सियासत
केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार को लेकर बैठक
केन्द्रीय गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में छत्तीसगढ़ में सहकारिता के विस्तार को लेकर बैठक शुरू
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केन्द्रीय सहकारिता राज्यमंत्री मुरलीधर मोहोल, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, सहकारिता मंत्री केदार कश्यप भी बैठक में हैं शामिल
नवा रायपुर के होटल मे-फेयर में हो रही है बैठक
जयंती योग में कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व आज, यहाँ जानें पूजन का शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ
Shri Krishna Janmashtami 2024 :इस साल श्री कृष्ण भगवान का 5251वां जन्मदिन मनाया जा रहा है। मान्यता है कि भगवान श्री कृष्ण का जन्म भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को रोहिणी नक्षत्र में रात 12 बजे हुआ था। इसलिए ही हर साल इस दिन पर कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। जिसे कृष्णाष्टमी, अष्टमी रोहिणी के नाम से जाना जाता है। यहां जानिए जन्माष्टमी से जुड़ी हर एक जानकारी।
कृष्ण जन्माष्टमी पूजा मुहूर्त 2024
कृष्ण जन्माष्टमी पूजा सामग्री
कृष्ण जन्माष्टमी की सरल पूजा विधि
- कृष्ण जन्माष्टमी के दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान करें और इसके बाद भगवान कृष्ण के मंदिर में जायें और वहां मोर-पंख अवश्य चढ़ाएं।
- मंदिर नहीं जा सकते तो घर के मन्दिर में ही भगवान कृष्ण को मोर पंख चढ़ाएं।
- इस दिन भगवान कृष्ण की प्रतिमा को अच्छे से सजाएं।
- उनके लिए झूला तैयार करें।
- पूजा के समय भगवान कृष्ण के मन्त्र का 108 बार जप करें।
- रात 12 बजे की पूजा से पहले फिर से स्नान कर लें।
- फिर साफ वस्त्र पहनकर पूजा की तैयारी करें।
- फिर कृष्ण जी की प्रतिमा को दक्षिणावर्ती शंख से अभिषेक कराएं।
- उन्हें फूल और फल चढ़ाएं।
- तरह-तरह के पकवान का भोग लगाएं।
- जन्माष्टमी की कथा सुनें और अंत में भगवान कृष्ण की आरती करें।
कृष्ण जन्माष्टमी की पारंपरिक पूजा विधि
- कृष्ण जन्माष्टमी के दिन व्यक्ति को स्नान आदि से निवृत होकर सभी देवी देवताओं को नमस्कार करना चाहिए।
- इसके बाद घर के मंदिर में पूर्व या उत्तर दिशा की तरफ मुख करके बैठ जाएं।
- फिर एक हाथ में जल, फल, पुष्प लेकर व्रत का संकल्प लें।
- इसके बाद दोपहर के समय में काले तिलों को जल में डालकर प्रसूति गृह बनाएं।
- इस प्रसूति गृह में एक सुंदर बिछौना बिछाएं और यहां कलश स्थापित करें।
- फिर भगवान कृष्ण को स्तनपान कराती मां देवकी की मूर्ति स्थापित करें।
- जन्माष्टमी पर भगवान कृष्ण, माता देवकी, नंदलाल, यशोदा मैया, वासुदेव, बलदेव और लक्ष्मी जी की विधिवत पूजा की जाती है।
- जन्माष्टमी के दिन श्री कृष्ण भगवान की पूजा रात 12 बजे किए जाने की परंपरा है।
- जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे खीरे को काटकर उसके तने से अलग किया जाता है।
- दरअसल ये परंपरा इसलिए निभाई जाती है क्योंकि इस दिन खीरे को भगवान कृष्ण के माता देवकी से अलग होने के प्रतीक के रूप में देखा जाता है।
- इसी वजह से कई स्थानों पर जन्माष्टमी के दिन रात 12 बजे खीरा काटा जाता है।
- इसके बाद भगवान कृष्ण की आरती की जाती है। फिर उन्हें भोग लगाया जाता है।
- इसके बाद लड्डू गोपाल को झूला झुलाया जाता है।
कृष्ण जन्माष्टमी व्रत विधि
Aaj Ka Panchang: आज 26 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 26 अगस्त 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- अगस्त 26 03:39 AM- अगस्त 27 02:20 AM
कृष्ण पक्ष नवमी- अगस्त 27 02:20 AM- अगस्त 28 01:33 AM
नक्षत्र
कृत्तिका- अगस्त 25 04:45 PM- अगस्त 26 03:55 PM
रोहिणी- अगस्त 26 03:55 PM- अगस्त 27 03:38 PM
योग
व्याघात- अगस्त 26 12:28 AM- अगस्त 26 10:16 PM
हर्षण- अगस्त 26 10:16 PM- अगस्त 27 08:31 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:11 AM
सूर्यास्त- 6:46 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 26 11:40 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 26 12:49 PM
अशुभ काल
राहू- 7:45 AM- 9:19 AM
यम गण्ड- 10:54 AM- 12:28 PM
कुलिक- 2:02 PM- 3:37 PM
दुर्मुहूर्त- 12:53 PM- 01:43 PM, 03:24 PM- 04:14 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:03 PM- 12:53 PM
अमृत काल- 01:35 PM- 03:07 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:35 AM- 05:23 AM
Aaj Ka Rashifal 26 August 2024: आज जन्माष्टमी के दिन इन राशियों को मिल सकती है कोई बड़ी खुशखबरी...पढ़िए आज का अपना रशिफल
26 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि और सोमवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज देर रात 2 बजकर 20 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट से कल सुबह 5 बजकर 39 मिनट तक सर्वार्थसिद्धि योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 55 मिनट तक कृत्तिका नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत और कालाष्टमी है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 26 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मर गई मां की ममता...महिला ने अपने जिगर के टुकड़े को नहर में फेंका...जानिए क्या है पूरा मामला
भिंडः कहा जाता है कि पूत भले ही कपूत हो जाए, लेकिन माता कभी भी कूमाता नहीं हो सकती है। मध्यप्रदेश के भिंड से इस कहावत के उलट एक मामला सामने आया है। यहां एक मां ने अपने जिगर के टुकड़े को नहर में फेंक दिया। बच्ची रोती-बिलखती हुई झाड़ियों में फंसी मिली। मामले की सूचना पर पहुंचे टीआई ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।मिली जानकारी के अनुसार पूरा मामला भिंड जिले के बरोही थाना क्षेत्र का है। यहां के लावन गांव में एक मां ने अपनी बच्ची को नहर में फेंक दिया। बच्ची रोती-बिलखती हुई झाड़ियों में फंसी मिली। बच्ची पर जब गांव वालों की नजर पड़ी तो बरोही थाना पुलिस को इसकी सूचना दी। मौके पर पहुंचे थाना प्रभारी ने बच्ची को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है। फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की जांच की जुटी हुई है। जांच के बाद खुलासा हो पाएगा कि मां आखिर अपनी बच्ची को नहर में क्यों फेंका?
आरजी कर हॉस्पिटल के पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास समेत 15 ठिकानों पर सीबीआई की छापेमारी
कोलकाता। कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर मामले में रविवार (25 अगस्त) को सीबीआई ने बड़ी कार्रवाई करते हुए पूर्व प्रिंसिपल संदीप घोष के आवास, आरजी कर हॉस्पिटल समेत 15 ठिकानों पर छापेमारी की। यह छापेमारी आरजी कर हॉस्पिटल में हो रही वित्तीय अनियमितताओं की जांच के सिलसिले में की जा रही है।
मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 25 साल नौकरी करने पर मिलेगी पूरी पेंशन, जानें कब से होगी लागू
नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में शनिवार को हुई बैठक में कई बड़े फैसलों पर मुहर लगी। बैठक में यूनिफाइड पेंशन स्कीम (UPS) को मंजूरी दी गई है। इसके तहत नौकरी में 25 साल पूरे करने वाले कर्मचारी को पूरी पेंशन मिलेगी। कैबिनेट के फैसले की जानकारी देते हुए केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताया कि पूरे विचार विमर्श के बाद यह स्कीम लाई गई है।
आज PM मोदी 113वीं बार करेंगे अपनी ‘मन की बात’, ऐसे देखें-सुने यह ख़ास कार्यक्रम
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार (25 अगस्त) को आकाशवाणी पर मन की बात कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। यह उनके रेडियो ब्रॉडकास्ट का 113वां एपिसोड है, जिसे 11 बजे ऑल इंडिया रेडियो, टीवी चैनल समेत सभी डिजिटल प्रसार माध्यमों पर एक साथ ब्रॉडकास्ट किया जाएगा।
पीएम मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम “मन की बात” का 112वां संस्करण 28 जुलाई 2024 को प्रसारित हुआ था। इसमें उन्होंने पेरिस ओलिंपिक, मैथ्स ओलंपियाड, असम मोइदम, टाइगर डे, वनों के संरक्षण और स्वतंत्रता दिवस जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों पर देशवासियों के साथ चर्चा की।इस कार्यक्रम का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के पूरे नेटवर्क पर किया जाएगा। इसे आकाशवाणी समाचार की वेबसाइट और न्यूज़ऑनएयर मोबाइल ऐप पर भी सुना जा सकेगा। इसके अलावा, इसे आकाशवाणी समाचार, डीडी न्यूज़, प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO), और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के यूट्यूब चैनलों पर भी लाइव स्ट्रीम किया जाएगा। हिंदी प्रसारण के तुरंत बाद आकाशवाणी इसे क्षेत्रीय भाषाओं में भी प्रसारित करेगा।
https://x.com/DDNewslive/status/1827519184655294617
22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता
मन की बात” का प्रसारण 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी किया जाता है, जिनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, अरबी आदि शामिल हैं। आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्र इस कार्यक्रम का प्रसारण करते हैं, जिससे यह देश और विदेश दोनों में लाखों लोगों तक पहुंचता है।
Aaj Ka Panchang: आज 25 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 25 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
श्रावण - पूर्णिमान्त
श्रावण- अमान्त
तिथि
सप्तमी - 03:39 ए एम, अगस्त 26 तक
नक्षत्र
भरणी - 04:45 पी एम तक
योग
ध्रुव - 12:29 ए एम, अगस्त 26 तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:56 ए एम
सूर्यास्त - 06:50 पी एम
चन्द्रोदय - 10:34 पी एम
चन्द्रास्त - 11:50 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल - 12:13 पी एम से 01:44 पी एम
ब्रह्म मुहूर्त - 04:27 ए एम से 05:11 ए एम
अशुभ काल
राहुकाल- 05:13 पी एम से 06:50 पी एम
यम गण्ड - 12:23 पी एम से 02:00 पी एम
गुलिक - 03:36 पीa एम से 05:13 पी एम
दुर्मुहूर्त - 05:07 पी एम से 05:58 पी एम
वर्ज्य - 04:20 ए एम, अगस्त 26 से 05:53 ए एम, अगस्त 26
शुभ योग
त्रिपुष्कर योग- 04:45 पी एम से 03:39 ए एम, अगस्त 26
रवि योग- 05:56 ए एम से 04:45 पी एम
Aaj Ka Rashifal 25 August 2024: आज इन राशि के जातकों के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर...पढ़ें दैनिक राशिफल
25 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की सप्तमी तिथि और रविवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज देर रात 3 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 29 मिनट तक ध्रुव योग रहेगा। साथ ही आज शाम 4 बजकर 45 मिनट तक भरणी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज शीतला सप्तमी मनाई जाएगी। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 25 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
BREAKING : राजधानी में विज्ञापन बोर्ड पर अचानक चलने लगी अश्लील फिल्म...राहगीरों ने बनाया वीडियो....जांच में जुटी पुलिस
दिल्ली : - दिल्ली के कनॉट प्लेस (Delhi Connaught Place) में एक विज्ञापन बोर्ड पर अचानक अश्लील फिल्म (obscene film) चल गई. इस दौरान जब एक राहगीर की नजर पड़ी तो उसने मोबाइल से घटना का वीडियो बना लिया और मामले की शिकायत पुलिस से की. दिल्ली पुलिस ने इस मामले में आईटी एक्ट की धाराओं के तहत केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है.
दरअसल, कनॉट प्लेस के H ब्लॉक में एक डिजिटल बोर्ड लगा है. इस बोर्ड पर रात तकरीबन 10:30 बजे अचानक अश्लील फिल्म चलने लगी. इस दौरान वहां से गुजर रहे एक राहगीर ने देखा तो मामले की शिकायत पुलिस से की. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. इस पूरे मामले में पुलिस ये पता लगाने में जुटी है कि क्या विज्ञापन बोर्ड को किसी ने हैक कर लिया था या फिर किसी ने इस तरह की हरकत की है.
पहले भी ऐसी ही घटना
इससे पहले एक बार दिल्ली के राजीव चौक मेट्रो स्टेशन पर भी इसी तरह की घटना सामने आई थी. स्टेशन पर विज्ञापन के लिए लगी एक स्क्रीन पर अश्लील फिल्म चलने लगी थी. उस दौरान भी कुछ लोगों ने इस घटनाक्रम को अपने मोबाइल में रिकॉर्ड कर लिया था. जब इस मामले की जांच की गई थी तो सीसीटीवी फुटेज में तीन लड़के दिखे थे.
आशंका जताई गई थी कि इन्हीं लड़कों ने वाईफाई का प्रयोग कर एलईडी स्क्रीन को अपने मोबाइल से कनेक्ट किया और अश्लील फिल्म चला दी. जब ये मामला सामने आया, उस वक्त राजीव चौक मेट्रो स्टेशन लोगों से खचाखच भरा हुआ था. लोग मेट्रो का इंतजार कर रहे थे. इस घटना के बाद डीएमआरसी प्रवक्ता ने कहा था कि यह जगह विज्ञापन के लिए प्राइवेट कांट्रैक्टर को दी गई. अगर ऐसी कोई अश्लील क्लिप स्टेशन परिसर में चली है तो इसकी जांच की जाएगी और नियमों के आधार पर कांट्रैक्टर के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.
मथुरा वृंदावन में जन्माष्टमी कब मनाई जाएगी?
भाद्रपद कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को कृष्ण जन्माष्टमी मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, कृष्ण पक्ष की अष्टमी को रात के समय रोहिणी नक्षत्र में भगवान श्री कृष्ण का जन्म हुआ था। इसलिए हर वर्ष इसी दिन बड़े ही धूमधाम के साथ कान्हा जी का जन्मोत्सव मनाया जाता है। जन्माष्टमी के दिन नंद गोपाल की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना की जाती है। इतना ही नहीं मंदिर से लेकर घरों में लड्डू गोपाल का जन्म कराया जाता है और फिर उनका श्रृंगार कर के पालना में बैठाकर झूला झूलाया जाता है। वहीं भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा-वृंदावन में जन्माष्टमी की अलग ही रौनक देखने को मिलती है। बांके बिहारी समेत अन्य बड़े कृष्ण मंदिरों में जन्माष्टमी के अवसर पर खास तैयारियां की जाती हैं, जिसमें साज-सजावट से लेकर लड्डू गोपाल तक के भोग की चीजें शामिल हैं।
भगवान कृष्ण की जन्मभूमि मथुरा में जन्माष्टमी का उत्सव 26 अगस्त 2024 को मनाया जाएगा। इस दिन मध्य रात्रि को श्रीकृष्ण जन्म स्थान के मंदिर परिसर में कान्हा जी का पंचामृत अभिषेक होगा। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ यशोदा के नंदलाल का पूजन किया जाएगा।
वहीं कृष्ण जी लीलास्थली कहे जाने वाले वृंदावन में 27 अगस्त 2024 को जन्माष्टमी मनाई जाएगी। इस दिन विश्व प्रसिद्ध बांके बिहारी मंदिर में मंगला आरती की जाएगी। बता दें कि बांके बिहारी मंदिर में जन्माष्टमी के दिन ही मंगला आरती होती है। जन्माष्टमी के दिन रात के समय भगवान कृष्ण का अभिषेक किया जाएगा। इसके बाद प्रभु बांके बिहारी की मंगला आरती होगी। जन्माष्टमी की रात 12 बजे बांके बिहारी जी का बाला महाभिषेक होगा, ये करीब 2 घंटे चलता है। कहते हैं कि ठाकुर जी का बाला महाभिषेक भी साल में एक बार ही होता है। इसके बाद कान्हा जी को पीतांबरी पोशाख और चिरौंजी मेवे से बनी पंजीरी का भोग लगाया जाएगा।
कृष्ण जन्माष्टमी 2024 शुभ मुहूर्त
- अष्टमी तिथि आरंभ - 26 अगस्त 2024 को 03:39 एएम बजे
- अष्टमी तिथि समाप्त - 27 अगस्त 2024 को 02:19 एएम बजे
- रोहिणी नक्षत्र आरंभ - 26 अगस्त 2024 को 03:55 पीएम बजे
- रोहिणी नक्षत्र समाप्त - 27 अगस्त 2024 को 03:38 पीएम बजे
Aaj Ka Panchang 24 August 2024: क्या है 24 अगस्त का पंचांग, जानें शुभ-अशुभ मुहूर्त और राहु काल का समय
Aaj Ka Panchang 24 August 2024: आज का पंचांग - 24 अगस्त 2024 शनिवार श्रावण कृष्ण पक्ष पंचमी तिथि है. हिन्दू पंचांग के अनुसार आज अश्विनी नक्षत्र है. भाद्रपद मास में अश्विनी नक्षत्र में जन्मे लोगों पर देवताओं का विशेष आशीर्वाद माना जाता है. अश्विनी नक्षत्र मेष राशि का पहला नक्षत्र है. इसे देवताओं के चिकित्सक अश्विन कुमारों से जोड़ा जाता है. अश्विनी नक्षत्र में जन्मे लोग आम तौर पर ऊर्जावान, सक्रिय और नेतृत्व क्षमता वाले होते हैं. आज का दिन ग्रहों और नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार कैसा है और आपको कोई भी शुभ कार्य आज करना चाहिए या नहीं. राहु काल का समय क्या है ये सारी जानकारी इस दैनिक पंचांग में दी गयी है.
