सियासत

Gold Silver Price:गिरे सोने और चांदी के दाम! जानें लेटेस्ट रेट

सोने-चांदी की कीमतों में आज (गुरुवार, 12 सितंबर) गिरावट रही। इंडिया बुलियन एंड ज्वेलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, गुरुवार को 10 ग्राम 24 कैरेट सोने का भाव 193 रुपए कम होकर 71,801 रुपए पर पहुंच गया ।

  • दिल्ली : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,200 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,300 रुपए है।
  • मुंबई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपए है।
  • कोलकाता : 10 ग्राम 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 67,050 रुपए और 24 कैरेट 10 ग्राम सोने की कीमत 73,150 रुपए है।
  • चेन्नई : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,050 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,150 रुपए है।

भोपाल : 10 ग्राम 22 कैरेट सोने की कीमत 67,100 रुपए और 10 ग्राम 24 कैरेट सोने की कीमत 73,200 रुपए है।

सोना मई में 74,222 प्रति 10 ग्राम के ऑल टाइम हाई पर पहुंच चुका है। वहीं, चांदी 29 मई को अपने ऑल टाइम हाई 94,280 रुपए प्रति किलो पर पहुंच गई थी।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 13 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 13 सितंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष दशमी- सितंबर 12 11:33 PM- सितंबर 13 10:30 PM

नक्षत्र
पूर्वाषाढ़ा - सितंबर 12 09:52 PM- सितंबर 13 09:35 PM

योग
सौभाग्य - सितंबर 12 10:40 PM- सितंबर 13 08:48 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:05 AM
सूर्यास्त - 6:29 PM
चन्द्रोदय - 3:13 PM
चन्द्रास्त - 1:28 AM

अशुभ काल
राहू - 10:44 AM- 12:17 PM
यम गण्ड - 3:22 PM- 4:55 PM
गुलिक - 7:28 AM- 9:511 AM
दुर्मुहूर्त - 08:34 AM- 09:23 AM, 12:41 PM- 01:31 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:47 PM
अमृत काल - 04:51 PM- 06:26 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 AM- 05:28 AM

शुभ योग
रवि योग- पूरे दिन

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 13 September 2024: आज शुक्रवार के दिन इन राशि वालों पर रहेगी मां लक्ष्मी की कृपा दृष्टि... पढ़ें दैनिक राशिफल

13 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज रात 10 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज रात 8 बजकर 48 मिनट तक सैभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 36 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 13 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। आज रूका हुआ धन वापस मिलेगा, जिससे आपकी आर्थिक स्थिति और मजबूत होगी। आज आप समाजिक कार्यों में सहयोग देने की सोचेंगे। आज परिस्थितियों को ठीक से देखेंगे तो हर एक समस्या को हल कर पाएंगे। जिन लोगों की संगत में आप नकारात्मक बन रहे हैं, फिलहाल उन लोगों से दूरियां बनाने का विचार करेंगे। किसी जरूरी काम से की गई यात्रा सुखद रहेगी। इस राशि के आर्ट्स स्टूडेंट्स को पढ़ाई-लिखाई में शिक्षकों से मदद मिलेगी। लवमेट के साथ कहीं घूमने जायेंगे। छात्रों को आज सफलता मिलेगी।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। आज ऑफिस में सहयोगी आपके विचारों से प्रभावित होंगे, लेकिन दूसरों के कामों में दखल देने से आपको बचना चाहिए। आज अपने काम को आसान तरीके से करने का रास्ता मिल सकता है। नई योजना पर काम शुरू हो सकता है। परिवार की जिम्मेदारी सही तरीके से निभाएंगे, जिससे प्रसन्नता बनी रहेगी। पैसों से संबंधित चिंता दूर होगी। जो काम कठिन है, उन्हें आगे बढ़ाने के लिए प्रभावशाली लोगों का साथ मिलेगा। दोस्तों के साथ शाम को अच्छा समय बीतेगा। बिजनेस को आगे बढ़ाने के बारे में आप किसी से विचार-विमर्श करेंगे।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपका कोई रुका काम पूरा होने से मानसिक शांति मिलेगी। आप काम करने के नए तरीको पर विचार करेंगे। आज आपको रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। आज अपनी इच्छा शक्ति के बल पर योजनाओं पर काम कर पाएंगे। जो बातें आपको बेहतर बनाती हैं, केवल उन पर ध्यान दें और खुद को सुधारें। आज जितनी पक्की आप योजना बनाएंगे, सफलता मिलने की संभावनाएं उतनी ज्यादा होंगी। आज भाई बहन के बीच में चल रही अनबन खत्म हो जाएगी, आपसी रिश्ता मज़बूत बनेगा। बच्चों को अपना टाइम दे जिससे उनका प्यार आपको ज्यादा से ज्यादा मिल सकें।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 7

कर्क राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। अचानक हुये धन लाभ से आज अपनी जरूरत का सामान खरीदेंगे। दाम्पत्य जीवन में और मधुरता आएगी। आज गलत विचारों को दूर करके खुद में सुधार करेंगे और गलत संगत से बचेंगे। आज क्रोध को नियंत्रित करने की कोशिश करें। स्वभाव की नकारात्मक बातों को सुधारने की कोशिश करें। काम की जगह नए अवसर मिलेंगे। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। समाज में आज आपका मान-सम्मान बढ़ेगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 9

सिंह राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज काम के हिसाब से फल मिलेंगे। जिस बड़े लक्ष्य को पूरा करने की इच्छा है, उससे संबंधित रास्ता मिलेगा। आपके काम पर अंतिम परिणाम निर्भर करेगा। समय का सही इस्तेमाल करके काम पूरा करें। आज सभी जरूरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता ने व्यापार में जो जिम्मेदारियां दी हुई हैं उसे आप आसानी से निभा लेंगें। परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। साथ ही आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थित मजबूत बनी रहेगी आप सामान की खरीददारी करने मार्केट जा सकते हैं। एंट्रेंस एग्जाम की तैयारी कर रहे छात्रों का समय अनुकूल है मेहनत के अच्छे परिणाम आपको हासिल होंगे। आज शाम को किसी मित्र की बर्थडे पार्टी में जायेंगे जहाँ आपके अन्य दोस्त भी होंगे। ऑफिस में किसी काम को लेकर थोड़ा विचार-विमर्श करना पड़ सकता है, शत्रु पक्ष आपकी योजनाओं से प्रभावित होंगे। इस राशि के जो लोग बड़ी कंपनियों में काम करते हैं, उनके लिए आज का दिन बेहद खास है। जीवन में चल रही परेशानियां जल्द ही दूर होंगी।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 5

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आपका विनम्र स्वभाव साराहा जाएगा। आपका धन कहां खर्च हो रहा है, इस पर आपको नजर बनाए रखने की जरूरत है, नहीं तो आने वाले समय में आपको थोड़ी परेशानी हो सकती है। आज आपको बेकार की उलझन लेने की जरूरत नहीं है। जिंदगी का एक बड़ा सबक इस बात को मान लेना है, कि बहुत सी चीजों को बदलना नामुमकिन है। जिंदगी में चल रही भागदौड़ के बीच आज आपको अपने लिए पर्याप्त समय मिलेगा और आप अपने मन पसंदीदा कामों को कर पाने में कामयाब होगे।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके मकान, प्लॉट, दुकान को खरीदने की इच्छा पूरी होगी। संतान को अच्छी नौकरी मिलने से माता-पिता काफी खुश नजर आएंगे। आपको काफी समय से चल रही किसी स्वास्थ्य समस्या से छुटकारा मिल सकता है। आज किसी भी व्यक्ति के लिए प्रतिशोध की भावना न रखें। जैसी आपकी सोच रहेगी, वैसे ही अनुभव मिलेंगे। अपनी नकारात्मकता के कारण किसी भी व्यक्ति के साथ गलत व्यवहार न हो, इस बात का ध्यान रखें। आज आपको जिद से बचना होगा। आज व्यापार की शुरुआत मित्रों के साथ मिलकर हो सकती है। जीवनसाथी से आपको अपने दिल की सारी बातें करने का भरपूर समय मिलेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 4

धनु राशि-

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज का दिन तरक्की के नये मार्ग खोलेगा। विद्यार्थी अपनी पढ़ाई पर पूरा फोकस बनाए रखें, जल्द ही आपको परीक्षा में सफलता हासिल होगी। प्राइवेट जॉब करने वाले लोगों को आज प्रमोशन मिल सकता है। परिवार के सदस्यों के साथ आप किसी मांगलिक उत्सव में सम्मिलित हो सकते हैं, जहां आप तोल मोलकर बोले, तो आपके लिए बेहतर रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति आज कहीं घूमने जायेंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। पैसों का उपयोग सही तरीके से करेंगे। जीवन में संतुलन बनाए रखेंगे और कुछ बातों में बदलाव होने में समय लगेगा। आज किसी कामों को सही तरीके से पूरा करने की कोशिश करें। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी। आज आप कई तरह की गतिविधियों में दिन बिताएंगे इसके साथ ही कठिन से कठिन काम को पूरे निश्चय के साथ पूरा कर लेंगे। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज व्यापार में अच्छा लाभ मिलने से उनकी प्रसन्नता का ठिकाना नहीं रहेगा। आपका किसी नए वाहन को खरीदने का सपना आज पूरा होगा। आज आप किसी से अपने मन की बातों को शेयर करेंगे और वह आपकी बातों को अहमियत देंगे। परिवार में लोग आपकी बातों का पूरा मान रखेंगे। संतान की ओर से आपको कोई खुशखबरी सुनने को मिल सकती है। जीवनसाथी आपके भावनाओं की कद्र करेंगे, इससे आपके रिश्ते और मजबूत होंगे।

  1. शुभ रंग- आसमानी
  2. शुभ अंक- 3

मीन राशि-

आज का दिन जीवन में एक नई दिशा लेकर आएगा। आज आप अपना ध्यान किसी रचनात्मक कार्य में लगायेंगे जिससे आपका अनुभव और अधिक बढ़ेगा। कुछ लोग आपके काम में रूकावट डालने की कोशिश कर सकते हैं। आपको अपना स्वभाव सुधारना होगा। किसी को उधार देने से पहले सोच-विचार करेंगे। आज दूसरों के विचारों का असर, आप के निर्णय पर न हो, इस बात का ध्यान रखें। जीवन साथी के साथ चल रही अनबन आज समाप्त हो जाएगी, परिवार में ख़ुशी का माहौल रहेगा।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

रतन टाटा की कंपनी को मिला तगड़ा झटका, हुआ इतने हजार करोड़ का घाटा, जानिए डिटेल…

Ratan Tata Company : रतन टाटा की कंपनी को करीब 21881 करोड़ रुपये का घाटा हुआ है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, बुधवार को टाटा मोटर्स के शेयरों में बड़ी गिरावट देखने को मिली.

पिछले 9 दिनों से लगातार गिर रहे हैं कंपनी के शेयर

जानकारी के मुताबिक, करीब 6 घंटे (सुबह 9.15 बजे से दोपहर 3.30 बजे) में टाटा मोटर्स के शेयरों में करीब 6 फीसदी की गिरावट आई. जिसके चलते सेंसेक्स और निफ्टी पर कंपनी के शेयर में काफी गिरावट देखने को मिली. आपको बता दें कि पिछले 9 दिनों से कंपनी के शेयरों में लगातार गिरावट देखने को मिल रही है.

कंपनी का बाजार मूल्यांकन घटा (Ratan Tata Company)

डीएनए की एक रिपोर्ट के अनुसार बीएसई पर कंपनी के शेयर में करीब 5.74 फीसदी की गिरावट आई है और यह 976 रुपये पर बंद हुआ. जबकि दिनभर के कारोबार के दौरान यह 6.12 फीसदी गिरकर 972 रुपये पर आ गया था.

रिपोर्ट में आगे बताया गया है कि एनएसई पर कंपनी के शेयर 5.73 फीसदी गिरकर 976.40 रुपये पर आ गए. इससे कंपनी का बाजार मूल्यांकन 21881 करोड़ घटकर 3,59,227.59 करोड़ रुपये रह गया है.

एनएसई पर 361.40 लाख शेयरों का कारोबार हुआ

डीएनए की खबर के अनुसार ऑटोमोबाइल कंपनी के शेयरों में पिछले 9 दिनों से लगातार गिरावट देखने को मिल रही है. ऐसे में कंपनी के शेयरों के मूल्य में 12.82 फीसदी की गिरावट आई है. रिपोर्ट में कहा गया है कि उतार-चढ़ाव के बाद 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 398.13 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 81,523.16 पर बंद हुआ. 

वहीं, एनएसई निफ्टी 122.65 अंक यानी 0.49 फीसदी की गिरावट के साथ 24,918.45 पर बंद हुआ. रिपोर्ट में साफ तौर पर कहा गया है कि बीएसई पर कंपनी के 17.56 लाख शेयरों का कारोबार हुआ और एनएसई पर 361.40 लाख शेयरों का कारोबार हुआ.

और पढ़ें ...

हरियाणा चुनाव के लिए AAP पार्टी ने जारी की 5वीं लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी ने अपनी 5वीं लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में 11 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। अब तक आप पार्टी ने 72 उम्मीदवारों के नामों की घोषणा कर चुकी है। बाकी बचे 18 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार के नाम अंतिम चरण में है।

देखें लिस्ट किसे कहां से मिला टिकट

Haryana Assembly Election 2024 : हरियाणा चुनाव के लिए AAP पार्टी ने जारी की 5वीं लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट

और पढ़ें ...

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी

 हरियाणा:-  कांग्रेस ने उम्मीदवारों की तीसरी सूची जारी की.  कैथल से रणदीप सुरजेवाला के बेटे आदित्य सुरजेवाला को टिकट दिया है. कांग्रेस ने हरियाणा की बची हुई 49 सीटों में से 40 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया. पंचकुला से भजनलाल के बेटे पूर्व डिप्टी सीएम चन्द्रमोहन को उम्मीदवार बनाया. अंबाला सिटी से निर्मल सिंह को मैदान में उतारा है. मुलाना से सांसद वरुण चौधरी की पत्नी पूजा चौधरी को उम्मीदवार घोषित किया है.

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 12 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 12 सितंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष नवमी- सितंबर 11 11:46 PM- सितंबर 12 11:33 PM
शुक्ल पक्ष दशमी- सितंबर 12 11:33 PM- सितंबर 13 10:30 PM

नक्षत्र
मूल - सितंबर 11 09:22 PM- सितंबर 12 09:52 PM
पूर्वाषाढ़ा - सितंबर 12 09:52 PM- सितंबर 13 09:35 PM

योग
आयुष्मान - सितंबर 11 11:54 PM- सितंबर 12 10:40 PM
सौभाग्य - सितंबर 12 10:40 PM- सितंबर 13 08:48 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:16 AM
सूर्यास्त - 6:29 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 12 2:08 PM
चन्द्रास्त - सितंबर 13 12:45 AM

अशुभ काल
राहू - 1:54 PM- 3:26 PM
यम गण्ड - 6:16 AM- 7:48 AM
गुलिक - 9:19 AM- 10:51 AM
दुर्मुहूर्त - 10:20 AM- 11:09 AM, 03:14 PM- 04:02 PM
वर्ज्यम् - 05:32 AM- 07:10 AM, 08:14 PM- 09:52 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:58 AM- 12:47 PM
अमृत काल - 03:24 PM- 05:02 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 AM- 05:28 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 12 September 2024: आज मिथुन और सिंह समेत इन 5 राशियों के लिए सुखद रहेगा दिन...पढ़ें आज का राशिफल

12 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज रात 11 बजकर 33 मिनट तक रहेगी। आज महानन्दा नवमी है। आज रात 10 बजकर 41 मिनट तक आयुष्मान योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 53 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 12 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए व्यस्तता से भरा रहने वाला है। ज्यादा व्यस्त रहने के कारण आप अपने आस पास ध्यान नहीं दे पाएंगे। अपनों के प्रति प्रेम और विश्वास बढ़ेगा। सभी क्षेत्रों में आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आप परिवार के सदस्य की अपेक्षाओं पर खरे उतरेंगे। रचनात्मक कार्य में आप सूझ- बूझ से आगे बढ़ेंगे। आपके घर आज किसी अतिथि का आगमन होने से माहौल खुशनुमा रहेगा। आपके अधिकांश प्रयास सफल होंगे। आज जीवनसाथी को करियर में सफलता मिल सकती है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ एंक- 2

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज किसी भी कानूनी मामलों में जल्दबाजी न दिखाएं। अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाए रखेंगे तो भविष्य में आने वाली परेशानियों से भी बच जायेंगे। किसी नए काम की शुरुआत करना चाह रहे हैं तो दिन शुभ है आप कर सकते हैं आपको काम में सफलता मिलने के अच्छे योग हैं। दान धर्म के कार्य में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेंगे। दोस्तों के साथ मूवी देखने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 5

