प्रदेश
निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी
BIG NEWS : 2793 शिक्षकों का पदोन्नति, 371 एकल शिक्षकीय व शिक्षक विहीन स्कूलों को मिले शिक्षक
अंबिकापुर। BIG NEWS : छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर संभाग के 862 प्रधान पाठकों और 1931 सहायक शिक्षकों की पदोन्नति की सूची जारी हो गया है. संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग हेमंत उपाध्याय ने इस उदेश्य से आदेश जारी किए हैं. कि 15 दिनों में जॉइन करने अन्यथा प्रमोशन आदेश स्वमेव निरस्त होने की बात लिखी गई है।
सरगुजा संभाग के प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 862 प्रधान पाठकों व शिक्षकों को पदोन्नति देते हुए मिडिल स्कूल का प्रधान पाठक बनाया गया है. प्राथमिक स्कूलों में कार्यरत 1931 सहायक शिक्षकों को शिक्षकों के पदों पर पदोन्नति हुई है. सभी पदोन्नत शिक्षकों को पदभार ग्रहण करने के लिए 15 दिन का समय दिया गया है. कार्यभार ग्रहण न करने पर आदेश स्वमेव निरस्त माना जाएगा. पदोन्नति के बाद संभाग के 20 शिक्षक विहीन पूर्व माध्यमिक शालाओं और 351 एकल शिक्षकीय पूर्व माध्यमिक शालाओं में पदों की पूर्ति कर दी गई है. इसके अलावा संभाग के अन्य पूर्व माध्यमिक शालाओं में जिसमें विषयवार शिक्षक नहीं थे, वहां भी शिक्षक भेजे गए हैं।
संयुक्त संचालक उपाध्याय ने बताया कि ऐसे शिक्षक जिनकी पदोन्नति हुई है, लेकिन अपनी वर्तमान संस्था से कार्यमुक्त होने पर संस्था शिक्षक विहीन या एकल शिक्षकीय हो जाएगी, ऐसे शिक्षकों को नवीन संस्था में पेपर जॉइनिंग करवाई जाएगी. संबंधित शाला में शिक्षक की वैकल्पिक व्यवस्था होने पर उन्हें उनके पदांकित शाला के लिए कार्यमुक्त कर दिया जाएगा. पदोन्नति उपरांत जो शिक्षक पात्र होते हुए भी वंचित रह गए हैं, ऐसे शिक्षकों के लिए 1 से 10 मई तक सभी बीईओ ऑफिस में अभ्यावेदन प्राप्त किया जाएगा. 14 मई तक बीईओ द्वारा प्राप्त प्रतिवेदन को निराकरण करते हुए डीईओ के माध्यम से संयुक्त संचालक को भेजा जाएगा. संभागीय पदोन्नति समिति द्वारा विचार कर पात्र पाए जाने पर पदोन्नति आदेश जारी किया जाएगा।
महिला शिक्षिका ने चार साल की मासूम को 4 दिन तक बाथरूम में रखा बंद, पुलिस ने दर्ज किया मामला, प्रधान पाठक गिरफ्तार
रायगढ़। जिले से कुछ दिन पहले मानवता को शर्मसार करने की घटना सामने आया था। लेकिन रायगढ़ में एक महिला शिक्षिका की हैवानियत सामने आया हैं। बताया जा रहा हैं कि शिक्षिका ने एक गरीब परिवार की 4 साल की बच्ची को 4 दिनों तक बाथरूम में बंद करके रख दिया था। घटना की जानकारी के बाद बच्ची को रेस्क्यू कर लिया गया था। मामला खरसिया थाना क्षेत्र का है। 4 साल की बच्ची के साथ जुल्म की इंतहा करने वाली शिक्षिका को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। शिक्षिका आशा अग्रवाल के खिलाफ रायगढ़ के खरसिया पुलिस चौकी में मामला दर्ज किया गया था
महिला शिक्षिका पर धारा 342 IPC, धारा 75 किशोर न्याय अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। शिक्षिका को रिमांड के लिए पेश किया गया है। शिक्षिका आशा अग्रवाल शासकीय शाला बासमुड़ा प्रधान पाठक है। मामला 20 अप्रैल की रात का है। शिक्षिका ने एक 4 साल की बच्ची को बुरी तरह से प्रताड़ित किया। उसने गोद लिए बच्ची को बाथरूम में 4 दिन तक बंद रखा। यही नहीं बच्ची को डराने के लिए बाथरूम की लाइट भी बंद कर दी।
बिजली बनाने पोल में चढ़ा युवक, करंट की चपेट में आने से हुई मौत
बलरामपुर। जिले के कुसमी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत अमरपुर में एक ग्रामीण की करंट लगने से मौत हो गई है। मृतक लाइट बनाने के ये बिजली के पोल पर चढ़ा हुआ था, तभी करंट लगने से वह बिजली से चिपक गया और काफी देर तक उसकी लाश पोल पर लटकती रही।
SUICIDE NEWS : ससुराल लौटी महिला ने किया आत्महत्या, कारण अज्ञात, जांच में जुटी पुलिस…
कोरबा। SUICIDE NEWS : जिले से आत्महत्या की खबर सामने आयी है जहां कुसमुंडा थाना क्षेत्र से एक महिला के आत्महत्या कर लिया है. महिला अपने घर पर फांसी लगाकर खुदकुसी कर ली. नाम गौतमी 27 वर्षीय पनागर रहती थी। गौतमी का 4 साल पहले कुसमुंडा निवासी विक्की लांझी के साथ शादी हुई थी।
इसके 6 महीने बाद ही पति-पत्नी के बीच विवाद के कारण गौतमी 8 महीने पहले मायके चली गई थी. सामाजिक बैठक के बाद गौतमी अपने ससुराल लौटी थी. जैसे ही घटना की सूचना कुमुण्डा थाना पुलिस ने तहसीलदार की मौजूदगी में शव को फांसी के फंदे से नीचे उतारा गया। और परिजनों का बयान दर्ज किया. इस मामले में जांच की जा रही है।
CG CRIME NEWS : पत्नी ने टंगिया से ताबड़तोड़ वार कर पति को उतारा मौत के घाट, आरोपी हिरासत में…
कांकेर। CG CRIME NEWS : जिले से इस वक्त हत्या का मामला सामने आया है। यहां बांदे थाना क्षेत्र के अंतर्गत पत्नी ने पति की टंगिया से मारकर हत्या क़र दिया है। बताया जा रहा है कि मामला शाम का था ज़ब पति शराब पीकर घर आया और किसी बात कोई लेकर दोनों के बीच बहस हो गया।
आरोपी पत्नी-

बता दें कि बात इतनी बड़ी कि पत्नी का ग़ुस्सा इतना बढ़ गया कि पास रखे टंगिया से शराबी पति ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दिया। माता पिता का झगड़ा देखते हुए बच्चे घर से दौड़ क़र पुलिस थाना जाकर जानकारी दी। जिसके बाद पुलिस ने मामले कोई गंभीरता से लेते हुए घटना स्थल पहुंची। तब तक व्यक्ति की मौत हो चुकी थी। फिलहाल, पत्नी को पुलिस हिरासत मे लिया है और मर्ग कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। वहीं, नाबालिक 2 बच्चों का रो रो क़र बुरा हाल हैं।
CG News : तूफान ने मचाई तबाही: साप्ताहिक बाजार में काल बन गिरा पेड़, चना मुर्रा बेचने बैठे दंपति की दबने से मौत
रायपुर। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) में बेमौसम बारिश और आंधी-तूफान के कारण सोमवार( monday) शाम को पति-पत्नी की मौत हो गई. जिले के सांकरा गांव में साप्ताहिक बाजार में गांव के देवलाल निषाद और उसकी पत्नी ईश्वरी निषाद चना मुर्रा बेचने के लिए बैठे थे.।
शाम को अचानक मौसम बदला और तेज हवा चलने लगी. जिस समय तूफान आया, तब बाजार में सब्जी व अन्य सामान बेचने वालों के साथ-साथ काफी संख्या में लोग भी मौजूद थे. तूफान के दौरान लोग बचने की कोशिश में लगे थे, वहीं व्यापारी अपना सामान बचाने की जुगत में थे, तभी आम का पेड़ जड़ के पास से ही गिर गया।इससे पेड़ के नीचे ही दुकान लगाकर बैठे पति-पत्नी दब गए।लोगों ने जैसे-तैसे पेड़ का तना हटाकर उन्हें निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक द॰ मौत हो चुकी थी।
छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित
रायपुर केंद्र के मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के मुताबिक एक पश्चिमी विक्षोभ चक्रीय चक्रवाती परिसंचरण के रूप में पंजाब और उसके आसपास 3.1 से 7.6 किलोमीटर ( kilometer)ऊंचाई के बीच विस्तारित है. एक द्रोणिका / हवा की अनियमित गति दक्षिण छत्तीसगढ़ से दक्षिण तमिलनाडु तक 0.9 किलोमीटर ऊंचाई तक विस्तारित है. इसके प्रभाव से 24 अप्रैल को क्षोभ मंडल के निम्न स्तर पर प्रचुर मात्रा में नमी युक्त अपेक्षाकृत ठंडी हवा आने की प्रबल संभावना है।
CG CRIME : महिला की सिर और चेहरा कुचलकर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश, आरोपी की तलाश
बिलासपुर। कोटा थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की घर में खून से लथपथ लाश मिली है। हत्यारों ने घर में घुस कर पत्थर से सिर और चेहरे को बुरी तरह से कुचल दिया है। सोमवार सुबह महिला की लाश देखकर लोगों को जानकारी मिली। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। मामला कोटा थाना क्षेत्र का है।
ग्राम मानपुर में रहने वाली रूपा जगत (60) रोजी मजदूरी करती थी। महिला का मंझला बेटा कमाने के लिए गुजरात गया है। बेटे का परिवार बाजू में ही रहता है। वहीं वृद्धा घर में अकेली रहती थी। सोमवार की सुबह गांव के लोगों ने आंगन में उसकी लाश देखी। आंगन में घसीटने और महिला के सिर और चेहरे को पत्थर से कुचल दिया गया है। घटना की सूचना पर पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई। साथ ही डॉग स्क्वायड को भी बुलाया गया। आसपास के लोगों से पूछताछ कर पुलिस हत्यारों का सुराग लगा रही है।
बताया गया कि महिला के पति की काफी समय पहले मौत हो चुकी है। उनके तीन बेटों में दो सरकारी नौकरी में थे। बड़े और छोटे बेटे की मौत के बाद उनके परिवार के सदस्यों को अनुकंपा नियुक्ति मिल गई है। उनका परिवार बाहर रहता है। मंझला बेटा और परिवार के सदस्य भी गांव में अलग रहते हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
CG TRANSFER NEWS : 161 हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल का हुआ तबादला, SP ने जारी किया आदेश
