प्रदेश

Chhattisgarh : NIA की छापेमारी कार्रवाई, 11 ठिकानों पर NIA ने दी दबिश, संदिग्धों के ठिकानों से नक्सली पर्चे, डिजिटल डिवाइस समेत आपत्तिजनक सामग्री जब्त..

रायपुर। छत्तीसगढ़ में ED के साथ ही NIA की भी रेड मारी है। जानकारी मिली है कि NIA की टीम ने गरियाबंद और धमतरी जिले में छापेमार कार्रवाई की है। धमतरी और गरियाबंद जिले के संवेदनशील माओवादी प्रभावित इलाके के रावनडिग्गी, सेमरा, मैनपुर, घोरागांव, केराबाहरा समेत अन्य गांवों में 11 संदिग्धों के कई ठिकानों पर दबिश दी है। एनआईए ने तलाशी के दौरान नक्सली पर्चे/बुकलेट, मोबाइल फोन और डिजिटल डिवाइस, 1.5 लाख रुपए नकद और अन्य आपत्तिजनक सामग्री जब्त की है।

बताया जा रहा कि साल 2023 में छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान मतदान और सुरक्षा दल पर नक्सली हमले के सिलसिले में टीम ने दबिश दी है। विधानसभा चुनाव के दौरान बड़ेगोबरा गांव से मतदान के बाद लौट रहे मतदान दल और सुरक्षाकर्मियों पर नक्सलियों ने हमला किया था। इस हमले में आइटीबीपी एडहॉक 615 बटालियन के हेड कांस्टेबल की हत्या करने वाले आइईडी विस्फोट के पीछे मैनपुर-नुआपाड़ा डिवीजन का हाथ सामने आने के बाद NIA मामले की जांच कर रही है। NIA 10 आरोपियों के खिलाफ आरोप पत्र पेश कर चुकी है।

और पढ़ें ...

छत्तीसगढ़ के इस जिले में देवी माँ को नारियल, फूल, मिठाई नहीं बल्कि प्रसाद के रूप में चढ़ते हैं कंकड़ और पत्थर

बिलासपुर : छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में ऐसे कई मंदिर हैं, जिसकी मान्यता काफी खास है। बिलासपुर में भी देवी का एक अनोखा मंदिर है, जहां माता को नारियल, फूल, पूजा सामग्री का चढ़ावा नहीं चढ़ाया जाता, बल्कि यहां प्रसाद के रूप में कंकड़ व पत्थर का चढ़ावा चढ़ाया जाता है। इस अनोखी परंपरा का पालन सदियों से किया जा रहा है। आईए देखते हैं इस मंदिर की पूरी कहानी

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के खमतराई क्षेत्र में स्थित बगदाई मंदिर, जिसे वनदेवी मंदिर के नाम से भी जाना जाता है, एक अनोखी धार्मिक परंपरा के लिए प्रसिद्ध है। इस मंदिर में भक्तजन देवी मां को प्रसन्न करने के लिए फूल, नारियल, या मिठाई जैसे पारंपरिक चढ़ावे नहीं चढ़ाते, बल्कि पत्थर चढ़ाने की परंपरा निभाई जाती है।

मंदिर में वनदेवी को विशेष प्रकार के पत्थर, जिन्हें चमर गोटा पत्थर कहा जाता है, मां को अर्पित किए जाते हैं। स्थानीय मान्यता के अनुसार, खेतों में पाए जाने वाले इन पत्थरों को देवी मां अत्यंत प्रिय मानती हैं। यहां श्रद्धालु अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए देवी मां के चरणों में पांच पत्थर चढ़ाते हैं। ऐसा माना जाता है कि वनदेवी इन चढ़ावों से प्रसन्न होती हैं और भक्तों की सभी इच्छाएं पूर्ण करती हैं।

सदियों पुरानी इस परंपरा का पालन आज भी पूरे भक्ति भाव से किया जाता है। यह मंदिर न केवल आसपास के क्षेत्रों के लोगों के लिए, बल्कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं के लिए भी आस्था का केंद्र है। खमतराई का यह मंदिर देवी मां के प्रति अनूठी भक्ति और विश्वास का प्रतीक है, जहां भक्तजन अपने विश्वास और श्रद्धा के साथ पत्थरों को अर्पित कर अपनी मनोकामनाओं की पूर्ति का आशीर्वाद प्राप्त करते हैं।

और पढ़ें ...

BREAKING : कलेक्टर ने की बड़ी कार्रवाई, धान सत्यापन के नाम पर अवैध वसूली करने वाले पटवारी को किया निलंबित, जानिए पूरा मामला…!!

गौरेला पेण्ड्रा मरवाही। जिले के ग्राम ठेंगाडांड़, हल्का खोडरी तहसील पेंड्रारोड में पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू द्वारा किसानों से धान का सत्यापन करने के नाम पर अवैध वसूली का मामला सामने आया था। मामले का संज्ञान लेते हुए जिला कलेक्टर रीना कमलेश मंडावी ने आरोपी पटवारी को निलंबित कर दिया है।

कलेक्टर कार्यालय गौरेला पेण्ड्रा मरवाही द्वारा जारी निलंबन आदेश के मुताबिक, पटवारी के खिलाफ मामले की जांच में रिश्वत लेने के आरोप सत्य पाए गए हैं, जो छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम 1965 के नियम-3 का उल्लंघन है। पटवारी मुकेश्वर नाथ साहू को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है और उन्हें मुख्यालय भू-अभिलेख शाखा जिला गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही में नियत किया गया है। निलंबन अवधि में उन्हें नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

देखें आदेश....

और पढ़ें ...

CG -दर्दनाक सड़क हादसा...ट्रक-कार की टक्कर से लगी भीषण आग, जिंदा जले 2 युवक.....

अंबिकापुर। सड़क हादसे को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। शहर के भट्ठी रोड निवासी कार सवार 2 युवकों की ट्रक की टक्कर से लगी आग में जिंदा जलकर मौत हो गई। दरअसल दोनों युवक कार से बिलासपुर की ओर जा रहे थे। वे कोरबा जिले के बांगो थाना क्षेत्र अंतर्गत अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर चोटिया से आगे पहुंचे ही थे कि सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उन्हें टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार सडक़ के नीचे जा गिरी और उसमें आग लग गई। इधर ट्रक भी कार के ऊपर चढ़ गया। इससे वह भी आग की चपेट में आ गया।

अंबिकापुर के भट्ठी रोड गणेश दादा गली निवासी शिवम सिंह पिता स्व. ईश्वर सिंह 25 वर्ष अपने दोस्त गांधीनगर थाना क्षेत्र के ग्राम चठिरमा निवासी विकास भगत के साथ कार क्रमांक सीजी 15 डीयू 2747 से बिलासपुर जाने निकला था। विकास भगत का चठिरमा में पेट्रोल पंप है। दोनों दोपहर अंबिकापुर-बिलासपुर नेशनल हाइवे पर कोरबा थाना क्षेत्र के चोटिया को पार हुए थे।

इसी दौरान सामने से तेज रफ्तार में आ रहे ट्रक ने कार को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार सडक़ से उतरकर खेत में गिर गई और उसमें आग लग गई। इसी बीच ट्रक भी कार के ऊपर जा चढ़ा। इससे ट्रक भी जलने लगा। हादसे में शिवम सिंह समेत दोनों युवकों की जलकर मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची।

 
और पढ़ें ...

ईडी केंद्रीय जाँच एजेंसी इनपुट के आधार पर जाँच करती है - केदारनाथ गुप्ता

ईडी केंद्रीय जाँच एजेंसी इनपुट के आधार पर जाँच करती है - केदारनाथ गुप्ता

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता केदारनाथ गुप्ता ने पूर्व मंत्री कवासी लखमा के ठिकानों पर बस्तर से लेकर रायपुर तक प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा शनिवार को मारे गए छापों के मद्देनजर कहा है कि ईडी की जो कार्रवाई हुई है, वह इनपुट के आधार पर है। श्री गुप्ता ने कहा कि चूँकि लखमा मंत्री भी रहे हैं और कुछ भ्रष्टाचार के मामले भी बस्तर क्षेत्र के सामने आए हैं, इसलिए ऐसा प्रतीत हैं रहा है कि कहीं-न-कहीं कुछ-न-कुछ दाल में कुछ काला तो जरूर है।

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता श्री गुप्ता ने कहा कि कवासी लखमा भूपेश सरकार में आबकारी मंत्री रहे हैं और इस दौरान प्रदेश में 2200 करोड़ रुपए का शराब घोटाला भी हुआ है। यह चर्चा का विषय है कि कवासी लखमा का पूरा परिवार राजनीतिक रहा है और लखमा परिवार लगातार कुछ-न-कुछ मामलों में जनता के बीच चर्चा का विषय रहता है, अखबारों में आता है। श्री गुप्ता ने कहा कि झीरम घाटी नक्सली हमले के समय भी जनता में चर्चा का विषय था कि लखमा अकेले कैसे बच निकले? उन्हें मोटर साइकिल कैसे मिल गई? यह हमारा आरोप नहीं है, जनता कहती है।

और पढ़ें ...

राज्यपाल रमेन डेका से कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री श्री नेताम ने की सौजन्य भेंट

राज्यपाल  रमेन डेका से आज राजभवन में आदिम जाति विकास, अनुसूचित जाति विकास, पिछड़ा वर्ग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण मंत्री  रामविचार नेताम ने सौजन्य भेंट की। उन्होंने विभागीय कार्यों से राज्यपाल को अवगत कराया।

और पढ़ें ...

CG शर्मनाक : स्कूल के वॉशरूम में छात्रा का बनाया वीडियो, ब्लैकमेल कर वसूले 5 लाख से अधिक, तंग आकर दी पिता ने उठाया ये कदम, फिर जो हुआ....

दुर्ग। भिलाई के एक स्कूल के वॉशरूम में छात्रा का वीडियो बनाकर ब्लैकमेल कर उससे 5 लाख 80 हजार रुपए वसूलने का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित छात्रा के पिता ने स्मृति नगर चौकी में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। 

पीड़ित छात्रा का वीडियो एक साल पहले बनाया गया था। अभी वर्तमान में युवती बीकॉम की पढ़ाई कर रही है। उसके क्लासमेट रहे एक छात्र और उसके भाई ने पहले पिता की बीमारी का बहाना बनाया और बात नहीं बनी तो स्कूल के समय बाथरूम में बनाए उसके अश्लील वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपए की डिमांड की। डर के मारे छात्रा ने पांच लाख 80 हजार से ज्यादा की रकम उसके खाते में ट्रांसफर कर दी। 

इसकी जानकारी जब छात्रा के पिता को लगी तो उसने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई है। इस मामले में पुलिस ने धारा 34, 420 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। युवती के अनुसार दोनों आरोपी उतई के निवासी हैं, जिनकी तलाश पुलिस कर रही है।

और पढ़ें ...

दिल दहला देने वाली घटना, माता-पिता और बेटी की जलकर हुई मौत, संदिग्ध परिस्थिति में मिली जली हुई लाशें

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव से सनसनी खेज मामला सामने आया है। जिले के भवरमरा गांव में सिलेंडर फटने से बड़ा हादसा हो गया। घर में मौजूद तीन लोग जिंदा जल गये। मृतकों में माता-पिता और तीन साल की बच्ची शामिल है। घटना राजनांदगांव के बसंतपुर थाना क्षेत्र की है। मौके पर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम पहुंची है। पुलिस के बड़े अधिकारी भी मौके के लिए रवाना हो गए है।

जानिए पूरा मामला 

जानकारी के मुताबिक, ये पूरी घटना बसंतपुर थाना क्षेत्र के भंवरमरा गांव की है। बताया जा रहा है कि आज सुबह सिन्हा परिवार के घर अचानक सिलेंडर फट गया। धमका इतना जबरदस्त था कि पूरे घर में भीषण आग लग गई। हादसे में घर मालिक भागवत सिंन्हा 38 साल, तामेश्वरी सिन्हा 35 साल और उनकी पुत्री 3 वर्षीय बालिका की जिंदा जलने से मौत हो गई।

आगजनी की घटना के दौरान लोगों में चीख-पुकार मंच गई। लोग इधर-उधर भागने लगे। पुलिस भी सूचना मिलते मौके पर पहुंची। फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। बताया जा रहा है कि आग पर लगभग काबू पा लिया गया है। ब्लास्ट के झटके से आसपास की दीवारें भी क्रेक हो गई है। पुलिस ने आग की लपटों के दौरान लोगों को दूर किया है।

फिलहाल आगजनी कैसे हुई। इसकी जांच पुलिस द्वारा की जा रही है। घटना स्थल पर पुलिस की टीम मौजूद है। वहीं, एक ही घर के तीन लोगों की जलकर मौत की घटना से पूरे इलाके में सनसनी है। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

CG - दुष्कर्म पीड़िता ने केस खत्म करने मांगे 1 करोड़ रुपए, इतने लाख में तय हुआ सौदा, तब ही पहुंची पुलिस, फिर जो हुआ......