मिथुन राशि: 

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आप एक से अधिक स्रोतों से आय प्राप्त करेंगे। शासन व प्रशासन के मामले में सावधानी बरतें। आज निवेश संबंधी मामलों को गति मिलेगी। आज किसी अजनबी पर बहुत ही सोच समझकर भरोसा करें। विद्यार्थियों को अपना प्रोजेक्ट पूरा करने में सफलता मिलेगी। आज आपके दांपत्य जीवन में खुशहाली बढ़ेगी। जॉब की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी कंपनी में जॉब मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

कर्क राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आपके बढ़ते खर्चे परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसीलिए बजट बनाकर चलने का प्रयास करें। किसी संपत्ति का सौदा जल्दबाजी में ना करें। राजनीतिक क्षेत्र में कार्यरत लोगों को बड़े नेताओं से मिलने का अवसर मिलेगा। कार्यक्षेत्र में आपकी उन्नति का मार्ग प्रसस्त होगा।आज किसी पुरानी समस्या को दूर करने के लिए योजनाएं बनायेंगे। ऑफिस के कार्य से आज आपको यात्रा करनी पड़ सकती है। डॉक्टर्स के लिए आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 4

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए शुभ फलदायक रहने वाला है। आपकी योजनाओं को गति मिलेगी। आज आपकी कुछ नए लोगों से मुलाकात होगी। आज आपको बड़ों का साथ व सहयोग मिलेगा, जिससे आप अपने कार्यों को समय पर पूरा करा लेंगे। आज छात्रों को पढ़ाई में आ रही रुकावटों से छुटकारा मिलेगा। आज आप किसी मांगलिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे। नौकरी करने वालों को अच्छी खबर मिलेगी। आज अचानक आपको धन लाभ हो सकता है।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि: 

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आज किसी नए काम को शुरू करने से पहले पूरी योजना बनाएंगे और साथ ही माता-पिता से सलाह लें। आज सरकारी कामों में नीति व नियमों पर पूरा ध्यान देंगे तो आपको काम करने में आसानी होगी। आज आपको आर्थिक मामलों में जल्दबाजी दिखाने से बचना होगा। अपने जरूरी कार्यों को सूची बनाकर करेंगे तो आपके कार्य पूरे होते जायेंगे। आप की वाणी की सरलता आपको मान-सम्मान दिलाएगी। आज समय से सारी जिम्मेदारियां पूरी करेंगे । अनजान लोगों से से दूरी बनाकर रखें। बहुत दिनों बाद किसी मित्र से मुलाकात हो सकती है, उनके साथ लंच करने जायेंगे। 

  • शुभ रंग- काला
  • शुभ अंक- 8

तुला राशि: आपके लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप जिम्मेदारियों को अच्छी तरह पूरा करने में सफल होंगे। ऑफिस के कामकाज निपटाने में आप बहुत हद तक सफल रहेंगे । अपनी तरफ से हर मामले पर आपको सकारात्मक रहना होगा। आज किसी पुरानी समस्याओं पर दोस्तों से बातचीत हो सकती है इससे आपको अच्छा समाधान मिलेगा । आज आपको नए इनकम सोर्स मिल सकते हैं। कामकाज में आपकी रुचि बढ़ सकती है। लवमेट आज कहीं बाहर घूमने जाने की प्लानिंग करेंगे | दाम्पत्य जीवन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 6

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज पास के किसी धार्मिक गतिविधि में शामिल होने के योग बन रहे हैं । आज किसी मामले में दूसरों के साथ बातचीत या सलाह करने से फायदा होगा। जरूरी काम और रिश्तों के बारे में विचार करेंगे और योजना बनाएंगे। आज ऑफिस में आपको कोई नए प्रोजेक्ट पर काम करने को मिल सकता है । रुके हुए कार्यों को आज नए सिरे से कोशिश करेंगे तो आप सफल हो सकते हैं। आज काम में मन लगेगा। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज शांति से कामकाज निपटाने की कोशिश करें। आज आपको कर्ज से छुटकारा, जिससे रिलेक्स महसूस करेंगे।आज जीवनसाथी की भावनाओं को समझने में बहुत हद तक आपको सफलता मिलेगी। आज परिवार के कामों में आपका पैसा लग सकता है। आज आप कार्य स्थल पर किसी से बात करते समय मधुर भाषा का प्रयोग करें। आज आपकी मुलाकात किसी प्रभावशाली व्यक्ति से होगा। आज आप नया काम शुरू करने का मन बनायेंगे। नई चीजें सीखेंगे और लेन-देन में फायदा होगा । संतान की उन्नति से ख़ुशी मिलेगी।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। अपने से बड़े या किसी अनुभवी से सलाह लेकर ही आगे बढ़ने की कोशिश करेंगे । आज किसी कठिन काम को मेहनत, धैर्य और समझदारी से आसानी से निपटा लेंगे। लेकिन ऑफिस में व्यस्तता के चलते घर देर से पहुंचेंगे। अगर आप जॉब बदलने की सोच रहे है तो अभी कुछ दिन रुक जायें। परिवार में मांगलिक कार्यक्रम की योजना बनायेंगे। जीवनसाथी पहले किया हुआ वादा आज पूरा करेंगे, इससे पूरे दिन आपका मन प्रसन्न रहेगा। 

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

कुंभ राशि: 

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। अपना व्यवहार लचीला रखें और दूसरों की बातें समझने का प्रयत्न करें। आज कोई बुजुर्ग या वरिष्ठ व्यक्ति आपको सही सलाह दे सकता है। व्यापारिक मामलों में जवाबदारी बढ़ सकती है। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से अच्छी होगी। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट आज फ़ोन पर देर तक बात करेंगे। दाम्पत्य जीवन खुशहाल रहने वाला है। व्यापार में अचानक धन लाभ होने के योग बने हुए है।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 7

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए दिन अच्छा है। ट्रांसफर या प्रमोशन के लिए किसी से बात हो सकती है, इसमें आपको सफलता मिलेगी। आज आपके रुके हुए काम पूरे हो जायेंगे। आज आप अपने करियर को बेहतर बनाने के लिए प्लान तैयार करेंगे। आपको आज नई नौकरी का ऑफर मिल सकता है। आय के नये-नये रास्ते मिलेंगे। जीवनसाथी आज आपकी बातों को अच्छे से समझेंगे। लवमेट के साथ आपके रिश्ते अच्छे बने रहेंगे। आज अपने खर्चों पर नियंत्रण रखें। आज नया वाहन लेने का मन बनायेंगे, परिवार वालों का सहयोग मिलेगा।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

राधा रानी (Radha ji birthday) के जन्मदिन पर रखें इन बातों का ध्यान

  • राधा अष्टमी के दिन देवी राधा और श्रीकृष्ण को घर में बनाए हुए पकवान का भोग लगाएं.
  • भूलकर भी इस दिन तामसिक भोजन न करें.
  • इस दिन ब्रह्मचर्य का पालन अवश्य करें.
  • इस दिन किसी से भी किसी प्रकार का वाद-विवाद और किसी के बारे में बुरा बोलने से बचें.
  • राधा रानी की पूजा के बिना कृष्ण पूजन अधूरा माना जाता है. राधाष्टमी का व्रत करने वालों को सुखी दांपत्य जीवन और मनचाहा जीवनसाथी प्राप्त होता है. पति-पत्नी के रिश्तों में प्यार बढ़ता है. इस साल राधाष्टमी के शुभ अवसर पर ये खास मैसेज, कोट्स अपनों को भेजकर इस पर्व की शुभकामनाएं दे सकते हैं.
और पढ़ें ...

BREAKING : कांग्रेस ने की संसदीय दल के पदाधिकारियों की नियुक्ति, देखें लिस्ट

नई दिल्ली : आम सभा द्वारा सर्वसम्मति से पारित प्रस्ताव के बाद, जिसमें कांग्रेस अध्यक्ष को कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारियों की नियुक्ति का दायित्व सौंपा गया था, अध्यक्ष ने निम्नलिखित सांसदों को कांग्रेस संसदीय दल के पदाधिकारियों के रूप में नियुक्त किया है।

और पढ़ें ...

नहर में गिरी कार, 7 लोग की मौत

आंध्र प्रदेश: बारिश में लगातार लोग हादसे का शिकार हो रहे हैं। आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। हालही में आंध्र प्रदेश के पूर्वी गोदावरी जिले के देवरापल्ली में एक लॉरी नहर में गिर गई। हादसे में 7 लोगों की मौत हो गई। डीएसपी देवा कुमार ने बताया कि ड्राइवर एक गड्ढे से बचने की कोशिश कर रहा था। तभी लॉरी सड़क से नीचे नहर में गिर गई।

 
और पढ़ें ...

MP में देर रात IPS अफसरों के तबादले, इन जगहों की संभालेंगे जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

मध्य प्रदेश :- मध्य प्रदेश में एक बार फिर पुलिस विभाग में अफसरों के ट्रांसफर हुए हैं इस बार तीन आईपीएस अफसरों के प्रभार बदले गए हैं. सरकार ने देर रात अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की है. मध्य प्रदेश में हालही में आईएएस-आईपीएस अफसरों के तबादले हुए हैं. अब फिर से मंगलवार की रात को पुलिस विभाग में सर्जरी की गई. यहां तीन एआईपीएस अफसरों का तबादला लिया गया है. रतलाम जिले के एसपी राहुल कुमार लोढ़ा को हटा दिया गया है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 11 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 11 सितंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष अष्टमी- सितंबर 10 11:12 PM- सितंबर 11 11:46 PM
शुक्ल पक्ष नवमी- सितंबर 11 11:46 PM- सितंबर 12 11:33 PM

नक्षत्र
ज्येष्ठा - सितंबर 10 08:04 PM- सितंबर 11 09:22 PM

योग
प्रीति - सितंबर 11 12:30 AM- सितंबर 11 11:54 PM
आयुष्मान - सितंबर 11 11:54 PM- सितंबर 12 10:40 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:16 AM
सूर्यास्त - 6:30 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 11 1:10 PM
चन्द्रास्त - सितंबर 11 11:47 PM

अशुभ काल
राहू - 12:23 PM- 1:55 PM
यम गण्ड - 7:47 AM- 9:19 AM
कुलिक - 10:51 AM- 12:23 PM
दुर्मुहूर्त - 11:58 AM- 12:47 PM
वर्ज्यम् - 05:32 AM- 07:10 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - Nil
अमृत काल - 12:05 PM- 01:46 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:40 AM- 05:28 AM

और पढ़ें ...

11 September 2024: इन राशियों का आज चमकेगा भाग्य, दिन रहेगा शानदार, जानें अपनी राशि का हाल

Love Rashifal 11 September 2024: लव के लिहाज से 11 सितंबर 2024 का दिन सभी 12 राशि वाले जातकों के लिए काफी महत्वपूर्ण रहने वाला है. एक तरफ जहां कुछ राशि वाले जातकों के लिए आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा तो वहीं कुछ राशियों के लिए आज का दिन लकी साबित होगा. आइए जानते हैं 11 सितंबर 2024 का दिन आपकी लव लाइफ के लिए कैसा रहेगा. जानिए मेष, वृष, मिथुन, कर्क, सिंह, कन्या, तुला, वृश्चिक, धनु, मकर, कुंभ और मीन राशि वालों का लव राशिफल.

1. मेष लव राशिफल

आज का दिन मेष राशि वालों के लिए थोड़ा संभलकर चलने का है. आप अपने जीवनसाथी के साथ बाहर जाने का विचार कर सकते हैं, लेकिन वाहन चलाते समय सावधानी बरतें. आज कुछ ऐसी बातें हो सकती हैं जो आपके साथी ने आपसे छिपा रखी हैं, इससे मतभेद हो सकते हैं. बेहतर होगा कि आप बातचीत से सभी मुद्दों को हल करें और एक-दूसरे को समझने की कोशिश करें.

2. वृषभ लव राशिफल

वृषभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन प्यार से भरा रहेगा. आप अपने पार्टनर के साथ बाहर जाने की योजना बना सकते हैं. आपका पार्टनर आज आपके साथ बहुत खुश और सहज महसूस करेगा. आपको अपने पार्टनर का पूर्ण सहयोग और समर्थन मिलेगा, जो आपके रिश्ते को और भी मजबूत करेगा.

3. मिथुन लव राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशियों से भरा रहेगा. आपका पार्टनर आज अच्छे मूड में रहेगा और आप दोनों के बीच हंसी-मजाक का माहौल बना रहेगा. अगर आपने अपनी भावनाओं को अब तक अपने साथी से साझा नहीं किया है, तो आज का दिन इसके लिए सही है. अपने दिल की बात खुलकर कहें, इससे आपके रिश्ते में और भी मिठास आएगी.

4. कर्क लव राशिफल

आज कर्क राशि के जातकों के लिए एक विशेष दिन हो सकता है. आपके पार्टनर आपसे अपनी व्यक्तिगत बातें साझा कर सकते हैं और कोई बड़ा निर्णय ले सकते हैं. इस समय अपने साथी का पूरा साथ दें और उनकी भावनाओं का सम्मान करें. इससे आपके रिश्ते में गहरी समझ और आपसी विश्वास बढ़ेगा.

5. सिंह लव राशिफल

सिंह राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा चुनौतीपूर्ण हो सकता है. आपका पार्टनर आपसे नाराज हो सकता है, इसका कारण यह हो सकता है कि वे आपके साथ अधिक समय बिताना चाहते हैं, लेकिन आपके पास समय की कमी है. अपने पार्टनर की समस्याओं को समझने की कोशिश करें और बातचीत से समाधान निकालें.

6. कन्या लव राशिफल

कन्या राशि के जातकों के लिए आज का दिन रोमांस से भरा रहेगा. आपका पार्टनर आपके साथ रहेगा और अपने प्यार का इज़हार कर सकता है. मौसम भी आपके अनुकूल रहेगा, जिससे आप अपने साथी के साथ सुखद समय बिता सकेंगे. 

7. तुला लव राशिफल

तुला राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा उतार-चढ़ाव भरा हो सकता है. आपका पार्टनर कहीं बाहर जाने का प्रस्ताव दे सकता है, लेकिन कुछ मुद्दों पर आप दोनों के बीच मतभेद हो सकते हैं. ऐसे में वाणी पर संयम रखें और धैर्य से काम लें, ताकि किसी भी विवाद से बचा जा सके.

8. वृश्चिक लव राशिफल

वृश्चिक राशि के जातकों के लिए आज का दिन पुरानी बातों को सुधारने का है. अगर आपके और आपके साथी के बीच कोई पुराने मतभेद हैं, तो उन्हें दूर करने की कोशिश करें. माफी मांगकर अपने रिश्ते को बेहतर बनाएं और अपने साथी को खुश करने का प्रयास करें.

9. धनु लव राशिफल

धनु राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपका पार्टनर आपसे अपनी मन की बात कह सकता है, जो वे काफी समय से अपने दिल में रखे हुए थे. उनकी भावनाओं को समझें और उन्हें पूरा समर्थन दें. इससे आपका रिश्ता और भी मजबूत होगा.

10. मकर लव राशिफल

मकर राशि के जातकों के लिए आज का दिन खुशखबरी वाला हो सकता है. आपका पार्टनर आपको कोई अच्छी खबर दे सकता है, लेकिन मौसम के कारण उनके स्वास्थ्य में थोड़ी समस्या हो सकती है. अपने साथी का ख्याल रखें और उनका समर्थन करें.

11. कुंभ लव राशिफल

कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा. आपका पार्टनर आपको बाहर जाने का सुझाव दे सकता है. आप दोनों किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके रिश्ते के लिए अच्छा रहेगा. इस समय का पूरा आनंद लें और एक-दूसरे के साथ खुशहाल समय बिताएं.

12. मीन लव राशिफल

मीन राशि के जातकों के लिए आज का दिन सावधानी से चलने का है. अपने पार्टनर के मूड के अनुसार चलें और किसी भी विवाद से बचें. वाणी पर संयम रखें और गलत निर्णयों से बचें. इससे आपका रिश्ता मजबूत होगा और आपसी समझ बढ़ेगी.

और पढ़ें ...

हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा ने जारी की उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट, 21 नामों का किया ऐलान

हरियाणा ;- विधानसभा चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। पार्टी द्वारा जारी की गई इस लिस्ट में कुल 21 उम्मीदवारों के नाम हैं. इससे पहले बीजेपी ने अपनी पहली लिस्ट में 67 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान किया था।

देखें पूरी लिस्ट 

 

और पढ़ें ...