नगर पालिका कांकेर अंतर्गत उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 15 मई तक आवेदन आमंत्रित
नगर पालिका कांकेर अंतर्गत संजय नगर, राजापारा और मांझापारा के शासकीय उचित मूल्य दुकान को संचालित करने के लिए जिला खाद्य अधिकारी द्वारा आबंटन किया जायेगा। उचित मूल्य दुकान संचालन के लिए इच्छुक पात्र आवेदक, संस्था तथा स्व-सहायता समूह 15 मई तक आवेदन प्रस्तुत कर सकते हैं।
जिला खाद्य अधिकारी से मिली जानकारी के अनुसार कांकेर शहर के 08 उचित मूल्य दुकानों को सहकारी विपणन एवं प्रक्रिया समिति मर्यादित किसान राईसमिल कांकेर के द्वारा संचालित किया जा रहा था, जिसमें से संजय नगर, राजापारा और मांझापारा के उचित मूल्य दुकान को संचालित करने में असमर्थता व्यक्त की गई है। अतः उक्त उचित मूल्य दुकानों को संचालित करने के लिए पात्र आवेदकों से आवेदन आमंत्रित किया गया है। उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु वृहदाकार आदिम जाति बहुउद्देशीय सहकारी समिति (लेम्पस), स्थानीय नगरीय निकाय, महिला स्व सहायता समूह जिनका पंजीयन आवेदन के पूर्व तीन माह हो तथा कार्यक्षेत्र प्रस्तावित दुकान का क्षेत्र हो, वन सुरक्षा समिति अथवा अन्य सहकारी समिति जिनका पंजीयन सहकारिता अधिनियम 1960 अथवा 1999 का हो, राज्य शासन द्वारा विनिर्दिष्ट उपक्रम, संस्था अथवा समूह द्वारा निर्धारित प्रारूप में सम्पूर्ण दस्तावेज सहित आवेदन कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ पंजीयन प्रमाण पत्र, बायलाज की कापी, बैंक खाता की छायाप्रति, जमा राशि का विवरण, समूह, संस्था का प्रस्ताव, अन्य संस्था में कार्यरत हो तो अनुभव, आवेदनकर्ता समूह, संस्था का अन्य किसी कार्य के दौरान अध्यक्ष, प्रबंधक के विरूद्ध यदि कोई प्रकरण लंबित हो तो व्यौरा,शपथ पत्र इत्यादि प्रस्तुत करना होगा। आवेदन पत्र 15 मई तक कार्यालयीन समय अवधि में जिला कार्यालय (खाद्य शाखा) कांकेर में प्रस्तुत किया जा सकता है।
छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को मिला राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार
छत्तीसगढ़ की दो पंचायतों को राष्ट्रीय पंचायत पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मू की अध्यक्षता में नई दिल्ली में आयोजित कार्यक्रम में सरगुजा जिले के जनपद पंचायत लुन्ड्रा के ग्राम पंचायत नागम तथा धमतरी जिले के नगरी पंचायत के ग्राम सांकरा को पुरस्कृत किया गया। ग्राम पंचायत नागम को गरीबी उन्मूलन एवं आजीविका संवर्धन श्रेणी में तथा सांकरा को स्वस्थ पंचायत थीम में पुरस्कृत किया गया। इन ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के साथ ही 50-50 लाख रूपए की राशि भी प्रदान की गई।
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल एवं पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री श्री रविंद्र चौबे ने इस उपलब्धि के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दी हैं। उल्लेखनीय है कि पूरे देश में विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्याें के लिए 43 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार दिये गये। छत्तीसगढ़ उन चुनिंदा राज्यों में शामिल है जिन्हें एक से अधिक पुरस्कार आज प्राप्त हुए। ग्राम पंचायत नागम के सरपंच श्री भंडारी राम पैकरा तथा ग्राम पंचायत सांकरा की सरपंच श्रीमती शशि ध्रुव ने केंद्रीय मंत्री पंचायत एवं ग्रामीण विकास श्री गिरिराज सिंह के हाथों पुरस्कार ग्रहण किया। इस मौके पर केंद्रीय राज्य मंत्री ग्रामीण विकास श्री फग्गन सिंह कुलस्ते और केन्द्रीय राज्य मंत्री पंचायत राज श्री कपिल मोरेश्वर पाटिल भी मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि ग्राम पंचायत नागम में गरीबी उन्मूलन के लिए ग्रामवासियों को मनरेगा के अंतर्गत अधिकाधिक जाब कार्ड प्रदान करने, शतप्रतिशत पारिश्रमिक प्रदाय करनेे, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना अंतर्गत शतप्रतिशत हितग्राहियों को लाभ प्रदान करने, स्वसहायता समूहों की महिलाओं के आय में वृद्धि के लिए तथा ग्रामवासियों को आईटीआई जैसी संस्था के माध्यम से कौशल विकास कराने उत्कृष्ट कार्यों के लिए पुरस्कृत किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत सांकरा में गर्भवती महिलाओं का शतप्रतिशत संस्थागत प्रसव, बच्चों को पौष्टिक आहार प्रदान करने, ग्राम सभा, महिला सभा एवं बालसभा में बच्चों के टीकाकरण पर चर्चा करने के लिए , बीमारी जैसे टायफाइड, मलेरिया, टीबी आदि बीमारियों से बचाव हेतु प्रचार, प्रसार करने एवं टेलीमेडिसीन के माध्यम से अच्छा कार्य करने पुरस्कृत किया गया।
यह पुरस्कार इसलिए भी काफी मायने रखता है क्योंकि देश भर की ढाई लाख से अधिक ग्राम पंचायतों ने इस पुरस्कार के लिए नामांकन भरा था। इसमें छत्तीसगढ़ की 11658 ग्राम पंचायतें शामिल थीं। इनमें से 43 ग्राम पंचायतों को पुरस्कार के लिए देश भर से चुना गया। इस पुरस्कार के लिए 9 श्रेणियों में थीम रखी गई थी। कार्यक्रम में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव श्री गौरव सिंह, सीईओ जिला पंचायत रायपुर श्री आकाश चिकारा, सीईओ सरगुजा श्री विश्वदीप यादव, उप संचालक श्री दिनेश अग्रवाल सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।
विद्युत आपूर्ति बहाल करने तेजी से किये जा रहे कार्य
CG CRIME NEWS : रेस्टोरेंट में जोरों से चल रहा था हुक्का बार, पुलिस ने 12 लोगों को किया गिरफ्तार
दुर्ग। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है यहां हुक्का बार की सूचना पर रविवार की देर रात कार्रवाई की है। पुलिस की टीम ने सीजी प्राइड रस्टोरेंट पर दबिश दी। इस दौरान 7 नग हुक्का पॉट, बड़ी मात्रा में हुक्का फ्लेवर और कोल बरामद किया है। अँजोरा पुलिस ने कार्यवाही के दौरान 12 लोगों को हुक्का पीते पकड़ा है। इनमें रेस्टोरेंट का मैनेजर भी शामिल है।

राज्य में हुक्का बार पर प्रतिबंध है। राज्य के अलग-अलग भोजनालय, होटल, रेस्टॉरेन्ट सहित अन्य जगहों पर संचालित हुक्का बारों में फ्लेवरयुक्त सामग्री के अलावा तम्बाकू और अन्य मादक द्रव्यों के उपयोग किया जा रहा था। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने हुक्का बार के अवैध गतिविधि पर संज्ञान लेते हुए हुक्का बारों पर कठोर कार्रवाई करने और समस्त हुक्का बारों को बंद किये जाने के निर्देश दिए थे।
3 साल तक जेल का प्रावधान
जो कोई भी व्यक्ति हुक्का बार का संचालन करते पाया जाएगा उसके खिलाफ गैर-जमानतीय अपराध कायम होगा और 1 से 03 साल तक जेल हो सकती है. इसके अलावा जुर्माना भी निर्धारित किया गया है. इसके अनुसार 10 हजार से 50 हजार रुपये तक का जुर्माना देना पड़ सकता है. इसी तरह जो कोई व्यक्ति हुक्का बार में हुक्का के माध्यम से धुम्रपान करते हुए पाया जाता है तो ऐसे में 1 हजार से 5 हजार रुपए तक जुर्माना का प्रावधान है. यह संशोधन अधिनियम तत्काल प्रभाव से प्रभावशील हो गया है।
बालाघाट मुठभेड़ में मारी गई दोनो महिला नक्सलियों की शिनाख्त छग के सुकमा निवासी के रूप में हुई
CG में यहां करवाया जा रहा था बाल विवाह, मौके पर पहुंची टीम और …
कोरिया। अक्षय तृतीया के दिन विकासखण्ड बैकुण्ठपुर के ग्राम पंचायत चारपारा में परिजनों को समझाइश देकर बाल विवाह रुकवाया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग से मिली जानकारी के अनुसार बाल विवाह की सूचना मिलते ही तत्काल विवाह स्थल पहुंचकर बाल विवाह हेतु गठित पुलिस ईकाई, चाईल्ड लाईन, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता तथा जनप्रतिनिधियों की संयुक्त टीम के द्वारा शाला प्रमाणपत्र के समस्त दस्तावेजों का अवलोकन किया गया।जिसमें बालिका की जन्मतिथि 17 मार्च 2006 पाया गया।
जिसके बाद दोनों पक्षों के परिजनों को बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत बाल विवाह किए जाने की स्थिति में होने वाले वैधानिक प्रावधानों से तथा बालक, बालिका पर पडऩे वाले सामाजिक, शारीरिक दुष्परिणामों से अवगत कराया गया और बाल विवाह रुकवाया गया। परिजनों ने अपनी सहमति जताते हुए वैवाहिक कार्यक्रम स्थगित करने का भरोसा दिलाया साथ ही यह भी सहमति जताई गई कि पंचनामा तैयार करने के बाद भी बाल विवाह किया जाता है तो परिजनों पर बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम 2006 के तहत कानूनी कार्यवाही की जायेगी।
CG NEWS : ऐसा भी अंधविश्वास, लाश को जिंदा करने गोबर में गाड़ दिया, जानिए फिर क्या हुआ
मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर 23 अप्रैल 2023। मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला में आकाशीय बिजली की चपेट में आकर दो भाईयों की मौत शनिवार को हो गयी थी। इस घटना के बाद पीड़ित परिवार को अपने बेटो के दोबारा जिंदा होने की आश थी, लिहाजा गांव वालों के साथ परिवान ने भी अंधविश्वास में दोनों भाईयों के शव धड़ तक गोबर में गाड़ दिया गया। इस दौरान मौके पर ग्रामीणों का हुजूम भी जुट गया। घंटो की मशक्कत के बाद भी दोनों मृतको के शरीर में कोई भी हरकत नही हुआ। उधर घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और परिवार वालों को समझाइश देकर शव को बाहर निकलवाया गया।
CG NEWS : अंधविश्वास का ये मामला मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला के नागपुर चौकी क्षेत्र के ग्राम सोनवर्षा का है। जानकारी के मुताबिक शनिवार को एकाएक मौसम ने करवट ली थी। प्रदेश के कई जिलों के साथ ही मनेंद्रगढ़ जिला के सोनवर्षा गांव के कछार पारा में शनिवार की शाम तेज आंधी-तूफान के साथ बारिश हो रही थी। इससे बचने के लिए दो युवक महुआ पेड़ के नीचे जाकर बैठे हुए थे। तभी आकाशीय बिजली गिरी, जिसकी चपेट में आकर दोनों युवक आ गए और उनकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों का नाम आशीष टोप्पो और सियोन टोप्पो हैं। बताया जा रहा हैं कि मृतक दोनों युवक चचेरे भाई थे।
CG NEWS : दोनों चचेरे भाइयों की मौत की खबर मिलते ही परिवार वालों में मातम पसर गया। दोनों शव को जिंदा करने की उम्मीद से उसे धड़ तक लोगों ने गोबर में पाट दिया। लेकिन काफी मशक्कत के बाद भी जब दोनों शव में कोई हलचल नहीं हुई, तब गोबर में दबे शवों को बाहर निकाला गया।उधर इस बात की जानकारी पुलिस को मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और परिजनों को समझाया गया। पुलिस ने बताया कि ऐसा करने से मृत व्यक्ति जिंदा नहीं होता है। पुलिस की समझाईश के बाद पीड़ित परिवार ने दोनों युवकों का अंतिम संस्कार गांव में ही किया गया।
CG NEWS : गौरतलब हैं कि आज भी छत्तीसगढ़ सहित कई स्थानों में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मारे गए लोगों को जिंदा करने के लिए उनके शरीर पर गोबर का लेप लगाने का अंधविश्वास से जुड़ी परंपरा चली आ रही है। हालांकि इस प्रयोग से अब तक कभी सफलता नहीं मिली हैं। बावजूद इसके परिवार के मृत सदस्य को जिंदा करने के लिए उसके शरीर को गोबर में गाड़ दिया जाता है। ऐसी घटनांए अक्सर ग्रामीण इलाकों में देखने को मिलता है। परिजन इस आस में मृतक को घंटों गोबर में गाड़े रहते हैं कि वह जीवित हो जाएगा। लेकिन ऐसा आज तक कभी भी संभव नही हो सका हैं।
तिल्दा स्टेशन में मिली अधजली लाश
आंधी बारिश से उड़ा पंडित प्रदीप मिश्रा के आयोजन का पंडाल
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
मानव स्वास्थ्य की तरह धरती माता के स्वास्थ्य की चिंता कर जैविक खेती को अपनाएं: श्री भूपेश बघेल
मुख्यमंत्री इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल
कृषि अभियांत्रिकी के पृथक संचालनालय बनाने की घोषणा
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल आज इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय परिसर में आयोजित अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस कार्यक्रम में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने इस शुभ अवसर पर गांव की माटी, देवी-देवताओं और ठाकुर देव की पूजा की और बीज बुवाई संस्कार के तहत लौकी, सेम, तोरई के बीज बोये। मुख्यमंत्री ने अच्छी फसल के लिए धरती माता से कामना करते हुए कोठी से धान के बीज लाकर पूजा की और गौ-माता को चारा भी खिलाया। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने धरती माता से राज्यवासियों के धन-धान्य से भरे रहने की कामना की। अक्ति तिहार के अवसर पर मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने ट्रैक्टर चलाकर खेत की जुताई की।
मुख्यमंत्री ने अक्ति तिहार और भगवान परशुराम जयंती की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भगवान परशुराम ने ही अक्षयपात्र का निर्माण किया था। ऐसा माना जाता है कि भगवान परशुराम ने कृषि के क्षेत्र में भी कई शोध किए। उनका फरसा युद्ध के साथ खेती-किसानी में भी उपयोगी है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ कृषि प्रधान प्रदेश है यहां कि 70 से 80 प्रतिशत लोग आजीविका के लिए कृषि पर निर्भर हैं। प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि पर आधारित होने के कारण राज्य सरकार द्वारा किसानों के लिए कई नई योजनाएं संचालित कर उन्हें समृद्ध करने का कार्य किया है। इससे इन चार सालों में कृषि उत्पादन में अत्यधिक वृद्धि हुई है। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में किसान 20 क्विंटल प्रति एकड़ धान बेच सकेंगे, इससे किसानों को बहुत लाभ होगा। सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण राज्य में धान का उत्पादन 107 लाख मीट्रिक टन हो चुका है। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा कोदो औऱ कुटकी का समर्थन मूल्य निर्धारित किया गया है और उसकी खरीदी की व्यवस्था भी की है। छत्तीसगढ़ में बड़ी मात्रा में खासकर आदिवासी अंचलों में कोदो, कुटकी, रागी का उत्पादन करते हैं। छत्तीसगढ़ उद्यानिकी और वानिकी के क्षेत्र में एक बड़ा हब बनेगा देश-विदेश से लोग यहां अध्ययन के लिए आएंगे। मुख्यमंत्री ने धरती माता की रक्षा करने और जैविक खाद्य का उपयोग करने, आने वाले पीढ़ी के लिए साफ पानी, शुद्ध हवा बचाने की शपथ दिलाई।
इंदिरा बीज ब्रांड को लॉन्च किया
मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इंदिरा बीज ब्रांड को लॉन्च किया। उन्होंने कहा कि मुझे पूरा विश्वास है कि विश्वविद्यालय द्वारा विकसित इंदिरा बीज ब्रांड कृषकों के लिए लाभकारी होगा। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कृषि शोध पर आधारित कॉफी टेबल बुक का भी विमोचन किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमने जब गोबर खरीदी की शुरुआत की तो लोगों ने मजाक उड़ाया लेकिन आज साढ़े 3 लाख लोग गोबर बेच रहे हैं और 230 करोड़ रुपए उनके खाते में पहुंच चुका है। मिलेट्स को बढ़ावा देने के लिए सरकार ने कारगर कदम उठाए हैं। इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में मिलेट्स कैफे संचालित हो रहा है और जल्द ही इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय और एम्स के बीच हुए समझौते के अनुसार एम्स में भी मिलेट्स कैफे खुलेगा इससे वहां मरीजों को मिलेट्स से बने पोषक आहार दिए जा सकेंगे। इस अवसर पर बीज निगम के अध्यक्ष अग्नि चंद्राकर, शाकंभरी बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामकुमार पटेल, मुख्यमंत्री के सलाहकार श्री प्रदीप शर्मा, नाफेड के वरिष्ठ महाप्रबंधक श्री उन्नीकृष्णन कुरूप, उद्यानिकी विभाग के संचालक श्री माथेश्वरण डी. उपस्थित थे।
कृषि मंत्री श्री रविन्द्र चौबे ने कहा कि आज के दिन हम धरती की पूजा करते हैं । आज के दिन खेतों में बीज डालने का मुहूर्त होता है। यह हम वर्षों से गांव में करते आ रहे हैं। आज अक्ति के दिन इस अवसर पर हमने विशेष आयोजन किया। कृषि मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ की उस परंपरा को पुनर्जीवित किया है जो हमारी मूल परंपरा थी। हमारी सरकार की किसान हितैषी नीतियों के कारण कृषकों की संख्या बढ़ी, उत्पादन भी बढ़ा इसका ही परिणाम है कि हमारे द्वारा 170 मीट्रिक टन धान की खरीदी की, जो देश में अभूतपूर्व रिकॉर्ड है। साथ ही कार्यक्रम को कुलपति गिरिश चंदेल, कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम में साथ ही कृषि विश्वविद्यालय डिजिटल पोर्टल का शुभारंभ किया गया और कृषि आधारित साहित्य का विमोचन किया गया। किसानों को बीज और पौध सामग्री वितरित की गई। मुख्यमंत्री एवं कृषि मंत्री को बेमेतरा जिले के महिला समूहों द्वारा बनाए गए अल्सी से बने जैकेट भेंट की।
*उप महानिरीक्षक जेल श्री तिग्गा को सेंट्रल जेल रायपुर अधीक्षक का अतिरिक्त प्रभार, तबादला आदेश जारी*
CGBSE 10th-12th Result update : इस दिन तक जारी हो सकते है रिजल्ट, इस एक क्लिक से देखे नतीजे
छत्तीसगढ़ बोर्ड ऑफ सेकेंडरी एजुकेशन (CGBSE) के छात्राओं के लिए एक बड़ी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि 15 मई तक CGBSE के नतीजे घोषित किये जा सकते हैं। बोर्ड परीक्षा के 95 फीसदी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। जिसके कारण बताया गया कि CGBSE के 10वीं-12वीं के बोर्ड के नतीजे 15 मई तक घोषित किये जा सकते हैं।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस साल 10वीं में 3.38 लाख और 12वीं में 3.28 लाख छात्रों ने परीक्षा दी है। राज्य में इस बार 32 मूल्यांकन केंद्रों में कापियों की जांच हो रही है। 15 हजार से ज्यादा शिक्षक मूल्यांकन का काम कर रहे हैं। साथ ही बोर्ड परीक्षा की 95 फीसदी कॉपियों की जांच पूरी हो चुकी है। ऐसे में कहा जा रहा है कि 15 मई तक बोर्ड परीक्षा के नतीजे जारी हो सकते हैं।
