सियासत

सड़कों के विकास से छत्तीसगढ़ की औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा- विष्णुदेव साय

*छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री की सौग़ात, सड़कों के विकास के लिए 11 हजार करोड़ की मंजूरी* *छत्तीसगढ़ में चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का होगा विकास* छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय नई दिल्ली में समीक्षा बैठक में हुए शामिल सड़कों के विकास से छत्तीसगढ़ की औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को मिलेगी नई दिशा- विष्णुदेव साय *केन्द्रीय सड़क निधि से 908 करोड़ के आठ कार्यों को मिली स्वीकृति* नई दिल्ली, 30 सितंबर 2024: छत्तीसगढ़ की सड़कों का जाल और मजबूत होने जा रहा है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ के लिए 11 हजार करोड़ रुपये की मंजूरी देकर राज्य को एक बड़ी सौगात दी है। इस राशि से चार प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों का विकास किया जाएगा, जो छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी को और सुदृढ़ करेगा। श्री गडकरी ने यह घोषणा नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ हुई एक समीक्षा बैठक के दौरान की। नई दिल्ली के भारत मंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय शामिल हुए। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। इस दौरान केन्द्रीय सड़क परिवहन राज्यमंत्री अजय टाम्टा और हर्ष मल्होत्रा व छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव भी शामिल रहे। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ में चल रही परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा की ताकि कार्यों का समय पर और कुशलता से निष्पादन हो सके। बैठक में परियोजनाओं के विलम्ब के कारणों व रुकावटों पर चर्चा की गयी। इस संबंध में वन विभाग से क्लीयरेंस, राजस्व और खनन से जुड़े अड़चनों को दूर करने व परियोजनाओं को तेजी से आगे बढ़ाने के निर्देश दिए। समीक्षा बैठक में सभी लंबित मुद्दों पर चर्चा कर अवरोधों को दूर करने का प्रयास किया गया। केन्द्रीय मंत्री श्री गडकरी ने समस्त प्रगतिरत एवं प्रस्तावित परियोजनाओं को समय सीमा में पूर्ण करने का निर्देश दिए। बैठक में राष्ट्रीय राजमार्गों की प्रगति पर चर्चा की गई, इसके साथ ही चार प्रमुख राजमार्गों के लिए विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) बनाने की मंजूरी दी गई। बैठक में जिन चार मुख्य परियोजनाओं पर चर्चा हुई, उनमें उरगा-कटघोरा बाईपास (NH-149B), बसना से सारंगढ़ (माणिकपुर) फीडर रूट, सारंगढ़ से रायगढ़ फीडर रूट, और रायपुर-लखनादोन आर्थिक गलियारा शामिल हैं। इन परियोजनाओं की कुल लंबाई 236.1 किलोमीटर है। जिसके लिए केन्द्रीय मंत्री ने कुल 9208 करोड़ स्वीकृत किया है। वहीं, *केन्द्रीय सड़क निधि के तहत 908 करोड़ के आठ कार्यों को स्वीकृति*प्रदान की गई है। बैठक में केशकाल घाट व धमतरी-जगदलपुर मार्ग के चार लेन चौड़ीकरण कार्य की भी मंजूरी दी गयी। एनएचएआई के अंतर्गत रायपुर-विशाखापट्टनम मार्ग एवं बिलासपुर-उरगा-पत्थलगांव मार्ग को समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। वहीं, पत्थलगांव से कुनकुरी-झारखंड बॉर्डर मार्ग को एक माह के अन्दर एजेंसी निर्धारित करने के लिए निर्देशित किया गया। बैठक में रायपुर शहर टाटीबंध से तेलीबांधा के बीच ग्रेड सेपरेटर व विधानसभा रोड से बिलासपुर रोड (धनेली) को जोड़ने वाले मार्ग एवं रायपुर एक्सप्रेस वे पर ग्रेड सेपरेटर बनाने की सहमति दी गई। इसके अलावा सड़कों के विकास के लिए 1200 करोड़ की अतिरिक्त राशि की स्वीकृति मिली है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय सड़क परिवहन मंत्री नितिन गडकरी का आभार व्यक्त करते हुए कहा, "यह छत्तीसगढ़ के विकास के लिए एक बड़ी सौगात है। छत्तीसगढ़ की औद्योगिक और व्यापारिक गतिविधियों को नई दिशा मिलेगी।" उन्होंने यह भी कहा कि सड़क नेटवर्क का विस्तार राज्य के ग्रामीण इलाकों की कनेक्टिविटी को और बेहतर बनाएगा, जिससे स्थानीय लोगों के जीवन में सकारात्मक बदलाव आएगा। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि इन सभी परियोजनाओं की नियमित रूप से समीक्षा करें और समय पर कार्य पूरा करने के लिए हर आवश्यक कदम उठाएं। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि वे स्वयं इन परियोजनाओं की प्रगति पर नजर रखेंगे और हर सप्ताह इसकी रिपोर्ट तलब करेंगे, ताकि काम में कोई देरी न हो। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार पूरी निष्ठा से इन परियोजनाओं को समय सीमा के भीतर पूरा करेगी, जिससे राज्य के नागरिकों को बेहतर बुनियादी सुविधाएं मिल सकेंगी और विकास की गति तेज होगी। बैठक में मुख्यमंत्री के सचिव श्री पी दयानंद, लोक निर्माण विभाग के सचिव डॉ. कमलप्रीत सिंह, वन विभाग के सचिव श्री अमरनाथ प्रसाद सहित राज्य के लोक निर्माण विभाग, राजस्व, खनन और वन विभागों के अन्य अधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे। *परियोजनाओं के प्रमुख बिंदु*- 1. *रुपये 908 करोड़ के 8 कार्यों की स्वीकृति*:केंद्रीय सड़क निधि (सीआरएफ) योजना के तहत आठ परियोजनाओं को स्वीकृति दी गई है। इन परियोजनाओं से छत्तीसगढ़ के सड़कों के बुनियादी ढांचे में सुधार होगा, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी और व्यापार को प्रोत्साहन मिलेगा। 2. *केशकाल घाट का फोरलेन चौड़ीकरण*: केशकाल घाट के फोरलेन चौड़ीकरण कार्य की स्वीकृति दी गई है, जिसे एक महीने के भीतर मंजूरी मिलने की संभावना है। यह परियोजना क्षेत्र में यातायात सुगमता और सड़क सुरक्षा को बढ़ाने में मदद करेगी। 3. *धमतरी-जगदलपुर मार्ग का फोरलेन चौड़ीकरण*: इस महत्वपूर्ण मार्ग के चौड़ीकरण की स्वीकृति भी दी गई है, जिससे दक्षिण छत्तीसगढ़ की कनेक्टिविटी बेहतर होगी और यात्रियों को बड़ी राहत मिलेगी। 4. *समस्त प्रगतिरत और प्रस्तावित परियोजनाओं के लिए समय-सीमा में पूर्णता के निर्देश*: सभी परियोजनाओं को निर्धारित समय-सीमा में पूरा करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि छत्तीसगढ़ की सड़कों और राजमार्गों का विकास तेजी से हो सके। 5. *एनएचएआई के अंतर्गत रायपुर-विशाखापटनम और बिलासपुर-उरगा-पत्थलगांव मार्ग*: इन प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण के लिए समयबद्ध पूर्णता के निर्देश दिए गए हैं, जिससे राज्य की कनेक्टिविटी में सुधार होगा। 6. *पत्थलगांव से कुनकुरी-झारखंड बॉर्डर मार्ग*: इस परियोजना के लिए एजेंसी का चयन एक महीने के भीतर किया जाएगा, ताकि सीमा क्षेत्र की कनेक्टिविटी को मजबूत किया जा सके। 7. *रायपुर शहर में ग्रेड सेपरेटर निर्माण*: रायपुर शहर के टाटीबंध से तेलीबांधा के बीच सरोना, उद्योग भवन और तेलीबांधा में ग्रेड सेपरेटर के निर्माण की भी मंजूरी मिली है, जिससे शहर में यातायात की भीड़ कम होगी। 8. *विधानसभा रोड से बिलासपुर रोड (धनेली) और रायपुर-धमतरी मार्ग पर ग्रेड सेपरेटर*: इन दोनों स्थानों पर भी ग्रेड सेपरेटर के निर्माण की सहमति दी गई है, जिससे यातायात का दबाव कम होगा और यात्रियों को सुविधा होगी। *प्रमुख परियोजनाएं* - उरगा-कोरबा कटघोरा रिंग रोड (42.1 किमी) - 1,593 करोड़ रुपये - बसना से सारंगढ़ (33 किमी) - 490 करोड़ रुपये - सारंगढ़ से रायगढ़ (56 किमी) - 825 करोड़ रुपये - रायपुर-लखनादोन इकोनोमिक कॉरिडोर (105 किमी) - 6,300 करोड़ रुपये
और पढ़ें ...

1 अक्टूबर से होनें जा रहा ये 7 महत्वपूर्ण बदलाव आधार से लेकर वित्तीय नियमों में दिखेगा असर...पढ़े पूरी ख़बर

1 अक्टूबर 2024 से कई महत्वपूर्ण वित्तीय नियमों में बदलाव होने जा रहा है, जिनका सीधा असर आपकी व्यक्तिगत वित्तीय योजनाओं पर पड़ सकता है. इन बदलावों में आधार कार्ड से जुड़े नए नियम, बोनस शेयर, छोटी बचत योजनाओं, और कई अन्य पहलू शामिल हैं.

अगर आप इन बदलावों के बारे में जानकारी नहीं रखते हैं, तो हो सकता है कि आपको कुछ असुविधाओं का सामना करना पड़े. आइए, जानते हैं कि ये 7 महत्वपूर्ण बदलाव कौन से हैं और उनका आपकी जिंदगी पर क्या असर हो सकता है.

1. LPG सिलेंडर के दाम

ऑयल मार्केटिंग कंपनिया हर महीने की पहली तारीख को एलपीजी सिलेंडर की कीमतों (LPG Cylinder Price) में बदलाव करती हैं और 1 अक्टूबर 2024 को सुबह छह बजे से संशोधित दाम जारी किए जा सकते हैं. इस बार दिवाली से पहले घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कटौती की उम्मीद जताई जा रही है.

2. ATF और CNG-PNG की कीमतों में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को ऑयल कंपनियां हवाई ईंधन यानी एयर टर्बाइन फ्यूल (ATF) और CNG-PNG की कीमतों में भी बदलाव करती हैं. ऐसे में इनके नए संशोधित दाम मंगलवार की सुबह आपके सामने आ सकते हैं. इससे पहले सितंबर महीने में एटीएफ की कीमतों में कटौती की गई थी.

3. आधार कार्ड से जुड़ा बड़ा बदलाव
1 अक्टूबर 2024 से आप आधार एनरोलमेंट आईडी का उपयोग पर्मानेंट अकाउंट नंबर (PAN) या इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) दाखिल करने के लिए नहीं कर सकेंगे. आयकर अधिनियम की धारा 139AA के तहत, अगर आप आधार प्राप्त करने के योग्य हैं, तो पैन कार्ड या आयकर रिटर्न के लिए आवेदन करते समय आधार नंबर का उल्लेख करना अनिवार्य होगा.

4. बोनस शेयरों के नियमों में बदलाव
सेबी (SEBI) ने बोनस शेयरों की ट्रेडिंग को और सरल बनाने के लिए एक नया ढांचा तैयार किया है. 1 अक्टूबर 2024 से बोनस शेयरों की ट्रेडिंग T+2 प्रणाली के तहत होगी, जिससे रिकॉर्ड डेट और ट्रेडिंग के बीच का समय कम हो जाएगा. इसका सीधा फायदा शेयरधारकों को होगा.

5. छोटी बचत योजनाओं के लिए नए दिशानिर्देश
वित्त मंत्रालय के आर्थिक मामलों के विभाग ने नेशनल स्मॉल सेविंग्स स्कीम्स (NSS) के तहत गलत तरीके से खोले गए खातों के नियमितीकरण के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं. अब गलत तरीके से खोले गए पीपीएफ (PPF) सुकन्या समृद्धि (Sukanya Samriddhi) जैसे खातों को मंत्रालय द्वारा

नियमित किया जाएगा. इससे खाताधारकों को भविष्य में परेशानियों का सामना नहीं करना पड़ेगा.

6. सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में वृद्धि
फ्यूचर्स और ऑप्शंस (F&O) ट्रेडिंग पर सिक्योरिटी ट्रांजेक्शन टैक्स (STT) में भी बदलाव होने जा रहा है. 1 अक्टूबर 2024 से ऑप्शंस की बिक्री पर STT बढ़कर 0.1% हो जाएगा, जो पहले 0.0625% था. इससे ट्रेडर्स को विकल्प खरीदने और बेचने में थोड़ा अतिरिक्त खर्च उठाना पड़ेगा, जिसका असर विशेष रूप से डेरिवेटिव्स मार्केट में महसूस होगा 7. भारतीय रेलवे का विशेष अभियान भारतीय रेलवे 1 अक्टूबर 2024 से बिना टिकट यात्रा करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई शुरू करने जा रहा है. त्योहारी सीजन में यात्रियों की संख्या बढ़ने के कारण यह विशेष अभियान चलाया जाएगा. रेलवे मंत्रालय का यह कदम यात्रियों को बिना टिकट यात्रा से रोकने और सख्त टिकट चेकिंग प्रक्रिया को लागू करने के लिए है.8. पोस्ट ऑफिस खाते पर ब्याज दरों में बदलाव छोटी बचत योजनाओं के तहत पोस्ट ऑफिस खातों की ब्याज 

दरों में भी 1 अक्टूबर से बदलाव किए जा रहे हैं. NSS (National Small Savings) योजनाओं के अंतर्गत आने वाले खातों की ब्याज दरों में बदलाव से बचत खाताधारकों की ब्याज आय पर असर पड़ सकता है. इसलिए, अगर आपका खाता पोस्ट ऑफिस में है, तो आपको इन बदलावों की जानकारी होनी चाहिए.9. विवाद से विश्वास योजना

10,2024 का शुभारंभ केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (CBDT) ने घोषणा की है कि ‘विवाद से विश्वास योजना 2024’ 1 अक्टूबर से लागू की जाएगी. इस योजना का उद्देश्य आयकर विवादों को सुलझाना है, जिसमें सुप्रीम कोर्ट, हाई कोर्ट और अन्य अपीलीय प्राधिकरणों के समक्ष लंबित मामलों को 22 जुलाई 2024 तक निपटाने का प्रावधान होगा. इस योजना से करदाताओं को अपने लंबित विवादों को समाप्त करने में मदद मिलेगी

1 अक्‍टूबर से HDFC बैंक के क्रेडिट कार्ड के लायल्टी प्रोग्राम को लेकर भी बदलाव होने जा रहा है. दरअसल, नए नियम के मुताबिक HDFC बैंक ने स्मार्टबाय प्लेटफार्म पर एप्पल प्रोडक्ट के लिए रिवार्ड प्वाइंट के रिडम्पशन को एक प्रोडक्ट हर कैलेंडर तिमाही तक सीमित कर दिया है.

1 अक्टूबर 2024 से लागू होने जा रहे ये 7 महत्वपूर्ण बदलाव आपके वित्तीय जीवन में बड़ी भूमिका निभा सकते हैं. चाहे वो आधार कार्ड से जुड़ा नया नियम हो, या फिर पोस्ट ऑफिस खातों पर ब्याज दर में बदलाव—हर बदलाव का आपके ऊपर सीधा प्रभाव पड़ेगा. इन सभी परिवर्तनों की जानकारी रखना और अपने वित्तीय निर्णयों को सही दिशा में ले जाना बेहद आवश्यक है.

और पढ़ें ...

प्रख्यात फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को दादा साहेब फाल्के पुरस्कार, केन्द्रीय मंत्री ने की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किए जाने पर आज बधाई दी। 

PM मोदी ने कहा कि मिथुन दा एक सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रतीक हैं और उन्‍हें अपने बहुमुखी अभिनय के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। मुझे प्रसन्‍नता है कि मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान को मान्यता देते हुए प्रतिष्ठित दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया है। वह एक सांस्कृतिक प्रतिभा के प्रतीक हैं, जिन्हें उनके बहुमुखी अभिनय के लिए पीढ़ियों से सराहा जाता रहा है। उन्हें बधाई और शुभकामनाएं।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा की प्रख्यात फिल्म अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को भारतीय फिल्म जगत के सर्वोच्च सम्मान "दादा साहेब फाल्के" पुरस्कार के लिए चुने जाने पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। करोड़ों दर्शकों के चहेते श्री मिथुन चक्रवर्ती जी का भारतीय सिनेमा जगत में योगदान अतुलनीय है।

महान अभिनेता मिथुन चक्रवर्ती को वर्ष 2022 के दादा साहब फाल्के लाइफटाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। केन्द्रीय सूचना और प्रसारण, रेलवे तथा इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भारतीय सिनेमा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के सम्मान में आज इस पुरस्कार की घोषणा की। केन्द्रीय मंत्री ने फिल्म उद्योग के सबसे लोकप्रिय एवं प्रतिष्ठित हस्तियों में से एक इस अभिनेता को सम्मानित करते हुए बेहद खुशी और गर्व व्यक्त किया, जो अपने बहुमुखी अभिनय और करिश्माई स्क्रीन उपस्थिति के लिए जाने जाते हैं।

मिथुन चक्रवर्ती, जिन्हें मिथुन दा के नाम से भी जाना जाता है, एक प्रतिष्ठित भारतीय अभिनेता, निर्माता और राजनीतिज्ञ हैं, जो अपनी बहुमुखी भूमिकाओं और विशिष्ट नृत्य शैली के लिए पहचाने जाते हैं। उन्होंने अपनी फिल्मों में विविध प्रकार की भूमिकाएं निभाई हैं, जिसमें एक्शन से भरपूर पात्रों से लेकर मार्मिक नाटकीय भूमिकाएं तक शामिल हैं।

और पढ़ें ...

नोटों पर सिर्फ महात्मा गांधी की तस्वीर क्यों? अन्य स्वतंत्रता सेनानियों की भूमिका को क्यों नहीं मिली जगह? जानें असली वजह

भारत की आज़ादी की लड़ाई में महात्मा गांधी के साथ कई महान विभूतियों ने योगदान दिया, लेकिन भारतीय मुद्रा पर एकमात्र उनकी तस्वीर क्यों है? क्या अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को इस सम्मान से वंचित रखा गया? आइए, जानते हैं इसका जवाब।

भारत की मुद्रा पर महात्मा गांधी की तस्वीर को लेकर सवाल अक्सर उठाए जाते हैं। यह सवाल उठाना स्वाभाविक है कि क्यों सिर्फ गांधी जी की तस्वीर का ही चुनाव किया गया, जबकि देश की आज़ादी में भगत सिंह, सुभाष चंद्र बोस, डॉ. बी.आर. आंबेडकर और कई अन्य महापुरुषों की भी महत्वपूर्ण भूमिका रही।

आरबीआई के दस्तावेज़ों के अनुसार, गांधी जी की तस्वीर का चयन इसलिए किया गया क्योंकि वह स्वतंत्रता संग्राम के ऐसे प्रतीक बन गए, जो हर वर्ग और क्षेत्र से जुड़े। 1996 में पहली बार गांधी जी की तस्वीर वाले नोट जारी किए गए, जिन्हें ‘महात्मा गांधी सीरीज़’ का नाम दिया गया। इससे पहले, भारतीय नोटों पर अशोक स्तंभ और अन्य राष्ट्रीय प्रतीक होते थे।

लेकिन सवाल यही है कि अन्य महापुरुषों को क्यों नहीं मिला ये सम्मान?

विशेषज्ञों का मानना है कि महात्मा गांधी का अहिंसात्मक आंदोलन और उनके द्वारा स्वतंत्रता संग्राम के दौरान हर भारतीय को जोड़ने की कोशिश ने उन्हें एक राष्ट्रीय प्रतीक बना दिया। यह भी तर्क दिया जाता है कि गांधी जी का जीवन, आदर्श और उनकी विश्वव्यापी पहचान उन्हें इस योग्य बनाती है कि वे भारतीय मुद्रा पर हों।

हालांकि, एक बढ़ती मांग यह भी है कि देश के अन्य स्वतंत्रता सेनानियों को भी इस तरह का सम्मान मिलना चाहिए, ताकि उनका योगदान भी लोगों के दिलों-दिमाग में जीवित रहे।

“तो ये थी हमारी खास रिपोर्ट, जिसमें हमने जाना कि क्यों भारतीय मुद्रा पर महात्मा गांधी की तस्वीर है और अन्य स्वतंत्रता सेनानी इस सम्मान से क्यों वंचित रहे। क्या आपको भी लगता है कि इस पर बदलाव होना चाहिए? अपनी राय हमें बताइए।”

और पढ़ें ...

दिल्ली दौरे पर CM विष्णुदेव साय, केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ जारी है समीक्षा बैठक

नई दिल्ली। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज नई दिल्ली के भारतमंडपम में सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में आयोजित समीक्षा बैठक में शामिल हुए हैं। बैठक में छत्तीसगढ़ में निर्माणाधीन राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति की समीक्षा की जाएगी। बैठक में केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, उपमुख्यमंत्री अरुण साव उपस्थित हैं।

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी  के साथ छत्तीसगढ़ के राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति पर समीक्षा बैठक जारी है। रायपुर से विशाखापट्टनम के बीच पहले फेज़ का कार्य रिकॉर्ड 4 महीने में पूरा हुआ, इसके लिए गडकरी जी ने छत्तीसगढ़ सरकार और अधिकारियों को बधाई दी है।

बैठक में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि हमारी सरकार सभी परियोजनाओं को समय पर और बिना किसी रुकावट के पूरा करने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। प्रत्येक सप्ताह कार्य की प्रगति की समीक्षा की जा रही है। सभी अधिकारियों को कार्यों को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए गए हैं।

और पढ़ें ...

