सियासत

नवरात्रि के नौवें दिन कैसे करे माता सिद्धिदात्री की पूजा, जानिए पूजन विधि

Navratri Special : आदि शक्ति मां भवानी की नवीं शक्ति को सिद्धिदात्री कहा जाता है।नवरात्रि पूजन के नवें दिन इनकी उपासना की जाती है। मां का यह रूप सभी सिद्धियों को प्रदान करने वाला है। मां सिद्धिदात्री की पूजा-अर्चना से सभी तरह की सिद्धियां प्राप्त होती है और लौकिक-परलौकिक सभी तरह की मनोकामनाओं की पूर्ति
होती हैं।

सिद्धिदात्री माता के पूजन की विधि

सर्वप्रथम कलश की पूजा व उसमें स्थित सभी देवी-देवताओ का ध्यान करना चाहिए। रोली, मोली, कुमकुम, पुष्प चुनरी आदि से मां की भक्ति भाव से पूजा करें। हलुआ, पूरी, खीर, चने, नारियल से माता को भोग लगाएं। इसके पश्चात माता के मंत्रों का जाप करना चाहिए। इस दिन नौ कन्याओं और एक बालक को घर में भोजन करना चाहिए। कन्याओं की आयु दो वर्ष से ऊपर और 10 वर्ष तक होनी चाहिए और इनकी संख्या कम से कम 9 तो होनी ही चाहिए।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 11 October 2024 : आज नवरात्रि महाअष्टमी, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 11 October 2024 : - राष्ट्रीय मिति आश्विन 19, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, अष्टमी, शुक्रवार, विक्रम संवत् 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 26, रबी-उल्सानी-07, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 11 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल पूर्वाह्न 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। अष्टमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 07 मिनट तक उपरांत नवमी तिथि का आरंभ।उत्तराषाढ़ नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 25 मिनट तक उपरांत श्रवण नक्षत्र का आरंभ। सुकर्मा योग अर्धरात्रोत्तर 02 बजकर 46 मिनट तक उपरांत धृतिमान योग का आरंभ। बव करण मध्याह्न 12 बजकर 07 मिनट तक उपरांत कौलव करण का आरंभ। चन्द्रमा पूर्वाह्न 11 बजकर 41 मिनट तक धनु उपरांत मकर राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार श्री दुर्गाष्टमी, महाष्टमी, सरस्वती-बलिदान, महानवमी (व्रत एवं पूजा)।

सूर्योदय का समय 11 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 11 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 55 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 11 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 41 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 3 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 43 मिनट से से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 55 मिनट से 6 बजकर 20 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 46 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 11 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक। वहीं, सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक गुलिक काल रहेगा। दोपहर में 3 बजकर 30 मिनट से 4 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 8 बजकर 39 मिनट से 9 बजकर 25 मिनट तक।
आज का उपाय : आज छोटी कन्याओं को हलवा और चने का भोग लगाएं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 11 October 2024: आज नवरात्रि की महानवमी के दिन इन राशि वालों के घर बरसेगा सौभाग्य...पढिये आज का अपना राशिफल

11 October2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और शुक्रवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का नौवां दिन है। आज देर रात 2 बजकर 46 मिनट तक सुकर्मा योग रहेगा। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 26 मिनट तक उत्तराषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 11 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज का दिन आपके लिये शानदार रहने वाला है। स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई पर ध्यान देंगे। आज किसी खास प्रयोजन को लेकर यात्रा संबंधी प्रोग्राम बन सकता है। घर में नजदीकी संबंधियों का आगमन होगा और घर में सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। घर के बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद अवश्य लें और उनका मान-सम्मान व आदर करें। आज आपको अपने व्यवहार में कुछ सुधार लाने की भी जरूरत है।

  1. शुभ रंग- मैरून
  2. शुभ अंक- 6

 

वृष राशि-

आज का दिन आपके लिए बढ़िया रहने वाला है। आज आपको कोई नई जानकारी मिलेगी आपके लिए यह जानकारी भविष्य में फायदेमंद साबित होगी। आज काम जिस तरह चल रहे हैं, अभी उनमें किसी तरह का भी बदलाव लाने की कोशिश ना करें। अगर व्यवसाय में कोई नया काम शुरू करने की योजना बना रहे हैं तो उससे संबंधित और अधिक जानकारी हासिल करना जरूरी है।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 3

मिथुन राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज अचानक ही किसी मित्र से मुलाकात होगी और विशेष मुद्दों पर लाभदायक विचार विमर्श भी होगा। मानसिक सुकून पाने के लिए धार्मिक और आध्यात्मिक

गतिविधियों में समय बिताएंगे। आज नकारात्मक सोच से बचने की कोशिश करें। बेहतर होगा ज्ञानवर्धक और उत्तम साहित्य पढ़ने में अपना समय लगाएं। आज आपके कार्यस्थल पर काम ज्यादा रहेगा।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 5

कर्क राशि-

आज का दिन आपके लिए उमंग से भरा रहने वाला है। आज किसी अनुभवी व्यक्ति का सानिध्य मिलेगा, जिससे नई ऊर्जा और स्फूर्ति महसूस करेंगे। कोई खास कार्य सिद्धि भी संभव है। दूसरों से उम्मीद करने के बजाय अपनी मेहनत और क्षमता पर विश्वास रखें। आज सहज तरीके से अपने कार्यों को व्यवस्थित करते चलें। आप किसी जरूरत का सामान खरीदने मार्केट जाएंगे जहां आपकी मुलाकात किसी परिचित से होगी।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

सिंह राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपके तय किए काम समय से पूरे होते हुए नजर आ रहे हैं साथ ही कुछ काम वक्त से पहले पूरे करने की वजह से खुद के लिए प्रसन्नता मिलेगी। समस्याओं से घबराने के बजाय उनको सुलझाने की कोशिश करें। जो चीजें महत्वपूर्ण हैं उनको खुद ही संभालें और जरूरत हो तो किसी अनुभवी की सलाह भी लें।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 9

कन्या राशि-

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आपके बच्चे बिजनेस में आपका पूरा स्पोर्ट करेंगे। पूंजी के उचित निवेश के लिए आपको किसी अनुभवी से सलाह लेनी चाहिए। अपने अहम् पर काबू करके परिस्थिति को ठीक से समझने की कोशिश करेंगे, तो आपको आसानी से हल मिल जाएगा। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। कुल मिलाकर आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है। काम करने के तरीकों में बदलाव करेंगे और व्यवस्थित रहेंगे तो इससे आपके काम जल्दी निपटेंगे। आज किसी से अनबन की स्थिति में अपने गुस्से पर काबू रखें। आज लंबी यात्रा का प्रोग्राम बन सकता है। जोखिम भरे कामों से दूर रहें। आज किसी काम में जल्दबाजी और गुस्सा नहीं करेंगे तो आपका काम आसानी से हो जाएगा।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है। आज बिजनेस में बहुत संजीदगी और गंभीरता से काम करने की जरूरत है। बिजनेस बढ़ाने की योजनाओं पर एक बार फिर से विचार करें। कोई भी छोटा-बड़ा फैसला लेते वक्त किसी एक्सपर्ट की सलाह से आपको मुनाफा होगा। आज पारिवारिक माहौल व्यवस्थित रखने में आपकी मदद कारगर साबित होगी, आज रुके हुए पैसे की वापसी भी हो सकती है।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 7

धनु राशि-

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहने वाला है। आज दोस्तों और रिश्तेदारों से पूरी मदद मिलेगी। खास काम के सिलसिले में बातचीत भी होगी। किसी महत्वपूर्ण कार्य को करने से पहले घर के सदस्यों की सलाह लेना आपके लिए बहुत ही लाभदायक रहेगा। आज कोई सुखद समाचार मिलने से भावनात्मक रूप से आप अपने आपको बढ़िया महसूस करेंगे। आज कुछ समय एकांत अथवा आध्यात्मिक स्थल पर बिताएंगे।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 8

मकर राशि-

आज का दिन आपके लिए खुशहाल रहने वाला है। आज आपके मन में किसी प्रकार का डर रहेगा लेकिन डरने की बात नहीं है यह आपकी ओवर थिन्किंग के कारण हो सकता है। आज कार्यस्थल की व्यवस्था में कुछ परिवर्तन लाने की भी जरूरत है। टूर-एंड-ट्रेवल्स और मीडिया संबंधी व्यवसाय में सुधार आएगा। आज कार्यभार अधिक होने की वजह से ओवरटाइम करना पड़ेगा। आज अपने मनोबल को मजबूत बनाने के लिए मेडिटेशन का सहारा लेंगे।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 5

कुंभ राशि-

आज का दिन आपके लिए फेवरेबल रहने वाला है। घर में सुखद और अच्छा माहौल रहेगा, शाम का समय बड़े बुजुर्गों के साथ बिताएंगे। ऑफिस में कुछ राजनीति जैसा माहौल रह सकता है। आज जीवनसाथी का आपके प्रति पूर्ण सहयोग रहेगा। लवमेट के साथ घूमने का भी प्रोग्राम बनेगा। आज आपके व्यवहार में पॉजिटिव बदलाव आयेगा, इससे घरवाले आपसे प्रसन्न रहेंगे।

  1. शुभ रंग- आसमानी
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज का दिन आपके लिए बहुत अच्छा रहेगा। आज पैसों से जुड़ी समस्याओं को सुलझाने की कोशिश करेंगे। आज पारिवारिक और व्यवसायिक गतिविधियों में संतुलन बना कर रखने से उचित व्यवस्था बनी रहेगी। स्टूडेंट को अपने अध्ययन और करियर में एकाग्रता रखने से उचित परिणाम मिलेंगे। बच्चों की समस्याओं का समाधान निकालने के लिए कुछ समय उनके साथ जरूर बिताएं। आज अपनी कार्यक्षमता के अनुसार आपको कुछ बड़े अवसर भी मिल सकते हैं।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

राजकीय सम्मान के साथ पंचतत्व में विलीन हुए रतन टाटा, अंतिम संस्कार में शामिल हुए गृहमंत्री अमित शाह

Ratan Tata Death : दिग्गज उद्योगपति और टाटा समूह के चेयरमैन रतन टाटा (Ratan Tata Death ) का बुधवार (9 अक्टूबर 2024) देर रात मुंबई के कैंडी अस्पताल में रात करीब 11:30 बजे निधन हो गया. वह 86 वर्ष के थे. रतन टाटा पंचतत्व में विलीन हो गए. वर्ली के श्मशान घाट में राजकीय सम्मान के साथ उनका अंतिम संस्कार किया गया. उनकी अंतिम यात्रा में गृह मंत्री अमित शाह के साथ-साथ विभिन्न क्षेत्रों के कई गणमान्य व्यक्ति मौजूद थे.

दिग्गज उद्योगपति रतन टाटा के निधन से देश विदेश की हस्तियों ने शोक जाहिर किया है. महाराष्ट्र-झारखंड जैसे राज्यों में एक दिन का राजकीय शोक रखा गया. पीएम मोदी ने भी उनके निधन पर दुख जाहिर किया.
और पढ़ें ...

आसमानी आफत से नहीं बच पाए महादेव, तेज आवाज के साथ आई रोशनी, फिर शिवलिंग का हुआ ऐसा हाल

बुदनी : क्षेत्र के भेरुंदा जनपद क्षेत्र के प्रसिद्ध नर्मदा घाट नीलकंठ में मां नर्मदा व कौशल्या त्रिवेणी संगम पर स्थित नीलकंठेश्वर महादेव मंदिर मे बुधवार को शाम को आकाशीय बिजली गिरने के चलते शिवलिंग क्षतिग्रस्त हो गया।

मंदिर के पास में ही अनुष्ठान कर रहे ब्राह्मणों ने बताया कि हमें सिर्फ तेज प्रकाश दिखाई दिया, और आकाशीय बिजली गिर गई। जब शिवलिंग देखा तो चटक हुआ नजर आया।

सूचना के बाद स्थानीय प्रशासन मौके पर पहुंचा और जांच की गई। वही अनुष्ठान कर रहे लोगो ने बताया कि तेज बारिश हो रही, इस दौरान एक चमकती रोशनी दिखाई दी। देखा तो शिवलिंग खंडित हो गया।

वही कई लोगो का मानना है कि आकाशीय बिजली ने मंदिर में प्रवेश कहा से किया, यह एक रहस्य बना हुआ है। क्योकि आकाशीय बिजली कहा से आई, इसका कोई प्रमाण नही है, ना तो मंदिर के छत मे किसी स्थान पर कोई छेद है, जहां से बिजली अंदर आई हो ओर ना ही खिड़की पर लगे कांच को कोई नुकसान हुआ है।

लेकिन शिवलिंग पर पड़ी दरार एक रहस्य बनी हुई है। कि अगर आकाशीय बिजली से हुआ जो प्रत्यक्षदर्शी बता रहे है तो आकाशीय बिजली ने मंदिर में प्रवेश कहा से किया है। वही कुछ लोगो का मानना है कि मंदिर की शिखर पर लगे त्रिशूल ने तड़ित चालक का काम किया हो जिससे आकाशीय बिजली मंदिर मे प्रवेश कर गई।

और पढ़ें ...

जानिए कौन होगा रतन टाटा का उत्तराधिकारी

दिल्ली ;- रतन टाटा के यूं चले जाने से पूरे देश में गम का माहौल है। उनके चाहने वालों को आज वे बहुत याद आ रहे हैं। साथ ही लोगों के मन में अब यह सवाल भी है कि रतन टाटा का अगला उत्तराधिकारी कौन होगा। उनकी 3800 करोड़ रुपये की संपत्ति का वारिस कौन होगा? आइए जानते हैं।

सभी जानते हैं कि रतन टाटा ने कोई शादी नहीं की थी। इसलिए उनकी कोई संतान भी नहीं है। ऐसे में रतन टाटा की संपत्ति का वारिस कौन होगा, इसे लेकर काफी अटकलें लगाई जा रही हैं। इस समय रतन टाटा के सौतेले भाई नोएल टाटा संभावित उत्तराधिकारियों में टॉप पर चल रहे हैं। नोएल टाटा, रतन टाटा के पिता नवल टाटा की दूसरी पत्नी सिमोन से जन्मे हैं। परिवार का हिस्सा होने के कारण भी उत्तराधिकारियों में नोएल टाटा का नाम काफी ज्यादा लिया जा रहा है। नोएल टाटा के तीन बच्चे हैं। ये माया टाटा, नेविल टाटा और लिया टाटा हैं। ये भी रतन टाटा की संपत्ति के संभावित उत्तराधिकारियों में शामिल हैं।

और पढ़ें ...

86 साल की उम्र में पद्म विभूषण रतन टाटा का निधन, शोक में डूबा देश

दिल्ली :- देश के जाने माने उद्योगपति रतन टाटा का 86 साल की उम्र में निधन हो गया है. रतन टाटा पिछले कई दिनों से मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में एडमिट थे. इलाज के दौरान उनकी हालत खराब होने के बाद उन्हें आईसीयू में रखा गया था. बुधवार देर रात टाटा ग्रुप की ओर से उनके निधन की पुष्टि की गई.

उद्योगपति रतन टाटा की सोमवार को तबीयत खराब होने की खबर सामने आई थी. रतन टाटा ने खुद ‘एक्स’ पर पोस्ट कर अफवाह ना फैलाने की अपील की थी. उन्होंने कहा था कि वह रुटीन चेकअप के लिए आए हैं. हालांकि बुधवार देर शाम उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें आईसीयू में भर्ती कराया गया. देर रात सबसे पहले कारोबारी हर्ष गोयनका ने सोशल मीडिया पर उनके निधन की जानकारी दी. इसके बाद टाटा ग्रुप ने भी उनके निधन की पुष्टि की.

कारोबारी हर्ष गोयनका ने अपने एक्स हैंडल पर पोस्ट करते हुए कहा कि घड़ी ने टिक-टिक बंद कर दी है. टाइटन का निधन हो गया. #RatanTata ईमानदारी, नैतिक नेतृत्व और परोपकार की एक मिसाल थे, जिन्होंने व्यापार और उससे परे की दुनिया पर एक अमिट छाप छोड़ी है. वह हमारी यादों में हमेशा ऊंचे स्थान पर रहेंगे.

राष्ट्रपति-प्रधानमंत्री तक ने किया शाेक व्यक्त
देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने रतन टाटा के निधन पर कहा कि पद्म विभूषण और पद्म भूषण से सम्मानित रतन टाटा की मृत्यु के बाद देश ने ऐसे प्रतीक को खोया है देश के निर्माण निर्माण में अहम योगदान दिया है.

उन्होंने टाटा ग्रुप की विरासत को आगे बढ़ाते हुए इंटरनेशनल लेवल पर लेकर गए. वहीं दूसरी ओर देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि श्री रतन टाटा जी का सबसे अनूठा पहलू बड़े सपने देखना और दूसरों को कुछ देने के प्रति उनका जुनून था. वह शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, स्वच्छता, पशु कल्याण जैसे मुद्दों को आगे बढ़ाने में सबसे आगे रहे थे.

और पढ़ें ...