आज का पंचांग
तिथि- पंचमी - 07:54:11 तक, षष्ठी - 29:32:54 तक
नक्षत्र- अश्विनी - 18:06:18 तक
करण- तैतिल - 07:54:11 तक, गर - 18:40:02 तक
पक्ष- कृष्ण
योग- गण्ड - 06:07:46 तक, वृद्धि - 27:05:46 तक
वार- शनिवार
सूर्य व चन्द्र से संबंधित गणनाएं
सूर्योदय- 05:55:13
सूर्यास्त- 18:50:55
चन्द्र राशि- मेष
चन्द्रोदय- 21:55:00
चन्द्रास्त- 10:41:00
ऋतु- शरद
हिन्दू मास एवं वर्ष
शक सम्वत- 1946 क्रोधी
विक्रम सम्वत- 2081
काली सम्वत- 5125
प्रविष्टे / गत्ते- 9
मास पूर्णिमांत- भाद्रपद
मास अमांत- श्रावण
दिन काल- 12:55:42
अशुभ समय (अशुभ मुहूर्त)
दुष्टमुहूर्त- 05:55:13 से 06:46:55 तक, 06:46:55 से 07:38:38 तक
कुलिक- 06:46:55 से 07:38:38 तक
कंटक- 11:57:13 से 12:48:55 तक
राहु काल- 09:09:08 से 10:46:06 तक
कालवेला / अर्द्धयाम- 13:40:38 से 14:32:21 तक
यमघण्ट- 15:24:04 से 16:15:47 तक
यमगण्ड- 14:00:02 से 15:37:00 तक
गुलिक काल- 05:55:13 से 07:32:10 तक
शुभ समय (शुभ मुहूर्त)
अभिजीत- 11:57:13 से 12:48:55 तक
दिशा शूल
दिशा शूल- पूर्व
Horoscope Today, 24 August 2024: इन 5 राशियों को मिल सकता है करियर में खूब लाभ...जानें आज का राशिफल
Horoscope Today, 24 August 2024: भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की पंचमी तिथि के साथ शनिवार का दिन है। पंचांग के अनुसार, पंचमी तिथि सुबह 7 बजकर 52 मिनट तक है। इसके बाद षष्ठी तिथि आरंभ हो जाएगी। इसके साथ ही आज अश्विनी नक्षत्र के साथ वृद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग के साथ रवि योग बन रहा है। पंडित जगन्नाथ गुरुजी के अनुसार, आज का दिन कई राशियों के जीवन में नई चीजों का आगमन करा सकता है। जानें मेष, वृषभ, कर्क, सिंह, मिथुन, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि का आज का राशिफल
मेष राशि
आज सिंह राशि के कारोबारी कुछ नई पूंजी की खोज करते हुए विस्तार के नए अवसर तलाशने के लिए तैयार रहेंगे। इसके अलावा, कामकाजी पेशेवरों में अपने दृष्टिकोण को गहरा करने, नए कौशल सीखने और रास्ते में नए लोगों से मिलने की क्षमता होती है। फिर भी, आपको कार्यस्थल पर कोई बड़ा निर्णय लेने से पहले सभी विकल्पों पर विचार करना चाहिए।
वृषभ राशि
आज ध्यान आपके धैर्य को बढ़ाएगा और किसी प्रशिक्षक या गुरु की सलाह पर ध्यान देना आपके जीवन को एक नया दृष्टिकोण प्रदान कर सकता है। आप प्रेम में संतुष्ट रहते हुए अपने पेशेवर और पारिवारिक जीवन को सफलतापूर्वक बनाए रखने में सक्षम रहेंगे।
मिथुन राशि
आज आप प्यार में नया साथी चुनते समय आत्मविश्वास से भरे रहेंगे और स्पष्ट सोच रखेंगे। हालाँकि, यह अनुशंसा की जाती है कि आप विनम्रता से बात करें और कठोर टिप्पणियों से किसी को नुकसान पहुँचाने से बचें। साथ ही, अतीत की चिंताएँ वापस आ सकती हैं, लेकिन अपने मन की सुनें और वही करें जो आपके मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य के लिए सबसे अच्छा लगे।
कर्क राशि
आपके ग्रहों की भाग्यशाली स्थिति एक नई शुरुआत का सुझाव देती है और कुछ ही दिनों में कुछ असाधारण घटित हो सकता है। आपके कार्य संबंधी निर्णय आपके निर्णय और प्रवृत्ति पर आधारित होने चाहिए। हालाँकि, अपने व्यवसाय में सफल होने के लिए, आपको बस जोखिमों और आपको प्राप्त होने वाले पुरस्कारों की सीमा की सटीक गणना करनी होगी।
सिंह राशि
आज घर की मरम्मत करके, बगीचे की खुदाई करके और अच्छी ऊर्जा को अवशोषित करने के लिए फूल लगाकर सृजन पर अपना ध्यान केंद्रित करें। अपने परिवार और दोस्तों के साथ प्रकृति में समय बिताना आपको आपके आशीर्वाद की सराहना करना भी सिखाएगा। कॉलेज के लिए तैयार हो रहे छात्रों के लिए यह दिन संभवतः लाभदायक रहेगा।
कन्या राशि
प्रिय कन्या राशि वालों, यह आपके लिए कार्यस्थल पर चुनौतीपूर्ण मुद्दों से निपटने के लिए अपनी क्षमताओं को दिखाने का एक और समय है। यदि आप अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे निकल जाते हैं तो आप एक नई जगह हासिल करने में सक्षम होंगे, लेकिन बदलाव से डरें नहीं; नए विचारों को स्वीकार करें और प्रवाह के साथ आगे बढ़ें।
तुला राशि
आज आप कई गतिविधियों में भाग ले सकते हैं जो आपकी एक साथ कई काम करने की क्षमता का परीक्षण करेंगी। यह न केवल आपको चमकने का मौका देगा, बल्कि एक पेशेवर के रूप में विकसित होने के लिए भी प्रोत्साहित करेगा। यदि आप अपनी पहचान बनाना चाहते हैं, तो अपने सहकर्मी के जीवन में क्या चल रहा है, इसके बारे में सोचना बंद करने का प्रयास करें और अपने लक्ष्यों पर ध्यान केंद्रित करना शुरू करें।
वृश्चिक राशि
आपमें से कुछ लोग अफ़वाह के केंद्र में आ सकते हैं, इसलिए दूसरों के साथ अपने संबंधों में सावधानी बरतें। यदि आप एक नया दृष्टिकोण प्राप्त करना चाहते हैं और अपने बारे में अपने परिवार की राय में सुधार करना चाहते हैं, तो स्वयंसेवा या दान कार्य करने से मदद मिल सकती है।
धनु राशि
प्रिय धनु, आप शायद आज अपने निजी और व्यावसायिक मामलों में साहसी रहेंगे, क्योंकि भाग्य प्यार और धन दोनों में आपका साथ देगा। जब आप नया काम प्रदर्शित करेंगे तो सभी की निगाहें आप पर होंगी, इसलिए सुर्खियों की तेज चमक के लिए तैयार रहें।
मकर राशि
व्यवसाय में आवेगपूर्ण निर्णय लेना उचित नहीं है, क्योंकि कुछ चिंतन मदद कर सकता है। साथ ही, दूसरों के साथ बातचीत में विनम्र बने रहें। इसके अलावा, इस समय परिदृश्य में बदलाव आपमें से कुछ लोगों के लिए वास्तव में उपयोगी हो सकता है।
कुंभ राशि
फ़िलहाल, जब व्यवसाय की बात आती है तो अपनी प्रतिष्ठा सुरक्षित रखने का सबसे अच्छा तरीका सोच-समझकर निर्णय लेना और अपने कर्मचारियों के निजी जीवन में शामिल होने से बचना है। इसके अतिरिक्त, ऐसी भी संभावना है कि छात्र आज बेहतर ध्यान केंद्रित करेंगे और शैक्षणिक रूप से बेहतर प्रदर्शन करेंगे।
मीन राशि
यदि आप जो कुछ भी घटित होता है उसकी जिम्मेदारी लेने को तैयार हैं, तो आज का दिन भाग्यशाली प्रतीत होता है। प्यार के बारे में कोई भी निर्णय लेने से पहले अपना शोध कर लें ताकि आप किसी चौराहे पर न पहुंच जाएं। आपमें से कुछ लोगों को काम पर आगे बढ़ने, बेहतर बनने और प्रगति करने के लिए बहुत अधिक प्रेरणा की आवश्यकता हो सकती है।
पैरासिटामोल पर लगा बैन सरकार ने कहा कि ये दवाएं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती हैं।
सरकार ने बुखार, जुकाम, एलर्जी और दर्द के लिए इस्तेमाल की जाने वाली 156 फिक्स्ड-डोज कांबिनेशन (एफडीसी) दवाओं पर प्रतिबंध लगा दिया है। बाजार में अब ये दवाएं नहीं बिक सकेंगी। सरकार ने कहा कि ये दवाएं स्वास्थ्य के लिए खतरनाक हो सकती हैं।
प्रतिबंधित एफडीसी में मेफेनामिक एसिड + पैरासिटामोल इंजेक्शन, सेट्रीजीन एचसीएल + पैरासिटामोल + फेनिलफ्रीन एचसीएल, लेवोसेट्रीजीन + फेनिलफ्रीन एचसीएल + पैरासिटामोल, पैरासिटामोल + क्लोरफेनिरामाइन मैलेट + फेनिल प्रोपेनोलामाइन और कैमिलोफिन डाइहाइड्रोक्लोराइड 25 मिलीग्राम + पैरासिटामोल 300 मिलीग्राम भी शामिल हैं।
बड़ी खबर : पैरासीटामॉल सहित 156 दवाओं पर बैन...जानिए क्या हैं कारण ?