CRIME NEWS : भाई ने अपनी बहन को उतारा मौत के घाट...जानिए क्या है पूरा मामला

 

मंगलौर : खबर UK के  मंगलौर से है जहां पर घर मे खून से लथपथ 22 वर्षीय युवती का शव मिलने से कस्बे मे हड़कंप मच गया, मौके पर पहुँची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई, तो पता चला प्रेम प्रसंग के चलते भाई ने ही अपनी बड़ी बहन का गला रेतकर हत्या की है। मौके से ही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया। और शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया। फिलहाल फोरेंसिक टीम के साथ पुलिस तमाम पहलुओं की जांच पड़ताल करने में जुटी है

मंगलौर कस्बे में पुलिस को सूचना मिली कि एक युवती की हत्या की गई है। हत्या की सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी पुलिस फोर्स के मौके पर पहुँचे, जहा खून से लथपथ युवती के शव को कब्जे में लिया गया। पुलिस को जानकारी मिली कि युवती की हत्या उसके छोटे भाई अमन ने गला रेतकर की है। पुलिस ने मौके से ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

और पढ़ें ...

Breaking: विधानसभा चुनाव के लिए AAP ने जारी की 9 उम्मीदवारों की दूसरी सूची...देखें किसे कहां से मिली टिकट

Breaking: आम आदमी पार्टी (AAP) ने हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए अपनी दूसरी उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। इस सूची में कुल 9 उम्मीदवारों के नाम शामिल हैं। पार्टी के नेता और प्रवक्ता ने बताया कि ये उम्मीदवार विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से चुनाव लड़ेंगे, और पार्टी की रणनीति के तहत चयनित किए गए हैं

AAP ने पहली सूची में भी कई महत्वपूर्ण नामों की घोषणा की थी, और अब इस नई सूची के साथ पार्टी ने चुनाव प्रचार को और मजबूत करने की योजना बनाई है। उम्मीदवारों के चयन को लेकर पार्टी ने पार्टी कार्यकर्ताओं और स्थानीय नेताओं के सुझावों को भी ध्यान में रखा है।

पार्टी का कहना है कि ये उम्मीदवार पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को आगे बढ़ाने में सक्षम होंगे और हरियाणा में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 10 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 10 सितंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष सप्तमी- सितंबर 09 09:53 PM – सितंबर 10 11:12 PM
शुक्ल पक्ष अष्टमी- सितंबर 10 11:12 PM – सितंबर 11 11:46 PM

नक्षत्र
अनुराधा - सितंबर 09 06:04 PM – सितंबर 10 08:04 PM
ज्येष्ठा - सितंबर 10 08:04 PM – सितंबर 11 09:22 PM

योग
विष्कुम्भ - सितंबर 10 12:32 AM – सितंबर 11 12:30 AM
प्रीति - सितंबर 11 12:30 AM – सितंबर 11 11:54 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:31 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 10 12:12 PM
चन्द्रास्त - सितंबर 10 10:55 PM

अशुभ काल
राहु - 3:27 PM – 4:59 PM
यम गण्ड - 9:19 AM – 10:51 AM
गुलिक - 12:23 PM – 1:55 PM
दुर्मुहूर्त - 08:43 AM – 09:32 AM, 11:13 PM – 12:00 AM
वर्ज्यम् - 01:58 AM – 03:39 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:59 AM – 12:48 PM
अमृत काल - 08:47 AM – 10:31 AM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:39 AM – 05:27 AM

शुभ योग
सर्वार्थसिद्धि योग - सितंबर 09 06:04 PM - सितंबर 10 06:15 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 10 September 2024 : आज कैसा रहेगा आपका दिन? जानें राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 10 September 2024: आज 10 सितंबर को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि और दिन मंगलवार है। इस दिन विष्कंभ योग का संयोग बन रहा है। इस तिथि पर अनुराधा नक्षत्र रहेगा। शुभ मुहूर्त की बात करें तो सुबह 11:49 से 12:39 मिनट तक रहेगा। राहुकाल का समय दोपहर 15:19 से 16:51 मिनट तक रहेगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा द्वारा बताए गए 10 सितंबर, मंगलवार के राशिफल और उपाय से जानते हैं कि आपका आज का दिन कैसा रहेगा? आइए जानते हैं।

मेष राशि

दांपत्य जीवन में सुधार होगा। शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में चल रहा प्रयास सार्थक होगा। मंगलवार को सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। बंदरों को केले अथवा गुड़ चना खिला दें।

वृषभ राशि

वाहन चलाते समय सावधान रहें। व्यावसायिक प्रतिष्ठा बढ़ेगी। बहु प्रतीक्षित कार्य के संपन्न होने से आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। सुबह सूर्य को हल्दी व चावल डालकर जल अर्पित करें। गाय को रोटी और गुड़ खिला दें।

मिथुन राशि

मौसम के रोगों के प्रति सचेत रहें। जीवन में तनाव हो सकता है। उच्च अधिकारी का सहयोग मिलेगा। गाड़ी धीमे चलाएं। आज के दिन बंदरों को गुड़ चना अथवा केला खिलाएं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें तो ठीक रहेगा।

कर्क राशि

धार्मिक या सांस्कृतिक उत्सव में हिस्सेदारी होगी। गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। परिवार के सदस्यों के साथ-साथ दिन बीतेगा। सुबह मंगल के बीज मंत्र का जाप करें वह सूर्य को हल्दी में चावल डालकर जल दें।

सिंह राशि

शिक्षा प्रतियोगिता के क्षेत्र में किया गया श्रम सार्थक होगा। ससुराल पक्ष का सहयोग रहेगा। व्यापार अथवा नौकरी में अपने सहयोगियों से सहायता प्राप्त करेंगे। सुबह गाय को चार आटे की लोई में गुड़ डालकर दें।

कन्या राशि

आर्थिक मामलों में सचेत रहें। जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। संतान के कारण चिंतित रहेंगे। परिवार के किसी सदस्य की बीमारी के कारण परेशान रह सकते हैं। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें। किसी गरीब को भोजन करा दें तो दिन अच्छा होगा।

तुला राशि

आर्थिक मामलों में जोखिम न उठाएं। सम्मान में वृद्धि होगी। बुद्धि कौशल से किया गया कार्य संपन्न होगा। किसी आध्यात्मिक यात्रा के योग बनेंगे। बिना वजह किसी से ना उलझे अन्यथा हानि होगी। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र का दान करें।

वृश्चिक राशि

शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त होगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा। परिवार में किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा। हनुमान चालीसा का पाठ करें। मंगल के बीच मंत्र का जाप करें।

धनु राशि

आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। भाई बहन का सहयोग प्राप्त होगा। संतान के दायित्व की पूर्ति होगी। गाय को 4 आटे की लोई हल्दी लगाकर देंगे तो दिन शुभ रहेगा। सुबह किसी गरीब को भोजन करा दें और कुत्ते को रोटी दें।

मकर राशि

जीविका के क्षेत्र में प्रगति होगी। परिवार के किसी सदस्य से तनाव मिल सकता है। दांपत्य जीवन में दिक्कत आ सकती है। घायल कुत्ते का उपचार करा दें। कुत्ते को रोटी दें। मंगल के बीज मंत्र का जाप करें।

कुंभ राशि

किसी प्रियजन से कष्ट मिलेगा। सामाजिक समस्या का समाधान होगा। जीवन में चली आ रही परेशानी समाप्त होगी। भवन निर्माण के लिए अच्छे योग है। किसी घायल कुत्ते की सेवा करें तो अच्छा रहेगा।

मीन राशि

मीन राशि गृह उपयोगी वस्तुओं में वृद्धि होगी। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। बुद्धि से किया गया कार्य संपन्न होगा। आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। एक चुटकी हल्दी पानी में डालकर स्नान करें तो दिन अच्छा रहेगा।

और पढ़ें ...

बेरोजगार युवाओं के लिए राहत, इस महीने 4400 पदों पर होगी भर्ती, जानें पूरी प्रक्रिया

EMPLOYMENT : बेरोजगार युवाओं के लिए अच्छी खबर मिली है। सरकारी सेवा में नियुक्ति को प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए राहत भरी खबर है। उत्तराखंड में 11 विभागों में रिक्त समूह के 4405 पदों पर इसी माह भर्ती प्रक्रिया शुरू करने जा रही है। इसके लिए उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग ने 15 सितंबर से आवेदन से लेकर परीक्षा और परिणाम तक का कार्यक्रम जारी करने का निर्णय लिया है। 15 सितंबर से आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी।

धामी सरकार के तीन वर्ष के कार्यकाल में लगभग 16 हजार युवाओं को विभिन्न विभागों में नियुक्ति मिली है। इसी क्रम में अब राज्य सरकार ने 11 विभागों में रिक्त पदों पर भर्ती करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड राज्य अधीनस्थ सेवा चयन आयोग द्वारा स्वीकृत अधियाचन वाले पदों पर पारदर्शिता और समय सीमा के भीतर भर्ती करने के निर्देश दिए हैं।  11 विभागों से 4405 रिक्त पदों पर भर्ती के अधियाचन स्वीकृत हुए हैं। आयोग ने इन रिक्त पदों के सापेक्ष भर्ती की तैयारी पूरी कर ली है।

आयोग के अनुसार 15 सितंबर से पुलिस आरक्षी के 2000, वन आरक्षी के 700, इंटर स्तरीय सींचपाल, कनिष्ठ सहायक, राजस्व सहायक, मेट, कार्य पर्यवेक्षक के 1200, वैयक्तिक सहायक के 280, वैज्ञानिक सहायक के 50, स्नातक स्तरीय 50, सहायक विकास अधिकारी के 40, वाहन चालक के 25, लाइब्रेरियन के 10, प्राथमिक शिक्षक एसटी के 15, आइटीआई के विभिन्न ट्रेड के 35 पदों पर भर्ती होनी है।

राज्य गठन के 23 वर्षों के भीतर युवाओं को समय पर रिकॉर्ड संख्या में सरकारी नौकरी मिली है। सीएम धामी के अनुसार लगभग 16 हजार युवाओं को अब तक नियुक्ति मिल चुकी है। मैंने स्वयं युवाओं को नियुक्ति पत्र प्रदान किए। हमारी सरकार द्वारा राज्य में देश का सबसे सख्त नकलरोधी कानून बनाने के बाद प्रतिभावान युवाओं को चार-चार परीक्षाओं में सफलता मिल रही हैं। पहले नकल माफिया द्वारा नौकरी का सौदा कर दिए जाने से एक ही परिवार के सदस्यों को चार-चार नौकरी मिलती थीं। हमने संकल्प लिया है कि उत्तराखंड के हितों और युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें ...

WhatsApp में आने वाला है जबरदस्त फीचर… मैसेज करने का बदल जाएगा तरीका, देखें कैसे करेगा काम

 

TECHNOLOGY  : व्हाट्सएप में यूजर्स को सबसे बड़ा अपडेट मिलने वाला है। टेलीग्राम व अन्य थर्ड पार्टी एप्स पर मैसेज व कॉलिंग का मौका मिलेगा। इस अपडेट के बाद यूजर्स को काफी मजा आने वाला है और यूजर्स एक्सपीरियंस भी बढ़ाएगा। इस अपडेट का यूजर्स अब इंतजार कर रहे है। कंपनी ने इस फीचर के अपडेट पर काम शुरू कर दिया है और जल्द ही यूजर्स इसे यूज कर सकेंगे।

बता दें, व्हाट्सएप यूजर्स को कंपनी ने लगातार नए अपडेट व नए फीचर देखकर खुश किया है। इसी वजह से इसके यूजर्स काफी बढ़ रहे हैं और इसकी लोकप्रियता भी लगातार बढ़ती जा रही है। अब थर्ड पार्टी एप्स पर भी व्हाट्सएप से मैसेज व कॉलिंग की सुविधा देने का प्रयास किया जा रहा है। जो यूजर्स को काफी पसंद आने वाला है।

कब मिलेगी सुविधा ?
इस खास अपडेट को लेकर मेटा ने थर्ड पार्टी चैट्स के बारे में यूजर्स को नोटिफाइ करने के लिए व्हाट्सएप और मैसेंजर में नए नोटिफिकेशन बनाए गए है। इसमें नए मैसेजिंग एप से आने वाले मैसेज के बारे में जानकारी दी जाएगी। इसमें यूजर्स यह तक भी कर सकेंगे कि वे किस थर्ड पार्टी एप से मेसेज रिसीव करना चाहते हैं। इस फीचर को 2027 तक यूजर्स को यूज करने का मौका मिलेगा।

ग्रुप चैट के लिए कॉल लिंक का फीचर
व्हाट्सएप जल्द ही ग्रुप चैट में कॉल लिंक वाला फीचर ऑफर करने वाला है। व्हाट्सएप के इस अपकमिंग फीचर की जानकारी कंपनी दे रही हैं। इस फीचर की मदद से यूजर्स को चैट में ही कॉल लिंक क्रिएट कर सकेंगे। इस फीचर की खास बात है कि इससे की जाने वाली कॉल्स यूजर्स को बिना रिंग किए शुरू हो जाएगी

गूगल मीट की तरह होगा फीच
इस फीचर के विषय में बताया जा रहा है कि यह काफी हद तक गूगल मीट की तरह ही होगा। इसमें यूजर बाकी मेंबर्स से एक लिंक के जरिए कनेक्ट होंगे। इस फीचर को व्हाट्सएप बीटा फॉर एंड्रॉयड 2.24.19.14 में देखा है। बीटा टेस्टिंग पूरी होे के बाद इस फीचर को ग्लोबल यूजर्स के लिए रोलआउट किया जाएगा।

और पढ़ें ...

विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने जारी की 9 उम्मीदवारों की लिस्ट, देखें किसे कहां से मिला टिकट, देखिए पूरी लिस्ट

हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की दूसरी लिस्ट जारी कर दी है। इस लिस्ट में पार्टी ने नौ सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। इसके साथ ही पार्टी राज्य की 90 में से कुल 40 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार चुकी है। कांग्रेस ने चौधरी बिरेंद्र सिंह के बेटे बिजेंद्र सिंह को उचाना से टिकट दिया है। बिजेंद्र सिंह बीजेपी से सांसद थे, लेकिन लोक सभा चुनाव से पहले कांग्रेस में आ गए थे। अब उन्हें विधानसभा चुनाव में टिकट दिया गया है। पूर्व विधान सभा अध्यक्ष को कुलदीप शर्मा को गन्नौर विधानसभा से टिकट मिला है।

देखें किसे कहां से मिला टिकट, देखिए पूरी लिस्ट

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 9 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 9 सितंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष षष्ठी- सितंबर 08 07:58 PM- सितंबर 09 09:53 PM
शुक्ल पक्ष सप्तमी- सितंबर 09 09:53 PM- सितंबर 10 11:12 PM

नक्षत्र
विशाखा - सितंबर 08 03:31 PM- सितंबर 09 06:04 PM
अनुराधा - सितंबर 09 06:04 PM- सितंबर 10 08:04 PM

योग
वैधृति - सितंबर 09 12:04 AM- सितंबर 10 12:32 AM
विष्कुम्भ - सितंबर 10 12:32 AM- सितंबर 11 12:30 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:32 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 09 11:15 AM
चन्द्रास्त - सितंबर 09 10:11 PM

अशुभ काल
राहू - 7:47 AM- 9:19 AM
यम गण्ड - 10:51 AM- 12:24 PM
कुलिक - 1:56 PM- 3:28 PM
दुर्मुहूर्त - 12:48 PM- 01:37 PM, 03:16 PM- 04:05 PM
वर्ज्यम् - 10:24 PM- 12:08 AM

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: कैसा रहेगा आपके लिए स्कंद षष्ठी का दिन? जानें मेष से लेकर मीन तक 12 राशियों का राशिफल

Aaj Ka Rashifal 9 September 2024: वैदिक ज्योतिषशास्त्र में कुल 12 राशियों का वर्णन किया गया है. एक राशि करीब एक महीने चलती है इस प्रकार से एक साल में 12 राशियों का चक्र पूरा होता है. हर राशि का स्वामी ग्रह होता है. ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आकंलन किया जाता है. आज 9 सितंबर दिन सोमवार है.   

