राशिफल
आपने बेसन की बर्फी या लड्डू तो कई बार खाए होंगे, लेकिन बेसन का हलवा शायद ही ट्राई किया हो.
अगर गर्म बेसन का हलवा खाने को मिल जाए तो मज़ा आ जाता है. बेसन स्वास्थ्य के लिए काफी फायदेमंद होता है. आपने बेसन की बर्फी या लड्डू तो कई बार खाए होंगे, लेकिन बेसन का हलवा शायद ही ट्राई किया हो. ये हलवा बनाने में काफी आसान है. बच्चों को बुजुर्गों को बेसन का ये हलवा बहुत पसंद आएगा. आप इसे जरूर बनाएं.
बेसन का हलवा बनाने के लिए सामग्री
100 ग्राम बेसन
100 ग्राम घी
100 ग्राम चीनी
400 मि. ली. दूध
10-12 कटे हुए बादाम
10-12 कटे हुए काजू
10-12 कटे हिए पिस्ता
4-5 इलाइची का पाउडर
बेसन का हलवा बनाने की रेसिपी (Besan Ka Halwa Recipe)
1- सबसे पहले एक पैन में पूरा घी डाल दें और गैस पर गर्म होने के लिए रख दें.
2- घी के पिघलने के बाद पैन में बेसन डाल दें और मीडियम आंच पर बेसन को गोल्डन होने तक भून लें.
3- जब बेसन का रंग बदल जाए और खुश्बू आने लगे तो समझिए बेसन भुन गया है. इसके बाद बेसन घी छोड़ने लगेगा.
4- बेसन को भूनने में आपको करीब 15 मिनिट का समय लगेगा.
5- अब बेसन में चीनी डालकर इसे चलाते हुए करीब 4-5 मिनिट और भून लें.
6- बेसन में चीनी डालकर भूनने से हलवा का रंग बहुत अच्छा आता है.
7- अब गैस को धीमा करके बेसन में दूध मिलाते जाएं.
8- अब लो फ्लेम पर चलाते हुए गाढ़ा होने तक बेसन को पका लें. साथ ही गुठलियों को कलछी से फोड़ते जाएं.
9- जब बेसन हलवा जैसा गाढ़ा हो जाए तो इसमें कटे हुए काजू , बादाम और पिस्ता डाल दें.
10- हलवा में इलायची पाउडर डालकर मिक्स कर लें.
11- आप चाहें तो सर्व करते वक्त या हलवा बनने के बाद ऊपर से 2 चम्मच घी और डाल सकते हैं. इससे स्वाद और बढ़ जाएगा.
12- हलवा को बादाम, काजू और पिस्ता से गार्निश करके सर्व करें.
बृहस्पतिवार को कुछ विशेष उपाय करने से गुरु की दशा में सुधार होने लगता है आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय-
गुरुवार के दिन दूध और केसर की खीर बनाएं। इसके बाद जगत के पालनहार भगवान विष्णु को भोग लगाएं। फिर पूरे परिवार के साथ बैठकर खाएं, जो लोग यह उपाय करते हैं उनके रिश्तों में प्रेम बढ़ता है। साथ ही जीवन सुखी और समृद्ध रहता है।
- गुरुवार को घी का दीपक जलाएं
गुरुवार को जल्दी उठकर सूर्य देवता को जल चढ़ाएं. उसके बाद अपने घर के मंदिर में भगवान विष्णु का पूजन करके उनके सामने घी का दीपक जलाकर रखें और अच्छा होगा यदि आप कलावे की बाती से यह दीपक जलाएं और उसमें थोड़ा सा केसर भी डाल दें. भगवान विष्णु आपसे प्रसन्न होकर आपको सुखी और संपन्न बनाएंगे. - विष्णु चालीसा या विष्णु नाम स्तोत्र का पाठ करें
गुरुवार के दिन विष्णु चालीसा या विष्णु नाम स्हस्त्रनाम का पाठ करने से भगवान प्रसन्न होते हैं और आप तरक्की के मार्ग पर चलते हैं. कुश के आसन पर बैठकर विष्णु चालीसा या फिर विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करें. पाठ पूरा होने के बाद भगवान को किसी पीले मिष्ठान का भोग लगाएं. - गुरुवार को पीले फलों का करें दान
शास्त्रों में बताया गया है कि गुरुवार को फलों का दान करने से आपकी कुंडली में शुभ योग बनता है और गुरु की स्थिति मजबूत होती है. खासतौर पर गुरुवार को पीले फलों का दान करने से बृहस्पति देवता की अतिरिक्त कृपा बनती है. जरूरतमंद लोगों को फलों का दान अवश्य करें. अस्पताल में जाकर मरीजों के बीच में भी आप फल बांट सकते हैं. ऐसा करने से आपको बहुत पुण्य मिलेगा. - गुरुवार को दूध केसर का उपाय
गुरुवार के दिन किसी भी तरह से केसर का प्रयोग आपकी ग्रह स्थिती को बेहतर बना सकता है. गुरुवार की रात को दूध में केसर डालकर उसका उपयोग करें. इसके अलावा आप चाहें तो दूध और केसर की खीर बनाकर पहले भगवान विष्णु को भोग लगाएं और फिर पूरे परिवार के साथ मिलकर खाएं. यह उपाय आपके घर के लोगों के बीच प्रेम बढ़ाएगा और आपको सुखी और समृद्ध बनाएगा. - गुरुवार को जरूर लें गुरु का आशीर्वाद
मान्यता है कि गुरुवार का दिन गुरु को समर्पित है. यदि आपके कोई आध्यात्मिक गुरु हैं या कोई मेंटर है तो इस दिन उनसे मिलकर या फोन पर बात करके उनका आशीर्वाद जरूर लें. ऐसा करने से जीवन में तरक्की और अनुशासन आता है.
सोनाक्षी की शादी का पहला कार्ड सलमान खान को,मेकअप आर्टिस्ट का दावा-22 जून को सगाई, 23 को रिसेप्शन
सोनाक्षी और जहीर ने अपने रिश्ते के बारे में कम जानकारी रखी है, लेकिन उनके लगातार एक साथ दिखने और मीडिया पोस्ट से उनके मजबूत रिश्ते का पता चलता है। इस महीने की शुरुआत में, जहीर ने सोनाक्षी के जन्मदिन पर फोटोज शेयर की थीं और प्यार में होने के बारे में हिंट दिया था। अब, शादी की खबरों के बीच दोनों के वेडिंग वेन्यू से लेकर गेस्ट लिस्ट और बाकी फंक्शन्स की भी चर्चा हो रही है
मेहमानों से फॉर्मल कपड़े पहनने का अनुरोध किया गया है। शादी 23 जून को मुंबई के बास्टियन में होगी। वैसे, बता दें कि सोनाक्षी की शादी का पहला कार्ड एक्टर सलमान खान को गया है। जहीर इकबाल के मेकअप आर्टिस्ट राजू नाग ने इस बात का खुलासा किया कि सलमान को पहला कार्ड भेजा गया है। उन्होंने कहा, ‘जहीर, सलमान भाई के लाडले हैं। बचपन से ही जहीर को सलमान भाई ने बहुत प्यार दिया है। जहीर को हीरो के तौर पर तैयार करने में उनका ही रोल है। शादी का फैसला करने से पहले भी उन्होंने सलमान भाई को एक मैसेज किया था। जवाब में सलमान भाई ने सहमति जताई थी।
सोनाक्षी सिन्हा की शादी की पूरी डेट लिस्ट
बता दें कि सोनाक्षी और जहीर रजिस्टर्ड मैरेज करेंगे। 23 जून को ही शाम को मुंबई के शिल्पा शेट्टी के बैस्टियन रेस्टोरेंट में रिसेप्शन पार्टी होगी। जहीर के मेकअप आर्टिस्ट राजू ने शादी से जुड़ी प्लानिंग पर भी जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि जहीर ने उन्हें 22 तारीख को मेकअप करने के लिए बुलाया है। 22 तारीख को पहले सगाई होगी। इसके बाद फोटोशूट होगा। फिर अगले दिन शादी होगी और उसी दिन शाम को रिसेप्शन पार्टी होगी।
गर्मी के मौसम में गुलाब की लस्सी का सेवन करने से शरीर की सारी थकान मिट जाती है।
- गुलाब लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। इसके बाद इस बाउल में दही डालें।
- अब इस दही को अच्छे से फैट लें। जब दही एकदम स्मूद हो जाए तो इसमें चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े मिला लें।
- अगर आपको पतली लस्सी पसंद है जो आप बर्फ के टुकड़े का उपयोग करें, अगर आपको गाढ़ी लस्सी पसंद है तो बर्फ का इस्तेमाल न करें।
- लस्सी को मिक्स करने के बाद स्वाद और रंग के लिए इसमें गुलाब सिरप डालें।
- सिरप को अच्छे से मिक्स करें जब तक लस्सी का रंग हल्का पिंक नहीं होता है।
- अब इसके बाद लस्सी को गिलास में डालें।
- लस्सी को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।
बड़ा अपडेट: अल्लू अर्जुन का स्वैग देखने के लिए करना होगा 5 महीने और इंतजार, जानें नई रिलीज डेट
‘पुष्पा 2: द रूल’ की रिलीज का इंतजार काफी समय से था. लेकिन खबर आ रही थी कि इसकी रिलीज डेट को आगे बढ़ा दिया गया है.ये फिल्म अब 6 दिसंबर, 2024 को दुनियाभर में रिलीज होगी. मेकर्स ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर नई रिलीज डेट की अनाउंसमेंट कर दी है. इसके साथ ही उन्होंने फिल्म के पोस्टपोन होने की वजह भी बताई है.
फिल्म के आधिकारिक X हैंडल पर इसकी रिलीज डेट बताताया गया है. पुष्पा के आधिकारिक पेज पर इसकी रिलीज डेट को बताते हुए लिखा गया, ‘हम आपक बेस्ट देंगे. इंतजार बढ़ गया है कुछ अच्छे अनुभव के लिए जो आपको सिनेमाघरों में मिलेगा. पुष्पा 2 द रूल की ग्रैंड रिलीज अब 6 दिसंबर 2024 को होगी. उसका शासन अद्भुत होगा. उनका शासन अभूतपूर्व भी होगा.”पुष्पा 2’ पिछले दो सालों से मच अवेटेड फिल्मों में से एक रही है, जिसे लगातार चार्ट में टॉप पर देखा गया है. फिल्म की पॉपुलैरिटी ऊंचाई को छू रही है, इसके गाने और टीजर ने ऑर्गैनिक तरीके से 100 मिलियन व्यूज को पार किया है.हाल ही में, मास जथरा टीजर, एनर्जेटिक ‘पुष्पा पुष्पा’ टाइटल सॉन्ग, और रोमांटिक ट्रैक ‘अंगारों’ यूट्यूब पर बड़े हिट रहे हैं. साथ ही यह सभी सबसे लंबे समय तक टॉप 10 में ट्रेंड करते नजर आए हैं.
आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और वर्सेटाइल एक्टर फहद फासिल लीड रोल्स में
मैथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स के साथ मिलकर ‘पुष्पा 2: द रूल’ को प्रोड्यूस किया है, जबकि मेस्ट्रो सुकुमार ने इसे डायरेक्ट किया है. इस फिल्म में आइकॉन स्टार अल्लू अर्जुन, रश्मिका मंदाना और वर्सेटाइल एक्टर फहद फासिल लीड रोल्स में हैं.
बंद नहीं हो रहा कपिल शर्मा का शो, 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के आखिरी एपिसोड के साथ दूसरे सीजन का ऐलान
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के सीजन 2 का ऐलान
'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' (टीजीआईकेएस) ऑफ एयर हो जाएगा, उसका आखिरी एपिसोड 22 जून को प्रसारित होगा। मेकर्स ने सोमवार को सेलिब्रिटी कॉमेडी चैट शो के दूसरे सीजन की घोषणा की। 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' के मौजूदा सीजन में सुपरस्टार आमिर खान, रणबीर कपूर और उनका परिवार, क्रिकेटर रोहित शर्मा और श्रेयस अय्यर, अंतरराष्ट्रीय पॉप आइकन एड शीरन और एंटरटेनमेंट के कई अन्य आइकन शामिल हुए। सोशल मीडिया पर मेकर्स ने मौजूदा सीजन का एक रिकैप वीडियो शेयर किया और शो के दूसरे सीजन की घोषणा करते हुए लिखा, "एंटरटेनमेंट की बारिश होगी दो-बारा, क्योंकि द ग्रेट इंडियन कपिल शो का सीजन 2 आएगा बस कुछ ही महीनों में! और नए सीजन का वेट करते हुए सीजन 1 का पूरा मजा लें!"
