प्रदेश
CG BREAKING : साप्ताहिक बाजार में दिनदहाड़े चाकू से वार कर युवक की हत्या, घटना के बाद इलाके में फैली सनसनी
दंतेवाड़ा। छत्तीसगढ़ के जिला दंतेवाड़ा से चाकूबाजी का खबर सामने आई है। जानकारी के मुताबिक दंतेवाड़ा साप्ताहिक बाजार स्थल कतियाररास में एक युवक को चाकू मार दिया है, जिससे युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक युवक का नाम साहिल बताया जा रहा है। वहीं युवक को चाकू मारने की वजह का अभी खुलासा नहीं हो पाया है। इस मामले में पुलिस कुछ संदेहियों से पूछताछ कर रही है।
दरअसल, दंतेवाड़ा नगरपालिका में बुधवार को साप्ताहिक बाजार लगता है। यहां पर आए एक युवक पर चाकू से हमला किया गया। इसके बाद इलाज के लिए 108 एंबुलेंस की मदद से गंभीर हालत में तत्काल उसे जिला अस्पताल दंतेवाड़ा ले जाया गया, जहां उस युवक साहिल की मौत हो गई। वहीं साप्ताहिक बाजार स्थल में इस चाकूबाजी की घटना से अफरा-तफरी मच गई
बता दें दंतेवाड़ा जिला मुख्यालय में चाकू बाजी के इस तरह का पहला मामला है। कुछ लोगों ने बताया कि मृतक और उस पर हमला करने वाला आरोपित साथ में व्यपार करते थे। फिलहाल इस पूरे मामले की अभी पुलिस जांच कर रही है।
CG NEWS : इस दिन बस्तर आयेंगी प्रियंका गांधी...सीएम ने दिया निमंत्रण
रायपुर : छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तैयारियां अभी से शरू हो गयी हैं। केंद्रीय मंत्रियो से लेकर देश के बड़े नेताओ तक आने का सिलसिला लगातार जारी हैं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रियंका गांधी को बस्तर (Priyanka Gandhi Visits Chhattisgarh) आने का निमंत्रण दिया है। वहीं राजनेतिक सरगर्मी के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी प्रदेश के बस्तर आने वाली हैं। वे 12 अप्रैल को छत्तीसगढ़ के बस्तर आएंगी। बता दें कि बस्तर में 12 अप्रैल को महिला सम्मेलन का आयोजन होगा। सीएम ने कहा कि बस्तर में मातृशक्ति सम्मेलन होगा। मैंने उनको बस्तर आने का (Priyanka Gandhi visit to Bastar Full Detail News) निमंत्रण दिया है। राज्य सरकार आंगनबाड़ी सहायिकाओं, महिलाकर्मियों की इच्छा से बड़ा आयोजन किया जाएगा।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बताया कि प्रियंका गांधी वाड्रा 12 अप्रैल को बस्तर के दौरे (Bastar Tour) पर आएंगी। प्रियंका यहां महिला सम्मेलन में भाग लेंगी। मुख्यमंत्री ने बताया कि राज्य सरकार ने बजट में मितानिन और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को सौगात दी है। इसको लेकर प्रदेश स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन बस्तर में किया जाएगा।
बता दें कि चुनावी सभा में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी दस अप्रैल को कर्नाटक जाएंगे। इसके बाद 11 अप्रैल को दोनों नेता वायनाड जाएंगे। वहां से प्रियंका गांधी बस्तर पहुंचेंगी और महिलाओं के सम्मेलन में शामिल होंगी। बताया जा रहा है कि प्रियंका बस्तर की सभा से चुनावी अभियान की भी शुरुआत भी करेंगे। बस्तर की सभी 12 विधानसभा सीट पर कांग्रेस विधायक हैं। ऐसे में प्रियंका की सभा को काफी अहम माना जा रहा है। इससे पहले प्रियंका में रायपुर के जोरा मैदान में 26 फरवरी में सभा की थी।
दो लोगों ने की खुदकुशी : पत्नी मायके से नहीं लौटी तो पति ने लगाई फांसी, प्रेम प्रसंग के चलते 17 साल की लड़की ने किया आत्मदाह
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के बेमेतरा में मंगलवार को एक ही गांव में नाबालिग लड़की सहित दो लोगों ने आत्महत्या कर ली। एक युवक ने सिर्फ इसलिए जान दे दी कि उसकी पत्नी मायके से नहीं लौट रही थीं। इससे परेशान होकर युवक ने फांसी लगा ली। जबकि नाबालिग लड़की ने आत्मदाह किया है। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने ऐसा कदम उठाया है। मामला बेरला थाना क्षेत्र का है।
मौके से सुसाइड नोट बरामद
जानकारी के मुताबिक ग्राम सांकरा निवासी डोमार साहू (26) पुत्र तोरण साहू ने अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय कमरे में कोई नहीं थे। जब परिजन पहुंचे तो उन्हें पता चला। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट भी मिला है। इसमें उसने पत्नी के मायके जाने की बात लिखी है
दो माह से पत्नी नहीं लौटी ससुराल
थाना प्रभारी नासिर खान ने बताया कि, पत्नी के मायके चले जाने से डोमार बहुत परेशान था। करीब दो माह से उसकी पत्नी मायके में ही है, और ससुराल लौट नहीं रही थी। वह घर में अपने तीन साल के बच्चे और परिजनों के साथ रहता था। फिलहाल उसकी पत्नी को सूचना दे दी गई है। पोस्टमार्टम के बाद बुधवार को शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। मामले की जांच की जा रही है।
प्रेम प्रसंग में आत्मदाह करने की आशंका
खुदकुशी का दूसरा मामला भी इसी गांव सांकरा है। गांव में रहने वाली 17 साल की लड़की ने मंगलवार सुबह करीब आठ बजे अपने ऊपर केरोसीन डालकर आग लगा ली। चीख-पुकार सुनकर परिजन और आसपास के लोग पहुंचे। उन्होंने किसी तरह आग बुझाई, लेकिन तब तक लड़की की मौत हो चुकी थी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। आशंका है कि प्रेम प्रसंग के चलते लड़की ने जान दी है।
निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर समय-सीमा में निराकरण पत्रों की समीक्षा करते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्र पूरा करने के लिए निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि वर्ष 2020-21 में स्वीकृत सभी निर्माण कार्यों को अप्रैल माह तक अनिवार्य रूप से पूरा किया जाये। गौठानों में रीपा अंतर्गत स्वीकृत गतिविधियों को प्रारंभ करने के निर्देश भी उनके द्वारा दिये गये। कलेक्टर द्वारा बेरोजगारी भत्ता के लिए प्राप्त आवेदनों के सत्यापन तथा सामाजिक आर्थिक सर्वेक्षण की भी समीक्षा की गई। सर्वेक्षण कार्य को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों को क्षेत्र का भ्रमण करने तथा सुपरवाईजरों का वाट्सएप ग्रुप बनाकर प्रतिदिन का लक्ष्य निर्धारित करते हुए सर्वेक्षण कार्य को पूरा करने के लिए निर्देशित किया गया।
उल्लेखनीय है कि जिले में प्रतिदिन लगभग 11 हजार 200 परिवारों का सर्वे करने का लक्ष्य रखा गया है, ताकि 20 अप्रैल तक जिले में सर्वे का कार्य पूर्ण किया जा सके। बताया गया कि कांकेर जिले में अब तक 11 हजार 376 परिवारों का सर्वे किया जा चुका है तथा सत्यापन का कार्य जारी है। बेरोजगारी भत्ता के लिए प्राप्त ऑनलाईन आवेदनों की समीक्षा भी की गई तथा सत्यापन के लिए चिन्हांकित स्थलों में सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिये गये। गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से शासकीय भवनों का पोताई करने के लिए निर्माण विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। गोटुल, देवगुड़ी एवं बस्तर विकास प्राधिकरण अंतर्गत स्वीकृत सभी कार्यों को जून माह तक अनिवार्य रूप से पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा गोधन न्याय योजना की समीक्षा करते हुए गौठानों में गोबर विक्रेताओं की संख्या बढ़ाने तथा वर्मी कम्पोस्ट के निर्माण एवं उसके विक्रय में तेजी लाने के निर्देश दिये गये। आंगनबाड़ी भवनों तथा उचित मूल्य दुकानों के गोदाम सह भवन निर्माण में तेजी लाने के लिए भी कहा गया। स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी एवं हिन्दी माध्यम विद्यालयों के लिए निर्माणाधीन भवनों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिये गये। बैठक में स्वच्छ भारत मिशन, आयुष्मान कार्ड पंजीयन एवं सुराजी अभियान अंतर्गत जाति प्रमाण-पत्र एवं सामाजिक सहायता पेंशन प्रकरणों के निराकरण की भी समीक्षा की गई तथा जाति प्रमाण-पत्र 30 अप्रैल तक अनिवार्य रूप से वितरित कराने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर कांकेर एस.अहिरवार, अपर कलेक्टर अंतागढ़ बी.एस. उईके, डीएफओ कांकेर आलोक बाजपेयी एवं पश्चिम वन मंडल भानुप्रतापपुर शशिगांनदन, जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल, एसडीएम भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार तथा विभिन्न विभागों के जिला अधिकारी मौजूद थे।