शारदीय नवरात्रि के आठवें दिन कैसे करे महागौरी की पूजा, जानिए पूजा की खास विधि

Navratri Special : शारदीय नवरात्रि का आज आठवां दिन हैं। इसे महाअष्टमी भी कहते हैं। मां दुर्गा के नौ रुपों में महागौरी की पूजा का विशेष महत्व है। इस स्वरूप को कठिन से कठिन समस्याओं का समाधान करने वाली, समृद्धि और सुख का वरदान देने वाला माना जाता है। मान्यता है कि मां की पूजा-अर्चना से सुख-शांति, यश, वैभव और मान-सम्मान प्राप्त होता है।

महत्व: महाअष्टमी के दिन महागौरी की पूजा होती है। सुंदर, अति गौर वर्ण होने के कारण इन्हें महागौरी भी कहा जाता है। महागौरी की आराधना से असंभव कार्य भी संभव हो जाते है। समस्त पापों का नाश होता है। सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती और हर मनोकामना पूर्ण होती है।

आज के पूजन की विधि : महाअष्टमी तिथि की शुरुआत दोपहर 12:30 बजे होगी और 11 अक्टूबर को 12:05 बजे समाप्त होगी. महागौरी की पूजा के लिए भक्तों को बह्म मुहूर्त में उठकर स्नान से निवृत्त होना चाहिए. सफेद रंग के वस्त्र पहनकर घर के मंदिर को साफकर गंगाजल से शुद्ध करना चाहिए. फिर चौकी पर चांदी, तांबे या मिट्टी के घड़े में पानी भरकर और उस पर नारियल रखकर कलश स्थापना करें. इसके बाद व्रत का संकल्प लें और पूरी श्रद्धा के साथ महागौरी की पूजा करें.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 10 October 2024 : आज नवरात्रि का 8वां दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 10 October 2024 :  राष्ट्रीय मिति आश्विन 18, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, सप्तमी, बृहस्पतिवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 25, रबि-उल्सानी-06, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 10 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल अपराह्न 01 बजकर 30 मिनट से 03 बजे तक।

सप्तमी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत अष्टमी तिथि का आरंभ। अतिगण्ड योग अगले दिन तड़के 04 बजकर 37 मिनट तक उपरांत सुकर्मा योग का आरंभ। वणिज करण मध्याह्न 12 बजकर 32 मिनट तक उपरांत बव करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार सरस्वती पूजन, भद्रकाली अवतार।

सूर्योदय का समय 10 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 19 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 10 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 56 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 10 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 30 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 4 मिनट से 2 बजकर 50 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 43 मिनट से से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 56 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक। अमृत काल सुबह 6 बजकर 19 मिनट से 7 बजकर 46 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 9 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल दोपहर में 1 बजकर 30 मिनट से 3 बजे तक। वहीं, सुबह में 9 बजे से 10 बजकर 30 मिनट तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 6 बजे से 7 बजकर 30 मिनट तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल सुबह में 10 बजकर 12 मिनट से 10 बजकर 58 मिनट तक। इसके बाद दोपहर में 2 बजकर 50 मिनट से 3 बजकर 37 मिनट तक। भद्राकाल का समय मध्यरात्रि में 12 बजकर 31 मिनट से 12 बजकर 24 मिनट तक।

आज का उपाय : आज मां दुर्गा का मालपुआ और खीर का भोग लगाएं।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 10 October 2024: आज मां महागौरी इन जातकों का लगाएंगी बेड़ा पार...पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

10 October2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि सप्तमी और गुरुवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। आज शारदीय नवरात्र का आठवां दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 41 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा गुरु वृष राशि में वक्री हो चुके हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 10 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: आज किसी रुके हुए कार्य को पूरा करने में बड़ों की सलाह लेना उचित रहेगा। नवविवाहित लोगों के जीवन में खुशियों का आगमन होगा। युवाओं के लिए सफलता के नए दरवाजे खुलेंगे। आपको बच्चों के साथ कुछ समय बिताने का मौका मिलेगा, जिससे वे बहुत खुश होंगे। लवमेट के रिश्ते में और मधुरता बढ़ेगी। माता को पुष्प अर्पित करें, बच्चों की तरक्की होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

वृष राशि: आज आपका मन आनंदित रहेगा। जो लोग स्टेशनरी का कार्य करते हैं, उनको आज उम्मीद से अधिक लाभ होने वाला है। पिता जी आपको आज कोई जरूरत का सामान गिफ्ट करेंगे। आज आपको स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से छुटकारा मिलेगा। आज आपका दिन बडें बुजुर्गों के साथ बीतेगा। कारोबार में आ रही समस्याएं समाप्त होंगी। मां दुर्गा की आरती करें, घर में सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि: आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। जो लोग राजनीति से जुड़े हैं, उन्हें कोई बड़ी जिम्मेदारी मिलेगी, आज लोगों के बीच आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी। छोटे स्तर पर व्यापार करने वालों को बड़ा लाभ होगा। लवमेट के लिए आज का दिन रिश्तों में मिठास बढ़ाने वाला रहेगा। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, कार्यक्षेत्र में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

कर्क राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको संभलकर फैसले लेने की जरूरत है। अगर आप खुद का बिजनेस करते हैं, तो आपको किसी से भी बात करते समय अपने शब्दों पर ध्यान देना चाहिए। आपको किसी काम में भाई का सहयोग प्राप्त होगा। शिक्षकों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा, जिससे आपका मन पूरे दिन प्रसन्न रहेगा। माता के सामने घी का दीपक जलायें, कारोबार में बरकत होगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि: आज के दिन आप हर तरह से चिंता मुक्त रहेंगे। महिलाओं के लिए दिन बड़ा ही अच्छा रहेगा। कॉमर्स फील्ड से जुड़े छात्रों को कुछ अच्छा सीखने को मिलेगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज पदोन्नति होने के योग बने हुए हैं। आज आपको व्यापार में आर्थिक लाभ होने की सम्भावना है। अगर आप वाहन लेने का मन बना रहे है तो आज का दिन अच्छा है। कन्या का आशीर्वाद लें, समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि: आज हर कोई आपके साथ चलने की कोशिश करेगा। जो लोग कोर्ट-कचहरी के मामलो से जुड़े हैं, उनके कार्य आज समय से पूरे हो जाएंगे। आपको ऑफिस में मिले नये प्रोजेक्ट को पूरा करने में जूनियर्स का सहयोग मिलेगा। आज घर पर किसी धार्मिक कार्यक्रम का आयोजन करेंगे। माता महागौरी के मंत्र का जप करें, तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 7

तुला राशि: आज आपके रूके हुए जरूरी काम समय से पूरे हो जाएंगे। जो लोग थियेटर से जुड़े हैं, उन्हें आज सुनहरे अवसर मिलने वाले है। राजनीति से जुड़े लोगों को आज नई जिम्मेदारी मिलने वाली हैं। आज आपके दाम्पत्य रिश्तें में मधुरता आयेगी। जो लोग नौकरी कर रहें हैं, उनके प्रमोशन होने के योग बने हुए हैं। आज बच्चों के साथ शाम को घर पर गेम खेलकर समय व्यतीत करेंगे। हल्दी का तिलक लगायें, भाग्य का साथ मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि: आज पूरे दिन आपके मन में प्रसन्नता बनी रहेगी। अगर आप कोई नया करोबार शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं, तो परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आज आपका ध्यान किसी घरेलू कार्य को पूरा करने पर लगेगा। आज आपको घर के बुजुर्गों के सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत है। आज आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। माता के दर्शन करें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि: आज आपको जीवन में नया मुकाम प्राप्त होगा। जो लोग फैशन डिजाइनर हैं, आज उनके दिमाग में अच्छे क्रिएटिव थॉट आयेंगे। आज आपके द्वारा किये गए सामाजिक कामों की तारीफ होगी। ट्रांसपोर्ट के कार्यों से जुड़े लोगों को मुनाफा होगा। दाम्पत्य जीवन में चल रही नोक-झोंक आज समाप्त हो जायेगी। माता को नारियल अर्पित करें, आपकी बिजनेस से रिलेटेड समस्याएं दूर होगी।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 6

मकर राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। जो लोग बिजनेसमैन हैं, उन्हें आज किसी यात्रा पर जाना पड़ सकता है। अगर लम्बे समय से किसी बात को लेकर परेशान हैं तो उसे जीवनसाथी के साथ शेयर करे, मन को शांति मिलेगी। किसी को बिना सोचे-समझे पैसा उधार देने से बचें। छात्रों के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। लवमेट से उपहार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। गाय को रोटी खिलाएं, कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि: आज आपका दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। जो लोग लेखक हैं, आज उनके विचारों का सम्मान होगा। आज सोशल मीडिया पर एक्टिव रहना आपके लिए बहुत फायदेमंद साबित होगा। आज आपकी बात किसी पुराने दोस्त से होगी। अविवाहितो को आज विवाह के अच्छे प्रस्ताव आयेंगे। बच्चे आज पढ़ाई से ज्यादा खेलने में ध्यान लगायेंगें। धर्मस्थल पर रुई के बत्ती का दान करें, तरक्की के नये मार्ग मिलेंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

मीन राश: आज आप अपने सोचे हुये कार्यो को जल्दी पूरा करने में सफल होंगे। इस राशि के जो लोग लोहे का बिज़नेस करते हैं, आज उनको उम्मीद से अधिक मुनाफा होगा। भाई से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। इस राशि के जो लोग सरकारी नौकरी कर रहे हैं, उन्हें कोई खुशखबरी मिलेगी। जमीन-जायदाद से जुड़े मामलों का समाधान निकलेगा। बड़ों का आशीर्वाद लें, आर्थिक स्थिति बेहतर होगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

मोदी सरकार का बड़ा फैसला, 2028 तक गरीबों को मुफ्त अनाज, कैबिनेट ने दी मंजूरी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की अध्यक्षता में केंद्रीय मंत्रिमंडल ने प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना (पीएमजीकेएवाई) और अन्य कल्याणकारी योजनाओं आदि सहित सरकार की सभी योजनाओं के तहत पोषण युक्त (फोर्टिफाइड) चावल की सार्वभौमिक आपूर्ति को इसके वर्तमान स्वरूप में जुलाई 2024 से दिसंबर 2028 तक जारी रखने की मंजूरी दे दी है। चावल को पोषण युक्त करने की पहल पीएमजीकेएवाई (खाद्य सब्सिडी) के हिस्से के रूप में भारत सरकार द्वारा 100 प्रतिशत वित्त पोषण के साथ केंद्रीय क्षेत्र की एक पहल के रूप में जारी रहेगी। इसके कार्यान्वयन के लिए एक एकीकृत संस्थागत तंत्र प्रदान किया जाएगा।

देश में पोषण सुरक्षा की आवश्यकता पर 75वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री के संबोधन के अनुरूप, देश में एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए "लक्षित सार्वजनिक वितरण प्रणाली (टीपीडीएस), अन्य कल्याणकारी योजनाओं, एकीकृत बाल विकास सेवा (आईसीडीएस), सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों (यूटी) में पीएम पोषण (पूर्ववर्ती एमडीएम) के माध्यम से पोषण युक्त चावल की आपूर्ति" पहल शुरू की गई। अप्रैल 2022 में आर्थिक मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीईए) ने मार्च 2024 तक चरणबद्ध तरीके से पूरे देश में पोषण युक्त चावल को उपलब्ध कराने की पहल को लागू करने का निर्णय लिया। अब तक सभी तीन चरण सफलतापूर्वक पूरे हो चुके हैं और सरकार की सभी योजनाओं में पोषण युक्त चावल की आपूर्ति के लिए सार्वभौमिक कवरेज का लक्ष्य मार्च 2024 तक हासिल कर लिया गया है।

राष्ट्रीय परिवार स्वास्थ्य सर्वेक्षण (एनएफएचएस-5) के 2019 और 2021 के बीच किए गए सर्वेक्षण के अनुसार, भारत में एनीमिया अभी भी एक व्यापक स्वास्थ्य समस्या बनी हुई है, जो विभिन्न आयु समूहों और आय स्तरों के बच्चों, महिलाओं तथा पुरुषों को प्रभावित करती है। आयरन की कमी के अलावा, विटामिन बी12 और फोलिक एसिड जैसे अन्य विटामिन और खनिज की कमी देश की आबादी के समग्र स्वास्थ्य और उत्पादकता को प्रभावित करती है।

खाद्य पदार्थों को पोषण युक्त बनाने की प्रक्रिया का उपयोग दुनिया भर में लोगों में एनीमिया और सूक्ष्म पोषक तत्वों की कमी को दूर करने के लिए एक सुरक्षित और प्रभावी उपाय के रूप में किया गया है। भारतीय संदर्भ में सूक्ष्म पोषक तत्वों की आपूर्ति के लिए चावल एक आदर्श साधन है क्योंकि देश की 65 प्रतिशत आबादी चावल का उपयोग मुख्य भोजन के रूप में करती है। चावल फोर्टिफिकेशन में एफएसएसएआई द्वारा निर्धारित मानकों के अनुसार नियमित चावल (कस्टम मिल्ड राइस) में सूक्ष्म पोषक तत्वों (आयरन, फोलिक एसिड, विटामिन बी 12) से भरपूर पोषण युक्त हिस्से (राइस कर्नेल) को शामिल किया जाता है।

और पढ़ें ...

मिथुन चक्रवर्ती को मिला दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, राष्ट्रपति ने किया सम्मानित

दिल्ली :- दिल्ली में सोमवार को 70वें राष्ट्रीय पुरस्कार दिए गए. इसमें फिल्मी जगत के लोगों को भारतीय सिनेमा में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया गया. वही भारतीय सिनेमा में योगदान के लिए दिग्गज अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादासाहेब फाल्के पुरस्कार से नवाजा गया. विज्ञान भवन में आयोजित 70वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स समारोह के साथ ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने उन्हें ये सम्मान दिया. इस दौरान वहां कार्यक्रम में भारतीय सिनेमा के तमाम बड़े सितारे मौजूद रहे. इस बड़े मौके पर मिथुन चक्रवर्ती ने अपनी जिंदगी से जुड़ी कई अहम बातें वहां शेयर कीं.
मिथुन चक्रवर्ती ने इस दौरान बताया कि फिल्म इंडस्ट्री में त्वचा के रंग की वजह से उन्हें कितनी मुश्किलों का सामना करना पड़ा. उन्होंने कहा, “मुझसे कहा गया था ‘फिल्म इंडस्ट्री में काला रंग नहीं चलेगा’. जितना अपमान हो सकता था, हुआ.” हालांकि तमाम मुश्किलातों के बावजूद मिथुन ने फिल्म इंडस्ट्री में अपनी खास जगह बनाई. उन्होंने अपने डांस को अपनी ताकत बनाया. इस दौरान उन्होंने अपनी लाइफ का मंत्रा भी शेयर किया. मिथुन ने कहा, “खुद सो जाना लेकिन अपने सपनो को मत सोने देना.”

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang, 9 October 2024 : आज नवरात्रि का 7वां दिन, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय

Aaj Ka Panchang, 9 October 2024 : राष्ट्रीय मिति आश्विन 17, शक संवत 1946, आश्विन, शुक्ल, षष्ठी, बुधवार, विक्रम संवत 2081। सौर आश्विन मास प्रविष्टे 24, रबी-उल्सानी-05, हिजरी 1446 (मुस्लिम) तदनुसार अंग्रेजी तारीख 09 अक्टूबर सन् 2024 ई। सूर्य दक्षिणायन, दक्षिण गोल, शरद ऋतु। राहुकाल मध्याह्न 12 बजे से 01 बजकर 30 मिनट तक। षष्ठी तिथि मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट तक उपरांत सप्तमी तिथि का आरंभ।मूल नक्षत्र अगले दिन सुबह 05 बजकर 15 मिनट तक उपरांत पूर्वाषाढ़ नक्षत्र का आरंभ। सौभाग्य योग प्रातः 06 बजकर 37 मिनट तक उपरांत शोभन योग का आरंभ। तैतिल करण मध्याह्न 12 बजकर 15 मिनट तक उपरांत वणिज करण का आरंभ। चन्द्रमा दिन रात धनु राशि पर संचार करेगा।

आज के व्रत त्योहार सरस्वती आह्वान।

सूर्योदय का समय 9 अक्टूबर 2024 : सुबह 6 बजकर 18 मिनट पर।
सूर्यास्त का समय 9 अक्टूबर 2024 : शाम में 5 बजकर 58 मिनट पर।

आज का शुभ मुहूर्त 9 अक्टूबर 2024 :
ब्रह्म मुहूर्त सुबह 4 बजकर 40 मिनट से 5 बजकर 29 मिनट तक। विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 5 मिनट से 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगा। निशिथ काल मध्‍यरात्रि रात में 11 बजकर 44 मिनट से से 12 बजकर 33 मिनट तक। गोधूलि बेला शाम 5 बजकर 58 मिनट से 6 बजकर 22 मिनट तक। अमृत काल सुबह 7 बजकर 46 मिनट से 9 बजकर 13 मिनट तक।

आज का अशुभ मुहूर्त 9 अक्टूबर 2024 :
राहुकाल दोपहर में 12 बजे से 1 बजकर 30 मिनट पर। वहीं, सुबह में 10 बजकर 30 मिनट से 12 बजे तक गुलिक काल रहेगा। सुबह में 7 बजकर 30 मिनट से 9 बजे तक यमगंड रहेगा। दुर्मुहूर्त काल दोपहर में 11 बजकर 45 मिनट से 12 बजकर 31 मिनट तक।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 9 October 2024: माता कालरात्रि की कृपा से इन लोगों के जीवन में आएगी खुशहाली, हर क्षेत्र में करेंगे प्रगति, पढ़ें आज का राशिफल

9 October2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि षष्ठी और बुधवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 15 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का छठवां दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 53 मिनट तक शोभन योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 15 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपको करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही लोगो के बीच आपकी प्रसंशा होगी। अगर आप कोई नया व्यापार शुरू करना चाहते है तो घरवालों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज आपको कोई ऐसी बात पता लग सकती है, जिससे आपको खुशी महसूस होगी। किसी मित्र की सहायता करने का योग बनेगा। माता कालरात्रि के सामने घी का दीपक जलाएं, धन धान्य में बढोतरी होगी ।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि

आज किस्मत आप पर मेहरबान रहेगी। आज आपको अचानक कुछ ऐसा हासिल होगा, जिसकी आपको बहुत दिनों से तलाश थी। जो लोग टूर एंड ट्रेवल्स के बिजनेस से जुड़े हैं, उनके लिए आज का दिन लाभदायक रहने वाला है। आज आपको किसी बड़ी कंपनी के साथ साझेदारी करने का मौका मिलेगा, जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा लाभ मिलेगा । जीवनसाथी आज आपसे प्रसन्न रहेंगे। मां दुर्गा की आरती करें, घर का माहौल खुशनुमा बना रहेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि

आज का दिन खुशियाँ देने वाला साबित होगा। बच्चे आज अपनी पढाई का शेड्यूल बदलेंगे, पढने में मन लगा रहेगा | शिक्षा के क्षेत्र से जुड़े लोगों को आज कुछ नया सीखने का अवसर मिलेंगा। नौकरी कर रहे लोगों का आज प्रमोशन के योग बन रहे है। महिलाओं को आज ऑफिस मे वर्कलोड कम रहेगा, जिससे आप अपने वर्क कों टाइमली पूरा कर लेंगे । जल में कुछ दाने चावल के डालकर भगवान सूर्य को अर्घ्य दें, स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा ।

  • शुभ रंग- वाइलेट
  • शुभ अंक- 1

कर्क राशि

आज आपका दिन मिला जुला रहने वाला है। आज किसी अनजान व्यक्ति पर ज्यादा भरोसा ना करें। छात्रों को पढ़ाई में आज और ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी, अच्छा रिजल्ट देखने कों मिलेगा । जो लोग कपड़े के व्यापारसे जुड़े हैं, उनके काम की गति बढेगी। आज दूसरों के मामलो में अपनी राय रखनेसे भी आपको बचना चाहिए। माता को पुये का भोग लगायें, कारोबार में आ रही समस्याएं दूर होंगी ।

  • शुभ रंग- पिंक
  • शुभ अंक- 5

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए खास रहने वाला है। आप खुद को आर्थिक रुप से मजबूत बनाने की योजना बनायेंगे। वकीलों को आज किसी पुराने मुददे पर बड़े कानूनी सलाहकार की मदद मिलेगी, साथ ही उनकी नये क्लाइंट्स से मुलाक़ात होगी। जीवनसाथी पर पूरा विश्वास बनायें रखे, रिश्तो में मजबूती आयेगी। घुटनों से सम्बंधित समस्या से आज आपको छुटकारा मिलेगा | मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, विवाह में आ रही रुकावटें दूर होंगी ।