सीजन-2 के बारे में बात करते हुए, शो के होस्ट कपिल शर्मा ने कहा, "पहला सीजन शानदार रहा है। हम इसकी यादों को संजो कर रखेंगे। हम दुनिया भर से मिल रहे प्यार के लिए आभारी हैं।" उन्होंने कहा, "हम वादा करते हैं कि हम अपने दर्शकों को अगले सीजन के लिए ज्यादा इंतजार नहीं करवाएंगे। इस वीकेंड कार्तिक आर्यन के साथ फिनाले एपिसोड को एन्जॉय करें और सीजन 2 के लिए तैयार रहें।" नेटफ्लिक्स इंडिया की सीरीज हेड तान्या बामी ने कहा, "पहले सीजन के शानदार परफॉर्मेंस के बाद, हम कपिल और उनके साथियों का दूसरे सीजन के लिए नेटफ्लिक्स पर स्वागत करते हुए बेहद खुश हैं। कपिल इंडियन एंटरटेनमेंट जगत में एक आइकोनिक कॉमेडियन है।" शो में सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक, कीकू शारदा और राजीव ठाकुर ने शानदार परफॉर्म किया। कपिल शर्मा ने एक के बाद एक धमाकेदार पंच दिए। अर्चना पूरन सिंह ने अपनी पसंदीदा 'कुर्सी' को संभाले रखा। इस सीरीज ने दर्शकों को काफी आकर्षित किया है। इस सीजन का फिनाले 22 जून को नेटफ्लिक्स पर दिखाया जाएगा। सीजन के आखिरी एपिसोड में कार्तिक आर्यन अपनी मां माला तिवारी के साथ ग्रैंड एंट्री लेंगे। बता दें कि कार्तिक 14 जून को रिलीज हुई फिल्म 'चंदू चैंपियन' को लेकर चर्चाओं में हैं। उनकी फिल्म थिएटर में शानदार परफॉर्म कर रही है। इस फिल्म को कबीर खान ने डायरेक्ट किया है।
'साइनफील्ड' फेम हीरम कास्टेन का निधन, 71 साल की उम्र में ली आखिरी सांस
'साइनफील्ड' फेम एक्टर हीरम कास्टेन का 71 साल की उम्र में निधन हो गया है। यह जानकारी उनके ऑफिशियल फेसबुक पोस्ट पर दी गई है। कास्टेन पिछले 7 सालों से प्रोस्टेट कैंसर समेत कई गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। फेसबुक पोस्ट में लिखा, ''स्टैंड-अप कॉमिक एक्टर, जिन्होंने 80 और 90 के दशक में कई बेहतरीन फिल्में की, आज वो इस दुनिया में नहीं रहे। उनका 16 जून, रविवार को घर पर ही निधन हो गया। कास्टेन पिछले 6 महीने से काफी बीमार चल रहे थे। इस मुश्किल वक्त के दौरान उनके करीबियों ने उन्हें काफी सपोर्ट किया और जूम वीडियो कॉल के जरिए हिम्मत बढ़ायी।''
एक्टर की पत्नी डायना ने कहा कि अपने मजाकिया स्वभाव के चलते उन्होंने अपनी जिंदगी को कम से कम दो महीने आगे तक बढ़ा लिया था। आज भले वो हमारे बीच नहीं हैं, लेकिन अपने फैंस के दिलों में वो हमेशा जिंदा रहेंगे। हीरम न्यूयॉर्क शहर और न्यू जर्सी के कॉमेडी सीन्स में आइकोनिक फिगर थे। उन्होंने अपना स्टैंड-अप करियर 1978 में शुरू किया था, जब जेरी साइलफेल्ड ने 'द कॉमिक स्ट्रिप' के ऑडिशन में उन्हें पास किया। उन्होंने 1970 और 1980 के दशक में दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। हराम को हिट सिटकॉम 'साइनफील्ड' में अपने किरदार के लिए जाना जाता था। उन्होंने तीन एपिसोड में एलेन बेन्स के सहकर्मी माइकल की भूमिका निभाई। वे कई अन्य हिट टीवी शो में भी दिखाई दिए, जिनमें 'कर्ब योर एन्थुसियाज्म', 'सेव्ड बाय द बेल', 'द फ्रेश प्रिंस ऑफ बेल-एयर', 'एवरीबडी लव्स रेमंड' और 'माई वाइफ एंड किड्स' शामिल हैं।
ताहरा कश्यप की फिल्म 'शर्माजी की बेटी' 28 जून को ओटीटी पर होगी रिलीज
बॉलीवुड एक्टर आयुष्मान खुराना की मल्टी टैलेंटेड पत्नी ताहिरा कश्यप इन दिनों अपनी अपकमिंग कॉमेडी फिल्म 'शर्माजी की बेटी' को लेकर काफी चर्चा में हैं। इस फिल्म के जरिए वह पहली बार निर्देशन की दुनिया में कदम रख रही हैं। फिल्म के प्रीमियर को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। 'शर्माजी की बेटी' का प्रीमियर 28 जून, 2024 से अमेजन प्राइम वीडियो पर होने जा रहा है। इस फिल्म में साक्षी तंवर, दिव्या दत्ता और सैयामी खेर लीड रोल में हैं, साथ ही वंशिका तपारिया, अरिस्ता मेहता, शारिब हाशमी और परवीन भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म 'शर्माजी की बेटी' महिला सशक्तिकरण और उनके सामने आने वाली चुनौतियों पर आधारित कहानी है। हल्की-फुल्की और सादगी से भरपूर ये कहानी आपके दिलों को छू जाएगी। फिल्म पांच महिलाओं के जीवन पर आधारित है, जिनमें 3 मध्यवर्गीय महिलाएं और दो छोटी लड़कियां शामिल हैं। इन सबका एक ही सरनेम 'शर्मा' है। उनके जेनरेशन गैप को दिखाते हुए फिल्म उनके यूनिक एक्सपीरियंस और संघर्षों को सामने लाती है।
सोशल मीडिया पर रिलीज की घोषणा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "'साहसी दिल और बड़े सपने! क्या आप इन सुपरवुमेन से मिलने के लिए तैयार हैं?'" प्राइम वीडियो इंडिया में कंटेंट लाइसेंसिंग के डायरेक्टर मनीष मेघानी ने कहा, "यह फिल्म तीन एडल्ट महिलाओं के आपस में जुड़े सफर को दिखाती है, जिन्हें साक्षी, दिव्या और सैयामी ने शानदार ढंग से निभाया है। यह उनके संघर्षों, आकांक्षाओं और जीत को खूबसूरती से दर्शाती है। इसमें वंशिका और अरिस्ता की भी कहानी है, उनके टीनएज गर्ल्स से एडल्ट होने के एक्सपीरियंस को भी दिखाया गया है।"
सलमान खान के साथ काम करेंगे 'जवान' डायरेक्टर एटली, स्क्रिप्ट हो रही फाइनल
ब्लॉकबस्टर फिल्म 'जवान' में शाहरुख खान के साथ काम करने के बाद अब डायरेक्टर एटली अपनी अपकमिंग फिल्म के लिए बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के साथ काम करेंगे। बता दें कि सलमान खान को पिछली बार 'टाइगर 3' में देखा गया था। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, एटली शुरुआत में तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन के साथ काम करना चाहते थे, लेकिन अल्लू के पास पहले से ही कई कमिट्मेंट्स थे और एक्टर की ओर से कोई सटीक जवाब इस पर नहीं दिया गया था। ऐसे में उन्होंने बॉलीवुड के दबंग स्टार यानी सलमान खान संग हाथ मिलाया।
बताया जाता है कि अल्लू अर्जुन ने इस फिल्म के लिए भारी भरकम फीस मांगी थी।
एटली फिलहाल अपनी अपकमिंग फिल्म की स्क्रिप्ट पर काम कर रहे हैं और जल्द ही सन पिक्चर्स के बैनर तले फिल्म की घोषणा की जाएगी। इसके अगले साल शूटिंग शुरू होने की उम्मीद है। वहीं सलमान फिलहाल एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित 'सिकंदर' की शूटिंग में काफी बिजी हैं, जिन्हें आमिर खान अभिनीत 'गजनी' के लिए जाना जाता है। 'सिकंदर' अगले साल ईद के मौके पर रिलीज होगी।
इस बीच, अल्लू अर्जुन की 'पुष्पा 2: द रूल' में वीएफएक्स पैचवर्क का काम बाकी है, जिसके चलते फिल्म के रिलीज को पोस्टपोन कर दिया गया है। पहले इसकी ऑफिशियल रिलीज डेट 14 अगस्त, 2024 थी, अब यह दिवाली के मौके पर रिलीज हो सकती हैं। फिल्म हिंदी के साथ-साथ तमिल, तेलुगु, मलयालम, कन्नड़ और बंगाली भाषा में रिलीज होगी। इसका पहला पार्ट 'पुष्पा: द राइज' 17 दिसंबर, 2021 को रिलीज हुआ था।
..
इन पारंपरिक बकरा ईद व्यंजनों को आज़माएँ, लेकिन उनमें एक स्वस्थ ट्विस्ट के साथ।
1. शीर खुरमा (केसर दूध का हलवा)
सामग्री:
* 1 लीटर कम वसा वाला दूध
* 1/2 कप सेवइयां (गेहूं या साबुत अनाज)
* 1/4 कप खजूर, कटे हुए
* 1/4 कप किशमिश
* 2 बड़े चम्मच बादाम, कटे हुए
* 2 बड़े चम्मच पिस्ता, कटे हुए
* एक चुटकी केसर (वैकल्पिक)
* 1 बड़ा चम्मच शहद
* स्वाद के लिए इलायची पाउडर
1. बकरा ईद की यह खास डिश बनाने के लिए, एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें सेंवई को सुनहरा भूरा होने तक सूखा भून लें।
2. एक अलग बर्तन में दूध को हल्का उबाल लें। इसमें भुनी हुई सेंवई, खजूर, किशमिश, केसर और इलायची पाउडर डालें।
3. धीमी आंच पर पकाएं, बीच-बीच में हिलाते रहें, जब तक कि सेंवई पक न जाए और दूध गाढ़ा होकर हलवे जैसा गाढ़ा न हो जाए।
4. आंच से उतार लें और इसे थोड़ा ठंडा होने दें। इसमें शहद या स्वीटनर मिलाएं।
5. कटे हुए बादाम और कटे हुए पिस्ते से सजाएं। गरम या ठंडा परोसें।
2. शमी कबाब (मसालेदार मीट पैटीज़)
सामग्री:
* 500 ग्राम लीन ग्राउंड चिकन या टर्की
* 1/2 कप चना दाल, भिगोया हुआ
* 1 छोटा प्याज, बारीक कटा हुआ
* 2 लहसुन की कलियां, बारीक कटी हुई
* 1 इंच अदरक का टुकड़ा, कसा हुआ
* 2 हरी मिर्च, बारीक कटी हुई (वैकल्पिक)
* 1 चम्मच जीरा पाउडर
* 1 चम्मच धनिया पाउडर
* 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
* 1 चम्मच गरम मसाला
* स्वादानुसार नमक
* ताजा धनिया पत्ता, कटा हुआ
* उथले तलने के लिए खाना पकाने का तेल
निर्देश:
1. कबाब बकरा ईद के लिए एकदम सही होते हैं और इन्हें बनाने के लिए, भिगोए हुए छोले को पानी में भिगोकर उन्हें उबलते पानी में नरम होने तक पकाएं। पानी को छानकर अलग रख दें।
2. एक फूड प्रोसेसर में, पिसा हुआ चिकन, पका हुआ छोले, प्याज, लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, जीरा पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी पाउडर, गरम मसाला, नमक और ताजा धनिया पत्ती मिलाएं।
3. अच्छी तरह से मिक्स होने तक प्रोसेस करें और छोटी-छोटी पैटी बना लें।
4. एक नॉन-स्टिक पैन में थोड़ा सा कुकिंग ऑयल डालकर मध्यम आंच पर गर्म करें। पैटी को तब तक पकाते रहें जब तक कि वे दोनों तरफ से सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएं।
5. शमी कबाब को पुदीने की चटनी या दही की चटनी के साथ परोसें।
मटन बिरयानी
सामग्री:
* 500 ग्राम दुबला मटन, टुकड़ों में कटा हुआ
* 2 कप बासमती चावल, भिगोया हुआ
* 2 बड़े चम्मच जैतून का तेल
* 2 प्याज, पतले कटे हुए
* 2 टमाटर, कटे हुए
* 2 बड़े चम्मच सादा दही
* 2 चम्मच अदरक-लहसुन पेस्ट
* 1 चम्मच हल्दी पाउडर
* 1 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
* 1 चम्मच जीरा पाउडर
* 1 चम्मच गरम मसाला
* मुट्ठी भर ताजा पुदीने के पत्ते, कटे हुए
* मुट्ठी भर ताजा धनिया के पत्ते, कटे हुए
* स्वादानुसार नमक
निर्देश:
1. बिरयानी सबसे पसंदीदा बकरा ईद रेसिपी में से एक है, एक बड़े बर्तन में तेल गर्म करें। खाना पकाने की प्रक्रिया में कटे हुए प्याज़ डालें और तब तक पकाते रहें जब तक वे सुनहरे भूरे रंग के न हो जाएँ। बाद में गार्निश के रूप में उपयोग करने के लिए पके हुए प्याज़ के आधे हिस्से को अलग रख दें।
2. उसी बर्तन में अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें और एक मिनट तक भूनें। मटन के टुकड़े डालें और भूरा होने तक पकाएँ।
3. टमाटर, दही, हल्दी पाउडर, लाल मिर्च पाउडर, जीरा पाउडर, गरम मसाला, पुदीने के पत्ते, धनिया पत्ते और नमक डालें। अच्छी तरह मिलाएँ।
4. बर्तन को ढक दें और लगभग 30 मिनट तक या मटन के नरम होने तक पकाएँ।
5. इस बीच, भिगोए हुए चावल को तब तक पकाएँ जब तक कि वे 70 प्रतिशत पक न जाएँ। पानी निथार लें और एक तरफ रख दें।
6. बर्तन में मटन के ऊपर आंशिक रूप से पके हुए चावल की परत लगाएँ। ढक्कन को कसकर बंद करें और लगभग 20 मिनट तक धीमी आँच पर पकाएँ, जिससे सभी फ्लेवर एक साथ मिल जाएँ।
7. बचे हुए तले हुए प्याज़ से गार्निश करें और रायता या सलाद के साथ गरमागरम परोसें।
कबूतर को दाना छत पर नहीं आंगन में डालना चाहिए कबूतर को दाना खिलाने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है
कबूतर को दाना खिलाने से माता लक्ष्मी की कृपा सदैव बनी रहती है. साथ ही घर के सदस्यों को कई बीमारी नहीं होती. घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है जिसकी वजह से पारिवारिक कलह नहीं होती. यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में बुध कमजोर है तो उसे कबूतर को दाना जरूर डालना चाहिए. इसके अलावा जिन व्यक्तियों का गुरु कमजोर है उन्हें कबूतर को पिंजरे से आजाद करना चाहिए.
कबूतर को दाना छत पर नहीं आंगन में डालना चाहिए
कबूतर को दाना खिलाना पुण्य का काम माना जाता है. शास्त्रों में कबूतर को शांति का प्रतीक माना गया है. कहा जाता है पक्षी को दाना खिलाने से ग्रह दोष दूर होते हैं. हालांकि उल्लेख भी मिलता है कि कबूतर को कभी भी घर की छत पर दाना नहीं डालना चाहिए. जब भी कबूतर को दाना खिलाएं घर के आंगन में ही डालें. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार ऐसा करने से बुध और राहु ग्रह के दोष समाप्त होते हैं.