सरगुजा। सरगुजा जिले से बड़ी खबर सामने आई है। पुलिस ने एक दुष्कर्म पीड़िता को दुष्कर्म के आरोपी से लाखों रुपए लेते रंगे हाथों पकड़ा है। बताया जा है कि आरोपी विनोद केडिया के खिलाफ दर्ज रेप केस को जल्द खत्म करने के लिए दुष्कर्म पीड़िता ने अपने दोस्तों के साथ मिलकर आरोपी से 1 करोड़ रुपए का सौदा किया था। लेकिन पुलिस ने युवती और उसके दोस्तों को पैसे लेते रंगे हाथों पकड़ लिया। 

आपको बता दें, दुष्कर्म पीड़िता ने पिछले महीने सरगुजा के कमलेश्वरपुर थाने में रायपुर के कपड़ा व्यापारी विनोद केडिया के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी कि व्यापारी विनोद केडिया से उसकी जान-पहचान हुई और फिर व्यापारी उसे मैनपाट रिजॉर्ट पर घुमाने ले गया। इस दौरान व्यापारी ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पीड़ता की शिकायत के बाद पुलिस इस मामले की जांच में जुटी हुई थी। इसी बीच मामले ने नया मोड़ लिया जब आरोपी विनोद केडिया के जीजा सुभाष अग्रवाल ने पुलिस में दुष्कर्म पीड़िता के खिलाफ ब्लैकमेलिंग की शिकायत दर्ज कराई।

आरोपी व्यापारी के जीजा ने अपनी शिकायत में पुलिस को बताया कि रेप केस में दुष्कर्म पीड़िता के दोस्त संतोष विश्वकर्मा ने उन्हें संपर्क करके केस को खत्म करने 1 करोड़ रुपए की मांग की है और सौदा 61 लाख में तय किया गया है। संतोष विश्वकर्मा ने इसमें से 21 लाख रुपए की टोकन मनी की मांग रखी है।  पीड़िता के दोस्त ने यह आश्वासन दिया है कि पैसे मिलते ही दुष्कर्म मामले में पीड़िता आरोपी विनोद केडिया के पक्ष में गवाह देगी, जिससे आरोपी विनोद केडिया पर चल रहा रेप केस खत्म हो जाएगा। 

 
और पढ़ें ...

'ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' भजन पर बवाल,गायिका देवी ने मंच से माफ़ी मांगी।

  • भोजपुरी लोक गायक को पटना में आयोजित कार्यक्रम में भजन गाने पर आलोचना का सामना करना पड़ा
  • पूर्व प्रधानमंत्री अटल वाजपेयी की स्मृति में कार्यक्रम आयोजित
  • लालू यादव ने भाजपा और उसके समर्थकों को महिला विरोधी बताया

पटना में पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की स्मृति में आयोजित एक कार्यक्रम में उस समय विरोध प्रदर्शन हुआ जब एक लोक गायिका ने प्रसिद्ध भजन ' रघुपति राघव राजा राम ' गाते हुए ' ईश्वर अल्लाह तेरो नाम' की पंक्तियां गाईं । जैसे ही देवी ने ये पंक्तियां गाईं, दर्शकों के एक वर्ग ने विरोध किया और नारेबाजी शुरू कर दी।

मामला बढ़ने पर गायिका देवी ने मंच से माफ़ी मांगी। 

ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम’ भजन पर हंगामा, गायिका देवी ने मांगी माफी तो लालू यादव बोले- महिला विरोधी है बीजेपी

बिहार में भोजपुरी गायिका देवी द्वारा 'ईश्वर-अल्लाह तेरो नाम' भजन गाने पर हुआ हंगामा अब विवाद में बदल गया है. राज्य के पूर्व सीएम लालू यादव ने इसको लेकर बीजेपी पर हमला बोला है. उन्होंने कहा कि ये लोग शुरू से ही महिला विरोधी है. 'जय श्री राम' के नारे के साथ आधी आबादी महिलाओं का भी अपमान करते हैं.

और पढ़ें ...

राज्यपाल श्री डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें दी भावभीनी श्रद्धांजलि

राज्यपाल  रमेन डेका ने पूर्व प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के निधन पर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। राजभवन में आयोजित शोक सभा में श्री डेका ने डॉ. सिंह के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। अपनी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि डॉ. मनमोहन सिंह का जाना केवल उनके परिवार और मित्रों के लिए, बल्कि पूरे देश के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
राज्यपाल श्री डेका ने डॉ. मनमोहन सिंह के कार्यों को स्मरण करते हुए कहा कि उन्होंने भारतीय राजनीति और अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। वे 2004 से 2014 तक भारत के प्रधानमंत्री रहे और उनके कार्यकाल में देश ने कई आर्थिक सुधार देखे। उन्होंने वित्त मंत्री के रूप में भी कार्य किया, जहाँ उन्होंने आर्थिक उदारीकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए। उनकी नीतियों ने भारत को वैश्विक मंच पर एक नई पहचान दिलाई।
श्री डेका ने कहा कि डॉ. सिंह की सादगी और विनम्रता ने उन्हें एक अद्वितीय नेता बनाया। उन्होंने हमेशा अपने कार्यों से यह सिद्ध किया कि नेतृत्व केवल शक्ति का प्रदर्शन नहीं, बल्कि लोगों की भलाई के लिए समर्पण है। उनकी बुद्धिमत्ता और दृष्टिकोण ने न केवल राजनीतिक क्षेत्र में बल्कि समाज के हर वर्ग को प्रेरणा दी। डॉ. मनमोहन सिंह का जीवन हमें यह सिखाता है कि सच्चा नेतृत्व कैसे किया जाता है।
उन्होंने इस दुखद अवसर पर डॉ. मनमोहन सिंह के परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की।
शोकसभा में राज्यपाल श्री डेका ने मृत आत्मा की शांति के लिए एक मिनट का मौन धारण कर श्रद्धाजंलि दी। राज्यपाल के विधिक सलाहकार  भीष्म प्रसाद पाण्डेय सहित राजभवन के अन्य अधिकारी-कर्मचारियों ने भी मौन श्रद्धांजलि अर्पित की।

और पढ़ें ...

श्रमिक पंजीयन एवं नवीनीकरण के लिए आवेदन 31 दिसम्बर तक

छत्तीसगढ़ भवन एवं अन्य सन्निर्माण कर्मकार कल्याण मंडल के गठन से अब तक ऐसे पंजीकृत श्रमिक जिनके पंजीयन की वैधता समाप्त हुए 01 वर्ष या उससे अधिक समय हो चुका है। ऐसे निर्माण श्रमिक 31 दिसम्बर 2024 तक पंजीयन व नवीनीकरण के लिए श्रमेय जयते मोबाइल एप्प, मुख्यमंत्री श्रम संसाधन केन्द्र, विभागीय वेबसाइट या च्वॉइस सेंटर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। श्रम पदाधिकारी ने बताया कि 31 दिसम्बर के पश्चात ऐसे अनवीनीकृत पंजीयन को अपंजीकृत माना जाएगा। अधिक जानकारी हेतु मुख्यमंत्री श्रमिक सहायता केन्द्र के दूरभाष नम्बर 0771-3505050 पर संपर्क किया जा सकता है।

और पढ़ें ...

ALERT : छत्तीसगढ़ में फिर बदलेगा मौसम, कई जिलों में बारिश को लेकर अलर्ट जारी

रायपुर : छत्तीसगढ़ में मौसम एकबार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है, प्रदेश में ठंड से राहत के बाद एक बार फिर से मौसम में बदलाव होने जा रहा है। मौसम विभाग ने बारिश का अलर्ट जारी किया है। कल और परसों छत्तीसगढ़ के कुछ इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं अधिकांश जगहों पर बादल छाये रहेंगे।

मौसम विभाग के मुताबिक नए साल से पहले कई जिलों में 27 और 28 दिसंबर को ओला और बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। रायपुर, बिलासपुर, सरगुजा, दुर्ग और बस्तर संभाग के जिलों में हल्की से मध्यम बारिश की संभावना है। बंगाल में बने सिस्टम के असर के कारण बारिश की स्थिति बन रही है।

मौसम विभाग की मानें तो 31 दिसंबर से न्यूनतम तापमान में गिरावट का दौर शुरू होगा और फिर कड़ाके की ठंड लौटेगी। प्रदेश में सबसे ठंडा अंबिकापुर रहा यहां रात का तापमान 11 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। रायपुर में नमी के कारण रात का तापमान सामान्य से अधिक है। इस वजह से रात में ठंड से राहत है। बादल छाए रहने की वजह से दिन का पारा सामान्य से कम रहा।

रायपुर में आज अधिकतम और न्यूनतम तापमान 28°C और 17°C के आसपास रहने की संभावना है। वहीं बस्तर संभाग के जिलों में बारिश के कारण दिन का पारा सामान्य से कम है। बुधवार को जगदलपुर में अधिकतम तापमान 19.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। जो सामान्य से 8.6 डिग्री कम था। वहीं रात का तापमान 17.5 डिग्री रहा जो नॉर्मल से 7.2 डिग्री अधिक था

सरगुजा में अगले कुछ दिनों में ठंडक बढ़ सकती है। आईएमडी के अनुसार दक्षिण आंध्र प्रदेश-उत्तरी तमिलनाडु के तटों से सटे बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पश्चिम और उससे सटे पश्चिम-मध्य क्षेत्र में लो प्रेशर (CG Weather Alert) एरिया में IST पर उसी क्षेत्र में बना हुआ है। वहीं मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटों के दौरान इसके पश्चिम-दक्षिण-पश्चिम की ओर बढ़ने और धीरे-धीरे उसी क्षेत्र में कम दबाव वाले क्षेत्र में कमज़ोर होने की संभावना है। इसी के साथ ही पंजाब और आस-पास के इलाकों में औसत समुद्र तल से 3.1 किमी ऊपर चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पश्चिमी विक्षोभ बना हुआ है।

और पढ़ें ...

BREAKING : जहां कभी गूंजती थी नक्सलियों के बंदूक की गोलियां… वहां अब बजेगी फोन की घंटी

सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित अतिसंवेदनशील इलाकों में लगातार नवीन कैंपों के बाद अब विकास के नये द्वार खुल रहे। जिला मुख्यालय से लगभग कटऑफ़ हो चुके गाँव विकास से जुड़ने लगे हैं, सुकमा पुलिस अधीक्षक किरण चव्हाण के अथक प्रयास से नियद नेल्लानार के तहत सलातोंग और बेदरे में जियो का 5G टॉवर (Jio Tower) लगाया गया है, अब बाक़ी बड़े शहरों के युवाओं की तरह सलातोंग और बेदरे के युवा भी बेहतर पढ़ाई के लिए मोबाईल से शिक्षा हासिल कर सकेंगे।

वहीँ अतिसंवेदनशील माने जाने वाले इलाक़े के ग्रामीण अब अत्याधुनुनिक युग से जुड़ेंगे। लगातार सुकमा एसपी किरण चव्हाण के प्रयास से नक्सली उन्मूलन के साथ साथ विकास नियद नेल्लानार के तहत अंदरूनी गाँवों तक पहुँच रहा है।

और पढ़ें ...

BREAKING : महापौर और अध्यक्ष पदों पर होने वाले आरक्षक की तरीख में फिर बदलाव, 27 नहीं अब इस दिन होगा, आदेश जारी

रायपुर :-  छत्तीसगढ़ में महापौर आरक्षक की तरीख में फिर बदलाव किया गया है। कल रायपुर में होने वाले महापौर आरक्षण को टाल दिया गया है। अब महापौर आरक्षण 7 जनवारी को किया जाएगा। डायरेक्टर नगरीय प्रशासन कुंदन कुमार ने 27 दिसंबर को आरक्षण नहीं करने के संबंध में आदेश् जारी कर दिया है।

 

बता दें कि इसके पहले महापौर आरक्षण के लिए 27 दिसंबर की तरीख तय की गई थी। अब इस तारीख में संसोधन किया गया है। इस बाबत संचालनालय नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने सूचना भी जारी की है।

और पढ़ें ...

CG CRIME : पत्नी ने टांगी से काटकर की पति की हत्या, शराब पीने के दौरान हुआ था विवाद

अंबिकापुर : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर से हत्या का मामला सामने आया है। शराब के नशे में पत्नी ने अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया। शराब पीते समय पति- पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। वहीं आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई। जिसकी खोजबीन में पुलिस जुट गई है।

दरअसल, यह पूरा मामला मैनपाट के नमर्दापुर की है। जहां पर विवाद के बाद आक्रोशित पत्नी ने टांगी से अपने पति पर बेरहमी में कई बार वार कर दिया। जिससे मौके पर ही पति बलिराम माझी की मौत हो गई। वहीं हत्या के बाद से ही आरोपी पत्नी नेहारो माझी फरार हो गई है। वहीं घटना की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर की बेटी हेमबती नाग को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024” से किया सम्मानित

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने बस्तर संभाग के कोंडागांव जिले की राष्ट्रीय स्तर की जूडो खिलाड़ी हेमबती नाग को “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार-2024” से सम्मानित किया। इस गौरवशाली पल पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर हेमबती की सराहना की और इसे प्रदेश के लिए गर्व का क्षण बताया।

उन्होंने लिखा- शाबाश बिटिया! राष्ट्रीय जुडो खिलाड़ी, कोंडागांव की बिटिया हेमबती नाग को आज माननीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु द्वारा “प्रधानमंत्री राष्ट्रीय बाल पुरस्कार – 2024” से सम्मानित किया जाना, समस्त प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है।

हेमबती ने कठिन परिस्थितियों में भी अपना हौसला नहीं खोया, अपनी अथक मेहनत और कड़े संघर्ष से उन्होंने खेलो इंडिया नेशनल गेम्स और राष्ट्रीय स्तर की अन्य प्रतियोगिता में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक जीतकर छत्तीसगढ़ का परचम लहराया है।

सीएम साय ने आगे लिखा हमारी सरकार ऐसे प्रतिभावान बच्चों को प्रोत्साहित करने और उनके सपनों को साकार करने के लिए प्रतिबद्ध है। निश्चित ही बिटिया की यह उपलब्धि प्रदेश की अन्य बेटियों के लिए प्रेरणास्त्रोत है। बिटिया हेमबती को बहुत-बहुत बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य हेतु शुभकामनाएं। जय छत्तीसगढ़!

 
और पढ़ें ...