  • शुभ रंग- पीच
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि

आज समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढ़ेगी। ऑफिस में हर कोई आपके कार्यो से प्रभावित होगा। आज आपके घर आपसे मिलने कोई रिश्तेदार आयेगा। आज उनके साथ अलग-अलग व्यंजनों का आनंद उठाएंगे। आज आप जीवनसाथी को कोई ज्वेलरी उपहार देंगे, जिससे आपके रिश्तें बेहतर होंगे। इस राशि की जो महिलाएं बिजनेस से जुडी हैं, उनके लिए आज लाभ के अच्छे योग बन रहे हैं। मां दुर्गा को लाल पुष्प अर्पित करें, लाभ के अवसर प्राप्त होंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। कुछ जरुरी कार्यों की वजह से आज आपको ऑफिस में देर तक रुकना पड़ेगा। अगर आप कही पैसा निवेश करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। घरवालों के साथ किसी बात को लेकर बात-चीत करेंगे, और उस पर विचार करेंगे। आईटी के क्षेत्र से जुड़े छात्रों को जॉब का ऑफर मिलेगा । मां दुर्गा को हलवे का भोग लगायें, जीवन में समृद्धि बनी रहगी।

  • शुभ रंग-लाल
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आप छोटी-छोटी बातों में खुशी तलाशने की कोशिश करेंगे। विरोधी आज आपके सामने दोस्ती का हाथ बढ़ाएगे। इस राशि के बच्चे स्कूल का होमवर्क पूरा करने में किसी की मदद लेंगे। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहने वाला है | घर के बड़े आज आपको बेहतरीन सुझाव देंगे। दुर्गा स्त्रोत का पाठ करें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतर रहेगा। दुकानदारों को आज उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आप जिस भी काम में हाथ बढ़ायेंगे, वो जरुर सफल होगा। छात्रों को आज कुछ नया सीखने का मौका मिलेगा। आज आपको बड़े भाई का सहयोग प्राप्त होगा। कोर्ट सम्बन्धी समस्याओं का समाधान निकलेगा। माता के दर्शन करें, किस्मत का साथ बना रहेगा।

  • शुभ रंग- औरेंज
  • शुभ अंक- 7

मकर राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा।आज का दिन कार्यों में सफलता दिलाने वाला होगा। आज आपको ज्यादा भावुक होने से बचना चाहिए। जीवनसाथी आज आपकी बातों को समझने की कोशिश करेंगे। आज आप कठिन परिस्थितियों में भी सटीक फैसले लेंगे। जो लोग सोने-चांदी के व्यापार से जुड़े हैं, उनके काम की गति बढ़ेगी । धर्म स्थल पर घी का दान करें, पारिवारिक रिश्ते और मजबूत होंगे।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 9

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आज आप खुद को गर्व से भरा महसूस करेंगे। आपको जीवनसाथी से कोई अच्छी खबर मिलेगी। वेब डिजाइनिग का काम करने वालों को कोई बड़ा प्रोजेक्ट हाथ लगेगा। राजनीति से जुड़े लोगों को आज किसी सामाजिक समारोह में जाने का मौका मिलेगा। किसी जरूरतमंद को वस्त्र दें, जीवन में खुशहाली आयेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि

आज आपकी आर्थिक परेशानियों का हल निकलेगा, कोई दोस्त आपकी मदद करेगा। शाम को आप घर वालों के साथ मिलकर अच्छा समय बितायेंगे। व्यापार के प्रति आज की गयी कोशिशें, भविष्य में रंग लायेंगी। सेहत के मामले में भी सब कुछ अच्छा रहेगा । सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहें छात्रों को आज कोई शुभ समाचार मिलेगा । मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 8 October 2024: आज नवरात्रि के छठे दिन इन राशियों का जागेगा भाग्य... पढ़िए आज का अपना राशिफल

8 October2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि पंचमी और मंगलवार का दिन है। पंचमी तिथि आज दोपहर 11 बजकर 19 मिनट तक रहेगी, उसके बाद षष्ठी तिथि लग जाएगी। आज नवरात्र का छठा दिन है। आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 37 मिनट तक सौभाग्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 8 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 8 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा। मेष राशि आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यापार को आगे बढ़ाने में जीवनसाथी की मदद मिलेगी। किसी नए प्रोजेक्ट को पूरा करने के लिए आज आप खुद को तैयार रखेंगे। प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन शानदार रहने वाला है। स्वास्थ्य आज पहले से काफी अच्छा रहेगा। माता का आशीर्वाद लें, तरक्की के नये रास्ते मिलेंगे। शुभ रंग- गोल्डन शुभ अंक- 5 वृष राशि छात्रों के लिए आज का दिन करियर में नया बदलाव लायेगा। अगर आप किसी नये बिजनेस की शुरुआत कर रहे हैं, तो घर के बुजुर्गों की राय जरूर लें। आज हर कोई आपकी बातों को ध्यान से सुनेगा। जीवनसाथी को आज कोई जरूरत की वस्तु उपहार देंगे। माँ कात्यायनी का ध्यान करें, कष्टों से मुक्ति मिलेगी। शुभ रंग- केसरिया शुभ अंक- 1 मिथुन राशि आज आपका दिन बेहतर रहने वाला है। किसी विशेष कार्य में दोस्तों का सहयोग मिलेगा। नौकरी में पदोन्नति होने के योग बन रहे हैं। स्टूडेंट्स को कोई नया प्रोजेक्ट मिलेगा। आपको आज धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। आज अपनी सेहत का खास ख्याल रखे। दुर्गा माँ को गुड़ से बनी चीजों का भोग लगाए रुके हुए कार्यों में सफलता मिलेगी। शुभ रंग- पीला शुभ अंक- 4 कर्क राशि आज आपका दिन खास रहने वाला है। संतान आपकी बातों से प्रभावित होंगे। किसी उच्च अधिकारी से आपका पहचान होने के कारण सरकारी कार्यों में फायदा होगा। घर के कार्यो को लेकर महिलाओं की जिम्मेदारियां बढ़ेगी। आज आप सोच-विचार में रहेंगे। माता को लाल चुनरी चढ़ाएं, विवाह में आ रही समस्याएं दूर होंगी। शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 2 सिंह राशि आज का दिन मिला-जुला रहने वाला है। आज आप किसी अनुभवी की राय लेकर कार्य करेंगे तो सफलता मिलेगी। इलेक्ट्रानिक कार्यों से जुड़े लोगों को आज अधिक धन लाभ होगा। कारोबारियो को आज बड़ा मुनाफा होने के योग बन रहे हैं। माता को लौंग अर्पित करें, पदोन्नति के अवसर प्राप्त होंगे। शुभ रंग- हरा शुभ अंक- 9 कन्या राशि आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। अगर आपका कार्य शिक्षण संस्थान से जुड़ा है, तो आज लाभ होगा। व्यावसायिक प्रगति के लिए दिन अनुकूल है। फोन पर आपकी किसी ऐसे व्यक्ति से बात होगी, जिससे भविष्य में आपको फायदा जरूर होगा। जरूरतमंद की सहायता करें, समाज में मान सम्मान बढ़ेगा। शुभ रंग- नीला शुभ अंक- 3 तुला राशि आज आपका दिन बेहतर रहेगा। किसी भी काम में जल्दबाजी करने की बजाय धैर्य से काम लेना चाहिए। किसी भी तरह की यात्रा करने से आज आपको बचना चाहिए, बहुत जरुरी हो तभी यात्रा पर जायें। आज ऑफिस के किसी काम में गलतियों को नजर अंदाज ना करे। मां दुर्गा को मिश्री का भोग लगाएं, घर में शांति का माहौल रहेगा। शुभ रंग-लाल शुभ अंक- 6 वृश्चिक राशि आज का दिन आपके लिए ठीक रहने वाला है। कॉन्ट्रैक्ट का कार्य कर रहे लोगों को आज नया कॉन्ट्रैक्ट मिलेगा। ऑफिस के लोग आपके कार्यो की खूब तारीफ करेंगें। इस राशि के फैशन डिजाईनिंग के छात्रों को कुछ नया सीखने को मिलेगा। मां दुर्गा को खोये का भोग लगायें, जीवन में खुशियां बनी रहेंगी। शुभ रंग- गुलाबी शुभ अंक- 8 धनु राशि आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी बात किसी खास रिश्तेदार से होगी, उनके साथ कोई व्यापार शुरू करने की बात रखेंगे। आज अपने खर्चों को नियंत्रित करने के लिए नयी योजना बनायेंगे। आज अपना कार्य अच्छी तरह से पूरा करने पर वाहवाही मिलेगी। बंदर को केला खिलाएं, मनोकामनाएं पूर्ण होंगी। शुभ रंग- पिच शुभ अंक- 7 मकर राशि आज पारिवारिक सुख में वृद्धि होगी। करियर को लेकर आज आप कुछ अच्छे फैसले लेंगे। आज आप अपने कार्यों को समय से पूरा करने में सफल होंगे। किसी प्रॉपर्टी में निवेश करने से पहले घर में विचार विमर्श जरूर करें। मेडिकल की पढाई कर रहे छात्रों को आज किसी बड़े डॉक्टर का सहयोग मिलेगा। हल्दी का तिलक लगायें, पूरे दिन प्रसन्न रहेंगे। शुभ रंग- मैरून शुभ अंक- 1 कुंभ राशि आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज उच्च अधिकारियों से परिचय आपके काम आयेगा। करियर में तरक्की के योग बन रहे है। शाम को परिवार के साथ अच्छा समय बितायेंगें। पहले से लिए गए फैसले आपको बेहतर फल देंगे। महिलाए आज शॉपिंग करने में थोडा बिजी हो सकती है। माता के सामने दीपक जलायें, आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। शुभ रंग- बैंगनी शुभ अंक- 5 मीन राशि आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में नये विचारों पर अमल करने के लिए दिन अच्छा है। आज जिस कार्यो को करने की सोचेंगें, उसमें कामयाबी मिलेगी। घरेलू कार्यों को पूरा करने में परिवार वालों का सहयोग मिलेगा। आज आपको खुद को साबित करने के कई मौके मिलेंगे। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, कारोबार में बरकत होगी। शुभ रंग- ग्रे शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद का आव्हान *गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें सरकार* *गोरक्षकों को ही वोट दे हिन्दू समाज*

*गौमाता को राष्ट्रमाता घोषित करें सरकार* *गोरक्षकों को ही वोट दे हिन्दू समाज* *जिसदिन गोहत्या रुकेगी , उसदिन हमारा सारा कर्ज उतरना शुरु हो जाएगा* *गो हत्यारी पार्टियों को वोट देकर गो हत्या का पाप न लें हिन्दू* ज्योतिष्पीठाधीश्वर शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती ‘१००८’ 7 अक्टूबर 2024 रायपुर जगद्गुरु शंकराचार्य जी रायपुर पहुंचे उसके बाद शंकराचार्य जी महाराज जी ने शंकराचार्य चौक पर गौ ध्वज स्थापना किया। फिर कार्यक्रम स्थल पहुंचे। गौ ध्वज स्थापना भारत यात्रा के कार्यक्रम को संबोधित करते हुए परमाराध्य परमधर्माधीष उत्तराम्नाय ज्योतिष्पीठाधीश्वर जगद्गुरु शंकराचार्य स्वामिश्रीः अविमुक्तेश्वरानन्दः सरस्वती जी महाराज ने कहां कि पूज्य शंकराचार्य जी महाराज गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए पिछले २२ सितम्बर २०२४ को अयोध्या धाम में पहुंचकर रामकोट की परिक्रमा कर इस यात्रा की शुरुआत की थी, ये ऐतिहासिक यात्रा पूर्वोत्तर के प्रायः सभी राज्यों में जाकर गोप्रतिष्ठा ध्वज की स्थापना कर चुकी । इस ऐतिहासिक यात्रा को विगत दिनों तब एक बडी सफलता मिली जब पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज के निर्देश पर महाराष्ट्र सरकार के मुख्यमंत्री श्री एकनाथ सम्भाजी शिन्दे जी ने देसी (रामा) गाय को राज्यमाता घोषित करके केबिनेट की प्रस्ताव की कापी शंकराचार्य जी के चरणों में सौंपा । पूज्य शंकराचार्य जी महाराज इस ऐतिहासिक यात्रा के माध्यम से भारत भूमि की ऊपर से सम्पूर्णतया गौहत्या का कलंक मिटाकर गोमाता को राष्ट्रमाता घोषित कराने के लिए है। भक्तों को सम्बोधित करते हुए पूज्यपाद शंकराचार्य जी महाराज ने कहा कि गो गंगा कृपाकांक्षी गोपालमणि जी का ये आन्दोलन अत्यन्त पवित्र है इसलिए इस आन्दोलन को बल देने के लिए हम इस अभियान में लगे हुए हैं । गाय को दूध समझने वाले और गाय को मांस समझने वाले दोनों ही गाय के महत्व से अनभिज्ञ है , भगवद्गीता में भगवान कहते हैं कि हमारे साथ भगवान ने यज्ञ को प्रकट किया और हम परस्पर एक दूसरे के लिए बनाए गए हैं । एकबार प्रजीपति ब्रह्मा जी द्वारा - देवता , दैत्य और मानव निमंत्रित किए गए , तैयार होने के बाद सुन्दर व्यंजन परोस दिया गया लेकिन ब्रह्मलोक के सेवकों ने सबके हाथ में एक लम्बा डंडा रस्सी के साथ बांध दिया । दैत्यों ने भोजन का बहिष्कार कर वहां से निकल गए । देवता और मनुष्यों ने एक दूसरे का सहयोग करते हुए एक दूसरे को खिलाकर परम तृप्ति का अनुभव किया । दूसरे को खिलाने से संतुष्ट होते हैं हम भारतीय । हम अपने देवता, अतिथि और बच्चों के लिए भोजन बनाते हैं इसी को यज्ञ कहा जाता है । मंत्र और हवि के द्वारा यज्ञ होता है जिससे देवता प्रसन्न होते हैं । ब्राह्मण और गोमाता ही यज्ञ को सम्पन्न कराते हैं । बिना गाय के सारी पूजा उपासना व्यर्थ है , ३३ कोटि देवता की सेवा ही गौसेवा है । पहली रोटी हम अपने ३३कोटि देव स्वरूपा गोमाता को समर्पित करते हैं । महाराज दिलीप सर्वसामर्थ्यवान थे लेकिन पुत्र विहीन होने के कारण दुखी थे , गुरु वशिष्ठ के आदेश का परिपालन करते हुए ४० दिन तक अहर्निश गौसेवा की परिणाम अज नामका पुत्र हुआ उनके धर में , आगे चलकर इसी पवित्र वंश में मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम नें अवतार धारण किया । भगवान को पाना है तो गोसेवा करो , भगवान ने कह रखा है - ‘गवां मध्ये वसाम्यहम्’ मैं सदा गायों के बीच में ही रहता हूं । ‘मातीति माता’ जो सबको अपने अन्दर समा ले वही माता है । गौमाता में सबकुछ समाहित है । ललितासहस्रनाम में भगवती को ‘गोमाता’ कहकर सम्बोधित किया गया है । गौमाता सभी मनोकामनाओं को पूर्ण करने वाली देवी है, हम सनातनी केवल दूध नहीं अपितु आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए गौसेवा करते हैं आज के कार्यक्रम में निम्न लिखित लोग उपस्थित रहे ।
और पढ़ें ...

नक्सलवाद के खिलाफ छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रणनीति की हुई सराहना

देश के नक्सल प्रभावित राज्यों में जारी नक्सलवाद के खिलाफ चल रहे अभियानों पर एक अहम बैठक आज नई दिल्ली के विज्ञान भवन में आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने की, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने हिस्सा लिया।

इस महत्वपूर्ण बैठक का केंद्र बिंदु छत्तीसगढ़ का हाल ही में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ नक्सल विरोधी ऑपरेशन था, जिसमें राज्य की पुलिस ने 31 नक्सलियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ पुलिस की कुशल रणनीति और राज्य सरकार की योजनाओं की सफलता पर विशेष चर्चा की गई। बैठक में स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जेपी नड्डा, केंद्रीय गृह राज्यमंत्री श्री नित्यानंद राय तथा छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री श्री विजय शर्मा भी उपस्थित थे।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने इस ऑपरेशन में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय और उनकी टीम के प्रयासों की प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि इस वर्ष जनवरी से लेकर अब तक छत्तीसगढ़ के सुरक्षा बलों ने लगभग 194 नक्सलियों को मुठभेड़ में मार गिराए हैं। वहीं 801 नक्सली गिरफ्तार हुए एवं 742 नक्सलियों ने आत्म समर्पण किया है। उन्होंने कहा आज भी जो युवा नक्सलवाद में लिप्त है उनसे आग्रह है कि हथियार छोड़ कर मुख्य धारा से जुड़े। सभी राज्यों ने आपके पुनर्वास के लिए बेहतर योजनाएं बनाई हैं उसका फायदा लीजिए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बैठक में नक्सल ऑपरेशन की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कैसे राज्य पुलिस और खुफिया एजेंसियों ने महीनों की मेहनत और प्लानिंग के बाद इस ऑपरेशन को अंजाम दिया। ऑपरेशन में करीब 1000 जवान शामिल थे, जिन्होंने 15 किलोमीटर के दायरे में स्थित गवाड़ी पहाड़ को घेरकर 31 नक्सलियों को ढेर किया। इस ऑपरेशन में कई बड़े नक्सली नेता मारे गए, जिनमें 16 पर कुल 1 करोड़ 30 लाख का इनाम घोषित था। मुठभेड़ में 18 पुरुष और 13 महिला नक्सली मारे गए।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने अपने प्रेजेंटेशन में बताया कि कैसे राज्य की पुलिस फोर्स ने सटीक खुफिया जानकारी के आधार पर इस ऑपरेशन को अंजाम दिया।

मुख्यमंत्री ने बैठक में केवल ऑपरेशन की सफलता पर ही नहीं, बल्कि राज्य में चल रहे विकास कार्यों पर भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि “नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में विकास कार्यों की गति बढ़ाई गई है। हम निरंतर गाँवों तक बुनियादी सुविधाएँ पहुंचा रहे हैं, जिसमें शिक्षा, स्वास्थ्य, और महिला सशक्तिकरण पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।” श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  के लगातार मिल रहे मार्गदर्शन में हमने माओवादियों के कोर को तोड़ा। ऐसे एरिया में हमने 32 नये कैम्प स्थापित किये हैं, जिसे वो अपनी राजधानी तक कहते थे। उनकी बटालियन के कमांडर हिड़मा के गाँव में भी हमने कैंप स्थापित किया और उसकी माँ को भी स्वास्थ्य सुविधाएँ उपलब्ध कराई।

भविष्य की योजनाओं और लक्ष्य की दी जानकारी

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ सरकार की आगे की योजनाओं पर भी चर्चा की। उन्होंने बताया कि राज्य सरकार का मुख्य लक्ष्य नक्सलियों के बचे हुए गढ़ों को समाप्त करना और इन इलाकों में स्थाई शांति और विकास सुनिश्चित करना है। निकट भविष्य में, दक्षिण बस्तर में 29 नए सुरक्षा कैंपों की स्थापना की जाएगी, ताकि नक्सलियों के प्रभाव को खत्म किया जा सके।

केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा केंद्र हरसंभव सहायता के लिए प्रतिबद्ध

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने छत्तीसगढ़ में हुए सफल ऑपरेशन की तारीफ करते हुए अन्य राज्यों के मुख्यमंत्रियों से आग्रह किया कि वे भी छत्तीसगढ़ की खुफिया तकनीकी और आपसी समन्वय के आधार पर अपने अपने राज्यों में ऑपरेशन को अंजाम दे सकते हैं। गृह मंत्री ने यह भी कहा कि केंद्र सरकार छत्तीसगढ़ सहित अन्य नक्सल प्रभावित राज्यों को हर संभव सहायता देने के लिए प्रतिबद्ध है और राज्य में विकास कार्यों में तेजी लाने के लिए पूरा समर्थन देगी।

और पढ़ें ...