TRANSFER BREAKING : तीन दर्जन से ज्यादा पुलिसकर्मियों का तबादला, उपनिरीक्षक, प्रधान आरक्षक और आरक्षक के नाम शामिल, देखें पूरी लिस्ट
बलौदाबाजार-भाटापारा। CG TRANSFER BREAKING : जिले में बड़े पैमाने पर पुलिस कर्मियों का तबादला कर दिया गया है। जारी लिस्ट में एक, दो नहीं बल्कि तीन दर्जन से ज्यादा पुलिस कर्मियों का नाम शामिल है। पुलिस उप महानिरीक्षक और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दीपक कुमार झा ने इसके लिए आदेश जारी कर दिया है। जिन पुलिस कर्मियों का नाम शामिल है उसमे एक सहायक उपनिरीक्षक, 14 प्रधान आरक्षकों और 27 आरक्षकों का नाम शामिल है।

छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव को लेकर संघ करेगा मंथन, बैठक 8 को
Breaking News : नारायणपुर में नक्सलियों ने फिर मचाया उत्पात, ओरछा मार्ग पर पेड़ गिराकर किया जाम
नारायणपुर। Narayanpur Breaking News : नक्सल प्रभावित इलाके से इस वक्त बड़ी खबर निकल कर सामने आ रही है जहां पर नक्सलियों ने नारायणपुर ओरछा के मुख्यमार्ग को बटूम के पास बीच सड़क पर पेड़ काटकर गिरा दिया है और साथ ही पत्थरों को बीच मार्ग में रख दिया है। जिससे आवजाही बंद हो गया है।

आज सुबह से ही नारायणपुर नक्सलियों ने उत्पात मचा रख्खा है। नारायणपुर और ओरछा के मुख्यमार्ग आवागमन बाधित कर दिया है। आज ओरछा का साप्ताहिक बाजार लगता है। सुबह से ही व्यापारी अपने वाहनों में बाजार के लिए निकले थे, की ओरछा से पहले ही नक्सलियों ने रास्ता बंद कर दिया है। मिली जानकारी के अनुसार जिले में नक्सली लगातार अपनी उपस्थिति दर्ज करा रहे हैं प्रतिदिन जिले में नक्सली घटनाओं को अंजाम दे रहे है। जिससे लोगों में अपनी खौफ बना रहे।
बिलासपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने किया गोठान और रूरल औद्योगिक पार्क का निरीक्षण साथ ही सामाजिक - आर्थिक सर्वेक्षण कार्य का किया मुआयना
मंत्री अकबर 5 को कबीरधाम दौरे पर कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल
कबीरधाम। प्रदेश के वन, परिवहन, आवास, पर्यावरण, विधि विधायी तथा जलवायु परिवर्तन मंत्री व कवर्धा विधायक मोहम्मद अकबर बुधवार को जिले के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मौदहापारा, रायपुर निवास से 11.00 ग्राम चमारी, वि०ख० बोड़ला जिला कबीरधाम के लिए प्रस्थान करेंगे । दोपहर 2. 30 बजे को ग्राम चमारी आगमन एवं घटनास्थल पर ग्रामवासियों एवं पीड़ित परिवार के सदस्यों से भेंट मुलाकात करेंगे। इसके बाद मंत्री अकबर ग्राम मिनमिनियां जंगल, वि०ख० बोडला आगमन एवं कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों से भेंट। शाम 4.30 बजे ग्राम कटंगीकला / बनखैरा / कॅजेदाह / खैरा / कामनबोड होते हुए ग्राम कोयलारी, वि०ख० सलोहारा आगमन एवं हाई स्कूल का अतिरिक्त कमरा / रंगमंच का लोकार्पण तथा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों से भेंट / मुलाकात।
इसके बाद ग्राम कामनबोड/कुरूवा होते हुए ग्राम भिंभौरी, वि०ख० स०लोहारा आगमन एवं जल जीवन मिशन के तहत नवनिर्मित पानी टंकी का लोकार्पण करेंगे तथा कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों से भेंट / मुलाकात।
शाम 6. 20 बजे को मंत्री अकबर ग्राम लाखाटोला / सिल्हाटी / स०लोहारा / जरहाटोला / जामगांव होते हुए ग्राम आमगांव, वि०ख० स०लोहारा आगमन एवं कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों से भेंट / मुलाकात। इसके बाद फिर आमगांव से स०लोहारा/ सिल्हाटी/ बिड़ोरा चौक / धनगांव चौक होते हुए ग्राम बबई, वि०ख० स०लोहारा, जिला कबीरधाम आगमन एवं कार्यकर्ताओं तथा ग्रामवासियों से भेंट / मुलाकात।
रात्रि 7.50 बजे को ग्राम बबई से / गंडई / धमधा /अहिवारा / कुम्हारी / टाटीबंध होते हुए रायपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। 9. 35 को रायपुर आगमन एवं आरक्षित ।
रायगढ़ में हमसफर एक्सप्रेस सहित तीन और प्रमुख ट्रेनों का स्टापेज
रायगढ़ रायगढ़ होकर गुजरने वाली चार प्रमुख रेल गाड़ीयो को रायगढ़ में स्टापेज मिलना रायगढ़ में जन हितों के लिए समर्पित रहने वाली सांसद गोमती साय के प्रयासों का सुखद परिणाम है।
विगत दिनों सांसद गोमती साय ने रेल मंत्री से मुलाकात कर क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित मांगों से अवगत कराया। सांसद की मांग को गंभीरता से लेते हुए भारत सरकार के रेल मंत्रालय के तहत रेलवे बोर्ड ने CC No 40F/2023 के तहत जारी आदेशों के तहत ट्रेन क्रमांक 17007 / 17008 सिकंदराबाद – दरभंगा एक्सप्रेस 20917/ 20918 इंदौर – पूरी हमसफ़र एक्सप्रेस 22845/22846 पुणे हटिया एक्सप्रेस 22909/22910 पूरी वलसाड एक्सप्रेस के रुकने के आदेश जारी कर दिए है।
भाजपा के वरिष्ठ नेता और प्रदेश कार्यसमिति सदस्य गुरुपाल सिंह भल्ला ने बताया कि रायगढ़ होकर गुजरने वाली चार ट्रेनों के ठहराव से रायगढ़ क्षेत्र की जनता को लाभ मिलेगा।
विधायक द्वारा बैंक कर्मी से मारपीट के विरोध में आज से अवकाश पर बैंक कर्मचारी, 2 दिन कामकाज रहेगा ठप
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ के जिला अंबिकापुर से एक बड़ी खबर सामने आई है। बीते दिन विधायक द्वारा बैंक कर्मियों से मारपीट से जुड़ा हुआ है। इस वजह से आज से 2 दिन के अवकाश पर बैंक कर्मचारी रहेंगे।
सहकारी केंद्रीय बैंक के कर्मियों ने ऐलान किया है कि कर्मचारी 2 दिन के अवकाश पर रहेंगें। सभी कर्मचारी विधायक के खिलाफ कार्रवाई और सुरक्षा की मांग कर रहे है। इस खबर पर अपडेट जारी है।
विधायक बृहस्पत सिंह की गुंडागर्दी, सहकारी बैंक के कर्मचारी को जड़ दिया थप्पड़, देखें सत्ता के नशे में कैसे कर्मचारी को पीट रहे हैं कांग्रेस विधायक…
रायपुर/रामानुजगंज: सत्ता के नशे में चूर रामानुजगंज कांग्रेस विधायक बृहस्पत सिंह ने बैंक कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया में तेजी से वायरल हो रहा है। वायरल वीडियों में एक शख्स से मारपीट करते नजर आ रहे हैं।
बताया जा रहा है कि जिस शख्स के साथ मारपीट कर रहे हैं वह सहकारी बैंक का कर्मचारी है। इस मामले को लेकर पीड़ित कर्मचारी ने अंबिकापुर संभागीय कार्यालय में की शिकायत की है। इसके साथ की कर्मचारी संगठन ने कार्रवाई की मांग की है। बताया जा रहा है कि सहकारी बैंक के कर्मचारी का नाम राकेश कुमार हैं। भुगतान नहीं करने को लेकर नाराज विधायक ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया। विधायक के इस हरकत के बाद कर्मचारी संगठन में आक्रोश हैं।
ये है पूरा मामला
रामानुजगंज के तेज तर्रार विधायक एवं सरगुजा विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष बृहस्पति सिंह ने सोमवार को केंद्रीय सहकारी बैंक पहुंचकर बैंक के कर्मचारियों की पिटाई कर दी। सैकड़ों की संख्या में किसानों की मौजूदगी में बैंक कर्मियों को पीटे जाने का मामला बैंक के सीसीटीव्ही कैमरे में रिकार्ड हो गया है। घटना से आक्रोशित केंद्रीय सहकारी बैंक कर्मचारी संगठन ने मुख्यमंत्री के नाम आईजी सरगुजा को ज्ञापन सौंप 05 अप्रैल से 06 अप्रैल तक सामूहिक अवकाश पर रहने की सूचना दे दी है।
अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाने की चेतावनी