नई दिल्ली : केंद्र सरकार ने 156 फिक्स्ड डोज कॉम्बिनेशन दवाओं को बैन कर दिया हैं । एंटीबायोटिक्स, दर्द निवारक और मल्टीविटामिन दवाओं को प्रतिबंधित कर दिया गया हैं। दरअसल ये दवाएं स्वास्थ्य के लिए खतरा पैदा करती हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ने एक अधिसूचना जारी कर इन दवाओं के निर्माण, बिक्री और वितरण पर पूरी तरह से प्रतिबंध लगा दिया है।
विशेषज्ञों की सलाह के बाद लिया गया निर्णय
प्रतिबंधित एफडीसी दवाओं में एंटीबायोटिक्स, एंटी-एलर्जिक्स, दर्द निवारक, मल्टीविटामिन और बुखार व हाई ब्लड प्रेशर के लिए दवाएं शामिल हैं। नोटिस में कहा गया कि ये निर्णय औषधि तकनीकी सलाहकार बोर्ड (DTAB) और केंद्र सरकार द्वारा गठित विशेषज्ञ समिति की सिफारिशों के बाद लिया गया है
दवाओं में डाले गए केमिकल का कोई मेडिकल औचित्य नहीं
इस मामले की जांच केंद्र सरकार और डीटीएबी द्वारा नियुक्त एक विशेषज्ञ समिति द्वारा की गई। इसमें दोनों निकायों ने सिफारिश की कि एफडीसी में डाले गए केमिकल का कोई मेडिकल औचित्य नहीं है।
मेफेनामिक एसिड और पैरासिटामोल इंजेक्शन भी शामिल
लिस्ट में प्रमुख एफडीसी दवाओं में मेफेनामिक एसिड और पैरासिटामोल इंजेक्शन भी शामिल हैं। इन दवाओं का उपयोग विभिन्न स्थितियों में दर्द और सूजन को कम करने के लिए किया जाता है। ओमेप्राज़ोल मैग्नीशियम और डायसाइक्लोमाइन एचसीएल की खुराक, इसका उपयोग पेट दर्द के इलाज के लिए किया जाता है।
फैटी लीवर के इलाज वाली दवा भी प्रतिबंधित
ओमेप्राज़ोल मैग्नीशियम और डाइसाइक्लोमाइन एचसीएल संयोजन वाले प्रमुख ब्रांडों में मैनकाइंड फार्मा का रानीस्पास और ज़ोइक लाइफसाइंसेज का जेनस्पास शामिल हैं। अन्य एफडीसी में उर्सोडिऑक्सीकोलिक एसिड और मेटफॉर्मिन एचसीएल का संयोजन शामिल है। इसका उपयोग मधुमेह से पीड़ित लोगों में फैटी लीवर के इलाज के लिए किया जाता है। साथ ही पोविडोन आयोडीन, मेट्रोनिडाजोल और एलो की खुराक का उपयोग त्वचा संक्रमण की रोकथाम और उपचार के लिए किया जाता है।
इन दवाओं को भी किया गया बंद
उर्सोडिऑक्सीकोलिक एसिड और मेटफॉर्मिन एचसीएल एफडीसी के प्रमुख ब्रांडों में एरिस लाइफसाइंसेज द्वारा निर्मित हेपेक्सा एम टैबलेट शामिल हैं। मैक्सुन बायोटेक का मैकडिन एएम ऑइंटमेंट और मेडक्योर फार्मा का पोविओल एम ऑइंटमेंट पोविडोन आयोडीन, मेट्रोनिडाजोल और एलो की संयुक्त खुराक के सामान्य रूप से उपलब्ध उदाहरण हैं।
डीटीएबी ने इन दवाओं के दावों को सही नहीं पाया
मंत्रालय ने कहा कि इन एफडीसी के उपयोग से लोगों को बड़ी संख्या में खतरा होने की संभावना है, जबकि दवा के सुरक्षित विकल्प उपलब्ध हैं। नोटिस में कहा गया कि डीटीएबी ने इन दवाओं के दावों को सही नहीं पाया और यह निर्णय लिया कि इनसे मरीज को होने वाला नुकसान लाभ से अधिक है। इसके साथ ही मंत्रालय ने कहा कि इसलिए सार्वजनिक हित में औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम 1940 की धारा 26ए के तहत इस एफडीसी के निर्माण, बिक्री या वितरण पर प्रतिबंध लगाना आवश्यक हो गया है।
दिल दहलाने वाला मंजर, पहाड़ से लुढ़कते हुए नदी में गिरी बस, 15 की मौत, कई लापता
नेपाल। भारतीय पर्यटकों को लेकर नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही गोरखपुर के केसरवानी ट्रेवल्स की बस एक भीषण दुर्घटना का शिकार हो गई। नेपाल के तनहु जिले के अबुखैरेनी में बस पहाड़ी सड़क से अनियंत्रित होकर मार्स्यांगडी नदी में जा गिरी। इस हादसे ने कई जिंदगियां लील लीं और दिल दहलाने वाला मंजर पैदा कर दिया।बता दें कि गोरखपुर के केसरवानी ट्रेवल्स की यह बस भारतीय पर्यटकों को लेकर नेपाल के पोखरा से काठमांडू जा रही थी। रास्ते में अचानक बस अनियंत्रित होकर पहाड़ी ढलान से लुढ़कते हुए सीधे मार्स्यांगडी नदी में जा गिरी। हादसे की भयावहता का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि बस की पूरी छत उड़ गई, जिससे बस में सवार पर्यटकों को संभलने का मौका भी नहीं मिला।
अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत नहीं मिली...अब इस दिन होगी अगली सुनवाई
नई दिल्ली। जेल में बंद दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को राहत के लिए और ज्यादा इंतजार करना होगा। सीबीआई केस में गिरफ्तारी को चुनौती देने वाली केजरीवाल की याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टल गई है। सीबीआई की ओर से और समय की मांग की गई थी जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया और मामले को 5 सितंबर को सूचीबद्ध करने को कहा।
SEBI का बड़ा फैसला, अनिल अंबानी सहित 24 संस्थाएं 5 साल के लिए बाजार से बाहर, 25 करोड़ का जुर्माना
नई दिल्ली : बाजार नियामक सेबी ने उद्योगपति अनिल अंबानी तथा रिलायंस होम फाइनेंस के पूर्व प्रमुख अधिकारियों समेत 24 अन्य को कंपनी से धन के हेर-फेर के मामले में प्रतिभूति बाजार से पांच साल के लिए प्रतिबंधित कर दिया है। सेबी ने अंबानी पर 25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया और उन्हें पांच साल की अवधि के लिए प्रतिभूति बाजार से जुड़ने पर प्रतिबंध लगा दिया है। इसमें किसी भी सूचीबद्ध कंपनी या बाजार नियामक के साथ पंजीकृत किसी भी मध्यस्थ में निदेशक या प्रमुख प्रबंधकीय कार्मिक (केएमपी) के रूप में शामिल होना शामिल है।
इसके अलावा नियामक ने रिलायंस होम फाइनेंस को प्रतिभूति बाजार से छह महीने के लिए प्रतिबंधित कर दिया और उस पर छह लाख रुपये का जुर्माना लगाया है। अपने 222 पृष्ठ के अंतिम आदेश में भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) ने पाया कि अनिल अंबानी ने आरएचएफएल के प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों की मदद से, आरएचएफएल से धन निकालने के लिए एक धोखाधड़ी की साजिश रची, जिसमें उसे अपनी संबद्ध संस्थाओं को ऋण के रूप में दिखाया गया था।
आरएचएफएल के निदेशक मंडल ने हालांकि इस तरह की ऋण देने की प्रथाओं को रोकने के लिए कड़े निर्देश जारी किए थे और कॉर्पोरेट ऋणों की नियमित समीक्षा की थी, लेकिन कंपनी के प्रबंधन ने इन आदेशों की अनदेखी की। नियामक के अनुसार, इससे पता चलता है कि कामकाज के तरीके में बड़ी त्रुटि हुई, जिसे अनिल अंबानी के प्रभाव में कुछ प्रमुख प्रबंधकीय कर्मियों ने अंजाम दिया।
इन परिस्थितियों को देखते हुए, आरएचएफएल कंपनी को धोखाधड़ी में शामिल लोगों के समान जिम्मेदार नहीं ठहराया जाना चाहिए। नियामक ने कहा कि इसके अलावा, शेष संस्थाओं ने या तो अवैध रूप से हासिल ऋणों के प्राप्तकर्ता होने की भूमिका या आरएचएफएल से धन को अवैध रूप से कहीं ओर पहुंचाने की प्रक्रिया को अंजाम देने में भूमिका निभाई है।
सेबी ने कहा कि उसके निष्कर्षों के अनुसार ‘‘ धोखाधड़ी की एक साजिश नोटिसी संख्या 2 (अनिल अंबानी) ने रची और आरएचएफएल के केएमपी ने इसे अंजाम दिया। इस साजिश के जरिये सार्वजनिक सूचीबद्ध कंपनी (आरएचएफएल) से धन की हेराफेरी की गई और उन अयोग्य उधारकर्ताओं को ‘‘ऋण” के रूप में दिया गया जो नोटिसी संख्या 2 (अनिल अंबानी) से संबद्ध संस्थाओं के प्रवर्तक पाए गए।”
धोखाधड़ी का है आरोप
अंबानी ने धोखाधड़ी को अंजाम देने के लिए ‘‘एडीए समूह के चेयरमैन’ के तौर पर अपने पद और आरएचएफएल की नियंत्रक (होल्डिंग) कंपनी में अपनी महत्वपूर्ण अप्रत्यक्ष शेयरधारिता का इस्तेमाल किया। सेबी ने बृहस्पतिवार को अपने आदेश में कंपनी के प्रबंधन तथा प्रवर्तक के लापरवाह रवैये का जिक्र किया, जिसके तहत उन्होंने ऐसी कंपनियों को सैकड़ों करोड़ रुपये के ऋण स्वीकृत किए जिनके पास न तो परिसंपत्तियां थीं, न ही नकदी प्रवाह, ‘नेटवर्थ’ या राजस्व था।
आदेश के अनुसार, इससे पता चलता है कि ‘कर्ज’ के पीछे कोई खतरनाक मकसद छिपा था। सेबी ने कहा कि स्थिति तब और भी संदिग्ध हो गई जब हम इस बात पर गौर करते हैं कि इनमें से कई कर्जदार आरएचएफएल के प्रवर्तकों से करीबी तौर पर जुड़े हुए हैं। नियामक के अनुसार, आखिरकार इनमें से अधिकतर उधारकर्ता अपने ऋण चुकाने में विफल रहे, जिसके कारण आरएचएफएल को अपने स्वयं के ऋण दायित्वों पर चूक करनी पड़ी। इसके कारण आरबीआई ढांचे के तहत कंपनी का समाधान हुआ, जिससे इसके सार्वजनिक शेयरधारक मुश्किल स्थिति में आ गए।
मिसाल के तौर पर मार्च 2018 में आरएचएफएल का शेयर मूल्य करीब 59.60 रुपये था। मार्च 2020 तक जब धोखाधड़ी की सीमा स्पष्ट हो गई और कंपनी के संसाधन समाप्त हो गए, तो शेयर की कीमत गिरकर केवल 0.75 रुपये रह गई। अब भी नौ लाख से अधिक लोगों ने आरएचएफएल में निवेश कर रखा है और उन्हें भारी नुकसान का उठाना पड़ रहा है। प्रतिबंधित 24 में रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड (आरएचएफएल) के पूर्व प्रमुख अधिकारी अमित बापना, रवींद्र सुधालकर और पिंकेश आर. शाह शामिल हैं। सेबी ने मामले में उनकी भूमिका के लिए उन पर जुर्माना भी लगाया है।
इन पर भी जुर्माना
इसके अलावा, नियामक ने अंबानी पर 25 करोड़ रुपये, बापना पर 27 करोड़ रुपये, सुधालकर पर 26 करोड़ रुपये और शाह पर 21 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया। इसके अतिरिक्त, रिलायंस यूनिकॉर्न एंटरप्राइजेज, रिलायंस एक्सचेंज नेक्स्ट एलटी, रिलायंस कमर्शियल फाइनेंस लिमिटेड, रिलायंस क्लीनजेन लिमिटेड, रिलायंस बिजनेस ब्रॉडकास्ट न्यूज होल्डिंग्स लिमिटेड और रिलायंस बिग एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड सहित शेष संस्थाओं पर 25-25 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
यह जुर्माना या तो अवैध रूप से ऋण प्राप्त करने या आरएचएफएल से धन के अवैध हस्तांतरण में मध्यस्थ के रूप में काम करने के लिए लगाया गया है। बाजार नियामक सेबी ने फरवरी 2022 में एक अंतरिम आदेश पारित किया था और रिलायंस होम फाइनेंस लिमिटेड, उद्योगपति अनिल अंबानी और तीन अन्य व्यक्तियों (अमित बापना, रवींद्र सुधाकर और पिंकेश आर. शाह) को कंपनी से कथित रूप से धन निकालने के आरोप में अगले आदेश तक प्रतिभूति बाजार में संलिप्त होने से रोक दिया था।
जन्माष्टमी पर बन रहे हैं ये दो शुभ योग, श्रीकृष्ण की बरसेगी कृपा, अगर इस शुभ मुहूर्त में करेंगे पूजा पाठ
Krishna Janmashtami 2024: श्रीकृष्ण जन्माष्टमी हिंदू धर्म के उन त्योहारों में से एक है जिसका इंतजार हर किसी को होता है। साल 2024 में कृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 26 अगस्त को पूरे देश भर में धूमधाम से मनाया जाएगा। भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाने वाला यह त्योहार, न केवल भारत में बल्कि कई अन्य देशों में भी मनाया जाता है। इस साल कृष्ण जन्माष्टमी पर दो शुभ योग भी बनने जा रहे हैं ,ऐसे में आइए जान लेते हैं इन शुभ योगों के बारे में और कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ पूजा मुहूर्त के बारे में।
जन्माष्टमी तिथि
साल 2024 में 26 अगस्त के दिन सुबह 3 बजकर 40 मिनट से अष्टमी तिथि प्रारंभ हो जाएगी और इसका समापन 26 तारीख में देर रात्रि 2 बजकर 20 मिनट पर होगा। यानि 27 ताऱीख 2:20 एएम तक अष्टमी तिथि रहेगी। इसलिए 26 अगस्त को ही जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाएगा।
जन्माष्टमी पर शुभ योग
इस बार जन्माष्टमी पर कई शुभ योग भी बन रहे हैं। इस दिन रोहिणी नक्षत्र दोपहर 3 बजकर 55 मिनट से शुरू होगा और 27 तारीख की मध्य रात्रि तक रहेगा। इसके साथ ही चंद्रमा जन्माष्टमी के दिन वृषभ राशि में रहेगा, माना जाता है कि जब कृष्ण भगवान का जन्म हुआ था तब भी ऐसा ही योग बना था, यानि चंद्रमा उस समय भी वृषभ राशि में विराजमान था। इसके साथ ही जन्माष्टमी का त्योहार इस बार सोमवार के दिन है। जब भी यह त्योहार सोमवार या बुधवार के दिन आता है तो, इसे बेहद शुभ संयोग माना जाता है। मान्यताओं के अनुसार कृष्ण जी के जन्म का दिन भी बुधवार है, वहीं जिस दिन कृष्ण भगवान का नामकरण किया गया था उस दिन सोमवार था। इसलिए कृष्ण जन्माष्टमी के पर्व का इन दो दिनों में आना बेहद शुभ फलदायक आपके लिए साबित हो सकता है। इन शुभ योगों में अगर विधि-विधान से आप कृष्ण जी की पूजा करते हैं, तो आपकी सारी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। आइए अब जान लेते हैं कि इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त कब से कब तक रहेगा।
कृष्ण जन्माष्टमी पर शुभ पूजा मुहूर्त
सुबह के समय पूजा का शुभ मुहूर्त- प्रात:काल 5 बजकर 55 मिनट से 7 बजकर 36 मिनट तक (इस दौरान अमृत चौघड़िया रहेगा)।
शाम के समय पूजा का शुभ मुहूर्त- दोपहर 3 बजकर 35 मिनट से 7 बजे तक।
रात्रि के समय पूजा का शुभ मुहूर्त- रात्रि 12 बजे से 12 बजकर 45 मिनट तक।
अभिजीत मुहूर्त- इसे शुभ समय माना जाता है और इस दौरान भी आप कृष्ण भगवान का पूजन कर सकते हैं, दिन के समय 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 48 मिनट तक अभिजीत मुहूर्त रहेगा।
वैसे तो भगवान कृष्ण का ध्यान आप जन्माष्टमी के दिन कभी भी कर सकते हैं। लेकिन पूजा अगर आप ऊपर बताए गए शुभ मुहूर्तों में करते हैं तो सुख-समृद्धि की आपको प्राप्ति होती है। जन्माष्टमी के दिन कृष्ण पूजा के साथ ही आपको दान-पुण्य करने से भी लाभ प्राप्त होता है।
Aaj Ka Panchang: आज 23 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 23 अगस्त 2024
विक्रम संवत - 2081 पिङ्गल
शक सम्वत - 1946 क्रोधी
श्रावण - पूर्णिमान्त
श्रावण- अमान्त
तिथि
चतुर्थी - 10:38 ए एम तक
नक्षत्र
रेवती - 07:54 पी एम तक
योग
शूल - 09:31 ए एम तक
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 05:55 ए एम
सूर्यास्त - 06:52 पी एम
चन्द्रोदय - 09:17 पी एम
चन्द्रास्त - 09:35 ए एम
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:57 ए एम से 12:49 पी एम
अमृत काल - 05:43 पी एम से 07:10 पी एम
बह्म मुहूर्त - 04:26 ए एम से 05:11 ए एम
अशुभ काल
राहूकाल- 10:46 ए एम से 12:23 पी एम
यम गण्ड - 03:38 पी एम से 05:15 पी एम
गुलिक - 07:32 ए एम से 09:09 ए एम
दुर्मुहूर्त - 08:30 ए एम से 09:22 ए एम, 12:49 पी एम से 01:41 पी एम
वर्ज्य - 09:00 ए एम से 10:27 ए एम
Aaj Ka Rashifal: आज इन चार राशियों कि सितारे रहेंगे बुलंद...जानें कैसा रहेगा आपका हाल
23 अगस्त 2024 Aaj Ka Rashifal :- वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 23 अगस्त दिन शुक्रवार है.
मेष राशि: शुक्रवार का दिन मेष राशि के जातकों के लिए मिला जुला रहेगा. सेहत खराब हो सकती है, ध्यान रखें. छात्रों की किसी के साथ विवाद हो सकता है. आज दोस्तों से किसी बात के लिए मदद मांगेगे. युवा अपने करियर पर फोकस रखें.
मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया.. लिखकर पूर्व मंत्री ने दे दिया इस्तीफा
पटना: बिहार सरकार के पूर्व मंत्री और आरजेडी के राष्ट्रीय महासचिव श्याम रजक ने राजद की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया है। कयास लगाए जा रहे है कि वो जदयू में शामिल होंगे। उनके इस्तीफे की पुष्टि हो गयी। श्याम रजक ने राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को पार्टी से अपना इस्तीफा भेज दिया है। श्याम रजक ने लालू यादव को भेजे पत्र में कहा गया है कि वे पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव पद औऱ प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे रहे हैं। श्याम रजक ने अपने पत्र में लालू के लिए एक शेर भी लिखा है- “मैं शतरंज का शौकीन नहीं था, इसलिए धोखा खा गया। आप मोहरे चल रहे थे, मैं रिश्तेदारी निभा रहा था.”