CG - सड़क किनारे लगे ट्रांसफार्मर से टकराई बाइक, आरक्षक की मौके पर ही हुई दर्दनाक मौत, दो बच्चों के सिर से उठा पिता का साया

दुर्ग। आईजी ऑफिस दुर्ग में पदस्थ आरक्षक उपेंद्र तिवारी सड़क हादसे का शिकार हो गए है। बताया जा रहा है कि वे अपनी बाइक से स्मृति नगर स्थित अपने घर जा रहे थे। अचानक वो बाइक सहित सड़क किनारे ट्रांसफार्मर से टकरा गई। सिर में गहरी चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

उपेंद्र तिवारी साल 2007 बैच का सिपाही थे। वह मूलतः उत्तर प्रदेश के गोरखपुर जिले का रहने वाले थे। भिलाई में उसकी पत्नी और एक तीन साल की बेटी और एक साल का बेटा रहते थे। उसकी मौत की खबर सुनने के बाद उसके माता पिता उत्तर प्रदेश से भिलाई के निकल गए हैं।

जानकारी के मुताबिक, उपेंद्र अपनी बाइक CG 07 AW 2208 से अकेले स्मृति नगर चौकी अंतर्गत हरि नगर स्थित अपने घर जा रहे थे। वो जैसे हरि नगर से थोड़ा पहले क्रिश 2 होटल के पास पहुंचे, वहां सड़क किनारे लगे ट्रांसफर्मर से तेज रफ्तार में टकरा गए। इसके बाद उपेंद्र नाली में गिरे और उसका सिर फट गया। सूचना मिलते ही सुपेला और स्मृति नगर पेट्रोलिंग मौके पर पहुंची। तब तक 112 और 108 एंबुलेंस वहां पहुंच गई थी। उन लोगों ने उपेंद्र को बेहोशी की हालत में ही तुरंत चंदूलाल चंद्राकर मेमोरियल हॉस्पिटल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसके बाद उसके शव को दुर्ग स्थित मरचुरी में रखवा दिया गया है।

और पढ़ें ...

कुल उत्सव समारोह में शामिल हुए केरल के राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान

पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन

विश्वविद्यालय की पत्रिका ‘कन्हार’ सहित कई प्रकाशनों का विमोचन

विश्वविद्यालय परिसर में लगाया पौधा

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट बिलासपुर, 25 दिसम्बर 2024/केरल के राज्यपाल  आरिफ मोहम्मद खान  आज यहां अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘कुल उत्सव’ समारोह में शामिल हुए। उन्होंने विश्वविद्यालय परिसर में पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व.श्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। राज्यपाल श्री खान ने विश्वविद्यालय परिसर में पौधा भी लगाया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय की त्रैमासिक पत्रिका ‘कन्हार’ के नये अंक सहित विभिन्न प्रकाशनों का विमोचन भी किया। केंद्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्यमंत्री  तोखन साहू ने समारोह की अध्यक्षता की। इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री  अरुण साव अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल हुए। विधायक बिलासपुर  अमर अग्रवाल, बिल्हा विधायक  धरम लाल कौशिक, बेलतरा विधायक  सुशांत शुक्ला , कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी एवं जिला पंचायत अध्यक्ष  अरूण सिंह चौहान उपस्थित थे।
 राज्यपाल  मोहम्मद आरिफ खान ने मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। राष्ट्रगीत एवं विश्वविद्यालय की कुलगीत का सम्मानपूर्वक गायन हुआ। श्री आरिफ मोहम्मद खान ने 100 वीं जयंती पर अटल बिहारी वाजपेयी  को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनका नमन किया। उन्होंने कहा कि अटल जी सच्चे जन नायक थे। सभी वर्ग में उनकी समान रूप से स्वीकार्यता थी। जटिल विषयों पर भी वे देशहित में त्वरित निर्णय लेते थे। देश के प्रति उनका योगदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उन्होंने अटल जी से जुड़े अपने अनुभवों को लोगों के साथ साझा किया। उन्होंने कहा कि अटल जी के विषय पर बोलना मेरे लिए सौभाग्य की बात है। वे कुशल राजनीतिज्ञ थे। राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने भारतीय ज्ञान परंपरा पर भी अपने विचार रखें। उन्होंने कहा कि ज्ञान और शिक्षा से आदमी इंसान बनता है। ज्ञान और शिक्षा से ही मनुष्य का विकास संभव है। ये ही सशक्तिकरण का जरिया है। स्वामी विवेकानंद से किसी ने पूछा था जीवन का क्या उद्देश्य है तब उन्होंने कहा था कि जीवन का उद्देश्य ज्ञान प्राप्ति है। भारत की संस्कृति ज्ञान की संस्कृति रही है। भारत ज्ञान का बड़ा केन्द्र रहा है। पूरी दुनिया में भारत को ज्ञान एवं प्रज्ञा के संवर्धन के लिए जाना जाता है। उन्होंने शैक्षणिक एवं अन्य उपलब्धियां हासिल करने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।
 कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे केन्द्रीय आवासन एवं शहरी विकास राज्य मंत्री  तोखन साहू ने पूर्व प्रधानमंत्री श्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं वर्षगांठ पर नमन करते हुए कहा कि अटल जी के जीवन वृत्तांत को शब्दों मे पिरोना कठिन है। अटल जी की जीवनी से प्रेरणा लेकर हमें उनके मार्ग पर चलना चाहिए। अटल जी ऐसे मनीषी थे जो सदियों में एक बार जन्म लेते हैं। संपूर्ण मानवता के कल्याण के लिए उन्होंने काम किया। उन्होंने अटल जी की कविताओं का भी पठन किया। उप मुख्यमंत्री  अरूण साव जी ने भी अटल जी को नमन किया। उन्होंने कहा कि वे प्रखर राष्ट्रवाद, जननायक थे। वे अपने दृढ़ संकल्पों के लिए जाने जाते थे। उन्होंने संयुक्त राष्ट्रसंघ में जो भाषण दिया वो राष्ट्रवादिता का प्रतीक है। उन्होंने पोखरण में परमाणु परीक्षण कर भारत को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाया। छत्तीसगढ़ को अलग राज्य का दर्जा दिलाया। आज छत्तीसगढ़ राज्य जो संवर रहा है, बढ़ रहा है यह अटल जी की ही देन है। उनके इन प्रयासों के लिए छत्तीसगढ़ का रोम-रोम उनके लिए कृतज्ञ है। प्रदेश के 187 नगरीय निकायों में अटल परिसर बनाया जा रहा है। अटल संकल्पों के साथ यह विश्वविद्यालय भी आगे बढ़ रहा है। 
 कार्यक्रम में कुलपति आचार्य अरूण दीवाकर नाथ वाजपेयी ने स्वागत भाषण एवं प्रतिवेदन प्रस्तुत किया। उन्होंने पौधे भेंट कर अतिथियों का स्वागत किया। उन्होंने इस अवसर पर विश्वविद्यालय की शैक्षणिक एवं अन्य क्षेत्रों में विशिष्ट उपलब्धियों से समारोह को अवगत कराया। आभार ज्ञापन शैलेन्द्र दुबे ने किया। इस अवसर पर कलेक्टर  अवनीश शरण, एसपी  रजनेश सिंह, नगर निगम कमिश्नर  अमित कुमार, जिला पंचायत सीईओ  संदीप अग्रवाल,  रामदेव कुमावत सहित बड़ी संख्या में विश्वविद्यालय के प्रोफेसर, छात्र-छात्राएं एवं नागरिकगण उपस्थित थे। 

और पढ़ें ...

मोबाईल चोरी करने वाला शातिर चोर चढ़ा सरकण्डा पुलिस के हत्थे रिपोर्ट के 24 घंटों के भीतर चोरी गई मशरूका किया गया बरामद

होटल में खाना खाने के दौरान पास के कुर्सी में रखे मोबाईल को किया था चोरी

आरोपी के कब्जे से चोरी किये मोबाईल किमती 12000 रू. किया गया बरामद

बिलासपुर से मन्नू मानिकपुरी की रिपोर्ट

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी अजय कुमार पटेल पिता नरहरि प्रसाद पटेल उम्र 42 वर्ष निवासी गीतांजली सिटी फेस 1, थाना सरकण्डा, जिला बिलासपुर का दिनांक 24.12.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह रात्रि करीब 08.00 बजे अशोक नगर स्थित लालू बिरयानी सेंटर में खाना खाने गया था, खाना खाते समय अपने मोबाईल मोटोरोला कंपनी का मॉडल जी-45, 5जी किमती 12000रू. को जेब से निकालकर पास के कुर्सी में रखा था, खाना खाने के बाद वह अपने मोबाईल को देखा तो कुर्सी पर नही था, कोई अज्ञात चोर चोरी कर ले गया है, प्रार्थी के उक्त रिपोर्ट पर अपराध सदर कायम कर विवेचना में लिया गया, प्रकरण की विवेचना दौरान मुखबीर से सूचना मिला कि खमतराई मंे एक व्यक्ति मोबाईल बिक्री करने के लिए ग्राहक की तलाश करते घूम रहा है, उक्त सूचना से पुलिस अधीक्षक  बिलासपुर रजनेश सिंह (भा.पु.से) को अवगत कराया गया जिनके द्वारा तत्काल तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किये। जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  उदयन बेहार एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा  सिद्धार्थ बघेल के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी निरी. निलेश पाण्डेय के नेतृत्व में तत्काल टीम तैयार कर मुखबीर के बताये हुलिये के व्यक्ति को पकड़कर पूछताछ करने पर अपना नाम गोविंद दास मानिकपुरी निवासी खमतराई का बताया जिसकी तलाशी पर मोटोरोला कंपनी का मोबाईल बरामद हुआ, मोबाईल के संबंध में पूछताछ करने पर लालू बिरयानी सेंटर से चोरी करना बताया, जो उक्त अपराध की मशरूका होने से मोटोरोला मोबाईल किमती 12000रू. को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध वैधानिक कार्यवाही किया गया है। 

नाम आरोपी:- 
गोविंद दास मानिकपुरी पिता गोकुल दास मानिकपुरी उम्र 20 वर्ष निवासी रामाग्रीन सिटी के सामने खमतराई, थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.) 

और पढ़ें ...

CG : इस जिले में छुट्टी को लेकर कलेक्टर ने जारी किया आदेश, जानिए कब-कब रहेगा अवकाश

 सारंगढ़ बिलाईगढ़ : आने वाले साल में कर्मचारियों व शिक्षकों को तीन-तीन स्थानीय अवकाश मिलेंगे। इसे लेकर अलग-अलग जिलों से कलेक्टरों ने स्थानीय अवकाश की सूची जारी की है। सारंगढ़ बिलाईगढ़ में तीन स्थानीय अवकाश की सूची जारी हुई है।

सारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला कलेक्टर धर्मेंश कुमार साहू की तरफ से जारी आदेश के मुताबिक 27 जून को रथयात्रा, 1 अक्टूबर को दशहरा और 21 अक्टूबर को गोवर्धन पूजा पर सारंगढ़ बिलाईगढ़ में स्थानीय अवकाश होगा। ये अवकाश ट्रेजरी और बैंकों में लागू नहीं होगा।
a
और पढ़ें ...

CG - बेरहम पत्नी ने पति को उतारा मौत के घाट, इस वजह से दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

सरगुजा। छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले से हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां पत्नी ने धारदार हथियार से हमला कर अपने ही पति को मौत के घाट उतार दिया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी महिला मौके से फरार हो गई है। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची है। यह मामला मैनपाट के कमलेश्वरपुर थाना क्षेत्र के नर्मदापुर गांव का है। 

बताया जा रहा है कि शराब के नशे में मृतक पति रोज पत्नी से विवाद करता था। इससे तंग आकर आरोपी पत्नी इहारो ने अपने पति को मौत के घाट उतार दिया। वारदात के बाद आरोपी पत्नी मौके से फरार हो गई है। मृत पति का नाम बलीराम मांझी बताया जा रहा है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची है और घटना की जांच कर रही है। 

और पढ़ें ...

CG : रसोई में 5 फीट लंबा किंग कोबरा दिखा, स्नेक रेस्क्यू टीम मौके पर मौजूद

कोरबा : कोरबा शहर के पथरीपारा बस्ती में आज एक अजीब घटना घटी, जब एक महिला ने अपनी रसोई में 5 फीट लंबा किंग कोबरा देखा। महिला सुबह चाय बनाने पहुंची और उसे गैस चूल्हे पर बैठा हुआ कोबरा दिखाई दिया, जिससे घर में अफरा-तफरी मच गई। महिला ने तुरंत स्नेक रेस्क्यू टीम को सूचित किया, जो मौके पर पहुंची। रेस्क्यू टीम को सांप को पकड़ने में काफी मेहनत करनी पड़ी क्योंकि वह गैस चूल्हे के लोहे में फंसा हुआ था और किसी भी समय हमला कर सकता था। फिर भी, रेस्क्यू टीम ने कोबरा को सुरक्षित रूप से जंगल में छोड़ दिया, जिससे वह अपने प्राकृतिक आवास में लौट सका।

सर्पमित्रों का कहना है कि कोबरा सांप ठंडे मौसम से बचने के लिए अक्सर घरों में घुस जाते हैं, और गैस चूल्हे जैसे गर्म स्थानों को वे आरामदायक मान सकते हैं।

और पढ़ें ...