मेष राशि: मेष राशि वालों का कार्य क्षेत्र के संबंध में सफलता के योग बनेंगे. अपने साहस एवं पराक्रम और बुद्धि विवेक से अपनी विपरीत परिस्थितियों को अनुकूल बनाने की कोशिश करें. व्यवहार को सकारात्मक बनाएं. आपको व्यर्थ वाद विवाद से बचना होगा.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 8 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 8 सितंबर 2024

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - भाद्रपद
अमांत - भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष पंचमी- सितंबर 07 05:37 PM- सितंबर 08 07:58 PM
शुक्ल पक्ष षष्ठी- सितंबर 08 07:58 PM- सितंबर 09 09:53 PM

नक्षत्र
स्वाति - सितंबर 07 12:34 PM- सितंबर 08 03:31 PM
विशाखा - सितंबर 08 03:31 PM- सितंबर 09 06:04 PM

योग
इन्द्र - सितंबर 07 11:16 PM- सितंबर 09 12:04 AM
वैधृति - सितंबर 09 12:04 AM- सितंबर 10 12:32 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:15 AM
सूर्यास्त - 6:33 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 08 10:21 AM
चन्द्रास्त - सितंबर 08 9:32 PM

अशुभ काल
राहू - 5:01 PM- 6:33 PM
यम गण्ड - 12:24 PM- 1:56 PM
कुलिक - 3:29 PM- 5:01 PM
दुर्मुहूर्त - 04:55 PM- 05:44 PM
वर्ज्यम् - 09:43 PM- 11:29 PM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 8 September 2024: आज चमकेगी इन राशि के जातकों की किस्मत...पढ़ें रविवार का दैनिक राशिफल

8 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि और रविवार का दिन है। पंचमी तिथि आज शाम 7 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज रात 12 बजकर 5 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 31 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज ऋषि पंचमी का पर्व है।आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि:

आज का दिन आपके लिए खास होने वाला है। आज अपने व्यक्तित्व और स्वभाव में लाया गया परिवर्तन बेहतरीन रहेगा। सामाजिक और पारिवारिक लोगों की तरफ से विशेष मान-सम्मान भी मिलेगा। घर में किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति के आने से किसी खास मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श भी होगा। आज अपनी योजनाओं और गतिविधियों को सीक्रेट रखें। अनुभवी लोगों का सहयोग और मार्गदर्शन आपके लिए सहायक रहेगा। नौकरी में कार्यभार बढ़ने की वजह से तनाव रहेगा। इसलिए व्यवस्थित रूप से अपने कार्यों की प्राथमिकताओं पर ध्यान दें।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज व्यावसायिक कार्यप्रणाली में किसी भी तरह की बेहतरी की उम्मीद ना करें। यह समय रुकी हुई पेमेंट को कलेक्ट करने और आर्थिक स्थितियों को मजबूत करने के लिए उत्तम है। आज नौकरी कर रहे लोगों को फोन द्वारा किसी उच्चाधिकारी से महत्वपूर्ण सूचना मिल सकती है। आज आपका पारिवारिक सदस्यों के साथ सुखद समय बीतेगा और घर में मेहमानों के आगमन से चहल-पहल भरा खुशनुमा माहौल रहेगा। आप जिस भी काम की शुरुआत करेंगे, वो आसानी से पूरा हो जायेगा। आज किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से आपको बचना चाहिए।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज का समय उपलब्धियों वाला है। आज अपनी पूरी मेहनत व ऊर्जा अपने कार्यों के प्रति लगायेंगे। आज आपको ध्यान रखना होगा कि किसी व्यवसायी के साथ लड़ाई-झगड़े जैसी स्थिति उत्पन्न हो सकती हैं। इसमें अपने गुस्से व आक्रोश पर काबू रखना जरूरी है। आज जीवनसाथी और पारिवारिक सदस्यों का पूर्ण सहयोग रहेगा। और आपसी संबंध भी सौहार्दपूर्ण बने रहेंगे। बिजनेस के कामों में सुधार होगा। स्टाफ और कर्मचारियों का सहयोग बना रहेगा। ऑफिस में उच्चाधिकारियों के साथ संबंध और अधिक मजबूत होंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 5

कर्क राशि:

आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज कोई समस्या होने पर आपको मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 6

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज किसी अपरिचित व्यक्ति से ज्यादा घुलना-मिलना आपको नुकसान दे सकता है। आज अपनी कोई भी खास बात किसी से भी शेयर ना करें। कभी-कभी बहुत ज्यादा आत्म केंद्रित होना और ईगो की भावना रखने से आपसी संबंधों में कुछ तनाव आ सकता है। आज माता जी की सलाह से कोई भी सावधानी पूर्वक लिया गया निर्णय निकट भविष्य में लाभदायक साबित होगा। आपकी धर्म-कर्म और आध्यात्मिक कार्यों में भी आस्था बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 2

कन्या राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपके व्यक्तित्व में सकारात्मक बदलाव आएगा और रहन-सहन के प्रति अधिक सजग रहना दूसरों के बीच आकर्षण का केंद्र बनेगा। आज किसी अटके हुए काम को पूरा करने के लिए उचित समय है। किसी भी योजना को क्रियान्वित करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह भी जरूर ले। लेनदेन के मामलों को लेकर आपसे कोई गलती हो सकती है। आज अगर कोई यात्रा का विचार बन रहा है, तो अपने सामान का ध्यान रखें। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए फायदेमंद रहेगा। आप देश की राजनीति में बढ़-चढ़ कर भाग लेंगे। आज माता-पिता अपनी संतान की कोई इच्छा पूरी करने में सफल रहेंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो बढ़िया रहेगा। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 9

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे। इससे आपको मानसिक मिलेगा। आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों के साथ बीतेगा, सभी लोग खुशी महसूस करेंगे।आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्त्रोत बनेगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज किसी भी काम को करने से पहले उससे संबंधित जानकारी हासिल करने से ज्यादा सफलता मिलेगी। आप अपनी प्रतिभा को पहचाने और पूरी ऊर्जा के साथ अपनी दिनचर्या व कार्यप्रणाली को व्यवस्थित रखेंगे। आज ध्यान रखें कि आपके सरल स्वभाव का कुछ लोग नाजायज फायदा उठाने की कोशिश करेंगे। आज अपनी योजनाओं व गतिविधियों को किसी के साथ भी शेयर ना करें।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।

  1. शुभ रंग- मैरून
  2. शुभ अंक- 6

कुंभ राशि:

आज आपका दिन कांफिडेंस से भरा रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 9

मीन राशि:

आज आपका दिन ख़ास से रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियां बढ़ेगी। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

पूजा खेडकर के खिलाफ केंद्र सरकार का बड़ा एक्शन, ट्रेनी IAS के पद से तत्काल प्रभाव से किया सेवामुक्त

नई दिल्ली : बर्खास्त ट्रेनी आईएएस पूजा खेडकर  के खिलाफ अब केंद्र सरकार ने बड़ा एक्शन लिया है। केंद्र सरकार ने पूजा खेडकर को तत्काल प्रभाव से ट्रेनी IAS के पद से मुक्त कर दिया है।केंद्र सरकार ने पूजा मनोरमा दिलीप खेडकर, आईएएस प्रोबेशनर को आईएएस (प्रोबेशन) नियम, 1954 के नियम 12 के तहत भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) से तत्काल प्रभाव से सेवामुक्त कर दिया।

क्‍या हुआ था पूजा से विवाद
आरोप है कि महाराष्ट्र कैडर की ट्रेनी आईएएस अधिकारी पूजा खेडकर ने पुणे कलेक्‍टर सुहास दिवसे से वीआईपी सुविधाओं की डिमांड की थी. पूजा ने ज्‍वाइन करते ही कलेक्‍टर से गाड़ी, बंगला और कर्मचारियों की मांग की थी, जिसके बाद पुणे कलेक्‍टर सुहास दिवसे ने सामान्‍य प्रशासन विभाग जीएडी को लेटर लिखकर पूजा खेडकर की शिकायत कर दी थी. बताया जाता है कि सुहास दिवसे ने 24 जून को पूजा खेडकर को लेकर शिकायत की थी, जिसमें दिवसे ने सामान्‍य प्रशासन विभाग को आईएएस पूजा खेडकर के पिता दिलीप खेडकर की ओर से कलेक्‍टर ऑफिस में सुविधाओं को लेकर बनाए जा रहे अनुचित दबाव के बारे में बताया था. साथ ही यह भी मेंशन किया था कि प्रोबेशनरी आईएएस अफसर होने के बाद भी पूजा खेडकर स्‍पेशल सुविधाओं की डिमांड कर रही हैं.

ऑडी कार पर भी विवाद
इसके अलावा वह अपनी अपनी निजी ऑडी कार पर लाल नीली बत्‍ती और महाराष्ट्र सरकार लिखी हुई नंबंर प्‍लेट का भी प्रयोग कर रही हैं. बता दें कि पूजा खेडकर को पुणे कलेक्‍टर ऑफिस में 3 जून 2024 को असिस्‍टेंट कलेक्‍टर के रूप में नियुक्‍त किया गया था. सुहास दिवसे ने अपने लेटर में लिखा था कि पूजा खेडकर के पिता ने कलेक्‍टर ऑफिस के अधिकारियों से कहा था कि उनकी बेटी पूजा खेडकर के पहुंचने से पहले उनके लिए केबिन घर आदि की व्‍यवस्‍थाएं हो जानी चाहिए. इसी को लेकर शुरू हुआ विवाद इतना बढ़ गया कि पूजा खेडकर को लेकर एक से एक खुलासे होने लगे. अब तो खुलासा यह तक हो गया है कि उन्‍होंने यूपीएससी की परीक्षा भी फर्जी दस्‍तावेजों के आधार पर दी है.

और पढ़ें ...

ED का बड़ा एक्शन: नेता की बढ़ी टेंशन, आलीशान बंगला, होटल और महंगी कारों सहित 55 करोड़ की संपत्ति जब्त

नई दिल्ली: पूर्व DMK नेता पर ED ने बड़ा एक्शन लिया है. जांच एजेंसी ने उनका आलीशान बंगला, होटल और महंगी कारों सहित 55 करोड़ की संपत्ति जब्त कर ली है. ईडी ने यह एक्शन डीएमके के पूर्व पदाधिकारी जाफर सादिक और उनके सहयोगियों से संबंधित संपत्ति पर लिया है. पीएमएलए के प्रावधानों के तहत 14 अचल संपत्तियां जब्त की गई हैं. जेएसएम रेजीडेंसी होटल के अलावा एक आलीशान बंगला, जगुआर और मर्सिडीज जैसी 7 महंगी गाड़ियां भी जब्त की गई हैं. जांच एजेंसी का दावा है कि संपत्तियों को आपराधिक गतिविधियों के जरिए हासिल किया गया था.
 
प्रवर्तन निदेशालय ने सादिक और उसके सहयोगियों की 55.30 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की है. यह एक्शन एक अंतरराष्ट्रीय ड्रग गिरोह के स्यूडोएफेड्राइन और केटामाइन की तस्करी की जांच के बाद लिया गया है, जिसका सरगना जाफर सादिक बताया जा रहा है. एनसीबी और कस्टम विभाग की जांच के आधार पर ईडी ने तमिलनाडु में 15 ठिकानों पर तलाशी ली है.
 
ईडी की जांच से पता चला है कि जाफर सादिक अपने भाई मोहम्मद सलीम और अन्य लोगों के साथ मिलकर स्यूडोएफेड्रिन और अन्य मादक पदार्थों के निर्यात और छिपाने में सक्रिय रूप से शामिल था. वह अन्य व्यक्तियों और रिश्तेदारों के साथ कई फर्मों/संस्थाओं/कंपनियों का निदेशक/भागीदार है. इसका इस्तेमाल अपराध की आय को चैनलाइज करने के लिए किया गया.
 
ईडी के मुताबिक इस पूरे सेट अप का इस्तेमाल अवैध ड्रग तस्करी से होने वाली आय को रूट करने के लिए किया गया था. इसलिए, जाफर सादिक को ईडी ने 26 जून, 2024 को गिरफ्तार किया और उसके भाई मोहम्मद सलीम को 12 अगस्त को गिरफ्तार किया गया.
 
: ईडी की जांच में यह भी पता चला कि जाफर सादिक और उसके सहयोगियों ने अपने ड्रग कारोबार से प्राप्त अपराध की आय को रियल एस्टेट, फिल्म निर्माण, हॉस्पिटैलिटी और लॉजिस्टिक्स सहित कई वैध उपक्रमों में निवेश किया था.
 
बताया जा रहा है कि बैंक खातों के एक नेटवर्क के माध्यम से इन निवेशों में रकम को शामिल किया गया था, जिसमें सादिक और उसके परिवार के सदस्यों के खाते भी शामिल थे. उन्होंने अवैध नकदी को जमा किया, फाइनेंसरों के जरिए से स्तरीकृत किया और आर्थिक विवरणों में असुरक्षित लोन के रूप में दर्ज किया गया.
और पढ़ें ...

कांग्रेस में शामिल होते ही बजरंग पुनिया को मिली बड़ी जिम्मेदारी, राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में मिला ये बड़ा पद

दिल्ली :-  कांग्रेस में शामिल होते ही पार्टी ने बजरंग पुनिया को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। कांग्रेस ने बजरंग पुनिया को किसान प्रकोष्ठ का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया है। कांग्रेस की तरफ से जारी नियुक्ति पत्र में कहा गया है कि कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने बजरंग पुनिया को अखिल भारतीय किसान कांग्रेस का कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त करने के प्रस्ताव को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

और पढ़ें ...

घर-घर पधारेंगे मंगलमूर्ति….गणेश चतुर्थी आज, जानिए व्रत कथा, शुभ मुहूर्त से लेकर सबकुछ

आज गणेश चतुर्थी मनाई जा रही है. हिन्दू धर्म में गणेश चतुर्थी का बड़ा महत्व है, वैसे तो हर महीने गणेश चतुर्थी का व्रत आता है और इसे संकष्टी चतुर्थी के नाम से जाना जाता है, लेकिन भाद्रपद मास में आने वाली गणेश चर्तुर्थी अपने आप में खास होती है क्योंकि इस दिन से गणेश उत्सव की शुरुआत होती है. जिसकी धूम पूरे देशभर में देखने को मिलती है.पंचांग के अनुसार, गणेश चतुर्थी तिथि का आरंभ 6 सितंबर की दोपहर 3 बजकर 01 से होगा और समापन 7 सितंबर की शाम 5 बजकर 37 पर होगा. उदयाति​थि होने के कारण गणेश चतुर्थी 7 तारीख को ही मनाई जाएगी. जिसके लिए मूर्ति स्थापना का शुभ मुहूर्त सुबह 11 बजकर 4 मिनट से दोपहर 1 बजकर 34 मिनट तक रहेगा

गणेश चतुर्थी व्रत कथा
पौराणिक कथा के अनुसार, बात उस समय की है जब भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी का विवाह हुआ था. इस विवाह में शामिल होने के लिए सभी देवी-देवताओं, गंधर्वों और ऋषियों-मुनियों को निमंत्रण दिया गया लेकिन भगवान गणेश को आमंत्रण नहीं मिला. जब बारात में सभी शामिल हुए तो भगवान गणेश के ना आने का कारण पूछा, जिस पर भगवान विष्णु ने कहा कि भगवान शिव को न्यौता दिया गया है और यदि गणेश उनके साथ आना चाहते हैं तो आ जाएं.भगवान विष्णु ने यह भी कहा कि गणेश जी भोजन बहुत ज्यादा करते हैं और हम किसी और के घर उन्हें भरपेट भोजन कैसे कराएंगे. इस पर देवताओं ने एक सुझाव रखा कि गणेश जी को बुला लेते हैं, लेकिन उन्हें विष्णुलोक की सुरक्षा करने को कह देंगे, जिससे वे बारात में नहीं जा सकेंगे. ऐसे में बुलाने का कार्य भी पूरा हो जाएगा और भोजन कराने से भी बचा जा सकेगा.

गणेश चतुर्थी व्रत में नहीं खानी चाहिए ये चीजें

गणेश चतुर्थी व्रत के दिन लहसुन, प्याज, मूली, चुकंदर आदि का सेवन नही करना चाहिए. इस दिन व्रत वाला सेंधा नमक ही इस्तेमाल करें, सादा नमक या काले नमक का प्रयोग इस दिन न करें. इस दिन किसी भी प्रकार के तामसिक भोजन, मदिरा और हर प्रकार के नशे से दूर रहना चाहिए.

गणेश चतुर्थी पर करें ये काम

  • घर या पूजा स्थल पर गणेश की सुंदर प्रतिमा स्थापित कर, उसे अच्छे से सजाएं फिर उसके बाद पूरे विधि विधान से पूजा करें.
  • गणेश चतुर्थी के दिन गणपति जी को अपने घर के ईशान कोण यानी उत्तर-पूर्व दिशा में विधि-विधान से बिठाएं, इस दिशा में उनकी पूजा करना शुभ माना जाता है.
  • गणेश भगवान जी को लाल रंग बहुत प्रिय होता है, इसलिए उनकी पूजा में लाल रंग के वस्त्रों का इस्तेमाल करें, जैसे गणपति बप्पा को लाल रंग के वस्त्र के आसन के ऊपर विराजमान करें और उनको लाल रंग के वस्त्र पहनाएं. गणपति जी की पूजा में लाल रंग के पुष्प, फल, और लाल चंदन का प्रयोग जरूर करें.
  • गणेश भगवान की पूजा में दूर्वा घास, फूल, फल, दीपक, अगरबत्ती, चंदन, और सिंदूर और गणपति जी के प्रिय लड्डू और मोदक का भोग जरूर लगाएं.

गणपति की पूजा में दस दिनों तक भगवान गणेश के मंत्र जैसे ॐ गण गणपतये नमः का जाप जरूर करें.

