प्रदेश
कोरोना से बचाव एवं रोकथाम हेतु दिशा-निर्देश जारी
कोरोना संक्रमण दर में सतत वृद्धि को दृष्टिगत रखते हुए संक्रमण के प्रसार की रोकथाम एवं बचाव के लिए कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला द्वारा दिशा निर्देश जारी किये गये हैं। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जिला अंतर्गत सर्दी, खांसी, जुकाम के लक्षण के प्रकरणों की सतत निगरानी किया जावे तथा ऐसे प्रत्येक प्रकरण की कोविड-19 जांच किया जावे। कोविड-19 जांच यथासंभव आरटी पीसीआर विधि से ही किया जावे। धनात्मक प्रकरणों के संपर्क व्यक्तियों की पहचान कर लक्षण वाले व्यक्तियों की कोविड जांच अनिवार्य रूप से किया जावे। कोविड-19 प्रकरणों के उपचार हेतु अस्पतालों में बिस्तर, ऑक्सीजन युक्त बिस्तर, आईसीयू, वेंटीलेटर, मेडिकल ऑक्सीजन, दवाइयों की उपलब्धता इत्यादि सुनिश्चित किया जाये तथा कोरोना से बचाव के लिए जनता में कोविड अनुरूप व्यवहार का पालन का प्रचार-प्रसार किया जावे तथा सर्दी, खांसी, जुकाम एवं बुखार के लक्षण वाले व्यक्तियों का तत्काल कोविड जांच करायें।
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने कहा कि वृद्धजनों एवं अन्य बीमारियों जैसे-डायबिटीज, उच्च रक्तचाप, कैंसर, किडनी की बीमारियां इत्यादि से ग्रसित एवं कम प्रतिरोधक क्षमता वाले व्यक्तियों को भीड़-भाड़ वाले स्थानों में जाने से बचना चाहिए। भीड़-भाड़ वाले एवं कम हवादार वाले स्थानों मेंं जाने की आवष्यकता हो तो मास्क अवष्य लगायें। खांसते एवं छींकते समय रूमाल या टिशू पेपर से मुँह एवं नाक ढंक लें, सर्दी जुकाम वाले व्यक्तियों के संपर्क में आने से बचें तथा व्यक्तिगत स्वच्छता का ध्यान रखें एवं समय-समय पर हाथ धोते रहें।
सर्वेक्षण के लिए टीम बढ़ाने के निर्देश अब तक 62 हजार परिवारों का सर्वेक्षण
कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने आज अधिकारियों की बैठक लेकर समय-सीमा में निराकरण पत्रों की समीक्षा करते हुए सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में गति प्रदान करने के लिए टीम की संख्या बढ़ाने हेतु सभी एसडीएम को निर्देशित किया। उन्होंने कहा कि सभी एसडीएम सुपरवाईजरों से नियमित रूप से संपर्क में रहें तथा उनका व्हाट्सएप ग्रुप बनाकर निगरानी रखें। नोडल अधिकारी अपने क्षेत्रों का लगातार दौरा कर प्रगणकों को मार्गदर्शन दें।
बताया गया कि जिले में अब तक 62 हजार 504 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। कांकेर विकासखण्ड में 9048, अंतागढ़ में 6966, भानुप्रतापपुर में 6957, चारामा में 10020, दुर्गूकोंदल में 6324, कोयलीबेड़ा विकासखण्ड में 12226 और नरहरपुर विकासखण्ड में 10963 परिवारों का सर्वेक्षण किया जा चुका है। कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने सामाजिक, आर्थिक सर्वेक्षण कार्य में और तेजी लाने तथा 20 अप्रैल तक जिले में सर्वेक्षण कार्य पूरा कराने के लिए सभी एसडीएम एवं जनपद सीईओ को निर्देशित किया।
बेरोजगारी भत्ता सत्यापन कार्य की समीक्षा भी बैठक में की गई तथा अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि भौतिक सत्यापन के लिए शेड्यूल बनायें और सत्यापन पश्चात आवेदक के बैंक खाता का वेरीफाई भी करायें। बैठक में गोधन न्याय योजनांतर्गत गौठानों में गोबर की खरीदी, उससे वर्मी कम्पोस्ट का निर्माण और उसका विक्रय की समीक्षा भी किया गया तथा संतोषजनक काम नहीं करने वाले गौठानों के नोडल अधिकारियों के विरूद्ध कार्यवाही प्रस्तावित करने के लिए कृषि विभाग के उप संचालक को निर्देशित किया गया। गौठानों में पैरा के संकलन और कांकेर विकासखण्ड के पोटगांव गौठान और चारामा विकासखण्ड के भिरौद गौठान में गौमूत्र से कीटनाशक दवाई का निर्माण एवं उसके विक्रय की समीक्षा भी की गई। जिले में स्वीकृत आंगनबाड़ी भवनों, गौठानों में वर्मी टैंक एवं मछली पालन हेतु तालाब निर्माण, अमृत सरोवर निर्माण की समीक्षा भी किया गया तथा सभी कार्यों को शीघ्र पूरा करने के निर्देश अधिकारियों को दिये गये। गोबर से बने प्राकृतिक पेंट से ही शासकीय भवनों की पोताई करने के लिए सभी निर्माण एजेंसी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में अपर कलेक्टर एस. अहिरवार एवं बी.एस. उईके, डीएफओ पूर्व भानुप्रतापपुर जाधव श्रीकृष्ण, डीएफओ कांकेर आलोक बाजपेयी, जिला पंचायत सीईओ सुमीत अग्रवाल, एसडीएम भानुप्रतापपुर प्रतीक जैन सहित सभी एसडीएम, तहसीलदार एवं जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
उत्तर बस्तर कांकेर : विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन 12 अप्रैल को
पशुधन विकास विभाग कांकेर द्वारा विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन 12 अप्रैल को प्रातः 09 बजे से ग्राम कापसी बाजार स्थल में किया जायेगा। पशु मेला में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति नरोत्तम पडोटी, ग्राम पंचायत कापसी के सरपंच चेतन नुरेटी, उप सरपंच श्रीमती राधाबाई जैन, जनपद सदस्य सावित्री सलाम, श्रीराम नेताम, ग्राम गायता रामधारी हिड़को, ग्राम पटेल रामाराम हिड़को, पूर्व सरपंच देवराज हिड़को और पूर्व उप सरपंच मेहतर पोया मौजूद रहेंगे।
बलरामपुर : बेरोजगारी भत्ता हेतु आवेदन की प्रक्रिया प्रारंभ
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा के परिपालन में जिले में राज्य शासन की महत्वाकांक्षी योजना बेरोजगारी भत्ता 01 अप्रैल 2023 से प्रारंभ की गई है। बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के शिक्षित बेरोजगार युवा इस योजना का लाभ लेने के लिए शासन की वेब पोर्टल इमतवरहंतपइींजजंण्बहण्दपबण्पद पर जाकर अपना पंजीयन करा सकते हैं। वेब पोर्टल पर आवेदन किये जाने के उपरांत आवेदक को विभाग द्वारा सत्यापन स्थल एवं तिथि/समय की सूचना SMS/दूरभाष के माध्यम से दी जाएगी। इसके उपरांत निर्धारित कलस्टर समितियों द्वारा उक्त आवेदनकर्ता के दस्तावेजों का सत्यापन किया जायेगा। कलस्टर समितियों द्वारा सत्यापन एवं बैंक खातों के सत्यापन उपरांत पात्र आवेदकों को राज्य शासन द्वारा निर्धारित प्रतिमाह राशि 2500 रूपये आवेदक के बैंक खाते में अंतरित किया जायेगा। आवेदक बेरोजगारी भत्ता हेतु किसी भी जानकारी के लिए जिला रोजगार कार्यालय बलरामपुर अथवा सर्व जनपद पंचायत/नगर पंचायत से संपर्क कर सकते हैं। बेरोजगारी भत्ता के लिए अभ्यर्थी को छत्तीसगढ़ का मूल निवासी तथा 01 अप्रैल 2023 की स्थिति में आवेदक की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए साथ ही आवेदक 12 वीं कक्षा उत्तीर्ण तथा रोजगार कार्यालय में पंजीयन 02 वर्ष पुराना होना चाहिए। आवेदक की आय का कोई स्त्रोत न हो तथा आय प्रमाण पत्र आवेदन तिथि से 01 साल के भीतर बना होना चाहिए।
सांप्रदायिक हिंसा में सुलग रहा बिरनपुर, दो और शव हुए बरामद
विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन 12 अप्रैल को
पशुधन विकास विभाग कांकेर द्वारा विकासखण्ड स्तरीय पशु मेला का आयोजन 12 अप्रैल को प्रातः 09 बजे से ग्राम कापसी बाजार स्थल में किया जायेगा। पशु मेला में जिला पंचायत सदस्य एवं कृषि सभापति नरोत्तम पडोटी, ग्राम पंचायत कापसी के सरपंच चेतन नुरेटी, उप सरपंच श्रीमती राधाबाई जैन, जनपद सदस्य सावित्री सलाम, श्रीराम नेताम, ग्राम गायता रामधारी हिड़को, ग्राम पटेल रामाराम हिड़को, पूर्व सरपंच देवराज हिड़को और पूर्व उप सरपंच मेहतर पोया मौजूद रहेंगे।
अग्निवीर भर्ती परीक्षा का प्रवेश पत्र जारी, डायरेक्ट लिंक से ऐसे करें डाउनलोड
Indian Army Agniveer Admit Card Out: भारतीय सेना ने अग्निवीर भर्ती (Agniveer) परीक्षा के डेट का ऐलान कर दिया है. साथ ही अग्निवीर भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2023 जारी भी कर दिया है. परीक्षा में शामिल उम्मीदवार भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं.
भारतीय सेना अग्निवीर भर्ती परीक्षा की तारीख
अग्निवीर भर्ती के लिए 17 से 26 अप्रैल तक परीक्षा आयोजित की जाएगी. मध्यप्रदेश के 9 जिलों भोपाल, बैतूल, छिन्दवाड़ा, हरदा, नर्मदापुरम, रायसेन, राजगढ़, सीहोर और विदिशा के अभ्यार्थियों की आनॅलाइन परीक्षा भोपाल के तीन केन्द्रों पर आयोजित की जायेगी. बता दें कि भारतीय सेना देशभर के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर 17 अप्रैल से 26 अप्रैल, 2023 तक ऑनलाइन परीक्षा आयोजित करेगी. उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल एफिशिएंसी टेस्ट और फिजिकल मेजरमेंट टेस्ट के आधार पर किया जाएगा.
एडमिट कार्ड ऐसे करें डाउनलोड
आनॅलाइन परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र जारी कर दिए गए है. अभ्यार्थी अपना एडमिट कार्ड भारतीय सेना की साइट पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy nic.in पर जाएं.