CG - एक झटके में ख़त्म पूरा परिवार.. बोलेरो ने मारी बाइक को जोरदार टक्कर, माँ-पिता और मासूम की मौत

अम्बिकापुर। सरगुजा संभाग के सड़कों पर रफ्तार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। अलग-अलग जिलों से हर दिन सड़क दुर्घटनाएं और इन घटनाओं में आम लोगों के हताहत होने की ख़बरें सामने आ रही है। इसी कड़ी में बोलेरो ने एक बाइक को जोरदार ठोकर मार दी। इस ठोकर में बाइक पर सवार तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। घटना रघुनाथपुर थाना क्षेत्र के नेशनल हाइवे क्रमांक 43 की बताई जा रही है। सभी मृतक सरगुजा जिले के लुंड्रा थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम सिलसिला के रहने वाले है।जानकारी के मुताबिक़ अपने सात साल के बेटे को शीतकालीन की छुट्टियों पर लेने आये हुए थे। पति-पत्नी अपने बच्चे के साथ वापस लौट रहे थे इसी दौरान एक अनियंत्रित बोलेरों ने उनकी बाइक को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में पिता और बेटे ने मौके पर ही दम तोड़ दिया जबकि माँ की मौत अस्पताल में हुई। बहरहाल रघुनाथपुर पुलिस ने दुर्घटनाकारित बोलेरो को जब्त कर लिया है। सभी शवों को पोस्टमार्टम के बाद उनके परिजनों के हवाले कर दिया गया है।

और पढ़ें ...

CRIME : 6 साल के मासूम को सौतेले पिता ने उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला..!!

बिलासपुर : बिलासपुर के बेलगहना क्षेत्र में एक 6 वर्षीय मासूम के रहस्यमय तरीके से गायब होने का मामला सामने आया है। मासूम खोंगसरा के आमागोहन निवासी था, जो अपनी मां के साथ रहता था। 22 दिसंबर को मासूम अचानक गायब हो गया, जिसके बाद उसकी मां ने स्थानीय पुलिस चौकी में रिपोर्ट पर पुलिस ने आरोपी सौतेले पिता को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच शुरू की, और शक के आधार पर मासूम के सौतेले पिता गौरव साहू को हिरासत में लिया है। गौरव की गतिविधियाँ संदिग्ध पाई गईं, क्योंकि उसने बार-बार अपना बयान बदला। शुरुआत में उसने पुलिस को बताया कि मासूम जांजगीर और कोरबा में है, लेकिन बाद में उसने दावा किया कि उसने मासूम की हत्या कर शव को भनवारटंक के जंगल में फेंक दिया है।

गौरव और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद के चलते मासूम की लापता होने को लेकर शक बढ़ा है। गौरव साहू का कहना है कि मासूम की मां उसे लेकर वापस अपने गांव लौट आई थी, जिससे वह नाराज था। फिलहाल पुलिस ने मासूम की तलाश के लिए भनवारटंन के जंगल में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, लेकिन अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। ASP उदयन बेहार ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है जल्द इसका खुलासा करने की बात भी कही है।

और पढ़ें ...

ब्रेकिंग : SP ने ASI को किया लाइन अटैच, लगे ये गंभीर आरोप, जाने पूरा मामला…!!

बिलासपुर। जिले के कोनी थाना में एक गंभीर मामला सामने आया है, जहां थाने में पदस्थ एएसआई सुरेंद्र तिवारी ने फरियादियों के साथ दुर्व्यवहार किया। यह घटना तब उजागर हुई जब पीड़ितों ने अपने साथ हुए इस अन्याय की शिकायत सीधे एसपी से की। फरियादियों का आरोप था कि एएसआई ने उनके साथ अपमानजनक और असंवेदनशील व्यवहार किया, जिसके बाद एसपी ने मामले की गंभीरता को समझते हुए जांच का आदेश दिया। जांच में पर्याप्त प्रमाण मिलने पर एसपी ने तत्काल एएसआई सुरेंद्र तिवारी को लाइन अटैच करने का आदेश जारी किया।

और पढ़ें ...

पुत्र का खौफनाक कदम! कलयुगी बेटे ने की पिता की हत्या, थाने पहुंचकर कबूला गुनाह, हत्या की वजह जान हो जाएंगे हैरान…..

धमतरी। जिले से हत्या का मामला सामने आया है। जिले के नवागांव में कलयुगी बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी है। आरोपी बेटे ने फावड़ा मारकर पिता को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद आरोपी खुद पुलिस थाने पहुंचकर आत्मसमर्पण कर दिया। मामला मगरलोड थाना क्षेत्र का है। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच शुरु कर दी है। 

जानकारी के मुताबिक, आरोपी बेटे भागीरथी साहू और पिता जनक साहू के बीच विवाद चल रहा था। आज आरोपी बेटे ने आक्रोशित होकर घर के सामने निर्माण कार्य में रखे फावड़े से अपने पिता पर ताबड़तोड़ वार कर दिया। जिससे जनक साहू की मौत हो गई। ईधर आरोपी भागीरथी साहू ने थाने पहुंचकर सरेंडर कर दिया है। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई है। 

और पढ़ें ...

BREAKING : ACB ने की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते रंगेहाथों पटवारी-कोटवार पकड़ाए, मचा हड़कंप, जानिए पूरा मामला.....

दुर्ग। जिले से बड़ी खबर सामने आई है। एसीबी की टीम ने रिश्वतखोर पटवारी और कोटवार को गिरफ्तार किया है। दोनों ऋण पुस्तिका देने के नाम पर 90 हजार की रिश्वत की मांग किये थे। पहली किस्त 20 हजार लेते एसीबी की टीम ने रंगे हाथ दोनों को पकड़ा है। दोनों की गिरफ्तारी की खबर के बाद तहसील कार्यालय में हड़कंप मच गया।

दरअसल, पीड़ित प्रकाश चन्द्र देवांगन, ग्राम रानीतराई, तहसील पाटन जिला-दुर्ग द्वारा एन्टी करप्शन ब्यूरो रायपुर में शिकायत की गई। शिकायत में बताया कि उनकी माता के नाम से ग्राम सुरपा, तहसील पाटन, जिला-दुर्ग में कृषि भूमि कय किया गया था।

उक्त जमीन के प्रमाणीकरण कर ऋण पुस्तिका देने हेतु पटवारी चिन्मय अग्रवाल द्वारा 90 हजार रुपये रिश्वत की मांग की गई थी। प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था।

शिकायत सत्यापन दौरान मोलभाव कर 70,000 रूपये में सहमति हुई। प्रार्थी 20,000 रू. की व्यवस्था कर पाया, जिसे आज 24 दिसम्बर को ट्रेप आयोजित कर प्रार्थी से आरोपी चिन्मय अग्रवाल, पटवारी सुरपा, तहसील पाटन एवं उसके सहयोगी कोटवार भूषण लाल टेमरी, तहसील पाटन को पहली किश्त 20,000 रिश्वत लेते रंगे हाथो पकड़ा गया। दोनों ही आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध धारा 7 पीसीएक्ट 1988 के प्रावधानों के तहत कार्रवाई की जा रही है।

पहली किश्त लेते पकड़ाए पटवारी-कोटवार

पाटन के रानीतराई निवासी प्रकाश चन्द्र देवांगन ने एन्टी करप्शन ब्यूरो कार्यालय में शिकायत की गई थी कि, उनकी माता के नाम से ग्राम सुरपा तहसील पाटन में कृषि जमीन खरीदा गया था। जमीन के प्रमाणीकरण कर ऋण पुस्तिका देने के लिए पटवारी चिन्मय अग्रवाल ने 90 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी।

प्रार्थी रिश्वत नहीं देना चाहता था, बल्कि आरोपी को रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़वाना चाहता था। शिकायत सही पाने के बाद मोलभाव कर 70 हजार रुपए घूस की रकम देने की सहमति हुई थी। प्रार्थी ने घूस की पहली किश्त 20 हजार की व्यवस्था की और पटवारी चिन्मय अग्रवाल पटवारी, उसके सहयोगी कोटवार भूषण लाल टेमरी को पैसा दिया। जिन्हें ACB के अधिकारियों ने रिश्वत लेते दोनों को रंगे हाथों पकड़ा गया। 

प्रकाश चन्द्र देवांगन ने जो घूस की रकम दी, उस नोट पर एसीबी कार्यालय से पाउडर लगे नोट दिए गए थे। 24 दिसंबर को 2024 की दोपहर जैसे प्रकाशचन्द्र ने कार्यालय जाकर रिश्वत की रकम दी, पीछे से एसीबी की टीम वहां पहुंच गई। उन्होंने दोनों आरोपियों के पास से रिश्वत की रकम को जब्त कर लिया है।

और पढ़ें ...

यूट्यूब के जरिए महिला से 35 लाख की ऑनलाइन ठगी, अधिक मुनाफा का झांसा देकर करवाया निवेश

बिलासपुर : शहर में एक सनसनीखेज ऑनलाइन ठगी का मामला सामने आया है। एक महिला से सोशल सर्विस (यूट्यूब) में निवेश करने का झांसा देकर 35 लाख 70 हजार रुपये ठग लिए गए। महिला को यूट्यूब चैनल के माध्यम से गरीबों की सेवा कार्यक्रम दिखाए गए, जिसके बाद उसे अधिक मुनाफा कमाने का लालच दिया गया। महिला ने साइबर रेंज थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

साइबर रेंज ने इस मामले में पुलिस अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। सीएसपी निमितेश सिंह परिहार ने बताया कि वर्ष 2020 में महिला ने यूट्यूब (YouTube) चैनल पर एक कमेंट किया था, जिसके बाद उसे संपर्क करने के लिए नंबर भेजा गया। वहाँ से महिला को निवेश करने का झांसा दिया गया और अलग-अलग किश्तों में पैसा जमा करने के लिए कहा गया।

महिला ने दो साल में 35 लाख 70 हजार रुपये ट्रांसफर किए, लेकिन जब उसने मुनाफा मांगा तो उसे केवल शीघ्र ट्रांसफर का झांसा दिया गया। महिला ने जब पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराने की बात की, तो जालसाजों ने उसे पैसे वापस लौटाने का आश्वासन दिया। अंत में महिला अपने बेटे के साथ साइबर पुलिस के पास पहुंची, जहां अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर लिया गया है और मामले की विवेचना की जा रही है।

और पढ़ें ...

CG - किसान की मौत : खरीदी केंद्र में धान बेचने गए किसान की संदिग्ध मौत, मचा हड़कंप, जताई जा रही ये आशंका, जांच में जुटी पुलिस.....

अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले से बड़ी खबर सामने आई है। जहां धान खरीदी केंद्र में एक किसान की संदिग्ध मौत हो गई। किसान ने धान बेचने के लिए मंगलवार का टोकन कटाया था। जिसके बाद किसान खरीदी केंद्र पहुंचा। मृतक किसान का नाम कुंदन तिग्गा बताया जा रहा है। हार्टअटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है। दरिमा थाना क्षेत्र के धान खरीदी केंद्र की यह घटना है। फ़िलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।

वहीं दूसरी घटना सारंगगढ़ के धान उपार्जन केंद्र में घटी है। जहां ट्रक में धान लोड करने के दौरान हमाल का पैर फिसल गया और वह नीचे गिर गया। जिसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया। जहां जांच के बाद डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक का नाम सनातन सिदार है और देवगांव का रहने वाला है। फ़िलहाल बरमकेला पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। 

और पढ़ें ...

अब मात्र 5 रुपये में मिलेगा गर्म और पौष्टिक भोजन, राज्य सरकार ने शुरू की ये योजना......

कोरिया। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली बीजेपी सरकार की जनकल्याणकारी सोच और कोरिया कलेक्टर की पहल पर जिले में श्रम विभाग ने शहीद वीर नारायण सिंह श्रम अन्न योजना की शुरुआत की है। इस योजना के तहत अब श्रमिकों को मात्र 5 रुपए में गर्म और पौष्टिक भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

रिपोर्ट के मुताबिक योजना शुभारंभ के पहले दिन योजना को बड़ी सफलता मिली, जब लगभग 260 श्रमिकों ने गर्मागरम भोजन का लाभ उठाया। श्रम विभाग के अधिकारियों के अनुसार इस योजना के तहत पंजीकृत श्रमिकों को सोमवार से शनिवार तक प्रतिदिन 5 रुपए में गुणवत्तापूर्ण और गर्म भोजन उपलब्ध कराया जाएगा।

श्रमिकों के पोषण स्तर को सुधारने और उनकी कार्यक्षमता को बढ़ाने की दिशा में श्रम अन्न योजना की शुरूआत की गई है, जिसे श्रमिकों के जीवन स्तर में सुधार के लिए एक बड़ा कदम माना जा रहा है। योजना के शुभारंग कार्यक्रम के दौरान श्रमिकों को श्रम विभाग द्वारा संचालित अन्य कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। 

 
 
और पढ़ें ...