गणेश चतुर्थी पर न करें ये काम

  • गणेश चतुर्थी पर अपने घर में भूलकर भी गणपति की आधी-अधूरी बनी या फिर खंडित मूर्ति की स्थापना या पूजा न करें. ऐसा करना अशुभ माना जाता है.
  • गणपति जी की पूजा में भूलकर भी तुलसी दल या केतकी के फूल का प्रयोग नहीं करना चाहिए. मान्यता के अनुसार ऐसा करने पर पूजा का फल नहीं मिलता है.
  • गणेश चतुर्थी के दिन व्रत एवं पूजन करने वाले व्यक्ति को तन-मन से पवित्र रहते हुए ब्रह्मचर्य का पालन करना चाहिए.
  • गणेश चतुर्थी के दिनों में भूल से भी तामसिक चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए.
  • गणेश चतुर्थी के दिनों में गुस्सा करना, विवाद करना या परिवार के सदस्यों के साथ झगड़ना नहीं चाहिए.

पूजा विधि

गणपति की पूजा में एक साफ और शांत जगह पर आसन बिछाएं और गणेश जी की मूर्ति या तस्वीर स्थापित करें. मूर्ति को गंगाजल से शुद्ध करें. उसके बाद रोली, चंदन और फूलों से गणेश जी को सजाएं. उनकी सूंड पर सिंदूर लगाएं और दूर्वा चढ़ाएं. फिर घी का दीपक और धूप जलाएं. गणेश जी को मोदक, फल का भोग लगाएं. पूजा के आखिर में गणेश जी की आरती और ॐ गण गणपतये नमः मंत्र का जाप कर गणेश जी से अपनी मनोकामनाएं मांगें.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 07 September 2024: आज से शुरू गणेश महोत्सव, नोट करें शुभ मुहूर्त और पढ़ें पंचांग

Aaj Ka Panchang 07 September 2024: आज यानी 07 सितंबर, 2024 से गणेश महोत्सव की शुरुआत हो रही है। यह पर्व भगवान गणेश की पूजा के लिए समर्पित है। ऐसा कहा जाता कि जो लोग इस दौरान भाव के साथ पूजा-पाठ व व्रत करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं।

आज का पंचांग 

पंचांग के अनुसार, आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि शाम 05 बजकर 44 मिनट तक रहेगी।

ऋतु - शरद

 

चन्द्र राशि - तुला

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 05 बजकर 57 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 25 मिनट पर

चंद्रोदय - सुबह 09 बजकर 41 मिनट पर

चन्द्रास्त - रात 08 बजकर 35 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

सर्वार्थ सिद्धि योग - दोपहर 12 बजकर 34 मिनट से अगले दिन सुबह 06 बजकर 03 मिनट तक

रवि योग - सुबह 06 बजकर 02 मिनट से दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक

ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 31 मिनट से 05 बजकर 16 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 24 मिनट से 03 बजकर 20 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 35 मिनट से 06 बजकर 58 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 56 मिनट से 12 बजकर 42 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल - सुबह 09 बजकर 08 मिनट से 10 बजकर 41 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 05 बजकर 58 मिनट से 07 बजकर 25 मिनट तक।

दिशा शूल - पूर्व

ताराबल

भरणी, रोहिणी, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, आश्लेषा, पूर्वा फाल्गुनी, हस्त, चित्रा, स्वाति, विशाखा, ज्येष्ठा, पूर्वाषाढ़ा, श्रवण, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 07 September 2024: आज गणपति बप्पा इन राशियों की जिंदगी में करेंगे खुशियों की बारिश...जानें आपकी किस्मत में क्या है?

07 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि और शनिवार का दिन है। चतुर्थी तिथि आज शाम 5 बजकर 38 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 16 मिनट तक ब्रह्म योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर 12 बजकर 34 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज से दस दिवसीय गणेश उत्सव की शुरुआत है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 07 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए किसी मामले में जीत दिलाने वाला रहेगा। साथ ही आपको शासन व सत्ता का पूरा लाभ मिलेगा और आपका सम्मान बढ़ने से आपको खुशी होगी। किसी करीबी पर भरोसा करने से आपको समस्या हो सकती है.. सोच समझकर आगे बढ़ेंगे तो सब ठीक होगा। आज व्यापार कर रहे लोगों को काम में एक अच्छा उछाल देखने को मिलेगा। आज आपकी सकारात्मक सोच कामों को पूरा करने में सहयोग करेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि-

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है।आप किसी रिश्तेदार से मिलने, उनकेघर जायेंगे। महिलाओं के लिए आज का दिन बेहद खासरहने वाला है। आज आपके पास बिजनेस को आगे बढ़ाने का अच्छा मौका है। कॉम्पटिशन की तैयारी कर रहे छात्र तैयारी जारी रखेंगे और खूब मेहनत भी करेंगे। जिस व्यक्ति की आपने कभी मदद की थी वह आज आपके काम आएगा। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों को आज कोई बड़ी सफलता मिलेगी। आपको किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। लोग आपकी बातों से प्रभावित होकर आपसे जुड़ने की कोशिश भी करेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आज आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे और घर के बुजुर्गों की सेवा भी करेंगे। आज आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक काम में मन लगने से आपको मानसिक शांति भी मिलेगी और स्ट्रेस फ्री होकर काम भी करेंगे। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठायेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आप अपने खर्च पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्व कांक्षाएं बढ़ेगी, जिसे पूरा करने के लिए आप कड़ी मेहनत करेंगे। आज हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। राजनीति से जुड़े लोगो को आज कुछ नई जिम्मेदारियां मिलेगी। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। किसी व्यक्ति की बातों को सोचकर आपको ख़ुशी होगी और आप उसी बात को बार बार याद करके मुस्कुराएंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि-

आज आपका दिन आपके परिवार के लिए नई खुशियां लेकर आया है। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिताएंगे और भविष्य की कुछ योजनाओं पर बात-चीत भी करेंगे। आपके लिए कोई फैसला करना थोड़ा मुश्किल होगा लेकिन आपको भाई का साथ मिलने से आसानी होगी। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं जाने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। किसी काम में अनुमान से ज्यादा धन लाभ होगा। आपको पैसों के लेन-देन में सावधान रहने की जरूरत है।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 5

कन्या राशि-

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहेगा। धार्मिक कार्यों के प्रति आस्था व विश्वास से आगे बढ़ेंगे।आज आप अपने कामों में जल्दबाजी दिखाने से बचेंगे तो आप आगे आने वाली किसी समस्या से बच जायेंगे। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा।

  • शुभ रंग- केसरिया
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज का दिन आपके लिए कामकाज के मामले में आलस्य की बजह से कमजोर रहेगा। आपके कामों की गति धीमी रहेगी, लेकिन मित्रों के साथ आपके संबंध बेहतर रहेंगे इसके साथ ही आप परिवार में सबको खुश रखने की कोशिश में लगे रहेंगे आपको अच्छा लगेगा। आज आपके अंदर त्याग और सहयोग की भावना रहेगी। आज आपको किसी महत्वपूर्ण चर्चा में शामिल होने का मौका मिलेगा, जिसमें आपकी सहभागिता अच्छी खासी रहेगी। कोई प्रिय मित्र आपसे किसी विशेष विषय को लेकर बातचीत कर सकता है।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज आपकी भावनाओं की कद्र होगी, लव मेट आज आपको कोई गिफ्ट भी दे सकते हैं। आपका कोई मित्र आपसे आर्थिक मदद मांग सकता है जिसकी आप अपनी क्षमता के अनुसार मदद करेंगे। संतान को यदि आप कोई जिम्मेदारी देंगे, तो भी वह उन पर खरा उतरेंगे। नौकरी में कार्यरत लोगों को कोई बड़ी उपलब्धि मिलने से खुशी होगी। आज आप किसी बड़े लक्ष्य को पकड़कर चलेंगे और आप अपने धन का कुछ हिस्सा दान पुण्य में लगाएंगे।

  • शुभ रंग-मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आप अपने कामों पर पूरा फोकस बनाए रखें और आपको एक से अधिक स्रोतों से `लाभ होने के योग बन रहे हैं। आज कार्यक्षेत्र में आप कुछ नया अनुभव करेंगे इससे आपका कॉन्फिडेंस बढ़ेगा। आप काम को पूरा करने के लिए नए आईडियाज शामिल कर सकते हैं। आपके धन प्राप्ति के मार्ग में यदि कुछ बाधाएं आ रही थी, तो वह आज दूर होगी। किसी काम में बहन का सहयोग आपको भरपूर मात्रा में मिलेगा और मां की किसी इच्छा की पूरी होने से आप खुश रहेंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 9

मकर राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करने का मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेंगे। लम्बें समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। आज आप अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे और शाम का समय आप अपने दादा-दादी के साथ बिताएंगे।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। साझेदारी में किसी डील को फाइनल करना आपके लिए अच्छा रहेगा और आपके औद्योगिक मामले सुधरेंगे। आज आपके दांपत्य जीवन में सुख समृद्धि बनी रहेगी। आज आपके पद व प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। जीवनसाथी के साथ आप किसी बड़ी डील को फाइनल करेंगे। लवमेट आज लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं रिश्ते में मधुरता बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए निश्चित रूप से फलदायक रहने वाला है। आपको अपने व्यवसाय के कामों में कुछ कठिनाई तो होगी, लेकिन फिर भी आप पूरा करने की कोशिश में लगे रहेंगे। आज आपको संतान की संगति की ओर विशेष ध्यान देना होगा। आज आपका कोई सपना साकार हो सकता है जिसकी चाह आपको कई वर्षों से थी। आज परिवार का कोई संपत्ति संबंधित विवाद सुलझ सकता है, जिसमें आपको वरिष्ठ सदस्यों की मदद भी मिलेगी। आपका किसी नए वाहन तो खरीदने का सपना पूरा होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

वंदे भारत एक्सप्रेस: अब 5 घंटे में तय होगा रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर

रायपुर : छत्तीसगढ़ से नागपुर जाने वाली वंदेभारत ट्रेन के बाद, रेलवे अब राज्य में दूसरी वंदेभारत एक्सप्रेस शुरू करने जा रहा है, जो दुर्ग से रायपुर होकर विशाखापट्टनम तक चलेगी। इस नई ट्रेन की खासियत यह है कि रायपुर से विशाखापट्टनम का सफर केवल 5 घंटे में पूरा हो सकेगा। इस सुविधा से यात्री एक ही दिन में विशाखापट्टनम जाकर वापस लौट सकेंगे, जिससे ट्रैवलर्स के लिए एक नया, तेज़ और सुविधाजनक विकल्प उपलब्ध होगा।

नई वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत दुर्ग से की जाएगी, क्योंकि कोचिंग यार्ड वहीं स्थित है। अनुमान है कि ट्रेन की बोगियां और इंजन 10 सितंबर के आसपास दुर्ग पहुंचेंगे। इसके बाद, ट्रेन 12 सितंबर को दुर्ग से रायपुर होकर विशाखापट्टनम के लिए रवाना हो सकती है, हालांकि तारीख में थोड़ा बदलाव भी संभव है।

यह वंदेभारत ट्रेन दुर्ग से रायपुर, महासमुंद, खरियार रोड, कांटाभांजी, टिटलागढ़, रायगढ़ा, पार्वतीपुरम और विजयानगरम होते हुए विशाखापट्टनम पहुंचेगी। 300 किलोमीटर की दूरी महज 5 घंटे में तय की जाएगी। इस ट्रेन के टिकट नागपुर वंदेभारत एक्सप्रेस की तर्ज पर होंगे, जो यात्रियों को सुलभ और किफायती सफर का अनुभव प्रदान करेंगे।

रायपुर डीआरएम संजीवन कुमार और वाणिज्य प्रबंधक एके त्रिपाठी ने दुर्ग स्टेशन का निरीक्षण कर लिया है। माना जा रहा है कि यह निरीक्षण विशेष रूप से वंदेभारत ट्रेन की शुरुआत की तैयारी के लिए किया गया था। दुर्ग और रायपुर के बीच यात्रियों की भारी मांग के चलते यह नई ट्रेन एक बड़ा आकर्षण बन सकती है।

और पढ़ें ...

इंटरनेशनल क्विज शो "आओ बनिए गुरसिख प्यारा का ऑडिशन" राजधानी में

रायपुर में होगा इंटरनेशनल क्विज शो "आओ बनिए गुरसिख प्यारा का ऑडिशन" " कौन बनेगा करोड़पति " के तर्ज पर इंटरनेशनल क्विज शो "आओ बनिए गुरसिख प्यारा" जो की हर रविवार सुबह 10:30 बजे पंजाबी टीवी चैनल चढ़‌दिकला टाइम टीवी पर विश्व के 110 देशों में प्रसारित होता है और बच्चे-बड़े सभी में विख्यात है। इस क्विज़ शो में सिक्ख इतिहास, गुरबाणी की जानकारी और विश्व भर के सिक्खों की उपलब्धियों पर आधारित प्रश्न किए जाते हैं। इस क्विज़ कंपटीशन में 10 साल से लेकर 70 80 साल तक के गुरु नानक नाम लेवी संगत (लोग) भाग ले सकते है और यह पूर्णतः निःशुल्क है। बहुत ही हर्ष का विषय है कि इसके 35वें सीजन का सिलेक्शन (ऑडिशन) टेस्ट रायपुर में रविवार 8 सितंबर को शाम 6:00 बजे श्याम नगर, गुरु नानक नगर गुरु‌द्वारा साहिब में होने जा रहा है। इस क्विज काम्पिटीशन का ऑडिशन छत्तीसगढ़ में 8 सितंबर 2024 को रायपुर एवं बिलासपुर तथा 9 सितंबर को राजनांदगांव एवं डोंगरगढ़ में आयोजित होगा। इस क्विज काम्पिटीशन के ऑडिशन एग्जाम को लेने के लिए विशेष रूप से आओ बनिए गुरुसिख प्यारा एवं गुरमत ज्ञान मिशन प्रतापगढ़ यूपी के मनजीत सिंह गोबिंद जी के नेतृत्व में छः सदस्यी टीम जिसमें बृजेश सिंह जी, सौरभ सिंह साहनी जी एवं अन्य सदस्य शामिल है। इस एग्जाम की तैयारी के लिए रायपुर की सहयोगी संस्था शाहिद भाई तारु सिंह फाउंडेशन एवं त्रिलोचन सिंह काले वीर जी एवं रायपुर की पूरी टीम जिसमें सुरजीत सिंह छाबड़ा, श्रीमती अरमीत कौर छाबड़ा, डॉ सुप्रीत कौर गुलाटी, जसप्रीत कौर अजमानी, सिमरप्रीत कौर छाबड़ा एवं नवनीत कौर छाबड़ा भी शामिल है, ने लगातार विद्यार्थियों को विगत 2 माह से इस एग्जाम की औनलाइन व औफलाइन तैयारी कराई है और बच्चे-बड़े सभी बहुत ही उत्साह के साथ इस काम्पिटीशन में भाग लेने के लिए तैयारी कर रहे है। इस ऑडिशन राउंड के बाद जो विद्यार्थी यहां सिलेक्ट होते हैं तो उन्हें चढ़दिकला टाइम टीवी में प्रसारित होने वाले एपिसोड में भाग लेने का मौका मिल सकता है। छत्तीसगढ़ की संगत (लोगों) के लिए बहुत ही बड़ा मौका आओ बनिए गुरसिख प्यारा की अंतरराष्ट्रीय टीम ने दिया है जिसके लिए यहां की संगत (लोग) उनका बहुत शुक्रिया, आभार व्यक्त करते हैं और आगे भी ऐसे आयोजन करने की अपेक्षा रखते हैं। कार्यक्रम से संबंधित और अधिक जानकारी के लिए स. सुरजीत सिंह छाबड़ा 7828330780 एवं स. त्रिलोचन सिंह काले वीरजी से 9425209858 पर संपर्क किया जा सकता है।
और पढ़ें ...

कंगना रनौत ने भारी मन से किया ट्वीट : फिल्म इमरजेंसी के बारे में कही यह बात

6 सितंबर को रिलीज होने वाली कंगना रनौत की फिल्म इमरजेंसी रिलीज नहीं हो पाई v| 6 सितंबर को रिलीज होने वाली फिल्म इमरजेंसी का प्रदर्शन आज नहीं हो सका | की फिल्म रिलीज न होने के कारण कंगना रनौत ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर अपना संदेश दिया है | कंगना रनौत ने अपने संदेश में कहा कि भारी मन से मैं घोषणा करती हूं कि मेरे निर्देशित फिल्म इमरजेंसी को स्थगित कर दिया गया है, हम अभी भी सेंसर बोर्ड से प्रमाणन की प्रतीक्षा कर रहे हैं, नई रिलीज की तारीख जल्द ही घोषित की जाएगी | Kangana Ranaut
और पढ़ें ...

भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए मां पार्वती ने रखा था ये खास व्रत

भगवान शिव और माता पार्वती  की विधि-विधान के साथ विवाहित महिलाएं व्रत रखते हुए पूजा-पाठ करती हैं। हरतालिका तीज पर सुहागिन महिलाएं दिनभर निर्जला व्रत रखती हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में पाने के लिए पहली बार हरतालिका तीज का व्रत किया था। आइए जानते हैं हरतालिका व्रत का महत्व, तिथि, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त।

वैदिक पंचांग के अनुसार इस वर्ष हरतालिका तीज की तिथि भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि 5 सितंबर को दोपहर 12 बजकर 22 मिनट से शुरू हो जाएगी और इस तिथि का समापन 06 सितंबर को दोपहर 03 बजकर 01 मिनट पर होगा। इस तरह से उदयातिथि के आधार पर हरतालिका तीज का व्रत 06 सितंबर को रखा जाएगा।

इस वर्ष हरतालिका तीज पर बहुत ही अच्छा शुभ संयोग बन रहा है। पंचांग गणना के मुताबिक 06 सितंबर को हरतालिका पर रवि और शुक्ल योग के साथ चित्रा नक्षत्र का संयोग बन रहा है।
 

 

 

 

 


हरतालिका तीज 2024 पूजा मुहूर्त ( Hartalika Teej 2024 Puja Muhurat)
हरतालिका तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा विशेष रूप से होती है। इस पूजा को सुबह ही करनी चाहिए लेकिन शिव-पार्वती के पूजन के लिए प्रदोष काल का समय सबसे सही माना जाता है। प्रदोष काल यानी सूर्यास्त के बाद का जो समय होता है वह प्रदोष काल कहलाता है। 06 सितंबर को सुबह के लिए पूजा का मुहूर्त 06 बजकर 2 मिनट से लेकर 08 बजकर 33 मिनट तक रहेगा, वहीं प्रदोष काल 06 सितंबर को शाम 06 बजकर 36 मिनट से आरंभ हो जाएगा। 

हरतालिका तीज पूजन सामग्री
- भगवान शिव, देवी पार्वती और भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा
- पीले रंग का कपड़ा
- जनेऊ, सुपारी, बेलपत्र, कलश, अक्षत, दूर्वा, घी, दही और गंगाजल
- देवी पार्वती के लिए श्रृंगार के लिए सिंदूर, बिंदी, चूड़ी, कंघा, मेंहदी और कुमकुम

हरतालिका तीज पूजन विधि 
हरतालिका पूजन के लिए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश की बालू रेत व काली मिट्टी की प्रतिमा हाथों से बनाएं। पूजा स्थल को फूलों से सजाकर एक चौकी रखें और उस चौकी पर केले के पत्ते रखकर भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद देवताओं का आह्वान करते हुए भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान गणेश का पूजन करें। सुहाग की सारी वस्तु रखकर माता पार्वती को चढ़ाना इस व्रत की मुख्य परंपरा है। इसमें शिवजी को धोती और अंगोछा चढ़ाया जाता है। यह सुहाग की सामग्री को सास के चरण स्पर्श करने के बाद दान कर दें।

और पढ़ें ...

आज कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, जानिए किस सीट से मिल सकता है मौका…

हरियाणा :- आज कांग्रेस में शामिल होंगे विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया, जानिए किस सीट से मिल सकता है मौका में विधानसभा चुनाव से पहले सियासी जोर आजमाइश तेज हो गई है। 90 सीटों वाली विधानसभा के लिए 5 अक्तूबर को लोग मतदान करेंगे। इस बीच खबर आ रही है कि कुश्ती के दो धाकड़ खिलाड़ी विनेश फोगाट और बजरंग पूनिया आज कांग्रेस पार्टी में शामिल होगे. बता दें कि पिछले काफी समय से ऐसे कयास लगाए जा रहे थे कि कुश्ती के दोनों धाकड़ पहलवान कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं. इससे पहले दोनों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की थी. वही दोनों खिलाडियों के कांग्रेस में शामिल होने को लेकर बीजेपी के कई नेताओं ने उन पर तंज कसा है, हरियाणा बीजेपी के वरिष्ठ नेता अनिल विज ने विनेश फोगाट को लेकर कहा कि अगर विनेश देश की बेटी से कांग्रेस की बेटी बनना चाहती है, तो हमें क्या ऐतराज होगा. उन्होंने पहलवानों के विरोध प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि कांग्रेस पहले दिन से ही पहलवानों के बैक में थी और कांग्रेस के उकसाने से ही वो आंदोलन चल रहा था, नहीं तो उसका फैसला भी हो जाता.
वही इससे पहले बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने भी विनेश फोगाट को लेकर कहा था कि विनेश को जल्द यह समझ में आ जाएगा कि कांग्रेस उनकी प्रतिष्ठा को भुनाना चाहती है. क्या विनेश फोगाट 370 लगाना चाहती हैं, दलितों पर अत्याचार करना चाहती हैं? इसलिए यह थोड़ी देर की बात है, सबको वक्त पर समझ में आ जाएगा.
सियासी गलियारों में चल रहे कयास के मुताबिक, विनेश फोगाट को दादरी से टिकट दिया जा सकता है. वहीं, बजरंग पूनिया बादली से टिकट मांग रहे हैं लेकिन कांग्रेस इस सीट की जगह उन्हेंं किसी जाट बहुल सीट से उतारने का प्लान कर रही है.

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने J-K विधानसभा चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नाम शामिल

जम्मू-कश्मीर: कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव (J-K assembly elections) के लिए स्टार प्रचारकों की सूची जारी की है। इस लिस्ट में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नाम शामिल हैं। कांग्रेस ने स्टार प्रचारकों की लिस्ट में अमेठी से सांसद किशोरी लाल शर्मा को भी शामिल किया है। लोकसभा चुनाव में शर्मा की जीत के बाद पार्टी में उनका कद काफी बढ़ गया है।

BREAKING : कांग्रेस ने J-K  विधानसभा चुनाव के लिए जारी की स्टार प्रचारकों की लिस्ट, राहुल, प्रियंका गांधी समेत 40 बड़े नाम शामिल

और पढ़ें ...

इंडियन नेवी ज्वॉइन करने का शानदार मौका, 250 पदों के लिए अप्लाई, पढ़ें डिटेल्स

भारतीय नौसेना ज्वॉइन करना चाहते हैं और जरूरी योग्यता भी रखते हैं तो ये मौका हाथ से जाने न दें. इंडियन नेवी ने शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत 250 अलग-अलग पदों पर योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं

इंडियन नेवी के इन पदों पर आवेदन अभी नहीं शुरू हुए हैं. अप्लाई करने के लिए लिंक खुलेगा 14 सितंबर 2024 के दिन और फॉर्म भरने की आखिरी तारीख है 29 सितंबर 2024. इस समय सीमा के अंदर ही बताए गए प्रारूप में फॉर्म भर दें.

केवल ऑनलाइन करना है अप्लाई

भारतीय नौसेना, शॉर्ट सर्विस कमीशन के तहत निकले इन पदों पर आवेदन केवल ऑनलाइन किया जा सकता है. ऐसा करने के लिए आपको इंडियन नेवी के ऑफिशियल वेबसाइट पर जाना होगा जिसका पता है – joinindiannavy.gov.in. इस वेबसाइट से आप न केवल आवेदन कर सकते हैं बल्कि इन भर्तियों के बारे में डिटेल भी जान सकते हैं और आगे के अपडेट भी पता कर सकते हैं.

कौन कर सकता है आवेदन

इन पदों पर आवेदन करने के लिए जरूरी है कि कैंडिडेट ने किस मान्यता प्राप्त यूनिवर्सिटी से कम से कम 60 प्रतिशत अंकों के साथ बीई, बीटेक, एमएससी, एमसीए या एमबीए की डिग्री ली हो. इसके अलावा जरूरी है कि कैंडिडेट के 10वीं और 12वीं में इंग्लिश में कम से कम 60% मार्क्स हों. अलग-अलग पदों के लिए अलग-अलग डिग्री चाहिए होगी, जिसका डिटेल आपको वेबसाइट पर देखना पड़ेगा. आयु सीमा भी पद के मुताबिक अलग है जैसे पायलट पद के लिए एज लिमिट 18 से 23 साल रखी गई है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 06 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दिशाशूल, तिथि और शुभ कार्य

Aaj Ka Panchang 06 September 2024: हिंदू धर्म में किसी भी काम को शुभ दिन, शुभ तिथि, शुभ मुहूर्त देखकर शुरू किया जाता है. इन सबके बारे में जानने के लिए पंचांग की जरूरत पड़ती है. जिसकी मदद से आप आने वाले दिनों के शुभ और अशुभ समय के साथ सूर्योदय, सूर्यास्त, चन्द्रोदय, चन्द्रास्त, ग्रह, नक्षत्र आदि के बारे में सारी जानकारी ले सकें. आइए इस पंचांग की मदद से आज 06 सितंबर 2024, दिन शुक्रवार के उस समय की जानकारी लेते हैं. जिसमें आपके काम बिना परेशानी के पूरे हो सकते हैं.

वारः शुक्रवार

विक्रम संवतः 2081

शक संवतः 1946

माह/पक्ष: भाद्रपद मास – शुक्ल पक्ष

तिथि: तृतीया रहेगी दोपहर 3 बजकर 01 मिनट तक तत्पश्चात चतुर्थी रहेगी.

चंद्र राशिः कन्या राशि रात 10 बजकर 58 मिनट तक तत्पश्चात तुला राशि रहेगी.

चंद्र नक्षत्र : हस्त नक्षत्र सुबह 09 बजकर 24 मिनिट तक तत्पश्चात चित्रा नक्षत्र रहेगा .

योगः शुक्ल योग रात 10 बजकर 14 मिनट तक तत्पश्चात ब्रह्म योग रहेगा .

अभिजित मुहूर्तः दोपहर 11 बजकर 40 मिनट से 12 बजकर 25 मिनट तक रहेगा.

दुष्टमुहूर्त: कोई नहीं .

सूर्योदयः सुबह 6 बजकर 04 मिनट पर होगा.

सूर्यास्तः 6 बजकर 31 मिनट पर होगा.

राहूकालः सुबह 10 बजकर 44 मिनट से 12 बजकर 18 मिनट तक रहेगा.

तीज त्योहारः हरितालिका तीज, वराह जयंती .

भद्राः नहीं है.

पंचकः नहीं है .

आज का दिशा शूल

शुक्रवार को पश्चिम दिशा में दिशाशूल रहेगा (यात्रा वर्जित रहती है) यदि यात्रा करना आवश्यक हो तो थोड़ा अदरक खाकर चौघड़िया मुहूर्त में यात्रा प्रारंभ करें .

आज के चौघड़िया मुहूर्त

  • चर चौघड़िया – 6 बजकर 04 मिनट से 7 बजकर 37 मिनट तक .
  • लाभ चौघड़िया- सुबह 7 बजकर 37 मिनट से 9 बजकर 11 मिनट तक.
  • अमृत चौघड़िया – सुबह 9 बजकर 11 मिनट से 10 बजकर 44 मिनट तक.
  • शुभ चौघड़िया – दोपहर 1 बजकर 51 मिनट से 3 बजकर 25 मिनट तक .
  • चर चौघड़िया – शाम 4 बजकर 58 मिनट से 6 बजकर 32 मिनट तक .

रात्रि के चौघड़िया मुहूर्त

  • लाभ चौघड़िया- रात 9 बजकर 25 मिनट से 10 बजकर 51 मिनट तक.
  • शुभ चौघड़िया – रात 12 बजकर 18 मिनट से 1 बजकर 44 मिनट तक .
  • अमृत चौघड़िया – रात 1 बजकर 44 मिनट से 3 बजकर 11 मिनट तक .
  • चर चौघड़िया – रात 3 बजकर 11 मिनट से सुबह 4 बजकर 37 मिनट तक.

चौघड़िया मुहूर्त यात्रा के लिए विशेष रूप से एवं अन्य शुभ कार्यों को करने के लिए शुभ एवं श्रेष्ठ माना गया है.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 06 September 2024 : जानें कैसा रहेगा आपका दिन, पढ़ें आज का राशिफल

06 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और शुक्रवार का दिन है। तृतीया तिथि आज दोपहर बाद 3 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 10 बजकर 15 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा, उसके बाद चित्रा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा आज हरितालिका तीज का व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। इस समय लोग बेहतरीन विचारों को सुनने–जानने के लिए बहुत उत्सुक होंगे। आज आप लोगों से जो भी बात मनवानी है, आसानी से मनवा सकते हैं। अपने अधिकार जताने की प्रवृत्ति को नियंत्रण में रखें, यह आपके काम पर असर डाल सकती है। इस राशि के लोगों को आज किसी करीबी से कोई खुश-खबरी मिल सकती है। करियर के मामले में आपके ऊपर अपनी क्षमता से अधिक जिम्मेदारियां आ सकती हैं। कोई भी फैसला सोच-समझ कर लें। लवमेट्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है।  जीवनसाथी को कोई सफलता मिलाने से आज आप पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि

आज का दिन आपका खुशनुमा बना रहेगा। आज आपका रचनात्मक कार्यों में नाम होगा और आपको प्रसिद्धि भी मिलेगी ǀ आज आप अपने मन के आधार पर फैसले लेंगे। लेकिन वे सिर्फ पैसों के मामले में लाभकारी साबित होंगेǀ आज सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता भी हांथ लगेगी। लेकिन आपको भविष्य को बेहतर बनाने के लिए इस समय आलस्य को छोड़ना होगा। आज लवमेट के साथ किसी बात पर चर्चा हो सकती हैं, साथ में डिनर के लिए जायेंगे जिससे रिश्ते में नजदीकियां आएंगी । आज अचानक व्यापार आपके व्यापार में अधिक मुनाफा होगा | नया व्यापार शुरू करने का भी मन बनायेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको नौकरी के लिए अच्छी खबर मिल सकती है। आपको किसी कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलाया जा सकता है। इस राशि के उभरते हुए लेखकों के लिए आज का दिन एक बेहतरीन हो सकता है क्योंकि आपके लेख या आपकी पुस्तक किसी बड़े पब्लिशर के द्वारा प्रकाशित हो सकती है। आपका करियर अब पूरी तरह से एक नए रूप में शोभित होगा। आज आप जमीन जायदाद खरीदने की योजना अपने परिवार के साथ बना सकते हैं। जो लोग रिलेशनसिप में हैं वे अपने साथी से अपने मन की बात शेयर करेंगे जिससे आपके ऊपर उनका विश्वास और बढेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आज आप शाम का समय परिवारवालों के साथ बिताएंगे। इस राशि के जो लोग बिजनेस करते है आज उन्हें धनलाभ होने की उम्मीद है। लेकिन कोई डील करते समय बोलने से पहले सोच लें, कहीं ऐसा ना हो कि डील होने से पहले केंसिल हो जांए। इस राशि के आर्किटेक वालों को आज किसी मल्टीनेशनल कंपनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती हैं। जो लोग बेरोजगार हैं आज उन्हें रोजगार मिलने का योग बन रहा हैं। दाम्पत्य जीवन में खुशियाँ आएँगी। जीवनसाथी आपके कार्यों में सहयोग करेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि

आज जिस काम को पूरा करना चाहेगें वो आसानी से पूरा हो जाएगा। किसी जरूरी काम के पूरा होने पर बधाईयां देने के लिए लोगों का आवागमन लगा रहेगा। आज किसी पुराने मित्र से मिलने उसके घर जा सकते हैं जहां आप निजी समस्याओं को लेकर बातचीत करेंगे । अगर पहले किसी रिश्तेदार से अनबन हुई है तो आज रिश्तों में सुधार लाने के लिए दिन अच्छा है। आज विरोधी आपसे दूरिया बनाकर रहेंगे । शाम तक घरेलू सामान खरीदेनें के लिए मार्केट भी जा सकते हैं। आज आपका स्वास्थ्य बेहतरीन रहने वाला है। लवमेट्स से आज उपहार मिलेगा। छात्रों को सफलता मिलाने के योग बने हुये है। 

  • शुभ रंग- ओरेंज 
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें और साथ ही आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करें। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है। काम से रिलेटेड यात्रा भी करनी पड़ सकती है। यात्रा पर जाते समय अपने जरुरत का सामान लेना न भूले। स्वास्थ्य के प्रति आज आपको सतर्क रहना होगा। लवमेट आज किसी अच्छे रेस्ट्रोरेंट में लंच का प्लान बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि

आज आपका दिन खुशनुमा बना रहेगा। आज आप किसी काम को करते समय अपने मन को शांत रखें, तो आपका काम आसानी से सफल होगा। अगर आप जल्दी मचाएंगे तो सब गड़बड़ हो जाएगा। इस राशि के जो लोग अविवाहित हैं आज उनके लिए रिश्तें आ सकते हैं। परिवार वालें आपके विवाह की प्लानिंग करेंगे। जो लोग सेवा क्षेत्र से जुड़े हैं, आज उनकी आय में बढ़ोतरी होने के योग बन रहे हैं। आज आपकी कंपनी में काम का बोझ ज्यादा होगा, लेकिन जूनियर के सहयोग से पूरा होगा। लवमेट आज लॉग ड्राइव पर जा सकते हैं। परिवार में चल रही कोई समस्या आज सॉल्व हो जाएगी।

  • शुभ रंग- हरा 
  • शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया है। जिन चीजों के लिए आप लम्बे समय से कोशिश कर रहे हैं, आज पूरे होने वाली हैं ǀ जिन कोशिशों को आप अपनी ओर से व्यर्थ मान चुके थे, वे आज सफल होंगीǀ इसीलिए आज दोस्तों और परिजनों के साथ खुशियाँ मनाएं, हो सकता है कि उनके पास भी आपको सुनाने के लिए कोई अच्छी खबर हो ǀ आपका करियर आपकी योजना के अनुसार नहीं जा रहा है तो बेहतर है कि अपने गुरु से परामर्श लें। इस राशि के बच्चों के लिए आज का दिन पढ़ाई के लिए अच्छा रहेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे।

  • शुभ रंग- नेवी ब्लू
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहेगा। आज आपके मन में नए विचार आयेंगे, हो सकता है किसी नए बिजनेस की शुरुआत करें, जिससे भविष्य में आपको फायदा होगा। आज परिवार से जुडी कई जिम्मेदारियां निभाएंगे। इस राशि के कॉन्ट्रेक्टर के लिए आज का दिन अच्छा होगा, हो सकता है कि आपको आज कोई नया कॉन्ट्रेक्ट मिलेगा। जिससे आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आज आप लवमेट के लिए कोई गीत या गाना कंपोज़ कर सकते हैं या उन्हें कोई तस्वीर फ्रेम करके दे सकते हैं। जीवनसाथी के साथ रिश्ते में मधुरता लाने के लिए आज अच्छा दिन हैं। बच्चों का मन आज पढ़ाई में लगेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

मकर राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। आज का दिन यात्रा में बितेगा। ये यात्रा में ऑफिस के काम से रिलेटेड हो सकती है। यात्रा के दौरान किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी मुलाकात हो सकती है। जिससे आपका मन प्रसन्न हो जाएगा। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद रहेगा। किसी कम्पनी से जॉब के ईमेल आ सकती है । स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। कम्पटीटिव एग्जाम से रिलेटेड कोई शुभ समाचार आपको मिल सकता है। लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। आज आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता रहेगी। परिवार में आज सुखद वातावरण का माहौल रहेगा। दाम्पत्य रिश्ते आज मधुरता से भरपूर रहेगा। आज आपकी उलझने कम होगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 5

कुंभ राशि

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका रुझान आध्यात्म की तरफ रहेगा मंदिर जाने या किसी धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन की योजना बना सकते हैं। आज आनंद की प्राप्ति के लिए आपको अपने स्वभाव में थोड़ा परिवर्तन लाने की जरूरत है। निश्चित ही घर में खुशियों का आगमन होगा । पारिवारिक सम्बन्धी परेशानियां आज खुद-ब-खुद दूर हो जाएगी। जिससे आप आनन्द महसूस करेंगे। आज के दिन कोई करीबी आपकी खुशियों को दोगुना कर देगा। विरोधी पक्ष आपको परेशान करने की पूरी कोशिश करेगें। इस राशि के आविवाहित लोगों को विवाह का शुभ प्रस्ताव मिल सकता है। आज कोई इलेक्ट्रानिक सामान खरीदने का प्लान बनायेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मीन राशि

आज आपकी किस्मत आपका पूरा साथ देगी। आप अपने कार्य क्षेत्र में काफी अच्छे तरीके से काम करेंगे। आप अपने माता-पिता या बहन भाइयों के साथ भी समय बिता सकते हैं। ऑफिस में कोई नया काम करने का मौका मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ मजे करने और थोड़े मनोरंजन के लिए भी अच्छा समय हैǀ सामाजिक गतिविधियों में भी शामिल होने की योजना बना सकते हैं। घर में नन्हें मेहमान के आने से घर का माहौल उत्सवपूर्ण रहेगा। रिश्तेदारों का आना जाना लगा रहेगा। दूसरे शहर में रह कर जॉब करने वालों को आज अपने परिवार से मिलाने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

टीएस सिंहदेव को मिली बड़ी जिम्मेदारी, चार राज्यों के लिए बनाएंगे मेनिफेस्टो, इस राज्य में 10 साल बाद होंगे विधानसभा चुनाव

दिल्ली :-  हरियाणा, जम्मू कश्मीर, महाराष्ट्र और झारखंड में होने वाले विधानसभा चुनाव में सरगुजा क्षेत्र के दिग्गज कांग्रेस नेता टीएस सिंहदेव को बड़ी जिम्मेदारी सौंपी हैं। छत्तीसगढ़ के पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव को चार राज्यों का मेनिफेस्टो कोऑर्डिनेशन कमेटी का प्रभारी बनाया गया है। अब इन राज्यों में तैयार होने वाले घोषणा पत्र के लिए कोऑर्डिनेशन का काम एक्स डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव करेंगे।
सिंहदेव को ये जिम्मेदारी उनके पिछले अनुभव को देखते हुए दी गई है, जब उन्होंने 2018 के विधानसभा चुनाव में छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के घोषणा पत्र बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके बनाए घोषणा पत्र से 15 साल सत्ता में रही भाजपा 15 सीटों में सिमट गई थी। सिंहदेव के साथ अमिताभ दुबे को भी मेनिफेस्टो कमेटी का कोऑर्डिनेटर बनाया गया है।
जम्मू-कश्मीर की 90 विधानसभा सीटों पर 3 फेज में 18 सितंबर, 25 सितंबर और 1 अक्टूबर को वोट डाले जाएंगे। बता दे की जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद विधानसभा चुनाव होंगे। अनुच्छेद 370 हटने के बाद ये पहला विधानसभा चुनाव होगा।
वही हरियाणा की सभी 90 सीटों पर सिंगल फेज में 1 अक्टूबर को वोटिंग होगी। दोनों राज्यों के नतीजे 4 अक्टूबर को आएंगे।

और पढ़ें ...

शहर के स्पा सेंटर में चल रहा था देह व्यापार, पुलिस ने मारा छापा

रीवा : रीवा पुलिस की बड़ी कार्रवाई से शहर में हड़कंप मच गया। दरसअल शहर के स्पा सेंटर में देह व्यापार चल रहा था। जहां पुलिस ने छापेमार कार्रवाई करते हुए कई जोड़ो को गिरफ्तार किया हैं। रीवा पुलिस को मुखबिर से मिली थी सूचना कई दिनों से स्पा सेंटर में देह व्यापार का घिनौना काम चल रहा हैं। यह कार्रवाई रीवा सीएसपी रितु उपाध्याय के नेतृत्व में हुई हैं।

और पढ़ें ...

आज ही क्यों मनाया जाता है शिक्षक दिवस, जानें इतिहास एवं महत्व

Teachers’ Day  : हमारे देश में टीचर्स को सम्मान देने के लिए प्रतिवर्ष 5 सितंबर को Teachers’ Day के लिए रूप में सेलिब्रेट किया जाता है। विश्व भर में शिक्षक दिवस को 5 अक्टूबर को मनाया जाता है लेकिन भारत में इस दिन को भारत के पहले उपराष्ट्रपति और दूसरे राष्ट्रपति डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती के उपलक्ष्य में 5 सितंबर को मनाया जाता है।

डॉ. राधाकृष्णन एक विद्वान, शिक्षक और प्रसिद्ध दार्शनिक भी थे। उनका जन्म 5 सितम्बर 1888 को तिरुत्तनी में हुआ था। उनको देश के सर्वोच्च नागरिक सम्मान “भारत रत्न” से सम्मानित किया गया था। उनके द्वारा एजुकेशन क्षेत्र में किये गए कार्यों को ध्यान में रखते हुए शिक्षक दिवस को 5 सितंबर को मनाये जाने का फैसला किया गया।कहा जाता है कि डॉ. राधाकृष्णन के स्टूडेंट्स और अन्य मित्रों में मिलकर उनके जन्मदिवस को धूमधाम से सेलिब्रेट करने के लिए कहा। लेकिन वह इसके पक्षधर नहीं थे और उन्होंने इसे मनाने से मना कर दिया। उन्होंने कहा कि इस दिन अगर सभी शिक्षकों को सम्मान दिया जाना चाहिए न कि मुझ अकेले को। इसके बाद से उनकी जयंती को देश में नेशनल टीचर्स डे के रूप में घोषित कर दिया गया। पहली बार राष्ट्रीय शिक्षक दिवस 5 सितंबर 1962 को मनाया गया था।

शिक्षक दिवस का महत्व

अध्यापक हमारे जीवन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए शिक्षक को भगवान से ऊपर का दर्जा दिया गया है। शिक्षक हमें ज्ञान देने के साथ ही जीवन को जीने की कला सिखाते हैं। वे जीवन में होने वाली चुनौतियों से लड़ना सिखाते हैं और भविष्य के बेहतर निर्माण के लिए प्रेरणा देते हैं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 05 September 2024: आज इतनी देर रहेगा राहुकाल, नोट करें दिन के शुभ-अशुभ मुहूर्त

Aaj Ka Panchang 05 September 2024: आज भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि है. दैनिक पंचांग के इस भाग में हम जानेंगे 05 सितम्बर 2024, गुरुवार दिन के विषय में. पंचांग के अनुसार, आज राहुकाल का प्रभाव रहेगा और ऐसे में कोई नया कार्य करने से पहले मुहूर्त जरूर देखें. आइए जानते हैं, दिनभर के शुभ और अशुभ मुहूर्त के बारे में. यहां पढ़ें पूरा पंचांग.

आज का पंचांग-

तिथि

द्वितीया – 12:21 पी एम तक

आज सूर्योदय-सूर्यास्त और चंद्रोदय-चंद्रास्त का समय

सूर्योदय का समय : 06:01 ए एम
सूर्यास्त का समय : 06:38 पी एम
चंद्रोदय का समय: 07:45 ए एम
चंद्रास्त का समय : 07:50 पी एम

नक्षत्र :
उत्तराफाल्गुनी – 06:14 ए एम तक

आज का करण :
कौलव – 12:21 पी एम तक
तैतिल – 01:41 ए एम, सितम्बर 06 तक

आज का योग
शुभ – 09:08 पी एम तक

आज का वार : गुरुवार

आज का पक्ष : शुक्ल पक्ष

हिन्दू लूनर दिनांक

शक सम्वत:
2046 क्रोधी

विक्रम सम्वत:
2081 पिङ्गल

गुजराती सम्वत:
2080

चन्द्रमास:
भाद्रपद – पूर्णिमान्त
श्रावण – अमान्त

आज का शुभ मुहूर्त (Aaj Ka Shubh Muhurat)

आज अभिजित मुहूर्त 11:54 ए एम से 12:45 पी एम तक रहेगा. विजय मुहूर्त 02:26 पी एम से 03:16 पी एम तक रहेगा. ब्रह्म मुहूर्त 04:30 ए एम से 05:16 ए एम तक और गोधूलि मुहूर्त 06:38 पी एम से 07:00 पी एम तक रहेगा.

आज का अशुभ मुहूर्त (Aaj Ka Ashubh Muhurat)

दुर्मुहूर्त 10:13 ए एम से 11:04 ए एम, 03:16 पी एम से 04:06 पी एम तक रहेगा. राहुकाल 01:54 पी एम से 03:29 पी एम तक रहेगा. गुलिक काल 09:10 ए एम से 10:45 ए एम तक और वर्ज्य 03:45 पी एम से 05:34 पी एम तक रहेगा.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 05 September 2024: भगवान विष्णु की कृपा से संवरेगी इन 4 राशियों की जिंदगी...पढ़ें आज का राशिफल

05 September 2024 Ka Rashifal: आज भाद्रपद शुक्ल पक्ष की उदया तिथि द्वितीया और गुरुवार का दिन है। द्वितीया तिथि आज दोपहर 12 बजकर 22 मिनट तक रहेगी, उसके बाद तृतीया तिथि लग जएगी। आज रात 9 बजकर 8 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर के कल सुबह 9 बजकर 25 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन अनुकूल रहेगा। आज बुजुर्गों का धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। दोस्तों के साथ आज रेस्टोरेंट जायेंगे, जहां ख़ुशी का माहौल बना रहेगा। ऑफिस में किसी बात को लेकर मूड अपसेट हो सकता है, जहाँ तक हो सके नार्मल रहे। लॉ कर रहे छात्रों को नए टॉपिक में काफी इंटरेस्ट आएगा। सोशल मीडिया पर आपके फैन्स बढ़ेंगे, आपको काफी ज्यादा प्रोत्साहन मिलेगा। आपके रिश्ते की बात फाइनल होगी, जल्द शादी की तैयारियां करेंगे। आज आप फिट रहेंगे, कुल मिलाकर दिन अच्छा जायेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। दांपत्य रिश्ते में चल रही अनबन से छुटकारा मिलेगा। आज का दिन आपके रिश्ते में मिठास घोलेगा। कंस्ट्रक्शन के कारोबारियों का चल रहा काम आज पूरा हो जायेगा। आज फ़ास्ट फ़ूड को अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इस राशि के राजनीतिज्ञ कोई समारोह करने की योजना बना सकते हैं, समाज हित में काम करेंगे। पुत्र पक्ष से आपको सुख मिलेगा। शिक्षक छात्रों के डाउट क्लियर करेंगे। लवमेट्स आज आपको कोई जरुरत का सामान गिफ्ट करेंगे। जिससे आज पूरे दिन आपके चेहरे पर मुस्कान बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 4

मिथुन राशि

आज आपका दिन शानदार रहने वाला है। आज भाई बहनों के साथ खूब मनोरंजन करेंगे। आस-पड़ोस के लोगों से मधुरता बनाये रखें। प्रोफेसर्स के लिए दिन लाभदायक रहेगा। हाल ही में डांस अकेडमी ज्वाइन किया लोग मन लगा कर सीखें। आगे बढ़ने का मौका आपको जल्द ही मिलेगा। बिजनेसमैन आज डील साइन करेंगे जो तरक्की के साथ लाभदायक साबित होगी। आज करीबी रिश्तेदार आपसे मदद मांग सकते हैं, उनकी संभव मदद जरुर करेंगे। माता-पिता बच्चों के उज्ज्वल भविष्य के लिए विचार कर सकते हैं। दाम्पत्य जीवन आज बेहतरीन रहने वाला है। घर में कोई धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन करा सकते है।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि

आज आपका दिन नार्मल रहने वाला है। ऑफिस आज आपके किसी काम की तारीफ़ होगी। कम्पटीशन की तैयारी में आपको सफलता मिलेगी। अपने अभ्यास को जारी रखें। इस राशि की जो महिलायें अपना बिजनेस स्टार्ट करना चाहती हैं उनके लिए आज अच्छे योग बन रहे हैं। कठिन कार्यों में भी आप हार नहीं मानेंगे, आप तरक्की के बहुत नजदीक है। मसाले युक्त खाना.. आप अवॉयड करें, स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। जीवनसाथी के साथ गलत फेहमियाँ ख़त्म होंगी। लव मेट आज रिश्ते की नयी शुरुआत करेंगे। व्यापार में आय के नये स्त्रोत मिलेंगे। आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत बनेगी।

  • शुभ रंग- मेजेंटा 
  • शुभ अंक- 9

सिंह राशि

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। कारोबार में थोडा सोंच समझकर आगे बढ़ना आज उचित रहेगा। ठाने हुए कार्यों में आपको सफलता जरुर मिलेगी। इस राशि के लोगो को जरुरत से ज्यादा किसी पर भरोसा नहीं करना चाहिए। आज आपका स्वास्थ फिट रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा के आपको अच्छे रिजल्ट मिलेंगे । आज आपका व्यापार आगे बढ़ता ही रहेगा। आपको नयी योजनाओं का भरपूर लाभ मिलेगा। आज आपके आय–व्यय में समानता बनी रहेगी अगर अपने लोन के लिए अप्लाई किया है, तो उसकी स्वीकृति मिलेगी। घर के जरुरत का सामान खरीदने जीवनसाथी के साथ मार्किट जायेंगे। 