- फिर पूछे गए डिटेल के साथ लॉगिन करें.
- इसके बाद एडमिट कार्ड पर क्लिक करें.
- फिर आपका एडमिट कार्ड दिखने लग जाएगा.
- अब इसे डाउनलोड करें और इसका प्रिंटआउट निकाल लें.
रायपुर में इस दिन आयोजित की जाएगी परीक्षा
रायपुर में सेना भर्ती के लिए ऑनलाइन परीक्षा की तारीखें 17, 18, 19, 20, 21, 24, 25 और 26 अप्रैल, 2023 को निर्धारित की गई है. प्रत्येक दिन ऑनलाइन तीन शिफ्टों में परीक्षा आयोजित की जाएगी. छत्तीसगढ़ में परीक्षा का केंन्द्र भिलाई, बिलासपुर और रायपुर है. जानकारी के लिए बता दें कि परीक्षा देने के दौरान अभ्यार्थियों को अपना एडमिट कार्ड, आधार कार्ड, फोटो आईडी प्रुफ साथ में परीक्षा केन्द्र पर लाना अनिवार्य होगा. क्योंकि एडमिट कार्ड,आधार कार्ड, फोटो आईडी प्रुफ के बिना अभ्यार्थी परीक्षा केन्द्र में उपस्थित नहीं हो पाएंगे.
अवैध नशे के विरुद्ध अभियान "निजात" के दौरान तारबाहर पुलिस, ACCU जिला एवं RPF/CIB की संयुक्त कार्यवाही 6 किलो गांजा के साथ अंतराज्यीय तस्कर गैंग गिरफ्तार
रोड शो कर फिल्मी स्टाइल में विदाई TI को पड़ी महंगी, बिलासपुर पहुंचते ही जारी हुआ सस्पेंशन ऑर्डर, लाइन अटैच
BREAKING NEWS : पामगढ़ को नगर पंचायत गठित किये जाने की अधिसूचना जारी
जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ शासन के नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा छत्तीसगढ़ नगर पालिका अधिनियम 1961 की धारा 5 में वर्णित प्रावधानों के तहत ग्राम पंचायत पामगढ़ को नगर पंचायत गठित किये जाने के लिए विभाग की अधिसूचना माह अप्रैल 2023 द्वारा प्रारंभिक प्रकाशन किया गया है।
जारी अधिसूचना के मुताबिक ग्राम पंचायत पामगढ़ की सीमाएं ही नगर पंचायत पामगढ़ की सीमाएं होंगी। छत्तीसगढ़ नगर पालिका 1961 की धारा 6 में विहित प्रक्रिया के तहत अधिसूचना की प्रति कलेक्टर कार्यालय जांजगीर-चांपा, अधिसूचना द्वारा प्रभावित ग्राम पंचायत के कार्यालय तथा अधिसूचना द्वारा प्रभावित क्षेत्र में अन्य सहजदृश्य स्थानों में चस्पा कर प्रकाशित की जाएगी। अधिसूचना के छत्तीसगढ़ राजपत्र में प्रकाशित होने के दिनांक से 21 दिन के भीतर कोई भी स्थानीय प्राधिकारी अथवा कोई भी व्यक्ति अपने आपत्ति, सुझाव कलेक्टर जांजगीर-चांपा को उनके कार्यालय में राज्य शासन के विनिश्चय हेतु कार्यालयीन दिवस और समय पर प्रस्तुत कर सकते हैं।

*मुख्यमंत्री ने गुरू तेगबहादुर की जयंती पर उन्हें किया नमन*
छत्तीसगढ़ बंद के दौरान आगजनी: भीड़ ने मकान में लगाई आग, हुआ ब्लास्ट
बेमेतरा। बेमेतरा में हुई हिंसक घटना के विरोध में सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की ओर से छत्तीसगढ़ बंद बुलाया गया। बंद के दौरान जिस बिरनपुर गांव में घटना हुई थी, वहां उग्र हुई भीड़ ने एक मकान को आग लगा दी। इस दौरान मकान के भीतर ब्लास्ट हो गया। मौके पर स्थिती संभालने के लिए दुर्ग रेंज के आईजी आनंद छाबड़ा सहित कई पुलिस अफसर-जवान यहां थे।
भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अरुण साव साजा से निकलकर बिरनपुर के करीब पहुंचे। यहां से गांव एक किलोमीटर ही दूर है। इस बीच वे बैरिकेड्स तोड़कर जवानों की घेराबंदी के बीच से निकलते नजर आए। बड़ी संख्या में उनके साथ भाजपाई मौजूद थे। बीजेपी अध्यक्ष अरुण साव पीड़ित परिवार से मिलने बेमेतरा रवाना हो गए हैं।
बिरनपुर में जिस युवक की हत्या हुई थी वहां प्रदर्शनकारियों ने सड़क पर स्थित एक झोपड़ीनुमा मकान में आग लगा दी। इस घटना के बाद घर में जोरदार धमाका हुआ है। पुलिस आग बुझाने का प्रयास कर रही है। उनके मुताबिक आग लगने से घर में रखे सिलेंडर में धमाका हुआ है। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है।
CG में मिला लावारिस कार और शिक्षिका का शव : हत्या या आत्महत्या…?
जशपुर. कुनकुरी थाना क्षेत्र में शिक्षिका की लाश और दूसरे स्थान पर लावारिस कार मिलने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया. पुलिस इस मामले की गुत्थी अब तक नहीं सुलझा पाई है. इस मामले को सुलझाने में तीन थानों कुनकुरी, तपकरा, तुमला की पुलिस जुटी है. अब तक पुलिस किसी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है.दरअसल, पुलिस को आज पहले सलीहा टोली में एक लावारिस कार होने की सूचना मिली थी. इस कार में 10वीं बोर्ड परीक्षा की उत्तर पुस्तिका मिलने के बाद आसपास के लोगों से पूछताछ भी नहीं कर पाई थी. इसी दौरान नदी किनारे एक महिला की लाश मिलने की जानकारी मिली. दोनों घटनाक्रम के बाद पुलिस प्रत्येक साक्ष्यों की बारिकी से जांच में जुट गई है, लेकिन अभी तक पुलिस अधिकारी कोई भी निष्कर्ष पर नहीं पहुंच पाई है.
मौके पर पहुंचे कुनकुरी थाना प्रभारी एलआर चौहान ने बताया कि लोधमा के पास एक नदी के किनारे एक महिला का शव पाए जाने की खबर आई थी. सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने जब शव की पड़ताल की तो पता चला कि वह वही महिला शिक्षिका है, जिसकी कार को सलीहा टोली से लावारिस हालत में बरामद किया गया था. शव की पहचान तो कर ली गई है. यह शव लापता शिक्षिका शीलवंती हंसरा का ही है. मृत शिक्षिका के परिजन भी मौके पर पहुंच गए हैं.
आपको बता दें कि मृतिका तपकरा की रहने वाली है और फरसाबहार के किसी शासकीय स्कूल में शिक्षिका है. 3 दिन पहले वह घर से निकली थी. सोमवार को सुबह पुलिस थाना कुनकुरी को सूचना मिली कि सलीहा टोली नर्सरी के पास एक कार लावारिश हालत में खड़ी है. पुलिस मौके पर पहुंची और कार को थाने ले आई. कार का निरीक्षण किया गया तो कार के भीतर परीक्षा से संबंधित दस्तावेज उत्तर पुस्तिका, ATM कार्ड और फोटो मिला, जिससे यह पता चल गया कि गाड़ी किसकी है, लेकिन इससे पहले की पुलिस आगे की कार्रवाई करती. गायब शिक्षिका की लाश मिलने की खबर आ गई.
पूरे मामले में सबसे खास बात यह है कि जिस गाड़ी में मृतिका के डाक्यूमेंट्स मिले हैं, रिश्तेदारों के मुताबिक वह कार मृतिका की नहीं है. मृतिका के पास दूसरी कार है. अब सवाल यह है कि महिला के कागजात इस कार में कैसे आए.कहीं कोई सोची समझी साजिश के तहत महिला की हत्या तो नहीं कर दी गई.