जदयू में शामिल हो सकते हैं
सूत्रों से मिल रही जानकारी के अनुसार श्याम रजक जदयू में शामिल होंगे। दरअसल एक सप्ताह पहले श्याम रजक ने मुख्यमंत्री आवास जाकर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात की थी। नीतीश कुमार के साथ लंबे अर्से तक काम कर चुके श्याम रजक ने फिर से जदयू में शामिल होने की इच्छा जतायी। नीतीश कुमार ने उन्हें पार्टी में शामिल करने की मंजूरी दे दी है। श्याम रजक राजद के राष्ट्रीय महासचिव पद पर थे लेकिन पार्टी की मुख्यधारा से अलग कर दिये गये थे। ऐसे में उन्होंने पुराने घर में वापसी का रास्ता चुना है।
रजक ने राजद से शुरू की थी राजनीति
लालू-राबड़ी के साथ राजनीति शुरू करने वाले श्याम रजक लंबे समय तक राजद के शासन काल में मंत्री रहे। हांलाकि 2005 में राजद का शासन खत्म होने के बाद 2009 में श्याम रजक ने जदयू का दामन थाम लिया था। 2010 में वे नीतीश सरकार में मंत्री बनाये गये थे। 2020 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले श्याम रजक ने मंत्री पद औऱ जदयू की सदस्यता से इस्तीफा दे दिया था औऱ राजद में शामिल हो गये थे। लेकिन लालू प्रसाद ने उन्हें 2020 के विधानसभा चुनाव में टिकट नहीं दिया। उन्हें किसी दूसरी जगह एडजस्ट भी नहीं किया। अब श्याम रजक फिर से नीतीश कुमार का दामन थामने की तैयारी में हैं।
Aaj Ka Panchang: आज 22 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 22 अगस्त 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष तृतीया- अगस्त 21 05:07 PM- अगस्त 22 01:46 PM
कृष्ण पक्ष चतुर्थी- अगस्त 22 01:46 PM- अगस्त 23 10:39 AM
नक्षत्र
उत्तरभाद्रपदा- अगस्त 22 12:33 AM- अगस्त 22 10:05 PM
रेवती- अगस्त 22 10:05 PM- अगस्त 23 07:54 PM
योग
धृति- अगस्त 21 05:00 PM- अगस्त 22 01:10 PM
शूल- अगस्त 22 01:10 PM- अगस्त 23 09:31 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:09 AM
सूर्यास्त- 6:49 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 22 8:51 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 23 9:36 AM
अशुभ काल
राहू- 2:04 PM- 3:39 PM
यम गण्ड- 6:09 AM- 7:44 AM
कुलिक- 9:19 AM- 10:54 AM
दुर्मुहूर्त- 10:23 AM- 11:13 AM, 03:26 PM- 04:17 PM
वर्ज्यम्- 09:10 AM- 10:36 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:04 PM- 12:54 PM
अमृत काल- 05:46 PM- 07:12 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:33 AM- 05:21 AM
शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग- अगस्त 22 10:05 PM- अगस्त 23 07:54 PM (रेवती और गुरुवार)
अमृतसिद्धि योग- अगस्त 23 06:10 AM- अगस्त 23 07:54 PM (रेवती और शुक्रवार)
छत्तीसगढ़ के व्यापारियों का दिल्ली में पुनः प्रतिनिधित्व करेंगे अमर परवानी
Aaj Ka Rashifal 22 August: आज का राशिफल में जानें किसकी चमकेगी किस्मत, किसको होगी हानि
आज का राशिफल मेष राशि 22 अगस्त 2024
कार्यक्षेत्र में भागदौड़ रहेगी। बिना सोचे समझे किए गए निवेश से धनहानि संभव है। परिजनों के साथ यात्रा हो सकती है। व्यय वृद्धि होगी। दूसरों से अपेक्षा न करें।
आज का राशिफल वृषभ राशि 22 अगस्त 2024
कारोबार में नए अनुबंध आर्थिक स्थिति को मजबूत करेंगे। बकाया वसूली होगी। रूके कार्यों में गति आएगी। यात्रा मनोनुकूल रहेगी। संतान की चिंता रहेगी।आज का राशिफल मिथुन राशि 22 अगस्त 2024
समय से पहले और भाग्य से ज्यादा किसी को नहीं मिलता, अपनी बारी का इंतजार करें। सब्र का फल मीठा होता है। कार्यपद्धति में सुधार होगा। नई योजना लाभ देगी। प्रतिष्ठा वृद्धि होगी। अस्वस्थता रह सकती है। विवाद न करें।आज का राशिफल कर्क राशि 22 अगस्त 2024
आप की उन्नति में शत्रु कष्ट देंगे। तंत्र-मंत्र में रूचि बढेगी। चिंता और तनाव रहेंगे। कार्यों में गति आएगी। आर्थिक लाभ होगा।आज का राशिफल सिंह राशि 22 अगस्त 2024
पिता के व्यवहार से दुखी और नाराज रहेंगे। तनाव और पीड़ा सम्भव है। चोट-चोरी आदि से हानि संभव है। लाभ के अवसर हाथ से निकलेंगे।आज का राशिफल कन्या राशि 22 अगस्त 2024
यात्रा लाभकारी रहेगी। गृहस्थ सुख मिलेगा। राजकीय सहयोग मिलेगा। चोरी आदि से हानि संभव है, जोखिम न लें।आज का राशिफल तुला राशि 22 अगस्त 2024
निजी जीवन में भय, पीड़ा, चिंता और तनाव व्यथित करेंगे। कारोबारी लाभ होगा। बेरोजगारी दूर हो सकती है। निवेश-नौकरी लाभ देंगे।आज का राशिफल वृश्चिक राशि 22 अगस्त 2024
बहनों से विवाद होगा। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे। स्वादिष्ट भोजन का आनंद मिलेगा। कार्य सिद्धि होगी। निवेश आदि लाभ देंगे।आज का राशिफल धनु राशि 22 अगस्त 2024
आप के क्रोधी व्यवहार से विवाद होगा और कार्य बिगड़ सकते हैं। दु:खद समाचार मिल सकता है। जोखिम-जमानत के कार्य टालें। हानि होगी।आज का राशिफल मकर राशि 22 अगस्त 2024
कार्य की पूर्णता उत्साह और प्रसन्नता की वृद्धि करेगी। प्रेम-प्रसंग में अनुकूलता रहेगी। बौद्धिक कार्य सफल रहेंगे।आज का राशिफल कुंभ राशि 22 अगस्त 2024
संतान की तरफ से शुभ समाचार मिलेगा। कार्य सिद्धि से आत्मसम्मान बढ़ेगा। व्यावसायिक शत्रु परास्त होंगे। वाणी पर नियंत्रण रखें। जोखिम न लें।आज का राशिफल मीन राशि 22 अगस्त 2024
अपने अधिकारों का गलत प्रयोग न करें। संतान के परिणय सम्बन्ध के लिए की गई यात्रा सफल होगी। जीवनसाथी की चिंता रहेगी। रोजगार मिल सकता है। निवेश शुभ रहेगा।पीएम मोदी ने भरी उड़ान, पिछले 45 सालों में पहली बार कोई भारतीय प्रधानमंत्री कर रहे पोलैंड की यात्रा
PM Modi emplanes for Visit Poland: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पोलैंड के वारसॉ के लिए रवाना हो गए हैं। पीएम मोदी पोलैंड की दो दिवसीय आधिकारिक यात्रा पर होंगे। पिछले 45 वर्षों में किसी भारतीय प्रधानमंत्री की यह पहली पोलैंड यात्रा है। पीएम मोदी पोलैंड के साथ-साथ यूक्रेन की यात्रा पर भी रवाना हुए है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बुधवार को अपनी तीन दिवसीय यात्रा पर पोलैंड और यूक्रेन के लिए रवाना हो गए। पीएम मोदी 21 और 22 अगस्त को पौलेंड दौरे पर रहेंगे और इसके बाद वह 23 अगस्त को युद्धग्रस्त यूक्रेन की राजधानी कीव जाएंगे। उनकी इस यात्रा की आधिकारिक जानकारी देते हुए ‘प्रधानमंत्री कार्यालय’ ने एक पत्र जारी किया है।
जब महिला सुरक्षा मुद्दा सबके जेहन में है तब यह कार्यशाला होना और हमारे नेता का उस कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व करना और अधिक महत्वपूर्ण है-फूलोदेवी नेताम
राज्य सभा सांसद एवं छत्तीसगढ़ प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती फूलोदेवी नेताम तीन दिवसीय नाइजीरिया के दौरे के दौरान नाइजीरियो के अबूजा में आयोजित राष्ट्रमंडल महिला सांसदों की कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। जेंडर आधारित हिंसा पर आयोजित इस कार्यशाला में राष्ट्रमंडल के सभी 56 देश भाग ले रहे हैं।
इस कार्यशाला में जेंडर आधारित हिंसा पर भारतीय संसद की भूमिका तथा सांसदों द्वारा निर्वाचन क्षेत्र में जेंडर आधारित हिंसा को रोकने के उपाय, रणनीति व राष्ट्रीय और अन्तर्राष्ट्रीय प्रतिबद्धताओं पर विस्तारपूर्वक चर्चा की जाएगी।
श्रीमती नेताम ने कहा कि नाइजीरिया प्रवास के दौरान राजधानी अबुजा में भारत का प्रतिनिधित्व करना मेरे लिये अत्यंत हर्ष व गौरव का विषय है। आगामी दिनों में राष्ट्रमंडल महिला सांसदों की कार्यशाला में प्रतिभाग करूँगी जिसमे लिंग आधारित हिंसा को रोकने के विषय पर महत्वपूर्ण चर्चा होगी।
महासचिव एवं प्रदेश प्रवक्ता प्रीति उपाध्याय शुक्ला ने जानकारी देते हुए कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए गर्व का विषय है कि हमारी सांसद, हमारी नेता जेंडर आधारित हिंसा जैसी संवेदनशील मुद्दे पर भारत का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। इस वक्त जब महिला सुरक्षा मुद्दा सबके जेहन में है तब यह कार्यशाला होना और हमारे नेता का उस कार्यशाला में भारत का प्रतिनिधित्व करना और अधिक महत्वपूर्ण है। कार्यशाला में उनके द्वारा अर्जित की गई सीख हम सबके लिए उपयोगी साबित होगी।
NHIDCL में मैनेजर सहित 213 पदों पर निकली भर्ती,सैलरी 2 लाख से ज्यादा, पढ़ें डिटेल्स
राष्ट्रीय राजमार्ग एवं अवसंरचना विकास निगम लिमिटेड (एनएचआईडीसीएल) ने प्रबंधक और विभिन्न पदों के लिए एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की है, जिसमें 213 पदों की भर्ती की जा रही है। तो आइए जानते हैं पूरी डिटेल्स। National Highways & Infrastructure Development Corporation Ltd (NHIDCL) में भर्ती के लिए आवेदनों की पूरी जानकारी इस आर्टिकल में दी गई है।
- महाप्रबंधक – 04 पद
- उप महाप्रबंधक – 33 पद
- प्रबंधक – 65 पद
- उप प्रबंधक – 65 पद
- सहायक प्रबंधक – 16 पद
- कनिष्ठ प्रबंधक – 22 पद
- प्रधान निजी सचिव – 01 पद
- निजी सहायक – 07 पद
पदों की संख्या (No. of Posts)
213 पद
सैलरी (Salary)
INR 44900-215900/- प्रति माह।
आयु सीमा (Age Limit)
प्रबंधक और विभिन्न पद के रूप में नियुक्ति के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार की आयु सीमा अधिकतम 56 वर्ष।
एनएचआईडीसीएल विभिन्न पद आवेदन करने का तरीका (How To Apply)
अगर उम्मीदवार ने ऊपर दी गई पूरी जानकारी पढ़ ली है तो अब हम देखेंगे कि आवेदन कैसे करें। आवेदन करने की प्रक्रिया इस प्रकार है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार इस नौकरी के लिए NHIDCL की आधिकारिक वेबसाइट https://nhidcl.com/ के माध्यम से 10.08.2024 से 10.09.2024 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन करने की प्रक्रिया को पूरी तरह से जानने के लिए आपको आधिकारिक अधिसूचना देखनी चाहिए जो निचे महत्वपूर्ण लिंक भाग में दी गई है।
एनएचआईडीसीएल विभिन्न पद भर्ती की महत्वपूर्ण तिथियां (Important Dates)
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की प्रारंभिक तिथि | 10 अगस्त 2024 |
| ऑनलाइन आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि | 10 सितंबर 2024 |
शैक्षणिक योग्यता (Educational Qualification)
यदि आप उपरोक्त पदों के लिए आवेदन करना चाहते हैं तो आपके पास आगे की शैक्षणिक योग्यता होनी चाहिए।
महाप्रबंधक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
उप महाप्रबंधक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
प्रबंधक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री होनी चाहिए।
उप प्रबंधक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री/डिप्लोमा होना चाहिए।
सहायक प्रबंधक: उम्मीदवार के पास किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय/संस्थान से डिग्री होनी चाहिए।
कनिष्ठ प्रबंधक: उम्मीदवार के पास वाणिज्य/लेखा में की डिग्री होनी चाहिए या आईसीएआई/आईसीडब्ल्यूएआई की इंटरमीडिएट परीक्षा उत्तीर्ण होनी चाहिए।
प्रमुख निजी सचिव: उम्मीदवार को स्नातक या समकक्ष होना चाहिए।
निजी सहायक: उम्मीदवार को स्नातक या समकक्ष होना चाहिए।
चयन प्रणाली (Selection Procedure)
अब आइए इस भर्ती के लिए चयन प्रक्रिया को देखें। लिखित परीक्षा / वॉक-इन-इंटरव्यू, मेरिट लिस्ट, अंतिम चयन के अनुसार प्रक्रिया जारी रहेगी।
आवेदन शुल्क (Application Fee)
अब हम इस भर्ती के लिए आवेदन शुल्क देखेंगे: कोई आवेदन शुल्क नहीं है।
आज भारत बंद का ऐलान, स्कूल-कॉलेज से लेकर बाजार तक...जानिए क्या खुला-क्या बंद?
नई दिल्ली: दलित और आदिवासी संगठनों ने हाशिए पर पड़े समुदायों के लिए मजबूत प्रतिनिधित्व और सुरक्षा की मांग को लेकर आज 'भारत बंद' का आह्वान किया गया है। ‘नेशनल कॉन्फेडरेशन ऑफ दलित एंड आदिवासी ऑर्गेनाइजेशन्स’ (एनएसीडीएओआर) ने मांगों की एक सूची जारी की है जिसमें अनुसूचित जातियों (एससी), अनुसूचित जनजातियों (एसटी) और अन्य पिछड़े वर्गों (ओबीसी) के लिए न्याय और समानता की मांग शामिल हैं। भारत बंद के ऐलान के बीच आम लोग ये जानना चाहते हैं कि आज देश भर में क्या-क्या बंद रहेगा? आइए बताते हैं आज क्या खुला रहेगा और क्या बंद?
क्या-क्या खुला रहेगा?
दलित संगठनों ने आम लोगों के लिए एडवाइजरी जारी करके अपील की है कि मेडिकल सेवाओं, पुलिस और फायर सेवाओं को छोड़कर सुबह 6 बजे से रात के 8 बजे तक सब कुछ बंद रखा जाए। हालांकि सरकारी दफ्तर, बैंक, पेट्रोल पंप , स्कूल और कॉलेज में सामान्य रूप से काम-काज होगा। अभी तक इन्हें बंद रखने को लेकर कोई भी आदेश सामने नहीं आया है। वहींबंद के आह्वान के बावजूद सार्वजनिक परिवहन, रेल सेवाएं चालू रहेंगी।
भारत बंद के दौरान क्या बंद रहेगा?
एससी-एसटी कोटे को लेकर भारत बंद के ऐलान पर अभी तक किसी राज्य सरकार ने कोई दिशा-निर्देश जारी नहीं किए हैं। पश्चिमी यूपी और राजस्थान जैसे राज्यों में इसका असर जरूर देखने को मिल सकता है। ऐसे में पुलिस प्रशासन को अलर्ट पर रखा गया है। हालांकि आम लोगों से भी अपील की गई है कि वे अपने घरों से बाहर न निकलें। भारत बंद का आह्वान करने वाले संगठनों ने कहा है कि देश में कोई भी सार्वजनिक परिवहन नहीं चलेगा, लेकिन इसे लेकर कोई आधिकारिक ऐलान नहीं हुआ है। कुछ जगहों पर सार्वजनिक परिवहन सेवाएं प्रभावित हो सकती हैं। इसके अलावा कुछ जगहों पर निजी दफ्तर बंद किए जा सकते हैं।
क्यों किया जा रहा भारत बंद?