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

कन्या राशि

आज आपका दिन खुशहाल रहेगा l आज कोई खुशखबरी मिलेगी जिससे आप पूरा दिन उत्साहित रहेंगेl ऑफिस में दोस्तों के साथ पार्टी कर सकते हैंl दांपत्य जीवन खुशहाल रहेगाl आज आपके विचारों में उग्रता आयेगी l हार्डवेयर के करोबारियों का दिन लाभदायक साबित होगा। लवमेट से आपको सरप्राइज मिलेगा, आपके रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। स्टूडेंट अपने पहले के पेंडिंग काम को सहपाठी की सहायता से पूरा कर लेंगेl कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की योजना आज सफल होगी। अगर आप नौकरी बदलने सोच रहे है तो आज का दिन अच्छा है। इंटरव्यू में सफलता मिलाने के योग है।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 9

तुला राशि

आज आपका दिन मिलाजुला रहेगा। प्रतियोगी परिक्षा की तैयारी में लगे छात्रों को अपनी मंजिल तक पहुँचने में सफलता मिलेगी। आप सामाजिक क्षेत्र से जुड़े है आज आपको सम्मानित किया जाएगा। आंख की समस्या से परेशान लोग अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे। संतान पक्ष से आपको कोई खुशखबरी मिल सकती है। कपड़ा व्यापारियों के काम में अनुकूलता बनी रहेगी। आपको लाभ के अवसर मिलेंगे। आपका वैवाहिक जीवन खुशियों से भरा रहेगा। लवमेट आज अपनी गलत फेहमियाँ दूर करेंगे। व्यापार को बढ़ाने के लिए नयी योजना बनायेंगे। कई दिनों से रुका हुआ पैसा आज अचानक आपको वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। धार्मिक कार्यों की तरफ आपका झुकाव रहेगा। दूसरों की मदद आदि के कार्य में रूचि बढ़ेगी। अगर आपने किसी से रुपए उधार लिए हैं, तो आप जल्द उसे चुकता कर देंगे। वैवाहिक जीवन में सुख संतोष में वृद्धि होगी। अगर आपकी खुद की शॉप है, तो आपकी सेल्स में बढ़ोतरी होगी। आपके व्यक्तिगत जीवन की जिम्मेदारी बढ़ सकती है। आपको हर परिस्थिति के लिए तैयार रहना चाहिए। आज आपके स्वास्थ्य में थोड़ा उतार चढ़ाव हो सकता है, अपनी डेली रूटीन में मौसमी फलों का सेवन करें तो फायदा होगा।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 1

धनु राशि

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। आज कोई भी निर्णय लेने से पहले परिवारजन की राय अवश्य लें। किसी काम को करने की उत्सुकता बढ़ेगी। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, आपके अन्दर एनर्जी भरपूर रहेगी। सरकारी जॉब वाले लोगों के प्रमोशन से जुडी अच्छी खबर जल्द मिलेगी। हर कदम पर दोस्तों का सहयोग मिलेगा। उनसे अपने मन की बात आज शेयर कर सकते हैं। ऑफिस में आपके काम से काम रखें। दांपत्य जीवन में शांति बनी रहेगी। लवमेट्स आज किसी रेस्टुरेंट में डिनर करने जायेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति अच्छी बनेगी।

  • शुभ रंग- पर्पल
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। बेरोजगारों को रोजगार का मौका मिलेगा। आपको सभी रुके कार्यों में सफलता मिलेगी। छात्र पढ़ाई में रूचि लेंगे.. अपनी जिम्मेदारियों को बखूबी समझेंगे। नए बिजनेस की शुरुआत आपके लिए फलदायी होगी। इस राशि के लोगों की आर्थिक स्थिति में मजबूती आयेगी। बाहर का ऑयली खान आपके स्वास्थ को कमजोर कर सकता है। कार्य क्षेत्र में दूसरों से अपना काम निकलवाने में सक्षम रहेंगे। दांपत्य रिश्ते को बहुत कोमलता से सवारें। परिवार में सदस्यों से मेल बना कर रखें। नया व्यापार शुरू करने के लिए आज का दिन बहुत ही अच्छा है।

  • शुभ रंग- ओरेंज
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि

आज आपका दिन शानदार रहेगा। काम पर निकलते समय अचानक किसी फ्रेंड की काल आयेगी, उनसे आपको महत्वपूर्ण जानकारी मिलेगी।  अपने जीवन को बेहतर ढंग से जीने का प्रयास करेंगे। काफी समय पहले कोई देखी गई प्रॉपर्टी लेने के लिए फाइनल डिसिशन करेंगे, घर वालों से विचार विमर्श कर लें | आपकी समस्त गतिविधियाँ आज पूरी होंगी। दांपत्य रिश्ता पहले से और गहरा बनेगा। आज आपका आत्मबल बढ़ेगा। आज आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से राहत मिलेगी। आपकी किस्मत के दरवाजे खुलेंगे, परीक्षा के अच्छे अंक प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है। अगर आप टेक्निकल कोर्स कर रहे हैं, तो आपको अच्छी जॉब मिल सकती है। ऑफिस के काम में आज व्यस्त रहेंगे, कोशिश करके घरवालों को भी समय दें। किसी मित्र से उसका काम पूरा कराने का वादा किया है, तो आज आप उसे पूरा करायेंगे। दाम्पत्य जीवन में खुशियों की बौछार होगी, आपसी अनबन आज ख़त्म होगा। किसी यात्रा का विचार आपके मन को उत्साहित कर सकता है। अपनी सेहत को ठीक रखने के लिये आज आपको तली-भुनी चीजों को खाने से बचना चाहिए, मौसमी सब्जियों का प्रयोग आपको स्वस्थ बनाये रखने में मदद करेगा।

  • शुभ रंग- महरून
  • शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

भगवान गणेश की पूजा में भूलकर भी न करें ऐसी भूल…बप्पा हो जाते हैं नाराज

Ganesh Chaturthi 2024: गणेश चतुर्थी गणपति बप्‍पा के जन्‍मोत्‍सव के रूप में देश भर में बड़ी धूमधाम से मनाया जाता है। ऐसी मान्‍यता है कि गणेशजी बुद्धि और ज्ञान के देवता हैं। सच्‍चे मन और श्रृद्धा से उनकी पूजा करने पर वह शीघ्र ही प्रसन्‍न हो जाते हैं। लेकिन इसके साथ ही यह भी कहा जाता है कि यदि गणेशजी की पूजा में हम कुछ गलतियां कर देते हैं तो न ही हमारी पूजा स्‍वीकार होती है और न ही हमें हमें उस पूजा का फल मिलता है। तो आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि गणपतिजी की पूजा में किन बातों का ध्‍यान रखना चाहिए और किन गलतियों को करने से बचना चाहिए।

भूलकर भी न चढ़ाएं तुलसी का पत्‍ता

पौराणिक मान्‍यताओं के अनुसार, भगवान शिव के साथ ही उनके पुत्र गणेशजी की पूजा में भी तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाता है। मान्‍यता है कि भगवान गणेश ने तुलसी को शाप दिया था कि उनकी पूजा में तुलसी का प्रयोग नहीं किया जाएगा। इसलिए ध्‍यान रखें कि गणेशजी की पूजा में तुलसी का प्रयोग भूलकर भी न करें। भगवान की पूजा में दूर्वा का प्रयोग करना अच्‍छा माना जाता है।

चंद्रमा से जुड़ी वस्‍तुएं वर्जित

गणेशजी और चंद्र देव के संबंध अच्‍छे नहीं माने जाते। कहते हैं कि एक बार चंद्रमा ने गणेशजी के गज स्‍वरूप का उपहास किया था, इस वजह से गणेशजी ने चंद्रमा का शाप को दिया था कि उनका सौंदर्य खत्‍म हो जाएगा, इसलिए गणेशजी की पूजा में भी कोई भी सफेद वस्‍तु नहीं चढ़ाई जाती। सफेद चंदन के स्‍थान पर पीले चंदन, सफेद वस्‍त्र के स्‍थान पर पीले वस्‍त्र और पीले जनेऊ का प्रयोग करें। इसलिए हर चतुर्थी तिथि को चंद्र दर्शन करने के लिए भी शास्‍त्रों में मना किया गया है।

पूजा में ऐसे चावल का प्रयोग न करें

चावल को अक्षत भी कहते हैं और इसका अर्थ है कि जिसका क्षय न हुआ हो, यानी कि वह अक्षत हो। गणेशजी की पूजा में भूलकर भी टूटे हुए चावल न चढ़ाएं। बल्कि इसके स्‍थान पर साबुत चावलों का प्रयोग करें, जो कि कहीं से भी टूटे न हों। इसके साथ ही यह भी माना जाता है कि गणेश पूजन में गीले चावलों का प्रयोग किया जाता है।

केतकी के फूल

भगवान शिव की तरह ही भगवान गणेशजी की पूजा में भी केतकी के फूल का प्रयोग करना मना है। शिवजी ने केतकी के फूल को शाप दिया था। इसलिए इनके पुत्र गणेशजी को भी यह फूल नहीं चढ़ाए जाते हैं।

भूलकर भी न चढ़ाएं बासे फूल

गणेशजी की पूजा में भूलकर भी बासे फूल या फिर मुरझाए फूल न चढ़ाएं। अगर आपके पास ताजे फूल नहीं हैं तो न चढ़ाएं सिर्फ दूर्वा चढ़ा सकते हैं। लेकिन सूखे या फिर मुरझाए फूल भूलकर भी न चढ़ाएं। ऐसा करने से भगवान नाराज होते हैं और वास्‍तु दोष भी लगता है। पूजा में मुरझाए फूल भूलकर भी न चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके घर की सुख शांति कम होती है और नकारात्‍मकता बढ़ती है।

और पढ़ें ...

क्यों मनाई जाती हैं गणेश चतुर्थी?

गणेश चतुर्थी भगवान गणेश के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है. पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान गणेश का जन्म ​भाद्रपद मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि को हुआ था. गणेशोत्सव के दौरान सभी लोग बप्पा घरों में विराजमान होते हैं और 10 दिनों तक उनकी विधि-विधान से पूजा की जाती है. किसी भी नए काम की शुरूआत से पहले भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है. गणेश जी को विघ्नहर्ता कहा जाता है जो आपके जीवन में आने वाले सभी दुख- दर्द को दूर करते हैं. गणेश उत्सव मनाने की परंपरा महाराष्ट्र में छत्रपति शिवाजी महाराज के समय से ही है.

गणेश चतुर्थी का इतिहास

गणेशोत्सव की शुरुआत महाराष्ट्र की राजधानी पुणे से हुई थी. गणेश चतुर्थी का इतिहास मराठा साम्राज्य के सम्राट छत्रपति शिवाजी महाराज से जुड़ा है. मान्यता है कि भारत में मुगल शासन के दौरान अपनी सनातन संस्कृति को बचाने हेतु छत्रपति शिवाजी ने अपनी माता जीजाबाई के साथ मिलकर गणेश चतुर्थी यानी गणेश महोत्सव की शुरुआत की थी.

छत्रपति शिवाजी द्वारा इस महोत्सव की शुरुआत करने के बाद मराठा साम्राज्य के बाकी पेशवा भी गणेश महोत्सव मनाने लगे. गणेश चतुर्थी के दौरान मराठा पेशवा ब्राह्मणों को भोजन कराते थे और साथ ही दान पुण्य भी करते थे. पेशवाओं के बाद ब्रिटिश हुकूमत ने भारत में हिंदुओं के सभी पर्वों पर रोक लगा दी लेकिन फिर भी बाल गंगाधर तिलक ने गणेश चतुर्थी के महोत्सव को दोबारा मनाने की शुरूआत की. इसके बाद 1892 में भाऊ साहब जावले द्वारा पहली गणेश मूर्ति की स्थापना की गई थी.

कैसे हुई गणपति विर्सजन की शुरूआत?

गणेश चतुर्थी के दिन गणेश जी की स्थापना करने की मान्यता है और उसके 10 दिन बाद उनका विसर्जन किया जाता है. कई लोग यह जानने के लिए उत्सुक होंगे कि आखिर भगवान गणेश को इतनी श्रृद्धा के साथ लाने और पूजने के बाद उन्हें विसर्जित क्यों किया जाता है. धर्म शास्त्रों के अनुसार इसके पीछे एक बेहद ही महत्वपूर्ण कथा छिपी हुई है.

पौराणिक कथा के अनुसार, महर्षि वेदव्यास ने भगवान गणपति जी से महाभारत की रचना को क्रमबद्ध करने की प्रार्थना कीथी. गणेश चतुर्थी के ही दिन व्यास जी श्लोक बोलते गए और गणेश जी उसे लिखित रूप में करते गए. 10 दिनों तक लगातार लेखन करने के बाद गणेश जी पर धूल-मिट्टी की परतें चढ़ गई थी. गणेश जी ने इस परत को साफ करने के लिए ही 10 वें दिन चतुर्थी पर सरस्वती नदी में स्नान किया था तभी से गणेश जी को विधि-विधान से विसर्जित करने की परंपरा है.

और पढ़ें ...

अब चश्मे को कहें अलविदा! भारत में आई नई आई-ड्रॉप, 15 मिनट में हटाएं स्पेक्स, मिली सरकार की मंजूरी

नई दिल्ली: क्या आप भी कमजोर दृष्टि के कारण टीवी देखने या समाचारपत्र पढ़ते समय चश्मा लगाए बिना असहाय महसूस करते हैं? तो आपके लिए एक अच्छी खबर है। अब एक नई आई-ड्रॉप आई है, जो 15 मिनट में आपकी दृष्टि को अस्थायी रूप से सुधार सकती है। दवा नियामक, ड्रग्स कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DGCI) ने भारत की पहली आई-ड्रॉप को मंजूरी दे दी है, जो पढ़ने के चश्मे की जरूरत को समाप्त कर सकती है।मुंबई स्थित एन्टोड फार्मास्यूटिकल्स ने मंगलवार को "प्रेस्वू" नामक आई-ड्रॉप लॉन्च की है, जो पिलोकार्पाइन का उपयोग करके बनाई गई है। यह दवा आंख की पुतलियों के आकार को कम करके ‘प्रेसबायोपिया’ का इलाज करती है, जिससे करीब की चीजों को देखने में मदद मिलती है। प्रेसबायोपिया उम्र से संबंधित एक स्थिति है जिसमें पास की चीजों पर ध्यान केंद्रित करने की आंखों की क्षमता कम हो जाती है।
 
6 घंटे तक दुरुस्त रहेंगी आंखें
 
एन्टोड फार्मास्यूटिकल्स के सीईओ निखिल के मसुरकर ने न्यूज18 को बताया कि दवा की एक बूंद 15 मिनट में असर दिखाने लगती है और इसका प्रभाव अगले छह घंटों तक रहता है। अगर पहली बूंद के तीन से छह घंटे के भीतर दूसरी बूंद भी डाली जाए, तो असर और भी लंबे समय तक रहेगा। उन्होंने कहा, “अब तक, धुंधली पास की नजर के लिए पढ़ने के चश्मे, कॉन्टैक्ट लेंस या कुछ शल्य चिकित्सा हस्तक्षेपों को छोड़कर कोई दवा-आधारित समाधान उपलब्ध नहीं था।”
 
कब और कितने में मिलेगी?
 
 एन्टोड फार्मास्यूटिकल्स आई, ईएनटी और त्वचाविज्ञान दवाओं में विशेषज्ञता रखती है और 60 से अधिक देशों को निर्यात करती है। अक्टूबर के पहले सप्ताह से, यह प्रिस्क्रिप्शन-आधारित ड्रॉप्स 350 रुपये की कीमत पर फार्मेसियों में उपलब्ध होंगे। यह दवा 40 से 55 साल की उम्र के लोगों के लिए हल्के से मध्यम प्रेसबायोपिया के उपचार के लिए उपयुक्त है। मसुरकर का दावा है कि यह दवा भारत में अपनी तरह की पहली दवा है, जिसका परीक्षण भारतीय आंखों पर किया गया है और भारतीय आबादी के आनुवंशिक आधार के अनुसार इसे अनुकूलित किया गया है।
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 4 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 4 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- भाद्रपद
अमांत- भाद्रपद

तिथि
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- सितंबर 03 07:25 AM- सितंबर 04 09:47 AM
शुक्ल पक्ष द्वितीया- सितंबर 04 09:47 AM- सितंबर 05 12:21 PM

नक्षत्र
उत्तर फाल्गुनी- सितंबर 04 03:10 AM- सितंबर 05 06:14 AM

योग
साध्य- सितंबर 03 07:05 PM- सितंबर 04 08:02 PM
शुभ- सितंबर 04 08:02 PM- सितंबर 05 09:07 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:14 AM
सूर्यास्त- 6:37 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 04 7:00 AM
चन्द्रास्त- सितंबर 04 7:28 PM

अशुभ काल
राहू- 12:25 PM- 1:58 PM
यम गण्ड- 7:46 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:52 AM- 12:25 PM
दुर्मुहूर्त- 12:01 PM- 12:50 PM
वर्ज्यम्- 11:17 AM- 01:05 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 10:25 PM- 12:13 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:38 AM- 05:26 Am

और पढ़ें ...