कांग्रेस शासन में हिंसा और अपराध का गढ़ बन रहा छत्तीसगढ़ : भावना बोहरा
कवर्धा । विगत साढ़े 4 वर्षों में कांग्रेस की सरकार आने के बाद से लगातार छत्तीसगढ़ में हिंसा एवं अपराध अपने चरम पर पहुंच चुका है। हमारे शांतिप्रिय प्रदेश में असामाजिक तत्वों द्वारा लगातार यहां अशांति फैलाने का कार्य किया जा रहा है। रोजाना प्रदेश में महिलाओं से हिंसा, अपराध, अनाचार और हत्या जैसे मामले दिनों दिन बढ़ते जा रहें हैं। महिलाओं से हिंसा की खबरे रोजाना ख़बरों की सुर्ख़ियों में देखने व सुनने को मिल रही है और राज्य सरकार व प्रशासन की उदासीनता इन्हें और बढ़ावा दे रही है जो की चिंतनीय है। उक्त बातें भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश मंत्री और जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति भावना बोहरा ने कही।
बेमेतरा के बीरनपुर गाँव में जिहादियों द्वारा 22 वर्षीय भुनेश्वर साहू की निर्मम हत्या से छत्तीसगढ़ में सांप्रदायिक तनाव बढ़ गया है। जिहादियों द्वारा खुलेआम भुनेश्वर साहू के परिजनों एवं एक जाती विशेष को धमकी दी जा रही है जो साफ़ प्रदर्शित करता है कि उन्हें न तो पुलिस का डर है और न ही प्रशासन का। बिरनपुर में जिस प्रकार से कुछ असामजिक तत्वों द्वारा सामाजिक हिंसा फैलाया और हिन्दुओं को निशाना बनाते हुए उनके ऊपर हमला किया है वह निंदनीय है। पुलिस प्रशासन की नाकामी और राज्य सरकार की लापरवाही के कारण एक बेकसूर युवा को अपनी जान गंवानी पड़ गई। आखिर कब तक प्रदेश में इस तरह हिन्दुओं पर हमले होंगे, धार्मिक आस्था को ठेंस पहुँचाने का कृत्य होता रहेगा। बीरनपुर गाँव की इस घटना से साफ़ हो गया है कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के राज में प्रदेश में अराजकता का माहौल है और बहु संख्यकों को निशाना बनाया जा रहा है।
भावना बोहरा ने कहा कि आज छत्तीसगढ़ के हर क्षेत्र में सामाजिक हिंसा, महिलाओं पर अत्याचार, आदिवासियों के धर्मान्तरण एवं साम्प्रदायिक हिंसा जैसी घटनाएँ लगातार बढ़ती जा रहीं हैं लेकिन छत्तीसगढ़ सरकार इस पर रोक लगाने की बजाय हिंसा फ़ैलाने और अपराध करने वालों का संरक्षण कर रही है। नारायणपुर में मिशनरियों द्वारा लगातार धर्मान्तरण कर आदिवासियों की मूल संस्कृति को नष्ट किया जा रहा है, सुकमा में रामनवमी के अवसर पर पुलिस द्वारा भक्तों को झंडा लगाने पर रोकना और उनके ऊपर लाठी बरसाना, कवर्धा में भगवा ध्वज का अपमान और अब बेमेतरा जिले के बीरनपुर में हुई दर्दनाक घटना ने एक बार फिर छत्तीसगढ़ की भूमि को रक्तरंजित कर दिया है। ऐसे कई मामले है जिसमें छत्तीसगढ़ सरकार के इशारे पर पुलिस व प्रशासन द्वारा बहु संख्यक समाज के खिलाफ एक तरफ़ा कार्रवाई करते हुए हिंसा एवं दंगा फ़ैलाने वालों का संरक्षण करने का कार्य किया गया
हत्या, लूट, महिलाओं से बलात्कार जैसी घटनाएँ आम हो गई है और रोजाना हर अख़बार की सुर्ख़ियों में प्रमुखता से दिखाई दे रही है लेकिन अभी तक छत्तीसगढ़ सरकार इन पर अंकुश लगाने में पूरी तरह विफल साबित हुई है। भाजपा शासन के 15 वर्षों में छत्तीसगढ़ ने जो उपलब्धियां अर्जित की थी, विकास के जो सोपान स्थापित हुए, देशभर में सामाजिक एकता एवं सौहार्द का जो सन्देश हमारे प्रदेश ने दिया आज कांग्रेस शासन के केवल साढ़े 4 वर्षों में हमारी छत्तीसगढ़ महतारी की भूमि अपराध का गढ़ एवं अपराधियों, मिशनरियों का संरक्षण स्थल बनता जा रहा है। कांग्रेस की सरकार आने के बाद से छत्तीसगढ़ के हर कोने से धर्मान्तरण और साम्प्रदायिक हिंसा लगातार बढ़ती जा रहीं हैं। प्रदेश में लगातार महिलाओं के साथ उत्पीड़न, हिंसा, अपराध व अनाचार बढ़ते जा रहें हैं। महिलाओं पर हो रहे अत्याचार को रोकने में राज्य सरकार और प्रशासन पूरी तरह नाकाम हो चुकी है। अपराधियों के ऊपर सख्त कार्रवाई करने की बजाय राज्य सरकार और प्रशासन उन्हें संरक्षण देने का कार्य कर रही हैं।
मंत्री कवासी लखमा ने किया दन्तेश्वरी मां का दर्शन
उद्योग मंत्री और जिले के प्रभारी मंत्री कवासी लखमा अपने एक दिवसीय प्रवास पर आज दंतेवाड़ा पहुंचे। उन्होंने मां दन्तेश्वरी मंदिर में पूजा अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की। श्री लखमा गामावाड़ा देवगुड़ी स्थल भी पहुंचे और देवगुड़ी में पूजा अर्चना की। यहां ग्रामीणों ने उनका पारंपरिक स्वागत किया। श्री लखमा ने ग्रामीणों से चर्चा कर उन तक शासकीय योजनाओं की पहुंच की जानकारी ली। इस अवसर पर सांसद कोरापुट श्री सप्तगिरी शंकर उल्का, विधायक श्रीमती देवती महेंद्र कर्मा, जिला पंचायत अध्यक्ष सुश्री तुलिका कर्मा, जिला पंचायत सदस्य सुश्री सुलोचना कर्मा, खाद्य आयोग सदस्य श्री विमल सुराना सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।
हिंसा भड़कने के बाद धारा 144 लागू, इंटरनेट सेवा बंद...
CG CORONA NEWS : एक बार फिर कोरोना का कहर जारी, गर्ल्स हास्टल में 14 छात्राएं हुई कोरोना पॉजीटिव
छत्तीसगढ़ के मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी में कोरोना (Coronavirus) एक बार फिर डराने लगा है। यहां पिछले 24 घंटे में 14 नये केस सामने आये है। यह सभी केस गर्ल्स हास्टल का है।
जानकारी के अनुसार जिला मुख्यालय मोहला के दो शासकीय शिक्षा संस्थान गर्ल्स हॉस्टल में छात्राएं संक्रमित पाए जाने पर शिक्षा संस्थान एवं स्वास्थ्य विभाग में हलचल मच गई है। पिछले कुछ घंटों में पोस्ट मैट्रिक छात्रावास की 9 छात्राएं तथा प्रीमैट्रिक आदिवासी छात्रावास की पांच छात्राएं कोरोना पॉजीटिव मिली हैं। इधर जिला प्रशासन मामले के सामने आने के बाद अबाक है। इसके बाद मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के आम लोगों को कोरोना की एक और लहर का डर सताने लगा है।
संक्रमित छात्राओं को होम आइसोलेशन के लिए घर भेजा गया है : मंडावी
विदित हो कि दोनों छात्रावासों में बड़ी संख्या में छात्राएं रहकर अध्ययन करती है। यहां की कुछ छात्राओं में सर्दी बुखार का लक्षण पाए जाने पर अधीक्षक ने जिला अस्पताल को सूचना देकर जाचं के लिए चिकित्सा दल भेजने का आग्रह किया। डॉक्टरों ने अधीक्षक से सभी छात्रों को अस्पताल लाने की सलाह दी। जब छात्रों को लेकर अधीक्षक अस्पताल पहुंचा और जांच की गई तो इन सभी छात्राओं में 14 छात्राएं संक्रमित पाई गई। जिला स्वास्थ्य अधिकारी मंडावी ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि संक्रमित छात्राओं को दवाई देकर होम आइसोलेशन के लिए छात्रावास से घर भेज दिया गया है।
ACCIDENT NEWS : तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को मारी ठोकर, युवक की मौके पर दर्दनाक मौत, महिला गंभीर
बलौदाबाजार। ACCIDENT NEWS : जिले में भीषण सड़क हादसा होने की खबर आ रही है. जहां एक तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दंपति को चपेट में ले लिया. इस हादसे में मौके पर ही युवक की दर्दनाक मौत हो गई है. वहीं, महिला गंभीर रूप से घायल है.इसकी जानकारी मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंचकर जांच में जुट गई है।

बताया जा रहा है कि अंबुजा सीमेंट फैक्ट्री के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दंपति को चपेट में ले लिया है. हादसे में युवक की मौत हो गई है. वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसा इतना भयानक था कि तेज रफ्तार ट्रक अंबुजा सीमेंट के मुख्य मार्ग स्थित दीवार में जा घुसा।
स्वच्छता दीदीयां काम करती हैं तब शहर स्वच्छ है
‘स्वच्छ भारत मिशन: एक कदम स्वच्छता की ओर’’ और ‘‘स्वच्छ छत्तीसगढ: मिशन क्लीन सिटी़’’ वाक्य को स्वच्छता दीदियों ने अपने जीवन का उद्देश्य बना लिया है। यूं रोजमर्रा की जिंदगी में आम लोग कहां कुछ कर पाते हैं। अपना घर-गलियां ठीक ढंग ने साफ नहीं करते मगर स्वच्छता दीदियां रोज आती हैं शहर की गलियों में, चाहे धूप हो या बरसात हो। राज्य सरकार स्वच्छता दीदियों को सम्मान के रूप में पारिश्रमिक 6000 रूपये प्रतिमाह दे रही हैं। अच्छी बात है कि इस मानदेय पर स्वच्छता दीदीयां खुश हैं। खुशी-खुशी काम कर रही हैं। स्वच्छता दीदियों की इच्छा शक्ति-हौसला ही मुख्य है, जो रोज शहर को साफ करने के लिए तैयार रहती है और गंदगी को भगा देती हैं। सुबह 8 बजे से दोपहर तक भोजन अवकाश के बाद फिर शाम 4 बजे तक ये लगातार सफाई काम करती हैं। सूखा और गीला कचरा, प्लास्टिक वस्तुएं, कई प्रकार के कचरा को खुशी से निडर होकर योद्धा की तरह साफ करती हैं। झाडू, ई-रिक्शा, ट्रायसायकल स्वच्छता दीदियों के सहायक हैं। मणि कंचन केन्द्र में कचरे का पृथक्करण, पैकेजिंग फिर रिसायकल के लिए फैक्ट्री आदि को भेजना और छत्तीसगढ़ सरकार के नरवा गरूवा घुरवा बारी कार्यक्रम अंतर्गत जैविक खाद निर्माण करना इनके दैनिक कार्यों में शामिल है। नगरपालिका परिषद सांरगढ़ अंतर्गत संचालित मणिकंचन केन्द्र सारंगढ़ में कार्यरत स्वच्छता दीदी संध्या साहनी और धनमती साहनी ने कहा कि हम ये कार्य अपनी फर्ज समझकर खुशी-खुशी करते हैं। छत्तीसगढ़ सरकार को धन्यवाद देते हुए उन्होंने कहा कि हमें रोजगार दिया इसके लिए राज्य सरकार के हम आभारी हैं। उन्होंने हमें ऐसे सफ़ाई सेवा देने के लिए अवसर प्रदान किया।
समाज, शहर को स्वच्छ रखने की सोचती है और स्वच्छता दीदियां शहर को रोज साफ करती हैं। कथनी और करनी के अन्तर को मिटाने वाली जो शक्ति है वो स्वच्छता दीदियों के बाजूओं में है। छत्तीसगढ़ सरकार और जिम्मेदार नागरिकगण इन स्वच्छता दीदियों का सम्मान करती है। महत्वपूर्ण बात ये है कि ये स्वच्छता दीदियां अपने माटी, मातृभूमि, शहर, राज्य और देश को स्वच्छ रखने के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निष्ठापूर्वक सेवा करती हैं। अंबिकापुर के ठोस अपशिष्ट प्रबंधन मॉडल को भारत सरकार द्वारा बेस्ट प्रेक्टिस के रूप में सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा इस मॉडल को राज्य के 165 नगरीय निकायों में मिशन क्लीन सिटी (एमसीसी) : स्वच्छ छत्तीसगढ़ के रूप में लागू किया गया है।
स्वच्छता दीदियों के कार्यों ने छत्तीसगढ़ को राष्ट्रीय स्तर पर कई वर्षों तक लगातार प्रथम पुरस्कार दिलाया है। इनमें राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की रैकिंग में पहला स्थान पाने पर छत्तीसगढ़ को देश का सबसे स्वच्छ राज्य का सम्मान मिला। राष्ट्रीय स्वच्छता सर्वेक्षण 2019 की रैकिंग में छत्तीसगढ़ के अम्बिकापुर शहर को देशभर में दूसरा और भिलाई नगर को 11वां स्थान मिला। स्वच्छ सर्वेक्षण 2020 में छत्तीसगढ़ ने देश के स्वच्छतम राज्य होने का दर्जा प्राप्त किया। नवम्बर 2021 में छत्तीसगढ़ को स्वच्छ अमृत महोत्सव कार्यक्रम में सबसे स्वच्छ राज्य श्रेणी में पुरस्कृत किया गया है। इस सम्मान समारोह में प्रदेश के सर्वाधिक 67 नगरीय निकायों को भी उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार दिये गए। सफाई मित्र सुरक्षा चैलेंज-2021 श्रेणी में छत्तीसगढ़ ने बेस्ट स्टेट का अवार्ड जीता है। स्वच्छ भारत अभियान के लिए छत्तीसगढ़ के राजधानी में गूंजती गीत "आओ रे आओ रे... मोर रायपुर" ने प्रसिद्धि पाकर अपना कीर्तिमान बनाया है। इस गीत को दिव्यांग बालिकाओं ने गाया है और बॉलीवुड गायक जावेद अली ने भी गाया है।
14 अप्रैल को धूमधाम से मनायी जाएगी संविधान निर्माता डॉ.भीमराव आंबेडकर की 132वी जयंती, सर्व समाज ने लिया निर्णय…..