EMI भरने वालों के लिए खुशखबरी! RBI के नए नियम 1 तारीख से होंगे लागू, जानें डिटेल्स

RBI New Guideline: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने हाल ही में लोन पर लगने वाले पेनल चार्ज और पेनल इंटरेस्ट के संबंध में नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। ये नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो गए हैं। इनका मुख्य उद्देश्य कर्जदारों को अनुचित जुर्माने से बचाना और बैंकों को ऋण देने की प्रक्रिया में अधिक पारदर्शी बनाना है।

नए नियमों की मुख्य बातें

1. बैंक अब देर से EMI भुगतान पर पेनल इंटरेस्ट नहीं लगा सकते।
2. पेनल चार्ज लोन की मूल राशि में नहीं जोड़ा जा सकता।
3. पेनल चार्ज पर अतिरिक्त ब्याज की गणना नहीं की जा सकती।
4. पेनल चार्ज केवल डिफॉल्ट राशि पर ही लगाया जा सकता है।
5. एक ही लोन प्रोडक्ट के लिए रिटेल और कॉरपोरेट कर्जदारों पर समान पेनल्टी लगेगी।

नियमों का कार्यान्वयन

नए लोन के लिए ये नियम 1 अप्रैल 2024 से लागू हो गए हैं। मौजूदा लोन के लिए ये 1 जून 2024 से लागू होंगे। RBI ने बैंकों को अपनी प्रणालियों को समायोजित करने के लिए अधिक समय दिया है।

कर्जदारों के लिए फायदे

1. अनुचित पेनल चार्ज से मुक्ति
2. लोन की लागत में कमी
3. अधिक पारदर्शी ऋण प्रक्रिया
4. बेहतर ग्राहक सेवा
5. वित्तीय बोझ में कम

बैंकों पर प्रभाव

1. लोन समझौतों की समीक्षा और संशोधन
2. पेनल चार्ज की संरचना में बदलाव
3. ग्राहकों को नए नियमों के बारे में सूचित करना
4. आंतरिक प्रणालियों में बदलाव
5. कर्मचारियों को प्रशिक्षित करना

RBI New Guideline: पेनल चार्ज और पेनल इंटरेस्ट में अंतर

पेनल चार्ज एक निश्चित राशि है जो डिफॉल्ट पर लगाई जाती है, जबकि पेनल इंटरेस्ट मौजूदा ब्याज दर के ऊपर एक अतिरिक्त दर है। नए नियमों के तहत, पेनल इंटरेस्ट अब नहीं लगाया जा सकता।

नए नियमों का दायरा

ये नियम होम लोन, पर्सनल लोन, ऑटो लोन, एजुकेशन लोन, क्रेडिट कार्ड और बिजनेस लोन पर लागू होंगे। हालांकि, विदेशी मुद्रा ऋण, निर्यात ऋण और कुछ अन्य विशेष लोन इनसे बाहर रखे गए हैं।

पेनल चार्ज का निर्धारण

RBI ने बैंकों को निर्देश दिया है कि पेनल चार्ज उचित, तर्कसंगत और गैर-भेदभावपूर्ण होना चाहिए। चार्ज का उद्देश्य राजस्व बढ़ाना नहीं, बल्कि जिम्मेदार क्रेडिट व्यवहार को प्रोत्साहित करना होना चाहिए।

ग्राहकों के लिए पारदर्शिता

बैंकों को पेनल चार्ज के बारे में पूरी जानकारी लोन समझौते और महत्वपूर्ण दस्तावेजों में देनी होगी। केवल वेबसाइट पर जानकारी प्रदर्शित करना पर्याप्त नहीं होगा।

मौजूदा लोन के लिए प्रावधान

मौजूदा लोन के लिए नए नियम 1 जून 2024 से या अगली समीक्षा/नवीनीकरण की तारीख पर लागू होंगे। अगर यह तारीख 30 जून 2024 के बाद है, तो भी नियम 30 जून 2024 से लागू हो जाएंगे।

RBI के ये नए नियम कर्जदारों के हित में एक महत्वपूर्ण कदम हैं। इनसे न केवल कर्जदारों को अनुचित शुल्क से राहत मिलेगी, बल्कि ऋण प्रक्रिया में पारदर्शिता भी बढ़ेगी। हालांकि, बैंकों को अपनी प्रणालियों में बदलाव करने की चुनौती का सामना करना पड़ेगा। कुल मिलाकर, ये नियम वित्तीय क्षेत्र में एक स्वस्थ और न्यायसंगत वातावरण बनाने में मदद करेंगे, जो अंततः देश की अर्थव्यवस्था के लिए फायदेमंद होगा।

और पढ़ें ...

BREAKING : छत्तीसगढ़ को केंद्रीय परिवहन मंत्री से 10,000 करोड़ की सौग़ात, राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के DPR को मिली मंजूरी

नई दिल्ली :- केंद्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने छत्तीसगढ़ को 10,000 करोड़ रुपये की बड़ी सौग़ात दी है। इस राशि से राज्य में 4 नई राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) तैयार की जाएगी। इन परियोजनाओं से राज्य में सड़क बुनियादी ढांचे को मजबूती मिलेगी और परिवहन की सुविधाएं बेहतर होंगी।

केंद्रीय मंत्री गडकरी ने आज नई दिल्ली में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ बैठक के दौरान इन परियोजनाओं पर चर्चा की। बैठक में छत्तीसगढ़ में चल रही राजमार्ग परियोजनाओं की प्रगति और भविष्य की योजनाओं पर गहन मंथन हुआ।4 नई परियोजनाओं के लिए DPR को केंद्र की स्वीकृति मिल चुकी है, जिससे जल्द ही निर्माण कार्य शुरू होने की उम्मीद है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने इस महत्वपूर्ण सौग़ात के लिए केंद्रीय मंत्री का आभार व्यक्त किया और कहा कि इन परियोजनाओं से राज्य के आर्थिक और सामाजिक विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार सड़क निर्माण कार्यों को प्राथमिकता देकर सभी परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूरा करेगी।

 
और पढ़ें ...

बेवफाई की खौफनाक सजा…गर्लफ्रेंड ने प्रेमी का काट दिया प्राइवेट पार्ट...जानें पूरा मामला

बिहार : प्रेमिका (girlfriend) ने प्रेमी (Lover) की बेवफाई की ऐसी खौफनाक सजा दी, जिसे सुनकर लोगों के होश उड़ गए। प्रेमी ने, जब शादी से इंकार करने से इंकार किया तो धारदार हथियार से प्रेमिका ने प्रेमी के प्राइवेट पार्ट को काट दिया। इस काम में उसका साथ दिया भाईयों ने भी दिया। इससे भी मन नहीं भरा तो कटा हुआ अंग (गुप्तांग) लेकर युवती सडक पर ही दौड़ने लगी। गंभीर रूप से घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं पुलिस ने प्रेमिका व उसके भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है। पूरा मामला बिहार (Bihar) के बक्सर जिले का है।

वहीं प्रेमिका ने भी पुलिस में शादी का झांसा देकर यौन शौषण की शिकायत प्रेमी के खिलाफ भी कराई है। इसके बाद पुलिस ने युवक को भी गिरफ्तार लिया है।

भोजपुर ओपी के थानाध्यक्ष शंभू कुमार भगत ने बताया कि प्रताप सागर गांव निवासी अनिल गोड़ पुत्र भरत गोड़ का एक लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा था। दोनों के बीच शारीरिक संबंध भी बने, लेकिन उसके बाद आरोपी शादी करने से मुकर गया।

प्रेमी के शादी से मुकर जाने के बाद प्रेमिका गुस्से में थी। उसने बदला लेने का ठान लिया था। एक दिन उसने युवक को आखिरी बार मिलने के लिए घर पर बुलाया। वह जब घर पर आया तो प्रेमिका के भाइयों ने उसको पकड़ लिया। प्रेमिका ने इसके बाद धारदार हथियार से उसका प्राइवेट काट दिया। उसके बाद उसके प्राइवेट पार्ट को सड़क किनारे फेंक दिया। युवक दर्द से बुरी तरह चिल्लाने लगा।

युवक की हालत को देखकर लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसका इलाज कर हायर सेंटर रेफर कर दिया था। युवक के बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी प्रेमिका व उसके भाइयों को गिरफ्तार कर लिया है।

और पढ़ें ...

BIG NEWS : कांग्रेस ने 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित, देखें किसका नाम सूची में शामिल

 हरियाणा : हरियाणा कांग्रेस ने पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल पाए जाने पर सख्त कार्रवाई करते हुए 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। यह फैसला अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) की मंजूरी के बाद लिया गया है। पार्टी ने इन नेताओं पर पार्टी विरोधी कार्यों में संलिप्तता का आरोप लगाया, जिससे कांग्रेस की छवि और संगठन को नुकसान पहुंचा।कांग्रेस नेतृत्व ने स्पष्ट किया है कि पार्टी अनुशासनहीनता को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं करेगी।

 

देखें किसका नाम सूची में शामिल

 
 
 

BIG NEWS : हरियाणा कांग्रेस ने 10 नेताओं को 6 साल के लिए पार्टी से  निष्कासित, देखें किसका नाम सूची में शामिल  

 
 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 30 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 30 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष त्रयोदशी - 07:06 पी एम तक

नक्षत्र
मघा - 06:19 ए एम तक

योग
शुभ - 01:18 ए एम, अक्टूबर 01 तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:13 AM
सूर्यास्त- 6:10 PM
चन्द्रोदय- 04:48 ए एम, अक्टूबर 01
चन्द्रास्त- 05:02 PM

अशुभ काल
राहू- 07:43 ए एम से 09:12 ए एम
यम गण्ड- 10:41 ए एम से 12:11 पी एम
कुलिक- 01:40 पी एम से 03:09 पी एम
दुमुहूर्त- 12:35 पी एम से 01:22 पी एम, 02:57 पी एम से 03:45 पी एम
वर्ज्यम्- 03:18 पी एम से 05:06 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:35 पी एम
अमृत काल- 02:05 ए एम, अक्टूबर 01 से 03:52 ए एम, अक्टूबर 01
ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 ए एम से 05:25 ए एम

 
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 30 September 2024: आज प्रदोष व्रत के दिन इन राशियों की चमकेगी किस्मत...पढ़ें आज का दैनिक राशिफल

30 September 2024 Ka Rashifal: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि और सोमवार का दिन है। त्रयोदशी तिथि आज शाम 7 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज त्रयोदशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज देर रात 1 बजकर 18 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 9 बजकर 16 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज प्रदोष व्रत किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 30 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। इस राशि के छात्रों को अपने शिक्षकों का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आज अपनी छिपी हुई प्रतिभा को पहचानकर उसे रचनात्मक कार्यों में लगाएंगे। इससे आपको मानसिक मिलेगा। आज दिन का अधिकतर समय पारिवारिक लोगों के साथ बीतेगा, सभी लोग खुशी महसूस करेंगे।आज आपको जीवनसाथी से खुशखबरी मिलेगी, जिससे पूरे दिन मन प्रसन्न रहेगा। आय के नये स्त्रोत बनेगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बनेगा। किसी कार्य को करने के लिए अपने करीबी दोस्त से सलाह लेंगे।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ  अंक- 4

वृष राशि-

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। परिवारिक माहौल बेहतर बना रहेगा। आपके काम में परिवार वालों का सहयोग बना रहेगा। कारोबार में मेहनत का फायदा मिलेगा। आज राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े मित्र की पावर आपके लिए कारगर साबित होगी। उसके साथ लाभदायक बिंदुओं पर विचार-विमर्श भी रहेगा। सामाजिक कार्यकर्ताओं का सहयोग करना आपका मान-सम्मान बढ़ाएगा। आज आपको अपना टारगेट हासिल करने के लिए अधिक मेहनत की जरूरत है। ऑफिस में बहुत संजीदगी से काम करें। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखना चाहिए।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि-

आज आपका दिन खुशनुमा पल लेकर आया है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बनायेंगे, योजना भविष्य में कारगर साबित होगी। आज स्वास्थ्य संबंधी हल्की-फुल्की परेशानी रहने की वजह से आलस और सुस्ती हावी रहेगी। जिसका असर आपकी कार्यप्रणाली पर पड़ सकता है। सकारात्मक बने रहने के लिए अच्छे साहित्य और पारिवारिक लोगों के संपर्क में रहेंगे तो बढ़िया रहेगा। आज नए कामों पर आपका ध्यान रहेगा। उसके सकारात्मक नतीजे भी मिलेंगे। आप किसी धार्मिक यात्रा पर जाने का मन बनायेंगे। आपको रोजगार के उचित अवसर मिलेंगे।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि-

आज आपका दिन नया बदलाव लाने वाला है। आज नौकरी कर रहे लोगों को अपने किसी प्रोजेक्ट को पूरा करने में बहुत मेहनत करनी पड़ेगी। आज जीवनसाथी के साथ खट्टी-मीठी नोकझोंक रहेगी। जिसकी वजह से संबंधों में और अधिक नजदीकियां बढ़ेंगी। आज समय का सही इस्तेमाल करेंगे और हर काम को लगन से करने की ललक रहेगी। अच्छे नतीजे भी मिलेंगे। आज कुछ पुराने दोस्तों से मिलने का मौका मिलेगा, जिसका आप काफी दिनों से इंतजार कर रहे थे। काम के सिलसिले में यात्रा करनी पड़ेगी, यात्रा लाभदायक रहेगी।

  • शुभ रंग-  गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

सिंह राशि-

आज आप खुशियों से भरे दिन की शुरुआत करने वाले हैं। पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ेगी। आज गतिविधियों में आपका योगदान होने से आपका मान-सम्मान भी बढ़ेगा। आपके व्यक्तिगत काम भी आज काफी हद तक सुचारू रूप से पूरे हो जाएंगे। आज कोई समस्या होने पर आपको मित्रों द्वारा उचित मदद भी मिलेगी। आज किसी से भी बेवजह उलझने से आपको बचना चाहिए। आप अपना काम पूरा करने के लिए किसी दोस्त से मदद भी मांग सकते हैं। आज आपकी सेहत ठीक बनी रहेगी।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 6

कन्या राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आपके पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। नवविवाहितों के जीवन में खुशियाँ बढ़ेगी। आज अपने जीवन को सकारात्मक नजरिए से समझने की कोशिश करेंगे तो इससे चल रही गलतफहमियां सुलझ जाएंगी। धर्म और अध्यात्म के प्रति बढ़ता हुआ आपका विश्वास आपको शांति और मानसिक सुख देगा। किसी खास मुद्दे पर चर्चा भी रहेगी। आपकी सकारात्मक सोच से परिस्थितियां अच्छी होंगी। ऑफिस का बढ़िया माहौल आपको खुश कर देगा, काम करने में मन लगा रहेगा। जीवन में आगे बढ़ने के लिए नए रास्ते खुलेंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि-

छात्रों के करियर में आज नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। आपकी सेहत बढ़िया रहेगी। आज आपका अपने प्रियजनों के साथ बहुत ही बेहतरीन समय बीतेगा। घरेलू कामों में रुचि बनी रहेगी और रिलैक्स महसूस करने के लिए मनोरंजन संबंधी योजनाएं भी बन सकती हैं। पारिवारिक व्यवस्था को बनाए रखने में आपका विशेष योगदान रहेगा। कारोबार में कुछ लोग आपके लिए बहुत मददगार साबित होंगे, आपको किसी दूसरी कम्पनी के साथ काम करने का मौका मिलेगा।

  • शुभ रंग-  लाल
  • शुभ अंक- 2

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। आज ऑफिस के काम में आप थोड़े बिजी होंगे। आपको थोड़ी थकान महसूस होगी, अपने खान पान पर विशेष ध्यान दें। आज राजनैतिक और अनुभवी व्यक्ति की सलाह और मदद आपके व्यवसाय को नई दिशा देगी। आर्थिक स्थिति आज सामान्य बनी रहेगी। आज अपने पर्सनल कार्यों में किसी बाहरी व्यक्ति को शामिल ना करें। परिवार के कुछ खास मामलों में आज आपको अनदेखी करने से बचना चाहिए। लवमेट आज आप मूवी देखने जायेंगे। प्रोपर्टी लेने के योग बन रहे हैं।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 8

धनु राशि-

आज किसी खास काम में आपको फायदा मिलेगा। माता-पिता के साथ आपके रिश्ते बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होंगे, आपके कामों में आपकी मदद भी करेंगे। आज आपके स्वभाव में वहम और गुस्से की स्थिति देखने को मिल सकती है जिसकी वजह से परिवार के लोग भी परेशान रहेंगे। आज आपको घर के किसी वरिष्ठ सदस्य के स्वास्थ्य को लेकर चिंता बनी रहेगी। ऑफिस में आपको कुछ नए कामों की जिम्मेदारी मिलेगी, जिसको आप सफलतापूर्वक पूरा भी कर लेंगे।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज काफी हद तक तनावमुक्त महसूस करेंगे।आज बहुत व्यवस्थित रहने का समय है। आज आप ध्यान रखेंगे कि आपकी बात से किसी को आघात ना पहुंचे। अपनी महत्वपूर्ण चीजों की संभाल खुद करेंगे। आज व्यक्तिगत कारणों की वजह से व्यवसाय पर अधिक ध्यान नहीं दे पाएंगे। परंतु कर्मचारियों का सहयोग आपको तनाव मुक्त भी रखेगा। धार्मिक कार्यों में आपकी रुचि बढ़ेगी, किसी मंदिर में अपना थोड़ा समय बिताएंगे।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

कुंभ राशि-

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। लवमेट के लिए आज का दिन शानदार रहेगा। आज मीडिया और कम्युनिकेशन से संबंधित व्यवसाय में उपलब्धियों के योग बन रहे हैं। इस उचित समय का भरपूर सदुपयोग करेंगे। व्यवसायिक पार्टियों के साथ संबंध मधुर बनाने का प्रयास करेंगे। आज पारिवारिक मामलों में ज्यादा हस्तक्षेप ना करें। इससे घर का वातावरण सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। आज कुछ समय घर के बुजुर्गों और वरिष्ठ सदस्यों के साथ भी जरूर बिताएंगे उनके अनुभवों को आत्मसात करना आपको जीवन के कुछ सकारात्मक पहलुओं से अवगत कराएगा।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 5

मीन राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। घर में नजदीकी रिश्तेदारों के आने से उत्सव का माहौल रहेगा। कई तरह के विचारों का आदान-प्रदान रहेगा। आज घर में काफी समय बाद निकट संबंधियों का आगमन होगा और आपसी विचारों को साझा करने से घर के वातावरण को खुशनुमा बनाकर रखेगा। आज बच्चों के साथ उनके क्रियाकलापों में रुचि लेना और सहयोग करना उनके आत्मविश्वास को और अधिक बनाएगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

नेपाल में बारिश ने मचाई तबाही, अब तक 112 लोगों ने गंवाई जान

नेपाल :- नेपाल  में लगातार हो रही मूसलाधार बारिश ने तबाही मचा दी है। यहां बारिश के बाद आई बाढ़ से अब तक 112 लोगों की मौत हो चुकी है। बारिश की वजह से नेपाल के कई हिस्से शुक्रवार से हो रही जलमग्न हो गए हैं, जिसके कारण आपदा अधिकारियों ने अचानक बाढ़ की चेतावनी जारी की है। वहीं बाढ़ से प्र भावित लोगों को सुरक्षित ठिकानों पर भेजा जा रहा है। इन सबके बीच नेपाल के शिक्षा मंत्रालय ने मूसलाधार बारिश के कारण उत्पन्न अराजकता के मद्देनजर सभी शैक्षणिक संस्थानों को तीन दिनों के लिए बंद करने का निर्णय लिया है।

नेपाल पुलिस और एपीएफ के अनुसार लगातार बारिश के कारण अब तक 112 लोगों की मौत हो गई। अभी भी कई लोग लापता बताए जा रहे हैं, जिनकी तलाश की जा रही है। वहीं 3,000 से अधिक लोगों को अब तक बचाया जा चुका है। अधिकारी ने बताया कि देश भर में 63 स्थानों पर मुख्य राजमार्ग अवरुद्ध हैं। बारिश की वजह से नेपाल में हजारों लोगों को सुरक्षित ठिकानों ठिकानों की ओर विस्थापित किया गया है। कई जगह पर सड़कों, मुहल्लों, दुकानों और प्रतिष्ठानों में पानी भर गया है। सड़कें जलमग्न होने से आवागमन भी अवरुद्ध हो गया है। सैकड़ों मकान क्षतिग्रस्त हो गए हैं। कारें और मकान पानी में डूब गए हैं।

नेपाल पुलिस ने बताया कि काठमांडू में 226 घर जलमग्न हो गए हैं। बाढ़ प्रभावित इलाकों में नेपाल पुलिस की ओर से करीब 3,000 सुरक्षाकर्मियों की बचाव टीम तैनात की गई है। बारिश के बीच लोगों को सुरक्षित जगह पर भेजा जा रहा है। वहीं नेपाल के नागरिक उड्डयन प्राधिकरण ने शुक्रवार को देश में खराब मौसम की स्थिति के कारण शनिवार सुबह तक सभी घरेलू उड़ानें रद्द कर दीं। यह तब हुआ जब नेपाल के मौसम पूर्वानुमान प्रभाग ने लगातार चार दिनों के लिए रेड अलर्ट जारी किया है। नेपाल के 77 में से 56 जिले भारी बारिश के चपेट में हैं।

और पढ़ें ...

सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई बस, 9 की मौत, 2 दर्जन घायल..