एससी-एसटी संगठनों ने हाल में सुप्रीम कोर्ट की सात जजों की पीठ द्वारा सुनाए गए फैसले के प्रति विपरीत दृष्टिकोण अपनाया है, जो उनके अनुसार, ऐतिहासिक इंदिरा साहनी मामले में नौ जजों की पीठ द्वारा लिए गए फैसले को कमजोर करता है, जिसने भारत में आरक्षण की रूपरेखा स्थापित की थी। एनएसीडीएओआर ने सरकार से अनुरोध किया है कि इस फैसले को खारिज किया जाए क्योंकि यह अनुसूचित जातियों और अनुसूचित जनजातियों के संवैधानिक अधिकारों के लिए खतरा है। संगठन एससी, एसटी और ओबीसी के लिए आरक्षण पर संसद द्वारा एक नये कानून को पारित करने की भी मांग कर रहा है जिसे संविधान की नौवीं सूची में समावेश के साथ संरक्षित किया जाए।
Aaj Ka Panchang: आज 21 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 21 अगस्त 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष द्वितीया- अगस्त 20 08:33 PM- अगस्त 21 05:07 PM
कृष्ण पक्ष तृतीया- अगस्त 21 05:07 PM- अगस्त 22 01:46 PM
नक्षत्र
पूर्वभाद्रपदा- अगस्त 21 03:09 AM- अगस्त 22 12:33 AM
उत्तरभाद्रपदा- अगस्त 22 12:33 AM- अगस्त 22 10:05 PM
योग
सुकर्मा- अगस्त 20 08:55 PM- अगस्त 21 05:00 PM
धृति- अगस्त 21 05:00 PM- अगस्त 22 01:10 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:09 AM
सूर्यास्त- 6:50 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 21 8:13 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 22 8:33 AM
अशुभ काल
राहू- 12:29 PM- 2:05 PM
यम गण्ड- 7:44 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:54 AM- 12:29 PM
दुर्मुहूर्त- 12:04 PM- 12:55 PM
वर्ज्यम्- 08:51 AM- 10:17 AM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 05:24 PM- 06:50 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:33 AM- 05:21 AM
Aaj Ka Rashifal 21 August 2024: बुधवार का दिन इन 3 राशियों के जीवन में लाएगा बदलाव...पढ़ें आज का राशिफल
21 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की द्वितिया तिथि और बुधवार का दिन है। द्वितिया तिथि आज शाम 5 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शाम 5 बजकर 1 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 34 मिनट तक पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक और अशून्यशयन व्रत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
मेष राशि– आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। इस राशि के अकाउंटेंट के लिए आज का दिन व्यस्तता भरा रहेगा | जीवनसाथी आज आपको खुश होने की वजह देंगे। आज घर के सदस्यों के सहयोग और मार्गदर्शन से आप कोई खास निर्णय लेने में सहजता महसूस करेंगे। बातचीत के माध्यम से किसी मामले का हल व समाधान मिल जाएगा। आज संतान की तरफ से भी कोई शुभ समाचार मिल सकता है, जिससे आपको गर्व महसूस होगा। आज हर काम को धैर्य और समझदारी से पूरा करने की कोशिश करेंगे।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 1
वृष राशि:
आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहने वाला है। आज आपका कर्म प्रधान होना आपके भाग्य का निर्माण करेगा। मित्रों अथवा किसी संबंधी के सहयोग से आपके घर में ख़ुशी का माहौल होगा। ज्ञान-विज्ञान के क्षेत्र में इस राशि के स्टूडेंट की रुचि बनी रहेगी। विदेश जाने के लिए प्रयासरत लोगों को आज खुशखबरी मिल सकती हैं।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 2
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। इस राशि के स्टूडेंट्स को किसी विशेष सब्जेक्ट को लेकर अधिक एकाग्रता बनाए रखने की जरूरत है। आज आपको करियर से सम्बन्धित कोई अच्छी सूचना मिल सकती है। अपनी सीक्रेट बाते किसी से भी शेयर ना करें। ओवर कॉन्फिडेंस पर काबू रखेंगे तो सब ठीक रहेगा। आज परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा।किसी नजदीकी संबंधित द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 7
कर्क राशि:
आज आपके लिए दिन पाज़िटिव रहने वाला है। आज खुद से लिए गए निर्णय के बेहतर परिणाम मिलने से खुशुई होगी। इस राशि के विद्यार्थियों को इंटरव्यू में सफलता मिलने के योग हैं । प्रॉपर्टी से संबंधित कोई कार्यवाही चल रही है, तो आज बात बन सकती हैं। जीवन के प्रति आपका सकारात्मक रवैया आपके आत्म बल को और अधिक मजबूत रखेगा। आज बिजनेस की व्यवस्था बनाए रखने में बहुत मेहनत करनी होगी।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 2
सिंह राशि:
आज आपका दिन खास रहने वाला है। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरे कर लेंगे। आज कुछ अनुभवी लोगों का संपर्क मिलेगा और आपको नयी जानकारियां भी हासिल होगी। आज आपको सिर्फ अपना व्यवहार और सोच सकारात्मक रखिए। आध्यात्म के प्रति रुचि रखना...आज आपके स्वभाव को और अधिक विनम्र बनाएगा। आज अपने किसी प्रोजेक्ट को लेकर की गई मेहनत कामयाब रहेगी।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 7
कन्या राशि:
आज आपका दिन आनंद और उत्साह से भरपूर रहेगा। अपने काम को नया रूप देने के लिए कुछ रचनात्मक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। आज सरकारी क्षेत्र से जुड़े बिजनेस करने वालों को उचित लाभ होने के योग है पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता और सामान्य से बनाकर रखने से स्थिति उत्तम रहेगी। इस राशि की महिलाएं अपने व्यवसाय में विशेष सफलता हासिल करेंगी। घर का माहौल को खुशनुमा बनाने के लिए कुछ समय परिजनों के साथ बिताएंगे। नये काम पर आज विचार करने का पूरा मौका मिल सकता है, जितना हो सके मौके को हाथ से न जाने दें।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 6
तुला राशि:
आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप कोशिश करेंगे कि आपका व्यवहार सभी के प्रति अच्छा हो और किसी की भावनाओं को भी ठेस न पहुचे। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आज आपको सोच-समझकर लेने चाहिए। घरवालों के साथ कहीं माता के दर्शन करने जायेंगे। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह मिलेगी।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 3
वृश्चिक राशि:
आज आपका दिन उत्तम रहेगा। आज आपको काम को पूरा करने के लिये कड़ी मेहनत करनी होगी नहीं तो आपका काम अधूरा रह भी सकता है। आज दिन आपके पक्ष में है। किसी को दिया उधार पैसा वापस मिलेगा। साथ ही कोई राजनैतिक उपलब्धि भी मिल सकती है। इससे समाज में आप का रुतबा बढ़ेगा, ज्यादा से ज्यादा लोग आपसे जुड़ेंगे। साथ ही आय में भी बढ़ोत्तरी होगी। यदि किसी असमंजस की स्थिति बने तो मित्रों का सहयोग आपकी मुश्किल को हल करने सहायक होगा। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। किसी खास व्यक्ति के सहयोग से आपको लाभ होगा।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 5
धनु राशि:
आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा| आज आपको पारिवारिक उलझनों से छुटकारा मिलेगा.. आपका सही मार्गदर्शन घर के सभी सदस्यों के दिल में एक-दुसरे के प्रति प्यार बढ़ा देगा। आज व्यापार बढ़ाने के लिए किसी के साथ साझेदारी करने की योजना बना रहे हैं, तो आपका फैसला सकारात्मक रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को अपने मन मुताबिक अथॉरिटी मिलेगी। आज आपका संतुलित व्यवहार घर और बाहरी गतिविधियों में उचित सामंजस्य बनाकर रखेगा और अपने कामों को पूरा करने में सक्षम भी होंगे। आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने से मानसिक शांति मिलेगी।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 9
मकर राशि:
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज कुछ समय आत्म चिंतन में भी जरूर लगाएं। इससे मानसिक सुकून बढ़ेगा। निवेश संबंधी गतिविधियां फिलहाल स्थगित ही रखें। चल रहे किसी विवाद को शांतिपूर्ण तरीके से हल करने का प्रयास करेंगे। इस राशि के विदेशी कंपनियों में नौकरी करने वालों की पदोन्नति होने के योग है। फैमिली की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए खर्च और खरीदारी करते समय संतुलन बनाकर चलना होगा, बचत की ओर खासतौर पर ध्यान देना होगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे।
- शुभ रंग- काला
- शुभ अंक- 9
कुंभ राशि:
आज का दिन आपके लिए सफलता दिलाने वाला है। आज सम्मानित व्यक्तियों के साथ समय बिताने का अवसर मिलेगा तथा उनके सानिध्य में बहुत कुछ सीखने को भी मिलेगा। आज घर की सुख-सुविधा से संबंधित कोई मूल्यवान वस्तुओं की खरीददारी करेंगे। धर्म-कर्म के मामलों में आपकी आस्था बढ़ेगी आप पास के किसी मंदिर जा सकते हैं। आज ऑफिस में आप किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करेंगे आपको सफलता मिलेगी। आज किसी करीबी को आपसे कुछ अपेक्षाएं हो सकती हैं।
- शुभ रंग- सुनहरा
- शुभ अंक- 9
मीन राशि:
आज आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीतेगा। परिवार वाले आज आपको अच्छी राय देंगे। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज कोई रुका हुआ काम पूरा होने से ख़ुशी होगी..किसी नए टारगेट पर उत्साह के साथ काम करेंगे। हालांकि शुरुआत में अधिक मेहनत भी करनी पड़ेगी। आपकी पॉजिटिव थिंकिंग से काम योजनाबद्ध तरीके से पूरा होगा आज सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा। लवमेट के रिश्तें में और मधुरता बढ़ेगी।
- शुभ रंग- मजेंटा
- शुभ अंक- 7
assembly elections : पहले चरण की 24 विधानसभा सीटों के लिए जारी हुई अधिसूचना, 18 सितंबर को मतदान
चुनाव आयोग ने आज जम्मू-कश्मीर में 24 विधानसभा क्षेत्रों में पहले चरण के मतदान के लिए अधिसूचना जारी कर दी। इन निर्वाचन क्षेत्रों में 18 सितंबर को मतदान होगा।
जम्मू-कश्मीर में दस वर्ष बाद होने जा रहे विधानसभा चुनाव के पहले चरण के चुनाव के लिए अधिसूचना जारी हो गई है। इसी के साथ उम्मीदवारों के नामांकन भरने की प्रक्रिया भी शुरू हो जाएगी।
पुलवामा के पांपोर, त्राल, राजपोरा, अनंतनाग के डोरू, कोकरनाग, अनंतनाग पश्चिम, अनंतनाग, बिजबिहाड़ा, शांगस, पहलगाम, शोपियां के जैनपोरा व शोपियां, कुलगाम के डीएच पोरा, कुलगाम व देवसर, रामबन के रामबन व बनिहाल, किश्तवाड़ के इंदरबल, किश्तवाड़, पाडर और डोडा के भद्रवाह, डोडा और डोडा पश्चिम सीटों के लिए चुनाव होगा।
महबूबा की बेटी इल्तिजा को बनाया बिजबिहाड़ा का प्रभारी
जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) ने आठ विधानसभा क्षेत्रों के प्रभारियों की सूची जारी कर दी है। बिजबिहाड़ा की पार्टी प्रमुख महबूबा मुफ्ती की बेटी को जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि इन प्रभारियों को ही अंतिम मौके पर पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। इल्तिजा मुफ्ती विधानसभा चुनाव से अपने राजनीतिक करिअर की शुरुआत करेंगी। पूर्व मुख्यमंत्री महबूबा मुफ्ती ने सोमवार को इन प्रभारियों के नामों को अंतिम रूप देने के लिए बैठक बुलाई थी। बैठक में चुनाव आयोग की तीन चरणों में चुनाव करवाने की घोषणा का स्वागत किया गया। संवाद
इसके साथ ही जम्मू-कश्मीर पुलिस और नौकरशाही में बड़े पैमाने पर किए गए फेरबदल की अलोचना करते हुए चुनाव की निष्पक्षता के बारे में चिंता जताई गई। इल्तिजा ने चुनाव प्रक्रिया की निष्पक्षता के बारे में अपनी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि चुनाव निष्पक्ष, स्वतंत्र और पारदर्शी तरीके से होने चाहिए। बैठक के बाद पीडीपी पार्टी प्रवक्ता ने आठ प्रभारियों की सूची जारी की। इसके साथ ही राजनीतिक हलकों में यह चर्चा तेज हो गई है कि इन प्रभारियों को ही अंतिम मौके पर पार्टी प्रत्याशी घोषित करेगी। सामान्य तौर पर मान्यता है कि जिन लोगों को हलकों का प्रभारी बनाया जाता है वही उस क्षेत्र से प्रत्याशी होते हैं
- अनंतनाग पूर्व से अब्दुल रहमान वीरी
- देवसर से सरताज अहमद मदानी
- अनंतनाग से डॉ. महबूब बेग nचार-शरीफ से जीएन लोन हंजूरा nबिजबिहेड़ा से इल्तिजा मुफ्ती
- वाची से जीएच मोहिउद्दीन वानी nपुलवामा से वाहिद-उर-रहमान पर्रा
- त्राल से रफीक अहमद नाइक को प्रभारी बनाया


रक्षाबंधन पर हुआ इतने हजार करोड़ का कारोबार…देश भर में जोर शोर से मना राखी का त्यौहार
नई दिल्लीः रक्षाबंधन के पावन त्यौहार पर आज देश भर में व्यापारियों ने राखी का त्यौहार बड़े उत्साह से मनाया। इस वर्ष राखी के पर्व की बिक्री पिछले सालों के मुक़ाबले रिकॉर्ड स्तर पर रही जिससे त्यौहार मनाने की ऊर्जा दुगनी हो गई।पिछले कई वर्षों की तरह इस वर्ष भी चीन से न तो राखियां ख़रीदी गई अथवा राखियों का सामान ही आयात नहीं हुआ।देश भर में लोगों ने जमकर भारतीय राखियाँ ही ख़रीदी।
कनफ़ेडरेशन ऑफ़ ऑल इंडिया ट्रेडर्स ( कैट) के अनुसार देश भर के बाज़ारों में उपभोक्ता राखियों की खरीदी के लिए उमड़े जिसके चलते पिछले वर्षों के राखी बिक्री के सभी रिकॉर्ड टूटे और लगभग 12 हजार करोड़ रुपये का राखियों के व्यापार का आंकलन किया गया है ! इसके साथ ही उपहार देने के लिए मिठाई, गिफ्ट आइटम्स, कपडे. एफएमसीजी के सामान आदि का कारोबार भी लगभग 5 हजार करोड़ रुपये का आँका गया!
खंडेलवाल ने बताया कि इस वर्ष अनेक प्रकार की राखियों के अलावा विशेष रूप से “ तिरंगा राखी तथा वसुधैव कुटुंबकम “ राखियां विशेष आकर्षण का केंद्र रहीं, इसके अलावा देश के विभिन्न शहरों के मशहूर उत्पादों को लेकर भी अनेक प्रकार की राखियां बनाई गई जिनमें मुख्य रूप से छत्तीसगढ़ की कोसा राखी, कलकत्ता की जूट राखी, मुंबई की रेशम राखी, नागपुर में बनी खादी राखी, जयपुर में सांगानेरी कला राखी, पुणे में बीज राखी, मध्य प्रदेश के सतना में ऊनी राखी,झारखण्ड में आदिवासी वस्तुओं से बनी बांस की राखी,असम में चाय पत्ती राखी, केरल में खजूर राखी, कानपुर में मोती राखी, वाराणसी में बनारसी कपड़ों की राखी, बिहार की मधुबनी और मैथिली कला राखी, पांडिचेरी में सॉफ्ट पत्थर की राखी, बैंगलोर में फूल राखी आदि शामिल हैं!
खंडेलवाल ने बताया की वर्ष 2018 में 3 हजार करोड़ रुपये के राखी व्यापार से शुरू होकर केवल 6 वर्षों में यह आंकड़ा 12 हजार करोड़ रुपये तक पहुँच गया है जिसमें से केवल 7 प्रतिशत व्यापार ही ऑनलाइन के जरिये हुआ है जबकि बाकी सारा व्यापार देश के सभी राज्यों के बाज़ारों में जा कर उपभोक्ताओं ने स्वयं ख़रीदा है ! राखियों के साथ भावनात्मक सम्बन्ध होने के कारण लोग स्वयं देख और परख कर राखियां खरीदते हैं और यही वजह है की इस वर्ष राखियों का व्यापार अच्छा हुआ ! इससे यह स्पष्ट है की लोग अब त्यौहारों को दोबारा से पूरे उल्लास और उमंग के साथ मना रहे हैं और विशेष रूप से भारत में बने सामान को ही खरीदने में रूचि रखते हैं !