गरियाबंद, नगर में भीमराव अम्बेडकर जन्मोत्सव कार्यक्रम को लेकर सभी अनुसूचित जाति, जनजाति, ओबीसी अंतर्गत समाज प्रमुखो की बैठक लोकनिर्माण विश्राम गृह में संपन्न हुई, इस बैठक में 14 अप्रेल को मनाये जाने वाले कार्यक्रम में सभी एस टी एस सी,ओ बी सी, जनरल सहित सभी समाजिक वर्गो को साथ लेकर चलते हुए भव्यतम कार्यक्रम किये जाने की सहमति बनी, समाज के हर घर से लोगो को आकर एक जुट होकर इसमें शामिल होनें का निर्णय लिया गया वंही सभी पंचायतो से भी लोग वाहनों में जिला मुख्यालय में पहुंचेगे। नगर के बस स्टैंड में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना हैं, साथ ही सभी यंहा से रैली के रूप में महाविद्यालय स्थित बाबा साहेब की आदम कद प्रतिमा के समक्ष पहुंचकर उनको याद करते हुए उनके मिशन को आगे ले जाने की शपथ ली जाएगी साथ ही स्नेह भोज का आयोजन किया जायेगा.इस अवसर पर जिले के एस टी, एस सी, ओ बी सी वर्ग के एक एक मेघावी छात्रों को सविधान भेट की जाएगी।
CG CRIME NEWS : 25 वर्षीय युवक की कुंए में मिली लाश, कारण अज्ञात, जाँच में जुटी पुलिस
जांजगीर चांपा। जिले के अकलतरा थाना क्षेत्र के कोटमीसोनार गांव से बड़ा मामला सामने आया है। यहां गांव के कुएं में लापता 25 वर्षीय युवक ऋषभ थवाईत की लाश मिली है। मामले में पुलिस जांच कर रही है और जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
पुलिस के मुताबिक, कोटमीसोनार गांव के रहने वाले ऋषभ थावाईत, 06 अप्रैल को घर से निकला था, जिसके बाद उसके भाई ने थाना में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। मामले में पुलिस गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर जांच में जुटी हुई थी। इस दौरान पुलिस को सूचना मिली कि गांव के कुएं में एक युवक का शव पड़ा है। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची ने देखा कि ऋषभ थवाईत की लाश कुएं में पड़ी थी।
पुलिस ने आगे बताया है कि वह 11 वीं क्लास तक पढ़ा है। फिलहाल मामले में पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी और पीएम रिपोर्ट से मौत के कारण का पता चलेगा। आज युवक के शव का पोस्टमार्टम होगा।
CG NEWS : महिला सहित 2 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण, दोनों पर थे 8-8 लाख का इनाम…
सुकमा। CG NEWS : जिले से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां में 16 लाख की इनामी महिला समेत दो नक्सलियों ने आत्मसमर्पण किया है। बताया जा रहा है कि, महिला नक्सली 15 सालों से और पुरुष नक्सली 6 वर्षों से संगठन में सक्रिय थे।
आत्मसमर्पण के लिए प्रेरित करने पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान को कामयाबी अब नजर आ रही है। नक्सली हार्डकोर मिलिट्री कंपनी के सदस्य महिला हिडमे मरकाम और पुरूष पोडियम सुक्का ने किया पुलिस के सामने आत्मसमर्पण किया। छत्तीसगढ़ शासन ने दोनों नक्सलियों पर 8-8 लाख रुपये के इनाम की घोषणा की थी। दोनों नक्सली बड़ी वारदातों को अंजाम दे चुके थे।
CG NEWS : नक्सलियों ने की किराना व्यापारी की हत्या, पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, पुलिस को सामान देने का लगाया आरोप
CG NEWS : छत्तीसगढ़ के सुकमा में नक्सलियों ने शनिवार देर रात फिर उत्पात मचाया है। किराना सामान बेचने के लिए गांव में पहुंचे एक व्यापारी की जान ले ली। व्यापारी अपने दो अन्य साथियों के साथ बाइक पर गया था। रास्ते में नक्सलियों ने रोक लिया और तीनों को जमकर पीटा। इसमें एक की मौत हो गई। जबकि बाकी दोनों व्यापारियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नक्सलियों ने व्यापारियों पर पुलिस को सामान पहुंचाने का आरोप लगाया है। मामला पोलमपल्ली थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, दोरनापाल से तीन व्यापारी प्रधान सुनानी, गोपाल बघेल और प्रदीप बघेल तीनों व्यापारी हैं। तीनों पालामड़गु इलाक़े में किराना व अन्य सामग्री लेकर व्यापार करने पहुंचे थे। वहां सामान बेचने के बाद तीनों शनिवार रात बाइक से लौट रहे थे, इसी दौरान अंतिम कुमारपारा में ग्रामीण वेशभूषा में मौजूद नक्सलियों ने उन्हें रोक लिया। तीनों पर पुलिस को सामान पहुंचाने का आरोप लगाया और उनकी पिटाई शुरू कर दी। तीनों ने मना भी किया, पर नक्सलियों ने नहीं माना।
तीनों को जमकर पीटने के बाद नक्सली वहां से चले गए। उनकी बाइक भी तोड़ डाली। इसके बाद तीनों पैदल ही दोरनापाल की ओर लौट रहे थे, लेकिन रास्ते में ही प्रदीप बघेल ने दम तोड़ दिया। किसी तरह दोनों साथी व्यापारी अस्पताल पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। पुलिस रात करीब 10 बजे प्रदीप को अस्पताल लेकर आई, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने परिजनों को सूचना दे दी है। इसके बाद वे भी पहुंच गए हैं। फिलहाल इलाके में सर्चिंग की जा रही है।
बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान से जुड़ रहे बॉलीवुड, टीवी कलाकार और छत्तीसगढ़ के सेलिब्रिटीज
बिलासपुर. बिलासपुर पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के समर्थन में बॉलीवुड/टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों प्रभु देवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, पीयूष मिश्रा, गायिका कविता कृष्णमूर्ति, कैलाश खेर, वीरेंद्र सक्सेना, सुनील ग्रोवर, भगवान तिवारी, शाहवर अली, यश अजय सिंह, परितोष त्रिपाठी, मनमोहन तिवारी आदि ने वीडियो अपील जारी की है. छत्तीसगढ़ के प्रमुख कलाकारों व गायकों अनुज शर्मा, राकेश शर्मा, मोना सेन, लोक गायिका ममता चंद्राकर, तीजन बाई, दिलीप षडंगी, सुनील तिवारी, अंचल शर्मा, जाकिर हुसैन, गोपाल सिंह, योगेश अग्रवाल, प्रकाश अवस्थी सहित कई अन्य ने भी इस अभियान से जुड़कर पुलिस की सहायता करने की अपील की है। ये अपील लोगों विशेषकर युवाओं को प्रभावित कर रही हैं. अन्य सेलिब्रिटी भी इससे जोड़े जाएंगे.

माह फरवरी से शुरू किए गए नशे के विरुद्ध जनजागरुकता के तहत स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर कुल 505 कार्यक्रम किए गए. जिले में सैकड़ों जगहों पर जन सहयोग से नशे विरुद्ध स्लोगन वाला वॉल-राइटिंग और फ्लेक्स लगा है.