मैहर : जिले में देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। जहां प्रयागराज (उत्तरप्रदेश) से नागपुर (महाराष्ट्र) जा रही बस सड़क किनारे खड़े डंपर से टकरा गई। इस घटना में 9 यात्रियों की मौत हो गई। करीब 24 यात्री घायल बताए जा रहे हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह पूरी घटना नादन देहात थाना क्षेत्र की है।

जानकारी के मुताबिक, आभा ट्रैवल्स की स्लीपर कोच बस रीवा से नागपुर जा रही थी। तभी नादन थाने से कुछ दूर स्थित चौरसिया ढाबे के पास खड़े एक ट्रक में जा घुसी।

इस दर्दनाक घटना में 6 यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भयानक था कि वाहन में शव फंस गए थे। जिन्हें निकालने के लिए गैस कटर मंगवाया गया। जेसीबी को मदद से बस के दरवाजे को तोड़ा गया।

जेसीबी से दरवाजे को तोड़कर घायलों को बाहर निकाला गया। इलाज के दौरान तीन अन्य लोगों ने भी दम तोड़ दिया। मृतकों में 8 पुरुष और एक बच्चा शामिल है। जबकि 24 यात्री घायल बताए जा रहे हैं।

जिन्हें अलग अलग अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। 7 पुरुष और पांच महिलाओं को अमरपाटन में भर्ती कराया गया, जहां से तीन को सतना रेफर किया गया है। वहीं 12 घायलों को मैहर अस्पताल ले जाया गया। जहां से पांच लोगों को सतना रेफर किया गया है। फिलहाल सभी का इलाज जारी है।

मैहर के एसपी सुधीर अग्रवाल ने 9 लोगों के मौत की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि मैहर सिविल अस्पताल में जिन पांच घायलों को सतना जिला अस्पताल रेफर किया गया था, उनमें से तीन और लोगों की इलाज के दौरान मौत हो गई। जिससे मरने वालों की संख्या 9 हो गई है।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 29 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 29 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष एकादशी - 02:49 पी एम तक

नक्षत्र
अश्लेशा - 03:38 ए एम, सितम्बर 30 तक

योग
सिद्ध - 11:51 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:13 AM
सूर्यास्त- 6:10 PM
चन्द्रोदय- 03:00 ए एम, सितम्बर 29
चन्द्रास्त- 04:02 PM

अशुभ काल
राहू- 09:12 ए एम से 10:42 ए एम
यम गण्ड- 01:41 पी एम से 03:11 पी एम
कुलिक- 06:13 ए एम से 07:42 ए एम
दुमुहूर्त- 06:13 ए एम से 07:00 ए एम, 07:00 ए एम से 07:48 ए एम
वर्ज्यम्- 03:22 पी एम से 05:07 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:47 AM- 12:45 PM
अमृत काल- 01:53 AM- 03:38 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 AM- 05:24 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 29 September 2024: सूर्य देव इन राशि के जातकों की जिंदगी में बिखेरेंगे खुशियों की रोशनी...पढ़ें आज का राशिफल

29 September 2024 Ka Rashifal: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि द्वादशी और रविवार का दिन है। द्वादशी तिथि आज शाम 4 बजकर 48 मिनट तक रहेगी। आज द्वादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज रात 12 बजकर 27 मिनट तक साध्य योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर कल सुबह 6 बजकर 19 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 29 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि

आज आपका दिन कॉन्फिडेंस से भरा रहने वाला है। नौकरीपेशा लोगों के लिए आज का दिन लाभकारी है , उन्हें काम से जुड़ी कोई बड़ी खुशखबरी मिलेगी। आज गुस्से की बजाए शांति से समस्या सुलझाएं, क्योंकि घर की व्यवस्था उचित बनाए रखने में आपसी सामंजस्य होना बहुत जरूरी है। आज सही योजना के तहत आप अपने करियर में बदलाव लाने में सफल होंगे। आपका खुशनुमा व्यवहार सबको प्रभावित करेगा। जीवनसाथी के साथ डीनर करने का प्रोग्राम बनायेंगे, जिससे रिश्तों में मिठास आयेगी। आज नजदीकी लोगों के साथ मेल मुलाकात और मनोरंजन संबंधी कामों में खुशनुमा समय बितेगा।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहने वाला है। आज परिवार में हर्षोल्लास का माहौल बना रहेगा। आज आपके दांपत्य जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहने से खुशियाँ बढ़ेगी। आज परिवार के लोगों का साथ मिलेगा, जिससे समस्या का समाधान भी मिल जाएगा। आज सेहत के लिहाज से आप चुस्त-दुरूस्त रहेंगे। आज आपके काम करने की कला से लोग आपसे प्रभावित होंगे। आज आपका समय अपनों के साथ अच्छा बीतेगा। इस राशि के छात्र अपनी पढ़ाई और करियर को लेकर गंभीर रहेंगे, जल्द ही सफलता आपके कदम चूमेंगी। आज आपको सामाजिक स्तर पर लोगों की मदद के लिए मौका मिल सकता है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 8

मिथुन राशि

आज का आज का दिन आपके लिए मिला-जुला रहने वाला है। आज काम व पारिवारिक रिश्तों के बीच समंजास्य बनाये रखेंगे। आज किसी काम को पूरा करने के लिए नये तरीकों पर विचार करेंगे। आज व्यवसायिक गतिविधियों में समय अनुसार परिवर्तन करने की जरूरत है। साथ ही कर्मचारियों और स्टाफ पर भी अनुशासन रखेंगे। आज आपकी आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी। नए वाहन का सुख मिलने के योग हैं। आज जीवनसाथी का भरपूर सहयोग मिलने से आपको ख़ुशी होगी। आज माता-पिता का सहयोग मिलने से विद्यार्थी खूब मन लगाकर पढ़ाई करते हुए नजर आएंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 9

कर्क राशि

आज का दिन बढ़िया रहने वाला है। आज व्यापार में रुकी हुई योजनाओं को शुरू करने से आपकी व्यस्तता बढ़ी रहेगी। आज लवमेट लॉन्ग ड्राइव पर जाएंगे तो एक-दूसरे को और अधिक जानने का मौका मिलेगा। आज ऑफिशियल यात्रा करना आपकी तरक्की में सहायक होगा। दांपत्य संबंध सुखद और खुशहाली पूर्ण रहेंगे। आज कला और साहित्य के क्षेत्र में रुझान रहेगा। व्यस्तता की वजह से अपने स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही बिल्कुल ना बरतें और व्यवस्थित दिनचर्या रखें और खुद की सेहत पर ध्यान देंगे। अपनी तारीफों पर खुश होने की बजाय काम पर ज्यादा ध्यान दें। कार्यक्षेत्र में गतिविधियां सुचारू रूप से चलती रहेंगी।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अंक- 3

सिंह राशि

आज का दिन आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। कार्यक्षेत्र में आपकी बेहतरीन कार्य प्रणाली के अनुकूल परिणाम सामने आएंगे। निश्चित ही सफलता मिलेगी। पार्टनरशिप संबंधी कोई प्रपोजल भी आ सकता है। लवमेट के साथ रिश्तों में सुधार आयेगा। आज आपको अपने कार्यों में राजनीतिक रिश्ते का फायदा मिलेगा। आपका काम करीबी दोस्त की सहायता से पूरा हो जाएगा। आप किसी काम को लेकर उत्साहित होंगे, काम आसानी से व समय से पूरा हो जाएगा। घर में व्यवस्थित और खुशहाली पूर्ण माहौल रहेगा। कुछ समय अपने लिए भी जरूर निकालें।

  • शुभ रंग- भूरा
  • शुभ अंक- 3

कन्या राशि

आज का दिन आपके लिये अच्छे परिणाम लाने वाला होगा। आज घरवालों के साथ अच्छा समय बिताने को मिलेगा, जिससे परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। स्वास्थ्य संबंधी चल रही समस्याओं से कुछ राहत मिलेगी और आप खुद को ऊर्जावान और सकारात्मक महसूस करेंगे। अपने व्यक्तित्व को व्यवस्थित रखने के लिए आत्म मनन भी करना जरूरी है। आपकीं आय के नए स्त्रोत बनेंगे, आपका आर्थिक पक्ष मजबूत रहेगा। आज अनुकूल परिणाम मिलने से आप अपने अंदर भरपूर ऊर्जा और सुकून महसूस करेंगे। आज प्रोजेक्ट कार्य में आपको अपने जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा, जो आगे सफलता के लिए मददगार साबित भी होगा। आज कुछ ऐसे विचार आ सकते हैं जो वाकई जबरदस्त होगे। आज किसी भी विपरीत परिस्थिति बनने पर धैर्य और संयम रखना जरूरी है।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 2

तुला राशि 

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपको घर के बड़ों से कुछ प्रेरणा मिलोगी। आज आप जो भी काम करेंगे,वो सफल होगा। आज आपका स्वास्थ्य पहले से उत्तम रहेगा। कोई व्यक्ति आज आपको बिजनेस को बढ़ाने के लिए सुझाव देगा। समाज में आपकी प्रतिष्ठा बढेगी। बडे-बुजुर्ग आपके व्यवहार से प्रसन्न रहेंगे, लोग आपकी वाह-वाही करेंगें। मन में किसी भी तरह के निराशाजनक विचारों को ना आने दे। अपने व्यवहार को सहज बनाकर रखें। सुख-समृद्धि में बढ़ोतरी होगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 3

वृश्चिक राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज पूरा दिन खुद को तरोताजा महसूस करेंगे। आपके आस-पास सकारात्मक ऊर्जा बनी रहेगी। लोग आपके व्यवहार से खुश रहेंगे। सामाजिक कार्यों की अपेक्षा अपनी व्यक्तिगत कार्य पर अधिक ध्यान दें क्योंकि आज कोई भी लिया गया महत्वपूर्ण निर्णय निकट भविष्य में आपके लिए लाभदायक साबित होने वाला है। आप किसी बड़े बिजनेस ग्रुप से पार्टनरशीप करने पर विचार करेंगे। आज आपको उम्मीद से ज्यादा धन लाभ होने वाला है। आज आपकी क्रिएटिविटी की लोग सराहना करेंगे। दांपत्य जीवन में सुखों की बढ़ोतरी होगी सेहत में सुधार आयेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 6

धनु राशि

आज आपका दिन उल्लास से भरा रहने वाला है।आज छात्रों को अपने करियर से संबंधित कोई खुशखबरी मिलने की संभावना है। आज रोजमर्रा की जिंदगी में कुछ नयापन आ सकता है। इस राशि के बच्चों को उनके शिक्षकों से तारीफ मिलेगी। रिश्तो की गरिमा बनाकर रखने से परिवार में भी सुख शांति बनी रहेगी। बड़े-बुजुर्ग अपने किसी बचपन के दोस्त से मिल सकते हैं। अपनी पुरानी यादों को लेकर आपस में चर्चा करेंगे। आज आर्थिक मामलों चल रही समस्याएं किसी दोस्त की मदद से हल हो जाएगी।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अंक- 2

मकर राशि

आज आपका दिन नई उमंगों के साथ शुरू होगा। आपको आर्थिक रूप से अपने सगे संबंधियों की मदद मिलेगी। आज उपहारों का आदान-प्रदान करना संबंधों में मधुरता लाएगा। मानसिक सुकून और शांति की चाह में एकांत स्थल पर कुछ समय अवश्य बिताएं। साथ ही लेन-देन के मामलों में आपको सावधानी बरतने की जरुरत है। करियर में भी आपको अपने गुरु का सहयोग प्राप्त होगा। आप जीवन में आगे बढ़ेंगे। आज आपका कॉन्फिडेंस काम को पूरा करने में मदद करेगा। अपनी सेहत को बेहतर बनाये रखने के लिए आप योग की रूटीन अपनाएंगे,, साथ ही नकारात्मक चीज़ों से आपको बचे रहना चाहिए। आज अपना ध्यान, आध्यात्मिक पुस्तकें पढ़ने में लगा सकते हैं।

  • शुभ रंग- ग्रे
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। यात्रा पर भी जाने के योग बन रहे हैं, यात्रा आपके लिए सुखद रहेगी। घर की सुख-सुविधाओं संबंधी जरूरतें पूरी करने में आपका विशेष प्रयास रहेगा। आज आप

भविष्य को लेकर सजग रहेंगे। आज ऑफिस में ज्यादा कार्यभार रहेगा। आज सरकारी सेवारत लोगों को ऑफिस संबंधी किसी बदलाव की सूचना मिल सकती हैं। आज आप अपने खाली समय में अपनी अच्छाइयों और कमियों के बारे में विचार करेंगे। आपको पुराने मित्रों का सहयोग मिलेगा। पुराने मित्रों के साथ कुछ समय बिताएंगे , आपकी पुरानी यादें ताजा होंगी।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 6

मीन राशि

आज आपका दिन बेहतरीन रहने वाला है। आज आपके व्यापार में सामान्य रूप से बना रहेगा। नवविवाहित दंपत्ति के बीच आज मीठी नोक-झोंक होगी, इससे रिश्तों में और मिठास आयेगा। आज पैसों के लेन-देन में सावधानी बरतें। नौकरी कर रहे लोगों को आज अपना काम पूरा करने के लिए थोडा अधिक मेहनत करने की जरुरत है। आज संतान से संबंधित भी कुछ परेशानी रहेगी, परंतु इस समय गुस्से की बजाय धैर्य से परिस्थितियों को सुलझाने का प्रयास करें। स्वास्थ्य के लिहाज से आज का दिन अच्छा रहने वाला है। आज काम में सफलता मिलेगी।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

प्रदेश महामंत्री रोहरा ने बताया : मंत्रियों, सांसदों-विधायकों सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर बूथ पर 'मन की बात' सुनेंगे और ज्यादा-से-ज्यादा नए सदस्य बनाएंगे

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम 'मन की बात' की 114वीं कड़ी का प्रसारण 29 सितम्बर को होगा। निर्धारित कार्यक्रमानुसार कल 29 सितम्बर को भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश सरकार के मंत्रियों, सांसदों-विधायकों सहित सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता हर बूथ केंद्र पर उपस्थित होकर 'मन की बात' सुनेंगे। इसी के साथ हर बूथ केंद्र पर भाजपा का सदस्यता अभियान भी चलाया जाकर ज्यादा-से-ज्यादा नए सदस्य बनाकर लक्ष्य पूर्ति को तेज गति प्रदान की जाएगी। विदित रहे, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री जे,पी. नड्डा ने अपने रायपुर प्रवास के दौरान सदस्यता अभियान की अब तक की प्रगति की समीक्षा की। प्रदेश प्रभारी नितिन नवीन ने भी सदस्यता प्रभारी, सह प्रभारी, जिला अध्यक्षों और जिला सदस्यता प्रभारियों की बैठक लेकर सदस्यता का लक्ष्य को अर्जित करने पर बल दिया है।

भाजपा प्रदेश महामंत्री और 'मन की बात' कार्यक्रम के प्रदेश संयोजक जगदीश (रामू) रोहरा ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब हर जिले का सदस्यता लक्ष्य 20 प्रतिशत बढ़ाया गया है। प्रदेश को दिए गए ताजा लक्ष्य के दृष्टिगत कल 29 सितम्बर को 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने के साथ ही हर बूथ पर भाजपा के नए सदस्य बनाए जाएंगे। भाजपा का प्रत्येक सदस्य पूरी सक्रियता के साथ सदस्यता अभियान में लगा हुआ है। सदस्यता अभियान में दिख रही एकजुटता के दृष्टिगत यह लक्ष्य बढाया गया है। 'मन की बात' कार्यक्रम सुनने के बाद सदस्यता के लक्ष्य को हासिल करने की रणनीति बनाई गई है।

29 को 'मन की बात' 114वीं कड़ी का होगा प्रसारण

रेडिया पर प्रसारित होने वाले कार्यक्रम 'मन की बात' की कल 29 सितम्बर को 114वीं कड़ी पूरे देशभर में सुनी जाएगी। इससे पहले 25 अगस्त को 'मन की बात' की 113 वीं कड़ी प्रसारित हुई थी। मन की बात को 22 भारतीय भाषाओं और 29 बोलियों के अलावा 11 विदेशी भाषाओं में भी प्रसारित किया जाता है। इनमें फ्रेंच, चीनी, इंडोनेशियाई, तिब्बती, बर्मी, बलूची, अरबी, पश्तू, फारसी, दारी और स्वाहिली शामिल हैं। 'मन की बात' का प्रसारण आकाशवाणी के 500 से अधिक केंद्रों द्वारा किया जाता है। 'मन की बात' का पहला कार्यक्रम 3 अक्टूबर 2014 को प्रसारित हुआ था।

और पढ़ें ...

BREAKING: अब महिलाओं को इस योजना के अंतर्गत मिलेंगे 2 हजार रुपये महीना

हरियाणा : हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने घोषणा पत्र लॉन्च कर दिया है. घोषणा पत्र में किए वादों में कांग्रेस ने किसानों के लिए कई वादे किए हैं. कहा है कि वे किसान आयोग का गठन करेंगे. एमएसपी गारंटी के लिए तत्काल कानून बनाने और महिला किसानों को विशेष सुविधाएं देंगे. कांग्रेस का घोषणा पत्र 40 पेज का है. इसमें 25 लाख रुपये तक फ्री इलाज देने की बात कही गई है. कांग्रेस ने महिलाओं को हर महीने दो हजार रुपए देने का वादा किया है. कांग्रेस ने जो बड़ा वादे किए गए हैं उनमें से एक सतलुज-यमुना लिंक (SYL) नहर से पानी लेने का वादा भी शामिल है. पढ़िए क्या क्या वादे किए…

हर विधानसभा में महिला कॉलेज और महिला ITI खोले जाएंगे.
विदेशों में नाैकरियों के लिए हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड बनाने का वादा.
किसान आंदोलन में जान गंवाने वाले किसानों को मिलेगा शहीद का दर्जा, सिंघु बाॅर्डर पर बनेगा स्मारक
एसवाईएल पर सुप्रीम कोर्ट के निर्णय को लागू करेंगे
दो लाख सरकारी नौकरियां
हरियाणा कौशल रोजगार निगम करेंगे बंद
पेपर लीक मामलों के लिए बनेगा फास्ट ट्रैक कोर्ट
पूरे वर्ष का भर्ती कैलेंडर किया जाएगा जारी
हरियाणा विदेशी रोजगार बोर्ड का गठन
25 लाख तक का इलाज निशुल्क

सस्ती शिक्षा
महिलाओं की समस्याओं के लिए सिंगल विंडो सिस्टम
छात्राओं के लिए मुफ्त पिंक मिनी बस और पिंक ई रिक्शा की सुविधा
किसानों के लिए किसान आयोग का गठन
एमएसपी की कानूनी गारंटी
इससे पहले कांग्रेस ने 7 गारंटी का पत्र जारी किया था, अब चंडीगढ़ में घोषणा पत्र लॉन्च किया है. कांग्रेस ने घोषणा पत्र ‘हाथ बदलेगा हालात’ के नाम से जारी किया है.

 
और पढ़ें ...

दिल दहलाने वाली घटना: चार बेटियों के साथ पिता ने की खुदकुशी, एक साल पहले इस वजह से हुई पत्नी की मौत

दिल्ली : दक्षिणी दिल्ली के रंगपुरी गांव से बड़ी खबर सामने आई हैं जहाँ एक शख्स ने जहरीला पदार्थ खाकर अपनी चार बेटियों के साथ खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शुक्रवार को फ्लैट का ताला तोड़कर शवों को बाहर निकाला। चारों बेटियां दिव्यांग होने के कारण चलने-फिरने में असमर्थ थीं और पत्नी की मौत के बाद हीरालाल अपनी बेटियों की हालत देखकर पूरी तरह से टूट चुका था। उसने बच्चियों को सल्फास खिलाकर खुद भी जान दे दी।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि 50 वर्षीय हीरालाल परिवार के साथ रंगपुरी गांव में किराये के मकान में रहता था। वह मूल रूप से बिहार के छपरा जिले के मसरख गांव का रहने वाला था। उसकी पत्नी की पहले ही मौत हो गई थी। उसके परिवार में चार बेटियां 18 वर्षीय नीतू, 15 वर्षीय निशि, 10 वर्षीय नीरू और 8 वर्षीय निधि थीं। हीरालाल वसंत कुंज स्थित एक अस्पताल में कारपेंटर के तौर पर काम करता था। पुलिस के अनुसार, शुक्रवार को हीरालाल के फ्लैट से बदबू आनी शुरू हुई। इस पर सड़क की दूसरी तरफ स्थित मकान में रहने वाले व्यक्ति ने पुलिस को फोन कर यह जानकारी दी।

पुलिस जब वसंत कुंज साउथ स्थित फ्लैट पर पहुंची तो आसपास के लोगों ने बताया कि परिवार कई दिन से दिखाई नहीं दिया। इसके बाद पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर से भीषण बदबू आ रही थी। पुलिस टीम ने कमरे में प्रवेश किया तो पहले कमरे के बिस्तर पर हीरालाल का शव पड़ा था। दूसरे कमरे में चारों बेटियों के शव पड़े थे। पुलिस ने बताया कि दिल्ली में रहने वाले हीरालाल के बड़े भाई जोगिंदर को घटना की सूचना दी गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार, परिवार ने सल्फास खाकर खुदकुशी की है। हालांकि, पुलिस को अभी तक सुसाइड नोट नहीं मिला है, लेकिन बेटियों की दिव्यांगता को इस घटना की वजह माना जा रहा है।

मौके से पुलिस और फोरेसिंक टीम पहुंची और सल्फास के रैपर और भोजन के नमूने एकत्र किए हैं। पुलिस अधिकारी ने बताया कि पोस्टमॉर्टम के बाद विसरा को भी जांच के लिए भेजा जाएगा।

पत्नी की कैंसर से हुई थी मौत : हीरालाल की पत्नी सुनीता कैंसर से पीड़ित थीं। काफी इलाज के बाद भी वह बच नहीं सकीं। दंपती को पहली बेटी दिव्यांग पैदा हुई थी। स्वस्थ संतान की चाहत में तीन और बच्चियों ने जन्म लिया, लेकिन वो तीनों भी दिव्यांग थीं। इनकी देखरेख हीरालाल ही कर रहे थे।

नौकरी से आते ही बच्चों की देखरेख में जुट जाता था

पुलिस अधिकारी ने बताया कि चारों बच्चियां बिस्तर पर ही पड़ी रहती थीं। हीरालाल सुबह भोजन आदि कराकर जाता था। जब तक वह घर नहीं लौटता तब तक बच्चियां भूखी प्यासी रहती थीं। हीरालाल घर लौटने पर बच्चियों की देखभाल में लग जाता था। उनके लिए खाना बनाता था और फिर घर की सफाई करता था। एक तो घर चलाने के लिए दिनभर नौकरी और रात को बच्चियों की देखभाल करने से धीरे-धीरे उनका साहस जवाब देने लगा था। आसपास के लोगों ने बताया कि हो सकता है कि काम के दबाव में वह धीरे-धीरे डिप्रेशन में आ गया होगा और आखिर में इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना के बाद से आसपास के लोग सहमे हुए हैं।

किराये के कमरे में चौथी मंजिल पर रहता था परिवार

इमारत के केयरटेकर शैलेंद्र ने बताया कि हीरालाल का परिवार चौथी मंजिल पर मौजूद फ्लैट में आठ साल से रह रहा था। यह परिवार अपनी परेशानियों की वजह से लोगों से कम घुलता-मिलता था। कभी भी इस परिवार की वजह से किसी को कोई दिक्कत नहीं हुई थी। पुलिस के अनुसार, हीरालाल को आखिरी बार 24 सितंबर को देखा गया था। इसके बाद से कोई पता नहीं चला। बंगाली मार्केट में रहने वाले हीरालाल के भाई जोगिंदर और भाभी गुड़िया को घटना की सूचना दी तो उन्हें विश्वास ही नहीं हुआ।

पुलिस ने मामले में छह लोगों के बयान दर्ज किए

वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस मामले में गुड़िया, मकान मालिक और इमारत के केयरटेकर समेत छह लोगों के बयान दर्ज हुए हैं। वहीं, पुलिस ने हीरालाल के मोबाइल को कब्जे में ले लिया है। साथ ही शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है। बताया जा रहा है कि तीन दिन पहले ही यह घटना हुई और शव सड़ने लगे थे। हीरालाल के नाक से खून भी बह रहा था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच सभी एंगल को ध्यान में रखते हुए की जा रही है। घटना को लेकर और लोगों से पूछताछ की जाएगी।

और पढ़ें ...