Accident news : यात्रियों से भरी बस में लगी आग, बस और यात्रियों का सामान जल गया, बाल बाल बचे यात्री

Accident news : पुराने मुंबई-पुणे राष्ट्रीय राजमार्ग पर बोरघाट में 33 यात्रियों को ले जा रही एक यात्री बस में आग लग गई। इस संबंध में मिली जानकारी के मुताबिक, बस बेंगलुरु से जयपुर जा रही थी। बोरघाट पर उतरते समय ओवरहीटिंग के कारण बस के लाइनर में आग लग गई। जैसे ही देखा गया कि बस में आग लगी हुई है तो बस को तुरंत सड़क पर रोका गया और सभी यात्रियों को सुरक्षित बस से उतार दिया गया। गनीमत यह रही कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई। जानकारी सामने आई है कि इस बस में दो ड्राइवर और क्लीनर के साथ करीब 33 यात्री सफर कर रहे थे। कुछ ही देर में बस आग की लपटों से घिर गई। इस आग में बस और उसमें सवार यात्रियों का सारा सामान जल गया है। हादसे की जानकारी मिलते ही हादसे के शिकार लोगों की मदद के लिए तैयार हाईवे पुलिस, फायर ब्रिगेड, डेल्टा फोर्स, आईआरबी पेट्रोलियम और संस्थान मौके पर पहुंचे और कुछ ही देर में आग पर काबू पा लिया।

 
 
और पढ़ें ...

Accident News : किसान पथ में हुआ बड़ा हादसा, कई लोग घायल, एक की मौत

Accident News : लखनऊ के किसान पथ पर शुक्रवार शाम ​​​​डबल-डेकर बस पलट गई। यह बस बहराइच से दिल्ली जा रही थी। किसान पथ पर बस का टायर फटा गया जिससे बेकाबू बस 5 फीट उछलकर पलट गई। हादसे में 12 लोग घायल हो गए। 6 लोगों का इलाज चल रहा है वही 1 महिला की मौत हो चुकी है। मृत महिला की पहचान हो गई हैं। वह अपने पोते से मिलने के लिए बहराइच से दिल्ली जा रही थीं। उनके बेटे ने मां का टिकट इसलिए बुक कराया था, क्योंकि वे अपने पोते से मिलना चाहती थीं।

 
 
और पढ़ें ...

अवैध पटाखा फैक्टरी में विस्फोट, 6 की मौत, 8 घर जमींदोज! आखिर जिम्मेदार कौन?

बरेली: उत्तर प्रदेश के झांसी में अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ था उससे पहले बरेली में पटाखा फैक्ट्री में बड़ा विस्फोट हुआ है. इस हादसे में अब तक 3 लोगों के मारे जाने की खबर है. जबकि कई लोग मलबे में दबे हुए हैं. मिली जानकारी के अनुसार इस घटना में 8 मकान जमींदोज हो गए हैं.

गौरतलब है कि बरेली जिले के सिरौली के कल्याणपुर गांव अवैध पटाखा फैक्ट्री का संचालन किया जा रहा था. इस दौरान पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हो गया. यह विस्फोट वुधवार की शाम 3:00 बजे हुआ. पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के कारण 8 घर जमींदोज हो गए हैं. रात में दो बच्चों समेत पांच के शव निकाले गए थे. जबकि एक घायल महिला ने आज दम तोड़ दिया. अब मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. वहीं पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद प्रशासन ने बचाव अभियान शुरू किया गया. पुलिस ने 5 लोगों को अब तक मलबे से निकलवा कर अस्पताल पहुंचाया है. जबकि कुछ अन्य लोग भी मलबे में दबे हो सकते हैं. घटना के बाद दो बच्चों समेत तीन लोग अभी लापता हैं.

पहले भी हुआ था विस्फोट
सिरौली की जिस अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट हुआ है. उसके मालिक नाजिम और नासिर है. ये दोनों सगे भाई हैं. नासिर के नाम पर पटाखे बेचने का लाइसेंस था. अगस्त में नासिर की पटाखा फैक्ट्री में धमाका हुआ था. इस घटना के बाद प्रशासन ने मुकदमा दर्ज करने के बाद ही उसका लाइसेंस भी निरस्त कर दिया था. मगर इसके बाद भी उन्होंने पटाखे बनाने काम बंद नहीं किया. इस अवैध पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट के बाद पुलिस और प्रशासन की भूमिका पर भी प्रश्न खड़े हो रहे हैं.

और पढ़ें ...

5 राज्यों के 22 जगहों पर NIA की ताबड़तोड़ छापेमारी….आतंकी गतिविधियों से जुड़ा हैं मामला

नई दिल्ली – आतंकी संगठन जैश-ए-मोहम्मद की गतिविधियों से जुड़े मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, यूपी, असम और दिल्ली में छापेमारी कर रही है। ये छापेमारी कुल 22 स्थानों पर चल रही है। जानकारी के अनुसार, महाराष्ट्र के मालेगांव शहर में भी एनआईए छापेमारी कर रही है। शहर के मशरिकी इकबाल रोड पर अब्दुल्लाह नगर में एक डॉक्टर के होम्योपैथी क्लिनिक पर देर रात से छापेमारी चल रही है।

अधिकारियों ने कहा कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने शनिवार को पाकिस्तान स्थित जैश-ए-मोहम्मद आतंकवादी संगठन के खिलाफ अपनी जांच के तहत कई राज्यों में 22 स्थानों पर तलाशी ली। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, उत्तर प्रदेश, असम और दिल्ली में तलाशी चल रही है।

इससे पहले अभी हाल में ही एनआईए ने पश्चिम बंगाल के विभिन्न जिलों में कई स्थानों पर छापेमारी की थी। एनआईए की टीम ने राज्य के दक्षिण 24 परगना, आसनसोल, हावड़ा, नदिया और कोलकाता जिलों में 11 स्थानों पर संदिग्धों के आवासों की गहन तलाशी ली। एनआईए की तरफ से कहा गया कि संदिग्ध भाकपा (माओवादी) के सक्रिय कार्यकर्ता थे और माना जाता है कि उन्होंने नक्सली गतिविधियों को अंजाम देने में संगठन के कमांडरों की सहायता की।

एनआईए की तरफ से कहा गया कि तलाशी में कई दस्तावेज, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, पर्चे, पत्रिकाएं और हस्तलिखित पत्र जब्त किए गए। एनआईए ने कहा कि यह मामला पोलित ब्यूरो, केंद्रीय समिति के सदस्यों, कार्यकर्ताओं और प्रतिबंधित संगठन के समर्थकों की साजिश से संबंधित है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 06 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 6 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
तृतीया - 07:49 ए एम तक

नक्षत्र
विशाखा - 12:11 ए एम, अक्टूबर 07 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 06:16 ए एम
सूर्यास्त- 06:02 पी एम
चन्द्रोदय- 09:15 ए एम
चन्द्रास्त- 07:53 पी एम

अशुभ काल
राहू- 04:33 पी एम से 06:01 पी एम
यम गण्ड- 12:09 पी एम से 01:37 पी एम
कुलिक- 03:05 पी एम से 04:33 पी एम
दुर्मुहूर्त- 04:27 पी एम से 05:14 पी एम
वर्ज्यम्- 04:33 ए एम, अक्टूबर 07 से 06:18 ए एम, अक्टूबर 07

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:46 ए एम से 12:33 पी एम
अमृत काल- 08:45 ए एम से 10:33 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:38 ए एम से 05:27 ए एम

शुभ योग

रवि योग- 06:17 ए एम से 12:11 ए एम, अक्टूबर 07

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 06 October 2024: नवरात्रि के चौथे दिन इन राशि के जातकों पर रहेगी मां कूष्मांडा की असीम कृपा...पढ़ें दैनिक राशिफल

6 October2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की उदया तिथि तृतीया और रविवार का दिन है। तृतीया तिथि आज सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगी, उसके बाद चतुर्थी तिथि लग जाएगी। आज नवरात्र का चौथा दिन है। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 40 मिनट तक प्रीति योग रहेगा। साथ ही आज रात 12 बजकर 11 मिनट तक विशाखा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज विनायक श्री गणेश चतुर्थी व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 06 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि- 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। किसी भी काम को करते समय अपना मन शांत रखना चाहिए। इससे आपका काम आसानी से पूरा होगा। पैसों से जुड़े बड़े फैसले आपको सोच-समझकर ही लेने चाहिए। आज घरवालों के साथ कहीं बाहर घूमने जाना आपके लिए अच्छा रहेगा। कोर्ट-कचहरी के मामले में आपको किसी अनुभवी व्यक्ति से ही सलाह लेनी चाहिए। छात्रों के लिए दिन ठीक रहेगा। मां कूष्मांडा को फूल अर्पित करें, आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 3

वृष राशि- 

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। किसी कॉम्पिटिटिव एग्जाम से रिलेटिड शुभ समाचार मिलेगा। आर्थिक क्षेत्र में स्थिरता बनी रहेगी। आप दोस्तों के साथ कुछ खुशी के पल बितायेंगे। जो लोग मीडिया के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं, उनके कामों की आज प्रशंसा होगी। किसी खास व्यक्ति का सहयोग आपको मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, आपकी आमदनी में बढ़ोतरी होगी।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 5

मिथुन राशि-

आज आपका दिन बेहतरीन रहेगा। किसी व्यक्ति से आपको उम्मीद से अधिक फायदा होगा। घर के किसी काम को पूरा करने में बड़े-बुजुर्ग की राय आपके लिए कारगर साबित होगी। इस राशि के लवमेट के लिए आज का दिन बढ़िया है। थोड़ी मेहनत से किसी बड़े धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं को आज किसी बड़ी कंपनी में जॉब मिलेगी। महिलाएं अगर कोई घरेलू उद्योग शुरु करना चाहती हैं, तो आज का दिन अच्छा रहेगा। मां कूष्मांडा के सामने घी का दीपक जलाये, जीवन में दूसरे लोगों का सहयोग मिलता रहेगा।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। आप अपने व्यवहार को निखारने की कोशिश करेंगे। आपके कुछ कामों में अधिक समय लगेगा, जिससे आपको थोड़ी उलझन होगी। ऑफिस में आपको कुछ लोगों से मदद मिलेगी। इस राशि वाले छात्रों को आज पढ़ाई पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। आपको अच्छे फल पाने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। मां दुर्गा का ध्यान करें सेहत अच्छी बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज आप लोगों को अपनी योजनाओं से सहमत कर लेंगे। आपको सबका पूरा साथ मिलेगा। ऑफिस में सीनियर्स आपके काम को देखकर खुश होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अनुकूल रहेगा। माता-पिता आपको कोई बड़ा गिफ्ट देंगे इससे आप बड़े ही खुश नजर आएंगे। तकनीकी क्षेत्र के स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन फेवरेबल है। आप किसी नई तकनीक को सीखने की भी कोशिश करेंगे। मां कूष्मांडा को किसी मीठे का भोग लगायें, आपको किस्मत का सहयोग मिलेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 9

कन्या राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपका दिन घूमने-फिरने में अधिक बीत सकता है। परिवार वालों के साथ समय बितायेंगें। इस राशि के व्यापारी वर्ग को अचानक कोई बड़ा धन लाभ होगा। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। पैसों की स्थिति में बड़े बदलाव होने की संभावना है। आज आपके व्यवहार से आपके जीवनसाथी प्रसन्न होंगे। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बनेगा। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाए समाज के लोगों में आपका समान बढ़ेगा।

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 7

तुला राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आप अपने कार्यक्षेत्र में बेहतर ढंग से काम करने की कोशिश करेंगे। मेहनत से किये गये काम में आपको सफलता मिलेगी। इस राशि के कॉलेज के स्टूडेंट्स को नये प्रोजेक्ट पर काम करनेका मौका मिलेगा। बड़ों का सहयोग आपके करियर को आगे बढ़ाने में मदद करेगा। लंबे समय से रूके हुए सरकारी कामों का आज निपटारा हो जायेगा। अपनी जिम्मेदारियों को अच्छे से निभायेंगे। दोस्तों की सलाह आज आपके बहुत काम आयेगी। मां कूष्मांडा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। बच्चे आपको कोई शुभ समाचार देंगे, जिससे परिवार के सभी सदस्य खुश होंगे। सेहत के मामले में आप खुद को स्वस्थ महसूस करेंगे। आपको अपनी मेहनत का फल जरूर मिलेगा। किसी रचनात्मक कार्य में आपका नाम होगा और आपको प्रसिद्धि मिलेगी। आपको आर्थिक मामलों में लाभ मिलेगा। अपने भविष्य को बेहतर बनाने के लिए आप नये कदम उठाएंगे, जिसमें आप सफल भी होंगे। आपकी सकारात्मक सोच आपको लाभ दिलायेगी। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, आपके सभी रूके हुए काम बनेंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 6

धनु राशि-

आज आप अपने खर्चे पर कंट्रोल करने की कोशिश करेंगे। इस राशि के स्टूडेंट्स को शिक्षकों का सपोर्ट मिलेगा। आने वाले समय में आपकी महत्वकांक्षाएं बढ़ भी सकती हैं। हर कोई आपकी बातों से प्रभावित होगा। जल्द ही कुछ नई जिम्मेदारियां आपको मिलेगी। आपको अपनी मनपसंद कंपनी में इंटरव्यू के लिए बुलावा आयेगा। आज आप धार्मिक कार्यों में रूचि लेंगे। साथ ही किसी धार्मिक आयोजन का हिस्सा भी बनेंगे। मां कूष्मांडा के आगें हाथ जोडें, रूकें हुए काम पूरें होंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज आपका दिन फेवरेबल रहेगा। आप ज्यादा समय परिवार वालों के साथ बिता सकते हैं। आज आपके लिए कोई फैसला करना कठिन होगा। ऑफिस में काम ज्यादा होने के कारण जीवनसाथी के साथ कहीं घूमने का प्लान कैंसिल हो जायेगा। आज आपका मन अध्यात्म की ओर रहेगा आप धार्मिक समारोह का आयोजन करवा सकते है। आज आपको उन लोगों से सावधान रहने की जरूरत है, जो आपको गलत राह पर ले जाने की सोचते हैं। मां दुर्गा को पान का पत्ता चढ़ाएं, आपकी परिवारिक परेशानियाँ भी दूर होंगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज आपका दिन मिला-जुला रहेगा। घर पर अचानक कोई रिश्तेदार आ सकते हैं, जिससे घर के माहौल में कुछ अच्छे बदलाव आएंगे। आपको किसी भी वाद-विवाद से बचने की जरुरत है। किसी से बातचीत करते समय आपको अपनी वाणी पर संयम रखना चाहिए। इस राशि के इंजीनियर्स के लिए आज का दिन फायदेमंद होगा। मेहनत के बल पर आपको काम में सफलता मिलेगी। बच्चों की सफलता से आपको गर्व की अनुभूति होगी। मां कूष्मांडा के आगे माथा ठेके, करोबार में बरकत होगी।

  1. शुभ रंग- आसमानी
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। आपको परिवार से जुड़ी कई जिम्मेदारियां निभानी पड़ेंगी, जो कि आप अच्छे से संभाल लेंगे। साथ काम करने वाले लोगों से आपको मदद मिलेगी। दोस्तों की मदद से आपके काम की प्लानिंग सफल होगी। अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। साथ ही आज का दिन कम मेहनत में ज्यादा फल दिलाने वाला रहेगा। ऑफिस में बहुत दिनों से रुके हुये कामों को आप आसानी से निपटा लेंगे। साथ ही आपको बॉस का पूरा-पूरा सहयोग भी प्राप्त होगा। मां दुर्गा को इलायची चढाए, आपकी मेहनत रंग लाएगी।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 4
और पढ़ें ...

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 18वीं किस्त जारी, लाभार्थी सूची में अपना नाम ऐसे करें चेक

दिल्ली :- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार, 5 अक्टूबर को महाराष्ट्र के वाशिम जिले सेप्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (PM Kisan Yojana) की 18वीं किस्त जारी की। इस योजना के तहत देशभर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की गई है, जिसमें 20 हजार करोड़ रुपये सीधे किसानों के बैंक खातों में ट्रांसफर किए गए हैं।

9.4 करोड़ किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

देशभर के 9.4 करोड़ से अधिक किसानों को इस योजना से सीधा लाभ मिलेगा। इस योजना के तहत अब तक कुल 3.45 लाख करोड़ रुपये से ज्यादा की रकम किसानों के खातों में पहुंच चुकी है।

इस योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6 हजार रुपये की सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, जिससे वे अपनी खेती और जीविका में सुधार कर सकें।

इस नई किस्त के तहत प्रत्येक लाभार्थी किसान के खाते में 2000 रुपये सीधे भेजे जाएंगे। Direct Benefit Transfer (DBT) के माध्यम से यह रकम किसानों के खातों में पहुंच जाएगी। इस योजना का मुख्य उद्देश्य किसानों की आय बढ़ाना और कृषि क्षेत्र को मजबूत करना है।

ऐसे करें अपना नाम चेक?

अगर आप जानना चाहते हैं कि आपका नाम लाभार्थियों की सूची में है या नहीं, तो आप PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ‘Farmer Corner’ में जाकर लाभार्थियों की सूची देख सकते हैं। राज्य, जिला, ब्लॉक और गांव का चयन करने के बाद रिपोर्ट पर क्लिक करें। यहां आपको अपना नाम जांचना होगा।

अगर नाम नहीं है, तो क्या करें?

अगर लाभार्थियों की सूची में आपका नाम नहीं है, तो आपको घबराने की जरूरत नहीं है। आप संबंधित अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं और जरूरी दस्तावेज जमा करके योजना का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। ध्यान रहे कि यह योजना केवल पात्र किसानों के लिए है, इसलिए सभी जरूरी कागजात सही ढंग से प्रस्तुत करें।

और पढ़ें ...