इसके बाद भी विधायक पर कार्रवाई नहीं होने पर संगठन ने अनिश्चितकालीन अवकाश पर जाने की चेतावनी दी है। मिली जानकारी के अनुसार 03 अप्रैल सोमवार को बृहस्पति सिंह सहकारी बैंक की रामानुजगंज शाखा पहुंचे। उन्होंने एक किसान की शिकायत पर बैंक के लिपिक राजेश पाल एवं भृत्य अरविंद सिंह को बैंक के बाहर बुलाया और सैकड़ों की संख्या में किसानों की मौजूदगी में लिपिक राजेश पाल एवं भृत्य अरविंद सिंह को एक के बाद एक कई थप्पड़ रसीद कर दिया। यह पूरा घटनाक्रम बैंक के सीसी टीव्ही कैमरे में रिकार्ड हो गया।
CG NEWS : केंद्र सरकार की रोक के बावजूद अखबार और प्रिंटेड पेपर में परोसा जा रहा खाना, स्ट्रीट फूड की पैकिंग पर छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में याचिका दायर
बिलासपुर। CG NEWS : होटल, स्ट्रीट फूड के स्टॉलों में अखबार या दूसरे प्रिंटेड पेपर्स में खाने-पीने का सामान परोसे जाने को लेकर हाईकोर्ट में जनहित याचिका लगाई गई है। याचिका में कहा गया है कि, अखबार या अन्य प्रिंटेड पेपर में रखकर खान-पान की चीजें देने का प्रचलन अभी भी जारी है। यह सेहत के लिए बहुत ही खतरनाक है। इसे लेकर साल 2018 में केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी कर रोक लगा दी थी, लेकिन छत्तीसगढ़ में इसका पालन नहीं हो रहा है। मामले की सुनवाई के लिए कोर्ट ने अभी तारीख तय नहीं की है।
आरटीआई एक्टिविस्ट व अधिवक्ता रितेश शर्मा ने की ओर से लगाई गई याचिका में कहा गया है कि, 24 दिसंबर 2018 को केंद्र सरकार ने अधिसूचना जारी की थी। इसे राजपत्र में प्रकाशित किया गया था। इसमें कहा गया है कि, प्रिंटेड पेपर्स में उपयोग की गई स्याही सेहत के लिए नुकसानदायक है। जिसकी वजह से खाद्य सुरक्षा और मानक (पैकेजिंग) अधिसूचना के अनुसार अखबार या अन्य प्रिंटेड सामग्री का उपयोग भोजन के भंडारण और लपेटने के लिए नहीं किया जाएगा। यह प्रावधान एक जुलाई 2019 से पूरे देश में लागू है, लेकिन छत्तीसगढ़ में इस पर अमल नहीं हो रहा है।
पति की इन हरकतों से परेशना थी पत्नी, तंग आकर उठाया बेलन और दबा दिया गला, हैरान कर देगी वजह
गरियाबंद। जिले में एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां बेलन से गला दबाकर शिक्षक पति की उसकी पत्नी ने हत्या कर दी। पति की मौत और पत्नी के गिरफ्तार होने के बाद अब दोनों बच्चे अनाथ हो गए हैं। इस घटना के पीछे शराब वजह बनी, जिसके चलते पत्नी ने पति को जान से मार दिया।
बताया जा हा है कि पति की अत्यधिक शराब पीने की आदत से पत्नी परेशान थी। पति रोज शाम को शराब पीकर पत्नी से मारपीट करता था, जिसके चलते उसने बच्चों को भी अपने दादा-दादी के यहां भेज दिया था। बीते कल शिक्षक पति अत्यधिक शराब सेवन कर स्कूल गया और वहीं सो गया, तभी पत्नी और कुछ पड़ोसी उसे उठाकर घर लाए। रात को होश आने के बाद पति फिर पत्नी से विवाद करने लगा। इससे नाराज पत्नी ने बेलन से पहले तो पति की पिटाई की इसके बाद बेलन से ही गला दबाकर हत्या कर दी।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में भी गला दबाकर हत्या करने की बात सामने आई है देवभोग पुलिस ने हत्या करने वाली पत्नी को गिरफ्तार कर लिया हैं मगर बड़ा सवाल यह कि शराब और कितने परिवारों को उजाड़ने का कारण बनेगी पिता की मौत और मां के जेल जाने के बाद अब दोनो बच्चे अनाथ हो गए हैं।
49 लाख रूपए की लागत से मोरगा डैम की मरम्मत का काम जारी
मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिला स्थित मोरगा डैम का मरम्मत का कार्य तेजी से कराया जा रहा है। डैम में लिकेज आ जाने के कारण बीते बारिश के सीजन में इस डैम की सुरक्षा को देखते हुए इसके बेस्ट बियर से पानी निकालने की जरूरत पड़ गई थी। डैम के लिकेज की मरम्मत का कार्य 49 लाख रूपए की लागत से कराया जा रहा है। कलेक्टर पी.एस. धु्रव ने मोरगा डैम पहुंचकर निर्माण कार्य का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर विशेष रूप से ध्यान देने के निर्देश दिए। यह डैम सिंचाई के लिए काफी उपयोगी है। इलाके के किसानों को इस डैम के माध्यम से लगभग 800 एकड़ में सिंचाई के लिए जलापूर्ति को देखते हुए 2.25 करोड़ रूपए की लागत से सिंचाई नाली का निर्माण भी कराया जा रहा है। कलेक्टर ने इस मौके पर मजदूरों से बातचीत की और निर्माण कार्य में प्रयुक्त सामग्री की गुणवत्ता भी परखी। उन्होंने सीमेंट, कॉन्क्रीट को निर्धारित मात्रा में अच्छे तरीके से मिक्स करने के बाद ही इसका उपयोग किए जाने के निर्देश दिए।
मुलाकात कार्यक्रम: मुख्यमंत्री की पहल से बलरामपुर जिले के किसानों की वर्षों से लंबित भू-अर्जन मुआवजा राशि मिली
बलरामपुर जिले के किसानों के लिए भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जाना सार्थक सिद्ध हुआ है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के निर्देश पर जल संसाधन विभाग द्वारा गिरवानी और कोटराही जलाशय परियोजनाओं के 43 किसानों की लंबित भू-अर्जन राशि 5 करोड़ 46 लाख 20 हजार रुपए स्वीकृत की गई। स्कूल शिक्षा मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम ने इन किसानों को मुआवजा राशि का चेक वितरित किया।
किसानों का कहना है कि उन्होंने मुआवजे की आस ही छोड़ दी थी। मुआवजा राशि मिलने से किसानों में खुशी की लहर है। इन किसानों ने मुआवजा राशि मिलने पर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। किसानों की जमीन सिंचाई परियोजनाओं के लिए ली गई थी और लगभग 15 वर्षों से उन्हें मुआवजे की राशि नहीं मिली थी। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में जब इन किसानों ने अपनी समस्या बताई तब उन्होंने अधिकारियों को भू-अर्जन मुआवजा प्रकरणों का परीक्षण कर किसानों को जल्द मुआवजा राशि उपलब्ध कराने के निर्देश दिए थे।
अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार वर्ष 2008 में वाड्रफनगर विकासखण्ड के गिरवानी और कोटराही में सिंचाई परियोजनाओं के अंतर्गत जलाशय का निर्माण किया गया था। यहां सिंचाई परियोजनाओं के लिए 43 किसानों की खेतिहर भूमि डूबान क्षेत्र में घोषित करते हुए भू-अर्जन के तहत प्रकरण तैयार किया गया था। इन किसानों को लंबे समय से भू-अर्जन के अंतर्गत मुआवजे की राशि नही मिल पाई थी, किसान मुआवजे की राशि को लेकर चिंतित थे।
ऐसे में कलेक्टर विजय दयाराम के. के मार्गदर्शन में सिंचाई परियोजनाओं के मुआवजा प्रकरणों का निराकरण करते हुए कोटराही जलाशय बांध योजना अंतर्गत कुल 16 प्रभावित किसानों को 01 करोड़ 81 लाख 20 हजार 6 सौ रुपये तथा गिरवानी जलाशय बांध योजना के अंतर्गत 27 प्रभावित किसानों को 03 करोड़ 65 लाख 40 रुपये मुआवजे राशि का प्रकरण तैयार किया गया।
रबर की खेती अब केरल की तर्ज पर छत्तीसगढ़ में भी होगी
छत्तीसगढ़ में भी अब ज्यादा मुनाफा देने वाले रबर के पेड़ों की खेती की जा सकेगी। रबर अनुसंधान संस्थान, कोट्टायाम बस्तर क्षेत्र में रबर की खेती की संभावनाएं तलाशने के लिए कृषि अनुसंधान केन्द्र बस्तर में एक हेक्टेयर क्षेत्रफल में रबर की प्रायोगिक खेती करने जा रहा है।
इस संबंध में आज यहां इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के रायपुर के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल की मौजूदगी में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर तथा रबर अनुसंधान संस्थान कोट्टायाम के मध्य एक समझौता किया गया। समझौता ज्ञापन पर इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के संचालक अनुसंधान डॉ. विवेक कुमार त्रिपाठी तथा रबर रिसर्च इंस्टिट्यूट कोट्टायाम की संचालक अनुसंधान डॉ. एम.डी. जेस्सी ने हस्ताक्षर किये। इस समझौते के अनुसार रबर इंस्टिट्यूट कृषि अनुसंधान केन्द्र बस्तर में एक हेक्टेयर रकबे में रबर की खेती हेतु सात वर्षाें की अवधि के लिए पौध सामग्री, खाद-उर्वरक, दवाएं तथा मजदूरी पर होने वाला व्यय इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय को उपलब्ध कराएगा। वह रबर की खेती के लिए आवश्यक तकनीकी मार्गदर्शन तथा रबर निकालने की तकनीक भी उपलब्ध कराएगा। पौध प्रबंधन का कार्य रबर इंस्टिट्यूट के वैज्ञानिकों के मार्गदर्शन में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय द्वारा किया जाएगा।