1 अक्टूबर से बदल जाएंगे क्रेडिट कार्ड से लेकर सुकन्या समद्धि योजना तक ​के ये नियम, पढ़ें पूरी खबर

नई दिल्ली : सितंबर का महीना खत्म होने वाला है। अब अगले सप्ताह से अक्टूबर माह शुरू हो जाएगा। नए महीने की शुरुआत में कुछ नियम बदल जाते हैं। अब 1 अक्टूबर से देश में कई बदलाव होंगे, जो आपकी जेब पर असर डाल सकते हैं। 

गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव

हर महीने की पहली तारीख को गैस कंपनियां एलपीजी गैस सिलेंडर की कीमत में बदलाव करती है। 1 अक्टूबर को भी रसोई गैस के दाम घट-बढ़ सकते हैं। पिछले कुछ समय में 19 किग्रा कॉमर्शियल सिलेंडर की कीमत में बदलाव देखने को मिला है। वहीं, 14 किग्रा वाले घरेलू सिलेंडर की कीमत में कोई चेंज नहीं हुआ है।

सीएनजी-पीएनजी और एटीएफ की कीमतों में बदलाव

एलपीजी सिलेंडर की कीमतों में बदलाव के साथ तेल कंपनियां एयर टर्बाइन फ्यूल और सीएनजी-पीएनजी के दाम में संशोधित करती हैं। 1 अक्टूबर को इनकी नई कीमतें आ सकती हैं। इससे पहले सितंबर में एटीएफ की कीमत में कटौती हुई थी।

बोनस क्रेडिट से संबंधित नियम

सेबी की ओर से शेयर बाजार बोनस क्रेडिट से जुड़े नियमों का ऐलान किया गया है। नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे। सेबी ने शेयर क्रेडिट का समय घटाकर दो दिन कर दिया है, जिसके बाद रिकॉर्ड तारीख से दो दिन के अंदर बोनस शेयर दिए जाएंगे।

एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड

क्रेडिट कार्ड्स के लिए लायल्टी प्रोग्राम को बदला गया है। नए नियम 1 अक्टूबर से लागू होंगे। इसमें एचडीएफसी बैंक ने स्मार्टबाय प्लेटफॉर्म पर रिवार्ड प्वाइंट्स के रिडम्पशन को सीमित कर दिया है।

सुकन्या समृद्धि योजना

केंद्र सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना से जुड़ा एक बड़ा नियम बदल दिया है। 1 बदलाव 1 अक्टूबर से लागू होगा। इसके तहत बेटियों के कानूनी अभिभावक की खाता संचालित कर सकते हैं। नए नियम के मुताबिक, अगर किसी लड़की का खाता ऐसे व्यक्ति द्वारा खोला गया है जो उसका अभिभावक नहीं है, तो फिर उसे ये अकाउंट माता-पिता को ट्रांसफर करना होगा।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 28 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 28 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष एकादशी - 02:49 पी एम तक

नक्षत्र
अश्लेशा - 03:38 ए एम, सितम्बर 29 तक

योग
सिद्ध - 11:51 पी एम तक

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:13 AM
सूर्यास्त- 6:10 PM
चन्द्रोदय- 03:00 ए एम, सितम्बर 29
चन्द्रास्त- 04:02 PM

अशुभ काल
राहू- 09:12 ए एम से 10:42 ए एम
यम गण्ड- 01:41 पी एम से 03:11 पी एम
कुलिक- 06:13 ए एम से 07:42 ए एम
दुमुहूर्त- 06:13 ए एम से 07:00 ए एम, 07:00 ए एम से 07:48 ए एम
वर्ज्यम्- 03:22 पी एम से 05:07 पी एम

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:47 AM- 12:45 PM
अमृत काल- 01:53 AM- 03:38 AM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:36 AM- 05:24 AM

 

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 28 September 2024: आज एकादशी के दिन खुल जाएगा इन राशियों के भाग्य का द्वार...पढ़ें दैनिक राशिफल

28 September 2024 Ka Rashifal: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि एकादशी शनिवार का दिन है। एकादशी तिथि आज दोपहर 2 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज इंदिरा एकादशी का व्रत किया जाएगा। साथ ही आज एकादशी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 51 मिनट तक सिद्ध योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 3 बजकर 38 मिनट तक आश्लेषा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 28 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बना सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज पारिवारिक सुख-सुविधाओं पर खर्चा ज्यादा हो सकता है लेकिन इनकम अच्छी होने से तनाव नहीं रहेगा। आज आप बच्चों के साथ धैर्य रखते हुए व्यवहार करेंगे तो आप उनके प्रिय व्यक्ति बन जाएंगे और इससे उनका मनोबल और आपका सम्मान बढ़ेगा। आज कार्यस्थल पर बाहरी गतिविधियों को लेकर सावधान रहें। आज खुद को अपने कामों में व्यस्त रखें। आज आप खुद के किसी काम में व्यस्त रहेंगे। आज परिवार के लोगों की मदद और उनका मार्गदर्शन आपके विचारों को नई दिशा देगा। आज आपके परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा। सभी लोग खुश रहेंगे। आज किसी नजदीकी दोस्त से मुलाकात का मौका भी मिल सकता है।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अंक- 3

वृष राशि: आज का दिन आपके लिए सुनहरा रहने वाला है। आज अपनी काबिलियत और मेहनत पर भरोसा रखें तो आज कठिन काम भी थोड़ी कोशिश से ही पूरे हो सकते हैं। आज रिश्तेदार से आपको अच्छी खबर मिल सकती है। आज गैर जरूरी खर्चों पर काबू रखें। नहीं तो आपका बजट गड़बड़ा सकता है। आज स्टूडेंट्स पढ़ाई और करियर पर फोकस करेंगे तो जल्द ही सफलता के योग बन रहे हैं। आज कारोबार में छोटी-मोटी समस्याएं रहेंगी लेकिन अधिकारियों की मदद से सुलझ जाएंगी। लवमेट से मुलाकात हो सकती है। आज छोटी-छोटी बातों पर गुस्सा करना आपकी सेहत के लिए ठीक नहीं है।

  • शुभ रंग- आसमानी
  • शुभ अंक- 9

मिथुन राशि: आज का दिन आपके अनुकूल रहने वाला है। आज आपको प्रभावशाली लोगों के साथ काम करने का मौका मिलेगा इससे आपको महत्वपूर्ण जानकारियां मिलेंगी। मानसिक शांति रहेगी। आज रोजमर्रा के काम पहले की तरह चलते रहेंगे। नजदीकी यात्रा भी हो सकती है। आज किसी पर भी आंख बंद कर के भरोसा नहीं करेंगे तो आप किसी बड़ी समस्या से बच जाएंगे। आज अपने निजी मामलों को नजरअंदाज न करें। आज कार्यस्थल के सभी काम अपनी देखरेख में ही करवाएं। आज घर-परिवार में सुख-शांति का माहौल रहेगा।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अंक- 3

कर्क राशि: आज का दिन आपके लिए नई उमंग से भरा रहने वाला है। आज आपके रुके कामों में तेजी आएगी। आज परिवार के लोगों से महत्वपूर्ण मुद्दे पर सकारात्मक विचार विमर्श होगा। आज आपके घर में धार्मिक आयोजन का विचार भी बनेगा। आज बच्चों से संबंधित किसी समस्या का समाधान निकालने के लिए किसी अनुभवी इंसान से सलाह लें। आज कार्यक्षेत्र में रूके काम जल्दी निपटाने के लिए कड़े फैसले लेने पड़ेंगे, जिसका फायदा आने वाले दिनों में मिलेगा। आज नौकरी कर रहे लोगों के काम से अधिकारी पूरी तरह संतुष्ट रहेंगे। आज परिवार के लोगों में आपसी तालमेल रहेगा। आज आप अपनी सामर्थ्य से ज्यादा जिम्मेदारियां न लें।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 1

सिंह राशि: आज का दिन आपके लिए ठीक-ठाक रहने वाला है।आज शाम तक आपको कोई अच्छी खबर मिल सकती है। आज प्रॉपर्टी से जुड़े मुद्दों पर चल रहे विचार विमर्श में सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे। आज महिलाएं अपनी पर्सनैलिटी को लेकर अवेयर रहेंगी। आज भावनाओं में आकर कोई फैसला न लें, पहले सोच-विचार अवश्य कर लें। आज आप बच्चों के साथ दोस्ताना व्यवहार करेंगे क्योंकि ज्यादा रोक-टोक से उनका आत्मबल कम हो सकता है। आज बिजनेस में कोई भी नया काम शुरू करने की बजाय मौजूदा गतिविधियों पर ध्यान रखें।

  • शुभ रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 9

कन्या राशि: आज का दिन आपके लिए बेहतर रहने वाला है।आज घर के बुजुर्गों से प्रेम और आशीर्वाद मिलेगा। आज थोड़ा वक्त धार्मिक और सामाजिक कामों में बीताएं। इससे मानसिक शांति मिलेगी। आज आर्थिक निवेश के लिए दिन अच्छा है। आज खुद में बदलाव लाना जरुरी है। आज कई बार अपने उसूलों पर अड़े रहना नुकसान दे सकता है। आज कारोबारी महिलाएं खास तौर से अपने बिजनेस पर ध्यान दें। आज मनोरंजन और कॉस्मेटिक बिजनेस वालों के तरक्की के योग हैं। आज घर में खास जिम्मेदारी और अधिकार मिल सकते हैं। घर का माहौल सुखद रहेगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि: आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपकी कोई इच्छा भी पूरी हो सकती है। आज मेहनत के मुताबिक नतीजे नहीं मिलने से मन थोड़ा उदास रहेगा। आज ज्यादा काम करने से आाप शारीरिक और मानसिक दोनों तरह से थक सकते हैं। आज प्लान और काम करने के तरीके किसी से शेयर न करें। कोई इसका गलत फायदा उठा सकता है। आज पारिवारिक व्यवस्था बेहतर और सुखद बनाने में आपकी विशेष कोशिश रहेगी। आज लवमेट को कुछ गिफ्ट देने का प्लान बना सकते हैं।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि: आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है।आज दोस्तों और कुछ साथियों के साथ योजनाएं बनेंगी। आज घर में व्यवस्था बनाए रखने के लिए ज्यादा काम रहेगा। आज पूरे मन और ताकत से उन्हें पूरा करने में सक्षम रहेंगे। आज व्यवस्थित दिनचर्या रखें। आज फालतू कामों में अपना समय खराब न करें। आप भविष्य की योजना पर काम करने से पहले किसी अनुभवी से सलाह-मशवरा जरूर करें। शारीरिक और मानसिक थकान से राहत के लिए योगा और मेडिटेशन पर ध्यान दें।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अंक- 5

धनु राशि: आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज आपकी आर्थिक स्थिति बहुत अच्छी है। इसका इस्तेमाल करना आपकी काबिलियत पर निर्भर करता है। आज आपको मुश्किल सवाल का जवाब भी आसानी से मिल सकता है। आज दोस्तों के साथ अच्छा समय बीतेगा। आज रोजमर्रा के इस्तेमाल की चीजें खराब होने से सुधार कामों में पैसा खर्च होगा। घर में खराब चीजें रखने से बचें। बिजनेस में काम करने के तरीको में बदलाव करने की जरूरत है। प्रॉपर्टी के बिजनेस में कोई फैसला लेते समय बहुत सावधानी रखें। नौकरी कर रहे लोग अधिकारियों से अच्छे संबंध रखें। जीवनसाथी की मदद से आपके परिवार का माहौल अच्छा रहेगा। आज सामर्थ्य से ज्यादा काम खुद पर न लें।

  • शुभ रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 5

मकर राशि: आज का दिन आपके लिए ख़ास होने वाला है। आज आपका कोई सरकारी मामला सुलझ सकता है। जिससे आपको मानसिक तनाव से राहत मिलेगी। आज रिश्तेदार के किसी विवाद में आपकी मौजूदगी निर्णायक रहेगी। आपकी बुद्धिमानी और सूझबूझ की तारीफ भी होगी। आज अपनी योजनाएं किसी से शेयर न करें। वरना कोई इनका गलत फायदा उठा सकता है। आज कारोबारी और पारिवारिक कामों में तालमेल बैठाना आपके लिए चुनौती साबित हो सकता है। आज इंपोर्ट-एक्सपोर्ट संबंधी कामों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी का घर और परिवार के प्रति पूरा सहयोग रहेगा।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2

कुंभ राशि: आज का दिन आपके लिए उत्तम रहने वाला है। आज परिवार की सुख-सुविधा संबंधी चीजों की शॉपिंग करेंगे। आज आपके कुछ पर्सनल काम भी पूरे होंगे। कभी-कभी परिवार वालों के विचार आपकी परेशानी का कारण बन सकते हैं। आज अपने व्यवहार और विचारों को संयमित रखें। आज अगर लेनदेन संबंधी कोई गतिविधि चल रही है तो अपनी सामर्थ्य का भी ध्यान रखें। बिजनेस में निवेश करने से पहले अच्छी तरह जांच-पड़ताल करें। आज अधिकारी से मार्गदर्शन लेने पर किसी समस्या का समाधान भी मिलेगा। आज आप घर के बड़े-बुजुर्गों की सेहत का ख्याल रखेंगे।

  • शुभ रंग- पिच
  • शुभ अंक- 4

मीन राशि: आज का दिन आपके लिए खुशियों से भरा रहने वाला है। आज आपका आत्मविश्वास बढ़ेगा। किसी भी परिस्थिति में अपने काम पूरे करने की ताकत रखेंगे। आज समाज और परिवार में आपका सम्मान बढ़ेगा। आज किसी खास काम से यात्रा हो सकती है। आज भावुकता और उदारता जैसी कमजोरियों पर काबू रखने से आप अच्छे फैसले लेने में सक्षम रहेंगे। आज कारोबार का कोई भी फैसला लेने में जल्दबाजी न करें। नई पार्टियों और नए लोगों से बिजनेस रिलेशन बनाने से पहले अच्छी जानकारी जुटा लें।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 6
और पढ़ें ...

विश्व पर्यटन दिवस पर बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को मिला विशेष सम्मान

रायपुर, 27 सितंबर 2024

विश्व पर्यटन दिवस के अवसर पर छत्तीसगढ़ को पर्यटन के क्षेत्र में बेहतर कार्य करने के लिए भारत सरकार ने सम्मानित किया है। बस्तर के चित्रकोट और ढूढमारस गांवों को भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा आयोजित बेस्ट टूरिज्म विलेज प्रतियोगिता 2024 में विशेष सम्मान से सम्मानित किया गया है। यह पुरस्कार केंद्रीय पर्यटन मंत्री श्री गजेन्द्र सिंह शेखावत द्वारा विज्ञान भवन, नई दिल्ली में आयोजित एक भव्य समारोह में दिया गया। चित्रकोट को सामुदायिक पर्यटन मॉडल के लिए और ढूढमारस को एडवेंचर पर्यटन में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए यह सम्मान दिया गया है।

इस अवसर पर छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने चित्रकोट और ढूढमारस ग्राम के लोगों और पर्यटन विभाग की टीम को बधाई देते हुए कहा कि यह सम्मान छत्तीसगढ़ को एक प्रमुख पर्यटन गंतव्य के रूप में स्थापित करने की हमारी प्रतिबद्धता को और मजबूती देता है। उन्होंने कहा कि इस उपलब्धि से राज्य के पर्यटन उद्योग को और गति मिलेगी। इसके लिए राज्य में वेलनेस टूरिज्म, एडवेंचर टूरिज्म और सांस्कृतिक धरोहर को बढ़ावा देने के प्रयास किए जा रहे हैं।

भारत सरकार के पर्यटन मंत्रालय द्वारा दिए गए इस पुरस्कार को प्राप्त करने के लिए छत्तीसगढ़ पर्यटन विभाग के सचिव श्री अन्बलगन पी., छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य, और जंगल सफारी और ज़ू रायपुर के निदेशक श्री गणवीर धम्मशील उपस्थित थे। इसके साथ ही अनएक्सप्लोर्ड बस्तर के संस्थापक श्री जीत सिंह आर्य, और स्थानीय समुदाय के प्रतिनिधि श्री मंसिंग बघेल व श्री सोनाधर बघेल (ढूढमारस), तथा श्री खगेश्वर मौर्य व श्री सुकमन कश्यप (चित्रकोट) भी इस सम्मान को प्राप्त करने के लिए मौजूद थे। इस सम्मान के साथ, छत्तीसगढ़ राज्य के पर्यटन को एक नई दिशा मिलेगी, और यह राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य की पहचान को सशक्त करेगा।

गौरतलब है कि इन दोनों स्थानों पर पर्यटन को बढ़ावा देने में स्थानीय समुदाय का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। ढूढमारस गांव अपनी रोमांचक एडवेंचर गतिविधियों के लिए पर्यटकों को आकर्षित करता है, जबकि चित्रकोट का जलप्रपात अपने प्राकृतिक सौंदर्य और सांस्कृतिक धरोहर के कारण विश्वप्रसिद्ध है। इस सम्मान से इन दोनों पर्यटन स्थलों की पहचान और भी व्यापक हो गई है।

और पढ़ें ...

पोर्न स्टार रिया बर्डे अरेस्ट, उसके भाई और बहन को भी तलाश रही पुलिस

मुंबई : पुलिस ने पोर्न स्टार रिया बर्डे को गिरफ्तार कर लिया है. रिया को भारतीय पोर्न इंडस्ट्री में जिन्हें आरोही बर्डे और बन्ना शेख के नाम से भी जाना जाता है. रिया बर्डे पर फर्जी दस्तावेजों के जरिए भारत में रहने का आरोप है और इसी आरोप के चलते उल्हासनगर स्थित हिल लाइन पुलिस ने अरेस्ट किया गया है. इस मामले में आईपीसी 420, 465, 468, 479, 34 और 14 ए के तहत मामला दर्ज किया गया है. रिया पर आरोप है कि वह बांग्लादेशी मूल की हैं और उनकी मां, भाई और बहन फर्जी दस्तावेज बनाकर भारत में अवैध रूप से रह रहे हैं. खास बात यह है बांग्लादेशी होने के बावजूद भारतीय कागजात बनाने के लिए रिया की मां ने अमरावती के एक शख्स से शादी की थी.

फिलहाल इस मामले में पुलिस ने रिया के अलावा उसकी मां अंजली बर्डे उर्फ ​​रूबी शेख, पिता अरविंद बर्डे, भाई रविंद्र उर्फ ​​रियाज शेख और बहन रितु उर्फ ​​मोनी शेख को भी आरोपी बनाया है. हिललाइन पुलिस ने बताया कि, गिरफ्तार रिया कई प्रोडक्शन हाउस से जुड़ी हुई थीं और उसने कई पोर्न फिल्मों में काम किया है. इसके अलावा रिया आरोही नाम से भी पोर्न इंडस्ट्री में जानी जाती हैं.

पूरे मामले की जांच करने वाले पुलिस सब-इंस्पेक्टर संग्राम मालकर ने बताया कि जांच में पता चला कि रिया की मां अंजली बांग्लादेश की रहने वाली है और वह अपनी दो बेटियों रिया और बेटे के साथ भारत में अवैध रूप से रह रही थीं. रिया की मां ने पश्चिम बंगाल का होने का दावा करते हुए अमरावती निवासी अरविंद बर्डे से शादी की और बाद में खुद और बच्चों के लिए फर्जी जन्म प्रमाण पत्र और अन्य फर्जी दस्तावेज बनवाकर भारतीय नागरिक का पासपोर्ट बनवा लिया, ताकि वह अपनी भारतीय पहचान साबित कर सके.

और पढ़ें ...

ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स में 133 देशों में भारत 39वें स्थान पर पहुंचा

Global Innovation Index 2024 : भारत ने ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स (GII) 2024 यानि वैश्विक नवाचार सूचकांक में 133 वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं में 39वां स्थान हासिल कर लिया है। जी हां, केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने घोषणा की कि भारत मध्य और दक्षिणी एशिया क्षेत्र की 10 अर्थव्यवस्थाओं में भी पहले स्थान पर है। सोशल मीडिया पोस्ट में पीयूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निर्णायक नेतृत्व के मार्गदर्शन में उल्लेखनीय उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। 

भारत निम्न-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में भी पहले स्थान पर

उन्होंने कहा कि भारत निम्न-मध्यम आय वाली अर्थव्यवस्थाओं में भी पहले स्थान पर है और विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (WIPO) विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी (S&T) क्लस्टर रैंकिंग में चौथे स्थान पर है। केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने यह भी कहा कि मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई दुनिया के शीर्ष 100 S&T क्लस्टरों में सूचीबद्ध हैं और भारत अमूर्त संपत्ति तीव्रता में वैश्विक स्तर पर 7वें स्थान पर है।

जीआईआई रैंकिंग में भारत का उत्थान उल्लेखनीय 

जीआईआई रैंकिंग में भारत का उत्थान उल्लेखनीय है। दरअसल, 2015 में देश 81वें स्थान पर था। वहीं अब यह 39वें स्थान पर पहुंच गया है। ग्लोबल इनोवेशन इंडेक्स-2024 133 अर्थव्यवस्थाओं के नवाचार पारिस्थितिकी तंत्र के प्रदर्शन का मूल्यांकन करता है और नवीनतम वैश्विक नवाचार रुझानों को ट्रैक करता है। इसे सरकारों के लिए अपने देशों में नवाचार-आधारित सामाजिक और आर्थिक परिवर्तनों का आकलन करने के लिए एक विश्वसनीय उपकरण माना जाता है। 

विश्व बौद्धिक संपदा संगठन (डब्ल्यूआईपीओ) के जीआईआई 2024 के अनुसार, स्विट्जरलैंड, स्वीडन, अमेरिका, सिंगापुर और यूके दुनिया की सबसे अधिक नवोन्मेषी अर्थव्यवस्थाएं हैं, जबकि चीन, तुर्की, भारत, वियतनाम और फिलीपींस पिछले एक दशक में सबसे तेजी से ऊपर आने वाले देश हैं। बताना चाहेंगे जीआईआई को 2007 में INSEAD, एक बिजनेस स्कूल और वर्ल्ड बिजनेस व एक ब्रिटिश पत्रिका द्वारा शुरू किया गया था जो वैश्विक नवाचार का एक व्यापक माप प्रदान करता है।

और पढ़ें ...

छठ पूजा और दीपावली के लिए मोदी सरकार का बड़ा फैसला, बढ़ेगी जनरल कोच की संख्या, स्पेशल ट्रेन भी चलेंगी

INDIAN RAILWAY NEWS. रेल यात्रियों के लिए बड़ी राहत है। दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों को देखते हुए 108 ट्रेनों में जनरल कोच बढ़ाए जा रहे हैं। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बताय कि छठ पूजा और दिवाली स्पेशल ट्रेनों के लिए 12,500 कोच मंजूर की गई हैं। दिवाली और छठ पूजा जैसे त्योहारों के दौरान सफर करने वाले 1 करोड़ से भी ज्यादा यात्रियों को इसका फायदा होगा। साथ ही, 2024-25 में अब तक कुल 5,975 ट्रेनों को चिन्हित किया गया हैं। वहीँ 2023-24 में कुल 4,429 विशेष ट्रेनें त्योहारी सीजन के दौरान चलाई गई थीं।

रेलवे ने किया स्पेशल ट्रेनें चलाने का फैसला
फेस्टिवल सीजन में सबसे ज्यादा भीड़ यूपी-बिहार जाने वाली ट्रेनों में होती है। रेलवे ने इसको ध्यान में रखते हुए स्पेशल ट्रेनों को चलाने का ऐलान किया है। मिली जानकारी के अनुसार 15 ट्रेनें हैदराबाद/सिकंदराबाद से पटना/दानापुर के बीच, जबकि 8 ट्रेनें दिल्ली रूट पर चलाई जाएंगी। इतना ही नहीं रेलवे सिकंदराबाद-दानापुर और हैदराबाद/सिकंदराबाद-रक्सौल के बीच चलने वाली स्पेशल ट्रेनों की आवाजाही भी बढ़ाएगा। बता दें, सभी स्पेशल ट्रेनें जनवरी 2025 तक चलेंगी।

स्पेशल ट्रेनों का विस्तार

ट्रेन नंबर 02393 पटना-नई दिल्ली क्लोन स्पेशल को पटना से 30 अक्टूबर 2024 तक गुरुवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलाया जाएगा।

ट्रेन नंबर 02394 नई दिल्ली-पटना क्लोन स्पेशल को नई दिल्ली से 31 अक्टूबर 2024 तक शुक्रवार को छोड़कर सप्ताह में 6 दिन चलाया जाएगा।

ट्रेन नंबर 05283 मुजफ्फरपुर-आनंद विहार क्लोन स्पेशल को मुजफ्फरपुर से 21 अक्टूबर 2024 तक सप्ताह के सातों दिन चलाया जाएगा।

ट्रेन नंबर 05284 आनंद विहार-मुजफ्फरपुर क्लोन स्पेशल को आनंद विहार टर्मिनल से 22 अक्टूबर 2024 तक सप्ताह के सातों दिन चलाया जाएगा।

बिहार से चलने और पहुंचने वाली ट्रेनें
राजेंद्रनगर-गया स्पेशल(03313) 21 सितंबर से 31 अक्टूबर तक रविवार और बुधवार को छोड़कर हफ्ते में 5 दिन चलेगी। गया-राजेंद्रनगर एक्सप्रेस स्पेशल (03314) 22 सितंबर 1 नवंबर के बीच सोमवार और गुरुवार को छोड़ बाकी दिन गया से सुबह 4:20 बजे रवाना होकर अगले दिन सुबह 7:05 बजे राजेंद्रनगर पहुंचेगी।

राजगीर-तिलैया स्पेशल ट्रेन (03322) 21 सितंबर से 31 दिसंबर तक सातों दिन चलेगी। राजगीर-किऊल-राजगीर स्पेशल (03266/03265) भी अब 31 दिसंबर तक सातों दिन चलाई जाएगी।

और पढ़ें ...