Aaj Ka Panchang: आज 20 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 20 अगस्त 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- श्रावण
तिथि
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा- अगस्त 19 11:55 PM- अगस्त 20 08:33 PM
कृष्ण पक्ष द्वितीया- अगस्त 20 08:33 PM- अगस्त 21 05:06 PM
नक्षत्र
शतभिषा- अगस्त 20 05:45 AM- अगस्त 21 03:09 AM
पूर्व भाद्रपद नक्षत्र- अगस्त 21 03:09 AM-अगस्त 22 12:33 AM
योग
अतिगण्ड- अगस्त 20 12:47 AM- अगस्त 20 08:55 PM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 5:53 AM
सूर्यास्त- 6:55 PM
चन्द्रोदय- 7:34 PM
चन्द्रास्त- 6:12 AM
अशुभ काल
राहू- 3:40 PM- 5:17 PM
यम गण्ड- 09:09 AM- 10:46 AM
कुलिक- 12:24 PM- 02:02 PM
दुर्मुहूर्त- 08:30 AM - 09:22 AM, 11:19 PM-12:02 AM
वर्ज्यम्- 12:10 PM- 01:36 PM
शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 12:04 PM- 12:55 PM
अमृत काल- 08:23 PM- 09:49 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:32 AM- 05:20 AM
20 August 2024 : भाद्रपद मास आज से शुरू...पहले ही दिन वृष-मिथुन राशि वालों को मिलेगी बड़ी सौगात, पढ़ें आज का अपना राशिफल
20 August 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और मंगलवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज रात 8 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक शतभिषा नक्षत्र रहेगा। इसके आलावा आज पंचक है और आज शाम 4 बजकर 10 मिनट पर गुरु मृगशिरा नक्षत्र में प्रवेश करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 20 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
मेष राशि:
आज आपका दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज परिवार के साथ समय बितायेंगें, इससे घर में खुशियों का माहौल बनेगा। आज आपकी कड़ी मेहनत से आसपास के लोग प्रभावित होंगे और आपका अनुसरण करेंगे। आज रोज की अपेक्षा व्यापार में अच्छा मुनाफा होगा। आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत रहेगा। स्वास्थ्य फिट रखने के लिए ताजे फल खायें, फायदा मिलेगा । धार्मिक कामों में मन लगाने से आपको मानसिक शांति मिलेगी । घर के बड़ो का सहयोग आपको मिलता रहेगा । घर के बड़े आपके काम से प्रभावित होंगे।
- शुभ रंग- ऑरेंज
- शुभ अंक- 6
वृष राशि:
आज के दिन भाग्य आपका पूरा साथ देगा। अगर आप नयी जमीन लेने का प्लान बना रहे हैं तो घर के बड़ों की राय जरूर ले । इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन संतोषजनक रहेगा कुछ नया सीखने को मिलेगा। आप जीवनसाथी से अपने दिल की बात शेयर करेंगे, इससे रिश्ते में मधुरता बनेगी। शाम को परिवार के साथ किसी जरूरी मामले पर बात होगी जहाँ आप खुलकर अपनी राय रखेंगे, आपकी राय को अहमियत मिलेगी। जल्दबाजी में आकर कोई भी निर्णय लेने से बचें। आज समय का सदुपयोग करने से आपको लाभ होगा।
- शुभ रंग- मेजेंटा
- शुभ अंक- 8
मिथुन राशि:
आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज आपको किसी बुजुर्ग की सेवा का अवसर मिलेगा, इसे आप सौभाग्य के रूप में समझे। आज आप हर तरह के काम निपटाने के लिए तैयार रहेंगे। आपको सोचे हुए कामों से फायदा हो सकता है। कोशिश करेंगे तो आपको सफलता मिल सकती है। अपनी स्थिति और योग्यता के हिसाब से ही काम करेंगे। लवमेट का आज रिश्ता तय हो सकता है, जिससे घर में खुशियों का माहौल बना रहेगा। इस राशि के जो लोग सोशल साइट्स पर काम करते हैं,उनकी जान-पहचान किसी ऐसे व्यक्ति से होगी, जिससे उन्हें काफी लाभ मिलेगा।
- शुभ रंग- पीला
- शुभ अंक- 4
कर्क राशि:
आज आपका दिन आपके लिए नई खुशियां लाया है। राजनीति से जुडे लोगो के लिए दिन अच्छा है समाज हित में किये गये कामों की तारीफ़ हो सकती है। आज आपको उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर.. पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज आपको रोजगार में नई उपलब्धि मिलने के योग हैं। घरेलू जरूरत की चीजों की खरीददारी करेंगे आपका लेन-देन भी तेज हो सकता है। कोई भरोसेमंद और खास व्यक्ति आपको हर्ट कर सकता है। आज आप पिता और बच्चों के साथ अच्छा समय बितायेंगे। कोई अनजान व्यक्ति आपका फायदा उठा सकता है, थोड़ा सतर्क रहने की आवश्यकता है।
- शुभ रंग- पर्पल
- शुभ अंक- 3
सिंह राशि:
आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज आपको कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है जिन्हे आप बखूबी निभायेंगे। आप जिस काम को करने का प्रयास करेंगे, उस काम में आपको कामयाबी मिलेगी। आज आपको मेहनत का फल मिलेगा इससे आपका हौसला बढेगा। आज किसी काम को पूरा करने के लिए आस-पास के कई लोग आपको सलाह देगें ,इससे गलती से भी आप सुरक्षित रहेगें। जीवनसाथी पर भरोसा बनायें रखने से रिश्ते मजबूत होंगे । पारिवारिक समस्या दूर होगी, घर में खुशहाली बनी रहेगी। आज सेहत के लिहाज से आप ठीक रहेंगे। आज अध्यात्म की तरफ आपका रुझान रहेगा।
- शुभ रंग- मैरून
- शुभ अंक- 6
कन्या राशि:
आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपके सामने चुनौतियां भी आएंगी आप इनका डटकर मुकाबला करेंगे सफलता हासिल होगी। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन थोड़ा सामान्य रहेगा। करियर संबंधी चुनाव आपको थोड़ी परेशानी में डाल सकता है, लेकिन सही पॉइन्ट का चुनाव करना बेहतर रहेगा। माता पिता से आशीर्वाद लेने से आपकी सभी परेशानियों से राहत मिल जाएगी। आपकी सेहत अच्छी रहेगी। आज आपको मित्र से उपहार मिल सकता है। घरेलू काम को निपटाने में आप सफल रहेंगे। सही योजना के तहत अपने करियर में बदलाव लायेंगे।
- शुभ रंग- भूरा
- शुभ अंक- 8
तुला राशि:
आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि की महिलाए जो कोई बिजनेस करने की सोच रही है, उनके लिए आज का दिन अच्छा है। किसी भी काम को करने में जल्दबाजी न करें ,अन्यथा वह काम दोबारा करना पड़ सकता है। अपने बिजी शेड्यूल से थोड़ा समय ईश्वर की आराधना के लिए निकालने से आपका मन शांत रहेगा | किसी दोस्त से कामकाज के मामले में आपको कुछ नए आइडिया मिल सकते हैं। आप उन पर जल्द ही काम भी शुरू कर सकते हैं।
- शुभ रंग- लाल
- शुभ अंक- 5
वृश्चिक राशि:
आज का दिन सामान्य रहेगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। करियर में उतार-चढ़ाव से आप परेशान हो सकते हैं लेकिन किसी अनुभवी सीनियर्स की मदद से आपको थोड़ी राहत मिलेगी। आज घर में बच्चों के साथ आपका अच्छा टाइम बितेगा। माता पिता बच्चो को कोई अच्छी सलाह भी दे सकते है। छात्रो को आज ऑनलाईन कुछ नया सीखने को मिलेगा। व्यापार को आगे बढाने में पिता का सहयोग आपको मिलेगा। आप घर के सदस्यों की इच्छाओं को समझने की कोशिश में रहेंगे, और उनके लिए खरीदादरी करने का मन बनायेंगे।
- शुभ रंग- हरा
- शुभ अंक- 5
धनु राशि:
आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। नौकरी कर रहे लोगो को आज पदोन्नती के अवसर मिलेंगे। ऑफिस में अच्छे परफोर्मेंस के लिए आपको सम्मानित किया जा सकता है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आयेंगे साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए ख़ुशी मिलेगी। दोस्ती में चल रही अनबन को ख़त्म करने के लिए आप दोस्ती का हाँथ बढ़ा सकते हैं। आपको किसी महिला मित्र का सहयोग मिलेगा। आज परिवार वालों के साथ घर पर स्वादिष्ट डिनर का प्लान बना सकते हैं । आज आपके जीवन में चल रही सारी परेशानियों का हल निकल जाएगा।
- शुभ रंग- पीच
- शुभ अंक- 9
मकर राशि:
आज का दिन ठीक - ठाक रहेगा। इस राशि की महिलाओं के लिए आज का दिन बहुत ही खास है आप दिन का अधिक समय शॉपिंग में बिता सकती हैं। नौकरी की तलाश कर रहे लोगो को आज किसी कम्पनी से मेल आ सकती है। दाम्पत्य जीवन में आज मधुरता बनी रहेगी। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कम्पटीशन की तैयारी कर रहे छात्रों को तैयारी जारी रखनी चाहिए। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन सामान्य रहने वाला है।
- शुभ रंग- ग्रे
- शुभ अंक- 4
कुंभ राशि:
आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। लोगों के विचार और आपके बारे में बोली गई बातों के कारण आप मन ही मन परेशान हो सकते है। इस राशि के स्टूडेंट आज अपनी पढाई को लेकर उत्साहित होंगे और ज्यादा समय पढाई में बीतेगा, यह देखकर आपके घरवालों को भी ख़ुशी होगी। इस राशि के टैक्सटाइल व्यापारी वर्ग को आज अचानक से कोई बड़ा फायदा हो सकता है, आर्थिक पक्ष पहले से मजबूत बना रहेगा। कुछ छिपे विरोधी आपके बारे में अफवाहें फ़ैलाने के लिए तैयार बैठे हैं, ऐसा कोई मौका ही न दें। आज बिना वजह घर के किसी सदस्य पर गुस्सा न करें।
- शुभ रंग- पिंक
- शुभ अंक- 9
मीन राशि:
आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। आज आपको पुरानी बातें भी याद आ सकती हैं। आज व्यापारिक मामलों में आपकी व्यस्तता बढ़ेगी। आपकी आर्थिक स्थिति पहले से सामान्य होगी। दाम्पत्य जीवन में आपसी ताल मेल बना रहेगा।अपनी गलतियों से सीखकर आगे बढ़ने की प्रेरणा आपको मिलेगी। किसी दूसरों की नक़ल न करें अपने आप पर विश्वास करें। इस राशि के मंत्रियों की विदेशी यात्रायें हो सकती है। किसी बात को लेकर भाई से अनबन की स्थिति बन सकती है। आज किसी से भी बेवजह मजाक करने से आपको बचना चाहिए।
- शुभ रंग- नीला
- शुभ अंक- 1
पीएम मोदी ने स्कूली बच्चों के साथ मनाया रक्षा बंधन का त्योहार
दिल्ली- समूचे देश में आज रक्षाबंधन का त्योहार पारंपरिक हर्षोल्लास के सात मनाया जा रहा है। इस अवसर पर स्कूल की छात्राओं ने पीएम आवास पर पहुंच कर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथ में राखी बांधी और उन्हें रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दी। छात्राओं ने पीएम मोदी के हाथ में जो राखी बांधी है, उसमें पीएम के दिवंगत मां की फोटो लगी है। इस खास राखी में लगी फोटो में पीएम मोदी अपनी मां के पैरों को धोते हुए नजर आ रहे हैं।
पीएम मोदी ने रक्षाबंधन त्योहर पर दी बधाई
रक्षाबंधन त्योहार पर पीएम मोदी ने देश के देश वासियों को बधाई दी है। पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर लिखते हुए कहा,’समस्त देशवासियों को भाई-बहन के असीम स्नेह के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन की ढेरों शुभकामनाएं। यह पावन पर्व आप सभी के रिश्तों में नई मिठास और जीवन में सुख, समृद्धि एवं सौभाग्य लेकर आए।’
रक्षाबंधन पर बहनों की रक्षा का संकल्प लेते हैं भाई
इसके साथ ही पीएम मोदी ने कहा कि सावन के आखिरी सोमवार को लेकर भी हर साल श्रावण मास की पूर्णिमा को मनाया जाने वाला यह पर्व भाई-बहन के प्यार एवं पवित्र रिश्ते को और गहरा करता है। अटूट प्रेम के इस पर्व पर बहनें जहां अपने भाइयों की सफलता की प्रार्थना करती है। भाई इसके बदले अपनी बहनों की हर प्रकार की विपत्ति से रक्षा करने का संकल्प लेते हैं।
रक्षाबंधन पर आज चंदा मामा पृथ्वी के सबसे नजदीक, आसमान में इतने बजे दिखाई देगा सुपर ब्लूमून
झारखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरेन ने पार्टी छोेड़ी, बीजेपी में होंगे शामिल
रांचीः झांरखंड के पूर्व सीएम चंपई सोरने से अपनी चुप्पी तोड़ते हुए कहा है कि पार्टी में उनका जो अपनाम हुआ है उसके बाद उनके पास झारखंड मुक्ति मोर्चा में बने रहना संभव नही था। उन्होंने विस्तार से एक्स पर पूरे घटना क्रम का जिक्र करते हुए लिखा है कि किस तरह से उन्हें अपमानित कर इस्तीफा लिया गया और आखिरी दो दिनों के सभी कार्यक्रम रद्द करवायें गए। उन्होंने एक्स लिखाः-
जोहार साथियों,
आज समाचार देखने के बाद, आप सभी के मन में कई सवाल उमड़ रहे होंगे। आखिर ऐसा क्या हुआ, जिसने कोल्हान के एक छोटे से गांव में रहने वाले एक गरीब किसान के बेटे को इस मोड़ पर लाकर खड़ा कर दिया।
अपने सार्वजनिक जीवन की शुरुआत में औद्योगिक घरानों के खिलाफ मजदूरों की आवाज उठाने से लेकर झारखंड आंदोलन तक, मैंने हमेशा जन-सरोकार की राजनीति की है। राज्य के आदिवासियों, मूलवासियों, गरीबों, मजदूरों, छात्रों एवं पिछड़े तबके के लोगों को उनका अधिकार दिलवाने का प्रयास करता रहा हूं। किसी भी पद पर रहा अथवा नहीं, लेकिन हर पल जनता के लिए उपलब्ध रहा, उन लोगों के मुद्दे उठाता रहा, जिन्होंने झारखंड राज्य के साथ, अपने बेहतर भविष्य के सपने देखे थे।
इसी बीच, 31 जनवरी को, एक अभूतपूर्व घटनाक्रम के बाद, इंडिया गठबंधन ने मुझे झारखंड के 12वें मुख्यमंत्री के तौर पर राज्य की सेवा करने के लिए चुना। अपने कार्यकाल के पहले दिन से लेकर आखिरी दिन (3 जुलाई) तक, मैंने पूरी निष्ठा एवं समर्पण के साथ राज्य के प्रति अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया। इस दौरान हमने जनहित में कई फैसले लिए और हमेशा की तरह, हर किसी के लिए सदैव उपलब्ध रहा। बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, छात्रों एवं समाज के हर तबके तथा राज्य के हर व्यक्ति को ध्यान में रखते हुए हमने जो निर्णय लिए, उसका मूल्यांकन राज्य की जनता करेगी।
जब सत्ता मिली, तब बाबा तिलका मांझी, भगवान बिरसा मुंडा और सिदो-कान्हू जैसे वीरों को नमन कर राज्य की सेवा करने का संकल्प लिया था। झारखंड का बच्चा- बच्चा जनता है कि अपने कार्यकाल के दौरान, मैंने कभी भी, किसी के साथ ना गलत किया, ना होने दिया।
इसी बीच, हूल दिवस के अगले दिन, मुझे पता चला कि अगले दो दिनों के मेरे सभी कार्यक्रमों को पार्टी नेतृत्व द्वारा स्थगित करवा दिया गया है। इसमें एक सार्वजनिक कार्यक्रम दुमका में था, जबकि दूसरा कार्यक्रम पीजीटी शिक्षकों को नियुक्ति पत्र वितरण करने का था। पूछने पर पता चला कि गठबंधन द्वारा 3 जुलाई को विधायक दल की एक बैठक बुलाई गई है, तब तक आप सीएम के तौर पर किसी कार्यक्रम में नहीं जा सकते।
क्या लोकतंत्र में इस से अपमानजनक कुछ हो सकता है कि एक मुख्यमंत्री के कार्यक्रमों को कोई अन्य व्यक्ति रद्द करवा दे? अपमान का यह कड़वा घूंट पीने के बावजूद मैंने कहा कि नियुक्ति पत्र वितरण सुबह है, जबकि दोपहर में विधायक दल की बैठक होगी, तो वहां से होते हुए मैं उसमें शामिल हो जाऊंगा। लेकिन, उधर से साफ इंकार कर दिया गया।
पिछले चार दशकों के अपने बेदाग राजनैतिक सफर में, मैं पहली बार, भीतर से टूट गया। समझ नहीं आ रहा था कि क्या करूं। दो दिन तक, चुपचाप बैठ कर आत्म-मंथन करता रहा, पूरे घटनाक्रम में अपनी गलती तलाशता रहा। सत्ता का लोभ रत्ती भर भी नहीं था, लेकिन आत्म-सम्मान पर लगी इस चोट को मैं किसे दिखाता? अपनों द्वारा दिए गए दर्द को कहां जाहिर करता?