हरियाणा की 90 विधानसभा सीटों के लिए वोटिंग शुरू,कई दिग्गजों की किस्मत दांव पर

हरियाणा में 22 जिलों की 90 विधानसभा सीटों पर वोटिंग शुरू हो गई है और शाम 6 बजे तक चलेगी। परिणाम 8 अक्टूबर को आएगा।प्रदेश में कुल वोटर 2.03 करोड़ हैं। इनमें 1.07 करोड़ पुरुष और 95 लाख महिला मतदाता हैं। इस चुनाव में 1031 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं, जिसमें 930 पुरुष और 101 महिला उम्मीदवार शामिल हैं। इनमें 462 निर्दलीय उम्मीदवार हैं, जिसमें 421 पुरुष और 41 महिला उम्मीदवार हैं।

चुनाव से जुड़ी खास बातें

  • मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुडा, कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगाट और जजपा के दुष्यंत चौटाला और 1027 अन्य उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला होगा.
  • भाजपा लगातार तीसरी बार राज्य की सत्ता हासिल करने की कोशिश कर रही है, वहीं कांग्रेस एक दशक के बाद सरकार में वापसी की उम्मीद कर रही है.
  • हरियाणा के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने बताया कि 2,03,54,350 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करने के पात्र हैं.
  • जिनमें 8,821 मतदाता सौ वर्ष से अधिक उम्र के हैं. मतदान सुबह 7 बजे शुरू हो चुका है जो कि शाम 6 बजे तक होगा.
  • कुल 1,031 उम्मीदवार 90 सीट पर चुनाव लड़ रहे हैं जिनमें 101 महिलाएं हैं.

मनोहर लाल खट्टर ने डाला वोट

हरियाणा के पूर्व सीएम और भारतीय जनता पार्टी के दिग्गज नेता मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में अपना वोट डाल दिया है

पिछले चुनाव का रिजल्ट

2019 के विधानसभा चुनाव में BJP ने 40 सीटें जीतीं. पार्टी का वोट शेयर 36.49% रहा. कांग्रेस ने 31 सीटें जीतीं. उसका वोट शेयर 28.08% रहा. JJP ने 10 सीटों पर जीत हासिल की. वोट शेयर 14.80% रहा. INLD को सिर्फ एक सीट मिली. वोट शेयर 2.44% रहा. HLP यानी हरियाणा लोकहित पार्टी को भी 1 सीट मिली. उसका वोट शेयर 0.66% था. AAP एक भी सीट नहीं जीत पाई थी. निर्दलीय के हिस्से में 7 सीटें गईं थीं.

और पढ़ें ...

Aaj ka Panchang 05 October 2024: आज की जाएगी देवी चंद्रघंटा की पूजा, पंचांग से जानें शुभ मुहूर्त

Aaj ka Panchang 05 October 2024: आज यानी शनिवार,  05 अक्टूबर 2024 के दिन आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि है। नवरात्र की इस दिन पर देवी चंद्रघंटा की पूजा का विधान है। ऐसे में चलिए पंडित हर्षित शर्मा जी से जानते हैं आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त के विषय में।  

आज का पंचांग 

आश्विन माह के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि समाप्त - पूर्ण रात्रि तक

नक्षत्र - स्वाति

वार - शनिवार

ऋतु - शरद

शुभ समय

ब्रह्म मुहूर्त - प्रातः 04 बजकर 38 मिनट से 05 बजकर 27 मिनट तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 02 मिनट से 06 बजकर 27 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 45 मिनट से 06 अक्टूबर रात 12 बजकर 34 मिनट तक

अभिजीत मुहूर्त - सुबह 11 बजकर 50 मिनट से दोपहर 12 बजकर 35 मिनट तक

अमृत काल - सुबह 11 बजकर 41 मिनट से दोपहर 01 बजकर 29 मिनट तक

सर्वार्थ सिद्धि योग - सुबह 06 बजकर 16 मिनट से रात 09 बजकर 33 मिनट तक

रवि योग - रात 09 बजकर 33 मिनट से 06 अक्टूबर सुबह 06 बजकर 17 मिनट तक

अशुभ समय

राहुकाल - सुबह 09 बजकर 15 मिनट से सुबह 10 बजकर 45 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 06 बजकर 20 मिनट से सुबह 07 बजकर 49 मिनट तक

विडाल योग - सुबह 06 बजकर 16 मिनट से रात 09 बजकर 33 मिनट तक

दिशा शूल - पूर्व

नक्षत्र के लिए उत्तम ताराबल - अअश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, आर्द्रा, पुनर्वसु, पुष्य, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, स्वाति, विशाखा, अनुराधा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, शतभिषा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद

राशि के लिए उत्तम चन्द्रबलम - मेष, वृषभ, सिंह, तुला, धनु, मकर

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 11 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 01 मिनट पर

चंद्रोदय - सुबह 08 बजकर 20 मिनट पर

चन्द्रास्त - शाम 07 बजकर 21 मिनट पर

चन्द्र राशि -  तुला

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 05 October 2024: आज नवरात्रि के तीसरे दिन मां चंद्रघंटा की कृपा से इन राशि वालों के पूरे होंगे सभी काम

05 October 2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि और शनिवार का दिन है। तृतीया तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 7 बजकर 50 मिनट तक रहेगी। आज मां दुर्गा के तीसरे स्वरूप मां चंद्रघंटा की उपासना की जाएगी यानि आज शारदीय नवरात्रि का तीसरा दिन है। साथ ही आज रात 9 बजकर 33 मिनट तक स्वाती नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 05 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आपको घर के बड़ो से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम शुरू करेंगे, वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई रिश्तेदार आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। आज आपको वाहन चलाते समय खास सावधानी बरतने की आवश्यकता है। मां चंद्रघंटा की उपासना करें, सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि: आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से साझेदारी करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। कला के क्षेत्र से जुड़े लोगों का समाज में मान-सम्मान बढेगा, आपके क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सेहत में सुधार आयेगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 6

मिथुन राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। विद्यार्थियों को सफलता मिलने के योग बने हुए है, लेकिन पढाई में और मेहनत करने की जरूरत है। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। ऑफिस मे सहकर्मियों का सहयोग मिलेगा, जूनियर आपसे काम सिखाना चाहेंगे। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। मां दुर्गा के सामने कपूर जलायें, आपके सारे काम असानी से पूरें हो जाएंगे।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

कर्क राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आज आपके व्यापार में रोज की अपेक्षा ज्यादा लाभ होगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास बढ़ेगी। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरते। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोड़ाअधिक मेहनत करने की जरूरत है। छात्रों को प्रतियोगी परीक्षा का बेहतर परिणाम मिलेगा। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। माता का आशीर्वाद लें, कार्यों में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8

सिंह राशि: आज पूरे दिन भाग्य आपके साथ रहेगा। आज किसी अनजान व्यक्ति के सहयोग से आपका मन प्रसन्न रहेगा। लवमेट आज अपने रिश्तें के बारे में घरवालों को बताएंगे, घरवाले इस पर विचार भी करेंगे। इस राशि के केमिस्ट शॉप वाले लोगों को अच्छा मुनाफा होगा। आज आप अपने खर्चों पर नियंत्रण बनाने की योजना बनायेंगे। महिलाएं आज रसोई घर में व्यस्त रहेंगी। दांपत्य जीवन में खुशियां बरकरार रहेगी। माता दुर्गा को इलायची अर्पित करें, घर से निगेटिविटी दूर होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 1

कन्या राशि: आज आपका दिन अच्छा रहने वाला है। आपको सरकारी कामों में कुछ लोगों से राय मिलेगी, जिससे आपका काम असान हो जायेंगा। आपका कोई पुराना दोस्त आपको फोन कर के आपको सरप्राइज देगा। आपकी किसी जरूरी बात पर घर वाले सहमति जतायेंगे। तरक्की आज आपके कदम चूमेगी। आपको अपना करोबार बढ़ाने के लिए आज कई मौके मिलेंगे। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों को आज अच्छी खबर मिलेगी। लवमेट के लिए दिन अच्छा है। मां दुर्गा को पुष्प अर्पित करें, रूके हुए कार्य पूरे होंगे।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 5

तुला राशि: आज का दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। आप सामाजिक कार्यों में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेंगे। आप घर पर ही परिवारवालों के साथ धार्मिक कार्यों का आयोजन करेंगें। आज आपकी तरक्की के कई रास्ते खुलेंगे। ऑफिस के काम को थोड़ा संभलकर करने की जरूरत है। कोई आपके काम की शिकायत कर सकता है। आज किसी से भी उलझने से आपको बचना चाहिए। बच्चों को आज पढाई में मन लगाने की जरूरत है। माता को मिठाई से भोग लगाये, परिवारिक रिश्तों में मिठास आएगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि: आज आपको किसी अपने से कोई अच्छी खबर मिलने के योग बने हुए हैं। आज आप अपने घरेलू कार्यों को पूरा करने में सफल होंगे। आज आपके सकारात्मक रवैये से जीवनसाथी प्रसन्न रहेंगे। जीवनसाथी के साथ किसी धार्मिक स्थल पर दर्शन करने जायेंगे। मार्केटिंग की जॉब कर रहे लोगों से आज कोई अच्छा क्लाइंट जुड़ेगा, जो भविष्य में अच्छा धन लाभ कराएगा। नये प्रॉजेक्ट को पूरा करने में अधिकारियों का सहयोग मिलेगा। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, अनचाहे भय से मुक्ति मिलेगी।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 7

धनु राशि: आज का दिन जीवन में मील का पत्थर साबित होगा। आज व्यापार में किसी यैसी कंपनी के साथ डील फाइनल होगी, जो आपको उम्मीद से अधिक फायदा करायेगी। वकीलों के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा, कोई नया केस हाथ लगेगा। दांपत्य जीवन में खुशहाली आएगी, जीवनसाथी के साथ कोई अच्छी मूवी देखने का मन बनायेंगे। आज अपने दोस्त की किसी बात का बुरा ना माने, दोस्ती मजबूत होगी। परिवार वालों के साथ मां दुर्गा की आरती करें, पारिवारिक ताल-मेल मजबूत होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि: आज आपका दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज आपको किसी भी प्रकार के क़ानूनी मामलों से दूर रहने की आवश्यकता है। आज बिना सोचे- समझे किसी अजनबी पर भरोसा न करें। इस राशि के छात्रों को आज ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। किसी विषय को समझने में आपको अपने सहपाठियों से सहयोग मिलेगा। आज पड़ोसी आपके कार्यों को पूरा करने में आपकी सहायता करेंगे। इससे पड़ोसियों के साथ आपके रिश्ते और मजबूत होंगे। मां चंद्रघंटा को प्रणाम करें, आपका स्वास्थ्य उत्तम बना रहेगा।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

कुंभ राशि: आज आपके हर परेशानी का हल चुटकियों में निकल जायेगा। ऑफिस में आप किसी प्रोजेक्ट के लिए अपनी बेहतरीन राय देंगे, बॉस आपके काम की तारीफ करेंगे। आज आप लेखन कार्यों में रुचि लेंगे आपका लेखन और अच्छा होगा। आज आपकी बातें दूसरों पर प्रभाव डालेगी। अगर आप कोई नया काम शुरू करने की सोच रहे हैं, तो आपको परिवार का पूरा साथ मिलेगा। माता दुर्गा को शहद का भोग लगायें, समाज में आपका नाम ऊंचा होगा।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि: आज आपका दिन बढ़िया रहेगा। बड़े निर्णय लेने के लिए दिन अच्छा है। किसी नयी बिजनेस डील के लिए ऑफर मिलेगा। आप जीवनसाथी के साथ घर के कार्यों को पूरा करने में व्यस्त रहेंगे। मेडिकल की पढ़ाई कर रहे छात्रों के लिए दिन अच्छा है। बेटी के ससुराल पक्ष से कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। बच्चे आज अपने पढ़ाई के प्रति सीरियस रहेंगे। आज आपके घर नन्हें मेहमान के आगमन का योग बन रहा है। माता को कुमकुम का तिलक लगायें, धन-धान्य में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

BREAKING : विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने की कोऑर्डिनेटरों की नियुक्त..देखे लिस्ट..!!

दिल्ली : दिल्ली में आगामी विधानसभा चुनावों के लिए कांग्रेस ने कोऑर्डिनेटरों की नियुक्त की है। जिसका आदेश जारी कर दिया गया है, आदेश में 5 लोगों का नाम शामिल है.

और पढ़ें ...

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत दुर्ग बना प्रथम ओडीएफ प्लस मॉडल जिला

स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत दुर्ग बना प्रथम ओडीएफ प्लस मॉडल जिला

दुर्ग, 03 अक्टूबर 2024/ स्वच्छता ही सेवा पखवाड़े अंतर्गत 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर ‘‘स्वच्छ भारत दिवस‘‘ का आयोजन विज्ञान भवन, नई दिल्ली में किया गया। इस गरिमामय कार्यक्रम में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के द्वारा पूरे देश से आए जनप्रतिनिधियों, सफाई मित्रों, स्वच्छाग्राहियों एवं अधिकारियों को संबोधित किया गया। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत जिला दुर्ग को 15 अगस्त, 2024 को छत्तीसगढ़ राज्य का प्रथम ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल जिला घोषित किया गया। ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल जिला घोषणा होने के सम्मान में जिला दुर्ग से सुश्री ऋचा प्रकाश चौधरी, कलेक्टर दुर्ग को स्वच्छ भारत दिवस के राष्ट्रीय कार्यक्रम के आयोजन में नई दिल्ली आमंत्रित किया गया। उक्त कार्यक्रम में प्रदेश से 11 अन्य प्रतिभागियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। जिसमें  श्रीमती सुशीला भट्ट, जिला पंचायत अध्यक्ष, श्री राजकुमार भट्ट, जिला पंचायत सदस्य, जिला कवर्धा, सुश्री सुरुचि सिंह, मुख्य कार्यपालन, जिला पंचायत राजनांदगांव, पद्मश्री श्रीमती फूलबासन यादव, राजनांदगांव, श्रीमती धनेश्वरी साहू, सरपंच ग्रा.पं. टेमरी, जिला महासमुंद, श्रीमती राधिका पैंकरा, सरपंच, ग्रा.पं. मेंडरबहार, जिला जशपुर, श्रीमती मनप्यारी बाई, स्वच्छाग्राही, ग्राम पंचायत लोधमा, जिला जशपुर तथा राज्य की टीम से डॉ. रूपेश राठौर एवं सुश्री अभिलाषा आनंद, राज्य सलाहकार द्वारा इस कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया।
जिला दुर्ग में कुल 300 ग्राम पंचायते एवं 381 ग्राम है, समस्त ग्रामों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन कार्य पूर्ण कर लिया गया है जिसके अंतर्गत जैविक अपशिष्ट हेतु नॉडेप, वर्मी का निर्मार्ण किया गया है, वहीं अजैविक अपशिष्ट  के प्रबंधन हेतु सेग्रीगेशन वर्कशेड, घर-घर कचरा एकत्रीकरण हेतु ट्रायसायकल, प्रत्येक गांव में स्वच्छाग्राही स्व-सहायता समुह को संलग्न किया गया है। ग्रे-वाटर मैनेजमेंट के लिये सभी गांव के सार्वजनिक स्थानों, शाला एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में सोकपिट, किचन गार्डन का निर्माण किया गया है, ग्राम की ऐसे नाली जहाँ अपशिष्ट जल तालाब या अन्य जल स्त्रोतों में जा रहा है, वहां त्री-स्तरीय जल शुद्धिकरण इकाई का निर्माण किया गया है। ब्लैक-वाटर मैनेजमेंट के लिये जिले में कुल 05 फिकल स्लज ट्रिटमेंट प्लांट का निर्माण किया गया है। सभी ग्रामों में सामुदायिक शौचालयों की व्यवस्था है। मार्गदर्शिका अनुसार ग्रामों के ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल स्व-घोषणा पश्चात् विकासखंड स्तरीय एवं जिला स्तरीय गठित दल द्वारा समस्त गांव का सत्यापन कराया गया। इसके पश्चात् वाटरएड एवं समर्थन संस्था द्वारा तृतीय पक्ष सत्यापन के लिये 10 प्रतिशत ग्रामों का रेण्डम सत्यापन कराया गया है। इस प्रकार जनपद पंचायत दुर्ग, धमधा एवं पाटन के ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल विकासखंड घोषणा के साथ सम्पूर्ण जिला दुर्ग ग्रामीण को ओ.डी.एफ. प्लस मॉडल जिला घोषित किया गया है।  

और पढ़ें ...

भीषण सड़क हादसा: ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली को मारी टक्कर,10 लोगों की मौत, 3 की हालत गंभीर

उत्तर प्रदेश :- मिर्जापुर में भीषण सड़क हादसा हो गया. यहां कछवां थाना क्षेत्र के कटका गांव के पास वाराणसी-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर एक तेज रफ्तार अनियंत्रित ट्रक ने ट्रैक्टर ट्रॉली में टक्कर मार दी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रैक्टर ट्रॉली के परखच्चे उड़ गए और ट्रैक्टर नाले में पलट गया. हादसे में ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार 10 मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए.

हादसे में जान गंवाने वाले सभी मजदूर वाराणसी के रहने वाले हैं. मृतकों में भानू प्रताप, विकास कुमार, अनिल कुमार, सूरज कुमार, सनोहर, राकेश कुमार , प्रेम कुमार, राहुल कुमार , नितिन कुमार और रोशन कुमार का नाम शामिल हैं. वहीं, घायलों में आकाश कुमार, जमुनी और अजय सरोज शामिल हैं. ये सभी बीरबलपुर मिर्जामुराद और रामसिंहपुर मिर्जामुदार गांव के रहने वाले थे. ये हादसा गुरुवार रात एक बजे के करीब हुआ है.

क्या बोले अधिकारी?

पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने बताया कि ट्रैक्टर ट्रॉली को ट्रक ने पीछे से टक्कर मार दी. इस हादसे में 10 मजदूरों की मौत हो गई. तीन घायल हैं, जिनको वाराणसी ट्रामा सेंटर भेजा गया है. भदोही से मजदूर काम कर वाराणसी जा रहे थे. ट्रकचालक मौके से फरार हो गया है. शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है.

वाराणसी के रामसिंहपुर मिर्जामुराद अपने घर जा रहे थे

 

भदोही से मजदूर छत की ढलाई कर ट्रैक्टर ट्रॉली में सवार होकर वाराणसी के रामसिंहपुर मिर्जामुराद अपने घर जा रहे थे, इसी दौरान ये हादसा हो गया. हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है. मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा.

और पढ़ें ...