शादी ना होने से नाराज कलयुगी बेटे ने मां को उतारा मौत घाट
जशपुर। जशपुरनगर में एक कलयुगी पुत्र ने अपने ही मां की ली जान कारण शादी ना होने से नाराज था। पुत्र ने डंडे से पीट-पीटकर मां की हत्या कर फरार हो गया।
मामला जिले के बगीचा थाना क्षेत्र के सराइपानी मुंडाटोली की है। मिली जानकारी के अनुसार इस बस्ती में एक बुजुर्ग महिला का शव उसके घर में होने की सुचना बगीचा पुलिस को मिली थी।
पुलिस की टीम घटना स्थल पर पहुंची तो देखा कि वृद्धा का शव, एक कमरे के अंदर पड़ा हुआ है। उसके शरीर में जगह—जगह गहरे चोट के निशान है।
पड़ोसियों ने मृतिका की पहचान लालमुनि बाई के रूप में की प्रार्थी मारवाड़ी राम ने पुलिस को बताया कि 6 अप्रैल की रात लगभग 11 बजे को मृतिका लालमुनि की जोर-जोर से चीखने चिल्लाने की आवाज आ रही थी।
जब उसने पड़ोसी शंकर राम के साथ लालमुनि के घर में जा कर देखा तो उसका बेटा आरोपित बने राम, डंडे से अपनी मा लालमुनि बाई की बेदर्दी से पिटाई कर रहा था। पिटाई के दौरान आरोपित बेटा अपनी मां पर उम्र अधिक होने पर भी शादी न कराने का आरोप लगा रहा था।
प्रार्थी के अनुसार जब उसने आरोपित बने राम को वृद्धा लालमुनि बाई की इस बेरहमी से पिटाई करने से रोकने का प्रयास किया तो आरोपित ने उसे और शंकर राम को भी जान से मारने की धमकी देने लगा।
इससे दोनों पड़ोसी अपने घर में आकर सो गए। प्रार्थी मारवाड़ी राम के अनुसार दूसरे दिन सुबह उसने आरोपित बने राम के आंगन में खून के धब्बे देखे तो उसे अनहोनी की आशंका हुई इस पर उसने अंदर जा कर देखा तो लालमुनि बाई का शव घर के अंदर कमरे में पड़ा हुआ था।
आसपास ढेर सारा खून फैला हुआ था। मामले में कार्रवाई करते हुए बगीचा पुलिस ने आरोपित बने राम के खिलाफ धारा 302 के अंतर्गत हत्या का अपराध पंजीबद्ध कर, आरोपित बने राम की खोजबीन शुरू कर दी है।
CG NEWS : राजनांदगांव में 19 से 21 अप्रैल तक खेलो इंडिया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के लिए असेसमेंट केम्प
राजनांदगांव। CG NEWS : नई दिल्ली से प्राप्त जानकारी के अनुसार आगामी 19 से 21 अप्रैल 2023 तक राजनांदगांव में खेलो इंड़िया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के खिलाड़ियों का असेसमेंट केम्प का आयोजन खेलो इंडिया द्वारा भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र राजनांदगांव के माध्यम से किया जा रहा है। खेलो इंडिया आगामी 18 से 24 अप्रैल 2023 तक राजनांदगांव, बेंगलुरु एवं दिल्ली में खेलों इंडिया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी के लिए चयनीत खिलाड़ियों के लिए असेसमेंट केम्प का आयोजन कर रहा है
इसके अतिरिक्त वर्ष 2022-23 की विभिन्न राष्ट्रीय बास्केटबाॅल प्रतियोगिता और इंदौर में आयोजित खेलों इंडिया युथ गेम्स से चयनीत उत्कृष्ट खिलाड़ियों को इन जगहो पर आमंत्रित कर असेसमेंट केम्प करेगा। उल्लेखनीय है कि खेलो इंड़िया की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी में राजनांदगांव की 09 बालिका एवं 02 बालक खिलाडी चयनीत है। इस ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी में जो भी खिलाड़ी चयनीत होता है उन खिलाड़ियों को खेलो इंड़िया (भारत सरकार) एक लाख बीस हजार रूपये सालाना पॉकेटमनी देता है एवं उक्त खिलाड़ियों के एकेड़मी में ज्वाईन करने पर पांच लाख आठ हजार रूपये सालाना खर्च करता है। इस प्रकार भारतीय खेल प्राधिकरण खेलों इंडिया के माध्यम से हर खिलाड़ी पर छः लाख 28 हजार रूपये सालाना खर्च करता है।
राजनांदगांव में आयोजित इस असेसमेंट केम्प में देश के अलग अलग आयु वर्ग के सर्वश्रेष्ठ 96 बालक बालिका भाग लेंगें। इनमें से अधिकांश खिलाडी अंतरराष्ट्रीय स्तर के है।
बता दें कि इनमें पूर्व में चयनीत खिलाड़ियों का योजना में निरंतर रखने के लिए यह केम्प आयोजित है जबकि नये चयनीत खिलाड़ियों को इस असेसमेंट केम्प में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर इस योजना में सम्मिलित किया जावेगा। इस केम्प को आयोजित करने की तैयारियां अपने अंतिम चरण में है। इन खिलाड़ियों के आवास की व्यवस्था दिग्विजय स्टेडियम स्थित भारतीय खेल प्राधिकरण प्रशिक्षण केन्द्र में की गई है। इस असेसमेंट केम्प से उत्कृष्ट प्रदर्शन करने खिलाड़ियों को चयनीत करते के लिए टेलेंट आईडेंटिफीकेशन एन्ड डेवलपमेंट कमेटी के सदस्य भी यहां आयेंगे। यह केम्प हाई परफार्मेंस डायरेक्टर एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रशिक्षक कालवा राजेश्वर राव की देखरेख में आयोजित किया जावेगा।
उल्लेखनीय है कि राजनांदगांव का यह सेंटर बास्केटबाॅल खेल का देश सर्वश्रेष्ठ केन्द्र है। यहां के खिलाड़ियों ने विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लिया है और पदक प्राप्त किये हैं। राजनांदगांव देश का एकमात्र सेंटर है जो वनांचल एवं नक्सल प्रभावित क्षेत्रों एवं वनांचल के रॉ टेलेंट को खोजकर तराशने का कार्य कर रहा है। इस केन्द्र में ट्रेनिंग प्राप्त कर वनांचल की ट्राइबल बालिकाओं ने विभिन्न राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में स्वर्ण, रजत एवं कांस्य पदक प्राप्त किये हैं और विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता में भाग लेकर रेलवे एवं विभिन्न शासकीय संस्थानों में खेल कोटे से नौकरी भी प्राप्त की है।
इसके अतिरिक्त भारत सरकार ने भारतीय खेल प्राधिकरण की महती योजना खेलों इंडिया के तहत छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों में 24 खेलो इंडिया लघु केन्द्रों की स्थापना की है। इस योजना के तहत खेलों इंडिया हर जिले में स्थित लघु केन्द्र के लिए प्रथम वर्ष दस लाख रू0 देगा जिनमें से पांच लाख रुपये मैदान मेंटेनेंस एवं रिपेयरिंग पर व्यय, तीन लाख रुपये कोच को मानदेय /सैलरी एवं दौ लाख रू0 खेल सामग्री के लिए होगा।अगले साल से हर केन्द्र को पांच लाख रुपये प्राप्त होंगे। साई का 2024 तक 1000 जिलों में खेलों इंडिया के लघु सेंटर खोलने की योजना है। इसके अतिरिक्त बिलासपुर में खेलों इंडिया का स्टेट सेंटर बनाया गया है एवं रायपुर में खेलों इंडिया की हॉकी की ऐक्रिडिएटेड एकेड़मी भी घोषित की गई है।
तंत्र विद्या के लिए किया था ये काम...पुजारी गिरफ्तार
बेमेतरा। बेमेतरा में महामाया मंदिर के पुजारी को साजा पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. पुजारी ने एक विक्षिप्त शख्स को मंदिर में बंद कर दिया था, जिसने पूरे मंदिर को न सिर्फ गंदा किया बल्कि मूर्ति भी खंडित कर दी. बता दें कि मां महामाया मंदिर में गुरुवार की रात आरती के बाद एक विक्षिप्त शख्स को पुजारी ने मंदिर में बंद कर दिया. मंदिर के पुजारी के संरक्षण में वो आदमी मंदिर में घुसकर माता के अस्त्रों के साथ खिलवाड़ करने लगा. इस दौरान मां की मूर्ति टूट गई. दूसरे दिन सुबह जब लोगों ने मंदिर में खंडित मूर्ति और अस्त-व्यस्त सामानों के साथ मंदिर में गंदगी देखा तो जमकर हंगामा किया.
मंदिर के गंदे हालात और मूर्ति खंडित देख ग्रामीणों ने मंदिर के पुजारी के मुंह पर कालिख पोत दी. फिर उसे पूरे गांव में घुमाया. जब पुलिस को मामले की जानकारी मिली तो साजा पुलिस ने मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार कर लिया. मां महामाया देवी मंदिर में लगे सीसीटीवी में मंदिर के पुजारी की विक्षिप्त शख्स से संलिप्तता देखी गई. इसके बाद नाराज भक्तों ने मंदिर के पुजारी धर्मेंद्र पांडे के मुंह पर कालिख पोत कर पूरे शहर में घुमाया. जिसके बाद लोगों ने पुजारी को थाने पहुंचाया. लोगों ने पुजारी के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.
विधायक थप्पड़ कांड में बड़ा अपडेट, बृहस्पत सिंह और बैंककर्मियों के बीच …. पढ़ें पूरी खबर …
रामानुजगंज। विधायक बृहस्पत सिंह ने हाल ही में एक बैंककर्मी को थप्पड़ जड़ दिया था जिसके बाद इस मामले ने काफी तूल पकड़ लिया था और बैंक कर्मी हड़ताल पर चले गए थे। बैंक कर्मियों ने विधायक पर कार्रवाई की मांग की थी जिसके बाद विधायक बृहस्पत सिंह भी बैंक कर्मियों के खिलाफ हड़ताल पर बैठ गए थे। इस मामले में अब एक बड़ा अपडेट सामने आ रहा है कि विधायक बृहस्पत सिंह और बैंक कर्मियों के बीच सुलह हो गई है। दोनों पक्षों ने एक दूसरे से माफ़ी मांग ली है और मामले को ख़त्म कर दिया है।

दोनों पक्ष ने एक दूसरे से माफी मांग ली और विवाद को वहीं ख़त्म करने का फैसला लिया। सर्किट हाउस में विधायक और बैंक कर्मचारियों को बुलाया गया था। बैठकर दोनों पक्षों ने विवाद पर सुलह करने की इच्छा जतायी। जिसके बाद विधायक बृहस्पत सिंह ने खेद जताया और अपने किये कृत्य को अनुचित बताया। उन्होंने माना कि भावावेश में उन्होंने जो कदम उठाया, वो उचित नहीं था। वहीं बैंक कर्मचारियों ने भी अपनी गलती स्वीकार की, जिसके बाद मामला खत्म हो गया।
दरसअल, यह पूरा मामला किसानों को उनके खाते से पैसों के आहरण को लेकर शुरू हुआ था। मामला जब विधायक बृहस्पत सिह तक पहुँचा तो विधायक किसानों के साथ कॉपरेटिव बैंक रामानुजगंज पहुँचे और बैंक कर्मचारियों को थप्पड़ मार दिया। इस घटनाक्रम का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हुआ, तो बवाल मच गया।