अपराध पर प्रदर्शन करने वाले कांग्रेसी ये बताएं,हर अपराध में कांग्रेस के लोग क्यों लिप्त है : किरण देव

 भूपेश बघेल ने स्वयं स्वीकार किया था कि राजीव युवा मितान के लोग ही संगीन अपराधों के लिए जिम्मेदार है

- आंतरिक गैंगवार के कारण बुरी तरह पस्त कांग्रेस अराजकता फैला कर ध्यान बांटना चाह रही है

- कांग्रेस ने बाबा साहब का बार बार अपमान किया  : किरण देव


रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव ने कांग्रेस के प्रदर्शन पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि कांग्रेस इस दौरान पूरी तरह कंफ्यूज दिखाई दी, कांग्रेस के अलग-अलग नेता प्रदर्शन के अलग-अलग कारण बता रहे थे। वास्तव में कांग्रेस पूरी तरह मुद्दा विहीन है। वह आंतरिक गैंगवार के कारण बुरी तरह पस्त है। ऐसे में अपने चरित्र के कांग्रेस अनुकूल ही अराजक होती जा रही है।

किरण देव ने सीएम हाउस के घेराव को युवक कांग्रेस के राजनीतिक दीवालिएपन की पराकाष्ठा बताते हुए कहा है कि जनता-जनार्दन द्वारा सत्ता से उखाड़ फेंक दिए जाने के बाद से कांग्रेस के लोग मुद्दों के संकट से जूझ रहे हैं और अपने सियासी वजूद को बचाने के लिए नित-नए झूठ गढ़कर प्रलाप करते रहते हैं।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि प्रदेश का हर अन्नदाता किसान आज मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली भाजपा की प्रदेश सरकार की सुव्यवस्थित रूप से संचालित धान खरीद नीति से खुशहाल है। कांग्रेसियों को यह हजम नहीं हो पा रहा है। यह एक तथ्य है कि पिछले वर्ष रिकार्ड 147 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी की गई थी और समर्थन मूल्य के बाद अंतर की राशि का भुगतान एकमुश्त किसानों के खाते में हस्तांतरित किया गया था। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली प्रदेश की भाजपा सरकार ने इस वर्ष भी 160 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा है और सरकार दाना दाना धान खरीदेगी। श्री देव ने कहा कि प्रदेश में 14 नवम्बर से शुरू हुई धान खरीदी के तहत अब तक 63.14 लाख मीट्रिक टन धान की खरीदी हो चुकी है।  धान खरीदी के साथ-साथ कस्टम मिलिंग के लिए धान का उठाव जारी है।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री देव ने कहा कि इसी प्रकार कानून-व्यवस्था को लेकर भी कांग्रेस लगातार सफेद झूठ फैलाने में लगी है। दरअसल, आपराधिक मामलों में हो रही जाँच और गिरफ्तारियों पर कांग्रेस नेता स्पष्ट कर चुके हैं कि अराजकता व हिंसा की वारदातों से कांग्रेस का कनेक्शन है। पूर्व सीएम बघेल ने अपने प्रेस वार्ता में साफ-साफ यह कहा था कि उनके मितान क्लब वाले ही अपराधों को अंजाम दे रहे हैं। हर तरह के अपराधों में संलग्न लोगों की शरणस्थली बनी कांग्रेस का यही राजनीतिक ट्रैक रिकॉर्ड रहा है कि जब वह सत्ता में होती है तो आपराधिक तत्वों को प्रश्रय देकर अपने हित साधने के लिए उन्हें इस्तेमाल करती है, और सत्ता से दूर रहने पर इन्हीं तत्वों को इस्तेमाल करके प्रदेश में अपराधों का सिलसिला चलाकर अराजकता फैलाने में अपनी ताकत झोंक देती है।

प्रदेश भाजपाध्यक्ष ने कहा कि सूरजपुर की बात करें या बलरामपुर घटना की बात करें, चाहे लोहारीडीह की घटना की बात करें या फिर दामाखेड़ा के कबीरपंथ के आश्रम से जुड़े विवाद से जुड़े आरोपी की, चाहे बलौदाबाजार की हिंसा और आगजनी की बात करें, हर जगह कहीं-न-कहीं कांग्रेस के पदाधिकारी उसमें संलिप्त पाए जा रहे हैं। हाल में कांग्रेस विधायक भी अपने लोगों को हिंसा के लिए उकसाते हुए रंगे हाथ पकड़ी गयीं थीं।

श्री देव ने कहा कि दरअसल कांग्रेस सत्ता छिन जाने के साथ-साथ अपने तमाम धत्कर्मों के सामने आने और आपराधिक चेहरे उजागर होने के इस कदर छटपटा रही है कि अब वह अपने गुर्गों के जरिए खून की नदियाँ बहाने में नहीं हिचक रही है।

सूरजपुर में एक पुलिस हेड कांस्टेबल की पत्नी और मासूम बच्ची की हत्या के मामले में कांग्रेस की छात्र इकाई एनएसयूआई के पदाधिकारी कुलदीप साहू की संलिप्तता सामने आई थी। यह कांग्रेस के आपराधिक चरित्र का शर्मनाक नमूना था।

उन्होंने कहा कि इसी तरह अंतागढ़ विधानसभा में छत्तीसगढ़ के युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव रहे सुप्रकाश मल्लिक उर्फ मिठू को दुष्कर्म के मामले में जेल भेजा गया है। सुप्रकाश मल्लिक पिछले छह वर्षों से पीड़िता के साथ दुष्कर्म कर रहा था। पीड़िता की शिकायत पर बांदे पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

बलरामपुर में कांग्रेस नेता व नगर पालिका अध्यक्ष सुन्दरमणि के पति परम मिंज ने अपने खेत में गायों पर एयरगन से फॉयर कर दिया था। इसमें कई गायें घायल हो गई थीं। नगर पालिका अध्यक्ष पति परम मिंज पर पूर्व में गौ मांस खाने सहित कई आपराधिक मामले संबंधित थानों में दर्ज हैं।

छत्तीसगढ़ कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और पूर्व मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ बालोद के डोंडी थाने में 9 सितंबर को हेड मास्टर सुसाइड केस में एफआईआर दर्ज की गई है।

राजधानी में हाल ही हवाई फायरिंग का आरोपी नवाज खान रायपुर उत्तर विधानसभा यूथ कांग्रेस अध्यक्ष है, जिसके खिलाफ एक व्यक्ति की जमीन हड़पने के लिए बल प्रयोग करने का जुर्म दर्ज हुआ है। इससे पहले रायपुर सेंट्रल जेल के बाहर हुई फायरिंग के आरोपियों शेख शहनवाज उर्फ शानू महाराज, शाहरुख और हीरा छुरा में से फरार आरोपी हीरा के महापौर एजाज के साथ फोटो वायरल हो रहे हैं।

भाजपा का यह स्पष्ट मानना है कि राज्य की आंतरिक सुरक्षा और क़ानून-व्यवस्था को सबसे बड़ी चुनौती कांग्रेस ही है। खासकर कांग्रेस का युवा संगठन अपने वरिष्ठ नेताओं के संरक्षण में न केवल छत्तीसगढ़, अपितु देशभर में अपराधियों और स्मगलरों का गढ़ बना हुआ है।

छत्तीसगढ़ में इन दिनों कांग्रेस और उसके दीगर संगठनों से जुड़े लोग आपराधिक, हिंसक और विभाजनकारी गतिविधियों में संलिप्त पाए जा रहे हैं और अभी हाल ही सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस के एक प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस की विधायक उत्तरी जांगड़े द्वारा सारंगढ़-बिलाईगढ़ में कांग्रेस के एक प्रदर्शन के दौरान सार्वजनिक रूप से कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कलेक्टर कार्यालय में अंदर घुसकर तोड़फोड़ करने के लिए उकसाया गया है। उत्तरी जांगड़े ने बाकायदा बलौदाबाजार में लगभग 6 माह पहले हुई आगजनी, तोड़फोड़ और हिंसा का हवाला देते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को उसी घटना की पुनरावृत्ति करने कहा है।

कांग्रेस के चार अन्य विधायकों कविता प्राण लहरे, चातुरी नंद, उमेश पटेल, पूर्व विधायक प्रकाश नायक की मौजूदगी में विधायक उत्तरी जांगड़े का यह बयान बलौदाबाजार की हिंसक घटना समेत कानून-व्यवस्था को चुनौती देते तमाम आपराधिक कृत्यों की आत्म-स्वीकृति है।

बलौदाबाजार की जिस घटना की मिसाल उत्तरी जांगड़े ने अपने भाषण में दी है, उसी बलौदाबाजार घटना के मामले में कांग्रेस के एक विधायक देवेंद्र यादव अभी भी जेल में हैं।

कांग्रेस की इसी सभा में नगरपालिका अध्यक्ष सोनी अजय बंजारे के पति और विधायक प्रतिनिधि अजय बंजारे, जो खुद जिले में सट्टा-जुआ का मुख्य खाईवाल है, के द्वारा भी भरे मंच से भाजपा के लोगों के लिए आपत्तिजनक शब्दों का इस्तेमाल करते हुए सार्वजनिक मंच से "कांग्रेस की सरकार आने पर भाजपाइयों के गले में कुत्ते का पट्टा पहनाने" जैसे अशोभनीय शब्दों का प्रयोग किया गया।

कांग्रेस का समूचा राजनीतिक आचरण ऐसी ही धमकियों, साजिशों और हिंसा फैलाने वाली वारदातों से भरा पड़ा है। विधानसभा चुनावों के दौरान मोहला-मानपुर क्षेत्र में कांग्रेस की एक चुनावी सभा में कांग्रेस विधायक इंद्र शाह मंडावी की मौजूदगी में एक नक्सली ने भाजपा का चुनाव प्रचार करने वाले कार्यकर्ताओं को काट डालने की धमकी दी थी। बाद में भाजपा कार्यकर्ता की वहां हत्या भी हुई।

श्री किरण देव ने कहा कि कांग्रेस चाहे जितनी आपराधिक हरकत कर ले, चाहे राहुल गांधी जैसे अपने जमानत शुदा नेता के बहकावे पर जितनी आग लगाने की कोशिश कर ले, लेकिन विष्णुदेव साय जी की सरकार उसके मंसूबे को पूरा नहीं होने देगी। कांग्रेस का विधायक हो या पूर्व मुख्यमंत्री, अगर अपराध करेंगे तो उन्हें सही जगह दिखा कर प्रदेश का कानून व्यवस्था बहाल रखेगी ही। स्वयं अपराध करना और फिर कथित बढ़ते अपराध पर घड़ियाली आसूँ बहाने वालों को ऐसा सबक सिखाया जाएगा कि सपने में भी कोई अपराध करने का सोचते हुए उनकी रूहें कांप जाये। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री किरण सिंह देव ने कांग्रेस को अपनी नाजायज हरकतों से बाज आने की चेतावनी दी है।
 
 
---------------------------------------------------
 
 
 
और पढ़ें ...

CG - लिव-इन रिलेशनशिप का खौफनाक अंजाम : प्रेमिका से नाराज होकर सिरफिरे आशिक ने चाकू से किया ताबड़तोड़ वार, फिर जो हुआ...

राजनांदगांव। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां एक प्रेमी ने अपनी प्रेमिका पर चाकू से हमला कर दिया।  घटना के बाद आरोपी प्रेमी मौके से फरार हो गया, जबकि प्रेमिका को गंभीर अवस्था में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका इलाज जारी है।  यह मामला बसंत पुर थाना क्षेत्र का है। 

मिली जानकारी के अनुसार, शहर के रानी सागर पारा क्षेत्र में राकेश पटेल नामक व्यक्ति के साथ शशि देवदास रहती थी। बताया जा रहा है कि दोनों के बीच प्रेम संबंध है। बीते दिनों महिला घर से कहीं चली गई थी, लौटने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और आज सुबह आरोपी राकेश पटेल ने शहर के गौरव पथ में चाकू से वारकर उसे घायल कर दिया।

सिरफिरे आशिक ने 9 बार चाकू से किया वार

आरोपी ने महिला पर लगभग नौ बार चाकू से वार किया है। इसके बाद महिला गंभीर अवस्था में मौके पर ही गिर गई, जिसे लोगों की मदद से जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा ने बताया कि महिला पर जानलेवा हमला करने के बाद आरोपी फरार हो गया। जिसकी तलाश की जा रही है।

और पढ़ें ...

CG : ट्रक में लगी आग, 6 मवेशियों की दम घुटने से मौत, मवेशियों की तस्करी करते हुए चार आरोपियों गिरफ्तार

जशपुर  : फिल्मी स्टाइल में, जशपुर पुलिस ने मवेशियों की तस्करी करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। ये तस्कर ट्रक में मवेशियों को भरकर झारखंड के कत्लखाने ले जा रहे थे। पुलिस ने अपनी चतुराई का इस्तेमाल करते हुए ट्रक के सामने नुकीली ब्रेकर डालकर उसे रोक लिया। ट्रक का टायर फटने के बावजूद, मवेशी तस्कर गाड़ी को चलाते रहे। इस दौरान ट्रक में डिक्स से चलने की वजह से आग लग गई, और ट्रक धधकने लगा। आग में घिरने के बाद तस्कर जान बचाने के लिए गाड़ी से कूद पड़े, लेकिन पुलिस ने मौके पर पहुंचकर उन्हें पकड़ लिया।

ट्रक में कुल 18 मवेशी थे, जिनमें से 6 मवेशियों की दम घुटने से मौत हो गई। आग लगने के बाद पुलिस ने 14 मवेशियों को सुरक्षित रूप से बाहर निकाला। गिरफ्तार किए गए तस्कर सभी झारखंड के रहने वाले थे। यह पूरी कार्रवाई पुलिस लाइन में तैनात टीआई हर्षवर्धन चौरासे और उनकी टीम द्वारा की गई।

और पढ़ें ...

CG: नक्‍सली PLGA सप्ताह के दौरान कैंप स्थापित कर माओवादी स्मारक को किया ध्वस्त

सुकमा : जिले में नवीन कैंप गोमगुडा स्थापना के दौरान आस पास एरिया में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के तहत् जिला सुकमा से जिला बल, डीआरजी, एसटीएफ एव कोबरा, सीआरपीएफ, की टीम नवीन कैंप गोमगुड़ा क्षेत्रान्तर्गत आस पास जंगल पहाड़ी एरिया की ओर अभियान पर निकली थी।

अभियान के दौरान संयुक्त टीम द्वारा ग्राम गोमगुडा में माओवादियों द्वारा बनाए गए लगभग 10-15 फिट ऊंचाई के 05 माओवादी स्मारक को ध्वस्त किया गया। क्षेत्र में सघन गश्त सर्चिंग है जारी है।

ज्ञात हो माओवादियों का PLGA सप्ताह जारी है और इसी दौरान अतिसंवेदनशील गोमगूड़ा मे नवीन कैंप स्थापित किया गया।

सीआरपीएफ़ DIG सुकमा रेंज आनंद सिंह,सुकमा एसपी किरण चव्हाण गोमगुड़ा मे मौजूद हैं और लगातार जवानों के साथ नक्सलउन्मूलन मे मौक़े पर रहकर डटे हैं।

और पढ़ें ...