राष्ट्रपति ने सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया और वहां तैनात जवानों से बातचीत की

राष्ट्रपति ने सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया
और वहां तैनात जवानों से बातचीत की

 26 SEP 2024  PIB 

राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु ने आज (26 सितंबर, 2024) सियाचिन बेस कैंप का दौरा किया
और सियाचिन युद्ध स्मारक पर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। यह युद्ध स्मारक 13 अप्रैल,
1984 को सियाचिन ग्लेशियर पर भारतीय सेना के ऑपरेशन मेघदूत शुरू करने के बाद से
शहीद हुए सैनिकों और अधिकारियों के बलिदान का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने वहां तैनात सैनिकों
को भी संबोधित किया।

 

राष्ट्रपति ने सैनिकों को संबोधित करते हुए कहा कि सशस्त्र बलों की सर्वोच्च कमांडर के रूप
में उन्हें उन पर बहुत गर्व है और देश के सभी नागरिक उनकी बहादुरी और जज्बे को सलाम
करते हैं।

 

राष्ट्रपति ने कहा कि अप्रैल 1984 में शुरू किए गए ऑपरेशन मेघदूत के बाद से भारतीय
सशस्त्र बलों के बहादुर सैनिकों और अधिकारियों ने इस क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित की है। यहां
तैनात अधिकारी और जवान प्रतिकूल मौसमी परिस्थितियों का सामना करते हैं। जबरदस्त
बर्फबारी और शून्य से 50 डिग्री नीचे तापमान जैसी कठिन परिस्थितियों में भी वे पूरी निष्ठा
और सतर्कता के साथ अपने मोर्चे पर डटे रहते हैं। यहां तैनात जवान और अधिकारी मातृभूमि
की रक्षा के लिए त्याग एवं सहनशीलता का असाधारण उदाहरण प्रस्तुत करते हैं। उन्होंने
सैनिकों से कहा कि सभी देशवासी उनके बलिदान और बहादुरी से अवगत हैं और उनका
सम्मान करते हैं।

 

 

तसयातिन, 26 तसतम्बर, 2024 आप सभी जवानों और अतधकाररयों से यहां आकर तमलने की मेरी इच्छा आज परूी हो रही है। मैंआप सबसे तमलकर बेहद खुशी का अनभु व कर रही हू ं। तीनों सेनाओं की सवोच्ि कमांडर के रूप में मुझे आप सभी पर ववशेष गवु का अनुभव हो रहा है। सभी देशवासी, आप सब की बहादरु ी को सलाम करते हैं। मैं सभी देशवातसयों की ओर से आप सबके तलए ववशेष सम्मान व्यक्त करती हू ं। कु छ देर पहले मुझे Mart yr’s Memori al में श्रद्धा सुमन अवपुत करने का अवसर तमला। भारत-माता की रक्षा के तलए सवोच्ि बतलदान करने वाले सभी बहादरु Si achen Warri ors की पावन स्मतृत को मैंसादर नमन करती हू ं। देश के इस अत्यंत महत्वपूर्ु क्षेत्र की रक्षा के तलए Operat i on Meghdoot की शुरुआत आज से लगभग 40 वषु पहले अप्रैल, 1984 में हुई थी। तब से लेकर आज तक भारतीय सेनाओं के बहादरु जवानों और अतधकाररयों ने इस क्षेत्र की सुरक्षा सुतनश्चित की है। आप सब की तथा आपके पूवुवती अतधकाररयों और जवानों की श्चजतनी भी तारीफ की जाए वह कम है। आप सब severe weat her condi t i ons का सामना करते हैं। भारी बफु बारी और mi nus 50 degrees t emperat ure जैसी ववकट श्चस्थततयों में आप सब अपने मोिे पर पूरी तनष्ठा और सतकु ता के साथ तैनात रहते हैं। मातृ-भूतम की रक्षा के तलए आप सब त्याग और सहनशीलता के असाधारर् उदाहरर् प्रस्तुत Page 2 of 2 करते हैं। मैंआप से यह कहना िाहती हू ं कक सभी देशवासी आप सबके त्याग और शौयु के बारे में सिेत हैं। पूरा देश आप सब का सम्मान करता है। सभी भारतवातसयों की शुभकामनाएं आप सब के साथ हैं। आप सब अपने पररवार-जनों से दरू रहते हैं। देशवातसयों की रक्षा के तलए आप सब तथा आपके पररवारों के लोग तपस्या करते हैं। मैं आप सब के पररवारजनों को सभी देशवातसयों की ओर से हृदय से धन्यवाद देती हू ं। मातृ-भूतम की रक्षा के गौरवशाली कतुव्य को आप दृढ़ता-पूवुक तनभाते हैं। मेरी प्राथुना है कक आप सभी स्वस्थ रहें और आप सब के पररवार-जन सानंद रहें। 

और पढ़ें ...

संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम

कृषि एवं किसान कल्याण सचिव डॉ. देवेश
चतुर्वेदी ने संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम-देश
कार्यक्रम सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की

 

केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण विभाग (डीएएंडएफडब्ल्यू) के सचिव डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने संयुक्त राष्ट्र विश्
व खाद्य कार्यक्रम (यूएन डब्ल्यूएफपी) के प्रतिनिधियों और संबंधित मंत्रालयों/विभागों के सदस्यों के 
साथ देश रणनीतिक योजना (सीएसपी) 2023-
2027 के कार्यान्वयन की समीक्षा के लिए देश कार्यक्रम सलाहकार समिति (सीपीएसी) की बैठक की 
अध्यक्षता की।

क्षमता निर्माण और तकनीकी सहायता के माध्यम से खाद्य सुरक्षा और पोषण में राष्ट्रीय प्राथमिकता
ओं पर ध्यान
केंद्रित करने के लिए, कृषि और किसान कल्याण विभाग और संयुक्त राष्ट्र विश्व खाद्य कार्यक्रम के 
बीच एक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए। एमओयू के तहत, सीएसपी 2023-
27 चार रणनीतिक परिणामों पर ध्यान केंद्रित
करता है जिसमें (i) अधिक प्रभावी और कुशल राष्ट्रीय खाद्य-आधारित सामाजिक सुरक्षा प्रणाली;
(ii) विविध, पौष्टिक और पोषण युक्त खाद्य पदार्थों की खपत में वृद्धि;
(iii) महिलाओं की सामाजिक और वित्तीय गतिशीलता को बढ़ाना; और (iv) जलवायु-
लचीली आजीविका और खाद्य प्रणालियों के निर्माण के लिए अनुकूल क्षमता को मजबूत करना शामि
ल है।

देश रणनीतिक योजना के तहत पहलों की प्रगति का समन्वय और समीक्षा करने के लिए, डॉ. देवेश च
तुर्वेदी की अध्यक्षता में एक देश कार्यक्रम सलाहकार समिति का गठन किया गया है और संबंधित मं
त्रालयों और नीति आयोग के संयुक्त सचिव इसके सदस्य हैं। समिति की वर्ष में कम से कम एक
बैठक होती है। यह सीएसपी 2023-
27 के तहत सीपीएसी की पहली बैठक थी जिसमें चल रही देश रणनीतिक योजना (सीएसपी) की प्रग
ति और उपलब्धियों की समीक्षा और चर्चा की गई।
डब्ल्यूएफपी की कंट्री डायरेक्टर सुश्री एलिजाबेथ फॉरे ने समिति को सीएसपी के विभिन्न लक्षित परि
णामों की स्थिति के बारे में जानकारी दी। डब्ल्यूएफपी ने विभिन्न चल रही पहलों के बारे में जानकारी 
दी, जिनमें असम, ओडिशा, तमिलनाडु और आंध्र प्रदेश जैसे राज्यों में छोटे किसानों के लिए कृषि में ब
दलाव और खाद्य सुरक्षा बढ़ाना; मोटे अनाज को मुख्यधारा में लाने के लिए राष्ट्रव्यापी प्रयास;
'सिक्योर फिशिंग' ऐप के माध्यम से मछली पकड़ने वाले समुदायों में लचीलापन पैदा करना; सार्वजनि
क वितरण प्रणाली (पीडीएस) को अनुकूलित करने की पहल; अनाज एटीएम को प्रदान करने वाली
अन्नपूर्ति पहल; स्कूल पोषक उद्यान; और चावल को पोषित करना आदि सम्मिलित है।

डॉ. देवेश चतुर्वेदी ने इस बात पर प्रकाश डाला कि विभाग और डब्ल्यूएफपी ने खाद्य और पोषण सुर
क्षा प्राप्त करने के साझा लक्ष्य से प्रेरित होकर दीर्घकालिक भागीदारी बनाए रखी है। उन्होंने अधिकारि
यों को मापनीय
पहलों की पहचान करने और मंत्रालयों/विभागों के चल रहे कार्यक्रमों में उन्हें शामिल करने के लिए
प्रणाली तैयार करने का सुझाव दिया। उन्होंने डब्ल्यूएफपी को कृषि क्षेत्र में विशेष रूप से महत्वपूर्ण पह
लों और प्रायोगिक
कार्यक्रमों को प्रस्तुत करने और विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा करने के लिए एक दिवसीय कार्य
शाला आयोजित करने की भी सलाह दी। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि कार्यक्रमों के पोषण सं
बंधी परिणामों तक पहुंचने के दौरान हमें भारतीय जनसंख्या के लिए लागू पोषण मानकों को भी देख
ना चाहिए। विभिन्न अनाजों की मौजूदा पोषण युक्त किस्मों के साथ-
साथ लाल और काले चावल और बाजरा की मौजूदा स्थानीय किस्में, जो पौष्टिक हैं, को भी लोकप्रिय 
बनाया जाना चाहिए। उन्होंने किसान उत्पादक संगठनों (एफपीओ) को विभिन्न पहलों में सम्मिलित
करने की संभावनाओं का पता लगाने की भी सलाह दी।

बैठक में खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण विभाग, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, ग्रामीण विकास वि
भाग, पर्यावरण, वानिकी एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग, विदेश मं
त्रालय, राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण, मौसम विभाग और पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय के अधिकारियों 
और प्रतिनिधियों ने भी भाग लिया।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang 27 September 2024: जानें आज के लिए पितृ पक्ष का शुभ मुहूर्त, पढ़ें दैनिक पंचांग

 Aaj Ka Panchang 27 September 2024: आज पितृ पक्ष का ग्यारहवां दिन है। यह पूर्ण रूप से पितरों को समर्पित है। ऐसा माना जाता कि जो लोग इस दिन भाव के साथ तर्पण, पिंडदान व दान-पुण्य करते हैं, उन्हें धन, सुख और सौभाग्य की प्राप्ति होती है। साथ ही जीवन में खुशहाली आती है। आज के दिन की शुरुआत करने से पहले यहां दिए गए शुभ व अशुभ समय को अवश्य जान लें, जो इस प्रकार हैं -

आज का पंचांग -

पंचांग के अनुसार, आज आश्विन माह के कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि दोपहर 01 बजकर 25 मिनट तक रहेगी।

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

सूर्योदय - सुबह 06 बजकर 09 मिनट पर

सूर्यास्त - शाम 06 बजकर 13 मिनट पर

चंद्रोदय - देर रात 02 बजकर 04 मिनट पर

चन्द्रास्त - दोपहर 12 बजकर 58 मिनट पर

शुभ मुहूर्त

ब्रह्म मुहूर्त - 04 बजकर 36 मिनट से 05 बजकर 24 मिनट तक

विजय मुहूर्त - दोपहर 02 बजकर 12 मिनट से 03 बजे तक

गोधूलि मुहूर्त - शाम 06 बजकर 11 मिनट से 06 बजकर 35 मिनट तक

निशिता मुहूर्त - रात्रि 11 बजकर 48 मिनट से 12 बजकर 36 मिनट तक।

अशुभ समय

राहु काल - सुबह 10 बजकर 37 मिनट से दोपहर 12 बजकर 13 मिनट तक

गुलिक काल - सुबह 07 बजकर 38 मिनट से 09 बजकर 13 मिनट तक।

दिशा शूल - पश्चिम

ताराबल

अश्विनी, कृत्तिका, मृगशिरा, पुनर्वसु, पुष्य, आश्लेषा, मघा, उत्तरा फाल्गुनी, चित्रा, विशाखा, अनुराधा, ज्येष्ठा, मूल, उत्तराषाढ़ा, धनिष्ठा, पूर्वाभाद्रपद, उत्तराभाद्रपद, रेवती।

चन्द्रबल

वृषभ, कर्क, कन्या, तुला, मकर, कुंभ।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 27 September 2024: आज इन राशि वालों पर मां लक्ष्मी के साथ कुबेर देव भी रहेंगे मेहरबान...पढ़ें दैनिक राशिफल

27 September 2024 Ka Rashifal: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि दशमी शुक्रवार का दिन है। दशमी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 21 मिनट तक रहेगी। आज दशमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा। आज रात 11 बजकर 34 मिनट तक शिव योग रहेगा। साथ ही आज देर रात 1 बजकर 21 मिनट तक पुष्य नक्षत्र रहेगा। इसके आज पृथ्वी लोक की भद्रा है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 27 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि-

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आपका विवेक और सूझबूझ से लिया गया निर्णय अच्छा रहेगा और हर काम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न होंगे। संतान के पक्ष से कोई शुभ काम बनने से मन खुश रहेगा। आज दिखावे के चक्कर में अधिक खर्च करने या कर्ज लेने से बचें। अगर किसी से कोई वादा किया है, तो उसे पूरा करने का प्रयास करेंगे। आपके पेंडिंग वर्क कम्पलीट होंगे, जिससे टेंशन कम होगी। झूठ बोलने से बचे इससे आपका व्यवहार आपके अनुकूल अच्छा बना रहेगा।

  • शुभ  रंग- हरा
  • शुभ अंक- 4

वृष राशि-

आज आपका दिन आपके अनुकूल रहेगा। कार्यक्षेत्र में सहयोगी यों और कर्मचारियों की मदद से उचित व्यवस्था बनी रहेगी और कार्य सुचारू रूप से संपन्न होते जाएंगे। साझेदारी संबंधी व्यवसाय आज गति पकड़ेंगे। परंतु अपनी कार्यप्रणाली में कुछ बदलाव भी लाना जरूरी है। आज पारिवारिक व्यवस्था में बाहरी लोगों का हस्तक्षेप नहीं होने देंगे। आज आपके माता-पिता की नाराजगी आपसे खत्म होगी। आपके आस पास कोई धार्मिक कार्यक्रम होगा जिसमें आपका परिवार शामिल होगा।

  • शुभ  रंग- नारंगी
  • शुभ अंक- 2

मिथुन राशि-

आज आपके दिन की शुरुआत स्लो रहेगी। आज कुछ परेशानियां रहेंगे परंतु इसके बावजूद आप अपनी संतुलित सोच द्वारा समाधान भी निकाल लेंगे। किसी आर्थिक समस्या का हल मिलने से सुकून रहेगा। इसमें

भावनाओं की बजाय व्यवहारिक दृष्टिकोण आपकी तरक्की में सहायक रहेगा। नयी कार्य योजनाओं को स्टार्ट करने के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। प्रॉपर्टी खरीदने का विचार बना रहे लोग आपके पिता जी आपको सर प्राइज देंगे। अपनी दिनचर्या में बदलाव करें जिससे आपके काम भी आसानी से पूरे होते जाएंगे।

  • शुभ  रंग- गुलाबी
  • शुभ अंक- 6

कर्क राशि-

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। आज अपना स्वभाव पॉजिटिव बनाए रखेंगे। इस समय किसी भी तरह का लेन-देन स्थगित रखना ही उचित है। राजनीतिक और सामाजिक गतिविधियों में अपनी उपस्थिति जरूर रखें। इससे लोकप्रियता के साथ-साथ जनसंपर्क का दायरा भी बढ़ेगा। साथ ही घर की व्यवस्था से संबंधित कुछ महत्वपूर्ण कार्यक्रम भी संपन्न हो सकते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग में भी समय बीतेगा। आज से योग की रूटीन अपनाएंगे जिससे आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा, निरोगी बने रहेंगे।

  • शुभ  रंग- पिच
  • शुभ अंक- 7

सिंह राशि-

आज आपका दिन एक नया खास पल लेकर आएगा। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी ज्यादा भरोसा ना करें। भावुकता और उदारता में लिए गए निर्णय नुकसान दे सकते हैं। अपनी इस कमजोरी पर आज विजय हासिल करेंगे। कोई भी निर्णय लेने से पहले उस पर उचित विचार विमर्श करना जरूरी है। कार्यस्थल पर छोटी-मोटी परेशानियां आएंगी, पर समय रहते उनका हल भी मिलता जाएगा। आज अच्छे भविष्य के लिए आप कंप्यूटर कोर्स ज्वाइन कर सकते हैं। विद्यार्थी अपने प्रोजेक्ट को पूरा करने में सीनियर्स की मदद लेंगे।

  • शुभ  रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 4

कन्या राशि-

आज आपका दिन उत्साह से भरा रहेगा। आज आप खुद को आर्थिक तौर पर मजबूत करने की कोशिश करेंगे और सफल भी रहेंगे। लेन-देन संबंधी कोई मामला किसी की मध्यस्थता से हल करने का प्रयास करेंगे तो निश्चित ही आपको सफलता मिलेगी। पिछले कुछ समय से रुके हुए और अटके हुए काम पूरे करने का आज अनुकूल समय है। चतुराई और विवेक से काम लेना परिस्थितियों को आप के पक्ष में करेगा। अपने जीवनसाथी का समर्थन और प्यार आपके दांपत्य जीवन को मजबूत करेगा।

  • शुभ  रंग- पीला
  • शुभ अंक- 1

तुला राशि-

आज आपका दिन शानदार रहेगा। अधिक भागदौड़ वाला काम होने के बावजूद भी आप पॉजिटिव रहेंगे। आज उचित समय पर उचित निर्णय लेना फायदेमंद साबित होगा। आज आपको करियर संबंधी किसी समस्या का समाधान मिलने से शांति मिलेगी। आर्थिक योजना पूरी होने से मन प्रसन्न रहेगा। विरोधी आपके लिए परेशानी बढ़ा सकते हैं। लेकिन निश्चित रहें इससे आपका कुछ भी अहित नहीं होगा। आपके अच्छे व्यवहार के जरिये आपके कुछ नए दोस्त बन सकते हैं। आज के सारे काम समय से पूरे होंगे।

  • शुभ  रंग- नीला
  • शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि-

आज आपका दिन लकी रहेगा। दोस्त आपका मनोबल बढ़ाएंगे। आज सोची हुई कार्य योजनाओं को पूर्ण करने मे सफलता मिलेगी। आज अपने लक्ष्य को पूरा करने में और अधिक मेहनत करेंगे। अपनी फिजूलखर्ची पर नियंत्रण रखें। कामकाज को लेकर की गई कोई नजदीकी यात्रा आपके उत्तम भविष्य का रास्ता खुलेगी। नौकरी कर रहे लोग अपने प्रोजेक्ट के प्रति लापरवाह ना रहे। जमीन जायदाद से जुड़े कार्य प्रगति से आगे बढ़ेंगे। आपका मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ  रंग- लाल
  • शुभ अंक- 9

धनु राशि-

आज आपका दिन बेहद खुशहाल रहेगा। जीवनसाथी की हेल्प कारगार हो सकती है। आँखों की समस्या किसी अच्छे डॉक्टर को दिखायेंगे,आपको आराम मिलेगा। आज पिछले कुछ समय से जिन योजनाओं को
पूरा करने के लिए प्रयासरत थे, अब उनका फलीभूत होने का उचित समय आ गया है। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों के सकारात्मक परिणाम मिलेंगे। इसलिए अपने काम के प्रति पूरी निष्ठा रखेंगे। धर्म-कर्म संबंधी मामलों में भी आपका रुझान रहेगा। आज आपका दिन बहुत अच्छा बीतेगा।

  • शुभ  रंग- सफेद
  • शुभ अंक- 3

मकर राशि-

आज आपका दिन बेहद खुशनुमा रहेगा। आज किसी भी परिस्थिति में आप अपना स्वाभिमान और आत्म बल कमजोर नहीं पड़ने देंगे। आज चुनौतियों का सामना करें और आर्थिक मामलों को और अधिक बढ़िया बनाने की कोशिश करें। आज दूसरों के व्यक्तिगत मामलों में हस्तक्षेप ना करें वरना संबंधों में खटास आ सकती हैं। कामकाज के मामले में आपकी प्रॉब्लम जल्दी ही सुलझ जाएगी। परिवार में चल रही अनबन आज सुलझ जाएगी, तालमेल अच्छा बना रहेगा।

  • शुभ  रंग- मैजेंटा
  • शुभ अंक- 4

कुंभ राशि-

आज आपका दिन मिला जुला रहेगा। पेरेंट्स बच्चों के साथ किसी शोपिंग मॉल में घूमने जायेंगे जिससे उनमे बहुत उत्साह देखने को मिलेगी। आपका शांतिपूर्ण व्यक्तित्व आपके कार्यों को योजनाबद्ध तरीके से व्यवस्थित करने में सहायक रहेगा। बाहरी गतिविधियों और जनसंपर्क में भी इजाफा होगा। कार्यक्षेत्र में अपनी उपस्थिति रखें। सहयोगियों और सहकर्मियों के सुझाव पर भी जरूर ध्यान दें। छात्रों को नया प्रोजेक्ट मिलेगा जिनको सब साथ में मिलकर पूरा करेंगे। आप कहीं बाहर घूमने जायेंगे जिससे आपका मन फ्रेश होगा।

  • शुभ  रंग- लाल
  • शुभ अंक- 8

मीन राशि-

आज आपका दिन ताजगी से भरा रहेगा। आज कोई भी गलत बात को बर्दाश्त ना करें और अपना आत्मविश्वास बनाकर रखें। यह व्यवहार आपको शुभ अशुभ दोनों पक्षों में बेहतर सामंजस्य बनाकर रखेगा। किसी भी असमंजस की स्थिति में निकट मित्रों की सलाह उपयोगी रहेगी। धार्मिक अथवा आध्यात्मिक गतिविधियों में कुछ समय बिताने से सकारात्मक ऊर्जा महसूस करेंगे।इस राशि के मीडिया से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन बेहतर रहेगा, किसी नए प्रोजेक्ट पर काम मिलेगा। आज शाम आप दोस्तों के साथ क्रिकेट खेलने जायेंगे। इम्युनिटी को बढ़ाने के लिए आप योगभ्यास करें।

  • शुभ  रंग- गोल्डन
  • शुभ अंक- 3
और पढ़ें ...