तू मेरा दिल, तू मेरी जान ओ आई लव यू डैडी'..... फादर्स डे पर पापा के लिए कुछ स्पेशल बनाएं
फादर्स डे पर पापा के लिए कुछ स्पेशल बनाएं
फादर्स डे को सेलिब्रेट करने के लिए आप फटाफट चॉकलेट केक बना सकते हैं। साइंस के अनुसार चॉकलेट का एक टुकड़ा खाने से शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को बनाए रखने में मदद मिलती है। इतना ही नहीं चॉकलेट आपको ऊर्जा से भर देती है, दिल को स्वस्थ रखती है और यह तनाव व वजन कम करने का अच्छा विकल्प है।
वड़ा पाव सबसे पॉपुलर इंडियन स्ट्रीट फूड है। वड़ा पाव में तेल और फैट की मात्रा इडली से ज्यादा होती है, जो एक हेल्दी ऑप्शन है। आलू कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होते हैं, जबकि बेसन में अच्छी मात्रा में प्रोटीन पाया जाता है। हालांकि वड़े को तलते वक्त पोषक तत्व कम हो जाते हैं, इसलिए घर में इसे फ्राई नहीं बल्कि बेक करने की कोशिश करें।
वैसे तो लेकिन मोमोज़ एक चाइनीज़ डिश है लेकिन अपने स्वाद के चलते है यह भारत में भी प्रसिद्ध हो गई है।
वैसे तो लेकिन मोमोज़ एक चाइनीज़ डिश है लेकिन अपने स्वाद के चलते है यह भारत में भी प्रसिद्ध हो गई है। यह एक लोकप्रिय स्ट्रीट फूड है जिसे कई तरह से बनाया जा सकता है। बस, आपको इसकी तकनीक में मास्टर होने की जरूरत है।
वेजिटेबल मोमोज बनाने के लिए सामग्री : मैदा, नमक, बेकिंग पाउडर, लहसुन, सोया सॉस, नमक, सिरका, काली मिर्च के अलावा पत्तागोभी, गाजर को कद्दूकस करके इसमें भरा जाता है। इसके बाद मोमोज को स्टीम किया जाता है।
वेजिटेबल मोमोज को कैसे सर्व करें : सब्जियों के अलावा मोमोज़ में चिकन और पनीर की स्टफिंग भी की जाती है। स्टीम्ड मोमोज के साथ तंदूरी मोमोज भी बेहद लोकप्रिय है। मोमोज को सॉस और मेयोनीज़ के साथ सर्व किया जाता है।
वेजिटेबल मोमोज़ की सामग्री
- लोई के लिए
- 2 कप मैदा
- 1/2 टी स्पून नमक
- 1/2 टी स्पून बेकिंग पाउडर
- भरावन के लिए
- 1 कप गाजर, कद्दूकस
- 1 कप पत्तागोभी, कद्दूकस
- 1 टेबल स्पून तेल
- 1/2 कप प्याज़, बारीक कटा हुआ
- 1 टी स्पून लहसुन, टुकड़ों में कटा हुआ
- 1 टी स्पून सोया सॉस
- नमक
- ¼ टी स्पून सिरका
- ¼ टी स्पून काली मिर्च
वेजिटेबल मोमोज़ बनाने की विधि
अब हम आपको बेहद आसान तरीके से बेसन के पकोड़े बनाने की रेसिपी बता रहे है।
बेसन के पकोड़े बनाने के लिए जरुरी सामान एक कप बेसन, आधा चम्मच खाने वाला सोडा, चौथाई चम्मच हल्दी, जरुरत के अनुसार तेल, स्वादनुसार नमक बेसन के पकोड़े बनाने का तरीका बेसन के पकोड़े बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल में बेसन को छान लें। फिर बेसन में थोड़ा थोड़ा पानी डालकर हल्का गाढ़ा घोल बना लें। फिर बाउल में हल्दी पॉउडर, खाने वाला सोडा और स्वादनुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिला लें। उसके बाद बेसन को अच्छी तरह से फैंट लें, बेसन जितना ज्यादा फिटेगा पकोड़े उतने ही सॉफ्ट बनते है। बेसन पकोड़ो के लिए तैयार हो गया है या नहीं इसे चेक करने के लिए एक कटोरी में पानी लें लें। फिर घोल में से एक बूँद पानी में डाल दें। अगर बेसन पानी के ऊपर आ जाता है तो बेसन पकोड़ो के लिए तैयार हो गया है। अगर बेसन ऊपर नहीं आता है तो अभी आपको और फेंटने की जरुरत है। एक कड़ाही में पकोड़े तलने के लिए तेल डाल दें।
जब तेल गर्म हो जाएं तब घोल में से थोड़ा थोड़ा मिश्रण लेकर गर्म तेल में डाल दें। करछी की मदद से पकोड़ो को अलट पलट कर गोल्डन ब्राउन होने तक सेक लें। जब पकोड़े अच्छी तरह से सिक जाएं तब उन्हें एक प्लेट में निकाल लें। बस बेसन के पकोड़े बनकर तैयार है।
बेसन का हलवा खाने का मन है तो नोट करें ये रेसिपी,
बेसन का हलवा एक ऐसी स्वीट डिश है, जिसका नाम सुनते ही सभी के मुंह में पानी आना शुरू हो जाता है। यदि गरमा-गर्म बेसन का हलवा मिल जाए, तो खाने का मजा और भी बढ़ जाता है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है, कि इसे बनाने में बहुत समय नहीं लगता है। यदि आप बाहर से थके हारे आए हो तो भी आप बेसन का हलवा बनाकर खा सकते हैं। तो आइए आज हम आपको बेसन का हलवा बनाने का आसान तरीका बताते हैं।
हलवा बेसन का हलवा बनाने की आवश्यक सामग्री
- 1 कप बेसन (भुना हुआ)
- 1/2 कप घी
- 1/2 से 3/4 कप चीनी
- 2 कप दूध
- 1 कप पानी
- 1/3 टेबलस्पून इलायची पाउडर
- 2 टेबलस्पून बदाम
- 2 टेबलस्पून पिस्ता
बेसन का हलवा बनाने की विधि
1. परफेक्ट बेसन का हलवा बनाने के लिए सबसे पहले आप एक पैन में चीनी, पानी और दूध डालकर उसे गैस पर उबालें। आप चाहे तो इसमें कलर लाने के लिए केसर भी डाल सकते हैं।
2. जब चीनी अच्छी तरह से मिल जाए, तो उसे गैस से उतार कर रख लें।
3. अब एक पैन में घी डालकर उसे गैस पर गर्म करें।
4. जब घी हल्का गर्म हो जाए, तो उसमें बेसन डालकर उसे धीमी आंच पर भुनें।
5. जब बेसन अच्छी तरह से भुन जाए, तो उसमें पहले से तैयार किए गए चीनी, पानी और दूध के मिश्रण को डालें।
6. अब बेसन को 4 से 5 मिनट तक धीमी आंच पर गाढ़ा होने तक पकाएं।
7. जब बेसन अच्छी तरह से गाढ़ा हो जाए, तो उसे गैस से उतार लें।
8. बाद में उसमें बादाम और पिस्ता के टुकड़े को डालकर गर्म-गर्म चाय के साथ एंजॉय करें।
मिट्टी से बने ये बर्तन न केवल सेहतमंद है बल्कि किफायती भी है.
मिट्टी से बने ये बर्तन न केवल सेहतमंद है बल्कि किफायती भी है. इसलिए इनकी मांग भी अब धीरे-धीरे बढ़ने लगी है. आजकल बिजली से उपयोग होने वाले सामान में पानी के साथ अन्य वस्तुएं ठंडी रहती हैं, लेकिन मिट्टी से बने बर्तनों की बात ही कुछ अलग है. ऐसे इस बात को लोग भलीभांति जानते भी है, तभी सड़क के किनारे बेचे जा रहे मिट्टी के बर्तनों को देखकर इधर से गुजरने वाले राहगीर खुद इसकी ओर खिंचे चले आ रहे हैं.
गर्मियों में जब घड़ों की डिमांड बढ़ती है तो कुम्हारों का व्यवसाय भी खूब फलने-फूलने लगता है. इस सीजन में लोग बाजारों से लगातार मटके खरीदते हैं. इस समय मटकों की कीमत 100 रुपये से लेकर 500 रुपये तक पहुंची हुई है. मटकों की बढ़ती डिमांड को देखकर अब ऑनलाइन सेल्स कंपनियां भी मचके बेच रहे हैं. वो कुम्हारों को ऑर्डर देकर मटके बनवाते हैं, फिर उच्च दामों में ऑनलाइन बेचते हैं.
फिरनी और खीर में क्या अंतर है?
दोनों मिठाइयों में समानताएं हैं, जैसे कि दूध, चीनी और मेवे जैसी सामग्री, और अनिवार्य रूप से चावल के हलवे का देसी संस्करण होना। इनका स्वादिष्ट और मलाईदार बनावट लाजवाब है और मेवों के कुरकुरेपन से भरा मीठा स्वाद स्वर्ग जैसा लगता है। ऐसी समानताओं के कारण, दोनों मिठाइयों के बीच भ्रम हो सकता है, क्योंकि दोनों के बीच कई समानताओं के बावजूद, वे एक ही व्यंजन नहीं हैं। तो, आइए कुछ प्रमुख अंतरों पर नज़र डालें जो इन क्लासिक मिठाइयों को अलग करते हैं।
चावल के प्रकार
चावल दोनों ही तैयारियों में सबसे महत्वपूर्ण सामग्री है और खीर और फिरनी बनाने के लिए इस्तेमाल किए जाने वाले चावल का प्रकार पूरी तरह से अलग होता है, जैसा कि अंतिम उत्पाद होता है। जब खीर की बात आती है, तो इसे चावल के साबुत दानों का उपयोग करके तैयार किया जाता है, जबकि फिरनी में मोटे पिसे हुए चावल का उपयोग किया जाता है, जिसे कुछ घंटों के लिए भिगोया जाता है, आमतौर पर लगभग 2-3 घंटे।
चावल आधारित दोनों मिठाइयों की बनावट में अंतर के पीछे यही मुख्य कारण है।
खाना पकाने के समय
दोनों मिठाइयों के पकने का समय भी बहुत अलग होता है, क्योंकि कोई भी अनुभवी रसोइया आसानी से उनके पकने के समय के आधार पर खीर और फिरनी के बीच का अंतर बता सकता है। चूँकि खीर साबुत चावल का उपयोग करके बनाई जाती है, इसलिए इसे पकने में फिरनी की तुलना में बहुत अधिक समय लगता है, भले ही दोनों मिठाइयाँ कम आँच पर पकाई जाती हैं। दूसरी ओर, फिरनी में मोटे पिसे हुए चावल का उपयोग किया जाता है, जिससे खीर की तुलना में खाना पकाने की प्रक्रिया बहुत आसान और तेज़ हो जाती है।
बनावट
जैसा कि ऊपर बताया गया है, दोनों मिठाइयों में इस्तेमाल किए जाने वाले चावल का प्रकार अलग-अलग है, जो अंततः खीर और फिरनी को एक-दूसरे से अलग बनावट देता है। उन्हें पकाने का समय भी अलग-अलग होता है और यही बात उनकी बनावट में अंतर का कारण भी बनती है।
खीर, फिरनी की तुलना में अधिक गाढ़ी और स्वादिष्ट होती है, जो इसे धीमी और लंबी पकाने की प्रक्रिया के कारण मिलती है, जबकि फिरनी, खीर की तरह गाढ़ी और मलाईदार नहीं होती है, लेकिन यह भी अपने आप में एक गाढ़ी और मलाईदार मिठाई है।
गार्निशिंग और सर्विंग
दोनों मिठाइयों को परोसने के तरीके में भी काफ़ी अंतर है। खीर को आम तौर पर कटोरी में परोसा जाता है, जिस पर बादाम, काजू, पिस्ता और अन्य मेवे डाले जाते हैं, जबकि फिरनी को मटकों (मिट्टी के बर्तन) में परोसा जाता है, जिन्हें फ्रिज में ठंडा किया जाता है। फिरनी के ऊपर चांदी का वराख भी रखा जाता है।
मुंबई स्टाइल हरा मसाला कीमा हरा मसाला मटन कीमा मसालेदार मटन कीमा पाव
सामग्री
अदरक लहसुन पेस्ट के लिए
6-7 लहसुन की कलियां, लहसुन
1 इंच अदरक, छिला हुआ, कटा हुआ,
3-4 हरी मिर्च (कम तीखी और आधी टूटी हुई) हरी मिर्च
नमक स्वादअनुसार
खीमा मैरिनेशन के लिए
1 किलो मटन खीमा (हड्डियों सहित) मटन खीमा
नमक स्वादअनुसार
1 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर
½ बड़ा चम्मच धनिया पाउडर
½ कप दही, फेंटा हुआ
तैयार किया हुआ अदरक लहसुन का पेस्ट, तैयार किया हुआ अदरक लहसुन का पेस्ट
हरे पेस्ट के लिए
3-4 हरी मिर्च, कम तीखी और आधी टूटी हुई) हरी मिर्च
½ इंच अदरक, छिला हुआ, कटा हुआ,
¼ कप पुदीना पत्ता
१ कप ताजा धनिया पत्ता
3-4 बड़े चम्मच पानी,
½ बड़ा चम्मच तेल
खीमा पकाने के लिए
2-3 बड़े चम्मच तेल
1 तेजपत्ता
१ छोटा चम्मच जीरा
मैरिनेटेड खीमा, मैरिनेटेड मटन खीमा
तड़के के लिए
2-3 बड़े चम्मच तेल
2 बड़े प्याज, कटे हुए, प्याज
तैयार हुआ हरा पेस्ट, तैयार हुआ हरा पेस्ट
¼ कप ताजा हरी मटर, ताजा हरी मटर
भूना हुआ खीमा, भूना हुआ खीमा
फिनिशिंग के लिए
1 ½ बड़ा चम्मच धनिया पत्ता, कटा हुआ, धनिया पत्ता
2-3 हरी मिर्च (कम तीखी और कटी हुई) हरी मिर्च
1 बड़ा चम्मच डिल के पत्ते, बारीक कटे हुए, सोआ के पत्ते
2-3 बड़े चम्मच मक्खन, क्यूब्स में कटा हुआ, मक्खन (परिष्करण के लिए)
अंडा फ्राई के लिए
1 छोटा चम्मच तेल
1 अंडा, अंडे
नमक स्वादअनुसार
गार्निश के लिए
धनिया पत्ता
नींबू की फांक, नींबू की फांक
प्याज, कटा हुआ, प्याज
टमाटर, कटा हुआ,
हरी मिर्च, हरी मिर्च
२ नं. लाडी पाव, लाडी पाव
प्रक्रिया
अदरक लहसुन पेस्ट