जब वर्षों से पार्टी के केन्द्रीय कार्यकारिणी की बैठक नहीं हो रही है, और एकतरफा आदेश पारित किए जाते हैं, तो फिर किस से पास जाकर अपनी तकलीफ बताता? इस पार्टी में मेरी गिनती वरिष्ठ सदस्यों में होती है, बाकी लोग जूनियर हैं, और मुझ से सीनियर सुप्रीमो जो हैं, वे अब स्वास्थ्य की वजह से राजनीति में सक्रिय नहीं हैं, फिर मेरे पास क्या विकल्प था? अगर वे सक्रिय होते, तो शायद अलग हालात होते।
कहने को तो विधायक दल की बैठक बुलाने का अधिकार मुख्यमंत्री का होता है, लेकिन मुझे बैठक का एजेंडा तक नहीं बताया गया था। बैठक के दौरान मुझ से इस्तीफा मांगा गया। मैं आश्चर्यचकित था, लेकिन मुझे सत्ता का मोह नहीं था, इसलिए मैंने तुरंत इस्तीफा दे दिया, लेकिन आत्म-सम्मान पर लगी चोट से दिल भावुक था।
पिछले तीन दिनों से हो रहे अपमानजनक व्यवहार से भावुक होकर मैं आंसुओं को संभालने में लगा था, लेकिन उन्हें सिर्फ कुर्सी से मतलब था। मुझे ऐसा लगा, मानो उस पार्टी में मेरा कोई वजूद ही नहीं है, कोई अस्तित्व ही नहीं है, जिस पार्टी के लिए हम ने अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। इस बीच कई ऐसी अपमानजनक घटनाएं हुईं, जिसका जिक्र फिलहाल नहीं करना चाहता। इतने अपमान एवं तिरस्कार के बाद मैं वैकल्पिक राह तलाशने हेतु मजबूर हो गया।
मैंने भारी मन से विधायक दल की उसी बैठक में कहा कि – “आज से मेरे जीवन का नया अध्याय शुरू होने जा रहा है।” इसमें मेरे पास तीन विकल्प थे। पहला, राजनीति से सन्यास लेना, दूसरा, अपना अलग संगठन खड़ा करना और तीसरा, इस राह में अगर कोई साथी मिले, तो उसके साथ आगे का सफर तय करना।
उस दिन से लेकर आज तक, तथा आगामी झारखंड विधानसभा चुनावों तक, इस सफर में मेरे लिए सभी विकल्प खुले हुए हैं।
आपका,
चम्पाई सोरेन
आज दिल्ली पहुंचे है चंपई
झारखंड में चल रही सियासी हलचल के बीच पूर्व सीएम चंपाई सोरेन आज दिल्ली पहुंचे हैं। चंपाई सोरेन के दिल्ली पहुंचने की खबरों के बीच सियासी गलियारे में कई तरह की चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है। सूत्रों के अनुसार चंपाई सोरेन जेएमएम के 5 विधायकों के साथ बीजेपी में शामिल हो सकते हैं। अब ऐसे में सवाल यह उठने लगा है कि चंपाई सोरेन जेएमएम से क्यों अलग होने का मन बना चुके हैं? सूत्रों के अनुसार चंपई सोरेन ने लोबिन हेंब्रम से मुलाकात के दौरान स्पष्ट तौर हेमंत सोरेन को लेकर अपनी नाराजगी जाहिर की थी।
मुख्यमंत्री पद से हटाने से नाराज थे
सूत्र बताते हैं कि मुख्यमंत्री पद से हटाने के बाद चंपई सोरेन नाराज चल रहे थे। छोटा कार्यकाल होने के बावजूद भी पद से हटाने को लेकर उनके अंदर नाराजगी थी। चम्पई सोरेंन ने कहा था कि पार्टी के अंदर उनको सम्मान नहीं मिल रहा है। सूत्रों के अनुसार चंपाई सोरेन ने अपने साथ-साथ कोल्हान के विधायकों को लेकर बीजेपी में शामिल होने का मन बनाया है। हालांकि चंपाई सोरेन का कहना है कि वह अपने निजी काम के लिए दिल्ली गए हैं। उन्होंने कहा- “मेरी बच्ची रहती है, उस से मिलने आए हैं”. वहीं भाजपा ज्वाइन करने के सवाल पर चंपाई सोरेन ने कहा- ”अभी हम जहां हैं वहीं पर हैं”। वहीं सुवेंदु से मुलाकात के सवाल पर पूर्व सीएम ने कहा कि मेरी किसी से मुलाकात नहीं हुई, कलकत्ता से यहां आया हूं।
जेएमएम के पांच विधायक के फोन बंद
बताया जा रहा है कि सीएम हेमंत सोरेन से नाराजगी के कारण चंपाई सोरेन पांच विधायकों के साथ जेएमएम का साथ छोड़कर बीजेपी का दामन थाम सकते हैं। इस चर्चा को इसलिए भी और अधिक बल मिल रहा है क्योंकि जेएमएम के पांच विधायकों का फोन नंबर नॉट रिचेबल आने लगा है। सूत्रों के अनुसार जेएमएम विधायक दशरथ गागराई, चमड़ा लिंडा, लोबिन हेंब्रम लगातार सीएम हेमंत सोरेन से नाराज चल रहे थे।
इसी नाराजगी की वजह से ये सारे विधायकों ने चंपाई सोरेन के साथ बीजेपी जॉइन करने का मन बनाया है। इसी बीच खबर आ रही है कि चंपाई सोरेन सरायकेला जिले के झिली गोड़ा गांव के घर से JMM का झंडा हटाया गया है। यही नहीं पूरे गांव से जेएमएम का झंडा हटा दिया गया है। हालांकि गांव के घर पर परिवार के लोग मौजूद हैं। बताया जा रहा है कि देर रात चंपई सोरेन पर्सनल कार से मुन्ना ड्राइवर के साथ कोलकाता रवाना हुए हैं।
रक्षाबंधन का त्योहार आज...10 घंटे तक रहेगी भद्रा,जानें राखी बांधने का मुहूर्त, शुभ योग, महत्व
रक्षाबंधन का पर्व सावन मास की पूर्णिमा तिथि के दिन मनाया जाता है। इस दिन बहनें शुभ मुहूर्त में अपने भाइयों की कलाई पर रक्षा सूत्र बांधती हैं
रक्षाबंधन पर भद्रा का साया भी मंडरा रहा है. ऐसे में बहने शुभ मुहूर्त और भद्रा काल समय जरुर देखें। भद्रा में राखी बांधना अशुभ होता है, इससे भाई पर संकट के बादल मंडराने लगते हैं। भद्रा को शास्त्रों में शुभ नहीं माना गया है।
- रक्षाबंधन 19 अगस्त 2024, सोमवार
- राखी बांधने का मुहूर्त 19 अगस्त को 01:30 PM से 09:08 PM तक
- रक्षाबंधन के दिन अपराह्न मुहूर्त 01:43 PM से 04:20 PM तक
- राखी पर प्रदोष काल का मुहूर्त 06:56 PM से 09:08 PM तक
पूर्णिमा तिथि 19 अगस्त 2024 को 03:04 AM से 11:55 PM तक
राखी बांधने के नियम
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार पुरुषों और अविवाहित कन्याओं को दाएं हाथ में रक्षासूत्र बांधना चाहिए वहीं विवाहित स्त्रियों के लिए बाएं हाथ में राखी बांधने का विधान है। भाइयों को राखी बंधवाते समय उस हाथ की मुट्ठी को बंद रखकर दूसरा हाथ सिर पर रखना चाहिए। वास्तु शास्त्र में काले रंग को औपचारिकता, बुराई, नीरसता और नकारात्मक ऊर्जा से जोड़कर देखा जाता है, इसलिए इस दिन बहन और भाई दोनों को काले रंग के परिधान पहनने से परहेज करना चाहिए।
रक्षाबंधन भद्रा समय 2024 ऐसे बांधें भाई को राखी
वास्तु के अनुसार घर का मुख्य द्वार वह प्रमुख स्थान है जहां से सकारात्मक ऊर्जा आपके घर के भीतर प्रवेश करती है,जो आपकी और भाई की समृद्धि के लिए मददगार हो सकती है। रक्षाबंधन के दिन मुख्य द्वार पर ताजे फूलों और पत्तियों से बनी बंधनवार लगाएं और रंगोली से घर को सजाएं। पूजा के लिए एक थाली में स्वास्तिक बनाकर उसमें चंदन, रोली, अक्षत, राखी, मिठाई, और कुछ ताज़े फूलों के बीच में एक घी का दीया रखें। दीपक प्रज्वलित कर सर्वप्रथम अपने ईष्टदेव को तिलक लगाकर राखी बांधें और आरती उतारकर मिठाई का भोग लगाएं। फिर भाई को पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठाएं। इसके बाद उनके सिर पर रुमाल या कोई वस्त्र रखें। अब भाई के माथे पर रोली-चंदन और अक्षत का तिलक लगाकर उसके हाथ में नारियल दें।
Aaj Ka Panchang: आज 19 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 19 अगस्त 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- अगस्त 19 03:05 AM- अगस्त 19 11:55 PM
कृष्ण पक्ष प्रतिपदा- अगस्त 19 11:55 PM- अगस्त 20 08:33 PM
नक्षत्र
श्रवण- अगस्त 18 10:15 AM- अगस्त 19 08:10 AM
धनिष्ठा- अगस्त 19 08:10 AM- अगस्त 20 05:45 AM
शतभिषा- अगस्त 20 05:45 AM- अगस्त 21 03:09 AM
योग
शोभन- अगस्त 19 04:28 AM- अगस्त 20 12:47 AM
अतिगण्ड- अगस्त 20 12:47 AM- अगस्त 20 08:55 PM
त्यौहार और व्रत
सावन पूर्णिमा
रक्षाबंधन
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:08 AM
सूर्यास्त- 6:52 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 19 6:54 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 20 6:24 AM
अशुभ काल
राहू- 7:44 AM- 9:19 AM
यम गण्ड- 10:54 AM- 12:30 PM
कुलिक- 2:05 PM- 3:41 PM
दुर्मुहूर्त- 12:55 PM- 01:46 PM, 03:28 PM- 04:19 PM
वर्ज्यम्- 11:46 AM- 01:12 PM
Aaj Ka Rashifal 19 August 2024: आखिरी सावन सोमवार के दिन इन राशियों का होगा भाग्योदय..पढिए आज का अपना राशिफल
19 August 2024 Ka Rashifal: आज श्रावण शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि और सोमवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज रात 11 बजकर 56 मिनट तक रहेगी। आज पूर्णिमा का व्रत किया जाएगा। आज रात 12 बजकर 47 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 8 बजकर 10 मिनट तक श्रवण नक्षत्र रहेगा, उसके बाद धनिष्ठा नक्षत्र लग जाएगा। इसके अलावा आज पंचक है। आज रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया जाएगा। आज सावन का आखिरी और पांचवां सोमवार है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 19 अगस्त 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।
ACCIDENT : बस और मैक्स गाड़ी में जोरदार भिड़ंत...रक्षाबंधन मनाने जा रहे 10 लोगों की सड़क हादसे में मौत
रक्षाबंधन मनाने अलीगढ़ जा रहे थे लोग
मिली जानकारी के मुताबिक, गाजियाबाद की एक कंपनी से मैक्स वाहन पर सवार होकर सभी लोग अपने घर अलीगढ़ रक्षाबंधन का त्यौहार मनाने के लिए जा रहे थे। इससे पहले की वह घर पहुंचते बुलंदशहर के सलेमपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और मैक्स वाहन की भीषण टक्कर हो गई। घटनास्थाल पर चीख पुकार मच गई। इस हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई जबकि 27 लोग घायल हो गए।
जिलाधिकारी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मामले का संज्ञान लिया और उन्हें और अन्य अधिकारियों को घायलों के लिए सर्वोत्तम चिकित्सा उपचार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया है। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बदायूं-मेरठ राजमार्ग पर गाजियाबाद की ओर से आ रही मैक्स पिकअप वैन सामने से आ रही निजी बस से टकरा गई।
Crime : अधेड़ महिला को बकरी बेचना पड़ा महंगा, कलयुगी पुत्र ने मां को जिंदा जलाया
Aaj Ka Panchang: आज 18 अगस्त 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह
पंचांग- 18 अगस्त 2024
विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- श्रावण
अमांत- श्रावण
तिथि
शुक्ल पक्ष चतुर्दशी- अगस्त 18 05:51 AM- अगस्त 19 03:05 AM
शुक्ल पक्ष पूर्णिमा- अगस्त 19 03:05 AM- अगस्त 19 11:55 PM
नक्षत्र
उत्तराषाढ़ा- अगस्त 17 11:49 AM- अगस्त 18 10:14 AM
श्रवण- अगस्त 18 10:15 AM- अगस्त 19 08:10 AM
योग
आयुष्मान- अगस्त 17 10:47 AM- अगस्त 18 07:50 AM
सौभाग्य- अगस्त 18 07:50 AM- अगस्त 19 04:28 AM
शोभन- अगस्त 19 04:28 AM- अगस्त 20 12:47 AM
सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:08 AM
सूर्यास्त- 6:53 PM
चन्द्रोदय- अगस्त 18 6:08 PM
चन्द्रास्त- अगस्त 19 5:17 AM
अशुभ काल
राहू- 5:17 PM- 6:52 PM
यम गण्ड- 12:30 PM- 2:06 PM
कुलिक- 3:41 PM- 5:17 PM
दुर्मुहूर्त- 05:10 PM- 06:01 PM
वर्ज्यम्- 01:54 PM- 03:22 PM
Aaj Ka Rashifal 18 August 2024: रविवार को 6 राशि वालों के भाग्य का होगा उदय...पढ़ें राशिफल
Aaj Ka Rashifal 18 August 2024: राशिफल के अनुसार, आज यानी 18 अगस्त 2024, रविवार का दिन सभी राशियों के लिए मिलाजुला रह सकता है। आज कुछ जातक स्वास्थ्य में लाभ देख सकते हैं, तो कुछ जातक परिवार में माता-पिता के स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। ऐसे में पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं कि आज का दिन सभी राशियों के जातकों के लिए कैसा रहने वाला है।
मेष दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका अच्छा रहेगा, स्वास्थ्य में सुधार दिखेगा। आप किसी यात्रा आदि का मन बना सकते हैं। परिवार के साथ बाहर जाने का योग बन रहे हैं, परिवार के लोग आज आपका पूरा सहयोग करेंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ होगा, आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। नया कार्य का यदि विचार मन में चल रहा है, तो आप उस कार्य को शुरू कर सकते हैं। नया वाहन खरीद सकते हैं, मित्रों का सहयोग मिलेगा।
वृषभ दैनिक राशिफल
आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है, सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आप कोई विशेष कार्य का निर्णय आज जीवन में ले सकते हैं। स्वास्थ्य ठीक रहेगा, घर में मांग रहे कार्यों के योग बनेंगे। आप कोई नया कार्य सहयोगियों के साथ शुरू कर सकते हैं। आय के नए स्रोत बनेंगे, मान-सम्मान बढ़ेगा। परिवार में अपनों का प्यार और सम्मान प्राप्त होगा। पार्टनर से चल रही अनबन दूर होगी।