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री श्री जगत प्रकाश नड्डा के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री  जगत प्रकाश नड्डा के स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर पहुंचने पर मुख्यमंत्री  विष्णु देव साय ने उनका आत्मीय स्वागत किया।

और पढ़ें ...

ट्रक में पीछे से जा घुसी तेज रफ्तार कर, 7 लोगों की मौत, गाड़ी काटकर निकालने पड़े शव

गुजरात :-  साबरकांठा जिले के हिम्मत नगर में बुधवार की अल सुबह बड़ा हादसा हुआ है. यहां एक तेज रफ्तार कार ने आगे चल रहे ट्रक में टक्कर मार दी. हादसे के वक्त कार की स्पीड इतनी थी कि आधी कार ट्रक में घुस गई. इस हादसे में कार में सवार 7 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई. जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है. सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया है, जहां उसकी हालत नाजुक बताजा रही है. आशंका है कि यह हादसा कार चालक को नींद का झोंका आने की वजह से हुआ. फिलहाल पुलिस घटना के कारणों की जांच कर रही है। 

पुलिस के मुताबिक कार में कुल 8 लोग सवार थे और शामलाजी से चलकर अहमदाबाद जा रहे थे. पुलिस ने घायल और मृतक की पहचान करने के बाद उनके परिजनों को सूचित कर दिया है. इसी के साथ मृतकों के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. यह हादसा सुबह साढ़े चार बजे के आसपास की बताई जा रही है. पुलिस के मुताबिक इस हादसे में कार बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है. अनुमान है कि हादसे के वक्त की स्पीड 120 किमी प्रतिघंटा से अधिक रही होगी। 

कार को काट कर निकालने पड़े शव

चूंकि कार का अगला हिस्सा ट्रक में पीछे से अंदर घुस गया था. इसलिए पुलिस और फायर विभाग के कर्मचारियों ने बड़ी मुश्किल से कार को काट कर शवों को बाहर निकाला. साबरकांठा एसपी विजय पटेल के मुताबिक घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर रवाना कर दिया गया था. पुलिस ने तुरंत घायल को गाड़ी में से निकालकर अस्पताल पहुंचाया. वहीं मृतकों का शव गाड़ी में से निकालने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है. उन्होंने बताया कि घायल और मृतकों की पहचान हो गई है. उनके आने पर शवों का पोस्टमार्टम होगा। 

नींद की वजह से हादसे की आशंका

घटना की जांच कर रहे पुलिस अधिकारियों के मुताबिक इस हादसे की वजह कार चालक को नींद आना हो सकता है. पुलिस के मुताबिक हादसे के वक्त ट्रक अपनी सामान्य स्पीड में चल रहा था. जबकि कार की स्पीड बहुत ज्यादा थी. ऐसे में हो सकता है कि कार चालक को झपकी आ गई हो और जब तक वह अपनी गाड़ी को कंट्रोल करता, कार की ट्रक में टक्कर हो गई हो. पुलिस के मुताबिक घटना की जानकारी ट्रक चालक ने ही पुलिस को दी है।

और पढ़ें ...

किसानों के लिए खुशखबरी, 18वीं किस्त का इंतजार खत्म, जानिए कब जारी होगी अगली किस्त

नई दिल्ली | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत किसानों को मिलने वाली 18वीं किस्त की तारीख का ऐलान हो गया है। देशभर के लाखों किसानों को अब राहत मिलने वाली है, क्योंकि जल्द ही उनके खातों में योजना की अगली किस्त जमा होने वाली है। जानिए किस दिन यह किस्त जारी होगी और इससे जुड़े ताज़ा अपडेट।

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (पीएम-किसान) योजना की 18वीं किस्त का इंतजार कर रहे. उन लाभार्थी किसानों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 5 अक्टूबर को यह राशि जारी करेंगे. पीएम मोदी ने इस साल जून में 17वीं किस्त जारी की थी. पीएम किसान वेबसाइट पर यह जानकारी दी गई है. प्रधानमंत्री मोदी ने 18 जून, 2024 को उत्तर प्रदेश के वाराणसी में 9.26 करोड़ से अधिक किसानों को 17वीं किस्त के रूप में 21,000 करोड़ रुपये से अधिक की पैसे जारी की थी.

पीएम किसान योजना के लिए अप्लाई कैसे करें

pmkisan.gov.in पर जाएं.
नया किसान रजिस्ट्रेशन पर क्लिक करें और आधार नंबर दर्ज करें और कैप्चा भरें.
आवश्यक डिटेल्स दर्ज करें और हां पर क्लिक करें.
पीएम-किसान आवेदन पत्र 2024 में पूछी गई जानकारी भरें, इसे सेव और भविष्य के लिए प्रिंटआउट लें.
बेनिफिशियरी स्टेटस कैसे चेक करें?

आधिकारिक वेबसाइट – pmkisan.gov.in पर जाएं
अब, पेज के दाईं ओर अपना स्टेटस जानें टैब पर क्लिक करें.
अपना रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज करें और कैप्चा कोड भरें, और डेटा प्राप्त करें ऑप्शन चुनें.
आपकी बेनिफिशियरी स्टेटस स्क्रीन पर आ जाएगी.

बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?

पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट www.pmkisan.gov.in पर जाएं.
बेनिफिशियरी लिस्ट टैब पर क्लिक करें.
ड्रॉप-डाउन से विवरण चुनें जैसे कि राज्य, जिला, उप-जिला, ब्लॉक और गांव चुनें.
रिपोर्ट प्राप्त करें टैब पर क्लिक करें.
इसके बाद, बेनिफिशियरी लिस्ट दिखाई देगी.

और पढ़ें ...

अब हेलमेट पहनने पर भी कटेगा 2000 रुपये का चालान ! भारत सरकार ने मोटर व्हीकल एक्ट में किया बदलाव

नई दिल्ली : हेलमेट न पहनना पहले से ही नियम तोड़ने में शामिल है. लेकिन अब हेलमेट को सही तरीके से न पहनना भी ट्रैफिक नियमों में शामिल कर दिया गया है. इतना ही नहीं, इसके लिए ट्रैफिक पुलिस 1000 से 2000 रुपये का चालान भी काट सकती है. हालांकि, इस नियम को जानने के बाद भी कई लोग हेलमेट नहीं पहनते हैं. या फिर हेलमेट तो पहन लेते हैं लेकिन उसे पहनने में गलती कर देते हैं. आज हम आपको बताएंगे कि हेलमेट पहनते कैसे है? ताकि आप सुरक्षित रहें और किसी भी तरह के चालान से बच सकें.

अब 2000 रुपये का जुर्माना लगेगा
भारत सरकार ने 1998 के मोटर व्हीकल एक्ट में बदलाव किया है. इसके तहत अगर दोपहिया वाहन सवार हेलमेट नहीं पहनते हैं या हेलमेट ठीक से नहीं पहनते हैं तो उन पर तत्काल 2,000 रुपये तक का जुर्माना लगाया जाएगा. यानी अगर बाइक सवार ने हेलमेट पहना हुआ है, लेकिन वह खुला हुआ है तो उस पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. अगर आपने हेलमेट पहना हुआ है, लेकिन उसे हेडबैंड से कसकर नहीं बांधा है तो भी आप पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा. कुल मिलाकर हेलमेट अब पूरी तरह से सही तरीके से पहनना होगा. अगर ऐसा नहीं किया तो आप पर 2000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा.

हेलमेट पर ISI मार्क होना चाहिए
अगर हेलमेट पर BSI (ब्यूरो ऑफ इंडियन स्टैंडर्ड्स ISI) नहीं है तो आप पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जा सकता है. यानी आपको बाइक या स्कूटर चलाते समय ISI मार्क वाला हेलमेट ही पहनना होगा. अगर ऐसा नहीं किया तो मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 194D MVA के तहत आप पर 1,000 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा

हेलमेट कैसे पहनें?
दोपहिया वाहन चलाने या उस पर बैठने से पहले हेलमेट पहनना बहुत जरूरी है. ऐसा इसलिए जरूरी है ताकि दुर्घटना के दौरान आपके सिर पर चोट न लगे. दुर्घटनाओं के ज्यादातर मामलों में सिर पर चोट लगने से लोगों की जान चली जाती है. ऐसे में जब भी हेलमेट पहनें तो सुनिश्चित करें कि यह आपके सिर पर सही तरीके से लगा हो. हेलमेट पहनने के बाद पट्टी पहनना न भूलें. कई बार लोग सिर्फ चालान से बचने के लिए हेलमेट का इस्तेमाल करते हैं. वे पट्टी नहीं पहनते. इतना ही नहीं, कई लोगों के हेलमेट में पट्टी के लिए लॉक नहीं होता है. या फिर वह टूटा हुआ होता है. इन सभी स्थितियों में आपका चालान कट सकता है.

और पढ़ें ...

26 September 2024 Ka Panchang: जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

26 September 2024 Ka Panchang: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज नवमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 11 बजकर 41 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 34 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट पर सूर्य हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। यह व्रत संतान की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

26 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • आश्विन कृष्ण पक्ष की नवमी तिथि- 26 सितंबर 2024 को दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी
  • परिघ योग- 26 सितंबर को देर रात 11 बजकर 41 मिनट तक
  • पुनर्वसु नक्षत्र- 26 सितंबर को रात रात 11 बजकर 34 मिनट तक
  • पितृ पक्ष 2024- 26 सितंबर को नवमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जाएगा
  • 26 सितंबर 2024 विशेष- आज मातृ नवमी का श्राद्ध किया जाएगा, इस दिन विशेष रूप से महिला पितरों का श्राद्ध किया जाता है, साथ ही आज सूर्य हस्त नक्षत्र में प्रवेश करेंगे

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 01:42 से दोपहर बाद 03:13 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:00 से दोपहर बाद 03:30 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 01:44 से दोपहर बाद 03:14 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:28 से दोपहर 02:58 तक
  • भोपाल- दोपहर 01:41 से दोपहर बाद 03:12 तक
  • कोलकाता- दोपहर 12:58 से दोपहर 02:28 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:01 से दोपहर बाद 03:31 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:31 से दोपहर बाद 03:01 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 6:11 am
  • सूर्यास्त- शाम 6:12 pm
और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 26 September 2024: गुरुवार के दिन भगवान विष्णु की बरसेगी इन 3 राशियों पर कृपा...पढ़ें आज का राशिफल

26 September 2024 Ka Rashifal: आज आश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि नवमी और गुरुवार का दिन है। नवमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज नवमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 11 बजकर 41 मिनट तक परिघ योग रहेगा। साथ ही आज रात 11 बजकर 34 मिनट तक पुनर्वसु नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज देर रात 1 बजकर 11 मिनट पर सूर्य हस्त नक्षत्र में गोचर करेंगे। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज आपका दिन बढ़िया रहने वाला है। आज कुछ नया करने का दिन है। आप किसी काम के बारे में नये सिरे से सोच सकते हैं। आज आपका कोई सपना साकार होने वाला है। सिर्फ उसे हासिल करने के लिए आत्मविश्वास और मेहनत की जरूरत है। विद्यार्थियों को प्रतियोगिता संबंधी परीक्षा में बेहतर परिणाम मिलेंगे। अधिकतर काम व्यवस्थित रूप से संपन्न होते जाएंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 3

वृष राशि:

आज आपका दिन पहले से बहुत अच्छा रहेगा। किसी जरुरी काम या मीटिंग की वजह से आपको ऑउट ऑफ स्टेशन या फिर विदेश यात्रा पर भी जाना पड़ सकता है। आज अपनी बोलचाल का लहजा नर्म रखें। गलत शब्दों के प्रयोग से संबंध खराब हो सकते हैं। किसी प्रकार की दुविधा की स्थिति में अनुभवी व्यक्ति की सलाह आपके लिए उचित रहेगी। आपको काम में ज्यादा तरक्की मिलेगी। पुराने दोस्त से मुलाकात होने के भी संकेत बन रहे हैं। दोस्तों के साथ आप अच्छा समय बितायेंगे।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 1

मिथुन राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा । जो लोग लंबे समय से नौकरी की तलाश में हैं, उनकी तलाश आज पूरी हो सकती है। आज अपने व्यावसायिक संपर्कों को और मजबूत करें। आपको अच्छे ऑर्डर और नए अनुबंध मिल सकते हैं। आपकी मेहनत से काम समय पर पूरे हो जाएंगे और साथ ही कर्मचारियों का भी काम पर पूरा समर्पण रहेगा। नौकरी कर रहे लोगों को बदलाव संबंधी मौके मिल सकते हैं। व्यस्तता के बावजूद परिवार के लिए समय निकालना घर के वातावरण को खुशनुमा रखेगा। आपको सब लोगों का सहयोग मिलेगा।

 

  1. शुभ रंग- पीला 
  2. शुभ अंक- 4

कर्क राशि:

आज आपका दिन मिली-जुली प्रतिक्रिया देने वाला रहेगा। शुरुआत में आपको लगेगा कि आपके काम पूरे हो रहे हैं, लेकिन शाम होते-होते किसी काम में रुकावट भी आ सकती है। आज का दिन परिवारजनों के साथ बहुत ही सुकून भरा बीतेगा। आपकी सकारात्मक और संतुलित सोच आपको योजनाबद्ध तरीके से कार्य संपन्न करने में मदद करेगी। आज सामाजिक गतिविधियों में भी आपका उचित योगदान बना रहेगा | आज अपरिचित लोगों से मेल मुलाकात करते समय अपनी सीक्रेट बातें शेयर ना करें। ईगो और अति आत्मविश्वास की भावना आपकी कमजोरी भी है। इस पर काबू रखें। 

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 2

सिंह राशि:

आज आपका दिन ठीक-ठाक रहेगा। जो छात्र बारहवी के बाद कॉलेज में एडमिशन लेने की सोच रहे हैं उनके लिये आज का दिन अच्छा है। आज आपका कोई उलझा हुआ काम बन सकता है, इसलिए पूरा ध्यान उस पर केंद्रित रखें। आज का दिन अपने सपने और महत्वाकांक्षाओं को पूरा करने के लिए बहुत ही अनुकूल है। दोस्तों के साथ कोई पिकनिक अथवा गेट-टुगेदर संबंधी प्रोग्राम बनाएंगे। आज किसी बाहरी व्यक्ति की वजह से घर में कुछ तनाव रह सकते हैं। रुपए-पैसे के मामले में किसी पर भी विश्वास ना करके सारे निर्णय स्वयं ही ले। कोई भी समस्या आने पर घर के सदस्य से मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक साबित होगा। 

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 7

कन्या राशि:

आज आपका दिन बहुत ही अच्छा रहने वाला है। आप आपके कार्य जरुर सफल रहेंगे। कन्या के लिये आपको सुयोग्य वर मिल सकता है। अनुभवी लोगों का सानिध्य करने का मौका मिलेगा जिससे दिन बहुत ही बढ़िया रहेगा । आप कुछ नया करने की सोचेंगे। नई ऊर्जा का प्रभाव अपने अंदर महसूस करेंगे। फाइनेंस संबंधी महत्वपूर्ण निर्णय लेने के लिए आज का दिन अनुकूल है। दाम्पत्य संबंधों में मधुरता आयेगी। आपको पार्टनर का पूरा-पूरा सहयोग मिलेगा। आप उनके साथ किसी ट्रिप पर जाने की प्लानिंग भी बना सकते हैं। 

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 5

तुला राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहेगा। किसी बड़े व्यक्ति से आपकी मुलाकात हो सकती है। आने वाले समय में वह आपके लिये बहुत ही उपयोगी साबित होगा। आज ध्यान रखें कि किसी भी निर्णय को लेने में बहुत अधिक समय लगाने से कई उचित मौके हाथ से निकल भी सकते हैं। दूसरों की सलाह पर अमल करते समय उसके सभी पहलुओं पर सोच-विचार भी अवश्य कर लें। बिजनेस से जुड़े लोगों को कुछ बड़े प्रोजेक्ट मिल सकते हैं।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 8

वृश्चिक राशि:

आज आपका दिन थोड़ा अच्छा रहेगा। आपको मन मुताबिक फल मिलेंगे। अगर आप अपने बिजनेस को किसी दूसरी जगह पर शिफ्ट करना चाह रहे हैं, तो एक बार जगह अच्छे से देख लें। किसी के साथ पार्टनरशिप के लिये दिन अच्छा रहेगा। ऑफिस में किसी काम के लिये आप खुद से जिम्मेदारी ले सकते हैं। आज अपनी वाणी पर संयम रखें। 

  1. शुभ रंग- मैजेंटा
  2. शुभ अंक- 4

धनु राशि:

आज आपका दिन बहुत ही बढ़िया रहने वाला है। आज कार्यस्थल में आपकी निगरानी बहुत जरूरी है। थोड़ी सी लापरवाही से महत्वपूर्ण ऑर्डर हाथ से निकल भी सकते हैं। बेहतर होगा अपनी नीतियों में कुछ बदलाव लाएं। सहयोगियों तथा कर्मचारियों की गतिविधियों को नजरअंदाज न करें। अनुभवी लोगों के साथ संपर्क में रहने से आपके लिए फायदेमंद स्थितियां बनेंगी। आज आपके मन में नये-नये विचार आयेंगे, जिन्हें आप अपनी दिनचर्या में उतारने में कामयाब रहेंगे। इससे आप खुद के सपनों को पूरा कर पायेंगे। 

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दिन सामान्य रहने वाला है।आज आपकी कोई समस्या हल होने वाली है। सकारात्मक नजरिया रखने से भी परिस्थितियां अपने आप ही सामान्य हो जाएंगी। आपकी संतान का ध्यान भी अपनी पढ़ाई की तरफ लगा रहेगा। तथा किसी विषय को लेकर चल रही समस्या भी दूर होगी। किसी सरकारी परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों को पहले से ज्यादा मेहनत करनी पड़ेगी। आज स्वास्थ्य पर ध्यान देने की भी जरुरत है। संपत्ति से जुड़े मामलों में जीवनासाथी का सहयोग मिलेगा। 

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 9

कुंभ राशि:

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज व्यवसायिक मामलों में बहुत ही धैर्य और संयम रखने की जरूरत है। मीडिया तथा मार्केटिंग संबंधी व्यवसाय में उचित उपलब्धियां बन रही हैं। हालांकि अपनी मेहनत के अनुरूप उचित परिणाम हासिल नहीं होंगे। किसी की मदद से कोई बड़ा ऑर्डर मिल सकता है। परिवार में सौहार्दपूर्ण माहौल बना रहेगा। आज घर और बाहर हर जगह आपकी तारीफ़ होगी। हर कोई आपसे अच्छा व्यवहार करेगा। आज समाज से जुडे कार्यों को करने के लिये दिन उत्तम है । किसी काम के लिये आपको ऑफिस में अवॉर्ड भी मिल सकता है। 

  1. शुभ रंग- औरेंज
  2. शुभ अंक- 3

मीन राशि:

आज आपका दिन अच्छा बितेगा। आज कार्यस्थल पर बिजनेस में बहुत व्यस्तता और मेहनत रहेगी। बहुत अधिक सुधार की संभावना नहीं है। बिजनेस बहुत बड़ी डील होने की संभावना है। पब्लिक डीलिंग में भी फायदेमंद स्थितियां रहेंगी। आज परिवार जनों के बीच उचित सामंजस्य रहेगा। साझेदारी संबंधी बिजनेस में पार्टनर के साथ चल रही गतिविधियों को शांति से सुलझाएं। गुस्से और आवेश में आने से परिस्थितियां और बिगड़ सकती हैं। किसी नजदीकी सम्बन्धी द्वारा शुभ सूचना मिलने से खुशी भरा वातावरण रहेगा।आपकी पदोन्नति के आसार भी बन रहे हैं।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 2
और पढ़ें ...

अक्टूबर में छुट्टियों की भरमार, नहीं हो सकेगा लेन-देन, नवरात्रि से दिवाली तक बैंक रहेंगे बंद

Bank Holidays In October 2024: अक्टूबर 2024 में त्योहारों की धूम के साथ बैंक छुट्टियों की भरमार भी रहेगी। इस महीने में नवरात्रि से लेकर दिवाली तक कई प्रमुख पर्वों के चलते कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, महीने की शुरुआत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से होगी और इसके बाद लगातार कई पर्वों पर अवकाश रहेगा।

अक्टूबर 2024 में त्योहारों की धूम के साथ बैंक छुट्टियों की भरमार भी रहेगी। इस महीने में नवरात्रि से लेकर दिवाली तक कई प्रमुख पर्वों के चलते कुल 12 दिन बैंक बंद रहेंगे। भारतीय रिजर्व बैंक द्वारा जारी की गई हॉलिडे लिस्ट के अनुसार, महीने की शुरुआत 2 अक्टूबर को गांधी जयंती से होगी और इसके बाद लगातार कई पर्वों पर अवकाश रहेगा।अक्टूबर में गांधी जयंती, नवरात्रि, दशहरा, करवा चौथ, धनतेरस और दीपावली जैसे प्रमुख त्योहार हैं। इसके अलावा बैंक के हर दूसरे व चौथे शनिवार और चार रविवार की छुट्टियां रहेंगी। कई शहरों में स्थानीय पर्व के आधार पर बैंक बद रहेंगे। ऐसे में अगर आपको अक्टूबर महीने में बैंक से जुड़ा कोई काम है तो यहां दी गई छुट्टियों की लिस्ट एक बार देख लें

अक्टूबर में बैंक कब बंद रहेंगे?
2 अक्टूबर (बुधवार)- महात्मा गांधी जयंती के अवसर पर देशभर में बैंक बंद रहेंगे।

3 अक्टूबर (गुरुवार)- को शारदीय नवरात्रि और महाराजा अग्रसेन जयंती पर बैंक बंद रहेंगे।

6 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के चलते बैंक हॉलिडे है।

10 अक्टूबर (गुरुवार)- महासप्तमी के मौके पर बैंक की छुट्टी रहेगी।

11 अक्टूबर (शुक्रवार)- महानवमी के मौके पर बैंक हॉलिडे रहेगा।

12 अक्टूबर (शनिवार)- दशहरा और दूसरा शनिवार

13 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

17 अक्टूबर (गुरुवार)- काटी बिहू के अवसर पर असम में बैंक अवकाश रहेगा। साथ ही वाल्मिकी जयंती के मौके पर कई राज्यों में बैंक बंद रहेंगे।

20 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक में काम नहीं होगा।

26 अक्टूबर (शनिवार)- महीने का चौथा शनिवार के कारण पूरे देश और परिग्रहण दिवस के चलते जम्मू-कश्मीर में बैंक बंद रहेंगे।

27 अक्टूबर (रविवार)- साप्ताहिक अवकाश के कारण बैंक बंद रहेंगे।

31 अक्टूबर (गुरुवार)- नरक चतुर्दशी और सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर बैंक अवकाश रहेगा।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 25 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 25 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष अष्टमी- सितंबर 24 12:39 PM- सितंबर 25 12:11 PM
कृष्ण पक्ष नवमी- सितंबर 25 12:11 PM- सितंबर 26 12:25 PM

नक्षत्र
आद्रा- सितंबर 24 09:54 PM- सितंबर 25 10:23 PM
पुनर्वसु- सितंबर 25 10:23 PM- सितंबर 26 11:34 PM

योग
वरीयान- सितंबर 25 01:26 AM- सितंबर 26 12:17 AM
परिघ- सितंबर 26 12:17 AM- सितंबर 26 11:41 PM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:20 AM
सूर्यास्त- 6:16 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 26 12:23 AM
चन्द्रास्त- सितंबर 25 1:44 PM