- एक खरल में लहसुन, अदरक, हरी मिर्च, स्वादानुसार नमक डालें और मोटा पेस्ट बना लें।
- आगे उपयोग के लिए अलग रखें।
-
खीमा मैरिनेशन के लिए
- एक बड़े कटोरे में मटन कीमा, स्वादानुसार नमक, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर और दही डालें।
- इसमें तैयार अदरक लहसुन का पेस्ट डालें और इसे अच्छी तरह से मैरीनेट करें। इसे 5-10 मिनट के लिए रख दें।
-
हरे पेस्ट के लिए
- एक कटोरे में हरी मिर्च, अदरक, पुदीना, धनिया, पानी और तेल डालें।
- इसे ग्राइंडर जार में डालें और पीसकर मुलायम पेस्ट बना लें।
- आगे उपयोग के लिए अलग रखें।
-
खीमा पकाने के लिए
- एक हांडी में तेल डालें, जब यह गर्म हो जाए तो इसमें तेजपत्ता, जीरा डालें और इसे अच्छी तरह से फूटने दें।
- इसमें मैरीनेट किया हुआ खीमा डालें और मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक भूनें।
-
तड़के के लिए
- एक गहरी हांडी या लगन में तेल गरम होने पर उसमें प्याज डालें और मध्यम आंच पर पारदर्शी होने तक भूनें।
- इसमें तैयार पेस्ट डालें और थोड़ी देर तक भूनें।
- इसमें हरी मटर और भूना खीमा डालकर मध्यम आंच पर 10-15 मिनट तक पकाएं।
- इसमें धनिया पत्ती, हरी मिर्च, डिल के पत्ते डालें और भूनें।
- इसे मक्खन के साथ खत्म करें और खीमा को कुछ देर तक अच्छी तरह से पकाएं।
- इसे एक सर्विंग डिश में डालें और धनिया, कुछ कटे हुए प्याज, टमाटर, नींबू के टुकड़े और हरी मिर्च से सजाएं।
- पाव के साथ गरमागरम परोसें।
-
अंडा फ्राई के लिए
- एक पैन में तेल डालें, जब यह गर्म हो जाए तो इसमें अंडा डालें और नमक डालें।
- आगे उपयोग के लिए अलग रखें।
गर्मी के मौसम में रूह अफजा से बनाएं लजीज रेसिपी, मिलेगी ताजगी
रूह अफजा मिल्क शेक
बच्चो से लेकर बड़ों तक सभी को रूह अफजा मिल्क शेक जरूर पसंद आने वाला है। इसे बनाने के लिए सबसे पहले करीब 2 गिलास ठंडा दूध लीजिए और इसे एक मिक्सर में डालिए।अब इसमें 2 बड़े चम्मच रूह अफजा डाल दें। इसमें स्वादानुसार चीनी या शहद डालें और बर्फ डालकर मिक्सर में सभी सामग्रियों को मिला दें।इसे परोसते समय आप इस पर सब्जा के बीज भी डाल सकते हैं।
रूह अफजा नींबू पानी
अगर आप बिना मेहनत किए एक झटपट ड्रिंक बनाना चाहते हैं तो रूह अफजा नींबू पानी अच्छा रहेगा। इसे बनाने के लिए एक लंबे गिलास में पुदीने की पत्तियां और नींबू का रस डालें।अब इसमें रूह अफजा सिरप, चीनी और ठंडा पानी मिलाएं। इसे चीनी के घुल जाने तक चलाते रहें। अंत में इसमें बर्फ डालकर इसे परोसें।अगर आप रोजाना एक गिलास नींबू पानी पीते हैं तो आपको कई लाभ मिलेंगे।
रूह अफजा फिरनी
अगर आपके घर पर कुछ मीठा पकवान बनाने की फरमाइश की जा रही है तो आप रूह अफजा फिरनी या खीर बनाएं।इसके लिए सबसे पहले चावल को धोकर 30 मिनट के लिए भिगोएं। अब एक बर्तन में दूध डालकर चावल को मिला लें और आधा होने तक पकने दें। इस मिश्रण में बारीक कटे हुए सूखे मेवे मिलाएं और लगातार चलाते रहें।जब फिरनी गाढ़ी हो जाए तब उसमें रूह अफजा सिरप मिला दें।
रणबीर कपूर की पड़ोसी बनीं ‘एनिमल’ की ‘भाभी नंबर 2’ खरीदा करोड़ों का बंगला, जानिए कीमत
‘एनिमल’ में अपने ड्रीमी लुक और शानदार एक्टिंग से लाखों दर्शकों को दीवाना बना देने के बाद तृप्ति डिमरी ‘नेशनल क्रश’ का दर्जा हासिल कर चुकी हैं. एनिमल में ‘भाभी नंबर 2’ बनकर तृप्ति ने खूबू पॉपुलैरिटी बटोर ली है. यहां तक कि उनके करियर की गाड़ी भी फर्राटे के साथ दौड़ रही है
रिपोर्ट के मुताबिक तृप्ति डिमरी ने हाल ही में एक शानदार इनवेस्टमेंट किया है. दरअसल एक्ट्रेस ने मुंबई के बांद्रा में अपना सपनों का आशियाना खरीदा लिया है. तृप्ति का बंगला बांद्रा वेस्ट के प्राइम एरिया में लोकेटेड है जो काफी पॉश इलाका है. इस एरिया में शाहरुख खान , सलमान खान, रेखा जैसे बॉलीवुड सितारे रहते हैं. रणबीर कपूर और आलिया भट्ट भी इसी इलाके में रहते हैं. न्यू बंगला 2226 स्क्वायर फुट के लैंड एरिया में फैला हुआ है और इमसमें एक ग्राउंड-प्लस-दो मंजिला कंस्ट्रक्शन शामिल है. तृप्ति ने ये नया घर 14 करोड़ रुपये में खरीदा है. इसके अलावा एक्ट्रेस ने स्टांप ड्यूटी के लिए 70 लाख रुपये और रजिस्ट्रेशन फीस के तौर पर 30,000 रुपये का एडिशनल भुगतान भी किया है. तृप्ति ने ये डील 3 जून, 2024 को फाइनल की थी.
तृप्ति डिमरी वर्क फ्रंट
तृप्ति जल्द ही ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ में राजकुमार राव के साथ स्क्रीन शेयर करती नजर आएंगी।. वह अब कार्तिक आर्यन और विद्या बालन के साथ ‘भूल भुलैया 3’ की शूटिंग कर रही हैं. उनके पास विक्की कौशल और एमी विर्क के साथ करण जौहर की ‘बैड न्यूज़’ और सिद्धांत चतुवेर्दी के साथ ‘धड़क 2’ भी है.
तृप्ति ने किया था एक्टिंग करियर शुरू
बता दें कि तृप्ति उत्तराखंड के गढ़वाल की रहने वाली हैं. उन्होंने 2017 में श्रीदेवी की मॉम, सनी देओल की पोस्टर बॉयज़ जैसी फिल्मों से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. हालांकि, साजिद अली की लैला मजनू में दिखाई देने के बाद उन्हें थोड़ी पहचान मिलने लगी थी. उनकी सफल फिल्म 2020 में बुलबुल थी. इसके बाद तृप्ति ने अन्विता दत्त की ‘काला’ में अपनी परफॉर्में से पॉपुलैरिटी बटोरी
यदि शनि देव की दृष्टि किसी व्यक्ति पर बिगड़ जाए तो उसे लेने के देने पड़ जाते हैं. शनि को तुरंत खुश करने के उपाय नहीं जानते हैं तो जान लें
मान-सम्मान का नुकसान भी होता है और परिवार में क्लेश भर जाता है. वहीं किसी व्यक्ति पर शनि देवता की शुभ दृष्टि पड़ जाए तो व्यक्ति का उद्धार हो जाता है. उसकी जिन्दगी खुशियों से भर जाती है. घर में आय के रास्ते बनते हैं और व्यापार या नौकरी में अच्छे योग बनने शुरू हो जाते हैं. शनिवार के दिन प्रातः स्नान कर शनि देव की पूजा-आराधना करने से शनि देव प्रसन्न होते हैं. यदि आपके जीवन में धन, नौकरी व्यापार या निजी समस्याएं चल रही हैं तो ये है कुछ उपाए जिनसे आप शनि देव को प्रसन्न कर सकते हैं. आइए जानते हैं शनि देव को प्रसन्न करने के उपाय के बारे में.
शनि के उपाय (Shani Upay)
- दान-पुण्य करें
गरीबों और ज़रुरतमंदों की मदद करने वालों पर शनि देव की विशेष कृपा रहती है. अगर आप भी शनि देव की कृपा चाहते हैं तो आपको भी दान पुण्य करते रहना चाहिए. शनि देव की कृपा के पात्र बनने के लिए ज़रुरतमंदों को काले चने, काले तिल, उड़द दाल और सवच्छ कपड़े सच्चे मन से दान करते रहना चाहिए. - शनि यंत्र की पूजा
यदि आपकी जिन्दगी में धन, नौकरी या व्यापार से जुड़ी समस्याएं चल रही है तो प्रति शनिवार को आपको प्रातः स्नान करने के बाद शनि यंत्र की पूजा करनी चाहिए. इससे आपकी नौकरी और व्यापार से जुड़ी समस्याएं दूर होंगी और घर परिवार में समृद्धि आएगी. - शनि मंत्र का जाप करें
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार शनि मंत्र का जाप करना अत्यंत लाभकारी साबित होता है. शनि मंत्र का जाप करने से शनि देव काफी प्रसन्न होते हैं और जीवन में चल रही विपत्ति से छुटकारा दिलाते हैं. - कुत्तों की करें सेवा
कहते हैं कि सभी प्राणियों के प्रति सद्भाव रखना चाहिए. लेकिन शनि देव को खुश करने के लिए विशेष तौर पर कुत्तों के प्रति अधिक स्नेह रखना चाहिए. कुत्तों की सेवा और देखभाल करने वालों से शनि देवता हमेशा प्रसन्न रहते हैं. कुत्तों को खाना देने और उनकी देखभाल करने वालों पर शनि देव कभी रुष्ट नहीं होते और ऐसे लोगों पर अपनी कृपा बनायें रखते हैं. - हनुमान जी की करें अराधना
बजरंग बली और शनि देव का गहरा नाता है. दोनों के बीच मित्रवत रिश्ता है यदि कोई व्यक्ति शनिवार के दिन हनुमान चालीसा का पाठ करता है तो उसपर शनि देव की विशेष कृपा बनती है. - शिव जी की करें पूजा
भगवान शंकर, शनिदेव के गुरु माने जाते हैं. इसलिए जो व्यक्ति भगवान शिव की आराधना करता है, शिवलिंग पर तिल डालकर जल चढ़ाता है, शनिदेव सदैव उसका ध्यान रखते हैं.
इस मंत्र का करें जाप (Shani Mantra)
मंत्रः- ॐ प्रां प्रीं प्रौं सः शनैश्चराय नमः
मंत्रः- ॐ शं शनिश्चरायै नमः
आलू पराठा एक सरल रेसिपी है जो पूरे भारत में कई घरों में बनाई जाती है।
आलू पराठा रेसिपी के लिए सामग्री –
स्टफ़िंग के लिए –
आलू पराठा बनाने की विधि –
आटा गुथने का तरीका –
स्टेप 1 – एक कटोरे में गेहूं का आटा, नमक और तेल मिलाएं।
स्टेप 2 – थोड़ा-थोड़ा करके पानी डालें और आटा मिलाना शुरू करें।
स्टेप 3 – चिकना और मुलायम आटा गूंथ लें। आटा नरम होना चाहिए, अगर इसमें थोड़ा और पानी नहीं मिला है।
स्टेप 4 – आटे को ढककर 15-20 मिनिट के लिए रख दीजिए.
फिलिंग बनाने का तरीका –
स्टेप 1 – फिलिंग बनाने के लिए सबसे पहले आलू को पूरी तरह से पकने तक उबाल लें।
स्टेप 2 – आलू उबालने के बाद, छिलका छीलकर, थोड़ा ठंडा होने दें और फिर एक बाउल में निकाल लें।
स्टेप 3 – आलू को मैश करें और फिर कटी हुई हरी मिर्च, जीरा, अमचूर (सूखे आम का पाउडर), गरम मसाला, अजवायन, कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर, नमक और धनिया डालें।
स्टेप 4 – तब तक मिलाएं जब तक कि सब कुछ अच्छी तरह से मिल न जाए। स्वाद का परीक्षण करें और स्वाद के लिए मसाला डालें। अब पराठे के लिए स्टफिंग तैयार है।
स्टेप 5 – अब, आटे की एक लोई लें और इसे लगभग 4-5 इंच व्यास में बेल लें। बेले हुये आटे पर लगभग 1/2 छोटी चम्मच तेल लगाइये. फिर लगभग 2 बड़े चम्मच फिलिंग को बीच में रखें (आप और फिलिंग डाल सकते हैं लेकिन ज्यादा न भरें)।
स्टेप 6 – अब, सभी किनारों को एक साथ बीच में लाएं और फिर किनारों को सील करने के लिए पिंच करें।
स्टेप 7 – फिर आटे की लोई को अपने हाथों से चपटा कर लें।
स्टेप 8 – आटे को लगभग 7 से 8 इंच के व्यास में बेल लें। बेलते समय आवश्यकतानुसार सूखे आटे का प्रयोग करें। आटे की लोई को जब भी बेलना मुश्किल हो, सूखे आटे में डुबाकर दोबारा बेल लें.
स्टेप 9 – बेले हुए पराठे को गरम तवे पर निकाल लीजिए. पराठा डालने से पहले यह सुनिश्चित कर लें कि आपका तवा गर्म है।
स्टेप 10 – एक या दो मिनट के लिए साइड को तब तक पकाएं जब तक कि यह आंशिक रूप से पक न जाए और फिर पलट दें। आधी पकी हुई तरफ लगभग 1/2 चम्मच तेल या घी लगाकर फिर से पलटें।
स्टेप 11 – अब दूसरी तरफ भी तेल लगाएं। परांठे को चमचे से दबा कर पराठे को दोनों तरफ से गोल्डन ब्राउन चित्ती आने तक सेक लीजिये।
स्टेप 12 – किनारों को दबा देना सुनिश्चित करें ताकि वे भी पक जाएं।
अब आलू के पराठे को मक्खन, अचार और एक कप चाय के साथ गरमा-गरम परोसें।
काला जामुन क्या है? काला जामुन बनाने का तरीका
काला जामुन क्या है?