अनुबंध समारोह को संबोधित करते हुए इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. गिरीश चंदेल ने कहा कि रबर एक अधिक लाभ देने वाली फसल है। भारत में केरल, तमिलनाडु आदि दक्षिणी राज्यों में रबर की खेती ने किसानों को सम्पन्न बनाने में अहम भूमिका निभाई है। उन्होंने कहा कि रबर अनुसंधान संस्थान कोट्टायाम के वैज्ञानिकों ने छत्तीसगढ़ के बस्तर क्षेत्र की मिट्टी, आबोहवा, भू-पारिस्थितिकी आदि को रबर की खेती के लिए उपयुक्त पाया है और प्रायोगिक तौर पर एक हेक्टेयर क्षेत्र में रबर के पौधों का रोपण किया जा रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि यहां रबर की खेती को निश्चित रूप से सफलता मिलेगी तथा किसानों को अधिक आमदनी प्राप्त हो सकेगी।
अनुबंध समारोह में इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय के निदेशक विस्तार सेवाएं डॉ. अजय वर्मा, निदेशक प्रक्षेत्र एवं बीज डॉ. एस.एस. टुटेजा, निदेशक शिक्षण डॉ. एस.एस. सेंगर, कृषि महाविद्यालय रायपुर के अधिष्ठाता डॉ. जी.के. दास, स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी के अधिष्ठाता डॉ. विनय कुमार पाण्डेय, उद्यानिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र, जगदलपुर की अधिष्ठाता डॉ. जया लक्ष्मी गांगुली सहित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय तथा रबर अनुसंधान संस्थान के वरिष्ठ वैज्ञानिक उपस्थित थे।
सुपोषित छत्तीसगढ़ बनाने गांव-गांव हुआ पोषण पखवाड़े का आयोजन
छत्तीसगढ़ के गांव-गांव में सुपोषित छत्तीसगढ़ के ध्येय से पोषण जागरूकता पखवाड़े का आयोजन किया गया। 20 मार्च से 03 अप्रैल तक चले इस पखवाड़े में बच्चों तथा महिलाओं के पोषण एवं स्वास्थ्य देखभाल संबंधी जागरूकता और आदतों में सुधार लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए। पखवाड़े में सुपोषण रथ, पोषण साइकल/बाइक रैली, मैराथन, मिलेट्स जागरूकता कैम्प, सुपोषण चौपाल, अम्मा की रसोई का भी आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों में महिलाओं और बच्चों के साथ ही पंचायत प्रतिनिधि, गांव के युवा, विभिन्न विभागों के अधिकारी और यूनिसेफ के प्रतिनिधि भी शामिल हुए।
महिला एवं बाल विकास विभाग संचालक श्रीमती दिव्या मिश्रा ने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान प्रत्येक दिन के लिए कलेण्डर अनुसार गतिविधियां आयोजित की गई। इन गतिविधियों के माध्यम से व्यक्तिगत और सामुदायिक स्तर पर पोषण सम्बन्धित व्यवहार परिवर्तन का प्रयास किया गया। पोषण पखवाड़े के दौरान आयुष, पंचायत, कृषि सहित अन्य विभागों, जनप्रतिनिधियों का पूरा सहयोग मिला। पोषण पखवाड़े के दौरान कई किसान, पंचायत प्रतिनिधि, युवा भी इस अभियान से जुड़े। यूनिसेफ ने पोषण संबंधी संदेश और वीडियो के माध्यम से तकनीकी सहयोग प्रदान किया।
श्रीमती मिश्रा ने बताया कि पोषण पखवाड़े के दौरान बच्चों का वजन, लंबाई एवं ऊंचाई मापन कर बच्चों में पोषण स्थिति की जानकारी लेकर पोषण ट्रैकर ऐप में दर्ज किया गया है। इस दौरान विकासखण्ड स्तर पर बेहतर काम करने के लिए दो-दो आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं को पुरस्कृत भी किया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ता को एकमुश्त विशेष मानदेय के रूप में 5000 रूपये और सहायिकाओं को 2500 रूपये प्रदान किए जाएंगे।
पोषण पखवाड़े के दौरान मुख्य रूप से पोषण कल्याण के लिए मिलेट्स के प्रचार-प्रसार और लोकप्रियता, स्वस्थ्य बालक-बालिका स्पर्धा और सक्षम आंगनबाड़ी केन्द्र संबंधित थीम आधारित गतिविधियों का आयोजन किया गया। इस दौरान लोगों को मिलेट्स के फायदों के बारे में जानकारी देकर उन्हें इसेे दैनिक आहार में शामिल करने के लिए जागरूक किया गया। पोषण पखवाड़े के दौरान महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा अन्य विभागों के समन्वित प्रयास से छत्तीसगढ़ में 2 लाख 68 हजार 180 गतिविधियां आयोजित की गई। पोषण पखवाड़े के समापन अवसर पर आज महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित वेबिनार में यह जानकारी दी गई। वेबिनार में सभी जिलों के विभागीय अधिकारी सहित स्वास्थ्य, पंचायत, कृषि सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी और यूनिसेफ के प्रतिनिधि शामिल हुए।
पुलिस ने 3 नक्सलियों को किया गिरफ्तार, IED ब्लास्ट और आगजनी में थे शामिल
कांकेर। जिले में सर्चिंग के दौरान 3 नक्सलियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार नक्सलियों पर IED ब्लास्ट, आगजनी, मारपीट जैसे गंभीर अपराध दर्ज हैं। गिरफ्तार नक्सलियों के नाम सुमन आंचला, संजय उसेंड और परसराम हैं।
जानकारी के मुताबिक, जिला पुलिस बल और DRG की संयुक्त पार्टी गश्त पर रवाना हुई थी। जवानों की टुकड़ी डुट्टा, जुंगड़ा, चिलपरस, पानीडोबीर इलाके की ओर निकली थी। जवानों की टीम जंगलों के बीच आगे बढ़ रही थी कि 3 संदिग्ध लोग पुलिस जवानों को देख भागने लगे, जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ में तीनों ने माओवादी संगठन से जुड़कर सक्रिय सदस्य के रूप में काम करना बताया
जांच में तीनों आरोपियों पर नक्सलियों के साथ मिलकर आगजनी, IED विस्फोट, मारपीट जैसे मामले दर्ज होना पाया गया। तीनों आरोपियों पर सड़क निर्माण में लगे वाहनों में आगजनी, मोबाइल टावर में आगजनी, ग्रामीणों से मारपीट, पुलिस पार्टी पर हमला करने जैसे गंभीर मामले दर्ज हैं।फिलहाल पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।
बिलासपुर शहर के मुख्य स्थानों में सरप्राइज चेकिंग लगाकर 138 संदिग्ध बुलेट वाहनों की चेकिंग की गई
निजात अभियान के तहत् सरकण्डा पुलिस की लगातार कार्यवाही जारी...अवैध मादक पदार्थ गांजा बिक्री करने वाला आरोपी सरकण्डा पुलिस के गिरफ्त में
CG NEWS : दहेज में मिला होम थिएटर, शादी के 2 दिन बाद हुआ ब्लास्ट...दूल्हे सहित…
कवर्धा। CG NEWS : जिले में होम थिएटर ब्लास्ट होने से 2 भाइयों की मौत होने की खबर सामने आया है। वहीं डेढ़ साल के बच्चे समेत 4 लोग घायल हुए हैं। सभी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला रेंगाखार थाना क्षेत्र का है।

बता दें कि चमारी गांव में रहने वाले हेमेंद्र मेरावी 2 दिन पहले अंजना गांव में शादी हुई थी। उसे दहेज में होम थिएटर मिला था। सोमवार सुबह लगभग 11.30 बजे के बीच घर के लोगों ने होम थिएटर चालू किया था। उसी दौरान अचानक ब्लास्ट हो गया। जिसकी चपेट में हेमेंद्र आ गया और उसकी उसी वक्त मौत हो गई है। धमाके के बाद घर का छप्पर उड़ गया और दीवार भी गिर गई है। वहीं घटना के बाद हेमेंद्र मेरावी के छोटे भाई राजकुमार, सूरज मेरावी, शिवकुमार, सौरभ (डेढ़ साल), दीपक को अस्पताल में भर्ती कराया गया था। जहां इलाज के दौरान राजकुमार की भी मौत हो गई। घटना के बाद इसकी सूचना पुलिस को दी गई थी। जिसके बाद ही घायलों को अस्पताल ले जाया गया था। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के साथ फोरेंसिक की टीम घटना स्थल पर पहुंचकर ब्लास्ट के कारणों की जांच कर रही है।
तेज रफ्तार ट्रक ने बाईक को मारी जोरदार टक्कर, 2 लोगों की मौके पर दर्दनाक मौत