स्टूडेंट्स रिजल्ट (CGBSE 10th Result) जारी होने के बाद छात्र CGBSE की आधिकारिक cgbse.nic.in पर जाकर ऑनलाइन चेक कर सकते हैं। इसके साथ ही विद्यार्थी cgbse.nic.in और results.cg.nic.in इस लिंक के माध्यम से अपना परीक्षा परिणाम चेक कर सकते हैं।
CGBSE 10th-12th Result 2023 ऐसे करें चेक
- CGBSE की आधिकारिक वेबसाइट cgbse.nic.in पर जाएं
- होमपेज पर उस लिंक पर क्लिक करें, जहां CGBSE 10th Result 2023 लिखा हो
- रोल नंबर और कैप्चा कोड दर्ज करके सबमिट बटन पर क्लिक करें
- CGBSE 10th Result 2023 स्क्रीन पर दिखाई देंगे
- CGBSE 10th Result 2023 चेक करें और इसे भविष्य के संदर्भों के लिए सहेजें
CG NEWS : दो राज्यों में विवाद : छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के जल बटवारे मामले को सुलझाने पहुंचे अभिकरण के अध्यक्ष
दुर्ग। CG NEWS : महानदी जल बटवारे को लेकर न्यायलय के निर्देश पर अभिकरण के अध्यक्ष जस्टिस एएम खानविलकर और सदस्य जस्टिस रवि रंजन, जस्टिस इन्द्रमीत कौर और जस्टिस एके पाठक सिंचाई योजना का निरीक्षण करने दुर्ग पहुंचे। मालूम हो कि दो राज्यों के जल बटवारें को लेकर काफी दिनों से विवाद चल रहा है।
छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के बीच चल रहे महानदी जल बटवारे के विवाद को लेकर बने जल विवाद अभिकरण के अध्यक्ष और सदस्यों की टीम दुर्ग पहुंची हुई है। टीम ने यहां धमधा ब्लॉक अंतर्गत टेमरी लघु सिंचाई योजना का निरीक्षण किया। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ जल संसाधन विभाग और उड़ीसा के अधिकारी भी उपस्थित रहे।
बताया जाता है कि महानदी जल बटवारे का मामला न्यायालय में काफी दोनों से लंबित है। इस मामले को सुलझाने के लिए न्यायालय के आदेश पर महानदी जल विवाद अभिकरण का गठन किया गया था। इस अभिकरण के अध्यक्ष जस्टिस एएम खानविलकर और सदस्य जस्टिस रवि रंजन, जस्टिस इन्द्रमीत कौर और जस्टिस एके पाठक हैं। सभी न्यायाधीश दुर्ग जिले के धमधा ब्लॉक अंतर्गत टेमरी गांव स्थित टेमरी लघु सिंचाई योजना का निरीक्षण करने शुक्रवार को पहुंचे थे। न्यायाधीशों को पहले चरण में 18 से 22 अप्रैल 2023 तक यहां की योजनाओं का निरीक्षण करना था। जिसमें 21 अप्रैल को इन्होंने दुर्ग जिले की योजना का निरीक्षण पूर्ण कर उन्होंने जल संसाधन विभाग छत्तीसगढ़ शासन के अधिकारियों और इंजीनियर्स से सिंचाई योजना के बारे में जानकारी ली।
निरीक्षण के दौरान दोनों राज्यों के अधिकारी रहे मौजूद
अभिकरण के अध्यक्ष और सदस्यों के साथ नरीक्षण में छत्तीसगढ़ और उड़ीसा राज्य के जल संसाधन विभाग के अधिकारी भी मौजूद रहे। इसमें छत्तीसगढ़ से जल संसाधन विभाग के सचिव अनबलगन पी., दुर्ग कलेक्टर पुष्पेन्द्र कुमार मीणा, प्रमुख अभियंता इन्द्रजीत उईके, मुख्य अभियंता महानदी जलाशय परियोजना राकेश नगरिया, मुख्य अभियंता महानदी गोदावरी कछार रायपुर समीर जार्ज, अधीक्षण अभियंता दिनेश कुमार भगोरिया, कार्यपालन अभियंता सुरेश कुमार पाण्डेय उपास्थि थे।
CG CRIME : मानवता हुई शर्मसार : कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वारकर कर दी मां की हत्या, गिरफ्तार
बिलासपुर। CG CRIME : जिले के कोटा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, यहाँ एक कलयुगी बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर अपनी मां को मौत के घाट उतार दिया है. फ़िलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
CG CRIME : आरोपी गिरफ्तार
मिली जानकारी के अनुसार कोटा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करखा निवासी सगुन मानिकपुरी ने अपनी मां कुंवरमती उम्र 70 वर्ष से विवाद होने पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी.आस पास के लोगों को जब इस घटना के बारे में पता चला तो उन्होंने पुलिस को इसकी जानकारी दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी बेटे को हिरासत में ले लिया.
कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या
पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसकी पत्नी की तबियत खराब थी, जिसे मां ने इलाज के लिए पैसे दिए थे. उसी बात को लेकर मां बेटे में झगड़ा हुआ, जिसके बाद बेटे ने कुल्हाड़ी मारकर मां की हत्या कर दी.
सिविल सर्विसेज डे के दिन मनमोहन सिंह के हाथों सम्मानित हुए थे ओपी चौधरी
छत्तीसगढ़ में कोरोना के 518 नए मरीज मिले, तीन की मौत
CG News : खाद्य मंत्री ने दिखाई संवेदनशीलता, सड़क हादसे में घायल दो युवकों को पहुंचाया अस्पताल
सरगुजा। प्रदेश के खाद्य मंत्री अमरजीत भगत अपने विधानसभा क्षेत्र के दौरे से देर रात वापस लौट रहे थे. इस दौरान लमंगाव के पास किसी अज्ञात वाहन ने बाइक सवार दो युवकों को ठोकर मार दिया था।
जिसे देख मंत्री का काफिला रुका और वही मंत्री ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए तत्काल काफिले में शामिल पुलिस की वाहन में दोनों युवकों को अस्पताल पहुंचाया गया. जिसमें एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई थी, तो वही एक को गंभीर हालत में नजदीक के अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां बेहतर उपचार के लिए अंबिकापुर में मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया गया है।
CG CRIME : 7 साल की बच्ची से गैंगरेप, चॉकलेट खिलाने के बहाने ले गए आरोपी
कोरबा। जिले में सात साल की मासूम से गैंगरेप का मामला सामने आया है। आरोपियों ने चॉकलेट खिलाने के बहाना देकर बच्ची को गोदाम में ले जाकर उससे दुष्कर्म किया। बाद में जब बच्ची रोती हुई घर पहुंची, तो परिजनों को मामले की जानकारी हुई। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार बच्ची अभी आंगनबाड़ी जाती है। उसके पिता रोजी-मजदूरी करते हैं। बच्ची गुरुवार को अपने घर के पास खेल रही थी। तभी मोहल्ले में रहने वाले शिव कुमार(21) और हरि कुमार(22) उसे अपने साथ ले गए। फिर दोनों ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची से रेप करने के बाद वापस उसे घर के बाहर दोनों ने छोड़ दिया। बच्ची को घबराया हुआ देख बच्ची के माता-पिता ने उससे सवाल किया, तब उसने पूरे घटनाक्रम के बारे में बताया।
परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज किया और उनके घर से गिरफ्तार किया गया है। बच्ची का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। अगले दिन आरोपियों की भी जांच की गई थी। जिसमें रेप के एक आरोपी की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। रिपोर्ट पॉजिटिव आने पर उसे थाने के बगल कमरे में आइसोलेट किया गया है। अब वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कोर्ट में पेश किया जाएगा।
CG Crime: तांत्रिक बोला- आसमान से बरसेगा पैसा, आसमान में टकटकी लगाए बैठा रहा ग्रामीण, घंटे भर बाद…
बलौदाबाजार। CG Crime: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के पलारी थाना क्षेत्र में जादू-टोने के दम पर आसमान से पैसा बरसने का झांसा देकर ठग तांत्रिक ने एक ग्रामीण से ढाई लाख रुपए ठग लिए।
CG Crime: इधर ठगों के जाने के बाद ग्रामीण काफी समय तक पैसा बरसने का इंतजार करता रहा। जब आसमान से पैसा नहीं बरसा, तो उसने पिता-पुत्र को फोन लगाया, लेकिन दोनों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया।
CG Crime: मामले की जानकारी देते हुए पलारी थाना प्रभारी पुरुषोत्तम कुर्रे ने बताया कि ग्राम बलोदी में रामगोपाल साहू (55 वर्ष) के पास पिछले साल दिवाली से पहले तांत्रिक दीनदयाल जांगड़े (64 वर्ष) और पुरुषोत्तम जांगड़े (25 वर्ष) आए। दोनों ठग बाप-बेटों ने रामगोपाल को अपने झांसे में ले लिया और कहा कि वो जितना पैसा देगा, उतना ही पैसा तत्काल आसमान से बरसाकर उसे वे लोग उसे डबल कर देंगे।

CG Crime: रकम मिलते ही रफूचक्कर
CG Crime: पीड़ित ने बताया कि वो दोनों की बातों में आकर उन्हें ढाई लाख रुपए दे दिए। रकम लेकर आरोपी वहां से रफूचक्कर हो गए। जाने से पहले उन्होंने कहा कि नियत समय पर आसमान से पैसा बरसेगा। वे अपनी तांत्रिक शक्तियों से उसका पैसा दोगुना कर देंगे।
CG Crime: इधर ठगों के जाने के बाद ग्रामीण काफी समय तक पैसा बरसने का इंतजार करता रहा। जब आसमान से पैसा नहीं बरसा, तो उसने पिता-पुत्र को फोन लगाया, लेकिन दोनों ने अपना मोबाइल स्विच ऑफ कर दिया। कुछ दिनों बाद जब मोबाइल फोन पर ठगों से पीड़ित की बात हुई और उसने बताया कि आसमान से पैसा नहीं बरसा, इस पर आरोपियों ने अपनी बातों में फंसाकर फिर से थोड़ा इंतजार करने के लिए कहा।
CG Crime: इधर जब पीड़ित को अपने ठगे जाने का अहसास हुआ, तो वो अपना पैसा वापस मांगने लगा। जब भी पीड़ित अपना पैसा लौटाने के लिए कहता था, तो वे उसे कोई न कोई बहाना बनाकर टाल देते थे। इसके बाद दोनों ठग ग्रामीण का पैसा लेकर फरार हो गए।