यह मावा/खोया से बनी एक भारतीय मिठाई है।
काला जामुन एक भारतीय मिठाई है जिसे दूध के मावा या खोया से तैयार की जाती है। आमतौर पर गुलाब जामुन या काला जामुन को खोये से बनाया जाता है जिसे वाष्पित दूध से बनाया जाता है, लेकिन इस रेसिपी में इंस्टेंट मावा या खोया मिल्क पाउडर से तैयार किया जाता है।
काला जामुन के लिए सामग्री
काला जामुन बनाने का तरीका
स्टेप 1 – खोया और पनीर को अलग-अलग कद्दूकस कर लें और मिला लें। मैदा और कोर्नफ्लोर डालकर अच्छी तरह से चिकना होने तक गूंथ लें। पच्चीस बराबर भागों में बाँट लें।
स्टेप 2 – प्रत्येक भाग को अपनी हथेली में लें, दबाएं और इसे एक चिकनी गेंद में रोल करें। सुनिश्चित करें कि सतह पर कोई दरार नहीं है।
स्टेप 3 – चीनी और एक चौथाई कप पानी में चीनी के घुलने तक उबाल लें। दूध डालें। एक करछुल के साथ सतह पर उगने वाले मैल को इकट्ठा करें, और त्यागें।
स्टेप 4 – इलायची पाउडर डालें और चाशनी को हल्का सुनहरा होने तक पकाएं। चाशनी को गर्म रखें।
स्टेप 5 – एक नॉन-स्टिक कढ़ाई में मध्यम आँच पर पर्याप्त घी गरम करें। आधा खोया बॉल्स धीरे से स्लाइड करें। कढ़ाई को आंच से उतारें और वर्कटॉप पर रखें; इसे धीरे से घुमाएं जब तक कि गेंदें सतह पर तैरने न लगें।
स्टेप 6 – कढ़ाई को वापस आँच पर रखें और मध्यम आँच पर, धीरे-धीरे हिलाते हुए, गहरे भूरे रंग के होने तक तलना जारी रखें।
स्टेप 7 – छानकर चाशनी में डुबोएं। परोसने से पहले उन्हें कम से कम पंद्रह मिनट तक भीगने दें। सिल्वर फॉयल से सजाएं।
स्टेप 8 – गर्म या ठंडा परोसें।
काला जामुन बनाने के कुछ ख़ास टिप्स
इन्हें घर पर बनाते समय आपको कुछ बातों का ध्यान रखना होगा।
ब्लूबेरी : उपयोग, लाभ, न्यूट्रिशनल वैल्यू और भी बहुत कुछ!
- यह एक एंटीऑक्सीडेंट का काम कर सकता है
- यह कैंसर रोधी गतिविधि कर सकता है
- इसमें शरीर के वजन को नियंत्रित करने की क्षमता हो सकती है
- यह मधुमेह के मरीजों के लिए लाभदायक हो सकता है ब्लड शुगर को कम कर सकता है
- यह कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने में मदद कर सकता है
- यह ब्लड प्रेशर के लिए अच्छा माना जाता है
अगर आप रोजाना भीगे हुए बादाम खाते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर शरीर में बढ़ने लगते हैं.
बादाम में कौन-कौन से पोषक तत्व होते हैं?
डायटीशियन मोनिका जी बताती हैं बादाम हेल्दी नट्स में से एक है. इसमें कई सारे विटामिन्स, जिंक, प्रोटीन, ओमेगा-3 फैटी एसिड, फाइबर और मिनरल्स पाए जाते हैं जो सिर्फ दिमाग के लिए ही नहीं बल्कि बाल और हड्डियों की मजबूती के लिए भी फायदेमंद होता है. इसलिए सभी को भीगे हुए बादाम जरूर खाना चाहिए?
आंखों के लिए
मोनिका जी बताती हैं भीगे बादाम खाने से आंखों के लिए काफी फायेमंद होता है. क्योंकि बादाम में विटामिन ई पाया जाता है, जो हमारी आंखों से जुड़ी समस्याओं को दूर करने में मदद करता है साथ ही इसमें मौजूद जिंक, रेटिना को हेल्दी रखता है. इसलिए हर किसी को सुबह उठते ही रात का भीगा हुए 4 से 5 बादाम खाना चाहिए.
पाचन के लिए
अगर आप सुबह उठते ही ब्रश करने के बाद 5 भीगे हुए बादाम खाते हैं तो इससे आपका पाचन दुरुस्त रहेगा. रोज भीगे बादाम खाने से पाचन संबंधी समस्याओं से बचा जा सकता है.
कोलेस्ट्रॉल में
शरीर में बैड कोलेस्ट्रॉल के कारण कई गंभीर स्वास्थ्य समस्याएं होने लगती है. ऐसे में अगर आप रोजाना भीगे हुए बादाम खाते हैं तो इससे कोलेस्ट्रॉल कंट्रोल में रहेगा और अच्छे कोलेस्ट्रॉल के स्तर शरीर में बढ़ने लगते हैं. जिससे हार्ट हेल्दी रहता है. इसलिए सभी को कोशिश करना चाहिए कि सुबह उठने के साथ ही भीगे हुए बादाम जरूर खाएं.
ठंडी-ठंडी रोज़ लस्सी, जानें आसान रेसिपी
बनाने का तरीका
-
सामग्री
- 3 कप दही
- 1/4 कप गुलाब सिरप
- 2 चम्मच पिसी हुई चीनी
- गार्निश के लिए गुलाब की पंखुड़ियां
-
विधि
- Step 1 :
सबसे पहले एक बाउल लें। इसमें दही डालकर उसे अच्छे से फैट लें। इसके बाद इसमें गुलाब सिरप डालें।
- Step 2 :
अब इस मिश्रण में चीनी डालकर अच्छे से मिक्स कर लें। चीनी आप अपने स्वादानुसार डाल सकते हैं।
- Step 3 :
इसके बाद इस मिश्रण में एक कप ठंडा पानी डालकर इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- Step 4 :
अगर आप पतली लस्सी पीना चाहते हैं तो आप इसमें बर्फ भी डाल सकती हैं। अगर गाढ़ी लस्सी पसंद है तो बर्फ का इस्तेमाल न करें।
- Step 5 :
अब तैयार लस्सी को गिलास में डालें।
- Step 6 :
इसके बाद गुलाब की पंखुड़ियों से इसे गार्निश करें।
-
।
- गुलाब लस्सी बनाने के लिए सबसे पहले एक बाउल लें। इसके बाद इस बाउल में दही डालें।
- अब इस दही को अच्छे से फैट लें। जब दही एकदम स्मूद हो जाए तो इसमें चीनी मिलाकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- इसके बाद इस मिश्रण में ठंडा पानी और बर्फ के टुकड़े मिला लें।
- अगर आपको पतली लस्सी पसंद है जो आप बर्फ के टुकड़े का उपयोग करें, अगर आपको गाढ़ी लस्सी पसंद है तो बर्फ का इस्तेमाल न करें।
- लस्सी को मिक्स करने के बाद स्वाद और रंग के लिए इसमें गुलाब सिरप डालें।
- सिरप को अच्छे से मिक्स करें जब तक लस्सी का रंग हल्का पिंक नहीं होता है।
- अब इसके बाद लस्सी को गिलास में डालें।
- लस्सी को गुलाब की पंखुड़ियों से सजाएं।
क्यों मारा कंगना रनौत को थप्पड़? चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर हुआ हंगामा
बॉलीवुड एक्ट्रेस और बीजेपी सांसद कंगना रनौत को चंडीगढ़ एयरपोर्ट पर CISF के गार्ड ने थप्पड़ मारा है. एक्ट्रेस ने आरोप लगाते हुए सख्त एक्शन लेने की मांग की हैं. थप्पड़ मारने वाली गार्ड का नाम कुलविंदर कौर बताया जा रहा है.
होटल तक जाने की जरुरत नहीं है. गार्लिक नान का लें स्वाद, घर में इस विधि से करें तैयार
होटल में बनने वाली मुलायम गार्लिक नान का स्वाद तो हर किसी ने लिया होगा. जब काजू पनीर और दाल फ्राई के साथ इसे परोसा जाता है तो खाने का स्वाद दोगुना हो जाता है. कई लोग तो सिर्फ इस गार्लिक नान का स्वाद लेने के लिए ही होटल में जाते हैं. नान के ऊपर लहसुन और हरे धनिए के फ्लेवर के तो क्या कहने. आप भी अगर गार्लिक नान खाना पसंद करते हैं तो इसका स्वाद लेने के लिए होटल तक जाने की जरुरत नहीं है. इसे आसानी से ही घर में तैयार किया जा सकता है.
गार्लिक नान बनाने की सामग्री
मैदा – डेढ़ कप (या 1 कप मैदा और 1/2 कप आटा)
इंस्टंट ड्राई यीस्ट – 1/2 टी स्पून
दही – 1 टेबल स्पून
दूध – 1/3 कप
चीनी – 1/2 टी स्पून
तेल – 1 टेबल स्पून
गुनगुना पानी – 1/2 कप
लहसुन (बारीक कटा) – 2 टेबल स्पून
धनिया (बारीक कटा) – 3 टेबल स्पून
बटर (परोसने के लिए)- 1 टिकिया
गार्लिक नान बनाने की विधि
गार्लिक नान बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में इंस्टंट ड्राई यीस्ट लें और फिर इसमें चीनी मिला दें. अब 1/2 कप गुनगुना पानी इसमें डाल दें. अब इस मिश्रण को अच्छी तरह से हिलाएं. इसके बाद इसे 15 मिनट के लिए ढंककर रख दें. इस मिश्रण में अगर आपको झाग नजर आता है. इसका मतलब यीस्ट सक्रिय है और अगर ऐसा नहीं होता है यीस्ट सक्रिय नहीं है या फिर आपने ज्यादा गर्म पानी का इस्तेमाल किया है. अगर झाग नहीं है तो बिना झाग वाले यीस्ट के मिश्रण को फेंक दें और फिर से
मिश्रण तैयार करें.
अब एक बड़े बर्तन में डेढ़ कप मैदा (या 1 कप मैदा और 1/2 कप आटा) छान लें और इसमें एक टेबल स्पून दही और तेल डालें. इसी दौरान इसमें नमक भी डाल दें. अब इसमें पहले से तैयार किया गया यीस्ट का मिश्रण डाल दें. अब रोटी के आटे की तरह इसे नरम गूंथ लें. नरम आटे के लिए जरूरत पड़ने पर थोड़ा सा पानी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं.
अब आटे को तेल से चिकना कर लें और रख दें. इसे गीले कपड़े से या बर्तन को प्लास्टिक या ढक्कन से ढंक दें. इसे लगभग एक से डेढ़ घंटे तक हल्के गर्म स्थान पर रख दें. इसके बाद कपड़ा या ढक्कन हटाएं तो आपको आटा फूला हुआ दिखाई देगा. अब आटे को नरम करने के लिए एक बार फिर गूंथ लें. अब आटे की लोईयां बना लें और फिर कपड़े से ढंककर लगभग आधा घंटे के लिए अलग रख दें.
अब एक लोई लें और उसमें आटा लगाकर उसे लंबाई में अंडाकार में बेल लें. उस पर थोड़ा कटा हुआ लहसुन और कटा हुआ हरा धनिया डालें. फिर उसे बेलन से या हाथ से धीरे-धीरे दबाएं. अब नान को पलट लें और उस पर हाथ से या ब्रश की सहायता से पानी लगाकर गीला कर लें. अब लोहे के तवे को गैस पर गर्म करने रख दें और जब तवा गरम हो जाए तो गीली सहत की ओर से नान को तवे पर डाल दें. इससे नान तवे से चिपक जाएगी.
अब तवे को हैंडिल से पकड़े और गैस पर उल्टा कर दें. इसे नान के सिकने तक गैस पर घुमाते रहें. इसमें लगभग एक मिनट का वक्त लगेगा. अब नान को कलछी का उपयोग कर निकाल लें. आप देखेंगे की नीचे की सतह भी सुनहरे रंग की हो गई है. इस तरह आपकी गार्लिक नान तैयार हो चुकी है. इसे ऊपर से बटर लगाकर खाने के साथ गरमागरम परोसें.