विधायक बृहस्पत सिंह का बैंककर्मी को थप्पड़ मारते हुए वीडियो भी वायरल हो गया था। इस मामले को लेकर पीड़ित कर्मचारी ने अंबिकापुर संभागीय कार्यालय में की शिकायत की थी। इसके साथ ही कर्मचारी संगठन ने कार्रवाई की मांग की थी। बताया जा रहा है कि सहकारी बैंक के कर्मचारी का नाम राकेश कुमार हैं। भुगतान नहीं करने को लेकर नाराज विधायक ने कर्मचारी को थप्पड़ जड़ दिया।
विधायक के इस हरकत के बाद कर्मचारी संगठन में आक्रोश था। हालांकि बताया जा रहा है कि दोनों पक्षों के बीच सुलह हो गई है और अब दोनों ने आपसी समझौता कर लिया है। अब बैंक का कामकाज जल्द ही शुरु हो सकेगा।
छत्तीसगढ़ : पालम मॉल में ED की दबिश,,जाने क्या है मामला…
कोरबा: प्रदेश में चल रहे ईडी की ताबड़तोड़ कार्यवाही के बीच सूत्रों से मिली जानकारी अनुसार ED की टीम एक बार की फिर आज कोरबा पहुंच गई है।जहां टीपी नगर स्थित पॉम मॉल में ईडी की इंट्री के बाद अवैध कारोबारियो में हड़कंप मच गया है। बता दें कि ईडी की टीम शनिवार की दोपहर टीपी नगर स्थित पॉम मॉल पहुंचकर फिर से जांच के दायरे को बढ़ा दिया है। सूत्र बताते है कि मॉल में संचालित एक बार और पॉम मॉल के संचालक राख ट्रांसपोर्टर पर शिकंजा कसने की तैयारी है। ईडी की दबिश के बाद कोरबा की शांत फिजा एक बार फिर गर्म हो गई है।
CG NEWS : दिल दहला देने वाली घटना, कुत्तों ने 5 साल की बच्ची को नोच नोच कर ली जान
कोरिया। जिले के बैकुंठपुर में दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां 5 साल की बच्ची पर कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे नोच डाला। कुत्ते मासूम को तबतक नोचते रहे जब तक उसकी मौत नहीं हो गई। बच्ची के माता-पिता घटना के समय बैकुंठपुर स्थित ईंट भट्ठे में काम करने के लिए गए थे। पूरी घटना बैकुंठपुर थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, सरगुजा जिले के सीतापुर निवासी अजय मांझी और उसका परिवार ईंट भट्ठे में काम करने के लिए बैकुंठपुर आया हुआ है। परिवार छिंदडांड में ढाबे के पास किराए के घर में रहता है। शुक्रवार को उसकी 5 साल की बेटी सुकांति बिस्किट लेने के लिए घर से निकली थी। लेकिन रास्ते में आवारा कुत्तों के झुंड ने बच्ची को घेर लिया।
कुत्तों ने सुकांति पर बुरी तरह से हमला कर दिया और उसके चेहरे को और शरीर के अन्य हिस्सों को नोंच डाला। बच्ची रोती,चीखती रही, लेकिन किसी ने उसकी आवाज नहीं सुनी। कुत्ते बच्ची को घसीटकर घर से दूर ले गए। घर वाले ने बच्ची को खोजते हुए बाहर निकले तो देखा कि कुत्ते के मुंह में उनकी बच्ची थी। किसी तरह से मासूम को परिजनों ने छुड़ाया और उसे तुरंत जिला अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। बच्ची के शव का पोस्टमॉर्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
Accident News: दर्दनाक सड़क हादसा, एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत, दुघर्टना की दास्तां सुन उड़ जाएंगे होश…
बलरामपुर: उत्तर प्रदेश के बलरामपुर जिले में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया है। जनपद में ट्रक और कार के बीच भीषण टक्कर हो गई। जिसमें एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत हो गई।
Accident News: सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है, साथ ही पुलिस ने मृतकों के परिजनों को हादसे की सूचना दे दी है। हादसे का शिकार हुआ पूरा परिवार उत्तर प्रदेश के देवरिया जनपद का रहने वाला है।
Accident News: जानकारी के अनुसार, शनिवार की सुबह एक कार श्रीदत्तगंज थाना क्षेत्र के देवरिया मोड़ से होकर गुजर रही थी। उसी दौरान एक ट्रक से कार टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में 3 बच्चों सहित छह लोग सवार थे।
Accident News: हादसे में सभी लोगों की मौत हो गई। लोगों ने देखा तो घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। पुलिस ने घटना की जानकारी मृतकों के परिजनों को दे दी है। हादसे के बाद इलाके में मातम पसर गया।
बिलासपुर पुलिस के निजात अभियान से जुड़ रहे टीवी, बॉलीवुड और छत्तीसगढ़ के सेलिब्रिटीज
मन्नू मानिकपुरी संवाददाता बिलासपुर
नशे के खिलाफ जारी किए अपील वीडियो
बिलासपुर / पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान चलाया जा रहा है जिसमें सख्त कार्यवाही, व्यापक जनजागरुकता कार्यक्रम और नशे के आदी लोगों की मदद शामिल हैं। बिलासपुर पुलिस के ड्रग्स, नारकोटिक्स और अवैध नशे के विरुद्ध निजात अभियान के समर्थन में बॉलीवुड/टीवी के प्रसिद्ध कलाकारों प्रभु देवा, अरबाज खान, राजपाल यादव, पीयूष मिश्रा, गायिका कविता कृष्णमूर्ति, कैलाश खेर, वीरेंद्र सक्सेना, सुनील ग्रोवर, भगवान तिवारी, शाहवर अली, यश अजय सिंह, परितोष त्रिपाठी, मनमोहन तिवारी आदि ने वीडियो अपील जारी की है। छत्तीसगढ़ छत्तीसगढ़ के प्रमुख कलाकारों व गायकों अनुज शर्मा, राकेश शर्मा, मोना सेन, लोक गायिका ममता चंद्राकर, तीजन बाई, दिलीप षडंगी, सुनील तिवारी, अंचल शर्मा, जाकिर हुसैन, गोपाल सिंह, योगेश अग्रवाल, प्रकाश अवस्थी सहित कई अन्य ने भी इस अभियान से जुड़कर पुलिस की सहायता करने की अपील की है। ये अपील लोगों विशेषकर युवाओं को प्रभावित कर रही हैं। अन्य सेलिब्रिटी भी इससे जोड़े जाएंगे। माह फरवरी से शुरू किए गए नशे के विरुद्ध जनजागरुकता के तहत स्कूल कॉलेज और सार्वजनिक जगहों पर कुल 505 कार्यक्रम किए गए। जिले में सैकड़ों जगहों पर जन सहयोग से नशे विरुद्ध स्लोगन वाला वॉल-राइटिंग और फ्लेक्स लगा है। *मिले निजात* नाम से जारी रैप सॉन्ग युवाओं के बीच काफी पॉपुलर है। नशे विरुद्ध जिंगल्स युक्त निजात रथ गांव गांव नशे विरुद्ध प्रचार कर रहा है। उल्लेखनीय है कि अभियान के तहत दो माह में ही ताबड़तोड़ कार्यवाही करते हुए आबकारी और एनडीपीएस एक्ट कुल 1303 लोग गिरफ्तार किए गए है, जिनमें से गैर-जमानतीय प्रकरणों में 228 आरोपी जेल भेजे गए। साथ ही जिले के दस थानों में नशे के आदी लोगों की मॉनिटरिंग के लिए नशा मुक्ति कक्ष बन रहे हैं।
BREAKING NEWS : हार्ट अटैक की वजह से CRPF जवान की मौत
बीजापुर / जिले से एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। मिंगाचल CRPF कैंप में एक जवान की मौत हो गई। मौत की वजह हार्ट अटैक बताई जा रही है। मृत जवान CRPF 222 बटालियन का था। जवान के नाम का अभी खुलासा नहीं हुआ है। सेना के उच्च अधिकारी अभी मेडिकल जांच करा रहे है।
गिरफ्तारी के डर से डेम में कूद गए 3 जुआरी, दो तैरकर निकले, एक की डूबने से हुई मौत
Bilaspur News : बिलासपुर में गुरुवार को जुआरियों को पकड़ने गई पुलिस( police) को देखकर तीन युवक भागने लगे और एनिकट में कूद गए। जिसमें 2 युवक तैरकर निकल गए। जबकि एक की डूबने से मौत हो गई है। आज SDRF की टीम को युवक का शव नदी में मिला है घटना सीपत थाना क्षेत्र की है।
पुलिस को पिछले कई दिनों से धौराकाेना गांव में जुआ खेलने की शिकायत मिल रही थी। गुरुवार को सीपत थाने की टीम गांव में दबिश देने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि शाम करीब चार बजे टीम मौके पर पहुंची तो कुछ लोग गांव से बाहर सूखा तालाब के पास जुए का फड़ जमाए बैठे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हे पकड़ने की योजना बनाई। मौके पर विवेक डहरिया (24), दसेराम सतनामी (50),दिलेश कुर्रे (23),मोहन कुमार लहरे (19),दुकालू पटेल (40) को बलौदा गिरफ्तार कर लिया है। उनके कब्जे से 5300 रुपए, 3 बाइक और 3 मोबाइल बरामद हुआ है। कुछ जुआरी भागने में सफल हो गए थे।
मृतक समीद मोहम्मद की दो बेटियां
मृतक समीद मोहम्मद की दो बेटियां है। इनमें बड़ी सीफा (13) छोटी साहिना (7) साल की है। सीफा 9वीं और साहिना चौथी की छात्रा है। समीद के भाई उनकी पत्नी और बेटियों को फोन से बार-बार दिलासा दिला रहे हैं। यह बताने की कोशिश करते रहे कि समीद जंगल में हैं और उसकी खोजबीन चल रही है।
CG BREAKING NEWS : प्रियंका गाँधी इस दिन छत्तीसगढ़ दौरे पे रहेंगी, जोर शोर से तैयारियों में जुटी कांग्रेस
बस्तर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के बस्तर प्रवास को ले कर प्रभारी मंत्री कवासी लखमा ने बस्तर मुख्यालय जगदलपुर स्थित एक रिसॉर्ट मे बैठक सम्पन हुई है। ज्ञात है कि आगामी 13 अप्रैल को प्रियंका गांघी का बस्तर प्रवास प्रस्तावित हैं।
मंत्री कवासी लखमा ने ली अहम बैठक
इस बैठक में बस्तर सम्भाग के सभी जिला अध्यक्ष,विधायकगण,महापौर, नगर पंचायत के अध्यक्षगण के अलावा बड़ी संख्या में बस्तर के सुदूर अंचल से आये कांग्रेसी पदाधिकारीगण व कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद रहे।
शिक्षिका से बलात्कार मामले में नेता प्रतिपक्ष का बेटा पलाश चंदेल गिरफ्तार, मिनटों में अंतरिम जमानत के चलते रिहाई
जांजगीर- चाम्पा। Palash Chandel arrested : नेता प्रतिपक्ष नारायण चंदेल का बेटा पलाश चंदेल की गिरफ्तारी (Palash Chandel arrested) को लेकर लंबे समय से सियासत गरमाई हुई थी। पलाश चंदेल पर कुछ महीनों पहले एक शिक्षिका ने बलात्कार का आरोप दर्ज कराया था। मामले में गिरफ्तारी नहीं होने से नाराज पीड़िता ने एसपी कार्यालय भी पहुंची थी। पीड़िता आवेदन देकर आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की थी। लेकिन अब पलाश चंदेल को दुष्कर्म के मामले में देर रात जांजगीर पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता मिली है.