CG Crime: इसके बाद रामगोपाल साहू ने मामले की शिकायत बुधवार 19 अप्रैल को पलारी थाने में की। जांच के बाद पुलिस ने धौराभांठा थाना गिधपुरी क्षेत्र के रहने वाले दोनों आरोपियों दीनदयाल जांगड़े और पुरुषोत्तम जांगड़े को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।
उद्यानिकी फसल की खेती से श्यामा बनी लखपति
नरहरपुर विकासखण्ड के ग्राम बादल निवासी कृषक श्यामा बाई नेताम के पास 08 एकड़ जमीन है, जिसमे से 05 एकड़ में धान एवं अन्य फसल की खेती करती थी, शेष 03 एकड़ जमीन बंजर था। उस जमीन में उद्यानिकी फसल लगाने के बारे में योजना बनायी। जिसमें नलकूप, फेंसिंग एवं भूमि समतलीकरण कर उद्यान विभाग के अधिकारी से मिलकर उद्यानिकी फसलों की खेती के साथ-साथ विभाग में संचालित योजनाओं की जानकारी ली।
श्यामा बाई नेताम बताती है कि राज्य पोषित योजना वर्ष 2018-19 अंतर्गत आम विभागीय योजना के तहत रकबा 0.50 हेक्टयर में 50 कलमी आम के पौधों के विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में रोपण किये। इस योजना में उद्यान विभाग द्वारा 05 हजार 469 रूपये पांच वर्ष तक पौधों के खाद दवाई एवं रखरखाव हेतु अनुदान प्राप्त हुआ। आम पौधों के बीच में खाली जगहों पर स्वयं के खर्च से नागपुर से कागजी नींबू के 150 पौधे खरीद कर उद्यानिकी विभाग के अधिकारियों के तकनीकी मार्गदर्शन में रोपण किए। वर्ष 2022 -23 में आम के पौधों में फलन आना शुरू हुआ, जिसमें प्रथम फलन में ही 02 हजार किलोग्राम को धमतरी के मंडी में विक्रय किये, जिससे 75 हजार रुपये प्राप्त हुआ।
उद्यानिकी विभाग में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास योजना वर्ष 2021-22 में केला क्षेत्र विस्तार योजना रायपुर से 1800 नग टिशू कल्चर केला पौधे का 2-2 मीटर के अंतराल में रोपण किया जिसमें विभाग के तरफ से 18 हजार 750 रुपये का अनुदान प्राप्त हुआ। केले की फसल में समय-समय पर खाद दवाई डालने के लिए उद्यान विभाग के अधिकारियों द्वारा बारीकी से बताया गया। केला की प्रथम कटाई से 01 लाख 50 हजार रुपये प्राप्त हुये। केला फल को धमतरी मंडी एवं स्थानीय बाजारों में विक्रय किया गया।
वर्ष 2022-23 में राष्ट्रीय कृषि विकास योजना अन्तर्गत हल्दी, अदरक क्षेत्र विस्तार में विभाग द्वारा लाभान्वित किये। जिसमें कृषक को 01 लाख 20 हजार रुपये अनुदान प्राप्त हुआ। हल्दी एवं अदरक की खुदाई कृषक द्वारा मार्च महीने में किया जाकर 80 हजार रुपये विक्रय कर आमदनी प्राप्त किया इस प्रकार उद्यानिकी विभाग के तकनीकी मार्गदर्शन में एवं अनुदान के तहत लाभ लेकर अनुपयोगी जमीन में 03 लाख 5000 रुपये की आमदनी प्राप्त हुआ, जिससे कृषक की आर्थिक विकास के साथ स्थानीय लोगों को साल भर रोजगार भी मिला।
CG NEWS : सुकमा में DRG जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 माओवादी घायल
सुकमा : छत्तीसगढ़ के नक्सली प्रभावित इलाके सुकमा में नक्सलियों का उत्पाद जारी है। सुकमा जिले में शुक्रवार की सुबह डीआरजी जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है मुठभेड़ में जवानों ने 5 से ज्यादा नक्सलियों को घायल कर दिया है।करीब 40 से 45 मिनट तक मुठभेड़ हुई। जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में कई हार्डकोर नक्सली भी शामिल थे, जिन्हें गोली लगी है। DRG और CRPF के जवान इलाके की सर्चिंग कर रहे हैं। मामला कोंटा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के अनुसार सुरक्षाबलों को मुखबिर से सूचना मिली थी कि, बेचापाल, नुलकातोंग और गोमपाड़ इलाके में नक्सलियों की मौजूदगी है। जिसके बाद जवानो ने सर्चिंग ओप्रशन शुरू की। वहीं नक्सली कन्हईगुड़ा के पास पहले से ही घात लगाकर बैठे हुए थे। जैसे ही जवान इलाके में पहुंचे माओवादियों ने फयरिंग करना शुरू कर दिया। वही जवानो ने भी जवाबी हमले में फयरिंग की। खबर है की 5 से ज्यादा नक्सलियों को गोली लगी है।
CG NEWS : सुकमा में DRG जवान और नक्सलियों के बीच मुठभेड़, 5 माओवादी घायल
बिरनपुर हिंसा: परिचय पत्र दिखाकर गांव में मिलेगा प्रवेश
CG CRIME NEWS : बुजुर्ग पति-पत्नी की धारदार हथियार वारकर हत्या, क्षेत्र में फैली सनसनी, कातिलों की तलाश में पुलिस…
बेमेतरा। CG CRIME NEWS : बेमेतरा में दोहरे हत्या की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। बुजुर्ग दंपत्ति में महिला का सिर पत्थर से कुचलकर हत्या की गयी, तो वहीं बुजुर्ग का गला रेत कर की हत्या की गयी है। जानकारी के अनुसार घर में दोनों पति पत्नी ही रहते थे। दोनों का घर गांव के बाहर फार्म हाउस में था। हत्या इतना दर्दनाक था कि देखने वालों की रूह कप जायेगा। घटना कंडरका चौकी क्षेत्र के ग्राम सिलघट का है।
बता दें कि सुखीराम निषाद (72) भिलाई स्टील प्लांट (BSP) से रिटायर्ड हुए थे। उनके दो लकड़े और एक लड़की है। तीनों की शादी हो चुकी है। दोनों बेटे भिलाई में काम करते हैं। सुखीराम पत्नी श्यामबती निषाद (70) के साथ गांव में ही रहते थे और खेती-किसानी का काम किया करते थे। उनका मकान गांव से थोड़ा हटकर बना हुआ है। गुरुवार सुबह करीब 7-8 बजे लोगों ने घर में कोई हलचल नहीं दिखी तो अंदर जाकर देखा तो वहां दंपति का शव पड़ा था।
पुलिस पहुंची तो बुजुर्ग का शव बरामदे में पड़ी चारपाई पर था। जबकि उनकी पत्नी का शव घर के अंदर कमरे में जमीन पर पड़ा था। दो लोगों की एक साथ हुए हत्या के बाद हड़कंप मच गया है। पुलिस के अधिकारी भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस का कहना है कि बुजुर्ग सुखराम की गला रेतकर हत्या की गई है। जबकि उनकी पत्नी के सिर पर धारदार हथियार से वार किया गया है। बुजुर्ग महिला श्यामबती और हत्यारों के बीच काफी संघर्ष होने के भी निशान मिले हैं। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है। अब देखना यह होगा की कातिल कब तक अपना गुनाह छुपाने में सक्षम होते है। अब पुलिस कातिलों की तलाश कर रही है।
CG News : ओरछा मार्ग पर पिछले 3 महीने से नक्सलियों का आतंक जारी, आमदई माइंस के वाहन को किया आग के हवाले, पेड़ काटकर मार्ग किया बाधित
नारायणपुर:-नक्सलियों ने ओरछा मार्ग में मचाया उत्पात, आमदई माइंस के एक वाहन को किया आग के हवाले, वाहन पूरी तरह से जलकर हुई खाक, सड़क पर पेड़ काटकर मार्ग किया बाधित, ओरछा मार्ग पर कापसी गांव की घटना।


नारायणपुर ओरछा मार्ग में एक बार फिर नक्सलियों ने उत्पात मचाते हुए आमदई माइंस के एक वाहन को रोककर आगजनी की घटना को अंजाम दिया है जिससे वाहन पूरी तरह से जलकर खाक हो गया है।
नक्सलियों ने नारायणपुर से ओरछा मार्ग पर लगभग 15 किलोमीटर दूर कापसी गांव के पास सुबह 3:30 बजे माइंस के वाहन जा रही थी सामने दो पेड़ सड़क पर गिरे हुए देखकर वाहन रुकी जिसके बाद ग्रामीण वेशभूषा में लगभग 8 से 10 की संख्या में नक्सली निकले नक्सलियों ने वाहन के ड्राइवर और कंडक्टर को वहां से भगा दिया जिसके बाद डीजल टैंक को फोड़कर डीजल पूरी गाड़ी में छिड़काव करते आगजनी की घटना को अंजाम दिया। जिसके चलते क्षेत्र में दहशत का माहौल व्याप्त है, सड़कों पर आवाजाही रुकी हुई है।
ओरछा मार्ग पर नक्सली पिछले 3 महीने से लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे
नारायणपुर ओरछा मार्ग पर नक्सली पिछले 3 महीने से लगातार घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं पिछले चार से 5 दिन नारायणपुर ओरछा मार्ग बंद भी रहा था।नक्सलियों ने बेनर पोस्टर चस्पा कर आमदई खदान को रद्द करने व निको कम्पनी से जुड़े लोगों को मार भगाने की बात लीखे हैं घटना की पुष्टि नारायणपुर एसपी पुष्कर शर्मा ने की है इस घटना के बाद लोगों में दहसत का माहौल बना हुआ है।
Breaking News : पुलिस थाने में खड़ी 30 गाड़ियां जलकर हुई खाक, मौके पर पहुंची दमकल की टीम, आग पर पाया काबू
सूरजपुर। जिले के भटगांव थाना परिसर में भीषण आग लग गई। वहां खड़ी 30 से ज्यादा गाड़ियां जलकर खाक हुई। आग की लपटे इतनी तेज ज्यादा था कि एक के बाद एक दो पहिया वाहन जलकर आग का गोला बनते चला गया। हालांकि, कुछ देर बाद दमकल की गाडियों ने घटनास्थल पर पहुंच कर आग पर काबू पाया।
बता दें कि भटगांव थाना परिसर के पास एक खेत है। जहां पर पराली में आग लग गई थी। जैसे-जैसे पराली जलती गई वैसे-वैसे थाना परिसर में रखे वाहन जलता गया और देखते ही देखते तबाह हो गया। काफी देर तक इस बात की खबर पुलिस प्रशासन को भी नहीं लगी। दमकल की टीम ने आग पर काबू पा लिया है। फिलहाल, पुलिस आग लगने की वजह क्या है, इस मामले पर जांच कर रही है।
Trains Cancelled list : रेल यात्रियों के लिए बड़ी खबर, आज भी कई ट्रेनें रद्द, इन गाड़ियों के मार्ग परिवर्तित, देखें पूरी सूची
बिलासपुर। Trains Cancelled list : दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर कल प्रातः सिंहपुर स्टेशन में मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-