नौतपा खत्म हो गया लेकिन तपिश से राहत नहीं मिली। फिर से धूप ने लोगों को तपा दिया।
फिर से धूप ने लोगों को तपा दिया। धूप और उमस के साथ दिन में हवा की रफ्तार थमी रही और धूप तेज होने से गर्मी ने लोगों को बेचैन कर दिया। मौसम वैज्ञानिकों ने पांच से सात जून तक लू चलने और तापमान के डिग्री सेल्सियस तक जाने की आशंका जताई है।
चाय पीने के शौकीन हैं तो जरूर पढ़ लें ये खबर
अमूल की तरह मदर डेयरी ने भी कीमत में दो रुपए का इजाफा किया है। मदर डेयरी ने बताया कि वह 3 जून, 2024 से सभी ऑपरेटिंग बाजारों में अपने तरल दूध की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी कर रही है। दिल्ली-एनसीआर में मदर डेयरी का फुल क्रीम दूध अब 68 रुपए प्रति लीटर में मिलेगा। टोन्ड मिल्क की कीमत 56 रुपए प्रति लीटर होगी।
महंगाई का झटका! अमूल के बाद मदर डेयरी का भी दूध महंगा
क्या कहती है राहुल गांधी-मोदी की कुंडलियां, किसके हाथ जाएगी सत्ता
केरल के पय्यानूर में एक ज्योतिषी चित्रभानु के. पोडुवल ने कहा, "मतदान की तारीखें और परिणाम का दिन भाजपा और एनडीए के लिए अनुकूल हैं। तिथियां और परिणाम का दिन मोदी को भारी बहुमत के साथ तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाता है।" उन्होंने कहा कि दूसरी मतदान तिथि, 26 अप्रैल, भाजपा और मोदी के लिए एकमात्र अवांछनीय तिथि प्रतीत होती है। यह मोदी के नक्षत्र या स्टार दिवस के साथ मेल खाता है, जो अनुराधा नक्षत्र है। पोडुवल ने कहा, "लेकिन उस दिन भाजपा 89 निर्वाचन क्षेत्रों में से लगभग 52 सीटें जीत सकती है।" "मतदान की तिथियों और परिणाम के दिन ग्रहों की स्थिति को देखते हुए ऐसा लगता है कि भाजपा अपने दम पर 346 से 356 सीटों का आंकड़ा छू सकती है। और मेरे हिसाब से, कांग्रेस को केवल 29-36 सीटें मिलेंगी, जो उसके इतिहास में अब तक का सबसे कम है।"
मुंबई स्थित ज्योतिषी संदीप कोचर ने कहा कि तिथियां मायने नहीं रखतीं क्योंकि भाग्य पहले ही तय हो चुका है। कोचर, जिन्हें ज्योतिष में 24 साल का अनुभव है और जो मुंबई में कई मशहूर हस्तियों के पसंदीदा ज्योतिषी हैं, ने कहा, "इस समय मोदी के भाग्य का मार्गदर्शन मंगल और बृहस्पति कर रहे हैं। उनकी कुंडली में मंगल-बृहस्पति की युति उन्हें अपार सफलता के साथ अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने की अनुमति दे रही है। वे इस समय जो भी करेंगे, उसमें उन्हें सफलता अवश्य मिलेगी।
" "4 जून, 2024 या दूसरे शब्दों में 4/6/24 की कुंडली संकेत देती है कि उस दिन जो भी देश पर शासन करेगा, वह शासन करना जारी रखेगा। मेरे आकलन के अनुसार पूरी संभावना है कि मोदी 4 जून को भारी जीत हासिल करेंगे और प्रधानमंत्री बने रहेंगे," कोचर ने कहा, जिन्होंने 2009 की शुरुआत में भविष्यवाणी की थी कि पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह एक और कार्यकाल के लिए देश पर शासन करेंगे। उन्होंने पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति बराक ओबामा के दूसरे कार्यकाल के लिए भी सही भविष्यवाणी की थी। कोचर ने कहा, "दिलचस्प बात यह है कि राहुल गांधी और प्रियंका गांधी की कुंडली हाल ही में बदल गई है। वे अगले कुछ महीनों में कुछ प्रगति करेंगे।"
अगर मोदी जीतते हैं और पांच साल (2029 तक) पूरे करते हैं तो वे जवाहरलाल नेहरू (जिन्होंने 16 साल और नौ महीने तक शासन किया) और इंदिरा गांधी (जिन्होंने 15 साल और 11 महीने तक शासन किया) के बाद तीसरे सबसे लंबे समय तक सेवा देने वाले प्रधानमंत्री बन जाएंगे। मोदी को नेहरू का रिकॉर्ड तोड़ने के लिए जून 2031 तक प्रधानमंत्री की कुर्सी पर बने रहना होगा (यानी 81 साल की उम्र से कुछ महीने पहले)। क्या यह संभव है? कोचर ने कहा, "मेरे लिए इसका आकलन करना अभी जल्दबाजी होगी। हमें कुछ साल इंतजार करना होगा।"
ज्योतिषी केबी उन्नीकृष्ण पनिकर ने कहा कि आने वाले चुनावों में भाजपा का पलड़ा निश्चित रूप से भारी है। पनिकर ने राहुल गांधी के लिए चेतावनी देते हुए कहा, "यह देश में सबसे ज़्यादा सीटें जीतेगी और मोदी एक और कार्यकाल के लिए शासन करेंगे।" "इस समय उनकी कुंडली में शनि की दशा है। उन्हें अगले कुछ महीनों या सालों तक कई चुनौतियों का सामना करना पड़ सकता है।" पनिकर ने कहा कि सभी विपक्षी नेताओं का समय खराब नहीं होता। उन्होंने कहा, "मेरे हिसाब से केरल में सीपीआई(एम) कांग्रेस से ज़्यादा सीटें जीतेगी।"
ज्योतिषी कनिपय्यूर नारायणन नंबूदरीपाद के अनुसार 2024 में मोदी और बीजेपी की जीत पक्की है। पिछले कई सालों से मोदी की कुंडली का विस्तार से अध्ययन करने वाले नंबूदरीपाद ने कहा, "वह पहले से ज़्यादा बड़े और शक्तिशाली होकर वापस आ रहे हैं।" उन्होंने कहा, "अभी उन्हें चिंता करने की कोई बात नहीं है। मुझे अभी विपक्षी नेताओं की कुंडली का विस्तार से अध्ययन करना है।"
बालों को तेज़ी से बढ़ाना है, तो ऐसे करें रोज़मेरी का इस्तेमाल
स्टडी के मुताबिक रोजमेरी में मौजूद कार्नोसिक एसिड एक्टिव इंग्रीडिएंट होता है जो टिश्यू और डैमेज नर्व को सही करता है। बालों की स्कैल्प पर हुए डैमेज को दूर कर रोजमेरी नए बाल उगाने में मदद करती है। इसलिए रोजमेरी को बालों में लगाने से बालों का झड़ना बंद होता है और नए बाल उगते हैं।
बूंदी का रायता टेस्टी होने का साथ ही काफी हेल्दी भी होता है और ये गर्मियों में डाइजेशन को बेहतर बनाने भी मदद करता है.
बूंदी का रायता लंच या डिनर कभी भी बनाया जाए ये खाने का स्वाद बढ़ा देता है. बूंदी का रायता टेस्टी होने का साथ ही काफी हेल्दी भी होता है और ये गर्मियों में डाइजेशन को बेहतर बनाने में भी मदद करता है. गर्मी के मौसम में पाचन कमजोर हो जाता है और खाने में थोड़ी सी भी लापरवाही पेट को खराब कर सकती है. ऐसी सूरत में बूंदी का रायता पाचन को बेहतर बना सकता है. बूंदी का रायता शरीर में ठंडक भी घोल देता और ये बेहद आसानी से तैयार हो जाता है. आप भी अगर बूंदी रायता खाना पसंद करते हैं तो सिंपल टिप्स को फॉलो कर इसे बना सकते हैं.
बूंदी का रायता बड़ों के साथ बच्चों को भी काफी पसंद आता है. इसे आमतौर पर रोटी, पराठा या पुलाव के साथ सर्व किया जाता है. आपने अगर बूंदी का रायता कभी घर पर नहीं बनाया है तो हमारी बताई विधि की मदद से इसे बेहद सरलता से तैयार कर सकते हैं. आइए जानते हैं बूंदी रायता बनाने की रेसिपी.
बूंदी रायता बनाने के लिए सामग्री
बूंदी के लिए
बेसन – 2 कप
नमक – 1/4 टी स्पून
पानी – 1 कप
तेल – तलने के लिए
रायते के लिए
दही – 1 कप
जीरा पाउडर – 1/4 टी स्पून
कश्मीरी लाल मिर्च पाउडर – 1/4 टी स्पून
हरा धनिया कटा – 2 टेबलस्पून
गरम पानी – 1 कप
नमक – 1/4 टी स्पून
बूंदी रायता बनाने की विधि
बूंदी रायता बनाने के लिए सबसे पहले एक गहरे तले वाला बर्तन लेकर उसमें बेसन डाल दें. इसके बाद 1/4 टी स्पून नमक और थोड़ा-थोड़ा करते हुए पानी डालें और बेसन का घोल तैयार कर लें. घोल को अच्छी तरह से तब तक फेंटें जब तक कि बैटर स्मूद न हो जाए. इसके बाद घोल में 1 टेबलस्पून तेल डालें और दोबारा फेंटे. लगभग 2 मिनट तक फेंटने के बाद स्मूद और गाढ़ा घोल तैयार हो जाएगा.
अब एक कड़ाही में तेल डालकर उसे मीडियम आंच पर गर्म करें. तेल गर्म होने के बाद एक छोटे छेद वाली करछी लें और उसमें बेसन का घोल डालकर धीरे से टैप करें इससे बेसन की बूंदी तेल में गिरती जाएगी. कड़ाही की क्षमता के मुताबिक ही बेसन बूंदी तलने के लिए डालें. जब बूंदी कुरकुरी हो जाए तो उसे एक बाउल में निकाल लें. इसी तरह सारे बेसन से बूंदी को तैयार कर लें.
अब तैयार बूंदी को एक कप गर्म पानी में डालकर 10 मिनट के लिए छोड़ दें. इसके बाद बूंदी को पानी से निकालकर हल्का सा निचोड़ लें और अलग रख दें. अब एक बाउल में एक कप दही डालकर फेंटे.इसके बाद उसमें जीरा पाउडर, मिर्च पाउडर और स्वादानुसार नमक डालकर अच्छी तरह से मिक्स करें. सारी सामग्रियां डालने के बाद दही को अच्छी तरह से फेंट लें. इसके बाद भिगोई हुई बूंदी को दही में डाल दें. ऊपर से हरी धनिया पत्ती गार्निश करें. स्वाद से भरपूर बूंदी का रायता बनकर तैयार हो चुका है.
क्या आप सलाद खाने के फायदे जानते हैं. जी हां ग्रीन सलाद (Green Salad Benefits) को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है
सलाद किसी भी खाने के स्वाद को बढ़ाने के काम करता है. हममें से ज्यादातर लोग खाने के साथ सलाद को पेयर करना पसंद करते हैं. लेकिन, क्या आप सलाद खाने के फायदे जानते हैं. जी हां ग्रीन सलाद (Green Salad Benefits) को सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है. खासतौर पर वजन घटाने के लिए. असल में ग्रीन सलाद में कई तरह की चीजें जैसे टमाटर, प्याज, पत्तागोभी, ब्रोकली, पार्सले, फल आदि शामिल होते हैं, जो कैलोरी में कम और फाइबर में हाई होते हैं. कैलोरी की कम मात्रा वजन को कम करने में मदद कर सकती है. वजन कम करने के लिए एक्सरसाइज और हेल्दी डाइट (Weight Loss Diet) जरूरी है, अक्सर हम यही सुनते हैं और ये बात सही भी है. लेकिन सही डाइट को फॉलो कर मोटापे को आसानी से कम किया जा सकता है. तो चलिए जानते हैं ग्रीन सलाद खाने से होने वाले स्वास्थ्य लाभ.
1. वजन घटाने-
अगर आप अपने बढ़े हुए वजन को कम (Weight Loss) करना चाहते हैं, तो अपनी डाइट में ग्रीन सलाद को शामिल करें. सलाद में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती हैं, जो वजन को घटाने में मदद कर सकती है.
2. पाचन-
ग्रीन सलाद में मिनरल्स, विटामिंस, फाइबर की मात्रा अधिक होती है, जो शरीर को सेहतमंद रखने के साथ पाचन (Digestion) को बेहतर रखने में मदद कर सकते हैं.
3. कोलेस्ट्रॉल-
कोलेस्ट्रॉल के लेवल को कंट्रोल करने के लिए आप सलाद को डाइट में शामिल कर सकते हैं. ग्रीन सलाद में पाए जाने वाले पोषक तत्व कोलेस्ट्रॉल (Cholesterol) को कंट्रोल करने में मदद कर सकते हैं.
4. स्किन-
ग्रीन सलाद को स्किन (Healthy Skin) के लिए फायदेमंद माना जाता है. ग्रीन सलाद में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स तत्व फ्री रैडिकल्स से होने वाले नुकसानों से बचाने और स्किन को हेल्दी रखने में मदद कर सकते हैं.
लंच में बनाएं र साउथ इंडियन कर्ड राइस, स्वाद होता है लाजवाब
बहुत सारे लोगों को चावल खाना पसंद होता है. लोग दिन में कम से कम एक बार चावल को अपनी डाइट में शामिल कर ही लेते हैं. चावल से चीला, पुलाव, बिरयानी और खीर आदि डिशेस बनाई जाती हैं. आपने भी चावल की कई रेसिपीज ट्राई की होंगी. आज लंच में बनाएं दक्षिण भारत की मशहूर डिश- कर्ड राइस.
कर्ड राइस (Curd Rice) बनाना बहुत आसान है. इसमें दही, दूध और ढेर सारी सब्जियों को डाला जाता है. जानिए, इसे बनाने का तरीका
कर्ड राइस बनाने के लिए क्या-क्या चाहिए? (Curd Rice Ingredients)
3 कप चावल
2 कप दही
1 कप दूध
2 बारीक कटे प्याज
2 कटे हुए आलू
2-3 बारीक कटी गाजर
4-5 करी पत्ते
2-3 लौंग
1 दालचीनी
2 इलायची
1 चम्मच चिरौजीं
6-7 काजू के टुकड़े
4-5 किशमिश
3-4 बारीक कटे बादाम
नमक स्वादानुसार
4-5 चम्मच देसी घी
कर्ड राइस बनाने का तरीका (Curd Rice Method)
कर्ड राइस बनाने के लिए एक पैन में सब्जियों को सेमी बॉयल कर लें. इनका पानी निकाल कर अलग रख दें. अब एक पैन या कड़ाही में 1 चम्मच देसी घी डाल कर गर्म करें. इसमें काजू, किशमिश और बादाम डाल कर भून लेंऔर एक कटोरी में निकाल दें. अब चावल को अच्छे से साफ करें और धोकर सेमी बॉयल करें.चावलों का पानी निकाल कर एक तरफ रख दें. इन्हें ठंडा होने दें. अब एक पैन में बारीक कटे हुए प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक पकाएं. इसमें ड्राई फ्रूट्स मिकस कर दें.
इसमें लौंग, करी पत्ता, अलायची, दालचीनी और चिरौंजी डालें. इसमें सभी बारक कटी और सेमी बॉयल की हुई सब्जियां डालें और नमक डाल कर मिक्स करें. 1-2 मिनट के लिए इसे पकाएं और गैस बंद कर दें. अब एक हांडी या भगौना लें और उसमें घी लगाएं. अब चावल की एक परत डाल दें. इसके ऊपर दही लगाएं. इसके ऊपर सब्जियों और मेवों का मिश्रण डालें. इसके बाद इसमें चावल, दूध, सब्जियां, मेवे आदि डाल दें और ढक्कन को आटे से सील कर दें. अब इसे धीमी आंच पर 40 मिनट के लिए पकाएं. इसमें आप राई भी डाल सकते हैं.
कमल ककड़ी की स्वादिष्ट सब्जी |
- 1 मध्यम आकार का कमल ककड़ी / लोटस स्टीम
- 2 कटे हुए प्याज
- 2 टमाटर कटा हुआ
- एक चम्मच किचन किंग मसाला
- 2 चम्मच लाल मिर्च पाउडर
- स्वादानुसार नमक
- एक चम्मच गरम मसाला पाउडर
- 1 बड़ा चम्मच सूखा धनिया पाउडर
- 2 हरी मिर्च कटी हुई
- 1/2 चम्मच हल्दी पाउडर
- 3-4 बड़े चम्मच खाना पकाने का तेल
पकाने हेतु निर्देश
-
1
कमल ककड़ी को अच्छी तरह धो लें, फिर पीलर की मदद से कमल ककड़ी के काले छिलके को धीरे से छील लें, फिर उसे टुकड़ों में काट लें और छिद्रों में फंसी गंदगी को साफ कर लें।
-
2
एक प्रेस कुकर में तेल गर्म करें, उसमें कमल ककड़ी के टुकड़े, हल्दी पाउडर, नमक और पानी तथा 2 बूंद तेल डालें और उबालें, फिर छानकर एक तरफ रख दें।
-
3
ग्रेवी बनाने के लिए -
एक प्रेसर कुकर में तेल गर्म करें, उसमें प्याज डालें और भूरा होने तक भूनें, फिर सभी सूखे मसाले और पाउडर डालें और अच्छी तरह मिलाएँ, टमाटर हरी मिर्च डालें और तेल अलग होने तक भूनें। -
4
1 कप पानी डालें और 2 सीटी बजाएं, जब प्रेशर कुकर से भाप निकल जाए तो ग्रेवी को मैशर से मैश कर लें, इसमें उबली हुई कमल ककड़ी डालें और फिर से 2 सीटी बजाएं।
-
5
आपकी हेल्दी सब्जी चपाती नान पुलाव के साथ परोसने के लिए तैयार है
एक स्वादिष्ट सिंधी डिश सिंधी साई भाजी
सामग्री:
तैयारी समय: २० मिनट
पकाने समय: १५ मिनट
कुल समय: ३५ मिनट
* १ कप = २३७ मि.ली.