CG : CRPF कांस्टेबल ने की आत्महत्या, बैरक में फंदे से लटकती मिली लाश

बिलासपुर : न्यायधानी में CRPF के जवान ने आत्महत्या कर ली है, कांस्टेबल का शव फांसी के फंदे से लटकता हुआ मिला, घटना के बाद से बैरक में सनसनी फैल गई है।  मामला भरनी सीआरपीएफ कैंप का है। पुलिस ने मामले की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक, भरनी सीआरपीएफ कैंप में आज एक सीआरपीएफ कांस्टेबल ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। बैरक में जवान का लटका हुआ शव मिलने से हड़कंप मच गया। मृतक कांस्टेबल असम का रहने का वाला था। खुदखुशी का कारण फिलहाल सामने नहीं आ पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

और पढ़ें ...

CG : मुखबिरी के नाम पर फिर नक्सलियों ने ग्रामीण को उतारा मौत के घाट, इलाके में दहशत का माहौल

बीजापुर : छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों द्वारा एक युवक का अपहरण और हत्या की घटना ने इलाके में दहशत फैला दी है। यह घटना गंगालूर थाना क्षेत्र के रेड्डी गांव में रविवार को साप्ताहिक बाजार में हुई। यहां पांच नक्सलियों ने पिस्टल और चाकू की नोक पर युवक मुकेश हेमला का अपहरण कर लिया और उसे जंगल में ले जाकर हत्या कर दी। युवक का शव बाद में रेड्डी गांव के पास मिला। शव के पास एक पर्चा भी बरामद हुआ, जिसमें पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

और पढ़ें ...

पंडित प्रदीप मिश्रा की शिव महापुराण कथा आज से सेजबहार में, रुट मैप जारी, इन सड़कों का करें उपयोग, भारी वाहनों पर रोक

रायपुर : सेजबहार में श्री शिव महापुराण कथा वाचक पंडित प्रदीप मिश्रा का 24 से 30 दिसंबर तक कार्यक्रम आयोजित हो रहा है, इस दौरान रोज औसतन दो लाख से ज्यादा लोगों की आने की संभावना है। इस वजह से टिकरापारा, संतोषीनगर से सेजबहार जाने वाली सड़क पर सुबह 8 बजे से शाम 6 बजे तक श्रोताओं की भारी भीड़ रहेगी।

अतः भारी माल वाहक वाहनों की प्रवेश प्रतिबंधित करने के साथ ही सेजबहार इंजीनियरिंग कॉलेज व भखारा होकर धमतरी आवागमन करने वाले सभी लोगों से अपील है कि वे धमतरी-कुरूद-अभनपुर-माना-रायपुर रोड का उपयोग करें। कथा सुनने वालों की भीड़ की वजह से वे सेजबहार रोड के जाम में फंस सकते हैं।

यातायात पुलिस ने आम लोगों को जाम से बचाने ये उपाय किए है –

* ई-रिक्शा/आटो रिक्शा को भी पार्किंग स्थल तक ही जाने मिलेगा। कार्यक्रम स्थल के पास सिर्फ आयोजक, कथा वाचक व वीआईपी की गाड़ियों को ही एंट्री मिलेगी।
* ⁠24 से 30 दिसबंर तक संतोषी नगर चौक से भरेंगाभाठा चौक तक भारी वाहनों का सुबह 7 बजे से शाम 7 बजे तक प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा ।
* पुराने धमतरी रोड से भखारा होकर रायपुर आवागमन करने वाले चार पहिया वाहन भी निम्न स्थान से डायवर्ट किए जाएँगे-
१)भखारा से सेजबहार मार्ग पर जीडी गोयनका स्कूल के सामने डायवर्सन रहेगा
२)संतोषी नगर से सेजबहार मार्ग पर कौशल्या (कमल) विहार चौक पर डायवर्सन रहेगा

कार्यक्रम में आने वालों के लिए लगभग एक-दो किलोमीटर की दूरी में 8 पार्किंग स्थल निर्धारित की गई है। उनमें पचास हजार से ज्यादा गाड़ियां पार्क करने की व्यवस्था है। जाम न लगे इसलिए कथा स्थल से पार्किंग करीब एक-दो किलोमीटर की दूरी पर रखी गई है। लोगों को लगभग डेढ़ किमी पैदल चलकर कार्यक्रम में जाना होगा।
* संतोषी नगर की ओर से जाने वाले श्रृद्धालुगण बालाजी विहार, हाई स्कूल, अविनाश सिटी कालोनी के मार्ग में वाहन पार्क करेंगे।
* खिलौरा, छछानपैरी, खोपरा,मुजगहन की ओर से आने वाले श्रृद्धालुगण वाहन इंजीनियरिंग कालेज मैदान, हाउसिंग बोर्ड कालोनी और मुजगहन गौठान में वाहन पार्क करेंगे। ⁠

आमजन से अपील

A. टिकरापारा से सेजबहार होकर रोज औसतन 1 लाख गाड़ियां गुजरती हैं। सुबह और शाम को भीड़ का प्रेशर ज्यादा होने पर संतोषीनगर चौक एवं कार्यक्रम स्थल के सामने जाम लग सकता है,अतः अन्य वैकल्पिक मार्ग का उपयोग करें।

B. रायपुर-धमतरी आवागमन करने वाले आमजन उपरोक्त अवधि में माना-अभनपुर-कुरूद मार्ग से आवागमन कर असुविधा से बचे।

और पढ़ें ...

महतारी वंदन योजना के गलत भुगतान पर बड़ी कार्रवाई

महतारी वंदन योजना के गलत भुगतान पर बड़ी कार्रवाई

आरोपी वीरेन्द्र कुमार जोशी गिरफ्तार, बैंक खाता सीज, की जा रही वसूली की कार्रवाई

आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमती जोशी बर्खास्त

परियोजना अधिकारी सुश्री ज्योति मथरानी एवं आंगनबाड़ी पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा नेताम निलंबित

तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को स्पष्टीकरण

महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ प्रदेश की महत्वाकांक्षी योजना है। योजना का क्रियान्वयन प्रदेश में महिलाओं के साथ लिंग विभेद, असमानता को दूर करने, स्वास्थ्य एवं पोषण स्तर में सतत् सुधार लाने, आर्थिक स्वावलंबन तथा सशक्तिकरण को बढ़ावा देने तथा परिवार में उनकी निर्णय लेने की भूमिका को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से क्रियान्वित किया जा रहा है। प्रदेश में योजना का क्रियान्वयन पारदर्शी तरीके से हो एवं पात्र महिला हितग्राही को ही योजना का लाभ प्राप्त हो, इसके लिए महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा सतर्कता पूर्वक कार्य संपादित किया जा रहा है एवं ऐसे प्रकरण, जिसमें योजना का गलत तरीके से लाभ लेने के लिए फेक आवेदन किए गए है, उनकी जानकारी प्राप्त होने पर तत्काल कठोर कार्यवाही की जा रही है। 

सोशल मीडिया के माध्यम से प्रसारित सूचना, जिसमें महतारी वंदन योजना की राशि सन्नी लिओनी के खाते में जमा होने की न्यूज प्रसारित हुई है, सही नहीं हैै। वास्तव में सन्नी लिओनी के बैंक खाते में महतारी वंदन की राशि का भुगतान नहीं हुआ है अपितु यह वीरेन्द्र कुमार जोशी नाम के एक व्यक्ति के द्वारा स्थानीय स्तर पर मिलीभगत कर सन्नी लिओनी के नाम से आवेदन कर आधार एवं अन्य जानकारी अपनी डालते हुए शासकीय राशि अवैधानिक रूप से प्राप्त करने के उद्देश्य से की गयी हरकत है। 

वस्तुतः बस्तर जिले के बस्तर विकासखंड के आंगनवाड़ी केन्द्र तालूर में वीरेन्द्र कुमार जोशी के द्वारा फर्जीवाड़ा करते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र तालूर के कार्यकर्ता के माध्यम से सन्नी लिओनी के नाम से आवेदन किया गया है तथा उस आवेदन में अन्य जानकारी के रूप में अपना आधार नंबर तथा अपने बैंक खाते की जानकारी डाली गयी है। प्रत्येक आवेदन के परीक्षण एवं सत्यापन का दायित्व ग्राम स्तर पर बनायी गयी समिति, जिसमें ग्राम प्रभारी/वार्ड प्रभारी एवं आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किया जाना था। इसके उपरांत पोर्टल में अंकित दस्तावेज़ो का परीक्षण प्रथम सत्यापन में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा तथा द्वितीय सत्यापन पर्यवेक्षक के द्वारा किया जाना था तथा परियोजना अधिकारी के द्वारा अनुमोदित किया जाना था। इस प्रकरण में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी, जो की वीरेन्द्र कुमार जोशी की पड़ोसी है, के द्वारा बिना तथ्यों की जॉंच परख किए ऑनलाईन पोर्टल पर वीरेन्द्र कुमार जोशी के द्वारा सन्नी लिओनी के नाम से किए गए आवेदन को सत्यापित कर दिया गया। इसी प्रकार पर्यवेक्षक के द्वारा भी बिना परीक्षण किए हुए इस आवेदन का सत्यापन कर दिया गया, जिसके कारण इस फर्जी नाम वाले हितग्राही को उनके द्वारा दिए गए आधार नबंर से लिंक स्टेट बैंक के खाते में डीबीटी के रूप में राशि का भुगतान हुआ है। 

इस प्र्रकरण पर गंभीर लापरवाही के लिए संबंधित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता वेदमति जोशी को बर्खास्त करने की कार्यवाही की गयी है। पर्यवेक्षक श्रीमती प्रभा नेताम एवं परियोजना अधिकारी सुश्री ज्योति मथरानी को निलंबित करने की कार्यवाही की गयी है तथा तत्कालीन जिला कार्यक्रम अधिकारी को भी स्पष्टीकरण जारी किया गया है। साथ ही वीरेन्द्र कुमार जोशी के खिलाफ भी एफआईआर दर्ज़ कर उसे गिरफ्तार किया गया है तथा उनके बैंक खाते को सीज़ कर भुगतान की गयी राशि की वसूली की कार्यवाही की जा रही है। 

सरकार की मंशा है कि पात्रता रखने वाली महतारियों को योजना का लाभ मिल सके, अतः सभी आवेदन करने वाले पात्र हितग्राहियों को योजना में शामिल किया गया है।  योजना को लागू किए जाने हेतु विस्तृत प्रावधान किए गए है, जिसमें योजना अंतर्गत आवेदन पत्र प्राप्त किये जाने हेतु ऑनलाईन साफ्टवेयर विकसित करते हुए प्रत्येक मैदानी अमलों को पृथक-पृथक आईडी/पासवर्ड प्रदान किया गया था। इसी क्रम में संबंधित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को भी आईडी/पासवर्ड प्रदान किया गया। योजना अंतर्गत हितग्राहियों से निर्धारित प्रारूप में आवेदन प्राप्त किये जाने के उपरांत आवेदन पत्रों का इन्द्राज आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रभारी के द्वारा ऑनलाईन पोर्टल में किया जा कर संलग्न दस्तावेजों का परीक्षण करते हुए दस्तावेज अपलोड किया गया।

साफ्टवेयर में दर्ज आवेदनों का प्रथम स्तर पर ग्राम समिति के माध्यम से सत्यापन तथा उसके उपरांत आंगनवाड़ी कार्यकर्ता के द्वारा किए जाने का प्रावधान रखा गया है तथा उसके उपरांत द्वितीय सत्यापन किए जाने का दायित्व संबंधित सेक्टर पर्यवेक्षक का निर्धारित किया गया था ताकि दो स्तर पर सत्यापन हो सके। सत्यापन उपरांत वार्ड/पंचायत स्तर पर गठित समिति के द्वारा अनंतिम सूची का प्रकाशन कर आंगनवाड़ी केन्द्र, ग्राम पंचायत आदि सार्वजानिक जगह पर यह सूची चस्पा की गयी है तथा ग्रामीणों को यह अवसर दिया गया कि वे इस सूची में परीक्षण कर गलत आवेदन करने वाले विरूद्ध दावा आपत्ति कर सके। 

प्राप्त दावा आपत्ति के निराकरण हेतु बाल विकास परियोजना स्तर पर गठित समिति के द्वारा निराकरण का प्रावधान रखा गया है एवं दावा आपत्ति प्राप्त किया जाकर लगभग 12000 से अधिक गलत आवेदनो को निरस्त किया गया। दावा आपत्ति का निराकरण उपरांत अंतिम सूची का प्रकाशन किया जाकर प्रकाशित किया गया। उपरोक्त प्रक्रियाओं के निर्धारण के उपरांत भी ऐसे फर्जी आवेदन प्राप्त न हो इस दृष्टि से लगातार इनके सत्यापन की कार्यवाही हेतु मैदानी अमलों को दिशा निर्देश दिये गये एवं लगभग 15 हजार गलत आवेदनों को चिन्हांकन करते हुए निरस्त किया गया। 

अंतिम सूची में 70,26,352 आवेदको का भी राज्य स्तर से विभिन्न उपलब्ध डाटा से वेरीफाई किया गया है एवं आधार एंथेटिकेंशन के लिए UIDAI को प्रेषित कर आधार का सत्यापन कराया गया है। अतः 50 प्रतिशत आवेदक फर्जी होने का कथन पूरी तरह गलत है। विभाग द्वारा समय-समय पर मैदानी स्तर पर सत्यापन, सॉफ्टवेयर के माध्यम से भी खोजकर 15000 से अधिक गलत हितग्राहियों का चिन्हांकन कर, उन्हें लाभ सूची से बाहर कर दिया गया है। लाभांवित होने वाले हितग्राहियों की सूची प्रत्येक आंगनवाड़ी केन्द्र के आईडी पर परिलक्षित है।  