रद्द की गई गाड़ियां
⏩ 20 अप्रैल 2023 को चिरमिरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 05755 चिरमिरी-अनूपपुर रद्द रहेगी ।
⏩. 20 अप्रैल 2023 को अनूपपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 05756 अनूपपुर- चिरमिरी रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को चिरमिरी से चलने वाली ट्रेन नंबर 06618 चिरमिरी-कटनी रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को शहडोल से चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को अम्बिकापुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनूपपुर रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को अनूपपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनूपपुर-मनेन्द्रगढ़ रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को भोपाल से चलने वाली ट्रेन नंबर 12854 भोपाल-दुर्ग अमरकंटक एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
⏩ 20 अप्रैल 2023 को उधमपुर से चलने वाली ट्रेन नं 20848 उधमपुर-दुर्ग एक्सप्रेस रद्द रहेगी ।
गंतव्य से पहले समाप्त एवं देरी से रवाना की गई गाड़ियां
⏩ 20 अप्रैल 2023 को बिलासपुर से चलने वाली ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर-कटनी, बिलासपुर से 02 घंटे देरी से रवाना होगी तथा अनूपपुर स्टेशन में समाप्त होगी |
⏩ 19 अप्रैल 2023 को इंदौर से चली ट्रेन नंबर 18233 इंदौर-बिलासपुर नर्मदा एक्सप्रेस कटनी स्टेशन में समाप्त होगी |
⏩ 20 अप्रैल 2023 को अम्बिकापुर से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18756 अम्बिकापुर-शहडोल एक्सप्रेस अनुपपुर स्टेशन में समाप्त होगी |
⏩ 20 अप्रैल 2023 को शहडोल से रवाना होने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर एक्सप्रेस अनुपपुर स्टेशन से ही अम्बिकापुर के लिए रवाना होगी |
मार्ग परिवर्तित गाड़ियां
⏩ 19 अप्रैल 2023 को सांतरागाछी से चली ट्रेन नंबर 20828 सांतरागाछी-जबलपुर एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग बिलासपुर – गोंदिया- कछपुरा- जबलपुर के रास्ते चलेगी |
⏩ 20 अप्रैल 2023 को दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 12823 दुर्ग-निज़ामुद्दीन संपर्क क्रांति एक्सप्रेस परिवर्तित मार्ग गोंदिया- कछपुरा- जबलपुर – न्यू कटनी के रास्ते चलेगी |
सिंहपुर स्टेशन पर रिस्टोरेशन का कार्य तीव्र गति से जारी है
एसडीएम के खिलाफ पत्नी ने दर्ज कराई प्रताड़ना की एफआईआर
बिलासपुर। छतीसगढ़ में एसडीएम के ऊपर दहेज प्रताड़ना की एफआईआर दर्ज की गई है। एसडीएम फिलहाल राज्य के महत्वपूर्ण औद्योगिक नगरी में पोस्टेड हैं। एफआईआर में बताया गया है कि एसडीएम ने तलाक के लिए दबाव बनाते हुए माना एयरपोर्ट रोड़ के सुनसान अंधेरे में ट्रक के नीचे फेंकने की धमकी दी। साथ ही शादी के एक दिन पहले उन्होंने दबाव बना कर नई कार खरीदवा दी। एसडीएम और उनके 6 रिश्तेदारों व एसडीएम के पीएसओ के खिलाफ बिलासपुर के महिला थाना में दहेज प्रताड़ना, गाली गलौच व जान से मारने की धमकी देने की एफआईआर दर्ज की गई है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार कौशल प्रसाद तेंदुलकर मूलतः सक्ती जिले के जैजैपुर ब्लॉक के ग्राम चिसदा के रहने वाले है। वे वर्तमान में कोरबा जिले के कटघोरा अनुविभाग में एसडीएम के पद पर पदस्थ हैं। पहले वह पोड़ी- उपरोड़ा में एसडीएम थे। 15 मार्च 2022 को आदेश जारी कर उन्हें एसडीएम कटघोरा बनाया गया। उनकी शादी बिलासपुर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र के व्यापार विहार के नागदौने कालोनी स्थित 30 वर्षीय सुरभि पाटले के साथ 12 दिसंबर 2021 को सामाजिक रीति रिवाज के साथ हुई थी। शादी में यथा शक्ति कन्या पक्ष वालों ने आवभगत करते हुए दान दहेज दिया था। बावजूद इसके कार व नगद की मांग करते हुए डिप्टी कलेक्टर कौशल प्रसाद तेंदुलकर अपनी पत्नी को शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करते रहे। जिसके चलते उनकी पत्नी ने उनके खिलाफ महिला थाने में एफआईआर दर्ज करवाई है। अपनी एफआईआर में सुरभि ने बताया है कि उनके मायके वाले वेन्यू कार दहेज में देने वाले थे, पर उनके होने वाले पति व उनके मामा ने वेन्यू कार एसडीएम पद के अनुरूप नही होने की बात कह होंडा सिटी कार खरीदने हेतु दबाव बनाया गया। और बिना लड़की वालों की जानकारी होंडा सिटी कार बुक करवा ली गई। लड़की वालों को मजबूरी में शादी के एक दिन पहले 11 दिसंबर 2021 को होंडा सिटी कार खरीद कर देनी पड़ी।
पीड़िता ने बताया कि शादी के बाद वह लगभग 8 माह तक अपने पति के साथ रही। इस दौरान उनकी सास राममति भी उनके साथ एक ही घर मे रहती थी। इस दौरान उनकी सास दहेज की मांग करते हुए उन्हें शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित करती रही। साथ ही उनके पति भी उनसे मायके से नगद मंगवाने की मांग करते थे। साथ ही पति शादी के दूसरे दिन से बच्चा नही लेना है कहते थे। दूसरी तरफ उनकी सास व जेएल कुर्रे की पत्नी बच्चा नही दिखा तो दूसरी शादी करने की धमकी देते थे। अप्रैल माह में एसडीएम कौशल प्रसाद तेंदुलकर ने पत्नी के गले मे चाकू लगाकर जान से मारने का प्रयास किया गया। उनके द्वारा हमेशा अपनी पत्नी को तलाक देने हेतु दबाव बनाया जाता था और बार बार मायके छोड़ दिया जाता था। मई में प्रेगनेंसी की जानकारी मिलने पर बार बार गर्भपात करवाने की धमकी कौशल प्रसाद पत्नी को देते रहे।
पीड़िता के अनुसार 5 अगस्त को उसके पति व सास ने उनके माता-पिता को घर बुलाया। 5 अगस्त की रात्रि को जब उनके एनटीपीसी स्थित घर मे उनकी मां, उनकी दीदी व ड्राइवर रवि आये तब उनके पति ने पांच माह की गर्भावस्था होने के बावजूद बलपूर्वक उनके पेट मे में मारा और पुलिस वाले बेट से भी पीटा। बीच- बचाव करने पर पीड़िता के मां व बहन के भी बाल खिंचकर पटककर जमीन पर गिरा दिया। फिर डिप्टी कलेक्टर ने अपनी पत्नी की बहन की चुन्नी से अपनी सास का गला घोंटना शुरू कर दिया। ड्राइवर रवि के द्वारा बीच- बचाव किया गया। साथ ही गर्भवती पीड़िता का एनटीपीसी अस्पताल में इलाज किया गया। रक्षाबंधन पर डिप्टी कलेक्टर ने अपनी पत्नी को ड्राइवर व कार के साथ मायके भेज दिया। साथ ही कहा कि मायके में ही रहो,जब समय होगा तब तुम्हें लेने आऊंगा। पीड़िता को उसका पति लेने नही आया और 4 सितंबर 2022 को हुई सामाजिक बैठक में डिलवरी तक मायके में रहने की सहमति बनी। 25 दिसंबर 2022 को पीड़िता की डिलवरी हुई। लेबर पेन होने पर पति को आने के लिए कहने पर न ही पति आया और न ही ससुराल वाले। और न ही डिलवरी के बाद भी पति व ससुराल वाले बच्चे को देखने आए। इस दौरान सास उन्हें गालियां देती थी और पति सिंगल मदर बनने या बच्चे के पिता का नाम बदलने की धमकी देता रहता था। 5 फरवरी को पीड़िता के फूफा कुंदन बंजारे की मुलाकात रायपुर में उसके पति से हुई। तब उसके पति क्या प्रूफ है कि बच्चा मेरा है बोलकर मजाक उड़ाने लगे। साथ ही बतमीजी कर चारित्रिक लांछन लगाने लगे। उसी रात बच्चे को देखने घर पहुँच कर झगड़ा भी किये। 1 मार्च 2023 को डिप्टी कलेक्टर अपने सरकारी गाड़ी व पीएसओ के साथ दोपहर तीन बजे पीड़िता के मायके वाले घर आकर पीड़िता को धोखे से घर के बाहर बुलवाया। और बाल पकड़कर खिंचकर गाड़ी में बैठा लिया। पीड़िता की बहन के बीच बचाव करने के बावजूद उससे भी गाली गलौच करते हुए अपनी सरकारी गाड़ी में पीड़िता को रायपुर ले गए। इस दौरान रास्ते भर पीड़िता को व उसके मायके वालों को क्रिमिनल केस में फ़ंसवाने की धमकी देकर जान से मारने की धमकी भी देता रहा और साथ ही तलाक के लिए दबाव बनाता रहा। साथ ही माना एयरपोर्ट के सुनसान अंधेरे रोड़ में ट्रक के निचे फेंक दूंगा कहकर प्रयास भी किया। थाने से फोन आने पर सिविल लाइन थाना बिलासपुर छोड़ कर भाग गए। इस दौरान उनका दो माह का दुधमुंहा बच्चा भी उनसे घण्टो दूर रहकर भूखा प्यासा रहा। लगातार मानसिक व शारीरिक प्रताड़ना से तंग आकर पीड़िता ने पति व अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई है।
इन पर दर्ज हुई एफआईआर:-
पीड़िता के पति कौशल प्रसाद तेंदुलकर, पीड़िता की सास राममति तेंदुलकर, ससुराली रिश्तेदार जेएल कुर्रे,संजय कुर्रे, सलीम कुर्रे,जेएल कुर्रे की पत्नी, मामा ससुर दिलीप खरे व डिप्टी कलेक्टर के पीएसओ दिलीप कैवर्त्य के खिलाफ धारा 498-ए,294,506, 34 के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।
12वीं पास महाठग, 25 हजार की नौकरी छोड़ खोला था दफ्तर
दुर्ग। टावर लगाने के नाम पर लोगो से ठगी करने वाले गैंग के 4 आरोपियों को दुर्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है. एसपी ने खुलासा करते हुए बताया कि गिरोह का मास्टरमाइंड 12वीं पास है. जो पश्चिम बंगाल 24 परगना मे कॉल सेन्टर के नाम पर ऑफिस चलाकार लोगो से ठगी करते थे.