मिथुन दैनिक राशिफल
आज का दिन काफी उतार-चढ़ाव वाला रहेगा। आज यात्रा पर बाहर जाते समय वाहन चलाने में सावधानी बरतें। आज आप अपने स्वास्थ्य में गिरावट महसूस करेंगे, मन अशांत रहेगा। व्यापार में हानि हो सकती है, परिवार में संपत्ति को लेकर वाद-विवाद की स्थिति बन सकती है।
कर्क दैनिक राशिफल
आज का दिन व्यर्थ की भागदौड़ से आप परेशान रहेंगे। किसी कार्य को लेकर मानसिक तनाव बना रहेगा, आज आपका मन अशांत रहेगा। किसी अज्ञात भय की मन में चिंता बनी रहेगी। स्वास्थ्य में परेशानी आ सकती है, अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यापार-व्यवसाय में आज कोई बड़ा लेनदेन न करें। अपरिचित व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें, नहीं तो हानि उठानी पड़ सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें, परिवार में वाद-विवाद से दूर रहें।
सिंह दैनिक राशिफल
आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। किसी विशेष व्यक्ति से मुलाकात होने की संभावना है, जिससे आगामी समय में आपको व्यापार के क्षेत्र में लाभ मिलेगा। आज आप कोई नया बड़ा काम भी शुरू कर सकते हैं। सहयोगियों का अच्छा सहयोग प्राप्त होगा। परिवार में मांगलिक कार्य के योग बनेंगे, आप परिवार के साथ कहीं बाहर घूमने जा सकते हैं। कोई नया मकान खरीद सकते हैं।
कन्या दैनिक राशिफल
आज का दिन आपके लिए खुशियों भरा रहेगा। कार्यक्षेत्र में यदि प्रयास कर रहे हैं, तो आज आपको सफलता मिलेगी। आज आपकी पदोन्नति हो सकती है, व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। स्वास्थ्य में कुछ उतार-चढ़ाव बना रहेगा। परिवार के लोगों के बीच आपका मान-सम्मान बढ़ेगा। आज परिवार के लिए कोई बड़ा निर्णय आप ले सकते हैं, जिसका असर आगामी समय में दिखाई पड़ेगा।
तुला दैनिक राशिफल
आज आप व्यर्थ के विवाद में उलझ सकते हैं, आपका मन अशांत रहेगा। विरोधियों के किसी षड्यंत्र का आप शिकार हो सकते हैं, विरोधियों से सावधान रहें। परिवार में कोई अप्रिय घटना घट सकती है। व्यापार-व्यवसाय में आज आपका बनता हुआ काम बिगड़ सकता है, आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी। परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर भाई-भतीजों से मतभेद हो सकता है। वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें।
वृश्चिक दैनिक राशिफल
आज आप अपने स्वास्थ्य को लेकर परेशान रह सकते हैं। आपका स्वास्थ्य आज बिगड़ सकता है, इसलिए इस बात का ध्यान रखें। खान-पान पर संयम रखें, व्यापार-व्यवसाय में आज आपको घाटा लग सकता है। कार्यक्षेत्र में परिवर्तन करना आज आपके हित में नहीं होगा। परिवार में वाद-विवाद की स्थिति से बचें, जीवनसाथी से संबंध मधुर रखें।
धनु दैनिक राशिफल
आज आपको अपनों से मान-सम्मान मिलेगा। कोई रुका हुआ पुराना कार्य पूर्ण होने से मन प्रसन्न रहेगा। आज कहीं से धन की प्राप्ति होगी और व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे। आज कोई बहुत बड़ी डील आपको मिल सकती है। कार्यक्षेत्र में परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।
मकर दैनिक राशिफल
आज के दिन आपके सोचे हुए कार्य पूर्ण होंगे। आज आपको रिश्तेदारों व मित्रों से व्यापार-व्यवसाय में सहयोग प्राप्त होगा। मन प्रसन्न रहेगा स्वास्थ्य ठीक रहेगा। आज कार्यक्षेत्र में आपको रुका हुआ धन मिलेगा। परिवार में अपनों के साथ कहीं बाहर यात्रा आदि पर जा सकते हैं। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा।
कुंभ दैनिक राशिफल
आज का दिन कुछ समस्याओं से भरा दे सकता है। आप किसी व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं। अधिकारी वर्गों से मतभेद बढ़ सकते हैं। न्यायालय पक्ष में आपको हानि उठानी पड़ सकती है। व्यापार-व्यवसाय में चल रहा आपका काम बाधित हो सकता है। परिवार ने कोई धार्मिक आयोजन होगा। परिवार में सी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, जिस कारण कुछ मानसिक चिंता बनी रहेगी।
मीन दैनिक राशिफल
आज आप वाहन आदि का प्रयोग संभाल कर करें, नहीं तो दुर्घटना घट सकती है। स्वास्थ्य को लेकर आज आप परेशान रह सकते हैं। परिवार में कोई दुखद समाचार प्राप्त होगा। व्यापार-व्यवसाय में शत्रुओं के कारण आपको हानि उठानी पड़ सकती है। आर्थिक स्थिति में गिरावट आएगी, कार्यक्षेत्र में आज परिवर्तन करना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा। परिवार में अपनों का सहयोग मिलेगा।
कांग्रेस ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए इन राज्यों में की वॉर रूम अध्यक्षों की नियुक्ति
नई दिल्ली : - कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने आगामी विधानसभा चुनावों के लिए चल्ला वम्शी चंद रेड्डी को महाराष्ट्र वॉर रूम का अध्यक्ष, नवीन शर्मा को हरियाणा वॉर रूम का अध्यक्ष और गोकुल बुटेल को जम्मू-कश्मीर वॉर रूम का अध्यक्ष नियुक्त किया है

राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने 21 पदक जीते
भोपाल : जयपुर में चल रही घुड़सवारी प्रतियोगिता में जूनियर नेशनल क्वालीफायर 2024 में मध्यप्रदेश राज्य घुड़सवारी अकादमी के 12 खिलाड़ियों ने नेशनल के लिए क्वालीफाई किया। खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने अकादमी के खिलाड़ियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं।
जयपुर आर्मी एरिया में 61 केवलारी में चल रही घुड़सवारी प्रतियोगिता सप्त शक्ति हॉर्स शो-2024, 11 अगस्त से प्रारंभ होकर 19 अगस्त तक चलेगा। इसके बाद क्रॉस कंट्री नेशनल 1 स्टार और 2 स्टार लेवल की प्रतियोगिता 21 से 29 अगस्त तक आयोजित होगी।
अभी तक की प्रतियोगिताओं में राज्य घुड़सवारी अकादमी के खिलाड़ियों ने 21 पदक जीते। इसमें 12 स्वर्ण, 7 रजत, 2 कांस्य पदक हासिल कर अकादमी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ठ प्रदर्शन किया।
इस प्रतियोगिता में अकादमी के खिलाड़ी राजू सिंह ने व्यक्तिगत स्पर्धा में 3 गोल्ड मेडल जीते हैं। राजू सिंह आगामी आने वाली एशियाई चैंपियनशिप-2025 थाईलैंड के लिए वह एशियन गेम्स-2026 टोक्यो जापान के लिए तैयारी भी कर रहे हैं।
रेशम से दवाइयां बनाने के लिये कार्य प्रारंभ
भोपाल : कुटीर एवं ग्रामोद्योग विभाग की 'रेशम से समृद्धि योजना' में नवाचार किये जा रहे हैं। नर्मदापुरम जिले के रेशम विकास केन्द्र मालाखेड़ी में रेशम से दवाइयों का उत्पादन करने के लिये कार्यवाही तेज कर दी गयी है। यहाँ दवाइयाँ बनाने के लिये गत माह फाई ब्रोहित कंपनी तथा सरदार वल्लभ भाई पटेल शासकीय पॉलिटेक्निक कॉलेज, भोपाल के बीच एक अनुबंध हुआ। इस अनुबंध के तहत मालाखेडी रेशम विकास केन्द्र में रेशम के धागे से पॉवडर, क्रीम, सेरी बैंडेज एवं सिजेरियन बैंडेज आदि का निर्माण (उत्पादन) किया जाएगा। रेशम के धागे से दवाइयों के अलावा अन्य प्रकार के उत्पादन करने के प्रयास भी किये जा रहे है। इस दिशा में जरूरी अनुसंधान एवं विकास कार्यों के लिये 50 करोड़ रूपये की आवश्यकता का मांग पत्र राज्य शासन को भेजा गया है।
आयुक्त रेशम श्री मोहित बुंदस ने बताया कि रेशम के विकास एवं विस्तार से जुड़ी सेवाओं के त्वरित क्रियान्वयन (संपादन) के लिये रेशम से समृद्धि योजना में 'न्यू सिल्क ईको सिस्टम' विकसित किया गया है। इसके लिये मध्यप्रदेश सिल्क फेडरेशन को 100 करोड़ रूपये उपलब्ध कराने का प्रस्ताव तैयार किया गया है। रेशम विकास गतिविधियों के क्रियान्वयन में जरूरत के अनुसार इस राशि का उपयोग किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि रेशम संचालनालय की योजनाओं का क्रियान्वयन अब मध्यप्रदेश सिल्क फेडरेशन के माध्यम से किया जायेगा। इसके लिये मप्र सिल्क फेडरेशन को जरूरी धनराशि (ग्रान्ट के रूप में) उपलब्ध कराने का प्रस्ताव राज्य शासन को दिया गया है।
रेशम गतिविधियों का क्रियान्वयन अब क्लस्टर एप्रोच मोड में
आयुक्त रेशम ने बताया कि रेशम विकास के लिये एक और नवाचारी कदम उठाया जा रहा है। प्रदेश में रेशम विकास गतिविधियों का क्रियान्वयन अब क्लस्टर मोड में करने की शुरूआत कर दी गई है। रेशम गतिविधियों की पुनर्संरचना करते हुये न्यू सिल्क ईको सिस्टम करने के साथ ही पचमढ़ी में सिल्क टेक पार्क भी प्रारंभ किया गया। इसमें चार प्रकार के रेशम ककून का उत्पादन किया जा रहा है। म.प्र. सिल्क फेडरेशन को राज्य की स्टार्ट-अप नीति के तहत इन्क्यूबेटर बनाया गया है। रेशम विकास गतिविधियों के सुचारू क्रियान्वयन के लिये शासकीय महिला पॉलिटेक्निक महाविद्यालय भोपाल के फैशन टेक्नोलॉजी विभाग तथा आई.आई.एम. इन्दौर के मध्य न्यू सिल्क ईको सिस्टम के क्रियान्वयन के लिए एक एम.ओ.यू. किया गया है। रेशम से समृद्धि योजना में किसानों को उनकी आजीविका बढ़ाने के लिए मुफ्त रेशमकीट बीज, सरलता से ऋण उपलब्ध कराकर उनका निर्यात बढ़ाने के लिये सहायता भी दी जा रही है। शासकीय महिला पॉलिटेक्टिनक महाविद्यालय के फैशन टेक्नालॉजी विभाग में ब्राण्डिंग प्रमोशन योजना में सिल्क केटेनेशन, सिल्क स्टूडियो तथा सिल्क टूरिज्म शुरू किया गया है।
आयुक्त रेशम ने बताया कि रेशम संचालनालय द्वारा आई.आई.एम. इंदौर के मॉडल पर रेशम विकास गतिविधियाँ क्रियान्वित की जा रही हैं। प्रदेश के रेशम उत्पादक किसानों द्वारा उत्पादित रेशम ककून का प्रतिस्पर्धा के जरिये समुचित मूल्य दिलाने के लिये नर्मदापुरम् जिले में अक्टूबर 2023 से रेशम ककून मण्डी की स्थापना भी की गई है।
विश्व का सबसे बड़ा नरेला परिवार का 16वां रक्षाबंधन महोत्सव का शुभारंभ 19 अगस्त से होगा
भोपाल : प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी नरेला विधानसभा क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा रक्षाबंधन महोत्सव 19 अगस्त से मनाया जा रहा है। क्षेत्र की हजारों बहनें भैया विश्वास कैलाश सारंग को रक्षा सूत्र बांधेंगीं। नरेला क्षेत्र में रक्षाबंधन महोत्सव का यह 16वां वर्ष है। अब नरेला एक परिवार बन गया है। इस महोत्सव में सभी धर्मों, सभी वर्गों की बहनें भाग लेती हैं। पिछले वर्ष 2023 में लगभग 1 लाख 41 हजार बहनों ने रक्षा-सूत्र बांधकर नवीन कीर्तिमान स्थापित किया था।
खेल एवं युवा कल्याण मंत्री श्री विश्वास कैलाश सारंग ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव नरेला क्षेत्र में वर्ष 2009 से लगातार बड़े धूम धाम से मनाते आ रहे हैं। इस महोत्सव में क्षेत्र की सभी वर्ग और धर्मों की हजारों बहनें रक्षा सूत्र बांधती हैं। यह महोत्सव इस वर्ष 19 से 29 अगस्त तक मनाया जायेगा। क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में रक्षाबंधन महोत्सव का आयोजन होगा। महोत्सव के दौरान सावन के गीतों का आयोजन होगा तथा बहनों के लिए मेंहदी लगाने की व्यवस्था रहेगी। कुल मिलाकर महोत्सव के दौरान वातावरण ऐसा निर्मित किया जायेगा कि बहनों को अपने मायके का अहसास हो।
रक्षाबंधन महोत्सव के पूर्व हुआ पंजीयन
श्री सारंग ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव के पूर्व सभी 17 वार्डों के 338 बूथों में महोत्सव में शामिल होनी वाली बहनों का पंजीयन कराया गया है। अभी तक 1 लाख से ज्यादा बहनों का ऑफ लाइन और ऑन लाइन पंजीयन किया जा चुका है।
सबसे ज्यादा और सबसे जल्दी राखी बंधवाने का बन चुका है विश्व रिकार्ड
श्री सारंग ने बताया कि वर्ष 2016 में रक्षाबंधन महोत्सव को लेकर दो-दो वर्ल्ड रिकॉर्ड बन चुके हैं। पहला विश्व रिकार्ड 4 घंटे में 10181 बहनों से राखी बंधवाने का है और दूसरा विश्व रिकार्ड 85 हजार बहनों से राखी बंधवाने का है।
मंत्री श्री सारंग ने बताया कि उन्होंने नरेला क्षेत्र को कभी भी राजनैतिक नजरिये से नहीं देखा है नरेला को हमेशा अपना परिवार माना है। इसलिए जब भी कोई तीज-त्यौहार होता है तो वे नरेला परिवार के साथ ही मनाते हैं और सुख-दुःख की घड़ी में भी उनके साथ खड़े रहते हैं।
रक्षाबंधन महोत्सव का विशेष आकर्षण
मंत्री श्री सारंग ने बताया कि रक्षाबंधन महोत्सव में मथुरा से आये कलाकारों द्वारा श्रीराधाकृष्ण का नृत्य प्रस्तुत किया जायेगा। बहनों और भांजे-भांजियों के लिए झूले भी लगेगें। बहनों के लिए मेंहदी लगाने और चूड़ियां पहनाने के लिए स्टॉल भी लगाये जायेंगे।