रायगढ़। CG ACCIDENT NEWS : जिले में सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है जहां 2 युवकों की मौत हो गई है। दोनों सड़क किनारे खड़े होकर ऐग रोल खा रहे थे। तभी ट्रक ने उन्हें जोरदार टक्कर मार दिया। जिससे मौके पर ही दोनों की मौत हो गई है। चालक घटना के बाद मौके से फरार हो गया है। हादसा जूटमिल थाना क्षेत्र में हुआ है।
डूमरमुड़ा गांव में प्रफुल्ल यादव अपने एक साथी के साथ रविवार रात को गांव के चौक पर गया था। जिस जगह पर हादसा हुआ है वह रायगढ़-ओडिशा नेशनल हाईवे है। दोनों युवक वहां पर एग रोल खाते खड़े थे। ठीक इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ने दोनों के टक्कर मार दी। दोनों सिर के बल कुछ दूर जाकर गिर गए, जिससे अधिक खून बह जाने के कारण दोनों की मौत हो गई। हादसे के बाद ट्रक चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया है।
मिली जानकारी के अनुसार घटना के बाद आस-पास के लोगों की भीड़ हो गई और जमकर हंगामा किया। करीब एक घंटे तक हंगामा चलता रहा। जिसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। इसके बाद लोगों को शांत कराया गया। उन्हें आश्वासन दिया गया है कि ड्राइवर को जल्द पकड़ लिया जएगा। मृतकों के परिजनों को 25-25 हजार रुपए सहायता राशि दी गई है। दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए ले जाया गया है। रात होने के कारण पीएम नहीं हो सका था। अब सोमवार को पीएम कर शव परिजनों को सौंपे गए हैं। पुलिस आरोपी ट्रक ड्राइवर की तलाश कर रही है।
CG BREAKING : छग के स्वास्थ्य मंत्री को HC का नोटिस, इस मामले में 11 अप्रैल तक मांगा जवाब
बिलासपुर। CG BREAKING : प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव (TS Singhdeo) को हाईकोर्ट ने नोटिस जारी की है. इस मामले में कोर्ट ने उन्हें 11 अप्रैल तक जवाब प्रस्तुत करने को कहा है. बता दें पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करने वाली तरू नीर समिति द्वारा हाईकोर्ट में टीएस सिंहदेव के खिलाफ याचिका दायर की गई है. जिसमे मंत्री सिंहदेव के खिलाफ तालाब को पाटकर जमीन बेचने का आरोप लगाया गया है.
कोर्ट ने 11 अप्रैल तक जवाब माँगा जवाब
आपको बता दें कि, ये मामला अम्बिकापुर शहर में 52.06 एकड़ में फैले शिव सागर मौलवी बांध की जमीन का है. जहाँ की जमीन टीएस सिंहदेव के नाम पर है. अम्बिकापुर के तरू नीर समिति ने 20 मार्च को बिलासपुर हाईकोर्ट में याचिका दाखिल की थी, जिस पर जस्टिस गौतम भादुड़ी और जस्टिस एनके चंद्रवंशी की बेंच ने सुनवाई करते हुए टीएस सिंहदेव को नोटिस जारी किया है. कोर्ट ने नोटिस में सिंहदेव को व्यक्तिगत रुप से या फिर अधिवक्ता के माध्यम से 11 अप्रैल तक जवाब प्रस्तुत करने को कहा है. कोर्ट ने नोटिस में कहा है कि तय समय सीमा में जवाब प्रस्तुत नहीं करने पर इस मामले में एकतरफा फैसला लिया जाएगा.
कांग्रेस नेताओं का चेहरा कोयले की कालिख से पुता हुआ है : बृजमोहन
CG NEWS : सरंपच और ग्रामीण की हत्या करने वाला नक्सली गिरफ्तार
दंतेवाड़ा। जिले में पुलिस ने सरपंच और ग्रामीण की हत्या करने वाले नक्सली को गिरफ्तार किया है। ऐटेपाल के जंगल से पुलिस पार्टी ने नक्सली को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है।
ऐटेपाल के जंगल में पुलिस पार्टी को देखकर भाग रहे नक्सील को पकड़ कर जब उससे पूछताछ की गई तो उसने अपना नाम नंदा माड़वी बताया कि वो ऐटेपाल आसूपारा रहने वाला है। नंदा कुआकोंडा थाना क्षेत्र जिला दन्तेवाड़ा के नक्सली संगठन में डीएकेएमएस सदस्य के तौर पर काम कर रहा है।
नक्सली नंदा माड़वी ने पुलिस की पूछताछ में बताया कि उसने ग्राम पंचायत छोटेगुडरा के सरपंच लखमा मण्डावी और ग्रामीण लक्ष्मण मण्डावी की हत्या की है। जिसके खिलाफ थाने में केस दर्ज है। नक्सली के पकड़े जाने और फिर कबूलनामे के बाद डीआरजी और पुलिस की टीम ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है।
CG News : बीजापुर में नक्सली साजिश नाकाम, बेस कैंप के पास से IED बरामद
बीजापुर। Bijapur News : बीजापुर ( bijapur)में सुरक्षाबलों और माओवादियों के बीच संघर्ष लगातार जारी. रविवार को, सीआरपीएफ 210वीं बटालियन की कमांडो टीम ने एक IED बरामद कर, बड़ी साजिश को नाकाम कर दिया है. यह आईईडी बेस कैंप सेर्केगुडा और बासागुडा इलाके से बरामद की गई है।
जानकारी के मुताबिक रविवार को सेर्केगुडा और बासागुडा में जो आईईडी लगाई गई थी. वह तीन से पांच किलो की थी। बीजापुर में एक सप्ताह के भीतर चार आईईडी विस्फोट की घटना घटी है. इसमें एक जवान घायल हुआ था. लेकिन इस बार नक्सलियों की एक भी नहीं चली। सुरक्षाबलों की टीम ने कार्रवाई करते हुए आईईडी( IED) विस्फोट होने की घटना का पर्दाफाश कर दिया।
लाल आतंक को करारा जवाब मिल रहा
बीजापुर में लगातार सुरक्षा बल की टीमें नक्सलियों के मांद में घुसकर प्रहार कर रही है. जिससे लाल आतंक को करारा जवाब मिल रहा है. कई एनाउंटर को सुरक्षाबलों ने फेल किया है. कई योजनाओं के अधिकांश नक्सली सरेंडर कर रहे हैं. इस वजह से नक्सलियों में हताशा है. केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने बस्तर दौरे मे यह बयान दिया था कि “नक्सली अपनी आखिरी लड़ाई लड़ रहे हैं”. ऐसे में सुरक्षाबल लगातार अग्रेसिव होकर नक्सलियों के खिलाफ कार्रवाई कर रहे हैं. यही वजह है कि नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के लिए आईईडी का सहारा ले रहे हैं।
CG ACCIDENT : महिला टीचर की सड़क हादसे में दर्दनाक मौत, सिर को कुचलते हुए निकला ट्रक
बालोद। जिले में ट्रक की टक्कर से एक शिक्षिका की मौत हो गई, वहीं दूसरी शिक्षिका गंभीर रूप से घायल है। ट्रक के नीचे आने के कारण शिक्षिका का सिर पूरी तरह से कुचल गया है। हादसा गुरूर थाना क्षेत्र में हुआ है।
जानकारी के मुताबिक, टीचर्स एसोसिएशन की अध्यक्ष नीता बघेल और मीना साहू दोनों बोर्ड परीक्षाओं की कॉपने जांचने के लिए बालोद आ रही थीं, तभी ग्राम भरदा में हनुमान मंदिर के सामने स्कूटी सवार दोनों शिक्षिकाओं को ट्रक ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में शिक्षिका नीता बघेल स्कूटी से गिरकर ट्रक के चक्के के नीचे आ गईं, इससे उनका सिर और धड़ बुरी तरह से कुचल गया है।
इससे नीता बघेल की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, वहीं दूसरी शिक्षिका मीना साहू गंभीर रूप से घायल है। लोगों ने हादसे की सूचना तुरंत पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल शिक्षिका को गुरूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज के लिए भर्ती कराया, जहां उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। पुलिस ने मृत शिक्षिका नीता बघेल के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया है। दोनों शिक्षिकाओं के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है। वहीं ट्रक चालक फिलहाल फरार है, जिसकी तलाश की जा रही है। मृत शिक्षिका नीता बघेल ग्राम चंदन बिरही में पदस्थ थीं, वहीं दूसरी शिक्षिका मीना साहू के बारे में जानकारी नहीं मिली है।
विवाद रोकने पहुंचे यूथ कांग्रेस के नेताओं पर चाकू से हमला, भड़के कांग्रेसियों ने किया थाने का घेराव
भालू के हमले से एक व्यक्ति की मौत
एक्सप्रेस ट्रेन में चढ़ने को लेकर हुए झगड़े में पैसेंजर ने दूसरे यात्री को लगाई आग, बच्चा समेत 3 की मौत
मुख्यमंत्री बघेल से दुर्ग में विभिन्न समाजके प्रतिनिधिमंडलों ने की मुलाकात
*गुजरात से भटकते भटकते महिला पहुंची छत्तीसगढ़ 1700 कि.मी. दूर भटककर छत्तीसगढ में मिला न्याय
*सवालों का गला घोंटकर रामराज्य नहीं लाया जा सकता - बसंत ताटी*
फिनिश्ड स्टील, सेलेबल स्टील व डिस्पैच में भी बनाया नया रिकार्ड