गिरफ़्तारी फिर मिनटों में रिहा
दरअसल, कोर्ट से मिली अंतरिम जमानत की वजह से उन्हें थाने से ही रिहा कर दिया गया। नेता प्रतिपक्ष के बेटे प्रकाश चंदेल पर थाना जांजगीर के अपराध क्रमांक 72/23 धारा 376 313 भादवि एवं एट्रोसिटी एक्ट के तहत मामला दर्ज हुआ था। मामला दर्ज होने के बाद से ही पलाश चंदेल फरार चल रहा था। इसी दौरान आरोपी ने हाईकोर्ट में अंतरिम बेल के लिए आवेदन किया। दो दिन पहले ही कोर्ट से पलाश चंदेल को अंतरिम जमानत मिली थी।
आरोपी पलाश चंदेल को 6 अप्रैल रात्रि में गिरफ्तारी हुई थी। उच्च न्यायालय के आदेश अनुसार अंतरिम जमानत की शर्तों के अनुरूप ₹25,000 के बंधपत्र एवं स्योरिटी पर रिहा किया गया है। पलाश चंदेल की गिरफ्तारी विवेचक चंद्रशेखर परमा उप पुलिस अधीक्षक द्वारा की गई थी। आरोपी पलाश चंदेल से मोबाइल की भी जब्ती हुई है।
19 जनवरी को हुई थी FIR
बता दें कि 19 जनवरी रेप पीड़िता युवती ने पलाश के खिलाफ रायपुर के महिला थाने में एफआईआर दर्ज कराई थी। जिसे बाद में जांजगीर पुलिस को केस ट्रांसफर किया गया था। पीड़िता ने कहा कि 19 जनवरी को ही पलाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी, उस वक़्त उसने कहा था की अब तक उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पीड़िता ने इस मामले में राजनीतिक संरक्षण का भी आरोप लगाया है। पीड़िता का आरोप है कि आरोपी को राजनीतिक संरक्षण मिला हुआ है, जिसकी वजह से ही उसकी गिरफ्तारी नहीं हो पा रही है।
पहले दोस्ती फिर शादी का झांसा देकर किया रेप
युवती ने बताया था कि 2018 के बाद दोनों के बीच अच्छी दोस्ती हो गई थी। इस दौरान पलाश ने उसके साथ शादी करने का वादा किया और उससे दुष्कर्म किया। इसके बाद से वह लगातार संबंध बनाता रहा, जिसके कारण 2021 में वह गर्भवती हो गई, तब पलाश ने गर्भपात की दवाई खिलाकर उसका बच्चा गिरा दिया। इस बात को लेकर पलाश के साथ उसका विवाद भी हुआ था।
वकील ने क्या कहा
हाईकोर्ट में जस्टिस दीपक तिवारी की बेंच में मामले की 4 अप्रेल को सुनवाई हुई थी। जिसमे उनके अधिवक्ता ने तर्क रखा था कि महिला शासकीय सेवा में है और समझदार हैं इसलिए उसे शादी का झांसा नही दिया जा सकता, और फिर पहले से शादीशुदा महिला को शादी का झांसा कैसे दिया जा सकता है। तर्को को सुनने के पश्चात अंतिम सुनवाई तक पलाश चंदेल को अंतरिम जमानत दी गई है। मामले की अगली सुनवाई 4 हफ्ते बाद होगी।
CG NEWS : फ्लाइट बंद होने के विरोध में शहर बंद, एयर कनेक्टिविटी बढ़ाने की मांग
बिलासपुर। बिलासपुर-इंदौर की फ्लाइट बंद होने के चलते हवाई सेवा संघर्ष समिति ने आज बिलासपुर बंद का आह्वान किया है। देश के ज्यादा से ज्यादा शहरों से विमान की कनेक्टिविटी के लिए लंबे समय से संघर्ष कर रही हवाई सेवा संघर्ष समिति ने ये ऐलान किया है।
बिलासपुर-इंदौर की फ्लाइट बंद होने से पहले भोपाल की फ्लाइट को बंद किया गया था। दिल्ली की फ्लाइट का किराया बढ़ाए जाने का भी विरोध किया जा रहा है। हवाई सेवा समिति के आह्वान पर शहर के सभी सामाजिक, व्यापारिक संगठनों समेत स्थानीय लोगों का समर्थन मिल रहा है।
व्यापारी संगठनों के समर्थन को देखते हुए शुक्रवार को बंद के पक्ष में शनिचरी, तिफरा सब्जी मंडी, बृहस्पति बाजार, बुधवारी बाजार, गोल बाजार, सदर बाजार, मुंगेली नाका, मंगला चौक सरकंडा, तेलीपारा और पुराना बस स्टैंड सहित शहर के विभिन्न इलाकों में मौजूद दुकानें और व्यावसायिक प्रतिष्ठान बंद है।
CG NEWS : 19 ट्रेनों पर लगा ब्रेक, जानिये कौन-कौन से ट्रेन पर लगा ब्रेक
बिलासपुर : रेल यात्रियों को एक बार फिर से परेशानी होने वाली है। रेल रोको आंदोलन की वजह से बड़ी संख्या में फिर यात्री ट्रेनों को रद्द किया गया है। दक्षिण पूर्व रेलवे के खड़गपुर रेल मंडल में रेल रोको आंदोलन की वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है। अलग अलग दिनों में 19 गाड़ियों को किया गया रद्द। 7 तारीख को दक्षिण पूर्व मध्य से होकर जाने वाली 16, आठ तारीख को 1 और 9 तारिख को 2 गाड़ियों समेत 19 गाड़ियों को किया गया रद्द….महीने भर पहले से रिजर्वेशन कराने और जरूरी काम के लिए मुंबई हावड़ा के लिए जाने वाले यात्रियों की परेशानी बढ़ गयी है।
7 अप्रैल को रद्द होने वाली गाडियाँ –
1.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को दुर्ग से रवाना होने वाली 13287 दुर्ग-राजेंद्रनगर साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
2.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को वास्को डी गामा से रवाना होने वाली 17321 वास्को डी गामा-जसीडीह एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
3.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12262 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
4.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को सिकंदराबाद से रवाना होने वाली 07256 सिकंदराबाद-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
5.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली 12152 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
6.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को राजेंद्रनगर से रवाना होने वाली 13288 राजेंद्रनगर-दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
7.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को बिलासपुर से रवाना होने वाली 22843 बिलासपुर-पटना एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
8.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12860 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
9.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12870 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
10.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली 18030 शालीमार-एलटीटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
11.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12810 हावड़ा-सीएसएमटी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
12.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को शालीमार से रवाना होने वाली 12906 शालीमार-पोरबंदर एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
13.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12130 हावड़ा-पुणे एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
14.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को हावड़ा से रवाना होने वाली 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
- दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को सीएसएमटी से रवाना होने वाली 12859 सीएसएमटी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
- 16.दिनांक 07 अप्रैल, 2023 को अहमदाबाद से रवाना होने वाली 12833 अहमदाबाद-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
8 अप्रैल को रद्द होने वाली गाडियाँ –
दिनांक 08 अप्रैल, 2023 को साईंनगर शिर्डी से रवाना होने वाली 22893 साईंनगर शिर्डी-हावड़ा एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
9 अप्रैल को रद्द होने वाली गाडियाँ –
18.दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को योगनगरी ऋषिकेश से रवाना होने वाली 18478 योगनगरी ऋषिकेश-पुरी एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
19.दिनांक 09 अप्रैल, 2023 को पटना से रवाना होने वाली 22844 पटना-बिलासपुर एक्सप्रेस रद्द रहेगी !
फ्लाइट बंद होने के विरोध में बिलासपुर शहर बंद
आनंद को पद्मश्री, शिक्षा के क्षेत्र में सक्रिय अध्यापकों के लिए प्रेरणादाई : ओपी चौधरी
CG Crime : पहले महिला को अकेले में बुलाया, फिर आरोपी ने किया रेप, चढ़ा पुलिस के हत्थे
कवर्धा। CG Crime : कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र में दुष्कर्म का मामला सामने आया है. पुलिस ने पीड़िता की शिकायत पर विवाहित महिला के साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
दरअसल कबीरधाम जिले के ग्राम कुई में रहने वाले राजेश कुमार सोनवानी पर आरोप है कि उन्होंने पीड़िता महिला को किसी बहाने से अकेले में मिलने बुलाया और उसके अकेलेपन का फायदा उठाते हुए उन्होंने महिला के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया.
CG NEWS : अब छत्तीसगढ़ में इस जिले के स्कूलों के समय में बदलाव, DEO ने जारी किया आदेश, जानिए नया टाइम टेबल
धमतरी। प्रदेश में बारिश की बूंदाबांदी के बीच भीषण गरमी भी पड़ रही है। गरमी का सबसे ज्यादा प्रभाव स्कूली बच्चों में देखा जा रहा है। गरमी को देखते हुए कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया जा चुकाहै। रायपुर, कवर्धा, रायगढ़, राजनांदगांव सहित करीब 10 जिलों में समय में बदलाव हो चुका है। अब धमतरी जिले में भी स्कूलों का समय बदला गया है।
अप्रैल माह में गर्मी बढ़ते गर्मी और तापमान के चलते धमतरी में स्कुल का संचालन के समय में परिवर्तन किया गया है। इस बाबत डीईओ ने आदेश जारी कर दिया है। वहीं गर्मी को देखते हुए विभिन्न संस्थाओं,पालकों द्वारा स्कूल समय में परिवर्तन की मांग की जा रही थी। जिसके तहत जिला शिक्षा धमतरी ने स्कूल लगने के समय में परिवर्तन किया है। जिससे बच्चों को बड़ी राहत मिलेगी। जारी आदेश में कहा है कि वर्तमान में भीषण गर्मी को देखते हुये धमतरी जिले के सभी शासकीय / अर्द्ध शासकीय / अशासकीय स्कूली शैक्षणिक संस्थाओं के संचालन समय में परिवर्तन किया गया है। यह आदेश 8 अप्रेल2023 दिन शनिवार से प्रभावशील होगा।
शाला संचालन का समय :-
एक पाली में संचालित समस्त प्राथमिक / पूर्व माध्यमिक शालाएं / हाई – हायर सेकेण्डरी शालाएं सोमवार से शनिवार तक प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक, ऐसी शालाए जहां कक्षायें दो पालियों में संचालित होती है,वहाँ प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक प्रातः 7:30 बजे से 11:30 बजे तक, हाई एवं हायर सेकेण्डरी शालाएं प्रातः11:30 से अपरान्ह4:30बजे तक रहेगी। कार्यालय का समय यथावत रहेगा। जिला शिक्षा अधिकारी बृजेश वाजपेई ने बताया कि गर्मी को देखते हुए स्कूल समय में परिवर्तन किया गया है जो शनिवार 8 अप्रैल से प्रभावशील रहेगा।

CG NEWS : बेटी के पैदा होने से नाराज थी दादी, कुँए में फेंककर ले ली नवजात की जान, ऐसे हुआ खुलासा
सूरजपुर। CG NEWS : इस 21वीं सदी में लड़कियां लड़कों से कंधे से कंधा मिलाकर हर काम कर रही हैं. इसके बावजूद समाज में कुछ ऐसे लोग भी मौजूद हैं जो बेटियों को बोझ समझते हैं. ऐसा ही एक मामला छत्तीसगढ़ (Chhattisgarh) के सूरजपुर (Surajpur) जिले से सामने आया है. यहां बेटी पैदा होने पर कलयुगी दादी ने 15 दिन की नवजात को कुएं में फेंककर उसकी जान ले ली. मामला करंजी चौकी इलाके का है।
दरअसल, 1 अप्रैल को करंजी गांव के निवासी पंकज विश्वास ने यहां चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराई. रिपोर्ट में बताया कि कि वह सुबह काम करने राईस मिल गया था. घर में पत्नी, बहु और नातिन थी. नातिन की उम्र 15 दिन थी. दूसरे घर में मां, भाई और बहु थे. शाम को मोबाइल के माध्यम से जानकारी मिली कि नातिन को कोई अज्ञात व्यक्ति उठाकर ले गया. सूचना पर वो घर पहुंचा जहां भीड़ लगी हुई थी.