महतारी वंदन योजना से प्रदेश की महतारियों को बेहद लाभ प्राप्त हुआ है, जैसे महतारियों के द्वारा इस राशि का उपयोग बच्चों के एवं स्वयं के स्वास्थ्य पोषण पर व्यय, बचत करने तथा सुकन्या समृद्धि के खाते खोलकर बेटियो के नाम से जमा करने के, बच्चों की शिक्षा पर, अपनी दिन प्रतिदिन की आवश्यकताओं की पूर्ति पर एवं अपना स्वयं का व्यवसाय प्रारंभ करने जैसे महिला सशक्तिकरण के अनेक उदाहरण है।

महतारी वंदन योजना को लागू करते समय सुरक्षा के पर्याप्त उपाय किए गए है। प्रक्रिया के आवेदन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम/वार्ड प्रभारी के स्तर पर प्राप्त करते हुए सारे दस्तावेज़ के साथ आवेदन ऑनलाईन पोर्टल पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं ग्राम प्रभारी के द्वारा भरा गया है। आवेदको के द्वारा स्वतः ऑनलाईन आवेदन का भी प्रावधान रखा गया था। विभाग द्वारा लगातार प्रत्येक स्तर पर हितग्राहियों के सत्यता की जानकारी ली जा रही है। समय-समय पर निर्देश जारी किए गए है। इसी के परिणाम स्वरूप मृत हितग्राहियों की जानकारी भी लिया जाकर उन्हें लाभ सूची से हटाया जा रहा है, अद्यतन स्थिति में 21 हजार से अधिक हितग्राहियों को मृत्यु हो जाने के कारण लाभ सूची से हटाया गया है। इस प्रकार विभाग द्वारा लगातार योजना को लागू किए जाने हेतु तत्परता से कार्यवाही जा रही है।

और पढ़ें ...

सुशासन पखवाड़ा अंतर्गत फरसगांव में हुआ किसान सम्मेलन सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम

शासन का एक साल-छत्तीसगढ़ हुआ खुशहाल तहत कृषि संबंधी शासन की महत्वाकांक्षी योजनाएं, कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों का विगत एक वर्ष में महत्वपूर्ण उपलब्धियों की जानकारी आम कृषक एवं सामान्य जनमानस को अवगत कराने की उद्देश्य से आयोजित सुशासन पखवाड़ा में किसान सम्मेलन सह कृषक संगोष्ठी कार्यक्रम का आयोजन विशिष्ट अतिथि केशकाल विधायक श्री नीलकंठ टेकाम  की गरिमामय उपस्थिति में शनिवार को सामुदायिक भवन फरसगांव में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य रूप से कृषक उन्नति योजना, जिसके अंतर्गत 3100 रुपए 21 क्विंटल प्रति एकड़ धान की खरीदी, क्रेडिट कार्ड इसके अलावा कार्यक्रम में उद्यान विभाग ,मत्स्य पालन विभाग, पशुधन विकास विभाग, कृषि विकास एवं किसान कल्याण तथा जैव प्रौद्योगिकी विभाग, कृषि विज्ञान केंद्र एवं सहकारिता विभाग के द्वारा अपने विभिन्न विभागीय योजनाओं की कृषकों को जानकारी दी गई। इसके अलावा कृषकों से समसामयिक विषयों परपरिचर्चा करते हुए विशेष रूप से उन्हें मृदा नमूना जांच एवं यंत्रों के रखरखाव के बारे में जानकारी दी गई। कृषकों को मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के छत्तीसगढ़ की जनमानस के लिए जारी संदेश विष्णु की पाती का वाचन एवं वितरण कृषकों को किया गया।
कार्यक्रम में विकासखंड फरसगांव के कृषि एवं संवर्गी विभाग के 500 से अधिक कृषक उपस्थित हुए थे। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक श्री टेकाम द्वारा अपने उद्बोधन में कृषकों को शासन की योजनाओं के बारे में बताते हुए योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने का आह्वान करते हुए अन्नदाता के रूप में कृषकों का आभार भी प्रकट किया। कार्यक्रम में नगर पंचायत फरसगांव अध्यक्ष श्री गणेश दुग्गा, जनपद पंचायत फ़रसगांव उपाध्यक्ष श्री सुखलाल मरकाम द्वारा भी कृषकों को संबोधित किया। इस मौके पर जनपद सदस्य श्रीमति मंजूलता, पार्षद श्री मानसाय निषाद, श्री मूलचंद पांडे, श्रीमती शैल सेठिया सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अगले चरण में कृषि, उद्यानिकी, पशुपालन,एवं मत्स्य पालन में उत्कृष्ट कृषकों को साल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में प्रशासन की ओर से  अनुविभागीय अधिकारी राजस्व फरसगांव श्री अश्वन कुमार पुसाम, श्री योगेश कुमार देवांगन, मत्स्य निरीक्षक, श्रीमती प्रिया सिंह (विषय वस्तु विशेषज्ञ एवं कृषि वैज्ञानिक) कृषि विज्ञान केंद्र बोरगांव सहित अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

किसी भी क्षेत्र में सफलता के लिए शिक्षा जरूरी: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय

मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने कहा है कि किसी भी क्षेत्र में सफलता पाने के लिए शिक्षा जरूरी है। शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है। शिक्षा विकास का मूलमंत्र है। मुख्यमंत्री श्री साय ने राजधानी रायपुर के कांगेर वैली अकादमी के 18वें वार्षिक उत्सव को संबोधित करते हुए यह बात कही।

          मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि हमारी डबल इंजन सरकार ने शिक्षा के क्षेत्र में अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं। हमने प्रदेश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति को लागू किया है। हमने स्कूलों में शिक्षक-पालक मीटिंग और न्यौता भोज जैसे अभिनव पहल शुरू की है, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के पोषण को बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 341 स्कूलों का चयन पीएमश्री स्कूल के रूप में किया गया है। यह शिक्षा के लिए अच्छी अधोसंरचना तथा स्मार्ट क्लास की सुविधा उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में राष्ट्रीय स्तर के सभी प्रमुख शैक्षणिक संस्थान संचालित किए जा रहे हैं। 

         मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि मुझे यह जानकर खुशी हुई कि इस विद्यालय में पढ़ाई के साथ-साथ खेलकूद को अहमियत दी जा रही है। यहां बच्चों को मेडिटेशन भी कराया जाता है। उन्होंने बच्चों को यह संदेश भी दिया कि पढ़ाई के साथ खेलकूद तथा सह-शैक्षणिक गतिविधियां उनके समग्र विकास के लिए आवश्यक हैं। 

        विधायक पद्मश्री  अनुज शर्मा ने कहा कि इस विद्यालय में विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने का कार्य भी हो रहा है। व्यक्तित्व के निर्माण में शिक्षा की बड़ी भूमिका होती है। यह भविष्य की सफलताओं का आधार होती है। 

       मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर अकादमी के छात्र-छात्राओं द्वारा बनाई गई पेंटिग और फाईन आर्ट की कलाकृतियों की प्रदर्शनी का भी अवलोकन किया।

और पढ़ें ...

जनता तक अपनी बात पहुंचाने का अद्भुत माध्यम है जनसंपर्क - अरुण साव

उप मुख्यमंत्री  अरुण साव पीआरएसआई (Public Relations Society of India) के 46वें ऑल इंडिया पब्लिक रिलेशन्स नेशनल कॉन्फ्रेंस-2024 के समापन में मुख्य अतिथि के रुप में  शामिल हुए। उन्होंने समापन सत्र को संबोधित करते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए सौभाग्य की बात है कि पीआरएसआई ने अपने 46वें अधिवेशन के लिए छत्तीसगढ़ को चुना। मैं देशभर से आए प्रतिनिधियों का छत्तीसगढ़ की पावन भूमि और माता कौशल्या की इस धरती पर हार्दिक अभिनंदन और स्वागत करता हूं। 
         उप मुख्यमंत्री श्री साव ने अपने संबोधन में कहा कि प्रकृति ने छत्तीसगढ़ पर असीम कृपा बरसाई है। छत्तीसगढ़ ऐसा भू-भाग है जिसका उल्लेख हर काल में मिलता है। छत्तीसगढ़ ऐतिहासिक, पौराणिक एवं प्राकृतिक रूप से अत्यंत समृद्ध रहा है। यहां एक ओर पहाड़, जंगल और नदियां हैं, तो दूसरी ओर कोयले से लेकर हीरे तक के भंडार हैं। यही छत्तीसगढ़ की ताकत है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का जितना विकास और विश्व पटल पर नाम होना चाहिए था, वह अभी तक नहीं हो पाया है। देशभर के लोग आज यहां आए हैं, निश्चित रूप से छत्तीसगढ़ की विशेषताएं देशभर में जाएंगी। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने कहा कि जनसंपर्क की ताकत संचार कौशल में है। जनता तक अपनी बात पहुंचाने का जनसंपर्क अद्भुत माध्यम है, जिसमें लगातार इनोवेशन हो रहे हैं। इन इनोवेशन्स के कारण जनसंपर्क की क्षमता का विस्तार भी हो रहा है।        

       तीन दिवसीय राष्ट्रीय सम्मेलन का समापन चंदखुरी स्थित माता कौशल्या मंदिर के दर्शन के साथ हुआ। सम्मेलन में जनसंपर्क के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए विभिन्न संस्थाओं तथा व्यक्तियों को पुरस्कृत किया गया।

और पढ़ें ...

कर्म शिरोमणी अवॉर्ड

पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सालय सेक्टर 9 हॉस्पिटल के रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट( M.R.I) में कार्यरत मिस्टर रविंद्र कुमार घोष को कर्म शिरोमणी अवॉर्ड से डॉक्टर कौशलेंद्र ठाकुर के द्वारा सम्मानित किया गया है रेडियोलॉजी डिपार्टमेंट के लिए बहुत ही गर्व की बात यह अवार्ड उत्कृष्ट कार्य के लिए कर्म शिरोमणी अवॉर्ड के नाम से दिया जाता है जो व्यक्ति सराहनीय कार्य करते हैंअपने डिपार्टमेंट में उनको प्रोत्साहन पुरस्कार स्वरूप यह अवार्ड दिया जाता है | यह अवार्ड डॉक्टर धीरज गुप्ता HOD रेडियोलॉजी द्वारा श्री रविंद्र कुमार घोष को सोपा गया |
और पढ़ें ...

प्रीमियम विदेशी शराब दुकान में 36,90,790 की गड़बड़ी, चार कर्मचारियों के खिलाफ मामला दर्ज