थाना पाटन मे प्रार्थी तेजेन्द्र चकघर से टावर लगाने के नाम पर 59460 रू का ठगी किये थे। लोगों को फोन लगाकर उसके खेत में एयरटेल कंपनी का मोबाईल टावर लगाने के एवज में कंपनी द्वारा एडवांस में 15 लाख देने का लालच देते थे. आरोपियों ने कवर्धा से 21 लाख रूपये, धमतरी जिला से 03 लाख 36 हजार रू., धमधा दुर्ग क्षेत्र से 90 हजार रू और शिवनी मध्य प्रदेश से 38460 रूपये ठगी किए थे.
गोधन न्याय योजना: मुख्यमंत्री 20 को 4. 40 करोड़ रूपए का करेंगे भुगतान
रायपुर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल 20 अप्रैल को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में गोधन न्याय योजना के राशि अंतरण के लिए आयोजित वर्चुअल कार्यक्रम के माध्यम से पशुपालक ग्रामीणों, गौठानों से जुड़ी महिला समूहों और गौठान समितियों को 4 करोड़ 40 लाख रूपए की राशि ऑनलाइन जारी करेंगे, जिसमें 1 अप्रैल से 15 अप्रैल तक गौठानों में पशुपालक ग्रामीणों, किसानों, भूमिहीनों से क्रय 1.30 लाख क्विंटल गोबर के एवज में 2 करोड़ 59 लाख रूपए, गौठान समितियों को 1 करोड़ 6 लाख रूपए और महिला समूहों को 75 लाख रूपए की लाभांश राशि शामिल हैं।
गोधन न्याय योजना के तहत गोबर खरीदी में स्वावलंबी गौठान बराबर की भागीदारी निभाने लगे हैं। बीते कई महीनों से गोबर खरीदी के एवज में भुगतान की जा रही राशि में स्वावलंबी गौठानों की हिस्सेदारी 60 से 70 प्रतिशत तक की रहने लगी है।
आज की स्थिति में 50 फीसद से अधिक गौठान स्वावलंबी हो चुके हैं, जो स्वयं की राशि से गोबर एवं गौमूत्र की खरीदी के साथ-साथ गौठान के अन्य व्यवस्थाएं कर रहे हैं। 1अप्रैल से 15 अप्रैल तक गौठानों में कुल 1.30 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी हुई है।
जिसके एवज में गोबर विक्रेताओं को अंतरित की जाने वाली 2.59 करोड़ रूपए की राशि में से 1.24 करोड़ की राशि कृषि विभाग द्वारा तथा 1.67 करोड़ रूपए का भुगतान स्वावलंबी गौठानों द्वारा किया जाएगा। स्वावलंबी गौठानों द्वारा गोबर खरीदी के एवज में अब तक 49.21 करोड़ रूपए का भुगतान स्वयं की राशि से किया गया है।
गौरतलब है कि गोधन न्याय योजना के तहत राज्य में हितग्राहियों को लगभग 435 करोड़ 33 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 20 अप्रैल को 4.40 करोड़ के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 439 करोड़ 73 लाख रूपए हो जाएगा।
यह यहां उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ राज्य में 20 जुलाई 2020 से गोधन न्याय योजना के तहत 2 रूपए किलो में गोबर की खरीदी की जा रही है। राज्य में 15 अप्रैल 2023 तक गौठानों में 112.34 लाख क्विंटल गोबर की खरीदी की गई है।
गोबर विक्रेताओं से 31 मार्च तक क्रय किए गए गोबर के एवज में 222 करोड़ 9 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है। 20 अप्रैल को गोबर विक्रेताओं को 2.59 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 224 करोड़ 68 लाख रूपए हो जाएगा। गौठान समितियों एवं महिला स्व-सहायता समूहों को 190 करोड़ 84 लाख रूपए का भुगतान किया जा चुका है।
गौठान समितियों तथा स्व-सहायता समूह को 20 अप्रैल को 1.81 करोड़ रूपए के भुगतान के बाद यह आंकड़ा 192.65 करोड़ रूपए हो जाएगा।
CG NEWS : गीतांजलि महिला स्वसहायता समूह ने निकली रैली, गर्मी से बचने लोगों को किया जागरूक
महासमुंद। CG NEWS : जिले सहित पूरे छत्तीसगढ़ में गर्मी 41,42 डिग्री पारा पहुंच चुका है। गर्मी से लोगों के गले सूखने लगे है। वहीं, मौसमी बीमारियां भी अपना पांव पसार रही है। इस भीषण गर्मी से लोग के कैसे बचें इसका बीड़ा महासमुंद जिले के खल्लारी विधानसभा के ग्राम बरबसपुर की गीतांजलि महिला स्वसहायता समूह ने उठाया है। गर्मी से लोगों को बचने के लिए महिलाओं ने गांव में जन जागरूकता रैली निकाल कर लोगों को जागरूक करते हुए पानी की उपयोगिता को समझा रहे हैं।


हम आपको बता दें कि ग्राम बरबसपुर की महिलाएं अपने गांव में चला रहे स्वच्छता महाअभियान की वजह से पूरे जिले में चर्चित हैं। बरबसपुर ग्राम की महिलाएं प्रत्येक रविवार को स्वच्छता अभियान चलाती है। साथ ही अलग-अलग मौसम के आधार जैसे सर्दी, धूप, बरसात पर लोगों को सुरक्षित रहने और बीमारी से बचने हेतु व्यापक रैली एवं नारा लगते हुए लोगों को समझाने व बताने का कार्य करती हैं।
Breaking News: नक्सलियों का कायराना करतूत, IED ब्लास्ट होने से जवान घायल
बीजापुर। Breaking News : नक्सलियों( naxali) का कायराना करतूत फिर एक बार देखने को मिला है. जवानों को निशाना बनाने नक्सलियों ने आईईडी लगाया था, जो ब्लास्ट होने से एक जवान घायल हो गया. यह मामला नेलसनार थाना क्षेत्र का है। इस घटना की पुष्टि एसपी आंजनेय वार्ष्णेय ने की है
पुलिस के मुताबिक, आज सुबह थाना नेलसनार से पुलिस बल एरिया डॉमिनेशन पर निकली थी, जो बांगापाल से 3 किमी दूर डॉमिनेशन के दौरान एक आईईडी( IED) मार्ग में सुरक्षा बल ने डिटेक्ट किया।आईईडी निष्क्रिय करने के दौरान एक जवान चपेट में आ गया. घायल जवान का नाम सीताराम कुड़ियम है।घायल जवान को प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए दंतेवाड़ा जिला अस्पताल ( hospital) रवाना किया गया।
CG Breaking : दर्दनाक हादसा, खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से 4 ग्रामीणों की मौत, कई घायल, रेस्क्यू जारी
भरतपुर। छत्तीसगढ़( chhattisgarh) के मनेन्द्रगढ़ से बड़ी खबर सामने आई है। खुदाई के दौरान मिट्टी धंसने से चार ग्रामीणों की मौत हो गई। घटना के बाद पुलिस और जिला प्रशासन की टीम मौके पर है।
जानकारी के मुताबिक, खड़गवा विकासखंड स्थित बंजारीडांड के मौहारी पारा रोड लोहरिया नदी में आज शाम छह बजे छूही माटी खुदाई का काम किया जा रहा था। इस दौरान अचानक मिट्टी धंस गई और काम करने वाले मजदूर उसमे धंस गए। घटना में 4 की मौत हो गई है, जिनका शव बरामद कर लि9या गया है। कुछ और लोग भी इस हादसे में( accident) दब गए हैं, जिन्हें निकालने के लिए रेस्क्यू जारी है। जेसीबी से रेस्क्यू कार्य चालू है और भी शव बरामद होने की आशंका।
CG Accident News : नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा, ट्रेलर और ट्रक के बीच जोरदार भिड़ंत, चालक की हालत नाजुक
जगदलपुर। CG Accident News : बस्तर के तोकापाल नेशनल हाईवे पर बुधवार की शाम एक भीषण सड़क हादसा हो गया.।ट्रेलर और ट्रक के बीच जबरदस्त भिड़ंत हो गई. सड़क हादसे में दोनों ही वाहन बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गए. हादसे में ट्रेलर वाहन चालक स्टेयरिंग में ही पूरी तरह से फंस गया था।जिसे स्थानीय लोगों की मदद से पुलिस ने सुरक्षित बाहर निकाला. घायल को उपचार के लिए बस्तर( bastar) के डिमरापाल अस्पताल पहुंचाया गया है।
ट्रेलर और जगदलपुर से गीदम की ओर जा रही ट्रक के बीच टक्कर हो गई. हादसा तोकापाल के स्टेट बैंक के सामने हुआ. टक्कर की वजह से दोनों ही गाड़ियां एक दूसरे में फंसी हुई थी और ट्रेलर का चालक भी घायल होकर स्टेयरिंग में फंस गया. जिसे मौके पर पहुंची परपा थाना पुलिस और स्थानीय लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद सुरक्षित बाहर निकाला है।
CG News : पंडित प्रदीप मिश्रा एक बार फिर स्टील सिटी में सुनाएंगे कथा, इस तारीख से शुरू होगा शिव महापुराण
रायपुर / शिवभक्त पंडित प्रदीप मिश्रा को कौन नहीं जानता? शिव पुराण से लेकर धर्म, तत्व ज्ञान पर उनका प्रवचन देशभर में लोकप्रिय हो चुका हैं। वे जहां भी कथा भागवत का आयोजन करते हैं उसे सुनने हजारों किलोमीटर दूर से भी भक्तगण पहुँच जाते हैं। वे अपने प्रवचनों में सुखी रहने के उपाय बताते हैं, वे यह भी बताते हैं की लोभ, लालच जैसी बुराइयों का परित्याग करने और ईमानदारी से अपने कर्तव्यों का निर्वहन करने से सफलता निश्चित ही मिलती हैं।
फ़िलहाल पंडित प्रदीप मिश्रा (pradeep mishra )के कथा-प्रवचन का भव्य आयोजन स्टील सिटी भिलाई में प्रस्तावित हैं। यह आयोजन इसी महीने के 25 अप्रैल से 1 मई तक होगा। जिला पुलिस ने इस महा कथा भागवत के मद्देनजर सुरक्षा और सुविधाओं से जुड़े प्रबंधन पर काम करना शुरू कर दिया हैं। संभावना जताई जा रही हैं की इस आयोजन में छत्तीसगढ़ समेत अन्य राज्यों से आने वाले तकरीबन 4 लाख श्रद्धालु जुटेंगे।
पुलिस (police )और प्रशासन ने इस पूरे प्रस्तावित कार्यक्रम(program ) को लेकर रूपरेखा बनानी शुरू
पुलिस और प्रशासन ने इस पूरे प्रस्तावित कार्यक्रम को लेकर रूपरेखा बनानी शुरू कर दी हैं। यातायात व्यवस्था, पार्किंग (parking )और आयोजन स्थल के संबंध में कार्ययोजना तैयार करने आयोजन समिति के साथ क अहम् बैठक आहूत की गई थी।
CG JOB NEWS : वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से स्वास्थ्य विभाग में इन पदों पर निकली भर्ती
बेमेतरा। राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत विभिन्न राष्ट्रीय कार्यक्रम में रिक्त संविदा पदों पर पर अस्थाई रूप से कलेक्टर दर पर वाक इन इंटरव्यू के माध्यम से सेवाएं लिये जाने हेतु इच्छुक समस्त अर्हताधारी अभ्यार्थी द्वारा स्वप्रमाणित समस्त दस्तावेज के साथ कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी बेमेतरा में 25 अप्रैल 2023 को प्रातः 11ः00 बजे से सायं 05ः00 बजे तक स्वयं उपस्थित होकर निर्धारित प्रपत्र में आवेदन पत्र प्रस्तुत कर सकते है। आवेदन पत्र अन्य किसी माध्यम से स्वीकार नहीं किया जायेगा। विज्ञापन से संबंधित विस्तृत जानकारी कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी, जिला बेमेतरा के सूचना पटल तथा जिले की वेबसाइट https://bemetara.gov.in/ पर अवलोकन कर सकते है।