विधि:
गर्मी में हीट-स्ट्रोक से कैसे बचें? जानें क्या हैं लू लगने के कारण, लक्षण और बचने के उपाय
गर्मी के कारण सभी का हाल बेहाल है. देश के कई राज्यों में गर्म हवा के थपेड़ों ने लोगों का जीना मुश्किल कर दिया है. गर्मी के मौसम में हीट-स्ट्रोक या लू ... लगने का जोखिम रहता है. हीट-स्ट्रोक या लू क्या है, कारण, लक्षण और उपाय क्या हैं, इस बारे में आर्टिकल में जानेंगे.
हीट-स्ट्रोक के कारण (Causes of Heatstroke)
अधिक गर्म जगह पर लंबे समय तक रहना लू लगने या हीट-स्ट्रोक का कारण बन सकता है. अगर कोई ठंडे मौसम से ...अचानक से गर्म जगह पर जाता है तो उसे भी हीट स्ट्रोक की संभावना बढ़ जाती है. गर्म मौसम में अधिक एक्सरसाइज करना भी हीट-स्ट्रोक का मुख्य कारण है. गर्मी मे... अधिक पसीना आने के बाद पर्याप्त पानी न पीने से. अगर कोई अधिक शराब का सेवन करता है तो शरीर अपना टेम्प्रेचर सही करने की ताकत खो देता है. यह भी लू लगने का... का कारण हो सकता है.अगर आप गर्मी में ऐसे कपड़े पहनते हैं जिनसे की पसीना और हवा पास नहीं हो रही है तो यह भी हीट-स्ट्रोक के जोखिम को बढ़ा सकता है.
अगर किसी को लू लगती है और उसका समय पर इलाज न किया जाए तो कुछ गंभीर समस्याएं हो सकती हैं, जिनमें ऑर्गन फेल, मौत, ब्रेन डेड भी शामिल हैं. अगर किसी को लू... लगी है तो तुरंत नीचे बताए हुए प्रारंभिक तरीके अपना सकते हैं.
जिस व्यक्ति को लू लगी है उसे धूप में न रखें.
कपड़ों की मोटी लेयर हटा दें और हवा लगने दें.
शरीर को ठंडक पहुंचाने के लिए कूलर या पंखे में बैठाएं
ठंडे पानी से नहलाएं
शरीर को ठंडे पानी के कपड़े से पोछें
सिर पर आइस पैक या कपड़े को ठंडे पानी से गीला करके रखें
ठंडे पानी में भीगे तौलिये को सिर, गर्दन, बगल और कमर पर रखें.
अगर इन प्रारंभिक उपायों के बाद भी अगर शरीर का टेम्प्रेचर कम नहीं होता तो तुरंत किसी डॉक्टर से संपर्क करें.
शिव पुराण का पाठ करते समय बरतें ये सावधानियां
शिव पुराण का पाठ करते समय बरतें ये सावधानियां
- शिव पुराण को पढ़ने या सुनने से पूर्व तन और मन को शुद्ध करें।
- नए अथवा साफ और स्वच्छ वस्त्र धारण करें।
- मन में भगवान शिव के प्रति श्रद्धा रखें।
- किसी के प्रति द्वेष भाव न रखें।
- किसी की निंदा, चुगली न करें अन्यथा पुण्य समाप्त हो जाते हैं।
- सात्विक भोजन ग्रहण करें और तामसिक पदार्थों का त्याग करें।
- किसी भी तरह का पाप न करें।
- शिव पुराण का पाठ सुनने से पहले या बाद में किसी का दिल न दुखाएं।
शिव पुराण का पाठ करने या सुनने के लाभ
शैव मत संप्रदाय के लिए यह पवित्र ग्रंथ है। इस धार्मिक ग्रंथ में शिव महिमा का वर्णन है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, शिव पुराण का पाठ करने से मनोकामनाएं पूर्ण हो जाती हैं, निःसंतान लोगों को संतान की प्राप्ति हो जाती है। अगर वैवाहिक जीवन से संबंधित समस्याएं आ रही हैं तो वे समस्याएं दूर हो जाती हैं। व्यक्ति के समस्त प्रकार के कष्ट और पाप नष्ट हो जाते हैं और जीवन के अंत में उसे मोक्ष की प्राप्ति होती है।
चलिए जानते हैं शिवलिंग पर कौन सी चीजें चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं...
यदि महादेव की विशेष कृपा प्राप्त करना चाहते हैं तो शिवलिंग कुछ चीजों को जरूर अर्पित करें। कहा जाता है कि इन चीजों को अर्पित करने से शिव शंभू प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सारी मनोकामनाएं शीघ्र ही पूरी करते हैं। चलिए जानते हैं शिवलिंग पर कौन सी चीजें चढ़ाने से महादेव प्रसन्न होते हैं...
21 बिल्व पत्रों पर चंदन से ''ऊँ नम: शिवाय'' लिखें और इसे शिवलिंग पर चढ़ाएं। ऐसा करने से शिव जी प्रसन्न होते हैं और उनकी कृपा भक्तों पर बनी रहती है। इसके अलावा शिव जी के वाहन नंदी यानी बैल को हरा चारा खिलाएं। इससे जीवन में सुख-समृद्धि बढ़ती है और परेशानियों खत्म होती हैं।
तांबे के लोटे में जल लेकर काले तिल मिलाएं और शिवलिंग पर चढ़ाएं। साथ में ''ऊँ नम: शिवाय मंत्र'' का जाप करें। मान्यता है कि इससे शिव जी तो प्रसन्न होते ही हैं साथ ही शनि दोष भी दूर होता है।
कीवी खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है. इसे खाने से कई बीमारियां दूर रहती है.
कीवी कई पोषक तत्वों से होता है भरपूर
कीवी में पोटेशियम, फाइबर, विटामिन सी, फोलिक एसिड, विटामिन ई और पॉलीफेनॉल्स से भरपूर होता है. इसमें कैलोरी की मात्रा कम होती है इसलिए आप इसे अमृत फल मान सकते हैं. इसे खाने से आप कई सारी बीमारियों से रहेंगे दूर और वजन भी नहीं बढ़ेगा.
इन परेशानियों में कीवी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है?
आंखों से जुड़ी बीमारी
आपको अगर नहीं पता है तो बता दें कि आंखों से जुड़ी बीमारियों में कीवी काफी ज्यादा फायदेमंद होता है. इसे खाने से आंखों की रोशनी तेज होती है और धुंधलापन की समस्या भी दूर हो जाती है.
इम्युनिटी को रखता है मजबूत
कीवी खाने से इम्युनिटी मजबूत होती है. इसे खाने से कई बीमारियां दूर रहती है. अगर आपको अपनी इम्युनिटी बढ़ानी है तो आपको कीवी जरूर खाना चाहिए. इसमें विटामिन- सी भरपूर मात्रा में होता है. इसे खाने से इम्युनिटी बढ़ती है.
दिल को रखता है हेल्दी
कीवी खाने से दिल अच्छा रहता है. यह अच्छे से काम करता है. इसमें मौजूद फाइबर, पोटेशियम बैड कोलेस्ट्रॉल को कंट्रोल करने का काम कीवी करती है. यह धमनियों को मजबूत करने का काम भी करती है.
अगर आपको नॉन वेज जैसा स्वाद वेज खाने में लेना है तो सोया चाप करी खा सकते हैं.
अगर आपको नॉन वेज जैसा स्वाद वेज खाने में लेना है तो सोया चाप करी खा सकते हैं. आपको मार्केट में सोया से बनी कई तरह की डिश मिल जाएंगी, लेकिन चाप खाना लोगों को खूब पसंद होता है. चाप दिखने में काफी नॉनवेज जैसी लगती है. इसे आप ड्राई या मसालेदार कैसे भी बना सकते हैं. दिल्ली एनसीआर में लोग चाप खूब शौक से खाते हैं. सोया चाप पूरी तरह शाकाहारी होती है. आप इसे घर में लाकर मसालेदार सब्जी के तौर पर बना सकते हैं. रोटी या पराठे के साथ चाप बहुत टेस्टी लगती है. चाप प्रोटीन से भरपूर भोजन है आपको इसे डाइट में जरूर शामिल करना चाहिए.
सोया चाप बनाने के लिए सामग्री
- सोयाबीन चाप स्टिक्स- 4
- बारीक कटा प्याज- 1
- बारीक कटा टमाटर- 1
- बारीक कटी अदरक- 1 चम्मच
- बारीक कटा लहसुन- 5 कली
- बारीक कटी हरी मिर्च- 2
- हल्दी पाउडर- आधा चम्मच
- धनिया पाउडर- 2 छोटे चम्मच
- गरम मसाला- आधा चम्मच
- लाल मिर्च पाउडर- आधा चम्मच
- बड़ी इलायची- 2
- जीरा- 1 छोटी चम्मच
- स्वादानुसार नमक
- ऑयल
मसाला चाप की रेसिपी
1- चाप बनाने के लिए सबसे पहले सोयाबीन चाप स्टिक्स को थोड़ा मुलायम होने के लिए गर्म पानी में डाल दें.
2- अब करीब 1 घंटे बाद चाप को दबाकर पानी निकाल दें और चाप को ऑयल डालकर हल्का फ्राई कर लें.
3- अब दूसरे पैन में ऑयल डालें इसमें जीरा और बड़ी इलायची डालें. अब आपको इसमें प्याज, लहसुन और अदरक डालकर भूनना है.
4- प्याज के गोल्डन होने पर टमाटर, हरी मिर्च और हल्दी डाल दें.
5- टमाटर पकने लगे तो इसमें लाल मिर्च और धनिया पाउडर डालकर थोड़ी देर पकाएं.
6- अब सभी चीजों को ठंडा करके मिक्सर में अच्छी तरह पीस लें.
7- अब फिर से पैन में ऑयल डालें और ग्रेवी के लिए तैयार पेस्ट को पैन में डालकर तेल छोड़ने तक भूनें.
8- अब आपको इसमें फ्राई की हुई सोयाबीन चाप स्टिक्स डालना हैं. आप चाहें तो इन्हें दो हिस्सों में काट सकते हैं.
9- अब पैन को ढ़ककर 5-7 मिनट तक चाप के ग्रेवी में पकाएं.
10- गैस बंद कर दें और हरा धनिया पत्ती डालकर सोया चाप को गर्निश करें.
11- सोया मसाला करी को आप रोटी या पराठे के साथ खाएं.
12- घर में मेहमानों के आने पर आप ये सब्जी बना सकते हैं.
सेंधा नमक के फायदे - Pink Salt Benefits
मांसपेशियों की ऐंठन करे दूर
सेंधा नमक के सेवन से आपकी मांसपेशियों में होने वाली ऐंठन की परेशानियों को दूर किया जा सकता है। दरअसल, सेंधा नमक में इलेक्ट्रोलाइट्स के स्तर को कंट्रोल करने का गुण होता है जो मांसपेशियों की ऐंठन को कम कर सकता है। अगर आपकी मांसपेशियों में सूजन, दर्द या ऐंठन की परेशानी हो रही है तो इस स्थिति में गुनगुने पानी में सेंधा नमक को मिक्स करके पिएं। इससे आपको लाभ मिलेगा।
पाचन की परेशानी से दिलाए राहत
पाचन संबंधी समस्याओं को दूर करने के लिए सेंधा नमक का सेवन करें। सेंधा नमक का सेवन करने से सीने में जलन, खट्टी डकार, कब्ज इत्यादि की परेशानी को दूर किया जा सकता है।
गले की खराश करे दूर
बदलते मौसम के साथ गले में खराश, सर्दी जुकाम की परेशानी होना काफी आम हो जाता है। इस परेशानी को दूर करने के लिए सेंधा नमक आपके लिए लाभकारी हो सकता है। इससे गले में फंसे बैक्टीरियल समस्याओं से राहत पा सकते हैं। इसके लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिक्स करके गरारे करें।
मसूड़ों की परेशानी
मसूड़ों की समस्याओं जैसे- दर्द, सूजन इत्यादि को दूर करने के लिए सेंधा नमक का इस्तेमाल किया जा सकता है। इसके लिए गुनगुने पानी में सेंधा नमक मिक्स करके इससे कुल्ला करें। साथ ही खाने में इसे एड करें। इससे काफी लाभ मिलेगा।
घर पर बनाएं टेस्टी मशरूम-मटर पुलाव, जानें बनाने की सिपंल विधि
मशरूम मटर पुलाव बहुत ही टेस्टी होते है। जो कि मशरूम और मटर से बनते है। यह पूरी तरह से वेजिटेरियन होती है। मशरूम और पुलाव बिरयानी के बीच में आती है। जिसमें काजू, प्याज, मशरूम और मटर आदि का इस्तेमाल किया जाता है। तो फिर देर किस बात की आप भी
सामग्री
- 2 कप बासमती चावल
- 4 चम्मच घी या बटर
- 1 तेज पत्ता
- 4 चक्र फूल( star anise)
- 4 हरी इलायची
- 2 चम्मच बीच से कटे हुए काजू
- एक बड़ा कटा हुआ प्याज
- 1 कप मशरूम
- आधा कम मटर
- 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
- नमक स्वादानुसार
- 1 चम्मच गरम मसाला
- आधा चम्मच लाल मिर्च पाउडर
ऐसे बनाएं मशरूम मटर पुलाव राइस
सबसे पहले एक पैन में घी डालें और इसे गर्म करें। इसके बाद इसमें तेज पत्ता, चक्र फूल और हरी इलायची डालें। कुछ सेकंड बाद इसमे काजू डालकर हल्का ब्राउन होने दें। इसके बाद इसमें प्याज और लहसुन-अदरक का पेस्ट डाल दें और इसे हल्का ब्राउन होने दें।
अब इसमें मशरूम और हरी मटर डालें और फ्राई करें। फिर इसमें नमक, गरम मसाला और लाल मिर्च डालकर मिलाएं। फिर इसमें चावल डाल दें अच्छे से मिक्स करने के बाद इसमें पानी डालें और इसमें ढक्कन बंद करके पकने दें।
पक जाने के बाद ढक्कन हटा दें और चम्मच की सहायता से मिला लें। आपके टेस्टी मशरूम पुलाव बनकर तैयार है। इसे आप रायता और सलाद के साथ सर्व करें।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें सफलता प्राप्ति के लिए उपाय
अगर आपकी तरक्की में किसी प्रकार की कोई रुकावट आ रही है, तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन तुलसी की विधिवत पूजा-पाठ करें। इससे व्यक्ति को लाभ हो सकता है। साथ ही जीवन में आ रही रुकावटों से भी छुटकारा मिल सकता है। जीवन में खुशियों का आगमन हो सकता है।
बुद्ध पूर्णिमा के दिन करें सफलता प्राप्ति के लिए उपाय
अगर आप कार्यक्षेत्र में मेहनत करने के बाद भी सफलता नहीं मिल रही है, तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को मिश्री और दही का भोग लगाने से लाभ हो सकता है। साथ ही व्यक्ति को कार्यक्षेत्र में सफलता मिल सकती है।
आर्थिक स्थिति मजबूत करने के लिए उपाय
अगर आपको हमेशा पैसों की तंगी का सामना करना पड़ता है, तो बुद्ध पूर्णिमा के दिन रात्रि में चंद्रदेव को दूध में चीनी और चावल मिलाकर अर्घ्य दें। साथ ही मां लक्ष्मी को कौड़ियां अर्पित करें। इससे व्यक्ति को आर्थिक तंगी से छुटकारा मिल सकता है। साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा भी बनी रहती है।
रोज सुबह खाली पेट पी लें इस चीज का पानी, वजन घटाने से लेकर डाइजेशन तक, मिलेंगे ये गजब के फायदे
क्या हैं जीरे के पानी पीने के फायदे- Jeera Panee Peene Ke Fayde:
1. पाचन-
सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन करने से पाचन को बेहतर रखने में मदद मिल सकती है. असल में जीरे में ऐसे कम्पाउंड होते हैं, जो डाइजेस्टिव एंजाइम्स के प्रोडक्शन को तेज कर सकते हैं.