महासमुंद। प्रीमियम विदेशी शराब दुकान में आबकारी विभाग द्वारा जांच के दौरान 36,90,790 रुपये की गड़बड़ी के मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने चार कर्मचारियों मुख्य विक्रयकर्ता अमित राय, विक्रयकर्ता गौरी शंकर सेन, विक्रयकर्ता तुकेश दीवान एवं मल्टीपर्पस वर्कर लक्ष्मीनारायण साहू के खिलाफ गबन का मामला दर्ज धारा 3 (5), 316, 318(3, 318 (4) बीएनएस के तहत विवेचना शुरू कर दी है।
पुलिस ने बताया कि सहायक जिला आबकारी अधिकारी वृत्त महासमुंद दीपक कुमार ठाकुर ने एफआईआर दर्ज कराई है कि 17 एवं 19 दिसंबर को प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान महासमुंद का निरीक्षण किया गया। प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान के निरीक्षण पर स्कंध के अनुसार कुल राशि 36,90,790 रुपए की शराब भौतिक निरीक्षण पर नहीं होना पाया गया।
जांच में पाया गया कि प्लेसमेंट एजेंसी ईगल हंटर सोल्यूशन लिमिटेड के कर्मचारी मुख्य विक्रयकर्ता अमित राय, विक्रयकर्ता गौरी शंकर सेन, विक्रयकर्ता तुकेश दीवान एवं मल्टीपर्पस वर्कर लक्ष्मीनारायण साहू के द्वारा विक्रय हेतु प्रदत्त शराब को एक राय होकर धोखाधड़ी पूर्वक अवैध लाभ अर्जन करने की नीयत से विक्रय की कुल राशि 36,90,790 रुपए का गबन कर लिया गया है। मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धारा 3 (5), 316, 318(3, 318 (4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।
मामला यह है कि सहायक आबकारी अधिकारी आबकारी ने 17 दिसंबर. 2024 को प्रीमियम विदेशी मदिरा दुकान महासमुंद का निरीक्षण किया। उस वक्त निरीक्षण विक्रयकर्ता गौरी शंकर सेन, टुकेश दीवान एवं मल्टीपर्पस वर्कर लक्ष्मीनारायण साहू मदिरा दुकान में उपस्थित पाए गए। बैगपाईपर व्हिस्की की स्कंध की दुकान में जांच करने पर विक्रयकर्ताओं के द्वारा गोलमोल जवाब दिया गया। जवाब संतोषप्रद न लगने पर सभी पेटियों को संग्रहित समस्त बोतलों को नगवार भौतिक सत्यापन करने / जांच करने पर दैनिक मदिरा स्कंध पंजी में 373 नग व मदिरा दुकान में 136 नग बोतल का उपलब्ध होना पाया व 273 नग का अंतर परिलक्षित होना पाया। उक्त आधार पर मदिरा दुकान का भौतिक सत्यापन किया गया।
भौतिक सत्यापन पश्चात दुकान में उपलब्ध मदिरा स्कंध व पंजी अनुसार भिन्नता पाई गई। प्रत्येक पेटियों की सूक्ष्मता से जांच करने पर पेटियों को सीलबंद अवस्था में पाया गया, जिसके सीलटेप को फाडकर नगवार मिलानकर दुकान में संग्रहित पेटियों में 12 नग के स्थान पर 05 नग, 04 नग, 03 नग रखा होना पाया। प्रत्येक ब्राण्ड/लेबल की पेटियों की सूक्ष्मता से जांच करने पर मैकडावेल नं. 01, रेड लेबल, टीर्चस 50, ब्लैक डाग, 100 पाईपर, सिंगनेचर रेयर, रायल चैलेन्ज, बैग्पाईपर, आफ्टर डार्क, ओकस्मिथ, रायल ग्रीन, रायल स्टैग, द वोल्फस्टोन ब्रांड में अत्यधिक कमी पाई गई।
स्कंध पंजी अनुसार अन्य ब्राण्ड के मदिरा के स्कंध में भी कमी पाई गई। दुकान में संधारित दैनिक मदिरा हिसाब पंजी में मदिरा के प्रारंभिक स्कंध में भी अंतर पाया गया। परमिट अनुसार मदिरा का स्कंध मिलान पर व दैनिक मदिरा विक्रय की राशि व भौतिक सत्यापन में प्राप्त मदिरा स्कंध में आई कमी व दैनिक मदिरा विक्रय राशि में आई अचानक बढोत्तरी स्टाक मिलान पर दैनिक मदिरा हिसाब पंजी अनुसार विक्रय राशि दिनांक 17. दिसंबर 2024 की राशि 3902140 रु. (उन्नतालीस लाख दो हजार एक सौ चालीस) होना पाया गया। जबकि दुकान की वास्तविक बिक्री 211350 रू. (दो लाख ग्यारह हजार तीन सौ पचास रूपये) होना पाया। जिसमें नगद विक्रय राशि 108850 रू. व पी.ओ.एस. मशीन से प्राप्त विक्रय राशि 102500 रू. होना पाया। दुकान में उपलब्ध मदिरा का भौतिक सत्यापन करने पर व विक्रय की राशि का मिलान व परमिट का मिलान, ट्रांसफर परमिट का मिलान, परिवहन टूट-फूट का मिलान करने पर दुकान में 3690790 रू. (छत्तीस लाख नब्बे हजार सात सौ नब्बे रू.) का अंतर परिलक्षित होना पाया।
मुख्य विक्रयकर्ता अमित राय के निर्देश पर जांच के बाद समस्त कर्मचारियों विक्रयकर्ता गौरी शंकर सेन, विक्रयकर्ता तुकेश दीवान एवं मल्टीपर्पस वर्कर लक्ष्मीनारायण साहू ने गलती स्वीकार की। जानकारी अनुसार मदिरा दुकान में उपलब्ध / संग्रहित मदिरा की बोतलों को बिना स्कैन किये विक्रय किया जा रहा था एवं विक्रय निरंतर कम दिखाने के कारण लंबे समय से यह कार्य दुकान में चल रहा था एवं राशि गबन की स्थिति निर्मित हुई है।

और पढ़ें ...

नाबालिक लड़की का प्रेम माँ पिता देनें गए जान हॉस्पिटल में एडमिट जानें पूरा मामला पढ़े पूरी ख़बर

बलरामपुर  :- आजकल छोटी उम्र में बच्चे बहक जाते हैं कम लडखडानें लगती है इसका कारण होता है प्रेम जाल अक्सर 15 से 20 साल की उम्र में आते-आते कई बच्चे जाल में फंस जाते हैं जो बाद में मां-बाप के लिए मुसीबत का सबक बन जाता है ऐसा ही मामला छत्तीसगढ़ के बलरामपुर जिले में सामने आया हैं जहाँ अपनी नाबालिग बेटी की करतूत से परेशान परिजनों ने आत्महत्या की कोशिश की है। नाबालिग बेटी से परेशान माता-पिता ने खुद को जिंदा जलाने की कोशिश कर डाली। हादसे में दोनों बुरी तर झुलस गए हैं.

जिनका इलाज अस्पताल में चल रहा है। पुलिस ने शादी का झांसा देकर नाबालिग से दुष्कर्म करने वाले अपचारी बालक को गिरफ्तार कर जेल भेजा है।

मामला बसंतपुर थाना क्षेत्र का है। जहां नाबालिग बेटी की हरकतों से परेशान दंपति ने खुद को आग के हवाले कर दिया। दरअसल नाबालिग बेटी का कम उम्र में ही झूठे इश्क के जाल में फंसना मां बाप को नागवार गुजरा। मां बाप ने बेटी को बहुत समझाया लेकिन बेटी एक भी सुनने को तैयार नहीं थी और शादी के झांसे में आकर अपचारी बालक के साथ घर छोड़कर भाग गई। नाबालिग को प्यार में धोखा मिला तो, उसने जहर खा कर आत्म हत्या करने का भी प्रयास किया।

 
और पढ़ें ...

CG : दिल दहला देने वाली घटना, बच्चों ने पैरावट में लगाई आग, 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत, परिवार में पसरा मातम…!!

जशपुर। जिले से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां बच्चों ने खेलते-खेलते माचिस से पैरावट में आग लगा दी। आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि 7 साल के बच्चे की जिंदा जलकर मौत हाे गई। बच्चे को बचाने की कोशिश में पिता भी आग की चपेट में आकर घायल हो गया। यह घटना कुनकुरी थाना इलाके के घटमुंडा नवाटोली की है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग बुझाई। 

जानकारी के मुताबिक, दो नाबालिग बच्चे खलिहान में रखे पैरावट में माचिस लेकर खेल रहे थे। इस दौरान खेलते-खेलते बच्चों ने माचिस से पैरावट को जला दिया. वहीं आग की लपटें इतनी भीषण हो गई कि एक बच्चे की जलकर मौत हो गई। वहीं दूसरा बच्चा सुरक्षित है. मृतक बच्चे का नाम एल्ड्रियन एक्का पिता प्रबोध एक्का पहला नवाटोली है। वहीं आग से मृतक बच्चे के पिता भी घायल हुए हैं। घटना की सूचना मिलते ही तत्काल पुलिस टीम, एंबुलेंस एवं दमकल की गाड़ी व एसडीएम नंदजी पाण्डे मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया। 

और पढ़ें ...

BREAKING: धान डंप करने जा रही ट्रक में लगी भीषण आग, धान जलकर खाक, तीन फायर ब्रिगेड मौके पर मौजूद

रायगढ़ :- रायगढ़ से  बड़ी खबर सामने आ रही है यहाँ  सरकारी तरकेला उपज मंडी से धान डंप करने जा रही ट्रक में सहदेवपाली के पास अचानक  आग लग गई , जानकारी मिलते ही नगर सेना के जवानों समेत तीन फायर ब्रिगेड पहुंची मौके पर मौजूद। बात दे इस घटना में  धान जलकर  खाक हो गया है ।

और पढ़ें ...

आत्मविश्वास और उत्साह से मेहनत करने में मिलती है सफलता : उप मुख्यमंत्री श्री साव

अपनी मंजिल तय करते वक्त खुद को किसी सीमा में न बांधें, आत्मविश्वास के साथ शत प्रतिशत मेहनत करें। जो युवा आत्मविश्वास और उत्साह से भरा होता है वही सफल होता है और इतिहास बनाता है। असफलता से कभी निराश नहीं होना चाहिए, प्रयत्न करने से सफलता अवश्य मिलती है। उक्त बातें उपमुख्यमंत्री श्री अरूण साव ने डागा कन्या महाविद्यालय के वार्षिक उत्सव में कही।

उप मुख्यमंत्री श्री साव आज राजधानी रायपुर के कचहरी चौक स्थित श्रीमती प्रमिला गोकुलदास डागा कन्या महाविद्यालय में वार्षिकोत्सव समारोह में शामिल हुए। उप मुख्यमंत्री श्री साव ने छात्राओं को संबोधित करते हुए कहा कि शैक्षणिक संस्थानों के लिए वार्षिक उत्सव का अलग महत्व होता है। कार्यक्रम के आयोजन से विद्यार्थियों के अंदर छुपी हुई विभिन्न प्रकार की प्रतिभाओं के प्रदर्शन का अवसर मिलता है एवं उनमें आत्म विश्वास की वृद्वि होती है।

इस दौरान कार्यकम की अध्यक्षता राष्ट्रीय विद्यालय समिति के अध्यक्ष  अजय तिवारी ने की। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. संगीता घई के द्वारा वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम में सांस्कृतिक कार्यक्रम के जरिये छात्राओं के द्वारा एक से बढ़कर एक नृत्य की प्रस्तुति देकर दर्शकों का मन मोह लिया।

कार्यक्रम में उपाध्यक्ष  गोवर्धन दास डागा मदन लाल तालेडा, सचिव  अनिल कुमार गुप्ता, कोषाध्यक्ष  राज किशोर नत्थानी, देवीचंद श्रीमाल,  रूपचंद श्रीमाल,  सुरेश शुक्ला, डागा महाविद्यालय प्राचार्य डॉ. संगीता घई के साथ अन्य प्राध्यापकगण के अलावा कॉलेज की छात्राएं उपस्थित थी। कार्यकम की शुरूआत मां सरस्वती की छायाचित्र पर माल्यार्पण कर एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ किया गया।

और पढ़ें ...

तात्कालिक और लम्बे समय तक मिल सकता है होम्योपैथी का लाभ: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल

होम्योपैथी प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को ठीक करने में सक्षम : उपमुख्यमंत्री

उपमुख्यमंत्री  अरुण साव नेशनल होम्योपैथी सेमिनार में शामिल हुए

तात्कालिक और लम्बे समय तक मिल सकता है होम्योपैथी का लाभ: स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल

रायपुर 21 दिसंबर 2024/सैकड़ो किताबें पढ़ने से जो ज्ञान नहीं मिल पाता वो विशेषज्ञों के वक्तव्य से मिल जाता है। जिन्होंने अपनी पूरी ज़िंदगी चिकित्सा के क्षेत्र को समर्पित कर दिया, रोगों को समझने में अपना बहुमूल्य समय दिया और रोगियों के उपचार में जिनका जीवन व्यतीत हुआ, सेमिनार के जरिए उनका अनुभव सुनने को मिलता है। लोगों के बीच भ्रांति है कि होम्योपैथी जल्दी असर नहीं करती, लेकिन ऐसा नहीं है। होम्योपैथी लोगों की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाकर रोगों को ठीक करने में सक्षम है। होम्योपैथी में बिना साइड इफेक्ट के सस्ते में अच्छा इलाज उपलब्ध है। बस हमें इसे प्रचारित करने की आवश्यकता है। उक्त बाते मेडिकल स्टूडेंट्स को संबोधित करते हुए उप मुख्यमंत्री  अरूण साव ने राजधानी रायपुर के सिंधु पैलेस में होम्योपैथी रिसर्च एवं डेवलपमेंट एसोसिएशन द्वारा आयोजित नेशनल होम्योपैथी सेमिनार में कही। इस अवसर पर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  श्याम बिहारी जायसवाल उपस्थित थे। 

उपमुख्यमंत्री  अरुण साव ने  कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की धरती और भगवान राम का ननिहाल है। यहां की संस्कृति और परंपरा की अलग पहचान है और सांस्कृतिक, पौराणिक और ऐतिहासिक रूप से छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति का उल्लेख मिलता है। श्री साव ने कहा कि देश के अच्छे रिसर्च एवं मेडिकल संस्थान का अध्ययन करके हम छत्तीसगढ़ में भी होम्योपैथी का एक अच्छा मेडिकल कॉलेज और रिसर्च सेंटर छत्तीसगढ़ में स्थापित करने का मजबूत प्रयास करेंगे। 

स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने सेमिनार को सम्बोधित करते हुए कहा कि प्रदेश में स्वास्थ्य सुविधाओं का विकास और विस्तार हमारा उद्देश्य है। होम्योपैथी चिकित्सा के बारे में लोगों के मन में एक धारणा बनी हुई है, लोग जान एलोपैथी के इलाज से थक जाते हैं तब वह होम्योपैथी की ओर आते हैं। होम्योपैथी, नैचुरोपैथी, एलोपैथी सभी के बीच होम्योपैथी का अपना महत्व है। हमें होम्योपैथी का तात्कालिक और लम्बे समय तक लाभ मिल सकता है। इस अवसर पर  पवन साय, डॉ सुनील कुमार दास, डॉ विजय शंकर मिश्रा, डॉ संजय शुक्ला, आयुष विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. प्रदीप के. पात्रा, डॉ. जेपी शर्मा, डॉ. सुशील हरीरमानी, डॉ. धीरेंद्र तिवारी सहित एशोसिएसन के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

और पढ़ें ...

CG- IED बम ब्लास्ट करने वाले 3 नक्सली गिरफ्तार...नक्सलियों से इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, पावर बैटरी भी बरामद

दंतेवाड़ा. सर्चिंग के दौरान पुलिस ने मुलेर मार्ग के पास IED बम ब्लास्ट के 3 आरोपी नक्सली को गिरफ्तार किया. गिरफ्तार नक्सलियों से इलेक्ट्रॉनिक डेटोनेटर, पावर बैटरी भी बरामद की गई है. गिरफ्तार नक्सलियों में कोवासी देवा (DKMS अध्यक्ष) 1 लाख का ईनामी, पांडू मुचाकी, जोगा कवासी को DRG, बस्तर फाइटर्स, CAF, और अरनपुर थाना की पुलिस ने गिरफ्तार किया.

और पढ़ें ...