भिलाई भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में उत्पादन के नए रिकॉर्ड दर्ज कर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। जिसमें फिनिश्ड स्टील, सेलेबल स्टील तथा डिस्पैच में श्रेष्ठ प्रदर्शन किया गया। इसके अतिरिक्त विभिन्न विभागों ने भी इस वित्त वर्ष में उत्पादन के नए वार्षिक कीर्तिमान स्थापित करने में सफल हुए। इनमें शामिल हैं सिंटर प्लांट-3, ब्लास्ट फर्नेस-8 एसएमएस-3 प्लेट मिल तथा बीआरएम ओएचपी ने नये रिकॉर्ड बनाये।
सिंटर प्लांट-3 ने किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
संयंत्र के सिंटर प्लांट-3 ने अप्रैल 2022 से मार्च, 2023 अवधि में 5.432 मिलियन टन सिंटर उत्पादन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 5.265 मिलियन टन सिटर को ध्वस्त किया। इसी क्रम में दोनों सिटर प्लाट्स ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में कुल 8.033 मिलियन टन सिटर उत्पादन करते हुए वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 7?893 मिलियन टन सिटर उत्पादन रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए नया कीर्तिमान रचा है।
ब्लास्ट फर्नेस-8 ने किया रिकॉर्ड उत्पादन
मिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, ब्लास्ट फर्नेस-8 ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 2.543 मिलियन टन हॉट मेटल उत्पादन कर पिछले वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड 2?474 मिलियन टन हॉट मेटल को पछाड़ कर नया कीर्तिमान रचा है।
एसएमएस-3 ने बनाया बेस्ट अप्रैल से मार्च का रिकॉर्ड सेल
भिलाई इस्पात संयंत्र की मॉडेक्स इकाई, एसएमएस-3 ने अप्रैल 2022 से मार्च, 2023 अवधि में 3.056 मिलियन टन कास्ट स्टील प्रोडक्शन कर पिछले वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज 2?726 मिलियन टन कास्ट स्टील प्रोडक्शन के अपने ही रिकॉर्ड को पीछे छोड़ा।
बार एवं रॉड मिल ने भी किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
संयंत्र की अन्य मॉडेक्स इकाई बार एंड रॉड मिल ने भी अप्रैल, 2022 से मार्च, 2021 अवधि में 8.383 लाख टन उत्पादन कर नया रिकॉर्ड दर्ज किया बीआरएम ने यह रिकॉर्ड पिछले वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में उत्पादित 7.187 मिलियन टन के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ते हुए बनाया है।
फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन में भी कीर्तिमान
भिलाई इस्पात सयंत्र के सभी फिनिशिंग मिलो ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में कुल 4.434 मिलयन टन फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 3?784 मिलियन टन फिनिश्ड स्टील प्रोडक्शन के अपने सर्वश्रेष्ठ निष्पादन रिकॉर्ड को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है। सेलेबल स्टील उत्पादन में श्रेष्ठ प्रदर्शन सेल-बीएसपी ने वित्त वर्ष 2022-23 के अप्रैल से मार्च अवधि में 4.829 मिलियन टन सेलेबल स्टील प्रोडक्शन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज 4?666 मिलियन टन कुल सेलेबल स्टील प्रोडक्शन के रिकॉर्ड को ध्वस्त किया है।
डिस्पैच में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
भिलाई इस्पात संयंत्र के विभिन्न विभागों ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 4.78 मिलियन टन डायरेक्ट डिस्पैच कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 4?706 टन सेलेबल स्टील की लोडिंग के पिछले रिकॉर्ड को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।
टीम यूआरएम में किया श्रेष्ठ प्रदर्शन
टीम यूआरएम( यूनिवरसल रेल मिल) और सभी संबद्ध विभागों ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 7.94 लाख टन उत्पादन कर वर्ष 2020-21 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 6?293 टन ( प्राइम रेल ) के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है। जिसमें रोलिंग - 109105 (922352 टन), फि़निश्ड - 848745 (वर्ष 2020-21-700482), प्राइम - 794190,एसीसी - 93.5त्न, रेक डिस्पैच्ड - 835 हैं।
एल आर(लॉन्ग रेल)में बनाया कीर्तिमान
इसके अलावा एल आर (लॉन्ग रेल) डिस्पैच टू आई आर (इंडियन रेल्वे) और सभी संबद्ध विभागों ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 1000 रेक्स (9.39 लाख टन) उत्पादन कर वर्ष 2020-21 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 785 रेक्स और 736019 टन के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।
हॉट मेटल प्रॉडक्शन मे भी रचे कीर्तिमान
भिलाई इस्पात सयंत्र के हॉट मेटल प्रॉडक्शन ने वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 5.42 मिलियन टन उत्पादन कर वर्ष 2021-22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 5.29 मिलियन टन के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।
क्रूड स्टील प्रॉडक्शन में भी कीर्तिमान
भिलाई इस्पात सयंत्र के एस एम एस 2 एवं एस एम एस 3 ने मिलकर वित्त वर्ष 2022-23 के माह अप्रैल से मार्च अवधि में 5.18 मिलियन टन उत्पादन कर वर्ष 2021 -22 के अप्रैल से मार्च अवधि में दर्ज किए 4.88 मिलियन टन के आंकड़े लोडिंग को पार कर नया कीर्तिमान दर्ज किया है।
बिजली उत्पादन में भी बनाए नए रिकॉर्ड
भिलाई इस्पात सयन्त्र में 2022- 23 में 57.3 मेगावाट के अब तक के सबसे अधिक वार्षिक बिजली उत्पादन कर नया रिकॉर्ड बनाया है।
CM भूपेश बघेल आज दुर्ग ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में करेंगे भेंट-मुलाक़ात सरकारी योजनाओं की परखेंगे जमीनी हकीकत, बेलचंदन की प्रतिमा का करेंगे अनावरण
मोतीमाला के नाम पर करोड़ों की ठगी, वाराणसी से गिरफ्तार हुआ आरोपी
कलेक्टर ने वेद परसदा और लावर का दौरा कर किया सर्वे कार्य का निरीक्षण
सही जानकारी दर्ज कराने ग्रामीणों से की अपील मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा सामाजिक -
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता / बिलासपुर -
आर्थिक सर्वेक्षण का शुभारंभ किए जाने के साथ ही जिले में भी 909 प्रगणक टीमों द्वारा सर्वे का काम शुरू कर दिया गया है। महीने भर का यह अभियान आगामी 30 अप्रैल तक चलेगा। कलेक्टर सौरभकुमार ने इस सिलसिले में आज मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम वेद परसदा व लावर का दौरा कर सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने ग्रामीणों को सर्वे टीमों द्वारा पूछे गए सवालों की सही जानकारी उपलब्ध कराने की अपील की है। भावी विकास के कार्य और योजनाओं के निर्माण में सर्वे में एकत्र जानकारी का उपयोग किया जायेगा।कलेक्टर सौरभकुमार ने निरीक्षण के दौरान वेदपरसदा और लावर में सर्वे टीम को घर घर पहुंचकर ठीक तरीके से सर्वे करने को कहा। कोई भी परिवार सर्वे से छूटना नहीं चाहिए। यदि कहीं पर कोई परेशानी हो तो अपने सुपरवाइजर अथवा जनपद पंचायत के सीईओ से समाधान कर सकते हैं। यह राज्य सरकार की समयसीमा में पूर्ण होने वाला सर्वोच्च प्राथमिकता का एवं महत्वपूर्ण कार्यक्रम है। इसमें कोताही बर्दाश्त नहीं की जायेगी। उन्होंने वेदपरसदा में संचालित रीपा गतिविधियों का भी अवलोकन किया। उन्होंने इन ग्रामों में युवाओं से चर्चा कर बेरोजगारी भत्ता योजना की भी जानकारी दी। गौरतलब है कि जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायत में एक प्रगणक दल आज से काम शुरू कर दिए हैं। जिसमें एक महिला सदस्य एवं एक पुरूष सदस्य शामिल हैं, जो घर-घर जाकर सर्वे करेंगे। सर्वे में मुख्य रूप से परिवार के मुखिया से जुड़ी बुनियादी जानकारी, प्रधानमंत्री आवास योजना की जानकारी, राशन कार्ड, धान विक्रय, नरेगा जॉब कार्ड, परिवार के अन्य सदस्यों की जानकारी, समस्त स्त्रोतों से परिवार की आमदनी, आयकर दाता, परिवार की भूमि, आवास है या नहीं, आवास एवं शौचालय की जानकारी, निराश्रित परिवार, सिंचाई साधन, वाहन एवं अन्य सामग्री, घरेलु ईंधन की व्यवस्था, कुकिंग गैस, कौशल प्रशिक्षण एवं विद्युत कनेक्शन सहित अन्य जानकारी प्राप्त की जाएगी। प्राप्त डाटा का एप्प के माध्यम से सर्वे स्थल पर ऑनलाइन या ऑफलाइन एंट्री की जाएगी। सर्वेक्षण का कार्य 30 अप्रैल तक पूर्ण कराया जाना है। इस सर्वेक्षण का उद्देश्य शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का जनसामान्य के जीवन पर प्रभाव का आकलन कर प्राप्त जानकारी का उपयोग भविष्य में योजनाओं के बेहतर क्रियान्यवन तथा नई योजनाओं के निर्माण हेतु किया जायेगा। इस अवसर पर एसडीएम महेश शर्मा, सीईओ लहरे भी उपस्थित थे।