CG BREAKING NEWS : प्रेमिका पर पत्थर से किया ताबड़तोड़ हमला, खून से सनी युवती की हालत गंभीर, आरोपी गिरफ्तार
जशपुर। CG BREAKING NEWS : जिले के कुनकुरी में दिनदहाड़े बीच सड़क पर प्रेमी ने अपनी प्रेमिका के सिर पर पत्थर से ताबड़तोड़ हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। खून से लथपथ युवती को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उसकी हालत गंभीर बनी है। घायल युवती को जशपुर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। मामला कुनकुरी थाना क्षेत्र का मामला।
जानकारी के अनुसार सोमवार देर शाम बालक शाला कुनकुरी के पास प्रेमी अमृत किस्पोट्टा (27 वर्ष) अपनी प्रेमिका से मिलने आया। दोनों आपस में बातचीत कर रहे थे। इस दौरान प्रेमी-प्रेमिका दोनों शराब के नशे में धुत थे। इसी बीच दोनों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ और प्रेमी ने वहीं पर रखा एक पत्थर उठाया और प्रेमिका के सिर पर उससे ताबड़तोड़ हमला करने लगा।
पत्थर के वार से युवती के सिर से भारी मात्रा में खून निकलने लगा। वहीं, दिनदहाड़े इस तरह की घटना देख लोगों के भी होश उड़ गए। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। तुरंत घटना की सूचना कुनकुरी थाना पुलिस को दी गई। इस दौरान आरोपी युवक भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन लोगों ने उसे पकड़ लिया। आरोपी की मेडिकल जांच कराई गई है, जिसमें वो शराब के नशे में पाया गया। आरोपी अमृत किस्पोट्टा जामटोली कुनकुरी का रहने वाला है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आगे की जांच में जुट गई है। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवती को कुनकुरी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है।
घटना के दौरान मौके पर मौजूद लोगों ने बताया कि युवक लड़की के सिर पर पत्थर से मार रहा था। जिसे देखकर लोगों ने हल्ला मचाना शुरू किया। ये देखकर युवक ने वहां से भागने की कोशिश की। उसने अपना मोबाइल भी वहीं छोड़ दिया, लेकिन लोग हमलावर युवक को पकड़ने में कामयाब रहे और पुलिस के आने पर उसे उनके हवाले कर दिया।
नक्सलियों ने जगह-जगह पेड़-पत्थर रख बंद किया था सड़क, 4 दिन बाद बहाल हुआ नारायणपुर ओरछा मार्ग
CG News : बिलासपुर में मालगाड़ी पटरी से उतर जानें से रेल परिचालन हुआ बाधित, रद्द की गई गाड़ियां, देखें लिस्ट
बिलासपुर। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर-कटनी रेलखंड पर आज प्रातः सिंहपुर स्टेशन में कोयला लोडेड मालगाड़ी के सिग्नल ओवरशूट उपरांत इंजन सहित 09 वैगनों के पटरी से उतर जाने के फलस्वरूप इस मार्ग पर अप, डाउन एवं मिडिल तीनों लाइन पर रेल परिचालन अवरूद्ध होने के कारण इस मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हुआ है, जिसकी विस्तृत जानकारी इस प्रकार है :-
हेल्पलाइन नंबर( helpline number) 1072
रद्द की गई गाड़ियां( trains)
1. बिलासपुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08740 बिलासपुर-शहडोल मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
2. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08749 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
3. अम्बिकापुर से अनुपपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08758 अम्बिकापुर-अनुपपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
4. अनुपपुर से मनेंद्रगढ़ के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08759 अनुपपुर-मनेंद्रगढ़ मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
5. मनेंद्रगढ़ से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08757 मनेंद्रगढ़-अम्बिकापुर मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
6. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08750 अम्बिकापुर-शहडोल मेमू दिनांक 20 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
7. शहडोल से बिलासपुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 08739 शहडोल-बिलासपुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
8. अम्बिकापुर से शहडोल के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18576 अम्बिकापुर-शहडोल आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
9. शहडोल से अम्बिकापुर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18755 शहडोल-अम्बिकापुर मेमू आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
10. बिलासपुर से इंदौर के लिए चलने वाली ट्रेन नंबर 18234 बिलासपुर-इंदौर नर्मदा एक्सप्रेस आज दिनांक 19 अप्रैल 2023 को रद्द रहेगी ।
पुनर्निर्धारित की गई गाड़ियां
1. दुर्ग से चलने वाली ट्रेन नंबर 20847 दुर्ग – ऊधमपुर एक्सप्रेस को आज 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी ।
गंतव्य से पहले रद्द की गई गाड़ियां
1. ट्रेन नंबर 08747 बिलासपुर – कटनी को पेंड्रारोड में रद्द ।
2. ट्रेन नंबर 11266 अम्बिकापुर – जबलपुर को बिजुरी में रद्द ।
3. ट्रेन नंबर 11265 जबलपुर – अम्बिकापुर को जबलपुर मण्डल में रद्द ।
मार्ग परिवर्तित गाड़ियां
1. बरौनी से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 15231 बरौनी – गोंदिया
2. अजमेर से 18 अप्रैल को रवाना हुई ट्रेन नंबर 18208 अजमेर – दुर्ग
CG News : बाल-बाल बचे उच्च शिक्षा मंत्री पटेल,फालो गाड़ी ने मारी टक्कर, हादसे में पैर सहित अन्य हिस्सों में आई चोंट
बिलासपुर। जिले में एक सड़क हादसे में मंत्री उमेश पटेल बाल-बाल बच गए। मंत्री उमेश पटेल का वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया। फॉलो गाड़ी ने ही मंत्री के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। हालंकि हादसे में मंत्री उमेश पटेल को पैर और गले में चोट आई है।
बताया जा रहा है मंत्री उमेश पटेल मंगलवार देर रात रायपुर से अपने क्षेत्र खरसिया नंदेली के लिए गाड़ी नंबर CG 02 AF 0002 से रवाना हुए थे। इस दौरान उनका काफिला बिलासपुर के भोजपुरी टोल प्लाजा के पास पहुंचा ही था, कि फॉलो गाड़ी ने मंत्री उमेश पटेल के वाहन को पीछे से जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मंत्री के वाहन की बैक साइड बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। मंत्री उमेश पटेल हादसे में बाल- बाल बच गए। हालंकि उनके पैर और गले में चोट आया है। पैर में हेयर क्रैक होने की बात कही जा रही है।
स्थानीय नेताओं ने भी मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना
जानकारी मिलते ही स्थानीय नेताओं ने भी मुलाकात कर उनका हाल चाल जाना है। प्राथमिक उपचार के बाद खरसिया जाने का प्लान कैंसल कर मंत्री उमेश पटेल दूसरे वाहन से वापस रायपुर के लिए रवाना हो गए हैं।
बिलासपुर रेल मंडल में बड़ा हादसा, 2 गुड्स ट्रेन के 4 इंजन आपस में टकराये, ड्राइवर की जिंदा जलने से मौत
बिलासपुर। दक्षिण-पूर्व रेलवे SECR के बिलासपुर रेल मंडल में बुधवार को दो मालगाड़ी के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई, जिसमें एक लोको पायलट की मौत हो गई है। शहडोल सेक्शन के सिंहपुर रेलवे स्टेशन के पास सिग्नल ओवरशूट होने की वजह से दोनों मालगाड़ी आपस में टकरा गई।
हादसे के बाद मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतर गए और इंजन में आग लग गई। घटना की सूचना मिलते ही बिलासपुर रेल मंडल के अधिकारी-कर्मचारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं। वहीं स्थानीय प्रशासन की मदद से राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया है। यह घटना बुधवार सुबह करीब 7.15 बजे की है। रेलवे के अधिकारियों ने बताया कि दुर्घटना के पीछे क्या वजह रही, ये जांच के बाद ही बताया जा सकेगा।
बिलासपुर रेल मंडल में बुधवार को दो मालगाड़ी के बीच आमने-सामने भिड़ंत हो गई।
फिलहाल रेल यातायात बाधित है, जिसके कारण कटनी और बिलासपुर की ओर से आने-जाने वाली यात्री ट्रेनों और मालगाड़ियों को रोका गया है। बचाव कार्य चल रहा है, जल्द ही आवागमन दोबारा शुरू किया जाएगा।
हादसे में 3-4 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही
दोनों मालगाड़ी में लोड था कोयला, सिग्नल ओवरशूट करते हुए एक मालगाड़ी ने दूसरी को मारी टक्कर।हादसे में तीन से चार लोग घायल। इस भीषण हादसे में 3-4 लोगों के घायल होने की बात भी सामने आ रही है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। बिलासपुर मुख्यालय से भी अधिकारियों की टीम रवाना कर दिया गया।
बिलासपुर-कटनी मार्ग की सभी ट्रेनें रोकी गईं
इस घटना की जानकारी मिलते ही बिलासपुर-कटनी मार्ग की सभी ट्रेनों को रोक दिया गया है। बताया जा रहा है कि सिंहपुर स्टेशन पर कोयला लोडेड मालगाड़ी खड़ी थी और सिग्नल रेड था। उसी समय कोयला लोडेड दूसरी मालगाड़ी भी उसी ट्रैक पर आ गई। बताया जा रहा है कि दूसरी मालगाड़ी सिग्नल ओवरशूट करते हुए इस मालगाड़ी से टकरा गई, जिससे दोनों ट्रेनें डीरेल हो गई और इंजन में आग लग गई।
