगा। उससे पहले डीवाय पाटील स्टेडियम में ही शाम 5:30 बजे से विमेंस प्रीमियर लीग के ओपनिंग सेरेमनी की शुरुआत होगी।
पहला मैच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में शाम 7:30 बजे से शुरू होगा. डीवाई पाटिल स्टेडियम के पिच की अगर बात करें तो ये बल्लेबाजों को खूब रास आती है. ऐसे में इस मैच में आपको 160 का स्कोर देखने को मिल सकता है. हालांकि रात के समय ओस यहां असर दिखा सकती है. ऐसे में टॉस काफी महत्वपूर्ण हो जाता है।
देखें दोनों टीमों की टीम ( team)
मुंबई इंडियंस: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), अमनजोत कौर, हेली मैथ्यूज, नैट स्कीवर, यास्तिका भाटिया, क्लो ट्रायॉन, अमेलिया केर, पूजा वस्त्राकर, सोनम यादव, इस्सी वोंग, सायका इशाक
गुजरात जाइंट्स: बेथ मूनी (कप्तान), सबबिनेनी मेघना, एश्ले गार्डनर, ड्रांडिया डॉटिन, सोफिया डंकले, हरलीन देओल, स्नेह राणा, सुषमा वर्मा, मानसी जोशी, तनुजा कंवर, मोनिका पटेल
राजधानी के तेल भंडारण डिपो में लगी भीषण आग, 17 लोगों की जिन्दा जलकर मौत, सामने आई ये वजह
जकार्ता: इंडोनेशिया की राजधानी जकार्ता में शुक्रवार रात भीषण हादसा हो गया। यहाँ एक तेल भंडारण डिपो में भीषण आग लगने से करीब 17 लोगों की मौत हो गई। वहीं, इस घटना में दर्जनों लोग घायल बताए जा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, आग पर काबू पा लिया गया है। तेल भंडारण डिपो सरकारी कंपनी का है।
Major fire in oil storage depot:रिपोर्ट के मुताबिक, उत्तरी जकार्ता में सरकारी ऊर्जा कंपनी पेर्तामिना (Pertamina) के तेल डिपो में भीषण आग लगने के बाद आसपास के लोग दहशत में आ गए और जान बचाकर भागे। प्रशासन ने आस-पास के रिहायशी इलाकों को खाली करा लिया था।
Major fire in oil storage depot:उत्तरी जकार्ता के अग्निशमन विभाग ने कहा कि आग में दो बच्चों सहित 17 लोगों की मौत हो गई, जबकि कम से कम 50 अन्य घायल हो गए। अग्निशमन विभाग के प्रमुख ने मीडिया को बताया कि आग की चपेट में आने से कई लोग गंभीर रूप से झुलस गए। स्थानीय समयानुसार रात आठ बजे आग लगी। फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है।
Major fire in oil storage depot:इंडोनेशिया के सेना प्रमुख दुडुंग अब्दुरचमन (Dudung Abdurachman) ने मीडिया को बताया कि आग लगने के कई घंटे बाद बुझाई जा सकी। उन्होंने कहा कि आग बुझ चुकी है। सेना प्रमुख ने कहा कि वे कारणों की जांच कर रहे हैं। वहीं, पेर्तामिना कंपनी ने एक बयान में कहा कि वह आग से निपटने और आसपास के श्रमिकों व निवासियों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की दिशा में कार्य कर रही है। कंपनी के मुख्य कार्यकारी ने कहा कि वह इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए आंतरिक समीक्षा करेंगे।
Aaj Ka Panchang: आज 4 मार्च 2023 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 4 मार्च 2023
विक्रम संवत - 2079, राक्षस
शक सम्वत - 1944, शुभकृत्
पूर्णिमांत - फाल्गुन
अमांत - फाल्गुन
तिथि
शुक्ल पक्ष द्वादशी - मार्च 03 09:11 AM - मार्च 04 11:43 AM
शुक्ल पक्ष त्रयोदशी - मार्च 04 11:43 AM - मार्च 05 02:07 PM
नक्षत्र
पुष्य - मार्च 03 03:43 PM - मार्च 04 06:41 PM
अश्लेशा - मार्च 04 06:41 PM - मार्च 05 09:30 PM
योग
शोभन - मार्च 03 06:45 PM - मार्च 04 07:37 PM
अतिगण्ड - मार्च 04 07:37 PM - मार्च 05 08:21 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 06:45 AM
सूर्यास्त - 06:23 PM
चन्द्रोदय - 03:33 PM
चन्द्रास्त - 05:40 AM
अशुभ काल
राहू - 09:38 AM - 11:06 AM
यम गण्ड - 02:00 PM – 03:28 PM
गुलिक - 06:44 AM - 08:11 AM
दुर्मुहूर्त - 06: 44 AM - 07:30 AM, 07:30 AM - 08:17 AM