बीजापुर थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सावनार के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़
बीजापुर थाना गंगालूर क्षेत्रान्तर्गत ग्राम सावनार के जंगल पहाड़ी में हुई पुलिस नक्सली मुठभेड़
रिपोटर सलमान चन्द्रगिरी
बीजापुर / 31 मार्च को डी.आर.जी., एस.टी.एफ. एवं सी.आर.पी.एफ. की संयुक्त टीम पी.एल.जी.ए. कंपनी नंबर 2 के कमांडर वेल्ला व उसकी टीम की उपस्थिति की आसूचना पर थाना गंगालूर के ग्राम पालनार, सावनार, कोरचोली की ओर रवाना हुई थी। आज दिनांक के प्रातः 09:00-9:30 बजे के मध्य पी. एल. जी. ए. कंपनी नंबर 2 के सशस्त्र नक्सलियों द्वारा ग्राम सावनार के जंगल पहाड़ी में गश्त सर्चिंग में गई डी. आर. जी., एस. टी. एफ. एवं सी. आर. पी. एफ. की संयुक्त टीम को जान से मारने व हथियार लूटने की नीयत से फायरिंग की गई। पुलिस बल द्वारा आत्मसुरक्षार्थ फायरिंग का जवाब दिया गया। अपने आप को घिरता देख नक्सली जंगल पहाड़ का आड़ लेकर मौके से भाग गए। मुठभेड़ करीबन आधा घंटा तक चली। फायरिंग रुकने पर पुलिस बल द्वारा सर्चिंग की गई जिस पर नक्सलियों के फायरिंग करने वाली जगह से माओवादी वर्दी, पिट्ठू एवं दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद हुई है तथा आसपास खून के धब्बे भी दिखाई दिया है जिससे प्रतीत होता है कि पी.एल.जी.ए. कंपनी नंबर 2 के 02 से 03 नक्सली मुठभेड़ में घायल हुए होंगे। मुठभेड़ में पुलिस बल के किसी सदस्य को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।पुलिस बल की वापसी पश्चात थाना गंगालूर में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना कार्यवाही की जा रही है
CG NEWS : शासकीय कार्य ना करने पर भी शिक्षक को मिलेगा पूर्ण वेतन, हर महीने देनी होगी जिंदा होने की जानकारी, स्कूल शिक्षा विभाग ने जारी किया आदेश
कांकेर। CG NEWS : जिले के एक शासकीय कर्मचारी शासकीय कार्य ना भी करे तो भी उन्हें पूर्ण वेतन जब तक उनका जीवन रहे अथवा अर्धवर्षिकी आयु पूर्ण न कर ले, वेतन मिलता रहेगा शर्त है कि प्रत्येक माह की 25 तारीख को अपना जीवित होने की सूचना संबंधित कार्यालय को देते रहेंगे, ऐसा ही एक आदेश छ ग शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने विगत दिनों कांकेर जिले के एक शासकीय कर्मचारी के लिए आदेश निकाला है।
दरअसल कांकेर जिले के विकासखंड कोयलीबेड़ा के शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला, सिकसोड़ के शिक्षक (एलबी) अनिल कुमार उसेंडी में पदस्थ है।और वे कार्य करने में अक्षम है ।उनके प्रति शासन ने महत्वपूर्ण आदेश दिया है कि प्रस्तुत मेडिकल बोर्ड शा. कोमलदेव जिला अस्पताल कांकेर द्वारा 85 प्रतिशत विकलांगता सर्टिफिकेट जारी किया गया है , शिक्षक के आवेदन पर शासन ने उन्हें यह राहत प्रदान की है । उक्तादेश अवर सचिव, छत्तीसगढ़ शासन स्कूल शिक्षा विभाग ने 23 मार्च 2023 को जारी किया है

7th Pay Commission : कर्मचारियों के लिए बड़ी खुशखबरी, DA को लेकर आया नया अपडेट
केंद्र सरकार और राज्य सरकार समय समय पर सरकारी कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में बढोतरी करती जा रही है। कर्मचारियों के महंगाई भत्ते में 4 फीसद की वृद्धि हो गई है। इसके साथ ही उनके महंगाई भत्ते बढ़कर 42% हो गए हैं। जल्दी दो DA किस्त रिवाइज होने के साथ उनके महंगाई भत्ता 50% हो सकते हैं। ऐसे में फिर से उनकी न्यूनतम सैलरी में इजाफा देखा जा सकता है। हालांकि न्यूनतम वेतन वृद्धि से पूर्व कर्मचारियों के लिए एक अन्य भत्ते को बढ़ाया जा सकता है। सरकार द्वारा इसकी तैयारी की जा रही है। माना जा रहा है कि जल्द इसका ऐलान किया जाएगा। इसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बड़ी वृद्धि देखी जाएगी।
केंद्र सरकार द्वारा हाल ही में महंगाई भत्ते को बढ़ाकर 42% कर दिया गया। वहीं अन्य भत्ते के बढ़ाने की भी तैयारी की जा रही है। केंद्र कर्मचारी को मिलने वाले अन्य भत्ते में भी इस वृद्धि के बाद उछाल देखा जा सकता है। बता दें कि महंगाई भत्ते को हर 6 महीने में रिवाइज किया जाता है। वहीं कर्मचारियों के लिए HRA को लेकर सरकार ऐलान कर सकती है। वर्ष 2023 के अंत या जनवरी 2024 तक कर्मचारियों के गृह भाड़ा भत्ता में भी वृद्धि देखी जाएगी। इससे पहले सरकार द्वारा अधिसूचना जारी की गई है। जुलाई महीने में एक बार फिर से महंगाई भत्ते में वृद्धि देखी जाएगी। वही जैसे ही महंगाई होते 50 फीसद पहुंच जाएगा। उसके बाद हाउस रेंट अलाउंस में भी भारी वृद्धि देखी जाएगी।
एक बार फिर से जुलाई महीने में महंगाई भत्ते को रिवाइज किया जाएगा और जनवरी 2024 में महंगाई भत्ते में वृद्धि के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस में बड़ी वृद्धि देखी जाएगी। महंगाई भत्ता के 50% से अधिक होने के साथ ही हाउस रेंट अलाउंस की अधिकतम मौजूदा दर 27 से बढ़ाकर 30 फीसद कर दी जाएगी जबकि 18% को बढ़ाकर 20% किया जाएगा और 9% को बढ़ाकर 10% किया जाएगा। जिसके साथ ही कर्मचारियों के वेतन में बड़ा इजाफा देखा जाएगा।
बीएसपी कर्मचारियों और भक्तों के बीच हुई जमकर मारपीट, थाने में शिकायत
बड़ी खबर : भाटापारा में बीजेपी नेता की घर में घुसकर हत्या, बेटा गंभीर
घर से चोरी कर बच्चे को नदी में फेंका, शिवनाथ नदी में मिला 6 माह के मासूम का शव
मुर्रा के नीचे दबाकर हो रही थी गांजा की तस्करी, पुलिस ने दो आरोपियो से 700 किलो गांजा किया जब्त
महासमुंद। मुर्रा के नीचे गांजा छिपाकर तस्करी कर रहे आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने ट्रक में मुर्रा के नीचे दबाकर रखे गए 700 किलो ग्राम गांजा को जब्त किया। गांजे की कीमत एक करोड़ 40 लाख आंकी गई है। मामले में मध्यप्रदेश के सतना जिला निवासी दो तस्करों को गिरफ्तार किया गया है।
सायबर सेल एवं थाना सिंघोडा की टीम को 30 अप्रैल को मुखबिर से सूचना मिली कि उड़ीसा से भारी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा का खेप सिंघोड़ा के रास्ते मध्य प्रदेश ले जाने वाले हैं। मादक पदार्थ को ट्रक में कुछ अन्य वस्तुओं के बीच छिपाकर रखे होने की सूचना मिली। मुखबिर सूचना पर सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा की टीम नेशनल हाइवे 53 दिनेश ढाबा के सामने ग्राम गनियारीपाली में बैरिकेट लगाकर नाकेबंदी कर संदिग्ध वाहन का इंतजार करने लगे। कुछ समय पश्चात ओड़िसा की ओर से एक लाल रंग का ट्रक MH 18 BG 8022 आते दिखा। घेराबंदी कर ट्रक को रोका गया। गाड़ी में सवार दो लोगों ने पूछताछ में बताया कि ओड़िसा से ट्रक में मुर्रा भरकर मध्य प्रदेश ले जा रहे हैं।