नवरात्रि के दूसरे दिन आज ‘देवी ब्रह्मचारिणी’ स्वरूप की पूजा, जाने महत्व, मंत्र, भोग

 

नवरात्र के दूसरे दिन मां दुर्गा के ‘देवी ब्रह्मचारिणी‘ स्वरूप की पूजा करने का विधान है। माता के नाम से उनकी शक्तियों के बारे में जानकारी मिलती है। ब्रह्म का अर्थ है तपस्या और चारिणी का अर्थ है आचरण करने वाली अर्थात तप का आचरण करने वाली ब्रह्मचारिणी को हमन बार बार नमन करते हैं। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा अराधना करने से आत्मविश्वास, आयु, आरोग्य, सौभाग्य, अभय आदि की प्राप्ति होती है। माता ब्रह्मचारिणी को ब्राह्मी भी कहा जाता है।

शास्त्रों में बताया गया है कि मां दुर्गा ने पार्वती के रूप में पर्वतराज के यहां पुत्री बनकर जन्म लिया और महर्षि नारद के कहने पर अपने जीवन में भगवान महादेव को पति के रूप में पाने के लिए कठोर तपस्या की थी। हजारों वर्षों तक अपनी कठिन तपस्या के कारण ही इनका नाम तपश्चारिणी या ब्रह्मचारिणी पड़ा। अपनी इस तपस्या की अवधि में इन्होंने कई वर्षों तक निराहार रहकर और अत्यन्त कठिन तप से महादेव को प्रसन्न कर लिया

भोग
नवरात्र के इस दूसरे दिन मां भगवती को चीनी का भोग लगाने का विधान है। ऐसा विश्वास है कि चीनी के भोग से उपासक को लंबी आयु प्राप्त होती है और वह नीरोगी रहता है तथा उसमें अच्छे विचारों का आगमन होता है। साथ ही माता पार्वती के कठिन तप को मन में रखते हुए संघर्ष करने की प्रेरणा प्राप्त होती है।

दूसरे दिन पीले रंग का महत्व
नवरात्रि के दूसरे दिन पीले रंग के वस्त्र पहनकर पूजा अर्चना करनी चाहिए क्योंकि माता ब्रह्मचारिणी को पीला रंग बहुत प्रिय है। साथ ही माता को पीले रंग के वस्त्र, पीले रंग के फूल, फल आदि अवश्य अर्पित करना चाहिए। भारतीय दर्शन में पीला रंग पालन-पोषण करने वाले स्वभाव को दर्शाता है और यह रंग सीखने, उत्साह, बुद्धि और ज्ञान का संकेत है।

पूजा विधि
माता ब्रह्मचारिणी की पूजा पहले दिन की तरह ही शास्त्रीय विधि से की जाती है। ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नानादि से निवृत होकर पूजा स्थल पर गंगाजल से छिड़काव करें और पूरे परिवार के साथ मां दुर्गा की उपासना करें। माता ब्रह्मचारिणी की पूजा में पीले रंग के वस्त्र का प्रयोग करें और पीले रंग की चीजें ही अर्पित करें। माता का पंचामृत से स्नान कराने के बाद रोली, कुमकुम अर्पित करें। इसके बाद अग्यारी करें और अग्यारी पर लौंग, बताशे, हवन सामग्री आदि चीजें अर्पित करें, जैसा आपके घर पर होता हो।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 04 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 4 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- आश्विन

तिथि
द्वितीया - 05:30 ए एम, अक्टूबर 05 तक

नक्षत्र
चित्रा - 06:38 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 06:15 ए एम
सूर्यास्त- 06:04 पी एम
चन्द्रोदय- 07:25 ए एम
चन्द्रास्त- 06:47 पी एम

अशुभ काल
राहू- 10:41 ए एम से 12:09 पी एम
यम गण्ड- 03:06 पी एम से 04:35 पी एम
कुलिक- 07:44 ए एम से 09:13 ए एम
दुर्मुहूर्त- 08:37 ए एम से 09:24 ए एम, 12:33 पी एम से 01:20 पी एम
वर्ज्यम्- 12:55 ए एम, अक्टूबर 05 से 02:42 ए एम, अक्टूबर 05

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:46 ए एम से 12:33 पी एम
अमृत काल- 08:45 ए एम से 10:33 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:38 ए एम से 05:27 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 04 October 2024: आज नवरात्रि के दूसरे दिन इन राशियों पर बरसेगी मां ब्रह्मचारिणी की कृपा...पढ़ें दैनिक राशिफल

04 October2024 Ka Rashifal: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि और शुक्रवार का दिन है । द्वितीया तिथि आज पूरा दिन, पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 31 मिनट तक रहेगी। आज नवरात्र का दूसरा दिन है। आज माता दुर्गा के दूसरे स्वरूप ब्रह्मचारिणी का पूजन किया जाएगा। आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 5 बजकर 21 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही आज शाम 6 बजकर 38 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 04 अक्टूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। लोगों का भरोसा आप पर बना रहेगा। आपकी इमानदारी से लोग प्रेरणा लेंगें। महिलाएं घर के काम से जल्द ही राहत पा लेंगी। आज आप दोस्तो के साथ समय बितायेंगे। कई दिनों से कहीं रुका हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। बच्चो को घर के बुजुर्ग लोगों का आशीर्वाद मिलेगा। मां ब्रह्मचारिणी के आगे हाथ जोड़े, आपके सभी काम समय पर पूरे होते रहेंगे।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 6

वृष राशि- 

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आप सोशल मीडिया के जरिए सामाजिक कार्यों में सहयोग देंगें। शिक्षकों की मदद से विद्यार्थीयों का कोई प्रोजेक्ट पूरा होगा। किस्मत का साथ आपको आर्थिक लाभ दिलायेगा। पुरानी की गई मेहनत से दुगना लाभ मिलेगा। परिवार वालो के साथ किसी धार्मिक कार्यो में शामिल हो सकते हैं, जिससे आपको अच्छा फील होगा। मां दुर्गा को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ति होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

मिथुन राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। आपके कोर्ट-कचहरी के मामले थोड़े रुक सकते है, लेकिन समय रहते सब ठीक होगा। आज आप जो भी व्यापार शुरू करेंगें, उसमें सफलता हासिल होगी। आज आपको किसी दोस्त का भी सहयोग मिलेगा। आप नया करोबार करने की सोच रहे हैं तो किसी अनुभवी की सलाह जरूर लें, आपको कोई अच्छी राय मिलेगी। बच्चों का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। मां ब्रह्मचारिणी के सामने कपूर जलाए, परिवार के लोग आपकी बातों से सहमत रहेंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज आपका दिन ठीक रहेगा। आपको किसी के मामलों में दखल देने से बचना चाहिए। किसी बड़े प्रोजेक्ट में पैसा लगाने की सोच रहे हैं, तो पहले किसी समझदार व्यक्ति से सलाह जरूर ले, अन्यथा आपका पैसा फंस सकता है। छात्र आज अपने करियर को लेकर कोई योजना बनायेंगें, बच्चों को सही गाइडेंस की जरूरत है। मां दुर्गा की आरती करें, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज जो भी काम शुरु करेंगे वो समय पर पूरा हो जायेगा। आपको करियर से संबंधित नए अवसर मिलेंगे। नया व्यापार शुरू करने में बड़े भाई का सहयोग मिलेगा। कॉमर्स के विद्यार्थी आज मार्केटिंग को समझने के लिए शिक्षको की साहयता लेंगें, जो आपके भविष्य में बेहद काम आयेंगी। आज आपका दांपत्य जीवन शानदार रहने वाला है। मां ब्रह्मचारिणी को मीठे का भोग लगायें, सेहत अच्छी रहेगी।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 8

कन्या राशि-

आज आपका मन नई उमंगों से भरा रहेगा। हर कोई आपसे राय लेना चाहेगा। ऑफिस के लोगों में आपका रुतबा बनेगा। किसी विशेष व्यक्ति से आज आपकी बात हो सकती है। आपको आर्थिक रूप से भी लाभ मिलेगा, धन के नये स्रोत प्राप्त होंगे। छोटे बच्चे आज बहुत खुश रहेंगे, वो अपने लिए कोई नया खेल तलाश करेंगें। मां दुर्गा को नारियल अर्पित करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

तुला राशि-

आज का दिन मिली-जुली प्रतीक्रिया वाला रहेगा। आज किसी दूर के रिश्तेदार से आपकी फोन पर बात होगी, जिससे आपको अच्छा फिल होगा। दांपत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी। महिलाएं आज ऑनलाइन कोई नई डिश सीखने की कोशिश करेंगी। पिता का सहयोग आपके साथ रहेगा। लेखकों के लिए आज का दिन बहुत अच्छा है, उनके लेखन कार्यो की सराहना बड़े पैमाने पर होगी। आपको ईमानदार लोगों के साथ मेल-जोल बढ़ाने की जरूरत है। मां ब्रह्मचारिणी को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानिया खत्म होगी।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज अकारण शुरू हुई समस्याएं पूरी तरह से समाप्त हो जाएंगी। आज आपको ननिहाल पक्ष से कोई शुभ समाचार मिलेगा, जिससे आपका मन प्रसन्न रहेगा। आप विदेश में व्यापार करने की योजना बनायेंगे। आपकी सोशल मीडिया पर किसी से बात हो सकती है, जिससे आपको भविष्य में बहुत फायदा होगा। आज बच्चे घर के काम में माता की मदद करेंगें, जिससे माता उनसे प्रसन्न रहेगी। आज किसी स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्या से आपको छुटकारा मिलेगा। मां दुर्गा को नारियल चढायें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग-सिल्वर
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आज आपका दिन खुशियां लेकर आया है। काम के मामलों में आप बेहद व्यावहारिक रहेंगे। आपके मन में बहुत दिनों से कोरोबार को लेकर कोई योजना चल रही है, तो आज आप उस योजना पर काम शुरू करेंगे जिससे आपको कोई बड़ा लाभ मिलेगा। आज आपकी मीठी वाणी आपके काम को जल्दी पूरा करवाने में मदद करेगी। स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा। मां ब्रह्मचारिणी का ध्यान करे, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 4

मकर राशि-

आज आपका दिन पहले से ज्यादा फायदा दिलाने वाला रहेगा। आपको दूसरों से प्रेरणा लेकर काम करने की जरूरत है। आज बोलने से ज्यादा आपको काम पर ध्यान देना चाहिए। आज आपको अपने माता पिता के साथ समय बिताना चाहिये। संयम और धैर्य के साथ ही आपको अपने कदम आगे बढ़ाने चाहिए। किसी रिश्तेदार से चल रही अनबन आज खत्म हो जायेंगी। आपको अधिक खाने-पीने से बचना चाहिए और सेहत का ध्यान रखना चाहिए। मां दुर्गा के सामने घी का दिपक जलाये, करोबार में बरकत होगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि-

आज आर्थिक तौर पर आपकी स्थिति मजबूत रहेगी। अगर आप कोई बिजनेस करते हैं, तो आपको उसे बढ़ाने के लिए थोडी और मेहनत करने की जरूरत है। आज कोई पड़ोसी आपसे किसी प्रकार की साहयता मागेंगे, जिसे आप असानी से पूरा करेंगे। लोगों के बीच आपका सम्मान बढ़ेगा। किसी रिश्तेदार से आपकी फोन पर लम्बी बात होगी। पारिवारिक रिश्तों में मजबूती आएगी। मां ब्रह्मचारिणी का नाम ले कर नए कार्य की शुरुआत करें, सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

मीन राशि-

आज आपका दिन उत्तम रहेगा। ऑफिस के किसी सहकर्मी के साथ आपको यात्रा पर जाना पड़ सकता है। आज आपको अपनी वाणी पर संयम रखने की जरूरत है। आज बच्चों के स्वास्थ्य का ध्यान रखने की जरूरत है। छात्रों के लिए दिन अच्छा रहेगा, आप अपनी पढ़ाई को लेकर पूरी तरह से अलर्ट रहेंगे आज की गई मेहनत का लाभ मिलेगा। लवमेट के लिए आज का दिन खुशियो भरा रहने वाला है। दांपत्य जीवन में नई नई खुशियां आने से आपका मन प्रसन्न रहेगा। मां दुर्गा के सामने माथा टेके, रिश्तो में मिठास बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 5
और पढ़ें ...

राज्य सरकार का बड़ा ऐलान, महिलाओं को मिलेगा फ्री LPG सिलेंडर

लखनऊ : यूपी की योगी सरकार ने त्योहारी सीजन में आम आदमी को बड़ी राहत दी है। योगी सरकार ने महिलाओं को दिवाली गिफ्ट देते हुए फ्री में रसोई गैस सिलेंडर देने का ऐलान किया है।

बीतें दिनों सीएम योगी ने अधिकारियों के साथ बैठक की थी। इस बैठक में उन्होंने महिलाओं को फ्री में गैस सिलेंडर देने के निर्देश दिए हैं। सीएम योगी ने इस संबंध में एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा कि दीपावली के अवसर पर प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के सभी लाभार्थियों को निःशुल्क रसोई गैस सिलेंडर वितरित किया जाना है. प्रत्येक दशा में दीपावली से पहले सभी लाभार्थियों के घर रसोई गैस सिलेंडर उपलब्ध हो जाने चाहिए।

मिशन शक्ति के पांचवें चरण की होगी शुरुआत
सीएम योगी नवरात्रि में मिशन शक्ति के पांचवें चरण की शुरुआत करने जा रहे हैं। उन्‍होंने साफ कर दिया है कि यूपी में महिलाओं की सुरक्षा के लिए कई योजनाओं की शुरुआत होगी और टारगेट बनाकर काम पूरा किया जाएगा। पुलिस के साथ ही अन्‍य विभागों को इस मिशन में जिम्‍मेदारी दी जा रही है। जिलों में मिशन शक्ति के नोडल अफसर के रूप में वहां पदस्‍थ पुलिस अफसर होंगे। उत्‍तर प्रदेश के सभी गांवों से लेकर शहर तक की महिलाओं को सशक्तिकरण योजनाओं का लाभ दिया जाएगा। सभी महिलाओं को स्‍वरोजगार से जोड़ने के लिए जागरूकता कार्यक्रम भी चलाए जाएंगे।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 03 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 3 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद

तिथि
प्रतिपदा - 02:58 ए एम, अक्टूबर 04 तक

नक्षत्र
हस्त - 03:32 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 06:15 ए एम
सूर्यास्त- 06:04 पी एम
चन्द्रोदय- 06:32 ए एम
चन्द्रास्त- 06:20 पी एम

अशुभ काल
राहू- 01:38 पी एम से 03:07 पी एम
यम गण्ड- 06:15 ए एम से 07:44 ए एम
कुलिक- 09:12 ए एम से 10:41 ए एम
दुर्मुहूर्त- 10:12 ए एम से 10:59 ए एम
वर्ज्यम्- 12:34 ए एम, अक्टूबर 04 से 02:22 ए एम, अक्टूबर 04

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:46 ए एम से 12:33 पी एम
अमृत काल- 08:45 ए एम से 10:33 ए एम
ब्रह्म मुहूर्त- 04:38 ए एम से 05:27 ए एम

शुभ योगइन्द्र - 04:24 ए एम, अक्टूबर 04 तक

 

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 03 October 2024: आज से नवरात्रि की शुरुआत, शैलपुत्री माता इन 4 राशियों के जीवन में भरेंगी खुशहाली, पढ़ें आज का राशिफल

03 October2024 Ka Panchang: आज आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज देर रात 2 बजकर 59 मिनट तक रहेगी। आज से शारदीय नवरात्रि की शुरुआत है। आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 24 मिनट तक इन्द्र योग रहेगा। साथ ही आज दोपहर बाद 3 बजकर 32 मिनट तक हस्त नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 अक्तूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज का दिन ठीक-ठाक रहने वाला है। आज ऑफिस में वर्कलोड बढ़ सकता है। जिसके लिये आपको ओवर टाईम करना पड़ेगा। आज अपको किसी करीबी से कोई ऐसी सलाह मिलेगी, जिससे आपको काफी फायदा होगा। माता आज अपने बच्चों को कुछ मीठा बना कर खिला सकती है। घर के बुजुर्गों के स्वास्थ्य का ख्याल रखें। जीवनसाथी से आज आपको कोई उपहार मिलेगा। मां शैलपुत्री के सामने घी का दिपक जलाये, आपके साथ सब अच्छा होगा।

  1. शुभ रंग- हरा 
  2. शुभ अंक- 9

वृष राशि:

आज का दिन शानदार रहने वाला है। आज आपके कार्यों की प्रशंसा दूर-दूर तक लोगों में इत्र की तरह महकेगी। आप सफलता की दिशा में एक कदम और आगे बढ़ जायेंगे। छात्र किसी खास मामले में एकांत और शांति से विचार करेंगे, तो सब ठीक हो जायेगा। कॉस्मेटिक का व्यापार कर रहे लोगो को आज बड़ा मुनाफा होगा। पिता से आज आपको कुछ नया सिखने को मिलेगा। आज कोई ऐसी पुरानी चीज आपके हाथ लग सकती है, जिसे पा कर आपको खुशी महसूस होगी। मां दुर्गा के आगें हाथ जोडें, करियर में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे।

  1. शुभ रंग- मेहरून
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। आज आप अपने व्यापार को आगें बढाने के लिए कुछ ऐसी भी योजनाएं बनाएंगे जिससे आपको फायदा ही फायदा होगा। आज दोस्तों के साथ फोन पर बात कर के समय बितायेंगें। परिवारिक समस्याओं को सॉल्व करने में बड़े-बुजुर्गों का सहयोग प्राप्त होगा। जो लोग बैंक में कार्य करते है वह आज अपना काम बहुत जल्द निपटा लेंगें। लवमेटस आज साथ में समय बितायेंगे। मां शैलपुत्री का ध्यान करें, रूका हुआ पैसा आपको वापस मिलेगा।

  1. शुभ रंग- सुनहरा
  2. शुभ अंक- 7

कर्क राशि:

आज का दिन खुशियां लेकर आया है । बिजनेस में कोई बड़ी सफलता हाथ लग सकती है। आज आप कुछ नया काम स्टार्ट करने की सोच सकते है, लेकिन शुरू करने से पहले अपनों से बड़ों की सलाह जरूर ले लें। पारीवारिक मामले आज आपके पक्ष में रहेंगे। आज आपका आर्थिक पक्ष अच्छा रहेगा। शाम का समय भाई बहनों के साथ हँसी-मज़ाक में बितेगा । जीवनसाथी आज आपको नन्हे मेहमान के आने की खुशखबरी दें सकते है। मां दुर्गा को लाल चुनरी चढ़ाएं, जीवन में चल रही परेशानियां खत्म होगी।

  1. शुभ रंग- मेजेंटा
  2. शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज आपका पूरा ध्यान अपने कार्य में सुधार करने में रहेगा। अपनी सकारात्मक सोच को सार्थक कामों में लगायें। जो लोग डांस सीखना चाहते है, वे आज सोशल मिडिया की मदद से सीखेंगे। आज घर पर किसी चीज की मरम्मत करानी पड़ेगी। महिलाओं को घर के कार्यो से राहत मिलेगी। आज बच्चे आपने माता पिता का ज्यादा ध्यान रखेंगें और उनकी बात भी मानेंगे। मां दुर्गा को नारियल चढ़ायें, उधार दिया हुआ पैसा वापस मिलेगा।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 6

कन्या राशि:

आज का दिन उतार-चढ़ाव भरा रहेगा। आज इस बात का खास ख्याल रखें की दूसरों से तभी दोस्ती करें जब उसके बारे में पूरी जानकारी कर लें और उसे भली-भांति समझ लें। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। पिता अपके बिजनेस में आपका सयोग करेंगें । लोग आपकी प्रशंसा करेंगे, जिसे आप हमेशा से सुनना चाहते थे। नवविवाहितों को आज घुमने जाने का मौका मिलेगा। बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखें। मां शैलपुत्री को फूल अर्पित करें, घर में शांति बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 6

तुला राशि:

आज का दिन फायदेमंद रहने वाला है। आज आपको पहले किये गये छोटे-मोटे कार्यों से भी पॉजीटिव रिजल्ट मिलेगा। सफलतायें छोटी ही सही लेकिन निरंतर बनी रहेंगी। ऑफिस के कार्यो को करते समय फोकस बनायें रखें। आपको जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे अपनी समझदारी से बखुबी निभायेंगें । जो लोग प्रॉपर्टी डीलर हैं उनका काम अच्छा चलेगा और आपका रूका हुआ पैसा वापस मिलेगा। मां दुर्गा की आरती करें, सेहत पहले से बेहतर बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 5

वृश्चिक राशि:

आज बच्चों को करियर के मामले में कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। अपने से बड़ों की बातें ग़ौर से सुनें, भविष्य में आपके लिये फायदेमंद रहेगी। युवाओ को बढ़िया नौकरी मिलने की सम्भावना बन रही है। कारोबार में तरक्की के अवसर प्राप्त होंगे। जो लोग राजनीति से जुड़े हुए हैं उन्हे पुराने किये गये कार्यो से वाहवाही मिलेगी। इलेक्ट्रोनिक सामान खरीदना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है । मां दुर्गा को मीठे का भोग लगायें, दाम्पत्य जीवन में मधुरता बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 5

धनु राशि:

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। करीयर को बेहतर बनाने के लिए किया गया प्रयास सफल होगा। संतान की सफलता के कारण, घर में खुशी का माहौल बना रहेगा। शाम को जीवनसाथी के साथ अच्छा समय बीतेगा। बच्चे आज किसी जरुरी काम में अपनी माता की मदद मागेंगे। जिससे उनके काम पूरे होंगे। शारीरिक दृष्टि से आज आपका स्वास्थ्य ठीक रहेगा । मां शैलपुत्री के आगें हाथ जोडें, रूकें हुए काम पूरें होंगे।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 6

मकर राशि:

कार्यक्षेत्र में आज आपको काफी हद तक सफलता हासिल होगी। पारिवारिक मामलों में आज आपको ठण्डे दिमाग़ से सोचेने की जरूरत है, परिणाम आपके पक्ष में रहेंगे। आज भाई अपने काम में आपकी मदद मांगेगे। समाज में आज आप अपने बढ़िया कार्यों के कारण पहचाने जायेंगे। मेडिकल की पढाई कर रहें छात्रों को सीनियर्स का सहयोग मिलेगा । घर के जरूरी कागजों का खास ख्याल रखें। स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आज आपका कोई काम रुक सकता है। मां दुर्गा को लौंग अर्पित करें, सब ठीक रहेगा।

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 8

कुंभ राशि:

आज कार्यक्षेत्र में आपके सहकर्मी और सीनियर आपकी परफॉरमेंस से खुश रहेंगे और आपकी तारीफ करेंगें। आज सभी जरुरी काम आसानी से पूरा कर लेंगे। पिता के जरिए व्यापार में दी हुई जिम्मेदारियां आप आसानी से निभा लेंगें। इस राशि के जो लोग फर्निचर का व्यापार कर रहे है, उन्हें उम्मीद से ज्यादा फायदा होगा । परिवार में सभी आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। बच्चे आज किसी खिलौने के लिए जिद्द करेंगे। आज स्वास्थ्य को लेकर लापरवाही न करें। मां शैलपुत्री के सामने कपूर जलाए, आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 7

मीन राशि:

आज आप खुद को बदली हुई भूमिका में महसूस करेंगे। जिम ट्रेनर को आज अच्छे ग्राहक मिलेंगे। आपके व्यावसायिक कौशल में तेजी आयेगी और आप एक मजबूत भावना के साथ पेशेवर दौड़ में खुद को आगे पायेंगे। आपको अपने पद और आय को एक समान या बढ़ाने के अवसर प्राप्त होंगे। लवमेट के लिए आज का दिन अच्छा रहने वाला है। मां शैलपुत्री को इलायची अर्पित करें, जीवन में खुशियों की प्राप्ती होगी।

  1. शुभ रंग- पीच
  2. शुभ अंक- 4
और पढ़ें ...

BREAKING: अब 99 रूपये में मिलेगी दारू की बोतल! सरकार ने बदली आबकारी नीति

नई दिल्ली : आंध्र प्रदेश सरकार ने मंगलवार को एक नई आबकारी नीति की घोषणा की है, जिसके तहत निजी रिटेल विक्रेताओं को शराब बेचने की अनुमति दी गई है. यह नीति हरयाणा जैसे अन्य राज्यों के अनुभवों पर आधारित है और राज्य को 5,500 करोड़ रुपये राजस्व प्राप्त करने की उम्मीद है.

इस नई नीति के तहत 3,736 रिटेल दुकानों को नोटिफाई किया गया है और यह 12 अक्टूबर 2024 से प्रभावी होगी. सरकार का लक्ष्य कम आय वर्ग के लोगों को सस्ती शराब उपलब्ध कराना है, जिसके लिए ₹99 या उससे कम कीमत पर शराब पेश की जाएगी. इसका उद्देश्य अवैध शराब की मांग को कम करना है और राष्ट्रीय उत्पादकों को भी इस मूल्य पर अपने ब्रांड पेश करने के लिए प्रोत्साहित किया जाएगा.

नए शराब नीति के तहत, पिछले पांच वर्षों में बिक्री में आई गिरावट को उलटने की उम्मीद है, जिससे आंध्र प्रदेश को शीर्ष तीन बाजारों में शामिल किया जा सके. इस नीति का कार्यकाल दो वर्ष होगा जो नियामक वातावरण में स्थिरता और पूर्वानुमान्यता को बढ़ावा देगा, जिससे रिटेल विक्रेताओं की भागीदारी बढ़ेगी.

आंध्र प्रदेश का शराब बाजार पिछले पांच वर्षों में आधा हो गया है जिसका कारण लगातार मूल्य वृद्धि और स्थानीय खिलाड़ियों को प्राथमिकता देना रहा है. भारत के बीयर उद्योग के प्रतिनिधियों ने कहा है कि उन्हें राज्य में हजारों करोड़ के नए निवेश की उम्मीद है क्योंकि प्रत्येक ब्रेवरी की लागत ₹300 करोड़ से ₹500 करोड़ के बीच होती है.

 
और पढ़ें ...

महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री की जयंती, पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने गांधी जयंती से पहले मंगलवार को देश के नागरिकों को बधाई दी और सभी से देश के विकास को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए सत्य, अहिंसा, प्रेम और शुचिता के मूल्यों को आत्मसात करने का संकल्प लेने को कहा. राष्ट्रपति भवन द्वारा जारी एक संदेश में राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा, ‘‘सभी नागरिकों की ओर से, मैं राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को उनकी 155वीं जयंती पर अपनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं.’’

आज पूरा देश राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मना रहा है. इस मौके पर हर कोई महात्मा गांधी के अमूल्य योगदान को याद कर रहा है. साथ ही पूरा देश महात्मा गांधी को नमन कर रहा है. पीएम मोदी ने राजघाट जाकर महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि दी. वहीं पीएम मोदी राष्ट्रपिता को याद करते हुए एक्स पर लिखा कि सभी देशवासियों की ओर से पूज्य बापू को उनकी जन्म-जयंती पर शत-शत नमन. सत्य, सद्भाव और समानता पर आधारित उनका जीवन और आदर्श देशवासियों के लिए सदैव प्रेरणापुंज बना रहेगा.

2 अक्टूबर 2024 को भारत के राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की जयंती मनाई जा रही है. ब्रिटिश शासन के खिलाफ आजादी का संग्राम छेड़ने वाले महात्मा गांधी ने देश को आजाद कराने में मुख्य भूमिका निभाई. उनको आंदोलन ने लोगों को आजादी के लिए लड़ने की प्रेरणा दी. राष्ट्रपिता महात्मा गांधी को देश उनके आजादी के प्रति समर्पण के लिए याद रखता है.  गांधी जी के जन्मदिवस के दिन यानी 2 अक्टूबर को ही लाल बहादुर शास्त्री जी की भी जयंती होती है.

इस मौके पर पीएम मोदी ने भारत के पूर्व पीएम को भी याद किया. पीएम मोदी ने एक्स पर लिखा कि देश के जवान, किसान और स्वाभिमान के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी को उनकी जयंती पर आदरपूर्ण श्रद्धांजलि.

और पढ़ें ...

घर में शंख रखते हैं तो वास्तुशास्त्र के इन 7 नियमों का पालन जरूर करें,देवी लक्ष्मी की बनें रहेगी कृपा

समुद्र मंथन से 14 रत्नों की प्राप्ति हुई थी। इन रत्नों में से माता लक्ष्मी भी समुद्र से ही प्रकट हुई थी। माता लक्ष्मी की तरह ही शंख भी समुद्र मंथन से प्राप्त हुआ था, इसलिए शंख को बहुत शुभ माना जाता है। माना जाता है कि शंख पर माता लक्ष्मी की कृपा होती है और आप अगर घर में शंख रखते हैं, तो आपको भाग्य का साथ मिलता है, साथ ही धन लाभ के द्वार भी खुल जाते हैं। पूजा-पाठ और धार्मिक कार्यों में शंख बजाने से वातावरण शुद्ध होता है और आपके घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।

शंख को रखने की सबसे अच्छी जगह आपके घर का पूजा घर होती है क्योंकि पूजा घर दूसरी जगहों से ज्यादा साफ होता है। आपको पूजा घर में भी हमेशा शंख को भगवान के पास ही रखना चाहिए। शंख को किसी लाल या पीले कपड़े के ऊपर ही रखें। साथ ही इसे ढककर ही रखें। इससे शंख में कोई धूल-मिट्टी नहीं जाएगी और शंख की पवित्रता बनी रहेगी।
शंख के बजाने के बाद इसे शुद्ध जरूर करें​
पूजा करने से पहले और बाद में आप जब भी शंख का उपयोग यानी इसे बजाने के बाद इसे हर बार शुद्ध करना बेहद जरूरी है। शंख बजाने के बाद एक कटोरे में पानी और गंगाजल दोनों को मिला लें। अब इसमें शंख को पानी में डुबोकर निकालें। इसके बाद शंख को एक साफ कपड़े से साफ करके सुखाकर फिर से मंदिर में घर दें।
शंख को घर में पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। कोशिश करें कि आपके घर का मंदिर भी पूर्व दिशा की तरफ हो। इससे घर में सकारात्मकता का वास रहता है। पूर्व दिशा के अलावा आप शंख को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। इससे भी माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।

शंख को हमेशा इन दिशाओं में रखें​

शंख को घर में पूर्व दिशा की ओर रखना चाहिए। कोशिश करें कि आपके घर का मंदिर भी पूर्व दिशा की तरफ हो। इससे घर में सकारात्मकता का वास रहता है। पूर्व दिशा के अलावा आप शंख को उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रख सकते हैं। इससे भी माता लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहती है।

शंख को कभी जमीन पर न रखें

शंख को कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। इसे शंख का निरादर माना जाता है। आप शंख को हमेशा एक कपड़े के ऊपर ही रखें। अगर आपको शंख को पानी से साफ करना है, तो भी आप शंख को पानी से निकालकर कपड़े में लपेटकर साफ करें। इसे कभी भी जमीन पर नहीं रखना चाहिए। साथ ही साफ करने के बाद शंख को कपड़े से सही से सुखाने के बाद ही रखें।

और पढ़ें ...

कांग्रेस ने की जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय समन्वयक और राज्य मुख्य समन्वयकों की नियुक्ति

  BREAKING : अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने निम्नलिखित राज्यों में जवाहर बाल मंच के राष्ट्रीय समन्वयक और राज्य मुख्य समन्वयक के रूप में निम्नलिखित व्यक्तियों की नियुक्ति को तत्काल प्रभाव से मंजूरी दे दी है।

और पढ़ें ...

हरियाणा चुनाव में वोटिंग से 3 दिन पहले जेल से बाहर आया डेरामुखी राम रहीम...इतने दिन की मिली पैरोल

हरियाणा :- सरकार ने डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम की 20 दिन की पैरोल को मंजूरी दे दी है। निर्वाचन आयोग की स्वीकृति मिलने के बाद मंगलवार को सरकार ने इस संबंध में फैसला लेकर रोहतक के मंडल आयुक्त को सूचित कर दिया है।भारी पुलिस सुरक्षा के बीच वह हरियाणा की जेल से यूपी के बरनावा आश्रम के लिए निकला

जानकारी के अनुसार, बुधवार सुबह सुबह यूपी के बागपत के बरनावा आश्रम की तरफ डेरामुखी का काफिला निकला है. फिलहाला, वह 20 दिन आश्रम में रहेगा. चुनाव को देखते हुए कंडीशन के साथ पैरोल दी गई है.

20 अक्तूबर 2020: मां से मिलने के लिए एक दिन की पैरोल मिली.
• 12 मई 2021: ब्लड प्रेशर और बेचैनी की शिकायत पर पीजीआई में जांच (1 दिन पेरोल).
• 17 मई 2021: मां से मिलने के लिए 1 दिन की पैरोल. पुलिस सुरक्षा में उसे गुरुग्राम ले जाया गया.
• 3 जून 2021: पेट में दर्द की शिकायत पर पीजीआई लाया गया.
• 8 जून 2021: स्वास्थ्य जांच के लिए गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल ले जाया गया.
• 13 जुलाई 2021: जांच के लिए एम्स गया और वापसी में दो महिलाओं से कथित मुलाकात.
• फरवरी 2022: 21 दिन की पैरोल मिली.
• जून 2022: 30 दिन की पैरोल मिली.
• अक्तूबर 2022: 40 दिन की पैरोल मिली.
• 21 जनवरी 2023: 40 दिन की पैरोल मिली.
• 20 जुलाई 2023 : 30 दिन की पैरोल मिली.
• 20 नवंबर 2023 : 21 दिन की पैरोल मिली.
• 19 जनवरी 2024 : 50 दिन की पैरोल मिली.
• 12 अगस्त 2024 : 21 दिन की फरलो मिली.
• 1 अक्तूबर 2024: 20 दिन की पैरोल मिली

शर्तों के साथ दी है पैरोल

रामरहीम ने जब पैरोल मांगी थी तो सरकार ने चुनाव आयोग से मंजूरी मांगी थी. इस दौरान आयोग ने शर्तों के साथ पैरोल देने के लिए हरियाणा सरकार को कहा था. इस दौरान आयोग ने शर्तों में कहा कि राम रहीम हरियाणा चुनाव में प्रचार नहीं करेगा. साथ ही हरियाणा में भी नहीं रहेगा और सोशल मीडिया पर वीडियो नहीं डालेगा.

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 02 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 2 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष अमावस्या- अक्टूबर 01 09:39 PM- अक्टूबर 03 12:19 AM
शुक्ल पक्ष प्रतिपदा- अक्टूबर 03 12:19 AM- अक्टूबर 04 02:58 AM

नक्षत्र
उत्तर फाल्गुनी- अक्टूबर 01 09:16 AM- अक्टूबर 02 12:23 PM
हस्त- अक्टूबर 02 12:23 PM- अक्टूबर 03 03:32 PM

योग
ब्रह्म- अक्टूबर 02 02:17 AM- अक्टूबर 03 03:21 AM
इन्द्र- अक्टूबर 03 03:21 AM- अक्टूबर 04 04:24 AM

त्यौहार और व्रत
अमावस्या
महालय श्राद्घ पक्ष पूर्ण

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:22 AM
सूर्यास्त- 6:09 PM
चन्द्रोदय- अक्टूबर 02 5:46 AM
चन्द्रास्त- अक्टूबर 02 6:00 PM

अशुभ काल
राहू- 12:16 PM- 1:44 PM
यम गण्ड- 7:51 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:47 AM- 12:16 PM
दुर्मुहूर्त- 11:52 AM- 12:39 PM
वर्ज्यम्- 09:53 PM- 11:42 PM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal: पितृपक्ष के आखिरी दिन 12 राशियों पर कैसा असर? जानें आज का राशिफल और उपाय

Aaj Ka Rashifal 2 October 2024: पंचांग के अनुसार 2 अक्टूबर को आश्विन मास की अमावस्या तिथि और दिन बुधवार है। ये पितृपक्ष का आखिरी दिन रहेगा। आज राहुकाल का समय 12:10 बजे से दोपहर 01:39 बजे तक रहेगा। रात 9 बजे के बाद सूर्य ग्रहण लगेगा और अगली सुबह 3 बजे के करीब समाप्त होगा। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण भारत में नहीं दिखेंगा। ज्योतिर्विद डॉ. संजीव शर्मा ने 12 राशियों का राशिफल बताया है, आइए जानते हैं आपका 2 अक्टूबर, बुधवार को दिन कैसा रहने वाला है?

1. मेष राशि

भावनाओं पर नियंत्रण रखें। सुना या पुलिस में नौकरी करते हैं तो भावनाओं पर नियंत्रण बहुत जरूरी है। जितना मौन रहेंगे आज का दिन उतना अच्छा रहेगा। परिवार में माहौल सौहद्रता पूर्ण रखें तो अच्छा रहेगा। बिना वजह की बहस से बचें। सुबह किसी घायल गाय का उपचार करें। गाय को भोजन करा दें।

2. वृषभ राशि

मन में स्फूर्ति व ऊर्जा बनी रहेगी। प्रेम संबंधों के लिए समय बहुत अच्छा है। गृहस्ती के कार्यों में सफलता मिलेगी। अच्छे खान-पान का मौका मिलेगा। किसी पारिवारिक कार्यक्रम में खुशी का माहौल रहेगा। सुबह किसी छोटी बच्ची को भोजन करा देंगे तो अच्छा रहेगा।

3. मिथुन राशि

आज आप किसी वस्तु में निवेश करेंगे तो दिन अच्छा रहेगा। सहकर्मियों के साथ दिन अच्छा बीतेगा। आपके कार्य कौशल की सभी जगह तारीफ होगी। अगर किसी को कर्ज दिया है तो उससे धन प्राप्ति के योग बनेंगे। सुबह के समय गाय को हरा चारा खिलाएं। किसी गरीब को भोजन करा दें।

4. कर्क राशि

आज व्यापार के क्षेत्र में घाटा हो सकता है। पारिवारिक झगड़े में शांत रहे तो अच्छा रहेगा। कुत्ते को भोजन करा दें। किसी गरीब को हरी सब्जी का दान दें।

5. सिंह राशि

आपकी दृढ़ता व उत्साह के कारण लोग आपकी बहुत प्रशंसा करेंगे। लंबी यात्रा के योग हैं। परिवार के साथ लंबी यात्रा या किसी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा सकते हैं। सुबह सूर्य को जल दें। गाय में कुत्ते को रोटी दें।

6. कन्या राशि

आपके साथ काम करने वाले लोग आपकी तारीफ करेंगे। किसी अधिकारी से पैसे का लाभ होगा। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। विद्यार्थियों के लिए दिन अच्छा रहेगा।

7. तुला राशि

अगर आप फिल्म निर्माण के कार्य से जुड़े हैं तो आज आपको बहुत लाभ होगा। प्रेम संबंधों के लिए समय सही है। घर में कार्यस्थल पर समय अच्छा बीतेगा। भविष्य के बारे में प्लान करने का अच्छा समय है। किसी छोटी बच्ची को सफेद वस्त्र दान दें।

8. वृश्चिक राशि

ज्यादा उत्साह से बचें। किसी से कोई वादा ना करें। अगर आप विद्यार्थी हैं तो किसी से बिना वजह ना उलझें। माता-पिता का आशीर्वाद लेकर घर से बाहर निकलें। सुबह गायत्री मंत्र की माला जपें। सूर्य को सुबह जल अर्पित करें।

9. धनु राशि

आपकी पदोन्नति हो सकती है या धन का लाभ होगा। परिवार में अच्छा माहौल रहेगा। कार्यक्रम में आज परिवार के साथ जा सकते हैं। सुबह गाय को चार रोटी में हल्दी लगाकर दें ।

10. मकर राशि

जमीन या मकान खरीदने के लिए आज का दिन बहुत शुभ है। अल्पकालिक निवेश आपको लाभ दे सकता है। यात्रा अवकाश का योग बन सकता है। गाय और कुत्ते को भोजन करा देने से दिन अच्छा रहेगा।

11. कुंभ राशि

न्याय के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए दिन अच्छा रहेगा। किसी मित्र की सहायता करेंगे तो अच्छा रहेगा। पिता का आशीर्वाद जरूर लें। घायल कुत्ते का उपचार करेंगे तो बहुत लाभ होगा।

12. मीन राशि

मानसिक और आध्यात्मिक जीवन में सामंजस्य बनाकर रखें। अध्यात्म की ओर जाने का मौका अवश्य मिलेगा। घर परिवार में माहौल अच्छा रहेगा। प्रेम संबंधों के लिए उपयुक्त समय है। सुबह गाय को भोजन करा दें और सूर्य को जल दें।

और पढ़ें ...