2. वजन घटाने-
आज की इस भागदौड़ भरी जिंदगी में लोग अपने खान-पान का सही से ख्याल नहीं रख पाते हैं और नतीजन वजन पर असर पड़ता है. वजन को घटाने के लिए आप रोजाना सुबह खाली पेट जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं.
3. सूजन-
जीरा पानी के रेगुलर सेवन से शरीर में सूजन को कम करने में मदद मिल सकती है. आपको बता दें कि जीरे में एंटी-इंफ्लेमेटरी गुणों वाले कम्पाउंड होते हैं, जो शरीर की सूजन को कम करने में मदद कर सकते हैं.
4. ब्लड शुगर-
ब्लड शुगर को कंट्रोल करने के लिए आप जीरे के पानी का सेवन कर सकते हैं. जीरे में मौजूद हाई फाइबर इंग्रीडिएंट और पोषक तत्वों के कारण है, जो इंसुलिन लेवल को नेचुरली रेगुलेट करने में मदद करता है.
5. इम्यूनिटी-
मौसम में बदलाव हो रहा है ऐसे में इम्यूनिटी को मजबूत रखना बेहद जरूरी है. मजबूत इम्यूनिटी शरीर को कई तरह के संक्रमण से बचाने में मदद कर सकती है. रोजाना सुबह जीरे के पानी का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है.
गर्मी में रोज पिएं ये 3 जूस, पेट रहेगा ठंडा और पाचनतंत्र होगा मजबूत
1- बेल का जूस- बेल को जूस भी बेहद ठंडा माना जाता है और आयुर्वेद में भी इसके बहुत फायदे हैं. इस जूस को बनाने के लिये मिक्सर की भी जरुरत नहीं. बेल को तोड़कर उसका पल्प एक बड़े बाउल में निकाल कर पानी के साथ किसी बड़े मैशिंग स्पून या हैंड से मिक्स कर दें. स्वाद बढ़ाने के लिये थोड़ा नमक, चाट मसाला और चीनी डाल सकते हैं. इसके बाद बड़ी छलनी से छानकर आइस क्यूब डालकर सर्व करें.
2- तरबूज का जूस- गर्मी में सबसे ज्यादा टेस्टी और हाइड्रेटिंग ड्रिंक है तरबूज का जूस. इसे बनाना बेहद आसान है और पीने में ये बेहद टेस्टी है. अच्छी बात ये कि अगर कोई तरबूज कम मीठा या थोड़ा कम लाल है तो उसे जूस में यूज कर सकते हैं. इसे बनाने के लिये तरबूज के बीज हटाकर मिक्सी के जूसर जार में अच्छी तरह पीस लीजिये. टेस्ट के लिये थोड़ी चीनी और काला नमक और डाल दीजिये. इसके बाद मोटी छलनी से छानकर आइस क्यूब डालकर सर्व करें.
3- होममेड लेमनेड- अगर नॉर्मल शिकंजी से बोर हो गये है तो ट्राई करें लेमनेड जिसकी रेसिपी बेहद सिंपल है और ये पीने में बेहद टेस्टी लगता है. इसके लिये नींबू , चीनी और ब्लैक सॉल्ट को अच्छी तरह मिक्स कर करके शिकंजी बना लें. सर्व करने से पहले इस मिक्चर में थोड़ा सोडा वाटर मिक्स करें जिससे ये बन जायेगा टेस्टी लेमनेड. थोड़ा ट्विस्ट देने के लिये शिकंजी में सॉल्ट की बजाय चाट मसाना और मिंट लीव्स भी डाल सकते हैं.
व्हाइट कुर्ती और आंखों पर काला चश्मा..के साथ इस अंदाज में वोट डालने पहुंचीं बॉलीवुड सितारे
अमिताभ बच्चन ने की वोटिंग
वोटिंग के लिए अमिताभ बच्चन व्हाइट कुर्ता और लाइट येलो कलर की नेहरु जैकेट में पहुंचे थे. वोट डालने के बाद वह अपनी पत्नी जया बच्चन का हाथ पकड़कर पोलिंग बूथ से बाहर निकल गए. अमिताभ बच्चन के बाद ऐश्वर्या राय का भी एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह वोटिंग के बाद बाहर निकलकर कैमरे के सामने पोज देती दिखीं. इस दौरान एक्ट्रेस ने व्हाइट शर्ट और जींस कैरी की थी. ऐश्वर्या के हाथ में प्लास्टर भी नजर आ रहा था.
मुंबई में फिल्मी सितारों ने डाले वोट,लोगों से भी की अपील
जाह्नवी कपूर, फरहा खान, जोया अख्तर, शाहिद कपूर और राजकुमार राव भी सुबह जल्दी वोट डालने वालों में थे।
शाहिद ने अपने इंस्टाग्राम पर वोटिंग के बाद स्याही लगी उंगली के साथ अपनी सेल्फी पोस्ट की। कैप्शन में उन्होंने लिखा, अपना वोट डालें। हर वोट कीमती है।
राजकुमार राव ने अंधेरी वेस्ट के ज्ञान केंद्र हाई स्कूल में वोट डालने के बाद मीडिया से कहा, मैंने अपना वोट डाल दिया है। बड़ी संख्या में बाहर निकलें और वोट दें।
जाह्नवी ने बांद्रा इलाके में वोट डाला और मीडिया कर्मियों के सामने स्याही लगी अपनी उंगली के साथ पोज दिया।
पहली बार , बॉलीवुड के 'खिलाड़ी अक्षय कुमार ने डाला वोट, सुबह 7 बजे ही मुंबई के एक पोलिंग बूथ पर वोट डालने पहुंचे.
आज महाराष्ट्र के मुंबई नगरी में आज मतदान हो रहा है. मतदान के देने के लिए बॉलीवुड सितारे भी पोलिंग बूथ में लाइन में लगकर अपने मताधिकार का इस्तेमाल कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि 56 साल के चुके अक्षय कुमार को सुबह-सुबह लाइन में लगकर वोट डालते दिखे. भारतीय नागरिकता लेने के बाद उन्होंने पहली बार वोट डाला है. वोट करने के बाद उन्होंने अपने फैंस से गुजारिश की है वो भी उनकी तरह वोट जरूर डालें. इसके साथ ही उन्होंने अपनी खुशी भी शेयर की है.
भारत की नागरिकता लेने के बाद बॉलीवुड एक्टर अक्षय कुमार ने पहली बार सोमवार (20 मई, 2024) को वोट किया. उन्होंने हिंदुस्तान की नागरिकता मिलने के बाद पहली बार मतदान करने को लेकर कहा कि बहुत अच्छा लग रहा है.
अक्षय कुमार ने मुंबई में वोट डालने के बाद कहा, ''मैं चाहता हूं कि भारत विकसित रहे और मजबूत रहे. इसको देखते हुए ही मेरा वोट है. मैंने वोटिंग सेंटर में लगभग 500-600 लोग खुद देखे हैं. ऐसे में अच्छा ही होगा.''
'ब्लूबेरी' खाने से लो-ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है.
ब्लूबेरी के एंटीऑक्सीडेंट और एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण कई तरह की दिल की बीमारियों में फायदा पहुंचा सकते हैं। ब्लड प्रेशर बढ़ाने वाले सॉल्यूबल एंजियोटेंसिन (हार्मोन) में कमी होने के कारण दिल की बीमारियां कम हो सकती हैं। ब्लूबेरी की लिपिड-कम करने वाली क्षमता दिल से जुड़ी समस्याओं को भी कम कर सकती हैं।
दिल को हेल्दी रखने में मददगार: कई अध्ययनों ने दावा किया है कि 'ब्लूबेरी' खाने से लो-ब्लड प्रेशर, कोलेस्ट्रॉल और दिल की बीमारी के खतरे को कम किया जा सकता है. अगर आप इस फल का रोजाना सीमित मात्रा में सेवन करेंगे तो ये ब्लड वैसल्स को आराम देकर और सूजन को कम करके दिल की बीमारी के खतरे को काफी हद तक कम कर सकते हैं.
वजन को कंट्रोल करने में मददगार: ब्लूबेरी में कैलोरी की मात्रा कम और फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है. यही वजह है कि ये फल वजन को कंट्रोल में रखने में आपकी काफी मदद कर सकते हैं.
स्किन के लिए फायदेमंद: ब्लूबेरी में विटामिन A, C और E होते हैं, जो स्किन को जरूरी पोषक तत्व प्रदान करते हैं. ये विटामिन प्रदूषण और यूवी किरणों से त्वचा की पूरी सुरक्षा करते हैं. ब्लूबेरी में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट बढ़ती उम्र के कारण त्वचा पर पड़ने वाले प्रभावों को धीमा कर सकता है
गर्मियों में सेहतमंद रहने के लिए खाएं ग्रीन सलाद, इस तरह करें तैयार
सलाद अधिकतर लोगों को पसंद होता है और वो अपने खाने में सलाद को जगह जरूर देते हैं, क्योंकि सलाद विटामिन्स, मिनरल्स और फाइबर जैसे जरूरी पोषक तत्वों से भरपूर होता है. ग्रीन सलाद को खाने से शरीर स्वस्थ्य रहता है, गर्मियों में तो सलाद का सेवन ज्यादा से ज्यादा करना चाहिए. इसे बनाने के लिए हरी पत्तेदार सब्जियां जैस पालक, पत्ता गोभी, खीरे का उहयोग आप कर सकती हैं. इसमें शिमला मिर्च, गाजर, टमाटर और प्याज भी डाला जाता है.
ग्रीन सलाद बनाने की विधि-
आप जब सलाद बनाएं तो सबसे पहले हरी पत्तेदार सब्जियों के साथ अन्य सब्जियों को अच्छी तरह से साफ पानी से धो कर रख दें, फिर इन सब्जियों को बारीक काट लें
इसके बाद काली मिर्च, नमक, शहद, दही और सिरके को एकसाथ मिलाकर मिक्सर में पीस लें.
इतना करने के बाद कटे हुए गाजर, ब्रोकली, बीन्स, पत्तागोभी, पालक, टमाटर, प्याज, खीरे और शिमला मिर्च को फ्रिज में ठंडा होने के लिए रखें.
अब काली मिर्च, नमक, शहद, दही और सिरके के पेस्ट में सारी सब्जियों को मिला दें. ग्रीन सलाद तैयार है, इसे बारीक कटे हुए हरे धनिया से सजाएं.
: घर पर बनाएं बाजार जैसा टेस्टी बर्गर, फॉलो करें ये स्टेप्स
बर्गर बनाने में क्या क्या लगता है
घर में क्रिस्पी आलू टिक्की वाला बर्गर बनाने के लिए आपको मैदा 2 चम्मच, ब्रेड क्रंब्स आधा कप, टोमेटो सॉस जरूरत के अनुसार, उबले और मैश किए 3 से 4 आलू, उबली हुई हरी मटर 2 चम्मच, प्याज गोल कटा हुआ, लेट्यूस (Lettuce Leaves), टमाटर गोल कटा हुआ, नमक स्वादानुसार, बर्गर 2, लाल मिर्च पाउडर 1 चम्मच, हल्दी 2 चुटकी, धनिया पाउडर 1 चम्मच, जीरा पाउडर 1 चम्मच, लहसुन पेस्ट आधा चम्मच, वेज मेयोनीज 2 चम्मच चाहिए होगा।
बर्गर बनाने की रेसिपी (Burger Recipe)
- सबसे पहले आप एक बड़े बाउल में उबले मैश किए हुए आलू डालें।
- अब इन आलू में मटर, हल्दी, नमक, लाल मिर्च, धनिया, जीरा पाउडर और लहसुन पेस्ट डालें और सभी को अच्छे से मिक्स करें।
- आलू के मिक्सचर को आलू से टिक्की का आकार दें और दूसरी तरफ मैदे में पानी मिलाकर घोल तैयार करें।
- अब आलू की टिक्की को मैदे के घोल में डुबाकर इसपर ब्रेड क्रंब्स लगाएं।
- बड़े एक पैन में तेल को गर्म करें और इसमें सभी टिक्कियों को डालकर गोल्डन होने तक तलें।
- अब बर्गर लें और इसपर वेज मेयोनीज, टोमेटो सॉस डालें और ऊपर से टिक्की रखें।
- टिक्की के ऊपर एक बार फिर मेयोनीज लगाएं और फिर प्याज, टमाटर और लेट्यूस (Lettuce Leaves) रखें।
- आखिरी में बर्गर का दूसरा भाग रखें और इसे सॉस के साथ सर्व करें।
- आप बर्गर में चीज का स्लाइस भी लगा सकते हैं।