जवाब संतोषप्रद नही होने से सायबर सेल एवं थाना सिंघोड़ा टीम द्वारा मुर्रा की बोरिया हटाकर वाहन की तलाशी ली तो मुर्रा के नीचे बोरियों में खाकी रंग के प्लास्टिक टेप में लिपटा हुआ 1,40,00,000 रुपए कीमत का 700 किलो ग्राम (सात क्विंटल) मादक पदार्थ गांजा मिला। मामले में गांजा के साथ अपराध में प्रयुक्त वाहन को जब्त कर धारा 20बी एनडीपीएस के तहत कार्रवाई कर आरोपियों जिला सतना, मप्र निवासी भाई कल्पनाथ डोहर (31 वर्ष) और राजाराम डोहर (35 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया।
भीषण गर्मी के कारण स्कूलों के संचालन समय में हुआ बदलाव, अब इस समय होगा संचालित
कवर्धा। जिले में बढ़ती गर्मी को देखते हुए स्कूलों के संचालन का समय में बलाव किया गया है। एक पाली में संचालित होने वाले स्कूल अब सुबह 7.30 बजे से 11.30 बजे तक संचालित होंगे। वहीं दो पाली में चलने वाले स्कूल पहली पाली में 7.30 बजे से 11.30 बजे और हाईस्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूल 11.30 बजे से 4.30 बजे तक चलेंगे।

CG Breaking : पल्ली बारसूर मार्ग पर नक्सलियों ने मचाया उत्पात, यात्री बस को किया आग के हवाले, सीआरपीएफ और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद
दंतेवाडा। CG Breaking : नारायणपुर से बैलाडीला चलने वाली बस्तर ट्रेवल्स की बस को नक्सलियों ने आग लगा दी। आपको बता दे नक्सलियों ने मालेवाही और बोदली के बीच लगभग 10.15 बजे के आसपास बस को रोक कर दिया इस घटना को अंजाम दिया है।
साभी यात्री सुरक्षित बताए जाए रहे हैं।सीआरपीएफ एवं पुलिस की टीम घटना स्थल पर मौजूद है यह पूरी घटना मालेवाही थाना क्षेत्र की है।
गरीब परिवारों के लिए विवाह एक चुनौती, सरकार ने इसे दूर किया: राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत आज कोरबा के राजेन्द्र प्रसाद नगर फेस वन दशहरा मैदान और कटघोरा के कवंर समाज भवन में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया। योजना अंतर्गत दोनों स्थानों पर आज 125 वर-वधू के जोड़े दांपत्य सूत्र में बंधे और सुखमय जीवन का संकल्प लेकर एक नई जिंदगी की शुरूआत की। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व एवं आपदा प्रबंधन पुनर्वास, पंजीयन एवं स्टाम्प मंत्री श्री जय सिंह अग्रवाल और सांसद श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया।
राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि यह खुशी की बात है कि आज जिले में सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है, जिसमें सामाजिक, धार्मिक रीति-रिवाज का पालन करते हुए सामूहिक विवाह संपन्न कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि किसी भी गरीब परिवार के लिये अपनी बेटी का विवाह करना बहुत चुनौती से भरा होता है, हमारी सरकार ने मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना प्रारंभ कर गरीब परिवारों के चुनौती को दूर करने के साथ उन्हें कर्ज में बोझ में दबने से बचाया है। राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में विगत साढ़े चार साल से जनकल्याणकारी योजनाएं लागू कर सभी वर्ग को लाभान्वित किया जा रहा है। पात्र हितग्राही शासन की विभिन्न योजनाओं का लाभ अवश्य उठाएं। शासन द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत 25 हजार रुपए के स्थान पर 50 हजार रुपए दिए जाने की घोषणा की गई है जिसका लाभ आने वाले समय में जरूरतमंद लोगांे को मिलेगा।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कार्यक्रम की अध्यक्ष श्रीमती ज्योत्सना चरणदास महंत ने कहा कि मुख्यमंत्री गरीबों और महिलाओं के बारे में बहुत सोचते हैं, इसलिए राज्य के किसान, मजदूर, गरीब परिवार सहित अन्य जरूरतमंद लोगों की शादी की चिंता को दूर करने के लिए मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना संचालित किया जा रहा है। जिसका लाभ सभी जरूरतमंद लोगों को मिल रहा है। उन्होंने कहा कि पहले जब घर में लड़की पैदा होती थी तब चिंता के साथ कर्ज का बोझ लद जाता था। सामाजिक कुरीतियों और परम्परा के नाम पर खेत, घर, जमीन बिक जाती थीं। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा सामूहिक विवाह का आयोजन कर एक सार्थक योजना प्रारंभ कर क्रियान्वियत की जा रही है। उन्होंने कहा कि जो बेटी आज बहू बनकर किसी के घर में जा रही है, उन्हें अपनी बेटी मानकर घर में सम्मान दें। कटघोरा में आयोजित कार्यक्रम में भी सांसद श्रीमती महंत, कटघोरा विधायक श्री पुरूषोत्तम कंवर, पाली-तानाखार विधायक श्री मोहित राम केरकेट्टा, जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती शिव कला कंवर, खाद्य आयोग के सदस्य श्री हरीश परसाई, महिला आयोग की सदस्य श्रीमती अर्चना उपाध्याय, गौ सेवा आयोग के सदस्य श्री प्रशांत मिश्रा, छग मदरसा बोर्ड के सदस्य डॉ शेख इश्तियाक आदि ने आशीर्वचन के साथ सभी जोड़ो को विवाह के बंधन में बंधने की बधाई व शुभकामनाएं दी। छत्तीसगढ़ विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत व साँसद श्रीमती महंत ने नवदम्पत्ति जोड़ो को अपना आशीर्वाद प्रदान करते हुए भंेट स्वरूप भगवान जय सियाराम की दरबार भेंट की कर सुखमय वैवाहिक जीवन की कामना की हैं। इस दौरान जनप्रतिनिधिगण, महिला एवं बाल विकास विभाग कीे कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती प्रीति खोखर चखियार सहित अधिकारी-कर्मचारी तथा आम नागरिकगण उपस्थित थे।
धूमधाम से निकली बारात, गरीब परिवारों के लिए वरदान बनी योजना
मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना अंतर्गत कोरबा में 51 और कटघोरा में 74 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इससे पूर्व सामूहिक विवाह में महिला बाल एवं विकास विभाग द्वारा बैण्ड बाजे के साथ बारात निकाली गई और आतिशबाजी की गई। अधिकारियों द्वारा वर का तिलक लगाकर स्वागत किया गया। गायंत्री मंत्रोपचार के साथ सम्पन्न हुए विवाह में मुड़ापार निवासी दिव्यांग बोट लाल चौहान ने ग्राम डूमरभाठा की यशोदा से शादी रचाई। उन्होंने योजना को लेकर खुशी व्यक्त करते हुए गरीब परिवारों को इसका लाभ उठाने की अपील की। गरीब परिवारों के लिए वरदान बनती जा रही इस योजना को राज्य शासन द्वारा वित्तीय वर्ष 2019-20 से मुख्यमंत्री कन्या विवाह अंतर्गत प्रति कन्या राशि रूपये 25,000 का व्यय का मापदंड निर्धारित किया गया है। इस वित्तीय वर्ष में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सहयोग राशि को 25 हजार रूपये से बढ़ाकर 50 हजार रुपए करने की घोषणा की गई है। मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की कन्याओं के विवाह के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसके अलावा मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना का उद्देश्य सादगीपूर्ण विवाह को बढ़ावा देना, सामाजिक स्थिति में सुधार लाना तथा विवाह में दहेज के लेनदेन का रोकथाम करना भी है।
पोषण पखवाड़ा जागरूकता रथ को हरी झण्डी दिखाकर किया गया रवाना
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजस्व मंत्री श्री अग्रवाल और सांसद श्रीमती महंत सहित अन्य अतिथियों ने सभी वर-वधुओं को सुखमय जीवन का आशीर्वाद दिया। इस अवसर अतिथियों द्वारा पोषण पखवाड़ा रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। गौरतलब है कि संयुक्त राष्ट्र संघ द्वारा वर्ष 2023 को अंतरराष्ट्रीय मोटा अनाज वर्ष घोषित किया गया है। जिले में पोषण पखवाड़ा का आयोजन 20 फरवरी से 3 अपै्रल तक किया जा रहा है। पोषण पखवाड़ा का आयोजन कर किशोरी बालिका, गर्भवती महिलाओं एवं शिशुवती महिलाओं हेतु मिलेट्स (मोटे अनाज ज्वार बाजरा कोदो कुटकी) श्री अन्न जो आयरन का स्त्रोत है जो माता एवं बच्चे के बेहतर विकास में कारगर है के सबंध में विस्तृत जानकारी भी प्रदान की जा रही है।