अशुभ काल
राहू- 12:18 PM- 1:47 PM
यम गण्ड- 7:49 AM- 9:19 AM
कुलिक- 10:48 AM- 12:18 PM
दुर्मुहूर्त- 11:54 AM- 12:42 PM
वर्ज्यम्- 06:28 AM- 08:06 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- Nil
अमृत काल- 12:11 PM- 01:49 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:44 AM- 05:32 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 25 September 2024: गणेश जी की कृपा से इन 3 राशियों को होगा मुनाफा...पढ़ें आज का राशिफल

25 September 2024 Ka Rashifal: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की उदया तिथि अष्टमी और बुधवार का दिन है। अष्टमी तिथि आज दोपहर 12 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। आज अष्टमी तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। आज रात 12 बजकर 18 मिनट तक वरीयान योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 24 मिनट तक आर्द्रा नक्षत्र रहेगा। इसके साथ ही आज जीवित्पुत्रिका व्रत भी किया जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 24 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि: 

आज किसी खास काम में आपको फायदा होगा। भाई-बहन के साथ आपके संबंध बेहतर होंगे। जीवनसाथी आपकी बातों से प्रभावित होगा। बिजनेस के मामलों में दिन अच्छा रहेगा। पारिवारिक सदस्यों के आपसी तालमेल से परिवार में खुशनुमा माहौल बना रहेगा। घर में रिश्तेदारों का आगमन भी हो सकता है। आज कुछ नए कामकाज आपके सामने आयेंगे, जिनके लिए आपकी कुछ लोगों से मुलाकात भी होगी। आज शाम तक कोई शुभ समाचार मिलने से घर में खुशियों का माहौल बन जाएगा।

  1. शुभ रंग- पिंक
  2. शुभ अंक- 6

वृष राशि:

आज का दिन आपके लिए नयी उमंग से भरा रहने वाला है। आज आप अपना लक्ष्य निर्धारित करने के लिए कोई नई योजना बना सकते हैं। अति आत्मविश्वास और जल्दबाजी की वजह से आप अपना नुकसान कर बैठते हैं। अपने इन गुणों का सकारात्मक रूप में प्रयोग करें, तो आपको अवश्य ही उचित परिणाम हासिल हो सकते हैं। पड़ोसियों के साथ संबंध मधुर रखें। घर-परिवार में भी स्थिति अनुकूल रहेगी। आज आपकी यात्रा मंगलमय रहेगी।

  1. शुभ रंग- मेजेंटा
  2. शुभ अंक- 3

मिथुन राशि:

आज पारिवारिक मामलों को लेकर आपको थोड़ी भागदौड़ करनी पड़ सकती है। आज घर-परिवार तथा संबंधियों के साथ खुशनुमा समय व्यतीत होगा। आपका बोलचाल का लहजा दूसरों को प्रभावित कर देता है। और आज आप अपने इन्हीं गुणों के द्वारा आर्थिक तथा व्यवसायिक मामलों में सफलता प्राप्त करने में भी सक्षम रहेंगे। आप किसी नए काम पर सोच-विचार कर सकते हैं। नए संबंधों से आपको फायदा होने की उम्मीद है। आपके काम में स्थिरता बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- सिल्वर
  2. शुभ अंक- 9

कर्क राशि:

आज आपका दिन खुशियों से भरा रहेगा। आज ऑफिस में सभी लोगों के साथ बेहतर तालमेल बना रहेगा। अचानक नए स्रोतों से हुआ धन लाभ आपकी आर्थिक स्थिति को संतुलित कर देगा। गणेश जी की कृपा से नए अवसर मिल सकते हैं। आज पिछले कुछ समय से चल रही थकान भरी दिनचर्या से राहत मिलेगी। आपके व्यक्तित्व संबंधी कोई सकारात्मक बातें लोगों के सामने आने से आपका सामाजिक दायरा बढ़ेगा। साथ ही कोई सरकारी मामला आज सुलझ सकता है। लवमेट के लिये आज का दिन फेवरेबल रहेगा। उचित दिशा में की गईमेहनत का आपको पूरा फल मिलेगा ।

  1. शुभ रंग- ग्रे
  2. शुभ अंक- 5

सिंह राशि:

आज का दिन आपके लिए शानदार रहने वाला है। आज पैसों का लेन-देन करने से आपको बचना चाहिए। संगीत के क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन मिला-जुला रहेगा। किसी व्यक्तिगत समस्या का असर आपकी नींद और सुकून पर पड़ेगा। इसलिए तनाव लेने की वजह समाधान ढूंढे। आज कोई भी व्यवसाय संबंधी सरकारी मामला सुलझाने का उचित समय है। इसलिए गंभीरता से इस पर ध्यान दें। अगर आप कुछ दिनों से अपने कमर दर्द की समस्या से परेशान हैं, तो आपको उससे छुटकारा मिलेगा | आज किसी तरह की पुरानी बातों पर ध्यान देने से आपको बचना चाहिए।

  1. शुभ रंग- सफेद
  2. शुभ अंक- 1

कन्या राशि:

आज आपका कोई सोचा हुआ काम पूरा हो जायेगा। इस राशि के छात्रों के करियर में नया बदलाव आयेगा, जो उनके भविष्य के लिए फायदेमंद होगा। गणेश जी की कृपा आप पर बनी रहेगी। किसी पर भरोसा न रखें और खुद के फैसलों को ही सबसे उपर रखें। अपने बजट से ज्यादा खर्च करने से आर्थिक समस्या रहेगी। आज साझेदारी के व्यवसाय में पारदर्शिता रखने से संबंध अच्छे रहेंगे। आज किसी काम से अचानक आपको बाहर जाना पड़ सकता है। आज आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा। आपके साथ सब अच्छा होगा।

  1. शुभ रंग- पर्पल
  2. शुभ अंक- 4

तुला राशि:

आज पारिवारिक रिश्ते मजबूत होंगे। थोड़ी-सी मेहनत करके आप अपने उद्देश्यों को आसानी से प्राप्त कर लेंगे। कुछ विशिष्ट लोगों से संपर्क बनेंगे तथा आपकी विचार शैली में भी उचित परिवर्तन आएगा। अपने कार्यों के प्रति जागरूक रखना और एकाग्रता रखना आपकी आर्थिक स्थिति को भी सुधरेगा। किसी नजदीकी संबंधी की समस्याओं को सुलझाने में भी आपका योगदान रहेगा। आर्थिक स्थिति में काफी सुधार हो सकता है। व्यावसायिक कार्यों के लिहाज़ से आज का दिन बेहतर है। कुल मिलाकर आज का दिन बेहतर रहेगा। आपकी मेहनत रंग लायेगी।

  1. शुभ रंग- हरा
  2. शुभ अंक- 7

वृश्चिक राशि:

आज ऑफिस के काम में आप बिजी हो सकते हैं। आज आपका आर्थिक पक्ष थोड़ा कमजोर हो सकता है। आपको अपने खर्चों पर कंट्रोल करने की कोशिश करना चाहिए। अपनी दैनिक गतिविधियों को व्यवस्थित रूप से निपटाने से आप अपने कार्यों के लिए भी समय निकाल लेंगे। व्यस्तता के बावजूद आप अपने संबंधियों तथा मित्रों से भी मेलजोल रखें। जिससे कुछ समय से चल रही चिंता और परेशानियों से भी निजात मिलेगी। घर के बड़े-बुजुर्ग शाम को पार्क में टहलने जायेंगे। आज परिस्थितियां आपके अनुकूल बनेगी।

  1. शुभ रंग- नीला
  2. शुभ अंक- 9

धनु राशि:

आज का दिन फेवरेबल रहने वाला है। आज आपको अचानक धन लाभ के अवसर प्राप्त होंगे। दूसरे लोग आपके कामकाज से प्रभावित होंगे | बेहतर होगा कि आज किसी के साथ भी वाद-विवाद तथा बहस जैसे मामले में ना उलझे। नकारात्मक विचारों को अपने अंदर स्थान ना दें। आपकी तरक्की के नये रास्ते खुलेंगे। परिवार में मधुरता के साथ विश्वास भी बढ़ेगा। सब लोग एक-दूसरे की मदद के लिये तैयार रहेंगे। सेहत के मामले में आप खुद को बेहतर महसूस करेंगे।

  1. शुभ रंग- लाल
  2. शुभ अंक- 2

मकर राशि:

आज आपका दाम्पत्य संबंध मधुरता से भरपूर रहेगा। सामाजिक क्षेत्र में आपकी सक्रियता बढ़ेगी। किसी काम में आपको सकारात्मक परिणाम हासिल हो सकते हैं। आज संबंधों के बीच चल रहे गिले-शिकवे दूर होंगे। किसी शुभचिंतक का आशीर्वाद तथा शुभकामनाएं आपके लिए वरदान साबित होगी। किसी मनोरंजन स्थल पर जाने का प्रोग्राम बन सकता है। कहीं भी वार्तालाप करते समय अपने सीक्रेट्स शेयर ना करें वरना इसकी वजह से मुश्किल में भी पड़ सकते हैं। सेहत के लिहाज से आप खुद को तरोताजा महसूस करेंगे | आपकी भौतिक सुख-सुविधाओं में बढ़ोतरी होगी | अपने गुरु को प्रणाम करें,सफलता के नए मार्ग खुलेंगे।

  1. शुभ रंग- पीला
  2. शुभ अंक- 1

कुंभ राशि:

आज का दिन आपके लिए अच्छा रहने वाला है। आज परिवार वालों के साथ हंसी ख़ुशी के पल बितायेंगे। आपका आर्थिक पक्ष मजबूत बना रहेगा। आज आप नजदीकी मित्रों व संबंधियों के साथ संबंधों को मधुर बनाकर रखेंगे। कोई भी दिक्कत आने पर घर के वरिष्ठ सदस्यों की सलाह लेना उचित रहेगा। आज खर्च करते समय अपने बजट ध्यान भी रखना जरूरी है। किसी विपरीत परिस्थिति में अपना मनोबल गिरने ना दें। आपको पैसे कमाने के लिये नए आइडियाज मिलेंगे, जिन पर आप गौर भी फरमायेंगे। आज आपके घर में सुख-शांति बनी रहेगी।

  1. शुभ रंग- हरा 
  2. शुभ अंक- 6

मीन राशि:

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहने वाला है। आपको अपनी सोच और व्यवहार को संतुलित रखने की जरूरत है। आपका दाम्पत्य जीवन मधुरता से भरपूर रहेगा। आज दिन कुछ मिले-जुले प्रभाव वाला रहेगा। परंतु फिर भी आप किसी मुश्किल काम को अपने परिश्रम द्वारा हासिल करने में सक्षम रहेंगे। आज घर के लिए कोई खास वस्तु वगैरह खरीदने का विचार है, तो समय उत्तम है। आध्यात्मिक तथा धार्मिक गतिविधियों में भी रुचि रहेगी। बिजनेस में स्थिति ठीक रहेगी। आप अपना काम अच्छे से पूरा कर लेंगे। आपकी सभी परेशानी दूर होगी।

  1. शुभ रंग- भूरा
  2. शुभ अंक- 8
और पढ़ें ...

राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा का 26 सितम्बर को होगा रायपुर प्रवास

भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा 26 सितम्बर को दोपहर 3 बजे एक दिवसीय प्रवास पर रायपुर आयेंगे। इसके उपरांत कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में संगठन का महापर्व सदस्यता अभियान की प्रगति की समीक्षा करेंगे। इसके उपरांत पार्टी के विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। बैठक में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, प्रदेशाध्यक्ष किरण देव सहित पार्टी के प्रमुख पदाधिकारी शामिल होंगे। बैठक के उपरांत राष्ट्रीय अध्यक्ष नड्डा देर रात दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

और पढ़ें ...

BREAKING:ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स पर पुलिस ने मारा छापा, अमेज़ॉन के ऑफिस और गोदाम में पड़ी रेड

रायपुर : शहर के मोवा, देवपुरी और डीडी नगर स्थित अमेज़ॉन के ऑफिस और गोदामों में पुलिस ने छापा मारकर बड़ी कार्रवाई की है। बिना वेरीफिकेशन के नाबालिगों को धारदार चाकू डिलीवर किए जा रहे थे, जो अपराधों में इस्तेमाल हो रहे थे। पुलिस ने छापेमारी के दौरान 2 हजार से अधिक चाकू ग्राहकों से बरामद कर जप्त किए हैं।ऑनलाइन शॉपिंग साइट्स को निर्देश दिए गए हैं कि वे धारदार चाकू मंगवाने वाले ग्राहकों की सूची पुलिस को सौंपें।

और पढ़ें ...

हॉस्पिटल में फटा ऑक्सीजन सिलेंडर, गुबार में ढाका हॉस्पिटल

सागर :- सागर जिले में सोमवार को एक प्राइवेट हॉस्पिटल में अचानक आग लग गई। जानकारी के अनुसार, ऑक्सीजन सिलेंडर फटने के कारण आग लगी है। देखते ही देखते आग विकराल हो गई। अस्पताल प्रबंधन के कर्मचारियों ने पुलिस और दमकल विभाग को जानकारी दी। मौके पर दमकल विभाग की टीम पहुंच गई है और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। फिलहाल अभी तक किसी भी तरह की जनहानि की खबर नहीं है। धुएं और आग की लपटें कई किलोमीटर तक दिखाई दे रही थीं। बताया जा रहा है कि ऑक्सीजन सिलेंडर में धमाके के बाद कई धमाके हुए। धमाकों की आवाज लोगों को बहुत दूर तक सुनाई थी। बताया जा रहा है कि मेडिकल स्टोर में एक-एक करके धमाके हुए हैं। जानकारी मिलते ही स्थानीय प्रशासन और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच कर आग में काबू पाया।

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 24 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 24 सितंबर 2024

विक्रम संवत- 2081, पिंगल
शक सम्वत- 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत- आश्विन
अमांत- भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष सप्तमी- सितंबर 23 01:50 PM- सितंबर 24 12:39 PM
कृष्ण पक्ष अष्टमी- सितंबर 24 12:39 PM- सितंबर 25 12:11 PM

नक्षत्र
म्रृगशीर्षा- सितंबर 23 10:07 PM- सितंबर 24 09:54 PM
आद्रा- सितंबर 24 09:54 PM- सितंबर 25 10:23 PM

योग
व्यातीपात- सितंबर 24 03:09 AM- सितंबर 25 01:26 AM
वरीयान- सितंबर 25 01:26 AM- सितंबर 26 12:17 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय- 6:20 AM
सूर्यास्त- 6:17 PM
चन्द्रोदय- सितंबर 24 11:24 PM
चन्द्रास्त- सितंबर 24 12:46 PM

अशुभ काल
राहू- 3:18 PM- 4:47 PM
यम गण्ड- 9:19 AM- 10:49 AM
कुलिक- 12:18 PM- 1:48 PM
दुर्मुहूर्त- 08:43 AM- 09:31 AM, 11:06 PM- 11:54 PM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त- 11:54 AM- 12:42 PM
अमृत काल- 01:09 PM- 02:44 PM
ब्रह्म मुहूर्त- 04:44 AM- 05:32 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 24 September 2024: कारोबार में आएगी तेजी, निवेश से होगा लाभ, पढ़ें राशिफल

Aaj Ka Rashifal 24 September 2024: राशिफल के अनुसार, मंगलवार 24 सितंबर का दिन सभी राशि के जातकों के लिए मिलाजुला रहने वाला है। पंडित हर्षित शर्मा जी की मानें तो व्यापार के दाता बुध देव के राशि परिवर्तन से कई राशि के जातकों को कारोबार में मनमुताबिक सफलता मिलेगी। वहीं, कई राशि के जातक शुभ कार्य करने की प्लानिंग कर सकते हैं। आइए, 'पंडित हर्षित शर्मा' जी से आज का राशिफल जानते हैं-

मेष दैनिक राशिफल

आज का दिन आपका सामान्य रहेगा। आज आप किसी नए काम के सिलसिले में लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। यात्रा में अपना ख्याल रखें। स्वास्थ्य में स्थिति ठीक रहेगी। आज व्यापार-व्यवसाय में आपको आर्थिक सहायता की जरूरत पड़ सकती है, जिस कारण अपने किसी से मदद मांगनी पड़ सकती है। परिवार में पत्नी से कुछ बातों को लेकर अनबन बनी रहेगी।

वृषभ दैनिक राशिफल

आज आपके मन में एक नई उमंग देखने को मिलेगी। आप कुछ नया कार्य करने का मन में विचार बना सकते हैं, जिस कारण आप अपने सहयोगियों से सलाह मशवरा कर सकते हैं। व्यापार-व्यवसाय में आज लाभ की स्थिति देखने को मिलेगी। प्रॉपर्टी में नया निवेश करने का मन बन सकता है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बनेगा। पत्नी और बच्चों के साथ किसी यात्रा पर जा सकते हैं।

मिथुन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपका शानदार रहेगा। स्वास्थ्य के हिसाब से आप किसी बड़ी बीमारी से मुक्त हो सकते हैं। आज किसी विशिष्ट व्यक्ति से मुलाकात आपके लिए नए रास्ते खोलेगी। साथ ही व्यापार-व्यवसाय में आज आप बड़ा परिवर्तन कर सकते हैं, जिससे आगामी समय में लाभ के योग बनेंगे। शेयर मार्केट में निवेश करने के लिए अच्छा समय है। परिवार में धार्मिक कार्य का आयोजन होगा। कोई नया मेहमान परिवार में आ सकता है। पत्नी और बच्चों के साथ आज का दिन आपका अच्छा बीतेगा।

कर्क दैनिक राशिफल 

आज का दिन बहुत अच्छा रहने वाला है। स्वास्थ्य ठीक रहेगा। पत्नी से चल रहे मतभेद दूर होंगे। व्यापार-व्यवसाय में लाभ प्राप्त होगा। किसी विशेष व्यक्ति के संपर्क से कोई बड़ा कार्य आपको आज मिल सकता है। परिवार में मान-सम्मान बढ़ेगा। कोई सुखद समाचार परिवार में प्राप्त होगा।

सिंह दैनिक राशिफल 

आज आप शारीरिक तौर से खुद को काफी कमजोर महसूस करेंगे, जिस कारण आपका किसी भी काम में मन नहीं लगेगा। आज आपके हाथ आया हुआ काम हाथ से निकल सकता है। व्यापार-व्यवसाय में पार्टनर आपको बड़ा धोखा दे सकता है। वाणी पर संयम रखें। वाहन आदि चलाने में सावधानी बरतें।

कन्या दैनिक राशिफल 

आज के दिन आप वाहन आदि चलाने में सावधानी रखें, नहीं तो दुर्घटना के शिकार हो सकते हैं। आज आपका मन अशांत रहेगा। आज भावुकता या जल्दबाजी में कोई भी डिसीजन कार्यक्षेत्र में न लें, नहीं तो इसका परिणाम आपके लिए अच्छा नहीं होगा। आज किसी भी व्यक्ति को बड़ी धनराशि उधार के रूप में देना आपके हित में नहीं रहेगा। पत्नी बच्चों से मतभेद बना सकते हैं।

तुला दैनिक राशिफल 

आज आपका मस्तिष्क नेगेटिव विचारों से भरा रहेगा। किसी की अच्छी बात भी आज आपको बुरी लगेगी। आज आप अपने लिए कुछ नए विवाद खड़े कर सकते हैं। यदि विवादों से बचना है, तो आज अपनी वाणी पर संयम रखें। व्यापार-व्यवसाय में बड़े लेन-देन से बचें। साथ ही परिवार में पैतृक संपत्ति को लेकर चल रहे विवाद से दूर रहें, नहीं तो आप बड़े नुकसान में पहुंच सकते हैं।

वृश्चिक दैनिक राशिफल

आज यदि आप किसी नए कार्य की शुरुआत करना चाहते हैं, तो आज का दिन आपके लिए ठीक रहेगा, लेकिन किसी अपरिचित व्यक्ति पर विश्वास करना आपको गहरे नुकसान में पहुंचा सकता है। व्यापार-व्यवसाय में कोई भी बड़ी डील करें, तो कागजी दस्तावेजों की अच्छी तरह जांच कर लें। तभी कोई निर्णय लें। आज पत्नी से अपने मन की बात कहना आपके लिए ठीक नहीं रहेगा।

धनु दैनिक राशिफल

आज आप किसी धार्मिक यात्रा पर जा सकते हैं, जिस कारण आपका मन आध्यात्मिक ऊर्जा से भरा रहेगा। आज आपका मन शांत रहेगा। अपने जीवन के लिए आज आप कोई महत्वपूर्ण निर्णय ले सकते हैं, जिसमें लोग आपका साथ देंगे। व्यापार- व्यवसाय में लाभ के योग बन रहे हैं। आज आपको रुका हुआ धन प्राप्त हो सकता है। परिवार में कोई नया मेहमान आ सकता है। पत्नी और बच्चों के लिए आज आप कुछ बचत कर सकते हैं।

मकर दैनिक राशिफल 

आज आप कोई नया काम शुरू कर सकते हैं, जिसमें मित्र और परिवार के लोगों से आपको आर्थिक मदद मिल सकती है, जिससे मन प्रसन्न रहेगा व व्यापार व्यवसाय में आर्थिक स्थिति में लाभ प्राप्त होगा। स्वास्थ्य आज आपका ठीक रहेगा। परिवार में पत्नी का किसी से विवाद हो सकता है। बच्चों की पढ़ाई को लेकर आप मानसिक तौर से चिंतित रह सकते हैं।

कुंभ दैनिक राशिफल 

आज आप किसी नए कार्य के सिलसिले में बाहर की यात्रा कर सकते हैं। आप जिस काम के लिए जा रहे हैं, उसमें थोड़ी बहुत अड़चन आ सकती है, लेकिन आपका उद्देश्य पूर्ण होता दिखाई देगा। आज पुराना विवाद निपटाने का प्रयास करें जो आपकी प्रगति में बाधक है। परिवार में मांगलिक कार्य का योग बन सकता है। किसी धार्मिक यात्रा का प्लान मन में चल रहा है। पत्नी और बच्चों के लिए आज स्थान परिवर्तन करना आपके लिए जरूरी होगा।

मीन दैनिक राशिफल 

आज का दिन आपके लिए महत्वपूर्ण रहेगा। किसी पुराने बड़े विवाद को सुलझाने में आपको सफलता मिलेगी। आज आप अपने जीवन के लिए कोई बड़ी धनराशि जमा कर सकते हैं, जिससे आपका भविष्य सुरक्षित दिखाई देगा। व्यापार-व्यवसाय में आज किसी को बड़ी धनराशि उधार के रूप में न दें। परिवार में सामंजस्य की कमी दिखाई देगी, जिस कारण कुछ विवाद सामने आ सकते हैं। पत्नी से ससुराल पक्ष की बुराई करना आज आपके लिए भारी पड़ सकता है।

और पढ़ें ...

दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव में पहुंचे छत्तीसगढ़ के सैकड़ो NSUI कार्यकर्ता …

दिल्ली:- छात्र संघ का चुनाव का समय जैसे-जैसे नजदीक आता जा रहा है वैसे-वैसे चुनाव प्रचार ने जोर पकड़ना शुरू कर दिया है. दरअसल छात्र संघ चुनाव 2024 के लिए NSUI और AVBP ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी 27 सितंबर को चुनाव होना है. जिसमे छत्तीसगढ़ एनएसयूआई के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने दिल्ली विश्वविद्यालय चुनाव में अलग अलग कॉलेजों में छात्र संघ चुनाव का कैंपेनिंग का मोर्चा संभालते हुए नजर आए। बता दे कि दिल्ली विश्वविद्यालय एनएसयूआई पैनल 5534 के समर्थन में वोट देने की अपील किए है ।

बता दे इस बार एनएसयूआई के ओर से अध्यक्ष पद के लिए रौनक खत्री जो कि स्वामी श्रद्धानंद कॉलेज अलीपुर से बीए के विद्यार्थी रहे है और वर्तमान में ला सेंटर से एलएलबी कर रहे हैं। इसके अलावा उपाध्यक्ष पद के लिए यश नांदल,सचिव पद के लिए नम्रता जेफ मीणा और संयुक्त सचिव के लिए लोकेश चौधरी को उम्मीदवार बनाया गया है

और पढ़ें ...

Aaj Ka Panchang: आज 23 सितंबर 2024 का शुभ मुहूर्त, राहु काल, आज की तिथि और ग्रह

पंचांग- 23 सितंबर 2024

 

विक्रम संवत - 2081, पिंगल
शक सम्वत - 1946, क्रोधी
पूर्णिमांत - आश्विन
अमांत - भाद्रपद

तिथि
कृष्ण पक्ष षष्ठी- सितंबर 22 03:43 PM- सितंबर 23 01:50 PM
कृष्ण पक्ष सप्तमी- सितंबर 23 01:50 PM- सितंबर 24 12:39 PM

नक्षत्र
रोहिणी - सितंबर 22 11:02 PM- सितंबर 23 10:07 PM
म्रृगशीर्षा - सितंबर 23 10:07 PM- सितंबर 24 09:54 PM

योग
सिद्धि - सितंबर 23 05:27 AM- सितंबर 24 03:09 AM
व्यातीपात - सितंबर 24 03:09 AM- सितंबर 25 01:26 AM

सूर्य और चंद्रमा का समय
सूर्योदय - 6:19 AM
सूर्यास्त - 6:18 PM
चन्द्रोदय - सितंबर 23 10:27 PM
चन्द्रास्त - सितंबर 24 12:46 PM

अशुभ काल
राहू - 7:49 AM- 9:19 AM
यम गण्ड - 10:49 AM- 12:19 PM
गुलिक - 1:48 PM- 3:18 PM
दुर्मुहूर्त - 12:43 PM- 01:30 PM, 03:06 PM- 03:54 PM
वर्ज्यम् - 02:25 PM- 03:57 PM, 03:40 AM- 05:15 AM

शुभ काल
अभिजीत मुहूर्त - 11:55 AM- 12:43 PM
अमृत काल - 07:29 PM- 09:01 PM
ब्रह्म मुहूर्त - 04:43 AM- 05:31 AM

शुभ योग
द्विपुष्कर योग - सितंबर 24 06:20 AM - सितंबर 24 12:39 PM
अमृतसिद्धि योग - सितंबर 23 10:07 PM - सितंबर 24 06:20 AM
सर्वार्थसिद्धि योग - सितंबर 23 10:07 PM - सितंबर 24 06:20 AM

और पढ़ें ...

Aaj Ka Rashifal 23 September 2024: आज इन राशियों पर बरसेगी महादेव की कृपा...पढ़ें दैनिक राशिफल

23 September 2024 Ka Rashifal: आज अश्विन कृष्ण पक्ष की षष्ठी और सोमवार का दिन है। षष्ठी तिथि आज दोपहर 1 बजकर 51 मिनट तक रहेगी। आज षष्ठी तिथि का श्राद्ध किया जाएगा। आज देर रात 3 बजकर 10 मिनट तक सिद्धि योग रहेगा। इसके अलावा आज रात 10 बजकर 8 मिनट तक रोहिणी नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए कैसा रहेगा आपके लिए 23 सितंबर 2024 का दिन और किन उपायों से आप ये दिन बेहतर बन सकते हैं। साथ ही जानते हैं कि आपके लिए लकी नंबर और लकी रंग कौन सा होगा।

मेष राशि 

आज आपका दिन लाभदायक रहेगा। अपने विचारों के साथ-साथ दूसरे लोगों के विचारों पर भी गौर देने की जरूरत है। आय के साधन बढ़ने के साथ-साथ खर्चों की भी अधिकता बनी रहेगी। बाहरी व्यक्तियों का हस्तक्षेप अपने व्यक्तिगत कार्यों पर ना होने दें। आज जीवनसाथी और परिवारजनों के साथ कुछ समय मनोरंजन और परिवारजनों के साथ भी बिताएंगे। इससे मन प्रसन्न रहेगा।

  • शुभ रंग- सिल्वर
  • शुभ अकं- 5

वृष राशि

आज आपका दिन अच्छा रहेगा। आज आप अपने संपर्क में आने आने वाले हर व्यक्ति के साथ प्रेमपूर्वक व्यवहार करेंगे। विचारों में स्थिरता और दृढ़ता रहने से आप अपने कार्यों को अच्छी तरह कर पाएंगे। शुभचिंतकों का भी भरपूर साथ मिलेगा। सामाजिक रुप से मान-प्रतिष्ठा बनी रहेगी। आज दूसरों पर विश्वास न करें, इसका असर आपके कार्यक्षेत्र में पड़ सकता है। अपनी बेहतर प्रतिभा को दिखाते हुए अपने कार्यक्षेत्र में आगे बढ़ने की कोशिश करें। इस राशि के जो लोग इलेक्ट्रानिक सामान का व्यापार करते है। आज उन्हें धनलाभ होगा।

  • शुभ रंग- लाल
  • शुभ अकं- 8

मिथुन राशि

आज का दिन आपके लिए बहुत बढ़िया रहेगा। इस राशि के स्टूडेंट्स को आज किसी कंपनी से नये जॉब के लिए कॉल आ सकती है। साथ ही किसी नये कोर्स को ज्वॉइन करने के लिए आज का दिन शुभ है। आज जल्दबाजी की बजाए शांति और धैर्य पूर्ण तरीके से कामों को अंजाम देना आपके काम को ज्यादा सुगम बनाएगा। नजदीकी लोगों से मुलाकात फायदेमंद साबित होगी। आज परिवार के साथ वस्त्र आभूषण जैसी खरीदारी में भी सुखद समय व्यतीत होगा। आज अपने गुस्से पर कंट्रोल करें इससे आपके बिगड़ते हुए काम पूरे हो जाएंगे।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अकं- 6

कर्क राशि

आज आपके सोचे हुए काम पूरे होंगे। अगर आज नये बिजनेस की शुरुआत करने की सोच रहें है तो आज का दिन आपके लिए शुभ है। जीवनसाथी के सहयोग से आपको किसी बड़े काम में सफलता मिलेगी। आज आपकी आर्थिक स्थिति पहले से बेहतर रहेगी। आज अपनी व्यावसायिक कार्य प्रणाली में कुछ बदलाव लाने की कोशिश करें, साथ ही अपने जनसंपर्क को भी मजबूत करने में कुछ समय बिताएंगे। अगर कहीं पैसा फंसा हुआ है तो आज आपको उसका कुछ हिस्सा मिल सकता है। इंपोर्ट-एक्सपोर्ट के बिजनेस में फायदा होने के योग हैं। पहले जिस मित्र से आपकी अनबन हुई थी वो आज आपसे दोस्ती

का हाथ मिला सकता है। आज आपका स्वास्थ्य अच्छा रहेगा।

  • शुभ रंग- गोल्डन
  • शुभ अकं- 7

सिंह राशि

आज उन चीजों को महत्व दें जो सच में आपके लिए महत्वपूर्ण हैं तो आपके लिए अच्छी साबित हो सकती हैं। आपको अपने दोस्तों और काम के बीच संतुलन बनाकर रखना होगा। जिससे आपको ज्यादा से ज्यादा काम करने का समय मिल सके। कोई सोचा हुआ कार्य समय पर पूरा होने से आप अपने अंदर ऊर्जा और आत्मविश्वास महसूस करेंगे। संतान की भी किसी उपलब्धि से सुकून व खुशी महसूस होगी। आज अपने काम खुद ही करें और निवेश संबंधी गतिविधियों में भी जल्दबाजी न करें। वैवाहिक बंधन में बंधने के लिए आज का दिन अच्छा है।

  • शुभ रंग- नारंगी
  • शुभ अकं- 5

कन्या राशि

आज आपका दिन खास रहेगा। आज रास्ते में जाते समय आपकी मुलाकात किसी ऐसे व्यक्ति से हो सकती है जिसका फायदा आपको भविष्य में अवश्य मिलेगा। असमंजस की स्थिति में परिवार वालों की सलाह लेना अच्छा रहेगा। इस समय मार्केटिंग संबंधी कार्यों पर ज्यादा ध्यान देने की जरूरत है। दांपत्य जीवन सुखद और मधुरता पूर्ण रहेगा। आपकी दोस्ती में और अधिक नजदीकियां आएंगी। आज जीवनसाथी के साथ मिलकर घर के जरुरी कामों में हाथ बटा सकते हैं।

  • शुभ रंग- नीला
  • शुभ अकं- 2

तुला राशि

आज का दिन आपके लिए सामान्य रहेगा। किसी काम को करने में आज आपके सामने कई बड़ी चुनौतियां आएंगी। जिसे आप धैर्य के साथ सॉल्व कर लेंगे। आज सोसाइटी में आपको अपनी कार्यशीलता के लिए सम्मानित किया जा सकता है। अपने किसी भी व्यवसायिक समस्या को अनुभवी और प्रतिष्ठित लोगों से शेयर करना उचित रहेगा और समस्या का समाधान भी मिलेगा। स्टाफ की गतिविधियों पर नजर रखें।आज आपको माता-पिता से स्नेह मिलेगा। इस अवसर पर आपके घर दूर का कोई रिश्तेदार आपको आश्चर्यचकित कर सकता है। निवेश करने के लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है।

  • शुभ रंग- बैंगनी
  • शुभ अकं- 1

वृश्चिक राशि

आज पूरान विचारों को छोड़कर नए विचारों को अपनाऐंगे। आपके इस विचार को देखकर परिवार का मन उत्साह से भर जाऐगा। साथ ही आज घर पर अपना मनपसंद खाना खा सकते है। अध्यात्म और धर्म कर्म के कार्यों में भी रुचि बढ़ेगी। और जीवन से जुड़ी किसी उलझन का भी समाधान मिलेगा। अपने व्यक्तिगत कार्यों के बीच यह ध्यान रखना जरूरी है कि घर के बड़े बुजुर्गों की सेवा से न चुकें। आज ज्यादातर समय घर से बाहर के काम करने में बीतेगा। इस राशि के जो लोग अपने करियर की नई शुरुआत करने की सोच रहे है। आज उनके लिए दिन शुभ है।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अकं- 3

धनु राशि

आज आपका दिन खुशनुमा रहने वाला है। इस राशि के बिजनेसमैन आज किसी जरुरी काम से विदेश की यात्रा कर सकते है। यात्रा लाभदायक होगी। कारोबारी मामलों में बहुत सावधानी रखने की जरूरत है। अभी कार्यों की गति मध्यम ही रहेगी। धैर्य और संयम से मुश्किल समय निकल जाएगा। पार्टनरशिप संबंधी व्यवसाय में पारदर्शिता बनाए रखने से अच्छा प्रबंधन बना रहेगा। इस राशि के प्रोफेसर्स के लिए आज का दिन अच्छा रहेगा। किसी अच्छे कॉलेज से लेक्चरार के लिए ऑफर आ सकता है। माता-पिता का आशीर्वाद लेने से आपके सारे कामों में सफलता जरुर मिलेगी।

  • शुभ रंग- गुलाबी
  • शुभ अकं- 8

मकर राशि

आज आपका दिन राहत से भरा रहेगा। आर्थिक स्थिति में आज सुधार आएगा। समय का उचित सदुपयोग करें। सामाजिक और सोसाइटी संबंधी गतिविधियों में आपके विचारों को विशेष प्राथमिकता मिलेगी। युवाओं को कोई मन मुताबिक कार्य बनने से सुकून मिलेगा। आज आपको अपने जीवनसाथी के प्रति अपना व्यवहार बदलने की जरुरत पड़ सकती है। हो सकता है कि वह तनाव में हो और उसका गुस्सा आप पर निकलें। घर के बुजुर्गों की विशेष देखभाल और आदर-मान बनाए रखें और उनके मार्गदर्शन पर भी ध्यान दें।

  • शुभ रंग- हरा
  • शुभ अकं- 9

कुंभ राशि

आज का दिन आपके लिए बेहतरीन रहेगा। अनुभवी लोगों का मार्गदर्शन लेना आपके लिए सहायक रहेगा। किसी विदेशी कम्पनी से जॉब के लिए कॉल आ सकती है। घर का माहौल सुखद और शांतिपूर्ण बना रहेगा। किसी पुराने मित्र से मुलाकात होगी और मधुर यादें भी ताजा होंगी। कानूनी मामले में आपको थोड़ी राहत मिल सकती है। कमीशन का काम करने वाले लोगों को थोड़ा सावधान रहना होगा। अत्याधुनिक सूचना माध्यमों और आधुनिक मोबाइल से आपके रोज की जिंदगी में बदलाव आएगा। आज परिवार वालों को खुश करने के लिए घर में छोटी पार्टी कर सकते हैं।

  • शुभ रंग- मैरून
  • शुभ अकं- 4

मीन राशि

आज का दिन आपके लिए फायदेमंद रहेगा। बिजनेस में आपको फायदा मिलने वाला है। किसी पुराने उधार दिया हुआ पैसा आज वापस मिलेगा। आज स्वास्थ्य आपका पहले से बेहतर रहेगा। दिन की शुरुआत कुछ व्यस्तता वाली रह सकती है लेकिन अंत में परिणाम बेहतर ही हासिल होंगे। किसी प्रभावशाली व्यक्ति से मुलाकात लाभदायक रहेगी, और विशेष मुद्दों पर विचार-विमर्श भी होगा। इस राशि के वकीलों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण है। आज सभी केस उनके पक्ष में रहेंगे। साथ ही दो नये केस मिल सकते हैं।

  • शुभ रंग- पीला
  • शुभ अकं- 2
 
और पढ़ें ...

डिजिटल अपराध से रहे सावधान : इन नियमों का करें पालन

*डिजिटल अपराध से रहे सावधान* इस जानकारी को ध्यान पूर्वक पढ़ें और औरों को भी पढ़वाएं किसी भी अनजाने व्यक्ति या अनजानी काल पर कभी भी भरोसा ना करें किसी भी नए नंबर से आपकी पहचानी आवाज वाला व्यक्ति भी अगर फोन करें तो उस पर भरोसा ना करें क्योंकि यह कॉल आवाज बदलकर भी किया जा सकता है किसी नए नंबर से किसी परिचित का कॉल आए तो कॉल सुनकर तुरंत काटे और अपने परिचित के नंबर पर कॉल कर सत्यता की जांच करें *भारतीय संविधान में डिजिटल अरेस्ट करने का कोई प्रावधान नहीं है* किसी भी अधिकारी का इस तरह धमकाने डरने वाला फोन कॉल आए तो तुरंत काट कर पुलिस को सूचित करें ऐसे धमकाने वाले कॉल करने वाले के बहकावे में ना आए बिना डरे फोन काटे किसी भी अंजान वीडियो कॉल को अटेंड करने से पहले 10 बार सोचें और अगर आपने धोखे से उठा भी लिया है तो अनजान व्यक्ति हो तो तुरंत फोन बिना पूछे बिना डरे काट दें एयरपोर्ट से किसी भी कस्टम ऑफिसर का या कर्मचारी का आपका कोई पार्सल बाबत फोन आए तो तुरंत काट दे दोबारा अटेंड ना करें आपके द्वारा पार्सल में ड्रग गांजा अफीम मंगवाया गया है या आपका पार्सल के अंदर गैर कानूनी सामान निकला है ऐसे फोन कॉल आने पर भी बिना डरे कॉल काट दें और संबंधित नंबर की सूचना क्राइम ब्रांच या नजदीकी पुलिस थाने को तुरंत दें ध्यान रहे आपका डर ऐसे फर्जी धोखेबाज तो का हथियार है आप डरे मतलब उनके जाल में फंसे और आपका बैंक बैलेंस होगा खाली इसलिए सतर्क रहें सचेत रहें स्वयं एवं अपने परिवार के सभी सदस्यों सहित पड़ोसियों को भी समय-समय पर ऐसे कॉल से बचने की सलाह देते रहें | *सीजी 24 न्यूज़ की तरफ से जन जागरूकता हेतु जारी* सभी ग्रुपों और अपने परिचितों को फॉरवर्ड करें ताकि वह भी इन ठगों के जाल से बच सके
और पढ़ें ...

अब WhatsApp पर लीक नहीं होगी आपकी बातें, चैट लॉक से मिलेगी प्राइवेसी और सिक्योरिटी…जानें प्रोसेस

WHATSAPP NEW FEATURE NEWS. आज के दौर सोशल मीडिया जीवन का जरूरी हिस्सा बन गया है। दरअसल, दुनियाभर में सबसे ज्यादा इस्तेमाल किए जाने वाले मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सएप (WhatsApp) क्रेज बढ़ता ही जा रहा है। अब WhatsApp की ओर से यूजर्स की प्राइवेसी और सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए कई ऐसे फीचर पेश किए जाते हैं, जिनके बारे में ज्यादातर लोगों को नहीं पता होता है, जैसे WhatsApp पर बिना आर्काइव किए चैट कैसे हाइड करते हैं, ये बहुत लोगों को नहीं पता होगा।

कंपनी के अनुसार आप अपनी पर्सनल चैट को बिना हाइड किए छिपा सकते हैं। ऐसा करने से बिना परमिशन कोई भी चैट्स ओपन नहीं कर पाएगा। WhatsApp का यह फीचर उन लोगों के लिए एकदम बढ़िया है, जिन्हें किसी एक इंडिविजुअल चैट को हाइड करना होता है। इस फीचर के जरिये ऐसा करना बहुत आसान है। यहां किसी भी पर्सनल चैट को लोगों को छिपाया जा सकता है। बस इसके लिए कुछ आसान से स्टेप फॉलो करने होते हैं।

इस स्टेप को अपनाएं
सबसे पहले WhatsApp ओपन करें।
अब उस चैट को सेलेक्ट करें, जिसे हाइड करना चाहते हैं।
प्रोफाइल आइकन पर टैप करें।
स्क्रॉल करके नीचे आ जाएं और चैट लॉक टॉगल को ऑन कर दें।
इसके बाद कंटिन्यू कर दें। बस काम हो गया।
ये भी पढ़ें: बॉलीवुड की एक और फिल्म टांय-टांय फुस्स, कमाई में दहाई का आंकड़ा भी नहीं छू पाई…जानिए कलेक्शन

बिना फेस या फिंगरप्रिंट के नहीं खोल सकेंगे लॉक
जानकारी के अनुसार एक बार चैट लॉक करने के बाद दोबारा उन्हें खोलने के लिए बायोमेट्रिक्स, फेस या फिंगरप्रिंट की जरूरत होगी। ध्यान रखें कि चैट लॉक करने के बाद नोटिफिकेशन बार में कुछ इस तरह दिखाई देता है। जैसे- WhatsApp: 1 न्यू मैसेज। अगर आप इन चैट को सार्वजनिक करना चाहते हैं, तो लॉक्ड चैट फोल्डर में जाएं। वह चैट चुनें जिसे आप अनब्लॉक करना चाहते हैं। तीन डॉट आइकन पर टैप करें और फिर ‘अनब्लॉक चैट’ पर टैप करें।

 

और पढ़ें ...

गद्दा फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 6 मजदूरों की जलकर दर्दनाक मौत, परिजनों ने किया जमकर हंगामा

कानपुर देहात: कानपुर देहात में शनिवार को गद्दा फैक्ट्री में आग लगने से छह मजदूरों की मौत हो गई। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। सूचना पर पहुंचे पुलिस व अग्निशमनकर्मियों ने आग पर काबू पा लिया है। मौके पर डीएम एसपी समेत जिले के आलाधिकारी पहुंचे हुए थे। मजदूरों के परिजनों ने फैक्ट्री के बाहर जमा होकर जमकर हंगामा किया, पुलिस और प्रशासन के अधिकारीयों ने किसी तरह परिजनों को समझाया।

बता दें कि शनिवार को रनियां की गद्दा फैक्टरी में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया. फैक्ट्री में काम कर रहे मजदूर फंस गए. दमकल को इसकी सूचना दी गई. फायर बिग्रेड की दो गाड़ियां आग बुझाने में जुटी और अंदर से मजदूरों को रेस्क्यू किया गया. दमकल ने अंदर फंसे मजदूर सुमित पुत्र रामशंकर, विशाल पुत्र छुट्टन,सुरेंद्र पुत्र श्यामलाल,रोहित पुत्र श्यामलाल, शिवम पुत्र रामशंकर, रवि पुत्र कमलेश को बाहर निकाला. सभी को पहले जिला अस्पताल ले जाया गया. वहां हालत गंभीर होने पर सभी को कानपुर के लिए रेफर कर दिया गया. इलाज के दौरान 6 मजदूरों की मौत हो गई. पुलिस ने सभी शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

कानपुर देहात के जिला अधिकारी आलोक कुमार सिंह का कहना हैं कि इस पूरे मामले की गंभीरता से जांच की जाएगी. इसके साथ ही ये पता लगाया जाएगा की आखिरकार इतनी बड़ी लापरवाही हुई कैसे. वही दूसरी तरफ फैक्ट्री संचालक फरार बताया जा रहा है. वहीं, पुलिस इस अग्निकांड की जांच में जुट गई है. पता लगाया जा रहा है कि आखिर किसकी लापरवाही से यह हादसा हुआ।

और पढ़ें ...

सोने-चांदी की कीमतों में भारी बदलाव, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट सोने का भाव

दुनिया भर के बाजारों में सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव देखा जा रहा । 20 सितंबर को भारत में सोने की कीमत लगभग 74,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के करीब है. ऐसे में अगर आप सोने-चांदी की खरीदारी करने की प्लानिंग कर रहे हैं तो पता कर लें कि आपके शहर में सोना-चांदी का ताजा रेट

देश में रेट सोने की कीमत (Gold Rate Today In India) 74,440 रुपये प्रति 10 ग्राम जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 68,240 रुपये प्रति 10 है.अगर चांदी की बात करें तो  चांदी (Silver Rate Today) 90,900 रुपये किलोग्राम पर कारोबार कर रही है.पिछले एक सप्ताह में 24 कैरेट सोने के भाव (24 carat gold price) में 2.45% का बदलाव आया है, जबकि पिछले एक महीने में इसमें 0.19% की गिरावट देखी गई है.

MCX पर क्या है सोने के रेट (Gold Rate Today)

मल्‍टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर आज सोने के रेट (Today Gold Rate) में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है. आज MCX पर सोना 73619 रुपये रुपये प्रति 10 ग्राम पर खुला. इसके बाद दोपहर 1:30  के करीब अक्टूबर की डिलीवरी वाला सोना (Latest Gold Rate In India)  0.44 प्रतिशत या 324 रुपये की बढ़त के साथ 73762 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार कर रहा है.

और पढ़ें ...