BREAKING : 36 IPS अधिकारियों का हुआ तबादला, देखें लिस्ट किसे कहां भेजा गया

 TRANSFER BREAKING : दिल्ली के पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल किया गया है, 36 आईपीएस अधिकारियों और 5 दानिप्स अधिकारियों को इधर उधर किया गया है, जिसका आधिकारिक आदेश भी जारी कर दिया गया है।

देखें लिस्ट-

 

और पढ़ें ...

PM Kisan Samman Nidhi : दिवाली से पहले मोदी सरकार का तोहफा, इस दिन खाते में आएंगे पीएम किसान के 2000 रुपये

PM Kisan Yojana: पीएम किसान योजना की 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे करोड़ों किसानों के लिए अच्छी खबर है. नवरात्र के मौके पर किसानों के खाते में दो हजार रुपए ट्रांसफर किए जाएंगे. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार, 5 अक्टूबर 2024 को 9.5 करोड़ किसानों के खातों में 18वीं किस्त के रूप में 20,000 करोड़ रुपये ट्रांसफर करेंगे. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, 5 अक्टूबर को पीएम मोदी महाराष्ट्र के वाशिम जिले में एक कार्यक्रम के दौरान राशि की घोषणा करेंगे. पीएम किसान की आधिकारिक सरकारी वेबसाइट के अनुसार, पंजीकृत किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लिए ई-केवाईसी होना बहुत जरूरी है. पीएमकिसान पोर्टल पर ओटीपी सर्वोत्तम ई-केवाईसी उपलब्ध है. इसके अलावा, कोई भी बायोमेट्रिक आधारित ई-केवाईसी के लिए नजदीकी सीएससी केंद्रों से संपर्क कर सकता है.

क्या है पीएम किसान योजना?

पीएम किसान योजना के तहत सभी पात्र किसानों को 6,000 रुपये की वार्षिक सहायता प्रदान की जाती है. केंद्र सरकार अब तक प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि की 17 किस्तें जारी कर चुकी है. 17वीं किस्त इसी साल जून में जारी की गई थी. प्रत्यक्ष लाभ हस्तांतरण (डीबीटी) मोड के बाद, किश्तें देश भर के कृषक परिवारों के बैंक खातों में स्थानांतरित की जाती हैं. इस योजना के तहत भूमिधारक किसान परिवार जिनके नाम पर खेती योग्य भूमि है. 2 हेक्टेयर तक भूमि वाले छोटे और सीमांत किसान इसके लिए पात्र हैं.

केवाईसी आवश्यक है

इस योजना के तहत किसानों को सालाना 6000 रुपये की रकम तीन बराबर किस्तों में दी जाती है. यह लाभ पाने के लिए किसानों को कुछ शर्तों को पूरा करना होगा. पीएम किसान योजना के तहत सभी पात्र किसानों को इलेक्ट्रॉनिक नो योर कस्टमर (ईकेवाईसी) प्रक्रिया अनिवार्य रूप से पूरी करनी होगी. 

और पढ़ें ...

BREAKING: स्कूली बस में लगी आग, 25 स्टूडेंट्स की मौत, मचा हड़कंप

बैंकॉक: थाईलैंड के एक स्कूली बस में आग लग जाने से छात्रों समेत कम से कम 25 छात्रों की मौत हो गई है। दमकल और बचाव दल मौके पर हैं। अधिकारियों और बचावकर्मियों ने ही यह जानकारी दी है। हादसे के दौरान झुलसने से कई लोग घायल भी हुए हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जाहिर की जा रही है। हादसा किस वजह से हुआ, इस बारे में अभी कोई सटीक जानकारी सामने नहीं आई है। स्थानीय लोग भी बचाव और राहत दलों के साथ आग बुझाने और पीड़ितों की मदद करने में जुटे थे।

बैंकॉक पोस्ट के अनुसार यह बस उथाई थानी में एक स्कूल से छात्रों को ले जा रही थी। इसी दौरान इसमें आग लग गई। बचावकर्मियों ने कहा कि आग की लपटों में कई युवा यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए। जोर सोर 100 ट्रैफिक रेडियो नेटवर्क ने दोपहर 12.30 बजे ज़ीर रंगसिट शॉपिंग मॉल के पास इनबाउंड फाहोन योथिन रोड पर बस में आग लगने की सूचना दी। फायर एंड रेस्क्यू थाईलैंड और थाई पीबीएस ने कहा कि बस 38 छात्रों और छह शिक्षकों को शैक्षिक यात्रा के लिए उथाई थानी के लैन सक जिले के वाट खाओ प्रया संगखारम से ले गई थी। उनका गंतव्य ज्ञात नहीं था। ट्रैफिक पुलिस रेडियो ने कहा कि कई यात्रियों की मौत हो गई या वे घायल हो गए।

 
और पढ़ें ...

Navratri 2024: जानें इस नवरात्रि किस पर सवार होकर आएंगी मातारानी, देखें नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

नई दिल्ली : इस वर्ष शारदीय नवरात्रि की शरुआत 3 अक्टूबर गुरुवार के दिन से हो रही है। ज्योतिष के मुताबिक इस बार मातारानी पालकी में बैठकर धरती पर पधार रही हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार मातारानी का गुरुवार के दिन पालकी में बैठकर आना अशुभ संकेत की ओर इशारा करता है। यह संकेत अर्थव्यवस्था में गिरावट, व्यापार में मंदी, हिंसा, देश-दुनिया में महामारी के बढ़ने का सूचक माना गया है।

वैसे तो मातारानी की प्रमुख सवारी शेर है। लेकिन नवरात्रि के दिनों में मां हर वर्ष अलग-अलग सवारी पर आती है। ज्योतिष की मानें तो, नवरात्रि का प्रारंभ रविवार या सोमवार को होता है तो मातारानी हाथी पर, गुरुवार या शुक्रवार को होता है तो पालकी, मंगलवार या शनिवार है तो घोड़े पर और अगर नवरात्रि बुधवार से शुरू हो रही है, तो मातारानी नौका में सवार होकर आती हैं। इस बार मां पालकी में आ रही है, जो सांसारिक दुनिया को विचलित करने वाला है।

नवरात्रि घटस्थापना का शुभ मुहूर्त

पंचांग के अनुसार, 3 अक्टूबर को घटस्थापना मुहूर्त सुबह 6 बजकर 15 मिनट पर प्रारंभ होगा। वहीं, इसका समापन सुबह 7 बजकर 22 मिनट तक रहेगा। इस 1 घंटा 07 मिनट के समय में नवरात्रि घटस्थापना करना शुभ माना गया है। घटस्थापना अभिजीत मुहुर्त में भी की जा सकती है, जिसका समय सुबह 11 बजकर 46 मिनट से लेकर दोपहर 12 बजकर 33 मिनट तक रहेगा। यह कुल 47 मिनट का समय है।

 
 
और पढ़ें ...

त्योहारों से पहले गैस सिलेंडर हुआ महंगा, इतने रुपए बढ़ गए एलपीजी के दाम

नई दिल्ली:- अक्टूबर माह की पहली तारीख को गैस के दाम बढ़ गए हैं। एलपीजी सिलेंडर के नए रेट आज 1 अक्टूबर 2024 से देश भर में प्रभावी हो गए हैं। गैस कीमतों में ये बढ़ोतरी 19Kg वाले गैस सिलेंडर के लिए 48.50 रुपए प्रति सिलेंडर पर हुई है। आम रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई इजाफा नहीं किया गया है।

 कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम बढ़ने से आपके लिए बाहर का खाना या रेस्टोरेंट, होटल, ढाबे के भोजन के रेट बढ़ सकते हैं क्योंकि इन जगहों पर खास तौर पर कमर्शियल एलपीजी गैस का इस्तेमाल होता है। इस बार अक्टूबर को मिलाकर तीन महीने का समय हो गया जब सरकारी तेल व गैस विपणन कंपनियों की तरफ से कमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के रेट में बढ़ोतरी देखी गई है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 1 अक्टूबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 1 अक्टूबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष चतुर्दशी - 09:39 पी एम तक

नक्षत्र
पूर्वाफाल्गुनी - 09:16 ए एम तक

योग
शुक्ल - 02:18 ए एम, अक्टूबर 02 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:13 AM
सूर्यास्त- 6:10 PM
चन्द्रोदय- 04:48 ए एम, अक्टूबर 01
चन्द्रास्त- 05:02 PM

अशुभ काल
राहू- 03:09 पी एम से 04:38 पी एम
यम गण्ड- 09:12 ए एम से 10:41 ए एम
कुलिक- 12:10 पी एम से 01:39 पी एम
दुमुहूर्त- 08:37 ए एम से 09:24 ए एम, 10:58 पी एम से 11:46 पी एम
वर्ज्यम्- 05:24 पी एम से 07:12 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:35 पी एम
अमृत काल- 04:15 ए एम, अक्टूबर 02 से 06:03 ए एम, अक्टूबर 02
ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 ए एम से 05:25 ए एम

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 01 October 2024: अक्टूबर के पहले दिन इन राशियों की किस्मत के सितारे रहेंगे बुलंदियों पर...जानें अपनी राशि का हाल

01 October2024 Ka Panchang: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और मंगलवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज रात 9 बजकर 40 मिनट तक रहेगी। आज चतुर्दशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज देर रात 2 बजकर 17 मिनट तक शुक्ल योग रहेगा। साथ ही आज सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र रहेगा, उसके बाद उत्तरा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 01 अक्तूबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज तकदीर आपके साथ रहेगी। आज आप अपने बात करने के तरीके से लोगों को अपनी बात समझाने में सफल रहेंगे। साथ ही अपने व्यवहार से ऐसे लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करेंगे, जो आपकी क्षमताओं से प्रभावित होकर आपके विकास के लिए नए रास्ते खोलेंगे। इस राशि के जो लोग टूर एण्ड ट्रैवेल का बिजनेस करते है उनका दिन आज अच्छा बितेगा। आज आपको किसी अच्छी कंपनी से नौकरी का ऑफर मिलेगा।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज आपका दिन शानदार रहेगा। जिस काम को कई दिनों से पूरा करने की सोच रहें है वो आज किसी की मदद से पूरा हो जाएगा। आज किसी दूसरे के काम में राय देने से बचें। आज दूसरों से बात करते समय सही भाषा का प्रयोग करेंगे तो आपके लिए बेहतर होगा। अगर आज पहले से ली हुई जमीन को बेचना चाह रहें है तो आपको इससे काफी फायदा होगा। इस राशि के जो लोग सोशल नेटवर्किंग से जुड़े हैं उनके लिए आज का दिन बढ़िया है।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 5

मिथुन राशि:

अपने व्यक्तित्व को निखारने के लिए आज का दिन बढ़िया है। आपका अच्छा व्यक्तित्व समाज में आपकी अलग पहचान बनाने में मदद करेगा। आज आपको किसी सम्मानित व्यक्ति से मिलने का मौका मिल सकता है। इस राशि के ठेकेदार के लिए आज का दिन धनलाभ देने वाला है। जीवनसाथी की मदद से आर्थिक स्थिति में सुधार आएगा। आज किसी दोस्त की बर्थडे पार्टी में जाएंगे। जहां आपकी मुलाकात पूराने दोस्त से होगी। जिससे आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 8

कर्क राशि:

आज का दिन आपको अपने काम को बेहतर ढंग से करने के लिए शुभ है। आज कार्य की सफलता के लिए काम के तरीकों में बदलाव की जरूरत है, जिससे आपके काम जल्द होंगे और आपको राहत महसूस होगी। इस राशि के जो लोग सिंगिंग के शौकीन है उनके लिए आज का दिन बेहतरीन है आज किसी शो में गाने का ऑफर मिलेगा। जिससे आपके करियर की अच्छी शुरुआत होगी। साथ ही आज सामाजिक समारोह में हिस्सा लेने का मौका मिलेगा।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 4

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। आज ऑफिस में बॉस आपके काम से खुश होकर आपको ईनाम स्वरुप कोई उपयोगी वस्तु गिफ्ट करेंगे। हो सकता है कि आपका प्रमोशन भी हो जाए। इस राशि के राजनीति से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन अच्छा है। अपने उच्चाधिकारी के सामने बात रखने पर पॉजीटिव रिस्पॉन्स मिलेगा। आज अपने लवमेट के बीच रिश्तों में मधुरता बढ़ेगी। इस राशि के फैब्रीक्रैटर के लिए आज का दिन बढ़िया रहेगा। अच्छी जॉब लगाने की सम्भावना बन रही है।

  1. शुभ रंग- नारंगी
  2. शुभ अंक- 9

कन्या राशि:

आज आपके मन मे नए- नए विचार आयेंगे। आपके नए विचारों से आपके आस-पास के लोग प्रभावित होंगे। साथ ही आपकी सराहना करेंगे। यदि आप कुछ नया करने के लिए सोच रहे हैं, तो नया कौशल और

तकनीक सिखने का प्रयास करें। जीवनसाथी का सहयोग आज आपके कामों में कारगार साबित होगा। आज आपके घर में किसी दूर के रिश्तेदारों के आने से घर का माहौल खुशनुमा रहेगा। लवमेट आज साथ में लंच करने जाएंगे। जिससे रिश्तों में आ रही दूरियां समाप्त होगी।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

तुला राशि:

आज का दिन अच्छा रहेगा। आज आप बहुत सरलता से घर के काम बिना थकान के पूरा करेंगे। बेहतर परिणामों के लिए खुद पर भरोसा रखें। साथ ही अपना व्यवहार कार्यों के प्रति अनुकूल बनाए रखें। इस राशि के जो लोग प्राइवेट नौकरी करते है आज वो कुछ ऐसा करेंगे जिससे कंपनी को अच्छा धन लाभ होगा। परिवार में आज सुख-शांति का माहौल रहेगा। साथ ही बच्चों की सफलता से आज खुद को गौरवान्वित महसूस करेगें। छात्रों के लिए आज का दिन अनुकूल रहने वाला है।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 4

वृश्चिक राशि:

आगे बढ़ने के लिए आज का दिन बेहतरीन रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स की तरक्की में कई दिनों से आ रही रूकावटें आज दूर हो जाऐंगी। साथ ही पहले से बनाई हुई योजनाएं आज पूरी हो जाऐंगी। इस राशि के बिल्डर्स के लिए आज का दिन शुभ है। आज धनलाभ होगा साथ ही नया कॉन्ट्रेक्ट भी मिल सकता है। आज जीवनसाथी के साथ घर पर ही मूवी देखने का प्लान बना सकते है। जिससे दोनों के रिश्तों में मिठास बढ़ेगी। साथ ही स्टूडेंट्स का आज पढ़ाई में मन लगेगा।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 8

धनु राशि:

आज आपको नए कार्यों की शुरुआत पर ध्यान केंद्रित करना चाहिए। अगर आप नए व्यवसाय की शुरुआत करना चाहते है तो आज का दिन अच्छा है। साथ ही अवसरों का ध्यान रखे और उनको हाथ से जाने न दें। इस राशि के आर्किटेक क्षेत्र से जुड़े लोगों के लाईफ में आने वाली समस्याएं सहजता से हल होंगी। साथ ही आपको अच्छे परिणामों की प्राप्ति होगी। दोस्तों के साथ मनोरंजन पर पैसे खर्च कर सकते है, जिससे आपको आनन्द की प्राप्ति होगी।

  1. शुभ रंग- बैंगनी
  2. शुभ अंक- 3

मकर राशि:

आज का दिन आपके अनुकूल रहेगा। ऑफिस में आज किसी बड़े काम की जिम्मेदारी आपके कंधे पर आएगी। आज आपके सामने आयी सभी चुनौतियों का डटकर मुकाबला करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। इस राशि के ड्राई क्लीनर्स के लिए आज का दिन फायदा देने वाला है। काम को बढ़ाने से धन लाभ में काफी इजाफा होगा। किसी काम को करने में आज जल्दबाजी करने से बचें। आज आप लवमेट को कुछ उपहार देंगे, जिससे उनको प्रसन्नता होगी।

  1. शुभ रंग- गोल्डन
  2. शुभ अंक- 5

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए खुशनुमा रहेगा। आज आप जिन कार्यों को पूरा करने का प्रयास कई दिनों से कर रहे है, उन्हें पूरा करने में सफल होंगे। अगर आपका काम करने का तरीका सही है तो आपको अपनी कामयाबी हासिल करने से कोई नहीं रोक सकता है। इस राशि के जो लोग ज्वेलरी का बिजनेस करते है आज इन्हे धनलाभ होने की संभावना बन रही है। साथ ही आपकी मुलाकात कुछ बड़े बिजनेसमैन से होगी। जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। बच्चों का समय आज दादा के साथ बितेगा।

  1. शुभ रंग- पिच
  2. शुभ अंक- 2

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। आज आपकी सारी इच्छाएं पूरी होंगी। इस राशि के इंजीनियरिंग करने वाले स्टूडेंट्स के लिए आज का दिन अच्छा है। आगे बढ़ने के लिए आपके पास बेहतर डिग्री और विकल्प उपलब्ध रहेंगे। आज रोजगार में परिवर्तन होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग अविवाहित है उनके लिए आज शादी का एक बढ़िया ऑफर आएगा। साथ ही अपने परिवार और मित्रों से बहुत अच्छा तालमेल और भाईचारा रहेगा। उनके साथ कुछ मजाकिया और मजेदार पल बिताएंगे।

  1. शुभ रंग- गुलाबी
  2. शुभ अंक- 9
और पढ़ें ...