कुएं में मिली नवजात की लाश
इधर मामले की सूचना मिलते ही एसपी रामकृष्ण साहू ने चौकी करंजी पुलिस समेत अन्य अधिकारियों को मौके पर भेजा. साथ ही नवजात बच्ची की खोजबीन के निर्देश दिए. इतना ही नहीं बच्ची के अपहरण की आशंका जाहिर करते हुए पूरे जिले की पुलिस को एलर्ट कर घेराबंदी करने के निर्देश दिए. वहीं घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने शिशु की खोजबीन की. इस दौरान बच्ची घर के बाड़ी स्थित कुएं में मिली. जब उसे कुएं से बाहर निकाला गया, तो उसकी मृत्यु हो चुकी थी.
इसके बाद पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों पर धारा 302, 201 के तहत नवजात शिशु की हत्या करने का मामला दर्ज की. इसके बाद एसपी रामकृष्ण साहू ने चौकी प्रभारी करंजी को मामले की गंभीरतापूर्वक जांच कर आरोपी का पता लगाने और उसे गिरफ्तार करने के निर्देश दिए. इसके बाद एएसपी मधुलिका सिंह और सीएसपी जे.पी. भारतेन्दु के मार्गदर्शन में चौकी करंजी पुलिस के द्वारा मामले की जांच की गई।
दादी ही निकली कातिल
वहीं पुलिस पूछताछ में नवजात शिशु कि मां ने बताया कि जब वो अपनी बेटी के साथ सो रही थी, तब उसकी सास मिताली विश्वास उसकी बच्ची को उठाकर ले गई थी. जब वो सोकर उठी तो अपनी सास से बच्चा के बारे में पूछा. इस पर सास बोली कि वो बच्ची को नहीं ले गई. इसके बाद पुलिस को मिताली के उपर शक हुआ. शक के आधार पर ही पुलिस ने मिताली से कड़ाई से पूछताछ की।
इस दौरान उसने अपना जुर्म कुबूल कर लिया. उसने पुलिस को बताया कि लड़की पैदा हुई थी. इसी कारण वो बच्ची को उठाकर ले गई और कुआं में फेंक दिया. इसके बाद पुलिस ने आरोपी मिताली विश्वास को गिरफ्तार कर लिया और उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
CG BREAKING : प्रसव के दौरान मां और नवजात की मौत, प्रशासन ने नर्सिंग होम को किया सील
सूरजपुर। CG BREAKING : जिले में रश्मि निजी नर्सिंग होम में प्रसव के दौरान जच्चा बच्चा की मौत के मामले में प्रशासन जाँच में जुट गया है, वहीँ प्रशासन ने रश्मि निजी नर्सिंग होम को सील कर दिया है।
दरअसल नर्सिंग होम में डिलीवरी के दौरान जच्चा और बच्चा की मौत के बाद परिजनों ने लापरवाही का आरोप लगाते हुए थाने में मामला दर्ज कराया था, जिसके बाद तहसीलदार ने मौके पर पहुंचकर नर्सिंग होम को सील करा दिया और बताया कि जांच में किसी प्रकार छेड़खानी ना हो इसलिए अभी सील कर दिया गया है।
रायगढ़ स्टेशन में 4 जोड़ी गाडिय़ों का ठहराव की सुविधा
CG NEWS : प्रधान पाठक प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग की डेट जारी, इन बिंदुओं के आधार पर होगा प्रमोशन
कोरबा : काफी दिनों से अटके प्रधान पाठक प्रमोशन की काउंसिलिंग डेट जारी कर दी गई है। 17 से 24 अप्रैल तक प्रमोशन की प्रक्रिया चलेगी। बिलासपुर हाईकोर्ट के निर्देश के बाद कोरबा में प्रधान पाठक प्रमोशन के लिए काउंसिलिंग डेट जारी हो गई है। कोरबा में सहायक शिक्षक एलबी से प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के लिए प्रमोशन को स्थगित किये जाने के बाद कुछ लोगों ने इसे लेकर हाईकोर्ट में चुनौती दी थी। हाईकोर्ट के स्टे के बाद प्रमोशन की प्रक्रिया रूक गयी थी। अब कोर्ट का फैसला आने के बाद कोरबा जिले में प्रमोशन की प्रक्रिया शुरू हो रही है। 29 मार्च को जारी हाईकोर्ट के निर्देश के तारतम्य में हाईकोर्ट ने विकासखंडवार काउंसिलिंग की डेट जारी की है। प्रमोशन को लेकर 10 अलग-अलग बिंदुओं को जारी किया गया है। कोरबा जिला शिक्षा अधिकारी ने कहा है कि इन निर्देश के मुताबिक ही प्रमोशन की प्रक्रिया होगी। 17 से 24 अप्रैल तक प्रमोशन की प्रक्रिया चलेगी।
जिला स्तरीय काउंसलिंग समिति की बैठक दिनांक 29.03.2023 में लिये गये निर्णय अनुसार निम्नानुसार कार्यवाही निर्धारित की जाती है :-


Breaking News : सुरक्षाबलों ने नक्सलियों के स्मारक को किया ध्वस्त, बिजली के वायर एवं पटाखे सहित अन्य सामग्री बरामद…
नारायणपुर। Narayanpur Breaking News : नक्सल प्रभावित क्षेत्र से इस वक्त बड़ी खबर आ रही है जहां सुरक्षा बलों के जवानों द्वारा नक्सल स्मारक नष्ट किया गया। मलसकट्टा थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत का मामला।



मिली जानकारी के मुताबिक गुरुवार सुबह ग्राम मलसकट्टा में नक्सलियों द्वारा लकड़ी का स्मारक बनाया गया था। जिसे सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया है। नक्सल विरोधी अभियान में शामिल डी.आर.जी एवं छ.स.बल की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की है। यह पूरा मामला नारायणपुर मलसकट्टा थाना धनोरा क्षेत्रान्तर्गत। बिजली के वायर एवं फटाखे आदि सामग्री बरामद किया गया है और साथ स्मारक को जलाकर ध्वस्त किया गया। जिला नारायणपुर से डी.आर.जी. एवं छ.स.बल की संयुक्त टीम नक्सल विरोधी अभियान हेतु धनोरा-ओरछा एवं आसपास के क्षेत्रों की ओर रवाना हुई थी। सुरक्षा बल द्वारा क्षेत्र में सर्चिंग गस्त के दौरान ग्राम भटबेड़ा में सुरक्षा बल एवं आम जनता को नुकसान की नीयत से रखे बिजली के वायर, फटाखे, आदि सामग्री बरामद किया गया है।
जशपुरनगर : मुख्यमंत्री की घोषणा हुई पुरी
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जशपुर जिले में भेंट मुलाकात कार्यक्रम के दौरान किए घोषणाओं का गंभीरता से क्रियान्वयन किया जा रहा है। कुनकुरी भेट मुलाकात के दौरान नगर पंचायत कुनकुरी के लिए फायर बिग्रेड वाहन की घोषणा की गई थी। नगर पंचायत कुनकुरी को 01 नग फायर बिग्रेड वाहन मिला।
उल्लेखनीय है कि जिला प्रशासन और कलेक्टर डॉ. रवि मित्तल के सार्थक प्रयास से कुनकुरी क्षेत्र में आग बुझाने के लिए सर्वसुविधा युक्त फायर बिग्रेड वाहन की सुविधा उपलब्ध करा दी गई है। अब आग लगने की सूचना मिलने पर तत्काल दमकल के साथ टीम पहुंच जाएगी और आग पर काबू कर लेगी। वर्तमान में जिला नगर सैनानी कार्यालय में वाहन आ गई है।
आकाशीय बिजली गिरने से 15 मवेशियों की मौत, बाल- बाल बचें मवेशी चरवाहे
कोंडागांव। कोंडागांव थाना क्षेत्र के मर्दापाल में जंगल में चर रहे मवेशियों पर गाज गिरने से 15 की मौत हो गई। घटना की जानकारी लगते ही गांव के लोग मौके पर पहुंचकर इसकी जानकारी गांव के सरपंच से लेकर अन्य उच्च अधिकारियों को दी।
मामले की जानकारी देते हुए ओलधर कोर्राम ने बताया कि उसका छोटा भाई लिमधर व धनसिंह के मवेशी घर से कुछ दूरी पर स्थित जंगल में चर रहे थे कि कल दोपहर को आए आंधी तूफान के चलते सभी मवेशी एक पेड़ के नीचे आकर खड़े हो गए थे। इसी दौरान बिजली चमकने के साथ ही गाज गिरने से धनसिंह की 12 मवेशी व लिमधर के 3 मवेशियों की मौत हो गई।
SUICIDE NEWS : शंकराचार्य हॉस्पिटल की नर्स ने हॉस्टल में लगाई फांसी, मचा हड़कंप, जांच में जुटी पुलिस…
दुर्ग। SUICIDE NEWS : भिलाई शहर के श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक नर्स ने फांसी (Nurse of Shankaracharya Hospital hanged herself) लगाकर आत्महत्या कर ली। नर्स ने हॉस्टल के अपने कमरे में फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर दी।
श्री शंकराचार्य मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में एक नर्स ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर लिया है। आत्महत्या किस वजह से की इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है। वहीं पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जानकारी के मुताबिक मृतका नर्स का नाम गामिनी सिंह (27 साल) है, वह खैरागढ़ की रहने वाली थी। दोपहर 3 बजे उसकी रूममेट जब वापस हॉस्टल लौटी, तो गामिनी ने दरवाजा नहीं खोला। उसके बाद उसने बगल से देखा तो वो फंदे से लटकी हुई थी। इसकी जानकारी हॉस्पिटल प्रबंधन को तत्काल दी गई। उसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। पुलिस ने अंदर जाकर देखा तो नर्स ने दुपट्टा से फंदा बनाकर रोशनदान के सहारे फांसी लगाई थी। फिलहाल, पुलिस इस मामले की जांच की जा रही है।

